शक की सुई और हत्या

जिस तरह अपराध की जड़ -“जर जोरू और जमीन” को माना गया है उसी तरह पति पत्नी के बीच हत्या का एक महत्वपूर्ण कारक शक भी है जिसके कारण जाने कितने लोगों की जान चली जाती है.

आमतौर पर महिलाएं ही पति के शक्की स्वभाव के कारण मार डाली जाती है, और शायद इसीलिए कहा भी गया है कि शक का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं है. मगर यह भी सच है कि सत्य कारण अपने खून रंगे हाथों के साथ पति जेल की चक्की पिसता है और जिंदगी भर पछताना पड़ता  है.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: चाची का आशिक- भाग 1

ऐसा ही एक घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में घटित हुआ जहां एक पति ने पत्नी को से इसलिए मौत के घाट उतरवा दिया क्योंकि उसे शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध है.  बलौदा थाना क्षेत्र के छाता जंगल में विगत 15 जून की रात नाटकीय घटनाक्रम घटित हुआ था, कथित रूप से लुटेरों ने कार में सवार एक जोड़े को लूट कर महिला की हत्या कर दी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई सामने आती चली गई अब‌ पुलिस का खुलासा है कि इस मामले में मृतका का पति मुख्य आरोपी है. मृतक दीप्ति सोनी के पति देवेंद्र सोनी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर  अपनी पत्नी को लूटकर मारने की घटना को अंजाम दिया था.

crime

 

चरित्र संशय से जिंदगी तबाह

पति देवेंद्र को जब पत्नी  दीप्ति यह  शक हुआ कि उसके किसी गैर मर्द से संबंध है तो नित्य प्रतिदिन घर में वाद विवाद होने लगा परिस्थिति इस मोड़ पर आ पहुंची की एक दिन दीप्ति की हत्या अपने घरेलू नौकर के साथ मिलकर करवा दी.

घटना कारित करने के पश्चात पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी पत्नी को लुटेरों ने लूट कर मार डाला है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की दोस्ती! वाया फेसबुक

दरअसल, बिलासपुर की रहने वाली दीप्ति सोनी का विवाह  बिलासपुर के देवेंद्र सोनी से हुआ था. जिले  की महिला पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने हमारे संवाददाता को बताया कि विवाह के कुछ साल बाद चरित्र संशय को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक झगड़ा शुरू हो गया था. इसके बाद दीप्ति सोनी के पति देवेंद्र सोनी ने  दीप्ति की मां को आने-जाने से रोक दिया था और पत्नी पर शक के चलते देवेंद्र सोनी ने उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रचकर उनकी हत्या करा दी. उसने दो लोगों को पैसा का लालच देकर  सहयोगी  बनाया.

कुल जमा आरोपी पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक की आग में जलकर अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को और अपने दो साथियों को हत्यारा बना लिया . बलौदा पुलिस टीम ने इस पूर्व नियोजित लूट व हत्या के मास्टरमाइंड आरोपी पति देवेंद्र सोनी, उसके साथी प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी शालू सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की सेल्फी ‘क्वीन’ Rani Chatterjee ने ग्रीन ड्रेस पहन दिलकश अंदाज़ में कराया फोटोशूट, देखें फोटोज़

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस रानी चट्टर्जी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं. सेल्फी क्वीन के नाम से फेमस रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की लगभग सभी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. रानी चटर्जी ने मस्तराम वेब सीरीज़ में अभिनय करके सुर्खियां बटोरीं थी. इस वेब सीरीज़ में रानी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए जिनकी काफी चर्चा भी हुई. सोशल मीडिया पर रानी काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस के साथ अपनी वीडियो और पिक्स शेयर भी करती हैं. फैंस को उनकी वीडियोज़ और पिक्स का हमेशा इंतज़ार रहता है.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया और कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इस फोटशूट में रानी काफी ग्लैमरस दिखीं. स्टाइलिश अंदाज़ में रानी ने ग्रीन कलर की ऑउटफिट पहन कर फोटोज़ खिचवाईं . इन फोटोज़ में रानी बला की खूबसूरत लग रही हैं.

आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर…

इन फोट्ज़ में रानी चटर्जी अपनी अदाओं से कहर ढाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने किलर अंदाज से फैंस का दिल लूट लिया है. एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज़ दिए हैं.
उनके फैंस भी उनकी फोटोज़ से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं.
रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म के लिए रानी लगभग 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं. उनके फैंस उन्हें हिंदी फिल्मों में अभिनय करते देखना चाहते हैं.

टीवी की हॉट नागिन Surbhi Chandana नहीं रोक पाई खुद को ‘ऊ अंटावा’ पर डांस करने से, हॉट मूव्स से जीता फैंस का दिल

टीवी की ग्लैमरस नागिन सुरभि चंदना अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं.  सुरभि के फैंस उनके ग्लैमरस लुक के दीवाने हैं.  सोशल मीडिया पर सुरभि के फॉलोवर्स की गिनती को देखकर ही उनकी फैन फॉलोविंग का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर आजकल सभी सेलेब्स वीडियो और पिक्चर्स शेयर करके अपने फैंस से जुड़े रहते है तो ये खूबसूरत नागिन भला कैसे पीछे रह सकती है.

हमेशा की तरह सुरभि ने  सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुरभि साउथ सुपरहिट मूवी पुष्पा के फेमस गाने ऊ अंटावा (oo Antava ) पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वैसे तो हर सेलेब्स आजकल इसी गाने पर डांस वीडियो बनाते नज़र आ रहे हैं लेकिन इस वीडियो को देखकर सुरभि के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफें हो रही हैं. ऊ अंटावा जैसे हॉट सांग पर सुरभि ने अपने हॉट अंदाज़ का जो तड़का लगाया है उसे देखकर आप भी सुरभि के फैन बन जाएंगे.

देखें वीडियो

बता दें कि सुरभि ने ये डांस वीडियो एक फोटोशूट के दौरान बनाया है. सुरभि ने वीडियो को शेयर करते हुए एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘अगर आप फोटोशूट के बीच में मेरा फेवरेट गाना प्ले करते हैं उसके बाद आप मुझे डांस करने से बिल्कुल भी नहीं रोक सकते हैं.’

सुरभि चंदना लगभग सभी टीवी चैनल्स के साथ काम कर चुकी हैं. संजीवनी, स्टार प्लस के फेमस सीरियल इश्कबाज़ , और कलर्स के नागिन उनके फेमस सीरियल्स में से एक हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें