Family Story In Hindi: मेरा बच्चा मेरा प्यार – अपने बच्चे से प्यार का एहसास

Family Story In Hindi: ‘‘बच्चे का रक्त दूषित है,’’ वरिष्ठ बाल विशेषज्ञ डा. वंदना सरीन ने लैबोरेटरी से आई ब्लड सैंपल की रिपोर्ट पढ़ने के बाद कहा. एमबीबीएस कर रहे अनेक प्रशिक्षु छात्रछात्राएं उत्सुकता से मैडम की बात सुन रहे थे. जिस नवजात शिशु की ब्लड रिपोर्ट थी वह एक छोटे से पालने के समान इन्क्यूबेटर में लिटाया गया था. उस के मुंह में पतली नलकी डाली गई थी जो सीधे आमाशय में जाती थी. बच्चा कमजोरी के चलते खुराक लेने में अक्षम था. हर डेढ़ घंटे के बाद ग्लूकोस मिला घोल स्वचालित सिस्टम से थोड़ाथोड़ा उस के पेट में चला जाता था. इन्क्यूबेटर में औक्सीजन का नियंत्रित प्रवाह था. फेफड़े कमजोर होने से सांस न ले सकने वाला शिशु सहजता से सांस ले सकता था.

बड़े औद्योगिक घराने के ट्रस्ट द्वारा संचालित यह अस्पताल बहुत बड़ा था. इस में जच्चाबच्चा विभाग भी काफी बड़ा था. आयु अवस्था के आधार पर 3 बड़ेबड़े हौल में बच्चों के लिए 3 अलगअलग नर्सरियां बनी थीं. इन तीनों नर्सरियों में 2-4 दिन से कुछ महीनों के बच्चों को हौल में छोटेछोटे थड़ेनुमा सीमेंट के बने चबूतरों पर टिके अत्याधुनिक इन्क्यूबेटरों में फूलों के समान रखा जाता था. तीनों नर्सरियों में कई नर्सें तैनात थीं. उन की प्रमुख मिसेज मार्था थीं जो एंग्लोइंडियन थीं. बरसों पहले उस के पति की मृत्यु हो गई थी. वह निसंतान थी. अपनी मातृत्वहीनता का सदुपयोग वह बड़ेबड़े हौल में कतार में रखे इनक्यूबेटरों में लेटे दर्जनों बच्चों की देखभाल में करती थी. कई बार सारीसारी रात वह किसी बच्चे की सेवाटहल में उस के सिरहाने खड़ी रह कर गुजार देती थी. उस को अस्पताल में कई बार जनूनी नर्स भी कहा जाता था.

मिसेज मार्था के स्नेहभरे हाथों में कुछ खास था. अनेक बच्चे, जिन की जीने की आशा नहीं होती थी, उस के छूते ही सहजता से सांस लेने लगते या खुराक लेने लगते थे. अनेक लावारिस बच्चे, जिन को पुलिस विभाग या समाजसेवी संगठन अस्पताल में छोड़ जाते थे, मिसेज मार्था के हाथों नया जीवन पा जाते थे. मिसेज मार्था कई बार किसी लावारिस बच्चे को अपना वारिस बनाने के लिए गोद लेने का इरादा बना चुकी थी. मगर इस से पहले कोई निसंतान दंपती आ कर उस अनाथ या लावारिस को अपना लेता था. मिसेज मार्था स्नेहपूर्वक उस बच्चे को आशीष दे, सौंप देती. वरिष्ठ बाल विशेषज्ञ डा. वंदना सरीन दिन में 3 बार नर्सरी सैक्शन का राउंड लगाती थीं. उन को मिसेज मार्था के समान नवशिशु और आंगनवाटिका में खिले फूलों से बहुत प्यार था. दोनों की हर संभव कोशिश यही होती कि न तो वाटिका में कोई फूल मुरझाने पाए और न ही नर्सरी में कोई शिशु. डा. वंदना सरीन धीमी गति से चलती एकएक इन्क्यूबेटर के समीप रुकतीं, ऊपर के शीशे से झांकती. रुई के सफेद फाओं के समान सफेद कपड़े में लिपटे नवजात शिशु, नरमनरम गद्दे पर लेटे थे. कई सो रहे थे, कई जाग रहे थे. कई धीमेधीमे हाथपैर चला रहे थे.

‘‘यह बच्चा इतने संतुलित ढंग से पांव चला रहा है जैसे साइकिल चला रहा है,’’ एक प्रशिक्षु छात्रा ने हंसते हुए कहा. ‘‘हर बच्चा जन्म लेते ही शारीरिक क्रियाएं करने लगता है,’’ मैडम वंदना ने उसे बताया, ‘‘शिशु की प्रथम पाठशाला मां का गर्भ होती है.’’ राउंड लेती हुई मैडम वंदना उस बच्चे के इन्क्यूबेटर के पास पहुंचीं जिस की ब्लड सैंपल रिपोर्ट लैब से आज प्राप्त हुई थी.

‘‘बच्चे को पीलिया हो गया है,’’ वरिष्ठ नर्स मिसेज मार्था ने चिंतातुर स्वर में कहा.

‘‘बच्चे का रक्त बदलना पड़ेगा,’’ मैडम वंदना ने कहा.

‘‘मैडम, यह दूषित रक्त क्या होता है?’’ एक दूसरी प्रशिक्षु छात्रा ने सवाल किया. ‘‘रक्त या खून के 3 ग्रुप होते हैं. ए, बी और एच. 1940 में रक्त संबंधी बीमारियों में एक नया फैक्टर सामने आया. इस को आरएच फैक्टर कहा जाता है.’’ सभी इंटर्न्स और अन्य नर्सें मैडम डा. वंदना सरीन का कथन ध्यान से सुन रहे थे. ‘‘किसी का रक्त चाहे वह स्त्री का हो या पुरुष का या तो आरएच पौजिटिव होता है या आरएच नैगेटिव.’’

‘‘मगर मैडम, इस से दूषित रक्त कैसे बनता है?’’ ‘‘फर्ज करो. एक स्त्री है, उस का रक्त आरएच पौजिटिव है. उस का विवाह ऐसे पुरुष से होता है जिस का रक्त आरएच नैगेटिव है. ऐसी स्त्री को गर्भ ठहरता है तब संयोग से जो भ्रूण मां के गर्भ में है उस का रक्त आरएच नैगेटिव है यानी पिता के फैक्टर का है. ‘‘तब मां का रक्त गर्भ में पनप रहे भू्रण की रक्त नलिकाओं में आ कर उस के नए रक्त, जो उस के पिता के फैक्टर का है, से टकराता है. और तब भ्रूण का शरीर विपरीत फैक्टर के रक्त को वापस कर देता है. मगर अल्पमात्रा में कुछ विपरीत फैक्टर का रक्त शिशु के रक्त में मिल जाता है.’’ ‘‘मैडम, आप का मतलब है जब विपरीत फैक्टर का रक्त मिल जाता है तब उस को दूषित रक्त कहा जाता है?’’ सभी इंटर्न्स ने कहा.

‘‘बिलकुल, यही मतलब है.’’

‘‘इस का इलाज क्या है?’’

‘‘ट्रांसफ्यूजन सिस्टम द्वारा शरीर से सारा रक्त निकाल कर नया रक्त शरीर में डाला जाता है.’’

‘‘पूरी प्रक्रिया का रक्त कब बदला जाएगा?’’

‘‘सारे काम में मात्र 10 मिनट लगेंगे.’’ ब्लडबैंक से नया रक्त आ गया था. उस को आवश्यक तापमान पर गरम करने के लिए थर्मोस्टेट हीटर पर रखा गया. बच्चे की एक हथेली की नस को सुन्न कर धीमेधीमे बच्चे का रक्त रक्तनलिकाओं से बाहर निकाला गया. फिर उतनी ही मात्रा में नया रक्त प्रविष्ट कराया गया. मात्र 10 मिनट में सब संपन्न हो गया. सांस रोके हुए सब यह क्रिया देख रहे थे. रक्त बदलते ही नवशिशु का चेहरा दमकने लगा. वह टांगें चलाने लगा. सब इंटर्न्स खासकर वरिष्ठ नर्स मिसेज मार्था का उदास चेहरा खिल उठा. शिशु नर्सरी के बाहर उदास बैठे बच्चे के मातापिता मिस्टर ऐंड मिसेज कोहली के चेहरों पर चिंता की लकीरें थीं. ‘अभी मौजमेला करेंगे, बच्चा ठहर कर पैदा करेंगे,’ इस मानसिकता के चलते दोनों ने बच्चा पैदा करने की सही उम्र निकाल दी थी. मिस्टर कोहली की उम्र अब 40 साल थी. मिसेज कोहली 35 साल की थीं. पहला बच्चा लापरवाही के चलते जाता रहा था.

प्रौढ़ावस्था में उन को अपनी क्षणभंगुर मौजमस्ती की निरर्थकता का आभास हुआ था. बच्चा गोद भी लिया जा सकता था. परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया था क्योंकि उन्हें अपना रक्त चाहिए था. उन दोनों के मन में कई तरह के सवाल घूम रहे थे. एक पल उन्हें लगा कि पता नहीं उन का बच्चा बचेगा कि नहीं, उन का वंश चलेगा या नहीं? उन्हें आज अपनी गलती का एहसास हो रहा था कि काश, उन्होंने अपनी मौजमस्ती पर काबू किया होता और सही उम्र में बच्चे की प्लानिंग की होती. हर काम की एक सही उम्र होती है. इसी बीच शिशु नर्सरी का दरवाजा खुला. वरिष्ठ नर्स मिसेज मार्था ने बाहर कदम रखा और कहा, ‘‘बधाई हो मिस्टर कोहली ऐंड मिसेज कोहली. आप का बच्चा बिलकुल ठीक है. कल अपना बच्चा घर ले जाना.’’

दोनों पतिपत्नी ने उठ कर उन का अभिवादन किया. वरिष्ठ नर्स ने उन को अंदर जाने का इशारा किया. पति ने पत्नी की आंखों में झांका, पत्नी ने पति की आंखों में. दोनों की आंखों में एकदूसरे के प्रति प्यार के आंसू थे. दोनों ने बच्चे के साथसाथ एकदूसरे को पा लिया था. Family Story In Hindi

Romantic Story In Hindi: परिवर्तन – मोहिनी क्यों बदल गई थी?

Romantic Story In Hindi: गेट पर तिपहिया के रुकने का स्वर सुन कर परांठे का कौर मुंह की ओर ले जाते हुए खुदबखुद विभा का हाथ ठिठक गया. उस ने प्रश्नवाचक दृष्टि से मांजी की ओर देखा. उन की आंखों में भी यही प्रश्न तैर रहा था कि इस वक्त कौन आ सकता है?

सुबह के 10 बजने वाले थे. विनय और बाबूजी के दफ्तर जाने के बाद विभा और उस की सास अभी नाश्ता करने बैठी ही थीं कि तभी घंटी की तेज आवाज गूंज उठी. विभा ने निवाला थाली में रखा और दौड़ कर दरवाजा खोला तो सामने मोहिनी खड़ी थी.

‘‘तुम, अकेली ही आई हो क्या?’’

‘‘क्यों, अकेली आने की मनाही है?’’ मोहिनी ने नाराजगी दर्शाते हुए सवाल पर सवाल दागा.

‘‘नहींनहीं, मैं तो वैसे ही पूछ…’’ विभा जब तक बात पूरी करती, मोहिनी तेजी से अंदर के कमरे की ओर बढ़ गई. विभा भी दरवाजा बंद कर के उस के पीछे हो गई.

मांजी अभी मेज के सामने ही बैठी थीं, वे मोहिनी को देख आश्चर्य में पड़ गईं. उन के मुंह से निकला, ‘‘मोहिनी, तू, एकाएक?’’

मोहिनी ने सूटकेस पटका और कुरसी पर बैठती हुई रूखे स्वर में बोली, ‘‘मां, तुम और भाभी तो ऐसे आश्चर्य कर रही हो, जैसे यह मेरा घर नहीं. और मैं यहां बिना बताए अचानक नहीं आ सकती.’’ मोहिनी का मूड बिगड़ता देख विभा ने बात पलटी, ‘‘तुम सफर में थक गई होगी, थोड़ा आराम करो. मैं फटाफट परांठे और चाय बना कर लाती हूं.’’ विभा रसोई में घुस गई. वह जल्दीजल्दी आलू के परांठे सेंकने लगी. तभी मांजी उस की प्लेट भी रसोई में ले आईं और बोलीं, ‘‘बहू, अपने परांठे भी दोबारा गरम कर लेना, तुझे बीच में ही उठना पड़ा…’’

‘‘कोई बात नहीं, आप का नाश्ता भी तो अधूरा पड़ा है. लाइए, गरम कर दूं.’’

‘‘नहीं, जब तक तू परांठे सेंकेगी, मैं मोहिनी के पास बैठ कर अपना नाश्ता खत्म कर लूंगी,’’ फिर उन्होंने धीमी आवाज में कहा, ‘‘लगता है, लड़ कर आई है.’’ मांजी के स्वर में झलक रही चिंता ने विभा को भी गहरी सोच में डाल दिया और वह अतीत की यादों में गुम हो, सोचने लगी :

जहां मां, बाबूजी और विनय प्यार व ममता के सागर थे, वहीं मोहिनी बेहद बददिमाग, नकचढ़ी और गुस्सैल थी. बातबात पर तुनकना, रूठना, दूसरों की गलती निकालना उस की आदत थी. जब विवाह के बाद विभा ससुराल आई तो मांजी, बाबूजी ने उसे बहू नहीं, बेटी की तरह समझा, स्नेह दिया. विनय से उसे भरपूर प्यार और सम्मान मिला. बस, एक मोहिनी ही थी, जिसे अपनी भाभी से जरा भी लगाव नहीं था. उस ने तो जैसे पहले दिन से ही विभा के विरुद्ध मोरचा संभाल लिया था. बातबात में विभा की गलती निकालना, उसे नीचा दिखाना मोहिनी का रोज का काम था. लेकिन विभा न जाने किस मिट्टी की बनी थी कि वह मोहिनी की किसी बात का बुरा न मानती, उस की हर बेजा बात को हंस कर सह लेती.

हर काम में कुशल विभा की तारीफ होना तो मोहिनी को फूटी आंख न सुहाता था. एक दिन विभा ने बड़े मनोयोग से डोसा, इडली, सांबर आदि दक्षिण भारतीय व्यंजन तैयार किए थे. सभी स्वाद लेले कर खा रहे थे. विनय तो बारबार विभा की तारीफ करता जा रहा था, ‘वाह, क्या लाजवाब डोसे बने हैं. लगता है, किसी दक्षिण भारतीय लड़की को ब्याह लाया हूं.’ तभी एकाएक मोहिनी ने जोर से थाली एक तरफ सरकाते हुए कहा, ‘आप लोग भाभी की बेवजह तारीफ करकर के सिर पर चढ़ा रहे हो. देखना, एक दिन पछताओगे. मुझे तो इन के बनाए खाने में कोई स्वाद नजर नहीं आता, पता नहीं आप लोग कैसे खा लेते हैं?’

अभी मोहिनी कुछ और कहती, तभी बाबूजी की कड़क आवाज गूंजी, ‘चुप हो जा. देख रहा हूं, तू दिन पर दिन बदतमीज होती जा रही है. जब देखो, तब बहू के पीछे पड़ी रहती है, नालायक लड़की.’ बाबूजी का इतना कहना था कि मोहिनी ने जोरजोर से रोना शुरू कर दिया. रोतेरोते वह विभा को कोसती भी जा रही थी, ‘जब से भाभी आई हैं, तभी से मैं सब को बुरी लगने लगी हूं. न जाने इन्होंने सब पर क्या जादू कर दिया है. भैया तो बिलकुल ही जोरू के गुलाम बन कर रह गए हैं.’ अब तक चुप तमाशा देख रहा विनय और न सुन सका, उस ने मोहिनी को डांटा, ‘बहुत हो गया, अब फौरन अपने कमरे में चली जा.’

मोहिनी तो पैर पटकती अपने कमरे में चली गई परंतु विभा इस बेवजह के अपमान से आहत हो रो पड़ी. उसे रोता देख विनय, मां और बाबूजी तीनों ही बेहद दुखी हो उठे. बाबूजी ने विभा के कंधे पर हाथ रख कर कहा, ‘‘बेटी, हमें माफ कर देना. मोहिनी की तरफ से हम तुम से माफी मांगते हैं.’’ जब विभा ने देखा कि मां, बाबूजी बेहद ग्लानि महसूस कर रहे हैं और विनय तो उसे रोता देख खुद भी रोंआसा सा हो उठा है तो उस ने फौरन अपने आंसू पोंछ लिए. यही नहीं, उस ने अगले ही दिन मोहिनी से खुद ही यों बातचीत शुरू कर दी मानो कुछ हुआ ही न हो. मांजी तो विभा का यह रूप देख निहाल हो उठी थीं. उन का मन चाहा कि विभा को अपने पास बिठा कर खूब लाड़प्यार करें. परंतु कहीं मोहिनी बुरा न मान जाए, यह सोच वे मन मसोस कर रह गईं. एक दिन मोहनी अपनी सहेली के घर गई हुई थी. विभा और मांजी बैठी चाय पी रही थीं. एकाएक मांजी ने विभा को अपनी गोद में लिटा लिया और प्यार से उस के बालों में उंगलियां फेरती हुई बोलीं, ‘काश, मेरी मोहिनी भी तेरी तरह मधुर स्वभाव वाली होती. मैं ने तो उस का चांद सा मुखड़ा देख मोहिनी नाम रखा था. सोचा था, अपनी मीठी हंसी से वह घर में खुशियों के फूल बिखेरेगी. लेकिन इस लड़की को तो जैसे हंसना ही नहीं आता, मुझे तो चिंता है कि इस से शादी कौन करेगा?’

मांजी को उदास देख विभा का मन भी दुखी हो उठा. उस ने पूछा, ‘मांजी, आप ने मोहिनी के लिए लड़के तो देखे होंगे?’ ‘हां, कई जगह बात चलाई, परंतु लोग केवल सुंदरता ही नहीं, स्वभाव भी तो देखते हैं. जहां भी बात चलाओ, वहीं इस के स्वभाव के चर्चे पहले पहुंच जाते हैं. छोटे शहरों में वैसे भी किसी के घर की बात दबीछिपी नहीं रहती.’ कुछ देर चुप रहने के बाद मांजी ने आशाभरी नजरों से विभा की ओर देखते हुए पूछा, ‘तुम्हारे मायके में कोई लड़का हो तो बताओ. इस शहर में तो इस की शादी होने से रही.’

बहुत सोचनेविचारने के बाद एकाएक उसे रंजन का ध्यान आया. रंजन, विभा के पिताजी की मुंहबोली बहन का लड़का था. एक ही शहर में रहने के कारण विभा अकसर उन के घर चली जाती थी. वह रंजन की मां को बूआ कह कर पुकारती थी. रंजन के घर के सभी लोग विभा से बहुत स्नेह करते थे. रंजन भी विभा की तरह ही बुराई को हंस कर सह जाने वाला और शीघ्र ही क्षमा कर देने में विश्वास रखने वाला लड़का था. ‘यह घर मोहिनी के लिए उपयुक्त रहेगा. रंजन जैसा लड़का ही मोहिनी जैसी तेजतर्रार लड़की को सहन कर सकता है,’ विभा ने सोचा.

फिर मां, बाबूजी की आज्ञा ले कर वह अपने मायके चली गई. जैसा कि होना ही था, मोहिनी का फोटो रंजन को ही नहीं, सभी को बहुत पसंद आया. लेकिन विभा ने मोहिनी के स्वभाव के विषय में रंजन को अंधेरे में रखना ठीक न समझा. मोहिनी के तीखे स्वभाव के बारे में जान कर रंजन हंस पड़ा, ‘अच्छा, तो यह सुंदर सी दिखने वाली लड़की नकचढ़ी भी है. लेकिन दीदी, तुम चिंता मत करो, मैं इस गुस्सैल लड़की को यों काबू में ले आऊंगा,’ कहते हुए उस ने जोर से चुटकी बजाई तो उस के साथसाथ विभा भी हंस पड़ी. लेकिन विभा जानती थी कि मोहिनी को काबू में रखना इतना आसान नहीं है जितना कि रंजन सोच रहा है. तभी तो उस के विवाह के बाद भी वह और मांजी निश्ंिचत नहीं हो सकी थीं. उन्हें हर वक्त यही खटका लगा रहता कि कहीं मोहिनी ससुराल में लड़झगड़ न पड़े, रूठ कर वापस न आ जाए. अभी मोहिनी के विवाह को हुए 4 महीने ही बीते थे कि अचानक वह अजीब से उखड़े मूड में आ धमकी थी.

‘न जाने क्या बात हुई होगी?’ विभा का दिल शंका से कांप उठा था कि तभी परांठा जलने की गंध उस के नथुनों से टकराई. अतीत में खोई विभा भूल ही गई थी कि उस ने तवे पर परांठा डाल रखा है. फिर विभा ने फटाफट दूसरा परांठा सेंका, चाय बनाई और नाश्ता ले कर मोहिनी के पास आ बैठी.

पता नहीं, इस बीच क्या बातचीत हुई थी, लेकिन विभा ने स्पष्ट देखा कि मांजी का चेहरा उतरा हुआ है. नाश्ता करते हुए जब मोहिनी चुप ही रही तो विभा ने बात शुरू की, ‘‘और सुनाओ, ससुराल में खुश तो हो न?’’ शायद मोहिनी इसी अवसर की प्रतीक्षा में थी. उस ने बिफर कर जवाब दिया, ‘‘खाक खुश हूं. तुम ने तो मुझे इतने लोगों के बीच फंसवा दिया. दिनरात काम करो, सासससुर के नखरे उठाओ,  और एक देवर है कि हर वक्त उस के चोंचले करते फिरो.’’ मोहिनी का धाराप्रवाह बोलना जारी था, ‘‘रंजन भी कम नहीं है. हर वक्त अपने घर वालों की लल्लोचप्पो में लगा रहता है. मेरी तो एक नहीं सुनता. उस घर में रहना मेरे बस का नहीं है. अब तो मैं तभी वापस जाऊंगी, जब रंजन अलग घर ले लेगा.’’ इसी तरह मोहिनी, रंजन के परिवार को बहुत देर तक भलाबुरा कहती रही. परंतु मांजी और विभा को क्या उस के स्वभाव के बारे में मालूम न था. वे जान रही थीं कि मोहिनी सफेद झूठ बोल रही है. वास्तव में तो संयुक्त परिवार में रहना उसे भारी पड़ रहा होगा, तभी वह खुद ही लड़ाईझगड़ा करती होगी ताकि घर में अशांति कर के अलग हो सके.

वैसे भी विभा, रंजन के परिवार को वर्षों से जानती थी. उसे पता था कि रंजन और उस के परिवार के अन्य सदस्य मोहिनी को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते होंगे. उस से दिनरात काम करवाने का तो सवाल ही नहीं उठता होगा, उलटे बूआ तो उस के छोटेबड़े काम भी खुश हो कर कर देती होंगी.

मांजी ने मोहिनी को समझाने की कोशिश की, ‘‘देख बेटी, तेरी भाभी भी तो खुशीखुशी संयुक्त परिवार में रह रही है, यह भी तो हम सब के लिए काम करती है. इस ने तेरी बातों का बुरा मानने के बजाय हमेशा तुझे छोटी बहन की तरह प्यार ही किया है. तुझे इस से सीख लेनी चाहिए.’’ लेकिन मोहिनी तो विभा की तारीफ होते देख और भी भड़क गई. उस ने साफ कह दिया, ‘‘भाभी कैसी हैं, क्या करती हैं, इस से मुझे कोई मतलब नहीं है. मैं तो सिर्फ अपने बारे में जानती हूं कि मैं अपने सासससुर के साथ नहीं रह सकती. अब भाभी या तो रंजन को अलग होने के लिए समझाएं, वरना मैं यहां से जाने वाली नहीं.’’

मोहिनी का अडि़यल रुख देख कर विभा ने खुद ही जा कर रंजन से बातचीत करने का फैसला किया. रास्तेभर विभा सोचती रही कि वह किस मुंह से रंजन के घर जाएगी. आखिर उसी ने तो सबकुछ जानते हुए भी मोहिनी जैसी बददिमाग लड़की को उन जैसे शरीफ लोगों के पल्ले बांधा था. परंतु रंजन के घर पहुंच कर विभा को लगा ही नहीं कि उन लोगों के मन में उस के लिए किसी प्रकार का मैल है. विभा को संकोच में देख रंजन की मां ने खुद ही बात शुरू की, ‘‘विभा, मैं ने रंजन को अलग रहने के लिए मना लिया है. अब तू जा कर मोहिनी को वापस भेज देना. दोनों जहां भी रहें, बस खुश रहें, मैं तो यही चाहती हूं.’’

विभा ने शर्मिंदगीभरे स्वर में कहा, ‘‘बूआ, मेरी ही गलती है जो रंजन का रिश्ता मोहिनी से करवाया…’’ तभी रंजन ने बीच में टोका, ‘‘नहीं दीदी, आप ने तो मुझे सबकुछ पहले ही बता दिया था. खैर, अब तो जैसी भी है, वह मेरी पत्नी है. मुझे तो उस का साथ निभाना ही है. लेकिन मुझे विश्वास है कि एक दिन उस का स्वभाव जरूर बदलेगा.’’ वापस घर पहुंच कर जब विभा ने रंजन के अलग घर ले लेने की खबर दी तो मोहिनी खुश हो गई. लेकिन विनय खुद को कहने से न रोक सका, ‘‘मोहिनी, तू जो कर रही है, ठीक नहीं है. खैर, अब रंजन को खुश रखना. वह तेरी खुशी के लिए इतना बड़ा त्याग कर रहा है.’’

‘‘अच्छा, अब ज्यादा उपदेश मत दो,’’ मुंह बिचका कर मोहिनी ने कहा और फिर वापस जाने की तैयारी में जुट गई. फिर एक दिन रंजन का फोन आया. उस ने घबराए स्वर में बतलाया, ‘‘दीदी, मोहिनी को तीसरे महीने में अचानक रक्तस्राव शुरू हो गया है. डाक्टर ने उसे बिस्तर से बिलकुल न उठने की हिदायत दी है. आप को या मांजी को आना पड़ेगा. मैं तो मां को ला रहा था, लेकिन मोहिनी कहती है कि अब वह किस मुंह से उन्हें आने के लिए कह सकती है.’’ सास की तबीयत खराब थी, इसलिए विभा को ही जाना पड़ा. लेकिन वहां पहुंच कर उस ने देखा कि रंजन की मां वहां पहले से ही मौजूद हैं.

विभा ने सुखद आश्चर्य में पूछा, ‘‘बूआ, आप यहां?’’

‘‘अरी, यह मोहिनी तो पागल है, भला मुझे बुलाने में संकोच कैसा? मुसीबत में में काम नहीं आएंगे तो और कौन काम आएगा? यह तो अपने पूर्व व्यवहार के लिए बहुत ग्लानि महसूस कर रही है. बेटी, तू इसे समझा कि इस अवस्था में ज्यादा सोचा नहीं करते.’’ रात को विभा मोहिनी के कमरे के पास से गुजर रही थी कि अंदर की बातचीत सुन वहीं ठिठक गई. रंजन मोहिनी को छेड़ रहा था, ‘‘अब क्या करोगी, अब तो तुम्हें काफी समय तक मां के साथ रहना पड़ेगा?’’ ‘‘मुझे और शर्मिंदा मत कीजिए. आज मुझे परिवार का महत्त्व समझ में आ रहा है. सच, सब से प्यार करने से ही जीवन का वास्तविक आनंद प्राप्त होता है.’’

‘‘अरे, अरे तुम तो एक ही दिन में बहुत समझदार हो गई हो.’’

‘‘अच्छा, अब मजाक मत कीजिए. और हां, जब मैं ठीक हो जाऊं तो मुझे अपने घर ले चलना, अब मैं वहीं सब के साथ रहूंगी.’’

बाहर खड़ी विभा ने चैन की सांस ली, ‘चलो, देर से ही सही, लेकिन आज मोहिनी को परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का महत्त्व तो पता चला.’ अब विभा को यह समाचार विनय, मांजी और बाबूजी को सुनाने की जल्दी थी कि मोहिनी के स्वभाव में परिवर्तन हो चुका है. Romantic Story In Hindi

Family Story In Hindi: अब आएगा मजा – कैसे सिया ने अपनी सास का दिल जीता?

Family Story In Hindi: ‘‘अब आएगा मजा. पता चलेगा बच्चू को जब सारे नखरे ढीले हो जाएंगे. मां को नचाना आसान है न. मां हूं न. मैं ने तो ठेका लिया है सारे नखरे उठाने का,’’ सुनंदा अपने बेटे राहुल को सुनाती हुई किचन में काम कर रही थी. मां के सारे ताने सुनता राहुल मंदमंद मुसकराता हुआ फोन पर सिया से चैट करने में व्यस्त था.

कपिल ने मांबेटे की अकसर होने वाली तानेबाजी का आनंद उठाते हुए, धीरेधीरे हंसते हुए बेटे से कहा, ‘‘वैसे तुम परेशान तो बहुत करते हो अपनी मां को, चुपचाप नाश्ते में पोहा खा लेते तो इतने ताने क्यों सुनते. तन्वी को देखो, जो मां देती है, आराम से खा लेती है बिना कोई नखरा किए.’’

‘‘हां पापा, पर मैं क्या करूं. मुझे शौक है अच्छेअच्छे, नएनए खाना खाने का. मुझे नहीं खाना है संडे को सुबहसुबह पोहा. अरे संडे है, कुछ तो स्पैशल होना चाहिए न, पापा.’’

किचन से ही सुनंदा की आवाज आई, ‘‘हांहां, बना रही हूं, कितना स्पैशल खाओगे संडे को.’’

राहुल हंस दिया. यह रोज का तमाशा था, खानेपीने का शौकीन राहुल सुनंदा की नाक में दम कर के रखता था. घर का सादा खाना उस के गले से नहीं उतरता था. उसे रोज कोई न कोई स्पैशल आइटम चाहिए होता था. सुनंदा उस के नखरे पूरे करतेकरते थक जाती थी. पर अब उसे इंतजार था राहुल के विवाह का. एक महीने बाद ही राहुल का सिया से विवाह होने वाला था. राहुल और सिया की

3 साल की दोस्ती प्रेम में बदली तो दोनों ने विवाह का निर्णय ले लिया था. दोनों के परिवारों ने इस विवाह पर अपनी सहमति सहर्ष प्रकट की थी.

सुनंदा को इस बात की खुशी थी कि राहुल के नखरों से छुट्टी मिलेगी. राहुल स्वभाव से मृदुभाषी, सभ्य लड़का था पर खाने के मामले में वह कभी समझौता नहीं करता था. जो मन होता था, वही चाहिए होता था. आजकल सुनंदा का रातदिन यही कहना था, ‘‘कर लो थोड़े दिन और नखरे, बीवी आएगी न, तो सुधार देगी. अब आएगा मजा, पता चलेगा, ये सारे नखरे मां ही उठा सकती है.’’ सिया से जब सुनंदा मिली तो मधुर स्वभाव, शांत, हंसमुख, सुंदर, मौडर्न सिया उसे देखते ही पसंद आ गई. कपिल एक कंपनी में जनरल मैनेजर थे, तन्वी राहुल से 3 साल छोटी थी. वह अभी पढ़ रही थी. कपिल और तन्वी को भी सिया पसंद आई थी. सिया अच्छे पद पर कार्यरत थी. विवाह की तिथि नजदीक आती जा रही थी और सुनंदा का ‘अब आएगा मजा’ कहना बढ़ता ही जा रहा था. हंसीमजाक और उत्साह के साथ तैयारियां जोरों पर थीं.

राहुल ने एक दिन कहा, ‘‘मां, आजकल आप बहुत खुश दिखती हैं. अच्छा लग रहा है.’’ कपिल और तन्वी भी वहीं बैठे थे. कपिल ने कहा, ‘‘हां, सास जो बनने जा रही है.’’ सुनंदा ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे बस उस दिन का इंतजार है जब राहुल खाने के साथ समझौता करेगा, तो मैं कहूंगी, ‘बेटा, सुधर गए न’.’’

सब इस बात पर हंस पड़े. सुनंदा ने अत्यंत उत्साहपूर्वक कहा, ‘‘बस, अब आएगा मजा. सिया औफिस जाएगी या इस के नखरे उठाएगी. बस, अब मेरा काम खत्म. यह जाने या सिया जाने. मैं तो बहुत दिन नाच ली इस के इशारों पर.’’

तन्वी ने कहा, ‘‘मां, पर भाभी तो कुकिंग जानती हैं.’’

‘‘सब कहने की बात है, औफिस जाएगी या बैठ कर इस के लिए खाना बनाएगी. मैं तो बहुत उत्साहित हूं. बहुत मजा आएगा.’’ राहुल मंदमंद मुसकराता रहा, सुनंदा उसे जी भर कर छेड़ती रही.

विवाह खूब अच्छी तरह से संपन्न हुआ. सिया घर में बहू बन कर आ गई. दोनों ने 15 दिनों की छुट्टी ली थी. विवाह के बाद सब घर समेटने में व्यस्त थे. यह मुंबई शहर के मुलुंड की एक सोसायटी में थ्री बैडरूम फ्लैट था. सिया का मायका भी थोड़ा दूर ही था. औफिस जाने का भी समय आ गया. सिया का औफिस पवई में था. राहुल का अंधेरी में. औफिस जाने वाले दिन सिया भी जल्दी उठ गई. राहुल ने आदतन पूछा, ‘‘मां, नाश्ते में क्या है?’’

‘‘आलू के परांठे.’’

‘‘नहीं मां, इतना हैवी खाने का मन नहीं है.’’

सुनंदा ने राहुल को घूरा, फिर कहा, ‘‘सब का टिफिन तैयार कर दिया है. टिफिन में आलू की सब्जी बनाई थी, तो यही नाश्ता भी बना लिया.’’ सिया ने कहा, ‘‘अरे मां, आप ने क्यों सब बना लिया. मैं तैयार हो कर आ ही रही थी.’’

‘‘कोई बात नहीं सिया, आराम से हो जाता है सब. तुम्हें औफिस भी जाना है न.’’

राहुल ने कहा, ‘‘मां, मेरे लिए एक सैंडविच बना दो न.’’

सिया ने कहा, ‘‘हां, मैं बना देती हूं. आलू के परांठे तो हैं ही, कितना टाइम लगेगा, झट से बन जाएंगे.’’

अचानक एक ही पल में राहुल और सुनंदा ने एकदूसरे को देखा. आंखों में कई सवालजवाब हुए. तन्वी भी वहीं खड़ी थी. उस ने राहुल को देखा और फिर दोनों हंस दिए. ‘‘मैं 2 मिनट में बना कर लाई,’ कह कर सिया किचन में चली गई. मां की मुसकराहट झेंपभरी थी जबकि बेटी की मुसकराहट में शरारत थी. उम्मीद से जल्दी ही सिया सैंडविच बना लाई. सब नाश्ता कर के अपनेअपने काम पर चले गए. तन्वी अपने कालेज चली गई.

शाम को ही सब आगेपीछे लौटे. सुनंदा डिनर की काफी तैयारी कर के रखती थी. डिनर पूरी तरह से राहुल की पसंद का था तो सब ने खुशनुमा माहौल में खाना खाया. 3-4 दिन और बीते. सिया सुनंदा के काम में भरसक हाथ बंटाने लगी थी. एक दिन डिनर के समय राहुल ने कहा, ‘‘मैं नहीं खाऊंगा यह दालसब्जी.’’ सुनंदा ने राहुल को घूरा, ‘‘चुपचाप खा लो, साढ़े 8 बज रहे हैं. अब क्या कुछ और बनेगा.’’

‘‘नहीं मां, यह दालसब्जी मैं नहीं खाऊंगा.’’ खाना पूरी तरह से लग चुका था. सिया के सामने यह दूसरा ही मौका था. मांबेटे एकदूसरे को घूर रहे थे. कपिल और तन्वी मुसकराते हुए सब को देख रहे थे. सिया ने कहा, ‘‘अच्छा बताओ, राहुल, क्या खाना है?’’

‘‘कुछ भी चलेगा, पर यह नहीं.’’

‘‘औमलेट बना दूं?’’

‘‘हां, अच्छा रहेगा, साथ में एक कौफी भी मिलेगी?’’

‘‘हां, क्यों नहीं, आप लोग बैठो, मैं अभी बना कर लाई.’’

राहुल सुनंदा को देख कर मुसकराने लगा तो वह भी हंस ही दी. सिया बहुत जल्दी सब बना लाई. बातोंबातों में सिया ने कहा, ‘‘मां, राहुल आप को बहुत परेशान करते हैं न, मैं ही इन की पसंद का कुछ न कुछ बनाती रहूंगी. आप का काम भी हलका रहेगा.’’ सुनंदा ने हां में गरदन हिला दी.एकांत में कपिल ने कहा, ‘‘सुनंदा, तुम्हें तो बहुत अच्छी बहू मिल गई है.’’

‘‘हां, पर यह थोड़े दिन के शौक हैं. उस के नखरे उठाना आसान बात नहीं है.’’ शनिवार, रविवार सब की छुट्टी ही रहती थी. दोनों दिन कुछ स्पैशल ही बनता था. सिया ने सुबह ही सुनंदा से कहा, ‘‘ये 2 दिन कुछ स्पैशल बनता है न, मां? आज और कल मैं ही बनाऊंगी. आप ये 2 दिन आराम करना.’’

‘‘नहीं, बेटा, मिल कर बना लेंगे, पूरा हफ्ता तुम्हारी भी तो भागदौड़ रहती है.’’

राहुल वहीं आ कर बैठता हुआ बोला, ‘‘हां मां, आप वीकैंड पर थोड़ा आराम कर लो, आप को भी तो आराम मिलना चाहिए.’’ सुनंदा को बेटेबहू की यह बात सुन कर अच्छा लगा. सिया ने पूछा, ‘‘मां, नाश्ते में क्या बनेगा?’’

राहुल ने फौरन कहा, ‘‘बढि़या सैंडविच.’’

‘‘और लंच में?’’

सुनंदा ने कहा, ‘‘मैं ने छोले भिगोए थे रात में.’’

‘‘नहीं मां, आज नहीं, पिछले संडे भी खाए थे, कुछ और खाऊंगा.’’

‘‘राहुल, क्यों हमेशा काम बढ़ा देते हो?’’

‘‘मां, कुछ चायनीज बनाओ न.’’

‘‘उस की तो कुछ भी तैयारी नहीं है.’’

सिया ने फौरन कहा, ‘‘मां, आप परेशान न हों. छोले भी बन जाएंगे. एक चायनीज आइटम भी.’’ सिया किचन में चली गई. सुनंदा हैरान सी थी, यह कैसी लड़की है, कुछ मना नहीं करती. राहुल की पसंद के हर खाने को बनाने के लिए हमेशा तैयार. छुट्टी के दोनों दिन सिया उत्साहपूर्वक राहुल और सब की पसंद का खाना बनाने में व्यस्त रही. सोमवार से फिर औफिस का रूटीन शुरू हो गया. जैसे ही सिया को अंदाजा होता कि नाश्ताखाना राहुल की पसंद का नहीं है, वह झट से किचन में जाती और कुछ बना लाती. सुनंदा हैरान सी सिया की एकएक बात नोट कर रही थी. 2 महीने बीत रहे थे, इतने कम समय में ही सिया घर में पूरी तरह हिलमिल गई थी. सुनंदा को उस का राहुल का इतना ध्यान रखना बहुत भाता था.

पिछले कुछ सालों से किसी न किसी शारीरिक अस्वस्थता के चलते सुनंदा खाना इस तरह से बना रही थी कि उसे किचन में ज्यादा न खड़ा होना पड़े, इसलिए कई चीजें तो घर में बननी लगभग छूट ही चुकी थीं. अब सिया घर में आई तो किचन की रूपरेखा ही बदल गई. उसे हर तरह का खाना बनाना आता था. वह कुकिंग में इतनी ऐक्सपर्ट थी कि सुनंदा ने भी जो चीजें कभी नहीं बनाई थीं, वह उत्साहपूर्वक सब को बना कर खिलाने लगी. सुनंदा तो सिया की लाइफस्टाइल पर हैरान थी. सुबह 6 बजे उठ कर सिया किचन के खूब काम निबटा देती. छुट्टी वाले दिन तो सब इंतजार करने लगे थे कि आज क्या बनेगा. सुनंदा ने तो कभी सोचा ही नहीं था कि इतनी मौडर्न लड़की किचन इस तरह संभाल लेगी.

एक संडे को सब लंच करने बैठे. सिया ने छोलेभठूरे बनाए थे. सब ने वाहवाह करते हुए खाना शुरू ही किया था कि राहुल ने कहा, ‘‘मार्केट में छोलों पर गोलगोल कटे हुए प्याज अच्छे लगते हैं न.’’ सुनंदा ने राहुल को घूरा. सिया ने कहा, ‘‘गोल काट कर लाऊं?’’

सुनंदा ने कहा, ‘‘रहने दो सिया, इस के नखरे उठाना बहुत मुश्किल है, थक जाओगी.’’

सिया उठ खड़ी हुई, ‘‘एक मिनट लगेगा, लाती हूं.’’

सुनंदा सोच रही थी कि राहुल के नखरे कम तो क्या हुए, बढ़ते ही जा रहे हैं. उसे सोचता देख कपिल ने पूछा, ‘‘अरे, तुम क्या सोचने लगी?’’

‘‘कुछ नहीं.’’

राहुल ने शरारत से हंसते हुए कहा, ‘‘मुझे पता है, मां क्या सोच रही है.’’ सुनंदा ने घूरा, ‘‘अच्छा, बताना?’’

राहुल हंसा, ‘‘मां कहती थी न, विवाह होने दो, बच्चू को मजा आएगा, तो मां, मजा तो आ रहा है न?’’ सब हंस पड़े. सुनंदा झेंप गई. इतने में एक प्लेट में गोलगोल पतलेपतले प्याज सजा कर लाती हुई सिया ने पूछा, ‘‘क्या हुआ, किसे मजा आ रहा है?’’ सब मुसकरा रहे थे. राहुल ने मां को छेड़ा, ‘‘इस समय तो सब को आ रहा है. जानती हो, सिया, मां को हमारे विवाह से पहले ही पता था कि बहुत मजा आएगा. है न मां?’’ सब  हंस रहे थे तो झेंपती हुई सुनंदा भी सब के साथ हंसी में शामिल हो गई. सिया को पूरी बात समझ तो नहीं आई थी पर वह मांबेटे की आंखों में चलती छेड़छाड़ को समझने की कोशिश कर रही थी. Family Story In Hindi

Hindi Romantic Story: दिल चाहता है – दिल पर क्यों नहीं लग पाता उम्र का बंधन

Hindi Romantic Story: जुलाई का महीना है. सुबह की सैर  से वापस आ कर मैं ने कपड़े  बदले. छाता होने के बाद भी कपड़े कुछ तो भीग ही जाते हैं. चाय का अपना कप ले कर मैं बालकनी में आ कर चेयर पर बैठ गई और सुबहसुबह नीचे खेल रही छोटी बच्चियों पर नजर डाली. मन में स्नेह की एक लहर सी उठी. बहुत अच्छी लगती हैं मुझे हंसतीखेलती छोटीछोटी बच्चियां. जब भी इन्हें देखती हूं, दिल चाहता है सब छोड़ कर नीचे उतर जाऊं और इन बच्चियों के खेल में शामिल हो जाऊं, पर जानती हूं यह संभव नहीं है.

इस उम्र में बारिश में भीगते हुए छोटी बच्चियों के साथ पानी में छपाकछपाक करते हुए सड़क पर कूदूंगी तो हर कोई मुझे पागल समझेगा, कहेगा, इस उम्र में बचपना दिखा रही है, खुद को बच्ची समझ रही है. अब अपने मन में छिपे बच्चे के बचपन की इस कसक को दिखा तो सकती नहीं, मन मार कर बच्चियों को खेलते देखते रह जाती हूं. कितने सुहाने लगते हैं इन के खेल, कितने भरोसे के साथ हाथ पकड़ते हैं ये एकदूसरे का लेकिन बड़े होने पर न तो वे खेल रहते हैं न खिलखिलाहट, न वैसा विश्वास और साथ, कहां चला जाता है यह सब?

अभी सैर पर थी तो पार्क में कुछ युवा जोड़े एकदूसरे में खोए बैठे थे. मुंबई में जगह की कमी शायद सब से ज्यादा इन्हीं जोड़ों को खलती है. सुबहसुबह भी लाइन से बैठे रहते हैं. बराबर वाला जोड़ा क्या कर रहा है, इस की चिंता उन्हें नहीं होती. हां, देखने वाले अपने मन में, कितने बेशर्म हैं ये युवा, सोचते कुढ़ते हुए अपनी सैर पूरी करते हैं, लोगों का ध्यान अकसर उन्हीं पर होता है लेकिन वे जोड़े किसी की चिंता में अपना समय खराब नहीं करते. सैर की मेरी साथी भी जब अकसर उन्हें कोस रही होती है, मैं मन ही मन सोच रही होती हूं कि आह, यह उम्र क्यों चली गई, मीठेमीठे सपनों, सुंदर एहसासों की उम्र, अब क्यों हम अपनी जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि यह सबकुछ बेमानी हो जाता है.

मेरा तो आज भी दिल यही चाहता है कि अनिरुद्ध जब भी अपने काम से फ्री हों, हम दोनों ऐसे ही बाइक पर घूमने निकल जाएं, उन की कमर में हाथ डाल कर बैठना कितना अच्छा लगता था. अब तो कार में गाने सुनते हुए, कभी चुपचाप, कभी दोचार बात करते हुए सफर कटता है और हम अपना काम निबटा कर घर लौट आते हैं.

कई बार मैं स्नेहा और यश से जब कहती हूं, ‘चलो, अपना फोन और कंप्यूटर बंद करो, कहीं बाहर घूमने चलते हैं. थोड़ा साथ बैठेंगे या पिकनिक की बात करती हूं तो दोनों कहेंगे, ‘स्टौप इट मौम, क्या बच्चों जैसी बात करती हैं आप, इस उम्र में पिकनिक का शौक चढ़ा है आप को, हमें और भी काम हैं.’

मैं पूछती हूं, ‘क्या काम हैं छुट्टी के दिन?’ तो उन के काम यही होते हैं, सोना, टीवी देखना या अपने दोस्तों के साथ किसी मौल में घूमना. फिर मेरा दिल जो चाहता है, वह दिल में ही रह जाता है. कालेज से लौटती हुई अपने घर जाने से पहले सड़क पर खड़ी लड़कियों को कहकहे लगाती देखती हूं तो दिल चाहता है अपनी सहेलियों को बुला कर ऐसे ही खूब दिल खोल कर हंसू, ठहाके लगाऊं लेकिन अब न वे सहेलियां हैं न वह समय.

अब तो हमें वे मिलती भी हैं तो बस पति और बच्चों की शिकायतें, अपनीअपनी बीमारियों की, महंगाई की, रिश्तेदारों की परेशानियां क्यों हम ऐसे खुश रहना, बेफिक्री से समय बिताना भूल जाती हैं.

पिछले संडे की बात है. अनिरुद्ध नाश्ते के बाद फ्री थे. मैं ने कहा, ‘चलो, अनि, आज कार छोड़ कर बारिश में कहीं बाइक पर चलते हैं.’

फट से जवाब आया, ‘पागल हो गई हो क्या, नीरा? हड्डियां तुड़वानी हैं क्या? बाइक स्लिप हो गई तो, कितनी बारिश हो रही है?’

‘अनि, पहले भी तो जाते थे हम दोनों.’

‘पहले की बात और थी.’

‘क्यों, पहले क्या बात थी जो अब नहीं है?’ कह कर मैं ने उन के गले में बांहें डाल दीं, ‘अनि, मेरा दिल करता है हम अब भी बारिश में थोड़ा घूम कर रोमांस करें, एकदूसरे में खो जाएं.’

अनि हंसते हुए बोले, ‘यह सब तो रात में भी हो सकता है, उस के लिए बारिश में भीगने की क्या जरूरत है.’

‘कुछ चैंज होगा, अनि.’

‘क्या चैंज होगा? यही कि मुझे जुकाम हो जाएगा और मुंबई की सड़कों पर बाइक पर बैठ कर तुम्हें कमरदर्द. डार्लिंग, दिल को काबू में रखो, दिल का क्या है.’

मैं मन मार कर चुप रह गई थी. यह नहीं समझा पाई थी कि दिल करता है हम भीग जाएं, थोड़ी ठंड लगे, आ कर कपड़े बदल कर साथ कौफी पीएं, फिर बैडरूम में चले जाएं, फिर बस, इस के आगे नहीं समझा पाऊंगी.

कभीकभी तो हद हो जाती है, दिल करता है खुद ही अकेले कार ले कर लौंगड्राइव पर निकल जाऊं, कहीं दूर खुले रेस्तरां में बैठ कर कौफी पीऊं, फिर वहां कोई मिल जाए जो मेरा अच्छा दोस्त बन जाए, बस एक दोस्त, इस के आगे कुछ नहीं, जो मुझ से ढेर सी बातें करे, जो मेरी ढेर सी बातें सुने, अभी मैं और पता नहीं क्याक्या सोचती कि जम्हाई लेते हुए अनिरुद्ध आए और बोले, ‘‘यहां क्या कर रही हो सुबहसुबह? चाय मिलेगी?’’ और मैं यह सोचती हुई कि सच ही तो कहते हैं अनि, दिल का क्या है, दिल तो पता नहीं क्याक्या सोचता है, उठ कर अपने रोज के कामों में व्यस्त हो गई. Hindi Romantic Story

Unromantic Partner: मैं जितनी सैक्सी और रोमांटिक हूं मेरे पति उतने ही अनरोमांटिक है

Unromantic Partner: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं पानीपत की रहने वाली हूं और मेरी उम्र 24 साल है. हाल ही में मेरे घरवालों ने मेरी शादी एक ऐसे लड़के से करवाई है जो बहुत ही ज्यादा पुराने खयालातों का है. मैं शुरू से ही काफी मौडर्न रही हूं और मेरा फ्रैंड सर्कल भी काफी मौडर्न है. मुझे कई बार तो अपने पति को अपने दोस्तों से मिलवाने में भी शर्म आती है. मैं दिखने में सैक्सी लगती हूं वहीं मेरे पति बहुत ही नौर्मल कपड़े पहनते हैं. मुझे घूमने का भी काफी शौक है पर मेरे पति तो ज्यादातर टाइम घर पर रहना और घरवालों के साथ रहना पसंद है. हमारी सैक्स लाइफ भी काफी बोरिंग है मैं चाहती थी कि मेरा पति इतना रोमांटिक हो कि रोज नए नए तरीकों से मेरे साथ रोमांस करे और सैक्स में भी नई पोजीशन्स ट्राई करे लेकिन जिससे मेरी शादी हुई है वे बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है और बस घर आकर खाना खाके बहुत ही कैजुअल तरीके से सैक्स करते हैं और सो जाते हैं. मैं कभी भी नहीं चाहती थी कि मेरा पति इतना अनरोमांटिक हो. आप ही बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए.

जवाब –

अगर आप इतने ही मौडर्न हैं और नई सोच रखते हैं तो शादी से पहले आपको पता लगाना चाहिए था कि आपका होने वाला पति कैसा है और उसकी पसंद नापसंद क्या है. खैर, अब आपकी शादी हो चुकी है और पार्टनर्स को एक दूसरे के लिए थोड़ा चेंज होना पड़ता है.

आप अपने पति से खुल कर बात कीजिए और उन्हें बताइए कि आपको क्या क्या चीज़ें पसंद है. अगर आप चाहती हैं कि आपका रिश्ता अपने पति के साथ मजबूत हो, तो आपको थोड़ा खुद चेंज होना पड़ेगा और थोड़ा अपने पति को चेंज करना पड़ेगा.

आप जितना हो सके अपने पति को अपने साथ घूमने के लिए मनाएं क्योंकि बाहर निकल कर जब आपके पति माहौल देखेंगे तो उन्हें समझ आएगा कि उनको थोड़ा चेंज होने की जरूरत है और आप दोनों ट्रिप्स पर भी जा सकते हैं जिससे कि आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पैंड कर सकें और एक दूसरे को समझ सकें.

थोड़ा सा आप भी अपने अंदर चेंज लाइए और हर बात पर भी अपने पति से जिद ना करें आपको भी उन्हें समझना है और उनके हिसाब से भी थोड़ा बहुत अपने आप को ढालना है. जो कुछ भी आप शादी से पहले करते थे जरूरी नहीं है कि वे सब आपको करने को मिले तो थोड़ा आप चेंज हो जाएं और थोड़ा अपने पति को कर दें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Unromantic Partner

Dhurandhar Teaser: इंस्टाग्राम से हटाए सभी पोस्ट, रणवीर ने ऐसे दिया फैंस को सरप्राइज

Dhurandhar Teaser: बौलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) ने सभी फैंस को अपने बर्थडे पर एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है. ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए जिससे कि उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा. दरअसल, बौलीवुड एक्टर ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) अपनी एक्टिंग स्किल्स और फिल्म्स से काफी पौपुलर हैं जिसके चलते उनकी फैन फौलोइंग भी काफी कमाल की है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 47 मिलियन से भी ज्यादा फौलोअर्स हैं.

ऐसे में जब ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) के फैंस ने देखा कि उन्होंनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए तो सब सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा जिसके चलते उन्होंनें इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट हटा दिए. सभी पोस्ट हटाने के बाद उन्होंनें इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अप्लोड की जिसमें दो तलवारों के साथ सिर्फ 12:12 लिखा हुआ था. ऐसे में उनके फैंस ने अंदाजा लगाया कि वे अपने जन्मदिन पर कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं और हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) ने अपने बर्थडे के दिन अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का टीजर फैंस के साथ शेयर किया जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो गए. फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) का लुक काफी खतरनाक दिखाया गया है. लंबे बालों के साथ लंबी दाढ़ी, मुंह में सिगरेट और फुल औन एक्शन से भरा यह टीजर ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) के फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज था.

इस फिल्म में ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) के साथ ‘संजय दत्त’ (Sanjay Dutt), ‘अक्षय खन्ना’ (Akshay Khanna), ‘आर. माधवन’ (R. Madhavan), ‘अर्जुन रामपाल’ (Arjun Rampal), जैसे बड़े एक्टर्स शामिल हैं. इस फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन हैं जो कि ‘रणवीर सिंह’ (Ranveer Singh) से उम्र में 20 साल छोटी हैं. टीजर को देख फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. मेकर्स ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है जो कि 5 दिसम्बर 2025 है. Dhurandhar Teaser

Sexual Problem: मेरी पत्नी में से काफी स्मैल आती है जिसकी वजह से मैं उसके करीब नहीं जा पाता

Sexual Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं गुरूग्राम का रहने वाला हूं और मेरी उम्र 29 साल है. मेरी शादी हुए 3 साल हो चुके हैं और हमारा एक बेटा भी है. हमारे घर में मेरे मांबाप, मैं, मेरी पत्नी और हमारा बेटा है. शादी के शुरूआती दिनों में तो सब सही चला लेकिन धीरे धीरे हमारी सैक्स लाइफ खराब होती चली गई. मेरी पत्नी को ज्यादा मेकअप करना और प्रोडक्ट्स लगाना पसंद नहीं है लेकिन मैं चाहता हूं कि वे अच्छे से मेकअप करे, पर्फ्यूम लगाए ताकी मेरा उसके साथ रहने का और रोमांस करने का मन करे. मैं जब भी औफिस से आता हूं तो मन करता है कि उसके साथ बैठूं और बातें करें लेकिन वे सारा दिन किचन के काम में लगी रहती है जिसकी वजह से पसीने की बदबू आने लगती है. मैंने उसे कई बार समझाया कि शाम के समय थोड़ा बहुत पर्फ्यूम लगाया करे लेकिन वे समझती नहीं है और मेरे कुछ बोलने पर बुरा मान जाती है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं.

जवाब –

आप अपनी जगह बिल्कुल ठीक हैं. रोमांस करने का मन भी तब करता है जब आपका पार्टनर फूलों की तरह महक रहा हो और अच्छे से कपड़े पहन कर सजा हो. हो सकता है आपकी पत्नी शुरू से ही हाउसवाइफ रही है जिस कारण उन्हें यह मेकअप करना और बाकी प्रोडक्ट्स लगाना पसंद ना हो या उन्हें आता ही ना हो.

ऐसे में आप उन्हें बिठा कर प्यार से समझा सकते हैं कि किचन का काम निपटा कर आपके आने से पहले वे नहा लिया करे और आप उन्हें कहीं बाहर घूमाना शुरू करें. बाहर घूमने जाने की बात सुन कर हो सकता है वे अच्छे से तैय्यार होना स्टार्ट कर दे और वे बाहर निकल कर बाकी लड़कियों को देखेंगी तो खुद समझ जाएंगी.

आप उन्हें एक अच्छा सा पर्फ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं और उन्हें प्यार से कह सकते हैं कि आपको इस पर्फ्यूम की खुशबू बहुत पसंद है तो जब भी आप औफिस से आने वाले हों तो वे नहा कर पर्फ्यूम लगा लिया करे. आप जितना हो सके अपनी पत्नी को घूमाने नई नई जगह लेकर जाएं जिससे कि उन्हें बाहर के माहौल का पता चले और उनका तैय्यार होने का खुद मन करे.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Sexual Problem

Story In Hindi: टीसता जख्म – उमा के चरित्र पर अनवर ने कैसा दाग लगाया

Story In Hindi: अचानक उमा की आंखें खुलती हैं. ऊपर छत की तरफ देखती हुई वह गहरी सांस लेती है. वह आहिस्ता से उठती है. सिरहाने रखी पानी की बोतल से कुछ घूंट अपने सूखे गले में डालती है. आंखें बंद कर वह पानी को गले से ऐसे नीचे उतारती है जैसे उन सब बातों को अपने अंदर समा लेना चाहती है. पर, यह हो नहीं पा रहा. हर बार वह दिन उबकाई की तरह उस के पेट से निकल कर उस के मुंह में भर आता है जिस की दुर्गंध से उस की सारी ज्ञानेंद्रियां कांप उठती हैं.

पानी अपने हलक से नीचे उतार कर वह अपना मोबाइल देखती है. रात के डेढ़ बजे हैं. वह तकिए को बिस्तर के ऊंचे उठे सिराहने से टिका कर उस पर सिर रख लेट जाती है.

एक चंदन का सूखा वृक्ष खड़ा है. उस के आसपास मद्धिम रोशनी है. मोटे तने से होते हुए 2 सूखी शाखाएं ऊपर की ओर जा रही हैं, जैसे कि कोई दोनों हाथ ऊपर उठाए खड़ा हो. बीच में एक शाखा चेहरे सी उठी हुई है और तना तन लग रहा है. धीरेधीरे वह सूखा चंदन का पेड़ साफ दिखने लगता है. रोशनी उस पर तेज हो गई है. बहुत करीब है अब… वह एक स्त्री की आकृति है. यह बहुत ही सुंदर किसी अप्सरा सी, नर्तकी सी भावभंगिमाएं नाक, आंख, होंठ, गरदन, कमर की लचक, लहराते सुंदर बाजू सब साफ दिख रहे हैं.

चंदन की खुशबू से वहां खुशनुमा माहौल बन रहा है कि तभी उस सूखे पेड़ पर उस उकेरी हुई अप्सरा पर एक विशाल सांप लिपटा हुआ दिखने लगता है. बेहद विशाल, गहरा चमकीला नीला, हरा, काला रंग उस के ऊपर चमक रहा है. सारे रंग किसी लहर की तरह लहरा रहे हैं. आंखों के चारों ओर सफेद चमकीला रंग है. और सफेद चमकीले उस रंग से घिरी गोल आंख उस अप्सरा की पूरी काया को अपने में समा लेने की हवस लिए हुए है. रक्त सा लाल, किसी कौंधती बिजली से कटे उस के अंग उस काया पर लपलपा रहे हैं.

वह विशाल सांप अपनी जकड़ को घूमघूम कर इतना ज्यादा कस रहा है कि वह उस पेड़ को मसल कर धूल ही बना देना चाह रहा है. तभी वह काया जीवित हो जाती है. सांप उस से दूर गिर पड़ता है. वह एक सुंदर सी अप्सरा बन खड़ी हो जाती है और सांप की तरफ अपनी दृष्टि में ठहराव, शांति, आत्मविश्वास और आत्मशक्ति से ज्यों ही नजर डालती है वह सांप गायब हो जाता है और उमा जाग जाती है. सपने को दोबारा सोच कर उमा फिर बोतल से पानी की घूंट अपने हलक से उतारती है. अब उसे नींद नहीं आ रही.

भारतीय वन सेवा के बड़े ओहदे पर है उमा. उमा को मिला यह बड़ा सा घर और रहने के लिए वह अकेली. 3 तो सोने के ही कमरे हैं जो लगभग बंद ही रहते हैं. एक में वह सोती है. उमा उठ कर बाहर के कमरे में आ जाती है. बड़ी सी पूरे शीशे की खिड़की पर से परदा सरका देती है. दूरदूर तक अंधेरा. आईजीएनएफए, देहरादून के अहाते में रोशनी करते बल्ब से बाहर दृश्य धुंधला सा दिख रहा था. अभीअभी बारिश रुकी थी. चिनार के ढलाव से नुकीले पत्तों पर लटकती बूंदों पर नजर गड़ाए वह उस बीते एक दिन में चली जाती है…

उन दिनों वह अपनी पीएचडी के अध्ययन के सिलसिले में अपने शहर रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (कांके) आई हुई थी. पूरा बचपन तो यहीं बीता उस का. झारखंड के जंगलों में अवैध खनन व अवैध जंगल के पेड़ काटने पर रोक व अध्ययन के लिए जिला स्तर की कमेटी थी. आज उमा ने उस कमेटी के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया था. उसे जरा भी पता नहीं था, उस के जीवन में कौन सा सवाल उठ खड़ा होने वाला है.

मीटिंग खत्म हुई. सारे लोग चाय के लिए उठ गए. उमा अपने लैपटौप पर जरूरी टिप्पणियां लिखने लग गई. तभी उसे लगा कोई उस के पास खड़ा है. उस ने नजर ऊपर की. एक नजर उस के चेहरे पर गड़ी हुई थी. आप ने मुझे पहचाना नहीं?

उमा ने कहा, ‘सौरी, नहीं पहचान पाई.’ ‘हम स्कूल में साथ थे,’ उस शख्स ने कहा.

‘क्षमा करें मेरी याददाश्त कमजोर हो गई है. स्कूल की बातें याद नहीं हैं,’ उमा ने जवाब दिया.

‘मैं अनवर हूं. याद आ रहा है?’

अनवर नाम तो सुनासुना सा लग रहा है. एक लड़का था दुबलापतला, शैतान. शैतान नहीं था मैं, बेहद चंचल था,’ वह बोला था.

उमा गौर से देखती है. कुछ याद करने की कोशिश करती है…और अनवर स्कूल के अन्य दोस्तों के नाम व कई घटनाएं बनाता जाता है. उमा को लगा जैसे उस का बचपन कहीं खोया झांकने लगा है. पता नहीं कब वह अनवर के साथ सहज हो गई, हंसने लगी, स्कूल की यादों में डूबने लगी.

अनवर की हिम्मत बढ़ी, उस ने कह डाला, ‘मैं तुम्हें नहीं भूल पाया. मैं साइलेंट लवर हूं तुम्हारा. मैं तुम से अब भी बेहद प्यार करता हूं.’

‘यह क्या बकवास है? पागल हो गए हो क्या? स्कूल में ही रुक गए हो क्या?’ उमा अक्रोशित हो गई.

‘हां, कहो पागल मुझे. मैं उस समय तुम्हें अपने प्यार के बारे में न बता सका, पर आज मैं इस मिले मौके को नहीं गंवाना चाहता. आइ लव यू उमा. तुम पहले भी सुंदर थीं, अब बला की खूबसूरत हो गई हो.’

उमा झट वहां से उठ जाती है और अपनी गाड़ी से अपने आवास की ओर निकल लेती है. आई लव यू उस के कानों में, मस्तिष्क में रहरह गूंज रहा था. कभी यह एहसास अच्छा लगता तो कभी वह इसे परे झटक देती.

फोन की घंटी से उस की नींद खुलती है. अनवर का फोन है. वह उस पर ध्यान नहीं देती. फिर घड़ी की तरफ देखती है, सुबह के 6 बज गए हैं. इतनी सुबह अनवर ने रिंग किया? उमा उठ कर बैठ जाती है. चेहरा धो कर चाय बनाती है. अपने फोन पर जरूरी मैसेज, कौल, ईमेल देखने में लग जाती है. तभी फिर फोन की घंटी बज उठती है. फिर अनवर का फोन है.

‘हैलो, हां, हैलो उठ गई क्या? गुडमौर्निंग,’ अनवर की आवाज थी.

‘इतने सवेरे रिंग कर दिया,’ उमा बोली.

‘हां, क्या करूं, रात को मुझे नींद ही नहीं आई. तुम्हारे बारे में ही सोचता रहा,’ अनवर बोला.

‘मुझे अभी बहुत काम है, बाद में बात करती हूं,’ उमा ने फोन काट दिया.

आधे घंटे बाद फिर अनवर का फोन आया.

‘अरे, मैं तुम से मिलना चाहता हूं.’

‘नहींनहीं, मुझे नहीं मिलना है. मुझे बहुत काम है,’ और उस ने फोन जल्दी से रख दिया.

आधे घंटे बाद फिर अनवर का फोन आया और वह बोला, ‘सुनो, फोन काटना मत. बस, एक बार मिलना चाहता हूं, फिर मैं कभी नहीं मिलूंगा.’

‘ठीक है, लंच के बाद आ जाओ,’ उमा ने अनवर से कहा.

लंच के समय कमरे की घंटी बजती है. उमा दरवाजा खोलती है. सामने अनवर खड़ा है. अनवर बेखौफ दरवाजे के अंदर घुस जाता है.

‘ओह, आज बला की खूबसूरत लग रही हो, उमा. मेरे इंतजार में थी न? तुम ने अपनेआप को मेरे लिए तैयार किया है न?’

उमा बोली, ‘ऐसी कोई बात नहीं है? मैं अपने साधारण लिबास में हूं. मैं ने कुछ भी खास नहीं पहना.’

अनवर डाइनिंग रूम में लगी कुरसी पर ढीठ की तरह बैठ गया. उमा के अंदर बेहद हलचल मची हुई है पर वह अपनेआप को सहज रखने की भरपूर कोशिश में है. वह भी दूसरे कोने में पड़ी कुरसी पर बैठ गई. अनवर 2 बार राष्ट्रीय स्तर की मुख्य राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ चुका था, लेकिन दोनों बार चुनाव हार गया था. अब वह अपने नेता होने व दिल्ली तक पहुंच होने को छोटेमोटे कार्यों के  लिए भुनाता है. उस के पास कई ठेके के काम हैं. बातचीत व हुलिया देख कर लग रहा था कि वह अमीरी की जिंदगी जी रहा है. अनवर की पूरी शख्सियत से उमा डरी हुई थी.

‘उमा, मैं तुम से बहुत सी बातें करना चाहता हूं. मैं तुम से अपने दिल की सारी बातें बताना चाहता हूं. आओ न, थोड़ा करीब तो बैठो प्लीज,’ अनवर अपनी कुरसी उस के करीब सरका कर कहता है, ‘तुम भरपूर औरत हो.’

अचानक उमा का बदन जैसे सिहर उठा. अनवर ने उस का हाथ दबा लिया था. अनवर की आंखें गिद्ध की तरह उमा के चेहरे को टटोलने की कोशिश कर रही थीं. उमा ने झटके से अपना हाथ खींच लिया.

‘मैं चाय बना कर लाती हूं,’ कह कर उमा उठने को हुई तो अनवर बोल उठा.

‘नहींनहीं, तुम यहीं बैठो न.’

उमा पास रखी इलैक्ट्रिक केतली में चाय तैयार करने लगी. तभी उमा को अपने गले पर गरम सांसों का एहसास हुआ. वह थोड़ी दूर जा कर खड़ी हो गई.

‘क्या हुआ? तुम ने शादी नहीं की पर तुम्हें चाहत तो होती होगी न,’ अनवर ने जानना चाहा.

‘कैसी बकवास कर रहे हो तुम,’ उमा खीझ कर बोली.

‘हम कोई बच्चे थोड़े हैं अब. बकवास तो तुम कर रही हो,’ अनवर भी चुप नहीं हुआ और उस के होंठ उमा के अंगों को छूने लगे. उमा फिर दूर चली गई.

‘अनवर, बहुत हुआ, बस करो. मुझे यह सब पसंद नहीं है,’ उमा ने संजीगदी से कहा.

‘एक मौका दो मुझे उमा, क्या हो गया तुम्हें, अच्छा नहीं लगा क्या?  मैं तुम से प्यार करता हूं. सुनो तो, तुम खुल कर मेरे साथ आओ,’ उस ने उमा को गोद में उठा लिया. अनवर की गोद में कुछ पल के लिए उस की आंखें बंद हो गईं. अनवर ने उसे बिस्तर पर लिटा दिया और उस पर हावी होने लगा. तभी बिजली के झटके की तरह उमा उसे छिटक कर दूर खड़ी हो गई.

‘अभी निकलो यहां से,’ उमा बोल उठी.

अनवर हारे हुए शिकारी सा उसे देखता रह गया.

उमा बोली, ‘मैं कह रही हूं, तुम अभी जाओ यहां से.’

अनवर न कुछ बोला और न वहां से गया तो उमा ने कहा, ‘मैं यहां किसी तरह का हंगामा नहीं करना चाहती. तुम बस, यहां से चले जाओ.’

अनवर ने अपना रुमाल निकाला और चेहरे पर आए पसीने को पोंछता हुआ कुछ कहे बिना वहां से निकल गया. उमा दरवाजा बंद कर डर से कांप उठी. सारे आंसू गले में अटक कर रह गए. अपने अंदर छिपी इस कमजोरी को उस ने पहली बार इस तरह सामने आते देखा. उसे बहुत मुश्किल से उस रात नींद आई.

फोन की घंटी से उस की नींद खुली. फोन अनवर का था.

‘मैं बहुत बेचैन हूं. मुझे माफ कर दो.’

उमा ने फोन काट कर उस का नंबर ब्लौक कर दिया. फिर दोबारा एक अनजान नंबर से फोन आया. यह भी अनवर की ही आवाज थी.

‘मुझे माफ कर दो उमा. मैं तुम्हारी दोस्ती नहीं खोना चाहता.’

उमा ने फिर फोन काट दिया. वह बहुत डर गई थी. उमा ने सोचा कि उस के वापस जाने में 2 दिन बाकी हैं. वह बेचैन हो गई. किसी तरह वह खुद को संयत कर पाई.

कई महीने बीत गए. वह अपने कामों में इतनी व्यस्त रही कि एक बार भी उसे कुछ याद नहीं आया. हलकी याद भी आई तो यही कि वह जंग जीत गई है.

‘जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग

चंदन विष व्याप्त नहीं, लपटे रहत भुजंग.’

एक दिन अचानक एक फोन आया. उस तरफ अनवर था, ‘सुनो, मेरा फोन मत काटना और न ही ब्लौक करना. मैं तुम्हारे बिना जी नहीं पा रहा है. बताओ न तुम कहां हो? मैं तुम से मिलना चाहता हूं. मैं मर रहा हूं, मुझे बचा लो.’

‘यह किस तरह का पागलपन है. मैं तुम से न तो बात करना चाहती हूं और न ही मिलना चाहती हूं,’ उमा ने साफ कहा.

‘अरे, जाने दो, भाव दिखा रही है. अकेली औरत. शादी क्यों नहीं की, मुझे नहीं पता क्या? नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली चली हज को. मजे लेले कर अब मेरे सामने सतीसावित्री बनती हो. तुम्हें क्या चाहिए मैं सब देने को तैयार हूं,’ अनवर अपनी औकात पर उतर आया था.

ऐसा लगा जैसे किसी ने खौलता लावा उमा के कानों में उडे़ल दिया हो. उस ने फोन काट दिया और इस नंबर को भी ब्लौक कर दिया. यह परिणाम बस उस एक पल का था जब वह पहली बार में ही कड़ा कदम न उठा सकी थी.

इस बात को बीते 4 साल हो गए हैं. अनवर का फोन फिर कभी नहीं आया. उमा ने अपना नंबर बदल लिया था. पर आज भी यह सपना कहीं न कहीं घाव रिसता है. दर्द होता है. कहते हैं समय हर घाव भर देता है पर उमा देख रही है कि उस के जख्म रहरह कर टीस उठते हैं. Story In Hindi

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें