Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ हुआ वायरल, देखें Video

कोरोना (Corona) और लाॅक डाउन (Lockdown) में जहां ज्यादातर फिल्म कलाकार अपने अपने घरों में बैठ कर कूकिंग आदि करने के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में व्यस्त हैं, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) कुछ नए गाने बनाकर बाजार में लेकर आ रही हैं. उनका ताजा तरीन नया गाना ‘‘कोरा में आजा छोरा’’ (Kora Me Aaja Chhora) बाजार में आते ही वायरल हो गया. इस गाने को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी आवाज में स्वरबद्ध किया है, जिसकी तैयारी का वीडियो पिछले दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था. अब अक्षरा सिंह ने इस गीत को अपने ऑफिसयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वैसे तो गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ का अभी तक केवल ऑडियो जारी हुआ है, लेकिन लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘राबड़ी देवी’ के किरदार में दिखाई देने वाली हैं ये Bhojpuri एक्ट्रेस, देखें Photos

‘‘कोरा में आजा छोरा’’ गीत को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने खुशी जाहिर करते हुए अपने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसे फन सौन्ग बताया है. अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना लॉक डाउन की बोरियत को दूर करने वाला है, इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं. हालांकि अभी इसका वीडियो रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिर भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं. पर हम जल्द इसका वीडियो भी लेकर आने वाले हैं.

अक्षरा सिंह अपने हर गीत पर पूरी गंभीरता के साथ काम करती हैं. वह कहती हैं- ‘‘काम मेरे लिए पूजा है और इस गाने को भी मैंने अपना शत प्रतिशत दिया है. तब जाकर मस्ती के बीच एक अच्छा गाना बन पाया है.’’

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खूब पसंद आया भाईजान का नया गाना, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात

यह गीत अमैजन प्राइम म्यूजिक (Amazon Prime Music), एप्पल म्यूजिक (Apple Music), जीयो सावन (Jio Saavn), हंगामा म्यूजिक (Hungama Music), विंक म्यूजिक (Wynk Music) और तमेव पर मौजूद है. इस गीत के गीतकार कुंदन प्रीत, संगीतकार आशीश वर्मा, म्यूजिक अरेंजर कैलाश पांडेय व आशीश वर्मा तथा डिजिटल हेड विक्की यादव हैं.

‘राबड़ी देवी’ के किरदार में दिखाई देने वाली हैं ये Bhojpuri एक्ट्रेस, देखें Photos

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) अक्सर अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में रही हैं और इसी के चलते एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों का विषय बन गई हैं. जी हां, आपको बता दें कि स्मृति सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म जिसका नाम ‘लालटेन’ (Lantern) है में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के किरदार में दिखाई देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खूब पसंद आया भाईजान का नया गाना, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात

हाल ही में स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू के चलते उन्होनें इस फिल्म की जानकारी दी और सबको बताया कि वे इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग तक पूरी हो चुकी है और काफी हद तक ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैय्यार है, लेकिन देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी शूटिंग और फिल्म रिलीज अटकी हुई हैं.

 

View this post on Instagram

 

😍😍😍meri jaan😍😍😍 #smritisinha #khesarilalyadav #cutiepie #love #myjaan #stayhome #myjaan😘

A post shared by ❤คหjคł¡ м¡รняค❤ (@smritiji_ki_deewani) on

स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें इस रोल के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी और तो और अब वे काफी नर्वस हैं कि उनके इस किरदार को देखने के बाद औडियंस का क्या रिएक्शन होगा. स्मृति सिन्हा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि,- राबड़ी देवी का स्टाइल, उनका लुक और उनके बोलने का अंदाज काफी अलग था तो ऐसे में खुद को इस किरदार के लिए तैय्यार करना काफी चुनौती भरा था.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी एक्ट्रेस का आया सलमान खान पर दिल, ऐसे किया खुलासा

स्मृति सिन्हा इन दिनों काफी प्रोजेक्टस पर काम कर रही हैं और साथ ही वे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भी औन-स्क्रीन रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं.

Bhojpuri एक्ट्रेस काजल राघवानी की ये Photos देख उड़ जाएंगे आपके होश

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. काजन राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. काजन अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के म्यूजिक वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन रानी चटर्जी ने ये वीडियो शेयर कर की सिनेमा में वापसी की उम्मीद, देखें Video

काजन राघवानी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस है बल्कि वे अपने फैंशन और अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी काफी पौपुलर हैं. काजल के फैंस उनके हर लुक को काफी प्यार देते हैं और साथ ही उनकी तारीफ करते नहीं थकते. आज हम आपको दिखाएंगे काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स जिन्हें देख आप भी काजल को पसंद करने लगेंगे.

kajal

काजल राघवानी को साड़ी पहनने का काफी शौंक है और इस बात का अंदाजा उनकी फोटोज देख कर ही लगाया जा सकता है. अब इसी फोटो की बात करें तो काजल ने इस फोटो में पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है और साथ ही अपने फेस पर सन शेड्स लगा रखे हैं. पिंक कलर की साड़ी और सन शेड्स में काजल काफी खूबसूरत लग रही हैं.

kajal-raghwani

शूटिंग के दौरान भी काजल अपनी फोटोज क्लिक करना बिल्कुल नहीं भूलती. इस फोटो में उन्होनें ब्लैक रेड कलर की साड़ी और तो और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है जिससे की साफ पता चल रहा है कि ये फोटो किसी शूटिंग की ही है.

ये भी पढ़ें- रितेश पांडे का इंटरनेशनल गाना ‘लचके कमरिया’ हुआ वायरल, देखें Video

Kajal-Ragh

आपको बता दें, कि काजल राघवानी ने अब तक 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होनें भोजपुरी के सुपस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) के साथ भी स्क्रीन शेयर की है.

Kajal-khesari

ना सिर्फ खेसारी लाल यादव बल्कि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua) के साथ भी उनकी जोड़ी काफी हिट रही है. फैंस ने काजन राघवानी के हर लुक, हर किरदार को पसंद किया है और उनपर बेहद प्यार बरसाया है.

ये भी पढ़ें- इस Bhojpuri गाने में खेसारी लाल यादव और गुंजन पन्त की जोड़ी मचा रही धमाल

Kajal-Nirhua

बोल्ड साड़ी लुक में कहर बरसा रही हैं Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, देखें Photos

देश में कोरोना (Corona) के संक्रमण में कोई कमी नहीं आ रही है और Lockdown के पहले और दूसरे चरण के बाद तीसरे फेज को 3 मई से भी आगे बढ़ाने पर फैसला हो रहा है. ऐसे में सभी की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग भी Lockdown का पालन करते हुए फिल्मों की शूटिंग बंद कर अपनें घरों में समय काट रहें हैं.

इस Lockdown के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) से जुड़ी एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने फैंस का भरपूर प्यार ले रही हैं. जी हां बात की जाए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तो वे आए दिन अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी चुनिंदा फोटोज और वीडियोज अप्लोड करती रहती हैं जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं.

ये भी पढ़ें- इस Bhojpuri एक्ट्रेस को है दुल्हन बनने का शौंक, शेयर की ऐसी Photos

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. अक्षरा इतनी सुंदर हैं कि कोई भी उन्हें देख अपने आपको उनसे प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाएगा. वैसै तो अक्षरा सिंह अपने हर आउटफिट में खूब जचती हैं पर आज हम आपको दिखाएंगे उनके कुछ ऐसे साड़ी लुक जिसे देख आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वे सचमच साड़ी में कहर बरसाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Sareelove♥️ Accepted ur challenge @thelaxmiagarwal

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

पीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अक्षरा की इन फोटो पर 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स हैं और फैंस उनके इस लुक की लगातार तारीफ कर रहे हैं.

यह फोटो देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अक्षरा को अपने फैंस को खुद करना बेहद अच्छे से आता है तभी तो वे अपनी ऐसी फोटोज शेयर करती हैं जिसे देख उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं.  अब इस फोटो को ही देख लीजिए, अक्षरा लाल साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही.

ये भी पढ़ें- Lockdown में Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया Sad Song हुआ रिलीज, देखें Video

गुलाबी कलर की साड़ी पहन अक्षरा स्टेज पर ना सिर्फ पर्फोर्म कर रही हैं बल्कि वे अपने इस कातिल लुक से लाखों दिल जीत रही हैं. एक्टिंग के साथ साथ अक्षरा के लुक्स ने उनके फैंस को दीवाना किया हुआ है.

सफेद रंग की साड़ी में अक्षरा काफी सिंपल सोबर दिखाई दे रही हैं और उनका ये सादगी भरा रूप देख ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगी कि वे अपने इन लुक्स से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखी ये बात

इस Bhojpuri एक्ट्रेस को है दुल्हन बनने का शौंक, शेयर की ऐसी Photos

साल 2016 में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ अपने फिल्मी करियल की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस निधी झा (Nidhi Jha) आज लाखों दिलों की जान बन चुकी है. निधी झा ने भोजपुरी फिल्म ‘गदर’ (Gadar) से फिल्मों में डेब्यू किया था और तभी से वे लोगों के दिलों में बस्ती चली गई और आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया Sad Song हुआ रिलीज, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

I’m a Barbie girl in a barbie world 💜

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05) on

भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ निधी झा (Nidhi Jha) ने पौपुलर टेलिवीजन सीरियल्स जैसे कि बालिका बधु (Balika Vadhu), सपने सुहाने लड़कपन के (Sapne Suhane Ladakpan Ke), क्राइम पैट्रोल (Crime Patrol), अदालत (Adalat) जैसे कई सीरियल्स में काम किया है. ऐसा देखनें में आया है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अपने नए-नए लुक्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखी ये बात

 

View this post on Instagram

 

It is better to be hated for what you are than to be loved for what you are not!

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05) on

फैंस भी निधी झा के हर लुक को काफी प्यार देते हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हैं. आज जो हम आपको निधी झा (Nidhi Jha) के लुक्स दिखाने जा रहे हैं उन्हें देख कर ऐसा लगता है कि निधी को दुल्हन की तरह सजने संवरने का काफी शौंक है. जी हां उन्होने अपने कई फोटोशूट्स दुल्हन का गेट-अप कैरी किए हुए करवाए हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भोजपुरी एक्ट्रेसेस का Tik Tok जलवा , देखें Videos

इन फोटोज के देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि निधी झा दुल्हन के गेट-अप में सचमुच कयामत बरसाती हैं. वैसे तो उनका हर लुक ही काबिल-ए-तारीफ होता है लेकिल उनकी इन नई नवेली दुल्हन बनी फोटोज ने तो जैसे लोगों के दिल ही जीत लिए हों. निधी की इन खूबसूरत फोटोज को देख कोई भी उनके प्यार में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाएगा.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अंजना सिंह ने Lockdown के दौरान बांटा गरीबों में राशन, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

“Being someone’s first love may be great, but to be their last is beyond perfect.”❤️

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05) on

आनंद ओझा और काजल रघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म “रण” का फर्स्टलुक हुआ आउट

भोजपुरी सिनेमा की सफल जोड़ियों में शुमार आनंद ओझा (Anand Ojha) और काजल रघवानी (Kajal Raghavani) के बहुप्रतीक्षित फिल्म “रण” (Rann) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म में अभिनेता आनंद ओझा हैरतअंगेज अवतार में नजर आयेंगे जो फिल्म के फर्स्ट लुक में भी नजर आ रहा है. पोस्टर में आनंद ओझा एक एंग्री यंग मैन (Angry Young Man) के रूप में नजर आ रहे है जो देखने मे काफी दिलचस्प लग रहा है. इस लुक नें भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों में “रण” को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. इससे यह अंदाज लगाया जा रहा ही की फिल्म जब  सिनेमा घरो में दस्तक देगी तब लोगों का उत्साह किस लेवल पर होगा.

ये भी पढ़ें- यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ हुआ Viral, देखें Video

bhojpuri-film-rann

कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन के बैनर तले और निर्देशक “चन्द्र पंत” (Chandra Pant) के निर्देशन में बनी बड़े बजट वाली इस फिल्म के इस साल अप्रैल महीनें में रिलीज होने की पूरी उम्मीद है. इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के अभिनेता आनंद ओझा, निर्माता “अरूण कुमार मिश्रा” (Arun Kumar Mishra) और निर्देशक चन्द्र पंत ने की हैं. फिल्म के निर्देशक चन्द्र पंत ने बताया की फिल्म का पोस्ट प्रोड्क्सन लगभग पुरा हो चुका है और इसकी डबिंग की जा रही है. जिससे उम्मीद लगाईं जा रही है की इस फिल्म का प्रदर्शन अप्रैल महीनें किया जा सकेगा.

इस फिल्म में आनंद ओझा और अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ सी.पी भट्ट (C.P. Bhatt), देव सिंह, (Dev Singh) अयाज खान, (Ayaaz Khan) नरेन खड़का, (Naren Khadka) मनोज सिंह टाईगर, (Manoj Singh Tiger) हर्षित श्रीवास्तव, (Harshit Shrivastav) दिनेश पांडे (Dinesh Pandey) भी मुख्य भुमिका मे नजर आयेंगे.

rann-1

ये भी पढ़ें- Hotness के मामले में बौलीवुड हिरोइन्स से कम नहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें Photos

फिल्म के निर्माता “अरूण कुमार मिश्रा” और सह निर्माता “ज्योति दिनेश पांडे” हैं. संगीत “धनंजय मिश्रा” और गीत “बीरेन्द्र पांडे” का है.  फिल्म के पीआरओ की जिम्मेदारी “आर्यन पांडे” के कंधे पर हैं. फिल्म के पीआरओ “आर्यन पांडे” नें बताया की  इस फिल्म को लेकर काजल राघवानी और आनंद ओझा बहुत उत्साहित है क्यों की यह फिल्म उनके और मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है.

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटो में बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि आप भी देखकर चौंक जाएंगे.

दरअसल, मोनालिसा ने जो फोटो शेयर की है वो एक पूल के पास है. मोनालिसा ने इस दौरान हौट आउटफिट पहना है जो उनकी बोल्डनेस को और बढ़ा रहा है. भोजपुरी क्वीन की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

 

View this post on Instagram

 

Optimism Is A Happiness Magnet … #goodmorning #thursday #vibes #fhm #magazine #shoot #bts #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

इससे पहले ब्लैक बिकिनी में मचाया धमाल…

 

View this post on Instagram

 

Peace , Love 💓 , Nature and Bikinis 👙🥰….

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा ने इससे पहले ब्लैक बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी. एक्ट्रेस की इस फोटो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी.

ये भी पढ़ें- इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

बिग बौस में आने के बाद मोनालिसा का हुआ ट्रांसफौर्मेशन…

मोनालिसा, बिग बौस में भी आ चुकी हैं. शो में उनकी और विक्रांत की शादी भी हुई थी. मोनालिसा और विक्रांत ने शो से बाहर आकर फिर घर बसाया. मोनालिसा भले ही इस शो की विनर नहीं रहीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद वह काफी बदल गईं. मोनालिसा अब पहले से काफी ग्लैमरस और हौट हो गई हैं.

इतना ही नहीं, मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं. वह अपने वर्कआउट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Its Beginning To Look A Lot Like 🤷‍♀️… #saturdayvibes #saturdaymood

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें कि मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है. फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

इन दिनों मोनालिसा शो ‘नजर’ में काम कर रही हैं. इस शो में वह डायन का किरदार निभा रही हैं. मोनालिसा के काम को काफी पसंद किया जा रहा है.

इसके अलावा इन दिनों वह एक कौमेडी शो में भी बतौर जज के तौर पर नजर आ रही हैं.

Valentine Week में रिलीज होगी भोजपुरी की ‘लैला-मजनू’, लीड रोल में दिखेंगी अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्मों के स्टार प्रदीप पाण्डेय चिंटू और अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लैला मजनू’ के प्रदर्शन की तारीख घोषित हो चुकी है. इस फिल्म का प्रदर्शन आने वाले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में भव्य लेवल पर किया जायेगा.

प्रदीप पाण्डेय चिंटू और अक्षरा सिंह के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार था क्योंकि दर्शकों को विश्वास है की यह फिल्म भोजपुरी में आई फिल्मों में सबसे अलग हट कर होगी. इस इन्तजार का एक कारण अक्षरा सिंह भी है क्योंकि इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी बेहतरीन गायकी और ऐक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं हैं. आये दिन अक्षरा सिंह अपनी बोल्ड और हौट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है की इस फिल्म का हिंदी के ‘लैला मजनू’ फिल्म से कोई लेना देना नही है और इसके गाने भी कर्णप्रिया है. फिल्म का एक गाना भी खूब वायरल हो रहा है ‘पहिले पाण्डेय जी के चुम्मा’ खूब पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी होड़ खुद से है’ – सीपी भट्ट

bhojpuri-laila-majnu

फिल्‍म की कहानी दो मजहब के जोड़ों के बीच उपजी प्रेम कहानी पर आधारित है. जिसमें रिक्‍शा चलाने वाले प्रदीप पाण्डेय (मजनू) को मुस्लिम समुदाय के एक हसीन लड़की से प्रेम हो जाता है. यह लड़की कोई और नहीं बल्कि युवा दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह हैं जो लैला के रोल में खूब जंच रही हैं.

इस फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगता है की इस फिल्म का डायलाग बेहद कसा हुआ है फिल्म का एक डायलौग “लैला को कोई लल्लू नहीं लैला को तो मजनू लेकर जाएगा” खासा पसंद किया जा रहा है. वहीं एक डायलाग यह पैसा भी बड़ी कुत्ती चीज है इंसान को हैवान बना देती है भी दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा रहा है. डायलौग ‘मोहब्‍बत वो सांस है, जो चले तो जिंदगी बन जाती है और रूके तो मौत बन जाती है’ भी दर्शकों को रिझाने में कामयाब होती नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता, देखें फोटोज

akshara-singh

इस फिल्म का निर्देशन महमूद आलम नें किया है जब की फिल्म के निर्माता जाने-माने फिल्म मेकर राजकुमार आर पांडेय है. संगीत – राजकुमार आर.पाण्डेय व  प्रमोद गुप्ता का है वहीं गीत लिखा है राजकुमार आर.पाण्डेय, श्याम देहाती, नोशाद खान,आशुतोष नें. फिल्म का संवाद संदीप के. कुशवाहा ने लिखा है और छायांकन- नागेन्द्र कुमार ने किया है.

‘लैला मजनू’ फिल्म का ट्रेलर लिंक- 

‘मेरी होड़ खुद से है’ – सीपी भट्ट

भोजपुरी फिल्मों में हरफनमौला कलाकार सीपी भट्ट का नाम बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता है. वे भोजपुरी फिल्मों के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जो हर रोल में फिट बैठते हैं, इसीलिए उन के लिए एक कहावत चलन में है कि ‘सीपी फिट तो पिक्चर हिट’.

सीपी भट्ट ने अभी तक 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. आज वे भोजपुरी के सब से बिजी कलाकारों में से एक हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘बापजी’ के सेट पर हुई एक मुलाकात में सीपी भट्ट से लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आप को वकालत जैसे पेशे को छोड़ कर भोजपुरी फिल्मों में काम करने का विचार कैसे आया?

– मैं गोरखपुर जिले के देहाती इलाके का रहने वाला हूं. मेरे पिता और भाई थिएटर से जुड़े रहे हैं. वे थिएटर के मंजे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं. मैं ने भी पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर करना शुरू कर दिया था. थिएटर ने मुझे ऐसी पहचान दिलाई कि मेरी अदाकारी की गूंज भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गई, जिस के चलते मुझे पहली भोजपुरी फिल्म ‘पिया तोसे नैना लागे’ का प्रस्ताव आया.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता, देखें फोटोज

पहली फिल्म में ही मेरी ऐक्टिंग को इतना सराहा गया कि मेरे सामने अचानक से दर्जनों फिल्मों के औफर आ गए.

बौलीवुड फिल्म कलाकारों की तरह भोजपुरी के कलाकारों को इश्तिहारों के लिए कम साइन किया जाता है, इस के बावजूद आप ने ढेर सारे इश्तिहार किए हैं. इस के पीछे क्या राज है?

– मुझे इश्तिहारों के लिए तमाम औफर आते रहते हैं. इस की एक वजह मेरी भोजपुरी बैल्ट में अलग पहचान को जाती है. चूंकि अकेले उत्तर प्रदेश व बिहार में 35 करोड़ से भी ज्यादा भोजपुरी दर्शक हैं, जिसे कंपनियां अच्छी तरह से जानती हैं. मेरी अलग पहचान ने मुझे कई इश्तिहारों में काम करने का मौका दिया है. इन में मैक्स इंश्योरैंस, ग्रीन प्लाईवुड, 7अप जैसी बड़ी कंपनियों के इश्तिहार शामिल हैं.

भोजपुरी टैलीविजन चैनलों द्वारा ज्यादातर फिल्में और गाने ही प्रसारित किए जाते हैं. इन पर भोजपुरी के धारावाहिक और रिएलिटी शो बहुत कम प्रसारित होते हैं. क्या वजह है कि भोजपुरी के चैनलों पर ऐसे कार्यक्रम नहीं आ रहे हैं?

– आप सही कह रहे हैं. भोजपुरी के ज्यादातर चैनल फिल्मों और गानों में सिमट कर रह गए हैं, फिर भी कुछ टीवी चैनल ऐसे हैं, जो धारावाहिकों और रिएलिटी शो को ज्यादा तवज्जुह देते रहे हैं. इन्हीं में से एक भोजपुरी ‘गंगा’ चैनल पर लंबे समय तक प्रसारित हुए लोकप्रिय सीरियल ‘बगल वाली जान मारेली’ में मैं भी काम कर चुका हूं.

इस चैनल द्वारा कई रिएलिटी शो भी प्रसारित होते रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दूसरे चैनलों पर भी इस तरह की कोशिशें तेज होंगी.

आप की वह फिल्म जिस में आप के काम को सब से ज्यादा तारीफ मिली है?

– वैसे तो मुझे अपनी सभी फिल्मों में तारीफ मिलती रहती है, फिर भी जिन फिल्मों में मेरी अदाकारी को सब से ज्यादा तारीफ मिली है, उन में ‘दबंग सरकार’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘नागिन इच्छाधारी’, ‘लावारिस’, ‘मुकद्दर’, ‘कुली नंबर वन’, ‘दूल्हे राजा’, ‘घरवाली बाहरवाली’, ‘सुहाग’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. मैं ने इन फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों का दिल जीता है.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में पल्लवी के साथ रोमांस कर रहे हैं विमल पांडे, फोटोज हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा में आप के समय के कई कलाकारों ने ऐंट्री मारी और एक ही इमेज में बंध कर रह गए, जबकि आप ने कई तरह के रोल कर के इंडस्ट्री में एक अलग ही इमेज बना ली है. क्या इस से आपस में होड़ नहीं होती है?

– फिल्मों में मेरी होड़ किसी से नहीं है, चाहे वे मुझ से पहले आए हों या बाद में आए हों. अगर होड़ है तो वह खुद से है, क्योंकि मैं हर अगली फिल्म में पिछली फिल्म को देख कर और अच्छा करने की कोशिश करता हूं. मैं हर रोज अपनी ऐक्टिंग और डांस पर होमवर्क करता हूं.

जिन कलाकारों ने तकरीबन मेरे साथ ही ऐक्टिंग शुरू की थी, वे भी आज अपनी विधा के टौप के ऐक्टर हैं. भले ही वे किसी एक इमेज में ही बंध कर ऐक्टिंग करते रहे हों, पर यह उन की खूबी है कि वे खुद को एक ही इमेज से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे हैं.

जहां तक मेरा सवाल है, तो मैं इसलिए कई तरह के रोल में अपनेआप को फिट कर पाया हूं, क्योंकि मैं किसी एक इमेज में बंध कर नहीं रहना चाहता था. और मैं इस में कामयाब भी रहा.

भोजपुरी फिल्मों में आइटम डांस खूब होते हैं. क्या आइटम डांस के जरीए भोजपुरी फिल्में हिट होती हैं या फिल्म की कहानी से?

– भोजपुरी फिल्मों से अब आइटम डांस खत्म हो रहे हैं. ऐसा कतई नहीं है कि भोजपुरी फिल्मों में आइटम डांस जबरदस्ती डाले जाते हैं, बल्कि फिल्मों में उन का होना फिल्मों की कहानी पर निर्भर करता है. हां, यह जरूर है कि कभीकभार कुछ आइटम डांस इतने हिट हो जाते हैं कि दर्शक सिनेमा की तरफ खुदबखुद खिंचे चले आते हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

जहां तक फिल्मों के कामयाब होने का सवाल है तो फिल्म हिट होती है उस की कहानी, छायांकन, ऐक्टिंग और टैक्नोलौजी से.

साल 2020 में आप को अपनी किन फिल्मों के आने का इंतजार रहेगा?

मेरी भोजपुरी की एक दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन में ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘बापजी’, ‘दिल धकधक करे’, ‘रण’ वगैरह शामिल हैं. इस के अलावा मेरी हिंदी की 5 फिल्में भी रिलीज हो रही हैं.

भोजपुरी फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता, देखें फोटोज

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनोद सिंह जल्द ही एक नई फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के फर्स्ट सेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अगले माह इसके दूसरे सेड्यूल को शूट किये जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है. फिल्म का निर्माण राजलक्ष्मी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में पल्लवी के साथ रोमांस कर रहे हैं विमल पांडे, फोटोज हुईं वायरल

इस फिल्म के फर्स्ट सेड्यूल शूटिंग से जुडी कई फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं. जिसमें इसके मुख्य अभिनेता विनोद सिंह और अमृता सिंह को शादी के जोड़े में भी देखा गया था. इस फोटोज के वायरल होने पर लोगों को लगा था की सचमुच विनोद व अमृता पाण्डेय की शादी हो गई है. लेकिन बाद में लोगों को पता चला की उनकी यह शादी रियल नहीं बल्कि फिल्म ” यमदूत” के शादी के सीन के दौरान ली गयी थीं.

yamdoot

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले विनोद सिंह ने बताया की एक छोटे से शहर से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर करने में उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पडा था. इसके पहले नालंदा से किसी भी शख्स ने फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक नहीं दी थी. इसलिए विनोद सिंह के लिए फिल्मों का सफर और भी कठिन रहा. विनोद ने बताया की, ‘मैने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की मुझे विश्वास है की इस फिल्म में लोगों को मेरा कैरेक्टर पसंद आयेगा’.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

बेहतरीन लोकेशन में बन रही फिल्म “यमदूत” बहुत ही रोमांचक और पारिवारिक फिल्म है. जिसके सभी गाने बहुत ही कर्ण प्रिय हैं. इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशन सुनील चालक निभा रहे हैं जबकि फिल्म के निर्माता वीरेन्द्र कुमार सिंह है. फिल्म में मुख्य भूमिका में विनोद सिंह, अमृता पाण्डेय, सुशील सिंह, बृजेश त्रिपाठी, आकांक्षा दूबे, शिवानी यादव, जावेद हैदर, बिनोद गिरी, शान्तनु सिन्हा सरीखे कई मंजे हुए कलाकार नजर आयेंगे. फिल्म का छायांकन देव दत्त व आदित्य मेहर का है. फिल्म की कहानी लिखी है संदीप ने, डांस मास्टर राजू हैं, संगीत दिया है छोटू रावत ने गाने अमित सरासत नें लिखें हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें