Satyakatha: लॉकडाउन में इश्क का उफान- भाग 3

सौजन्य- सत्यकथा

लेखक- शाहनवाज

रमेश ने बताया कि दीपक 2 जुलाई, 2021 को ही अपने गांव बागपत से दिल्ली लौटा था. रमेश ने बताया कि दीपक का पास में ही रहने वाले सत्यवीर की बेटी पूजा के साथ अफेयर था. इस अफेयर के बारे में मोहल्ले में रहने वाले कई लोगों को पता भी था.

इस पूछताछ के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आए शव की पहचान के लिए रमेश को अस्पताल में बुलाया. लाश देखने के बाद रमेश अस्पताल में ही फूटफूट कर रोने लगा. रोते हुए बोला, ‘‘ये हत्या उसी लड़की की वजह से हुई है.’’

दरअसल उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला 18 वर्षीय दीपक, दिल्ली के करावल नगर में अपने चाचा रमेश के घर बचपन से ही रहता था. दीपक के परिवार में उस के मातापिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कई सालों से उन्होंने पढ़ाई के लिए दिल्ली में रमेश के पास उसे छोड़ दिया था.

दीपक पढ़नेलिखने में कमजोर था, और उस का ध्यान पढ़ाईलिखाई के अलावा मटरगश्ती में ज्यादा लगा रहता था. उस की इसी मटरगश्ती वाली आदतों की वजह से उस के चाचा रमेश ने उसे 10वीं पास होने पर सेकंडहैंड स्मार्टफोन खरीद कर दिया था. ताकि उस से संपर्क बना रहे और पता लगाया जा सके कि वह कहां हैं?

साल 2019 में जब वह 11वीं क्लास में था और जिस ट्यूशन सेंटर पर वह पढ़ने के लिए जाता था, वहां उस की मुलाकात पूजा से हुई थी. पूजा दीपक से एक क्लास जूनियर थी. दोनों ही इलाके के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन उन के स्कूल अलगअलग थे.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: बेटे की खौफनाक साजिश- भाग 2

पूजा के अफेयर को अभी सिर्फ 4-5 महीने ही हुए थे कि 2020 में कोरोना की वजह से लौकडाउन लग गया. लौकडाउन के दौरान दीपक और पूजा के संपर्क का एकलौता जरिया फोन ही था. दोनों का ही लौकडाउन की वजह से स्कूल, ट्यूशन, घूमनाफिरना सब बंद हो गया था. दोनों अपनेअपने घरों में मानो कैद हो गए थे.

पूजा के पास अपना कोई फोन नहीं था, लेकिन वह घर में मौजूद फोन से अकसर दीपक को फोन कर उस से बात किया करती थी. उन की उम्र ही ऐसी थी कि वे प्यार में बंधते चले गए. दोनों का पहला प्यार दैहिक आकर्षण में भी बदल गया.

एकदूसरे के लिए बेचैनियां और फिक्र दोनों होने लगी.  कोरोना की वजह से लौकडाउन के चलते बनी सामाजिक और शारीरिक दूरी ने उन की बेचैनियों को और बढ़ा दिया. ऐसे में दोनों के परिवार में शक होना आम बात थी.

दीपक को दिन भर फोन पर लगा देख उस के चाचा रमेश को शक हुआ कि कहीं यह किसी बुरी संगत में तो नहीं पड़ गया. इसलिए जैसे ही सरकार ने लौकडाउन में ढील दी, तभी रमेश ने अपने भतीजे दीपक को आनंद विहार बस अड्डा से प्राइवेट बस के जरिए उस के मांबाप के घर बागपत भेज दिया.

दूसरी तरफ पूजा के पिता सत्यवीर सिंह को भी अपनी बेटी को दिन भर फोन पर लगे रहने की वजह से शक होने लगा था. उस के शक को कुछ पासपड़ोस वालों ने भी बढ़ा दिया. तब उस ने अपनी बेटी पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं.

जब भी पूजा के हाथों में फोन होता वह उसे डांट देता. वह कुछ भी करती तो उस पर वह नजर रखी जाती. फिर भी पूजा अपने पिता की नजरों से बचते हुए कहीं से भी फोन का जुगाड़ कर दीपक से बात कर लिया करती थी.

इन पाबंदियों और रोकाटोकी के बीच दीपक और पूजा के बीच प्रेम संबंध और भी गहरा हो गया था.

पूजा पर उस के पिता द्वारा शक करने की वजह से वह अकसर रात को ही अपने प्रेमी दीपक से बातें किया करती थी. कई बार तो दोनों पूरी रात बातें करते रह जाते थे. उन के बीच घर, परिवार, दोस्त, रिश्तेदार, फिल्में, सीरियल, फैशन, कपड़े आदि हर तरह की बातें होती थीं. यहां तक कि वे सैक्स संबंधी बातें भी किया करते थे. जब दीपक अपने घर चला गया था, तब पूजा बारबार दीपक को फोन कर के दिल्ली आने को कहती थी.

ये भी पढ़ें- Best of Manohar Kahaniya: मिल ही गई गुनाहों की सजा

दीपक पूजा के लिए दिल्ली वापस आना तो चाहता था, लेकिन उस के मातापिता उसे आने से रोक रहे थे. किसी तरह दीपक ने अपने मातापिता को दिल्ली जाने के लिए राजी कर लिया था. पुलिस को जब पूजा के साथ दीपक के प्रेम संबंध की जानकारी मिली तब इंसपेक्टर राजेंद्र कुमार ने पूजा और उस के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई.

थाने में पूजा ने अपने और दीपक के प्रेम संबंधों को स्वीकार लिया. उस के पिता ने भी अपना जुर्म मान लिया. उस ने बताया कि ऐसा उस ने अपनी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने के कारण किया. उस ने दीपक को जब पकड़ा था, तब वह अपने बेकाबू गुस्से को रोक नहीं पाया.

उस ने बताया कि उस ने कैंची से भी दीपक के ऊपर वार किए थे. जिस की वजह से दीपक के शरीर से खून निकल आया. खून लगातार बहने की वजह से दीपक बेहोश हो गया. उधर कमरे में पूजा बिस्तर में तकिए के नीचे अपना मुंह दबाए रोए जा रही थी. उसे कोई अंदाजा ही नहीं था कि दीपक के साथ उस के पिता ने क्या किया है.

कुछ ही देर में ज्यादा खून बह जाने की वजह से दीपक का दम निकल गया. जब दीपक ने बिलकुल हिलनाडुलना बंद कर दिया तो उस का गुस्सा शांत हुआ. इस के बाद वह घबरा गया.

लाश को ठिकाने लगाने के बारे में सत्यवीर ने बताया कि दीपक की हालत देख कर उस के दिमाग में तरहतरह के खयाल पैदा होने लगे. जिस से उस के मन में बेहद खौफ पैदा हो गया था. इस के लिए उस ने रात के 3 बजे मोहल्ले में ही रहने वाले जानकार अनुज को फोन किया.

5-6 बार फोन किया तो उस ने नहीं उठाया, लेकिन 5 मिनट के बाद अनुज का ही उस के पास फोन आया. तब उस ने उसे ये सारा किस्सा फोन पर बताया और जल्द ही घर आने के लिए कहा. करीब 5 मिनट के बाद ही अनुज अपनी बाइक पर सत्यवीर के घर आ गया.

सत्यवीर और अनुज ने दीपक को पहले उल्टेसीधे कपड़े पहनाए फिर उस के शव को सीढि़यों से नीचे उतारा और उसे बाइक पर बीच में बैठा कर अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर करावल नगर के भगत विहार में स्थित वर्ल्ड जिम के बाहर डाल आए.

सत्यवीर के जुर्म कुबूल करने के बाद पुलिस ने उसे हत्या कर लाश ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. फिर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. बाद में लाश ठिकाने लगवाने वाले दूसरे आरोपी अनुज ने थाने में सरैंडर कर दिया. जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया.

(कथा में पूजा परिवर्तित नाम है, कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित)

Manohar Kahaniya: जॉइनिंग से पहले DSP को जेल- भाग 2

आशुतोष ने उन की हां में हां मिलाई और निखिल से बात करते हुए बोला, ‘‘ले कर दिया तेरा जुगाड़, अब जल्दी तैयार हो जा. जो काम निपटाने हैं, निपटा ले. मैं बस एक घंटे में पहुंच जाऊंगा. पहले सौरभ को रिसीव करूंगा फिर तुझे’’ कहते हुए आशुतोष ने काल डिस्कनेक्ट कर दी.

निखिल से बात करने के एक घंटे बाद आशुतोष कार ड्राइव करता हुआ सौरभ के घर के नजदीक पहुंच गया. उस ने उसे फोन कर सड़क के मोड़ तक आने के लिए कहा.

सौरभ आ गया तो उसे गाड़ी में बिठा कर वे निखिल के घर की ओर बढ़ चले. निखिल को भी रिसीव करने के बाद आशुतोष ने गाड़ी मोड़ ली अपने ‘अड्डे’ की ओर, जहां पर वे अकसर शराब पीने और मस्ती करने के लिए जाया करते थे.

बिहार के दनियावान, बिहारशरीफ, नवादा के रास्ते दोस्तों की ये तिकड़ी झारखंड के कोडरमा, झुमरी तलैया होते हुए तिलैया बांध पर पहुंच गई. करीब 190 किलोमीटर का सफर और 5 घंटे की इस यात्रा को पूरा करने के बाद आशुतोष, निखिल और सौरभ अपने अड्डे पर आ पहुंचे थे.

वहां पहुंचने से पहले आशुतोष ने झारखंड के कोडरमा शहर में गाड़ी रोक कर वहां की सरकारी शराब की दुकान से व्हिस्की और बीयर की बोतलें खरीद ली थीं. साथ में खानेपीने के लिए कुछ और भी सामान खरीद लिया था.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- कहानी खूनी प्यार की

5 घंटे की इस ड्राइविंग ने तीनों दोस्तों को बुरी तरह से थका दिया था. वे वहां पर दोपहर के 2 बजे पहुंच चुके थे. गाड़ी से निकलते ही तीनों ने अंगड़ाइयां लीं.

जब उन की थकान थोड़ी हलकी हुई और उन्होंने नजर घुमा कर देखा तो तिलैया बांध के चारों ओर दिन के समय ही काफी दूरदूर तक लोग 4-5 के झुंड में शराब पीते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे.

कोडरमा बन गया शराबियों का अड्डा

दरअसल इस इलाके में ऐसा होना आम बात थी. जब से बिहार में शराबबंदी हुई थी, लगभग तभी से लोगों की शराब की तलब उन्हें यहां खींच लाती थी.

बिहार में शराबबंदी के बाद बिहार की सीमा से सटा झारखंड का कोडरमा जिला शराबियों का अड्डा बन गया है. यहां पर बिहार के विभिन्न जिलों से लोग शराब पार्टी के लिए आते हैं.

यहां पर बिहार के नंबरों की तमाम गाडि़यां खड़ी मिल जाती हैं. वैसे ये इलाका है भी पिकनिक स्पौट लायक. नदी, बांध, पेड़पौधे इत्यादि की वजह से ये इलाका बेहद आकर्षक लगता है.

इसी इलाके में आशुतोष का एक और स्थानीय दोस्त, सूरज कुमार भी रहता था, जिसे उस ने यहां पहुंचने से पहले ही फोन कर के आने के लिए कह दिया था.

निखिल और सौरभ, सूरज को जानते तो थे लेकिन उस के साथ उन की उतनी घनिष्ठ दोस्ती नहीं थी जिस तरह से आशुतोष के साथ थी. सूरज खानेपीने का कुछ और सामान अपने साथ ले आया था.

दोपहर के 2 बज रहे थे लेकिन दिन बेहद हल्का था, धूप नहीं थी. यही देखते हुए आशुतोष ने सौरभ और निखिल से बीयर की बोतलें खोलने के लिए कहा.

वह बोला, ‘‘बीयर की बोतल अभी ठंडी ही है, दिन भी हल्का है. एक काम करते हैं, एकएक बीयर की बोतल यहीं पी लेते हैं और यहां से अब रात को ही जाएंगे. पास के होटल वाले से मैं ने पहले ही बात कर रखी है. वो 2 कमरे हमारे लिए खाली रखेगा. क्या कहते हो?’’

निखिल और सौरभ को आशुतोष का आइडिया बुरा नहीं लगा. उन दोनों ने तुरंत आशुतोष के सवाल का जवाब देते हुए हामी भर दी.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: प्रेमी के सिंदूर की चाहत

आशुतोष ने अपनी गाड़ी से एक थैला निकाला, खानेपीने, चकना व बीयर की बोतलें उस में डाल कर और अपनी गाड़ी लौक कर के वे सब बांध के उस हिस्से के करीब जा पहुंचे जहां दूरदूर तक शांति थी.

तिलैया बांध के मैदान में शुरू हुई पार्टी

मैदान में एक जगह पहुंचने के बाद उन चारों ने नीचे घास पर अपनी तशरीफ टिका ली. आशुतोष ने अपने थैले से बीयर की 4 बोतलें, नमकीन के पैकेट निकाले और खानेपीने का सामान निकाला. चारों गोल घेरे में बैठ कर एकएक कर के बीयर की बोतलें खोल कर पीने लगे, और सब के बीच हंसीमजाक होने लगा.

ऐसे ही करते हुए करीब 4 बजे के आसपास नशे में धुत हर कोई अपने फोन से एक दूसरे की फोटो खींचने लगा.

इतने में नशे में अपना होश खो बैठे आशुतोष ने फोटो और अच्छे से खींचने और खिंचवाने के लिए अपनी पैंट की कमर से अपनी सर्विस पिस्तौल निकाल ली.

आशुतोष की सर्विस पिस्तौल को देखने के बाद निखिल, सूरज और सौरभ हैरान रह गए. निखिल को छोड़ कर सूरज और सौरभ ने अपने जीवन में पहली बार हकीकत में इतनी नजदीक से पिस्तौल देखी थी.

ये भी पढ़ें- Social media बना ठगी का हथियार!

वह उसे पकड़ कर महसूस करना चाहते थे कि आखिर इसे हाथ में पकड़ कर कैसा महसूस होता है. निखिल इसलिए हैरान हो गया था क्योंकि उसे लगा था कि आशुतोष इसे अपने घर ही छोड़ आया होगा.

उस समय वहां मौजूद चारों दोस्त नशे में धुत थे. इतने में सौरभ ने नशे में आशुतोष से उस की पिस्तौल मांगते हुए कह, ‘‘भाई, दिखा जरा. आखिर हम भी तो देखें कि कैसा लगता है इसे पकड़ कर.’’

आशुतोष अपने दोस्त को पिस्तौल थमाते हुए लड़खड़ाती जबान में बोला, ‘हां भाई, ले न. पूछ क्या रहा है. तेरी ही तो चीज है.’

अगले भाग में पढ़ें- रंज में बदल गई पार्टी

Best Of Manohar Kahaniya: खुद ही उजाड़ी अपनी गृहस्थी

सौजन्य- मनोहर कहानियां

25 सितंबर, 2017 को सुबह के कोई 10 बजे तिमारपुर थाने के ड्यूटी औफिसर को सूचना मिली कि वजीराबाद में गली नंबर-6 में राजकुमार के मकान में एक लड़की की हत्या हो गई है. इस सूचना पर सबइंसपेक्टर मनीष कुमार कांस्टेबल धर्मेंद्र के साथ वजीराबाद में राजकुमार के मकान पर पहुंच गए. वहां कुछ लोग खड़े आपस में बातचीत कर रहे थे.

पुलिस को आया देख सब ने उन्हें अंदर जाने का रास्ता दे दिया. सबइंसपेक्टर मनीष कुमार कांस्टेबल के साथ मकान में पहुंचे तो वहां ड्राइंगरूम के आगे लौबी में एक औरत की लाश पड़ी थी. उस के मुंह में सफेद रंग का कपड़ा ठूंसा हुआ था. गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. पास में एक चाकू भी पड़ा था. पुलिस ने अनुमान लगाया कि इसी चाकू से उसे घायल किया होगा. पास में रखी वाशिंग मशीन के ऊपर एक पेचकस भी पड़ा हुआ था, जिस पर खून लगा था.

एसआई मनीष कुमार जब घर का निरीक्षण करते हुए बाथरूम की तरफ गए तो बाथरूम में भी एक लड़की की लाश मिली. उस के गले पर भी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. घर में 2-2 लाशें मिलने पर वह हैरान रह गए.

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसआई मनीष कुमार ने इस मामले की जानकारी थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा को देने के बाद सूचना क्राइम इनवैस्टीगेशन टीम और एफएसएल टीम को भी दे दी.

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मरने वालों में एक मकान मालिक राजकुमार यादव की बेटी सोनी तथा दूसरी उस के भांजे मोहित की पत्नी प्रेमलता है. इसी दौरान थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, एसआई हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुनील व विनोद के साथ वहां पहुंच गए.

एसआई मनीष कुमार ने उन्हें सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. इसी बीच क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी वहां आ गई. क्राइम टीम ने मौके के साक्ष्य उठाए और घटनास्थल की फोटोग्राफी की.

ये भी पढ़ें- आखिर मिल ही गए गुनहगार : भाग 3

थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि प्रेमलता अपने पति मोहित के साथ 8-9 दिन पहले ही सोनी की देखभाल करने के लिए यहां आई थी. पता चला कि सोनी के पिता राजकुमार यादव 2 दिन पहले अपने बेटे के साथ कानपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां सगाई कार्यक्रम में गए हुए हैं. घर पर केवल सोनी, प्रेमलता और प्रेमलता का पति मोहित ही थे.

सोनी और प्रेमलता की हत्या हो चुकी थी और मोहित घर से फरार था. उस का फोन नंबर मिलाया गया तो फोन भी स्विच्ड औफ मिला. इस से पुलिस को उसी पर शक होने लगा. थानाप्रभारी ने सोनी के पिता राजकुमार को भी फोन कर के घटना की जानकारी दे दी.

ड्राइंगरूम में बाईं ओर बैड के नीचे शराब की बोतल, बीयर की एक कैन और ग्रे रंग का एक बैग मिला. बैडरूम में टूटे हुए 2 मोबाइल फोन मिले, जिस में एक मोबाइल पर थोड़ा सा खून भी लगा था.

पुलिस ने सारे सबूत अपने कब्जे में ले लिए. फिर मौके की काररवाई पूरी कर के दोनों लाशें पोस्टमार्टम के लिए सब्जीमंडी मोर्चरी भेज दीं. इस के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की काररवाई शुरू कर दी. आगे की जांच इंसपेक्टर संजीव वर्मा के हवाले कर दी.

जांच हाथ में आते ही इंसपेक्टर संजीव वर्मा ने राजकुमार यादव को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह कानपुर से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. इस के बाद राजकुमार ने फरार हुए अपने भांजे का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह स्विच्ड औफ मिला.

मोहित के फरार होने से साफ लग रहा था कि उसी ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. राजकुमार ने एसआई मनीष कुमार को मोहित का मोबाइल नंबर दे दिया तब उन्होंने उस के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद उस की काल डिटेल्स निकलवा ली.

मोहित के फोन की काल डिटेल्स का अध्ययन किया तो उस की पहली लोकेशन कश्मीरी गेट बसअड्डे की मिली. इस बीच राजकुमार यादव भी कानपुर से वजीराबाद स्थित अपने घर लौट आए. वह सीधे तिमारपुर थाने पहुंचे. बेटी और भांजे की पत्नी की हत्या पर उन्हें गहरा दुख हुआ. इंसपेक्टर संजीव वर्मा ने उन से कुछ देर बात की.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार : भाग 2

राजकुमार ने बताया कि मोहित उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव पंचलखा का रहने वाला है. उस की तलाश के लिए इंसपेक्टर संजीव वर्मा राजकुमार को साथ ले कर उस के गांव के लिए निकल गए.

वह रास्ते में ही थे कि उसी दौरान थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने उन्हें फोन कर के जानकारी दी कि मोहित के फोन की लोकेशन उस के गांव की ही आ रही है. इस से स्पष्ट था कि वह पुलिस से बचने के लिए अपने गांव पहुंच गया है.

देर रात को दिल्ली पुलिस टीम स्थानीय पुलिस को साथ ले कर मोहित के गांव पंचलखा पहुंच गई. पर उस के घर पर ताला बंद मिला. तब पुलिस ने उसे और भी कई जगहों पर खोजा पर उस का पता नहीं लगा. सुबह करीब 6 बजे गांव वालों से पुलिस को पता चला कि मोहित ने अपने ताऊ के ट्यूबवैल पर आत्महत्या कर ली है. वह ट्यूबवैल वहां से 2 किलोमीटर दूर गांव सट्टी के खेतों में था.

दिल्ली पुलिस वहां पहुंची तो वह ट्यूबवैल की कोठरी के भीतर लटका हुआ मिला. वह अपनी पैंट गले में बांध कर लटक गया था. उस के कपड़ों पर खून लगा हुआ था और एक हाथ की नस भी कटी हुई थी. वहीं पर एक ब्लेड भी पड़ा मिला.

आत्महत्या की बात सुन कर मोहित के घर वाले भी वहां पहुंच गए. स्थानीय पुलिस ने जरूरी काररवाई कर उस की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. दिल्ली पुलिस की टीम जिस मकसद से वहां गई थी, वह पूरा नहीं हो सका.

दिल्ली पुलिस ने मोहित के घर वालों से बात की और दिल्ली लौट आई. राजकुमार और मोहित के घर वालों से बात करने के बाद इस मामले की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार निकली.

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में राजकुमार यादव का एक 5 मंजिला मकान है, जिस में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. कुछ साल पहले राजकुमार की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. अब उन के परिवार में एक बेटी सोनी और बेटा साहिल ही थे. वह अपने बच्चों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे. उन्होंने ऊपर की मंजिलें किराए पर उठा रखी थीं. किराए से उन्हें अच्छीखासी रकम मिल जाती थी, जिस से घर का गुजारा बड़े आराम से चल जाता था.

ये भी पढ़ें- जब सुहागरात पर आशिक ने भेज दिया बीवी का

घटना से करीब 10 दिन पहले सोनी का पथरी का औपरेशन हुआ था. चूंकि ऐसे समय में उस की देखभाल के लिए घर में कोई महिला नहीं थी, इसलिए राजकुमार ने अपने भांजे मोहित तथा उस की पत्नी प्रेमलता को सोनी की देखभाल के लिए दिल्ली बुला लिया. मोहित उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव पंचलखा में रहता था.

घटना से 2 दिन पहले राजकुमार अपने बेटे साहिल के साथ कानपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. घर पर सोनिया, मोहित और उस की पत्नी प्रेमलता ही रह गए थे.

12वीं पास मोहित की शादी साढ़े 3 महीने पहले एमए पास प्रेमलता के साथ सामाजिक रीतिरिवाज से हुई थी. प्रेमलता उस से ज्यादा पढ़ीलिखी थी इसलिए वह उसे ज्यादा अहमियत नहीं देती थी. पत्नी के इसी व्यवहार की वजह से उस की उस से कहासुनी होती रहती थी. वह अपना पत्नीधर्म भी नहीं निभा रही थी. पति की इच्छा को दरकिनार कर वह कभी सिरदर्द का बहाना बना देती तो कभी कुछ और. मोहित को उस की हरकतें नागवार लगतीं.

पत्नी के चालचलन को देख कर मोहित को उस पर शक होने लगा. वह किसी से फोन पर भी काफी देर तक बातें करती रहती थी. जब वह पूछता कि किस से बात करती है तो वह कोई न कोई बहाना बना देती थी. इस से मोहित को विश्वास हो गया कि जरूर किसी न किसी के साथ इस का चक्कर चल रहा है.

जब किसी इंसान के दिमाग में कोई शक बैठ जाता है तो वह आसानी से दूर नहीं हो पाता बल्कि बढ़ता ही जाता है. मोहित अब यह पता लगाने में जुट गया कि आखिर वह कौन है, जिस की वजह से उस के घर में कलह होती है.

एक दिन उस ने पत्नी का फोन चैक किया तो उस ने वह नंबर हासिल कर लिया, जिस पर वह घंटों तक बातें करती थी. वह नंबर आगरा के किसी व्यक्ति का था. किसी तरह से मोहित ने आखिर पता लगा ही लिया कि उस व्यक्ति से प्रेमलता का आज से नहीं बल्कि करीब 4 साल पहले से अफेयर चल रहा है.

मोहित को अब पता चला कि इसी वजह से पत्नी उसे नहीं चाहती. मोहित ने ये बातें अपने घर वालों तक को बता दीं. मोहित पत्नी को समझाने की बहुत कोशिश करता लेकिन वह उस की बातों को एक तरह से अनसुना कर देती थी. जिस से उन के संबंध असामान्य बनते चले गए. इसी बीच उन के दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाले मामा राजकुमार ने सोनी की देखभाल के लिए उस की पत्नी प्रेमलता को बुलाया तो वह पत्नी को ले कर मामा के यहां दिल्ली आ गया.

सोनी और प्रेमलता में गहरी छनती थी, इसलिए प्रेमलता के आने पर वह बहुत खुश हुई. दोनों ननदभाभी खाली समय में हंसीठिठोली करते रहते. लेकिन मोहित पत्नी की बेवफाई से इतना आहत था कि यहां आ कर भी उस के दिलोदिमाग पर प्रेमलता की बदचलनी की बात हावी रहती. जिस की वजह से वह अधिकतर समय शराब के नशे में डूबा रहने लगा.

दिल्ली में भी मौका मिलने पर प्रेमलता अपने प्रेमी से बात करती रहती. और तो और उस ने दिल्ली में भी पति को लिफ्ट नहीं दी. वह उसे अपने पास तक नहीं फटकने देती.

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन भी रात को मोहित ने पहले शराब पी होगी. संभव है कि इसी दौरान प्रेमलता मोबाइल पर अपने प्रेमी से बातें कर रही हो. पत्नी को फोन पर बातें करते देख कर मोहित को गुस्सा आ गया होगा. इस के बाद उस ने किचन के चाकू और पेचकस से उस पर हमला कर दिया होगा.

शोर सुन कर उस समय सोनी वहां आई होगी तो उस ने उस की भी हत्या कर डाली. क्योंकि कभीकभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि व्यक्ति एक हत्या के चक्कर में कई हत्याएं कर बैठता है.

पुलिस ने प्रेमलता के मोबाइल नंबर की भी काल डिटेल्स निकलवा कर अध्ययन किया तो उस में एक नंबर ऐसा मिला जिस पर वह ज्यादा देर तक बातें करती थी. यह नंबर आगरा के उस के प्रेमी का ही निकला.

बहरहाल, मोहित की आत्महत्या और 2 हत्याओं का अध्याय बंद हो गया, जिस से 3 परिवारों की जिंदगियां प्रभावित हो गईं.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Best of Satyakatha: पति से दूरी ने बढ़ाया यार से प्यार

सौजन्य- सत्यकथा

घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र की है. 17 मार्च, 2019 की दोपहर 2 बजे का समय था. इस समय अधिकांशत:

घरेलू महिलाएं आराम करती हैं. ग्वालियर के पुराने हाईकोर्ट इलाके में स्थित शांतिमोहन विला की तीसरी मंजिल पर रहने वाली मीनाक्षी माहेश्वरी काम निपटाने के बाद आराम करने जा रही थीं कि तभी किसी ने उन के फ्लैट की कालबेल बजाई. घंटी की आवाज सुन कर वह सोचने लगीं कि पता नहीं इस समय कौन आ गया है.

बैड से उठ कर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने घबराई हालत में खड़ी अपनी सहेली प्रीति को देख कर वह चौंक गईं. उन्होंने प्रीति से पूछा, ‘‘क्या हुआ, इतनी घबराई क्यों है?’’

‘‘उन का एक्सीडेंट हो गया है. काफी चोटें आई हैं.’’ प्रीति घबराते हुए बोली.‘‘यह तू क्या कह रही है? एक्सीडेंट कैसे हुआ और भाईसाहब कहां हैं?’’ मीनाक्षी ने पूछा.‘‘वह नीचे फ्लैट में हैं. तू जल्दी चल.’’ कह कर प्रीति मीनाक्षी को अपने साथ ले गई.

मीनाक्षी अपने साथ पड़ोस में रहने वाले डा. अनिल राजपूत को भी साथ लेती गईं. प्रीति जैन अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 208 में अपने पति हेमंत जैन और 2 बच्चों के साथ रहती थी.

हेमंत जैन का शीतला माता साड़ी सैंटर के नाम से साडि़यों का थोक का कारोबार था. इस शाही अपार्टमेंट में वे लोग करीब साढ़े 3 महीने पहले ही रहने आए थे. इस से पहले वह केथ वाली गली में रहते थे. हेमंत जैन अकसर साडि़यां खरीदने के लिए गुजरात के सूरत शहर आतेजाते रहते थे. अभी भी वह 2 दिन पहले ही 15 मार्च को सूरत से वापस लौटे थे.

मीनाक्षी माहेश्वरी डा. अनिल राजपूत को ले कर प्रीति के फ्लैट में पहुंची तो हेमंत की गंभीर हालत देख कर वह घबरा गईं. पलंग पर पड़े हेमंत के सिर से काफी खून बह रहा था. वे लोग हेमंत को तुरंत जेएएच ट्रामा सेंटर ले गए, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें – भारी पड़ी पुलिसवाले से आशिकी…

पुलिस केस होने की वजह से अस्पताल प्रशासन द्वारा इस की सूचना इंदरगंज के टीआई को दे दी. इस दौरान प्रीति ने मीनाक्षी को बताया कि उसे एक्सीडेंट के बारे में कुछ नहीं पता कि कहां और कैसे हुआ.

प्रीति ने बताया कि वह अपने फ्लैट में ही थी. कुछ देर पहले हेमंत ने कालबेज बजाई. मैं ने दरवाजा खोला तो वह मेरे ऊपर ही गिर गए. उन्होंने बताया कि उन का एक्सीडेंट हो गया. कहां और कैसे हुआ, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया और अचेत हो गए. हेमंत को देख कर मैं घबरा गई. फिर दौड़ कर मैं आप को बुला लाई.

अस्पताल से सूचना मिलते ही थाना इंदरगंज के टीआई मनीष डाबर मौके पर पहुंचे तो प्रीति जैन ने वही कहानी टीआई मनीष डाबर को सुनाई, जो उस ने मीनाक्षी को सुनाई थी.

एक्सीडेंट की कहानी पर संदेह

टीआई मनीष डाबर को लगा कि हेमंत की कहानी एक्सीडेंट की तो नहीं हो सकती. इस के बाद उन्होंने इस मामले से एसपी नवनीत भसीन को भी अवगत करा दिया. एसपी के निर्देश पर टीआई अस्पताल से सीधे हेमंत के फ्लैट पर जा पहुंचे.

उन्होंने हेमंत के फ्लैट की सूक्ष्मता से जांच की. जांच में उन्हें वहां की स्थिति काफी संदिग्ध नजर आई. प्रीति ने पुलिस को बताया था कि एक्सीडेंट से घायल हेमंत ने बाहर से आ कर फ्लैट की घंटी बजाई थी, लेकिन न तो अपार्टमेंट की सीढि़यों पर और न ही फ्लैट के दरवाजे पर धब्बे तो दूर खून का छींटा तक नहीं मिला. कमरे में जो भी खून था, वह उसी पलंग के आसपास था, जिस पर घायल अवस्था में हेमंत लेटे थे.

बकौल प्रीति हेमंत घायलावस्था में थे और दरवाजा खुलते ही उस के ऊपर गिर पड़े थे, लेकिन पुलिस को इस बात का आश्चर्य हुआ कि प्रीति के कपड़ों पर खून का एक दाग भी नहीं था.

टीआई मनीष डाबर ने इस जांच से एसपी नवनीत भसीन को अवगत कराया. इस के बाद एडीशनल एसपी सत्येंद्र तोमर तथा सीएसपी के.एम. गोस्वामी भी हेमंत के फ्लैट पर पहुंच गए. सभी पुलिस अधिकारियों को प्रीति द्वारा सुनाई गई कहानी बनावटी लग रही थी.

प्रीति के बयान की पुष्टि करने के लिए टीआई ने फ्लैट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज अपने कब्जे में लिए. फुटेज की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई. पता चला कि घटना से करीब आधा घंटा पहले हेमंत के फ्लैट में 2 युवक आए थे. दोनों कुछ देर फ्लैट में रहने के बाद एकएक कर बाहर निकल गए थे.

उन युवकों के चले जाने के बाद प्रीति भी एक बार बाहर आ कर वापस अंदर गई और कपड़े बदल कर मीनाक्षी को बुलाने तीसरी मंजिल पर जाती दिखी.

मामला साफ था. सीसीटीवी फुटेज में घायल हेमंत घर के अंदर या बाहर आते नजर नहीं आए थे. अलबत्ता 2 युवक फ्लैट में आतेजाते जरूर दिखे थे. प्रीति ने इन युवकों के फ्लैट में आने के बारे में कुछ नहीं बताया था. जिस की वजह से प्रीति खुद शक के घेरे में आ गई.

जो 2 युवक हेमंत के फ्लैट से निकलते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, पुलिस ने उन की जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि उन में से एक दानाखोली निवासी मृदुल गुप्ता और दूसरा सुमावली निवासी उस का दोस्त आदेश जैन था.

दोनों युवकों की पहचान हो जाने के बाद मृतक हेमंत की बहन ने भी पुलिस को बताया कि प्रीति के मृदुल गुप्ता के साथ अवैध संबंध थे. इस बात को ले कर प्रीति और हेमंत के बीच विवाद भी होता रहता था.

यह जानकारी मिलने के बाद टीआई मनीष डाबर ने मृदुल और आदेश जैन के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन दोनों ही घर से लापता मिले. इतना ही नहीं, दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे. इस से दोनों पर पुलिस का शक गहराने लगा.

लेकिन रात लगभग डेढ़ बजे आदेश जैन अपने बडे़ भाई के साथ खुद ही इंदरगंज थाने आ गया. उस ने बताया कि मृदुल ने उस से कहा था कि हेमंत के घर पैसे लेने चलना है. वह वहां पहुंचा तो मृदुल और प्रीति सोफे के पास घुटने के बल बैठे थे जबकि हेमंत सोफे पर लेटा था.

इस से दाल में कुछ काला नजर आया, जिस से वह वहां से तुरंत वापस आ गया था. उस ने बताया कि वह हेमंत के घर में केवल डेढ़ मिनट रुका था. आदेश के द्वारा दी गई इस जानकारी से हेमंत की मौत का संदिग्ध मामला काफी कुछ साफ हो गया.

दूसरे दिन पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई. रिपोर्ट में बताया गया कि हेमंत के माथे पर धारदार हथियार के 5 और चेहरे पर 3 घाव पाए गए. उन के सिर पर पीछे की तरफ किसी भारी चीज से चोट पहुंचाई गई थी, जिस से उन की मृत्यु हुई थी.

इसी बीच पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी प्रीति जैन रात के समय घर में आत्महत्या करने का नाटक करती रही थी. सुबह अंतिम संस्कार के बाद भी उस ने आग लगा कर जान देने की कोशिश की. पुलिस उसे हिरासत में थाने ले आई.

दूसरी तरफ दबाव बढ़ने पर मृदुल गुप्ता भी शाम को अपने वकील के साथ थाने में पेश हो गया. पुलिस ने प्रीति और मृदुल से पूछताछ की तो बड़ी आसानी से दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उन्होंने स्वीकार कर लिया कि हेमंत की हत्या उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से की थी.

पूछताछ के बाद हेमंत की हत्या की कहानी इस तरह सामने आई—

हेमंत के बड़े भाई भागचंद जैन करीब 20 साल पहले ग्वालियर के खिड़की मोहल्लागंज में रहते थे. हेमंत का अपने बड़े भाई के घर काफी आनाजाना था. बड़े भाई के मकान के सामने एक शुक्ला परिवार रहता था. प्रीति उसी शुक्ला परिवार की बेटी थी. वह हेमंत की हमउम्र थी.

बड़े भाई और शुक्ला परिवार में काफी नजदीकियां थीं, जिस के चलते हेमंत का भी प्रीति के घर आनाजाना हो जाने से दोनों में प्यार हो गया. यह बात करीब 18 साल पहले की है. हेमंत और प्रीति के बीच बात यहां तक बढ़ी कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन प्रीति के घर वाले इस के लिए राजी नहीं थे. तब दोनों ने घर वालों की मरजी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था.

इस से शुक्ला परिवार ने बड़ी बेइज्जती महसूस की और वह अपना गंज का मकान बेच कर कहीं और रहने चले गए जबकि प्रीति पति के साथ कैथवाली गली में और फिर बाद में दानाओली के उसी मकान में आ कर रहने लगी, जिस की पहली मंजिल पर मृदुल गुप्ता अकेला रहता था. यहीं पर मृदुल की प्रीति के पति हेमंत से मुलाकात और दोस्ती हुई थी.

हेमंत ने साड़ी का थोक कारोबार शुरू कर दिया था, जिस में कुछ दिन तक प्रीति का भाई भी सहयोगी रहा. बाद में वह कानपुर चला गया. इधर हेमंत का काम देखते ही देखते काफी बढ़ गया और वह ग्वालियर के पहले 5 थोक साड़ी व्यापारियों में गिना जाने लगा. हेमंत को अकसर माल की खरीदारी के लिए गुजरात के सूरत शहर जाना पड़ता था.

ये भी पढ़ें – उस्तादों के उस्ताद…

हेमंत का काम काफी बढ़ चुका था, जिस के चलते एक समय ऐसा भी आया जब महीने में उस के 20 दिन शहर से बाहर गुजरने लगे. इस दौरान प्रीति और दोनों बच्चे ग्वालियर में अकेले रह जाते थे. इसलिए उन की देखरेख की जिम्मेदारी हेमंत अपने सब से खास और भरोसेमंद दोस्त मृदुल को सौंप जाता था.

हेमंत मृदुल पर इतना भरोसा करता था कि कभी उसे बाहर से बड़ी रकम ग्वालियर भेजनी होती तो वह मृदुल के बैंक खाते में ही ट्रांसफर कर देता था. इस से हेमंत की गैरमौजूदगी में भी मृदुल का प्रीति के घर में लगातार आनाजाना बना रहने लगा था.

प्रीति की उम्र 35 पार कर चुकी थी. वह 2 बच्चों की मां भी बन चुकी थी लेकिन आर्थिक बेफिक्री और पति के अति भरोसे ने उसे बिंदास बना दिया था. इस से वह न केवल उम्र में काफी छोटी दिखती थी बल्कि उस का रहनसहन भी अविवाहित युवतियों जैसा था.

कहते हैं कि लगातार पास बने रहने वाले शख्स से अपनापन हो जाना स्वाभाविक होता है. यही प्रीति और मृदुल के बीच हुआ. दोनों एकदूसरे से काफी घुलेमिले तो थे ही, अब एकदूसरे के काफी नजदीक आ गए थे. उन के बीच दोस्तों जैसी बातें होने लगी थीं, जिस के चलते एकदूसरे के प्रति उन का नजरिया भी बदल गया था. इस का नतीजा यह हुआ कि लगभग डेढ़ साल पहले उन के बीच शारीरिक संबंध बन गए.

दोस्त बन गया दगाबाज

प्रीति का पति ज्यादातर बाहर रहता था और मृदुल अभी अविवाहित था. इसलिए दैहिक सुख की दोनों को जरूरत थी. उन्हें रोकनेटोकने वाला कोई नहीं था. क्योंकि खुद हेमंत ने ही मृदुल को प्रीति और बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप रखी थी. इसलिए हेमंत के ग्वालियर में न रहने पर मृदुल की रातें प्रीति के साथ उस के घर में एक ही बिस्तर पर कटने लगीं.

दूसरी तरफ प्रीति के नजदीक बने रहने के लिए मृदुल जहां हेमंत के प्रति ज्यादा वफादारी दिखाने लगा, वहीं जवान प्रेमी को अपने पास बनाए रखने के लिए प्रीति न केवल उसे हर तरह से सुख देने की कोशिश करने लगी, बल्कि मृदुल पर पैसा भी लुटाने लगी थी.

इसी बीच करीब 6 महीने पहले एक रोज जब हेमंत ग्वालियर में ही बच्चों के साथ था, तब बच्चों ने बातोंबातों में बता दिया कि मम्मी तो मृदुल अंकल के साथ सोती हैं और वे दोनों दूसरे कमरे में अकेले सोते हैं.

बच्चे भला ऐसा झूठ क्यों बोलेंगे, इसलिए पलक झपकते ही हेमंत सब समझ गया कि उस के पीछे घर में क्या होता है. हेमंत ने मृदुल को अपनी जिंदगी से बाहर कर दिया और उस के अपने यहां आनेजाने पर भी रोक लगा दी.

इस बात को ले कर उस का प्रीति के साथ विवाद भी हुआ. प्रीति ने सफाई देने की कोशिश भी की लेकिन हेमंत ने मृदुल को फिर घर में अंदर नहीं आने दिया. इस से प्रीति परेशान हो गई.

दोनों अकेलेपन का लाभ न उठा सकें, इसलिए हेमंत अपना घर छोड़ कर परिवार को ले कर अपनी बहन के साथ आ कर रहने लगा. ननद के घर में रहते हुए प्रीति और मृदुल की प्रेम कहानी पर ब्रेक लग गया.

लेकिन हेमंत कब तक अपना परिवार ले कर  बहन के घर रहता, सो उस ने 3 महीने पहले पुराना मकान बेच कर इंदरगंज में नया फ्लैट ले लिया. यहां आने के बाद प्रीति और मृदुल की कामलीला फिर शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें – पढ़ालिखा अमानुष

प्रीति अपने युवा प्रेमी की ऐसी दीवानी थी कि उस ने मृदुल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह उसे अपने साथ रख ले. इस पर जनवरी में मृदुल ने प्रीति से कहीं दूर भाग चलने को कहा लेकिन प्रीति बोली, ‘‘यह स्थाई हल नहीं है. पक्का हल तो यह है कि हम हेमंत को हमेशा के लिए रास्ते से हटा दें.’’

मृदुल को भी अपनी इस अनुभवी प्रेमिका की लत लग चुकी थी, इसलिए वह इस बात पर राजी हो गया. जिस के बाद दोनों ने घर में ही हेमंत की हत्या करने की योजना बना कर 17 मार्च, 2019 को उस पर अमल भी कर दिया.

योजना के अनुसार उस रोज प्रीति ने पति की चाय में नींद की ज्यादा गोलियां डाल दीं, जिस से वह जल्द ही गहरी नींद में चला गया. फिर मृदुल के आने पर प्रीति ने गहरी नींद में सोए पति के पैर दबोचे और मृदुल ने हेमंत की गला दबा दिया.

इस दौरान हेमंत ने विरोध किया तो दोनों ने उसे उठा कर कई बार उस का सिर दीवार से टकराया, जिस से उस के सिर से खून बहने लगा और कुछ ही देर में उस की मौत हो गई.

टीआई मनीष डाबर ने प्रीति और मृदुल से विस्तार से पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से प्रीति को जेल भेज दिया और मृदुल को 2 दिनों के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया ताकि उस से वह कपड़े बरामद हो सकें जो उस ने हत्या के समय पहन रखे थे.

कथा लिखने तक पुलिस मृदुल से पूछताछ कर रही थी. हेमंत की हत्या में आदेश जैन शामिल था या नहीं, इस की पुलिस जांच कर रही थी.

Manohar Kahaniya: जिद की भेंट चढ़ी डॉक्टर मंजू वर्मा- भाग 3

सौजन्य- मनोहर कहानियां

डा. मंजू वर्मा बेहद खूबसूरत थी. ससुराल में जिस ने भी उसे देखा, उसी ने उस के रूपसौंदर्य की तारीफ की. डा. सुशील वर्मा जहां सुंदर पत्नी पा कर खुश था, वहीं डा. मंजू भी काबिल पति पा कर अपने भाग्य को सराह रही थी. कौशल्या देवी भी सुंदर बहू पा कर खुशी से इतरा उठी थीं.

डा. मंजू वर्मा कुछ दिन ससुराल में रही फिर पति सुशील वर्मा के साथ बिठूर (कानपुर) स्थित रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 8ए में रहने लगी.

बड़े प्यार से दोनों ने जिंदगी की शुरुआत की. शादी के एक साल बाद डा. मंजू ने एक बेटे को जन्म दिया. उस का नाम रखा रुद्रांश. रुद्रांश के जन्म से उन की खुशियां दोगुनी बढ़ गईं.

एक रोज बातचीत के दौरान डा. सुशील ने मंजू को बताया कि जिस फ्लैट में वह रह रहे हैं, उसे उस ने 80 लाख रुपए में खरीद लिया है. इस पर उस ने 40 लाख रुपए का लोन लिया है जिसे तुम्हें चुकाना है.

पति की बात सुन कर डा. मंजू वर्मा चौंक पड़ी और बोली, ‘‘मैं 40 लाख रुपए का लोन कैसे चुकाऊंगी. मैं तो बच्चे की परवरिश के कारण प्रैक्टिस भी नहीं कर रही हूं.’’

‘‘यह सब मैं नहीं जानता. लोन तुम्हें ही चुकाना है. तुम्हारे पास पैसा नहीं है तो पिताजी से मांग लो. वह तुम्हें कभी मना नहीं करेंगे.’’

डा. मंजू वर्मा समझ गई कि पति लालची है. दहेज के रूप में मायके वालों से पैसा लेना चाहता है. फिर भी मंजू ने पति को समझाया कि पिता की हैसियत ऐसी नहीं है कि वह लाखों रुपए दे सकें.

इस के बाद तो अकसर लोन अदायगी को ले कर मंजू और सुशील वर्मा में तकरार होने लगी. एक रोज मंजू ने अपने पिता को फोन किया, ‘‘पिताजी, आप से दामाद चुनने में बड़ी भूल हो गई. आप का दामाद लालची है. उस ने 40 लाख रुपए का लोन लिया है. वह कहता है कि यह लोन मुझे चुकाना होगा.’’

ये भी पढ़ें- Satyakatha- सूदखोरों के जाल में फंसा डॉक्टर

बेटी की बात सुन कर अर्जुन प्रसाद चिंतित हो उठे. फिर भी उन्होंने मंजू को समझाया कि वह इस बाबत दामादजी से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे. उन्होंने ऐसा किया भी. पर बात नहीं बनी.

अब तो दिन पर दिन लोन अदायगी को ले कर मंजू और सुशील में तकरार होने लगी. सुशील, मंजू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने लगा.

मंजू एमडी की पढ़ाई पूरा करना चाहती थी. इस के लिए उस ने प्रयास भी शुरू कर दिया था. लेकिन पति की प्रताड़ना और बच्चे की परवरिश के कारण वह टूट गई और पढ़ाई का इरादा बदल दिया. अब वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी.

13 मई, 2021 को भी डा. मंजू वर्मा और डा. सुशील वर्मा के बीच लोन अदायगी को ले कर झगड़ा हुआ. झगड़ा इतना बढ़ा कि सुशील वर्मा ने मंजू की पिटाई कर दी.

पिटाई से आहत मंजू ने पिता से फोन पर बात की और अपनी व्यथा बताई. अर्जुन प्रसाद ने उसे समझाया कि वह कोई रास्ता निकालेंगे.

14 मई, 2021 की शाम को भी सुशील ने मंजू को प्रताडि़त किया. इस पर उस ने खाना नहीं बनाया. तब सुशील ने औनलाइन पिज्जा मंगाया और खाया भी. लेकिन तनाव व गुस्से में मंजू ने कुछ नहीं खाया.

रात 10 बजे मंजू अपने डेढ़ वर्षीय बेटे रुद्रांश के साथ कमरे में पड़े पलंग पर लेट गई तथा सुशील वर्मा दूसरे कमरे में जा कर लेट गया. कुछ देर बाद वह गहरी नींद सो गया.

डा. सुशील वर्मा तो सो गया. लेकिन गुस्से और तनाव में डा. मंजू वर्मा को नींद नहीं आई. इसी तनाव में मंजू कमरे से बाहर निकली और बालकनी में चहलकदमी करने लगी. लेकिन उस का तनाव फिर भी कम नहीं हुआ. इसी तनाव में डा. मंजू वर्मा ने बालकनी में रखी कुरसी पर चढ़ कर नीचे छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उस की मौत हो गई.

रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड जगदीश ने किसी भारी वस्तु के गिरने की आवाज सुनी तो वह वहां पहुंचा और महिला की लाश देख कर शोर मचाया. शोर व बच्चे के रोने की आवाज सुन कर सुशील वर्मा की नींद खुली तो वह कमरे में आया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- कहानी खूनी प्यार की

सिक्योरिटी गार्ड ने दी थी सूचना

कमरे में मंजू नहीं दिखी तो बालकनी पर पहुंचा. वहां से झांका तो उस के होश उड़ गये. नीचे आ कर देखा तो मंजू की लाश पड़ी थी. उस ने फोन से मंजू की मौत की सूचना बड़े भाई सुनील वर्मा तथा छोटे भाई सुधीर को दी. सुधीर ने मंजू के पिता अर्जुन प्रसाद को फोन पर सूचना दी. तब वह कानपुर पहुंचे.

इधर सिक्योरिटी गार्ड जगदीश की सूचना पर बिठूर थानाप्रभारी अमित मिश्रा रुद्रा ग्रींस अपार्टमेंट पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू की.

जांच से पता चला कि मंजू वर्मा ने तनाव में 8वीं मंजिल से छलांग लगा कर जान दी है. लेकिन उन के पिता ने दहेज हत्या मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अत: रिपोर्ट के आधार पर ही मंजू वर्मा के पति सुशील वर्मा को गिरफ्तार किया गया.

16 मई, 2021 को बिठूर पुलिस ने डा. सुशील वर्मा को चौबेपुर की अस्थाई जेल भेजा, जहां कोरोना जांच तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं. इस के बाद 27 मई, 2021 को उन्हें कानपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

दूसरे आरोपी सुनील वर्मा, जो बेसिक शिक्षा अधिकारी है, को पुलिस ने कथा लिखने तक गिरफ्तार नहीं किया था. शासनप्रशासन की अनुमति के बाद ही उस की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Manohar Kahaniya: पुलिस अधिकारी का हनीट्रैप गैंग- भाग 3

सौजन्य- मनोहर कहानियां

यह सुनीता ठाकुर के साथ मिला हुआ था. जय कुमार ने कोतवाली के 4 पुलिसकर्मियों के साथ मिल कर एक गैंग तैयार कर लिया था. इस गैंग का काम वसूली करना ही था. भोलेभाले लोगों को डराधमका कर ये रुपयों की वसूली करते थे.

होशंगाबाद थाने के एसआई जयकुमार नलवाया का भ्रष्टाचार व अन्य विवादित मामलों से पुराना नाता रहा है.

करीब एक साल पहले रेत की अवैध वसूली के आरोप भी उन पर आरोप लगे थे. तब इटारसी के रामपुर थाने से एसआई नलवाया को हटाया गया था.

अवैध वसूली को ले कर लोकायुक्त पुलिस ने रामपुर थाने के कुछ स्टाफ को रिश्वत लेते पकड़ा था. इस में जय नलवाया का नाम ले कर कुछ पुलिसकर्मी ढाबे वाले से रुपए वसूल रहे थे.

इस घटनाक्रम का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस आधार पर जय कुमार नलवाया को रामपुर से हटा कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया था.

बाद में वह होशंगाबाद के सिटी थाने में तैनात किया गया. अभी भी लोकायुक्त भोपाल में केस का फैसला नहीं हुआ है.

बहनभाई दोनों पुलिसकर्मी थे इस गैंग में थाने की महिला हैडकांस्टेबल ज्योति मांझी और कांस्टेबल मनोज वर्मा (मांझी) दोनों रिश्ते में भाईबहन हैं. लंबे समय से दोनों होशंगाबाद जिला मुख्यालय पर ही तैनात हैं.

ज्योति मांझी का पति अशोक मांझी भी पुलिस में है. हनीट्रैप गैंग में हैडकांस्टेबल ज्योति मांझी आरोपी सुनीता ठाकुर के साथ मिली हुई थी. वह भी सुनीता की हर गतिविधि पर नजर रखती थी.

ज्योति की छवि होशंगाबाद में एक दबंग पुलिसकर्मी की बनी हुई थी. जब भी हनीट्रैप मामले में लोग फंसते दिखते थे, उन पर ज्योति दबाव बनाती थी. महिला पुलिसकर्मी देख कर हनीट्रैप के शिकार युवक डर जाते और मनमाने रुपए दे देते.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: नफरत की विषबेल- भाग 1

कांस्टेबल मनोज वर्मा भी गैंग का सदस्य था. वह ज्यादातर पुरुषों को डराधमका कर रुपए वसूल करता था. जो रुपए मिलते थे, उन का आपस में वंटवारा होता था.

हैडकांसटेबल ताराचंद जाटव भी इस गैंग के लिए काम करता था, परंतु वह चतुराई के साथ सुनीता से दूरियां बना कर केवल हिस्से के माल से मतलब रखता था.

सुनीता ठाकुर की हनीट्रैप गैंग में 4 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने से पुलिस की छवि धूमिल हो गई. इस से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया. आईजी, डीआईजी, एसपी तीनों अधिकारी इस हरकत से नाराज हो गए.

एसपी संतोष सिंह गौर ने हनीट्रैप मामले में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की जांच करने का जिम्मा महिला सेल के प्रभारी डीएसपी आशुतोष पटेल को सौंप दिया. जांच कर रहे डीएसपी आशुतोष पटेल ने ब्लैकमेल हुए पीडि़त व चारों पुलिसकर्मियों के बयान लिए.

इस मामले की जांच के लिए सुनीता के दलाल रिशिपाल पीयूष राठौर, सतीश राजपूत, योगेश कैथवास, देहात पुलिस थाना के आरक्षक सतीश चैरे समेत लगभग 50 लोगों के बयान लिए गए.

सुनीता ठाकुर के बयान और मोबाइल फोन की काल डिटेल्स की बारीकी से जांच करने पर इस बात के पक्के सबूत मिल गए कि आरोपी पुलिसकर्मियों की शह पर ही सुनीता ठाकुर हनीट्रैप की घटनाओं को अंजाम दे रही थी.

होशंगाबाद में युवाओं के वीडियो, फोटो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करने की गैंग थाने से ही एसआई जय नलवाया चला रहा था. इस में महिला हैडकांस्टेबल ज्योति मांझी और कांस्टेबल मनोज वर्मा और एक महिला सुनीता शामिल थी.

पुलिस थाने की मोहर लगे उन 7 शिकायती पत्रों की भी जांच की, जो सुनीता ने टीआई को सौंपे थे. वह सब एक जैसे कागज पर लिखे थे. शिकायती पत्रों पर न तारीख का उल्लेख और न शिकायत करने वाले के ठीक तरह से हस्ताक्षर थे.

महिला ने जिन की शिकायत की, उन पर शोषण करने और रुपए न देने के आरोप लगाए थे. शिकायती पत्रों पर थाने की सील अंकित थी, लेकिन उन शिकायती पत्रों का रिकौर्ड थाने में नहीं मिला.

थाने के बाहर इन शिकायत पत्रों के माध्यम से ब्लैकमेलिंग गैंग की महिला और चारों पुलिसकर्मी युवाओं को डरा कर रुपए वसूलते थे.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: दो नावों की सवारी

शिकायती पत्रों की जांच में यह बात खुल कर सामने आ गई कि सुनीता ठाकुर जाल में फंसे लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए अपने हाथ से कागज पर लिख कर शिकायत करती थी. इन पर आरोपी पुलिसकर्मी रिसीव लिख कर और उन पर थाने की सील लगा कर सुनीता को दे देते थे. शिकायत पत्र की पावती को सुनीता उन लोगों को वाट्सऐप कर के धमकाती थी.

सभी पुलिसकर्मी किए बरखास्त

सुनीता के जाल में फंसे लोग पुलिस काररवाई के नाम पर डर जाते थे. इस का फायदा उठा कर पुलिस वाले उन लोगों से वसूली करते थे. वसूली के हिस्से से सुनीता को उस का हिस्सा मिल जता था.

होशंगाबाद में पुलिसकर्मियों के साथ मिल कर हनीट्रैप गैंग चला रही आरोपी ब्लैकमेलर सुनीता को 18 जून, 2021 की शाम को कोर्ट में पेश किया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट हिमांशु कौशल ने महिला की जमानत निरस्त कर जेल भेजने के आदेश दिए.

ब्लैकमेलर महिला सुनीता ठाकुर कथा लिखे जाने तक होशंगाबाद जेल में थी. ब्लैकमेलिंग मामले में हनीट्रैप गैंग में एसआई सहित 3 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने के बाद भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर से भी जल्द काररवाई का दबाव होशंगाबाद पुलिस पर बढ़ गया था.

इसी दौरान मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के ट्वीट ने पुलिस अधिकारियों पर दबाब बढ़ा दिया. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा, ‘‘जो भी पुलिसकर्मी इस में शामिल हैं उन के विरुद्ध काररवाई की जाएगी.

‘‘रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं तो दुर्भाग्यपूर्ण है. जिन पुलिसकर्मियों का नाम मामले में सामने आया है, उन के विरुद्ध एफआईआर होनी चाहिए. इस के अलावा जो भी अधिकारी शामिल हैं उन के खिलाफ भी काररवाई होनी चाहिए. ऐसे लोग नौकरी करने के लायक नहीं हैं.’’

ये भी पढ़ें- Satyakatha- सूदखोरों के जाल में फंसा डॉक्टर: भाग 2

हनीट्रैप को ले कर कृषि मंत्री का बयान सामने आने के बाद लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर रुपयों की उगाही करने और पुलिस महकमे को बदनाम करने वाले एसआई जयकुमार नलवाया, हैडकांस्टेबल ज्योति मांझी, ताराचंद जाटव, कांस्टेबल मनोज वर्मा को नौकरी से बरखास्त कर दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित

Manohar Kahaniya: पुलिस में भर्ती हुआ जीजा, नौकरी कर रहा साला!- भाग 3

वह जानता था कि सरकारी नौकरी में इतनी बड़ी हेराफेरी करना इतना आसान काम नहीं. फिर वैसे भी वह पुलिस की नौकरी करने के लिए अनट्रेंड था. ऐसे में उस से कहीं भी चूक हुई तो उसे सीधे जेल की हवा ही खानी पड़ेगी.

अपनी जगह साले को भेजा ड्यूटी पर

इस के बाद भी अनिल ने सुनील को साहस बंधाते हुए कहा, ‘‘तू इतना परेशान क्यों होता है. ड्यूटी कराने से पहले तुझे मैं इतनी ट्रेनिंग दे दूंगा कि कोई भी तुझे पकड़ नहीं पाएगा.’’

अनिल उस समय भी शिक्षा विभाग में नौकरी पाने की पूरी कोशिश में लगा हुआ था. उस ने बीएड करने के बाद यूपी टेट की परीक्षा भी पास कर ली थी. उसी दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी टीचर की जगह निकलीं तो अनिल ने आवेदन कर दिया.

आवेदन करने के बाद उस का जिला सीतापुर में प्राइमरी टीचर में नंबर आ गया. उस के बाद उस ने सीतापुर में ही काउंसलिंग भी करा दी थी.

अनिल की काउंसलिंग हो जाने के बाद उस ने मन में पूरी तरह से ठान लिया था कि चाहे जैसे भी हो वह पुलिस की नौकरी सुनील को ही दे देगा.

उस के बाद उस ने सुनील को किसी तरह से पुलिस की नौकरी करने के लिए तैयार कर लिया. उस ने उसे घर पर ही प्रशिक्षित करना शुरू किया. उस ने पुलिस में नौकरी करने वाले सारे हथकंडे सुनील को बता दिए. उस ने इस ट्रेनिंग में अफसरों को सैल्यूट करने का तरीका, हथियार पकड़ने और उसे चलाने की विधि के साथ ही साथ सारी कानून संबंधी जानकारियां उसे दीं.

जब अनिल को पूरा विश्वास हो गया कि सुनील पुलिस की नौकरी करने के लिए तैयार हो चुका है तो उस ने उसे अपनी जगह पर भेजने की स्क्रिप्ट भी तैयार कर ली थी.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya- पाक का नया पैंतरा: भाग 1

फरजी सिपाही बन कई साल की ड्यूटी

उसी वक्त अनिल की पोस्टिंग डायल 112 में थाना बिलारी में चलने वाली पीआरवी पर हो गई. अनिल को लगा कि इस से बढि़या मौका भविष्य में आने वाला नहीं. अनिल ने सुनील को हिम्मत बंधाते हुए अपने स्थान पर बिलारी के अंतर्गत संचालित पीआरवी पर भेज दिया.

अनिल ने सुनील को हिदायत दी कि आज के बाद यह बात अपने पल्लू से बांध लेना कि तू सुनील नहीं बल्कि अनिल है.

अनिल ने सुनील को अपनी जगह नौकरी पर लगाते हुए उसे समझाया था कि आज के बाद उसे इंटरनेट मीडिया से कोसों दूर रहना होगा. अनिल की जगह पर नौकरी कर रहा सुनील हर रोज अपने काम की जानकारी उसे देता रहता था.

जब सुनील को फरजी सिपाही की नौकरी करते हुए काफी टाइम हो गया तो अनिल ने राहत की सांस ली. हालांकि इस वक्त नौकरी सुनील कर रहा था. लेकिन सैलरी अनिल के खाते में ही आती थी.

सुनील की परेशानी को देखते हुए अनिल ने उसे खर्च के लिए हर महीने 8 हजार रुपए देने शुरू किए. अनिल ने सुनील से कहा था कि जब वह टीचर की नौकरी जौइन कर लेगा तो उस के महीने की सैलरी भी बढ़ा देगा.

सुनील को अनिल पर पूरा विश्वास था. सुनील यह भी जानता था कि वह शादी करेगा तो उस की बहन से ही. वर्ष 2017 में सुनील को अपनी जगह पर नौकरी देने के बाद से ही उस ने उस की बहन शालू से शादी करने वाली बात पर भी जोर डालना शुरू कर दिया था.

सुनील ने इस बारे में अपने परिवार वालों से बात की तो उस के परिवार वाले उस के साथ शालू की शादी करने के लिए तैयार हो गए. अनिल और शालू की इच्छानुसार ही वर्ष 2017 में सामाजिक रीतिरिवाज से शादी कर दी गई.

अनिल और शालू की शादी होने के बाद दोनों दोस्तों का रिश्ता भी बदल गया था. दोनों दोस्त अब जीजासाले बन गए थे.

पुलिस में कई साल तक नौकरी करने के बाद सुनील बेखौफ हो गया था. उसे लगने लगा था कि अब उस का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. यही कारण था कि वह जब भी अपने गांव आता तो पुलिस की वरदी में ही आने लगा था.

वह पिछले कई सालों से पुलिस की वरदी का रौब दिखा कर मौज मार रहा था. जीजा साले का फरजीवाड़ा न जाने कब तक यूं ही चलता रहता. लेकिन सुनील की एक लापरवाही ने सारा खेल बिगाड़ दिया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- चाची के प्यार में बना कातिल: भाग 3

ले डूबा प्रोफाइल स्टेटस

उसी दौरान गांव में अनिल का किसी से किसी बात पर विवाद हो गया. उस के गांव वालों के साथसाथ उस के कुछ रिश्तेदारों को पता था कि अनिल उत्तर प्रदेश पुलिस में भरती हो गया है.

लेकिन उन के लिए सब से हैरत वाली बात यह थी कि अनिल पुलिस में भरती होने के बावजूद भी अकसर घर पर ही रहता था. जबकि पुलिस विभाग में इतनी ज्यादा सामान्य छुट्टियां मिलती कहां हैं.

उस की यही बात किसी को हजम नहीं हो पा रही थी. कुछ दिन बाद ही सुनील ने अपनी वाट्सऐप प्रोफाइल पर अपना एक फोटो अपडेट कर दिया. उस की फोटो देख कर लोगों को लगने लगा था कि जरूर दाल में कुछ काला है.

इस फोटो में उस ने पुलिस वरदी के साथसाथ अपने हाथ में एक फिल्मी स्टाइल में पिस्टल ले रखी थी. उस की प्रोफाइल फोटो देख कर कुछ ही दिनों में किसी ने एसएसपी से उस की शिकायत कर दी.

शिकायत मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल पैदा हो गई थी. एसएसपी पंकज कुमार ने सीओ (ठाकुरद्वारा) को इस मामले की सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए. जिस के बाद जीजासाले का खेल सामने आ गया.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: चित्रकूट जेल साजिश

इस सच्चाई के सामने आते ही पुलिस ने 19 जून, 2021 को भादंवि की धारा 109, 170, 171, 419, 120बी के तहत अनिल कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए. लेकिन कोविड प्रोटोकाल के मद्देनजर अनिल और सुनील को मुरादाबाद की अस्थाई जेल में 15 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था.

एसएसपी पंकज कुमार को शक है कि जीजासाले के इस इस बड़े फरजीवाड़े में किसी न किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता जरूर रही होगी. उन्होंने इस के जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आई, उस के खिलाफ काररवाई जरूर की जाएगी.

Satyakatha: बेटे की खौफनाक साजिश- भाग 2

सौजन्य- सत्यकथा

लेखक- शाहनवाज

इस दोहरे हत्याकांड की जांच की शुरुआत थानाप्रभारी ने रवि को थाने बुला कर की. उन्होंने उस से घर में चोरी हुए सामान के बारे में पूछा. लेकिन रवि बता नहीं सका कि घर में क्याक्या सामान चोरी हुआ है.

इस के बाद उन्होंने उस से उस की दिनचर्या के बारे में पूछा. तब रवि ने बताया, ‘‘सर, मैं एक कंपनी के लिए कलेक्शन एजेंट का काम करता हूं और साथ में हमारी परचून की दुकान भी है. मैं रोजाना सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पहले अपनी दुकान खोलता हूं. उस के बाद वहीं से औफिस के लिए निकल जाता हूं.

‘‘दोपहर को एकदो घंटों के लिए मैं घर आता हूं. फिर शाम को कुछ देर दुकान खोले रखने के बाद रात को वापस घर आ जाता हूं.’’

कुछ देर बाद वह फिर बोला, ‘‘सर, मैं आज दोपहर को घर वापस नहीं आया था बल्कि औफिस से अपनी दुकान चला गया था. कुछ देर दुकान में बैठने के बाद मैं अपनी दुकान के ऊपर बने कमरे में चला गया, जहां मैं ने अपने दोस्तों के साथ ताश खेला और जब शाम को

6 बज गए तो मैं वहां से घर के लिए निकल गया.’’

थानाप्रभारी मदनपाल सिंह ने इस केस से जुड़े कुछ और सवाल रवि से पूछे फिर उसे थाने से घर भेज दिया. एक तरफ पुलिस की एक टीम रवि से पूछताछ कर रही थी तो वहीं दूसरी टीम रवि के घर के आसपास के लोगों से इस मामले में पता कर रही थी.

ये भी पढ़ें- Best Of Manohar Kahaniya: खुद ही उजाड़ी अपनी गृहस्थी

पुलिस की तीसरी टीम रवि की दुकान के आसपास के लोगों से तहकीकात कर रही थी. इसी तरह से पुलिस की कई टीमें एक ही समय पर इस मामले को सुलझाने में लगी थीं.

रवि ने अपने बयान में यह कहा था कि वह दोपहर को औफिस से दुकान आ गया था, जब पुलिस ने दुकान के आसपास रहने वाले लोगों से इस बात की पुष्टि की तो उन्होंने दोपहर को दुकान के खुले होने से साफ इनकार कर दिया.

वहीं रवि के घर के आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रवि का अकसर अपने मातापिता के साथ झगड़ा होता रहता था, ये झगड़ा या तो पैसों को ले कर होता था या संपत्ति को ले कर या फिर रवि की पत्नी सुमन को ले कर होता था.

इस के अलावा पड़ोसियों से यह भी पता चला कि रवि अकसर शराब पी कर घर आता था, जो उस के माता पिता को बिलकुल भी पसंद नहीं था.

एएसपी इरज राजा ने सुरेंद्र सिंह ढाका और संतोष देवी के शव गौर से देखे तो उन्होंने पाया कि दोनों शव अकड़े हुए थे, जोकि सामान्य रूप से मृत्यु के 8 से 10 घंटों बाद ही होता है. उन्होंने फोरैंसिक टीम की सहायता से यह पता लगा लिया कि इस हत्या को सुबह 10 बजे के आस पास ही अंजाम दिया गया था.

उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या का समय अनुमान किए गए समय के आसपास ही बताया गया था. यह सभी जानकारी पुलिस के लिए बहुत जरूरी साबित हुई और पुलिस के शक के रडार पर अब रवि आ गया था.

अगले दिन मृतकों के दाह संस्कार के बाद जब रवि अपने घर वापस पहुंचा ही था की उसे पुलिस ने फोन कर फिर से थाने आने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें- Best of Manohar Kahaniya: मिल ही गई गुनाहों की सजा

वह जल्दी से नहाया और फटाफट कपड़े पहन कर अपने घर पर सभी कमरों में ताला लगा कर थाने जाने के लिए निकल गया.

थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उस के वारदात वाले दिन दुकान न खोलने, उस के घर पर उस के मातापिता के साथ झगड़ा होने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों की हत्या का समय सुबह के समय

होने इत्यादि चीजों को ले कर उस से सवाल किए.

इन सवालों को सुन कर रवि बुरी तरह से हकला गया. वह डरते हुए और हकलाते हुए पुलिस के इन सवालों के जवाब देने लगा.

उस की आंखों से आंसू टपकने लगे. जब थानाप्रभारी द्वारा उस पर दबाव बनाया गया तो रवि ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

हत्या का जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने तसल्ली से उसे एक शांत कमरे में बैठाया और उस से हत्या करने की वजह और उस ने किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया, उस के बारे में पूछताछ की.

इस के बाद उस ने अपने मातापिता की हत्या करने की जो कहानी बताई, वह इस प्रकार निकली—

70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ढाका गाजियाबाद के लोनी में एक पौश इलाके बलराम नगर में रहते थे. मूलरूप से बागपत उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरेंद्र ढाका कई साल पहले ही गाजियाबाद में रहने लगे थे.

उन के साथ इस घर में उन की पत्नी संतोष देवी और 2 बेटों का परिवार रहता था. सुरेंद्र सिंह ढाका का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था. सुरेंद्र सिंह की इलाके में परचून की दुकान थी और वह लोगों को ब्याज पर पैसा देने का काम

किया करते थे. उन की पत्नी संतोष देवी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से रिटायर थीं.

बड़े बेटे रवि ढाका उर्फ नीलू की शादी साल 2009 में हो गई थी. लेकिन शादी के साल भर बाद ही रवि के साथ उस की पत्नी का अकसर झगड़ा होना शुरू हो गया था. कभी पैसों को ले कर तो कभी रिश्तों को ले कर.

रवि और उस की पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगे. वे दोनों एकदूसरे के साथ किसी तरह से एडजस्ट कर के रह रहे थे. अंत में साल 2014 में रवि और उस की पहली पत्नी के बीच तलाक हो गया.

तलाक के बाद रवि की मुसीबतें बढ़ने लगीं. उस को अपनी जिंदगी बड़ी मुश्किल लगने लगी. और इसी बीच उस की मुलाकात सुमन देवी से हुई. सुमन रवि के गांव बागपत की ही रहने वाली थी. कुछ समय में एक दूसरे को जानने के बाद उन दोनों के बीच प्यार हो गया और रवि ने बिना अपने मातापिता को बताए सुमन से साल 2016 में शादी कर ली.

इस बात से रवि के मातापिता सुरेंद्र और संतोष देवी बड़े खफा हुए. उन की नाराजगी इस बात से ज्यादा थी कि रवि की दूसरी पत्नी सुमन देवी उन की बिरादरी की नहीं थी.

उसी दिन से रवि के मातापिता उस से खीझने लगे थे. वे उसे बातबात पर टोकते थे, छोटी से छोटी बात पर रवि और उस की पत्नी सुमन से झगड़े किया करते थे, वे उन्हें बातबात पर ताने दिया करते थे.

इस तरह से कुछ समय गुजरने के बाद साल 2019 में सुरेंद्र सिंह के छोटे बेटे गौरव ढाका की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. गौरव ढाका की शादी हो चुकी थी और उस के 2 बच्चे भी थे. इस मौत का भार ढाका परिवार के लिए सहन कर पाना बेहद मुश्किल था क्योंकि गौरव के दोनों बच्चे बेहद छोटे थे.

ऐसी स्थिति को देखते हुए रवि के माता पिता का झुकाव गौरव की पत्नी और उस के बच्चों के प्रति ज्यादा हो गया था, जिस का होना स्वाभाविक भी था. गौरव की पत्नी और बच्चों की देखभाल का जिम्मा उन्होंने उठा लिया था.

सुरेंद्र और संतोष देवी गौरव की पत्नी और बच्चों के लिए हमेशा तैयार रहते थे. लेकिन वहीं दूसरी ओर रवि, उस की पत्नी और उस के बच्चे को वे दरकिनार किया करते थे.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- सूदखोरों के जाल में फंसा डॉक्टर

ऐसे ही एक दिन जब रवि की बरदाश्त करने की क्षमता पार हो गई तो उस दिन उस का उस के पिता के साथ झगड़ा हो गया. उसी दौरान उस के पिता ने सभी घर वालों की मौजूदगी में ये ऐलान कर दिया कि उन की संपत्ति का पूरा हिस्सा वह गौरव की पत्नी और उस के बच्चों के नाम कर देंगे.

यह सुन कर रवि ने भी गुस्से और आवेश में अपने पिता से कह दिया कि यदि वह ऐसा करेंगे तो वह ऐसा हरगिज होने नहीं देगा.

अगले भाग में पढ़ें-  हत्या के एक दिन पहले रवि का फिर से अपने मांबाप के साथ झगड़ा हो गया 

Crime Story: कुटीर उद्दोग जैसा बन गया सेक्सटॉर्शन- भाग 4

टिंडर ऐप से भी चल रहा है सैक्सटौर्शन

दिलचस्प बात यह है कि इस रैकेट को चलाने वाली लड़की और उस के दोनों साथी सौफ्टवेयर इंजीनियर थे. वे अपने महंगे शौक पूरा करने और लग्जरी लाइफ के लिए इस अपराध को अंजाम दे रहे थे.

ये लोग पहले सोशल मीडिया ऐप टिंडर के जरिए अमीर लोगों को लड़की के जाल में फंसाते. उस के बाद हनीट्रैप के खेल में फंसाने के बाद उन से मोटी रकम वसूली जाती थी.

दरअसल, हुआ यूं कि दिल्ली पुलिस को एक करोड़ रुपए की रंगदारी की शिकायत मिली थी, जिस में शिकायतकर्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति काल कर रहा था और उस से एक करोड़ रुपए की मांग कर रहा था. उस की अश्लील तसवीरें वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी.

इस शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी की एफआईआर दर्ज कर ली. इंसपेक्टर अरुण सिंधू और दिनेश कुमार के नेतृत्त्व में एक टीम बनाई गई. फोन की सर्विलांस और दूसरे टैक्नीकल तरीकों से जब पुलिस टीम ने काफी सारी जानकारी जुटा ली, तो उस के बाद छापेमारी की गई.

पुलिस टीम ने गुड़गांव से राजकिशोर सिंह को पकड़ लिया. उस ने सब कुछ उगल दिया और उस के बाद उस के 2 साथियों शालिनी और आर्यन को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

उन के पास से स्पाई कैम लगे 2 हैंडबैग, मेमोरी कार्ड्स, यूएसबी पैन ड्राइव, लैपटौप जिस में पीडि़तों की तसवीरें/वीडियो थे. इस के अलावा 6 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए.

पूछताछ में पता चला कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड राजकिशोर सिंह है, जोकि पेशे से सौफ्टवेयर इंजीनियर था. राजकिशोर सिंह सन 2012 में दिल्ली आया था.

वह रोजगार तलाश कर ही रहा था कि साल 2013 में कनाट प्लेस में एक लड़की को छेड़ने और धमकाने के आरोप में वह पुलिस के हत्थे चढ़ कर जेल चला गया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: प्रेमी के सिंदूर की चाहत

यहीं से उस की जिंदगी बदल गई. जेल से निकल कर उस ने तय कर लिया कि अब जिंदगी में शार्टकट रास्ते से बहुत दौलत कमानी है. बस ऐशभरी जिंदगी जीने और उस के लिए होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए वह बुरी संगत में पड़ गया. उस ने गुड़गांव में एक स्पा (बौडी मसाज) खोल कर अपने पेशे से अलग तरह का धंधा शुरू कर दिया.

इस काम के लिए कालगर्ल्स की भरती की. उस के बाद लड़कियों का इस्तेमाल एस्कौर्ट सर्विस के लिए करने लगा. बाद में उस ने लड़कियों का इस्तेमाल अमीर लोगों को हनीट्रैप में फंसाने के लिए करना शुरू कर दिया.

उस ने अपने गिरोह की कालगर्ल्स के जरिए कई कारोबारियों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे कर बड़ी रकम ऐंठी थी.

गुड़गांव के सेक्टर-67 की रहने वाली शालिनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती थी. आईटी के फील्ड में नौकरी करती थी. पिछले साल उसे प्रमोशन की उम्मीद थी, मगर अचानक कोविड-19 आ गया. पहले सैलरी कम हुई और फिर नौकरी चली गई.

पैसों के लिए परेशान रहने लगी तो उस ने अपनी परेशानी अपने दोस्त आर्यन दीक्षित (28) को सुनाई. बी-269, छतरपुर एनक्लेव- टू का रहने वाला आर्यन दीक्षित एमबीए है और वर्तमान में उस का अपना औनलाइन गारमेंट्स का व्यवसाय है.

शालिनी ने जब आर्यन से कहा कि यार कोई भी काम बताओ पैसों की बड़ी जरूरत है तो आर्यन ने उसे राजकिशोर से मिलवा दिया.

आर्यन ने एक बार राजकिशोर से स्पा की सर्विस ली थी. इसलिए दोनों में जानपहचान हो गई थी. जल्द ही आर्यन भी राजकिशोर के धंधे में ही उतरने की योजना बनाने लगा.

जब शालिनी ने आर्यन से ईजी मनी कमाने का तरीका पूछा तो आर्यन ने राजकिशोर से शालिनी को मिलवा दिया. राजकिशोर ने बता दिया कि उस का धंधा थोड़ा टेढ़ा है, लेकिन इस में पैसा बहुत है.

राजकिशोर ने जब शालिनी को अपने धंधे के बारे में बताया तो थोड़ा हिचकने के बाद शालिनी मान गई और राजकिशोर ने उसे अपने गैंग में शामिल कर लिया.

शालिनी को 2-4 दिन तक धंधे की ट्रेनिंग और अमीरों को फंसाने के टिप्स दिए गए. उस के बाद शालिनी का टिंडर पर प्रोफाइल बना दिया गया. बस इस के बाद वह 40-50 साल की उम्र वाले बिजनैसमैन को राइट स्वैप करने लगी.

ये भी पढ़ें- Social media बना ठगी का हथियार!

होटल में बुला कर उन की तसवीरें उतार लेती. फिर आर्यन और राजकिशोर उस कारोबारी को धमका कर उस से पैसे वसूलने लगे. पैसा आना शुरू हुआ तो शालिनी के हौसले बुलंद हो गए.

वह टिंडर पर राइट स्वैप करने के बाद लोगों से चैट करती. कुछ दिनों बाद होटल में मुलाकात फिक्स हो जाती. उस के बाद होटल के कमरे में हैंडबैग या अन्य चीजों में छिपाए गए स्पाईकैम के जरिए अपने शिकार की आपत्तिजनक तसवीरें ले ली जातीं.

कुछ दिन बाद टारगेट से सोशल मीडिया पर संपर्क कर के शिकार को उस की न्यूड तसवीरें/वीडियो दिखाई जाती और 10 लाख से ले कर एक करोड़ रुपए तक की डिमांड की जाती. पैसा नहीं देने पर वीडियो पब्लिक करने या परिवार में किसी को भेजने की धमकी दी जाती. अपनी इज्जत बचाने के डर से अधिकतर पीडि़त सौदेबाजी के बाद पैसे दे कर मामला खत्म कर लेते थे. मगर उन के आखिरी टारगेट ने पुलिस में शिकायत कर दी.

जिस के बाद टिंडर ऐप से चल रहा सैक्सगटौर्शन का ये रैकेट पकड़ा गया. पुलिस ने राजकिशोर सिंह, शालिनी और आर्यन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

देश के हिंदीभाषी राज्यों में लगभग सभी जिलों में इस तरह के मामले कुछ महीनों में तेजी से बढ़े हैं. अनुमान है कि पिछले 6 महीनों के दौरान ही इन सभी जगहों पर पुलिस को 5 हजार से ज्यादा ऐसे मामलों की शिकायतें मिली हैं.

(कथा पुलिस सूत्रों, निजी शोध व पड़ताल तथा पीडि़तों से मिली जानकारी पर आधारित. कथा में जितेंद्र सिंह नाम परिवर्तित है)

ठगी से कैसे बचें और फंसने पर क्या करें

अपनी लोकेशन को शेयर करने की आदत छोड़ दें. इस से आप के विरोधियों को यह पता चल जाता है कि आप किस जगह पर हैं. ऐसे में वह अपनी सुविधा के अनुसार आप को ठग लेते हैं.

व्यक्तिगत बातें फेसबुक पर शेयर न करें. इस से आप की गोपनीयता भंग होती है.

फोटो शेयर करते समय यह समझ लें कि किन लोगों को आप फोटो दिखाना चाहते हैं और किस को नहीं. फेसबुक पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- जब इश्क बना जुनून

फेसबुक पर आने वाली हर पोस्ट सही नहीं होती. यह ध्यान रखें, बिना सोचेसमझे झांसे में न आएं. किसी भी अनजान महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट को जांचपरखने के बाद ही स्वीकार करें.

साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल बताते हैं कि लौकडाउन साइबर क्रिमिनल के लिए गोल्डन एज रहा है. इस के अलावा सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रोफाइल की सुरक्षा को ले कर सजग नहीं हैं.

अपनी प्रोफाइल को लौक करें, जिस से उसे कोई सर्च न कर सके. यदि सैक्सटौर्शन का शिकार होते हैं तो सब से पहले उस अकाउंट का लिंक या नंबर सेव करें क्योंकि इस की मदद से पुलिस उस आईपी एड्रेस तक पहुंच सकती है, जहां से ब्लैकमेलर्स औपरेट कर रहे हैं.

सैक्सटौर्शन का शिकार होने पर तुरंत लोकल साइबर सेल या नजदीक के थाने में शिकायत दर्ज कराएं. राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत कर सकते हैं.

ऐसे मामलों में शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है. ब्लैकमेलर्स नंबर बदलबदल कर फोन करते हैं, तो इन सभी की पूरी जानकारी पुलिस  को दें. कई बार पुलिस पीडि़त से ही सवालजवाब करती है. ऐसे सवालों से परेशान न हों, अपनी एफआईआर दर्ज कराने पर जोर दें. ऐसे मामलों में आईटी एक्ट, धोखाधड़ी (धारा 420) और आईपीसी की कुछ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाता है.

पुलिस से एफआईआर  की कौपी जरूर लें. अगर पुलिस की काररवाई में जरा सी भी ढील लगे तो तुरंत किसी वकील की मदद लें.

Best of Manohar Kahaniya: लिवइन पार्टनर की मौत का राज

सौजन्य-मनोहर कहानियां

9 सितंबर, 2019 को अनीता अपनी सहेली से मिलने ग्रेटर नोएडा गई थी. अगले दिन अपराह्न 2 बजे जब वह दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित अपने फ्लैट में पहुंची तो वहां का खौफनाक मंजर देखते ही उस के मुंह से चीख निकल गई. उस के पैर दरवाजे पर ही ठिठक गए.

उस के लिवइन पार्टनर सुनील तमांग की लहूलुहान लाश फर्श पर पड़ी थी. उस की गरदन से खून निकल कर पूरे फर्श पर फैल चुका था, जो अब जम चुका था. अनीता ने सब से पहले अपने फ्लैट के मालिक ए.के. दत्ता को फोन कर इस घटना की जानकारी दी. ए.के. दत्ता पास की ही एक दूसरी कालोनी में रहते थे. लिहाजा कुछ देर में वह अपने लाजपत नगर वाले फ्लैट पर पहुंचे, जहां बुरी तरह घबराई अनीता उन का इंतजार कर रही थी.

सुनील की खून से सनी लाश देखने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को दी तो कुछ ही देर के बाद थाना अमर कालोनी के थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की जांच में जुट गए. उन्होंने डौग स्क्वायड और फोरैंसिक टीम को भी बुला लिया.

घटनास्थल की फोटोग्राफी और वहां पर मौजूद खून के धब्बों के नमूने एकत्र करने के बाद थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन ने तहकीकात शुरू की. मृतक सुनील की गरदन पर पीछे की तरफ से किसी तेज धारदार हथियार से जोरदार वार किया गया था, जिस से ढेर सारा खून निकल कर फर्श पर फैल गया था.

कमरे के सभी कीमती सामान अपनी जगह मौजूद थे, जिसे देख कर लगता था कि यह हत्या लूटपाट के लिए नहीं बल्कि रंजिशन की गई होगी. उन्होंने अनीता से पूछताछ की तो उस ने बताया कि वह और सुनील पिछले एक साल से इस फ्लैट में लिवइन पार्टनर के रूप में रह रहे थे. वह एक ब्यूटीपार्लर में काम करती थी, जबकि सुनील एक रेस्टोरेंट में कुक था. लेकिन कई महीने पहले किसी वजह से उस की नौकरी छूट गई थी.

कल रात साढ़े 11 बजे किसी जरूरी काम से वह अपनी सहेली से मिलने ग्रेटर नोएडा गई थी. रात को वह वहीं रुक गई थी. रात में उस ने फोन पर काफी देर तक सुनील से बातें की थीं.

आज दोपहर को वह यहां पहुंची तो देखा फ्लैट का दरवाजा खुला था और अंदर प्रवेश करते ही उस की नजर सुनील की लाश पर पड़ी थी. इस के बाद उस ने अपने मकान मालिक को फोन कर इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने यहां पहुंचने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें- औनलाइन मार्केट बनाम ठगी का बाजार

थानाप्रभारी ने मकान मालिक ए.के. दत्ता से भी पूछताछ की तो उन्होंने भी वही बातें बताईं जो अनीता ने बताई थीं.

सारी काररवाई से निपटने के बाद थानाप्रभारी ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और थाने लौट कर सुनील की हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए दक्षिणपूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कालकाजी के एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में एक टीम का गठन किया, जिस में थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन, एसआई अभिषेक शर्मा, ईश्वर, आर.एस. डागर, एएसआई जगदीश, कांस्टेबल राजेश राय, मनोज, सज्जन आदि शामिल थे.

विरोधाभासी बयानों से हुआ शक

अगले दिन थानाप्रभारी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई, ताकि वारदात की रात फ्लैट के आसपास घटने वाली सभी गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा सके. साथ ही मृतक सुनील तमांग और अनीता के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवाई.

काल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांचपड़ताल करने के बाद थानाप्रभारी ने गौर किया कि अनीता के बयान विरोधाभासी थे. इसलिए अनीता को पुन: पूछताछ के लिए अमर कालोनी थाने बुलाया गया. उस से सघन पूछताछ की गई तो अनीता यही कहती रही कि वह रात साढ़े 11 बजे अपनी सहेली से मिलने ग्रेटर नोएडा गई थी, लेकिन वह वहां देर रात को क्यों गई, इस की वजह नहीं बता पाई.

पुलिस को लग रहा था कि वह झूठ पर झूठ बोल रही है. उस ने उस रात जिनजिन नंबरों पर बात की थी, उन के बारे में भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. लिहाजा उस से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और सुनील तमांग की हत्या में खुद के शामिल होने का जुर्म स्वीकार कर लिया.

उस ने बताया कि इस हत्याकांड में उस का भाई विजय छेत्री तथा जीजा राजेंद्र छेत्री भी शामिल थे. ये दोनों पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग शहर के रहने वाले थे. अनीता द्वारा अपने लिवइन पार्टनर की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बाकी आरोपियों विजय छेत्री और राजेंद्र छेत्री को गिरफ्तार करने के लिए थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन ने एसआई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की. यह टीम 13 सितंबर, 2019 को वेस्ट बंगाल के कालिंपोंग शहर पहुंच गई. स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने विजय छेत्री और राजेंद्र छेत्री को उन के घर से गिरफ्तार कर लिया.

दोनों से जब सुनील तमांग की हत्या के बारे में पूछताछ की गई तो उन दोनों ने पुलिस को बरगलाने की काफी कोशिश की लेकिन बाद में जब उन्हें बताया गया कि अनीता गिरफ्तार हो चुकी है और उस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, तो उन दोनों ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

वेस्ट बंगाल की स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले कर दिल्ली लौट आई.

अनीता, विजय और राजेंद्र से की गई पूछताछ तथा पुलिस की जांच के आधार पर इस हत्याकांड के पीछे की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह इस प्रकार है –

ये भी पढ़ें- गुनहगार पति: भाग 1

अनीता मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग की रहने वाली थी. करीब 5 साल पहले वह अपने पति से अनबन होने पर उसे छोड़ कर अपने सपनों को पंख लगाने के मकसद से दिल्ली आ गई थी. यहां उस की एक सहेली थी, जो बहुत शानोशौकत से रहती थी. वह सहेली जरूरत पड़ने पर उस की मदद भी कर दिया करती थी.

दरअसल, अनीता स्कूली दिनों से ही खुले विचारों वाली एक बिंदास लड़की थी. वह जिंदगी को अपनी ही शर्तों पर जीना चाहती थी, जबकि उस का पति एक सीधासादा युवक था. उसे अनीता का ज्यादा फैशनेबल होना तथा लड़कों से ज्यादा मेलजोल पसंद नहीं था.

विपरीत स्वभाव होने के कारण शादी के थोड़े दिनों बाद ही वे एकदूसरे को नापसंद करने लगे थे. बाद में जब बात काफी बढ़ गई तो एक दिन अनीता ने पति को छोड़ दिया और वापस अपने मायके चली आई. कुछ दिन तो वह मायके में रही, फिर बाद में उस ने अपने पैरों पर खडे़ होने का फैसला कर लिया. और वह दिल्ली आ गई.

वह ज्यादा पढ़ीलिखी तो नहीं थी, महज 8वीं पास थी. छोटे शहर की होने और कम शिक्षित होने के बावजूद उस का रहने का स्टाइल ऐसा था, जिसे देख कर लगता था कि वह काफी मौडर्न है.

दिल्ली पहुंचने के बाद अनीता ने अपनी उसी सहेली की मदद से ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग ली. इस के बाद वह एक ब्यूटीपार्लर में नौकरी करने लगी. नौकरी करने से उस की माली हालत अच्छी हो गई और जिंदगी पटरी पर आ गई.

इसी दौरान एक दिन उस की मुलाकात सुनील तमांग नाम के युवक से हुई जो नेपाल का रहने वाला था. उस की मां कुल्लू हिमाचल प्रदेश की थी. 28 वर्षीय सुनील दक्षिणी दिल्ली के साकेत में स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक था.

दोनों एकदूसरे को चाहने लगे

कुछ दिनों तक दोस्ती के बाद वह सुनील को अपना दिल दे बैठी. सुनील अनीता की खूबसूरती पर पहले से ही फिदा था. एक दिन सुनील ने अनीता को अपने दिल की बात बता दी और कहा कि वह उसे दिलोजान से प्यार करता है. इतना ही नहीं, वह उस से शादी रचाना चाहता है.

अनीता उस के दिल की बात जान कर खुशी से झूम उठी. उस ने सुनील से कहा कि पहले कुछ दिनों तक हम लोग साथ रह लेते हैं. फिर घर वालों की रजामंदी से शादी कर लेंगे. इस की एक वजह यह भी थी कि अभी पहले पति से अनीता का तलाक नहीं हुआ था. तलाक के बाद ही दूसरी शादी संभव हो सकती थी.

कोई 4 साल पहले अनीता ने सुनील तमांग के साथ चिराग दिल्ली में किराए का मकान ले कर रहना शुरू कर दिया. दोनों एकदूसरे को पा कर बेहद खुश थे. सुनील अनीता का काफी खयाल रखता था. अनीता भी सुनील के साथ लिवइन में रह कर खुद को भाग्यशाली समझती थी.

सुनील न केवल देखने में स्मार्ट था, बल्कि एक अच्छे पार्टनर की तरह उस की प्रत्येक छोटीछोटी बात का विशेष ध्यान रखता था. अनीता भी सुनील की खुशियों का खूब खयाल रखती थी. वह अपनी तरफ से कोई ऐसा काम नहीं करती थी, जिस से सुनील की कोई भावना आहत हो.

ये भी पढ़ें- 2 लोगों ने की 18 सालों मे 36 हत्याएं!

अनीता और सुनील 3 सालों तक चिराग दिल्ली स्थित इस मकान में रहे. इस बीच जब अनीता की पगार अच्छी हो गई तो वह चिराग दिल्ली से लाजपत नगर आ गई. यहां वह ए.के. दत्ता के फ्लैट में किराए पर रहने लगी. यहां उस का फ्लैट तीसरी मंजिल पर था.

इतने दिनों तक लिवइन रिलेशन में रहने के कारण दोनों के परिवार वाले भी उन के संबंधों से परिचित हो गए थे. अनीता का भाई विजय छेत्री जबतब कालिंपोंग से दिल्ली में उस के पास आता रहता था. उसे सुनील का व्यवहार पसंद नहीं था.

विजय ने अनीता की पसंद पर ऐतराज तो नहीं जताया लेकिन एक दिन उस ने सुनील की गैरमौजूदगी में अपने मन की बात अनीता को बता दी. चूंकि अनीता सुनील से प्यार करती थी, इसलिए उस ने भाई से सुनील का पक्ष लेते हुए कहा कि सुनील दिल का बुरा नहीं है लेकिन फिर भी अगर सुनील की कोई बात उसे अच्छी नहीं लगती है तो वह उसे कह कर इस में सुधार लाने का प्रयास करेगी.

विजय ने जब देखा कि उस की बहन ने उस की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है तो उस ने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी. सुनील और अनीता को विजय की बातों से जरा भी फर्क नहीं पड़ा था.

लेकिन कहते हैं कि हर आदमी का वक्त हमेशा एक सा नहीं रहता है. सुनील तमांग के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. किसी बात को ले कर सुनील की रेस्टोरेंट से नौकरी छूट गई. नौकरी छूट जाने की वजह से वह परेशान तो हुआ लेकिन अनीता अच्छा कमा रही थी, इसलिए घर का खर्च आराम से चल जाता था.

हालांकि कुछ दिन बाद अनीता सुनील को समझाबुझा कर जल्दी कहीं नौकरी खोजने का दबाव बना रही थी, मगर 6 महीने तक सुनील को उस के मनमुताबिक नौकरी नहीं मिली.

धीरेधीरे अनीता को ऐसा लगने लगा जैसे सुनील जानबूझ कर नौकरी नहीं करना चाहता है और अब वह उस के ही पैसों पर मौज करना चाहता है. ऐसा विचार मन में आते ही उस ने एक दिन तीखे स्वर में सुनील से कहा, ‘‘सुनील, या तो तुम जल्दी कहीं पर नौकरी ढूंढ लो अन्यथा मेरा साथ छोड़ कर यहां से कहीं और चले जाओ.’’

हालांकि अनीता ने यह बात सुनील को समझाने के लिए कही थी, लेकिन उस दिन के बाद सुनील के तेवर बदल गए. उस ने अनीता से कहा कि वह उसे छोड़ कर कहीं नहीं जाएगा और फिर भी अगर वह उसे जबरन खुद से दूर करने की कोशिश करेगी तो उस के पास अंतरंग क्षणों के कई फोटो मोबाइल पर पड़े हैं, जिन्हें वह उस के सगेसंबंधियों के मोबाइल पर भेज देगा, जिस के बाद वह कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- अश्लील हरकतें करने वाला बाबा!

रुपयों की तंगी तथा सुनील की धमकी को सुन कर अनीता कांप उठी. इस घटना के कुछ दिनों बाद तक अनीता ने सुनील को नौकरी ढूंढने पर जोर देती रही, लेकिन सुनील पर इस का कोई फर्क नहीं पड़ा.

अंत में अनीता ने कालिंपोंग स्थित अपने भाई विजय को अपनी मुसीबत के बारे में बताया तो विजय गुस्से से भर उठा. उस ने अनीता से कहा कि वह जल्द ही सुनील नाम के इस कांटे को उस की जिंदगी से निकाल फेंकेगा.

भाई ने बनाया हत्या का प्लान

भाई की बात सुन कर अनीता को राहत महसूस हुई. विजय को सुनील पहले से नापसंद था. अब जब अनीता खुद ही उस से छुटकारा पाना चाहती थी तो उस ने अपने रिश्ते के बहनोई राजेंद्र के साथ मिल कर सुनील को मौत की नींद सुलाने की योजना तैयार कर ली. इस के बाद उस ने अनीता को अपनी योजना के बारे में बताया तो अनीता ने दोनों को दिल्ली पहुंचने के लिए कह दिया.

7 सितंबर, 2019 को विजय छेत्री और राजेंद्र छेत्री पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग से नई दिल्ली पहुंचे और पहाड़गंज के एक होटल में रुके. अनीता फोन से बराबर भाई के संपर्क में थी. लेकिन सुनील अनीता और विजय के षडयंत्र से अनजान था. उसे सपने में भी गुमान नहीं था कि अनीता उस की ज्यादतियों से तंग आ कर उस का कत्ल भी करवा सकती है.

9 सितंबर को विजय छेत्री और राजेंद्र छेत्री पूर्वनियोजित योजना के अनुसार रात के 10 बजे अनीता के फ्लैट पर पहुंचे. अनीता दोनों से ऐसे मिली जैसे उन्हें पहली बार देखा हो. सुनील भी उन से घुलमिल कर बातें करने लगा.

साढ़े 11 बजे उस ने अचानक सब को बताया कि उसे अभी इसी वक्त अपनी सहेली से मिलने ग्रेटर नोएडा जाना है. इस के बाद वह तैयार हो कर फ्लैट से बाहर निकल गई.  रात में अनीता सुनील के मोबाइल पर काल कर के उस से 2-3 घंटे तक मीठीमीठी बातें करती रही.

तड़के करीब 4 बजे जैसे ही सुनील सोया, तभी विजय ने राजेंद्र के साथ मिल कर उस की गरदन पर चाकू से वार किया. थोड़ी देर तड़पने के बाद जब उस का शरीर ठंडा पड़ गया तो दोनों वहां से आनंद विहार के लिए निकल गए, क्योंकि वहां से उन्हें कालिंपोंग के लिए ट्रेन पकड़नी थी.

आनंद विहार जाने के दौरान रास्ते में विजय ने खून से सना चाकू एक सुनसान जगह पर फेंक दिया. आनंद विहार स्टेशन से रेलगाड़ी द्वारा वे कालिंपोंग पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- कमेलश तिवारी हत्याकांड: किस ने बुना हत्या का जाल

इन से विस्तार से पूछताछ करने के बाद अगले दिन 16 सितंबर, 2019 को थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन ने सुनील तमांग की हत्या के आरोप में उस की लिवइन पार्टनर अनीता, विजय छेत्री तथा राजेंद्र छेत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

मामले की जांच थानाप्रभारी अनंत कुमार गुंजन कर रहे थे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें