सलमान खान ने औनस्क्रीन मां के साथ मनाया रक्षाबंधन

बौलीवुड स्टार सलमान खान को यू ही भाई के नाम से नहीं जाना जाता, किसी भी रिश्ते को निभाना सलमान भली भाती जानते है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला रक्षाबंधन के दिन, जब सलमान अपनी औनस्क्रीन मां यानी बीना काक जिनको आपने फिल्म “मैंने प्यार क्यों किया” में सलमान की मां के रोल में देखा होगा उनके घर रक्षाबंधन बनाने पहुंचे. कहना गलत नहीं होगा कि, सलमान खान एक बार जिसे दिल से अपना मानते हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ते.

राजस्थान पहुंचकर बनाया रक्षाबंधन

एक्ट्रेस बीना काक एक्टिंग के अलावा राजस्थान की राजनीति में भी काफी सक्रिय रहती हैं. जयपुर पहुंचकर सलमान खान ने बीना की बेटी से भी राखी बंधवाई. इस दौरान सलमान खान के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. सलमान खान ने अपनी रक्षाबंधन बीना के घर पर मनाई. सलमान खान पहले भी कई बार बीना के साथ नजर आ चुके हैं.

बीना ने भी बांधा रक्षासूत्र

इस खास मौके पर बीना ने भी सलमान खान को राखी बांधी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की फोटोज शेयर करके बताया कि, सलमान खान उनकी जिंदगी में कितना महत्व रखते है. सलमान के इसी लगाव के कारण लोग उनको भाई कहते हैं.

काफी करीब है अपनी औनस्क्रीन मां से

आपको बता दे कि, फिल्म में सलमान खान की मां के किरदार में नजर आ चुकी बीना काक असल जिंदगी में भी सलमान के बेहद करीब हैं. सलमान को बीना की बेटी की शादी की हर रस्म को अटेंड करते हुए देखा गया था.

 

View this post on Instagram

 

SK ,Kabir n Jawahar !!! My life line !!

A post shared by Bina Kak (@kakbina) on

फिल्म दबंग 3’ के चलते थे राजस्थान में

सलमान इस समय अपनी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे हुए हैं. ऐसे में अपने काम से समय निकालकर सलमान खान बीना के घर रक्षाबंधन मनाने जा पहुंचे.  जहां उन्होंने काफी एंजौय किया. सलमान की इन राखी फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस सलमान की इन्हीं अदाओं पर मर मिटते है.

ब्रेकअप के बाद बदला सलमाल खान की इस एक्ट्रेस का लुक

फिल्म “लकी” से अपने बौलवुड कैरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उलाल काफी समय से बौलीवुड से गायब है पर सोशल मीडिया के जरीए वो अपने फैंस से कनेक्ट हैं. बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने ही स्नेहा उलाल को बौलीवुड में एंट्री कराई थी इसके बाद वो कुछ और फिल्मों में आई पर ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई. हाल ही में स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की जिसके बाद लोगों ने काफी कमेंट करना शुरु कर दिया. इन फोटो की खास बात ये की ब्रेकअप के बाद ये स्नेहा की पहली फोटोज हैं. स्नेहा का अपने बौयफ्रेंड अवि मित्तल के साथ ब्रेकअप हुआ हैं. इसके बाद उनका बोल्ड लुक सबके सामने आया है. इस लुक को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं.

कुछ को ओवरकम कर किया कमबैक

All India Mixed Martial Arts Association (AIMMAA)के चेयरमैन अवि मित्तल के साथ स्नेहा उलाल पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थी. स्नेहा ने अवि मित्तल के साथ ‘वैलेंटाइन्स डे’ भी सेलिब्रेट किया था लेकिन इसके बाद मार्च में दोनों अलग हो गए थे. इस बात से स्नेहा काफी डिप्रेस थी यही कारण है की फैंस ने उनको जमकर मोटिवेट किया और उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थकें.

 

View this post on Instagram

 

🥰

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal) on

 

View this post on Instagram

 

Its getting hot in here

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal) on

ऐश्वर्या राय की लुकअलाइक होने के कारण मिली थी पहचान

स्नेहा उलाल के चेहरा बौलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से थोड़ा-बहुत मिलता-जुलता है. इसी कारण सलमान खान ने उनको अपनी फिल्म में लिया था. स्नेहा उलाल ने साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो सोहेल खान के साथ ‘आर्यन’ फिल्म में दिखाई दी थी.

Ex-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में यूलिया के साथ पहुंचे सलमान, फोटोज वायरल

बौलीवुड के भाईजान अक्सर ही अपने जलवों से लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हाल ही में 9 जुलाई को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का 54वां बर्थडे था. दिलचस्प बात ये है कि इस बर्थडे पार्टी में सलमान यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे थे, जिन्हें उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है. इस पार्टी की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं.

एक ही छत के नीचे एक्स और करंट गर्लफ्रेंड…

सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता के बर्थडे पार्टी में प्रेजेंट गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ पहुंचे. देखा जाए तो एक ही छत के नीचे सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड के साथ थे. इस पार्टी में सलमान खान खूब मस्ती करते नजर आए. यहां तक की सलमान ने प्रभुदेवा के फेमस सौंग उर्वशी पर ठुमके लगाए. डांस करते समय सलमान का साथ खुद प्रभुदेवा, साजिद नाडियाडवाला और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सुदीप ने भी दिया.

ये भी पढ़ें- किराए के घर के लिए हर महीने इतने लाख खर्च करते हैं आयुष्मान

संगीता बिजलानी के बर्थडे पार्टी में सलमान खान, यूलिया सहित और भी बौलीवुड सलैब्स नजर आए जैसे की- साजिद नाडियाडवाला, प्रभुदेवा, डेजी शाह और मोहनीश बहल.

बतो दें, संगीता बिजलानी अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लैक आउट-फिट पहनीं नजर आईं. वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं शायद इसी वजह से वे कैमरे के सामने अलग अलग पोज देती नजर आईं.

ये भी पढ़ें- झगड़े के बाद कंगना के खिलाफ हुआ मीडिया

मलाइका अरोड़ा का ‘दबंग अंदाज’, ‘चुलबुल’ सलमान को यूं किया COPY

बौलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं. मलाइका अच्छी एक्ट्रैस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मौडल, डांसर और प्रोड्यूसर भी हैं. मलाइका ने “इंडियाज़ गोट टेलैंट”, “झलक दिखला जा”, “नच बल्लिए” जैसे कई रिएलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है.

न्यूयार्क में दिखा दबंग अंदाज…

हाल-फिलहाल मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. मलाइका इन फोटोज में दिल की आकार वाला चश्मा पहने दिखाई दे रही है जैसा चश्मा सलमान खान ने दबंग फिल्म में पहना था. मलाइका की इन फोटोज को देख फैंस को दबंग फिल्म की याद आ गई होगी. मलाइका की इन फोटोज को फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर कमेंट्स कर उनकी तारीफ भी की.

ये भी पढ़ें- ‘सूर्यवंशी’ के लिए अक्षय ने किया ये खतरनाक स्टंट, 

 

View this post on Instagram

 

Hey Wat u lookin at ???👀👀👀

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

‘दबंग’ में बनी थीं ‘मुन्नी’…

मलाइका अरोड़ा ने दबंग फिल्म में एक आइटम सौंग किया था जिसका नाम “मुन्नी बदनाम हुई” था और ये आइटम सौंग बेहद पसंद किया गया था और काफी फेमस भी हुआ था. मलाइका ने ना सिर्फ दबंग फिल्म में आइटम सौंग परफोर्म किया था बल्कि मलाइका दबंग फिल्म की प्रोड्यूसर भी रही थीं.

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor … love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

अर्जुन के साथ छुट्टी मना रही हैं मलाइका…

वैसे देखा जाए तो मलाइका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ खुल कर एन्जौय कर रही है. मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ न्यूयार्क में छुट्टियां मना रही हैं. जहां दोनों अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गए थे. मलाइका ने अर्जुन के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी किया था. साथ ही उनके साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों नेहा धूपिया और अंगद बेदी से नाराज हैं युवराज सिंह?

अगर आप चाहते हैं सलमान जैसी बौडी तो फौलो करें ये टिप्स

बौलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान 53 साल की उम्र में बौलीवुड के किसी भी यंग एक्टर्स को मात दे रहे है. चाहे उनकी फिटनेस हो या उनकी पौपुलेरिटी वो किसी भी एक्टर से कम नहीं हैं. सलमान खान की फेटनेस के सभी दिवाने है. 90 के दशक से ही अपनी जबरदस्त बौडी के लिए फैंस के बीच सलमान ने एक खास जगह बनाई है. वो पिछले कई सालों से लगातार जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, जिससे वो अपने गठीले शरीर को मेंटेन रख सकें. तो चलिए जानते है कि कैसे सलमान खुद को फिट और हेल्दी रखते हैं.

जिम में घंटों पसीना बहाना है जरुरी

यदि आप भी सलमान जैसी बौडी चाहते है तो आपको भी जिम में घंटों पसीना बहाना पड़ेगा. सलमान खान एक भी दिन जिम को मिस नहीं करते हैं. साथ ही वो डायट का खास ख्याल रखते हैं. उनके मजबूत शरीर में जितना योगदान कसरत का है, उतना ही परफेक्ट डायट का है. भारी-भारी वजन उठाने से पहले सलमान खान ट्रेड मिल पर खूब दौड़ते हैं. इससे शरीर की सारी मांस-पेशियां खुल जाती हैं.वो अपने शरीर के ऊपर भाग का जितना ख्याल रखते हैं, उतना ही ख्याल शरीर के निचले भाग का रखते हैं. वो पैरों को मजबूत बनाने के लिए घंटों वर्जिस करते हैं. साथ ही वो अपने बाइसेप्स को शेप में रखने के लिए अलग से एक दिन निकालकर रखते हैं. इस दिन वो केवल अपने हाथों पर ध्यान देते हैं ताकि उनके बाइसेप्स मजबूत बने रहें.

 

View this post on Instagram

 

#Beinghumanecycle #lovecareshare #electrictransport #ecofriendly #futuretransport #cleangreen

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये भी पढ़ें- जानें क्यों लड़कों के लिए खतरनाक है प्रोस्‍टेट ग्‍लैंड का बढ़ना

साइकिलिंग करते हैं भाईजान

सलमान जिस दिन काम के कारण जिम नहीं जा पाते हैं, उस दिन साइकिलिंग करते हैं. जिससे उनके पूरे शरीर की वर्जिस हो जाती है. रोज जिम करना कभी-कभी बोरिंग हो जाता है, जिस कारण वो जिम में भी दोस्तों के साथ मस्ती करते रहते हैं. इसके साथ ही सलमान केवल मशीनों के ही भरोसे नहीं रहते हैं. वो कभी-कभी अखाड़े में भी अपने हाथ आजमा लेते हैं.

ये भी पढ़ें- पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें कैसे

सलमान बौलीवुड के अकेले ऐसे खान हैं जो न्यू-कमर्स को जिम में ट्रेनिंग देने से गुरेज नहीं करते हैं. उन्हें जब भी मौका मिलता है वो अपने जूनियर्स को ट्रेनिंग देने लगते हैं.

कपिल के शो में कैटरीना ने लगाएं ठुमके, वायरल हुआ Video…

जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म “भारत” में नजर आने वाली कैटरीना कैफ ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में जमकर धमाल मचाया. हाल ही में दोनों फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे थे जहां कैटरीना जमकर थिरकी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियों काफी पसंद किया जा रहा हैं. बता दे की फिल्म के रिलीज में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा हैं.

 

View this post on Instagram

 

#bharat team @beingsalmankhan and @katrinakaif Come to the #tkss #thekapilsharmashow Are you gyes exited

A post shared by the kapil sharma show (@kapilsharma_tkss2) on

एक टक देखते रहे सलमान

कपिल के शो में कैटरीना अपनी फिल्म के गाने पर जम कर थिरकती नजर आईं. गाने पर कैटरीना की दिलकश अदाएं जिसने भी देखी बस देखता ही रह गया. जब कैटरीना ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरना शुरु किया तो सलमान खान एक टक लगाए उनको देखते ही रह गए.

कैटरीना ने मचाया धमाल

कैटरीना की परफर्मेंस को देख कर सेट पर मौजूद सभी में एनर्जी आ गई और कैटरीना के साथ जमकर नाचे.

 

View this post on Instagram

 

@bharat_thefilm #KapilSharmaShow

A post shared by Saurabh Bhushan (@sbkatrina143) on

वायरस हुई फोटोज

कैटरीना और सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. शो पर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया. यहां पर सलमान और कैटरीना ने कपिल के सभी अटपटे सवालों का बड़े ही आराम से जवाब दिया.

हंसी से लोट पोट हुए सलमान

सलमान खान कपिल के शो पर कृष्णा और बाकी टीम के साथ खूब ठहाके लगाते नजर आए. इससे पहले भी सलमान कपिल के शो में आ चुके है. उस शो को कपिल के बेस्ट शोज में गिना जाता हैं.

 

View this post on Instagram

 

#bharat team @beingsalmankhan and @katrinakaif Come to the #tkss #thekapilsharmashow Are you gyes exited

A post shared by the kapil sharma show (@kapilsharma_tkss2) on

कपिल की मां से मिले सलमान

सलमान ने कपिल की मां से भी मुलाकात की. उन्होंने साथ में फोटो भी क्लीक करवाई.

बता दें की सलमान खान की फिल्म “भारत” 5 जून को ईद के मौके पर रीलिज होगी.

दिशा पटानी की ये फोटो देख बोले फैंस, सलमान ने दिए संस्कार…

सोशल मीडिया पर अपनी हौट बिकिनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहने वालीं बौलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी बिकिनी फोटो नहीं बल्कि एक टी-शर्ट वाली फोटो है. इस फोटो में दिशा लाल कलर की एक टीशर्ट में नजर आ रही हैं. जिसके बाद फैंस ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया और इसकी वजह है सलमान खान.

फैंस बोले- सलमान ने दिए संस्कार…

दरअसल, बीते रोज ही दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टी-शर्ट में तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैन्स ने उनके मजे लिए हैं. दिशा पाटनी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘चंडीगढ़ मैं आपके शहर में कल आ रही हूं, जिस कारण मैं काफी उत्साहित हूं.’ जैसे ही दिशा पाटनी ने यह तस्वीर शेयर की, वैसे ही उनके फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा है‘सलमान खान ने संस्कार सिखाया है…’ तो दूसरे फैन ने लिखा है, ‘खुशी है कि ब्रांड ने आपको टी-शर्ट दे ही दी….’ इससे पहले दिशा ने अपनी बिकिनी फोटोज ही शेयर की है, जिस की वजह से फैन्स इस फोटो के लिए उन्हें संस्कारी बताया हैं.

ये भी पढ़े- Photos : गरमी में कैसे खुद को कूल रखती हैं एली

 

View this post on Instagram

 

🌸🌸🌸🌸 #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

 

View this post on Instagram

 

Eat sleep swim repeat🌸 so how are you guys celebrating your new years🌊

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

ये भी पढ़े- पानी में आग लगा रही हैं अलाना पांडे, देखें तस्वीरें

भारत में सलमान के साथ दिखेंगी दिशा…

दिशा पाटनी, सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी, जिस कारण लोग ऐसा कह रहे हैं कि भाईजान ने दिशा को संस्कारी बना दिया है. फिल्म ‘भारत’ का ट्रेलर बीते दिन ही दर्शकों के सामने आया है, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ‘भारत’ के ट्रेलर में दिशा पाटनी, सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो उठे हैं. फैन्स अभी से मान रहे है कि फिल्म ‘भारत’ ईद पर धुंआदार कमाई करेगी.

edited by- nisha rai

फिल्म रिव्यू ‘‘मर्द को दर्द नही होता है”: हीरो पर भारी पड़ी हीरोइन

फिल्म- ‘‘मर्द को दर्द नही होता है”

रेटिंगः ढाई स्टार

डायरेक्टर: वासन बाला

एक्टर्स: अभिमन्यु दसानी, राधिका मदान, गुलशन देवैय्या और महेश मांजरेकर

‘‘पेडलर्स’’ जैसी फार्मूला फिल्म के बाद फिल्मकार वासन बाला एक बार फिर फार्मूला फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता है’’ लेकर आए हैं. इस फिल्म में उन्होने कहानी का केंद्र एक ऐसे पुरूष को बनाया है,  जिसे ‘कांजिनेटियल इंनसेंसिटीविटी टू पेन’ नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण शरीर में दर्द का अहसास ही नहीं होता. इस फैंटसी कहानी में बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी भी है. मगर फिल्म में फिल्म के हीरो की बजाय हीरोइन ज्यादा खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आती है. कई सीन्स में तो हीरो सूर्या डरपोक और हीरोइन सुप्रि बेखौफ नजर आती है. जबकि पूरी फिल्म में सूर्या का तकिया कलाम है- ‘‘दिमाग को सन्न कर देने वाली हर कहानी के पीछे बहुत बुरे फैसले होते हैं.’’

कहानी…

फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नही होता’’ की कहानी मुंबई के लड़के सूर्या (अभिमन्यु दसानी) की है. सूर्या को ‘कांजिनेटियल इंनसेंसिटीविटी टू पेन’ नामक गंभीर बीमारी है, जिसका डाक्टरों के पास कोई इलाज नही है. इस बीमारी के चलते उसे दर्द नहीं होता, फिर उसे चाहे जितनी चोट लगती रहे. सूर्या के नाना (महेश मांजरेकर) बार बार उसे एक्शन फिल्में दिखाकर दर्द का अहसास कराते रहते हैं. जिससे आम लोग उसे एक आम लड़के की तरह माने. मगर सूर्या के पिता जतिन (जिमित त्रिवेदी ) नहीं चाहते कि सूर्या घर से बाहर निकले. उधर सूर्या बचपन से ही सौ लोगों को हराने वाले दिव्यांग कराटे मैन मणि (गुलशन देवैय्या) का फैन है और उसकी तमन्ना इस कराटे मैन से मिलने की है. जिसके बाद वह भी उसी की तरह ताकतवर बनकर पाप को जलाकर राख कर सके. सूर्या की बचपन की दोस्त है सुप्रि (राधिका मदान) जो कि हर मुसीबत के समय सूर्या की मदद करती रहती है. लेकिन सूर्या की शरारतों के कारण सूर्या और सुप्रि अलग हो जाते हैं. कुछ सालों बाद सूर्या को कराटेमैन का पता मिलता है, जब वह वहां पहुंचता है, तो उसकी मुलाकात फिर से सुप्रि से होती है और यहीं पर वो पहली बार विलेन जिमी (गुलशन देवैय्या) से मिलता हैं. मणि और जिमी दोनो भाई हैं. लेकिन जिमी एक अपराधी है. इसके बाद एक्शन सीन्स के साथ कहानी तेजी से आगे बढ़ती है.

स्टोरी और डायरेक्शन…

पटकथा लेखक के तौर पर वासन बाला को थोड़ी और मेहनत करनी चाहिए थी. इंटरवल से पहले कहानी कंफ्यूज करने के साथ बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है, जबकि इंटरवल के बाद जैसे ही सूर्या, सुप्रि और मणि का जिमी के साथ टकराव शुरू होता है, वैसे ही एक्शन सीन्स के साथ कहानी तेज गति से आगे बढ़ती है. पटकथा लेखक के तौर पर वासन बाला ने एक्शन के बीच में भी कुछ अच्छे कॉमेडी सीन्स डाले हैं. लेखक और निर्देशक वासन बाला ने सुप्रि के प्रेमी अतुल के किरदार को जबरन जोड़ा है. अतुल के किरदार की वजह से कहानी भटकने के साथ ही फिल्म भी लंबी हो गयी है. एडीटिंग टेबल पर इसे कसने की जरुरत थी. तर्क की कसौटी पर कसेंगे,  तो फिल्म पसंद नहीं आएगी. हालांकि, फिल्म के कैमरामैन जय पटेल अपने बेहतरीन काम के लिए बधाई के पात्र हैं.

एक्टिंग…

जहां तक अभिनय का सवाल है, तो अभिमन्यु दसानी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं. उन्हे अभी मेहनत करने की जरुरत है. कई सीन्स में उनके चेहरे पर भाव ही नही आते. मगर राधिका मदान ने बेहतरीन एक्टिंग की है. दोहरी भूमिका में गुलशन देवैय्या ने कमाल का काम किया है. नाना की भूमिका में महेश मांजरेकर ठीक ठाक हैं.

दो घंटे 17 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता है’’ का निर्माण रौनी स्क्रूवाला, लेखक व निर्देशक वासन बाला, संगीतकार करण कुलकर्णी व दीपांजना गुहा है.

भारत की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे सलमान, वायरल हुआ ये लुक

बौलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिर से फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग गोवा में हो रही है. फिल्म की कास्ट गोवा पहुंच चुकी है. इस बीच सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे आर्चरी करते नजर आ रहे हैं. सलमान फिल्मों की तहर इसमें भी परफेक्ट खेल दिखाते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में सलमान स्पोर्टी लुक में हैं. वे शूटिंग के बीच में खुद को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वे एकाग्रता के साथ निशाना साधते दिखे. उन्होंने पहले ही एटेंम्प्ट में एक दम सटीक निशाना लगाया. वहां मौजूद कास्ट के बाकी सदस्य सलमान की हौसलाफजाई कर रहे थे. सलमाने के परफ्केट निशाने के बाद सभी उन्हें चीयर करने लगे. सलमान को निशानेबाजी का शौक काफी पहले से है. यही नहीं वे खाली समय में पेंटिंग करना भी खूब पसंद करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood X Tellywood (@bollywood.x.tellywood) on


फिल्म भारत की बात करें तो ये एक साउथ कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर का हिंदी रिमेक है. फिल्म में आजादी के बाद देश में हुए बड़े इवेंट्स को एक आम नागरिक के दृष्टिकोण से दर्शाती नजर आएगी. फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. फिल्म की कास्ट में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम रोल में हैं.

एक्टर नहीं, मेहमान बन कर कपिल के शो में आएंगे सुनील

कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हमेशा से सेलेब्रिटीज का पसंदीदा जगह रही है. फिल्में प्रमोट करने के लिए ये एक अच्छा प्लैटफौर्म रहा है. जब भी किसी हस्ती की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली होती है तो सबसे पहले प्रमोशन का अड्डा बनता है कपिल शर्मा का सेट.

खबरों की माने तो कपिल के पुराने साथ सुनील ग्रोवर जल्दी ही फिर से शो में नजर आने वाले हैं. पर इस बार वो शो के एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर मेहमान नजर आएंगे. सुनील अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन पर कपिल के सेट पर नजर आएंगे. खबरों की माने तो सुनील के साथ एक्ट्रेस कटरीना और सलमान खान भी होंगे. ये फिल्म दर्शकों को ईद पर बड़े पर्दे पर दिखेगी. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास हैं.

गौरतलब है कि कपिल और सुनील के बीच लंबे वक्त से झगड़ा चल रहा था. अंदर के लोगों की माने तो दोनों के बीच बातचीत भी बंद है. आपको बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट के बाद शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने सुनील और कपिल के बीच सुलाह कराने की कोशिश की थी. सुनील ने सलमान की ही फिल्म भारत के बिजी  शेड्यूल का हवाला देते हुए कपिल के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया. इसके बाद सुनील ने अपने एक शो के साथ टीवी पर कमबैक किया, पर ये शो ज्यादा दिन तक ना चल सका. कम टीआरपी के कारण शो को बंद करना पड़ा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें