⚲

Social Issue: गरीब औरत कैसे पाए आजादी

Social Issue. सैलिब्रिटीज के बीच तलाक के मामले सुर्खियों में आते हैं और यहां दोनों पक्षों के बीच बराबरी नजर आती है. रितिक रोशन और सुजैन खान का मामला हो या आमिर खान और किरण राव का तलाक हो, इन में कहीं भी कोई विक्टिम नजर नहीं आता. दोनों ने अलग रहना तय किया और तलाक ले लिया.

कितना आसान लगता है न अलग होना? लेकिन मिडिल क्लास और गरीब तबके में ऐसा नहीं होता. यहां शादी और तलाक के मामले में औरत और मर्द के बीच कोई बराबरी ही नहीं है. शादी हो, गृहस्थी चलाना हो या तलाक का मामला हो, सिर्फ औरतें ही  झेलती हैं.

शादी औरतों की आजादी के खिलाफ एक मर्दवादी हथियार ही तो है. शादी के बंधन में कौन बंधता है? औरत ही न? मर्द तो आजाद ही रहता है. तलाक कहने में आसान लगता है,

लेकिन यह भी सिर्फ मर्दों के लिए ही आसान है. पहले के जमाने में मर्द जब चाहे अपनी पत्नी को छोड़ सकता था. उस पर कोई सामाजिक रुकावट नहीं थी. लेकिन औरतें ऐसा नहीं कर सकती थीं. पति नामर्द हो या बूढ़ा, औरत के लिए ‘परमेश्वर’ ही रहता था.

सब से बड़ी बात तो यह है कि

गरीब और मिडिल क्लास अपनी बच्चियों की कंडीशनिंग ही ऐसे करता है कि वे झेलने के गुर बचपन में ही सीख जाती हैं. ऐसे नहीं हंसना, ऊंची आवाज में नहीं बोलना, बिना इजाजत के कहीं नहीं जाना, सिर नीचे किए बड़ों की बातों को सुनते रहने, पति की सेवा करना यह सब बातें लड़कियों को बचपन से घुट्टी की तरह पिलाई जाती हैं.

ऐसी लड़की जब ससुराल जाती है तो उस के पीछे कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं होता. लड़की की शादी होते ही मांबाप अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं. लड़की सुनती है, सहती है, घुटती है, मरती है लेकिन कुछ नहीं कर सकती. रास्ता ही नहीं होता. औप्शन के नाम पर मायका होता है, लेकिन यह मायका मुसीबत में कहीं नहीं होता. ऐसे में लड़की के पास बस एक ही रास्ता होता है कि वह घुटघुट कर जीना सीख ले.

सच कहें तो गरीब औरतों के लिए तलाक के बाद का रास्ता आसान नहीं है. बहुत सी औरतें मजबूरी में बुरे रिश्ते में रहती हैं, क्योंकि उन्हें रिश्ते से बाहर निकलना और भी मुश्किल लगता है. हालांकि, औरतों के लिए कानून लगातार मजबूत हुए हैं, लेकिन कमजोर औरतें आज भी इन कानूनों के दायरे से कोसों दूर खड़ी हैं.

नौकरी हासिल करने से ही बदलेंगे हालात

गरीबी में पैदा होने वाली औरतों की जिंदगी कभीकभी इतनी मुश्किल हो जाती है कि हर सुबह उठना एक संघर्ष लगता है. गरीबी की जंजीरें बांधती हैं और परेशानियां चारों तरफ से घेर लेती हैं, लेकिन यह भी सच है की लाखों औरतें इन हालात से गुजरती हैं और मजबूती से खड़ी होती हैं. हर औरत में वह ताकत होती है, जिस की बदौलत वह अपनी जिंदगी बदल सकती है और इस बदलाव की पहली सीढ़ी है नौकरी.

आज वह जमाना नहीं है जब औरतें सिर्फ घर में कैद रह कर जिंदगी बिता देती थीं. आज घर से बाहर निकलने, पढ़ाई करने और छोटीबड़ी जौब हासिल करने में कोई रुकावट नहीं है. हर औरत को सब से पहले एक नौकरी हासिल करनी चाहिए, चाहे वह छोटी हो या बड़ी या शुरुआती लैवल की हो, क्योंकि आज के जमाने में औरत का सैलरी से बड़ा कोई साथी नहीं है. औरतें रुपए की ताकत से बुरे हालात से जू?ा सकती हैं और अपनी जिंदगी को नई दिशा दे सकती हैं.

जो औरतें गरीबी और परेशानियों से घिरी हैं, वे सब से पहले खुद से पूछें कि क्या मैं घर बैठ कर चमत्कार का इंतजार कर रही हूं? नहीं. चमत्कार तुम्हारे हाथों में है. एक नौकरी ढूंढ़ो, चाहे वह किसी दुकान में सहायिका का काम हो, घरेलू काम हो, या छोटीमोटी फैक्टरी में वर्कर की जौब हो. शुरुआत में जौब छोटी भी हो तो कोई बात नहीं, शुरुआत माने रखती है.

हर बड़ी कामयाबी छोटे कदमों से शुरू होती है. अगर औरतें घर से बाहर निकल कर नौकरी करेंगी तो न सिर्फ पैसे आएंगे, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. वह खुद को मजबूत महसूस करने लगेगी. कई औरतें ऐसी हैं, जिन्होंने सड़क पर चाय बेचने से शुरुआत की और आज अपना छोटामोटा बिजनैस चला रही हैं. मेहनत से ही वह दरवाजा खुलेगा जो आज बंद लग रहा है.

घर से निकलो, संघर्ष करो

घर की चारदीवारी में बैठ कर सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने के लिए बाहर निकलना पड़ता है. गरीबी और परेशानियां रोक सकती हैं लेकिन हौसला मजबूत हो तो जीत निश्चित है. घर से निकल कर नौकरी ढूंढ़ने का संघर्ष सब से पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. चाहे वह लोकल जौब सैंटर जाना हो, पड़ोसियों से पूछना हो या औनलाइन ऐप्स पर अप्लाई करना हो.

शुरुआत में रिजैक्शन मिलेंगे, थकान होगी, लेकिन हर नाकामी और मजबूत बनाएगी. जो औरतें घर से निकलना ही नहीं चाहती हैं, तो उन के हालात कैसे बदलेंगे?

सुलतानपुर के एक छोटे से गांव की सुजाता के 4 बच्चे थे. पति शराबी था वह जो कमाता सब दारू में उड़ा देता था. सुजाता की ससुराल में उस की कोई कद्र नहीं थी, क्योंकि वह पैसे से कमजोर थी.

एक दिन सुजाता अपने बच्चों को गांव में छोड़ कर नोएडा आ गई. वहां सुजाता की सहेली कशिश जौब करती थी. कशिश ने सुजाता को अपनी कंपनी में लेबर के काम में लगवा दिया.

शुरुआत में सुजाता को काफी दिक्कत हुई, लेकिन एक साल में ही वह अपनी लगन और मेहनत की बदौलत उसी कंपनी में सुपरवाइजर हो गई.

सुजाता ने फैक्टरी के नजदीक की एक कालोनी में एक फ्लोर किराए पर लिया और अपने बच्चों को भी नोएडा बुला लिया. आज उस के बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं.

ऐसी तमाम औरतें हैं जो गांव से शहर आईं, संघर्ष किया और आज अपने परिवार को संभाल रही हैं. संघर्ष ही सिखाएगा कि तुम कितनी काबिल हो. समय बुरा हो तो दुनिया में कोई साथ नहीं देता, लेकिन सैलरी हमेशा साथ देती है. औरत के लिए उस की तनख्वाह ही उस का सब से बड़ा साथी है. पहली सैलरी मिलने पर जो खुशी मिलेगी वह अनमोल है.

गरीबी में फंसी औरतें अकसर दूसरों पर निर्भर रहती हैं, लेकिन सैलरी उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करती है. कई औरतें बताती हैं कि उन की पहली जौब ने उन्हें इतनी ताकत दी कि वे कभी पीछे नहीं मुड़ीं. औरत के लिए सैलरी सिर्फ पैसे नहीं गरिमा और सम्मान है.

जब रुपए होते हैं, तो बुरे हालात डराते नहीं बल्कि जूझना सिखाते हैं. गरीबी में तो छोटीछोटी परेशानियां भी पहाड़ जैसी लगती हैं. बीमारी, बच्चों की फीस, घर का खर्च यह सब मुश्किल लगता है लेकिन अगर कोई नौकरी हो तो फिर बड़ी से बड़ी मुश्किल से लड़ना भी आसान हो जाता है. आज की परेशानियां कल की सफलता की कहानी बनेंगी. मेहनत बेकार नहीं जाएगी.

नौकरी हासिल करने का यह सफर आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं. औरतें गरीब हो सकती हैं, परेशान हो सकती हैं, लेकिन कभी कमजोर नहीं होती हैं. कमजोरी केवल सोच में होती है. एक बार इस कमजोरी को चुनौती मिल जाए तो यही कमजोरी ताकत बन जाती है.

जोरजुल्म से बाहर निकलना जरूरी

सीआरपीसी की धारा 125, हिंदू मैरिज एक्ट 1955, घरेलू हिंसा एक्ट, मुसलिम वुमन प्रोटैक्शन एक्ट जैसे तमाम कानून औरतों के साथ खड़े हैं, लेकिन कितनी औरतें हैं जो इन कानूनों तक पहुंच पाती हैं? कोई औरत तलाक के बाद पति से मासिक भरणपोषण मांग सकती है. औरत को यह मुआवजा मिलना पति की कमाई और बच्चों की जिम्मेदारी पर निर्भर करता है. कोर्ट अकसर अंतरिम मेंटेनेंस भी देता है, लेकिन गरीब औरतें इन कानूनों का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं.

घरेलू हिंसा एक्ट के तहत औरत को पति के घर में रहने का अधिकार है लेकिन कई मामलों में औरतें घर से निकाल दी जाती हैं और वह दरदर भटकने को मजबूर होती है.

गरीब औरतों के लिए सब से बड़ी समस्या यह है कि उन्हें अपने हकों के बारे में जानकारी ही नहीं होती. किसी औरत को कानून का रास्ता नजर भी आता है तो उस के पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं होता. केस लड़ने के लिए वकील, कोर्ट फीस, समय और हिम्मत चाहिए गरीब औरतों के पास इनमें से कुछ नहीं होता.

कोई औरत किसी तरह कोर्ट में पहुंच भी जाए, तो पति इतना काबिल ही नहीं होता की वह भरणपोषण दे सके. ऐसे में मेंटेनेंस की रकम बहुत कम मिलती है या फिर पति अपनी गरीबी का रोना रो कर कोर्ट में हाथ खड़े कर देता है.

मिडिल क्लास औरत के सामने समाज का दबाव, मायके में बोझ बनने का डर और बच्चों की चिंता ये सब बातें होती हैँ जो उसे तलाक लेने से रोकती हैं. हालांकि कई राज्य सरकारों ने तलाकशुदा, विधवा या अकेली औरतों के लिए खास योजनाएं बनाई हैं, जिन से औरतों को मजबूत होने में मदद मिलती है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पैंशन योजना चलती है जिस में तलाकशुदा और विधवा औरतों को 1,000 से 3,000 तक की मासिक पैंशन दी जाती है. जिला लीगल सर्विसेज अथौरिटी से गरीब औरतों को मुफ्त वकील और कानूनी मदद मिलती है. ऐसी औरतों की मदद के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग बनाए गए हैं.

गरीब औरतों के लिए जब ससुराल और पति से रिश्ते खराब हो जाते हैं और कोई पारिवारिक या सामाजिक सपोर्ट नहीं होता तो उन के पास आखिरी रास्ता क्या बचता है?

‘‘तलाक का रास्ता कानूनी और सामाजिक चुनौतियों से भरा होता है, ऐसे में बहुत कम औरतें ही तलाक लेने की हिम्मत कर पाती हैं. हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की याचिका दाखिल कर सकती हैं, लेकिन बिना पैसे या सपोर्ट के यह रास्ता आसान नहीं है, लेकिन इस के लिए कई सरकारी और गैरसरकारी संस्थाएं मदद कर सकती हैं.

अगर किसी औरत के पास वकील रखने के पैसे नहीं हैं, तो नैशनल लीगल सर्विसेज अथौरिटी या राज्य स्तर की लीगल सर्विसेज अथौरिटी के जरीए उन्हें मुफ्त कानूनी मदद मिल सकती है. यह औरतों को तलाक और मेंटेनेंस के मामलों में निचली अदालतो से ले कर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी मदद करती है.

अगर आप पैसे के लिहाज से कमजोर हैं, तो आप इंडिजेंट सूट यानी गरीबी के आधार पर मुकदमा दाखिल कर सकती हैं, जहां कोर्ट फीस माफ होती है. साथ ही, लीगल सर्विसेज अथौरिटी एक्ट, 1987 के तहत महिलाओं को मुफ्त लीगल एड का अधिकार है.

तलाक के प्रोसैस के दौरान या बाद में, कोर्ट से मेंटेनेंस की मांग की जा सकती है, जो पति की आमदनी पर आधारित होता है. अगर बच्चे हैं, तो चाइल्ड सपोर्ट भी मिल सकता है. यह अंतरिम (अस्थायी) भी हो सकता है, जो मुकदमा चलते हुए मिलता रहता है.

नैशनल कमीशन फोर वुमन की हैल्पलाइन सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध है और घरेलू हिंसा, तलाक, इमोशनल सपोर्ट या कानूनी सलाह के लिए मदद करती है. पीडि़त औरतें पुलिस, अस्पताल या वन स्टौप सैंटर से कनैक्ट कर सकती हैं. 1091 या 7827170170 हैल्पलाइन नंबर पर लोकल एनसीडब्लू औफिस से संपर्क किया जा सकता है.

कोई भी औरत जो अपने बच्चों के साथ हो 181 या 1098 पर फोन कर के तत्काल मदद मांग सकती हैं. यहां औरत को शैल्टर भी मिल जाता है और तमाम तरह की मदद भी. इस के अलावा कई एनजीओ औरतों को शैल्टर, ट्रेनिंग और नौकरी के मौके मुहैया करवाती हैं. सेवियर फाउंडेशन जैसे संगठन दिल्ली में तलाकशुदा औरतों को पैसे से मदद, जिंदगी बेहतर करने के प्रोग्राम और समाज से लड़ने में मदद करते हैं.

‘सेरुड्स’ जैसी संस्थाएं अलग हुई औरतों को ट्रेनिंग देती हैं. कंप्यूटर, फैशन डिजाइन और ब्यूटीशियन जैसे कोर्स मुफ्त करवाती हैं और शैल्टर भी देती हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.

यह भी सच है की तलाक के प्रोसैस में समय लगता है, कभीकभी सालोंसाल लग जाते हैं, लेकिन आपसी सहमति हो तो समय नहीं लगता. अगर पति सहमत नहीं, तो जुल्म करने या डेजर्शन जैसे ग्राउंड्स पर याचिका दाखिल की जा सकती है.

क्या ज्यादातर शादियों में गरीब औरतें झेल रही हैं और उन के लिए तलाक का रास्ता बेहद मुश्किल है? यह सवाल बहुत गहरा और दर्दनाक है. यह सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा है. सच तो यह है कि भारत में अमीर और गरीब औरतों के लिए

तलाक के बाद के हालात में बहुत बड़ा फर्क है. अमीर घर की औरतों को इकोनौमिकल सपोर्ट, वकील और नई जिंदगी की शुरुआत करने की सुविधा मिल जाती है, जबकि गरीब या गांवदेहात की औरतों के लिए हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं.

इन तलाकशुदा औरतों को भाईबहन या पिता रखने को तैयार नहीं होते. अगर वे काम पर जाने लगे तो उन अकेली को किराए पर मकान नहीं मिलते. बच्चे हों तो उन्हें किस के पास छोड़ कर जाएं, यह परेशानी है.

इस का एक सादा सा उपाय है. अपने जैसी 4-5 तलाकशुदा, विधवा, या अकेली औरतें एकसाथ रहना शुरू कर दें. उन्हें आसानी से मकान भी मिल जाएगा और एकदूसरे के बल पर मर्दों की ताकती निगाहों का मुकाबला भी कर सकेंगी. खटपट होगी जो आम घरों की बहनों में होती है पर गर्ज की वजह से सब के हल निकल सकते हैं.

सब से बड़ी बात है कि खाली समय में सिर्फ मोबाइल से न चिपके रहें. जहां भी कुछ पढ़ने को मिले, नयापुराना अखबार, कोई किताब, कोई पत्रिका, उसे उठा लाएं और जरूर पढ़ें. पढ़ाई सब से बड़ा हथियार है अपने ही समाज से लड़ने का. Social Issue

Film: परदे की दुनिया क्या ‘लाहौर 1947’ का बदला नाम

Film: राजकुमार संतोषी पहले एक फिल्म बना रहे थे ‘लाहौर 1947’, पर बाद में उन्हें लगा कि ‘लाहौर’ शब्द से फिल्म को ले कर विवाद खड़ा हो सकता है, लिहाजा अफवाह है कि उन्होंने इस फिल्म का नाम अब बदल कर ‘बंटवारा 1947’ रख दिया है, जिस के लीड हीरो सनी देओल हैं. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.
यह फिल्म भारत के 1947 के बंटवारे पर बनी है, जिस की कहानी माई नाम की एक बुजुर्ग हिंदू औरत के इर्दगिर्द घूमती है, जो बंटवारे के बाद लाहौर, पाकिस्तान में ही रह जाती है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ आमिर खान, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.

मनोज तिवारी और रवि किशन का छत्तीस का आंकड़ा
एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन दोनों ने भोजपुरी सिनेमा में खूब हिट फिल्में दी हैं और आज दोनों भारतीय जनता पार्टी के बलबूते राजनीति में जमे हुए हैं, पर इन दोनों का छत्तीस का आंकड़ा भी किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में जब रवि किशन कपिल शर्मा के कौमेडी शो में आए, तो शो में उन्हें मनोज तिवारी का एक पुराना वीडियो दिखाया गया, जिस में मनोज तिवारी बोल रहे थे कि वे रवि किशन को राजनीति में लाए थे.
इस पर रवि किशन ने मनोज तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैं वही आदमी हूं, जिस ने तुम को मुंबई घुमाया, संसद में बोलना सिखाया वरना आप के पैर कांपने लगते. इतना सब होने के बाद भी आप मेरी पीठ पीछे ऐसी बातें करते हैं.’’ मालूम हो कि रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच 13 साल तक दुश्मनी रही थी.

प्रियंका चोपड़ा ने खोला दिलचस्प राज
प्रियंका चोपड़ा बहुत बिंदास फिल्म कलाकार हैं और निजी जिंदगी में भी वे बहुत बोल्ड मानी जाती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने एक दिलचस्प राज खोला. प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती सालों को याद करते हुए बताया कि उस दौर में वे फैशन की दीवानी नहीं थीं, लेकिन उन्हें अपनी नाभि में पियर्सिंग करवाना बहुत पसंद था. यहां तक कि एक बार उन्होंने टैक्सी में ही पियर्सिंग करवा ली थी.
इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘‘मैं एक ?ाटपट फोटो खिंचवाने के लिए शर्ट को चिपकाए रखने के लिए च्युइंग गम का इस्तेमाल करती हूं. एक बार जब मैं कार से उतर कर अंदर जा रही थी, तो मेरी शर्ट खुल रही थी, तो मैं ने उस पर च्युइंग गम लगा दी और वह चिपक गई.’’

जंग में फंसी हसीनाजब से इजराइल, ईरान और अमेरिका में जंग छिड़ी है, तब से पूरी दुनिया में अफरातफरी सी मची हुई है. मिडिल ईस्ट में फंसे लोग अपनेअपने देश जाने की जद्दोजेहद कर रहे हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अबू धाबी में फंसी थीं और घर वापस लौटने की कोशिश कर रही थीं. वे बड़ी मुश्किल से भारत लौटी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वहां के हालात के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि बहुत ही डरावना वक्त था.
फिर अचानक मिसाइल हमले की खबरें आने लगीं और किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल हमारे लिए क्या होने वाला है. अजनबी एकदूसरे को हौसला दे रहे थे. सभी अपनेअपने परिवारों को घर पर फोन कर रहे थे. याद रहे कि दुबई में और जो सैलेब्रिटी फंसे थे, उन में ईशा गुप्ता के अलावा सोनल चौहान, विष्णु मांचू, एरिका फर्नांडिस, एक्टर अजीत कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस शुभाश्री गांगुली का नाम शामिल था.              

Bollywood News: आर्यन खान का जलवा

Bollywood News: आमिर खान के भाई फैजल खान हिंदी फिल्म ‘मेला’ से सुर्खियों में आ गए थे, पर बाद में वे अचानक लाइमलाइट से गायब हो गए और जब वापस आए तो उन्होंने आमिर खान पर इलजाम लगाया कि आमिर ने उन्हें पागल करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

अभी हाल ही में फैजल खान ने आमिर खान के बारे में कहा है कि रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर का रिश्ता एक ब्रिटिश लेखिका जेसिका हाइंस से था और दोनों का एक बच्चा भी हुआ. उस समय आमिर किरण राव के साथ भी रह रहे थे.

इस सिलसिले में फैजल खान ने आगे कहा, ‘‘वे (आमिर) इस से इनकार नहीं कर सकते. आप डीएनए टैस्ट करवा सकते हैं. मैं जोकुछ भी कह रहा हूं, मेरे पास उस के सुबूत हैं. मैं सिर्फ मनगढ़ंत बातें नहीं कर रहा हूं.’’

दिव्या खोसला बनीं ‘एक चतुर नार’

‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार फिल्म हीरोइन भी हैं. हालांकि उन की ज्यादातर फिल्में फ्लौप हुई हैं, पर फिर भी उन की फिल्में आती ही रहती हैं.

अब दिव्या खोसला की एक फिल्म ‘एक चतुर नार’ आने वाली है, जिस में नील नितिन मुकेश के साथ वे चतुर चालें चलती दिखाई देंगी. नील नितिन मुकेश भी कम नहीं दिख रहे हैं, पर इन चालों में कामयाब कौन होगा, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि ‘शिकारी नेवला या नागिन मचाएगी बवाल’.

इस फिल्म ‘एक चतुर नार’ का डायरैक्शन उमेश शुक्ला ने किया है और प्रड्यूस किया है ‘टी सीरीज’ कंपनी ने.

आर्यन खान का जलवा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक वैब सीरीज ले कर आ रहे हैं, जिस का नाम है ‘बैड्स औफ बौलीवुड’. यह आर्यन खान का फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम है और वे बड़े जोश और होश में दिखाई दे रहे हैं.

आर्यन खान ने ‘बैड्स औफ बौलीवुड’ को डायरैक्ट किया है और इस की कहानी भी खुद ही लिखी है, जिस में सलमान खान, बौबी देओल और शाहरुख खान का कैमियो है. रणबीर कपूर की भी झलक है.

इस वैब सीरीज में राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी और मोना सिंह भी नजर आएंगी.

मलयाली हीरोइन ने नेता को लपेटा

जब से दक्षिण भारतीय फिल्मों और वहां के कलाकारों ने हिंदी पट्टी के लोगों को लुभाना शुरू किया है, तब से वहां की खबरें भी यहां सुर्खियां बनने लगी हैं.

हाल ही में मलयाली फिल्मों की एक हीरोइन रिनी एन. जौर्ज ने एक सनसनीखेज दावा किया कि केरल की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के एक युवा नेता ने उन्हें बेहूदा मैसेज भेजे.

यही नहीं, उस नेता ने हीरोइन को एक फाइवस्टार होटल में आने का औफर भी दिया था. हालांकि, रिनी एन. जौर्ज ने उस नेता का नाम बताने से इनकार कर दिया.

रिनी एन. जौर्ज ने यह भी दावा किया कि पार्टी के सीनियर लोगों से शिकायत करने के बावजूद उस नेता के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया. Bollywood News

Bollywood Update: ‘अंदाज अपना अपना’ पर झगड़ा

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के पिट जाने के बाद आमिर खान फिलहाल टैलीविजन के इश्तिहारों में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, पर हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना 2’ बने. हम ने राजजी (राजकुमार संतोषी) से स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है. जैसे ही उन की स्क्रिप्ट तैयार होगी, सलमान खान और मैं निश्चित रूप से उस पर काम करना चाहेंगे.’’

पर यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं और इस फिल्म पर कोई भी काम शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के बच्चों ने कहा है कि वे कभी भी आमिर को फिल्म के राइट्स नहीं बेचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘अंदाज अपनाअपना’ के राइट्स न तो आमिर के पास हैं और न ही डायरैक्टर राजकुमार संतोषी के पास. सिर्फ उन के पिता विनय कुमार सिन्हा ही राइट्स के असली मालिक हैं.

शरवरी वाघ को मिली बड़ी सफलता

कई साल पहले फरहान अख्तर ने ‘डौन’ फिल्म को दोबारा बनाया था. इस में शाहरुख खान ने वही किरदार निभाया था, जो कभी अमिताभ बच्चन ने किया था. फिर ‘डौन 2’ आई. उस में भी शाहरुख खान ही हीरो थे. पर अब फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डौन 3’ में रणवीर सिंह हीरो होंगे और उन के साथ शरवरी वाघ रोमांस करने आ रही हैं.

बता दें कि पहले इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी थीं, पर अब उन्होंने इस फिल्म को अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से ‘बाय’ कह दिया है, जिस के बाद शरवरी वाघ को यह रोल मिला है.

काजोल ने खोले बीते कल के राज

काजोल को एक बेहतरीन हीरोइन और बिंदास औरत के रूप में जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कैसे अजय देवगन से मिली थीं और कैसे उन दोनों में प्यार पनपा था.

काजोल ने अपने कल के राज खोलते हुए बताया कि वे पहली बार अजय देवगन से एक फिल्म के सैट पर मिली थीं और उस समय दोनों किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, पर समय के साथ, जैसेजैसे हालात बदले तो दोनों ने अपनेअपने रिश्ते खत्म किए, फिर उन की दोस्ती गहरी होती गई और आखिरकार उन का यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

काजोल ने यह भी बताया कि एक समय कैसे लोग उन्हें उन के रंग, वजन और चश्मे के आधार पर आंकते थे. पर इन नैगेटिव कमैंट के बावजूद वे लड़खड़ाई नहीं और अडिग रहीं, क्योंकि उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा था.

आलिया को बताया ‘पानी कम चाय’

महेश भट्ट ने 2 शादियां की थीं. उन के पहली पत्नी से 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं और दूसरी पत्नी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. इन चारों बच्चों में से पूजा भट्ट और आलिया भट्ट ने हीरोइन बन कर फिल्मों में काफी नाम कमाया है.

पर जब राहुल भट्ट से पूछा गया कि पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में से कौन बेहतर है, तो उन्होंने सीधेतौर पर बोला, ‘‘मेरी राय में वह (आलिया भट्ट) मेरी सगी बहन पूजा की आधी भी नहीं है. न टैलेंट में, न रूप में और न ही सैक्सी होने के मामले में. मेरी बहन के सामने वह ‘पानी कम चाय’ है. भाईबहनों में सब से टैलेंटेड पूजा हैं. पूजा ने मेरे पिता की विरासत को आगे बढ़ाया. मैं ने उन का स्टारडम देखा है. वे उस समय देश की सब से बड़ी सैक्स सिंबल थीं.’’

Happy Birthday Imran Khan: एक हिट फिल्म देकर फ्लौप हुआ आमिर खान का भांजा

Happy Birthday Imran Khan: बौलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले एक्टर ‘आमिर खान‘ (Aamir Khan) के भतीजे ‘इमरान खान’ (Imran Khan) को तो आप सभी लोग बखूबी जानते ही होंगे. आपको बता दें कि बौलीवुड एक्टर इमरान खान का आज 42वां जन्मदिन है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इमरान खान ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत बचपन में ही कर दी थी. साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ (Qayamat Se Qayamat Tak) और 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wohi Sikandar) में इमरान खान ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था.

जाने तू… या जाने ना में लीड रोल

एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने 2008 में आई फिल्म जाने तू… या जाने ना (Jaane Tu… Ya Jaane Na) में लीड रोल निभाया जिसके लिए उन्हें ‘फिल्फेयर अवार्ड फौर बेस्ट मेल डेब्यू’ (Filmfare Award For Best Male Debut) से नवाजा गया था. हैरानी की बात ये रही कि इमरान खान ने इसके बाद कई फिल्म्स की पर उनकी एक भी फिल्म ने बौक्स औफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. बात करें इमरान खान की फिल्मों के बारे में तो उन्होनें ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ (I Have Luv Storys), ‘एक मैं और एक तू’ (Ek Main Aur Ekk Tu), ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ (Mere Brother Ki Dulhan) और ‘देली बेली’ (Delhi Belly) जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है जिसमें औडियंस ने कुछ खास मज़ा नहीं आया. इसके बाद इमरान खान साल 2013 में आई फिल्म ‘अंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ (Once Upon a Time In Mumbai Dobaara) में ‘अक्षय कुमार’ (Akshay Kumar) और ‘सोनाक्षी सिन्हा’ (Sonakshi Sinha) के साथ नजर आए.

लव लाइफ ने नहीं दिया साथ

बात करें अगर एक्टर ‘इमरान खान’ (Imran Khan) की लव लाइफ की तो उनकी लव लाइफ ने भी उनका साथ नहीं दिया. इमरान खान ने साल 2011 में ‘अवंतिका मलिक’ (Avantika Malik) से शादी की जिसके चलते साल 2014 में इमरान और अवंतिका ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होनें ‘इमारा मलिक खान’ (Imara Malik Khan) रखा. 2019 में किसी वजह से अवंतिका मलिक ने अपनी बेटी को लेकर इमरान खान से अलग रहने का फैसला किया.

रिलेशनशिप में हैं इमरान खान

आजकल इमरान खान अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ देखे जाते हैं. इमरान की गर्लफ्रेंड का नाम है लेखा वाशिंगटन.लेखा अकसर उनके साथ हाथों में हाथ लिए दिख जाती है, खबर है कि जल्‍दी ही वे दोबारा मूवी में नजर आएंगे.

Teacher’s Day: इन फिल्मी सितारों ने कभी फिल्मों में किया टीचर्स का रोल, बनें स्मार्ट गुरू

‘टीचर डे’ यानी गुरू का दिन. ये एक ऐसा दिन होता है. जब सभी अपने गुरुओं को याद करते हैं. बौलीवुड इसका अच्छा उदाहरण है. बौलीवुड में कई ऐसे हीरों हैं, इन्होंने फिल्मों में टीचर्स का रोल निभाया. आज भी उनके किरादर याद किए जाते है. इन सितारों ने हीरो बन कर कुछ न कुछ ऐसी सीख दी है, जो लाइफ के लिए बहुत जरूरी होता है. इस आर्टिकल में ऐसे ही एक्टर्स की बात करेंगे जिन्होंने फिल्मों में टीचर बन कर दुनिया को कुछ शानदार सीख दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

फिल्म ‘तारे जमीन पर’ आमिर खान

फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में आमिर खान ने एक ऐसे टीचर की भूमिका अदा की थी, जिसने बच्चे की उस परेशानी को फील किया जो उसके पेरेंट्स भी नहीं फील कर पा रहे थे. फिल्म ने डिस्लेक्सिया जैसी बीमारी से उबरने का एक खास मैसेज भी दिया था. आमिर ने बच्चे को यह अहसास भी नहीं होने दिया कि वह किसी डिजीज का शिकार है और हर कदम पर उसके साथ रहे, एक दिन वह बच्चा केवल अपने टीचर आमिर की वजह से अपनी कमियों से उबर पाता है. Film

फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30’ में टीचर का रोल किया. बिहार के फेमेस गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. एक्टर ऋतिक रोशन ने उनका किरदार बखूभी निभाया. इसमें वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले एक शिक्षक बने थे जो कमजोर परिवार से आने वाले स्टूडेंट्स की मदद करता हो. मूवी में ऋतिक रोशन केवल चेहरेमोहरे से ही नहीं बल्कि बोलचाल के तौरतरीके से भी आनंद कुमार जैसे दिखते हैं.

फिल्म ‘मैं हू ना’ में सुष्मिता सेन

फिल्म ‘मैं हु ना’ में सुष्मिता सेन ने भी बेहद अच्छी से एक्टिंग की. जिसमें सुष्मिता ने केमेस्ट्री टीचर का रोल अदा किया. इस फिल्म में सुष्मिता का रोल सबको बेहद पसंद आया. फिल्म में उनका साड़ी लुक तेजी वायरल भी हुआ. उन्होंने भी एक अच्छी टीचर का रोल निभाया. जिसमें वे संजना (अमृता राव) के लिए एक बेहतर टीचर बनकर दिखाती है.

फिल्म ‘हिचकी’ में रानी मुखर्जी

हिचकी फिल्म में रानी मुखर्जी ने भी एक बेहतर टीचर का रोल अदा किया. एक्टिंग में रानी ने किसी भी मूवी में मार नहीं खाई. उनकी बेहतर एक्टिंग के चलते ही उन्होंने एक बेहतर टीचर का रोल निभाया. फिल्म ‘हिचकी’ ही इस बात को दर्शाता है कि टीचर  का क्या रोल है हमारी लाइफ में. फिल्म ‘हिचकी’ हौलीवुड फिल्म ‘फ्रंट ऑफ द क्लास’ की कहानी से प्रेरित है. फिल्म मनोरंजन करने के साथ ही जिंदगी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सीख भी देती है. इसमें रानी स्कूल टीचर नैना माथुर की के रोल में नजर आई है.

फिल्म ‘मोहब्बतें’ में शाहरुख खान   

फिल्म ‘मोहब्बतें’ किसे याद नहीं है यह पूरी फिल्म एक गुरुकुल की कहानी पर बनीं. जिसमें गुरु और शिष्य के मौर्डन रिलेशनशिप को दिखाया गया है, यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह बदलते दौर में शिक्षक ने अपने स्टूडेंट्स की चाहतों उनकी मोहब्बतों को समझने की कोशिश की है. सच कहा जाए, तो इस फिल्म के टीचर शाहरुख खान के जरिए शिक्षकों को यह समझाने की कोशिश की गई है कि बदलाव जरूरी है, स्टूडेंट्स के दिलों तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स के दिल को समझना जरूरी है.

KBC 14: इन नए बदलाव के साथ लौट रहा है टीवी पर , जानें क्या है नया

पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है. दरअसल,  इस बार शो नए अंदाज में आने वाला है और तमाम गेस्ट इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है तो इस साल बहुत कुछ नया होने वाला है, कौन बनेगा करोडपति के सीट पर बैठने वाले लोगों को नए नियमों का पालन करना होगा, हर बार कि तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करते नजर आएंगे.

सबसे पहले तो इस बार प्राइज मनी को बढ़ाकर 7.5 करोड़ कर दिया गया है, इस बार कंटेस्टेंट अगर 1 करोड़ तक का जवाब दे देगा तो उससे अगला सवाल 7.5 करोड़ के लिए पूछा जाएगा. इससे पहले एक करोड़ से पहले 50 लाख  तक के सवाल का जवाब देना पड़ रहा था.

सोनी टीवी पर इस शो का प्रीमीयम वीडियो शेयर किया जा चुका है, यह शो 7 अगस्त 2022 से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. केबीसी के पहले एपिसोड में आमिर खान, कारगिल के युद्ध डीपी सिंह नजर ,बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम नजर आएंगी.

बता दें कि इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, साल 2000 से अमिताभ बच्च इस शो को होस्ट करते नजर आएं थे, सिर्फ एक बार इस शो को शाहरुख खान ने होस्ट किया था. साल 2003 में . इसके अलावा कभी भी किसी और ने होस्ट नहीं किया था.

इस का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है, फैंस इस शो का हिस्सा बनने के लिए हर साल नए तरीके से तैयारी करके शामिल होते हैं.

फिल्म सितारों की अजीबोगरीब आदतें

हर इनसान में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो देखनेसुनने में काफी अजीब होती हैं. जैसे किसी को नाखून चबाने की आदत होती है, तो किसी को बिना हाथ धोए खाना खाने की. लेकिन सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि, नामचीन लोगों में भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन के बारे में देखसुन कर काफी अजीब लगता है. ऐसे लोग क्या करते हैं, कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, यह उन के चाहने वाले सिर्फ जानना ही नहीं चाहते हैं, बल्कि उन की आदतों को अमल में भी लाना चाहते हैं. तो आज हम कुछ बौलीवुड सितारों की ऐसी अजीबोगरीब आदतों के बारे जानते हैं, जो आप को हैरान कर देंगी :

सलमान खान

यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि बौलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को तरहतरह के साबुन जमा करने का शौक है. वे पूरी दुनिया में घूमघूम कर कई तरह के साबुन जमा कर चुके हैं.

अमिताभ बच्चन

बौलीवुड के ‘महानायक’ अभिताभ बच्चन को अपनी कलाई पर 2 घड़ियां बांधने का शौक है. वे ऐसा तब करते हैं जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन विदेश यात्रा पर होते हैं. इस से वे दोनों जगह के टाइम जोन को मिलाते हैं, लेकिन अब वह उन का स्टाइल स्टेटमैंट बन गया है.

ये भी पढ़ें-  आदित्य की मां Imlie को घर में रहने की देगी इजाजत, रखेगी ये दो शर्त

विद्या बालन

बौलीवुड हीरोइन विद्या बालन की आदत भी बड़ी अजीब है. उन्हें इस हाईटैक जमाने में मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बिलकुल भी पसंद नहीं है. वे कई घंटों तक अपना मोबाइल फोन चैक नहीं करती हैं, जिस की वजह से वे अकसर कई इवैंट मिस कर देती हैं. इस के अलावा उन्हें साड़ी खरीदने का बहुत शौक है. उन की अलमारी में कई सौ साड़ियां हैं.

सुष्मिता सेन

आप को सुन कर थोड़ा अजीब लगेगा कि सुष्मिता सेन को सांप पालने का शौक है. उन्होंने अपने घर में एक अजगर पाला हुआ है. इस के अलावा उन्हें ओपन टैरेस पर नहाना पसंद है और इस के लिए उन्होंने अपनी छत पर बाथटब भी बनवाया हुआ है.

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान बौलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथसाथ खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं. लेकिन उन की भी एक अजीब आदत है. जी हां, बता दें कि करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है. कई इवैंट्स के दौरान उन्हें ऐसा करते देखा गया है.

सैफ अली खान

सैफ अली खान को अपने बाथरूम में समय बिताना अच्छा लगता है और इस की वजह है कि उन के बाथरूम में लाइब्रेरी के साथसाथ फोन ऐक्सटैंशन भी है.

आयुष्मान खुराना

बौलीवुड हीरो आयुष्मान खुराना को अपना मुंह साफ रखने की ज्यादा ही आदत है. उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था कि उन्हें दिनभर में तकरीबन 7 से 8 बार ब्रश करने की आदत है.

आमिर खान

आमिर खान से तलाक ले चुकी उन की दूसरी पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आमिर खान को रोज नहाना बिलकुल पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘नामकरण’ शो की इस एक्ट्रेस के पास नहीं है पैसे, किडनी फेल होने की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती

दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक दीपिका पादुकोण को खासकर एयरपोर्ट जैसी जगहों पर लोगों की ऐक्टिविटी को गौर से देखना, उन के बारे में अंदाजा लगाने की आदत है.

अलिया भट्ट

अलिया भट्ट को मर्दों का परफ्यूम इस्तेमाल करना पसंद है और यह बात उन्होंने खुद बताई थी.

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा साफसफाई को ले कर इतनी ज्यादा संजीदा हैं कि वे कहीं होटल बुक करने से पहले वहां का वाशरूम जरूर चैक करती हैं.

जितेंद्र

बीते जमाने के हीरो जितेंद्र को अपने बाथरूम में कमोड पर बैठ कर पपीता खाना अच्छा लगता है.

शाहरुख खान

शाहरुख खान को जूते पहनना इतना ज्यादा पसंद है कि वे पूरे दिन अपने पैरों में जूते पहने रहते हैं. वे तभी जूते उतारते हैं, जब सोने जाते हैं. इस के अलावा उन के पास हजारों जींस हैं, कई वीडियो गेम और गेमिंग गैजेट भी हैं. वे जब भी खाली होते हैं, तब अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं.

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर को कौफी पीने की ऐसी लत है कि वे दिनभर में 10 कप कौफी के गटक जाते हैं.

सनी लियोनी

सनी लियोनी शूटिंग के दौरान तकरीबन हर 15 मिनट में बाहर निकल आती हैं, ताकि वे अपने पैर साफ कर सकें. इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया था.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में कम उम्र के एक्टर संग करेंगी रोमांस, पढ़ें खबर

खेल: दिग्गज खिलाड़ी भी जूझते हैं तनाव से

कहते हैं कि खेलकूद आप के मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार साबित होता है और शरीर से भी सेहतमंद रखता है. पर क्या हर बार ऐसा ही सच होता है? जी नहीं, तभी तो क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यह कह कर सब को चौंका दिया है कि अपने 24 साल के क्रिकेट कैरियर के एक बड़े हिस्से को उन्होंने तनाव में रहते हुए गुजारा.

सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल जीवन को ले कर एक बड़ी बात कही, ‘‘समय के साथ मैं ने महसूस किया कि खेल के लिए शारीरिक रूप से तैयारी करने के साथसाथ आप को खुद को मानसिक रूप से भी तैयार करना होगा. मेरे दिमाग में मैदान में जाने से बहुत पहले मैच शुरू हो जाता था. तनाव का लैवल बहुत ज्यादा रहता था.

‘‘मैं ने 10-12 सालों तक तनाव महसूस किया था. मैच से पहले कई बार ऐसा हुआ था, जब मैं रात में सो नहीं पाता था. बाद में मैंने यह स्वीकार करना शुरू कर दिया कि यह मेरी तैयारी का हिस्सा है.

‘‘मैं ने समय के साथसाथ इसे स्वीकार कर लिया कि मुझे रात में सोने में परेशानी होती थी. मैं अपने दिमाग को सहज रखने के लिए कुछ और करने लगता था. इस कुछ और में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस, टैलीविजन देखना और वीडियो गेम खेलने के अलावा सुबह की चाय बनाना भी शामिल था.’’

इतना ही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि खिलाड़ी को बुरे समय का सामना करना पड़ता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह उसे स्वीकार करे.

ये भी पढ़ें- बच्चों के साथ जोर जुल्म, मां भी कम जालिम नहीं!

उन्होंने बताया, ‘‘जब आप चोटिल होते हैं, तो डाक्टर या फिजियोथैरेपिस्ट आप का इलाज करते हैं. मानसिक स्वास्थ्य के मामले में भी ऐसा ही है. किसी के लिए भी अच्छेबुरे समय का सामना करना सामान्य बात है. इस के लिए आप को चीजों को स्वीकार करना होगा. यह सिर्फ खिलाडि़यों के लिए नहीं है, बल्कि जो उस के साथ है, उस पर भी लागू होती है.’’

सचिन तेंदुलकर, जिन्हें भारत में ‘क्रिकेट का भगवान’ कहा जाता है, जब वे इतनी गंभीर बात को इतनी आसानी से स्वीकार लेते हैं, तो समझ जाना चाहिए कि ऐसा समय हर किसी की जिंदगी में आता है, जब उस की रातों की नींद उड़ जाती है, फिर चाहे वह खिलाड़ी हो या कोई छात्र या फिर कोई और भी.

इसी सिलसिले में भारत के तेजतर्रार ओलिंपियन मुक्केबाज और ‘अर्जुन अवार्ड’ विजेता अखिल कुमार ने बताया, ‘‘मैं तो नाम के ‘खिलाड़ी’ की बात सुन कर हैरान रह जाता हूं, जो यह दावा करते हैं कि वे रात के साढ़े 7 बजे खाना खा कर 10 बजे से पहले सो भी जाते हैं. सचिन तेंदुलकर ने ईमानदारी से अपनी बात सब के सामने रखी है और हर खिलाड़ी के सामने यह समस्या आती ही होगी.

‘‘मैं खुद अपने गेम से पहले सो नहीं पाता था. यह कोई डर नहीं होता था कि अगले दिन सामने वाला मुक्केबाज मुझे हरा देगा, बल्कि मेरे खयालों में यही सब रहता था कि मुझे कैसे कल को अपना सब से बेहतर खेल दिखाना है. कौन सा खिलाड़ी सामने होगा और उस के आगे किस तरह की रणनीति अपनानी होगी.

‘‘मेरा मानना है कि सपने वे नहीं हैं, जो हम सोते हुए देखते हैं. सपने तो वे हैं, जो हमें सोने ही न दें. अगर कोई इनसान अपने जीवन में लक्ष्य ले कर चल रहा है, तो उस लक्ष्य को पूरा कर के ही वह चैन की नींद लेगा. पुराने समय में युद्ध में भी शाम होते ही उसे रोकने का बिगुल बजा दिया जाता था. पर इस का मतलब यह नहीं था कि राजा और उस के सेनापति चैन की नींद सो जाते थे. वे अगले दिन की योजनाएं बनाते थे.

‘‘हां, इतना जरूर है कि बतौर खिलाड़ी इस मानसिक तनाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देना चाहिए. कुछ ऐसा करते रहना चाहिए, जिस से आप में पौजिटिविटी बढ़े, फिर वह कोई भी काम हो सकता है.’’

फिल्म ‘दंगल’ के लिए सुपरस्टार आमिर खान और दूसरे कलाकारों को कुश्ती सिखाने वाले ‘अर्जुन अवार्ड’ विजेता और टीम इंडिया के स्टार पहलवान रहे कृपाशंकर बिश्नोई, जो अब कोच और रैफरी भी हैं, ने बताया, ‘‘अकसर देखा गया है कि महान खिलाड़ी बेहतर खेल प्रदर्शन के दबाव में या नाम के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन करने के बढ़ते दबाव के चलते डिप्रैशन में आ जाते हैं. यह तब ज्यादा होता है, जब खिलाड़ी की उम्र के साथसाथ उपलब्धियां भी बढ़ती जाती हैं और लोग उन से बहुत सारी उम्मीदें जोड़ लेते हैं.

‘‘इस बात का खिलाडि़यों को भी एहसास होता है. इस के साथ ही उन में तनाव बढ़ जाता है, जिस के चलते उन की नींद उड़ जाती है, जो उन के खेल प्रदर्शन को भी प्रभावित करता है. लिहाजा, तनाव को कम करने के लिए मनोचिकित्सक की मदद लेना बहुत जरूरी हो जाता है.’’

सचिन तेंदुलकर की बात से इत्तिफाक रखने वाली भारतीय हौकी टीम की सदस्य मोनिका मलिक का मानना है, ‘‘मुझे लगता है कि ज्यादातर खिलाडि़यों के सामने यह समस्या आती है, क्योंकि मैं खुद भी बड़े टूर्नामैंट के क्वार्टर फाइनल, सैमीफाइनल और फाइनल मैच को ले कर बहुत ज्यादा सोचती हूं और इसी चक्कर में मुझे नींद नहीं आती है.’’

‘अर्जुन अवार्ड’ विजेता और ओलिंपिक खेलों में भारत की नुमाइंदगी कर चुके मुक्केबाज मनोज कुमार ने अपने अनुभव से बताया, ‘‘एक अच्छा मुक्केबाज, जो मानसिक तौर पर मजबूत है, टूर्नामैंट से पहले समय पर सोएगा और अगले दिन समय पर जागेगा, क्योंकि मुक्केबाज को एक नींद लेना जरूरी होता है, लेकिन ज्यादा देर तक सोने से मुक्केबाज का शरीर रिंग में स्लो भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें- “बस्तर गर्ल” की एवरेस्ट फतह !

‘‘पर, यह भी सच है कि टूर्नामैंट के दौरान या मैच से पहले हर मुक्केबाज के मन में एक जोश रहता है. जब वह मुक्केबाजी के रिंग में जा रहा होता है, तब उस के दिमाग में बहुतकुछ चल रहा होता है. ऐसी ही बातों को सोच कर बहुत से खिलाड़ी खेल से पहले रात को सो नहीं पाते हैं.

‘‘लेकिन, अनुभव होने के साथसाथ हर खिलाड़ी अपने मन पर काबू पाना सीख लेता है. यही वजह है कि एक खिलाड़ी जो काम 18 साल की उम्र में नहीं कर पाता है, वही काम वह 25 साल की उम्र के बाद कर लेता है.

‘‘जहां तक मेरी बात है, तो बचपन में ही मेरे बड़े भाई और कोच राजेश कुमार राजौंद ने चाणक्य, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु जैसे महान लोगों के साथसाथ नैपोलियन, छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे राजाओं की कहानियों से मुझे प्रेरित किया, जिस से मैं मानसिक रूप से मजबूत बना.’’

भारत की मशहूर ‘बिकिनी एथलीट’ मधु झा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘‘मौजूदा दौर में खेल एक पेशा बन चुका है. सच कहा जाए, तो ओलिंपिक और पेशेवर एथलीट भी चिंता से घिरे हो सकते हैं. उन पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव तो होता ही है, मैदान के बाहर भी अपनी इमेज बनानी होती है.

‘‘खेल की डिमांड हर खिलाड़ी के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर असर डालती हैं. देश की नुमाइंदगी, प्रदर्शन में निरंतरता, पेशेवर चुनौतियां और कामयाब होने का दबाव, ये चारों बातें खिलाडि़यों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं. कई बार इसे ‘पेशेवर जोखिम’ भी कहा जाता है, जो हर पेशे से जुड़ा होता है.

‘‘मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से निबटने के लिए खिलाड़ी अपने परिवार, दोस्तों और खासतौर पर कोचों से लगातार चर्चा करें. कई बार मुश्किल समय में पेशेवर मनोवैज्ञानिक की मदद काफी कारगर साबित हो सकती है.

‘‘मानसिक दबाव और तनाव मौजूदा पेशेवर खेलों का हिस्सा बन चुका है. इस दबाव को झेलने और हैंडल करने के लिए हर खिलाड़ी का फार्मूला अलगअलग होता है. खुद एक एथलीट होने के नाते मैं ने नाकामी या चिंता के डर को दूर करने के लिए कुछ बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है.

‘‘पहले तो खिलाड़ी के तौर पर यह समझें कि अंतिम डर क्या है. उदाहरण के लिए, क्या आप दूसरों को निराश करने से डरते हैं? दूसरा, अपने डर की तर्कसंगतता को चुनौती दें. साथ ही सीखें कि कंपीटिशन के दबाव को कैसे स्वीकार करें, न कि इस डर से कि आप नाकाम होंगे या निराश महसूस करेंगे.

‘‘इस के अलावा इस वजह को समझें कि आप हर हफ्ते ट्रेनिंग के घंटों में मजा लेते हैं और कंपीटिशन में अपने कौशल पर भरोसा करते हैं. इस से आप तनाव झेलने के लिए तैयार रहेंगे.’’

पहलवान और मोटिवेशनल स्पीकर संग्राम सिंह ने खिलाडि़यों में तनाव पर अपनी बात रखते हुए बताया, ‘‘सचिन तेंदुलकर ने एकदम सही बात कही है. जब खिलाड़ी का कोई खास मुकाबला होता है, तो वह उस से 1-2 महीना पहले अपनी तैयारियों को ले कर तनाव में रहता है. खिलाड़ी जितना बड़ा और मशहूर होता जाता है, उस पर अच्छा करने का दबाव और तनाव भी बढ़ता जाता है.

‘‘कुछ खिलाड़ी तो दबाव में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाते हैं, पर कुछ बहुत अच्छा कर जाते हैं. अपने अनुभव से यह बात जरूर कहूंगा कि हर खेल के लिए खिलाड़ी का फिटनैस लैवल अलगअलग होता है.

‘‘मानसिक तनाव दूर करने के लिए अपनी मैंटल ताकत को बढ़ाना चाहिए. इस के लिए खुद में संयम लाना बहुत जरूरी है. इस के लिए अपनी डाइट अच्छी रखें और अनुशासन बरतें.

‘‘इस के अलावा अपने खेल को ऐंजौय करें. सोचें कि यह जो मुझे इतना बड़ा मौका मिला है, उस का भरपूर मजा लेना है. अपने परिवार, समाज और देश के लिए बेहतर करना है. अपनी ऊर्जा को तनाव में नहीं, बल्कि उत्साह में बदल दें.’’

मानसिक तनाव पर इन नामचीन खिलाडि़यों की राय से एक बात तो साबित होती है कि इन के लिए खेल का हर दिन नई चुनौतियों से भरा होता है. उस तनाव से निकल कर ये सब अपना सौ फीसदी खेल में झोंक देते हैं,  तभी देश के लिए तमगे और ट्रौफियां जीतते हैं.

प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ हुए अस्पताल में भर्ती, सोनू सूद से मांगी पैसों की मदद

स्टार प्लस (Star Pus) के पौपुलर सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ (Mann Kee Awaaz Pratigya) में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर हुए टेलिवीजन और फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) पर इन दिनों दुखों के बादल छाए हुए हैं. आपकों बता दें कि अनुपम श्याम (Anupam Shyam) की तबीयत काफी खराब है और वे इन दिनों गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और बीते दिन उनकी गिरने की वजह से हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Shyam (sajjan Singh) (@anupamshyamojha) on

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस एक्ट्रेस ने उड़ाए फैंस के होश, शेयर की हॉट फोटोज

आप सब को यह जानकर हैरानी होगी कि जहां एक तरफ एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) ने अपने अलग अलग किरदारों से हम सबको खूब एंटरटेन किया है वहीं इस वक्त ने फाइनेंशियल क्राइसिस यानी कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. जी हां एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उनके पास खुद के इलाज के लिए भी पैसे नहीं है.

खबरों की माने तो इस दौरान एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और आमिर खान (Aamir Khan) से मदद मांगी है. इसी के चलते उनके को-स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. आपको बता दें कि एक्टर अनुपम श्याम और मनोज बाजपेयी ने एक साथ फिल्म बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) में काम किया था और अब मनोज बाजपेयी ने अनुपम श्याम के इलाज के लिए उनके परिवार वालों को 1 लाख रूपए की मदद की है.

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से नाखुश हैं सुशांत के घरवाले, पटना पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Shyam (sajjan Singh) (@anupamshyamojha) on

बात करें एक्टर अनुपम श्याम की प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होनें ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ (Mann Kee Awaaz Pratigya), ‘डोली अरमानों की’ (Doli Armaano Ki), ‘कृष्णा चली लंदन’ (Krishna Chali London) जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. इसी के साथ ही उन्होनें कई फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी ने हम सबको एंटरटेन किया जैसे कि, ‘लज्जा’ (Lajja), ‘नायक’ (Nayak), ‘दुबई रिटर्न’ (Dubai Return), ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ (Hazaaron Khawaishein Aesi), ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ (Slumdog Millionaire), आदी.

ये भी पढ़ें- ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर बनी ये हॉट एक्ट्रेस, फैंस ने इस अंदाज में दी बधाई

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें