पैसो के लिए भाई बना दरिंदा, ढाई करोड़ रुपए के लिए की हत्या

सरदार अमरजीत की करोड़ों की दौलत हथियाने के लिए रोहित चोपड़ा और स्वर्ण सिंह ने ऐसा षडयंत्र रचा था कि अगर वे अपनी योजना में सफल हो जाते तो आज उन की जगह अमरजीत (मृतक) के बेटे सलाखों के पीछे होते.  

सुबह के नाश्ते पर आने की कोई बात ही नहीं थी. लेकिन दोपहर का खाना खाने से पहले ज्ञान कौर काफी देर तक अपने पति अमरजीत सिंह की राह देखती रहीं. धीरेधीरे 3 बज गया और अमरजीत सिंह घर नहीं आए तो उन्हें थोड़ी चिंता हुई. यह स्वभाविक भी था. वह सोचने लगीं, सरदारजी ने रात में आने की बात की थी, सुबह भी नहीं आए तो कोई बात नहीं थी. अब वह खाना खाने भी नहीं आए, जबकि वह खाना समय पर ही खाते थे. आज वह बिना बताए कहां चले गए? कहीं कोई जमीन तो देखने नहीं चले गए या फिर किसी जमीन के कागज बनवाने तो नहीं चले गए? काम में फंसे होने की वजह से बता नहीं पाए होंगे.

ज्ञान कौर ने 3-4 बार अमरजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका था. तरहतरह की बातें सोचते हुए ज्ञान कौर ने खाना खाया और आराम करने के लिए लेट गईं. सरदारजी के बारे में ही सोचते हुए वह सो गईं तो शाम को उठीं. उस समय भी सरदार अमरजीत सिंह घर नहीं लौटे थे. शाम को ही नहीं, रात बीत गई और सरदारजी लौट कर नहीं आएकई बार ज्ञान कौर के मन में आया कि सरदारजी के घर आने की बात वह अपने बड़े बेटे गुरचरण सिंह को बता दें. लेकिन उन के मन में आता कि बच्चे बेवजह ही परेशान होंगे. सरदारजी कोई बच्चे तो हैं नहीं कि गायब हो जाएंगे. 70 साल के स्वस्थ और समझदार आदमी हैं. वह ऐसे हैं कि खुद ही दूसरों को गायब कर दें, उन्हें कौन गायब करेगा?

इसी उहापोह और असमंजस की स्थिति में ज्ञान कौर का वह दिन भी बीत गया. जब दूसरी रात भी सरदार अमरजीत सिंह घर नहीं लौटे तो ज्ञान कौर ने परेशान हो कर अगली सुबह यानी 27 अगस्त, 2013 को गांव में रह रहे अपने बड़े बेटे गुरचरण सिंह के पास खबर भेजने के साथ बाघा बार्डर पर ड्यूटी कर रहे छोटे बेटे गुरदीप सिंह को भी फोन द्वारा सरदार अमरजीत सिंह के 2 दिनों से घर आने की सूचना दे दीगुरदीप सिंह भारतीय सेना की 69 आर्म्स बटालियन में सिपाही था. इन दिनों वह बाघा बार्डर पर तैनात था. मां से पिता के 2 दिनों से घर आने की जानकारी मिलते ही गुरदीप सिंह छुट्टी ले कर गांव आया और सब से पहले भाई को साथ ले कर थाना सदर जा कर अपने पिता के गायब होने की सूचना दे कर गुमशुदगी दर्ज करा दी. इस के बाद दोनों भाई पिता की तलाश में जुट गए.

सरदार अमरजीत सिंह लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव झांदे में रहते थे. काफी और उपजाऊ जमीन होने की वजह से गांव में उन की गिनती बड़े जमीनदारों में होती थी. गांव के बीचोबीच उन की महलनुमा शानदार कोठी थी, जिस में वह पत्नी ज्ञान कौर और 2 बेटों गुरचरण सिंह और गुरदीप सिंह के साथ रहते थे. दोनों बेटे पढ़ाई के साथसाथ खेती में भी बाप का हाथ बंटाते थे. बड़ा बेटा गुरचरण सिंह पढ़ाई पूरी कर के जमीनों की देखभाल करने लगा तो छोटा गुरदीप सिंह भारतीय सेना में भर्ती हो गया. गुरचरण सिंह और गुरदीप सिंह कामधाम से लग गए तो सरदार अमरजीत सिंह ने उन की शादियां कर दीं. उन की भी अपनी संतानें हो गई थीं. इस तरह उन का भरापूरा खुशहाल परिवार हो गया था.

वैसे भी धनदौलत की उन के पास कोई कमी नहीं थी, लेकिन जब देहातों का शहरीकरण होने लगा तो उन्होंने अपनी काफी जमीनें करोड़ो रुपए में बेच कर इस के बदले बरनाला में उन्होंने दोगुनी जमीन खरीद कर बटाई पर दे दी. बाकी पैसों से उन्होंने प्रौपर्टी डीलर का काम शुरू कर दिया. अमरजीत की जमीनों, मंडियों और आढ़त आदि का सारा काम बड़ा बेटा गुरचरण सिंह देखता था. जबकि अमरजीत सिंह अपने प्रौपर्टी डीलर वाले काम में व्यस्त रहते थे. इस के लिए उन्होंने गांव के बाहर लगभग 5 सौ वर्गगज में एक आलीशान औफिस और कोठी बनवा रखी थी. वह अपनी पत्नी ज्ञान कौर के साथ उसी में रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग गांव वाली कोठी में रहते थे.

अमरजीत सिंह का इधर ढाई, 3 सालों से बगल के गांव थरीके के रहने वाले स्वर्ण सिंह के साथ कुछ ज्यादा ही उठनाबैठना था. वैसे तो स्वर्ण सिंह मोगा का रहने वाला था, लेकिन उस ने और उस के भाई गुरचरन सिंह ने मोगा की सारी जमीन बेच कर उत्तर प्रदेश के पृथ्वीपुर में काफी जमीन खरीद ली थी. जिस की देखभाल गुरचरन सिंह भाई स्वर्ण सिंह के साले कुलविंदर सिंह के साथ करता था. जबकि स्वर्ण सिंह थरीके में रहते हुए प्रौपर्टी का काम करता था. ऐसे में जब उसे पता चला कि झांदे गांव के रहने वाले अमरजीत सिंह का प्रौपर्टी का बड़ा काम है तो वह उन के पास भी आनेजाने लगा. उस ने उन से 3-4 प्लाटों के सौदे भी करवाए, जिन से उन्हें अच्छाखासा लाभ मिला.

उन्होंने स्वर्ण सिंह का पूरा कमीशन तो दिया ही, लेकिन इस के बाद से उन्हें उस पर पूरा भरोसा हो गया था. साथसाथ खानापीना होने लगा तो दोनों में मित्रता भी हो गई. इस के बाद अमरजीत सिंह का कोर्टकचहरी जा कर कागजात बनवाने और प्लाट वगैरह दिखाने का ज्यादातर काम स्वर्ण सिंह ही करने लगा. उसी बीच स्वर्ण सिंह ने अमरजीत सिंह की मुलाकात अमित कुमार से करवाई. अमित ने उन्हें बताया था कि वह गोल्ड मैडलिस्ट वकील है. लेकिन वह वकालत कर के प्रौपर्टी का बड़ा काम करता था. वह छोटेमोटे नहीं, बड़े सौदे करता और करवाता था.अमित कुमार ने अमरजीत सिंह से इस तरह बातें की थीं कि वह उस से काफी प्रभावित हुए थे. इस के बाद अमित कुमार ने अमरजीत सिंह को 2-3 प्लाट भी खरीदवाए थे, जिन्हें बेच कर अमरजीत सिंह ने अच्छाखासा लाभ कमाया था.

स्वर्ण सिंह की ही तरह अमरजीत सिंह अमित कुमार पर भी विश्वास करने लगे थे. इस के बाद अमित कुमार ने अमरजीत सिंह के साथ मिल कर करीब ढाई करोड़ रुपए का एक सौदा किया, जिस के लिए उन्होंने 50-50 लाख रुपए का 2 बार में भुगतान किया था. इस सौदे में स्वर्ण सिंह गवाह था. लेकिन इतने बड़े सौदे की अमरजीत सिंह के घर के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी. बहरहाल, अमरजीत सिंह के गायब होने के बाद उन के दोनों बेटे, गुरदीप सिंह और गुरचरण सिंह हर संभावित जगह पर उन की तलाश करते रहे. लेकिन उन का कहीं पता नहीं चल रहा था. ऐसे में ही किसी दिन उन की मुलाकात गांव के ही कृपाल सिंह से हुई तो उस ने उन्हें बताया कि जिस दिन से सरदार जी गायब हैं, उस दिन सुबह वह खेतों पर जा रहा था तो उस ने उन्हें स्वर्ण सिंह और उस की पत्नी सुखमीत कौर के साथ देखा था.

उस समय वह काफी नशे में लग रहे थे. उस के पूछने पर सुखमीत कौर ने बताया था कि वे सरदारजी को अपने भाई की जमीन दिखाने यूपी ले जा रहे हैं. उस समय वे लोग ब्रह्मकुमारी सदन के मोड़ पर खड़े थे. कुछ देर बाद एक इंडिका कार आई तो सभी उस में सवार हो कर चले गए थे. कृपाल सिंह से मिली जानकारी चौंकाने वाली थी, क्योंकि पिता के स्वर्ण सिंह के साथ जाने की बात उन्हें बिलकुल पता नहीं थी. स्वर्ण सिंह ने भी यह बात नहीं बताई थी. इस के अलावा अमरजीत सिंह के औफिस से ढाई करोड़ रुपए की जमीन के सौदे के कागजात भी मिल गए थे, जिन्हें देख कर दोनों भाइयों ने अंदाजा लगाया कि कहीं इसी ढाई करोड़ रुपए की जमीन के लिए तो उन के पिता का अपहरण नहीं किया गया.

 इस के बाद गुरचरण सिंह और गुरदीप सिंह को लगा कि अब समय बेकार करना ठीक नहीं है. दोनों भाई थाना सदर के थानाप्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ से मिले और उन्हें पूरी बात बताई. चूंकि अमरजीत सिंह ग्रेवाल बड़े और जानेमाने आदमी थे, सो अमनदीप सिंह बराड़ ने गुरदीप सिंह के बयान के आधार पर ही अमरजीत सिंह के मामले को अपराध संख्या 124/2013 पर भादंवि की धारा 364-120बी के तहत दर्ज कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे कर खुद ही इस की जांच शुरू कर दी. थानाप्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने स्वर्ण सिंह और उस की तलाश के लिए एक टीम बनाई, जिस में एएसआई रामपाल सिंह, दविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, हेडकांस्टेबल कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह और तलविंदर सिंह को शामिल किया.

अगले ही दिन इस पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना पर लुधियाना के बाहरी क्षेत्र से स्वर्ण सिंह और उस की पत्नी सुखमीत कौर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया. थाने ला कर इन से पूछताछ की जाने लगी तो इन्होेंने अमरजीत सिंह के साथ यूपी जाने की बात से साफ मना कर दिया. उन का कहना था कि उन्होंने अमरजीत सिंह को जगराओं के निकट एक जमीन दिखा कर उन के घर छोड़ दिया था. पुलिस टीम ने लाख कोशिश की, लेकिन वे अपने बयान पर अड़े रहे. इधर थाना पुलिस पूछताछ में लगी थी तो दूसरी ओर गुरदीप सिंह जीटी रोड स्थित शंभू बार्डर के टोल टैक्स नाका से सीसीटीवी की फुटेज ले आया. थानाप्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ ने वह फुटेज देखी तो उस में स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि 25 अगस्त की सुबह 9 बजे के आसपास इंडिका कार, जिस का नंबर पीबी19-2277 था.

उस की अगली सीट पर नशे की हालत में अमरजीत सिंह बैठे थे. ड्राइवर की सीट पर स्वर्ण सिंह बैठा था और पीछे की सीट पर सुखमीत कौर बैठी थी. अगले दिन यानी 26 अगस्त की शाम को वही गाड़ी लौटी थी, लेकिन उस में अमरजीत सिंह नहीं थे.फुटेज देख कर स्वर्ण सिंह कुछ कहने लायक नहीं रह गया था. फिर भी उस ने बात को घुमाने की कोशिश की. उस ने कहा कि कुछ जमीन अंबाला के पास थी. सरदारजी ने कहा था कि जब यहां तक आए हैं तो लगे हाथ उसे भी देख लेते हैं. उसे देखने के लिए वे अंबाला चले गए थे. लेकिन स्वर्ण सिंह का यह बहाना भी नहीं चला और अंत में उसे अपना अपराध स्वीकार करना पड़ा

स्वर्ण सिंह ने बताया था कि अमरजीत की हत्या कर के उन की लाश को उन लोगों ने नहर में फेंक दी थी. स्वर्ण सिंह के बताए अनुसार, इस हत्याकांड में 5 लोग शामिल थे, एक तो वह स्वयं था, दूसरा उस का भाई गुरचरन सिंह, तीसरा साला कुलविंदर सिंह, चौथा पत्नी सुखमीत कौर और पांचवां था अमित कुमार उर्फ रोहित कुमार.स्वर्ण सिंह और सुखमीत कौर पुलिस गिरफ्त में थे. उन के बयान के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में धारा 364-120बी के साथ 302-201बी, 25-54-59 आर्म्स एक्ट जोड़ कर स्वर्ण सिंह और सुखमीत कौर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया. रिमांड के दौरान ही उन की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के पृथ्वीपुर से उस के भाई गुरचरन सिंह और साले कुलविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने स्वर्ण सिंह और सुखमीत कौर के साथ गुरचरन सिंह एवं कुलविंदर सिंह को अदालत में पेश कर के लाश एवं सुबूत जुटाने के लिए 9 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि के दौरान ही अभियुक्तों की निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के निकट रामगंगा नदी में जाल डाल कर मृतक अमरजीत सिंह की लाश की तलाश के लिए मीरजापुर से जलालाबाद तक जाल डाला. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लाश बरामद नहीं हो सकी. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अमित कुमार उर्फ विजय उर्फ रोहित चोपड़ा की तलाश में कई जगह छापे मारे, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा. इस बीच पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, डंडा, 32 और 315 बोर के 2 रिवाल्वर के साथ 10 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए थे.

रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों स्वर्ण सिंह, उस की पत्नी सुखमीत कौर, उस के भाई गुरचरन सिंह और साले कुलविंदर सिंह को एक बार फिर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार चारों अभियुक्तों से की गई पूछताछ में अमरजीत सिंह की हत्या की जो कहानी सामने आई, वह ठगी, बेईमानी, ईर्ष्या और उच्च महत्त्वाकांक्षा की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई थी. सही बात तो यह थी कि इस हत्याकांड की पृष्ठभूमि काफी पहले ही तैयार कर ली गई थी. अगर हत्यारे अपनी योजनानुसार अपने इरादों में सफल हो जाते तो उन की जगह मृतक के दोनों बेटे पिता की हत्या के आरोप में जेल की हवा खा रहे होते और अभियुक्त उन की प्रौपर्टी पर ऐश कर रहे होते.

अभियुक्त स्वर्ण सिंह और उस का साला कुलविंदर सिंह शुरू से जमीनजायदाद के फर्जी काम करते आ रहे थे. पर ज्यादा पढ़ेलिखे न होने की वजह से वे छोटीमोटी ठगी तक ही सीमित थे. लेकिन रोहित कुमार यानी अमित कुमार से मिलने के बाद उन के पर निकल आए थे. उसी के कहने पर वे किसी बड़े काम की तलाश में लग गए थे. इसी तलाश में अमरजीत सिंह पर उन की नजर जम गई थी. इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड अमित कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ रोहित कुमार था, जिस का असली नाम रोहित चोपड़ा था. वह लुधियाना के घुमार मंडी के सिविल लाइन के रहने वाले दर्शन चोपड़ा के तीन बेटों में सब से छोटा था. लगभग 7 साल पहले उस की शादी इंदू से हुई थी, जिस से उसे 5 साल की एक बेटी थी.

रोहित बचपन से ही अति महत्त्वाकांक्षी, शातिर दिमाग था. एलएलबी करने के बाद तो उस का दिमाग शैतानी करामातों का घर बन गया था. वह रातदिन अपराध करने और उस से बचने के उपाय सोचता रहता था. स्वर्ण सिंह से मिलने के बाद जब उसे अमरजीत सिंह की दौलत, जमीनजायदाद और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पता चला तो वह स्वर्ण सिंह के साथ मिल कर उन की प्रौपर्टी और रुपए हथियाने के मंसूबे बनाने लगा. एक तरह से स्वर्ण सिंह रोहित चोपड़ा के लिए मुखबिर का काम करता था. रोहित को जब स्वर्ण से पता चला कि अमरजीत सिंह बेटों से ज्यादा वास्ता नहीं रखता तो उसे अपना काम आसान होता नजर आया. स्वर्ण सिंह ने उसे बताया था कि एक बेटा भारतीय सेना में है तो दूसरा जमीनों की देखभाल करता है.

इस के बाद रोहित कुमार ने अमरजीत सिंह का माल हथियाने की जो योजना बनाई, उस के अनुसार सब से पहले उन की ओर से डिप्टी कलेक्टर को एक पत्र लिखवाया गया. जिस में उस ने लिखवाया था किमेरे दोनों बेटे गुरदीप सिंह और गुरचरण सिंह मेरे कहने में नहीं हैं. वे मेरी जमीनजायदाद हड़पने के चक्कर में मेरी हत्या करना चाहते हैं.’ अमरजीत सिंह शराब पीने के आदी थे और अभियुक्तों पर पूरा विश्वास करते थे. यही वजह थी कि शराब पीने के बाद वह उन के कहने पर किसी भी कागज पर हस्ताक्षर कर देते थे. डिप्टी कलेक्टर के नाम पत्र लिखवाने के बाद उन्होंने अमरजीत सिंह की हत्या की योजना बना डाली थी. लेकिन समस्या यह थी कि अमरजीत सिंह के पास अपना लाइसेंसी हथियार था. जरा भी संदेह या चूक होने पर उन लोगों की जान जा सकती थी. इसलिए वे मौके की तलाश में रहने लगे.

मई के अंतिम सप्ताह में उन्हें मौका मिला. अमरजीत सिंह अपने किसी मिलने वाले की जमीन के झगड़े का फैसला कराने सिंधवा वेट, जगराओं गए हुए थे. घर में भी उन्होंने यही बताया था. रोहित कुमार ने सोचा कि अगर बाहर से ही अमरजीत सिंह को कहीं ले जा कर हत्या कर दी जाए तो किसी को उस पर संदेह नहीं होगा. उस ने स्वर्ण सिंह से सलाह कर के अमरजीत सिंह को फोन किया, ‘‘जमीन का एक बढि़या टुकड़ा बिक रहा है. अगर आप देखना चाहें तो मैं आप के पास आऊं.’’  लेकिन अमरजीत सिंह ने जाने से मना कर दिया. इस तरह रोहित कुमार और स्वर्ण सिंह की यह योजना फेल हो गई. वे एक बार फिर मौका ढूंढने लगे. इसी बीच उन्होंने अमरजीत को ढाई करोड़ रुपए में एक जमीन खरीदवा दी. इस की फर्जी रजिस्ट्री भी उन्होंने करा दी. इस में भी गवाह स्वर्ण सिंह था. पार्टी को पैसे देने के नाम पर उन्होंने उन से 50-50 लाख कर के 1 करोड़ रुपए भी ले लिए.

 किसी भी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद उस का दाखिलखारिज कराना जरूरी होता है. उसी के बाद खरीदार निश्चिंत हो जाता है कि उस जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है. अमरजीत सिंह द्वारा खरीदी गई जमीन के दाखिलखारिज का समय आया तो स्वर्ण सिंह और रोहित कुमार को चिंता हुई, क्योंकि उस जमीन के सारे कागजात फर्जी थे. जब जमीन ही नहीं थी तो कैसी रजिस्ट्री और कैसा दाखिलखारिज. पोल खुलने के डर से रोहित कुमार और स्वर्ण सिंह परेशान थे. ऐसे में अमरजीत सिंह की हत्या करना और जरूरी हो गया था. क्योंकि सच्चाई का पता चलने पर अमरजीत सिंह उन्हें छोड़ने वाला नहीं था.

दाखिलखारिज के लिए 10-12 दिन बाकी रह गए तो वे अमरजीत सिंह को सस्ते में जमीन दिलाने की बात कह कर खरीदने के लिए उकसाने लगे. स्वर्ण सिंह और उस की पत्नी सुखमीत कौर ने अमरजीत सिंह को बताया कि उस के भाई कुलविंदर सिंह की पृथ्वीपुर में काफी जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है. उसे पैसों की सख्त जरूरत है, इसलिए वह कुछ सस्ते में दे देगा. उसी जमीन के बारे में बातचीत करने के लिए 24 अगस्त की रात स्वर्ण सिंह अमरजीत सिंह के औफिस में ही रुक गया. देर रात तक वे शराब पीते रहे. स्वर्ण सिंह अमरजीत सिंह को अधिक शराब पिला कर पृथ्वीपुर चल कर जमीन देखने के लिए राजी करता रहा. जब अमरजीत सिंह चलने के लिए तैयार हो गए तो सुबह के लगभग साढ़े 5 बजे अपने घर थरीके जा कर वह अपनी सफेद रंग की इंडिका कार ले आया, जिस का नंबर पीबी 19 -2277 था. उस के साथ उस की पत्नी सुखमीत कौर भी थी.

स्वर्ण सिंह ने कार ब्रह्मकुमारी शांति सदन के मोड़ पर खड़ी कर दी और अमरजीत सिंह के औफिस जा कर बोला, ‘‘भाईजी चलो, गाड़ी गई है.’’ नशे में धुत अमरजीत सिंह सोचनेसमझने की स्थिति में नहीं थे. वह उठे और जा कर कार में बैठ गए. उसी समय गांव के कृपाल सिंह ने उन्हें इंडिका कार में स्वर्ण सिंह के साथ जाते देख लिया था. अंबालादिल्ली होते हुए वे पृथ्वीपुर पहुंचे. वहां स्वर्ण सिंह के भाई गुरचरण सिंह और साले कुलविंदर सिंह ने अमरजीत सिंह का स्वागत बोतल खोल कर किया. शराब पीतेपीते ही शाम हो गई. अब तक अमरजीत सिंह खूब नशे में हो चुके थे. उन से उठा तक नहीं जा रहा था. उसी स्थिति में उन्होंने उन्हें वहीं कमरे में गिरा दिया और सब मिल कर पीटने लगे. वहीं लकड़ी का एक मोटा डंडा पड़ा था. स्वर्ण सिंह उसे उठा कर अमरजीत सिंह की गरदन और सिर पर वार करने लगा. उसी की मार से अमरजीत की गरदन टूट कर एक ओर लुढ़क गई और उन के प्राणपखेरू उड़ गए. 

जब उन लोगों ने देखा कि अमरजीत का खेल खत्म हो गया है तो उन्होंने लाश को कार में डाला और उसे ठिकाने लगाने के लिए चल पड़े. रामगंगा नदी के पुल पर जा कर उन्होंने अमरजीत सिंह की लाश को नदी में फेंक दिया. इस के बाद गुरचरन और कुलविंदर पृथ्वीपुर लौट गए तो स्वर्ण सिंह पत्नी सुखमीत कौर के साथ लुधियाना गया.

  पुलिस ने स्वर्ण सिंह, सुखमीत कौर, गुरचरन सिंह और कुलविंदर सिंह को तो जेल भेज दिया, लेकिन अमित कुमार उर्फ रोहित कुमार पुलिस के हाथ नहीं लगा था. 15 दिसंबर, 2013 को इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी. कथा लिखे जाने तक अमरजीत सिंह की लाश बरामद नहीं हो सकी थी.

इस फोटो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है, यह एक काल्पनिक फोटो है

टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रैस ने 400 जोड़ी कपडों के साथ की बिग बौग 18 में एंट्री

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत हो चुकी है. टीवी का रिएलिटी शो बिग बौस 18 हर साल की तरह ही इस साल भी धमाल मचाने वाला शो है. शो में इस बार एक से बढ़कर एक कलाकरों ने दस्तक दी है. शो में सभी कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो चुकी है. शो में इस बार एक्ट्रेस और एक्टर दोनों ही नजर आने वाले है. इस साल जानी पहचानी हस्तियां शो में दिखाई देंगी. सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार काफी नई चीजे देखने को नजर आएंगी. शो का सेट भी धमाकेदार है. शो में कंटेस्टेंट का भी अलग ही तड़का लगा हुआ है. शो में हर दिन कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बिग बौस 18 में टीवी की एक एक्ट्रेस के चर्चे कुछ ज्यादा ही हो रहे है. बताया जा रहा है कि टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस शो में 400 जोड़ी कपड़े लेकर घर में एंटर हुई है. अगर आपने नहीं पहचाना तो बता दें कि ये टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nayra Banerjee) हैं. जिन्होंने ‘पिशाचिनी’ और ‘दिव्य दृष्टि’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का जादू लोगों को दिखाए है.

एक्ट्रैस नायरा बनर्जी के तो चर्चे है कि वे शो में 200-300 नहीं पूरे 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची है. जी हां, इस बात की जानकारी एक्स यानी कि ट्विटर पर दी गई है. जिसमें कहा गया है कि नायरा बनर्जी एक से बढ़कर एक स्टनिंग ड्रेसेस लेकर बिग बौस 18 के घर में पहुंची है.

बता दें कि नायरा बनर्जी का असली नाम मधुरिमा है. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर तेलुगू फिल्मों से शुरू किया था. तेलुगू(Telgu) के अलावा नायरा हिंदी फिल्म ‘काल धमाल मालामाल’ नाम की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

नायरा का करियर

नायरा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत ‘कदांबरी’ शो से की थी. सबसे पहले उन्हे रामायण से प्रेरित एक फ़िल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया था. हालांकि, फ़िल्म बनने से पहले ही डायरेक्टर जी वी अय्यर का निधन हो गया, जिससे यह प्रोजेक्ट रुक गया था. इसके बावजूद नायरा ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई प्रोजेक्ट करते करते नायरा आज टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस है जो ‘बिग बौस 18’ में शिरकत कर चुकी है.

आपको बता दें, कि बिग बौस के इस सीजन में नायरा बनर्जी की काफी चर्चा हो रही है. वे कपड़ो को लेकर सुर्खियों में है. ऐसे ही कपड़ो और ज्रेसिंग को लेकर बिग बौस में एक चर्चित चेहरा स्वामी ओम भी आया था. जिसने शो में और शो से बाहर खूब बवाल मचाया था. इतना ही नहीं, अपने कपड़ो और मालाओं को लेकर भी खूब चर्चाओं में बना रहा. इतना ही नहीं, शो में स्वामी ओम का मेकओवर भी किया गया था. उनकी शो में दाढ़ी भी काटी गई थी. उन्होंने जमकर नोनवेज भी खाया था. इसी तरह नायरा बनर्जी भी अपने कपड़ो को लेकर खासा सुर्खियां बंटोर रही है.

नायरा बनर्जी का शो में हुआ था विवाद

नायरा बनर्जी अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियों में रही है लेकिन कई बार एक्ट्रेस के साथ विवाद भी हो जाते है . जिससे शायद ही कोई एक्ट्रेस बच पाई हो. जी हां, नायरा बनर्जी ‘दिव्य दृष्टी’ शो में एक बार विवाद हुआ था. उनका सेट पर एक असिसटेंड डायरेक्टर के साथ झड़प हो गई थी. हालांकि, एक्ट्रैस के साथ ये पहला विवाद हुआ था.

कैसी हुई बिग बौस 18 में एंट्री

कलर्स टीवी पर कास्ट शो बिग बौस 18 में रविवार को उन्होंने एक शानदार डांस के साथ बिग बौस में एंट्री की है. सलमान खान ने बड़े जोश के साथ नायरा बनर्जी का वेलकम किया. सलमान ने मंच पर मौजूद शो के अन्य सदस्यों से नायरा को मिलाते हुए उनसे पूछा कि वह किस इरादे से शो में आई हैं. शो जीतने के इरादे से आई हूं. घर ट्रौफी लेकर जाना है. सलमान ने उनसे दूसरा सवाल पूछा क्या घर में आप दोस्त बनाना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रैस नायरा ने कहा, हां बिल्कुल दोस्त क्यों नहीं बनाना चाहूंगी.

इस तरह बनाएंगे संबंध तो मिलेगा डबल मजा

एक अंतरंग संबंध या एक यौन संबंध याने जोड़ों का शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छी तरह से शामिल होना हो सकता हैं. इसको मुख्यतः प्यार और प्रतिबद्धता के अलावा जुनून और आकर्षण द्वारा निर्धारित किया जाता है.

एक रिश्ते में अंतरंगता जोड़े को भावनात्मक रुप से एक दूसरे सें कितने संलग्न है, यह तय करने में और सुरक्षा की अपनी भावना का निर्धारण करने में मदद करती हैं. इसके अलावा, एक अंतरंग संबंध एकसाथ रहने की इच्छा को केवल शारीरिक स्तर से परे एक भावनात्मक स्तर पर बरकरार रखते हैं. उसमें अपनेपन और स्नेह की भावना होती है.

निम्नलिखित मुद्दों से आपको यह संकल्पना समझने में मदद मिलेगी:

1. जोड़े उनके रिश्ते में अंतरंगता का आनंद लेते है, वह एक दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं.

2.  एक अंतरंग संबंध में हमेशा आवश्यकता की पूर्ति की भावना होती है. यह पूर्ताता भावनात्मक, सामाजिक और यौन हो सकती हैं.

3. एक अंतरंग संबंध कभी कभी आकर्षण, मोह, और जुनून के अन्य संकल्पना के साथ उलझ सकता है. अंतरंगता का आनंद ले रहे लोगों को इससे सतर्क होना चाहिये, जिससे वह बादमें दर्द और अविश्वास से बच सकते हैं.

4.  इसके अलावा, एक अंतरंग संबंध हमेशा एक यौन संबंध नहीं हो सकता हैं. एक संतोषप्रद शारीरिक संबंध बनने के लिए एक भावनात्मक रूप से संलग्न होना बहूत जरुरी होता हैं, और इसलिए अंतरंगता को बहुत ज्यादा व्यक्तिगत स्तर पर परिभाषित किया जाता हैं. एक अंतरंग जोड़े अपने साथी की पसंद और नापसंद के बारे में स्वाभाविक रुप से जानते है, और इसलिए साथ रहने का हर अनुभव पूर्ण बनाते हैं.

5. शोधकर्ताओं के अनुसार, एक अंतरंग संबंधों में शामिल व्यक्ति खुद को बेहतर समझने में भी सक्षम होते है, जिससे कारण उनको अपने साथियों से जुड़ा होने के अलावा उनको क्या चाहिए यह पता होता हैं.

मैं 2 बार रिलेशनशिप में रह चुकी हूं, यह जान कर मेरा दोस्त मुझसे कटने लगा है, क्या करूं?

सवाल

मेरी उम्र 18 वर्ष है. मैं बीकौम प्रथम वर्ष की छात्रा हूं. कालेज के तीसरे महीने में ही मेरी मुलाकात एक लड़के से हुई. वह देखने में हैंडसम और पढ़नेलिखने में बहुत इंटैलिजैंट है. उस ने मुझ से मेरे बारे में पूछा तो मैं ने उसे अपनी पहचान बताते हुए यह भी बताया कि मैं पहले भी 2 बार रिलेशनशिप में रह चुकी हूं. यह जान कर वह मुझ से कटने लगा है.

अब पहले की तरह बात नहीं करता. उस की पहले कभी कोई गर्लफ्रैंड नहीं रही, शायद इसीलिए वह यह एक्सैप्ट नहीं कर पा रहा कि लड़की हो कर मैं रिलेशनशिप में कैसे रही. क्या मैं ने पहले रिलेशनशिप में आ कर गलती की? क्या मुझे उस लड़के से बात करनी चाहिए या माफी मांगनी चाहिए? मैं उसे बेहद पसंद करने लगी हूं और उस का मेरे साथ परायों जैसा व्यवहार मेरे लिए असहनीय होता जा रहा है. कृपया सुझाव दें.

जवाब

पहले तो मैं आप को यह बताना चाहूंगी कि आप ने पहले 2 बार रिलेशनशिप में आ कर कोई गलती नहीं की और इस के लिए आप को किसी भी तरह से गिल्टी फील करने की या किसी से माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है. रही बात उस लड़के की तो यदि वह पहले रिलेशनशिप में नहीं आया तो इस में प्रौब्लम ही क्या है. ऐसा भी नहीं है कि आप उसे जज कर रही हों जो वह आप को दोष दे. आखिर खुद को जज करना, आप से अपनी तुलना करने वाला है भी तो वह खुद ही. आप उस से बात करना चाहें तो करें लेकिन जिस लड़के की सोच यह हो कि लड़कियों को रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए या केवल एक ही रिलेशनशिप में रहना चाहिए तो ऐसा लड़का आप को डिजर्व नहीं करता. किसी का हैंडसम होना या इंटैलिजैंट होना ही सबकुछ नहीं होता, व्यक्ति की सोच अच्छी होनी भी जरूरी है. मेरा सुझाव यही है कि आप उस से बात करें. अपनी बात कौन्फिडैंस के साथ रखें, डरें नहीं, झिझकें नहीं. जब तक आप अपनी बात रखेंगी नहीं, तब तक कुछ भी क्लीयर नहीं होगा. आप की उलझन बढ़ती जाएगी और आप पसोपेश में फंसी रहेंगी.

ये भी पढ़ें…

मैं एक समलैंगिक लड़का हूं लेकिन…

सवाल

मैं एक समलैंगिक लड़का हूं और मेरी बहन के देवर के साथ मेरा जिस्मानी रिश्ता है. उस ने अपने दोस्तों को भी मेरे बारे में बता दिया है. वे सब मेरा मजाक उड़ाते हैं. कभीकभार तो मेरा खुदकुशी करने का मन करता है. कोई उपाय बताएं?

जवाब

अब समलैंगिकता को कानूनी मंजूरी मिल गई है. अगर आप का पार्टनर तैयार हो तो उसे शादी के लिए कहें. रही बात मजाक की तो दुनिया वालों की परवाह न करें, कुछ दिनों बाद सब शांत हो जाएंगे. खुदकुशी का खयाल दिल से निकाल दें, क्योंकि आप ने कोई गुनाह नहीं किया, बल्कि प्यार किया है.

प्यार में जरूरी है किसिंग

संसार भर के सारे चिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों और दार्शनिकों का यह मानना है कि एक प्यारभरा किस दिल को फिर से जवान बना देता है और 2 लोगों के बीच की दूरियों को मिटा देता है. प्यार  में मिठास घोलनी है तो किस करना भी जरूरी है. यदि किसी उदास मन को एक पल का स्नेहिल प्यारभरा किस दिया जाए तो यह उस की मनोदशा को भी सुधार सकता है. एक अध्ययन में कहा गया है, जो युगल नियमित रूप से एकदूसरे को प्यार से किस कर अपना प्रेम जाहिर करते हैं. वे औरों से अधिक आत्मविश्वास से भरे रहते हैं. इस के अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी किस का बहुत महत्त्व है. चुंबन युवा होने का प्रतीक है, इसी कारण प्यार को सशक्त बनाने में इस की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है.

यों किसिंग करना तो एक क्षणिक घटना है पर इस का स्रोत कोई निरंतर बहता प्रेम  झरना है जो 2 जीवों के साथ  झर झर कर बह रहा है. कुछ पलों के बाद जब किस करने का यह दस्तूर पूरा हो जाता है तब भी वह प्रेम तो वहां रह ही जाता है जैसे हवा कभी खिले फूल को छू कर गुजर जाती है तो आगे जाने पर भी उस की बदलीबदली महक में वह फूल देर तक रहता है. किस करने के बाद भी जो बचा रह जाएगा वह है अनुभूति. यह एहसास सर्वव्यापी है.

प्रेम को सम झने के लिए जरूरी है किस को सम झना. भंवरे का हौले से फूल को छू लेना, हवा का समंदर की सतह चूम कर लहर पैदा करना, बूंद का धरा को अभिवादन और धरा का बूंद को अपने आंचल में जगह देना यह सब इतने सुंदर प्रतीक हैं कि प्रेमिल नजरें रखने वाले इन्हें न केवल देख सकते बल्कि महसूस भी कर सकते हैं.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि कुछ सैकंड ही सही, लवेबल किस के लेनदेन के दौरान जब आप की आंखें बंद होती हैं तो उस अंधकार में आप के सभी अनुभव और ज्यादा गहरे हो जाते हैं क्योंकि बंद आंखों से यह संपूर्ण अनुभव और बढ़ जाता है. आंखें बंद कर के जोड़े खुद के ज्यादा करीब आ जाते हैं. बंद आंखों से एकाग्रता बढ़ जाती है, दूसरी चीजों में ध्यान नहीं बंटता. खुली आंखों की अपेक्षा बंद आंखों में आप अपने प्रेमी की आंतरिक ऊर्जा के थोड़े ज्यादा नजदीक होते हैं. व्यक्ति अगर लिप किस करता है तो निश्चित है कि अब उस से आगे भी वह जाएगा. तो किस एक शुरुआत होती है और आंखें बंद कर दोनों व्यक्ति आगे का इमेजिनेशन कर रहे होते हैं. अगर आंखें बंद न हों तो यह कन्फर्म है कि उस पल का कोई मजा नहीं ले सकता.

किसिंग केवल प्रेम करने की कला नहीं, बल्कि यह विशुद्ध विज्ञान भी है. एक किस के दौरान शरीर की लगभग डेढ़ सौ मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. तो, किस एक तरह का व्यायाम भी है. इस संदर्भ में कितने ही शोध हुए हैं. उन में ये बातें सामने आईं कि जिन के दांपत्य जीवन में नियमित किस की जगह होती है वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश व सेहतमंद रहते हैं. ऐसे प्रेमी जोड़े तनाव से भी बचे रहते हैं. यह तो सिद्ध हो चुका है कि किस करने से दिमाग में तनाव के लिए जिम्मेदार कोरटिसोल हार्मोन कम होता है और सिरोटोनिन का स्तर बढ़ता है. यह थकान को दूर करता है. यों किस का मतलब समर्पण है, फिर भी इस के कई दूसरे फायदे भी हैं :

1. मिलती है आंतरिक खुशी

प्यार में किस करने से रक्तप्रवाह अच्छा हो जाता है. साथ ही, यह अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन इंडोर्फिन को बढ़ाता है. इस से प्रेमी कुछ ही पलों के बाद अच्छा महसूस करने लगते हैं. यह एक स्ट्रैस बस्टर है. अपने पार्टनर को बांहों में भरें और उन्हें प्यार से किस करें, देखिए आप का तनाव कैसे गायब होता है.

2. स्वस्थ रहने के लिए जरूरी

यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इस से आप का शरीर आसानी से संक्रमण की चपेट में नहीं आता. किस करने से दांतों में होने वाली कैविटी भी धीरेधीरे ठीक हो जाती है क्योंकि किस के दौरान मुंह की लार तेजी से बनती है जो दांतों की कैविटी को ठीक करती है.

3. प्यार के हार्मोन को बढ़ाए   

किस करने से शरीर में प्यार के लिए जरूरी माने जाने वाला हार्मोन औक्सिटोसिन के स्तर में इजाफा होता है. इस के अलावा इस से शरीर में होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है. किस के दौरान आप के मुंह में बनने वाली लार से दर्द को कम करने वाली एनस्थिटिक मिलती है. वहीं आप को आनंद प्रदान करने वाला डोपेमाइन तत्त्व भी सक्रिय हो जाता है.

4. रिश्ते में नजदीकियां

किस प्यार करने वालों को एकदूसरे के करीब लाती है और आपसी नजदीकियां बढ़ने लगती हैं. यह दोनों के रिश्ते को भी बहुत गहरा व मजबूत बनाता है और दोनों के बीच की हर तरह की दूरी को कम करता है.

हिंदी फिल्मों में तो किस करना छाया हुआ है. मिसाल के तौर पर, गीतों के ये मुखड़े कि-

‘‘तेरे चुंबन में च्यवनप्राश है…’’

‘‘जुम्मा चुम्मा दे दे…’’

‘‘होंठों से छू लो तुम…’’

‘‘छू लेने दो नाजुक होंठों को…’’

‘‘एक चुम्मा तू हम को उधार दे दे…’’

सौ फीसदी सच ही है कि हर किस अश्लील नहीं होता. यह प्रेम प्रदर्शित करने का  खूबसूरत माध्यम है. कई बार तो सार्वजनिक रूप से लिया गया स्नेहिल किस भी अशिष्ट नहीं होता.

5. सहज किस एक अनोखी खुशी

किसी अच्छी और सुहाती सी बात पर अचानक गाल या माथे पर लिया और दिया किस माहौल को खुशनुमा बना देता है.

6. परंपरा के लिए किया गया किस

संसारभर के अनगिनत आदिवासी समाजों में ऐसी प्रथा है जहां पर युवक को सब के सामने अपनी मंगेतर को किस करना होता है. अगर यह अभद्रता होती तो अनगिनत कबीले इस को आज तक क्यों निभाते? बस्तर के आदिवासी इलाके में जा कर देखिए और जानिए कि युवकयुवतियों में किस एक अभिव्यक्ति है. वहां अश्लील और ओछापन कहीं नहीं दिखता. बस, एक स्नेहिल अभिवादन किस के माध्यम से प्रकट किया जाता है.

7. भावनात्मक लगाव

किसी रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आप माथे पर एक किस कर सकते हैं. किसी से दोस्ती होने पर ही इस तरह से प्रेम अभिव्यक्त किया जाता है. यह किस सच्चे रिश्ते के प्रति प्रेमी जोड़ों की अच्छी भावनाओं को दिखाता है.

8. हाथों पर किस

साथी के हाथ की हथेली के पीछे वाले हिस्से पर किस करना बेहद ही खास होता है. यह आपसी रिश्ते में छिपी इंटीमेसी को दिखाता है.

9. गालों पर किस 

गालों पर किसिंग मतलब है कि सामने वाला आप से बेहद प्यार करता है. अभिभावक भी अपने बच्चों को इस तरह से किस कर के अपने स्नेह की अंतरंगता व रिश्तों की गर्माहट को दिखाते हैं. पतिपत्नी के बीच यह किस रोमांस को बढ़ा देता है.

10. बंद आंखों पर किस

एकदूसरे की बंद आंखों पर किसिंग असुरक्षा से मुक्ति दिला कर सच्चा भरोसा उत्पन्न करता है. अपने प्यार को जताने का यह एक बेहद ही कारगर तरीका है. मां भी तो अकसर अपने बच्चों के सो जाने पर उन को इस तरह चूमा करती है.

11. प्यार जाहिर करने का बेहतरीन तरीका

जिंदगी रिचार्ज करता हुआ किस  कहता है कि मुबारक हो प्यार और जुड़ाव. किस करना जरूरी है क्योंकि इस से प्यार करने वालों का रिश्ता मजबूत होता है. किस केवल दो होंठों का ही मिलन नहीं बल्कि यह दो दिलों का मिलन है.

परित्यक्ता : कजरी के साथ क्या हुआ था

बरसती बूंदें कजरी के पैरों से कदमताल कर रही थीं. अभी 6 ही तो बजे थे, पर तेज बारिश और काले बादलों ने वक्त से पहले ही जैसे अंधेरा करने की ठान ली थी. ठीक उस के जीवन की तरह, जिस में उस की खुशियों के उजाले को समय के स्याह बादलों ने हमेशा के लिए ढक लिया था. कजरी सोचती जा रही थी. झमाझम होती बारिश में उस की पुरानी छतरी ने भी आज उस का साथ छोड़ दिया था. बच्चों की चिंता ने उस के पैरों की गति को और बढ़ा दिया. उस का घर आने से पहले ही बाबूलाल किराने वाले की दुकान पड़ती थी, जहां से उसे कुछ किराना भी लेना था.

‘‘क्या चाहिए?’’ बाबूलाल ने कजरी की भीगी देह पर भरपूर नजर डालते हुए कहा.

‘‘2 किलो आटा, आधा लिटर तेल, पाव किलो शक्कर और हां, आधा लिटर दूध भी दे देना,’’ कजरी ने अपने आंचल को ठीक करते हुए कहा. बाबूलाल की ललचाई नजरों में उसे हमेशा ही एक मौन आमंत्रण दिखाई देता था. यह तो उस की मजबूरी थी कि वह यहां से वक्तबेवक्त कभी भी उधारी में सामान ले लिया करती थी, वरना उस की दुकान की ओर कभी वह मुड़ कर भी न देखती.

सोचतेसोचते कजरी घर पहुंच गई. बच्चे ‘‘मां, मां’’ कहते हुए उस से लिपट गए.

‘‘आई बहुत भूख लगी है, ताई ने कुछ खाने को नहीं दिया,’’ छोटे बेटे कमल ने दीदी की शिकायत की.

‘‘क्या करती आई, घर में आटा ही नहीं था,’’ सुमि ने सफाई देते हुए कहा.

‘‘अच्छा मेरा राजा बेटा, मैं अभी गरमागरम रोटी बना कर अपने लाल को खिलाती हूं, मीठे दूध में मींज के खा लेना,’’ कजरी ने बेटे को पुचकारते हुए कहा.

‘‘आई, मैं भी खाऊंगी,’’ 9 साल की रीना ने मचलते हुए कहा.

‘‘क्यों नहीं मेरी गोलू, तू भी खाना.’’ गोलमटोल बड़ीबड़ी आंखों वाली रीना को सब गोलू ही कह कर बुलाते थे.

‘‘मैं ने टमाटर की मस्त चटनी भी बनाई है, आई,’’ सुमि ने उसे पानी का गिलास पकड़ाते हुए कहा.

जल्दी से आटा गूंध कर उस ने बच्चों को खाना खिलाया. उन को सुलाने के बाद कजरी सुमि के साथ वहीं नीचे जमीन पर लेट गई.

‘‘आई, आज फिर दीनू रीना को चौकलेट खिला रहा था. तब मैं ने रीना के हाथ से छीन कर वापस उस के मुंह पर फेंक दी, तो वह मेरे को देख लेने की धमकी दे कर चला गया. मुझे उस से बहुत डर लगता है, आई,’’ सुमि ने भयभीत स्वर में मां को बताते हुए कहा.

‘‘तुम घबराओ नहीं, सुमि, मैं उस की मां से बात करूंगी,’’ कजरी ने उसे तो समझा दिया, परंतु खुद सोच में पड़ गई.

जब से रमेश उसे छोड़ कर गया है, जीना कितना दूभर हो गया है. कभी सोचा नहीं था कि जिंदगी इस कदर बोझ बन जाएगी. रमेश के रहते उसे कभी भी बाहर जा कर काम करने की जरूरत नहीं पड़ी. 17 साल की थी जब मांबाप ने रमेश के साथ उस का ब्याह कर दिया था. बहुत खुश थी वह रमेश के साथ. पेशे से पेंटर रमेश इंदौर के राजेंद्रनगर इलाके से कुछ दूर बुद्धनगर के स्लम एरिया में किराए के मकान में रहता था. मकान बहुत अच्छा नहीं, पर रहने लायक जरूर था. दोनों की जिंदगी मजे में कट रही थी.

समय के साथ कजरी 3 प्यारे बच्चों की मां बनी. सब से बड़ी सुमि, उस से छोटी रीना और सब से छोटा कमल. बच्चों के जन्म के बाद कजरी का भरा बदन और भी सुंदर लगने लगा था. शादी के 12 साल बीत जाने पर भी रमेश उसे जीजान से चाहता था. आसपड़ोस के लोग उन दोनों के प्यारभरे रिश्ते से अनजान नहीं थे. कजरी के घर के पास ही एक बढ़ई परिवार रहता था. इस परिवार की इकलौती लड़की माया रमेश को बहुत पसंद करती थी, पर रमेश उस पर कभी ध्यान नहीं देता था.

इधर, बच्चों की देखरेख और घर के कामों में व्यस्त कजरी चाहते हुए भी रमेश को ज्यादा वक्त न दे पाती थी जिस वजह से अकसर दोनों में झड़प हो जाया करती थी. वह रमेश को समझाती थी कि बच्चों के आने के बाद उस का काम बढ़ गया है. पर पुरुषवादी सोच का गुलाम रमेश उस की न को अपना अपमान समझने लगा था. धीरेधीरे उन के बीच में दूरियां बढ़ती चली गईं.

अब काम से लौट कर रमेश सीधे जो बाहर निकलता, तो रात 11-12 बजे ही वापस आता. बच्चों के पालनपोषण में व्यस्त कजरी ने पहले तो इस ओर ध्यान नहीं दिया, और जब ध्यान दिया तब तक बड़ी देर हो चुकी थी.

35 साल का रमेश अब 16 साल की लड़की माया का दीवाना बन चुका था. इस बात का पता लगते ही कजरी ने बहुत बवाल मचाया. रमेश से लड़ीझगड़ी, उस माया के घर जा कर उसे लताड़ा. फिर भी उन दोनों पर कोई असर न होता देख कजरी ने माया के सामने अपना आंचल फैलाते हुए अपने बच्चों के पिता को छोड़ देने के लिए बहुत अनुनयविनय की. पर माया टस से मस न हुई. माया के मातापिता भी उस की इस हरकत के आगे मजबूर थे.

फिर, एक दिन वह दिन भी आया जब काम पर गया रमेश कभी घर नहीं लौटा. इधर, माया भी घर से गायब थी. कजरी की आंखों के सामने अंधेरा छा गया. वह फूटफूट कर रोई. पर अब हो भी क्या सकता था. भारी मन से उस ने इस सचाई को स्वीकार कर लिया कि अब वह एक परित्यक्ता है, जिसे उस का आदमी हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुका है.

पति द्वारा छोड़ी हुई औरत समाज के पुरुषों की बपौती बन जाती है, कुछ ही दिनों में यह बात उस की समझ में आ चुकी थी. यह वह समाज है, जहां पुरुषों द्वारा की गई गलती की सजा भी औरत को ही भुगतनी पड़ती है. घर के बाहर हर दूसरा आदमी उस के शरीर पर अपनी गिद्ध निगाह जमाए बैठा था. पर बच्चों के भरणपोषण के लिए उस का घर से निकलना बेहद जरूरी हो चुका था. ऐसे में रमेश के दोस्त लखन ने उस की बहुत सहायता की. उस ने अपने मालिक के घर पर कजरी को काम दिला दिया.

जल्द ही कजरी ने भी बेशर्मी की चादर ओढ़ कर जीना सीख लिया. लेकिन, अब भी काम पर जाने के बाद बच्चों की देखरेख की समस्या उस के आगे मुंहबाए खड़ी थी, जिस का जिम्मा उस की 11 साल की बेटी ने ले लिया. अपनी पढ़ाई छोड़ कर वह अपने छोटे भाईबहन को संभालने लगी. पापा के घर छोड़ कर चले जाने से वह अचानक ही अपनी उम्र से कुछ ज्यादा बड़ी हो गई थी. कुछ महीनों में कजरी को ऐसा लगने लगा कि जिंदगी फिर पटरी पर आने लगी है.

एक दिन वह काम पर से वापस आ रही थी कि रास्ते में लखन मिल गया. बातोंबातों में उस ने कजरी से अपने प्यार का इजहार कर दिया. उस के एहसानों तले दबी कजरी उसे एकदम से इनकार न कर सकी. उस ने उस से सोचने के लिए कुछ समय मांगा. रातभर वह इसी ऊहापोह में रही कि अपने ही पति द्वारा वह एक बार ठगी जा चुकी है. क्या फिर से उसे किसी पर इतना विश्वास करना चाहिए? परंतु बिना मर्द के घर पर लोगों की चीलकौवे सी पड़ती निगाहों से बचने के लिए आखिरकार उसे यही रास्ता सब से उपयुक्त लगा.

उस के घर में ही लखन ने कुछ पासपड़ोसियों के सामने उसे मंगलसूत्र पहना कर उस की मांग में सिंदूर भर दिया. अब लखन उस के साथ ही आ कर रहने लगा. बच्चों ने भी कुछ समय बाद आखिर उसे अपना लिया.

शादी को 8 महीने हो चुके थे. पुराने जख्म भरने लगे थे कि अचानक एक दिन सुबहसुबह एक औरत उस के दरवाजे पर आ कर उसे भलाबुरा कहने लगी. पहले तो कजरी समझ ही न पाई कि यह चक्कर क्या है. बाद में उसे समझ आया, तो उस पर फिर से एक बार आसमान टूट पड़ा.

वह औरत लखन की पत्नी थी जो रात ही अपने गांव से आई थी, और लखन व उस के संबंध की जानकारी मिलते ही वह उस से लड़ने चली आई थी. कजरी ने इस बारे में लखन से कई सवाल किए, पर उस की खामोशी देख कर वह समझ गई कि समय ने फिर से उस के साथ बहुत ही गंदा मजाक किया है. लखन ने सिर्फ अपनी वासनापूर्ति की खातिर ही उस से संबंध जोड़ा था.

लखन जा चुका था, कजरी अंदर ही अंदर टूट कर फिर बिखर चुकी थी. पर इस बार वह पहले की तरह एक कमजोर औरत नहीं थी, जो अपनी बेबसी का रोना ले कर बैठे. सो, दूसरे दिन से ही उस ने सुमि पर भाईबहनों की जिम्मेदारी छोड़ कर काम पर जाना शुरू कर दिया.

इधर, पड़ोस में रहने वाला 22 साल का दीनू उस की छोटी बेटी रीना पर गलत निगाह रखता था. रीना 9 साल की एक अबोध बालिका थी, जिसे अकसर वह चौकलेट वगैरह का लालच दे कर अपने पास बुलाने की कोशिश करता था. एक दिन सुमि ने चौकलेट खाती रीना के शरीर पर उस के रेंगते हाथों को देख कर मां को तुरंत बताया था. कजरी ने भी इस वाकए को हलके रूप में न ले कर दीनू के मांबाप से जा कर तुरंत इस की शिकायत की थी. उस के बाद दीनू ने सब के सामने उस से माफी मांगी थी.

कुछ दिनों शांत बैठ कर दीनू फिर से वही काम दोहरा रहा था. कजरी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह क्या करे. कैसे बुरी नीयत व बुरी निगाह रखने वाले लोगों से अपनी बच्चियों को बचाए. खुद उस की देह भी तो उस के लिए बड़ी दुखदाई बन चुकी थी. मर्दों की पैनी निगाहें उस के शरीर पर यों फिसलती थीं मानो कपड़ों के अंदर तक झांक लेना चाहती हों.

पति की छोड़ी औरत शायद हर मर्द की जागीर हो जाती है. जिस पर हर कोईर् हाथ साफ करना चाहता है. कजरी के अंदर की औरत बहुत अकेली व लाचार हो गई थी. क्या बिना आदमी के औरत का कोई वजूद नहीं है? आखिर औरत को इतना कमजोर क्यों बनाया है? उस की बेचैनी आंसू बन कर उस के गालोें पर ढुलकने लगी. रात को न जाने कब उस की आंख लगी.

सुबह उठी तो सिर भारी हो रहा था.

आंखें भी जल रही थीं. देररात तक जागने से ऐसा हुआ है, यह  सोच कर कजरी ने उठने की कोशिश की परंतु शरीर ने साथ न दिया.सुमि ने मां को सहारा देने के लिए हाथ बढ़ाया, तो चौंक पड़ी, ‘‘आई, तुझे तो तेज बुखार है.’’

‘‘हां रे, मुझ से तो उठा भी नहीं जा रहा,’’ कजरी पर बेहोशी छाती जा रही थी. शायद बारिश में भीगने से उसे बुखार ने जकड़ लिया था.

मां की हालत देख कर सुमि घबरा गई. मां को वैसे ही छोड़ कर वह दौड़ कर पड़ोस से विमला काकी को बुला लाई. विमला काकी के पति औटो चलाते थे. जल्दी से कजरी को अपने औटो में बैठा कर वे उसे पास के अस्पताल ले गए.

कजरी की बिगड़ती हालत देख कर डाक्टर ने उसे वहीं ऐडमिट कर ग्लूकोस की बोतल चढ़ाने की सलाह दी. जब तक वह हौस्पिटल में रही, विमला काकी ने उस की पूरी देखभाल की और हौस्पिटल का बिल भी उन्होंने ही भरा.

कजरी घर पर तो आ गई लेकिन कमजोरी के चलते उस से उठतेबैठते नहीं बन रहा था. कुछ पैसे जो उस ने बचा कर रखे थे, वे घर के खानेखर्च में खत्म हो गए. अभी विमला काकी का उधार पूरा बाकी था.

‘‘आई, आज आटा खत्म हो गया है, तेल भी नहीं बचा. खाना कैसे बनाऊं?’’ सुमि ने एक सुबह कुछ झिझकते हुए मां से कहा. काम पर गए उसे एक हफ्ता हो गया था.

‘‘आज कुछ अच्छा लग रहा है. आज जाती हूं काम पर. उधर से आते वक्त सब किराना लेती आऊंगी. तब तक तुम पास वाली दुकान से दूध और ब्रैड ले आना और चाय बना कर उस के साथ टोस्ट खा लेना,’’ अपने पास बचे 50 रुपए का आखिरी नोट सुमि को पकड़ाते हुए वह बोली.

काम पर जा कर उसे बहुत बड़ा झटका लगा. उस की मालकिन ने बगैर बताए इतने दिनों की छुट्टी करने पर उसे काम से हटा कर दूसरी बाई रख ली थी. उस ने लाख मिन्नतें कर उन्हें समझाने की भरपूर कोशिश की कि उस ने जानबूझ कर छुट्टी नहीं मारी. लेकिन उन का कलेजा न पसीजा. उन्होंने उसे दोबारा काम पर रखने से साफ मना कर दिया.

‘‘हमेशा ही चुका देती हूं, भैया. हां, इस बार जरूर कुछ देर हो गई. पर मैं जल्द ही आप के सारे रुपए चुका दूंगी,’’ कजरी ने लगभग गिड़गिड़ाते हुए कहा.

‘‘माफ करना, मैं ने यहां कोई धर्मखाता नहीं खोल रखा है, जो मुफ्त में ही सब को जलपान कराता जाऊं,’’ बाबूलाल ने उसे दुत्कारते हुए कहा.

‘‘आज मेरा काम छूट गया है, लेकिन मैं विश्वास दिलाती हूं कि जल्द ही कोई काम ढूंढ़ कर आप की पूरी उधारी चुका दूंगी,’’ कह कर कजरी ने बेबसी से अपने हाथ जोड़ दिए.

‘‘काम तो मैं भी तुम्हें दे सकता हूं, अगर तुम चाहो तो. इस से तुम्हारा आज तक का पूरा उधार चुक जाएगा और ऊपर से कुछ कमाई भी हो जाएगी.’’ बाबूलाल की आंखों से टपकती लार देख कर कजरी सहम गई.

जाने कैसे ये भेडि़ए एक औरत की मजबूरी को सूंघ कर अपना दांव गांठते हैं. कजरी ने गहरी सांस छोड़ी और दुकान के बाहर आ गई.

मोड़ तक आतेआते वह कुछ ठिठक कर खड़ी हो गई. घर जा कर बच्चों को क्या खिलाएगी? बच्चों के भूख से कलपते चेहरे उसे साफ दिखाई पड़ रहे थे. मकान का किराया कहां से आएगा? विमला काकी का पूरा उधार अभी बाकी है. उफ, कैसे होगा यह सब? कजरी के दिल और दिमाग में एक जंग सी छिड़ गई थी. दिल कहता था…यह गलत है जबकि दिमाग कुछ ज्यादा ही व्यावहारिक हो चला था, जो हालफिलहाल की स्थिति से कैसे निबटा जाए, यह सोच रहा था. आखिरकार, एक औरत के सतीत्व पर मां की ममता भारी पड़ गई. कजरी के दुकान में दोबारा प्रवेश करते ही बाबूलाल की आंखों में वासनाजनित चमक आ गई.

कुछ देर बाद ही कजरी दोनों हाथों में सामान लिए घर की तरफ तेजी से बढ़ी चली जा रही थी. सामान्यतया रोज खुला रहने वाला दरवाजा आज भीतर से बंद था. अंदर से आती घुटीघुटी सिसकारी की आवाज ने कजरी को तनिक संशय में डाल दिया. किसी अनिष्ट की आशंका से उस का मन कांप गया. जोरजोर से बच्चों को आवाज लगा कर उस ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया. पर दरवाजा न खुला.

इतने में सुमि और कमल को बाहर से आता देख कजरी चीख पड़ी, ‘‘रीना कहां है सुमि?’’

‘‘अंदर ही होगी, आई. मैं कुछ देर पहले ही ब्रैड और दूध लेने गई थी और यह कमल मेरे पीछे लग लिया. बहुत समझाया, पर माना ही नहीं.’’

तब तक चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपड़ोस से कई लोग निकल कर जमा हो गए. तुरंतफुरत ही दरवाजा तोड़ दिया गया. दरवाजा टूटते ही कजरी अंदर घुसी और कमरे के एक कोने में रीना को बेसुध पड़ा देख बदहवास सी हो गई. तभी भीतर से एक साया निकल कर बाहर की तरफ भागा. हां, वह दीनू ही था, जिस ने रीना के अकेले होने का फायदा आज उठा ही लिया था. यह सब इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया.

शोरगुल की आवाज से विमला काकी भी आ चुकी थीं. कजरी ने रीना को उठानेहिलाने की बहुत कोशिश की, मगर सब बेकार था. रीना बेजान हो चुकी थी. एक नन्ही कली आज फिर किसी वहशी दरिंदे की बुरी नीयत का शिकार हो चुकी थी. कजरी सामने पड़ी सचाई स्वीकार नहीं कर पा रही थी. अपनी प्यारी गोलू का यह हाल देख कर वह कांप उठी थी. उस की पूरी दुनिया ही जैसे उजड़ गई थी. सुमि लगातार रोए जा रही थी और कमल सहमा हुआ एक तरफ खड़ा हुआ था.

लोगों की आपसी चर्चा चालू थी. कोई पुलिस को बुलाने की बात कर रहा था तो कोई रीना को डाक्टर के पास ले जाने को कह रहा था. कजरी अचानक उठी और पलंग के नीचे से हंसिया निकाल कर बिजली की फुरती से बाहर निकल गई. उधर, दीनू जल्दीजल्दी एक बैग में अपने कुछ कपड़े भर कर घर से निकलने ही वाला था कि कजरी ने उस का रास्ता रोक लिया.

‘‘मुझे माफ कर दो कजरी भाभी, मुझ से बहुत बड़ी गलती हो गई. पता नहीं मुझे क्या हो गया था. मैं उसे मारना नहीं चाहता था, वह चिल्ला न सके, इसलिए मैं ने उस का मुंह बंद किया. मुझे नहीं…’’ दीनू अपनी सफाई देता रह गया और कजरी ने उस पर हंसिये से प्रहार करना शुरू कर दिया.

‘‘नीच, तू ने मेरी गोलू को क्यों मारा, क्या बिगाड़ा था उस मासूम ने तेरा,’’ कजरी चीखती जा रही थी. तभी पीछे से विमला काकी ने आ कर कुछ लोगों की मदद से उसे रोका.

दीनू घायल हो कर गिर पड़ा था. इलाके की पुलिस ने तुरंत ही दीनू को अस्पताल भेजा. और पूछताछ में लग गई. रीना की मृतदेह एम्बुलेंस में ले जाई जा रही थी. उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं. इतनी देर से मूकदर्शक बनी कजरी ने अचानक अट्टहास करना शुरू कर दिया. भीड़ में से किसी ने कहा, ‘वह पागल हो गई है.’ एक विमला काकी ही ऐसी थीं जिन्हें कजरी में एक परित्यक्त मां की बेबसी और हताशा दिखाई दे रही थी, जो अपना सबकुछ दांव पर लगा कर भी अपनी मासूम बच्ची को नहीं बचा पाई.

काली कोठी : राजप्रताप सिंह की सुनसान हवेली

राजघराने भी उन गगनचुंबी इमारतों की तरह होते हैं, जिन के बनने में लाखों लोगों की खूनपसीने की कमाई ही नहीं, बल्कि उन की जिंदगी भी लगी होती है.

ये राजघराने न जाने कितने मासूमों का खून पीपी कर राक्षसों जैसे विकराल हुए हैं. इन के इतिहास के पन्नों पर जुल्मोसितम ढहाने की ढेरों कहानियां बिखरी पड़ी हैं.

इन की काली करतूतों को बड़ी होशियारी के साथ परदे के पीछे दफन कर दिया गया है और सामने रंगमंच पर सिर्फ और सिर्फ शोहरत नाच रही होती है.

आदमी कपड़े बदल सकता है, पर तन नहीं बदल सकता. ठीक ऐसे ही व्यवस्थाओं को बदला जा सकता है, लेकिन मन और सोच को नहीं.

जटपुर के राजघराने के साथ भी कुछ ऐसा ही चल रहा था. सदियां गुजर गईं, मगर राजघराने न बदले. आजादी के बाद नई व्यवस्था में राजघरानों के पास उन के महल और हवेलियां तो रह गईं, लेकिन उन की हजारोंहजारों बीघा जमीनों को सरकार ने ले लिया. फिर भी राजघरानों के वारिसों ने अपने परिवार के सदस्यों, नातेरिश्तेदारों के नाम जोत की जमीनें लिखा कर चालबाजी से अपने पास सैकड़ों बीघा जमीनें रख लीं.

जटपुर इलाके के रियासतदार राजा राजप्रताप सिंह के पास आजादी के 75 साल बाद भी राजमहल और हवेलियों के अलावा भी 300 बीघा जोत की जमीन थी. कितने ही आलीशान बंगले और तमाम प्रोपर्टी उन्होंने दिल्ली, देहरादून, शिमला, चंडीगढ़ और नैनीताल में इकट्ठी कर रखी थीं.

राजा राजप्रताप सिंह ने हरिद्वार में भी बड़ी महंगी जमीन पर एक आश्रम खोल रखा था. कितने ही बागबगीचे उन के नाम थे.

आजादी के बाद सरकारी फरमान से भले ही राजशाही का खात्मा सरकारी पन्नों में हो गया हो, लेकिन हकीकत में राजशाही न केवल जिंदा है, बल्कि बड़ी बेशर्मी के साथ वह दिन दूनी रात चौगुनी फलफूल रही है.

कितने ही नवाब और राजेरजवाड़े आज भी मूंछों पर ताव देते घूम रहे हैं. अंगरेजों के पिट्ठू ये ज्यादातर राजेरजवाड़े आज भी ऐसे ही राज कर रहे हैं जैसे पहले कर रहे थे, बल्कि और मजबूती से बेदाग हो कर, विधानसभाओं और संसद में जनता के नुमाइंदे बन कर. सरकारें भी इन से थर्राती थीं, इसलिए उन की भी हिम्मत इन से इन के महल छीनने की नहीं हुई.

राजा राजप्रताप सिंह के पुरखे भी आजादी के बाद से लोकशाही में भी कभी संसद, तो कभी विधानसभाओं में जनता की नुमाइंदगी करते आ रहे थे. उन्होंने जता दिया था कि शहंशाह तो शहंशाह ही रहता है और जनता जनता

ही रहती है. उन के खिलाफ किसी ने सिर उठाने की हिमाकत नहीं की और जिस ने की, उन के सिर कुचल दिए गए. सिर कुचलने की उन की आदत पुरानी थी.

एक बार आजादी के बाद लोकशाही के जोश में कोई जनता का रहनुमा बन कर राजा राजप्रताप सिंह के इलाके से विधायक बन गया था, तब उन के दादा वंशप्रताप ने उस विधायक को अपनी घुड़साल में उलटा लटका कर उस पर खूब हंटरों की बरसात कराई थी. बेचारे उस विधायक ने अगले ही दिन अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था.

इस मामले में शासनप्रशासन ऐसे चुप रहा था, जैसे जटपुर राजघराने का गुलाम हो. अखबारों की कलम चिल्लाई, लेकिन कब तक चिल्लाती, उसे भी चुप कर दिया गया.

राजा राजप्रताप सिंह हमेशा सत्ता के साथ रहते थे. कभी विपक्ष में भी रहना पड़ा, तो उन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता था. जनप्रतिनिधि होने के नाते जिले के डीएम और एसपी सब उन के दरबार में हाजिरी लगाते थे. वजह, राजा राजप्रताप सिंह उन्हें कीमती तोहफे देते रहते थे.

अफसर भी राजमहल में अपनी हाजिरी लगाने के लिए ऐसे ही उतावले रहते थे, जैसे नईनवेली दुलहन अपने पिया के पास जाने के लिए बेताब रहती है.

ऐसे राजघरानों को कभी यह एहसास ही नहीं हुआ कि देश में राजशाही का खात्मा हो गया है और अब लोकशाही का दौर है. वे राजशाही में तो राजा थे ही, लेकिन लोकशाही में भी उन का वजूद राजा से कम नहीं था.

सभी राजा राजप्रताप सिंह को ‘राजा साहब’ और उन के 23 साल के बेटे सूर्यप्रताप को ‘कुंवरजी’ कह कर पुकारते थे.

राजा राजप्रताप सिंह की सुनसान जंगल में एक हवेली थी, जिसे ‘काली कोठी’ के नाम से जाना जाता था. वहां पर सभी तरह की काली करतूतों को अंजाम दिया जाता था. इस कोठी पर राजा राजप्रताप सिंह के कुछ विश्वासपात्र मुस्टंडे तैनात थे. इन में भी दिलावर और शौकीन खास थे.

काली कोठी की रातें हमेशा रंगीन हुआ करती थीं. विदेशी शराब से ले कर विदेशी हसीनाएं यहां बड़े लोगों को बड़ी शिद्दत के साथ परोसी जाती थीं.

इसी काली कोठी के पास एक बड़ी झाल थी और इस झाल में राजा राजप्रताप सिंह ने खतरनाक मगरमच्छ पाल रखे थे. अगर कोई राजा राजप्रताप सिंह के इलाके में उन के खिलाफ बोलने लगता था या फिर उन के गहरे राज जान जाता था, तो उस आदमी को ठिकाने कैसे लगाना है, इस के लिए राजा राजप्रताप सिंह के कारिंदों को बस इशारा भर चाहिए होता था.

हां, कुछ खतरनाक विरोधियों को झाल के मगरमच्छों के हवाले भी कर दिया जाता था, जिस से उन की लाश भी नहीं मिलती थी. ऐसे केस कम होते थे.

एक तरह से काली कोठी राजा राजप्रताप सिंह का हरम था. वहां वेश्याओं को पाला जाता था. सब को इस की जानकारी थी, लेकिन किसी की क्या मजाल, जो काली कोठी पर उंगली भी उठा दे. लेकिन कभीकभी एक छोटी सी चिनगारी भी बड़े जंगल को खाक कर देती है.

राजो अपनी मां विमला के साथ बचपन से ही इस काली कोठी पर आती रहती थी. वह इस के चप्पेचप्पे से वाकिफ थी. सब जानते थे कि राजो के बाप कलवा ने अपनी नईनवेली दुलहन विमला को काली कोठी पर भेजने से मना कर दिया था.

राजा राजप्रताप सिंह में उस समय जवानी का जोश था, नाफरमानी उन्हें पसंद नहीं थी.

इस नाफरमानी पर कलवा को झाल में मगरमच्छों के सामने फिंकवा दिया था. उस की लाश कभी नहीं मिली. वह पुलिस की फाइलों में आज भी लापता है. लेकिन सब जानते थे कि कलवा के साथ क्या हुआ था.

विमला राजो को हमेशा उस के बाप के बारे में बताती आई थी, ‘‘राजो, तेरा बापू झूले में गिर गया था और ?ाल के मगरमच्छों ने उसे अपना निवाला बना लिया था. उस समय तू मेरे पेट में थी. तब ‘राजा साहब’ ने ही मु?ो सहारा दिया था और काली कोठी की रसोई में मुझे काम पर लगाया था.’’

लेकिन विमला ने राजो से वह सच छिपा लिया था कि कलवा के मरने के बाद उस के साथ काली कोठी पर

क्या हुआ था. काली कोठी के हरम में राजा राजप्रताप सिंह की प्यास बुझाने के साथ उस ने कितनों की प्यास बुझाई थी और अब भी 37 साल की विमला को कभी भी काली कोठी बुला लिया जाता है.

अब राजो भी 17 साल की हो गई थी और ‘राजा साहब’ को बता दिया गया था कि उन के चखने के लिए एक कली तैयार हो रही है.

लेकिन, जैसा बाप वैसा ही बेटा भी. राजा राजप्रताप सिंह का बेटा कुंवर सूर्यप्रताप भरी जवानी में था. वह तो ऐसे मामलों में अपने बाप से भी एक कदम आगे था. उस की उम्र के हिसाब से उसे तकरीबन हर रात शराब और शबाब दोनों चाहिए होता था. वह कुछ नए खयालों का था और अपना ज्यादातर समय वह  अलगअलग शहरों में बने अपने बंगलों में गुजारता था.

कुंवर सूर्यप्रताप गोरी चमड़ी का गुलाम था और विदेशी औरतें उसे ज्यादा लुभाती थीं. रूसी औरतों का तो वह रसिया था और वे उसे आसानी से मिल भी जाती थीं.

राजो खूबसूरत तो नहीं थी, लेकिन जवानी की दहलीज पर हर लड़की हवस के भेडि़यों को हूर की परी ही नजर आती है. उस ने अपनी मां को सजधज कर वक्तबेवक्त काली कोठी जाते देखा था.

मां से पूछने पर उसे हमेशा यही जवाब मिलता था, ‘‘राजो, महल या काली कोठी पर सजधज कर ही जाना पड़ता है, नहीं तो ‘राजा साहब’ नाराज हो जाते हैं.’’

लेकिन अब राजो कोई छोटी बच्ची तो रह नहीं गई थी. वह इन सब बातों को खूब समझती थी और अब वह मां को रात को कहीं भी जाने से रोकती थी.

इस बात से तंग आ कर एक दिन विमला ने राजा राजप्रताप सिंह से हाथ जोड़ कर गुजारिश की, ‘‘राजा साहब, अब मुझे बख्श दो. मेरी बेटी राजो बड़ी हो गई है. अब वह रात को मुझे कहीं भी जाने से रोकती है.’’

यह सुन कर राजा राजप्रताप सिंह चहक उठे. उन्होंने सिगरेट का धुआं विमला के चेहरे पर उड़ाते हुए कहा, ‘‘वाह विमला वाह, तुम ने तो बड़ी अच्छी खुशखबरी सुनाई. तुम्हारे घर में घोड़ी जवान हो रही है और हम बूढ़ी होती घोड़ी की ही सवारी किए जा रहे हैं. आगे से तुम अपनी जगह उसे भेज दिया करना.’’

यह सुन कर विमला के तनबदन में आग लग गई. इस समय उस के हाथ में दरांती होती, तो वह राजा राजप्रताप सिंह के सीने में घोंप देती, लेकिन वह उन के स्वभाव को अच्छे से जानती थी. वह अपने पति को तो बहुत पहले खो चुकी थी, अब उस ने जरा सी भी गलती की तो बेटी को खोने का भी पूरा डर था और वह राजो को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थी. वह तो जी ही उस के लिए रही थी.

विमला संभल कर बोली, ‘‘अभी मेरी बेटी इतनी भी बड़ी नहीं हुई है कि वह आप को खुश कर सके. जैसे भी होगा, अभी तो मैं ही आप की सेवा में आती रहूंगी,’’ कह कर विमला राजा राजप्रताप सिंह के कमरे से बाहर आ गई.

विमला राजा राजप्रताप सिंह का न तो मुकाबला कर सकती है और न ही कुछ बोल सकती है. उस की रूह यह याद कर के ही कांप गई कि कैसे उस के आदमी कलवा को राजा राजप्रताप सिंह ने मगरमच्छों के सामने झल में फेंक दिया था.

उस दिन से विमला बहुत निराश और परेशान रहने लगी. अपनी मां की यह हालत देख कर राजो ने पूछा, ‘‘मां, क्या बात है? तुम आजकल इतनी परेशान क्यों रहती हो?’’

बेटी के मुंह से ये शब्द सुनते ही विमला फफकफफक कर रो पड़ी, फिर उस ने राजो को सारी बात बता दी.

‘‘इस का मतलब यह है कि मां, यह मेरे पिता का हत्यारा है और तुम सजधज कर उस के पास जाती हो…’’

‘‘बेटी, मैं क्या करती? तू मेरे पेट में थी. मैं तुझे बचाना चाहती थी. लेकिन, जब कोई औरत एक बार इस दलदल में गिर जाती है, तो उस का बाहर आना नामुमकिन सा हो जाता है. समाज उसे स्वीकार नहीं करता. मैं तब भी मजबूर थी और अब भी…’’

‘‘नहीं मां, हम ने अपनी कमजोरी को मजबूरी बना रखा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.’’

राजो के तेवर देख कर विमला डर गई. वह तो सोचती थी कि पूरी कहानी सुन कर राजो डर जाएगी, लेकिन राजो तो पूरा लाल अंगारा बन गई थी.

‘‘मां देखना कि कैसे मैं राजप्रताप सिंह से अपने पिता की हत्या का बदला लेती हूं. और मां, तुम तो मजबूरी के चलते कुछ न कर सकीं, लेकिन मैं तुम्हारी बेइज्जती का बदला लूंगी. वह होगा राजा अपने घर का, लेकिन मेरी जूती की नोक पर.’’

‘‘शांत हो जा राजो, शांत हो जा. दीवारों के भी कान होते हैं. मुझे तुझे ये सब बातें नहीं बतानी चाहिए थीं.’’

‘‘मां, अगर तुम मुझे ये सब बातें नहीं बतातीं, तो मैं भी एक दिन तुम्हारी तरह काली कोठी पहुंच जाती और सारी जिंदगी के लिए उसी दलदल में फंस जाती. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. देखना, अब मैं क्या करती हूं.’’

राजो की बातें सुन कर विमला के अंदर डर और हिम्मत की भावना एकसाथ जागी. उसे लगा कि अगर इस समय राजा राजप्रताप सिंह उस के सामने होता, तो अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए वह अभी दरांती से उस का गला उड़ा देती. वह सोचने लगी कि उस के अंदर यह हिम्मत अभी तक क्यों नहीं आई थी?

आज की रात मांबेटी के लिए तूफानी रात थी. बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन विमला और राजो के मन में तूफान उमड़घुमड़ रहा था.

कुछ दिन बाद कुंवर सूर्यप्रताप शिमला से जटपुर के महल में अपना जन्मदिन मनाने के लिए आया. शाम को वह काली कोठी पहुंच गया और दिलावर से बोला, ‘‘दिलावर, मेरे जन्मदिन पर क्या गिफ्ट दे रहे हो?’’

‘‘आप आदेश तो कीजिए…’’ कुंवर सूर्यप्रताप की मंशा भांपते हुए दिलावर ने कहा.

‘‘आज हमारा जन्मदिन है तो उपहार भी कुछ स्पैशल ही होना चाहिए,’’ कुंवर सूर्यप्रताप ने मुसकराते हुए कहा.

‘‘बिलकुल कुंवरजी, आप चिंता न करें,’’ दिलावर ने राजो को अपने ध्यान में लाते हुए कहा.

कुंवर सूर्यप्रताप सिंह इन बातों को खूब समझता था. दिलावर को सब बता दिया गया कि उपहार किस समय पेश करना है.

दिलावर रात के अंधेरे में अपने साथियों के साथ जीप में बैठ कर विमला के घर गया. वह तो यह सोच रहा था कि विमला से बात कर के ही आसानी से सब काम बन जाएगा, लेकिन आज तो विमला का दूसरा ही रूप था.

दिलावर के इरादे जान कर विमला दरांती ले कर उस पर ?ापटी. लेकिन इस से पहले कि वह उस पर वार करती, दिलावर के साथ आए शौकीन ने विमला के सिर पर लाठी का वार कर दिया. इस से विमला नीचे गिर पड़ी.

राजो अपनी मां की मदद के लिए आई, तो दिलावर के आदमियों ने उसे पकड़ लिया. शिकारियों को शिकार मिल चुका था. वे बेसुध विमला को वहीं छोड़ कर राजो को उठा ले गए. रात के अंधेरे में दिलावर ने जीप काली कोठी की ओर दौड़ा दी.

राजो ने होशियारी से काम लिया. वह यह बात जान गई थी कि ताकत दिखाने और विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला. उस ने कहा, ‘‘दिलावर चाचा, हमारा तो पेशा ही यही है. पहले मां करती थीं, अब मुझे करना है. फिर इतनी जोरजबरदस्ती भी क्यों?’’

दिलावर को यकीन ही नहीं था कि राजो इतनी आसानी से मान जाएगी. उस ने कहा, ‘‘हम ने कहां जोरजबरदस्ती की राजो, तुम ने देखा नहीं कि तुम्हारी मां कैसे मेरी तरफ दरांती ले कर दौड़ी थी?’’

‘‘दिलावर चाचा, बुरा मत मानना. तुम्हारी बेटी के साथ अगर ऐसा ही होता तो तुम क्या करते?’’

‘‘मैं तो उसे गोली से उड़ा देता,’’ दिलावर ने राजो की बात सुनते ही गुस्से में कहा.

‘‘तो फिर मेरी मां ने क्या गलत किया चाचा? अपनी बेटी के लिए इतना गुस्सा और दूसरों की बेटियों को कोठे पर ले जाने में जरा भी शर्म नहीं.’’

यह सुन कर दिलावर का चेहरा फक पड़ गया.

इस पर राजो ने कहा, ‘‘छोड़ो चाचा, इन सब बातों को और अब यह बताओ कि मुझे क्या करना है?’’

दिलावर ने राजो को सारी बातें समझ दीं और राजो को मेकअप करने के लिए काली कोठी के मेकअप रूम में भेज दिया. वहां उसे तैयार करने के लिए एक औरत पहले से ही थी. उस ने राजो को दुलहन की तरह सजाया और पहनने के लिए एक झना सा गुलाबी नाइट गाउन दिया.

तब तक कुंवर सूर्यप्रताप नशे में चूर हो चुका था. राजो को देख कर वह उतावला हो गया, लेकिन तभी राजो ने डरने का नाटक करते हुए कांपते हुए कहा, ‘‘कुंवरजी, हमें तो घबराहट हो रही है. हम ने ऐसा काम पहले कभी नहीं किया है.’’

‘‘ओह, इन नई लड़कियों के साथ यही परेशानी होती है. पहले इन्हें तैयार करना पड़ता है, नहीं तो सारा मूड खराब कर देती हैं.’’

इसी बीच राजो ने सोच लिया था कि उसे क्या करना है. उस की नजर कांच की बोतलों पर थी. उस ने मन बना लिया था कि कुंवर के नंगा होते ही वह एक बोतल को तोड़ कर उसे उस के पेट में घुसेड़ देगी और माचिस से आग लगा कर यहां से भाग जाएगी.

लेकिन तभी कुंवर सूर्यप्रताप ने कहा, ‘‘राजो, 10 मिनट मेरे साथ झील के किनारे घूमो, तुम्हारा सारा डर छूमंतर हो जाएगा.’’

‘‘जैसी आप की मरजी, हम आज आप को अपनी जिंदगी की सब से बेशकीमती चीज सौंपने जा रहे हैं. हमारा डर दूर करना आप की जिम्मेदारी है.’’

‘‘ओह, तुम तो बातें भी बहुत बनाती हो. आओ, झील के किनारे घूमने में तुम्हारे साथ खूब मजा आएगा,’’ कुंवर सूर्यप्रताप ने राजो के गले में हाथ डालते हुए कहा.

काली कोठी से नीचे उतरते ही जब वे दोनों किसी प्रेमी जोड़े की तरह आगे बढ़े, तो दिलावर और शौकीन कुंवर सूर्यप्रताप की सुरक्षा के लिए उन के पीछे चले. तभी राजो ने कहा, ‘‘कुंवरजी, ये कबाब में 2-2 हड्डी…’’

राजो का इशारा सम?ाते ही कुंवर सूर्यप्रताप ने दिलावर और शौकीन को वहीं रुकने के लिए कहा. फिर कुंवर सूर्यप्रताप और राजो एकदूसरे के हाथों में हाथ डाले झील के किनारे पहुंच गए.

माहौल पूरा रूमानी था. कुंवर के पैर नशे में लड़खड़ा रहे थे और जबान फिसल रही थी.

‘‘राजो, मन तो मेरा भी यह कर रहा है कि इसी रूमानी माहौल में सबकुछ कर डालें.’’

‘‘कुंवरजी, अभी इतनी जल्दी भी क्या है?’’ राजो ने कहा.

झील के गहरे पानी को देख राजो का मन बदलने लगा. उसे अपने पिता की याद आ गई, जिन्हें कुंवर के पिता राजप्रताप सिंह ने इसी झील में मगरमच्छों के सामने फिंकवा दिया था. राजो के मन में आया कि क्यों न कुंवर सूर्यप्रताप का भी वही अंजाम किया जाए, जो उस के पिता के साथ हुआ था. इस से बेहतरीन बदला तो कोई और हो नहीं सकता.

यही सोच कर राजो कुंवर सूर्यप्रताप को बिलकुल झील के किनारे ले गई और मौका पाते ही पिछवाड़े पर लात मार कर उसे झील में मगरमच्छों के हवाले कर दिया. ‘छपाक’ की आवाज के साथ ही मगरमच्छ कुंवर सूर्यप्रताप पर टूट पड़े.

राजो ने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया था. अब उसे अपनी मां की बेइज्जती का बदला लेना था.

राजो चिल्लाते हुए काली कोठी की ओर दौड़ी, ‘‘कुंवरजी झील में गिर गए, कुंवरजी झील में गिर गए…’’

राजो की आवाज सुन कर दिलावर और शौकीन समेत काली कोठी का पहरेदार और दूसरे लोग भी झील की तरफ दौड़े, लेकिन राजो अपने इरादों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए काली कोठी के अंदर गई. उस ने अपना नाइट गाउन उतार फेंका और अपने कपड़े पहने.

राजो काली कोठी के रसोईघर में गई, गैस को औन किया, माचिस की जलती तीली फेंकी. ‘भक’ से आग लगी और राजो वहां से चलती बनी. उस ने उस बदनाम काली कोठी को ही आग के हवाले कर दिया था, जहां आएदिन उस की मां की अस्मत को रौंदा जाता था.

काली कोठी ‘धूंधूं’ कर जलने लगी. झील पर पहुंचे कारिंदे अब काली कोठी की ओर दौड़े, लेकिन सिलैंडर फटने के तेज धमाकों ने उन के कदम पीछे ही रोक दिए.

तब तक विमला भी होश में आ चुकी थी. काली कोठी से उठती आग की लपटें देख वह समझ गई कि उस की बहादुर बेटी ने अपने इरादों को अंजाम तक पहुंचा दिया है.

कुंवर सूर्यप्रताप के खात्मे के साथ ही राजा राजप्रताप सिंह के वंश का आखिरी चिराग बुझ गया.

राजा राजप्रताप सिंह इस सदमे को बरदाश्त न कर सके. पागलपन के एक दौरे में 3 दिन बाद उन्होंने उसी

झील में कूद कर खुदकुशी कर ली. वे अपने ही पाले हुए मगरमच्छों का शिकार बन गए.

राजो 17 साल की नाबालिग थी. उस का मामला जुवैनाइल कोर्ट में चला. उस के खिलाफ कोई सुबूत तो नहीं था, लेकिन रसूखदार की जड़ें उखाड़ने की सजा तो उसे मिलनी ही थी.

शातिर वकीलों की फौज ने जैसेतैसे उसे काली कोठी को आग लगाने के इलजाम में फंसा दिया. उसे 3 साल के लिए बाल सुधारगृह भेज दिया गया, जहां राजो ने सिलाईकढ़ाई, पढ़ाई के साथसाथ कंप्यूटर चलाना भी सीख लिया.

जेल से छूटने के समय तक राजो इस काबिल बन गई थी कि वह अपना और अपनी मां का पेट आसानी से पाल सकती थी.

दादी : एक परिवार ऐसा भी

किसी ने बड़ी जोर से दरवाजा खटखटाया और पिताजी को पुकारा. हम सब की नींद खुल गई. पिताजी हड़बड़ा कर उठ बैठे. फौरन बत्ती जलाई. घड़ी में सुबह के पौने 4 बजे थे. इस समय कौन होगा? कोई चोर या फिर…?

पिताजी ने दरवाजे के पास जा कर पूछा, ‘‘कौन है?’’

‘‘भाई साहब, मैं हूं मंजीत सिंह,’’ बाहर से आवाज आई.

पिताजी को जब पूरी तरह से तसल्ली हो गई, तब उन्होंने दरवाजा खोला.

मंजीत सिंह ने अंदर आते ही कहा, ‘‘माताजी चल बसीं…’’

मां कल रात ही तो पड़ोस वाली दादी की बात कर रही थीं और बता रही थीं कि उन की हालत अच्छी नहीं है, पल दो पल की मेहमान हैं.

हम सब भी अपनेअपने बिस्तर से उठ कर बरामदे में आ गए. पिताजी के पूछने पर मंजीत सिंह को रोना आ गया, ‘‘भाई साहब, रात 12 बजे से ही मां की हालत बहुत खराब थी. पेट में दर्द था. शायद थोड़ी सूजन भी थी.’’

‘‘हां, उन्हें बहुत कष्ट था. चलो, अच्छा ही हुआ इस दर्द से छुटकारा मिल गया,’’ पिताजी बोले.

मां ने उन की बात में जोड़ते हुए कहा, ‘‘कल तो काफी तकलीफ थी, पर लगता नहीं था कि इतनी जल्दी…’’

पिताजी ने मंजीत चाचा को हिम्मत बंधाई. उन से किसी भी चीज की जरूरत के बारे में पूछा और बाहर तक छोड़ने चले गए. मां ने हाथमुंह धोया और मुझ से सफेद दुपट्टा निकालने को कहा.

मैं चाय बनाने रसोई में चली गई और खयालों में खो गई कि मंजीत चाचा की मां, प्रीतम चाची की सास और हरजीत, रानी और अमरजीत की दादी, कहने को तो छोटे बेटे चरणजीत की भी मां, छोटी बहू बलवंत की भी सास और बाबी व टिंकू की भी दादी थीं. लेकिन शायद किसी के मन में कोई शोक न था. किसी के मन में उन के जाने की पीड़ा न थी. आंखों से जो आंसू बह रहे थे, वे तो किसी भी अजनबी, अनजाने, अनचाहे इनसान के लिए निकल सकते हैं.

ये सब सगेसंबंधी तो शायद दादी की मौत का ही इंतजार कर रहे थे. शायद ही क्यों, यह तो पूरी सच बात है. जब से रानी की दादी ठीक से चलनेफिरने लायक नहीं रहीं, तब से ही सब बुढि़या के मरने का इंतजार कर रहे थे.

इस दुनिया में कहने को तो दादी का भरापूरा परिवार था, पर अपना दुखदर्द बांटने वाला, देखभाल करने वाला, हमेशा साथ बने रहने वाला एक ही आदमी था, वे थे दादी के पति. हां, दादाजी. बस, एक वे ही थे, जो दादी का पूरी तरह ध्यान रखते थे. दादी जो कहतीं, वे हाजिर करते.

कई बार मुंह का स्वाद बदलने को दादी खट्टीमिट्ठी गोलियां खा लेतीं, तब बड़े तो क्या बच्चे तक उन्हें चिढ़ाते, ‘अरे बुढि़या को तो देखो, क्या चटोरी हो कर गोलियां खा रही है. क्या जवानी में खानेपीने से मन नहीं भरा, जो बुढ़ापे में गोलियां चूस रही है?’

वे सब सुनती रह जातीं. बहुएं बूढ़े को भी नहीं छोड़ती थीं, ‘बड़ा प्यार हो रहा है, जो मांगती हैं वही ला कर देता है. इस बुढ़ापे में भी शर्म नहीं आती बुढि़या को गोलियां खिलाते हुए.’

जब दादाजी काम करते थे और पैसे ला कर देते थे, तो वे सभी को प्यारे लगते थे. तब तो दादी की भी पूछ थी. लेकिन जब से आंखों की रोशनी कम हो गई थी, काम कम ही मिलता था. धीरेधीरे सब के मन में बदलाव आ गया था. पहले बिना मांगे ही सुबह की चाय मिल जाती थी और अब धूप निकल आने पर भी, दादी के आवाज लगाने पर भी दो घूंट चाय नहीं मिलती थी.

कितनी अजीब बात है यह. क्या आदमी का रिश्ता पैसों तक ही सिमट गया है? क्या आदमी की अपनी कोई कीमत नहीं होती? क्या उस का खुद का कोई वजूद नहीं है या जो वजूद की कीमत है वह बस पैसे की ही है?

अगर यह हाड़मांस का पुतला निकम्मा हो जाता है, तो क्यों सबकुछ उस से दूर चला जाता है? उस के अपने भी क्यों पराए हो जाते हैं? यह बात समझ में नहीं आती.

दादी के साथ भी ऐसा ही हुआ था. नकारा होते ही वे अपने ही बेटों को भार लगने लगी थीं.

जो मकान दादीजी का अपना था, उन्होंने अपनी कमाई से बनवाया था, उस घर में ही अब दादादादी के लिए जगह नहीं थी. वैसे तो वे दोनों बड़े बेटे मंजीत के पास ही रहते थे, लेकिन कभीकभी उन्हें रखने के लिए बड़ी बहू और छोटी बहू में खूब जम कर लड़ाई भी हो जाती थी.

दादी कहलाने को तो घर की मालकिन थीं, लेकिन दो वक्त भी चैन से भरपेट भोजन नहीं मिलता था. एक चपाती, छोटी सी कटोरी में दाल या सब्जी, बस. और मांगने पर चपातियों

की जगह गालियां परोस दी जातीं, ‘कुछ कामधाम है नहीं, बैठीबैठी रोटियां तोड़ती रहती है, बुढि़या मरती भी नहीं. पता नहीं, कब पीछा छूटेगा.’

दादी शायद उन की यह नादानी समझ कर माफ करती रहती थीं. यह सब झेलते हुए भी दादी का मन अपने परिवार में ही बसा हुआ था. बाहर का कोई आ कर घर की किसी चीज को छू तो जाए फिर तो दादी की डांट सुनने ही लायक होती थी. अमरूद के मौसम में जब बच्चे पेड़ पर चढ़ कर अमरूद तोड़ते, तो दादी अपनी बैसाखी बजाबजा कर उन्हें भगाती थीं.

कितना अपनापन था दादी की हर हरकत में. पर, परिवार के सभी सदस्य इस अपनेपन की कोई कीमत नहीं समझते थे. उन्हें तो दादादादी मुसीबत लगते थे. हर समय दुत्कार ही दुत्कार और दुत्कार…

मुझे याद है, जब रानी के दादाजी गांव में अपनी जमीन बेच कर आए थे, तब उन के दिन फिर गए थे. उन की खातिरदारी बढ़ गई थी. समय पर चाय, खाना और प्यार से बोलना. दोनों बहुओं में होड़ लगी थी, दादाजी का मन जीत कर पैसे हड़पने की. लेकिन प्रीतम चाची जीत गई थीं.

मेरी मां ने बताया था कि सारे रुपए रानी के खाते में जमा करा दिए गए थे, यह कह कर कि बूढ़ेबुढि़या के आड़े वक्त में काम आएंगे. रुपए का तमाशा खत्म हुआ कि फिर से उन के वही बुरे दिन लौट आए थे.

मेरी मां उन के घर अफसोस जता कर आई तो कहने लगीं, ‘‘सब ने रोरो कर आंखें सुजा ली हैं. मन में तो उस समय आया कि एकएक से पूछूं, जीतेजी दादी की सेवा न हुई और अब ये आंसू किसलिए…’’

श्मशान ले जाने का समय आया, तो समाज की चिंता ने दोनों परिवारों को आ घेरा. अर्थी पर से पैसे फेंकने के लिए पैसों का इंतजाम किया गया. लोग क्या कहेंगे? 2-2 बेटे हैं, पोते भी हैं, काम अच्छा नहीं किया, तो समाज में नाक कट जाएगी.

वाह रे इनसान, जिंदा आदमी के लिए दो दाने अन्न के भी नहीं, मर गए तो पैसे फेंकते हैं. कितना घिनौना रिवाज है हमारे समाज, हमारे लोगों का. जैसेतैसे अंतिम संस्कार की रस्म पूरी हुई, सब तरफ से पूरी कोशिश की गई थी कि कोई कल को यह न कह दे कि 2-2 बेटों के रहते कुछ कमी रह गई थी.

जिस दादी की सेवा करने के लिए उन के पास जरा सा समय न होता था, मरने के बाद उस के लिए अफसोस जताने आए लोगों के साथ पूरा दिन बैठना पड़ता था.

लोगों ने आज को आधुनिक युग, नाम गलत दे दिया है. यह तो पत्थर युग है, पत्थर के दिल, जिन पर किसी के दर्द, आह का कोई असर नहीं होता.

13वें दिन अंतिम क्रिया की गई. पूरी बिरादरी और जानपहचान के लोगों को खाना खिलाया गया. दादी को भूखा मार दिया, लेकिन बिरादरी में नाक रखने के लिए खाना खिलाया.

क्या खाना था… मटरपनीर, चना, उड़द की दाल और चावल. बच्चों के लिए तो कोई त्योहार ही हो गया था. बड़े भी भूल चुके थे कि किसी की मृत्यु पर यह भोज दिया जा रहा है. किसी को याद तक न रहा था कि दादी ने हमारे बीच में अंतिम सांस छोड़ी थी. उन की आंखें पानी से भरी थीं, जिन में शायद अभी तक दादी नहीं रहीं.

पर दादाजी चुपचाप उस कमरे में चारपाई के साथ लगे बैठे थे, जहां दादी की धुंधली सी तसवीर बसी हुई थी, जिसे वे लोगों की उस भीड़ में खोज रहे थे, जो दादी की अंतिम क्रिया में शामिल हो कर मुंह का स्वाद बढ़ा रहे थे.

दोहराव : क्यों बेचैन था कुसुम का मन

शाम का धुंधलका सूर्य की कम होती लालिमा को अपने अंक में समेटने का प्रयास कर रहा था. घाट की सीढि़यों पर कुछ देर बैठ अस्त हो रहे सूर्य के सौंदर्य को निहार कर कुसुम खड़ी हुईं और अपने घर की ओर चलने लगीं. आज उन के कदम स्वयं गति पकड़ रहे थे…जब फूलती सांसें साथ देने से इनकार करतीं तो वह कुछ पल को संभलतीं मगर व्याकुल मन कदमों में फिर गति भर देता. बात ही कुछ ऐसी थी. कल सुबह की टे्रन से वह अपनी इकलौती बेटी नेहा के घर जा रही थीं. वह भी पूरे 2 साल बाद.

यद्यपि नेहा के विवाह को 2 साल से ऊपर हो चले थे मगर कुसुम को लगता था जैसे कल की बात हो. कुसुम के पति नेहा के जन्म के कुछ सालों के बाद ही चल बसे थे. उन के निधन के बाद कुसुम नन्ही नेहा को गोद में ले कर प्राकृतिक छटा से भरपूर उत्तराखंड के एक छोटे से कसबे में आ गईं. इस जगह ने कुसुम को वह सबकुछ दिया जो वह खो चुकी थीं. मानप्रतिष्ठा, नौकरी, घर और नेहा की परवरिश में हरसंभव सहायता.

कुसुम ने भी इन एहसानों को उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने छोटा सा स्कूल खोला, जो धीरेधीरे कालिज के स्तर तक पहुंच गया. उन्हीं की वजह से कसबे में सर्वशिक्षा अभियान को सफलता मिली.

कुसुम के पड़ोसी घनश्यामजी जब भी नेहा को देखते कुसुम से यही कहते, ‘बहनजी, इस प्यारी सी बच्ची को तो मैं अपने परिवार में ही लाऊंगा,’ और समय आने पर उन्होंने अपनी बात रखते हुए अपने भतीजे अनुज के लिए नेहा का हाथ मांग लिया.

अनुज एक संस्कारी और होनहार लड़का था. वह उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली विभाग में इंजीनियर था. कुसुम ने नेहा को विवाह में देने के लिए कुछ रुपए जोड़ कर रखे थे, मगर अनुज ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मुझे आप के आशीर्वाद के सिवा और कुछ नहीं चाहिए. मेरी पत्नी को मेरी कमाई से ही गृहस्थी चलानी होगी, अपने मायके से लाई हुई चीजों से नहीं. और उस की इस बात को सुन कर पल भर के लिए कुसुम अतीत में खो गई थीं.

उन के अपने विवाह के समय उन के पति ने भी ऐसा ही कुछ कह कर दहेज लेने से साफ मना कर दिया था. अपने दामाद में अपने दिवंगत पति के आदर्श देख कर कुसुम अभिभूत हो उठी थीं.

नेहा के विवाह के 2 महीने बाद कुसुम को कालिज के किसी काम से दिल्ली जाना था. लौटते हुए वह कुछ समय के लिए मेरठ में बेटीदामाद के घर रुकी थीं. बड़ा आत्मिक सुख मिला था कुसुम को नेहा का सुखी घरसंसार देख कर. हालांकि देखने में उन का घर किसी भी दृष्टि से सरकारी इंजीनियर का घर नहीं लग रहा था, फर्नीचर के नाम पर कुल 4 बेंत की कुरसियां थीं, 1 मेज और पुराना दीवान था. सामने स्टूल पर रखा छोटा ब्लैक एंड वाइट टीवी रखा था जो शायद अनुज के होस्टल के दिनों का साथी था. उन का घर महंगे इलेक्ट्रोनिक उपकरणों और फर्नीचर  से सजाधजा नहीं था मगर उन के प्रेम की जिस भीनीभीनी सुगंध ने उन के घर को महका रखा था उसे कुसुम ने भी महसूस किया था और वह बेटी की तरफ से पूरी तरह संतुष्ट हो खुशीखुशी अपने घर लौट आई थीं. आज वह एक बार फिर अपनी बेटी के घर की उसी सुगंध को महसूस करने जा रही थीं.

स्टेशन पर उतरने के बाद कुसुम की बेचैन आंखें बेटीदामाद को खोज रही थीं कि तभी पीछे से नेहा ने उन की आंखों पर हाथ रखरख कर उन्हें चौंका दिया. अनुज तो नहीं आ पाया था मगर नेहा अपनी मां को लेने ठीक समय पर पहुंच गई थी.

कुसुम ने बेटी को देखा तो वह कुछ बदलीबदली सी नजर आई थी, गाढ़े मेकअप की परत चढ़ा चेहरा, कीमती परिधान, हाथों और गले में रत्नजडि़त आभूषण. इन 2 सालों में तो जैसे उस का पूरा व्यक्तित्व ही बदल गया था. कुसुम सामान उठाने लगीं तो नेहा ने यह कहते रोक दिया,  ‘‘रहने दो, मम्मी, ड्राइवर उठा लेगा.’’

नेहा, मां को लेने सरकारी जीप में आई थी. जीप में बैठ नेहा मां को बताने लगी, ‘‘मम्मी, अनुज आजकल बड़े व्यस्त रहते हैं इसलिए मेरे साथ नहीं आ सके. हां, आप को लेने के लिए इन्होंने सरकारी जीप भेज दी है…हाल ही में इन का प्रमोशन हुआ है, बड़ी अच्छी जगह पोस्टिंग हुई है…उस जगह पर पोस्टिंग पाने के लिए इंजीनियर तरसते रहते हैं मगर इन को मिली…खूब कमाई वाला एरिया है…’’ इस के आगे के शब्द कुसुम नहीं सुन सकीं. नेहा के बदले व्यक्तित्व से वह पहले ही विचलित थीं. उन के मुंह से निकला, ‘कमाई वाला एरिया.’

नेहा की हर एक हरकत…हर एक बात उस की सोच में आए बदलाव का संकेत दे रही थी. उस की आंखों में बसी सादगी और संतुष्टि की जगह कुसुम को पैसे की चमक और अपने स्टेटस का प्रदर्शन करने की चाह नजर आ रही थी.

घर पहुंच कर कुसुम ने पाया कि घर भी नेहा की तरह उन के बढ़े हुए स्टेटस का खुल कर प्रदर्शन कर रहा है. आधुनिक साजसज्जा से युक्त घर में ऐशोआराम की हर एक चीज मौजूद थी.

‘‘लगता है, अनुज ने इन 2 सालों में काफी तरक्की कर ली है,’’ कुसुम ने चारों ओर दृष्टि घुमाते हुए पूछा.

‘‘अनुज ने कहां की है मम्मी, मैं ने जबरन इन के पीछे पड़ कर करवाई है… जब मैं ने देखा कि कभी इन के नीचे काम करने वाले कहां के कहां पहुंच गए और यह वहीं अटके पड़े हैं तो मुझ से रहा न गया…वैसे इन का बस चलता तो अभी तक हम उसी कबूतरखाने में पड़े रहते…’’

कुसुमजी समझ गईं कि उन की बेटी, शहर आ कर काफी सयानी हो गई है और पैसे बनाने की अंधी दौड़ में शामिल हो चुकी है. इस बात को ले कर वह गहन चिंता में डूब गईं.

‘‘अरे, मम्मी, आप अभी तक यों ही बैठी हैं, जल्दी से हाथमुंह धो कर फे्रश हो जाइए…खाना तैयार है…आप थकी होंगी, सो जल्दी खा कर सो जाइए…कल आराम से बातें करेंगे.’’

‘‘अनुज को आने दे…साथ ही डिनर करेंगे…वैसे बहुत देर हो गई है, कब तक आता है?’’

‘‘उन का तो कुछ भरोसा नहीं है, मम्मी, जब से प्रमोशन हुआ है अकसर देर से ही आते हैं…मैं तो समय पर खाना खा कर सो जाती हूं, क्योंकि ज्यादा देर से सोने से मेरी नींद उचट जाती है. वह जब आते हैं तो उन्हें नौकर खिला देता है.’’

‘‘मैं अनुज के साथ ही खाऊंगी, वैसे भी मुझे अभी भूख नहीं है, तुम चाहो तो खा कर सो जाओ…’’ कुसुम ने जवाब दिया.

थोड़ी ही देर में अनुज घर आया और आते ही कुसुम के चरण स्पर्श कर अभिवादन करते हुए बोला, ‘‘क्षमा करें, मम्मीजी, कुछ जरूरी काम आ गया था सो आप को लेने स्टेशन नहीं पहुंच सका.’’

‘‘कोई बात नहीं, बेटा,’’ कुसुमजी बोलीं, ‘‘मगर यह तुम्हें क्या हो गया है… तुम्हारी तो सूरत ही बदल गई है…माना काम जरूरी है पर अपना ध्यान भी तो रखना चाहिए…’’

सचमुच इस अनुज की सूरत 2 साल पहले वाले अनुज से बिलकुल मेल नहीं खाती थी…निस्तेज आंखें, बुझा चेहरा, झुके कंधे, निष्प्राण सा शरीर…उस का पूरा व्यक्तित्व ही बदल गया था.

‘‘बस, मम्मीजी, क्या कहूं…काम कुछ ज्यादा ही रहता है,’’ इतना कह कर वह नजरें झुकाए अपने कमरे में चला गया और वहां जा कर नेहा को आवाज लगाई, ‘‘नेहा, ये 20 हजार रुपए अलमारी में रख दो, ये घर पर ही रहेेंगे…बैंक में जमा मत कराना.’’

अनुज के कमरे से आ रही पतिपत्नी की धीमी आवाज ने कुसुम पर वज्रपात कर दिया. 20 हजार रुपए, वह भी महीने के आखिर में…कहीं ये रिश्वत की कमाई तो नहीं…नेहा कह भी रही थी कि खूब कमाई वाले एरिया में पोस्टिंग हुई है…तो इस का अर्थ है कि इन दोनों को पैसे की भूख ने इतना अंधा बना दिया है कि इन्होंने अपने संस्कार, नैतिकता और ईमानदारी को ताक पर रख दिया. नहीं…मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगी…कुछ भी हो इन्हें सही राह पर लाना ही होगा. मन में यह दृढ़ निश्चय कर वह सोने चली गईं.

आज रविवार था. अनुज घर पर ही था. उस के व्यवहार से कुसुमजी को लग रहा था जैसे वह घरपरिवार की तरफ से उदासीन हो कर अपने में ही खोया…गुमसुम सा…भीतर ही भीतर घुट रहा है…घर की हवा बता रही थी कि उन दोनों का प्यार मात्र औपचारिकताओं पर आ कर सिमट गया है, मगर नेहा इस माहौल में भी बेहद सुखी और संतुष्ट नजर आ रही थी और यही बात कुसुम को बुरी तरह कचोट रही थी.

‘‘मम्मी, आज इन की छुट्टी है. चलो, कहीं बाहर घूम कर आते हैं और आज लंच भी फाइव स्टार होटल में करेंगे,’’ नेहा ने चहकते हुए प्रस्ताव रखा.

‘‘नहीं…आज हम तीनों कहीं नहीं जाएंगे बल्कि घर पर ही रह कर ढेर सारी बात करेंगे…और हां, आज खाना मैं बनाऊंगी,’’ कुसुमजी ने नेहा के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए कहा.

‘‘वाह, मम्मीजी, मजा आ जाएगा, नौकरों के हाथ का खाना खाखा कर तो मेरी भूख ही मर गई,’’ अनुज ने नेहा पर कटाक्ष किया.

‘‘हां…हां, जब घर में नौकरचाकर हैं तो मैं क्यों रसोई का धुआं खाऊं,’’ नेहा ने प्रतिवाद किया.

‘‘तुम्हें मसालेदार छोले और भरवां भिंडी बहुत पसंद हैं न…वही बनाऊंगी,’’ कुसुमजी ने बात संभाली.

‘‘अरे, मम्मीजी, आप को मेरी पसंद अभी तक याद है…नेहा तो शायद भूल ही गई,’’ अनुज के एक और कटाक्ष से नेहा मुंह बनाते हुए वहां से उठ कर चली गई.

‘‘चलो, बाहर लौन में बैठ कर कुछ देर धूप सेंकी जाए. मुझे तुम दोनों से कुछ जरूरी बातें भी करनी हैं,’’ लंच से निबट कर कुसुम ने सुझाव रखा.

बाहर आ कर बैठते ही कुसुम की भावमुद्रा बेहद गंभीर हो गई. उन की नजरें शून्य में ऐसे ठहर गईं जैसे अतीत के कुछ खोए हुए लमहे तलाश कर रही हों. कुछ देर खुद को संयत कर उन्होंने बोलना शुरू किया, ‘‘आज मैं तुम दोनों के साथ अपनी कुछ ऐसी बातें शेयर करना चाहती हूं जिन का जानना तुम्हारे लिए बेहद जरूरी है. बात उन दिनों की है जब मैं नेहा के पापा से पहली बार मिली थी. वह भी अनुज की तरह ही सरकारी विभाग में इंजीनियर थे. बेहद ईमानदार और उसूलों के पक्के. वह ऐसे महकमे में थे जहां रिश्वत का लेनदेन एक आम बात थी मगर वह उस कीचड़ में भी कमल की तरह निर्मल थे. हम ने एकदूसरे को पसंद किया और शादी कर ली. उन की जिद के चलते हमारी शादी भी बड़ी सादगी से और बिना किसी दानदहेज के हुई थी. पहले उन की पोस्टिंग उत्तरकाशी में थी.

‘‘साल भर बाद उन का तबादला गाजियाबाद हो गया. वह एक औद्योगिक शहर है, जो ऊपरी कमाई की दृष्टि से बहुत अच्छा था. वहां हमें विभाग की सरकारी कालोनी में घर मिल गया. उन्होंने मुझे शुरू  से ही हिदायत दी थी कि मैं वहां सरकारी कालोनी में रह रहे बाकी इंजीनियरों की बीवियों और उन के रहनसहन की खुद से तुलना न करूं क्योंकि उन का उच्च स्तरीय जीवन उन के काले धन के कारण है, जो हमारे पास कभी नहीं होगा.

‘‘धीरेधीरे मेरा पासपड़ोस में मेलजोल बढ़ने लगा और न चाहते हुए भी मैं उन के ठाटबाट से प्रभावित होने लगी. मेरे मन में भी उन सब की देखादेखी ऐशोआराम से रहने की इच्छा जागने लगी. मुझे लगने लगा कि यह लेनदेन तो जगत व्यवहार का हिस्सा है, जब इस दुनिया में हर कोई पैसे बटोर कर अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर रहा है तो हम ही क्यों पीछे रहें…

‘‘बस, मैं ने अपनी सहेलियों के बहकावे में आ कर उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया मगर उन्होंने अपने आदर्शों के साथ समझौता करना नहीं स्वीकारा. मैं उन्हें ताने देती, उन के सहकर्मियों की तरक्की का हवाला देती, यहां तक कि मैं ने उन्हें एक असफल पति भी करार दिया, मगर वह नहीं झुके.

‘‘इन्हीं उलझनों के बीच मैं गर्भवती हुई तो वह तमाम मतभेदों को भूल कर बेहद खुश थे. मैं ने उन से स्पष्ट कह दिया कि मैं इस हीनता भरे दमघोंटू माहौल में किसी बच्चे को जन्म नहीं दूंगी. हमारे घर संतान तभी होगी जब तुम अपने खोखले आदर्शों का चोगा उतार कर बाकी लोगों की तरह ही घर में हमारे और बच्चे के लिए तमाम सुखसुविधाओं को जुटाने का वचन दोगे. मुझे गर्भपात कराने पर उतारू देख तुम्हारे पिता टूट गए और धीरेधीरे धन पानी की तरह बरसने लगा…घर सुखसुविधाओं की चीजों से भरता चला गया.

‘‘मैं ने जो चाहा सो पा लिया, मगर तुम्हारे पिता का प्यार खो दिया. उस समय मेरी आंखों पर माया का ऐसा परदा पड़ा था कि मुझे इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ा कि वह किसी मशीन की भांति काम करते जा रहे थे और मैं अपने ऊंचे स्टेटस के मद में पागल थी.

‘‘फिर तुम्हारा जन्म हुआ, तुम्हारे आने के बाद तुम्हारे भविष्य के लिए धन जमा करने की तृष्णा भी बढ़ गई. सबकुछ मेरी इच्छानुसार ही चल रहा था कि एक दिन अचानक…’’

कुसुमजी की वाणी कुछ पल के लिए थम गई और उन की आंखें नम हो गईं….

‘‘एक दिन क्या हुआ, मम्मी?’’ नेहा ने विस्मित स्वर से पूछा.

‘‘…आफिस से खबर आई कि तुम्हारे पिता को भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने धर दबोचा. अखबार में नाम आया…खूब फजीहत हुई और फिर मुकदमे के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया…जेल जाते हुए उन्होंने मुझ को जिस हिकारत की नजर से देखा था वह मैं कभी भूल नहीं सकती…वह चुप थे, मगर उन की चमकती संतुष्ट नजरें जैसे कह रही थीं कि वह मुझे यों असहाय, भयभीत और अपमानित देख कर बेहद खुश थे.

‘‘बाद में पता चला कि उन्होंने अपनी इच्छा से ही खुद को गिरफ्तार करवाया था और अपना सब कच्चा चिट्ठा अदालत में खोल कर रख दिया था…मुझे दंडित करने का यही तरीका चुना था उन्होंने…जेल में वह कभी मुझ से नहीं मिले और एक दिन पता चला कि वहां उन का देहांत हो गया है…’’

इतना बता कर कुसुमजी फूटफूट कर रो पड़ीं…बरसों से बह रहे पश्चाताप के आंसू अभी भी सूखे नहीं थे…

‘‘मम्मी, इतनी तीक्ष्ण पीड़ा आप ने इतने साल कैसे छिपा कर रखी…मुझे तो कभी आभास भी नहीं होने दिया.’’

‘‘मन में अपार ग्लानि थी. बस, यही साध थी मन में कि बाकी जीवन उन के आदर्शों पर चल कर ही बिताऊं और तुम्हें भी तुम्हारे पिता के संस्कार दूं. मैं अब बूढ़ी हो चली हूं, पता नहीं कितने दिनों की मेहमान हूं…और कुछ तो नहीं है मेरे पास, बस यह आपबीती तुम दोनों को धरोहर के रूप में दे रही हूं…

‘‘वैसे, मैं ने देखा है कि  जो रिश्वत लेते हैं वे शराबीकबाबी हो जाते हैं और रातरात भर गायब रहते हैं. उन पर काम का भरोसा नहीं किया जा सकता है. और उन्हें छोटेमोटे प्रमोशन ही मिल पाते हैं. बेटी, इंजीनियरिंग ऐसा काम नहीं कि दोचार घंटे गए और हो गया. घंटों किताबों में मगजमारी करनी होती है और जिस को रिश्वत मिलती है, वह किताबों में नहीं पार्टियों में समय बिताता है, हो सकता है तुम्हें ये बातें बुरी लग जाएं पर मेरा अनुभव है. तुम्हारे पिता के जाने के बाद मैं यही तो देखती रही कि मैं गलत थी या तुम्हारे पिता,’’ कुसुम ने बात खत्म करते हुए कहा.

‘‘जरूर काम आएंगी मम्मी,… तुम्हारी यह धरोहर अब कभी मेरे कदम लड़खड़ाने नहीं देगी,’’ नेहा अपनी मां से लिपट गई. उस की आंखों से झरझर आंसू बह रहे थे जिन के साथ उस के भीतर छिपी न जाने कितनी तृष्णाएं भी बही जा रही थीं.

निया शर्मा है बिग बौस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट, टौप सेक्सी वुमन में है शुमार

टीवी का सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस 18 हर साल की तरह इस बार दर्शकों का एंटरटेन को को तैयार है. शो 6 अक्टूबर से ओनएयर होगा. शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट पहले ही सुर्खियों में आ गई है. शो में सबसे पहली कंटेस्टेंट टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा का चुना गया था. निया शर्मा टौप सैक्सी एक्ट्रैस में से एक है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


निया शर्मा की बात करे तो उन्हे कई बार कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा. निया की बोल्ड किसी भोजपुरी या बौलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है. उनकी पौपुलेरिटी हर जगह छाई हुई. निया शर्मा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की है. उन्हे एक्टिंग का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है. निया शर्मा इन दिनों सुहागन चुड़ैल में दिखाई दे रही है. साथ ही अब बिग बौस में नजर आएंगी.

इससे पहले निया शर्मा एक हजारों में मेरी बहना है और नागिन के लिए मशहूर हैं. मीडिया की मानें तो निया शर्मा इस सीजन की सबसे मंहगी कंटेस्टेंट होने वाली हैं. बिग बौस के मेकर्स 5 लाख 40 हजार रुपए देंगे। ऐसे में वो हर हफ्ते 37 लाख 80 हजार रुपए चार्ज करने वाली हैं.

निया शर्मा अपनी बोल्ड फोटोज के लिए काफी मशहूर है. एक बार उन्हे अपनी फोटोज के लिए ट्रोल भी होना पड़ा था. जब वे टीवी पर संस्कारी बहू के किरादर में एक्टिंग करती हुई नजर आती थी. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक्स और बोल्डनेस ने सबको हैरानी में डाल दिया जिसके लिए उन्हे ट्रोलर्स का भी सामना करता पड़ा.

निया शर्मा की बिग बौस 18 में एंट्री के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बौलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, उर्मिला मातोंडकर और शिल्पा शिरोडकर को भी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है.

आपको बता दें कि निया शर्मा एक बार अपने बर्थ डे पर एडल्ट केक कट करने के ऊपर भी ट्रोल हुई थी. निया शर्मा ने अपने 33वें बर्थ डे पर एडल्ट केक कट किया था. ये बर्थ डे साल 2020 में मनाया था. जब उन्हें डर्टी केक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स का सामना करना पड़ा था. इस बर्थ डे और केक की काफी सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

एक्ट्रैस निया शर्मा वैसे तो एक्टिंग की सरताज है लेकिन मीडिया की लाइमलाइट में कम ही आती है. उनके लुक्स और कुछ विवाद उन्हे सुर्खियों में ले ही आते है. निया शर्मा इन दिनों सीरीयल सुहागन चुडै़ल में नजर आ रही थी, अब वे बिग बौस 18 में दस्तक देंगी. निया शर्मा के फैंस उन्हे बिग बौस में देख बेहद खुश नजर आ रहे है और देखने के लिए बेताब है.

निया शर्मा ने कैसी की अपने करियर की शुरुआत 

निया शर्मा ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने पहले स्टार प्लस के धारावाहिक काली एक अग्निपरीक्षा से पहला शो किया.

इस सीरियल में उन्होंने अनु का किरदार निभाया. इस शो से उन्हे ज्यादा पौपुलरिटी तो नहीं मिली. लेकिन इसके बाद उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना है शो किया. जहा वे मानवी का किरदार निभाती हुई नजर आई. इस सीरियल में उन्होंने गंजेपन का लुक भी कैरी किया था. जिस एक्टिंग के लिए उन्हे जमकर तारीफें भी मिली. यही से उन्हे टीवी एक्ट्रेस की पहचान मिली. जिसके बाद निया पौपुलरेिटी बढ़ती चली गई.  निया शर्मा मानवी के रोल और अपने रियल नाम से फेमस हो गई.

निया शर्मी की पढ़ाई

निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर, 1990 में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था. निया असली नाम नेहा शर्मा है. निया शर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली.

निया शर्मा की खास बातें

निया का असली नाम नेहा शर्मा है. निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 जीता था. निया शर्मा ने इश्क में मरजावां, नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल, जमाई 2.0 जैसे कई शोज़ में काम किया है. निया शर्मा ने ओटीटी पर भी काम किया है. निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर काफी अच्छे खासे फैन फोलोअर्स है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें