‘उतरन’ फेम ‘इच्छा’ का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल, यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

कलर्स चैनल का फेमस सीरियल ‘उतरन’ एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी हैं. उन्होंने इस सीरियल इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाईं. अब वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

 

हाल ही में टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटोशूट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई हैरान है. एक यूजर ने लिखा स्टनिंग तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा Awesome!

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के सामने आएगा पाखी और विराट का अतीत!

 

एक्ट्रेस ने इन टॉपलेस फोटोज में मल्टीकलर स्विमवेयर पहना है. एक तस्वीर में वो ब्लू रंग का शेड्स भी पहने हुए हैं. टॉपलेस फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोकनी में भी अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- यारियां फेम एक्टर Himansh Kohali के इस Music वीडियो को मिले 130 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज, देखें Video

 

इससे पहले टीना दत्ता ने स्विमिंग सूट में तस्वीरे शेयर की थी. जिसमें वह ऑलिव ग्रीन रंग के स्विमिंग सूट में नजर आ रही थी. उसने इसे कैप्शन दिया, “सनशाइन बीच एंड ए गोल्डन टैन.”

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो टीना दत्ता ने ‘उतरन’ के अलावा कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार ज़ी5 की पेशकश ‘नक्सलबाड़ी’ में देखा गया था. वह बिग बॉस 14 में एक गेस्ट के रूप में भी देखी गई थीं. लेकिन उन्हें उतरन से खास पहचान मिली थी.

ये भी पढ़ें- करण मेहरा के खिलाफ निशा रावल ने दिया ये बयान तो भड़के Gaurav Chopra, जानिए क्या कहा

 

Manohar Kahaniya: चाची का आशिक- भाग 3

सौजन्य- मनोहर कहानियां

तब जमना ने कसम खा कर पति से कहा कि वह भविष्य में कभी भी मदनमोहन से बात नहीं करेगी. जमना ने पति से यह वादा कर तो लिया लेकिन मदन से बात किए बिना उस का मन नहीं लग रहा था. तब उस ने एक नई सिम ले ली. फिर वह उस नए नंबर से चोरीछिपे मदन से बतिया लेती. कमल ने सोचा कि बीवी ने मदनमोहन से बात करनी छोड़ दी है.

2 महीने बाद जमना को पुन: मदनमोहन से फोन पर बातें करते समय कमल ने पकड़ लिया. तब कमल ने जमना को जम कर पीटा और मदनमोहन को भी फोन कर के धमकाया, ‘‘हरामजादे, तेरे खिलाफ अपनी बीवी से बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराऊंगा. तब तू सुधरेगा.’’

इतनी पिटाई के बाद भी जमना नहीं सुधरी. उसे अपने प्रेमी से बात करनी नहीं छोड़ी.

इस के बाद कमल सिंह ने एक बार फिर बीवी को मदनमोहन से बात करते पकड़ा. तब बीवी को पीटा और मदनमोहन को धमकी दी कि उस ने अगर 2 लाख रुपए नहीं दिए तो वह बलात्कार का मामला दर्ज करा कर सारे परिवार व रिश्तेदारों से तुम दोनों के अवैध संबंधों की पोल खोल देगा.

मदनमोहन डर गया. उस ने कहा कि उस के पास इतने रुपए नहीं हैं. वह रुपए किस्तों में दे देगा. वह बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज न कराएं. इस के बाद कमल ने 14 फरवरी, 2021 को फोन कर मदनमोहन को भिवाड़ी बुलाया. शाम 5 बजे मदनमोहन भिवाड़ी स्थित कमल के घर आया. इस के बाद कमल और मदनमोहन ने साथ बैठ कर शराब पी.

जब शराब का नशा चढ़ा तो कमल ने मदनमोहन से पूछा कि 2 लाख रुपए देगा तो बलात्कार का मामला दर्ज नहीं कराऊंगा. तब मदनमोहन ने कहा कि वह किस्तों में रुपए जरूर दे देगा.

ये भी पढ़ें- Best of Manohar Kahaniya: पति की गरदन पर प्रेमी का वार

इस के बाद कमल, जमना व मदनमोहन कमरे में एक ही बैड पर सो गए. कमल के दिमाग में तो उस समय कुछ और ही चल रहा था. वह चुपके से उठा और पास में सो रही अपनी बीवी और मदनमोहन के इस तरह फोटो खींचने लगा जैसे वे दोनों एक साथ सो रहे हैं.

फोटो खींच कर कमल ने मदनमोहन और जमना को जगा कर कहा, ‘‘अब मैं रिश्तेदारों को फोन कर के बुलाता हूं और पूरी कालोनी के लोगों को बुला कर बताता हूं कि मैं ने तुम दोनों को शारीरिक संबंध बनाते रंगेहाथों पकड़ा है.’’

तब कमल की पत्नी जमना बोली कि ऐसा मत करो. लेकिन कमल नहीं माना और जिद करने लगा कि वह लोगों को तुम्हारे अवैध संबंधों के बारे में बता कर ही रहेगा.

अपनी पोल खुलने के डर से मदनमोहन ने कमल सिंह को पकड़ लिया और जमना ने अपनी चुन्नी पति के गले में डाल कर जोर से कस दी, जिस से कमल की मृत्यु हो गई. तब मदन और जमना के हाथपांव फूल गए. मगर कमल तो मर चुका था.

तब दोनों ने कमल की लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई, जिस के तहत जमना उसी समय अपने जेठ भीम सिंह के घर गई और उन की बाइक की चाबी यह कह कर ले आई कि कमल को अभी एटीएम से पैसे निकालने बल्लभगढ़ जाना है.

जमना और मदन ने कमल की बाइक पर रात करीब एक बजे कमल के शव को इस तरह दोनों के बीच बिठा कर रखा जैसे किसी बीमार को अस्पताल ले जा रहे हैं. दोनों बाइक पर शव को बाबा मोहनराम के जंगलों में डालने के लिए रवाना हुए लेकिन सड़क पर आने पर बाइक के पीछे पुलिस गश्त की मोटरसाइकिल देख कर मदनमोहन ने बाइक हेतराम चौक से सेक्टर-5 की तरफ मोड़ दी.

सेक्टर-5 व 6 वाली रोड पर बस की लाइट दिखाई देने पर दोनों ने शव को सेक्टर-5 में खाली प्लौट के सामने सड़क किनारे पटक दिया और वापस घर आ गए. मोटरसाइकिल पर मृतक कमल के पैर जमीन पर लटक रहे थे, जिस के कारण दोनों पैरों के अंगूठे आगे से रगड़ कर छिल गए थे. लाश ठिकाने लगाने के बाद आरोपी मदनमोहन फरीदाबाद चला गया.

ये भी पढ़ें- Crime: मुझे बचा लो, पिताजी मुझे मार डालेंगे!

अगली सुबह यानी 15 फरवरी, 2021 सड़क पर शव देख कर साढ़े 7 बजे थाना यूआईटी भिवाड़ी फेज-3 के थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार को किसी राहगीर ने शव पड़े होने की सूचना दी. इस के बाद थानाप्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने मृतक की बाइक और जमना देवी व मदनमोहन के मोबाइल जब्त कर के पूछताछ के बाद दोनों को भिवाड़ी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

Best of Crime Stories: शादी जो बनी बर्बादी

क्षमादान: आखिर मां क्षितिज की पत्नी से क्यों माफी मांगी?

Best of Crime Stories: शादी जो बनी बर्बादी- भाग 1

23 नवंबर, 2017 गुरुवार का दिन था. सुबह के यही कोई 10 बजे थे. महाराष्ट्र के अमरावती शहर के ओंकार मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी थी. मंदिर आनेजाने वाले लोगों की वजह से सड़कों पर भी काफी चहलपहल थी. 24 वर्षीया प्रतीक्षा भी अपनी सहेली श्रेया वायस्कर के साथ साईंबाबा के दर्शन कर के स्कूटी से खुशीखुशी अपने घर लौट रही थी.

दोनों सहेलियां आपस में बातें करते हुए अभी साईंनगर के वृंदावन कालोनी परिसर स्थित ठाकुलदार मालानी घर के सामने क्रौसिंग पर पहुंची थीं कि अचानक उन की स्कूटी के सामने एक दूसरी स्कूटी आ कर रुकी. जिस की वजह से दोनों सड़क पर गिरतेगिरते बचीं.

उस स्कूटी पर एक युवक सवार था. उसे इस तरह सामने आया देख कर प्रतीक्षा के दिल की धड़कनें बढ़ गईं. डरीसहमी प्रतीक्षा ने एक बार श्रेया को देखा. वह उस लड़के को जानती थी. वह हिम्मत जुटा कर उस लड़के से बोली, ‘‘हटो मेरे सामने से, मेरा रास्ता छोड़ो. मुझे घर जाने के लिए देर हो रही है.’’

वह युवक उसे घूरने लगा. तभी प्रतीक्षा ने श्रेया से कहा, ‘‘श्रेया, यह सामने से नहीं हट रहा तो तुम अपनी स्कूटी साइड से निकाल कर चलो.’’

ये भी पढ़ें- नरमुंड का रहस्य

श्रेया वहां से निकल पाती, उस के पहले उस युवक ने श्रेया के नजदीक आ कर स्कूटी की चाबी निकालते हुए कहा, ‘‘प्रतीक्षा, आज मैं तुम्हें यह जान कर ही जाने दूंगा कि तुम मेरे साथ चलोगी या नहीं?’’

‘‘मैं तुम्हारे साथ क्यों चलूं?’’ प्रतीक्षा ने कहा.

‘‘क्योंकि तुम मेरी पत्नी हो. तुम ने मुझ से शादी की है.’’ युवक ने आवेश में आ कर कहा.

‘‘मैं कितनी बार कह चुकी हूं कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं जा सकती. तुम यह बात भूल जाओ कि मैं तुम्हारी पत्नी हूं. न मैं अब तुम से प्यार करती हूं और न पहले तुम से प्यार करती थी.’’ प्रतीक्षा ने सीधे जवाब दिया.

‘‘लेकिन मैं तुम्हें अभी भी पत्नी मानता हूं और प्यार भी करता हूं, इसलिए मैं कतई नहीं चाहूंगा कि तुम मुझ से दूर रहो. तुम्हें मेरे साथ चलना ही होगा. अगर आज तुम मेरे साथ नहीं चलोगी तो अच्छा नहीं होगा.’’ युवक ने धमकी दी.

प्रतीक्षा उस की इन बातों से परेशान हो गई. उस ने उसे समझाने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘तुम मेरी बात समझते क्यों नहीं. मैं तुम्हारे साथ नहीं जा सकती. फिर भी तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे, जो मेरे लिए अच्छा न हो.’’

ये भी पढ़ें- Crime: मुझे बचा लो, पिताजी मुझे मार डालेंगे!

‘‘प्रतीक्षा, मैं कुछ भी कर सकता हूं. तुम्हारे साथ न आने से अब मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है. तुम्हारी वजह से मुझे थाने और कोर्टकचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. तुम ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा. मेरी जिंदगी तबाह कर के रख दी. भला मैं तुम्हें कैसे छोड़ सकता हूं.’’ इतना कह कर उस युवक ने जेब से एक चाकू निकाला. चाकू देख कर प्रतीक्षा और उस की सहेली श्रेया घबरा गईं. दोनों कुछ कर पातीं, उस के पहले ही उस ने प्रतीक्षा पर हमला कर दिया.

हमला होते वक्त मूकदर्शक बने लोग

प्रतीक्षा की मार्मिक चीखें वातावरण में गूंजने लगीं. वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगी. इस पर भी उस युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ. वह उस पर तब तक वार करता रहा, जब तक कि वह शांत नहीं हो गई. सहेली पर हमला होने से श्रेया घबरा गई थी. वह प्रतीक्षा की मदद के लिए चीखतीचिल्लाती रही, पर मदद के लिए कोई नहीं आया. कुछ लोग वहां खड़े बस तमाशा देखते रहे. हमलावर को जब विश्वास हो गया कि प्रतीक्षा मर चुकी है तो वह बड़े आराम से अपनी स्कूटी ले कर फरार हो गया.

फिल्मी अंदाज में घटी इस घटना से डरीसहमी श्रेया ने घटना की खबर पुलिस कंट्रोल रूम के साथसाथ प्रतीक्षा के घर वालों को भी दे दी. चूंकि वह इलाका थाना राजापेठ के अंतर्गत आता था, इसलिए पुलिस कंट्रोल रूम से यह सूचना राजापेठ थाने को प्रसारित कर दी. थानाप्रभारी किशोर सूर्यवंशी ने इंसपेक्टर दुर्गेश तिवारी को आवश्यक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर भेज दिया और अपने आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद खुद भी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए.

अगले भाग में पढ़ें- मां ने बताया हमलावर का नाम

क्षमादान- भाग 1: आखिर मां क्षितिज की पत्नी से क्यों माफी मांगी?

टैक्सी से उतरते हुए प्राची के दिल की धड़कन तेज हो गई थी. पहली बार अपने ही घर के दरवाजे पर उस के पैर ठिठक गए थे. वह जड़वत खड़ी रह गई थी.

‘‘क्या हुआ?’’ क्षितिज ने उस के चेहरे पर अपनी गहरी दृष्टि डाली थी.

‘‘डर लग रहा है. चलो, लौट चलते हैं. मां को फोन पर खबर कर देंगे. जब उन का गुस्सा शांत हो जाएगा तब आ कर मिल लेंगे,’’ प्राची ने मुड़ने का उपक्रम किया था.

‘‘यह क्या कर रही हो. ऐसा करने से तो मां और भी नाराज होंगी…और अपने पापा की सोचो, उन पर क्या बीतेगी,’’ क्षितिज ने प्राची को आगे बढ़ने के लिए कहा था.

प्राची ने खुद को इतना असहाय कभी महसूस नहीं किया था. उस ने क्षितिज की बात मानी ही क्यों. आधा जीवन तो कट ही गया था, शेष भी इसी तरह बीत जाता. अनवरत विचार शृंखला के बीच अनजाने में ही उस का हाथ कालबेल की ओर बढ़ गया था. घर के अंदर से दरवाजे तक आने वाली मां की पदचाप को वह बखूबी पहचानती थी. दरवाजा खुलते ही वह और क्षितिज मां के कदमों में झुक गए. पर मीरा देवी चौंक कर पीछे हट गईं.

‘‘यह क्या है, प्राची?’’ उन्होंने एक के बाद एक कर प्राची के जरीदार सूट, गले में पड़ी फूलमाला और मांग में लगे सिंदूर पर निगाह डाली थी.

ये भी पढ़ें- अग्निपरीक्षा: श्रेष्ठा की जिंदगी में क्या तूफान आया?

‘‘मां, मैं ने क्षितिज से विवाह कर लिया है,’’ प्राची ने क्षितिज की ओर संकेत किया था.

‘‘मैं ने मना किया था न, पर जब तुम ने मेरी इच्छा के विरुद्ध विवाह कर ही लिया है तो यहां क्या लेने आई हो?’’ मीरा देवी फुफकार उठी थीं.

‘‘क्या कह रही हो, मां. वीणा, निधि और राजा ने भी तो अपनी इच्छा से विवाह किया था.’’

‘‘हां, पर तुम्हारी तरह विवाह कर के आशीर्वाद लेने द्वार पर नहीं आ खड़े हुए थे.’’

‘‘मां, प्रयत्न तो मैं ने भी किया था, पर आप ने मेरी एक नहीं सुनी.’’

‘‘इसीलिए तुम ने अपनी मनमानी कर ली? विवाह ही करना था तो मुझ से कहतीं, अपनी जाति में क्या लड़कों की कमी थी. अरे, इस ने तो तुम से तुम्हारे मोटे वेतन के लिए विवाह किया है. मैं तुम्हें श्राप देती हूं कि तुम ने मां का दिल दुखाया है, तुम कभी चैन से नहीं रहोगी,’’ और इस के बाद वह ऐसे बिलखने लगीं जैसे घर में किसी की मृत्यु हो गई हो.

‘‘मां,’’ बस, इतना बोल कर प्राची अविश्वास से उन की ओर ताकती रह गई. मां के प्रति उस के मन में बड़ा आदर था. अपना वैवाहिक जीवन वह उन के श्राप के साथ शुरू करेगी, ऐसा तो उस ने सपने में भी नहीं सोचा था. अनजाने ही आंखों से अश्रुधारा बह चली थी.

‘‘ठीक है मां, एक बार पापा से मिल लें, फिर चले जाएंगे,’’ प्राची ने कदम आगे बढ़ाया ही था कि मीरा देवी फिर भड़क उठीं.

ये भी पढ़ें- सनक

‘‘कोई जरूरत नहीं है यह दिखावा करने की. विवाह करते समय नहीं सोचा अपने अपाहिज पिता के बारे में, तो अब यह सब रहने ही दो. मैं उन की देखभाल करने में पूर्णतया सक्षम हूं. मुझे किसी की दया नहीं चाहिए,’’ मीरा देवी ने प्राची का रास्ता रोक दिया.

‘‘कौन है. मीरा?’’ अंदर से नीरज बाबू का स्वर उभरा था.

‘‘मैं उन्हें समझा दूंगी कि उन की प्यारी बेटी प्राची अपनी इच्छा से विवाह कर के घर छोड़ कर चली गई,’’ वह क्षितिज को लक्ष्य कर के कुछ बोलना ही नहीं चाहती थीं मानो वह वहां हो ही नहीं.

‘‘चलो, चलें,’’ आखिर मौन क्षितिज ने ही तोड़ा. वह सहारा दे कर प्राची को टैक्सी तक ले गया और प्राची टैक्सी में बैठी देर तक सुबकती रही. क्षितिज लगातार उसे चुप कराने की कोशिश करता रहा.

‘‘देखा तुम ने, क्षितिज, पापा को पक्षाघात होने पर मैं ने पढ़ाई छोड़ कर नौकरी की. आगे की पढ़ाई सांध्य विद्यालय में पढ़ कर पूरी की. निधि, राजा, प्रवीण, वीणा की पढ़ाई का भार, पापा के इलाज के साथसाथ घर के अन्य खर्चों को पूरा करने में मैं तो जैसे मशीन बन गई थी. मैं ने अपने बारे में कभी सोचा ही नहीं. निधि, राजा और वीणा ने नौकरी करते ही अपनी इच्छा से विवाह कर लिया. तब तो मां ने दोस्तों, संबंधियों को बुला कर विधिविधान से विवाह कराया, दावत दीं. पर आज मुझे देख कर उन की आंखों में खून उतर आया. आशीर्वाद देने की जगह श्राप दे डाला,’’ आक्रोश से प्राची का गला रुंध गया और वह फिर से फूटफूट कर रोने लगी.

ये भी पढ़ें- Serial Story: खुशी का गम

‘‘शांत हो जाओ, प्राची. हमारे जीवन का सुखचैन किसी के श्राप या वरदान पर नहीं, हमारे अपने नजरिए पर निर्भर करता है,’’ क्षितिज ने समझाना चाहा था, पर सच तो यह था कि मां के व्यवहार से वह भी बुरी तरह आहत हुआ था. अपने फ्लैट के सामने पहुंचते ही क्षितिज ने फ्लैट की चाबी प्राची को थमा दी और बोला, ‘‘यही है अपना गरीबखाना.’’

प्राची ने चारों ओर निगाह डाली, घूम कर देखा और मुसकरा दी. डबल बेडरूम वाला छोटा सा फ्लैट बड़े सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था.

Father’s Day Special- कीमत संस्कारों की: भाग 2

दीनप्रभु अभावों के जीवन के भुक्तभोगी थे इसलिए वह हाथ लगे इस अवसर को खोना नहीं चाहते थे और सबकुछ जानते और देखते हुए भी वह अपने परिवार के साथ तालमेल बनाए रहे. अमेरिका में आ कर उन्होेंने आगे और पढ़ाई की. फिर बाकायदा विदेश में पढ़ाने का लाइसेंस लिया और फिर वह बच्चों के स्कूल में अध्यापक नियुक्त हो गए.

परिश्रम से दीनप्रभु ने कभी मुंह नहीं मोड़ा. अपनी नौकरी से उन्होंने थोड़ा बहुत पैसा जमा किया और फिर एक दिन उस पैसे से एक छोटा सा ‘फ्रैंचाइज’ रेस्टोरेंट खोल लिया. फिर उन की मेहनत और लगन रंग लाई. रेस्टोरेंट चल निकला और वह थोड़े समय में ही सुखसंपदा से भर गए. पैसा आया तो दीनप्रभु ने दूसरे धंधे भी खोल लिए और फिर एक दिन उन्होंने प्रयास कर के अमेरिकी नागरिकता भी ले ली. फिर तो उन्होंने एकएक कर अपने भाईबहनों के परिवार को भी अमेरिका बुला लिया. अपने परिवार के लोगों को अमेरिका बुलाने से पहले दीनप्रभु ने सोचा था कि जब कभी विदेश में रहते हुए उन्हें अकेलापन महसूस होगा तो वे 2-1 दिन के लिए अपने भाइयों के घर चले जाया करेंगे.

अब तक दीनप्रभु 3 रेस्टोरेंट और 2 गैस स्टेशन के मालिक बन चुके थे. रेस्टोरेंट को वह और उन की पत्नी संभालते थे और दोनों गैस स्टेशनों का भार उन्होंने अपने दोनों बच्चों पर डाल रखा था. खानपान में उन के यहां पहले ही कोई रीतिरिवाज नहीं था और न ही अब है लेकिन फिर भी दीनप्रभु किसी न किसी तरह अपने भारतीय संस्कारों को बचाए रखने की कोशिश कर रहे थे. जबकि उन की पत्नी बड़े मजे से हर तरह का अमेरिकी शाकाहारी व मांसाहारी भोजन खाती थी. पार्टियों में वह धड़ल्ले से शराब पीती और दूसरे युवकों के साथ डांस भी कर लेती थी.

दीनप्रभु जब भी ऐसा देखते तो यही सोच कर तसल्ली कर लेते कि इनसान को दोनोें हाथों में लड्डू कभी भी नहीं मिला करते हैं. यदि उन को विदेशी जीवन की अभ्यस्त पत्नी मिली है तो उस के साथ उन्हें वह सुख और सम्पन्नता भी प्राप्त हुई है कि जिस के बारे में वह प्राय: ही सोचा करते थे.

ये भी पढ़ें- Short Story: हिंदुस्तान जिंदा है

विवाह के 25 साल  पलक झपकते गुजर गए. इस बीच संतान के नाम पर उन के यहां एक लड़का और एक लड़की भी आ चुके थे. उन्हें याद है कि जब लौली ने पहली संतान को जन्म दिया था तो उन्होंने कितने उल्लास के साथ उस का नाम हरिशंकर रखा था मगर लौली ने बाद में उस का नाम हरिशंकर से हैरीसन करवा दिया. ऐसा ही दूसरी संतान लड़की के साथ भी हुआ. उन्होंने लड़की का भारतीय नाम पल्लवी रखा था मगर लौली ने पल्लवी को पौलीन बना दिया. लौली का कहना था कि अमेरिकन को हिंदी नाम लेने में कठिनाई आती है. उस समय लौली ने यह भी बताया था कि उस ने भी अपना लीला नाम बदल कर लौली किया था.

लौली की सोच है कि जब जीवन विदेशी संस्कृति में रह कर ही गुजारना है तो वह कहां तक अपने देश की सामाजिक मान्यताओं को बचा कर रख सकती है और दीनप्रभु अपनी पत्नी की इस सोच से सहमत नहीं थे. उन का मानना था कि ठीक है विदेश में रहते हुए खानपान और रहनसहन के हिसाब से हर प्रवासी को समझौता करना पड़ता है लेकिन इन दोनों बातों में अपने देश की उस संस्कृति और संस्कारों की बलि नहीं चढ़ती है कि जिस में एक छोटा भाई अपनी बड़ी बहन को ‘दीदी’, बड़े भाई को ‘भैया’ और अपने से बड़ों को ‘आप’ कह कर बुलाता है. यहां विदेश में ऐसा कोई भी रिवाज या सम्मान नाम की वस्तु नहीं है. यहां चाहे कोई दूसरों से छोटा हो या बड़ा, हर कोई एकदूसरे का नाम ले कर ही बात करता है और जब ऐसा है तो फिर एकदूसरे के सम्मान की तो बात ही नहीं रह सकती है.

एक दिन पौलीन अपने किसी अमेरिकन मित्र को ले कर घर आई और अपने कमरे को बंद कर के उस के साथ घंटों बैठी बातें करती रही तो भारतीय संस्कारों में भीगे दीनप्रभु का मन भीग गया. वह यह सब अपनी आंखों से नहीं देख सके. बेचैनी बढ़ी तो उन्होंने पौलीन से आखिर पूछ ही लिया.

‘कौन है यह लड़का?’

‘डैड, यह मेरा बौय फ्रेंड है,’ पौलीन ने बिना किसी झिझक के उत्तर दिया.

दीनप्रभु जैसे सकते में आ गए. वह कुछ पलों तक गंभीर बने रहे फिर बोले, ‘तुम इस से शादी करोगी?’

उन की इस बात पर पौलीन अपने माथे पर ढेर सारे बल डालती हुई बोली, ‘आई एम नाट श्योर.’ (मैं ठीक से नहीं कह सकती.)

पल्लवी ने कहा तो दीनप्रभु और भी अधिक आश्चर्य में पड़ गए. उन्हें यह सोचते देर नहीं लगी कि उन की लड़की का इस लड़के से यह कैसा रिश्ता है जिसे मित्रता भी नहीं कह सकते हैं और विवाह से पहले होने वाले 2 प्रेमियों के प्रेम की संज्ञा भी उसे नहीं दी जा सकती है. पौलीन अकसर इस लड़के के साथ घूमतीफिरती है. जहां चाहती है, बेधड़क उस के साथ चली जाती है. कई बार रात में भी घर नहीं आती है, उस के बावजूद वह यह नहीं जानती कि इस लड़के से विवाह भी करेगी या नहीं.

काफी देर तक गंभीर बने रहने के बाद दीनप्रभु ने पौलीन से कहा, ‘क्या तुम बता सकती हो कि बौय फ्रेंड और पति में क्या अंतर होता है?’

ये भी पढ़ें- दूसरी शादी: एक पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी

‘कोई विशेष नहीं डैड. दोनों ही एकजैसे होते हैं. अंतर है तो केवल इतना कि बौय फ्रेंड की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है जबकि पति की बाकायदा अपनी पत्नी और बच्चों के प्रति एक ऐसा उत्तरदायित्व होता है जिसे उसे पूरा करना ही होता है.’

अतीत की यादें दिमाग में तभी साकार रूप लेती हैं जब कुछ मिलतीजुलती घटनाएं सामने घटित हों. विवाह के बारे में बेटी का नजरिया जान कर उन्हें अपनी बहनों की शादी की याद आ गई. दीनप्रभु ने अपनी मर्जी से कभी अपनी दोनों छोटी बहनों के लिए वर चुने थे और दोनों में से किसी ने भी चूं तक न की थी. मगर आज घर में उन की स्थिति यह है कि अपनी ही बेटी के जीवनसाथी के चुनाव के बारे में जबान तक नहीं खोल सकते हैं.

दीनप्रभु को शिद्दत के साथ एहसास हुआ कि नए समाज का जो यह नया धरातल है उस पर उस के जैसा सदाचारी, सरल स्वभाव का इनसान एक पल को भी खड़ा नहीं हो सकता है. जिंदगी के सुव्यवस्थित आयाम यदि बाहरी दबाव के कारण बदलने लगें तो इनसान एक बार को सहन कर लेता है लेकिन जब अपने ही लोग खुद के बनाए हुए रहनसहन के दायरों को तोड़ने लगें तो जीवन में एक झटका तो लगता ही है साथ ही इनसान अपनी विवशता के लिए हाथ भी मलने को मजबूर हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Short Story: औरत का दर्द

दीनप्रभु जानते थे कि अपने द्वारा बनाए उस माहौल में रहने को वह मजबूर हैं जिस की एक भी बात उन को रास नहीं आती. वह यह भी समझते थे कि यदि उन्होंने कोई भी कड़ा कदम उठाने की चेष्टा की तो जो घर बनाया है उसे बरबादियों का ढांचा बनते देर भी नहीं लगेगी. जिस देश और समाज में वह रह रहे हैं उस की मान्यताओं को स्वीकार तो उन्हें करना ही पड़ेगा. जिस देश का चलन यह कहे कि ‘ये मेरा अपना जीवन है, आप कुछ भी नहीं कह सकते हैं’ और ‘अब मैं 21 वर्ष का बालिग हो चुका हूं,’ वहां पर बच्चों को जन्म देने वाले मातापिता का नाम केवल इस कारण चलता है क्योंकि बच्चे को जन्म देने वाले कोई न कोई मातापिता ही तो होते हैं.

अब इस भोजपुरी एक्टर के साथ पर्दे पर धूम मचाएंगी Aamrapali Dubey, क्या होगा निरहुआ का रिएक्शन

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)  इन दिनों एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ कई फिल्में की हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. तो अब खबर यह आ रही है कि एक्ट्रेस जय यादव के साथ भोजपुरी फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है.

जी हां, सही सुना आपने, रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी एक्टर जय यादव  के साथ पर्दे पर जल्द ही दिखाई देंगी. मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, शादी की कर रहे थे प्लानिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और जय यादव ‘मेरे रंग मैं रंगने वाली’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

इस फिल्म के बाद से ही दर्शक आम्रपाली और जया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. खबर आ रही है कि आम्रपाली और जय की इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘सात फेरों के सात वचन’: इस भोजपुरी गाने ने 23 मिलियन व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड, देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो जय यादव फिल्म ‘अमानत’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भी नजर आएंगे. तो वहीं आम्रपाली दुबे के पास ‘आई मिलन की रात’, ‘ठिक है’, ‘आशिकी’, ‘रोमियो राजा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई भोजपुरी फिल्में हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के सामने आएगा पाखी और विराट का अतीत!

स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि पाखी देवयानी का रोल अदा की तो वहीं देवयानी बनी पाखी का हाल देखकर हरिणी इमोशनल हो गई. शो के लेटेस्ट एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि हरिणी को सच का एहसास हुआ. हरिणी, देवयानी को अपनी मां कहकर बुलाई. मां बेटी को साथ देखकर पूरे चौहान परिवार की आंख में आंसू आ गए. तो अब शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है.

ये भी पढ़ें- देव को आएगा हार्ट अटैक तो Imlie सिखाएगी अनु को सबक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में आप देखेंगे कि विराट कहेगा कि सई की वजह से उसके परिवार की खुशियां लौट आई हैं. यह बात सुनकर पाखी का दिल टूट जाएगा. विराट के मुंह से सई की तारीफ सुनकर पाखी का गुस्सा सातवे आसमान पर होगा.

ये भी पढ़ें- यारियां फेम एक्टर Himansh Kohali के इस Music वीडियो को मिले 130 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaika Films (@shaikafilms)

 

तो वहीं पाखी विराट को पुराना वादा याद दिलवाएगी. वह विराट से कहेगी कि तुमने मुझे धोखा दिया है, इतना ही नहीं वह ये भी कहेगी कि तुमने मेरे जज्बात के साथ खेला है. पाखी यह भी याद दिलाएगी कि क्या पहले हम एक-दूसरे से प्यार करते थे… हम शादी भी करने वाले थे.. मैं तुम्हारी वाइफ बनने वाली थी….कह दो कि ये सब झूठ है..

ये भी पढ़ें- ‘Yeh Rishta’ में धूमधाम से होगी सीरत-रणवीर की शादी, पर कार्तिक के चेहरे पर छायी उदासी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो उधर सई, विराट और पाखी की सारी बाते सुन लेती है. अब शो को अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी और विराट का अतीत जानकर सई क्या फैसला लेगी.

देव को आएगा हार्ट अटैक तो Imlie सिखाएगी अनु को सबक

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी को अपने पिता और इमली की मां के रिश्ते के बारे में पता चल गया है.  इस सच्चाई को जानने के बाद मालिनी के पैरों तले जमीन खिसक गई है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी को पता चल गया है कि इमली उसके पापा देव और मीठी की ही बेटी है. ऐसे में मालिनी (Mayuri Deshmukh) फैसला करती है कि इमली को सारे हक दिलवाएगी, जिसकी वह हकदार है.

ये भी पढ़ें- ‘Yeh Rishta’ में धूमधाम से होगी सीरत-रणवीर की शादी, पर कार्तिक के चेहरे पर छायी उदासी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि मालिनी घर वापस आते ही देव से हर राज कहेगी.  मालिनी कहेगी कि इमली देव की बेटी है. अनु को ये सुनकर जोर का झटका लगेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

मालिनी देव से यह भी कहेगी कि वो इमली को अपना ले. अनु मालिनी को रोकेगी लेकिन मालिनी देव को लेकर आदित्य के घर जाने का फैसला करेगी।. आदित्य के घर पहुंचते ही मालिनी इमली से टकराएगी. इमली को देखते ही मालिनी देव से खुद अपने मुंह से सारा सच कहने के लिए कहेगी.

ये भी पढ़ें- मालिनी को पता चलेगा Imlie के असली पिता का नाम, अब क्या करेगी अनु

तो वहीं देव इमली से अपनी बात कहने ही जाएगा कि उसे हार्ट अटैक आ जाएगा. और बेहोशी की हालत में वह जमीन पर गिर जाएगा और उसकी ये हालत देखकर इमली और मालिनी काफी घबरा जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @itvfan2020

 

त्रिपाठी परिवार देव को अस्पताल में भर्ती कराएंगे लेकिन यहां पर आते ही अनु खूब तमाशा करेगी. अनु सभी के सामने इमली को जलील करेगी और उस पर अपना सारा गुस्सा निकालेगी. अनु गुस्से में आकर इमली से देव का सच बताने की कोशिश करेगी लेकिन मालिनी बीच में आ जाएगी.

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनु फिर से इमली पर हाथ उठाएगी तो इस बार इमली भी पिछे नहीं हटेगी और अनु को सबक सिखाएगी.शो के अपकमिंग एपिसोड में इमली औऱ अनु के बीच खूब तमाशा होने वाला है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें