⚲

सलमान खान और अजय देवगन दिखेंगे साथ साथ, चुलबुल पांडे वर्सेज सिंघम

सालो पहले रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को एक निडर पुलिस ओफिसर बाजीराव सिंघम  तौर पर सभी दर्शको से मिलवाया. दर्शक आज सिंघम बने अजय देवगन को टीवी पर देखने के लिए बेकरार रहते है.

अब इस आइकोनिक किरदार में नजर आ रहे है. हाल में एक इंटरव्यू में रोहिट शेट्टी ने बात पर खुलासा किया है कि क्या वे सलमान खान और अजय देवगन को स्टैंडओन फिल्म चुनबुल पांडे vs. सिंघम की योजना बना रहे है. जो उनके कौप यूनिवर्स से अलग है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

मीडियो में रोहित और अजय से सवाल किया गया है कि क्या दर्शक बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे को एक साथ देखना चाहेंगे. दर्शको का इस बात रिएक्शन आया कि हौल में ही खलबली मच उठी. जब उनसे पूछा गया कि इन दो किरदारों को आमने सामने देखना चाहते है. तो इस पर खुद अजय देवगन बोल उठे की ‘मुझे तो पता ही था.’

जब रोहित से फ्यूचर प्लांस के बारें में आगे पूछा जाता है तो उन्हे मजाक में कहा जाया है कि अभी तो सिंघम अगेन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है. थोड़ा वक्त दो.” साथ ही जब उनसे मिशन चुलबुल सिंघम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “इसमें वक्त लगेगा.” उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर चुलबुल पांडे Vs सिंघम जैसी कोई फिल्म बनेगी, तो वह एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी.

सलमान खान और अजय देवगन अपने बौन्ड को देखकर कि हमने साथ शुरुआत की थी.वो एक दो साल पहले आए थे. हमने हमेशा बढ़ियो बौन्ड शेयर किया.हम सभी ने जब शुरुआत की थी अच्छा रिश्ता शेयर करते थे. हम एक दूसरे को आधी रात में भी कौल कर देते थे. हमे पता है कि हम एक दूसरे के लिए खड़े रहते है.

सलमान खान की शूटिंग की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म सिंकदर की शूटिंग में बीजी है. बता दें कि ईश 2025 को सलमान खान कि सिंकदर रीलीज होगी.  उम्‍मीद है कि फैंस को भी अजय और सलमान को आमने सामने देखने में ज्‍यादा मजा आएगा.

Singham Again का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिवाली पर जलेगी अर्जुन कपूर की लंका

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन(Singham Again) जल्द ही सभी सिनेमाघरो में आने वाली है, आज 7 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म जल्द ही दीवाली(Diwali) पर रिलीज होगी और स्क्रीन पर एक्शन, रोमांस के साथ धमाल मचाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बता दें कि ये ट्रेलर (Trailer) शानदार स्टारकास्ट और दमदार एक्शन सीक्वेंस से भरपूर हिन्दी मसाला फिल्मों मे से एक साबित होने वाला है. ये ट्रेलर हिंदी फिल्म के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर कहा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर करीब 4 मिनट 45 सेकंड का है. जिसमें एक्शन, ड्रामा, कौमेडी, ह्ययूमर सबकुछ दिखाया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर को लेकर इतना सस्पेंस बना हुआ है, तो फिल्म को लेकर कितना क्रेज होगा. फिल्म भी बौलीवुड के सितारे से भरी है. जहां एक से बढ़कर एक स्टार एक साथ एक ही स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे.

फिल्म में इस एक्शन पैक्ड में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रौफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रौफ सभी अपने धांसू स्टाइल और किरदार के साथ नजर आएंगे.

बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लौंच इवेंट मुंबई में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर NMACC (Nita Mukesh Ambani Cutltural Centre) में आयोजित होगा. यहां दर्शकों और मीडिया की भारी भीड़ के बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एकसाथ मौजूद होगी. इस ट्रेलर लौन्च में हाल ही मां बनीं दीपिका पादुकोण भी पहुंच सकती हैं.

बता दें कि सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के लिए सबसे बड़ी नौन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है.

‘रामायण’ से जुड़ी है फिल्म की कहानी

सिंघम रिटर्न्स की कहानी को राम, सीता और रावण से कनेक्ट करने की कोशिश की गई है. ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ उनका बेटा दिखाया गया है, जो कहता है कि सीता के लिए राम हजारों किलोमीटर दूर लंका चले गए थे. यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है और करीना कपूर का किडनैप हो जाता है. ट्रेलर को देखकर जितनी कहानी समझ आ रही है उसके मुताबिक, सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी के लिए रावण यानी अर्जुन कपूर से लड़ते दिखाई देंगे.

टाइगर बनें लक्ष्मण, तो रणवीर बने हनुमान

रोहित शेट्टी की कौप यूनिवर्स फिल्म सिंघम रिटर्न्स की कहानी में अजय देवगन को श्रीराम की तरह, टाइगर श्रौफ को लक्ष्मण और रणवीर सिंह को भगवान हनुमान की तरह दिखाया गया है. ट्रेलर में रामायण के कई फ्लैशबैक भी देखने को मिलते हैं.

दीपिका बनीं ‘लेडी सिंघम’

दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है. हाल ही एक प्रैस कांफ्रेंस में रणवीर सिंह ने भी कहा कि इस मूवी में बेबी सिम्बा भी थी सिंघम रिटर्न्स में दीपिका पादुकोण एक महिला पुलिस ऑफिसर लेडी सिघम के रोल में दिख रही हैं. अब देखना है कि यह फिल्म रिलीज के बाद कितना धमाल मचाती है क्या रोहित शेट्टी एक बार फिर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होता है.

प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं Deepika Padukone, पति रणवीर सिंह के साथ शेयर कीं फोटो

बौलीवुड के फेवरेट और मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाले बेबी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थीं. जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था, लेकिन अब एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप के साथ बाहर स्पॉट हुई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Butterscotch Busy (@butterscotchbusy)


आपको बता दें कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. दोनों ही पेरेंट्स बनने के पीरियड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का वेलकम करेंगी. जिसकी वजह से वे इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन हाल में दीपिका और रणवीर वेकेशन पर निकले है, जिन्हें मीडिया ने स्पॉट किया और दीपिका को बेबी बंप के साथ कैमरे में कैप्चर किया. ये फोटो देख फैंस खुश हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण की फोटो खूब वायरल हो रही है फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. जो देख रहा है हैरानी के साथ साथ खुश भी है. वीडियो में दीपिका पादुकोण स्टेयर से नीचें उतरती हुई नजर आ रही है. बता दें कि इस फोटो में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है. इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं, जिन्होंने अपना चेहरा नीचे कर रखा है. बता दें कि अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये फोटो किस जगह की है, लेकिन फैंस दीपिका की इस फोटो पर खूब प्यार लूटा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगे. इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं. इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं. ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में अलगअलग रोल निभाएंगे हैं.

खतरों के खिलाड़ी में अब नजर आएगा भोजपुरी का ये हीरो, जानें कौन है ये सिकंदर

टीवी को सबसे चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. झलक दिखाजा के बाद अब खतरों के खिलाड़ी जल्द शुरु होने जा रहा है. जिसमें कौन से कंटेस्टेंट होंगे ये जानने के लिए लोग बेताब है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


जी हां, रोहित शेट्टी का पॉपुलर और खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 जल्द आने वाला है.  मेकर्स इस शो के लिए कई टीवी स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं. इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने भोजपुरी के इस पॉपुलर स्टार को शो के लिए अप्रोच किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को शो के लिए अप्रोच किया है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है. खेसारी लाल यादव पहले सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में धमाल मचा चुके हैं. उस समय खेसारी लाल यादव को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. बता दें कि खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. यूपी-बिहार में खेसारी लाल की सिंगिंग और एक्टिंग पर लोग जान छिड़कते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


बताते चलें कि खतरों के खिलाड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी नजर आई थीं. रानी चटर्जी ने इस शो में कई स्टंट किए थे. वहीं अब खेसारी लाल यादव का नाम सामने आ रहा है. मालूम हो कि खेसारी लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं. खेसारी हर मामले में बौलीवुड और टीवी स्टार्स को टक्कर देते हैं. खेसारी लाल यादव ने अपनी कड़ी और मेहनत लगन से आज एक अलग पहचान बना ली है.

KKK13: शो से बाहर हुए रोहित रॉय, जानें वजह

इन दिनों खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन की शुरुआत हो चुकी है शो की शूटिंग कैप टाउन में चल रही है जहां सभी कंटस्टेंट शो को लेकर उत्साहित है शो की एंट्री धमाकेदार हुई है लेकिन शो के कंटेस्टेंट रहे रोहित रॉय को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है जी हां, रोहित रॉय शो से बाहर हो गए है उनके बाहर होने की वजह ने उनके फैंस को उदास कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

आपको बता दें,कि एक इंटरव्यू में बताया गया है कि रोहित शेट्टी के शो को बीच में ही अलविदा कह रहे है रोहित रॉय. जिनका बाहर होने की वजह है उनके चोट लग जाना. जिसकी वजह से उन्हे शो बीच में छोडकर जाना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित रॉय एक स्टंट परफोर्म करते हुए चोटिल हो गए.जिसकी वजह से उन्हे आराम करने की सलाह दी गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनको रिकवरी  में टाइम लगेगा. केप टाउन से मुबंई वापस भेजा जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

मीडिया से कही ये बात

रोहित रॉय शो को लेकर बेहद ही एक्साइटेड थे, उन्होने मीडिया से बात करके बताया कि वो कितना शो को खेलने के लिए उत्साहित है.रोहित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘हां मैं जानता हूं कि स्टंट करते हुए वो कंटस्टेंट का पूरा ध्यान रखते है. वही मुझे भी अपना पूरा ध्यान रखना होगा. मुझे मेरी सुरक्षा का पूरा भरोसा है.चाहे मुझे फिर पहाड़ से छलांग लगानी हो या फिर सांस को रोकना हो.मुझे बचा लिया जाएगा’. बता दें, कि अबतक शो से रुही चतुर्वेदी बाहर हो चुकी है औऱ रोहित रॉय चोट की वजह से शो छोड़ चुके है.

KKK 12: मोहित मालिक पर जमकर भड़की रुबीना दिलैक, देखें वीडियो

फेमस स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. लोग इस शो को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यह शो इन दिनों टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. फैंस इस शो को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

शो के पिछले एपिसोड में रुबीना दिलैक और मोहित मलिक के बीच लड़ाई हो गई, दोनों के बीच एक स्टंट को लेकर लड़ाई हुई. जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रुबीना दिलैक मोहित पर जोर- जोर से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दरअसल, एलिमिनेशन टॉस्क के लिए रुबीना दिलैक मोहित पर चिल्लाती हुई नजर आ रही है. मोहित के इस फैसले से वह कई बार असहमति जताते हुए नजर आईं, रुबीना चिल्लाते हुए कहते हैं कि मैं ऑन कैमरा या ऑफ कैमरा सभी के साथ चिल करते नजर आते हैं इसलिए यह मेरे साथ लोग ऐसा व्यवहार करते हैं. कुछ लोग मुझे निशाना भी अपना बनाते हैं.

जिसके बाद से कई सारे कंटेस्टेंट निशांत भट्ट, राजीव आदिया सभी उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. निशांत भट्ट कहते हैं कि वह एलिमिनेशन के लिए कनिका मान का नाम चुनते हैं. वहीं कनिका भी जन्नत का नाम चुनती हैं.

खतरों के खिलाड़ी के इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट एक- दूसरे के साथ भिड़ते नजर आते हैं. बता दें कि शो में मोहित मलिक और रुबीना दिलैक एक- दूसरे के साथ लड़ते नजर आते हैं. इससे पहले भी रुबीना दिलैक कई बार मोहित के साथ लड़ाई करते हुए नजर आ चुकी हैं.

एलिमिनेशन राउंड में चेतना पांडे अपना टॉस्क पूरा नहीं कर पाई जिससे वह शो से बाहर हो गई, इससे पहले भी कई सारे कंटेस्टेंट इस शो को छोड़कर जा चुके हैं.

 

KKK12 : खतरों के खिलाड़ी शो से बाहर हुईं यह एक्ट्रेस , फैंस को लगा झटका

रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में हर दिन नया-नया टॉस्क देखने को मिल रहा है. जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ जा रहे हैं. हाल ही में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बेहोश हो गई थीं.

इलेक्ट्रीक करेंट स्टंट करते हुए रुबीना दिलैक के साथ यह हादसा हुआ है. इसने सभी कंटेस्टेंट को डरा कर रख दिया था. अब इसी बीच एक कंटेस्टेंट ने इस शो को छोड़ दिया, तुषार कालिया के टीम की सदस्य चेतना पांडे और रुबीना दिलैक एक साथ स्टंट करने गए , रुबीना अपने टॉस्क को पूरा कर ली लेकिन चेतना नहीं कर पाई, जिससे वह गेम से बाहर हो गई.

बता दें कि चेतना पांडे से पहले भी कई सारे कंटेस्टेंट इस शो से बाहर हो चुके हैं. एरिका ,प्रतीक सहजपाल , अनरी वजानी के साथ औऱ भी कई सारे स्टार्स हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं.

बता दें कि रोहित शेट्टी के शो को देखने का इंतजार हर किसी को होता है. इस शो में बाकी रियलिटी शो से अलग दिखाया जाता है. इस शो को देखने का इंतजार हर किसी को होता है. बता दें कि इस शो कि शूटिंग केपटाउन में हुई है. जहां सभी कंटेस्टेंट अपनी टीम के साथ जाते हैं.

KKK12 : रोहित शेट्टी के शो के से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, फैंस को लगेगा झटका

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से इस हफ्ते एक और एलिमिनेशन होने वाला है , कौन जाएगा यह जानकर फैंस का दिल भी टूट गया है, इस हफ्ते इस शो में  कुछ नए-नए स्टंट हुए हैं, जिसे कुछ कंटेस्टेंट ने पूरा किया है तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट नहीं कर पाएं हैं.

बता दें कि इस शो से अबतक कई लोग बाहर आ चुके हैं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड चुका है, इस कंटेस्टेंट का नाम विनर लिस्ट में चल रहा था, लेकिन अब यह कंटेस्टेंट शो से बाहर आ चका है.

तो चलिए अब जानते हैं इस शो से कंटेस्टेंट कौन बाहर हुआ है, खतरों के खिलाड़ी 12 में हर हफ्ते स्टंट होता है जिसमें किसी न किसी को बाहर होना होता है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रतीक स्टंट के पहले ही घबरा गए थें, और अब खबर यह आ रही है कि प्रतीक इस शो से बाहर आ चुके हैं.

दरअसल, प्रतीक इस स्टंट से बाहर आ तो गए हैं लेकिन फैंस इस बात से काफी ज्यादा हैरान है कि प्रतीक स्टंट से बाहर क्यों हो गए. काफी लोगों को लग रहा था कि प्रतीक इस शो का विनर बनने वाले हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ.

वह समय से पहले ही इस शो से बाहर हो गए, दरअसल प्रतीक इस शो के पहले कंटेस्टेंट नहीं है जो इस शो से बाहर हुए हैं, इससे पहले भी कई सारे कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं.

KKK12 : शिवांगी जोशी शो से हुईं बाहर, कनिका और रुबीना में हुई लड़ाई

खतरों के खिलाड़ी 12 का वीकेंड एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहा, इस शो के सभी खिलाड़ियों ने पहले तो शो की शुरुआत नाच गाकर किया. इसके बाद से सभी ने खूब धूम मचाया, रोहित शेट्टी ने राजीव आदितया के साथ खूब मस्ती मजाक किया.

यह बात तो सभी को पता है कि राजीव कितने मस्तीखोर है, जब तक शो में उनकी खिंचाई नहीं होती है तब तक शो में मजा नहीं आता है. सबसे पहला स्टंट रूबीना और कनिका को करना था, संडे के दिन उन्हीं लोगों को करना था जो नॉमिनेशन में हैं. जिसके लिए सबसे पहले कनिका और रुबीना गई, इन दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना था,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

स्टंट में 10 ऑस्ट्रिच थें, जिनमें से दोनों को 5,5 करके केज में अंदर लेकर जाना था, दोनों की शुरुआत अच्छे से हुई थी, जिसमें रुबीना ने अपना स्टंट अच्छे से कंम्पलीट किया, कनिका स्टंट हार गई. जिसके बाद से वह एलिमिनेशन राउंड में चली गई.

वहीं रुबीना ने कनिका के ऊपर इल्जाम लगाया कि वह टॉस्क के दौरान चीटिंग की हैं. उन्होंने कहा कि कनिका फोन चेक कर रही थी कि टॉस्क को कैसे पूरा करना है.इसके बाद से सभी लोग दूसरे स्टंट के लिए अलग लोकेशन पर पहुंचे. सभी ने पहले मजेदार सवालों के जवाब दिए.

इसके बाद वाले स्टंट पर एक केज के छोर से दूसरे केज पर लेकर जाना था, पहले इसके लिए प्रतीक और जन्नत गए फिर स्टंट को शुरू किया. दोनों स्टंट को कम्पलीट नहीं कर पाएं लेकिन उन्होंने अपनी कोशिश पूरी की. आखिरी में जन्नत ने स्टंट को जीत लिया और प्रतीक को मिल गया फियर का फंदा.

जिसके बाद से सैम स्टंट को करने के लिए शिवांगी जोशी और फैजल गए जहां शिवांगी जाकर स्टंट को हार गई.

KKK12 : स्टंट के दौरान शिवांगी जोशी को लगे जोरदार झटके, आंखो से निकले आंसू

खतरों के खिलाड़ी 12 का सीजन काफी ज्यादा हिट हो रहा है. इस सीजन में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के साथ अलग किस्म का गेम खेल रहे हैं. हाल ही में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट को अलग गेम से इंट्रोड्यूज करवाया है.

जहां एक बोर्ड पर रोहित शेट्टी का नाम लिखा था वहीं दूसरे बोर्ड पर कंटेस्टेंट का नाम लिखा था. ये गेम रोहित शेट्टी वर्सेज खिलाड़ियां था.


जिसके पास जितने ज्यादा स्टार्स होंगे वह एलिमिनेशन से उतना ही दूर होगा. जो अपनी टारगेट को पूरा करने में फेल होगा उसे गेम से बाहर कर दिया जाएगा.

रोहित शेट्टी इस गेम के टारगेट को पूरा करने को बताते हैं जिसमें शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी को परफॉर्म करना है. रोहित ने बताया कि कंटेस्टेंट को एक चाभी निकालने के लिए पिंजरे मेें बंद हाइना को पार करना होगा. और जैसे ही उसे चाभी मिल जाए उसे पानी के जार में रेंगना होगा.

वहीं कुछ चाबिया नेट से जुड़ी हुई थी जिसे निकालने जाने पर उन्हें करेंट लगेगा. शिवांगी जोशी और अनेरी बगानी गीले बदन अंदर घूस जाती हैं औऱ वह गीला कपड़ा पहने रहती हैं जिससे उन्हें  करेंट लग जाती है और दोनों रोने लग जाती हैं.

वहीं कनिका एक स्टंट को पूरा करने आईं जहां पर उन्हें चलती कार के ऊपर बैठकर चाभी खोलने थें , तभी उन्हें जोर से झटका लगता है और वह जोर से चीखने लगती हैं. और इस टॉस्क को पूरा करने के बाद से ही उन्हें सवाल के जवाब देने थें, लेकिन वह इस जवाब वाले खेल में ही फेल हो गई.

आने वाले समय में भी यह शो काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. हर कंटेस्टेंट को अपने- अपने टॉस्क को पूरा करने के लिए काफी मेहनत और दिमाग लगाने की जरुरत होगी. इसके साथ ही आखिरी में सभी कंटेस्टेंट का एक ग्रुप दे दिया जाएगा.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें