Film: राजकुमार संतोषी पहले एक फिल्म बना रहे थे ‘लाहौर 1947’, पर बाद में उन्हें लगा कि ‘लाहौर’ शब्द से फिल्म को ले कर विवाद खड़ा हो सकता है, लिहाजा अफवाह है कि उन्होंने इस फिल्म का नाम अब बदल कर ‘बंटवारा 1947’ रख दिया है, जिस के लीड हीरो सनी देओल हैं. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.
यह फिल्म भारत के 1947 के बंटवारे पर बनी है, जिस की कहानी माई नाम की एक बुजुर्ग हिंदू औरत के इर्दगिर्द घूमती है, जो बंटवारे के बाद लाहौर, पाकिस्तान में ही रह जाती है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ आमिर खान, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.
मनोज तिवारी और रवि किशन का छत्तीस का आंकड़ा
एक्टर मनोज तिवारी और रवि किशन दोनों ने भोजपुरी सिनेमा में खूब हिट फिल्में दी हैं और आज दोनों भारतीय जनता पार्टी के बलबूते राजनीति में जमे हुए हैं, पर इन दोनों का छत्तीस का आंकड़ा भी किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में जब रवि किशन कपिल शर्मा के कौमेडी शो में आए, तो शो में उन्हें मनोज तिवारी का एक पुराना वीडियो दिखाया गया, जिस में मनोज तिवारी बोल रहे थे कि वे रवि किशन को राजनीति में लाए थे.
इस पर रवि किशन ने मनोज तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैं वही आदमी हूं, जिस ने तुम को मुंबई घुमाया, संसद में बोलना सिखाया वरना आप के पैर कांपने लगते. इतना सब होने के बाद भी आप मेरी पीठ पीछे ऐसी बातें करते हैं.’’ मालूम हो कि रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच 13 साल तक दुश्मनी रही थी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




