Feature Story: “ज़िंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा में जीने वाले रवि किशन की फर्श से अर्श तक की कहानी

Feature Story: भोजपुरी सिनेमा को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाने और खुद माटी से जुड़े रहने वाले, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन का जीवन सोने की तरह आग में तपकर चमका है. चंद रुपए अपनी जेब में लेकर सपनों की नगरी में पहुंचे रवि किशन अपनी मेहनत के बलबूते आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्मे रवि किशन को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी. उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है. गांव में होने वाली रामलीलाओं में वे सीता का किरदार निभाया करते थे. उनके पिता एक पुजारी थे. रवि किशन का एक्टिंग की तरफ झुकाव उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था, लेकिन मां ने हमेशा उन का साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

रवि किशन की मां ही थीं जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए. अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने रवि किशन को अपनी जमा पूंजी देकर मुंबई भेजा. लेकिन वहां काम ढूंढ़ना बिलकुल आसान नहीं था. संघर्ष के दिनों में वे एक छोटे से 10×12 के कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे और अक्सर एक ही थाली में पानी वाली खिचड़ी खाकर दिन गुजारते थे. अभिनय के मौके तलाशने के साथसाथ अपना खर्च चलाने के लिए कई छोटेमोटे काम भी किए.

‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा, डायलॉग को असल मायनों में जीने वाले रवि किशन ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाए थे. अपने दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने केवल हिंदी और भोजपुरी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना लोहा मनवाया.

रवि किशन ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिनकी बदौलत उन्हें छोटे पर्द पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

रवि किशन आज न केवल फिल्मों में, बल्कि राजनीति में भी अपनी भूमिका दमदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जिले जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से की थी. हालांकि, उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ उनकी खट्टीमीठी नोकझोंक अकसर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. भाजपा के साथ उनका तालमेल सफल रहा और आज वे गोरखपुर से एक प्रभावशाली सांसद हैं.Feature Story

नाले पर बना Ravi Kishan का घर? CM योगी का बड़ा खुलासा

Ravi Kishan: जानेमाने एक्टर और पौलिटिशियन रवि किशन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी फिल्म सन औफ सरदार 2 रिलीज होने वाली है वहीं दूसरी तरफ वे एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल, इस बार उनके सुर्खियों में बने रहने का कारण उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनका घर है. जैसा कि आप सब जानते हैं कि रवि किशन गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं और ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 177 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह के दौरान रवि किशन के घर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं.

नाले के ऊपर बनवाया मकान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि रवि किशन ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में नाले के ऊपर मकान बनवाया है. योगी ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने पहले ही सभी को चेतावनी दी थी कि जल निकासी के रास्तों पर निर्माण न करें, वरना दिक्कतें होंगी. इसी के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अब मशीनों की मदद से यह आसानी से पता चल जाता है कि नाले के ऊपर कहां-कहां निर्माण हुआ है. योगी के इस बयान से रवि किशन के फैंस के दिलों में हलचल होने लगी है. हालांकि अभी तक रवि किशन ने इस मुद्दे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन ऐसा हो सकता है कि इसके चलते उन्हें किसी कानूनी या राजनीतिक संकट का सामना करना पड़े.

शानदार एक्टर हैं रवि किशन

आपको बता दें, रवि किशन एक बेहतरीन एक्टर हैं जिन्होनें भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और तो और वे टेलिविजन के कई रिएलिटी शोज में भी दिखाई दिए हैं. इसी के साथ ही उन्होनें वेब सीरिज में भी अभिनय कर फैंस का दिल जीता है. रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने कलाकार हैं और उन्होनें बहुत सारी भोजपुरी फिल्मों में कमाल की भुमिका निभाई है. यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार भी बोला जाता है.

रवि किशन की पौलिटिक्स में एंट्री

रवि किशन ने अपनी पौलिटिकल जर्नी साल 2014 में कांग्रेस पार्टी के साथ जौनपुर से शुरू की थी जहां वे जीत हासिल नहीं कर पाए. इसके बाद उन्होनें साल 2017 में कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा का साथ पकड़ लिया और 2019 में वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद बन गए.

पर्सनल लाइफ औफ रवि किशन

बात करें अगर रवि किशन की पर्सनल लाइफ की तो रवि किशन ने 10 दिसंबर 1993 में प्रीति शुक्ला नाम की लड़की से शादी की और अब उनके 4 बच्चे हैं जिनमें से एक बेटा और तीन बेटियां है. रवि किशन की एक बेटी जिसका नाम रीवा किशन है, ने तो साल 2020 में आई फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से अपने फिल्मी करियर की भी शुरुआत कर ली है.

मुंबई की रहने वाली अपर्णा सोनी, जिन्हें अपर्णा ठाकुर के नाम से भी जाना जाता है, ने एक बार बड़ा दावा करते हुए कहा था कि उनकी 25 साल की बेटी शिनोवा सोनी, बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन की बेटी है. अपर्णा का आरोप था कि रवि किशन अपनी बेटी को उसका हक नहीं दे रहे हैं. यह मामला उस वक्त और तूल पकड़ गया जब चुनावी माहौल के बीच गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन पर यह आरोप लगाया गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. Ravi Kishan

देसी नेताओं का सूटबूट में लुक्स है वायरल, टशन दिखाने में नहीं है किसी से कम

भारत में एक से बढ़ कर एक नेता हैं. कई तो यंग हैं, जो आज भी बिलकुल उसी तरह के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जो कभी आजादी के वक्त पहने जाते थे. ज्यादातर नेताओं की पोशाक अमूमन देसी ही देखी गई है, लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि कई नेता काफी स्टाइलिश हैं और सूटबूट पहना करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

रवि किशन

रवि किशन, जो गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, का असल लुक काफी बदला है. पहले वे बिना दाढ़ीमूंछों के हंसमुख चेहरे के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे घनी दाढ़ीमूंछों के साथ एक गंभीर लुक में नजर आते हैं. साथ ही, उन्हें हर तरह के स्टाइलिश लुक में भी देखा गया है. वे कभी देसी अवतार में नजर आते हैं, तो कभी सूटबूट के साथ, लेकिन ज्यादातर चुनावी दौर में उन्हें देसी लिबास में ही देखा गया है.

तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या, जो बैंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, का लुक काफी आकर्षक और युवा है. वे अकसर औफिशियल कपड़ों में नजर आते हैं, जैसे कि सूट और टाई, जो उन का पहनावा है. उन के बाल छोटे हैं  और वे अकसर बिना दाढ़ीमूंछों के साफसुथरे लुक में दिखते हैं. तेजस्वी सूर्या देसी लिबास में बेहद कम नजर आते हैं.

चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद का लिबास उन के क्रांतिकारी जीवन का प्रतीक है. वे अकसर धोतीकुरता पहनते हैं, जो उस समय के भारतीय ग्रामीण और साधारण लोगों की एक पहचान है. उन के पहनावे में सादगी और भारतीयता की झलक मिलती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी सूटबूट में नहीं देखा गया है. वे सूटबूट के भी शौकीन रहे हैं.

चिराग पासवान

चिराग पासवान भी उन नेताओं की लिस्ट में आते हैं, जो देसी लिबास कैरी करने में बिलकुल नहीं शरमाते हैं. हालफिलहाल में चिराग पासवान ने एक इवैंट में अपने देसी लुक से सब का ध्यान खींचा था. उन्होंने ब्लैक शेरवानी पहनी थी, जिस में ग्रे धागों से कढ़ाई की गई थी. इस लुक में उन्होंने हील वाले ब्लैक लेदर के शूज और गोल्डन रिंग्स पहनी थीं. उन की यह ट्रैडिशनल आउटफिट और बियर्ड लुक उन्हें काफी हैंडसम और डैशिंग दिखा रहा था. इस के अलावा कई दफा चिराग पासवान सूटबूट में भी नजर आ चुके हैं.

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का लुक अकसर चर्चा में रहता है खासकर जब वे पब्लिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं. वे टोपी के साथ देसी लुक में दिखाई देते हैं. उन का पहनावा आमतौर पर सफेद कुरतापाजामा और लाल टोपी का होता है, जो समाजवादी पार्टी का प्रतीक है. यह लुक उन्हें एक पहचान देता है और उन के समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाता है.

Politics से जुड़े हैं ये Bhojpuri Stars, जानें कौन हैं इनकी पत्नियां

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो राजनीति से जुड़ हुए है. सभी स्टार्स शादीशुदा है और अपनी पत्नियों के साथ लाइमलाइट में भी रहते है और एक अच्छे मुकाम पर भी है जैसा कि कहा जाता है कि हर एक कामयाब पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ होता है. ऐसे ही ये भोजपुरी स्टार्स है जो शादियों के बाद राजनीति से जुड़े. लेकिन कुछ ऐसे ही जिनकी पत्नियां लाइमलाइट में रहती है तो कुछ ऐसे जो मीडिया से कोसो दूर है. तो आइए जानते है ऐसे कुछ भोजपुरी के उन पॉलिटिशियन के बारें में जिनकी पत्नियां है और वे कौन है उनकी मुलाकात उनसे कैसी हुई और आज वे क्या करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मनोज तिवारी का, जो भोजपुरी के जाने माने स्टार है लेकिन अब ये राजनीति में नजर आते है और हाल में मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव 2024 नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कनहिया कुमार को हरा कर बहुमत के साथ जीते है. बात करें मनोज की शादीशुदा लाइफ की, तो मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से की थी. जिनसे उनकी एक बेटी है. लेकिन 11 साल बाद, 2012 में उन्होंने तलाक ले लिया. जिसके बाद मनोज ने दूसरी शादी सुरभि से की. सुरभि से उनकी दो बेटियां हुई. सुरभि उम्र में मनोज तिवारी से 10 साल छोटी हैं.

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने स्टार और सिंगर हैं जिनका राजनीति में भी दबदबा रहा है. पवन सिंह की भी दो शादियां हुई थी. साल 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से पहली शादी रचाई थी. लेकिन साल 2015 में नीलम ने घर में सुसाइड कर लिया था. इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी रचाई. लेकिन साल 2022 में पवन सिंह ने ज्योति के साथ नहीं रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया. लेकिन हाल ही चुनावी कैंपेन में पवन सिंह अपनी तलाकशुदा पत्नी ज्योति के साथ नजर आए, हालांकि पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ भी जुड़ा था कि ये दोनों शादी करेंगे, क्योंकि ये एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय एक्टर हैं जिनके फैंस की करोड़ो में है. ये भी राजनीति से जुड़े हुए है. निरहुआ के नाम से फेमस की पत्नी का नाम मंशा देवी है. लेकिन दिनेश लाल यादव का नाम अक्सर मीडिया में एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ जोड़ा गया है. जबकि पत्नी मंशा से इनके तीन बच्चे हैं. भोजपुरी स्टार निरहुआ मंशा को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं. यही वजह से है कि वह सोशल मीडिया पर भी अपनी वाइफ संग फोटोज शेयर नहीं करते हैं.

रवि किशन की पत्नी प्रीती किशन एक बिजनेस वुमन है, जो मीडिया में छाई रहती है रवि किशन कई बार उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटोज अपडेट करते है. बता दें कि लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई की रहने वाली अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनकी 25 साल की बेटी शिनोवा सोनी बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन की बेटी है. अपर्णा का कहना है कि रवि किशन बेटी शिनोवा को उसका हक नहीं दे रहे हैं. चुनावी माहौल के बीच गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन पर लगे इस आरोप से हंगामा खड़ा हो गया.  जिसके बाद रवि किशन की वाइफ ने प्रीती शुक्ला ने सभी पर एफआईआर दर्ज करा दी थी.

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चन्दा देवी है, चंदा बहुत खूबसूरत हैं. स्टार की वाइफ होने के बावजूद खेसारी की चंदा का रहनसहन बेहद सिम्पल मिडिल क्लास महिला की तरह है रिपोर्ट के अनुसार शादी के वक्त खेसारी लाल यादव बेहद गरीब थे, उस वक्त उनके ससुर ने भैंस बेचकर दोनों की शादी कराई थी. खेसारी लाल शादी के बाद दिल्ली आकर रहने लगे और पत्नी के साथ लिट्ठी-चोखा बेचकर अपना गुजारा करते थे. लेकिन आज वे उस मुकाम पर है जहां सब उनके फैन है.

रवि किशन और रंजना सिंह का रोमांटिक सीन हुआ वायरल, ये है भोजपुरी का सबसे बोल्ड वीडियो

रवि किशन अभिनेताओं में एक ऐसा नाम है जो भोजपुरी से लेकर बौलीवुड तक नाम कमाने वाले एक्टर है.वह अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर किसी न किसी वजह से सुर्खियो मे रहते है. बीते साल उनकी फिल्म मिशन रानीगंज रिलीज रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. रवि किशन इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव हैं. वो गोरखपुर के सांसद हैं. साल 2024 को लोकसभा चुनाव नजदीक है तो ऐसे में वो अपनी पार्टी बीजेपी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसी बीच रवि किशन का एक पुराना गाना वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल्डनेस की सारी हदें पार करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन और अंजना सिंह का एक पुराना गाना ‘सइयां देखी न ऐसी नजर से’  से चर्चा में है. इस गाने में रवि किशन और अंजना सिंह की बोल्ड केमिस्ट्री देख फैंस के पसीने छूट गए हैं. बारिश में रवि किशन और अंजना सिंह ने ऐसा रोमांस किया है कि सभी लोग बेकाबू हो गए हैं. बता दें कि इस गाने को कल्पना और अलोक कुमार ने मिलकर गाया है.

बताते चलें कि रवि किशन ने तमाम बौलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है. इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं. वहीं भोजपुरी में तो रवि किशन का सिक्का चलता है. ऐसा कहा जाता है कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है. मालूम हो कि रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक्ट्रेस नगमा को डेट किया था. हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए.

रवि किशन ने अपने से 14 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किए बोल्ड सीन, देखें वायरल Video

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. रवि किशन ने भोजपुरी से लेकर बौलीवुड तक की कई फिल्मों में काम किया हैं. रवि किशन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा रवि किशन ने साउथ की कई मूवीज में अपना जलवा बिखेरा हैं. इस बीच रवि किशन का एक पुराना गाना इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है. इस गाने में रवि किशन ने मोनालिसा संग ऐसा रोमांस किया है कि सभी लोग पानी-पानी हो गए हैं. जी हां, ये देख फैंस हैरान हो गए है कि रवि किशन अपने से 14 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड सीन देते नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


भोजपुरी स्टार रवि किशन और मोनालिसा का गाना ‘कवन जादू’ इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस सॉन्ग में मोनालिसा और रवि किशन और मोनालिसा ने सारी हदें पार कर दी हैं. इन दोनों का ये अंदाज देख फैंस के पसीने छूट गए हैं. मोनालिसा और रवि किशन की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. बता दें कि इस गाने में बौलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और सोनाली दत्त ने गाया है. वहीं गाने के बोल अखिलेश पांडे ने लिखे हैं और संगीत गणेश पांडे ने दिया है.

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के हर पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसाते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में धमाल मचा रही हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा मोनालिसा ने कई रियलिटी शोज में भी काम किया है. वो सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थी. इस शो की वजह से ही मोनालिसा को असल पहचान मिली थी. मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

जब सरेआम रानी चटर्जी को किस करते हुए वायरल हुए थे रवि किशन

Ravi Kishan Kiss to Rani Chatterjee: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि किशन (Ravi kishan) न केवल भोजपुरी फिल्मों में फेमस हैं, बल्कि उन के चर्चे बौलीवुड (Bollywood) में भी होते हैं. रवि किशन ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. एक्टिंग के मामले में रवि किशन, बौलीवुड और साउथ के एक्टर्स को टक्कर देते हैं. बता दें कि रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं. उन का नाम बौलीवुड और भोजपुरी एक्ट्रेस नगमा (Nagma) के साथ जुड़ा था. हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे. इस के बाद रवि किशन और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) करीब आ गए. एक बार रवि ने रानी संग कुछ ऐसा कर दिया था कि वे शर्म से पानीपानी हो गई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


आप को बता दें कि भोजपुरी स्टार रवि किशन और रानी चटर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. इन दोनों ने मिल कर इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. एक समय ऐसा था जब रानी चटर्जी और रवि किशन को ले कर खूब चर्चा होती थी. कहा जाता है था कि रवि और रानी एकदूसरे को डेट कर रहे थे.

एक बार रवि किशन ने मीडिया के सामने रानी चटर्जी को किस कर दिया था. ये देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे. इतना ही नहीं रवि किशन का यह अंदाज देख रानी चटर्जी भी हैरान रह गई थीं.


बताते चलें कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने सलमान खान की एक्ट्रेस नगमा को भी डेट किया था. कहा जाता है कि रवि और नगमा एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे. हालांकि नगमा से प्यार करने से पहले ही रवि किशन शादीशुदा थे, उन के 4 बच्चे भी थे. जब रवि किशन की पत्नी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जम कर हंगामा किया था. इसी वजह से रवि ने नगमा से दूरी बना ली थी.

वायरल हुआ रवि किशन का बोल्ड वीडियो, रिंकू घोष संग किया रोमांस

रवि किशन एक ऐसा नाम है जिनके चर्चे सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं होते बल्कि बॉलीवुड में भी इनका नाम कायम है हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे. इससे पहले भी वो बॉलीवुड को कई फिल्में दे चुके है हालांकि, भोजपुरी में भी उनके कई चर्चे होते है. अब हाल ही में उनका एक भोजपुरी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस संग बोल्ड सीन करते नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


रवि किशन का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रिंकू घोष नजर आ रही है यह एक पुराना गाना है. जिसका नाम है ‘सकेत होता राजा’. ये इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इसमें दोनों एक्टर काफी बोल्ड सीन प्ले करते दिख रहे है लोग इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है. देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रवि किशन और रिंकू घोष की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है कि इस गाने को अबतक 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले भी रवि किशन और रिंकू घोष ने कई गानों में धमाल मचाया हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी प्यार देते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku Ghosh (@rinkughosh_official)

बताते चलें कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इस मामले में वो पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक को टक्कर देते हैं. इतना ही नहीं रवि किशन कई बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा मशहूर हैं. इसके अलावा रवि किशन राजनीति में भी एक्टिव हैं. रवि किशन 2019 की लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए थे. मालूम हो कि रवि किशन ने भोजपुरी, टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं. उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं.

 

भोजपुरी: मनोज तिवारी ने लगाया रवि किशन पर इल्जाम, फिल्म का रखा था अश्लील नाम

भोजपुरी फिल्मों के सितारे मनोज तिवारी और रवि किशन एक बार फिर चर्चा में है. मनोज तिवारी ने दोनों के बारें में मीडिया से खुलकर बात की है. उन्होने खुद को और रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान और शाहरुख खान बताया है. इतना ही नही, ये भी बताया कि दोनों के बीच अब कोई रंजीश नहीं है.हालांकि मनोज तिवारी ने रवि किशन पर फिल्म का अश्लील नाम रखने का आरोप लगाया है. कि उन्हे कैसे फिल्म का नाम रखने के लिए मजबूर किया गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

आपको बता दें, कि मनोज तिवारी से आपकी अदालत में रजत शर्मा ने ये आरोप लगाया कि फिल्म का नाम अश्लील रखा गया है तो मनोज तिवारी ने कहा कि इसका जवाब आप रवि किशन जी से मांगना. अब क्या बालूं, कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा.मैं इस नाम के पक्ष में नहीं था.बता दें, कि फिल्म का नाम रखा था, ‘एक चुम्मा दे दो राजा’ . जिसका इल्जाम मनोज तिवारी, रवि किशन पर लगाया है. ये फिल्म भाग्यश्री ने बनाई थी.बता दें, उनकी इस फिल्म में दो मुख्य किरदार थे.एक गांव का किरदार था और एक मुंबई के दूधवाला का किरदार था.रवि किशन ने दूध वाले की भूमिका निभाई थी. फिल्म तो पूरी अच्छी साबित हुई. लेकिन लास्ट में लड़की कहती है कि ‘अगर आप परेशान है तो मेरे गालों पर किस दे दो’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanzie Creation (@tanzie_creation)

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, इस डायलोग पर पूरी फिल्म का नाम रख दिया. जबकि मैने मना कर दिया था. कि ये नाम सही नहीं है. भाग्यश्री को समझ आ गया था. मैने उनसे कहा कि ये नाम उनकी छवी के अनुरूप नहीं है.क्योकि उन्होने स्क्रीन पर साफ-सुथरे किरदार निभाएं. लेकिन रवि नहीं माने. उन्होने कहा कि यही चलता है और देखिए जैसा कि अनुमान लगाया था फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.

रवि किशन के साथ भी हुआ था कास्टिंग काउच, टीवी शो पर किया खुलासा

बॉलीवुड और भोजपुरी जगत की जानी-मानी हस्ती रहे रवि किशन इन दिनों चर्चा में चल रहे है राजनेता रवि किशन को भी कभी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था, जिसका खुलासा अब उन्होंने खुद किया है. और बताया है कि कैसे उनको भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है, बॉलीवुड जगत बाहर से जितना हसीन लगता है उसके पीछे का काला सच उतना ही कड़वा है औऱ यही कारण है कि समय-समय पर इसी जगत की हस्तियां कास्टिंग काउच पर बात करते नजर आते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

आपको बता दें, कि रवि किशन ने हाल ही में पत्रकार रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने बताया है कि उन्हें भी इंडस्ट्री में बुरे दौर से गुजरना पड़ा है. रवि किशन से जब कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा हुआ है और ये चीज इंडस्ट्री में होती है लेकिन मैं किसी तरह से इससे बच निकला. मैं उनका नाम अब नाम नहीं ले सकता क्योंकि अब वो बड़ा नाम बन चुकी हैं. उन्होंने मुझसे कहा था कि कॉफी पीने रात को आइए. मैंने सोचा ये चीज तो दिन में पी जाती है इसलिए मुझे हिंट मिल गया और मैंने मना कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

बात करें रवि किशन के करियर कि तो उन्होंने भोजपुरी और बॉलीवुड के साथ साउथ के सिनेमा में भी काम किया हुआ है. इसके अलावा रवि किशन टीवी पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस और झलक दिखला जा में भी नजर आ चुके है. रवि किशन पिछली बार फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ में नजर आए थे. वहीं, वह वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में दिखाई दिए थे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें