10 टिप्स: जानें सैक्स पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय

मानवीय शारीरिक ऊर्जा के जिस भाग को आप सैक्स यानि संभोग में लगाते है, उसको सैक्स पावर कहा जाता है. सेक्स सभी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसको आनंदपूर्ण बनाने के लिए आपको अपनी सेक्स पावर को सही रखना होता है. सेक्स में शामिल होने वाले दोनों ही साथियों की सेक्स पावर स्वस्थ होने से शारीरिक व मानसिक स्तर पर कई तरह के लाभ मिलते हैं.

आज के दौर में अस्वस्थ दिनचर्या व दूषित वातावरण के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती है. इसके चलते सेक्स पावर में भी कमी आ जाती है. आपकी इन सभी परेशानियों को देखते हुए आज आपको सेक्स पावर को बढ़ाने के उपाय और तरीके के साथ ही इसको बढ़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है.

सैक्स पावर कम होने के लक्षण

सैक्स पावर होने पर पर आपको निम्न तरह के लक्षण महसूस होते हैं.

– यौन उत्तेजना न होना.

– शीघ्रपतन होना.

– चरम सुख (ओर्गेज्म) की अवधि कम होना.

– सैक्स के दौरान संतुष्टि प्राप्त न होना.

– यौन प्रदर्शन में कमी आना.

सैक्स पावर कम होने के कारण

सैक्स पावर कम होने के कई कारण हो सकते हैं. जिनमें से कुछ मुख्य कारणों के बारे में आगे बताया जा रहा है.

  • टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होना.
  • सेक्सुअल स्टेमिना में कमी आना.
  • नपुंसकता.
  • अधिक आयु होना.
  • तनाव व चिंता से ग्रसित होना.
  • दीर्घकालिक रोग, जैसे – डायबिटीज व हृदय रोग होना.

सैक्स पावर बढ़ाने के उपाय और तरीके

सैक्स पावर कैसे बढ़ाएं : सैक्स पावर बढ़ाने के लिए वैसे तो आपको कई उपाय बताएं गए हैं, परंतु इनके अलावा भी कुछ ऐसे उपाय है जिनके द्वारा आप अपनी सेक्स पावर को आसानी से बेहतर कर सकते हैं.

  1. सैक्स पावर बढाने के उपाय रखें तनाव से दूरी : सेक्स पावर को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए आपको तनाव से दूर रहना चाहिए. तनाव से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. एक अध्ययन में इस बात का पता चला है कि तनाव व्यक्ति की सेक्सुअल गतिविधियों को प्रभावित करता है. तनाव के कारण हृदय गति असामान्य हो जाती है. इसके साथ ही साथ तनाव के कारण हाई बीपी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है. यह दोनों ही रोग आपकी यौन गतिविधि पर बुरा असर डालते हैं.

इसके अलावा तनाव से उत्तेजना में कमी और चरम सुख पर पहुंचना भी कठिन हो जाता है. अगर आपका साथी तनाव में है, तो आपको उनके तनाव को दूर करने के लिए उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए. कई बार तनाव के कारण ही व्यक्ति शराब व नशे का आदि हो जाता है. नशे की आदत के कारण भी सेक्स पावर कम हो जाती है.

2. सैक्स पावर बढाये सही पोजीशन से : बताए गए उपायों से सेक्स पावर की समस्या सही होने पर आप विभिन्न सेक्स पोजीशन की मदद से अपनी पार्टनर को पूर्ण संतुष्टि प्रदान कर सकते हैं. कई बार आप एक ही तरह की सेक्स पोजीशन को करते-करते ऊब जाते हैं. ऐसे में आपको लगता है कि आपकी सेक्स पावर कम हो गई है, जबकि ऐसा होता नहीं है. सेक्स पोजीशन को बदलकर आप अपनी सेक्स लाइफ को पहले की तरह की रोमांचकारी और बेहतर बना पाएंगे. सेक्स पोजीशन को अपनाते समय आपको अपनी सहुलियत से ज्यादा साथी की सहुलियत पर ध्यान देना होगा. एक बार आप और साथी किसी सेक्स पोजीशन में सहज हो जाएं तो बाद में आप अपनी सेक्स पावर को भी प्रदर्शित कर सकते हैं. वहीं कई ऐसी सेक्स पोजीशन भी होती हैं जिनके द्वारा आप कम जोश दिखाए हुए भी साथी को पूरी संतुष्टि प्रदान कर सकते हैं.

3. हस्तमैथुन करना हस्तमैथुन से आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ा सकते हैं. अगर आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हस्तमैथुन से सहायता लेनी होगी, दरअसल इससे सेक्स करने की अवधि में वृद्धि होती है. इसको आप सेक्स करने से पहले की प्रैक्टिस की तरह भी देख सकते हैं. इसको करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसको ज्यादा करने से नुकसान भी हो सकता है.

4. रोजाना सैक्स न करें जिस तरह से किसी कार्य को रोजाना करने से आप उसमें बोरियत महसूस करने लगते हैं, ठीक ऐसे ही रोजाना सेक्स करने से आपको इससे बोरियत हो जाती है. सेक्स में बोरियत होने से आपके अंदर की यौनेच्छा में कमी आ जाती है. यौनेच्छा या कामेच्छा को बनाएं रखने के लिए आपको नियमित सेक्स करने की आदत को बदलना होगा. इसकी जगह पर आप एक या दो दिन के अंतराल में सेक्स करें. जिससे आपको सेक्स के दौरान बोरियत भी महसूस नहीं होगी और आप अपनी सेक्स पावर को महसूस भी कर पाएंगे.

5. सैक्स पावर इनक्रीस करें सूर्य की किरणों से : सूर्य की किरणों से कई तरह की बीमारियों को इलाज किया जा सकता है. मेलाटोनिन (Melatonin; नींद की प्रक्रिया को नियमित करने वाला हार्मोन) के कम व ज्यादा होने का प्रभाव आपकी यौन इच्छा पर पड़ता है. कहा जाता है कि सर्दियों में यह हार्मोन अधिक स्त्रावित होता है. इससे बचने के लिए आपको सूर्य की किरणों में कुछ देर बैठना चाहिए. सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए यह एक कारगर उपाय है. इतना ही नहीं सूर्य की किरणों में बैठने से आपका रक्त संचार सही होता है और आप पहले के मुकाबले अधिक सक्रिय हो जाते हैं.

6. प्याज है सैक्स पावर बढ़ाने का तरीका : अगर आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं तो आपको अपने आहार में प्याज को शामिल करना होगा. प्याज और यौन स्वास्थ्य पर हुई रिसर्च में पाया गया कि प्याज के सेवन से सेक्स पावर को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है. इसके लिए आपको सफेद प्याज को काटकर और उसको मक्खन में भूनना होगा. आप हर दिन एक चम्मच इस प्याज का सेवन करें. अपने स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं. हर सुबह खाली पेट इस प्याज का सेवन करें. यह उपाय सेक्स पावर और शीघ्रपतन की समस्या को दूर करता है.

7. सैक्स पावर बढ़ाएं लहसुन से : आप लहसुन के कई फायदों के बारे में पहले से ही जानते होंगे, मगर आज आपको लहसुन से सेक्स पावर को बढ़ाने के उपाय बताए जा रहें हैं. सेक्स पावर को इनक्रीज करने के लिए आप रोजाना लहसुन की कलियों का सेवन करें. इससे आपकी यौन इच्छा में प्राकृतिक रूप से बढ़ोतरी होती है. लहसुन से सेक्स पावर बढ़ने का राज यह है कि इससे यौन अंगों के रक्त संचार में तीव्रता आती है. जिससे सेक्स के समय यौन अंगों में उत्तेजना लंबे समय तक बनी रहती है और आप अधिक समय तक सेक्स कर पाते हैं.

8. सैक्सुअल पावर बढ़ाता है बादाम : सेक्स पावर को बढ़ाने वाले प्राकृतिक तरीकों में आप बादाम का भी प्रयोग कर सकते हैं. बादाम पर हुए एक अध्ययन में पाया गया कि यह आपके शरीर की सेक्सुअल पावर को बढ़ाते हैं. इसके साथ ही साथ बादाम खाने से प्रजन्न क्षमता में भी वृद्धि होती है. बादाम में उच्च मात्रा में पोषक तत्व व खनिज पाएं जाते हैं. इसमें जिंक, सेलेनियम और विटामिन ई होता है, जिससे यौन स्वास्थ व प्रजन्न शक्ति में बढ़ोतरी होती है. अध्ययन यह भी बताते हैं कि जिंक यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है. इस वजह से साथी को संतुष्ट करने के लिए आप बादाम का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं.

9. सैक्स पावर मेडिसिन है डार्क चॉकलेट : वैसे तो आपने कई बार चॉकलेट खाई होगी, लेकिन आप डार्क चॉकलेट के इस फायदे से अब तक अंजान होंगे. सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट किसी दवा की तरह ही काम करती है. डार्क चॉकलेट के सेवन से एंड्रोफिन (Endropihn; आपको आनंदित महसूस कराने वाला हार्मोन) स्त्रावित होता है. इसके अलावा डार्क चॉकलेट का स्वाद सभी को पसंद आता है. इसको खाने से भी आपकी सेक्स पावर में बढ़ोतरी होती है. अगर आप अधिक समय तक सेक्स नहीं कर पाते हैं तो आपको डॉर्क चॉकलेट का सेवन अवश्य करना चाहिए, लेकिन आपको पहले से ही कोई समस्या हो तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें.

10. सैक्स पावर बढ़ाने के लिए नशे से रहें दूर : सेक्स पावर को बढ़ाने के घरेलू नुस्खों में आपको अपनी बुरी आदतों को छोड़ना होगा. शराब पीना व धूम्रपान करने से कई तरह की हानि होती है. इससे आपकी सेक्स पावर में भी कमी आती है. एक अध्ययन के मुताबिक ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धूम्रपान और शराब का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है. इस वजह से पुरुषों में नंपुसकता की समस्या भी हो जाती है. इस समस्या से बचने के लिए आपको धूम्रपान और शराब की लत को छोड़ना होगा. इसकी जगह पर आप ताजे फल व सब्जियों का अधिक सेवन करें.

सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर सोफिया अंसारी का MMS लीक, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

बौलीवुड हसीनाओं को अगर कोई ऐक्ट्रैस टक्कर देने के लिए तैयार रहती हैं, वे हैं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स. जी हां, सोशल मीडिया यूजर्स सोफिया बेहद ही पौपुलर ऐक्ट्रैस हैं. सोफिया के हाल में एक प्राइवेट वीडियो लीक होने की खबर वायरल हो रही है. सोफिया अंसारी बेहद ही बोल्ड कंटैंट क्रिएटर हैं. उन की फोटोज देख कर तहलका मच जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


हुस्न के मामले में बौलीवुड हसीनाओं को टक्कर देने वाली सोफिया अंसारी अपने एमएमएस को ले कर छाई हुई हैं. उन के वीडियो को ले कर तलहका मच गया है. हर जगह उन की बातें हो रही हैं. खबरों की हैडलाइन में आ गई है कि सोफिया का एमएमएस किस ने और कैसे लीक किया. लेकिन क्या आप ऐक्ट्रैस की नैटवर्थ से वाकिफ हैं? उन की नैटवर्थ काफी ज्यादा है.

आप को बता दें कि सोफिया अंसारी अकसर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों फिर से सोफिया अपने प्राइवेट वीडियो को ले कर सुर्खियों में हैं. सोफिया हमेशा ही अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. उन के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फोलोअर्स हैं. इतनी ही नहीं, सोफिया टिकटौक पर भी फेमस हैं. लेकिन अब सोफिया का एमएमएस लीक हुआ है, जिस की चर्चाएं तेज हो रही हैं.

सोफिया अंसारी की नैटवर्थ

सोफिया अंसारी की नैटवर्थ की बात करें तो वे एक महीने में 5 लाख रुपए से ज्यादा कमाई कर लेती हैं. उन की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपए है. गौर करने वाली बात यह है कि सोफिया एक मौडल और सोशल मीडिया सैलिब्रिटी हैं. उन की कोई फिक्स्ड सैलरी नहीं है. सोफिया के कमाई के कई अलगअलग सोर्स हैं, जिन में जौब्स, स्पौन्सरशिप और ब्रांड पार्टनरशिप शामिल हैं.

गुजरात की हैं सोफिया अंसारी

सोफिया अंसारी का जन्म 20 अप्रैल, 1996 को सूरत, गुजरात में हुआ था. सोफिया सोशल पर बेहद पौपुलर हैं. जब सोफिया टिकटौक पर थीं, तब उन के 5 मिलियन फौलोअर्स थे, जो अब इंस्टाग्राम पर बढ़ कर दोगुने हो चुके हैं. इंटरनै की दुनिया का सोफिया एक जानामाना नाम बन चुकी हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा में भी सोफिया अंसारी की पौपुलैरिटी कम नहीं है. फिलहाल उन का एमएमएस कैसे और किस ने लीक किया, इस पर अभी चर्चाएं हो रही हैं.

अश्लील वीडियोज करती हैं शेयर

सोफिया अंसारी एक टिकटौकर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और मौडल हैं. सोफिया अंसारी का पूरा नाम सोफिया सलेहा अंसारी है. सोफिया सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपनी बोल्ड फोटोज और अश्लील तसवीरों के लिए लोकप्रिय हैं. सोफिया को बोल्डनैस ज्यादा पसंद है. सोफिया अपने साथ की ऐक्ट्रैस को जम कर टक्कर देती हैं. बता करें सोफिया के अफेयर्स की तो उन का कोई भी बौयफ्रैंड सुर्खियों में नहीं रहा है. उन के किसी भी बौयफ्रैंड का जिक्र नहीं हुआ है.

हत्या या आत्महत्या : क्या थी पुलिस की कहानी

उस दिन दोपहर से ही अमनप्रीत कौर काफी परेशान थी. उस के साथी सिपाहियों ने पूछा भी कि क्या बात है, पर उस ने किसी को कुछ नहीं बताया. पूरा दिन इसी तरह बीत गया. रात को वह ड्यूटी खत्म कर के घर जाने लगी तो हैड मुंशी निर्भय सिंह ने उसे रोक कर कहा, ‘‘अभी तुम रुको, तुम से कुछ काम है.’’

यह समय थाने में ड्यूटी बदलने का था. कुछ लोगों की ड्यूटी लग रही थी तो कुछ लोग घर जाने की तैयारी कर रहे थे. थाने का पूरा स्टाफ वहां मौजूद था. अमनप्रीत कौर जब एक जगह खड़ीखड़ी बोर होने लगी तो वह आराम करने की गरज से रेस्टरूम में चली गई. रात करीब पौने 9 बजे एक सिपाही किसी काम से रेस्टरूम में गया तो अंदर का दृश्य देख कर उस के होश उड़ गए. महिला सिपाही अमनप्रीत कौर की लाश पंखे से लटक रही थी.

सिपाही शोर मचाते हुए बाहर निकला और यह बात मुंशी निर्भय सिंह सहित वहां मौजूद सभी लोगों को बताई. अमनप्रीत कौर पंखे से लटक रही है, यह सुन कर सभी के होश उड़ गए. मुंशी निर्भय सिंह का तो बुरा हाल था.

आननफानन में यह सूचना पुलिस अधिकारियों को देने के साथ अमनप्रीत के घर वालों को भी दी गई. अमनप्रीत पंखे से झूल रही है, यह सुन कर अमनप्रीत का भाई गुरिंदर सिंह थोड़ी ही देर में थाने पहुंच गया. बहन की लाश देख कर उस ने तुरंत कहा, ‘‘अमनप्रीत आत्महत्या नहीं कर सकती. उस की हत्या कर के लाश पंखे से लटकाई गई है और यह काम मुंशी निर्भय सिंह का है.’’

कुछ ही देर में गुरिंदर सिंह के घर वालों के साथ जानपहचान वाले तथा रिश्तेदार भी थाना जोधां पहुंच गए थे. गुरिंदर ने उन लोगों से कहा कि थाने के मुंशी निर्भय सिंह ने अमनप्रीत कौर को मार कर पंखे से लटका दिया है. उस का इतना कहना था कि वहां आए लोगों ने नाराज हो कर थाने को घेर लिया.

उसी बीच मौका देख कर मुंशी निर्भय सिंह फरार हो गया. सूचना पा कर थाने पहुंचे डीआईजी यूरेंदर सिंह हायर और एसएसपी सुरजीत सिंह ने थानाप्रभारी मोहनदास को लाइन हाजिर कर दिया और इस मामले को अपराध संख्या 80 पर हवलदार निर्भय सिंह के खिलाफ अमनप्रीत कौर को प्रताडि़त करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करा दिया, साथ ही उस की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए.

मुकदमा दर्ज होते ही एक पुलिस टीम निर्भय सिंह के घर भेज दी गई. लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह परिवार सहित घर से फरार हो चुका था. पुलिस टीम पूरी रात निर्भय सिंह की तलाश में उस के रिश्तेदारों के यहां छापे मारती रही, पर वह नहीं मिला.

अगले दिन यानी 9 जून, 2017 को सवेरा होते ही अमनप्रीत की आत्महत्या के विरोध में लोग लुधियाना के सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा होने लगे. धीरेधीरे यह भीड़ बढ़ती ही जा रही थी. वहां इकट्ठा लोग काफी उत्तेजित थे. भीड़ और उन का गुस्सा देख कर अस्पताल के कर्मचारी सहमे हुए थे, लेकिन वे अपना काम कर रहे थे. कुछ ही देर में भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अस्पताल के बाहर की सड़क जाम हो गई.

इस बात की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस की 2 गाडि़यां आ पहुंचीं. इन में एक में डीएसपी (दाखां) जसमीत सिंह थे तो दूसरी में एसएसपी सुरजीत सिंह. दोनों ही अधिकारी अपनीअपनी गाडि़यों से उतर कर अस्पताल की ओर बढ़े तो अब तक शांत खड़ी भीड़ ‘पुलिस हायहाय’, ‘आ गई कातिल पुलिस’, ‘आ गई हत्यारी पुलिस’ और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगी.

पुलिस अधिकारियों ने आगे बढ़ कर कुछ कहना चाहा तो उन लोगों ने उन की बात सुनने के बजाय और जोरजोर से नारे लगाना शुरू कर दिया. मजबूरन पुलिस अधिकारियों को पीछे हटना पड़ा, क्योंकि वे बीती रात लोगों के आक्रोश का सामना कर चुके थे.

पिछली रात नाराज लोगों ने सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना जोधां के घेराव के साथसाथ लुधियाना-राजकोट रोड पर 6 घंटे तक जाम लगाए रखा था. जाम की सूचना मिलने पर एसएसपी सुरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन के आक्रोश को देखते हुए ही उन्होंने थाना जोधां के थानाप्रभारी मोहनदास को लाइन हाजिर कर दिया था.

इसी के साथ हवलदार मुंशी निर्भय सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करा दिया था. लेकिन वह गिरफ्तार होने से पहले ही फरार हो गया था. उस की तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई थीं. इस के बावजूद अमनप्रीत के घर वालों ने शहर वालों के साथ मिल कर सुबह 10 बजे ही बठिंडालुधियाना हाईवे जाम कर दिया था. ऐसे मौकों पर लोग अकसर सरकारी वाहनों को अपना निशाना बनाते हैं. इसलिए पुलिस ने अपने वाहन काफी दूर खड़े कर दिए थे.

रोड जाम किए लोग मुंशी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. महिला सिपाही अमनप्रीत की लाश उसी दिन सवेरे करतार सिंह सराभा मैमोरियल अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाई गई थी.

पर वहां पहले से ही मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को घेर लिया. वह शव को अंदर नहीं ले जाने दे रहे थे. उन्होंने एंबुलेंस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पुलिस ने एंबुलेंस को भगा कर किसी तरह मोर्चरी तक पहुंचाया. लोग उस के पीछे वहां जा कर भी प्रदर्शन करने लगे. वे शव का पोस्टमार्टम न करने की मांग कर रहे थे.

इस के बाद पूर्व विधायक तरसेम जोधां की अगुवाई में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. यह कमेटी सुधार सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. नीना नाकरा पिलानी से बात करने पहुंची. एसएमओ ने कमेटी को बताया कि डा. प्रियंका, डा. नीलम भाटिया और डा. वरिंदर जोशी का पैनल मृतका का पोस्टमार्टम करेगा.

एक सरकारी और एक प्राइवेट कैमरामैन द्वारा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी. एसएमओ ने कमेटी के सदस्यों से यह भी कहा कि वीडियोग्राफी की एक कौपी अस्पताल प्रशासन अपने पास रखेगी और दूसरी कौपी पुलिस को दी जाएगी.

कमेटी के सदस्यों ने वीडियो की एक कौपी की मांग की तो एसएमओ ने कहा कि वह वीडियोग्राफी की कौपी कोर्ट के जरिए अस्पताल प्रशासन से ले सकते हैं. उन का इतना कहना था कि प्रदर्शनकारी भड़क उठे और उन्होंने वहां हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया.

प्रदर्शनकारियों ने एसएमओ पर भी हमला करने की कोशिश की. किसी तरह वह अपनी जान बचा कर भाग गईं. इस के बाद भीड़ ने उन के औफिस का दरवाजा उखाड़ दिया और अस्पताल में भी तोड़फोड़ की. भीड़ को वहां से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

थाना जोधां में 8 जून, 2017 दिन गुरुवार की रात रहस्यमय हालत में कांस्टेबल अमनप्रीत कौर की मौत के मामले में उस के घर वालों ने 10 जून को भी प्रदर्शन जारी रखा. मृतका के घर वाले अस्पताल के अंदर और बाहर प्रदर्शन कर मुंशी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उसी बीच डीआईजी यूरेंदर सिंह हायर, एसएसपी सुरजीत सिंह, एसडीएम लुधियाना दमनजीत सिंह भी आ पहुंचे, पर इन की बात कोई सुनने को  तैयार नहीं था.

आखिरकार, इन अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका. पोस्टमार्टम के बाद भी महिला सिपाही अमनप्रीत कौर की लाश मोर्चरी में ही रख कर घर वाले कहने लगे कि अगर सोमवार तक आरोपी निर्भय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे लाश को थाना जोधां के बाहर रख कर धरना देंगे.

विधायक सिमरजीत बैंस ने कहा कि जब तक पीडि़त परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वह विधानसभा की काररवाई नहीं चलने देंगे.

दरअसल, यह मामला कुछ इस तरह था. महिला सिपाही अमनप्रीत कौर थाना जोधां में तैनात थीं. वहां का हैड मुंशी निर्भय सिंह पिछले काफी समय से उसे बेवजह परेशान कर रहा था. उस की ड्यूटी इधरउधर लगाना, छोटीछोटी बात पर बेइज्जती करना और बातबात पर डांटना आम बात थी.

मुंशी निर्भय सिंह की इन हरकतों से अमनप्रीत कौर काफी परेशान रहती थी. वह अपनी ड्यूटी पर कभी कोई कोताही नहीं करती थी, फिर भी निर्भय सिंह उसे परेशान करता था. जब बात बरदाश्त से बाहर हो गई तो उस ने अपने छोटे भाई गुरिंदर को सारी बात बता कर पुलिस की नौकरी छोड़ने के लिए कहा.

बहन की बात सुन कर गुरिंदर परेशान हो उठा. उसे समझाते हुए उस ने कहा, ‘‘नौकरी में इस तरह की छोटीमोटी टेंशन तो होती ही रहती है. इतनी सी बात में कोई नौकरी थोड़े ही छोड़ देता है. फिर नौकरी छोड़ना समस्या का समाधान नहीं है. मान लो तुम यह नौकरी छोड़ कर कहीं और नौकरी करोगी तो क्या गारंटी कि वहां भी इस तरह की परेशानी नहीं होगी? कहांकहां नौकरी छोड़ती फिरोगी. ऐसे में लोग तुम्हें ही गलत कहेंगे. फिर तुम्हें कोई नौकरी भी नहीं देगा.’’

‘‘तब मैं क्या करूं?’’ अमनप्रीत ने दुखी हो कर पूछा.

‘‘अपने अफसरों से निर्भय सिंह की शिकायत कर दो. सब ठीक हो जाएगा.’’ गुरिंदर ने कहा.

अपने भाई गुरिंदर की बात मान कर अमनप्रीत कौर ने 1 जून, 2017 को इलाके के डीएसपी जसमीत सिंह के सामने पेश हो कर निर्भय सिंह की मौखिक ही नहीं, लिखित शिकायत कर दी. डीएसपी  साहब ने इस मामले में निर्भय सिंह को कुछ कहने के बजाय अमनप्रीत की ड्यूटी थाना जोधां से हटा कर अपने औफिस में लगा दी. यह अमनप्रीत के लिए अच्छी बात थी.

अमनप्रीत की निर्भय सिंह से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी तो थी नहीं, जिस से वह उसे सजा देने की मांग करती. इस तरह वह निर्भय सिंह से दूर हो गई. अमनप्रीत के लिए यह अच्छी बात थी. वहां पर गए हुए उसे 4 दिन भी नहीं बीते थे कि उसे पुन: थाना जोधां बुलवा लिया गया. एक बार अमनप्रीत का सामना फिर मुंशी निर्भय सिंह से हुआ. अमनप्रीत ड्यूटी करने थाना जोधां पहुंची तो मुंशी निर्भय सिंह ने कहा, ‘‘डीएसपी साहब से शिकायत कर के तुम ने मेरा क्या बिगाड़ लिया, आखिर तुम्हें मेरे पास ही आना पड़ा ना?’’

उस ने यह बात कुछ इस ढंग से कही कि अमनप्रीत को बहुत बुरी लगी. पर वह कर भी क्या सकती थी. चुपचाप अपना सिर झुका कर ड्यूटी करने लगी. इस के बाद निर्भय सिंह मनमाने ढंग से उस से काम कराने लगा. शायद इसी का नतीजा था कि अमनप्रीत को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा.

मजबूरी में आत्मसमर्पण करना पड़ा है मुंशी निर्भय सिंह को  पुलिस जब ताबड़तोड़ छापे मारने लगी तो मजबूर हो कर मुंशी निर्भय सिंह ने थाने आ कर आत्मसमर्पण कर दिया. उस का कहना था कि इस मामले में वह निर्दोष है. अमनप्रीत को वह अपनी छोटी बहन जैसी मानता था. बहरहाल, पुलिस ने निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है.

पुलिस ने मृतका अमनप्रीत कौर के दोनों मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए थे. उस ने एक फोन से मरने से पहले अपनी एक सहेली को मैसेज किए थे, जो पुलिस जांच के लिए अहम सबूत हैं. दूसरे फोन के लौक को खोलने की कोशिश की जा रही थी. इस के अलावा मृतका का विसरा भी जांच के लिए लैब भेज दिया गया था. इस सारे प्रकरण की जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा गया था.

अमनप्रीत कौर खुदकुशी मामले में कुछ ऐसे सवाल हैं, जो लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं. उस के भाई गुरिंदर का कहना है कि अमनप्रीत कौर ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उस की हत्या कर के लाश पंखे से लटकाई गई है. क्योंकि कमरे में जहां लाश लटक रही थी, उस के पैरों के पास चारपाई पड़ी थी और उस के पैर जमीन पर रखे थे.

ऐसे में पंखे से लटक कर उस की मौत कैसे हो गई? उस कमरे में पुरुष पुलिसकर्मियों की 2 पगडि़यां पड़ी थीं. इस के अलावा कुछ और बातें हैं, जो जांच में सामने आएंगी. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का  ?

सौजन्य- सत्यकथा, नवंबर 2017

हार्मोन रिप्लेसमैंट थैरेपी : ध्यान से कराएं अपना सैक्स चेंज

हाल के दिनों में जैंडर चेंज का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. दरअसल, कभी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रह चुके और अब कमैंटेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने अपना जैंडर चेंज करवा लिया है. वे लड़के से लड़की बन गए हैं. अब उन का नाम अनाया है.

बता दें कि आर्यन अब अनाया भी क्रिकेटर हैं. वे बतौर लैफ्ट हैंड बैट्समैन एक लोकल क्रिकेट क्लब ‘इसलाम जिमखाना’ की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं.

जैंडर बदलवाने के बाद अनाया ने लिखा, ‘ताकत खो रहा, लेकिन खुशी मिल रही है. शरीर बदला, डिस्फोरिया कम हो रहा है. अभी भी काफी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन हर कदम मुझे अपना लगता है.’

दरअसल, हार्मोन रिप्लेसमैंट थैरेपी एक ऐसा तरीका है, जिस में शरीर में हार्मोन को बदल दिया जाता है. इस तरीके में औरत या मर्द के जैंडर में बदलाव किया जाता है. इस में प्लास्टिक सर्जरी की मदद भी ली जाती है. भारत में साल 2014 में इस की मंजूरी मिली थी. तब से अब तक बहुत से लोगों ने अपना जैंडर बदलवाया है.

साल 2014 में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजैंडर को थर्ड जैंडर का दर्जा देने की मान्यता पर मंजूरी दी थी. यह फैसला कोर्ट ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ मामले में सुनवाई के दौरान लिया था. इस फैसले के तहत ट्रांसजैंडर को कानून की तरफ से सुरक्षा सुविधा देने की भी बात की गई थी.

इस के बाद इस फैसले पर साल 2019 में संशोधन किया गया था. ट्रांसजैंडर्स की सुरक्षा और उन के कल्याण के लिए ट्रांसजैंडर पर्सन्स (राइट औफ प्रोटैक्शन) ऐक्ट लागू हुआ था. इस ऐक्ट के मुताबिक, औफिशियल दस्तावेजों में मर्द या औरत के रूप में कानूनी रूप से पहचाने जाने के लिए ट्रांसजैंडर का जैंडर चेंज सर्जरी से गुजरना जरूरी है.

जैंडर चेंज की वजह

सवाल उठता है कि कोई अपना जैंडर चेंज कराता है? जैंडर डिस्फोरिया होने पर एक लड़का लड़की की तरह और एक लड़की लड़के की तरह जीना चाहती है यानी वे अपोजिट सैक्स में खुद को ज्यादा सहज पाते हैं. कई मर्दों में बचपन से ही औरतों जैसी और कई औरतों में मर्दों जैसी आदतें होती हैं.

इस के लक्षण 10-12 साल की उम्र से दिखना शुरू हो जाते हैं. जैसे कोई मर्द है तो वह औरतों जैसे कपड़े पहनना पसंद करने लगेगा, उन की तरह चलने की कोशिश करेगा, उन्हीं की तरह इशारे करेगा. ऐसा ही औरतों के साथ होता है, जिस में वे मर्दों की तरह जीना चाहती हैं. ऐसे हालात में इन लोगों को सैक्स चेंज करना होता है.

जैंडर बदलने के नियम

कानून के तहत जो भी मर्द या औरत अपना जैंडर बदलना चाहता है, इस के लिए नए नियम लागू किए गए थे. इस के मुताबिक, एक शख्स ट्रांसजैंडर प्रमाणपत्र के लिए जिला मजिस्ट्रेट या जिला अधिकारी के पास आवेदन कर सकता है. जिला अधिकारी किसी शख्स को उस के जन्म प्रमाणपत्र पर नाम बदलने और सभी दस्तावेजों को उसी मुताबिक अपडेट करने का अधिकार देते हैं.

इस के अलावा नियम यह भी है कि जैंडर चेंज सर्जरी के बाद ट्रांसजैंर को जिला मजिस्ट्रेट से संशोधित प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन करना पड़ता है. जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी मिलने के बाद ही वह मर्द या औरत के रूप में पहचाना जा सकता है.

मुश्किलें भी आती हैं

सैक्स चेंज कराने का यह तरीका जितना आसान लगता है उतना है नहीं. इस के फायदे और नुकसान दोनों हैं, जैसे :

जैंडर चेंज होने से इनसान को अपना जैंडर मनमुताबिक करने का मौका मिलता है. यह सर्जरी अपने शरीर के साथ आत्मसम्मान महसूस कराती है. इस से आप का आत्मविश्वास बढ़ता है.

पर इस सर्जरी में रिस्क भी बहुत होता है. जरा सी चूक भी इंफैक्शन की वजह बन सकती है. सर्जरी के दौरान या बाद में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है. जैंडर चेंज सर्जरी में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने की समस्या भी हो सकती है. इस की वजह से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है.

इस सर्जरी के बाद सामाजिक लैवल पर भी कई मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं. साथ ही, इस सर्जरी को कराने में पैसा भी काफी खर्च होता है.

डाक्टरों के मुताबिक, इस सर्जरी को कराने वाले लोग कभी मांबाप नहीं बन सकते हैं, पर वे सैक्स जरूर कर सकते हैं.

अगर आप भी पीते हैं कम पानी तो जरूर पढ़ें ये खबर

वैज्ञानिक अनुसंधानों के अनुसार एक व्यक्ति बिना भोजन के 1 हफ्ते तक जीवित रह सकता है, लेकिन पानी की 1 बूंद के बिना 5 दिन से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता. इंसान के शरीर में जैसे ही 1% भी पानी की कमी होती है उसे प्यास लगने लगती है. 5% तक की कमी आने पर शरीर की नसों और उस के स्टैमिना में कमी आने लगती है. ऐसा होने पर शरीर बहुत थका और बहुत ही ड्राईनैस महसूस करने लगता है. अगर शरीर में पानी के स्तर में 10% की कमी आती है तो इंसान को धुंधला दिखने लगता है. वह बेहोशी की हालत में आ जाता है. अगर शरीर में पानी की कमी 20% तक हो जाए तो यह इंसान की मौत का कारण भी बन सकती है. यही कारण है कि इंसान को हमेशा अपने शरीर की पानी की पूर्ति करते रहना चाहिए.

आइए, जानें कि पानी किस तरह शरीर के कई बेहद जरूरी कामों के लिए अहम है.

1. पानी एक वाहक

हमारे शरीर का दोतिहाई हिस्सा पानी या तरल पदार्थ का बना होता है. रक्त, जिसे हम मानवशरीर की जीवनरेखा कहते हैं, उस का भी 83% पानी ही होता है. रक्त शरीर के हर अंग तक विटामिन, मिनरल्स, अन्य जरूरी पोषक तत्त्व जैसे हीमोग्लोबिन, औक्सीजन आदि को पहुंचाने का काम करता है. पेशाब भी हमारे शरीर का एक अहम तरल पदार्थ है, जो शरीर से खराब टौक्सिक को बाहर निकालने का काम करता है. अगर हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम है, तो शरीर में बनने वाले विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं जाएंगे और इस से कई समस्याएं जैसे त्वचा का सूखापन, कब्ज, सिरदर्द आदि हो सकती हैं.

2. इलैक्ट्रोलाइट संतुलन

इलैक्ट्रोलाइट्स, सोडियम या पोटैशियम जैसे मिनरल होते हैं और डीहाइड्रेशन से बचने के लिए इन का शरीर में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. ये मिनरल शरीर में कई कामों के लिए अहम होते हैं. जैसे रक्त का पीएच स्तर बनाए रखना, नसों का काम और मस्तिष्क व शरीर के अन्य अंगों के बीच संतुलन बनाए रखना. आमतौर पर बहुत ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में इलैक्ट्रोलाइट के स्तर में गिरावट आती है, जिस की वजह से थकावट, चक्कर आना आदि समस्याएं होती हैं.

3. नाजुक अंगों की रक्षा

हमारे शरीर के बेहद नाजुक हिस्सों जैसे आंख, पाचनतंत्र, मुंह आदि को भी पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. पानी की कमी से सब से ज्यादा प्रभाव हमारे पाचनतंत्र पर पड़ता है. खाना पचाने के लिए मुंह में बनने वाली राल बेहद जरूरी होती है, जबकि शुष्क मुंह में चबाने और भोजन को अंदर तक ले जाने में समस्या होती है, जिस से अपच की समस्या हो सकती है. हमारी आंखों को भी पानी की जरूरत होती है ताकि जमा गंदगी को साफ किया जा सके.

4. हड्डियों को रखता है मजबूत है

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमें विटामिन डी और कैल्सियम के साथसाथ पानी की भी बहुत जरूरत होती है. शरीर के सभी जौइंट्स जैसे एड़ी का जौइंट, घुटने का जौइंट आदि में नरमी बनाए रखने के लिए पानी की जरूरत होती है. कम पानी की वजह से प्रौढावस्था में ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे आर्थ्राइटिस, झुकाव, चोट आदि हो जाती हैं.

5. शरीर के तापमान को बनाए रखता

पानी हमारे शरीर में प्राकृतिक तौर पर तापमान को सामान्य बनाए रखने का काम करता है. एक सामान्य शरीर का तापमान 35 डिग्री सैल्सियस या 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है. इसलिए जब हम धूप में गरम तापमान में जाते हैं तो हमारे शरीर से बहुत पसीना निकलता है, जिस से शरीर का तापमान कम हो जाता है.

बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि वे अच्छी जिंदगी जी सकें. प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को दिन भर में 2 लिटर तरल पदार्थ पीना चाहिए. इस के साथ ही पानी की शुद्धता को ले कर भी सतर्क रहना चाहिए. नल के पानी को हमेशा उबाल कर ही पीना चाहिए. फिल्टर पानी का इस्तेमाल करें.

जब भी बाहर जाएं, पानी अवश्य साथ रखें. दूषित पानी से पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. सफर के दौरान घर से थोड़ा ही पानी लिया जा सकता है. ऐसे में आप बोतलबंद पानी ले सकते हैं. बोतलबंद पानी चुनते वक्त हमेशा सीलबंद बोतल ही खरीदें. हमेशा ऐसी बोतल लें जिस पर आईएसआई मार्क लगा हो, जो शुद्धता की पहचान है.

हाल ही में कंज्यूमर फोरम ‘जागो ग्राहक जागो’ की तरफ से किए गए शोध में यह सामने आया है कि कई बोतलबंद पानी के ब्रैंड आईएसआई मार्क की कसौटी पर खरे नहीं उतरे. इन बोतलों के पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई. अत: बोतलबंद पानी लेते समय बोतल पर आईएसआई मार्क जरूर देखें.

मैं 24 साल का हूं मेरी शादी को 18 महीने हुए हैं, बीवी पेट से है कभी लगता है कि उसे छोड़ दूं, लेकिन मैं क्या करूं?

सवाल 

मैं 24 साल का हूं. मेरी शादी को 18 महीने हुए हैं. शुरू में तो सब ठीक थापर वह मेरे मातापिता की सेवा व इज्जत नहीं करती. इसी वजह से आत्महत्या की कोशिश भी कर चुका हूं. कभी लगता है कि उसे छोड़ दूंक्योंकि मैं मातापिता को दुखी नहीं देखना चाहता. बीवी पेट से है. वह कुछ समझना नहीं चाहती. मैं क्या करूं?

जवाब

जब वह शुरू में ठीक थीतो अब कैसे बिगड़ गईलगता है कि आप लोगों ने उस का ठीक से खयाल नहीं रखा और बस सेवा व इज्जत की उम्मीदें ही लगाए रहे. अब वह पेट से है. लिहाजाउस से सेवा कराने के बजाय उस की सेवा करनी चाहिए.

आप के प्यार में भी कहीं कमी रह गई है. उसे प्यार देंउस का खयाल रखेंतो वह सब सम?ा कर पहले जैसी हो जाएगी. इतना ध्यान रखें कि बच्चा होने के बाद वह मांबाप की ज्यादा सेवा नहीं कर पाएगी.  

असंभव: क्या पति को छोड़ने वाली सुप्रिया को मिला परिवार का साथ

सुप्रिया की शादी बुरी तरह असफल रही. पति बेहद नशेड़ी, उसे बहुत मारतापीटता था. मातापिता के घर के दरवाजे उस के लिए एक प्रकार से बंद थे इसीलिए पति से तंग आ कर घर छोड़ अकेली रहने लगी.

उसी के दफ्तर में काम करने वाले हेमंत से धीरेधीरे सुप्रिया की नजदीकियां बढ़ने लगीं. शादीशुदा हेमंत की पत्नी अत्यंत शंकालु थी. उस पर पत्नी का आतंक छाया रहता था. हेमंत के सुप्रिया के घर आनेजाने से महल्ले वाले सुप्रिया को अच्छी नजरों से नहीं देखते थे. उस को लगा वह कीचड़ से निकल कर दलदल में आ गई है.

बहुत सोचसमझ कर हेमंत से सारे संबंध समाप्त कर वह दूसरे महल्ले में आ जाती है. तनाव से मुक्ति पाने के लिए रोजसुबह सैर को जाती है. एक रोज उस का परिचय तनय नामके व्यक्तिसे होता है. वह योग शिक्षक तथा 2 बच्चों का पिता था. दार्शनिकलहजे में बातें करता तनय सुप्रिया को साफ दिल का इनसान लगता है.

यह सुन कर सुप्रिया एकाएक गंभीर हो गई. आदमी हमेशा अपनी पत्नी को ही क्यों दोषी ठहराता है जबकि दोष पतियों का भी कम नहीं होता.

‘‘हर इनसान सिर्फ अपने ही तर्कों से सहमत हुआ करता है मैडम…’’ तनय बोले तो वह मुसकरा दी, ‘‘अपना परिचय आप को दे दूं. मेरा नाम सुप्रिया है. मैं इस कालोनी के फ्लैट नंबर 13 में रहती हूं. लोगों के लिए फ्लैट का नंबर मनहूस था इसलिए मुझे आसानी से मिल गया. फ्लैट लेते समय मुझे लगा कि आदमी को जिस जगह रहते हुए सब से ज्यादा डर लगे, सब से ज्यादा खतरा महसूस हो, वहां जरूर रहना चाहिए. जिंदगी का असली थ्रिल, असली जोखिम शायद इसी में हो.’’

इस पर तनय ने हंसते हुए कहा, ‘‘और आप उस फ्लैट में अकेली रहती हैं क्योंकि पति से आप ने अलग रहने का फैसला कर लिया है. एक और विवाहित व्यक्ति के चक्कर में आप ने अपने को उस महल्ले में खासा बदनाम कर लिया जिस में आप पहले रहती थीं. अब आप उस सारे अतीत से पीछा छुड़ाने के लिए इस नए महल्ले के नए फ्लैट नंबर 13 में आ गई हैं, और यहां सुबह घूम कर ताजा हवा में अपने गम गलत करने का प्रयत्न कर रही हैं.’’

‘‘आप को यह सबकुछ कैसे पता?’’ चौंक गई सुप्रिया.

‘‘चौंकिए मत. मेरी इस सारी जानकारी से आप को कोई नुकसान नहीं होने वाला क्योंकि मैं कभी किसी के जीवन की बातें इधर से उधर नहीं करता. आप से यह बातें कह दीं क्योंकि आप को यह बताना चाहता था कि मैं आप के बारे में बहुत कुछ जानता हूं. असल में हेमंतजी मेरी योग कक्षा के छात्र रहे हैं. एक बार उन्होंने अपने तनावों के बारे में सब बताया था, वे दो नावों पर सवार थे, डूबना तो था ही. उन्हें पता है कि आप यहां फ्लैट नंबर 13 में रहती हैं पर मैं ने उन से कह दिया है कि अपना भला चाहते हो तो आप का पीछा न करें.’’

‘‘लेकिन आदमी बहुत स्वार्थी होता है, सर, वह हर काम अपने स्वार्थ के वशीभूत हो कर करता है. क्या आप के समझाने से उस की समझ में आया होगा?’’

‘‘मेरा फर्ज था उन्हें समझाना. समझ जाएंगे तो उन के हित में रहेगा, वरना अपने किए कर्मों का दंड वह जरूर भोगेंगे.’’

‘‘आप सचमुच बहुत समझदार और भले व्यक्ति हैं,’’ सुप्रिया ने ऊपर से नीचे तक देखते हुए तनय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की.

अब सुबह की सैर के समय तनयजी से हर रोज सुप्रिया की मुलाकात होने लगी. ढेरों बातें, हंसी, ठहाके, खुश रहना, बातचीत करना, फिर उस ने अनुभव किया कि जिस दिन वह नहीं जा पाती या तनय से मुलाकात नहीं हो पाती उस दिन उसे लगता था जैसे जिंदगी में कुछ है जो छूट गया है. वह अपनी इस मानसिक स्थिति के बारे में बहुत सोचती थी पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाती.

सुप्रिया को अपना जन्मदिन याद नहीं था, पर उस दिन उसे अचरज हुआ जब ताजे गुलाबों का एक गुलदस्ता ले कर तनय उस के फ्लैट पर आ कर जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए बोले, ‘‘तुम ने तो नहीं बुलाया पर मुझे लगा कि मुझे तुम्हारे पास आज के दिन आना ही चाहिए.’’

‘‘धन्यवाद, सर,’’ खिल सी गई सुप्रिया, ‘‘दरअसल जिंदगी की उलझनों में मैं अपने जन्मदिन को ही याद नहीं रख पाई. आप गुलाबों के साथ आए तो याद  आया कि आज के दिन मैं पैदा हुई थी.

‘‘भीतर आइए न, सर, दरवाजे पर तो अजनबी खड़े रहते हैं. आप अब मेरे लिए अपरिचित और अजनबी नहीं हैं.’’

‘‘अपना मार्कट्वेन का वाक्य तुम भूल गईं क्या?’’ और ठहाका लगा कर हंसे तनयजी. फिर संभल कर बोले, ‘‘मैं यहां बैठने नहीं, आप को आमंत्रित करने आया हूं. मैं चाहता हूं कि आप आज मेरे घर चलें और मेरी पाक कला का जायजा व जायका लें.’’

अपना फ्लैट बंद कर जब सुप्रिया तनयजी के साथ बाहर निकली तो शाम पूरी तरह घिर आई थी. सड़क पर बत्तियां जल गई थीं.

रास्ते में तनयजी खामोशी को तोड़ते हुए बोले, ‘‘जानती हो सुप्रिया, प्रेम के अनेक रूप होते हैं. आदमी ऐसी हजार चीजें गिना सकता है जिन के बारे में वह कह सकता है कि यह प्यार नहीं है पर प्यार किसे कहते हैं, ऐसी वह एक भी बात नहीं गिना सकता.’’

सुप्रिया ने एक बार भर नजर तनयजी की तरफ देखा और सोचने लगी, क्या हर आदमी औरत से सिर्फ एक ही मतलब साधने की फिराक में रहता है? संदेह के कैक्टस उस की आंखों में शायद तनय ने साफ देख लिए थे. अत: गंभीर ही बने रहे.

‘‘आप मेरे बारे में कतई गलत सोच रही हैं. मैं ने आप को पहले ही बताया था कि मैं लोगों के चेहरे के भाव पढ़ने में माहिर हूं. असल में हर अकेला आदमी दूसरे लोगों में अपनी जगह तलाशता है पर मैं इस तरह अपने अकेलेपन को भरने का प्रयत्न करता रहता हूं. इसीलिए मैं ने कहा था कि प्रेम और मनुष्य के अनेक रूप होते हैं.’’

‘‘माफ करें मुझे,’’ सुप्रिया ने क्षमा मांगी, ‘‘असल में दूध का जला व्यक्ति छाछ भी फूंकफूंक कर पीता है. एक बार ठगी गई औरत दोबारा नहीं ठगी जाना चाहती.’’

‘‘जानती हो सुप्रिया, प्रेम का एक और रूप है. दूसरों के जीवन में अपनेआप को खोजना, अपने महत्त्व को तलाशना, मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे लिए महत्त्वपूर्ण हो पाया हूं या नहीं पर मेरे लिए तुम एक महत्त्वपूर्ण महिला हो. इसलिए कि मुझे सुबह तुम से मिल कर अच्छा लगता है, बातें करने का मन होता है क्योंकि तुम अच्छी तरह सोचतीसमझती हो, शायद इसलिए कि अपनी इस छोटी सी जिंदगी में तुम ने बहुत कुछ सहा है.

‘‘जिंदगी की तकलीफें इनसान को सब से ज्यादा शिक्षित करती हैं और उसे सब से ज्यादा सीख भी देती हैं. शायद इसीलिए तुम समझदार हो और समझदार से समझदार को बातचीत करना हमेशा अच्छा लगता है.’’

‘‘क्या करते हैं हम ऐसी कोशिश. क्या बता सकते हैं आप?’’ अपने सवाल का भी वह शायद उत्तर तलाशने लगी थी तनय के तर्कों में.

‘‘क्योंकि हर व्यक्ति की जिंदगी में कुछ न कुछ गड़बड़, अभाव, कमी और अनचाहा होता रहता है जिसे वह दूसरों की सहायता से भरना चाहता है.’’

‘‘पर आप को नहीं लगता कि ऐसी कोशिशें बेकार जाती हैं,’’ सुप्रिया बोली, ‘‘यह सब असंभव होता है, दूसरे उस अभाव को, उस कमी को, उस गड़बड़ी को कभी ठीक नहीं कर सकते, न भर सकते हैं.’’

आगे कुछ न कह सकी वह क्योंकि तनय अपने फ्लैट का फाटक खोल कर उसे अंदर चलने का इशारा कर रहे थे. भीतर घर में दोनों बच्चों को खाने की मेज पर उन की प्रतीक्षा करते पाया तो सुप्रिया को अच्छा लगा. बेटे रोमेश ने कुरसी से उठ कर सुप्रिया का स्वागत किया और अपना नाम एवं कक्षा बताई पर बेटी रूपाली खड़ी नहीं हुई, उस का चेहरा तना हुआ था और आंखों

में संदेह व आक्रोश का मिलाजुला

भाव था.

‘‘हैलो, रूपाली,’’ सुप्रिया ने अपना हाथ उस की ओर बढ़ाया पर उस ने हाथ नहीं मिलाया. वह तनी बैठी रही. तनय ने उस की ओर कठोर नजरों से देखा, पर कहा कुछ नहीं.

जिस हंसीखुशी के मूड में वे लोग यहां पहुंचे थे वैसा खुशनुमा वातावरण वहां नहीं था, फिर भी औपचारिक बातों के बीच उन लोगों ने खाना

खाया था. विस्तृत परिचय हुआ था. सुप्रिया ने भी अपने फ्लैट का नंबर आदि बता दिया था और यह भी कहा था, ‘‘आप लोग जब चाहें, शाम को आ सकते हैं. मैं अकेली रहती हूं. आप लोगों को अपने फ्लैट में पा कर प्रसन्न होऊंगी.’’

रूपाली शायद कहना चाहती थी, क्यों? क्यों होंगी आप प्रसन्न? क्या हम दूसरों के मनोरंजन के साधन हैं? उस ने यह बात कही तो नहीं, पर उस के चेहरे के तनाव से सुप्रिया को यही लगा.

दरवाजे की घंटी बजी तो सुप्रिया ने सोचा, शायद तनयजी होंगे. दरवाजा खोला तो अपने सामने रूपाली को खड़ा देखा. चेहरा उसी तरह तना हुआ. आंखों में वही नफरत के भाव.

‘‘आप मेरे घर क्यों आई थीं, मैं यह अच्छी तरह से जान गई हूं,’’ वह उसी तरह गुस्से में बोली.

‘‘आप मुझ से सिर्फ यही कहने नहीं आई हैं,’’ सुप्रिया संभल कर मुसकराई, ‘‘पहले गुस्सा थूको और आराम से मेरे कमरे में बैठो. फिर पूछो कि क्यों आई थी मैं आप के घर…’’

‘‘मुझे ऐसी हर औरत पर गुस्सा आता है जो मेरे पापा पर कब्जा करना चाहती है. एक आंटीजी पहले भी थीं, मैं ने उन्हें अपमानित और जलील कर भगा दिया. हालांकि पापा मेरे इस व्यवहार से मुझ से नाराज हुए थे पर मुझे कतई अच्छा नहीं लगता कि

कोई औरत मेरे पापा की जिंदगी में दखल दे.’’

‘‘तुम ने यह कैसे मान लिया कि

मैं तुम्हारे पापा और तुम्हारी जिंदगी में दखल देने आ रही हूं?’’ रूपाली का हाथ पकड़ कर सुप्रिया उसे भीतर ले गई. कुरसी पर बैठाया. ठंडा पानी पीने को दिया, फिर पूछा, ‘‘क्या लेना चाहोगी. ठंडा या गरम?’’

‘‘कुछ नहीं. मैं सिर्फ आप से लड़ने आई हूं,’’ रूपाली सख्त स्वर में बोली.

‘‘ठीक है, हम लोग लड़ भी लेंगे, पहले कुछ खापी लें, फिर लड़ाई अच्छी तरह लड़ी जा सकेगी,’’ हंसती रही सुप्रिया.

सुप्रिया किचन से वापस लौटी तो उस के हाथ में एक टे्र थी और उस में कौफी व अन्य चीजें.

‘‘आप को कैसे पता कि मैं सिर्फ कौफी पीना पसंद करती हूं?’’

‘‘मुझे तो यह भी पता है कि एक लड़का है अरुण जो तुम्हारा दोस्त है और तुम से मिलने तब आता है जब तुम्हारे पापा घर पर नहीं होते. भाई स्कूल गया हुआ होता है. तुम स्कूल गोल कर के उस लड़के के साथ फ्लैट में अकेली होती हो.’’

एकदम सन्नाटे में आ गई रूपाली और सकपका कर बोली, ‘‘क्या पापा को भी पता है?’’

‘‘अभी तक तो नहीं पता है पर ऐसी बातें महल्ले में बहुत दिन तक लोगों की नजरों से छिपती नहीं हैं. आज नहीं तो कल लोग जान ही जाएंगे और घूमफिर कर यह बातें तुम्हारे पापा तक पहुंच ही जाएंगी.’’

‘‘आप ने तो पापा को कुछ नहीं बताया?’’ उस ने पूछा.

‘‘और बताऊंगी भी नहीं पर यह जरूर चाहूंगी कि स्कूल गोल कर किसी लड़के के साथ अपने खाली फ्लैट में रहना कोई अच्छी बात नहीं है. इस से तुम्हारी पढ़ाई बाधित होगी और ध्यान बंटेगा.’’

चुपचाप कौफी पीती रही रूपाली, फिर बोली, ‘‘असल में मैं नहीं चाहती कि कोई औरत मेरे पापा की जिंदगी में आए और मेरी मां बन बैठे. खासकर आप की उम्र की औरत जिस की उम्र मुझ से कुछ बहुत ज्यादा नहीं है. आप को पता है, पापा की उम्र क्या है?’’

‘‘हां, शायद 50-52 के आसपास,’’ सुप्रिया ने कहा, ‘‘और मुझे यह भी पता है कि उन की पत्नी… यानी आप लोगों की मां की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हुई थी.’’

‘‘दुर्घटना के समय उन के साथ कौन था, शायद आप को यह भी पता है?’’ रूपाली ने पूछा.

‘‘हां, वह अपने प्रेमी के साथ थीं और वह प्रेमी शायद उन से पीछा छुड़ाना चाहता था. इसीलिए गाड़ी से उसे धक्का दिया था पर धक्का देने में स्टियरिंग गड़बड़ा गया और कार एक गहरे खड्ड में जा गिरी जिस से दोनों की ही मृत्यु हो गई.’’

‘‘आप को नहीं लगता कि हर औरत बेवफा होती है और हर आदमी विश्वसनीय?’’

‘‘अगर हम यही सच मान कर जिंदगी जिएं तो क्या तुम एक लड़के पर भरोसा कर के उस एकांत फ्लैट में मिलती हो, यह ठीक करती हो? और क्या यही राय तुम अपने बारे में रखती हो कि तुम उस के साथ बेवफाई करोगी? वह भी तुम्हें आगे चल कर धोखा देगा? जिंदगी क्या अविश्वासों के सहारे चल सकती है, रूपाली?’’

चुप हो गई रूपाली. उसे लगा कि वह सुप्रिया को जितना गलत समझ रही थी वह उतनी गलत नहीं थी. वह एक अदद काफी समझदार औरत लगी रूपाली को. अपनी मां से एकदम भिन्न, सहज, और सुहृदय.

‘‘आज के बाद मैं अरुण से कभी अपने फ्लैट के एकांत में नहीं मिलूंगी. पर प्लीज, पापा को मत बताना.’’

‘‘तुम न भी कहतीं तो भी मैं खुद ही तुम्हें किसी दिन इस के लिए टोकती. तुम्हारे पापा से तब भी नहीं कहती. मर्द ऐसी बातों को दूसरे रूप में लेते हैं,’’ सुप्रिया बोली, ‘‘मैं तुम्हारी उम्र से गुजर चुकी हूं, यह सब भली प्रकार समझती हूं.’’

‘‘अब आप मेरे घर कब आएंगी?’’ रूपाली मुसकरा दी.

‘‘अभी तो हमें लड़ना है एकदूसरे से,’’ कह कर हंस दी सुप्रिया, ‘‘क्या अपने घर बुला कर लड़ना चाहती हो मुझ से?’’

रूपाली उठते हुए बोली, ‘‘आंटी, आप घर आएं और पापा की जिंदगी का सूनापन अगर संभव हो सके तो दूर करें. हालांकि जो घाव पापा को मम्मी ने दिया है वह भर पाना असंभव है. पर मैं चाहती हूं, वह घाव भरे और पापा एक सुखी संतुष्ट जीवन जिएं. करेंगी आप इस में मदद…?’’ देर तक उत्तर नहीं दे सकी सुप्रिया.

फ्रैंडशिप क्लब का चक्कर

दीपक को अचानक एक दिन एक ऐसा नौजवान मिला, जो उस की जानपहचान का था और शहर की एक नामी कंपनी में इंजीनियर था.  दीपक ने उस से पूछा, ‘‘बड़े परेशान लगते हो… कोई दिक्कत तो नहीं है?’’पर उस नौजवान ने कुछ नहीं बताया. तभी उस का मोबाइल फोन बजा और वह बात करने में लग गया.दीपक को उस की बात से यह एहसास हुआ कि कोई उस से किसी बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराने को कह रहा था.दीपक ने उस से पूछा,

‘‘क्या बात हो रही थी? लगता है कि कुछ पैसे जमा कराने की बात है. संभल कर रहना, इस शहर में ठगों की कोई कमी नहीं है.’’इस पर वह बोला,

‘‘अंकलजी, मैं तो बेवकूफ बन गया.’’‘‘कैसे?’’ दीपक ने पूछा.‘‘मैं ने अखबारों में फ्रैंडशिप क्लबों के इश्तिहार देखे थे. उन में लड़कियों के साथ मौजमस्ती करने के साथ हजारों रुपए रोज कमाने की बातें लिखी थीं. मैं ने उन में से एक का नंबर मिला दिया.’’‘‘फिर क्या हुआ?’’ दीपक भी इस बारे में जानने को बेचैन था.

उस ने बताया, ‘‘अंकलजी, फोन की घंटी बजते ही उधर से किसी लड़की की सुरीली आवाज आई कि क्या आप क्लब के मैंबर बनना चाहते हैं?‘‘मैं ने कहा कि बनना तो चाहता हूं, पर इस के लिए क्या करना होगा?’’‘‘उस ने बताया कि पहले आप को हमारे बैंक अकाउंट में एक हजार रुपए जमा कराने होंगे, तब आप का मैंबर के रूप में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

‘‘इस के बाद आप को आप की पसंद के मुताबिक कालेज गर्ल्स, मौडल, खूबसूरत औरतों के मोबाइल नंबर दे दिए जाएंगे. वे भी हमारे क्लब की मैंबर हैं. फिर आप जब चाहें, उन से बात कर लें.‘‘इतना कह कर उस ने पूछा कि क्या आप पैसे जमा करा रहे हैं?

‘‘मैं ने कहा कि थोड़ा सोच लेता हूं. वैसे, मेरी सम?ा में यह बात नहीं आई थी कि मौजमस्ती करने के लिए लड़कियां जहां पैसे लेती हैं, वहां हमें ही हजारों रुपयों की आमदनी कैसे होगी?‘‘इस पर उस लड़की ने कहा कि देखिए, इस शहर में ऐसी न जाने कितनी लड़कियां और औरतें हैं, जिन की सैक्स की इच्छा पूरी नहीं हो पाती, क्योंकि उन के पति दिनरात कारोबार में फंसे रहते हैं. इन औरतों के पास पैसों की कोई कमी नहीं होती, इसलिए अगर कोई उन्हें खुश कर देता है,

तो उसे वे पैसे क्यों न देंगी?‘‘मैं ने भी सोचा कि मस्ती की मस्ती और पैसे के पैसे. क्यों न मजे लूं और उसी वक्त अकाउंट नंबर मांग कर उस में एक हजार रुपए जमा करा दिए.‘‘2 घंटे बाद ही मेरे मोबाइल फोन पर 4 मोबाइल नंबर मैसेज कर दिए गए. कुछ देर बाद मैं ने एक नंबर पर फोन मिलाया. उधर घंटी बजने लगी, इधर मेरे दिल की धड़कन तेज होने लगी.वहां से एक मर्द की आवाज आई,

तो मैं ने जल्दी से फोन काट दिया. दूसरे नंबर पर फोन मिलाया, तो एक औरत की आवाज आई, ‘हैलो…’ ‘‘मैं ने कहा, ‘जी, यह नंबर लवली फ्रैंडशिप क्लब ने मु?ो दिया है, दोस्ती और मौजमस्ती…’‘‘वह औरत मुझे गालियां देने लगी. कहने लगी, ‘मैं किसी फ्रैंडशिप क्लब को नहीं जानती.’‘‘उस की गालियां सुन कर मेरी हिम्मत अगले 2 नंबरों पर फोन मिलाने की नहीं हुई.‘‘जब दिमाग कुछ शांत हुआ, तो मैं फ्रैंडशिप क्लब के नंबरों पर फोन मिलाने लगा.

2 नंबर तो बंद मिले. एक लगातार बिजी जा रहा था.‘‘शाम को क्लब का नंबर मिला, तो उसी लड़की ने फोन उठाया. मैं ने उसे सारी दास्तान सुनाई. उस ने ‘सौरी’ कहते हुए बताया कि दरअसल, क्लर्क की गलती से आप को इस क्लब के पुराने मैंबरों के नंबर चले गए हैं. हम खुद आप को फोन करने वाले थे, पर कुछ जरूरी काम आ गया. हम क्या जानते थे कि आप इतने बेकरार हैं.‘‘फिर उस लड़की ने कहा कि आप आखिरी नंबर ट्राई कर के देखिए. आप का काम बन जाएगा.

‘‘यह कह कर उस ने फोन काट दिया.‘‘मैं ने दूसरे दिन वह आखिरी नंबर मिलाया. इस बार जवाब में एक प्यारी सी ‘हैलो’ सुनने को मिली. ‘‘मैं ने क्लब की बात की. उस लड़की ने कहा कि उसे सब पता है. क्लब के मैंबर ही उसे फोन कर सकते हैं. फिर उस ने कहा कि मिलने की जगह और समय बताओ. मैं ने उसे शाम के 6 बजे इंडिया गेट पर मिलने का समय दे दिया.

उस ने कहा कि वह जींस और लाल टीशर्ट में होगी.‘‘उसी दिन मु?ो तनख्वाह मिली थी. अपनी ?ि?ाक दूर करने के लिए मैं ने 3-4 पैग शराब के गटक लिए और ठीक पौने 6 बजे मैं इंडिया गेट पहुंच गया.‘‘कुछ ही देर में जींस और लाल टीशर्ट पहने एक लड़की आटोरिकशे से उतरते हुए दिखाई पड़ी. मैं ने उस का नंबर मिलाया, तो उस के मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी.

‘‘मैं लपक कर उस के पास गया. उस ने मु?ो देख कर कहा कि तो आप ही हैं. फिर मेरी कमर पर हाथ मारते हुए कहा कि चलो, कहीं बैठते हैं, वहीं मौजमस्ती की बातें होंगी.‘‘उस ने मेरा हाथ पकड़ लिया और मु?ो खींचते हुए घास के मैदान के एक छोर पर ले गई.

वहां हम बैठ गए.‘‘उस ने कहा कि खुद तो शराब पी रखी है, हमें भी तो कुछ पिलाओ. उस के बिना मस्ती कैसे आएगी?‘‘हम ने एक आटोरिकशा लिया और कनाट प्लेस की तरफ चले गए. ‘‘रास्ते में ही उस लड़की ने मु?ा से लिपटनाचिपकना शुरू कर दिया. उस ने मेरी जांघों को सहलाना शुरू कर दिया. मैं काफी जोश में आ गया था.‘‘आटोरिकशा के पैसे उस लड़की ने ही दिए.

मैं ने कहा भी कि मैं पैसे दे दूं, तो उस ने कहा कि सारा खर्च हमारा होगा और ऊपर से आप को 10 हजार रुपए तो मिलेंगे ही.‘‘मेरे अलावा आप को एक और लड़की को भी संतुष्ट करना होगा. कुछ खानेपीने के बाद हम होटल के कमरे में चलेंगे. पहले से एयरकंडीशंड कमरा बुक करा रखा है. हम जो कहते हैं, वह करते भी हैं.‘‘बार में बैठ जाने के बाद उस लड़की ने ड्रिंक और स्नैक्स के और्डर दे दिए. मैं ने तो पहले से पी रखी थी, इसलिए सिर्फ 2 पैग लिए, पर वह लड़की देखते ही देखते 4 पैग गटक गई. साथ में आधी दर्जन सिगरेट उस ने फूंक डालीं. बार का बिल भी उस ने ही चुकाया.

‘‘बार से निकलने पर उस ने मु?ो 5 सौ का नोट पकड़ाते हुए वोदका का एक अद्धा लाने को कहा.‘‘मैं ने कहा, ‘पहले ही काफी ले चुके हैं. अब क्या जरूरत है?’‘‘इस पर उस ने कहा, ‘जरूरत है, रात को लंबा खींचने के लिए. और हां, वह भी तो आ रही है. वह अपने साथ एकाध अद्धापव्वा लेती आएगी, पर पहले से इंतजाम रखने में क्या हर्ज है?’‘‘मैं जा कर वोदका का अद्धा ले आया. फिर उस ने एक आटोरिकशा कर के उसे एक होटल में चलने को कहा. ‘‘10 मिनट के भीतर हम होटल की लौबी में थे.

होटल शानदार था. उस लड़की को देखते ही रिसैप्शन पर बैठी औरत ने उसे चाबी पकड़ा दी और कहा, ‘मैडमजी, आप का कमरा नंबर 25 है… इसी फ्लोर पर.’‘‘लड़की ने उस से चाबी ली और चल पड़ी. मैं उस लड़की के पीछेपीछे मानो किसी डोर से बंधा चला जा रहा था. कमरे में घुसते ही लगा, मानो स्वर्ग में आ गया हूं. शानदार डबल बैड, काफी बड़ा सोफा, मेज और कुरसियां. कमरा एयरकंडीशंड था.‘‘अंदर जाते ही लड़की सोफे पर पसर गई. मैं भी उस के बगल में जा बैठा. उस ने मु?ो दबोचते हुए किस कर लिया. फिर उस ने फोन उठाया और आमलेट, नमकीन, काजू, सोड़ा, बर्फ और कोल्ड ड्रिंक की बड़ी बोतल लाने का और्डर दिया.

‘‘10 मिनट के भीतर बैरा सारा सामान ले आया और मेज पर सजा दिया.‘‘लड़की छोटेछोटे पैग बनाने लगी. हम पी रहे थे और वह मेरे बदन से खेल रही थी. इसी बीच धीरेधीरे उस ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे. मैं यह सब देख कर हैरान था.‘‘उस ने मु?ा से कहा, ‘तुम कपड़े क्यों नहीं उतार रहे?

खेल का एक दौर तो चले. फिर मेरी सहेली भी आती होगी.’‘‘इतना कह कर उस ने वोदका का एक बड़ा पैग गटका और मेरे कपड़े उतारने लगी. फिर उस ने मेरे नाजुक अंगों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया. मैं अपना जोश संभाल न सका. इस पर वह लड़की खिलखिला कर हंस पड़ी.

‘‘उस ने कहा, ‘कोई बात नहीं, शुरूशुरू में ऐसा होता है. हम तुम्हें तैयार कर देंगे. ‘‘‘अच्छा, यह बताओ कि तुम ने पहले किसी लड़की से सैक्स किया है या नहीं?’‘‘मैं ने कहा, ‘नहीं जी, कभी नहीं.’‘‘वह लड़की बोली, ‘तभी तो… चलो, कोई बात नहीं…’ ‘‘तभी दरवाजे की घंटी बजी. वह लड़की बोली, ‘लो, वह भी आ गई…’‘‘एक मोटीताजी लड़की मिनी स्कर्ट और टौप में थी.

मैं ने जल्दी से बैड की चादर से अपनेआप को छिपाने की कोशिश की, पर उस लड़की ने वह चादर हटा दी और बोली, ‘इस तरह शरमाओगे, तो कैसे काम चलेगा?’‘‘उस लड़की ने आते ही मु?ो बांहों में भरते हुए कहा, ‘चूजा तो अच्छा दिखता है. देखें, कमाल क्या दिखाता है?’‘‘उस ने भी अपने बैग से एक अद्धा निकाला और उस लड़की से कहा, ‘जल्दी खाना मंगवाओ. खाने के बाद ही खेल शुरू होगा.’‘‘उस लड़की ने कमरे में लगे फोन से खाने का और्डर दिया.‘‘15 मिनट के बाद खाना आ गया.

उन दोनों ने तो जम कर खाया, पर ज्यादा नशे में होने के चलते मैं ज्यादा नहीं खा सका.‘‘इस के बाद उस लड़की ने अपने सारे कपड़े उतार डाले और मु?ो पलंग पर धकेल दिया. उस ने मु?ो चूमनाचाटना और दांतों से काटना शुरू कर दिया.‘‘मैं बिलबिला उठा. उस ने अभी असली खेल शुरू ही किया था कि मैं फिर अपना जोश संभाल नहीं पाया. इस पर उस ने मु?ो पलंग से धक्का दे दिया और कपड़े पहनने लगी.‘‘उस ने कहा, ‘यह चूजा सिर्फ दिखने में ठीक है, पर किसी काम का नहीं.

’‘‘मैं बहुत शर्मिंदा हो रहा था. पहली वाली लड़की ने कहा, ‘यह एकदम कोरा है. मैं कोशिश करती हूं.’‘‘अब वह उछल कर पलंग पर आई और मु?ो दबोच लिया. फिर वही चूमनाचाटना और दांतों से काटना, पर उस की लाख कोशिशों के बावजूद मैं जोश में नहीं आ पा रहा था.

आखिर में निराश हो कर उस ने मु?ो एक जोरदार लात मारी और अपने कपड़े पहनने लगी.‘‘तब उस मोटी लड़की ने कहा, ‘इस चूजे को हम छोड़ेंगे नहीं. मैं कालू पठान को फोन लगाती हूं. वही इस का इलाज करेगा.’‘‘यह सुन कर मैं डर गया. उधर वह मोटी लड़की कालू पठान को फोन लगा कर बता रही थी, ‘अरे, एक चूजा जाल में फंसा था, पर किसी काम का नहीं है. तेरे लिए अच्छा रहेगा. जल्दी आ जा.’‘‘पता नहीं, उधर से क्या आवाज आई, पर आधे घंटे बाद दरवाजे की घंटी बजी. मोटी लड़की ने आगे बढ़ कर दरवाजा खोला, तो एक लंबाचौड़ा आदमी अंदर आया.

‘‘अंदर आते ही वह सोफे पर पसर गया और पूछा, ‘कुछ पीने को है?’‘‘अभी वोदका का एक अद्धा वैसे ही पड़ा था. उस ने 2-3 पैग लगाए. दोनों लड़कियों को बांहों में भर कर किस किया और मेरे पास आ कर मेरे गालों को सहलाते हुए बोला, ‘सच, तू तो बड़ा मजेदार चूजा है.’‘‘यह सुन कर मैं और ज्यादा डर गया कि कहीं यह मु?ा से सैक्स न करे. मैं चुपचाप पड़ा था. मेरे शरीर ने हरकत करनी बंद कर दी थी, इधर दोनों अधनंगी लड़कियां ठहाके लगा रही थीं. पठान ने मोटी लड़की से कहा,

‘फिल्म तो तू बनाएगी न? चल तैयार हो जा.’‘‘यह सुनते ही उस लड़की ने बैग से कैमरा निकाल लिया. फिर उस ने पहली वाली लड़की से कहा, ‘देख, यह पूरी तरह कोरा है. काफी चीखपुकार मचाएगा. मेरे बैग में रस्सी होगी. निकाल ला और अच्छी तरह से बांध दे.’‘‘अब मेरी सम?ा में आ गया कि मेरे साथ क्या होने जा रहा था. पठान ने मेरे गालों को काटते हुए कहा, ‘चल, अच्छे बच्चे की तरह पेट के बल लेट जा.’‘‘मैं ने जब कोई हरकत नहीं की, तो उस ने जबरदस्ती मु?ो पलट दिया. लड़कियां खिलखिला कर हंस रही थीं. पहली वाली ने मेरे पैरों को चौड़ा कर पलंग के किनारे वाले हुकों से बांध दिया.

उसी तरह हाथों को भी.‘‘पठान ने कहा, ‘देख, यह चिल्लाएगा. टैलीविजन को तेज आवाज में चला दे.’ ‘‘इस के बाद वह मु?ा पर लद गया. मु?ा पर बेहोशी छा गई. पता नहीं, पठान कब तक मु?ा पर लदा रहा.‘‘सुबह जब आंख खुली, तो दर्द से मैं बेहाल था.‘‘मैं ने समय देखने के लिए हाथ सीधा करना चाहा तो पाया कि घड़ी नहीं थी. गले में सोने की एक चेन थी, वह भी गायब. मोबाइल फोन की तरफ हाथ बढ़ाया, तो एक पुराना सस्ता सा मोबाइल दिखाई पड़ा.‘‘मेरा महंगा मोबाइल गायब हो चुका था.

पैंट की जेब में हाथ डाला, तो पर्स गायब. उस में 6-7 हजार रुपए थे.‘‘मैं बुरी तरह लुट गया था. यह तो कहिए कि मेरे फोन से सिम निकाल कर उन्होंने इस पुराने मोबाइल फोन में लगा दी थी.‘‘इतनी मेहरबानी उन्होंने क्यों की थी, इस का पता मु?ो बाद में चला. ‘‘सब से पहले तो मैं ने दफ्तर में फोन मिला कर सूचना दे दी कि अचानक तेज बुखार हो जाने के कारण आज नहीं आ पाऊंगा.

‘‘तभी होटल का बैरा आया. उस ने पूछा कि रात कैसी रही साहब? अभी कुछ नाश्ता और चाय लेंगे?‘‘मैं ने कहा कि चायनाश्ता ले लूंगा. ‘‘15 मिनट के भीतर चायनाश्ता ले कर आ गया. इस बीच मैं नहाधो कर कपड़े पहन कर तैयार हो गया था.‘‘मैं नाश्ता करने लगा, पर बैरा वहीं खड़ा रहा. उस ने पूछा कि साहब, आज रहोगे? मेरे नहीं कहने पर उस ने कहा कि फिर बिल ले आता हूं.

‘‘मैं ने कहा, ‘बिल? क्या उन लोगों ने बिल नहीं दिया?’‘‘जवाब में बेरे ने कहा कि नहीं, उन्होंने बिल नहीं दिया. उन्होंने तो कहा कि बिल आप देंगे. 8 हजार रुपए का बिल है.‘‘यह सुन कर मेरा दिमाग चकरा गया. इधर बैरे की निगाह वोदका की बोतल पर लगी थी. उस में काफी शराब बची हुई थी. मैं ने उस से कहा कि पीना है, तो पी ले. वह जल्दीजल्दी वोदका गटकने लग गया.

‘‘मैं सोचने लगा कि 8 हजार रुपए कहां से लाऊंगा. ‘‘इधर बैरे ने देखते ही देखते बोतल साफ कर दी. फिर उसी ने कहा कि साहब, आप लुट चुके हो. यहां रोजाना यही खेल होता है. इतने पैसे कहां से लाओगे? पर शराब पिला कर आप ने मु?ो खुश कर दिया. मैं यहां से निकलने में आप की मदद करूंगा.‘‘मैं ने पूछा, ‘वह कैसे?’‘‘उस ने कहा कि आप के पास कोई खास सामान तो है नहीं,

बस एक थैला है. उस थैले में भी कुछ खास नहीं होगा.‘‘मैं ने कहा, ‘कुछ नहीं, एक जोड़ी कपड़े हैं.’बैरे ने कहा कि आप बाहर निकलो और मैनेजर से कहो कि मु?ो आज रुकना है. वह कुछ एडवांस जमा कराने को कहेगा. आप कहना कि अभी एटीएम से पैसे निकलवा कर जमा कराता हूं.

मेरा सामान कमरे में है. इस तरह आप निकल भागना.‘‘मु?ो बैरे की सलाह अच्छी लगी. मैं ने वैसा ही किया. होटल से निकलते ही मु?ो जो बस दिखाई पड़ी, उसी को पकड़ लिया और अपने कमरे पर पहुंचा.‘‘लेकिन असली मुसीबत तो अब शुरू हुई है. फ्रैंडशिप क्लब वालों के दिन में 2-4 फोन आ जाते हैं कि 50 हजार रुपए खाते में जमा कराओ, नहीं तो तेरे साथ जो कुछ हुआ है, उस की फिल्म वे इंटरनैट पर डाल देंगे. ‘‘वे कहते हैं कि इंटरनैट पर तेरी फिल्म लाख रुपए में बिकेगी, हम तो बस 50 हजार रुपए ही मांग रहे हैं…‘‘अंकलजी, अब आप ही बताएं कि मैं अब क्या करूं?

’’दीपक ने उस से पूछा, ‘‘क्या तू ने इस की शिकायत पुलिस में की?’’उस ने बताया, ‘‘हां, मैं थाने गया था. पुलिस को सारी बातें बताईं, पर उन्होंने मु?ो ही धमकाना शुरू कर दिया. ‘‘अंकलजी, मैं तो बरबाद हो गया. मेरे क्रेडिट कार्ड को भी उन्होंने खंगाल डाला. 40-45 हजार रुपए थे. एक रुपया भी नहीं छोड़ा.’’दीपक ने कहा, ‘‘बेटा, गलती तो तू ने की है. इतना पढ़नेलिखने और इंजीनियर जैसी पोस्ट पर लगने के बाद भी तुम इन फर्जी फ्रैंडशिप क्लबों की असलियत को नहीं सम?ा सके?

‘‘खैर, जो हुआ सो हुआ. मु?ो तुम से पूरी हमदर्दी है. अब तू एक सलाह मान. सब से पहले यह कर कि इस फोन का सिम निकाल कर फेंक दे और दूसरा नया सिम ले ले. इस से उन के मोबाइल फोन आने बंद हो जाएंगे.‘‘बाकी एक शिकायत इलाके के डीसीपी के नाम लिख कर दे दे.

ऐसी फिल्म इंटरनैट कंपनियों को वे बेच सकते हैं, इस में कोई दोराय नहीं. पर अगर तू उन्हें 50 हजार रुपए दे भी देता है, तो इस की क्या गारंटी है कि वे फिल्म लौटा देंगे या तोड़ डालेंगे?’’उस नौजवान ने फोन से तुरंत सिम निकाल कर पर्स में रख लिया और अपने कमरे पर जा कर दस्तावेज और फोटो ले कर मोबाइल स्टोर पर चला गया.इस के बाद उस ने कसम खाई कि वह कभी इन चक्करों में नहीं पड़ेगा.

छल: आशिक की मारी रोमा

रोमा सारे घरों का काम जल्दीजल्दी निबटा कर तेज कदमों से भाग ही रही थी कि वनिता ने आवाज लगाई, ‘‘अरी ओ रोमा… नाश्ता तो करती जा. मैं ने तेरे लिए ही निकाल कर रखा है.’’‘‘रख दीजिए बीबीजी, मैं शाम को आ कर खा लूंगी. अभी बहुत जरूरी काम से जा रही हूं,’’ कहते हुए रोमा सरपट दौड़ गई. रोमा यहां सोसाइटी के कुछ घरों में झाड़ूपोंछा, बरतन, साफसफाई का काम करती थी. इस समय वह इतनी तेजी से अपने प्रेमी रौनी से मिलने जा रही थी. रौनी बगल वाली सोसाइटी में मिस्टर मेहरा के यहां ड्राइवर था.

पिछले 2 साल से रोमा और रौनी में गहरी जानपहचान हो गई थी. वे दोनों अगलबगल की सोसाइटी में काम करते थे और एक दिन आतेजाते उन की निगाहें टकरा गईं. फिर देखते ही देखते उन के बीच प्यार की शहनाई बज उठी.जवानी की दहलीज पर अभीअभी कदम रखने वाली रोमा पूर्णमासी के चांद की तरह बेहद ही खूबसूरत और मादक लगती थी. उस की हिरनी जैसी आंखें, सुराहीदार गरदन, पतली कमर और गदराया बदन देख कर हर कोई उसे रसभरी निगाहों से देखता था, लेकिन रोमा की जिंदगी का रस रौनी था, जिस से शादी कर के वह अपना घर बसाना चाहती थी. रौनी दिखने में बांका जवान था.

बिखरे बाल, आंखों पर चश्मा, शर्ट के सामने के 2 बटन हमेशा खुले, गले में चेन और कलाई में ब्रैसलेट… रौनी का यह स्टाइल किसी हीरो से कम नहीं था और रोमा उस के इसी स्टाइल पर मरमिटी थी.अकसर रोमा ही सारे घरों का काम निबटा कर रौनी को पास वाले पार्क में मिलने के लिए फोन किया करती थी, लेकिन आज पहली बार रौनी ने फोन कर के रोमा को ‘जरूरी काम है’ कह कर बुलाया था.रोमा भागीभागी पार्क में पहुंची, तो देखा कि रौनी वहां उस का इंतजार कर रहा था.

रोमा को सामने देखते ही रौनी ने उसे अपनी बांहों में दबोच लिया. रोमा खुद को छुड़ाते हुए बोली, ‘‘यही था तेरा जरूरी काम, जो तू ने मुझे यहां इतनी जल्दी में बुलाया… तुझे पता है कि मैं बनर्जी के घर का काम छोड़ कर आई हूं…

अब जल्दी से बोल कि यहां मुझे क्यों बुलाया?’’रोमा की कमर पर अपना हाथ डाल कर उसे अपनी ओर खींच कर करीब लाने के बाद उस के होंठों पर अपनी उंगली फेरते हुए रौनी बोला, ‘‘हमारी शादी के लिए रुपयों का जुगाड़ हो गया…’’यह सुनते ही रोमा उछल पड़ी और बोली, ‘‘अरे वाह… यह सब तू ने कैसे किया? तेरा मालिक तुझे रुपए उधार देने के लिए तैयार हो गया क्या?’’रोमा के ऐसा पूछने पर रौनी के चेहरे पर एक राजभरी मुसकान और आंखों पर एक अजीब सी शरारत तैर गई और वह रोमा का चेहरा अपने दोनों हाथों में ले कर उस के होंठों को चूमने लगा. रोमा झुंझला कर रौनी से अलग होते हुए बोली,

‘‘छोड़ मुझे… पहले यह बता कि रुपए कहां से आएंगे?’’अपने हाथों से अपने ही होंठों को पोंछते हुए रौनी बोला, ‘‘तुझे हमारे साहब के बच्चे को जन्म देना होगा.’’इतना सुनते ही रोमा चिढ़ गई और बोली, ‘‘तुझे शर्म नहीं आती, कैसी बेशर्मों जैसी बात करता है. मैं भला तेरे साहब के बच्चे की मां क्यों बनूंगी…’’

रोमा के ऐसा कहने पर रौनी हंसते हुए बोला, ‘‘अरे, तुझे साहब के बच्चे की मां नहीं बनना है, बच्चे की मां तो उन की बीवी ही रहेगी, तुझे तो बस उन के बच्चे को अपनी कोख में 9 महीने के लिए रखना है. इस के लिए साहब हमें 2 लाख रुपए देंगे, मकान किराए पर ले कर देंगे और खानापीना सब का खर्चा साहब ही उठाएंगे.’’पहले तो रोमा मानी नहीं, लेकिन जब रौनी ने उसे सरोगेसी मां के बारे में अच्छी तरह से समझाया, अपने प्यार का वास्ता दिया और जल्द ही शादी करने का वादा किया, तो 20 साल की भोलीभाली रोमा सरोगेसी मां बनने के लिए तैयार हो गई.

रोमा ने सारे घरों का काम छोड़ दिया. इतना ही नहीं, अपना घर भी छोड़ दिया. वैसे भी घर पर उस का अपना कोई था नहीं. बाप पूरा दिन शराब के नशे में पड़ा रहता. उसे अपना होश नहीं रहता था, तो वह अपनी बेटी की फिक्र कहां से करता. सौतेली मां के लिए रोमा बोझ ही थी. रोमा के आगेपीछे कोई नहीं था. जो था रौनी ही था, जिस पर उसे अंधा भरोसा था और वह रौनी पर जान छिड़कती थी.रौनी कोलकाता से रोमा को उत्तराखंड ले आया.

यहां आ कर रोमा को पता चला कि जहां वह रहने वाली है वह कोई घर नहीं, बल्कि एक आश्रम है, जहां उस के जैसी और भी बहुत सी लड़कियां और औरतें दिखाई दे रही थीं, जो मां बनने वाली थीं. आश्रम में कुछ जवान लड़कियां और बुजुर्ग औरतें भी थीं, जो साध्वी और सेवादार थीं. यह आश्रम एक जानेमाने आचार्य द्वारा चलाया जा रहा था, जिन का देशविदेश में हर दिन प्रवचन होता था और वे धर्म से जुड़ी कहानियां भक्तों से साझा करते थे.

रोमा को यह सब बहुत अटपटा लग रहा था, लेकिन वह रौनी का साथ पा कर इन सभी को नजरअंदाज कर रही थी. रोमा की दुनिया अब बदल गई थी. रौनी हर समय उस के साथ रहता, उस का पूरा खयाल रखता. एक महीने के भीतर डाक्टर की निगरानी में रोमा पेट से भी हो गई, लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आया कि यह सब हुआ कैसे? न रौनी के साहब यहां आए और न ही साहब की पत्नी.इस बीच रोमा ने न कभी आश्रम में रह रही किसी लड़की या औरत से कोई बात की और न ही यह जानने की कोशिश की कि वे सब कहां से आई हैं, उन के पति कहां हैं और वे इस आश्रम में कब से हैं.

एक रात अचानक खाना खाने के बाद रौनी कहीं जाने की तैयारी करने लगा. यह देख कर रोमा बोली, ‘‘रौनी, तू कहीं जा रहा है क्या?’’रोमा के ऐसा कहने पर रौनी बोला, ‘‘हां, काम पर तो लौटना होगा. शादी की तैयारी जो करनी है.’’यह सुन कर रोमा का चेहरा उतर गया. वह रोआंसी हो गई और रौनी के गले लगते हुए बोली, ‘‘तू मत जा, रौनी. मैं तेरे बगैर यहां नहीं रह पाऊंगी.

फिर अभी तो बच्चे के होने में पूरे 9 महीने हैं. मैं यहां अकेली तेरे बगैर कैसे रहूंगी… मैं भी तेरे साथ चलती हूं.’’रोमा को इस तरह रोते और साथ चलने की जिद करते देख रौनी उसे समझाते हुए बोला, ‘‘देख, साहब और मेमसाहब की पहली शर्त यही थी कि उन का बच्चा इसी आश्रम में पैदा हो, ताकि बच्चे में अच्छे गुण और संस्कार आएं, इसलिए तुझे यहीं रहना होगा और मुझे तो जाना ही होगा. ‘‘शादी के लिए और भी रुपयों की जरूरत पड़ेगी. तुझे दुखी होने की कोई जरूरत नहीं.

तू यहां अकेली कहां है. इस आश्रम में इतने सारे लोग हैं. सब तेरा ध्यान रखेंगे और मैं भी तो आताजाता ही रहूंगा,’’ ऐसा कह कर रौनी जाने लगा. रोमा उसे भारी मन से आश्रम के बाहर तक छोड़ने के लिए साथ चलने लगी. अभी वे दोनों आश्रम के मेन गेट से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि एक लड़की दौड़ती हुई आई और रौनी से लिपट गई. यह देख कर रोमा हैरान थी, क्योंकि वह लड़की बारबार रौनी को अपने साथ ले चलने की बात कह रही थी.वह लड़की कह रही थी,

‘‘रौनी, यह आश्रम, आश्रम नहीं है. यहां लड़कियों की दलाली होती है. उन का शारीरिक शोषण होता है. जबरन उन्हें पेट से किया जाता है और उन से पैदा होने वाले बच्चों को उन पैसे वाले और विदेशी जोड़ों को बेच दिया जाता है, जिन के बच्चे नहीं हैं.’’उस लड़की की बातों को सुन कर रोमा को यह समझने में समय नहीं लगा कि उस के साथ छल हुआ है और वह भी उस लड़की की ही तरह रौनी के हाथों ठगी जा चुकी है. वह रौनी के किसी भी साहब या उन की पत्नी के लिए सरोगेसी मां नहीं बनाई जा रही है, बल्कि इस आश्रम में बच्चों का व्यापार होता है और उसे इसीलिए इस आश्रम में लाया गया है.

रोमा उस लड़की से कोई सवाल करती या फिर रौनी से पूछती कि उस ने उस के साथ यह छल क्यों किया, उस से पहले एक साध्वी तेज कदमों से वहां आई और उस लड़की के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ने के बाद उसे वहां से खींच कर ले जाने लगी. वह लड़की चीखचीख कर रौनी को पुकारती रही और उस से कहती रही, ‘‘रौनी, मुझे इस नरक से ले चलो…’’लेकिन रौनी उस लड़की को अनसुना और रोमा को अनदेखा कर आश्रम के गेट से बाहर अपने नए शिकार की तलाश में निकल गया. रोमा हैरान सी खड़ी रौनी को अपनी आंखों से ओझल होते हुए देखती रही.

सपने देखने वाली लड़की : जब देवांश के उड़े होश

देवांश उसे दूर से एकटक देख रहा था. देख क्या रहा था,नजर पड़ गई और बस आंखें ही अटक गई उसपर !विश्वास नहीं होता – यह वही है या उस जैसी कोई दूसरी?

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल  स्टेशन पर पीठ पर एक बैग लादे वह अकेली खड़ी है!

देवांश का ध्यान अपने काम से भटक गया था.सवारी गई तेल लेने! पहले यह शंका तो निवारण कर ले! बिहार के समस्तीपुर से यहां मुंबई में अकेले! लग रहा है,अभी अभी ट्रेन से उतरी है.

चाहता है उसे अनदेखा कर सवारी ढूंढे, कहीं वह नहीं हुई तो थप्पड़ भी पड़ सकता है.

आजकल की स्टंटमैन लड़कियां! देवांश इनसे दूर ही रहता है!

लेकिन अगर वही हुई तो? यह जरूर उसका फिर नासमझी में उठाया  गया कदम होगा !

वह इसके घरवालों को जानता है, वे ऐसे बिलकुल नहीं कि बेटी को अकेले मुंबई आने दें! इसके पापा का साइकिल में हवा भरने, पंक्चर बनाने की एक छोटी सी दुकान है. एक बड़ा भाई है जो पहिए वाले ठेले पर माल ढुलाई करता है. इससे दो बड़ी बहनें हैं जिनकी जैसे तैसे शादी हुई थी.

आज से पांच साल पहले जब देवांश मुंबई भाग आया था तब यह शायद बारह साल के आसपास की रही होगी.उस वक्त देवांश बीस वर्ष का था. शिप्रा उस समय सरकारी स्कूल में पढ़ रही थी .सजने का बड़ा शौक था  इसे. इस कारण हरदम इसकी मां इस पर टिक टिक करती रहती.दुकान से लगे छोटे से घर में ये अपने भाई, मां, पप्पा के साथ रहती थी .

अब तक वह इधर उधर देखती ,कुछ सोचती, थोड़ा थोड़ा चलती देवांश से अनजान उसकी ओर ही बढ़ी चली आ रही थी.

देवांश भी अब तक उसके नजदीक आ चुका था.

“तुम शिप्रा हो न? यहां कैसे?”

पहले शिप्रा ने खुद को छिपाने का प्रयत्न किया लेकिन देवांश का अपनी बात पर भरोसा देख उसे मानना पड़ा कि वह समस्तीपुर के फुलचौक की शिप्रा ही है.

अपनी बात को टालने की गरज से शिप्रा ने प्रतिप्रश्न किया – “तुम यहां कैसे?”

“बीस साल की उम्र में मुंबई भाग आया था. हीरो बनना था. सालभर खूब एड़ियां घिसी, फिल्मी स्टूडियो के बाहर कतारें लगाई, प्रोड्यूसर डायरेक्टर के पीछे भागता रहा, लेकिन रात ?

वह तो पिशाचिनी की तरह भूखी प्यासी मुझे निगलने को आती थी.

स्टूडियो के बाहर नए लड़के लड़कियों की इतनी भीड़ कि कौन किसे पूछे? उनमें जिनके पहचान के  निकल जाते, उन्हें  किसी तरह अन्दर जाने का मौका मिल जाता.लेकिन इतना तो काफी नहीं होता न! मंजे हुए कलाकारों के सामने खड़े होने की भी कुबत कम लोगों में ही होती है! फिर गिड़गिड़ाना भी आना चाहिए, इज्जत पर बाट लगाकर काम के लिए हाथ फैलाना भी आना चाहिए! मैंने तो साल भर में हाथ जोड़ लिए! मेरा औटो जिंदाबाद! पहले भाड़े पर लेकर चलाता था, अब अपना है, मीरा रोड पर अपनी खोली भी है!  मगर तुम यहां क्यों आ गई? बारहवीं बोर्ड दिया?” एक साथ इतनी बातें कहने के पीछे देवांश की एक ही मंशा थी कि वो मुंबई की जिंदगी और अपने सपनों की वास्तविकता को समझे!

“देकर ही आई हूं! मुझे एक हीरो से मिलना है, उसके साथ मुझे हीरोइन का रोल करना है! मै ठान कर आई हूं, हार नहीं मानूंगी.”

अब तक शिप्रा अपने नए स्मार्ट फोन पर किसी का नंबर ढूंढने में लगी थी.

देवांश ने कहा-” तुम्हारे पप्पा मेरी साइकिल कई बार ऐसे ही ठीक कर दिया करते थे .कुछ तो मेरा भी फर्ज बनता है, अपने जगह की हो, कहां मारी मारी फिरोगी! अच्छा हुआ जो मै तुम्हे मिल गया! चलो मेरे घर. वहीं रहकर काम ढूंढ़ लेना.”

इस बीच शिप्रा की उससे बात हो जाती है जहां वह फोन लगा रही थी. बात समाप्त होते ही शिप्रा का रुख थोड़ा बदल सा जाता है. वह अब जल्दी निकलना चाहती है.

“देवांश जी मुझे जल्दी निकलना होगा, हरदीप जी से बात हो गई, उन्हीं के कहने पर यहां आई हूं . वे मुझे अपने स्टूडियो में बुला रहे हैं, इंटरव्यू करेंगे, और फोटो शूट भी!”

“ये सब पक्का है? देखो, मुंबई है ,सही गलत की पहचान जरूरी है, ठगी न जाओ!”

“देवांश जी मुझे अभी जाना है, आपको बाद में बताऊंगी .

आप भैया के साथ स्कूल पढ़े हो, मेरे घरवालों को पहचानते हो, अभी कुछ बताना मत उन्हें, पता चला तो मेरी जबरदस्ती शादी कर देंगे. मै बड़ी स्टार बनना चाहती हूं, दीदियों की तरह गृहस्थी में अभी से नहीं पीसना मुझे!”

जाना कहां है? चलो छोड़ देता हूं तुम्हे.”

“करजत नाम की कोई जगह है- वहीं कहीं बता रहे हैं”

“मेरा फोन नंबर रख लो, रात को वापिस आ जाना, अपना नंबर दे दो, मै अपना पता तुम्हे लिख भेजूंगा. मुंबई अनजान नई लड़कियों के लिए ठीक नहीं, शोषण हो सकता है!”

“मुझे जल्द पहुंचाइए देवांश जी, कहीं देर न हो जाए!”

औटो भीड़ को काटते जैसे तैसे गंतव्य की ओर दौड़ रहा था.

शिप्रा को अपने सपनों के आगे जिंदगी की चुनौतियां तुच्छ नजर आ रही थी.देवांश समझ चुका कि यह चट्टानों से टकराए बिना नहीं मानेगी.

देवांश भी तो ऐसा ही था. कितनी रातें उसने आंखों में काटी, कितने दिन फाकों में! और जब काम मिलने को हुआ तो जैसे सर दीवार से जा टकराया! गीगोलो! अमीर औरतों के ऐश के लिए खरीदा गया गुलाम; उसे धोखा देकर ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी कि अचानक जैसे उसे दो कदम पीछे आकर फिर से सोच लेने की मति आई, उसके तो होश ही उड़ गए! किसी तरह बच कर निकला था वह! औटो दौड़ाते वह बेचैन हो गया.

लड़की को पता नहीं कहां पहुंचाने जा रहा है वह!

“हरदीप जी को कैसे जानती हो?”

“फेसबुक से, मेरी सुन्दरता देख उन्होंने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. बाद में मुझे समझाया कि मै आसानी से हीरोइन बन सकती हूं अगर किसी तरह मुंबई पहुंच जाऊं!  वे मुझे स्टार बना देंगे. जोखिम तो लेना पड़ता है सपने पूरे करने के लिए!”

“पैसे हैं तुम्हारे पास?”

“घर में रखे दो हजार उठा लाई हूं, मां के चांदी के पायल भी,जब तक चले, फिर तो रुपए मिल ही जाएंगे.”

“कई बार नई लड़कियों का शोषण होता है, सावधान रहना!”

मतलब?”

“कोई तुम्हारा नाजायज फायदा उठा कर तुम्हे ठग सकता है,जैसे कोई कहे कि हम तो तुम्हे नाम पैसा सब देंगे, बदले में तुम क्या दोगी,तो -”

” जो कहेंगे वही करने का कहूंगी!”

“अरे! तुम्हारी उम्र कितनी है! तुम्हे समझ नहीं आती क्या बात!”

“अठारह साल!”

” छोड़ो, इससे आगे और क्या क्या समझाऊं तुम्हे! अगर रात को वापिस मेरे पास आने का मन हो तो फोन कर लेना मुझे.”

उस रात तो क्या महीने भर देवांश को शिप्रा का पता नहीं लग पाया.

और एक रात अभी वह अपने कमरों की बत्ती बुझाकर सोने चला ही था कि उसके दरवाजे पर किसी ने आवाज दी .

थोड़ा झल्लाया, दिन भर के खटे मरे, नींद से बोझिल आंखों में स्वागत सत्कार का आल्हाद कहां से लाए? झल्लाहट में दरवाजा खोला और सामने शिप्रा को देख अवाक रह गया.

सुंदर सजीली,एक ही नजर में भा जाने वाली लडकी जैसे अचानक कोयले के खदान से उठ आई हो! आंखों के नीचे गहरी कालिख!तनाव से चेहरा सूखा सा! विषाद के गहरे बादल जैसे अभी बरस पड़ेंगे!

“आओ आओ, फोन कर देती तो लेने चला आता! कहां रही अब तक?

“अंदर आ जाने दो देवांश जी! सब बताती हूं!”

पहले से  ज्यादा समझदार लगी शिप्रा.

रात के दस बज रहे थे, देवांश ने अपना डिनर ले लिया था.सो उस ने बिहारी स्टाईल में दाल भात आलू चोखा ,पापड़, सलाद लगाकर शिप्रा को खिलाया, और  अपने छोटे से पलंग पर उसका बिस्तर लगा दिया.

देवांश बगल वाले छोटे कमरे में अपनी खटिया बिछा कर अभी जाने को हुआ कि शिप्रा ने उसकी कलाई पकड़ ली.

“यहीं इसी कमरे में सो जाओ.अलग मत सोओ !”

“अरे क्यों ?” देवांश को आश्चर्य हुआ.

शिप्रा ने अपना सर झुका लिया.

“कहो!” देवांश ने जोर दिया.

रात कोई दूसरे कमरे से आकर मुझ पर सोते वक्त हमला न कर दे इसका डर लगता है, अच्छा है कोई साथ ही सो रहे, किसी के दरवाजे खोल कर अंदर आ जाने के डर से मै रात को सो ही नहीं पाती!”

“क्या हुआ था, मुझे बताओ, मै तुम्हारा हर डर दूर कर दूंगा .”

उसके स्नेह भरे स्वर में अपनेपन की ऐसी आश्वस्ति थी कि शिप्रा का तनाव कुछ कम होने लगा.

देवांश के पलंग पर दोनो आसपास बैठे थे, शिप्रा कहने लगी-”

उस दिन प्रोड्यूसर हरदीप जी के स्टूडियो के बाहर वेटिंग हौल में रात के आठ बजे तक बैठी मै इंतजार करती रही, आपने मुझे वहां करीब दोपहर के एक बजे छोड़ा था. सोच रही थी आपको फोन कर ही लूं, कि पियोन आकर मुझे बुला ले गया. मुझे एक आलीशान बड़े से कमरे में ले आया वह. यहां सोफे से लेकर पलंग तक सब कुछ मेरी कल्पना से परे की बेहतरीन चीजें थीं.सब कुछ अब जैसे जल्दी होने लगा था. मै घबराई भी थी और उत्सुक भी!

बाहर से मै लौक कर दी गई थी, मुझे अच्छा नहीं लगा, मगर इंतजार करती रही.

कुछ देर बाद हरदीप जी आए.पचपन के आसपास की उम्र होगी उनकी .आराम से बात की, मुझे कुछ छोटे विकनी टाईप के कपड़े दिए और उसे पहन कर आने को कहा. मै झिझक गई, तो आंखें इस तरह तरेरी कि मुझे बदलने जाना पड़ा .बाथरूम से वापिस आई तो देखा तीन लोग शूट के लिए आ पहुंचे थे. जैसा कहा गया वैसा कर दिया, शूटिंग पूरी होने पर  हरदीप जी ने मुझसे कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करवाये. बाकी लोगों के जाने के बाद हरदीप जी ने मुझे नजदीक बिठा कर शाबासी दी और उनके साथ सहयोग करने पर जल्द मुझे स्टार बनाकर मेरे पसंद के हीरो के साथ रोल देने का वादा किया. डिनर आ गया था, और वो बहुत लाजवाब था. हरदीप जी को मैंने अनुरोध किया कि वे बाहर से दरवाजा मत लगाएं,”

“ये तुम्हारा मामला नहीं है” कहकर वे बाहर से बन्द कर चले गए.

फिर ये सिलसिला चल निकला . कभी बाहर भी शूट को ले जाते तो उनकी वैन में, काम ख़तम होते ही मुझ पर ताला जड़ दिया जाता. कितना भी समझा लूं,  वे मुझे सांस लेने की इजाजत नहीं देते!”

“सोते हुए तुम पर कभी हमला हुआ था? क्या वजह है तुम्हारे डर की?”

“यूं तो जैसे मै उनकी खरीदी गुलाम थी. कभी साज सज्जा के नाम पर, कभी दृश्य और संवाद के कारण वे सभी मेरी देह को खिलौना ही समझते. लेकिन इसके बाद की वो रात मेरे लिए बुरा सपना था! मुझे सपनों से डर लगने लगा है!”

“कहोगी क्या हुआ था?”अनायास ही अधिकार का स्वर मुखर हो गया था देवांश में, लेकिन वह तुरंत संभल गया.

“इस तरह उनके कहे पर उठते बैठते बीस दिन हो गए थे. थकी हारी रात को मै सो रही थी.मध्य रात्रि में जैसे मेरे कमरे को किसी ने बाहर से खोला, मुझे अंदर से बन्द करने की सख्त मनाही थी.

नींद में होने की वजह से जब तक संभल पाती किसी ने अजगर की तरह मुझ पर कब्जा कर लिया, मै उसके पंजो में छटपटाती सी शिथिल पड़ गई. फिर तो यह सिलसिला ही चल पड़ा. लेकिन सुबह सब कुछ सामान्य रहता  जैसे किसी को कुछ मालूम ही न हो. मै पागल सी होने लगी. मै वहां से निकलना चाहती थी, हरदीप जी से कहा तो सबके सामने मेरा कांट्रैक्ट पेपर दिखा दिया. मुझे हस्ताक्षर करते वक़्त उसे पढ़ना चाहिए था. तीन महीने के मुझे पचास हजार मिलने थे,और एक दिन भी पहले छोड़ना चाहूं तो प्रति दिन दो सौ के हिसाब से जितना बने. मेरे सपनों पर काली स्याही फैल गई थी, मै स्टार बनने के लिए  तिल तिल कितना मरती! शायद पचास हजार का शिकंजा कसकर वे कई को रोक रखते थे और मनमानी करते थे, मुझे लगा आखिर तक शायद वे खुद ही ऐसे हालात पैदा कर दें कि मै तीन महीने से पहले ही छोड़ने को बाध्य हो जाऊं! फिर क्यों नहीं अभी ही निकल जाऊं! मैंने तय किया कि अब और नहीं!

मुझे उन्होंने छह हजार पकड़ा दिए, और मै अपना सबकुछ खो कर निकल आई.”

सब कुछ खोकर से क्या मतलब है तुम्हारा? क्या तुम इज्जत की बात कर रही हो? तुमने आगे बढ़ने और सपनों को पूरा करने के लिए जोखिम उठाया, इस जोखिम उठाने को इसलिए गलत नहीं कह सकते क्योंकि तुम एक लड़की हो और सपने बेचने वाले लोग गिद्ध है ! वे जो गिद्घ बने बैठे हैं, उन्हें अपनी इज्जत बचाने के लिए सभ्य होना चाहिए! हां तुम्हारी गलती इतनी है कि जब तुम्हे मैंने आगाह किया, सतर्क होने को समझाया तुमने अपनी धुन में मेरे अनुभव को तवज्जो नहीं दी, सपने देखना और उसके पीछे दौड़ना फिर भी आसान है, लेकिन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जुनून के साथ धीरज की जरूरत होती है, और यह जरा कठिन है!”

“क्या मुझे वापिस समस्तीपुर जाना चाहिए?”

“क्यों? जीवन में कुछ अच्छा सोचने के लिए देहरी तो लांघना ही पड़ता है. मुझे सपने देखना पसंद है, और सपने देखने वाली लड़की भी! अब चलो शुरू से शुरू करते हैं. तुम्हे अब आगे बढ़ाने में मै मदद करूंगा. जिंदगी मसाला चाय नहीं – कि बना और पीया, सपने अच्छे हैं, लेकिन उन्हें हासिल करने में समझदारी चाहिए! समझी !”देवांश ने उसकी आंखों में अपने नजर की मुस्कुराहट बिखेर कर हलके से शिप्रा की हथेली को दबाया. विश्वास और संवेदना से भरी लजाती सी मुस्कान शिप्रा के दिल का हाल बता रही थी.

“सपने पूरे हो जाएं और मुझे भी अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहो तो बन्दा हमेशा हाजिर है ! कभी बता नहीं पाया मगर हमेशा चाहता था कि तुमसे दोस्ती हो जाय!”देवांश मन को धीरे धीरे खोल रहा था.

“देवांश तुम जैसे प्यारे इंसान क्या सचमुच के होते हैं? क्या यह भी तो कोई सपना नहीं ! ”

शिप्रा ने देवांश के कंधे पर अपना सर टिका दिया था.मन का बोझ पिघलने लगा था.सपने देखने का अपराध बोध जाता रहा, शिप्रा फिर से हसीन सपनों को सच करने का सपना देखने लगी थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें