मिडिल एज में रोमांस, इन बातों का रखे खास ध्यान

शादी के बाद पतिपत्नी के जीवन में एक अलग सी चाहत होती है. एकदूसरे के साथ अधिक से अधिक समय तक करीब रहना, एकदूसरे को छूना, उत्तेजित हो जाना, सैक्स के लिए पोर्न फिल्में देखना, उसी तरह की चाहत रखना सामान्य बातें होती हैं. यही वजह है कि शादी के निजी पलों को खुल कर जीने के लिए लोग हनीमून के लिए जाते हैं.

शादी के बाद का आनंद जीवन में दोबारा तब आता है जब बच्चे होस्टल चले जाते हैं. पतिपत्नी के जीवन में आने वाला यह एकांत उन को बहका देता है. कई कपल्स तो ऐसे मौके का लाभ उठा कर सैकंड हनीमून तक प्लान कर लेते हैं. ऐसे में कई बार वैसी ही गड़बडि़यां हो जाती हैं जैसी शादी के बाद होती हैं. शादी के बाद अबौर्शन संभव हो जाता था पर सैकंड हनीमून के बाद ऐसी गड़बड़ी भारी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि गर्भधारण से बचने वाले उपाय व साधनों का प्रयोग करें.

महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नमिता चंद्रा कहती हैं, ‘‘कंडोम और पिल्स सब से अहम उपाय हैं. महिलाएं गर्भ रोकने के लिए पिल्स का प्रयोग डाक्टर की राय से करें. गर्भनिरोधक गोलियां कई बार बौडी के हार्मोंस को प्रभावित करती हैं. इन के लगातार प्रयोग से जिस्म में कैल्शियम भी प्रभावित होता है. कुछ औरतों में जल्दी मेनोपौज की शुरुआत हो जाती है. जिस से कई बार मासिकधर्म अनियमित हो जाता है. ऐसे में यह भ्रम हो जाता है कि माहवारी बंद है तो गर्भधारण कैसे हो सकता है?

‘‘कई मामलों में देखा गया कि माहवारी बंद होने के बाद भी गर्भधारण हो गया. कई बार माहवारी न होने का कारण मेनोपौज को समझ लिया जाता है, जबकि माहवारी न होने का कारण गर्भधारण होता है. इस का पता तब चलता है जब पेट में दर्द या दूसरे कारण दिखाई देते हैं. देर से पता चलने के कारण गर्भपात कराना संभव नहीं रह जाता और बच्चा पैदा करने के बाद तमाम तरह की सामाजिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है.’’

भ्रांतियों का शिकार न हों

आज के दौर में 40 से 50 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं का मुकाबला 20 से 30 वर्ष की महिलाओं के साथ किया जा सकता है. दोनों ही उम्र में सैक्स को ले कर कुछ भ्रांतियां होती हैं. आमतौर पर पुरुष इस उम्र में कंडोम का इस्तेमाल पसंद नहीं करते. इस का कारण यह होता है कि कई बार उन में इरैक्शन को ले कर परेशानियां होती हैं. ऐसे में महिला को पिल्स का सेवन करना चाहिए. वैसे गर्भनिरोधक पिल्स के साथ ही साथ इमरजैंसी पिल्स का भी प्रयोग कर सकती हैं. इमरजैंसी पिल्स का प्रयोग सैक्स संबंध बनने के बाद जितनी जल्दी हो सके कर लें.

कई बार इरैक्शन के शिकार व्यक्ति का डिस्चार्ज योनि के बाहर ही हो जाता है. वह सोचता है कि डिस्चार्ज योनि के बाहर होने से गर्भधारण का खतरा नहीं रहता. यह भी एक तरह की भ्रांति है. पुरुष का वीर्य अगर किसी भी तरह से योनि के अंदर पहुंच गया तो गर्भधारण हो सकता है. ऐसे में किसी भी तरह से वीर्यस्खलन होने पर सावधान रहें. अगर ऐसा हो जाता है तो सावधानी बरतें. गर्भधारण से बचने के लिए उचित डाक्टरी सलाह व प्रैग्नैंसी टैस्ट किट की मदद लें.

एमडी का अपहरण, क्या प्यार थी वजह

हैदराबाद निवासी के. श्रीकांत रेड्डी नैचुरल पावर एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे. हैदराबाद की यह कंपनी भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारी कामों का ठेका ले कर काम करती है. इस कंपनी को राजस्थान के जिला बाड़मेर के अंतर्गत आने वाले उत्तरलाई गांव के पास सोलर प्लांट के निर्माण कार्य का ठेका मिला था.

बड़ी कंपनियां प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए छोटीछोटी कंपनियों को अलगअलग काम का ठेका दे देती हैं. नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. कंपनी ने भी इस सोलर प्लांट प्रोजेक्ट का टेंडर सबलेट कर दिया था.

बंगलुरू की इस सबलेट कंपनी ने बाड़मेर और स्थानीय ठेकेदारों को प्लांट का कार्य दे दिया. ठेकेदार काम करने में जुट गए.

तेज गति से काम चल रहा था कि इसी बीच नैचुरल पावर एवं सबलेट कंपनी के बीच पैसों को ले कर विवाद हो गया. ऐसे में सबलेट कंपनी रातोंरात काम अधूरा छोड़ कर स्थानीय ठेकेदारों का लाखों रुपयों का भुगतान किए बिना भाग खड़ी हुई.

स्थानीय ठेकेदारों को जब पता चला कि सबलेट कंपनी उन का पैसा दिए बगैर भाग गई है तो उन के होश उड़ गए क्योंकि सबलेट कंपनी ने इन ठेकेदारों से करोड़ों का काम करवाया था, मगर रुपए आधे भी नहीं दिए थे. स्थानीय ठेकेदार नाराज हो गए. उन्होंने एमइएस के अधिकारियों से मिल कर अपनी पीड़ा बताई. एमइएस को इस सब से कोई मतलब नहीं था.

मगर जब काम बीच में ही रुक गया तो एमईएस ने मूल कंपनी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. से कहा कि वह रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करे. तब कंपनी ने अपने एमडी के. श्रीकांत रेड्डी को हैदराबाद से उत्तरलाई (बाड़मेर) काम देखने व पूरा करने के लिए भेजा. के. श्रीकांत रेड्डी अपने मित्र सुरेश रेड्डी के साथ उत्तरलाई (बाड़मेर) पहुंच गए. यह बात 21 अक्तूबर, 2019 की है.

वे दोनों राजस्थान के उत्तरलाई में पहुंच चुके थे. जब ठेकेदारों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपना पैसा वसूलने के लिए दोनों का अपहरण कर के फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना बनाई.

ठेकेदारों ने अपने 3 साथियों को लाखों रुपए का लालच दे कर इस काम के लिए तैयार कर लिया. यह 3 व्यक्ति थे. शैतान चौधरी, विक्रम उर्फ भीखाराम और मोहनराम. ये तीनों एक योजना के अनुसार 22 अक्तूबर को के. श्रीकांत रेड्डी और सुरेश रेड्डी से उन की मदद करने के लिए मिले.

श्रीकांत रेड्डी एवं सुरेश रेड्डी मददगारों के झांसे में आ गए. तीनों उन के साथ घूमने लगे और उसी शाम उन्होंने के. श्रीकांत और सुरेश रेड्डी का अपहरण कर लिया. अपहर्त्ताओं ने सुनसान रेत के धोरों में दोनों के साथ मारपीट की, साथ ही एक करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी.

अपहर्त्ताओं ने उन्हें धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा. अनजान जगह पर रेड्डी दोस्त बुरे फंस गए थे. ऐसे में क्या करें, यह बात उन की समझ में नहीं आ रही थी. दोनों दोस्त तेलुगु भाषा में एकदूसरे को तसल्ली दे रहे थे.

चूंकि अपहर्त्ता केवल हिंदी और राजस्थान की लोकल भाषा ही जानते थे, इसलिए रेड्डी बंधुओं की भाषा नहीं समझ पा रहे थे. यह बात रेड्डी बंधुओं के लिए ठीक थी. इसलिए वे अपहर्त्ताओं के चंगुल से छूटने की योजना बनाने लगे.

अपहर्त्ता मारपीट कर के दिन भर उन्हें इधरउधर रेत के धोरों में घुमाते रहे. इस के बाद एक अपहर्त्ता ने के. श्रीकांत रेड्डी से कहा, ‘‘एमडी साहब अगर आप एमडी हो तो अपने घर वालों के लिए हो, हमारे लिए तो सोने का अंडा देने वाली मुरगी हो. इसलिए अपने घर पर फोन कर के एक करोड़ रुपए हमारे बैंक खाते में डलवा दो, वरना आप की जान खतरे में पड़ सकती है.’’ कह कर उस ने फोन के श्रीकांत रेड्डी को दे दिया.

श्रीकांत रेड्डी बहुत होशियार और समझदार व्यक्ति थे. वह फर्श से अर्श तक पहुंचे थे. उन्होंने गरीबी देखी थी. गरीबी से उठ कर वह इस मुकाम तक पहुंचे थे.

श्रीकांत करोड़पति व्यक्ति थे. वह चाहते तो करोड़ रुपए अपहर्त्ताओं को फिरौती दे कर खुद को और अपने दोस्त सुरेश रेड्डी को मुक्त करा सकते थे, मगर वह डरपोक नहीं थे. वह किसी भी कीमत पर फिरौती न दे कर अपने दोस्त और खुद की जान बचाना चाहते थे.

अपहत्ताओं ने अपने मोबाइल से के. श्रीकांत रेड्डी के पिता से उन की बात कराई. श्रीकांत रेड्डी ने तेलुगु भाषा में अपने पिताजी से बात कर कहा, ‘‘डैडी, मेरा और सुरेश का उत्तरलाई (बाड़मेर) के 3 लोगों ने अपहरण कर लिया है और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे हैं. आप इन के खाते में किसी भी कीमत पर रुपए मत डालना.

‘‘जिस बैंक में मेरा खाता है, वहां के बैंक मैनेजर से मेरी बात कराना. आप चिंता मत करना, ये लोग हमारा बाल भी बांका नहीं करेंगे. हमें मारने की सिर्फ धमकियां दे सकते हैं ताकि रुपए ऐंठ सकें. आप बैंक जा कर मैनेजर से मेरी बात कराना. बाकी मैं देख लूंगा.’’

इस स्थिति में भी उन्होंने धैर्य और साहस से काम लिया. उन्होंने नैचुरल पावर कंपनी के अन्य अधिकारियों को भी यह बात बता दी. इस के बाद वह कंपनी के अधिकारियों के साथ हैदराबाद की उस बैंक में पहुंचे, जहां श्रीकांत रेड्डी का खाता था.

श्रीकांत रेड्डी ने बैंक मैनेजर को मोबाइल पर सारी बात बता कर कहा, ‘‘मैनेजर साहब, मैं अपने दोस्त के साथ बाड़मेर में कंपनी का काम देखने आया था, लेकिन मददगार बन कर आए 3 लोगों ने हमारा अपहरण कर लिया और एक करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं. आप से मेरा निवेदन है कि आप 25 लाख रुपए का आरटीजीएस करवा दो.

‘‘लेकिन ध्यान रखना कि यह धनराशि जारी करते ही तुरंत रद्द हो जाए. ताकि अपहर्त्ताओं को धनराशि खाते में आने का मैसेज उन के फोन पर मिल जाए लेकिन बदमाशों को रुपए नहीं मिले.’’ उन्होंने यह बात तेलुगु और अंग्रेजी में बात की थी, जिसे अपहर्त्ता नहीं समझ सके.

बैंक मैनेजर ने ऐसा ही किया. बदमाशों से एमडी के पिता और कंपनी के अधिकारी लगातार बात करते रहे और झांसा देते रहे कि जैसे ही 75 लाख रुपए का जुगाड़ होता है, उन के खाते में डाल दिए जाएंगे. चूंकि एक अपहर्त्ता के फोन पर खाते में 25 लाख रुपए जमा होने का मैसेज आ गया था इसलिए वह मान कर चल रहे थे कि उन्हें 25 लाख रुपए तो मिल चुके हैं और बाकी के 75 लाख भी जल्द ही मिल जाएंगे.

अपहर्त्ताओं ने के. श्रीकांत रेड्डी से स्टांप पेपर पर भी लिखवा लिया था कि वह ये पैसा ठेके के लिए दे रहे हैं. अपहर्त्ता अपनी योजना से चल रहे थे, वहीं एमडी, उन के पिता और कंपनी मैनेजर अपनी योजना से चल रहे थे.

उधर नैचुरल पावर कंपनी के अधिकारी ने 24 अक्तूबर, 2019 को हैदराबाद से बाड़मेर पुलिस कंट्रोल रूम को कंपनी के एमडी के. श्रीकांत रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी के अपहरण और अपहत्ताओं द्वारा एक करोड़ रुपए फिरौती मांगे जाने की जानकारी दे दी. कंपनी अधिकारी ने वह मोबाइल नंबर भी पुलिस को दे दिया, जिस से अपहर्त्ता उन से बात कर रहे थे.

बाड़मेर पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी बाड़मेर के एसपी शरद चौधरी को दी. एसपी शरद चौधरी ने उसी समय बाड़मेर एएसपी खींव सिंह भाटी, डीएसपी विजय सिंह, बाड़मेर थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह, थानाप्रभारी (सदर) मूलाराम चौधरी, साइबर सेल प्रभारी पन्नाराम प्रजापति, हैड कांस्टेबल महीपाल सिंह, दीपसिंह चौहान आदि की टीम को अपने कार्यालय बुलाया.

एसपी शरद चौधरी ने पुलिस टीम को नैचुरल पावर कंपनी के एमडी और उन के दोस्त का एक करोड़ रुपए के लिए अपहरण होने की जानकारी दी उन्होंने अतिशीघ्र उन दोनों को सकुशल छुड़ाने की काररवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने टीम के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी एएसपी खींव सिंह भाटी को.

इस टीम ने तत्काल अपना काम शुरू कर दिया. साइबर सेल और पुलिस ने कंपनी के मैनेजर द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की काल ट्रेस की तो पता चला कि उन नंबरों से जब काल की गई थी, तब उन की लोकेशन सियाणी गांव के पास थी.

बस, फिर क्या था. बाड़मेर पुलिस की कई टीमों ने अलगअलग दिशा से सियाणी गांव की उस जगह को घेर लिया जहां से अपहत्ताओं ने काल की थी. पुलिस सावधानीपूर्वक आरोपियों को दबोचना चाहती थी, ताकि एमडी और उन के साथी सुरेश को सकुशल छुड़ाया जा सके.

पुलिस के पास यह जानकारी नहीं थी कि अपहर्त्ताओं के पास कोई हथियार वगैरह है या नहीं? पुलिस टीमें सियाणी पहुंची तो अपहर्ता सियाणी से उत्तरलाई होते हुए बाड़मेर पहुंच गए. आगेआगे अपहर्त्ता एमडी रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी को गाड़ी में ले कर चल रहे थे. उन के पीछेपीछे पुलिस की टीमें थीं.

एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर बाड़मेर शहर और आसपास की थाना पुलिस ने रात से ही नाकाबंदी कर रखी थी. अपहर्त्ता बाड़मेर शहर पहुंचे और उन्होंने बाड़मेर शहर में जगहजगह पुलिस की नाकेबंदी देखी तो उन्हें शक हो गया. वे डर गए.

वे लोग के. श्रीकांत रेड्डी और सुरेश रेड्डी को ले कर सीधे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचे. बदमाशों ने दोनों अपहर्त्ताओं को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर वाहन से उतारा. तभी पुलिस ने घेर कर 3 अपहर्त्ताओं शैतान चौधरी, भीखाराम उर्फ विक्रम एवं मोहनराम को गिरफ्तार कर लिया.

शैतान चौधरी और भीखाराम उर्फ विक्रम चौधरी दोनों सगे भाई थे. पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. अपहरण किए गए हैदराबाद निवासी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. कंपनी के एमडी के. श्रीकांत रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी को भी थाने लाया गया.

पुलिस ने आरोपी अपहरण कार्ताओं के खिलाफ अपहरण, मारपीट एवं फिरौती का मुकदमा कायम कर पूछताछ की.

श्रीकांत रेड्डी ने बताया कि उत्तरलाई के पास सोलर प्लांट निर्माण का ठेका उन की नैचुरल पावर एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद को मिला था.

उन की कंपनी ने यह काम सबलेट कंपनी बंगलुरु को दे दिया. सबलेट कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों को पावर प्लांट का कार्य ठेके पर दिया. कार्य पूरा होने से पूर्व सबलेट कंपनी और नैचुरल पावर एशिया कंपनी में पैसों के लेनदेन पर विवाद हो गया.

सबलेट कंपनी ने जितने में ठेका नैचुरल कंपनी से लिया था, उतना पेमेंट नैचुरल कंपनी ने सबलेट कंपनी को कर दिया. मगर काम ज्यादा था और पैसे कम थे. इस कारण सबलेट कंपनी ने और रुपए मांगे.

नैचुरल पावर कंपनी ने कहा कि जितने रुपए का ठेका सबलेट को दिया था, उस का पेमेंट हो चुका है. अब और रुपए नैचुरल कंपनी नहीं देगी.

तब सबलेट कंपनी सोलर प्लांट का कार्य अधूरा छोड़ कर भाग गई. सबलेट कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों को जो ठेके दिए थे, उस का पेमेंट भी सबलेट ने आधा दिया और आधा डकार गई. तब एमइएस ने मूल कंपनी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. के एमडी को बुलाया. मददगार बन कर शैतान चौधरी, भीखाराम उर्फ विक्रम चौधरी और मोहनराम उन से मिले.

उन के लिए यह इलाका नया था. इसलिए उन्हें लगा कि वे अच्छे लोग होंगे, जो मददगार के रूप में उन्हें साइट वगैरह दिखाएंगे. मगर ये तीनों ठेकेदारों के आदमी थे, जो दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के थे.

इन्होंने ही उन का अपहरण कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी. एमडी रेड्डी ने इस अचानक आई आफत से निपटने के लिए अपनी तेलुगु और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग कर के न सिर्फ स्वयं को बल्कि अपने दोस्त को भी बचा लिया.

पुलिस अधिकारियों ने थाने में तीनों अपहर्त्ताओं से पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए, जो इस मामले में शामिल थे और जिन के कहने पर ही इन तीनों ने एमडी और उन के दोस्त का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी.

तीनों अपहर्त्ताओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने 25 अक्तूबर, 2019 को अर्जुनराम निवासी बलदेव नगर, बाड़मेर, कैलाश एवं कानाराम निवासी जायड़ु को भी गिरफ्तार कर लिया. इस अपहरण में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. आरोपियों को थाना पुलिस ने 26 अक्तूबर 2019 को बाड़मेर कोर्ट में पेश कर के उन्हें रिमांड पर ले लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन लोगों का ठेकेदारी का काम है. कुछ ठेकेदार थे और कुछ ठेकेदारों के मुनीम व कमीशन पर काम ले कर करवाने वाले. अर्जुनराम, कैलाश एवं कानाराम छोटे ठेकेदार थे, जो ठेकेदार से लाखों रुपए का काम ले कर मजदूर और कारीगरों से काम कराते थे.

सबलेट कंपनी ने जिन बड़े ठेकेदारों को ठेके दिए थे. बड़े ठेकेदारों से इन्होंने भी लाखों रुपए का काम लिया था. मगर सबलेट कंपनी बीच में काम छोड़ कर बिना पैसे का भुगतान किए भाग गई तो इन का पैसा भी अटक गया.

मजदूर और कारीगर इन ठेकेदारों से रुपए मांगने लगे, क्योंकि उन्होंने मजदूरी की थी. जब ठेकेदारों ने पैसा नहीं दिया तो ये लोग परेशान हो गए.

ऐसे में इन लोगों ने जब नैचुरल पावर कंपनी के एमडी के आने की बात सुनी तो इन्होंने उस का अपहरण कर के फिरौती के एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना बना ली.

इन लोगों ने सोचा था कि एक करोड़ रुपए वसूल लेंगे तो मजदूरों एवं कारीगरों का पैसा दे कर लाखों रुपए बच जाएंगे.

सभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों छोड़ा था ‘The Kapil Sharma Show’ किया खुलासा !

पौपुलर कोमेडियन ‘कपिल शर्मा’ (Kapil Sharma) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उनकी कोमेडी घर घर में फेमस है. उनका कोमेडी शो एक बेहतर फैमिली शो बन चुका है हालांकि कपिल शर्मा के लिए शो को उस ऊचाई तक पहुंचाना इतना आसान नहीं रहा है और था. एक समय में कपिल शर्मा का कोमेडी शो सभी शो को टक्कर देता था बड़े बड़े स्टार्स उनके शो पर अपनी फिल्म के प्रोमेशन के लिए आते थे उन्हे इंवाइट किया जाता था. शो धमाकेदार चल रहा था. उस वक्त शो के होस्ट ‘नवजोत सिंह सिद्धू'(Navjot Singh Sidhu) हुआ करते थे. जो पेशे से एक पूर्व क्रिकेटर (Former criketers) और राजनेता(Politicians) रह चुके है. वो कपिल के शो में बतौर जज बने थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

शो की टीरापी(TRP) जबरदस्त बढ़र रही थी, कि शो के कलाकार भी शो का आनंद उठा रहे थे. शो में हर दिन एक नई करेक्टर देखने को मिलता था कोमेडियन शो(Comedian Show) सभी का पसंदीदा शो बन गया था. इतना ही नहीं, शो के कलाकार रिंकू और पलक भी काफी पौपुलर हुए. लेकिन साल 2019 में अचानक नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा का शौ छोड़ दिया. उन्होंने शो के जज की कुर्सी छोड़ दी. जिसकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने एंट्री ली. शो की टीआरपी तब भी बहुत जोरो शोरो से चल रही थी. लेकिन नवजोत सिंह शो क्यों छोड़ा किस वजह से उन्हे जाना पड़ा इस बात पर अब तक चुप्पी बनी रही.

लेकिन अब कपिल अपना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के नाम से फिर से टीवी पर आ गए है और दर्शक भी इस बात से एक्साइटेड हो गए है कि नवजोत उनके शो में आ रहे है और 5 साल बाद इस बात का खुलासा कर रहे है कि वे शो क्यों छोड़ कर गए.

मालूम हो कि जब नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ा, तो कहा गया कि उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर टिप्पणी की थी, और इस कारण शो से हटाया गया. हालांकि शो छोड़ने के पिछे वजह अलग रही थी. आने वाले प्रोमो में दिखाया गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन के अगले एपिसोड में आएंगी. जो कि रिलीज किया जा चुका है.

बता दें कि ‘द ग्रेट टोक शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘इसके पीछे कुछ राजनीतिक कारण थे. कुछ पर्सनल वजहें भी थीं और इस वजह से वो कपिल के शो को जो प्यारा सा गुलदस्ता था, बिखर गया.

सिद्धू – सब एक हो जाए

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी इच्छा है कि फिर से सब एक हो जाएं, जैसे पहले थे. मैं मदद करूंगा. कपिल जीनियस है. उसका शो बहुत अच्छा कर रहा है.’ नवजोत सिंह सिद्धू फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ को ‘भगवान का बनाया गुलदस्ता’ बताया और कहा कि इसके चार्म और खूबसूरती में हर सदस्य का योगदान रहा है.

कपिल शर्मा के करियर की शुरुआत

‘द ग्रेट कोमेडियन कपिल शर्म’ ने अपने करियर की शुरुआत हसदे हसांदे रहो से की थी. ये भी एक कोमेडी शो था. उनका हमेशा से कोमेडी में ही रुछी रही थी. उन्होंने खुद अपने शो में अपनी मां के आगे इस बात की चर्चा की थी कि वे कैसे गांव में होने वाले स्टेज शो में स्टैंड अप कामेडी किया करते थे. यहां से उनकी रूची कोमेडी करने में सभी के सामने आ चुकी थी. हालांकि उन्हे पहचान तब मिली जब साल 2017 में वे भारत के ‘लाफ्टर हंट द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सी लिया और यहां जीते भी.

ये शो उस समय का कोमेडि पौपुलर शो था जहां राजू श्रीवास्त जैसे महान कोमेडियन कोमेडी किया करते थे. कपिल इस शो के तीसरे सीज़न में जीत हासिल करने के बाद कपिल ने प्राइज़ में मिले 10 लाख रुपये से अपनी बहन की शादी की. इसके बाद, उन्होंने अपने करियर मे कई सफलताएं हासिल कीं.

कपिल शर्मा ने अपने पहले शो की शुरुआत साल 2013 में ‘कोमेडी नाइट्स विद कपिल’ से की थी. यह शो बहुत हिट रहा और साल 2016 तक चला. इसके बाद, उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ की शुरुआत की. इस शो में कपिल के साथ-साथ सुनील ग्रोवर और अली असगर भी नज़र आए. अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ वापसी की है. ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

News Kahani: दोस्ती प्यार और झांसा

नई दिल्ली का डिफैंस कालोनी इलाका. दोपहर के 2 बजे थे. सड़क सुनसान थी. इतने में वहां एक आटोरिकशा आ कर रुका, जिस में एक जवान लड़की बैठी थी. उस ने मिनी स्कर्ट और टाइट शर्ट पहनी हुई थी. आटोरिकशा वाले ने शायद शराब पी रखी थी, तभी तो वह उस लड़की को छेड़ने लगा था.

वह लड़की पहले तो सकपकाई, फिर जोरजोर से चीखनेचिल्लाने लगी, ‘‘बचाओ…बचाओ, यह शराबी मेरे साथ बदतमीजी कर रहा है,’’ और जल्दी से आटोरिकशा से बाहर आ गई.

तभी एक कोठी का दरवाजा खुला और एक कुत्ते के भूंकने की आवाज आई. फिर उस घर से एक नौजवान और उस के 2-3 नौकर बाहर की ओर दौड़ते से आए. यह देख कर वह आटोरिकशा वाला तेजी से निकल गया.

वह लड़की अभी भी डरी हुई थी. उस नौजवान ने उसे तसल्ली देते हुए कहा, ‘‘घबराइए मत, वह आटोरिकशा वाला भाग चुका है. लेकिन मैं ने उस

के आटोरिकशा का नंबर नोट कर लिया है.’’

‘‘थैंक्स. मु?ो नहीं पता था कि उस ने शराब पी रखी है, वरना मैं उस के आटोरिकशा में कभी नहीं बैठती.’’

‘‘मेरा नाम रोहन है. मैं सामने वाले घर में रहता हूं. आप चाहें तो थोड़ी देर हमारे घर में आराम कर सकती हैं,’’ उस नौजवान ने कहा.

‘‘मेरा नाम दीपा है और मैं नोएडा में रहती हूं. यहां किसी फ्रैंड से मिलने आई थी,’’ उस लड़की ने कहा.

थोड़ी देर में वे दोनों घर के अंदर थे. दीपा ने पानी पिया और वहां से जाने की बात कही.

रोहन ने दीपा को अपना विजिटिंग कार्ड दिया और बोला, ‘‘कभी भी मेरी याद आए, तो दिए गए नंबर पर काल कर लेना.’’

यह सुन कर दीपा शरमा गई. वह खूबसूरत और गोरी तो थी ही, शरमाते ही उस के चेहरे पर लाली छा गई. वैसे, रोहन भी एक हैंडसम लड़का था और करोड़पति भी.

दीपा रोहन के घर से बाहर निकली और फोन किया, ‘‘कहां है भई तू. बड़ी जल्दी आटोरिकशा ले कर भागा.’’

थोड़ी देर में वही आटोरिकशा वाला दीपा के सामने खड़ा था. वह बोला, ‘‘वह लड़का तेरे हुस्न के जाल में फंसा या नहीं… कहीं हमारी चाल फेल तो नहीं हो गई?’’

‘‘ऐसा कभी हुआ है. आज उस ने अपना विजिटिंग कार्ड दिया है, कल

दिल भी देगा,’’ दीपा ने सिगरेट जलाते

हुए कहा.

दरअसल, दीपा जो दिखती थी, वह थी नहीं. वह तो रोहन जैसे अमीर लड़कों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी. कुछ लड़कों को तो उस ने अपने गुरगों से पिटवा भी दिया था. पैसा पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती थी.

इस घटना को बीते 2 महीने हो गए थे और इस बीच दीपा और रोहन कई बार मिल चुके थे, पर ज्यादातर रोहन के औफिस में. दीपा उस के बारे में सबकुछ जान चुकी थी. यहां तक कि रोहन ने उसे बता रखा था कि उस के ब्रीफकेस में हमेशा बहुत सारे पैसे रखे रहते हैं.

अब दीपा ने जाल बुनना शुरू कर दिया था. वह चाहती थी कि रोहन उसे अकेले में किसी होटल में मिले, जहां उस के पास उस का ब्रीफकेस जरूर हो.

एक दिन दीपा ने कहा, ‘‘रोहन, मु?ो तुम्हारे साथ डेट पर जाना है. कब तक हम औफिसऔफिस खेलते रहेंगे…’’

‘‘ओह, तो यह बात है,’’ रोहन बोला. वह भी दीपा के साथ कौफी पीपी कर बोर हो गया था, ‘‘बोलो, कब और कहां मिलना है?’’

‘‘मेरी जानपहचान का एक होटल है,’’ दीपा ने कहा.

‘‘देखो दीपा, अगर होटल में मिलना है, तो वह होटल मेरी पसंद का होगा. वहां हमें कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा.’’

‘‘अच्छा,’’ दीपा ने कह तो दिया, पर किसी अनजान होटल में वह रोहन को अपने साथियों के साथ मिल कर लूटेगी कैसी, यह सम?ा नहीं आ रहा था, पर फिर भी वह बोली, ‘‘जहां तुम कहो, मैं आ जाऊंगी.’’

‘‘फिर ठीक है. हम कल ही मिलते हैं. मैं होटल की लोकेशन तुम्हें भेज दूंगा. मैं सीधा औफिस से वहां आ जाऊंगा.’’

‘‘यह ठीक रहेगा. नेक काम में देरी क्यों करें,’’ दीपा ने रोहन के पास जा

कर कहा.

दीपा के इतना करीब आते ही रोहन ने अपने होंठ उस के होंठों पर रख दिए. दीपा पीछे हटते हुए बोली, ‘‘अभी कुछ भी नहीं. जो भी करना है कल होटल

में कर लेना,’’ फिर वह जाने लगी.

आज रोहन ने दीपा को बड़े ध्यान से देखा था. वह लंबी और खूबसूरत तो थी ही, उस के नाजुक अंग भी जैसे तराशे हुए थे.

रोहन और दीपा ने अगले दिन यानी 24 अक्तूबर को शाम के 6 बजे तय होटल में मिलने का प्लान बनाया. रोहन ने उसे होटल की लोकेशन भेज दी थी.

रोहन समय से थोड़ा पहले ही होटल जा पहुंचा था और लौबी में बैठ कर दीपा का इंतजार कर रहा था. उस के मोबाइल फोन में चार्जिंग कम थी, तो टाइमपास करने के लिए उस ने सामने टेबल पर रखा एक हिंदी अखबार उठा लिया.

यों तो रोहन इंगलिश मीडियम स्कूल और कालेज से पढ़ा था, पर उस की हिंदी पर भी अच्छी पकड़ थी. कुछ

पन्ने पलटने के बाद उस की नजर एक सनसनीखेज खबर पर गई और उत्सुकता में वह खबर पढ़ने लगा.

मामला दिल्ली का था. अखबार के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाने की पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब एक औरत थाने पहुंची और उस ने पुलिस वालों को बताया कि

उस ने अपने लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी है.

शुरू में तो पुलिस वालों को लगा कि वह औरत शायद दिमागीतौर पर बीमार है, लेकिन उस के बारबार कहने पर पुलिस ने सोचा कि क्यों न एक बार चैक कर लिया जाए.

पुलिस जैसे ही उस औरत के साथ क्राइम सीन पर पहुंची, तो हैरत में पड़ गई. कमरे में फर्श पर खून से लथपथ एक नौजवान पड़ा था.

पुलिस वालों ने तुरंत मर्डर की तसदीक करते हुए थाने में बताया. मौकामुआयना करने पर पता चला कि उस औरत ने अपने साथी की पेचकस, सिलबट्टा, हथौड़े और चाकू से वार कर के हत्या की थी.

पुलिस ने उस नौजवान की लाश को फौरन ही पोस्टमौर्टम के लिए भेज दिया. उस औरत की निशानदेही पर वारदात

में इस्तेमाल सामान को भी जब्त कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार, 22 अक्तूबर, 2024 की थी. भलस्वा डेयरी थाने में गली नंबर 1, रामा गार्डन, मुकुंदपुर में रहने वाली मुन्नी ने बताया कि वह मोहम्मद तवारक उर्फ साहिल खान के साथ काफी समय से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी, जिस की घर में पत्थर (सिलबट्टा), हथौड़े और चाकू से हत्या कर दी.

पुलिस की पूछताछ में मुन्नी से पता चला कि उस के पति बंटी यादव की साल 2018 में मौत हो चुकी है. उस के 4 बच्चे हैं, एक लड़की और 3 लड़के. पति की मौत के बाद से वह मुकुंदपुर में रह रही थी.

मुन्नी पिछले 2 सालों से मोहम्मद तवारक उर्फ साहिल खान के साथ रिलेशनशिप में थी. साहिल खान पेशे से प्लंबर था. वह शादीशुदा था और उस का एक बच्चा भी है.

मुन्नी का आरोप है कि मोहम्मद तवारक उस के साथ बदसुलूकी करता था और शराब पीने का आदी था. वह उसे या उस के बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था.

वारदात के समय मोहम्मद तवारक नशे की हालत में घर आया और उस के साथ बदसुलूकी करने लगा. फिर मुन्नी ने पत्थर, चाकू और हथौड़े से तवारक के सिर पर वार कर उस की हत्या कर दी.

रोहन यह खबर पढ़ कर चौकन्ना हो गया. वह दीपा के बारे में ज्यादा नहीं जानता था और आज रात होटल में वह उस के साथ पूरी रात बिताने वाला था.

रोहन ने एक गिलास पानी पिया और टहलते हुए लौबी के उस हिस्से में चला गया, जहां से होटल की पार्किंग का हिस्सा शीशे से दिखता था, पर बाहर से लौबी में देखना मुमकिन नहीं था.

रोहन का ध्यान अचानक पार्किंग में घुसती एक कार में गया. थोड़ा भीतर जाते ही वह कार रुकी और उस में से

4 लड़के और एक लड़की बाहर निकली. लड़की ने टीशर्ट और टाइट लैगिंग पहनी हुई थी.

‘अरे, यह तो दीपा है. पर इस के साथ ये 4 लड़के क्या कर रहे हैं?’ रोहन ने सोचा. पहले तो उस का मन पार्किंग में जाने को हुआ, पर फिर उस ने वहीं से दीपा पर नजर रखी.

उधर दीपा इस बात से बेखबर थी कि रोहन लौबी से उसे देख रहा है. वह उन चारों लड़कों के साथ हंसीमजाक

कर रही थी कि तभी एक लड़के ने

उस के पिछवाड़े पर चपत लगाई, तो दीपा ने एकदम से उस के पेट पर मुक्का मार दिया.

वह लड़का एक बार को तो दर्द से बिलबिला गया, फिर दीपा के गले लग गया. इसी बीच उन सब लड़कों ने दीपा को एक तरह से घेर लिया और वह

उन की ओट में वहीं पार्किंग में लैगिंग

पर साड़ी बांधने लगी और मेकअप

करने लगी.

रोहन को यह बात खटकी, पर वह जानना चाहता था कि दीपा उस से

क्या चाहती है, तो वह सावधान भी हो गया. उस के दिमाग में पेचकस से खून करने वाली खबर घूमने लगी.

थोड़ी ही देर में दीपा लौबी में आ गई. रोहन को वहां देख कर दीपा मुसकराई और उस के गले लग गई. सैक्सी स्टाइल में बंधी साड़ी में दीपा के नाजुक अंग उभर रहे थे. उस ने एक खुशबूदार इत्र लगाया हुआ था.

रोहन का मन मचलने लगा, पर पार्किंग वाला सीन उसे फिर सावधान कर रहा था.

रोहन बोला, ‘‘अरे यार, हमें होटल का कमरा शाम को 7 बजे के बाद ही मिलेगा. उस की सफाई हो रही है. तब तक क्यों न कौफी पी ली जाए?’’

‘‘वाह कौफी, इस की तो मु?ो बहुत जरूरत है. रात को मुझे नींद भी नहीं आएगी,’’ दीपा ने आंख मारते हुए कहा.

पर, रोहन के दिमाग में तो वे चारों लड़के घूम रहे थे. दीपा का उन के साथ होटल में आने का क्या मकसद है? यह सवाल रोहन को परेशान कर रहा था.

‘‘ओ हैंडसम, कहां खो गए… अभी तो हम रूम में भी नहीं गए और तुम मु?ो पाने के सपने भी देखने लगे,’’ दीपा इतराते हुए बोली.

‘‘उन पलों का तो मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. और हां, जब तक कौफी आती है, तब तुम अगर फ्रैश

होना चाहती हो, तो वहां साइड में वाशरूम है,’’ रोहन ने अपनी चिंता छिपाते हुए कहा.

‘‘यह अच्छा आइडिया है. तुम बैठो, मैं अभी फ्रैश हो कर आई,’’ दीपा ने कहा और अपना बैग वहीं छोड़ कर वाशरूम में चली गई.

रोहन को जब तसल्ली हो गई कि अब कम से कम 5 मिनट तक दीपा बाहर नहीं आएगी, तो वह तेजी से लौबी के उसी हिस्से में गया, जहां से पार्किंग एरिया दिखता था. वे चारों लड़के और वह कार वहीं खड़ी थी.

रोहन तुरंत वापस आया और दीपा का बैग खंगालने लगा. उस में 2 बड़ीबड़ी छुरियां रखी थीं. एक शीशी में क्लोरोफार्म भी था.

रोहन के दिमाग में अखबार में छपी खबर पर गया और मुन्नी का खयाल आया. कहीं दीपा उसे लूटने के चक्कर में तो नहीं आई है, क्योंकि दीपा को पता था कि रोहन के ब्रीफकेस में हमेशा 5-10 लाख रुपए कैश रहता ही था?

इस से पहले कि दीपा वापस आती, रोहन ने अपना ब्रीफकेस उठाया और चुपचाप वहां से निकल गया. आज अगर उस ने यह खबर नहीं पढ़ी होती, तो पता नहीं उस के साथ क्या हो सकता था.

दिल का बोझ : दीदी लाई थी कौन सी खुशियां

मंजू अपनी मां के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी. वह अपने फ्लैट के नीचे वाली दुकान से दूध लाने गई थी. वह जैसे ही दूध ले कर आई, अपने साथ एक नन्हा सा गोलमटोल बच्चा भी गोद में ले आई थी.

‘‘अरे, यह किस का बच्चा उठा लाई?’’ मां ने हैरानी से देख कर पूछा.

‘‘विनोद अंकल की दुकान पर खेल रहा था. उन्हीं के घर का कोई होगा… मैं ज्यादा नहीं जानती,’’ मंजू ने हंसते हुए अपनी मां को सफाई दी.

विनोद ने मंजू के घर के नीचे मोटर पार्ट्स की दुकान खोल रखी है. दुकान में भीड़ कम ही रहती है.

बच्चा बहुत खूबसूरत था. मां की भी ममता जाग गई. उन्होंने उसे गोद में ले लिया.

बच्चा घंटाभर वहां खेलता रहा. बच्चे की किलकारी से मंजू की मां के चेहरे पर खुशी की लकीरें उभर आई थीं. वे उस का खास खयाल रख रही थीं. बच्चा एक कटोरी दूध भी पी गया था.

एक घंटे बाद मां मंजू से बोलीं, ‘‘जा कर बच्चे को दुकान पर पहुंचा दे.’’

मंजू बच्चे को विनोद अंकल की दुकान पर छोड़ आई. इस तरह से वह बच्चा कई दिन तक मंजू के घर आता रहा. उस की मां बच्चे का ध्यान रखतीं. बच्चा वहां खेलता, घंटे 2 घंटे बाद मंजू दुकान में छोड़ आती. कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था.

उस दिन रात के 10 बज रहे थे. मंजू अपनी मां के बगल में सोई हुई थी. मंजू को नींद नहीं आ रही थी. वह सोच रही थी कि कैसे बात को शुरू करे.

‘‘बच्चा कितना खूबसूरत है न मां?’’ मंजू बोली.

‘‘अरे, तू किस की बात कर रही है?’’

‘‘उसी बच्चे की मां जो विनोद अंकल की दुकान से लाई थी.’’

‘‘सो जा. क्या तुझे नींद नहीं आ रही है? अभी भी तेरा ध्यान उस बच्चे पर अटका है?’’ मां ने मंजू को हिदायत दी.

‘‘दीदी का बच्चा भी ऐसा ही होता न मां?’’ मंजू अचानक बोली.

यह सुन कर मां गुस्से में बिफर पड़ीं, इसलिए वे बिस्तर से उठ कर बैठ गईं.

‘‘तेरे बड़े चाचा ने मना किया था न कि दीदी का नाम कभी मत लेना? वह हम लोगों के लिए मर गई है…’’ मां गुस्से में बोलीं.

अब तक मंजू भी चादर फेंक कर उठ कर बैठ गई थी और बोली, ‘‘मानती हूं कि दीदी हम लोगों के लिए मर गई हैं, लेकिन सचमुच में तो नहीं मरी हैं न?’’ उस ने मां से सवाल किया.

मां के पास कोई जवाब नहीं था. वे मंजू का मुंह ताकती रह गईं.

मंजू का दिल तेजी से धड़क रहा था. वह सोच नहीं पा रही थी कि जो कहने वाली है, उस का क्या नतीजा होने वाला है? अपना दिल मजबूत कर के वह मां से बोली, ‘‘मां, वह जो बच्चा रोज आ रहा है न, वह अपनी दीदी का ही बच्चा है. तुम उस की नानी हो और वह तुम्हारा नाती है. तुम्हारी अपनी बेटी का बेटा है,’’ मंजू हिम्मत कर के सबकुछ एक ही सांस में बोल गई.

मां को यह सुन कर ऐसा लगा, जैसे वे आसमान से जमीन पर गिर गई हैं. वे कुछ भी नहीं बोल पा रही थीं, सिर्फ मंजू को देखे जा रही थीं. मंजू अपनी मां के चेहरे के भावों को पढ़ने की कोशिश कर रही थी. मां पुरानी यादों में खोने लगी थीं.

3 साल पहले की घटी हुई वह घटना. उन की बड़ी बेटी सोनी कालेज में पढ़ती थी. कालेज आतेजाते वह अमर डिसूजा नाम के एक ईसाई लड़के के इश्क में पड़ गई थी.

अमर बहुत खूबसूरत था. वह सोनी से बहुत प्यार करता था. दोनों घंटों एकदूसरे से मोबाइल पर बात किया करते थे. सोनी उस के प्यार में पागल हो गई थी. उसे इस बात का कहां ध्यान रहा कि वह एक हिंदू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है, जबकि अमर एक ईसाई परिवार से था.

जैसे ही सोनी के बड़े चाचा और उस के पिता को मालूम हुआ, सोनी को काफी भलाबुरा सुनना पड़ा था. घर के लोगों के साथसाथ बाहर के लोगों ने भी उसे खूब जलील किया था. लोग यही कह रहे थे कि सोनी को कोई हिंदू लड़का नहीं मिला था? उस ने अपना धर्म भ्रष्ट कर दिया था, इसीलिए उस के बड़े चाचा ने उसे घर से बाहर निकलने से मना कर दिया था. अमर से भी दूर रहने की हिदायत दे दी थी.

उस के चाचा ने चेतावनी दी थी, ‘अब से तुम्हारी पढ़ाईलिखाई बंद रहेगी. बहुत हो गया पढ़नालिखना.’

सोनी की शादी की तैयारी जोरशोर से चल रही थी. कई जगह लड़के देखे जा रहे थे, लेकिन वह पढ़ना चाहती थी. उस ने अपनी मां और अपने पिता से काफी गुजारिश की थी. कुछ दिन बाद उस के पिता ने सिर्फ कालेज में एडमिशन लेने और फार्म भरने की इजाजत दी थी. धीरेधीरे सोनी कालेज आनेजाने लगी थी.

एक दिन अचानक थाने से खबर आई कि सोनी अमर के साथ थाने में पहुंच गई है. दोनों ने एकदूसरे से प्यार करने की बात स्वीकार ली थी.

सोनी 18 साल की हो चुकी थी और अमर भी 21 साल का था. दोनों की पहले से ही गुपचुप तरीके से शादी करने की तैयारियां चल रही थीं, वे सिर्फ बालिग होने का इंतजार कर रहे थे.

सोनी के बड़े चाचा और उस के पिता ने शादी रुकवाने की कई तरह से कोशिश की, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए. जब लड़कालड़की ही राजी थे, तो भला उन्हें कौन रोक सकता था. थानेदार की मदद से दोनों की शादी करवा दी गई थी. प्रशासन ने उन्हें प्रोटैक्शन दे कर अमर के घर तक पहुंचाया था.

बड़े चाचा ने गुस्से में आ कर सोनी का पुतला बना कर दाह संस्कार करवा दिया. पिता ने खास हिदायत दी थी, ‘वह हमारे लिए मर गई है. घर में कोई अब उस का नाम तक नहीं लेगा.’

तब से ले कर आज तक किसी ने भी सोनी का नाम इस घर में नहीं लिया था. आज जब मंजू उस के बच्चे की बात कर रही थी, तो मां सुन कर सन्न रह गई थीं.

मां मन ही मन सोनी से रिश्ता खत्म हो जाने के चलते दुखी रहती थीं. वे इस दुख को किसी के साथ जाहिर भी नहीं कर पाती थीं. आज वे अपने नाती को अनजाने में ही दुलार चुकी थीं.

जब मंजू ने मां को जोर से झुकझुरा, तो वे अपनी यादों से बाहर आ गईं, ‘‘ऐसा तू ने क्यों किया मंजू?’’ मां गुस्से में बोलीं.

‘‘तुम दीदी के जाने के बाद क्या कभी उन्हें भुला पाई हो मां? अपने दिल पर हाथ रख कर सच बताना?’’

मां के चेहरे पर बेचैनी देखी जा सकती थी. उन के पास कोई जवाब नहीं था. जैसे वे सच का सामना कर ही नहीं सकती थीं. वे मंजू से नजरें नहीं मिला पा रही थीं. ऐसा लग रहा था जैसे उन की चोरी पकड़ी गई है. चोरी पकड़ने वाला कोई और नहीं, बल्कि उन की अपनी बेटी की थी.

यह तो सच था कि जब से सोनी चली गई थी, मां दुखी थीं. वे कैसे जिंदा बेटी को मरा मान सकती थीं? उसे जितना भी भुलाने की कोशिश की थी, वे अपनी बेटी की यादों में खो जाती थीं. उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को खूब प्यार दिया था.

बड़ी बेटी के गम में पिता उदास रहने लगे थे. कुछ दिन बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे चल बसे. तब से मां अकेली हो गई थीं. वे चाहती थीं कि किसी तरह मंजू की भी शादी हो जाए.

‘‘मंजू, तुम कब से यह सब जानती हो?’’ मां ने सवाल किया.

‘‘एक दिन अचानक दीदी बाजार में मिल गई थीं. दीदी ने मुझे से नजरें फेर ली थीं, लेकिन मैं ने ही उन का पीछा किया था. बात करने पर उन्हें मजबूर कर दिया था. वे कहने लगी थीं कि मैं तो तुम्हारे लिए मर गई हूं. मैं ने उन्हें बहुत समझाया, तब जा कर वे बात करने के लिए तैयार हुई थीं.

‘‘दीदी भी यह जान कर बहुत दुखी थीं कि हम सब ने उन्हें मरा समझे लिया है. दीदी के गम में पिताजी नहीं रहे, उन्हें यह जान कर काफी दुख हुआ. लेकिन मैं ने उन्हें बताया कि यह सब बड़े चाचा का कियाधरा है. पिताजी तो उन की हां में हां मिलाते रहे. मां तो कुछ समझे ही नहीं पाई थीं. वे आज भी आप के लिए दुखी रहती हैं.

‘‘यह सुन कर दीदी रोने लगी थीं. वे आप को बहुत याद करती हैं. मैं उन से लगातार फोन पर बातचीत करती रहती हूं. तभी मैं जान पाई थी कि दीदी को एक बच्चा हुआ है और यह मेरी ही योजना थी कि किसी तरह से आप को और दीदी को मिला दूं. दीदी का बच्चा उन का देवर ले कर आता है. वह विनोद अंकल की दुकान पर सेल्समैन है.’’

मां मंजू के सिर पर हाथ फेरने लगीं. उन की आंखों से आंसू बहने लगे. ऐसा लग रहा था, दिल का बोझे आंखों से बाहर निकल रहा था.

मंजू अपनी मां से आज ये सब बातें कर के हलका महसूस कर रही थी. वह बहुत खुश थी. रात के 11 बज गए थे, इसलिए वह अपनी दीदी को परेशान नहीं करना चाहती थी, वरना यह खुशखबरी दीदी तक अभी पहुंचा देती, पर वह खुश थी कि अब उस की दीदी मां से बात कर सकेंगी. अब उस के घर में एक नन्हा बच्चा खेलेगा. वह सालों से 2 परिवारों में आई दरार को पाटने में कामयाब हो गई थी.

मैं अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं लेकिन अंदर ही अंदर एक चिंता सता रही है, क्या करूं?

सवाल

मैं 29 साल का हूं और बहुत ही जल्द मेरी शादी होने वाली है. विवाह को ले कर बहुत उत्साहित हूं लेकिन अंदर ही अंदर एक चिंता सता रही है. मुझे लगता है कि मेरा पेनिस छोटा है. पता नहीं मैं पत्नी को सैक्स के दौरान संतुष्ट कर पाऊंगा या नहीं. क्या मुझे डाक्टर से मिल लेना चाहिए?

जवाब

अधिकतर पुरुष अपने पेनिस के आकार को ले कर चिंतित रहते हैं. खासकर जिन की शादी होने वाली होती है या नए शादीशुदा पुरुष इस को ले कर परेशान नजर आते हैं. आधुनिक मैडिकल साइंस के अनुसार, अधिकांश पुरुषों के लिंग की लंबाई 4-5 इंच होती है. इरैक्शन होने पर वह करीब 5-6 इंच तक हो जाता है.

सैक्सोलौजिस्ट भी इस बात को मानते हैं कि अधिक लंबा पेनिस सैक्सुअल संतुष्टि देने में कोई अहम रोल प्ले नहीं करता है. आप को लिंग साइज नहीं, बल्कि सैक्स टाइमिंग बढ़ाने और और्गेजम पर फोकस करने की आवश्यकता है. फिर भी आप को लगता है कि कम लंबा पेनिस सैक्सुअल समस्या पैदा कर सकता है तो किसी सैक्सोलौजिस्ट से मिलना ठीक रहेगा.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

धंधा करने में झिझक क्यों?

आज ज्यादातर नौजवानों से बात कर के देखिए तो वे किसी न किसी तरह से अपनी बेरोजगारी का रोना रोते नजर आएंगे. जब पढ़लिख कर उन्हें कोई नौकरी नहीं मिल पाती है, तो वे निराश होने लगते हैं. फिर वे अपने भाग्य को दोष देने लगते हैं या सरकार को कोसने लगते हैं, जबकि भाग्य तो हमारे काम और मेहनत से बनते हैं. दूसरी ओर सरकार के पास कोई ऐसा इंतजाम नहीं है कि सभी बेरोजगारों को एकसाथ नौकरी या रोजगार मुहैया करा दे.

अगर नौजवान तबका कभी अपने धंधे की बात सोचता है, तो उसे अपने घर की माली हालत के बारे में ध्यान जाता है. उसे एहसास होता है कि उस के पास तो उतनी पूंजी नहीं है, जितना कारोबार करने के लिए चाहिए, और फिर वह निराशा के अंधेरे में डूबने लगता है या फिर वह कारोबार करने के बारे में कभी सोच भी नहीं पाता है.

बिहार के औरंगाबाद जिले का एक नौजवान विनय कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. किसी वजह से उस की नौकरी चली गई थी और वह बेरोजगार हो गया था. उसे किसी परिचित ने सलाह दी कि थोड़ीबहुत पूंजी लगा कर पहले बाजार में बैठना सीख और जब अनुभव हो जाएगा तो ज्यादा पूंजी लगा कर कारोबार करना.

वह नौजवान शुरू में फुटपाथ पर बैठने में झिझक महसूस कर रहा था. उस ने फुटपाथ पर ही रोजमर्रा के इस्तेमाल के रेडीमेड कपड़े बेचने शुरू कर दिए. धीरेधीरे उसे अच्छी आमदनी होने लगी. बहुत सारे अनुभव भी हुए. अब उस ने पूंजी इकट्ठा कर उसी बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल ली.

उस ने बताया कि दुकान खोलने का फायदा मुझ यह हुआ कि जो ग्राहक सड़क किनारे पहचान गए थे या ग्राहक बन गए थे, वे मेरी नई दुकान में आने लगे. मुझे ग्राहकों के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, जबकि नए दुकानदारों के पास ग्राहकों की सब से बड़ी कमी होती है.

मुंबई से वापस लौटे 2 दोस्तों अजय और विजय ने अपने छोटे शहर सासाराम में सड़क किनारे मोमो बना कर बेचना शुरू किया. वहां अच्छी बिक्री होने लगी. कुछ ही दिन में पूंजी इकट्ठा कर उन्होंने किराए पर स्थायी दुकान ले कर मोमो, ब्रैड पकौड़े, समोसे वगैरह बेचना शुरू कर दिया. अब उन्हें शादीब्याह, जलसे, पार्टी से भी और्डर मिलने शुरू हो गए हैं. देखते ही देखते उस का कारोबार चल पड़ा.

अगर नौजवान अपने रोजीरोजगार की ओर मुड़ना चाहते हैं तो उन के सामने बड़ेबड़े मौल, दुकान, रैस्टोरैंट वगैरह ही दिखाई पड़ते हैं. वे छोटेमोटे धंधे की ओर ध्यान नहीं देते हैं.

छोटेमोटे धंधे के बारे में तो उन को बात करना भी शर्म महसूस कराता है. जब भी वे बात करेंगे तो बड़ी पूंजी वाले कारोबार के बारे में ही. वे छोटेमोटे धंधे करने वालों को हिकारत से देखते हैं और इसीलिए वे अपने लिए सिर्फ बड़ीबड़ी योजनाएं बनाते रह जाते हैं.

बहुत से नौजवान रोजीरोजगार करना चाहते हैं तो उन के पास मोटी पूंजी की कमी होती है. इस वजह से वे अपना धंधा शुरू नहीं कर पाते हैं. उन के मन में यह धारणा बैठ चुकी होती है कि अच्छी पूंजी से ही रोजगार किया जा सकता है.

दूसरी ओर आज के नौजवान छोटामोटा धंधा करने में झिझक महसूस करते हैं. किंतु यह कभी नहीं भूलना चाहिए जो भी बड़ेबड़े व्यापारी आज कामयाब हुए हैं, उन्होंने भी बिलकुल शुरुआत में छोटामोटा धंधे से ही अपना रोजगार शुरू किया था और आज वे बड़े कारोबारी बने हुए हैं.

अगर कोई थोड़ी सी पूंजी लगा कर अपना कामधंधा शुरू करता है और उस का यह धंधा किसी वजह से नहीं चल पाता है तो इस से ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है. वह चाहे तो फिर अपना दूसरा धंधा खड़ा कर सकता है. वह रोजीरोजगार की बारीकियों को समझने में भी कुछ न कुछ समय लगाता है, इसलिए अगली बार वह फूंकफूंक कर कदम बढ़ाता है.

नौजवानों को चाहिए कि थोड़ीबहुत पूंजी लगा कर छोटामोटा धंधा शुरू कर देना चाहिए. इस से उन की माली हालत में सुधार होगा और उन के मन में जो निराशा है, उस में धीरेधीरे बदलाव होने लगता है. घरपरिवार को संबल भी मिलने लगता है. उन में कारोबार की समझ भी विकसित होने लगती है.

वो वाली दोस्त: क्या मुकेश मीनू को अपना बना पाया?

कोरोना की महामारी ने बड़ेबड़े परदेशी को गांव में आने को मजबूर किया है. आज पूरे 4 साल बाद मुकेश अपने गांव आया है या कहें मजबूरी में आया है. मुकेश बहुत ही गरीबी की जिंदगी बचपन से जिया है और अपने सपनों और घर की हालत सुधारने के लिए 10 वीं पढ़ कर मुंबई भाग गया. वहां उस ने मोटर बनाने का काम सीखा और आज अच्छा पैसा कमा रहा है.

मुकेश की उम्र अभी 24 साल है. उस पर मुंबई का सुरूर देखा जा सकता है. रंगे हुए बाल, गोरा शरीर, अच्छे कपड़े उस की शोभा बढ़ा रहे थे.

मुकेश अपने घर के बाहर बरामदे में बैठा था, तभी उस की नजर सामने लगे नल पर पड़ी, जहां एक 17 साल की नई यौवन को पाई हुई खूबसूरत गोरी सी लड़की बालटी में पानी भर रही थी.

मुकेश की नजरों को मानो कोई जादू सा लग गया हो. वह एकटक उसी को देखे जा रहा था. वह सोच रहा था कि आखिर ये लड़की, जो बिलकुल साधारण कपड़ों और बिना फैशन के ही सुंदर लग रही है. हमारे शहर में लड़कियां तो मेकअप का सहारा लेती हैं, लेकिन इतनी सुंदर और मनमोहक नहीं लगतीं. मुकेश की नजर उस का तब तक पीछा करती रही, जब तक वह पानी ले कर ओझल नहीं हुई.

मुकेश ने अपनी भाभी से पूछा, ‘‘भाभी, यह लड़की कौन है? मैं तो इसे पहचान नहीं पाया.‘‘

भाभी ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘अरे मुकेश, यह तो अपनी बगल के तिवारीजी की बिटिया मीनू है. तुम इसे भूल गए. शायद वह बड़ी हो गई है, इसीलिए इसे पहचान नहीं पाए.‘‘

मुकेश को उस का नाम जान कर न जाने क्या खुशी मिल रही थी, वह मन ही मन उस को अपना बनाने की सोचने लगा. मीनू की जवानी और खूबसूरती ने उस का दिल भेद दिया था.

अगले दिन फिर मुकेश बरामदे में बैठा उस का इंतजार करने लगा कि कब वह पानी भरने आएगी और कब वह उस का दीदार कर सकेगा.

तभी उस की नजर पीले सूट में चमकती हुई मीनू पर पड़ी और मुकेश की आंखें देखती रह गईं. पीले सूट में मीनू की खूबसूरती अलग ही इमेज बना रही थी, मानो कनेर का खूबसूरत फूल उतर आया हो.

मुकेश ने बड़ी हिम्मत की और नल तक पहुंच गया. वह मासूम बनते हुए बोला, ‘‘तुम मीनू हो न…‘‘

मीनू ने पलटते हुए जवाब दिया, ‘‘तुम्हें मेरा नाम मालूम है… हां, मैं ही मीनू हूं, और तुम मुकेश हो न. तुम तो मुंबई क्या गए, हम सब को भूल ही गए. अपने सभी दोस्तों और घर वालों को लगता है कि शहर की लड़कियां ज्यादा खूबसूरत लगती हैं.‘‘

अचानक मुकेश के मुंह से निकल गया, ‘‘नहीं मीनू, तुम से खूबसूरत कोई नहीं.’’

मीनू शरमा कर बालटी ले कर भागी और मुकेश को होश आया कि उस ने क्या कह दिया?

अगले दिन फिर वह बात करने पहुंच गया और बोला, ‘‘मीनू, मुझे माफ कर दो. मैं ने न जाने क्या बोल दिया, जो तुम भाग गई.‘‘

मीनू ने शरमाते हुए कहा, ‘‘अरे पागल, ऐसी कोई बात नहीं है.”

मुकेश ने कहा, ‘‘मुझ से दोस्ती करोगी?‘‘

मीनू ने कहा, ‘‘लेकिन, मैं और तुम तो पहले के ही दोस्त हैं बचपन से. बस, तुम्हीं भूल गए हो.‘‘

मुकेश को लगा कि आग दोनों तरफ है. उस ने बड़े प्यार से इशारों वाली बात में कहा, ‘‘वो वाली दोस्त बनोगी, गर्लफ्रैंड वाली.‘‘

मीनू ने कहा, ‘‘तुम परेशान करोगे लेकिन मैं ने देखा है फिल्मों में.‘‘

मुकेश ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘नहीं, प्यार करूंगा बस, परेशान कभी नहीं. तुम इतनी खूबसूरत हो, भला कौन तुम्हें परेशान करेगा.‘‘

इसी तरह दोनों की मेलमुलाकात और बातें बढ़ती गईं. कभीकभी प्यार से मीनू का हाथ मुकेश छू लेता, तब उस के शरीर मे अजब सी सिहरन दौड़ पड़ती.

मीनू मन ही मन उसे अपना दिल दे चुकी थी, बस होंठों पर इजहार लाने की देरी थी. लेकिन हर लड़की की तरह वह भी चाहती थी कि मुकेश ही इजहार करे.

एक दिन मुकेश ने बड़ी हिम्मत से अपने दिल की बात बताई

यह सुन कर मीनू खुशी से उछल पड़ी और उसे गले से लगा लिया.

गले लगते ही मुकेश को मानो क्या मिल गया, वह उस के प्यार में अधीर हो गया और पाने की ललक में व्याकुल भी.

उस के शरीर की बनावट, उस की सादगी उसे अपनी पसंद पर गुरूर दे रही थी, मानो उसे दुनिया का सब से अनमोल उपहार मिला हो.

अगले दिन मीनू उस के घर आई, तब उस की भाभी नहाने और मां बगल वाले ताऊ के यहां गई थीं. मुकेश बिस्तर पर सो रहा था. मीनू उस के समीप पहुंची और अपने होंठों से उस के गालों पर एक चुम्मा दे दी.

अचानक स्पर्श से मुकेश पलटा और दोनों के होंठ छू गए.

मुकेश उसे चूमने लगा, तभी मीनू की भी सासें गरम चलने लगीं, लेकिन खुद को संभालते हुए वह उस से झिटक कर दूर हुई और बोली, ‘‘धत्त, तुम बड़े बदमाश हो. अब कभी तुम्हें चुम्मा नहीं करूंगी.’’ लेकिन तभी मुकेश ने उठ कर उसे अपनी बांहों में भर लिया, फिर मीनू ने भी खुद को समर्पित कर दिया और अपने कोमल होंठों से उस का साथ देने लगी.

मुकेश की गरम सांसें मीनू के बदन में आग डाल रही थीं और उस का यौवन पूरे उफान पर आ चुका था. मुकेश भी अपने सीने पर उसे महसूस कर रहा था.

दोनों ही बिना कुछ बोले प्यार की आग में आहुति बन रहे थे और एकदूसरे को पूरा किए दे रहे थे.

मुकेश और मीनू का प्यार था या सिर्फ खिंचाव या फिर बचपन में हुई गलती, ये समय सिद्ध करेगा. लौकबंदी के 4 महीनों में मुकेश और मीनू ने न जाने कितनी दफा आगोश में लिपटे अपने जिस्म की गरमियों से एकदूसरे को पिघलाया.

मीनू का भरता यौवन अपनी चरमसीमा पर पहुंचने पर पूर्ण तृप्ति को पाया और मुकेश ने भी अपनी बांहों में न जाने कितनी दफा मीनू को जगह दी.

अचानक कुछ ही दिनों के बाद मुकेश को शहर से फोन आ गया. वह अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदार था. घर की गृहस्थी चलाना और अब प्यार दोनों में कोई एक चुनना था. अभी उम्र कम थी और काम ज्यादा करना था. अभी तो उसे कामयाबी मिलनी शुरू हुई थी.

एक रात उस ने बाग में मीनू को बुलाया और मिलते ही मीनू ने उसे गले से लगा लिया और उस के गालों पर अपने होंठों से चूमते हुए कहा, ‘‘ मुकेश तुम से बिलकुल दूर नहीं रहा जाता. मुझे हर जगह बस तुम्हीं दिखते हो. मन करता है कि तुम्हारी बांहों में रहूं और उम्र गुजर जाए.‘‘

मीनू की प्यार भरी बातें मुकेश सुनता रहा, परंतु वो तो मीनू से आज विदा लेने आया था कि उसे फिर शहर वापस जाना है.

मुकेश ने कहा, ‘‘मीनू, मैं भी तुम से प्यार करता हूं और तुम जानती हो कि आज के जमाने में प्रेम के साथ पैसों की भी जरूरत पड़ती है. बिना पैसों के घर नहीं चलता, इसीलिए आज तुम्हें यहां बुलाया है. मुझे कल शहर जाना है, क्योंकि आज वापसी के लिए फोन आया था.”

इतना सुनते ही मीनू के सिर पर मानो गमों का पहाड़ टूट पड़ा. यह सुन कर वह रोने लगी और फिर मुकेश की बांहों में खुद को समर्पित कर दिया.

मुकेश ने उसे प्यार से चूमा और दोनों के होंठ और हाथ एकदूसरे के बदन से खेलने लगे. मुकेश ने उस को वहीं जमीन पर लिटा दिया और चूमने लगा. मीनू भी उस का बराबर साथ दे रही थी. रात के ढलते हुए पहर में वे दोनों एकदूसरे में खोते गए. न जाने कब दोनों एकदूसरे के जिस्म में समा गए और अपनी चरमसीमा के उपरांत दोनों अलग हुए.

मुकेश ने मीनू से वादा किया, ‘‘तुम जरा भी चिंता न करो. मैं जल्दी ही वापस आऊंगा और तुम्हें अपने साथ शहर ले जाऊंगा.‘‘

सुबह हुई, मुकेश तैयार हुआ और शहर जाने के लिए निकल पड़ा. मीनू छत से उसे जाते देख रही थी, जब तक कि वह आंखों से ओझल नहीं हो गया.

मीनू बहुत रोई और फिर खुद को ही समझाया, परंतु रोकने की हिम्मत न हुई क्योंकि प्रेम में आप साथी को खुद से नहीं बांध सकते उस की खुशी जब तक न हो.

आज इस घटना को पूरे 3 साल हो गए. मुकेश एक बार भी शहर से न आया. पहले एक या डेढ़ साल तक उस का फोन आता था, लेकिन तब से वह भी बंद है.

मीनू अब और बड़ी हो गई और सुंदर भी. उस का यौवन अब पूरी तरह से विकसित और ज्यादा खूबसूरत हो गया, उभार और कमर की खूबसूरती लड़कों को आकर्षित करती. उस के कालेज के न जाने कितने लड़कों ने उसे प्यार के लिए मनाया, परंतु उस के मन में मुकेश के सिवा कोई नहीं. वह बस उसी का इंतजार करती रही.

एक दिन उसे खबर मिली कि मुकेश इस हफ्ते गांव आ रहा है. उस की खुशी का ठिकाना न था. उस को लग रहा था कि वह सातवें आसमान पर है.

आज वह दिन भी आ गया और मुकेश वापस आया. मीनू कालेज से वापस आते ही भागती हुई मुकेश के घर उस से मिलने पहुंची और वहां पहुंचते ही वह हैरान हो गई.

मुकेश अकेले नहीं आया था, बल्कि एक लड़की के साथ आया था, जो उस की पत्नी थी. मुकेश ने शहर में ही शादी कर ली थी.

मीनू को देखते ही मुकेश ने उसे बुलाया और अपनी पत्नी से मिलाते हुए कहा, ‘‘सुनो, ये मेरी वो वाली दोस्त है, जिस के बारे में मैं ने तुम्हें बताया था.‘‘

मीनू ने भी उस की पत्नी को गले लगाया और कहा, ‘‘तुम बहुत तकदीर वाली हो, तुम्हें सब से अच्छा लड़का मिला, जो मेरा दोस्त था.‘‘

मीनू वहां से भागती हुई आई और फूटफूट कर रोई. वह खुद को समझाने की कोशिश कर रही थी कि वह सिर्फ वो वाली दोस्त थी.

जानिए पुरुष नसबंदी क्यों है जरूरी

अपनी पत्नी का सहयोग करने से उन की इस तथाकथित मर्दानगी को बट्टा लग जाता है तथा पत्नी पर रोब गांठने से उन की मर्दानगी में चारचांद लगते हैं.

वे प्यार में अपनी जान देने तक की बात तो कर सकते हैं, परंतु पत्नी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वयं नसबंदी करवाने के बारे में सोच भी नहीं सकते जबकि चिकित्सा विज्ञान आज इतनी तरक्की कर चुका है कि दर्दरहित यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में समाप्त हो जाती है.

इस के बावजूद हजार में से कोई 1 पुरुष ही है जो नसबंदी के लिए सहमत होता है और वह भी चोरीछिपे, रिश्तेदारों एवं समाज को बताए बिना. जबकि महिला नसबंदी खुले में शिविर लगा कर की जाती है. सरकार भी महिला नसबंदी का ही ज्यादा प्रचार करवाती है. नसबंदी करवाने के लिए महिलाओं को रुपए भी मिलते हैं.

ग्रामीण संस्था ‘आशा’ भी महिलाओं को ही नसबंदी के फायदे एवं नुकसान की जानकारी देती है. कुछ गांवों में तो टारगेट पूरा करने के लिए ट्रकों में भरभर कर महिलाओं को शिविरों में लाया जाता है. ये पैसों के लालच में यहां आ तो जाती हैं परंतु उचित देखभाल न होने के कारण कई बार हादसे का भी शिकार हो जाती हैं.

हमारे देश की यह विडंबना है कि परिवार नियोजन का सारा दारोमदार महिलाओं पर ही छोड़ दिया गया है. महिलाएं भी पुरुषों को कंडोम इस्तेमाल करने के लिए नहीं कह सकती हैं परंतु स्वयं बिना सोचेसमझे इस्तेमाल करने से नहीं हिचकतीं. बचपन से त्याग और कर्तव्य पालन की घुट्टी जो कूटकूट कर पिलाई जाती है उन्हें.

सरल है पुरुष नसबंदी

डेनमार्क में हुए एक शोध से पता चलता है कि गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं अकसर अवसाद में चली जाती हैं. आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की मानें तो सभी चिकित्सक यही कहते हैं कि महिला नसबंदी की तुलना में पुरुष नसबंदी अधिक सरल, सुरक्षित, आसान एवं कम खर्चीली है.

पुरुष नसबंदी में स्पर्म्स को ले जाने वाली नलिका ‘वासडिफरैंस’ को कट कर दिया जाता है. इस के लिए शल्यचिकित्सक सब से पहले अंडकोषों के ऊपर वाली चमड़ी पर सूई लगा कर उसे सुन्न करते हैं और फिर एक खास तरह की चिमटी से बारीक सूराख कर के उस नली को बाहर निकाल कर अंडकोषों से वीर्य को पेशाब की नली तक पहुंचाया जाता है. पुन: इस थैली को बीच से काट कर दोनों कटे हुए सिरों को बांध कर उन के मुंह बंद कर दिए जाते हैं और वापस अंडकोष थैली के अंदर डाल देते हैं. इस प्रक्रिया में 20 से 25 मिनट लगते हैं. व्यक्ति को न तो एनेस्थीसिया की आवश्यकता होती है और न ही अस्पताल में भरती होना पड़ता है.

यह प्रक्रिया बिना किसी चीरे या टांके के संपूर्ण हो जाती है. इस प्रक्रिया के कुछ ही घंटों बाद व्यक्ति अपने पैरों से चल कर घर जा सकता है. यह गर्भनिरोध के लिए महिला नसबंदी जितना ही प्रभावशाली होता है.

सेक्स क्षमता पर प्रभाव

इस के विपरीत महिला नसबंदी में उक्त महिला को लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है तथा एक चीरा एवं टांका भी लगता है. महिला को पूरी तरह सामान्य होने में 1 हफ्ता लग जाता है. इस प्रक्रिया में महिला को संक्रमण और अंदरूनी भागों में चोट लगने का भी खतरा होता है. दूरबीन प्रक्रिया में तो औजार अंदाज से अंदर डाला जाता है.

अत: इस में गुरदा खराब होने एवं अंदरूनी रक्तस्राव होने की भी संभावना रहती है, जबकि पुरुषों में इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती और न ही उन के सेक्स ड्राइव में कोई कमी आती है.

जागरूकता जरूरी

हाल में ही प्रदर्शित एक फिल्म ‘पोस्टर बौयज’ में भी निर्देशक श्रेयस तलपड़े ने इसी समस्या को उठाया है. फिल्म के नायकों पर नसबंदी का शक मात्र हो जाने से उन के सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भूचाल सा आ जाता है. एक गुनहगार की भांति उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोर्ट तक का सहारा लेना पड़ता है. अंतत: मुख्यमंत्री के मुंह से पुरुष नसबंदी का संदेश दिलाया जाता है.

यह फिल्म एक तरह से पुरुष नसबंदी को ही प्रमोट करती है और यह संदेश देती है कि इस प्रक्रिया से पुरुषों में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती है और न ही यह शर्मनाक कृत्य है, बल्कि परिवार नियोजन के अन्य साधनों की तरह यह भी एक साधन मात्र है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें