बाइक, बस और मेट्रो में खुल्लमखुल्ला चोंच लड़ाना पड़ा भारी, कपलपुलिस आमनेसामने

हमारी तेजतर्रार और हमेशा जगी रहने वाली दुनिया में, एक चीज ऐसी है जो कभी आराम नहीं करती, सोशल मीडिया. यह सोशल मीडिया का जादू ही है कि वह आप को दुनिया की हर जानकारी से ले कर, चुटकी में सब कुछ परोस देता है. लेकिन, जहां यह प्लेटफौर्म ज्ञान का भंडार है, वहीं यह प्राइवेट मोमेंट्स को कैप्चर, टेलीकास्ट और वायरल भी कर सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सी ‘सोशल हरकतें’ हैं, तो भई, ये हरकतें हैं पब्लिक प्लेस पर कपल्स के बीच होने वाली ‘खुल्लमखुल्ला आशिकी’. भारत के यूथ की बात करें तो ये देश का सब की प्रौब्लम हैं ही, साथ ही ‘प्राइवेट मोमेंट्स को पब्लिक प्लेस पर लाना’ इन की नई हौबी बन चुकी है.

जहां कभी पार्क और गार्डन ही प्रेमी जोड़ियों के मिलने का ठिकाना हुआ करते थे, वहीं अब मेट्रो, बस, औटो और ओला ऊबर इन की ‘रोमांटिक प्लेस’ बन गई हैं. आप सोच रहे होंगे कि “अरे, इस में नया क्या है?” लेकिन जनाब, ये प्रेम की पेंगें अब सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों का नया सितारा बन चुकी हैं.

मेट्रो में मस्ती, पुलिस की गस्ती

दिल्ली मेट्रो, जहां एक ओर लोगों के लिए सस्ती और सुविधाजनक सवारी है, वहीं कुछ कपल्स के लिए ये ‘रोमांस का रूम’ बन चुकी है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि दिल्ली की मेट्रो ‘ओयो रूम’ बन चुकी है. Society

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि एक कपल मेट्रो की सीट पर बैठा इतना मगन था कि आसपास बैठे लोगों का भी ख्याल नहीं किया. पहले हाथ पकड़ना, फिर गले लगा, और आखिर में पब्लिक के सामने ही किस किया. भई मामला यहीं नहीं रुका, आगे वो हुआ जिसे सेंसर कहा जाता है– ऐसा लगा मानो मेट्रो के कोच का टिकट नहीं, बल्कि प्यार का परमिट लिया हो.

जब बीच सड़क बनी लव लेन

सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में लोग न जाने क्याक्या कर गुजरते हैं. बाइक पर स्टंट करना, हाईवे पर चलती गाड़ियों में रोमांस करना, यह सब तो पुरानी बात हो गई. अब तो लोग बीच सड़क पर भी ‘लव स्टोरी’ शूट करने लगे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिस में एक कपल बाइक पर जा रहा था और पीछे बैठी लड़की ‘राइड’ से ज़्यादा ‘राइडर’ का आनंद ले रही थी. यह आनंद इतना बढ़ गया कि ड्राइवर साहब ने बीच सड़क पर बाइक चलातेचलाते अपनी मोहतरमा को किस कर डाला. किस भी कतई जानलेवा. अगर बाइक का हैंडल इधरउधर होता तो किस जानलेवा होती ही.

पार्क में प्यार, पब्लिक में तकरार

सोशल मीडिया ट्रेंड्स की बात करें, तो यह किसी जंगल की आग से कम नहीं. कब, कौन सी वीडियो वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिस में एक कपल पार्क की हरी घास पर प्यार की बारिश कर रहा था. खुलेआम एकदूसरे को किस करते और लिपटालिपटी करते ये प्रेमी जोड़ा न जाने क्या सोच रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया. और क्यों न हो, आखिरकार ये पब्लिक प्लेस जो है, कोई बेडरूम तो नहीं.

बस में प्यार की बेबसी

पार्क, मेट्रो, और बाइक के बाद अब बारी आती है बसों की. सार्वजनिक स्थलों पर प्यार का प्रदर्शन अब बसों तक भी पहुंच चुका है. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक कपल बस की पिछली सीट पर ऐसे लिपटा हुआ था, मानो वह उन की निजी जगह हो. लोग बैठेबैठे देख रहे थे, लेकिन इन कपल्स को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को भी हरकत में आना पड़ा.

पब्लिक में पिंग, प्राइवेट में पुलिस की रिंग

बात सिर्फ मेट्रो, बस, या बाइक तक सीमित नहीं है. यह ‘प्राइवेट पब्लिक रोमांस’ आजकल की युवा पीढ़ी का नया ‘ट्रेंड’ बन गया है. लेकिन हकीकत यह है कि यह प्यार का प्रदर्शन अकसर भारी पड़ता है. आखिरकार, सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ अश्लीलता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि यह कानूनी रूप से भी अपराध है. चाहे दिल्ली की मेट्रो हो, मुंबई की लोकल, या फिर किसी शहर का पार्क – ‘रोमांस’ करने के लिए सही जगह का चुनाव करना न सिर्फ आप के रिश्ते बल्कि समाज के लिए भी बेहतर है.

Girlfriend को चैटिंग पर करना हो इंप्रेस, तो करने होंगे बस ये काम

अपनी गर्लफ्रैंड को इंप्रेस करने के तो कई तरीके है लेकिन डेट पर जाने से पहले ही चैटिंग पर इंप्रेस करना इतना आसान नहीं है उसके लिए कुछ ऐसे टिप्स है जिन्हे आप अपनाकर लड़की को इंप्रेस कर सकते है और उसके लिए ज़रुरी है कि आप किसी भी बात से डरे नहीं, आत्मविश्वास की कोई कमी कभी भी  नहीं हो.

ऐसा कई बार होता है कि आप चैटिंग से अपनी बात शुरु करते है जिसके लिए जरुरी है आप इंप्रेसिव चैटिंग करें, जो किसी डेट से कम ना हो. तो क्या आप जानते है चैटिंग के वो टिप्स जिनसे आप अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस कर सकते है. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और प्रभावी टिप्स, जिससे आप चैट के दौरान किसी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं.

1. उसे बात करने दें

चैट करने के दौरान ये ज़रुरी है कि लड़की को पहले अपनी पूरी बात करने दें, यदि आप बीच में ही रोक देते है या कुछ कह देते है तो वह आगे अपनी बात करने से संकोच फील करेगी. इसके लिए जरुरी है कि पहले आप उसकी बात सुन लें वो, अपनी पूरी बात कह दें, तब आप कुछ बोलिए और अगर आप अपनी ही बात करने में लगे रहेंगे तो, उसे लगेगा कि आपको उसमें बात करने में रुचि नहीं है. इसलिए लड़की को पूरी बात करने का मौका ज़रुर दें.

2. मजेदार टॉपिक्स पर बात करें

आप उससे उसके पसंदीदा टीवी शो या मजेदार मनोरंजक चीजों के बारे में बात कर सकते हैं या कुछ मजेदार विषयों के बारे में सोच सकते हैं, जो उसे उत्साहित करेंगे. यह पता करने की कोशिश करें कि क्या वह साहसी किस्म की है, जिसे रॉक क्लाइम्बिंग या बंजी जंपिंग पसंद है या वो अपना वीकेंड बिस्तर पर चुपके से बिताना पसंद करती है. यदि वह ट्रैवल करना पसंद करती है, तो केवल उन सभी स्थानों के बारे में बात न करें जहां आप गए हैं, इसके बजाय उसे शामिल करें और इस बारे में बात करें कि आप उन सभी स्थानों के बारे में कितने उत्साहित हैं, जिन्हें आप भविष्य में उसके साथ देखना चाहते हैं.

3. धैर्य रखे

अपनी पहली चैट पर किसी लड़की को प्रभावित करने की कुंजी है, धैर्य रखना. आपके लिए अपने मन की बात कहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उसके मन की बात सुनना. उसे पूरी तरह खुलने का मौका देना भी महत्वपूर्ण है. हो सकता है कि आप दोनों पहली बार में नर्वस हों, इसलिए उसे जवाब देने के लिए स्पेस और टाइम दें.

4. ज्यादा घमंड ना करें

चैट की शुरुआत में अधिकांश पुरुष सबसे बड़ी गलती जो करते हैं, वो है अपने बारे में झूठ बोलना ताकि सामने वाले पहला इंप्रेशन जबरदस्त हो. यह एक छोटा सा झूठ बाद के वर्षों में बड़ी समस्याओं में बदल सकता है. किसी भी रिश्ते में झूठ बोलना आपके लिए समस्या हो सकता है और अंततः परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए ईमानदार रास्ता चुनें. अगर बात आगे बढ़नी ही है, तो आपके सच से भी बढ़ेगी और आपका रिश्ता बिना कुछ किए ही खिल उठेगा.

“हम साथ साथ हैं” पर कुदृष्टि!

प्रथम घटना – राजधानी रायपुर के विधान सभा मार्ग में एक प्रेमी जोड़े को कुछ लोगों ने देखा और उन्हें प्रताड़ित किया. यहां तक कि युवक की हत्या हो गई.

दूसरी घटना – न्यायधानी कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युगल जोड़ी जब एकांत में बैठी हुई थी कुछ अपराधिक किस्म के लोगों ने उन पर हमला किया और युवती के साथ बलात्कार किया.

तीसरी घटना – औद्योगिक नगरी कोरबा के रविशंकर शुक्ला नगर के एकांत में एक युगल जोड़े को युवकों ने पकड़ा और युवती के साथ 8 लोगों ने अनाचार किया. मामला संभ्रांत परिवार का था अतः हड़कंप मच गई पुलिस ने गुप्त रूप से जांच की.

क्या प्यार, प्रेम कोई अपराध है. शायद किसी भी जागरूक और संवेदनशील समाज में इसे अपराध की कोटि में शामिल नहीं किया जा सकता. मगर जब दो प्रेमी कहीं एकांत में मिले और कुछ लोग उस पर हमला कर देंगे तो आप क्या कहेंगे.

ये भी पढ़ें- आत्महत्या का दौर और राहत

छत्तीसगढ़ के आदिवासी जिला जसपुर में ऐसे ही एक लोमहर्षक घटना घटित हुई है. जहां एक युगल प्रेमी जोड़े को एकांत में पाकर कुछ लोगों ने अपने गिरफ्त में ले लिया और कानून को अपने हाथों में लेते हुए पहले युवक को अपमानित किया गया पीटा गया. और फिर कुदृष्टि डालने वालों ने युवती  के साथ भी वही सब किया गया जो किसी भी दृष्टि से कानून सम्मत नहीं कहा जा सकता.

ऐसी अनेक घटनाएं हमारे आसपास घटित होती रहती हैं और समाज और कानून के भय से कथित रूप से पीड़ित पक्ष  मौन हो जाता है. यह एक ऐसा गंभीर मसला है जिस पर प्रत्येक दृष्टि से समाज के हर एक वर्ग को चिंतन करना चाहिए. इस आलेख में हमने इस गंभीर सामयिक विषय को विभिन्न दृष्टिकोण से आपके समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया है. ताकि हर एक पक्ष जागरूक हो सके और इसका लाभ उठा सकें और ऐसी घटनाएं कम से कम घटित हो और खत्म हो जाए.

जशपुर का वीडियो वायरल!

छत्तीसगढ़ के आदिवासी जशपुर जिले से शर्मसार करने वाली घटना  घटित हुई है. यहां के कुनकुरी थाने के फरसापानी के एक गोदाम में प्रेमी जोड़े और एक युवक मौजूद थे. इसी दौरान  कुछ लोग पहुंच जाते हैं. युवक-युवती को इस तरह देखकर  युवक की जमकर पिटाई कर देते है.दूसरा युवक घटना स्थल से फरार हो जाता है. इतना ही नहीं  लोगों ने युवती को भी नहीं बख्शा. युवती के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौच की. इस पूरे घटना क्रम का बकायदा वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है.

वायरल वीडियो में भी पूरी तस्वीर साफ नजर आ रही है, कि किस तरह से ग्रामीणों ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया है. जबरन चेहरे से नाकाब हटाकर चेहरा देखा गया और कैमरे में भी कैद किया गया. इसके साथ ही युवक के साथ भी की गई मारपीट की वाक्या कैमरे में कैद है. लेकिन अब इस मामले में पूरी कहानी ही बदल गई है.

ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी के बाद क्या होगा भारतीय क्रिकेट का?

दरअसल, अब युवती ने  दोनों  युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक युवती ने दोनों के खिलाफ कुनकुरी थाने में धारा 376 का मामला दर्ज कराया है.  पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने मामले में संज्ञान लेते हुए युवती के साथ बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों की भी पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है. कुल जमा सच्चाई यह है कि ऐसे मामलों में प्रेमी युगल के साथ लोगों की  क्रूरता  बारंबार जग जाहिर हुई है. ऐसे में समझदारी की बात तो यह है की युगल जोड़े समझदारी का परिचय देते हुए एकांत में मिलने का प्रयास न करें. अपने जीवन को संकट में ना डालें.

समझदारी और हर पक्ष के लिए कुछ कायदे

प्रेमी युगल जोड़े अक्सर हमले के शिकार होते रहे हैं. इस संदर्भ में हमने वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ उत्पल अग्रवाल से बात की. उन्होंने कहा कि कानूनी दृष्टिकोण से किसी भी प्रेमी जोड़े पर हमला करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे लोगों पर शिकायत मिलने पर पुलिस गंभीर कार्रवाई करती है. उन्होंने कहा – मेरा सुझाव तो यही है कि कभी भी किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. हां अगर आपको आपत्ति है जो आपका अधिकार है… आप पुलिस में सूचना देकर प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेने का आग्रह कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस कार्रवाई करेगी.

लायनेस समाजसेवी अंजना सिंह ठाकुर के अनुसार ऐसी घटनाएं सुनने में आती है प्रेमी जोड़ों को चाहिए कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कोई ऐसा कदम ना उठाएं की उनका जीवन खतरे में पड़ जाए.

पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा इस संदर्भ में बताते हैं कि उनके कार्यकाल में ऐसी कुछ घटनाएं घटित हुई है युवा जोड़े के उम्र का तकाजा ऐसा  होता है कि वह लोग यह भूल कर बैठते हैं मगर वे  लोग भी अपराधी हैं जो इन पर हमला करते हैं और ऐसे लोगों पर शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें- भारत में बैन चीनी वीडियो ऐप टिकटौक

सार पूर्ण  तथ्य है कि प्रेमी जोड़ों को चाहिए कि कभी भी अपना जीवन संकट में ना डालें. जहां ऐसे घटनाक्रम में युवक की अपेक्षा युवतियां अधिक बर्बरता का शिकार होती है, अनाचार का शिकार भी हो जाती है. वहीं युवक को अपमान झेलना पड़ता है.इसलिए समझदारी का तकाजा यह है कि ऐसी परिस्थितियों से बचें.

गांव का फंडा: प्यार करो समझबूझ कर

जब रेखा की तबीयत खराब होने लगी तो उस के घर वाले उसे डाक्टर के पास ले कर गए. डाक्टर ने रेखा की जांच की तब पता चला कि वह तो पेट से है.

यह बात जब रेखा के घर वालों को पता चली तो उन लोगों ने उसे मारनापीटना शुरू कर दिया. डाक्टर ने घर वालों को यह सब करने से मना किया और उस का पेट साफ कराने यानी गर्भपात के बारे में बताया. रेखा 12वीं में पढ़ती थी. वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी. घर के लोग भी उस पर पूरा भरोसा करते थे. इस वजह से उसे कहीं भी आनेजाने की छूट थी.

उम्र के इस नाजुक मोड़ पर रेखा की दोस्ती अपने ही गांव के रहने वाले एक ऐसे लड़के से हुई जो उसे कैरियर में आगे बढ़ाने में मदद करता था. प्रमोद नाम के इस नौजवान के साथ रेखा का साथ बहुत अच्छा बीतने लगा. दोनों के बीच बना यह रिश्ता कब गहराने लगा, पता ही नहीं चला. प्रमोद ने रेखा को इस बात का भरोसा दिलाया कि वह उस के साथ शादी करेगा. रेखा ने यह नहीं सोचा कि गांव में उन दोनों का जो रिश्ता है उस के चलते उन की शादी होना मुश्किल है.

प्रमोद ने प्यार का बहाना बना कर रेखा के साथ जिस्मानी संबंध बना लिए. रेखा ने जब प्रमोद से कहा कि इस संबंध से उन को बच्चा हो सकता है तो प्रमोद ने जवाब दिया कि बिना शादी किए बच्चा नहीं होता है. रेखा को लगा कि प्रमोद सच कह रहा होगा, पर नतीजा उलटा ही निकला.

डाक्टर ने रेखा का पेट गिरा कर उस की परेशानी तो दूर कर दी, पर इस के बाद रेखा की पूरी जिंदगी ही बदल गई. कल तक गांव में सब से आगे रहने वाली रेखा अब दिमागी तौर पर बीमार रहने लगी. वह कभी प्रमोद की चालाकी के बारे में सोचती तो कभी अपनी नासमझी के बारे में.

रेखा की छोटी सी गलती ने उस का पूरा कैरियर खत्म कर दिया. बहुत दिनों तक घर वालों ने उस को नातेरिश्तेदारों के पास रखा और कुछ समय बाद उस की शादी कर दी.

आज जब रेखा उस एक भूल के बारे में सोचती है तो उस को लगता है कि अगर उस से वह गलती न हुई होती तो वह भी दूसरी लड़कियों की तरह पढ़लिख कर आगे बढ़ चुकी होती. इस तरह के हालात से गुजरने वाली रेखा अकेली नहीं है. गांव में रहने वाली कई लड़कियों की परेशानियां शहर में रहने वाली लड़कियों से ज्यादा होती हैं. गांव के माहौल, रहनसहन और शारीरिक मेहनत का नतीजा यह होता है कि लड़कियां कम उम्र में ही जिस्मानी रूप से जवान हो जाती हैं. उन्हें सैक्स संबंधों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है. लड़के भी इन की नासमझी का फायदा उठाने की तलाश में रहते हैं.

गांव के लड़केलड़कियों को इस बात की भी पूरी सहूलियत रहती है कि उन को जिस्मानी संबंध बनाने लायक जगह आसानी से मिल जाती है. इस के लिए खेतखलिहान, बागबगीचे या फिर टूटेफूटे खंडहर पड़े घरों का ये लोग इस्तेमाल करते हैं. प्यार में रहें सावधान 13 साल से 19 साल की उम्र के बीच प्यार नाम की बीमारी ज्यादा फैलती है. किसी लड़के को देख कर उस के बारे में लगातार सोचने और बिना उस के मन न लगने के हालात हों तो समझ लेना चाहिए कि प्यार हो गया है.

दरअसल, प्यार के बारे में तमाम तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं. सब से बड़ी बात यह है कि प्यार किया नहीं जाता हो जाता है. इस बात में कोई सचाई नहीं होती. अगर यह बात सच होती तो भाईबहन में प्यार हो जाता. कभी कोई किसी बदसूरत लड़की से लड़का प्यार नहीं करता.

पहली नजर में होने वाला प्यार केवल एक आकर्षण होता है. प्यार सोचसमझ कर किया जाना चाहिए. प्यार करते समय यह देख लेना चाहिए कि जिस से आप प्यार कर रहे हैं उस के साथ आगे का समय कैसा गुजरेगा.

आप के बरताव में कितनी समानता है. प्यार किया जाता है, राह चलते किसी से हो नहीं जाता है. अकसर प्रेमी इस बात को कहते हैं कि प्यार बिना किसी लालच के होता है. लालच का मतलब धनदौलत ही नहीं होती है.

अगर ऐसा होता तो प्यार के बदले लड़कालड़की कुछ नहीं चाहते. क्या सच में ऐसा होता है? अपने मन से पूछिए तो आप को इस बात का जवाब मिल जाएगा. हम जिस को प्यार करते हैं उस से बहुतकुछ चाहते हैं. इस में चाहत, साथ घूमनाफिरना, जिस्मानी संबंध बनाना तक शामिल होता है. प्यार करते समय यह जरूर विचार करें कि आने वाले दिनों में जब आप शादी कर लेंगे तो आप की जिंदगी कैसे गुजरेगी.

प्यार के साइड इफैक्ट

जिस उम्र में प्यार होता है, कैरियर बनाने की उम्र भी वही होती है. प्यार में कामयाबी कम लोगों को और नाकामी ज्यादा लोगों को मिलती है. ऐसे में कैरियर का बहुत नुकसान होता है, इसलिए मांबाप प्यार का विरोध करते हैं.

जिंदगी चलाने के लिए रुपयापैसा भी चाहिए. इस तरह के प्यार का सब से बड़ा नुकसान यह होता है कि जिस्मानी संबंधों का खमियाजा लड़कियों को बिन शादी की मां बन कर चुकाना पड़ता है. इस को समाज सही नजरों से नहीं देखता है. इस तरह की लड़कियों की शादी होना भी मुसीबत बन जाती है, जिस से चिंता और बढ़ जाती है और कैरियर तबाह हो जाता है.

कभीकभी शादी के पहले का प्यार शादी के बाद की जिंदगी में नासूर बन जाता है. प्यार की निशानी प्रेमपत्र और प्रेम कहानी जब पति के पास तक पहुंच जाती है तो शादी के बाद की जिंदगी खराब हो जाती है.

प्यार करते समय इस बात का पूरा खयाल रखना चाहिए. अगर लड़की पेट से हो जाए तो ज्यादातर प्रेमी इस बात का पता चलते ही भाग जाते हैं. इस के बाद अकेले लड़की को ही सबकुछ झेलना पड़ता है. इस में फंस कर लड़की अपनी जान तक देने की कोशिश कर जाती है.

पेट गिराना आसान काम नहीं होता है. लड़की को भी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर लड़कालड़की भाग कर शादी कर भी लेते हैं तो तमाम तरह की कानूनी परेशानियां सामने आ जाती हैं.

प्यार में क्या न करें

* कभी भी प्रेमपत्र न लिखें. प्रेमी के साथ कोई फोटो न खिंचाएं. उस के लाख दबाव डालने पर भी जिस्मानी संबंध न बनाएं.

* आजकल मोबाइल फोन का जमाना है. लोग मोबाइल फोन से ही फोटो खींच कर या वीडियो बना कर आप को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं. कोशिश यह करें कि उस के साथ कभी इतना अकेले में न जाएं जिस से वह मनमानी कर सके.

* अगर आप को यह लगे कि आप शादी कर के एकदूसरे के साथ जिंदगी गुजारे लेंगे तब मातापिता से अपने प्यार के बारे में बताएं. अगर मातापिता से सीधे बात करने में कोई परेशानी हो तो किसी के जरीए भी बात कर सकते हैं.

* किसी भी हालात में घर से भागें नहीं. अगर घर वाले राजी न हों तो आप शादी के लिए दिमागी, माली और कानूनी रूप से तैयार हो कर वकील से बात करें और अदालती शादी के बारे में सोचें.  द्य

इन बातों का रखें खयाल

* हमारे समाज में बहुत से परिवारों में लड़की को अनचाही औलाद माना जाता है. उस को घर में प्यार नहीं किया जाता. उस के साथ बराबरी का बरताव नहीं किया जाता. इस वजह से लड़की जब बड़ी होती है, कोई उस से प्यार से बोल देता है, उस की तारीफ करता है तो वह उस की ओर झुकने लगती है. यहीं से प्यार पनपने लगता है.

* हम लड़की को प्यार और उस से होने वाली परेशानियों के बारे में नहीं बताते हैं. वह समझ नहीं पाती कि उस का शोषण किस तरह हो जाता है. दूसरी बात अनमेल या बेमेल शादी का शिकार लड़के भी होते हैं. वे दूसरी लड़की में अपनी खुशी तलाशने लगते हैं. यहीं से शोषण की शुरुआत होती है.

* सब से पहले तो मांबाप को इस बारे में बताया जाए कि बच्चों के साथ कैसा बरताव रखें. सैक्स के बारे में भी लड़कियों को बताया जाए. लड़की का शोषण किस तरह से हो सकता है, यह उस को खुल कर बताया जाए तो लड़की अपनी देखभाल खुद कर सकती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें