मैं 23 साल का लड़का हूं और पढ़ाई कर रहा हूं, लेकिन मुझे डर है कि मेरी पढ़ाई के बाद ढंग की नौकरी नहीं तो मैं क्या करुंगा?

सवाल

मैं एक 23 साल का लड़का हूं और शहर में रह कर पढ़ाई कर रहा हूं. मेरे पिताजी बहुत गरीब हैं और गांव में रहते हैं. उन्हें मुझ से बहुत ज्यादा उम्मीद हैलेकिन पिछले कुछ समय से मुझे बेवजह का डर लगने लगा है कि अगर पढ़ाई के बाद मेरी ढंग की नौकरी नहीं लगीतो मैं क्या करूंगा?

मैं इस बात से तनाव में रहने लगा हूं. कभीकभी तो मेरा शहर से भागने का मन करता है. इस सब से बचने के लिए मैं क्या करूं?

जवाब

आप का डर बताता है कि आप की मेहनत और लगन में कमी आ रही है. अगर अव्वल नंबरों से पास होंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहेंगे, तो कोई वजह नहीं कि नौकरी न मिले. सरकारी न सही प्राइवेट नौकरी मिलेगी, ज्यादा नहीं तो कुछ कम पैसों की मिलेगी और वह भी न मिले तो हाथपैर तो सलामत हैं न.

शहर से भागने का खयाल दिल से निकाल दें, क्योंकि आप की परेशानी शहर में नहीं, बल्कि दिलोदिमाग में है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखिए और तनाव से छुटकारा पाने के लिए अच्छी किताबें और मैगजीन पढि़ए, मोटिवेट करने वाली फिल्म देखिए और यह गाना गुनगुनाते रहिए, ‘हम होंगे कामयाब एक दिन… मन में है विश्वास…’

Anupamaa: फिर वापस लौटेगा अनुपमा का प्यार, अनुज लगाएगा बरखा की क्लास

अनुपमा शो इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बना हुआ है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है. मेकर्स शो को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है इन दिनों शो की कहानी अनुपमा औऱ अनुज के ईद-गिर्द घूम रही है शो में अब तक दिखाया गया है कि अनुपमा ने अपनी डांस अकेडमी खोल रही है तो वहीं दूसरी ओर पाखी अनुपमा और अनुज को मिलाने के लिए मुंबई तक पहुंच गई है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि छोटी अनु अनुज को सारी सच्चाई बता देती है. वहीं दूसरी ओर समर और डिंपल की लड़ाई हो जाती है, जिससे उनकी शादी खतरे में पड़ जाती है. इतना ही नहीं, पाखी भी अनुपमा और अनुज को मिलाने के लिए मुंबई पहुंच जाती है. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

अनुपमा शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा पाखी के पास फोन करती है और फोन करके अनुज का हाल पूछती है. पाखी फोन स्पीकर पर डाल देती है. पहले तो अनुपमा बस पाखी को समझाती है कि वह अनुज से शिकायतें न करे और बदतमीजी बिल्कुल न करे. लेकिन कुछ ही देर बाद अनुपमा पाखी से पूछती है कि अनुज कैसे हैं? इसपर अनुज की सांसें थम जाती है, वहीं पाखी उसे बताती है कि अनुज का हाल भी बिल्कुल अनुपमा जैसा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama❣️ (@anupama_serial1410)

अनुज और पाखी को साथ में बात करता देख माया बौखला जाती है. ऐसे में वह जानबूझकर कमरे में पहुंच जाती है. लेकिन वहां भी माया को देखकर पाखी उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटती। पाखी अनुज के सामने माया से पूछती है कि ये जो आप हैप्पी फैमिली का सपना देख रहे हो, कभी पूरा नहीं होगा। पाखी माया को रिएलिटी चेक देते हुए कहती है, “कभी तुम्हें अनुज की आंखों में अपने लिए प्यार दिखा, दिखेगा भी नहीं. क्योंकि वह मम्मी से प्यार करते हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama❣️ (@anupama_serial1410)

शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुज वनराज के पास फोन करेगा, लेकिन वह फोन अनुपमा उठा लेगी और स्पीकर पर डाल देगी. अनुज वनराज से कहेगा कि वह उसकी वजह से समर और डिंपल की शादी न तोड़े, साथ ही अनुपमा से कह दे कि वह जल्द ही लौटेगा.

YRKKH: अबीर को अभि से दूर करने के लिए कानूनी धमकी देगी अक्षु

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी फैमली ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जिसकी वजह से दर्शकों को ये शो काफी पसंद आ रहा है शो की टीआरपी भी अच्छी चल रही है. प्रणाली राठौर और हर्षद चौपड़ा स्टारर शो में बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु को अबीर के बर्थडे के बारे में पता चलता है और फिर वह रातभर बर्थडे की तैयारी करता है. वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का सामना अक्षरा और अभिनव से होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ Kanhaiya ♡ (@abhiraforevar____)

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि गोयनका हाउस में सारी पार्टी की तैयारी हो चुकी है और रुही अबीर को कमरे से बुलाने जाती है, लेकिन अबीर को पहले ही अभिमन्यु लेकर चला जाता है. इस दौरान वह अपने बेटे के साथ खूब मस्ती करता है. अभिमन्यु अबीर जमकर डांस करते हैं और फिर अभि अपने बेटे को छह गिफ्ट देता है.

कहानी में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव उस जगह पर पहुंच जाएगा, जहां अभिमन्यु अबीर के होगा.  इस दौरान अभिनव का गुस्सा अभि पर फट पड़ेगा. अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि आप ज्यादा अच्छे इंसान नहीं हैं. तब अभिनव उसे कहता है, ‘हां, मैं बहुत खराब इंसान हूं तभी तो एक अंजान लड़की का सहारा बना. किसी और के बच्चे को अपना नाम दिया। एक तूफानी रात में प्रेग्नेंट लड़की को अपनी पीठ पर लेकर गया.’ इस दौरान अभिनव हर पुरानी बात को याद करता है, जिससे अभि का मुंह बंद हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💞Sirat💞 (@abira_kaira05)

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु और अभिनव की सारी बातें अक्षरा सुन लेती है और फिर वह अभि पर भड़कती है. वह साफ-साफ कहती है, ‘अगर अब से तुम मेरे बेटे को ऐसे लेकर आए, तो तुम्हें सीधा लीगल तरीके से जवाब देना होगा.’ इसके बाद अक्षरा अबीर के साथ चलती जाती है, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आएगा. अक्षरा अबीर को अभिमन्यु से दूर ले जाने के लिए कैंप जाने का फैसला लेगी.

सुहागरात : मर्दानगी का नहीं, प्यार का दिन

सुहागरात शादीशुदा जोड़ों के लिए एक मीठी शुरुआत होती है और इस का इंतजार भी बड़ी बेसब्री से रहता है.  पर साथ ही यह बात भी ध्यान रखें कि यह पति के लिए ‘मर्दाना ताकत’ दिखाने का समय तो बिलकुल भी नहीं होता है, पर ज्यादातर मर्द साथी अपने अधकचरे ज्ञान की वजह से सुहागरात की मस्ती को बेमजा कर देते हैं.

खून आना और बदचलनी

अभी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी, जिस में 19 साल की एक लड़की की हत्या इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि वह कुंआरी नहीं साबित हो सकी थी. काफी लोग इसे ले कर चौंके होंगे कि आज के मौडर्न जमाने में ऐसे लोग भी दुनिया में पाए जाते हैं जो शादी की पहली रात पर हमबिस्तरी के दौरान खून निकलने को ही लड़की का कुंआरापन मानते हैं.

अभी भी अनगिनत लोग हैं जो इस तरह की सोच रखते हैं कि शादी की पहली रात खून नहीं निकला तो लड़की चालू है. हैरान करने वाली बात यह है कि शादी और बीवी को ऐसे लोग क्या समझते हैं? वे ऐसे नौजवान हैं, जिन्हें शादी के बाद बीवी सील पैक चाहिए और उस के लिए जो पैमाना तय किया है, वह है सुहागरात पर खून निकलना.

इन लोगों को समझने की जरूरत है कि बचपन या लड़कपन में खेलकूद के दौरान, रस्सी कूदते या साइकिल चलाते हुए वह बारीक झिल्ली हट सकती है, जिस से खून निकल सकता है.

लेकिन शादी की पहली रात अगर पत्नी का खून नहीं निकला तो ज्यादातर पति यह मान लेते हैं कि बीवी गलत है. पर अगर आप को इतना ही शक था तो तफतीश कर के शादी करते, अब उस का जीना हराम क्यों कर रहे हैं?

मर्दानगी का जौहर

दूसरी किस्म के लोग वे होते हैं जो शादी की पहली रात बीवी को ज्यादा से ज्यादा तकलीफ देने में मर्दानगी समझते हैं. अगर पहली रात हमबिस्तरी के दौरान बीवी को तकलीफ से रोने पर मजबूर न किया, तो उन से बड़ा मर्द कोई नहीं.

ऐसा अगर हो भी जाए तो वे लोग अगले दिन अपने दोस्तों को बढ़ाचढ़ा कर किस्से सुनाते पाए जाते हैं. पर ऐसे मर्दों को समझने की जरूरत है कि औरत भी इनसान है. आप की बीवी भी किसी की बहनबेटी है. वह अगर सैक्स में सहज नहीं है तो उसे कुछ समय दो. पहली रात को ही सैक्स करना जरूरी नहीं है. आप अगर उसे ज्यादा तकलीफ में देखें तो ठहर जाएं.

यह कैसी मर्दानगी

तीसरे लोग वे हैं जो सैक्स के दौरान ज्यादा देर तक टिकने को ही मर्दानगी मानते हैं. अगर शादी की पहली रात सैक्स में एक घंटे से कम समय लगाया तो आप मर्द नहीं.

मेरे एक दोस्त की शादी जैसे ही करीब आई, तो पहली रात में एक मिनट या उस से कम समय में ही पस्त होने के डर से उन्होंने डाक्टर से दवाएं लेना शुरू कर दिया. शादी की पहली रात में 40 मिनट सैक्स करने के बाद ही उन की बीवी की सेहत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भरती कराना पड़ा.

सैक्स में उग्रता

कुछ लोगों के लिए सैक्स करना भड़ास निकालने के बराबर है. यह चौथी किस्म उन लोगों की है, जिन के लिए शादी की पहली रात कम से कम 5 या 6 बार सैक्स करना उम्रभर की भड़ास निकाल देने के बराबर है.

ऐसे लोगों के दोस्त भी फिर उसी सोच के मालिक होते हैं. यह इज्जत का पैमाना है कि जितनी ज्यादा बार सैक्स होगा, सोसाइटी में आप की उतनी इज्जत की जाएगी, जबकि यह समझने की जरूरत है कि अपनी बीवी के लिए इस तरह की बातें सोचना ही गलत है.

जहर घोलती ब्लू फिल्में

5वीं किस्म उन लोगों की है जिन की सारी उम्र ब्लू फिल्में देखते गुजरी है. उन के दिमाग पर ब्लू फिल्मों के सीन सवार रहते हैं. उन्हें शादी की पहली रात का शिद्दत से इंतजार होता है कि सारे सीन खुद कर के अपनेआप को मर्द मनवाया जाए.

लेकिन ऐसे लोगों को समझने की जरूरत है कि इन फिल्मों में काम करने वाले सारे प्रोफैशनल होते हैं, जो आधा घंटे की फिल्म बनाने में एक हफ्ता भी लगा देते हैं.

सैक्स मशीन नहीं है साथी

इस किस्म के मर्द अपनी बीवी को बच्चे पैदा करने और सैक्स करने की मशीन के अलावा कुछ नहीं समझते हैं, जबकि सुहागरात के दिन होना तो यह चाहिए कि सब से पहले आप को अपनी पत्नी को अपने घर के माहौल, सदस्यों के बारे में बताना चाहिए, जिस से उसे सब के साथ रहने में किसी बात की परेशानी न हो.

क्रिकेट : आईपीएल में भोजपुरी कमैंट्री खास या बकवास

इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ नए नियमों के साथ टीमें मैदान उतरी थीं और वे नियम बड़े फायदे के साबित हुए. इसी तरह इस बार कई नई भाषाओं में कमैंट्री सुनने को मिली, जिन में से भोजपुरी का अंदाज सब से ज्यादा लुभाने वाला महसूस हुआ.

ठीक उसी तरह जैसे हिंदी फिल्म ‘गुलामी’ के एक गाने के कुछ बोल भले ही समझ नहीं आए थे, पर शब्बीर कुमार और लता मंगेशकर की मीठी आवाज ने उसे यादगार बना दिया था.

अमीर खुसरो की एक कविता से प्रेरणा पा कर गीतकार गुलजार के लिखे इस गीत के बोल थे :

‘जिहाल ए मिस्कीं मकुन ब रंजिश

ब हाल ए हिज्रा बेचारा दिल है,

सुनाई देती है जिस की धड़कन

हमारा दिल या तुम्हारा दिल है…’

कुछ इसी तरह का मजा इस बार की आईपीएल भोजपुरी कमैंट्री को सुन कर तब मिला, जब सौरभ उर्फ रौबिन सिंह के साथ गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी के सुपरस्टार रविकिशन, कैमूर के शिवम सिंह, देवरिया के गुलाम अली, झारखंड के सत्य प्रकाश कृष्णा और वाराणसी के मोहम्मद सैफ कमैंट्री करते दिखे.

याद रहे कि आईपीएल में हिंदी, इंगलिश, भोजपुरी भाषा के अलावा जिन भाषाओं में कमैंट्री हो रही है, उन में मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती और बंगाली भाषाएं शामिल हैं.

देश में तकरीबन 25 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा सुनते, बोलते और समझते हैं. जब रविकिशन ने अपने ही अंदाज में आईपीएल में कमैंट्री की, तो माहौल ही बन गया. एक बानगी देखिए:

बारबार धुआंधार प्रहार जारी बा. अद्भुत, अद्भुतम, अद्भुताय मैच बा हो. जे ऊहां पूरन बा, ऊ चूरन मार रहल बा. एकदम चौंचक बैटिंग होत बा… ई बैट नाहीं, लाठी ह. ऊ मरलें धौनी छक्का. अइसन छक्का मरलें कि गेना गोपालगंज से होत गंगा पार, गोरखपुर के गल्ली से निकल कर आरा पहुंच गईल…’

रविकिशन के बाद भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ और भोजपुरी हीरोइन आम्रपाली दुबे ने कमैंट्री का माइक संभाला.

इस दौरान दिनेशलाल यादव से पूछा गया कि अगर लगातार 3 विकेट गिरने पर ‘हैट्रिक’ कहते हैं, तो 4 विकेट गिरने पर क्या कहेंगे? इस पर दिनेशलाल यादव ने कहा कि अगर 3 विकेट गिरने पर ‘हैट्रिक’, तो 4 विकेट गिरने पर ‘चैट्रिक’ होगा. वहीं आम्रपाली दुबे से जब यही सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पहले ‘चौट्रिक’ कहा, लेकिन फिर बाद में उन्होंने कहा कि ‘चैट्रिक’ ही कहेंगे.

भोजपुरी गायक व अभिनेता विवेक पांडेय ने इस नई शुरुआत पर कहा, ‘‘यह बहुत मजेदार है. भोजपुरी बड़ी मीठी और खांटी भाषा है. रविकिशन, मनोज तिवारी और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी सुपरहिट फिल्मों से इस भाषा को जनजन तक पहुंचाया है. अब आईपीएल में भोजपुरी की कमैंट्री से यह भाषा उन लोगों तक भी पहुंचेगी, जो अब तक इस से अनजान हैं. मैं तो इस कमैंट्री का पूरा मजा ले रहा हूं.’’

ट्रोलिंग भी हुई

अगर भोजपुरी में कमैंट्री की तारीफ हुई, तो ट्रोलिंग भी खूब हुई. ‘यूपी में का बा’ वाली गायिका नेहा सिंह राठौर भोजपुरी कमैंट्री पर भड़कती नजर आईं.

नेहा सिंह राठौर बोलीं, ‘मैं ने भी जब भोजपुरी में कमैंट्री सुनी, मेरा एक घंटे तक दिमाग खराब रहा. इन की हिम्मत कैसे हुई… ये भोजपुरी को इस तरह से कैसे पेश कर सकते हैं. गर्दा उड़ा ए भाई साहब ई कैसन बालर है हो… ई तो जडि़या में मार देहलस. बैटवा में लागता कि तेल पिला के आइल बाड़े. छुआता और गेंद आरा तक उड़ जाता. ललचावा ताड़े, फिर घोलटाव ताड़े…

‘ई तो लालीपाप खिला के विकट लेले बाड़े, ए भइया हई का, ई नइका हथियार ह हो, हवाईजहाज शाट. कुछ भइल बा, गेंदा हवा में गइल बा. केहूके मुंह फोड़वा का.’

नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा, ‘इस तरह के अजीबअजीब शब्द सुनने को मिल रहे हैं. पहले तो आप ने भोजपुरी गानों में यह सब किया, ‘लहंगा उठा दे रिमोट से’, ‘कुरती के टूटल बा पठानिया’, फिर उसी भाषा में जा कर आप आईपीएल में कमैंट्री कर रहे हो. मुझे तो बहुत दुख हुआ.

‘मैं उन लोगों से सवाल करना चाहती हूं,  जो भोजपुरी के हितैषी बनते हैं. कहां हैं वे लोग? सत्ता की चाटुकारिता से फुरसत नहीं मिल रही है आप को?

और भी तमाम लोगों ने इसे फूहड़ बताया, तो रविकिशन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं. ज्यादातर सभी को बेहद पसंद आ रही है भोजपुरी कमैंट्री. मैं नैगेटिविटी को नहीं देखता. मैं ने न उन्हें कभी बढ़ावा दिया है और न ही ऐसे लोगों को पढ़ता या सुनता हूं.

‘कुछकुछ लोग तो होते ही नैगेटिव हैं. अब सूरज क्यों उगता है, उस से भी उन्हें परेशानी है. अब

ऐसे 3-4 लोगों के बारे में क्या ही

कहा जाए…’

 

राजस्थान: कांग्रेस और भाजपा की राह नहीं आसान

राज्य में विधानसभा चुनाव इसी साल दिसंबर महीने में हैं और दोनों बड़े दलों के नेता अपने दिल्ली के आकाओं की तरफ देख रहे हैं. दोनों दलों में जबरदस्त गुटबाजी है. हालांकि यहां कांग्रेस बेहतर हालत में दिख रही है, क्योंकि उस में सिर्फ 2 ही गुट हैं, अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट.इस के उलट भारतीय जनता पार्टी में जहां ईंट फेंकोगे, एक नया गुट दिखाई देगा.

पर दोनों पार्टियों में राजस्थान में एक बेसिक फर्क दिखाई देता है. राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान का कोई गुट नहीं है, जबकि भाजपा में हाईकमान का भी एक गुट है.आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष पार्टी हाईकमान का वफादार होता है, जबकि कांग्रेस में अशोक गहलोत ने अपने ही गुट का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बनवा रखा है. कांग्रेस में अब दुविधा यह है कि वह सिर्फ अशोक गहलोत का चेहरा आगे रख कर चुनाव लड़ेगी या उन के साथ सचिन पायलट का चेहरा भी रखेगी. लेकिन उस में भी शक है कि अशोक गहलोत ऐसा होने देंगे क्या? राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सचिन गहलोत से नजदीकी के बावजूद अशोक गहलोत साल 2018 से सचिन पायलट को मात देते आ रहे हैं.

हाईकमान ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के साथसाथ उपमुख्यमंत्री भी बनवा दिया था, लेकिन अशोक गहलोत ने उन्हें ऐसी कुंठा में डाला कि वे मुख्यमंत्री तो क्या बनते अपने दोनों पद भी गंवा बैठे. राजनीति में अपने विरोधियों को परेशानी में डालना बहुत ही ऊंचे दर्जे की राजनीति होती है. यह महारत या तो मध्य प्रदेश में अर्जुन सिंह की थी, या फिर राजस्थान में अशोक गहलोत की है.

सचिन पायलट ने साल 2018 में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से नजदीकी के चलते साल 2020 में बगावत का डर दिखा कर और साल 2022 में अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद मिलने के मौके का फायदा उठा कर 3 बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश की थी, लेकिन अशोक गहलोत ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ठुकरा कर 4 साल में तीसरी बार सचिन पायलट को मात दे दी थी.अब सचिन पायलट फिर परेशानी में आ गए हैं.

उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ खत्म होने के बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया जाएगा. उन्हें यह भी उम्मीद थी कि मल्लिकार्जुन खड़गे उन 3 नेताओं पर कार्यवाही करेंगे, जिन्होंने 25 अक्तूबर, 2022 को खुद उन का अपमान किया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, तो सचिन पायलट के सब्र का प्याला एक बार फिर भर गया है.

सचिन पायलट ने कहा है कि अब तो बजट भी पेश हो चुका है, पार्टी नेतृत्व ने कई बार कहा था कि जल्द ही फैसला होगा, लेकिन अभी तक हाईकमान ने कोई भी फैसला नहीं किया है. बहुत हो चुका, हाईकमान को जो भी फैसला करना है, वह अब होना चाहिए.सचिन पायलट ने यह कह कर कांग्रेस हाईकमान को डराया है कि नरेंद्र मोदी राजस्थान में बहुत एग्रैसिव तरीके से प्रचार कर रहे हैं.

अगर कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है, तो तुरंत कदम उठाना चाहिए, ताकि कांग्रेस लड़ाई के लिए तैयार हो सके.दरअसल, सचिन पायलट हाईकमान को बताना यह चाहते हैं कि जितना एग्रैसिव हो कर वह काम कर सकते हैं, उतना एग्रैसिव अशोक गहलोत नहीं हो सकते, लेकिन राजनीति सिर्फ एग्रैसिव हो कर नहीं होती.

अगर वे अशोक गहलोत से सबक नहीं लेना चाहते, तो उन्हें वसुंधरा राजे से सबक लेना चाहिए. भाजपा हाईकमान पिछले 5 साल से उन्हें किनारे करने की कोशिश कर रहा है, पर वे जरा भी एग्रैसिव नहीं हुईं. अब चुनाव आते ही राजस्थान भाजपा की राजनीति में वे फिर से ताकतवर बन कर उभर रही हैं.अशोक गहलोत की तरह अपने विरोधियों को थका देने की महारत वसुंधरा राजे की भी है.

उन की हैसियत कम करने के लिए भाजपा आलाकमान ने हर मुमकिन उपाय किए, लेकिन जनता की नजरों में वसुंधरा राजे के सामने भाजपा हाईकमान की ही किरकिरी हुई. वसुंधरा राजे को किनारे लगा कर नया नेतृत्व उभारने के लिए 3 साल पहले कम अनुभवी सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और वसुंधरा राजे को किनारे लगाने का काम सौंपा गया, तब से वसुंधरा राजे ने खुद को पार्टी की गतिविधियों से अलग कर रखा था.लेकिन चुनाव सिर पर आते ही अशोक गहलोत के सामने भाजपा की कमजोरी देख कर आलाकमान ने वसुंधरा राजे को फिर से भाजपा के पोस्टरों में जगह देना शुरू कर दिया है. हालांकि प्रदेश भाजपा के नेता अभी भी दावा कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता यह जानते हैं कि साल 2018 का चुनाव भी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया था.

तब वसुंधरा राजे से नाराज भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही एक गुट ने नारा लगवाया था, ‘मोदी तुझ से बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं’.लेकिन हुआ क्या, चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में वसुंधरा राजे को ही आगे करना पड़ा, तभी भाजपा टक्कर में आ सकी और 77 सीटें हासिल कर सकी, जबकि उस से पहले तो भाजपा 20-30 सीटों पर निबटती दिख रही थी, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनने से खाली हुए विपक्ष के नेता पद पर वसुंधरा राजे को बिठा कर जनता को साफ संदेश दिया जाए. लेकिन आलाकमान दुविधा में है.

अगर कांग्रेस में असमंजस है, तो भाजपा में उस से ज्यादा है.सतीश पूनिया पिछले 4 साल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत किए बिना सचिन पायलट की तरह वे भी जल्दबाजी में अपनेआप को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने लग गए थे. इस कारण पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के कई धड़े बन गए और संगठन एकजुट होने के बजाय बिखर गया और सतीश पूनिया को अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा.राजस्थान की राजनीति में जाटों की बड़ी अहमियत रही है.

नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा, परसराम मदेरणा, शीशराम ओला, दौलतराम सारण जैसे बड़े जाट नेता हुए, केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने, लेकिन कांग्रेस ने कभी किसी जाट को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, लेकिन अब सतीश पूनिया को किनारे करने से नाराज जाट फिर से कांग्रेस की ओर रुख करेंगे.सतीश पूनिया जाट होने के कारण भाजपा के लिए भविष्य के नेता हो सकते थे, लेकिन उन की राह में हमउम्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथी रहे गजेंद्र सिंह शेखावत बैठे हैं, जो खुद भविष्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हुए हैं.

गजेंद्र शेखावत को लगता है कि राजपूत होने के कारण और नरेंद्र मोदी व अमित शाह की मेहरबानी से वे मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जबकि सचाई तो यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के चाहने के बावजूद साल 2018 में वसुंधरा राजे ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं बनने दिया था. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के राजपूतों में राजेंद्र राठौड़ की लोकप्रियता गजेंद्र शेखावत से कहीं ज्यादा है और राजेंद्र राठौड़ भाजपा में गजेंद्र शेखावत से बहुत सीनियर भी हैं.राजस्थान में जाट और राजपूत समुदाय में पुरानी राजनीतिक रार है. कांग्रेस का जाटों पर और भाजपा का राजपूतों में असर रहा है.

राजनीतिक समीकरणों की नजर से वसुंधरा राजे बहुत एडवांटेज में हैं. वे राजपूत मां और मराठा पिता की बेटी हैं, जाट राजा की पत्नी हैं और घर में गुर्जर बहू है. जातीय समीकरण के नजरिए से भाजपा को वसुंधरा राजे ही फिट लगती हैं. जैसे अशोक गहलोत को उन की मरजी के बिना कांग्रेस में किनारे नहीं किया जा सकता, वैसे ही वसुंधरा राजे को उन की मरजी के बिना राजस्थान से भाजपा में किनारे नहीं किया जा सकता.

एक बार साल 2014 में भाजपा ने कोशिश की थी, तो पार्टी टूटने के कगार पर आ गई थी.भाजपा आलाकमान की मुसीबत यह है कि पिछले 20 सालों में वसुंधरा राजे के कद के आसपास भी कोई दूसरा भाजपा नेता राजस्थान में उभर नहीं सका है, जिस पर दांव लगाया जा सके. इसलिए एक बार फिर से चुनावों में वसुंधरा राजे को ही आगे करना नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूरी है. उन के सर्वे यही बता रहे हैं कि इस बार अशोक गहलोत से मुकाबला करना आसान नहीं होगा.

 

मैं परिवार वाला एक शादीशुदा आदमी हूं,अपनी नौकरी नहीं खोना चाहता हूं पर औफिस में मन लगा कर काम भी नहीं कर पाता हूं, मैं क्या करूं?

सवाल-

मैं 37 साल का एक शादीशुदा मर्द हूं और 2 बच्चों का पिता भी. मेरी दिक्कत यह है कि औफिस में मैनेजर मुझ पर बेवजह की झाड़ लगा देता है. वह खुद तो कोई काम करता नहीं है और बौस के केबिन में जा कर लगाईबुझाई करता है. उस की पूरी टीम उस से नाराज है, पर नौकरी जाने के डर से सब चुप रहते हैं.

चूंकि मैं भी परिवार वाला हूं तो अपनी नौकरी नहीं खोना चाहता हूं, पर औफिस में मन लगा कर काम भी नहीं कर पाता हूं. मैं क्या करूं?

जवाब-

ऐसा हर किसी को लगता है कि टीम मैनेजर कुछ कामधाम नहीं करता और मुफ्त की पगार लेते हुए कुरसी तोड़ता रहता है, जबकि ऐसा है नहीं. मैनेजर की सिरदर्दी, परेशानियां और काम समझना जरूरी है कि आप उस की जिम्मेदारियों को बारीकी और ईमानदारी से देखें और महसूस भी करें.

हां, चुगलखोरी से बचने के लिए जरूर औफिस की पौलिटिक्स समझें और बौस की नजरों में चढ़ने की कोशिश करें. इस के लिए आप को अच्छे से काम तो करना ही पड़ेगा. मैनेजर से खुन्नस खाने के बजाय उसे पटा कर रखें.

ये भी पढ़ें-

मैं 29 साल की एक शादीशुदा औरत हूं. मेरा पड़ोस के एक लड़के से चक्कर चल रहा है. उस लड़के ने कई बार मुझे तन का सुख दिया है, पर अब मुझे पता चला है कि वह धंधेवालियों के पास भी जाता है. तब से मुझे उस लड़के से नफरत हो गई है. मेरे पति इस बात को नहीं जानते हैं. हमारा एक बच्चा भी है. अब मुझे डर लगने लगा है कि कहीं मुझे कोई बीमारी न हो जाए. क्या मुझे डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

गैरमर्द से संबंध बनाने से पहले आप ने किसी डाक्टर से सलाह ली थी क्या? तो अब क्यों परेशान हो रही हैं? जब तक कोई बड़ी समस्या न हो, डरें नहीं. अगर कंडोम के बिना संबंध बनाए हों, तो डाक्टर से रूटीन चैकअप करा लें.

आप की दिक्कत एड्स जैसी किसी यौन बीमारी का डर और आप के सुख देने वाले आशिक का धंधेवालियों के पास जाना है, क्योंकि आप उसे अपना दीवाना और गुलाम समझने की गलतफहमी पाल बैठी थीं.

अब मौजमस्ती का यह सिलसिला बंद करिए और पति व बच्चे सहित घरगृहस्थी पर ध्यान दीजिए.

 

धोखाधड़ी: वर्क फ्रोम होम लालच दे कर लूट

सोशल मीडिया ने शहरों और गांवदेहात के नौजवानों के फर्क को मिटा दिया है. वे भले ही कुछ और न करें, पर मोबाइल फोन पर उंगलियां चलाने में माहिर हो गए हैं. जब से कोरोना ने पूरी धरती पर कहर ढहाया है, तब से नौजवान पीढ़ी की एक ही बड़ी समस्या रह गई है कि अच्छी नौकरी मिलती नहीं और मोबाइल का खर्चा कैसे निकालें? मतलब बहुत से नौजवान अब बेरोजगार हो गए हैं और किसी न किसी तरह अपना खर्चा निकालने के लिए वे कोई भी काम करने के लिए उतावले होने लगे हैं.

इसी बात का फायदा सोशल मीडिया पर उठाया जा रहा है और ‘वर्क फ्रोम होम’ के लुभावने इश्तिहार दे कर लोगों खासकर नौजवानों को उल्लू बनाया जा रहा है. धोखाधड़ी करने वाले बड़ी और नामचीन कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर के लोगों को चूना लगा रहे हैं.हाल ही में दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक इंटरनैशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

इस गिरोह ने वर्क फ्रोम होम का फर्जीवाड़ा कर के तकरीबन 11,000 लोगों को ठगा था.पुलिस ने बताया कि एक महिला, जो पार्टटाइम नौकरी की तलाश कर रही थी, के साथ एक लाख, 18 हजार रुपए की ठगी हुई थी. उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि कुछ अज्ञात स्कैमर्स ने अमेजन कंपनी में औनलाइन पार्टटाइम नौकरी देने की आड़ में उस से यह धोखाधड़ी की थी.

इस पूरे मामले पर एक बड़े पुलिस अफसर ने नौकरी ढूंढ़ने वालों को आगाह करते हुए कहा कि ये लोग वैबसाइटों को इस तरह से डिजाइन करते हैं कि वे एकदम असली अमेजन वैबसाइट की तरह दिखती हैं. इस तरह की फर्जी वैबसाइटों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरी सोशल मीडिया वैबसाइटों पर बड़े पैमाने पर प्रमोट भी किया जाता है.

यहां तक कि स्कैम करने वाले पीडि़तों को अच्छे पैसे कमाने वाले लोगों के नकली स्क्रीनशौट भी दिखाते हैं.ऐसा कहा जा रहा है कि इन साइबर ठगों ने लोगों को चूना लगाने के लिए एक टैलीग्राम आईडी का इस्तेमाल किया था, जो चीन के बीजिंग से चलाई जा रही थी. जिस ह्वाट्सएप नंबर से लोगों को अमेजन कंपनी की साइट में पैसा लगाने के लिए कहा गया था, वह भी भारत के बाहर का नंबर था.एक और मामला देखते हैं.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले हरीन बंसल एक दिन सोशल मीडिया चला रहे थे, जहां उन्हें एक वर्क फ्रोम होम का औप्शन दिखा. इस में घर बैठे रोजाना कमाई करने का औफर दिया जा रहा था.हरीन बंसल ने इस बारे में और ज्यादा जानकारी लेने के चक्कर में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, तो उन्हें सीधे एक ह्वाट्सएप नंबर पर जाने का निर्देश दिया गया.

इस के बाद एक अनजान आदमी की तरफ से एक रजिस्टर्ड वैबसाइट पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन पूरा करने की बात कही गई और कुछ टास्क को पूरा करने को कहा गया. फिर कुछ पैसे जमा कर के कमीशन हासिल करने की बात कही गई.यह एक तगड़ा स्कैम था, जहां स्कैम करने वालों ने हरीन बंसल का भरोसा जीतने के लिए पहली बार में पैसे वापस कर दिए. हालांकि जब दूसरी बार में पीडि़त ने 9,32,000 रुपए जमा किए, तो पैसे वापस नहीं हुए.

अब कुछ ऐसे दावों पर बात करते हैं, जो आप की जेब खाली कर सकते हैं, जैसे ‘3 वीडियो लाइक करो, बदले में 150 रुपए मिलेंगे’, ‘आप का सीवी सिलैक्ट हो गया है, दिन के 5,000 मिलेंगे, यहां क्लिक करें’. ऐसे मैसेज घोटाले का हिस्सा होते हैं, जहां लोगों को फंसा कर वर्क फ्रोम होम की घुट्टी पिलाई जाती है और लूट लिया जाता है.ऐसा ही एक और घोटाला इन दिनों चल पड़ा है ‘फिल्मों की रेटिंग कर के पैसे कमाने का’, जैसे ‘फिल्में रेट कीजिए, दिन के टोटल 16,700 रुपए मिलेंगे.

आप को 5,000 रुपए का कमीशन भी मिलेगा. आप को बस हमें 10,000 रुपए देने होंगे, फिर तो आप को हर महीने लखपति बनने से कोई रोक ही नहीं सकता.’‘इंडियन ऐक्सप्रैस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ठग लोगों को खासकर ऐसी महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं, जो वर्क फ्रोम होम में नौकरी खोज रही हैं. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में ऐसे 3 मामले दर्ज किए गए थे. शिकायत करने वालों का कहना था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्क फ्रोम होम के इश्तिहार देखे.

जब उन्होंने इश्तिहार में दिए गए नंबरों पर बात की तो उन्हें एक टैलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया.इस के बाद उन लोगों को बताया गया कि उन्हें दिन में 30 टास्क करने होंगे और हर रिव्यू पर उन्हें कमीशन दिया जाएगा. फिर उन्हें एक वैबसाइट का लिंक दिया गया, जहां पर उन्हें रजिस्टर कर के फिल्मों को रेट करना था.शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने रेटिंग करना शुरू किया और शुरुआत में उन्हें पैसे भी मिल रहे थे, लेकिन इस के बाद उन से कहा गया कि वे 10,000 रुपए इनवैस्ट करें. इस इनवैस्टमैंट के बाद उन्हें काम के पैसे तो मिल रहे थे, पर 10,000 रुपए वापस नहीं दिए गए.

गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली मेहा सेठी ने ‘इंडियन ऐक्सप्रैस’ को बताया, ‘‘मैं पैसों का इंतजार कर रही थी, पर वे अपना पैसा वापस पाने के लिए और ज्यादा पैसे लगाने का दबाव बनाने लगे. मैं ने दिसंबर से फरवरी के बीच तकरीबन 28 लाख रुपए गंवा दिए.’’दरअसल, यह जो वर्क फ्रोम होम का झांसा है, उन मीठी नशीली गोलियों की तरह होता है, जिन का स्वाद जबान पर चढ़ते ही उन की आदत पड़ जाती है. जब शुरुआत में ही पैसा बैंक खाते में आने लगता है, तो लोग ठगों की गिरफ्त में आ जाते हैं.

इस के बाद जब ठग पैसे मांगते हैं, तो दिल को यह तसल्ली दे कर हम उन्हें पैसे दे देते हैं कि इन्हीं से तो यह कमाई हुई, फिर डर काहे का.लेकिन हम यह भूल जाते हैं असली कंपनियां काम के बदले आप को पैसा देती हैं, पैसा मांगती नहीं हैं. तो अगर कोई आप को किसी भी तरह की नौकरी दे रहा है और बदले में पैसा भी मांग रहा है, तो समझ लीजिए कि मामला गड़बड़ है.यह बात भी कभी मत भूलिए कि अगर कोई कंपनी आप को घर बैठे चार लाइक बटन दबाने के बदले दिन के काफी पैसे देने का दावा कर रही है, तो समझ लेना कि आप को चूना लगेगा.इस तरह की ठगी से बचने का एक तरीका है कि लालची मत बनें और ऐसे फर्जी इश्तिहारों से दूर रहें. याद रखें, आप का एक गलत क्लिक आप को कंगाल बना सकता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें