मेरे व मेरी बीवी के गुप्तांगों पर अनचाहे बाल हैं और वहां हमेशा पसीना आता है, हमें क्या करना चाहिए?

सवाल
मेरे व मेरी बीवी के गुप्तांगों पर अनचाहे बाल हैं और वहां हमेशा पसीना आता है. हमें क्या करना चाहिए?

जवाब
आप लोगों के साथ कुछ अनोखा नहीं हुआ है. सभी के गुप्तांगों पर बाल होते हैं. इन बालों को अच्छी कंपनी का हेयर रिमूवर इस्तेमाल कर के हटाया जा सकता है या कैंची से सावधानी से काटा जा सकता है. अंगों की ढंग से सफाई करें, तब पसीना नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें…

संबंधों में एक-दूसरे का साथ बेहद जरूरी है. आपसी संबंधों में जहां एक साथी का दूसरे साथी से मानसिक जुड़ाव होता है ऐसे में शारीरिक देह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. मानसिक जुडा़व के साथ-साथ शारीरिक जुड़ाव भी संबंधों में मधुरता लाता है. पति-पत्नी के संबंधों में सेक्स का अपना अलग महत्व है. न सिर्फ पति-पत्नी बल्कि वैवाहिक जीवन में सेक्स का महत्व बहुत अधिक होता है. इससे पति-पत्नी न सिर्फ एक-दूसरे के नजदीक रहते हैं बल्कि सेक्स संबंधों में खटास को भी दूर करता है. जिस प्रकार जीवन में भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह से वैवाहिक जीवन में सेक्स की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं संबंधों में सेक्स के महत्व के बारे में.

सही मायने में सेक्स सिर्फ भौतिक सुख ही नहीं बल्कि मानसिक सुख भी देता है, इसके साथ ही ये तनाव दूर करने में भी बहुत कारगर है. सेक्स के माध्यम से ही पति-पत्नी के संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव अधिक दिखाई देता है.

सेक्स न करने के कारण पति और पत्नी दोनों के मन में ही ये भावना पनपने लगती है कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार नहीं करता. जिससे घर में छोटे-छोटे कलेश भी भयंकर रूप ले लेते हैं.

पुरूषों के मन में संबंधों में खटास की बात तभी आती है, जब वो अकेले बैठकर अपनी सेक्सुअल लाइफ के बारे में सोचते हैं.

यदि पती-पत्नी  के बीच सेक्सुअल रिलेशन अच्छे होंगे तो परिवार में भी सुख-शांति होगी.

संबंधों में सेक्स की महत्ता को बरकरार रखने के लिए कुछ टिप्स

– हर समय पत्नी से सेक्स, संभोग इत्यादि की बात न करें नहीं तो इससे उब हो सकती हैं या फिर हमेशा ही संभोग के लिए तैयार न रहें बल्कि ओरल सेक्स भी कई बार मानसिक शांति देता है.

– अपने साथी के करीब खुशी-खुशी जाएं किसी तरह का कोई तनाव न रखें.

– करीब आने पर सिर्फ एक-दूसरे के बारे में ही बात करें किसी तीसरे व्यक्ति को अपने बीच न लाएं.

– जब भी अपने साथी के पास जाएं साफ-सुथरे रहें नहीं तो आपके साथी का मूड खराब हो सकता है.

– जरूरी नहीं कि एक ही पार्टनर हमेशा पहल करें, कभी-कभी दूसरा पार्टनर पहल करेगा तो संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी.

– यदि किसी बात को लेकर तनाव हो गया था तो सेक्स के दौरान उन बातों का जिक्र बिल्कुल न करें जिससे आपका साथी नाराज हो गया था.

– पति-पत्नी का केवल अपने बिस्तर पर एक साथ सोना और सेक्स करना ही वैवाहिक जीवन नहीं कहलाता बल्कि उन दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना होना तथा संतुष्टि प्राप्त होना भी जरूरी होता है.

– पति-पत्नी किसी में भी सेक्स से संबंधित कोई दोष है तो उसका उपचार ठीक प्रकार से करना चाहिए ताकि अपने संबंध को गहरा बनाया जा सके.

– पति-पत्नी दोनों को वैवाहिक जीवन में सेक्स के महत्व को ठीक प्रकार से समझना चाहिए क्योंकि इसके बिना उनका वैवाहिक संबंध गहरा नहीं हो सकता है. विवाहित जीवन सुखी, संतुलित और आनन्द पूर्ण बना रहे इसके लिए पति-पत्नी को चाहिए कि वह सेक्स के ज्ञान को ठीक प्रकार से समझ लें.

धरा गया चैक क्लोनिंग का मास्टरमाइंड

साइप्रस में वह नूरुद्दीन के नाम से जाना जाता था, तो जौर्डन में चार्ल्स ब्रोकलिन. माल्टा में उस की पहचान बिट्टू के रूप में थी, तो दुबई में रेहान खान. तुर्की में वह सफी अहमद के नाम से जाना जाता था. वह इन देशों में बेरोकटोक आताजाता था.

लेकिन उस शख्स का असली नाम प्रसन्नजीत था और वह चैक क्लोनिंग का माहिर खिलाड़ी था. चैक क्लोनिंग कर के उस ने कई कंपनियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया और उस पैसों से वह विदेशों में ऐशमौज करता रहता था.

प्रसन्नजीत की धोखाधड़ी का खुलासा 4 जून, 2017 को तब हुआ, जब पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के कारोबारी अजीत कुमार जगनानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन के खाते से एक लाख, 95 हजार रुपए फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो एक के बाद एक खुलासे होने लगे.

अजीत कुमार जगनानी के खाते से निकाली गई रकम चार्ल्स ब्रोकलिन के यूनियन बैंक के खाते में जमा हुई थी. उस के बाद उस रकम को नैटबैंकिंग के जरीए लोहानीपुर की रहने वाली नरगिस के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था.

पुलिस ने नरगिस को दबोचा, तो उस की निशानदेही पर पहले कदमकुआं इलाके से पिंटू को गिरफ्तार किया गया. उस के बाद पिंटू और नरगिस ने प्रसन्नजीत के नाम का खुलासा कर उसे भी पुलिस के जाल में फंसा दिया.

चैक की क्लोनिंग कर बैंकों से करोड़ों रुपए निकालने वाले प्रसन्नजीत को 5 जुलाई, 2017 को गर्दनीबाग थाना पुलिस ने रात को सरिस्ताबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उस के गिरोह के

3 लोगों को भी धरदबोचा गया.

उन के पास से 4 सौ एटीएम कार्ड, 150 सिम कार्ड, अलगअलग बैंकों की 150 मुहरें बरामद की गईं.

इस के अलावा 6 देशों की करंसी, पासपोर्ट और दर्जनों बैंकों की चैकबुक और पासबुक जब्त की गईं. प्रसन्नजीत के खिलाफ पटना के कई थानों में पहले से ही कई केस दर्ज हैं.

पुलिस ने प्रसन्नजीत के मोबाइल फोन को खंगाला, तो किसी इरफान का नंबर मिला. प्रसन्नजीत उस के साथ चैटिंग भी किया करता था.

इरफान साइप्रस का रहने वाला है और प्रसन्नजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि इरफान पिछले कुछ दिनों से भारत में ही है.

इरफान को ही इस कारिस्तानी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. पटना में प्रसन्नजीत ने अपने असली नाम के अलावा नूरुद्दीन, चार्ल्स ब्रोकलिन, बिट्टू, रेहान खान और सफी अहमद के नाम से कई सरकारी बैंकों के अलावा प्राइवेट बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं. उन्हीं खातों के जरीए वह चैक क्लोनिंग का खेल खेलता रहा.

पटना के एसएसपी मनु महाराज कहते हैं कि प्रसन्नजीत से पूछताछ के बाद कई बैंकों के मुलाजिमों के भी इस जालसाजी में फंसने के पूरे आसार हैं.

चैक क्लोनिंग के जरीए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले प्रसन्नजीत के पास से जब्त लैपटौप को पुलिस ने एफएसएल की जांच के लिए भेजा है.

पटना से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर मसौढ़ी ब्लौक के रहने वाले प्रसन्नजीत ने पुलिस को भरमाने के लिए पहले बताया था कि वह केवल मुहरा है, असली सरगना कंकड़बाग का रहने वाला शाह नाम का आदमी है.

पुलिस प्रसन्नजीत के बताए पते पर गई, तो पता चला कि वहां शाह नाम का कोई आदमी नहीं रहता है. पुलिस अब उसे ही मास्टरमाइंड मान कर छानबीन कर रही है.

शुरुआती जांच में ही पता चला है कि प्रसन्नजीत ने तकरीबन 2 सौ लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवा रखे हैं. चैक से उड़ाई गई रकम को इन्हीं खातों में डाला जाता रहा है. अकाउंट में रुपए ट्रांसफर होने के बाद एटीएम कार्ड के जरीए उन्हें निकाल लिया जाता था.

प्रसन्नजीत ने बताया कि 3 साल पहले उसे एक चिट्ठी मिली थी. उस चिट्ठी में लिखा था कि धर्म प्रवचन और धर्म की बातों को कहने के लिए उसे साइप्रस से बुलावा आया है.

चिट्ठी पढ़ने के बाद वह साइप्रस जाने के लिए तैयार हो गया. उसे गिरजाघर जाना था, इसलिए उस ने अपना नाम चार्ल्स ब्रोकलिन रख लिया. उस नाम से उस ने फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसैंस और पहचानपत्र भी बनवा लिया. गिरजाघर जा कर उस ने प्रवचन देना चालू कर दिया. इतना ही नहीं, मोहम्मद नूरुद्दीन के नाम से वह साइप्रस की एक मसजिद में भी जाने लगा था.

प्रसन्नजीत के घर वाले उसे ‘गुड्डू’ कह कर बुलाते हैं. उस ने साल 2010 और साल 2013 में पासपोर्ट बनवाया और दोनों में उस का नाम प्रसन्नजीत दर्ज है. वह पटना के साइंस कालेज में पढ़ता था. कालेज में पढ़ने वाली एक लड़की रानी से उसे इश्क हुआ. कुछ दिन बाद उस ने प्रेमिका रानी को बताया कि उस ने अपना धर्म बदल लिया है और अपना नाम रेहान खान रख लिया है.

प्रेमिका को यकीन दिलाने के लिए प्रसन्नजीत ने रेहान खान के नाम का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसैंस और पहचानपत्र भी बनवा लिया था.

प्रेमिका से वह कहता था कि वह बहुत बड़ा आदमी बन गया है. काम के सिलसिले में वह कई देशों का दौरा कर चुका है.

पुलिस की जांच में पाया गया कि प्रसन्नजीत ने 2 पासपोर्ट बना रखे थे. एक पासपोर्ट उस ने साल 2007 में बनवाया था और दूसरा साल 2010 में. पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की, तो उस ने बताया कि उस का पासपोर्ट खो गया था, इसलिए दूसरा पासपोर्ट बनवाना पड़ा.

पुलिस ने उस की इस दलील को खारिज कर दिया कि अगर गुम होने के बाद पासपोर्ट बनाया है, तो दोनों पासपोर्ट के नंबर अलगअलग कैसे हो गए? पुलिस ने क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर से इस बारे में पता किया, तो प्रसन्नजीत पूरी तरह झूठा साबित हुआ.

ठगी का खेल शुरू करने से पहले प्रसन्नजीत एक प्राइवेट बैंक में नौकरी भी कर चुका था. इस वजह से उसे बैंक की सारी तकनीकों और नियमों के बारे में पता है.

पुलिस ने बताया कि उस के टारगेट पर कंपनी का अकाउंटैंट होता था. बैंक मुलाजिम की मिलीभगत से किसी भी बड़ी कंपनी के खाते का चैक वह आसानी से कैश करवा लेता था.

वह अपने घर से सारी करतूतों को अंजाम देता रहता था. वह चैक की क्लोनिंग करता और बैंक के मुलाजिम को मिला कर उसे भुना लेता.

प्रसन्नजीत के पास तकरीबन हर बैंक की पासबुक और चैकबुक थी. उस के गिरोह में 25 लोग शामिल थे. उस ने सभी लोगों के 8-10 बैंक खाते खुलवा रखे थे. किसी कंपनी को चूना लगाने के बाद वह रुपयों को फर्जी खातों में ही डालता था. इस के लिए वह बैंक मुलाजिम को मोटी रकम देता था.

बैंक मुलाजिम का यह भी काम होता था कि अगर किसी कंपनी का मुलाजिम पैसे गायब होने की शिकायत करे, तो उसे कैसे चलता करना है. फर्जी दस्तखत और चैक दिखा कर कंपनी के मुलाजिमों को भगा दिया जाता था.

पटना के सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि चैक क्लोनिंग कर बैंकों से रुपए निकालने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है. गिरोह का साथ देने वाले कई बैंकों के मुलाजिमों की पहचान की जा रही है.

प्रसन्नजीत ने जब बैंकों के चैक क्लोनिंग के तरीके के बारे में बताया, तो पुलिस की आंखें भी फटी रह गईं. जब किसी कंपनी का स्टाफ अपनी कंपनी की चैकबुक ले कर बैंक के काउंटर पर पहुंचता, तो काउंटर पर बैठा बैंक मुलाजिम उस चैक का फोटो ले कर गिरोह के सरगना प्रसन्नजीत को दे देता था.

चैक पर किए गए दस्तखत को देख कर प्रसन्नजीत उस की नकल करता था. कई दफा प्रैक्टिस करने के बाद वह दस्तखत की हूबहू नकल कर लेता था. उस के बाद पहले से अपने पास रखी गई अलगअलग बैंकों की चैकबुक का सीरियल नंबर फोटो वाले चैक नंबर एकदो डिजिट आगे की डालता.

चैक पर कंपनी के मुलाजिम का दस्तखत कर लेता और चैक नंबर बदल कर अपने फर्जी नाम वाले खाते में डाल देता था. चैक क्लियर होने के बाद वह एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेता था.

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि प्रसन्नजीत के हर फर्जी खाते से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है. उस की प्रेमिका रानी और उस के दोस्तों के खातों को भी खंगाला जा रहा है.

अपनी प्रेमिका का बैंक खाता प्रसन्नजीत ही चलाया करता था. वह साल 2011 में 2 बार और साल 2013 में एक बार साइप्रस घूम चुका है.

आईबी ने प्रसन्नजीत से पूछताछ के बाद यह शक जताया है कि प्रसन्नजीत का आईएसआई से कनैक्शन भी हो सकता है.

शातिर प्रसन्नजीत गिरोह के 2 सौ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. उस के और उस के साथियों के पटना समेत दिल्ली, ओडिशा, हैदराबाद, मैसूर, मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक अकाउंट हैं.

पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि किसकिस खाते में कबकब कितनी रकम किस खाते से ट्रांसफर की गई और उसे कब निकाला गया.

प्रसन्नजीत के सरिस्ताबाद के घर से सैकड़ों सीडियां भी मिली हैं, जिन में से ज्यादातर ब्लू फिल्मों की हैं.

पटना के सुलतानगंज इलाके की रहने वाली प्रसन्नजीत की प्रेमिका

शैली उर्फ शफकत फाखरा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ऐसी बातें

बताई हैं, जिस से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं. आईबी के बाद एटीएस और एनआईए भी उस से पूछताछ कर सकती है.

खातों से धोखाधड़ी पर 10 दिनों में रकम वापस

भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को यकीन दिलाया है कि अगर वे औनलाइन बैंकिंग की धोखाधड़ी के शिकार होने के 3 दिनों के अंदर शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 जुलाई, 2017 को साफ किया कि समय सीमा के अंदर शिकायत करने पर 10 दिनों के भीतर रकम वापस कर दी जाएगी. गैरकानूनी लेनदेन में अगर सूचना देने के 4 से 7 दिन की देरी होती है, तो ग्राहकों को 25 हजार रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ेगा.

साथ ही, यह भी कहा गया है कि ग्राहक गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा करता है यानी खाताधारक की गलती से नुकसान हुआ हो और वह बैंक को सूचना भी नहीं देता है, तो उसे पूरा नुकसान उठाना पड़ेगा.

डेबिटक्रेडिट कार्ड के गैरकानूनी लेनदेन की बढ़ती शिकायतों के बाद आरबीआई ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं.

तेजतर्रार तिजोरी : रघुवीर ने अपनी बेटी का नाम तिजोरी क्यों रखा – भाग 5

‘‘डाक्टर साहब, क्या मैं सुनील से मिल सकती हूं?’’

‘‘हां, ड्रैसिंग कंप्लीट कर के नर्स बाहर आ जाए तो तुम अकेली जा सकती हो. मरीज के पास अभी ज्यादा लोगों का होना ठीक नहीं है,’’ डाक्टर ने कहा.

नर्स के बाहर आते ही तिजोरी लपक कर अंदर पहुंची. सुनील की चोट वाली आंख की ड्रैसिंग के बाद पट्टी से ढक दिया गया था, दूसरी आंख खुली थी.

तिजोरी सुनील के पास पहुंची. उस ने अपनी दोनों हथेलियों में बहुत हौले से सुनील का चेहरा लिया और बोली, ‘‘बहुत तकलीफ हो रही है न. सारा कुसूर मेरा है. न मैं तुम्हें गुल्लीडंडा खिलाने ले जाती और न तुम्हें चोट लगती.’’

तिजोरी को उदास देख कर सुनील अपने गालों पर रखे उस के हाथ पर अपनी हथेलियां रखता हुआ बोला, ‘‘तुम्हारा कोई कुसूर नहीं है तिजोरी, मैं ही उस समय असावधान था. तुम्हारे बारे में सोचने लगा था… इतने अच्छे स्वभाव की लड़की मैं ने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी,’’ कहतेकहते सुनील चुप हो गया.

तिजोरी समझ गई और बोली, ‘‘चुप क्यों हो गए… मन में आई हुई बात कह देनी चाहिए… बोलो न?’’

‘‘लेकिन, न जाने क्यों मुझे डर लग रहा है. मेरी बात सुन कर कहीं तुम नाराज न हो जाओ.’’

‘‘नहीं, मैं नाराज नहीं होती. मुझे कोई बात बुरी लगती है, तो तुरंत कह देती हूं. तुम बताओ कि क्या कहना चाह रहे हो.’’

‘‘दरअसल, मैं ही तुम को चाहने लगा हूं और चाहता हूं कि तुम से ही शादी करूं.’’

तिजोरी ने सुनील के गालों से अपने हाथ हटा लिए और उठ कर खड़े होते हुए बोली, ‘‘मुझ से शादी करने के लिए अभी तुम्हें 2 साल और इंतजार करना होगा. ठीक होने के बाद तुम्हें मेरे पिताजी से मिलना होगा.’’

इतना कह कर तिजोरी बाहर चली आई. श्रीकांत और महेश तो वहां इंतजार कर ही रहे थे, लेकिन अपने पिता को उन के पास देख कर वह चौंक पड़ी. उन के पास पहुंच कर वह सीने से लिपट पड़ी, ‘‘आप को कैसे पता चला?’’

‘‘मेरे खेतों में कोई घटना घटे, और मुझे पता न चले, ऐसा कभी हुआ है? मैं तो बस उस लड़के को देखने चला आया और अंदर भी आ रहा था, पर तुम दोनों की बातें सुन कर रुक गया. अब तू यह बता कि तू क्या चाहती है?’’

‘‘मैं ने तो उस से कह दिया है कि…’’ तिजोरी अपनी बात पूरी नहीं कर पाई थी कि रघुवीर यादव ने बात पूरी की…  ‘‘2 साल और इंतजार करना होगा.’’

अपने पिता के मुंह से अपने ही कहे शब्द सुन कर तिजोरी के चेहरे पर शर्म के भाव उमड़ आए और उस ने अपने पिता की चौड़ी छाती में अपना चेहरा छिपा लिया.

रघुवीर यादव अपनी बेटी की पीठ थपथपाने के बाद उस के बालों पर हाथ फेरने लगे. उन्होंने अपनी जेब से 10,000 रुपए निकाल कर श्रीकांत को दिए और बोले, ‘‘बेटा, यह सुनील के इलाज के लिए रख लो. कम पड़ें तो खेत में काम कर रहे किसी मजदूर से कह देना. खबर मिलते ही मैं और रुपए पहुंचा दूंगा,’’ इतना कह कर वे तिजोरी और महेश को ले कर घर की तरफ बढ़ गए.

अगले दिन तिजोरी अपने भाई महेश के साथ रोज की तरह खेत पर गई. आज उस का मन खेत पर नहीं लग रहा था. पानी पीने के लिए वह गोदाम की तरफ गई, तो उस ने किनारे जा कर बिजली महकमे के स्टोर की तरफ झांका.

तभी सामने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल रुकी. उस पर बैठा लड़का सिर पर गमछा लपेटे और आंखों में चश्मा लगाए था. तिजोरी को देखते ही उस ने मोटरसाइकिल पर बैठेबैठे ही हाथ हिलाया, पर तिजोरी ने कोई जवाब नहीं दिया. वह उसे पहचानने की कोशिश करने लगी, पर दूरी होने के चलते पहचान न सकी.

तभी जब स्टोर में काम करते श्रीकांत की नजर तिजोरी पर पड़ी, तो श्रीकांत उसे वहां खड़ा देख उस के करीब चल कर जैसे ही आया, वह बाइक सवार अपनी बाइक स्टार्ट कर के चला गया.

तिजोरी के करीब आ कर श्रीकांत बोला, ‘‘हैलो तिजोरी, कैसी हो?’’

उस बाइक सवार को ले कर तिजोरी अपने दिमाग पर जोर देते हुए उसे पहचानने की कोशिश रही थी, लेकिन श्रीकांत की आवाज सुन कर वहां से ध्यान हटाती हुई बोली, ‘‘मैं ठीक हूं. यहां से खाली हो कर तुम्हारे बौस को देखने अस्पताल जाऊंगी. वैसे, कैसी तबीयत है उन की?’’

‘‘आज शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. डाक्टर का कहना है कि चूंकि आंख के बाहर का घाव है, इसलिए वे एक आंख पर पट्टी बांधे काम कर सकते हैं. मैं शाम को उन्हें ले कर सरकारी गैस्ट हाउस में आ जाऊंगा.’’

‘‘लेकिन, क्या ऐसा नहीं हो सकता कि जब वे पूरी तरह से ठीक हो जाएं, तब काम करना शुरू करें?’’

‘‘चोट गंभीर होती तो वैसे भी वे काम नहीं कर पाते, पर जब डाक्टर कह रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं, तो दौड़भाग का काम मैं देख लूंगा और इस स्टोर को वे संभाल लेंगे. फिर हमें समय से ही काम पूरा कर के देना है, तभी अगला कौंट्रैक्ट मिलेगा.’’

‘‘ठीक है, मुझे कल भी खेत पर आना ही है. यहीं पर कल उस से मिल लूंगी. तुम्हें अगर प्यास लग रही हो, तो मैं फ्रिज से पानी की बोतलें निकाल कर देती जाऊं?’’

‘‘नहीं.’’

‘‘ठीक है, मैं चलती हूं. कल मिलूंगी,’’ कह कर तिजोरी उस खेत की तरफ चली गई, जहां बालियों से गेहूं और भूसा अलग कर के बोरियों में भरा जा रहा था.

अगले दिन पिताजी के हिसाबकिताब का बराबर मिलान करने के चलते तिजोरी को देर होने लगी. जैसे ही हिसाब मिला, तो वह उसे फेयर कर के लिखने का काम महेश को सौंप कर अकेले ही खेत की तरफ आ गई.

चूंकि तिजोरी तेज चलती हुई आई थी और उसे प्यास भी लग रही थी, इसलिए उस ने सोचा कि पहले गोदाम में जा कर घड़े से पानी पी ले और फिर सुनील का हालचाल लेने चली जाएगी.

तिजोरी ने गोदाम के शटर के दोनों ताले खोले और अंदर घुस कर घड़े की तरफ बढ़ ही रही थी कि अचानक शटर गिरने की आवाज सुन कर वह पलटी. कल जो बाइक पर सवार लड़का था, उसे वह पहचान गई, फिर उस के बढ़ते कदमों के साथ इरादे भांपते हुए वह बोली, ‘‘ओह तो तुम शंभू हो… मुझे लग रहा है कि उस दिन मैं ने तुम्हारी नीयत को सही पहचान लिया था… लगता है, उसी दिन से तुम मेरी फिराक में हो.’’

‘‘ऐसा है तिजोरी, शंभू जिसे चाहता है, उसे अपना बना कर ही रहता है. उस दिन तो मैं तुम्हें देखते ही पागल हो गया था. आज मौका मिल ही गया. अब तुम्हारे सामने 2 ही रास्ते हैं… या तो सीधी तरह मेरी बांहों में आ जाओ, नहीं तो…’’ कह कर वे उसे पकड़ने के लिए लपका.

तिजोरी ने गोदाम के ऊपर बने रोशनदानों की ओर देखा और ऊपर मुंह कर के पूरी ताकत से चिल्लाना शुरू कर दिया, ‘‘बचाओ… बचाओ…’’

तिजोरी को चिल्लाता देख शंभू तकरीबन छलांग लगाता उस तक पहुंच गया. तिजोरी की एक बांह उस की हथेली में आई, लेकिन तिजोरी सावधान थी, इसलिए पकड़ मजबूत होने से पहले उस ने अपने को छुड़ा कर शटर की तरफ ‘बचाओबचाओ’ चिल्लाते हुए दौड़ लगानी चाही, पर इस बार शंभू ने उसे तकरीबन जकड़ लिया.

तभी शटर के तेजी से उठने की आवाज आई. जैसे ही शंभू का ध्यान शटर खुलने पर एक आंख में पट्टी बांधे इनसान की तरफ गया, तिजोरी ने उस की नाक पर एक झन्नाटेदार घूंसा जड़ दिया. और जब तक शंभू संभलता, सुनील ने उसे फिर संभाल लिया.

बाल विवाह की बढ़ती सनक

देशभर में 26.8 फीसदी लड़कियों और 20 फीसदी लड़कों की शादी आज भी कच्ची उम्र में की जा रही है. नैशनल फैमिली हैल्थ सर्वे-4 की रिपोर्ट कहती है कि बिहार में 21 साल से पहले 40 फीसदी लड़कों और 18 साल से पहले 39 फीसदी लड़कियों की शादी करा दी जाती है, वहीं उत्तर प्रदेश में 28.8 फीसदी लड़कों और 21 फीसदी लड़कियों की शादी बालिग होने से पहले ही कर दी जाती है.

सर्वे में कहा गया है कि गांवदेहात में बड़े लैवल पर धड़ल्ले से बाल विवाह किए जा रहे हैं. गांवों में 24 फीसदी लड़कों और 37 फीसदी लड़कियों की शादी कानून द्वारा तय की गई शादी की उम्र्र से पहले ही कर दी जाती है.

साल 1929 में बनाया गया बाल विवाह निरोधक कानून कहता है कि लड़की की शादी 18 साल और लड़के की शादी 21 साल की उम्र से पहले नहीं की जा सकती है.

साल 2006 में बाल विवाह निरोध अधिनियम को नए सिरे से लागू किया गया. बाल विवाह प्रतिरोध अधिनियम, 2006 की धारा-2(ए) के तहत 21 साल से कम उम्र के लड़कों और 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को नाबालिग करार दिया गया है.

इस कानून के तहत बाल विवाह को गैरकानूनी करार दिया गया है. बाल विवाह की इजाजत देने, शादी तय करने, शादी कराने या शादी समारोह में हिस्सा लेने वालों को भी सजा दिए जाने का कानून है.

कानून की धारा-10 के मुताबिक, बाल विवाह कराने वाले को 2 साल तक साधारण कारावास या एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा दी जा सकती है, वहीं धारा-11 (1) कहती है कि बाल विवाह को बढ़ावा देने या उस की इजाजत देने वालों को 2 साल तक का कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा हो सकती है.

बाल विवाह पर रोक लगाने की हकीकत यह है कि बिहार में पिछले 11 सालों में बाल विवाह के कुल 15 केस ही दर्ज किए गए हैं, जबकि भारी पैमाने पर बाल विवाह जारी हैं.

सरकार और अफसरों की लापरवाही का यह नतीजा है कि राज्य के जिन जिलों में सब से ज्यादा बाल विवाह होते हैं, वहां एक भी केस दर्ज नहीं हुआ है.

साल 2006 से ले कर अगस्त, 2017 के बीच गोपालगंज में 4, नालंदा में 3, पटना, सहरसा और कटिहार में 2-2 और जहानाबाद व शिवहर में एकएक केस दर्ज किए गए.

बेगुसराय में 53.2, मधेपुरा में 56.3, सुपौल में 56.9, जमुई में 50.8 फीसदी बाल विवाह होते हैं, इस के बाद भी इन जिलों में बाल विवाह का एक भी केस दर्ज नहीं किया जा सका.

14 जून, 2017 को जहानाबाद के काको में मासूम 12 साल की बच्ची टिकुलिया की शादी हो रही थी. वह फूटफूट कर रो रही थी. उसे शादी के बारे में कुछ पता नहीं था. वह इस बात के लिए रो रही थी कि अब उसे अपने घर से दूर किसी दूसरे के घर में रहना पड़ेगा.

परंपरा की जंजीरों में जकड़े उस के मांबाप और रिश्तेदार जबरन उस की शादी की रस्म अदा कराते रहे. उस की सिसकियों के बीच शहनाइयां बजती रहीं और परिवार वाले तरहतरह के पकवान खाने का लुत्फ उठाते रहे.

कच्ची उम्र में जबरन बेटियों और बेटों की शादी करने वाले मांबाप अपने मासूम बच्चों को जिंदगीभर के लिए दर्द के दलदल में फंसा कर छोड़ देते हैं.

बिहार के कटिहार जिले के समेली गांव की रहने वाली निशा की शादी उस के मांबाप ने 11 साल की उम्र में कर दी थी. उस समय वह जानती भी नहीं थी कि शादी किस चिडि़या का नाम है? आज वह 24 साल की हो चुकी है.

शादी के बाद के 5 सालों में वह 4 बच्चों की मां बन गई. वह जिस्मानी रूप से इतनी कमजोर है कि ठीक से चलफिर नहीं पाती है. कच्ची उम्र में शादी कर के उस के मांबाप ने एक तो उस का बचपन छीन लिया और जवानी में जिस्मानी व दिमागी तौर पर कमजोर बना कर उसे समय से पहले ही बूढ़ा कर डाला.

डाक्टर राजीव पांडे बताते हैं कि कम उम्र में शादी होने से लड़के और लड़कियां दिमागी और जिस्मानी रूप से कच्चे होते हैं. उन्हें न तो सैक्स के बारे में कुछ पता होता है, न ही परिवार की जिम्मेदारियों की जानकारी होती है. कम उम्र में उन पर ढेर सारा बोझ डाल कर उन के मांबाप अपनी बेटियों को मौत के मुंह में धकेल देते हैं.

कम उम्र में मां बन जाने से जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा होता है. यह लड़के व लड़कियों के मांबाप और समाज को समझना चाहिए.

राष्ट्रीय परिवार सैंपल सर्वे के मुताबिक, देशभर में 22 साल से 24 साल की उम्र वर्ग की 47.4 फीसदी औरतें ऐसी हैं, जिन की शादी 18 साल से पहले कर दी गई थी. इस में 56 फीसदी औरतें गांवों की और 29 फीसदी शहरी इलाकों की हैं.

देशभर में बाल विवाह के मामले में बिहार अव्वल है. यहां 69 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल से पहले कर के मांबाप अपने ‘बोझ’ को हटा डालते हैं. वहीं राजस्थान में 57.6, उत्तर प्रदेश में 54.9, महाराष्ट्र में 40.4, मध्य प्रदेश में 53.8, छत्तीसगढ़ में 45.2, आंध्र प्रदेश में 54.8, पश्चिम बंगाल में 54.8, गुजरात में 35.4, असम में 38.6, ओडिशा में 37.5, तमिलनाडु में 23.3, गोवा में 12.1 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती हैं. परंपरा की दुहाई देते हुए मांबाप अपनी मासूम बेटियों की जिंदगी खुद ही तबाह कर डालते हैं.

बाल विवाह को रोकने और इसे बढ़ावा देने वालों पर कड़ी कार्यवाही के लिए ढेरों कानून बने हुए हैं और सरकार इस पर रोक लगाने के लिए अकसर नएनए ऐलान करती रहती है. इस के बावजूद देशभर में बाल विवाह का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है.

समाजसेवी अनिता सिन्हा कहती हैं कि जब तक औरतें पढ़ेंगीलिखेंगी नहीं, तब तक वे जागरूक नहीं हो सकती हैं. बाल विवाह को रोकने के लिए औरतों का पढ़ालिखा होना बहुत ही जरूरी है. इस के बाद ही वे बाल विवाह के खतरों को समझ सकेंगी और अपने बच्चों का बाल विवाह नहीं होने देंगी.

Father’s Day Special- घर ससुर: क्यों दामाद के घर रहने पर मजबूर हुए पिताजी?

मेहुल ने तल्ख शब्दों में पूछा था, ‘‘मैं आप से फिर पूछ रहा हूं पिताजी कि आप घर आ रहे हैं या नहीं. आखिर कब तक दामाद के घर पड़े रहेंगे? अपनी नहीं तो मेरी इज्जत का तो कुछ खयाल कीजिए. भला आज तक किसी ने ‘घर ससुर’ बनने की बात सुनी है. मुझे तो लगता है कि आप का दिमाग ही चल गया है जो ऐसी बातें करते हैं.’’

‘‘नहीं सुनी तो अब सुन लो, और कितनी बार कहूं कि मैं ने  घर ससुर बनने का फैसला काफी सोचसमझ कर लिया है. मुझे अपने दामाद का घर ही अच्छा लग रहा है. कम से कम यहां एक प्याली चाय के लिए 10 बार कुत्ते की तरह भौंकना नहीं पड़ता. सीमा और किशोर मेरी हर बात का पूरा खयाल रखते हैं.

‘‘और सुनो, मेहुल, जब वे लोग भी मुझे बोझ समझने लगेंगे तो दिल्ली का ‘आशीर्वाद सीनियर सिटीजन्स होम’ तो है

ही   मुझ   जैसे उपेक्षित और बोझ बन चुके बूढ़ों के लिए. इसलिए तुम लोग अब मेरी चिंता मत करो,’’ मेघा के ससुर रुद्रप्रताप सिंह बोले.

जवाब में मेहुल कुछ और विषवमन करता हुआ बोला, ‘‘तो फिर बने रहिए घर ससुर और दामाद के हाथों अपनी इज्जत की धज्जियां उड़वाते रहिए.’’

मेघा को अपने ससुर के कहे शब्द स्पष्ट सुनाई पडे़, ‘‘हांहां, अपना आत्मसम्मान खो कर बेइज्जत बाप बने रहने से कहीं बेहतर है कि मैं इज्जतदार ‘घर ससुर’ ही बना रहूं,’’ और इसी के साथ उन्होंने फोन पटक कर अपनी नाराजगी जाहिर की तो मेहुल ने भी गुस्से में स्पीकर का स्विच बंद कर दिया.

मेघा को अपनेआप पर ग्लानि हो आई. सोचने लगी कि उस के मायके में जब लोगों को पता चलेगा कि उस की और मेहुल की लापरवाही के चलते उस के ससुर को बेटी के घर जाना पड़ा तो मायके के लोग उन के बारे में क्या सोचेंगे. उस की भाभियां क्या मां को ताना मारने का ऐसा सुनहरा अवसर हाथ से जाने देंगी. नहींनहीं, किसी भी तरह रिश्तेदारों को यह खबर होने से पहले उसे अपने ससुर को मना कर वापस लाना ही पडे़गा.

इस बारे में पहले मेहुल से बात करनी होगी. यह सोच कर मेघा ने मेहुल से कहा, ‘‘देखो, जो भी हुआ ठीक नहीं हुआ. आखिर वह तुम्हारे पिताजी हैं और उन्होंने तुम को दो बातें कह भी दीं तो क्या हुआ, तुम्हें चुप रहना था. थोड़ा सा सह लेते और उन से नरमी से पेश आते तो यों बात का बतंगड़ नहीं बनता.’’

‘‘हांहां, अब तो तुम भली बनने का नाटक करोगी ही लेकिन तब एक वृद्ध व्यक्ति को समय पर खाना और चायनाश्ता देने में तुम्हारी नानी मरती थी. उस पर रातदिन बाबूजी की शिकायत करकर के तुम्हीं ने मेरा जीना हराम कर रखा था. अब भी तुम्हें बाबूजी के जाने का दुख नहीं है बल्कि उन के साथ पेंशन के 10 हजार रुपए जाने का गम सता रहा है.’’

इस तरह मेहुल ने सारा दोष मेघा के सिर मढ़ दिया तो वह तिलमिला उठी और व्यंग्यात्मक लहजे में बोली, ‘‘तो तुम भी कौन सा बाबूजी की याद में तड़प रहे हो. अपने दिल पर हाथ रख कर कहो कि तुम्हें बाबूजी के रुपयों की कोई जरूरत नहीं है.’’

मेहुल को जब मेघा ने उलटा आईना दिखाया तो वह खामोश हो गया. फिर कुछ नरमी से बोला, ‘‘खैर, जो हो गया सो हो गया. अब इस पर बहस कर के क्या फायदा. सोचो कि उन्हें कैसे बुलाया जाए. क्योंकि जितना मैं उन्हें जानता हूं वह अब खुद आने वाले नहीं हैं. अभी तो वह सीमा के घर हैं पर जहां कहीं उन के आत्म- सम्मान को जरा सी ठेस पहुंची तो वह ‘आशीर्वाद सीनियर सिटीजन्स होम’ जाने में एक पल की भी देर नहीं लगाएंगे. उस के बाद वहां से वह शायद ही वापस आएं.’’

‘‘तुम कहो तो मैं बात कर के देखती हूं,’’ मेघा बोली, ‘‘अब गलती हम ने की है तो उसे सुधारने की कोशिश भी हमें ही करनी पडे़गी. पिताजी हैं.’’

‘‘नहीं, रहने दो,’’ मेहुल बोला, ‘‘बाबूजी को गए महीना भर तो हो ही गया है. अब हफ्ते भर बाद ही बच्चों की क्रिसमस की छुट्टियां होने वाली हैं. हम सब जा कर बाबूजी को मना कर आदर के साथ ले आएंगे.’’

यह सब सुन कर हुर्रे कहते हुए रानी और फनी परदे के पीछे से निकल आए जो मम्मीपापा की ऊंची आवाज सुन कर वहां आ गए थे.

‘‘मां, सच में दादाजी हमारे पास वापस आ जाएंगे?’’ दोनों बच्चे खुशी से उछलते हुए एक स्वर में बोले.

‘‘हां, बेटे, वह जरूर आएंगे. हम सब मिल कर उन्हें लेने जाएंगे,’’ मेघा भीगे स्वर में बोली तो मेहुल के चेहरे पर भी स्नेहसिक्त मुसकान आ गई.

बच्चों की छुट्टियां शुरू होने पर वे अपनी कार से बाबूजी को लेने निकल पडे़. मेहुल ने घर छोड़ने से पहले फोन पर सीमा से यह पूछ लिया था कि बाबूजी घर पर हैं कि नहीं और उन का कहीं जाने का कार्यक्रम तो नहीं है.’’

सच है बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो साथ रहने वाले अपनों के महत्त्व को समझ नहीं पाते पर किसी कारण से जब वही अपने दूर चले जाते हैं तब उन की कमी शिद्दत से महसूस करते हैं. यही हाल मेहुल और मेघा का था. जब तक बाबूजी साथ रहते थे उन्हें हर समय ऐसा लगता था कि बाबूजी बेवजह उन के कामों में टोकाटाकी करते हैं. बच्चों से गैरजरूरी बातें कर के उन का समय बरबाद करते हैं. बाबूजी ने सब पर ही एक तरह से अंकुश लगा रखा था. ऐसा लगता था मानो उन की आजादी खत्म हो गई थी.

बाबूजी कहते थे कि जीवन में कुछ बनने के लिए अपने बच्चों में अनुशासन का बीजारोपण करने के लिए खुद को अनुशासित रह कर आचरण करना पड़ता है तभी बच्चे भी हमें अपना आदर्श मान कर हम से कुछ सीख पाते हैं. तब मेघा और मेहुल को उन की ये बातें कोरी बकवास लगा करती थीं किंतु आज उन्हें बाबूजी की कही एकएक बात में सचाई का आभास हो रहा है.

बाबूजी से हर महीने उन की पेंशन को लेना तो उन्हें याद रहा या यों कहें कि अपना अधिकार तो उन्हें याद रहा पर फर्ज निभाने से वे चूक गए. अपनी सहेलियों के साथ गप लड़ाते हुए मेघा अकसर भूल जाती कि बाबूजी चाय के लिए इंतजार कर रहे हैं. वह शुगर के मरीज हैं पर उन के ही दिए पैसों से शुगर फ्री खरीदने में उन्हें पैसों की बरबादी लगती थी.

मेहुल ने भी कभी यह न सोचा कि वृद्ध पिता को उस से भी कुछ उम्मीदें हो सकती हैं. दो घड़ी मेहुल से बात करने को वह तरस जाते पर उस को इस की कोई परवा न थी. बाबूजी ने तो मेहुल के बड़ा होते ही उसे अपना मित्र बना लिया था पर वही कभी उन का दोस्त नहीं बन पाया.

अचानक गाड़ी घर्रघर्र कर हिचकोले खा कर रुक गई. यह तो अच्छा हुआ कि पास ही में एक मोटर गैराज  था. धक्के दे कर गाड़ी को वहां तक ले जाया गया. मैकेनिक ने जांच करने के बाद बताया कि ब्रेक पाइप फट गया है और उसे ठीक होने में कम से कम एक दिन तो लगेगा ही. चूंकि यह एक इत्तेफाक था कि हादसा मेघा के मायके वाले शहर में हुआ था. इसलिए कोई उपाय न देख उन्होंने गाड़ी ठीक होने तक मेघा के मायके में रुकने का फैसला लिया.

एक टैक्सी कर मेहुल अपने परिवार को ले कर ससुराल की ओर चल दिया. उन्हें अचानक आया देख कर सभी बहुत खुश हुए. मेघा के परिवार में मम्मीपापा के अलावा उस के 2 बडे़ भाई और भाभियां थीं. बडे़ भैया के 2 जुड़वां बेटे जय और लय तथा छोटे भैया की एक बेटी स्वीटी थीं. बच्चों में उम्र का ज्यादा फासला नहीं था इसलिए जल्दी ही वे एकदूसरे से घुलमिल गए और हुड़दंग मचाने लगे.

मांबाबूजी के साथ थोड़ी देर बातें करने के बाद मेघा मेहुल को वहीं छोड़ कर रसोई की ओर चल पड़ी जहां उस की  दोनों भाभियां रात के खाने की तैयारी में जुटी थीं.

मेघा ने भाभियों का हाथ बंटाना चाहा पर उन्होंने उस का मन रखने के लिए चावल बीनने की थाली पकड़ा दी और वहीं रसोई के बाहर पड़ी कुरसी पर बैठा लिया. मेघा ने देखा कि उस की भाभियों ने बातोंबातों में कितने सारे पकवान बना लिए. वे जब 2 तरह की सब्जियां बना रही थीं तब मेघा ने पूछ लिया कि भाभी यह कम तेलमसाले की सब्जी किस के लिए बना रही हो तो बड़ी भाभी ने कहा कि मम्मीपापा बहुत सी खाने की चीजों से परहेज करते हैं. उन की उम्र देखते हुए उन के लिए थोड़ा अलग से बनाना पड़ता है.

‘‘पर मांबाबूजी को तो कोई बीमारी नहीं है. फिर उन के लिए आप लोग इतना झंझट क्यों कर रही हैं?’’ मेघा ने पूछा.

जवाब छोटी भाभी ने दिया, ‘‘तो क्या हुआ, बुजुर्ग लोग हैं, परहेज करते हैं तभी तो उन का स्वास्थ्य अच्छा है. फिर उन के लिए कुछ करने में कष्ट कैसा? यह तो हमारा फर्ज है. वैसे भी तुम जितना अपने ससुर के लिए करती हो उस हिसाब से हम तो कुछ भी नहीं करतीं.’’

‘‘मैं ने क्या किया और आप को कैसे पता चला?’’ मेघा कुछ असमंजस भरे स्वर में बोली.

‘‘अब रहने भी दो, दीदी,’’ बड़ी भाभी हंसती हुई बोलीं, ‘‘ज्यादा बनो मत. कल ही तो तुम्हारे ससुरजी का फोन आया था. उन्होंने ही तुम्हारे और मेहुल के बारे में हमें सबकुछ बताया.’’

मेघा के मन में जाने कैसेकैसे कुविचार और संदेह सिर उठाने लगे कि बाबूजी ने जरूर उन की शिकायत की होगी और इसीलिए भाभियां उसे यों ताने मार रही हैं पर मन का संशय प्रकट न कर मेघा बोली, ‘‘क्या बताया बाबूजी ने, क्या वह हम से नाराज हैं?’’

‘‘भला क्यों नाराज होंगे? वह तो तुम्हारी और मेहुल की बहुत तारीफ कर रहे थे. कह रहे थे कि बहू तो ऐसी है कि किसी चीज के लिए मेरे मुंह खोलने से पहले ही वह समझ जाती है कि मुझे क्या चाहिए.’’

पता नहीं भाभी और क्याक्या कहती रहीं, मेघा को और कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था. उस की अंतरात्मा उसे धिक्कारने लगी कि अपनी नासमझी की वजह से उस ने कभी बाबूजी की परवा नहीं की. अपनी सुविधानुसार इस बात का खयाल किए बगैर कि वह खाना बाबूजी के स्वास्थ्य के लिए उचित है या नहीं, वह कुछ भी उन के सामने रख देती थी.

शुरुआत में 1-2 बार बाबूजी ने उसे प्यार से समझाने की कोशिश की थी पर उस ने कोई ध्यान न दिया. नतीजतन, उन की तबीयत आएदिन खराब हो जाती थी. एक उस की भाभियां हैं जो उस के स्वस्थ मातापिता का कितना ध्यान रखती हैं और एक वह है.

दूसरी ओर बाबूजी हैं कि इतना होने पर भी मायके में उस की किसी से शिकायत न कर तारीफ ही की. पश्चात्ताप की आग में जलती हुई उस की भावनाएं आंसुओं के रूप में आंखों से छलकने लगीं. वह मन ही मन प्रतिज्ञा करने लगी कि अब आगे से वह कभी भी बाबूजी को किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं देगी.

उधर मेहुल भी मेघा के भाइयों का अपने मातापिता के साथ व्यवहार देख कर ग्लानि से भरा जा रहा था. मेघा के दोनों भाई अपना खुद का कारोबार संभालते थे. दोनों ने ही घर आ कर उस दिन की बिक्री से प्राप्त रुपयों से अपने पिताजी को अवगत कराया. हालांकि उन्होंने किसी से भी रुपयों का ब्योरा देने के लिए नहीं कहा था. कुछ देर पास बैठ पितापुत्र ने एकदूसरे का हालचाल पूछा. फिर वे लोग मेहुल के साथ व्यस्त हो गए.

मेहुल मन ही मन सोच रहा था कि वह तो अपने पिता का इकलौता पुत्र है. इसलिए उसे तो उन की हर बात की ओर ध्यान देने की जरूरत है. मां के गुजर जाने के बाद वह अपनी बात कहते भी तो किस से. वह क्यों नहीं अब तक अपने पिता के मन की पीड़ा को समझ पाया. अब से वह बाबूजी के पेंशन के रुपयों को हाथ भी नहीं लगाएगा बल्कि उन की जरूरतों को अपने कमाए रुपए से पूरी करेगा.

अगले दिन गाड़ी ठीक हो कर घर आ गई पर मेघा के घर वालों ने जिद कर के उन्हें 2 दिन और रोक लिया. इस दौरान मेहुल ने मेघा के भाइयों का अपने मातापिता के  साथ बातचीत और व्यवहार को देख कर पहली बार जाना कि बुजुर्गों के अनुभव से कैसे लाभ उठाया जा सकता है. बच्चे कैसे दादा- दादी की वजह से अपने पारिवारिक इतिहास को जानते हैं तथा अपनी संस्कृति और रिश्तों की जड़ों से जुड़ते हैं. हमारे बुजुर्ग ही तो इन सारी चीजों की मूल जड़ होते हैं, हम तो बस, शाखा मात्र होते हैं. यदि मूल जड़ को ही काट कर फेंक दिया जाए तो गृहस्थी का वृक्ष कैसे फलफूल सकता है.

जब से मेघा और मेहुल बच्चों सहित बाबूजी को लेने निकले तो उन दोनों के सामने अपना ध्येय बिलकुल साफ हो चुका था. उन्हें विश्वास था कि उन की नादानी को माफ कर बाबूजी अवश्य उन के साथ वापस अपने घर आ जाएंगे. भला उन जैसा स्वाभिमानी व्यक्ति कभी ‘घर ससुर’ बन कर थोड़े ही रह सकता है. यह सब तो उन्हें सबक सिखाने के लिए बाबूजी ने कहा होगा. इस विश्वास के साथ वे खुशी मन से अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले.

Father’s Day Special: मुझे पापा कहने का हक है

एक के बाद एक कर अभ्यर्थी आते और जाते रहे. हालांकि चयन कमेटी में उन के अलावा 4 व्यक्ति और भी बैठे थे जो अपनेअपने तरीके से प्रश्न पूछ रहे थे. डा. राजीव बीचबीच में कुछ पूछ लेते वरना तो वह सुन ही रहे थे. अंतिम निर्णय डा. राजीव को ही लेना था.

आखिरी प्रत्याशी के रूप में आसमानी रंग की साड़ी पहने बीना को देख कर डा. राजीव एकदम चौंक पड़े. वही आवाज, वही रंगरूप, कहीं कोई परिवर्तन नहीं. अनायास ही उन के मुंह से निकल गया, ‘‘मधु, तुम?’’

‘‘कौन मधु सर? मैं तो बीना हूं,’’ हलकी सी मुसकराहट के साथ युवती ने उत्तर दिया.

‘‘सौरी,’’ डा. राजीव के मुंह से निकला.

चयन कमेटी के लोगों ने बीना से कई सवाल किए. बीना ने सभी प्रश्नों का शालीनता के साथ उत्तर दिया. सुबह से अब तक के घटनाक्रम ने एकदम नया मोड़ ले लिया. अभी भी डा. राजीव के मन में द्वंद्व था. सलेक्शन तो बीना का ही होना था सो हो गया. वाइस चेयरमैन यही चाहते थे. एक दुविधा से वह उबर गए, दूसरी अभी शेष थी. डा. राजीव खुद को संयत कर बोले, ‘‘बधाई हो बीना, तुम्हारा चयन हो गया है. बी.सी. साहब को खुशखबरी मैं दूं या तुम दोगी?’’

‘‘मुझे ही देने दें सर,’’ और सब को धन्यवाद दे कर बीना बाहर निकल गई. एकएक कर चयन कमेटी के लोग भी चले गए. सब से अंत में डा. राजीव बाहर आए. देखा तो बीना अभी किसी के इंतजार में खड़ी है.

‘‘किसी की प्रतीक्षा है?’’

‘‘आप का ही इंतजार कर रही थी सर.’’

‘‘मेरा क्यों?’’

‘‘आप से कोई वेटिंगरूम में मिलना चाहता है.’’

‘कौन होगा? कोई मुझ से क्यों मिलना चाहता है?’ सोचा उन्होंने, फिर बीना के पीछेपीछे चल दिए. बीना वेटिंगरूम के बाहर ही रुक गई. सामने मधु बैठी थी. अब चौंकने की बारी

डा. राजीव की थी.

‘‘मधु, तुम और यहां?’’

‘‘आप को धन्यवाद जो देना था सर.’’

‘‘लेकिन तुम्हें कैसे मालूम था कि साक्षात्कार मुझ को ही लेना है?’’

‘‘मुझे पता था.’’

‘‘अच्छा, और क्याक्या पता किया?’’

‘‘यही कि आप इलाहाबाद में हैं.’’

‘‘खैर, यह सब छोड़ो, पहले यह बताओ कि तुम इतने दिन कहां रहीं? मैं ने तुम्हें ढूंढ़ने की कितनी कोशिश की. 2 बार आगरा भी गया लेकिन तुम्हारा पता मालूम न होने के कारण कोई जानकारी न हो सकी. घरपरिवार में सब कैसे हैं?’’

‘‘इतनी उत्सुकता ठीक नहीं सर, सारे सवाल एकसाथ अभी पूछ लेंगे. शाम को 4 बजे चाय पर घर आइए. शेष बातें वहीं होंगी,’’ कहते हुए मधु ने एक कागज पर अपना पता लिख कर दे दिया और हाथ जोड़ कर वेटिंगरूम से बाहर निकल आई.

डा. राजीव भ्रमित से, असहाय से मधु और बीना को जाते हुए देखते रहे. कितना कुछ उन के भीतर भरा पड़ा था. मधु के सामने संचित कोष सा उडे़लना चाहते थे लेकिन इस के लिए उन्हें अभी 4 घंटे और इंतजार करना है. कैसे कटेंगे ये 4 घंटे? फिर उन्हें हाथ में पकड़े कागज का ध्यान आया. सेक्टर-सी, कोठी नंबर-18 और वे सेक्टर बी में रहते हैं. दोनों सेक्टर आमनेसामने हैं, लेकिन मधु इस से पहले कभी दिखाई क्यों नहीं दी?

सोचतेसोचते डा. राजीव अपने घर तक आ गए.

आदमी अपनी जिंदगी में कितनी बार जन्म लेता है और कितनी बार उसे मरना पड़ता है, कभी बेमौत, कभी बेवक्त और कभी विवशताजन्य परिस्थितियों के कारण. अपने ही अथक प्रयासों से अथवा आत्मविश्वास के सहारे कितनी बार वह डगमगाने से बचे हैं और तब उन्हें कितनी आत्मिक शांति मिली है. उन्होंने जिंदगी में कभी कोई ऐसा समझौता नहीं किया जिस का बोझ आत्मा सह न पाती. बेदाग, सीधीसपाट, सम्मानजनक स्थिति को जीते हुए अपने विभाग में कार्यरत 25 साल निकल गए.

25 साल…सोचतेसोचते डा. राजीव अचानक चौंक उठे. 25 साल पूरे एक व्यक्तित्व के विकास के लिए कम तो नहीं होते. जाने कितना कुछ बदल जाता है. आदमी कहां से कहां पहुंच जाता है. पर वे जरा भी नहीं बदले. समय के साथसाथ उन के व्यक्तित्व में और भी निखार आया है. विद्वता की चमक चेहरे पर बनी  रहती है. बेदाग चरित्र जो उन का है.

मधु को याद करते ही डा. राजीव 25 साल पीछे लौट गए. इस महाविद्यालय में आने से  पहले वह आगरा के एक डिगरी कालिज में प्राध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे. वह उन की पहली नियुक्ति थी. पहली बार कक्षा में मधु को देखने के बाद बस, देखते रह गए थे. उन के मन को क्या हुआ, वे स्वयं नहीं समझ पाए. गुलाब सा खिला मासूम सौंदर्य, उस पर भी जब नाम मधु सुना तो मन अनजाने, अनचाहे किसी डोर से बंधने सा लगा. तब डा. राजीव ने इसे महज प्रमाद समझा और झटका दे कर इस विचार को निकाल फेंकना चाहा लेकिन वह अपनी इस कोशिश में नाकामयाब रहे. कक्षा में मधु को देख कर दर्शनमात्र से जैसे उन्हें ऊर्जा मिलती. मधु अभी कक्षा में न होती तो उन्हें एक प्रकार की बेचैनी घेर लेती. उस दिन वे सिरदर्द का बहाना बना कर कक्षा छोड़ देते. वे नहीं जानते थे कि जो अनुभव वह कर रहे हैं क्या मधु भी वही अनुभव करती है? वह मधु के बारे में और बहुतकुछ जानना चाहते थे पर किस से जानें? क्या प्राध्यापक हो कर अपनी छात्रा से कुछ पूछना अच्छा लगेगा. दिमाग कहता नहीं और वे वक्त का इंतजार करने लगे.

अब डा. राजीव मधु पर विशेष ध्यान देते. 1-2 बार अपने नोट्स भी उसे दिए. कुछ किताबें लाइब्रेरी से अपने नाम से निकलवाईं. मधु ने साल के अंत में महज धन्यवाद कह दोनों हाथ जोड़ कर किताबें लौटा दीं. डा. राजीव हाथ मलते रह गए. नया सेशन शुरू हुआ. मधु ने फिर दाखिला लिया. अच्छे अंक ला कर परीक्षा पास की थी. अब डा. राजीव मधु पर और भी ध्यान देने लगे.

इस बार एक विशेष बात डा. राजीव नोट कर रहे थे कि सामने आते ही मधु के गाल लाज से आरक्त हो उठते, आंखें झुक जातीं. इस का अर्थ वह क्या लगाएं, समझ ही नहीं पा रहे थे. क्या मधु भी उन्हीं की तरह सोचती है? रहरह कर यह सवाल उन के मन में उठता.

उस दिन कक्षा के बाद स्टाफरूम के पीछे के लौन में अकेले बैठे डा. राजीव दिसंबर की कुनकुनी धूप सेंक रहे थे. कई दिन से तबीयत भी कुछ ढीली चल रही थी. वह रूमाल से बारबार अपनी आंख, नाक पोंछ रहे थे.

‘‘सर, लगता है आप की तबीयत ठीक नहीं है. मैं यह किताब आप को लौटाने आई थी,’’ अचानक मधु की आवाज सुन कर वह चौंक उठे. बस, यंत्रचालित से हाथ आगे बढ़ गए. जैसे ही उन्होंने किताब ले कर सामने मेज पर रखी कि सर्द हवा के झोंके से किताब के पन्ने फड़फड़ाने लगे और उन के बीच से एक ताजा गुलाब का फूल नीचे आ गिरा. एकएक कर उस गुलाब की पंखुडि़यां कुरसी के नीचे बिखर गईं.

मधु जल्दी से नीचे झुकी, तभी डा. राजीव के हाथ भी झुके. दोनों की उंगलियां परस्पर टकरा गईं. फूल की कुछ पंखुडि़यां मधु के हाथ आईं, कुछ डा. राजीव के.

डा. राजीव ने एक भरपूर नजर मधु पर डाली. मधु चुपचाप दुपट्टे के कोने को अपनी उंगली में लपेटती वहां से चली गई.

आज पूरा एक गुलाब उन की मुट्ठी में कैद था. जिस स्पर्श को वे पाना चाहते थे आज वह स्वयं उन के मानस को सहला गया था. उन के विचारों को जैसे पंख लग गए.

डा. राजीव ने खुद इस बात को नोट किया कि मधु कक्षा में उन का व्याख्यान ध्यान से नहीं सुनती, केवल गौर से उन का चेहरा देखती रहती है. उन्हें अपने चेहरे पर हमेशा 2 मासूम प्यारी सी आंखें टकटकी लगाए देखती नजर आतीं. वह जब मधु की ओर देखते तो मधु नजरें झुका लेती मानो चोरी करते वह पकड़ी गई हो.

‘‘क्लास में मन पढ़ाई में लगाया करो.’’

‘‘जी, कोशिश करूंगी.’’

परीक्षा की तारीख निकट आ रही थी. प्रिप्रेशन लीव हो चुकी थी. मधु का कालिज आना बंद हो चुका था. उस दिन 5 मार्च था. मधु पुस्तकालय की पुस्तकें लौटाने आई थी. मधु को स्टाफरूम की तरफ आता देख कर वह वहां से निकल कर एकांत में टहलने लगे. किताबें जमा कर मधु उन की तरफ आई और एक लिफाफा डा. राजीव की ओर बढ़ा कर वापस लौट गई.

डा. राजीव हाथ में लिफाफा थामे लौटती हुई मधु को देखते रहे. कहना तो जाने क्याक्या चाहते थे पर कहने के अवसर पर वाणी अवरुद्ध हो जाती थी. वह केवल एक भक्त और एक पुजारी की तरह दर्शन कर रह जाते. अपने प्यार को याद के सहारे सींच रहे थे.

मधु के जाने के बाद हाथ में थामे लिफाफे का ध्यान आया. खोल कर देखा तो अचंभित रह गए. उन्हें तो खुद ही याद नहीं था कि आज उन का जन्मदिन है. याद भी तब रहता जब कभी मनाया जाता. पर मधु को कैसे मालूम हुआ? तभी उन्हें याद आया कि कालिज मैगजीन में उन का सचित्र परिचय छपा था. वहीं से मधु ने लिया होगा. कार्ड पर एक खिला गुलाब था और गुलाब की एक पंखुड़ी पर एक सूखी पंखुड़ी चिपकी हुई थी.

डा. राजीव ने गौर से देखा, यह तो उसी गुलाब की पंखुड़ी थी जो उस दिन किताब से गिरी थी. उन्होंने उलटपलट कर कार्ड देखा. मधु का पता कहीं भी नहीं लिखा था.

पढ़ाई का अगला सत्र शुरू हो कि उन की नियुक्ति इलाहाबाद विश्व-विद्यालय में हो गई. आगरा छोड़ते समय उन के मन में चाह थी कि एक बार मधु से मिल लेते, लेकिन मधु का पताठिकाना उन्हें मालूम न था.

प्यार का अंकुर विरह की व्यथा में तपने लगा. डा. राजीव को जब भी एकांत मिलता मधु का चेहरा सामने आ जाता. वे जहां कहीं भी खिले गुलाब को देखते, अपने होश खो बैठते. मधु और गुलाब, गुलाब और मधु एकदूसरे में जैसे विलीन हो जाते.

5 मार्च को फिर वैसा ही कार्ड मिला. वही एक सूखी पंखुड़ी, क्या अर्थ है, इस पंखुड़ी का? क्या मधु प्रतीक रूप में कहना चाहती है कि मैं भी ऐसे ही सूख रही हूं अथवा प्रतीक्षा का एक वर्ष पूरा हुआ. कई बार मन हुआ कि दौड़ कर पहुंच जाएं. एक बार मन के हाथों हार कर राजीव आगरा पहुंचे भी पर उन की यह यात्रा निरर्थक रही. मधु ने पढ़ना छोड़ दिया था. क्यों? यह कोई नहीं जानता.

लगातार 6 सालों तक गुलाब के फूल व सूखी पंखुड़ी वाले कार्ड हर 5 मार्च को मिलते रहे. अंतिम कार्ड में महज चंद शब्द लिखे थे, ‘गुलाब का फूल पूरा हो गया होगा. महज इतनी ही पंखुडि़यां तब समेट पाई थी इसलिए पूजा का अधिकार भी इतने ही दिन रहा.’

इस के बाद कोई भी कार्ड नहीं आया. कार्ड पर मधु के नाम व आगरा की मुहर के अलावा डा. राजीव को और कुछ हाथ न लगा. उन्होंने सारी पंखुडि़यां जमा कर के गिनीं तो पूरी 14 थीं. 7 उन के पास 7 मधु के पास. क्या गुलाब के फूल में 14 पंखुडि़यां ही होती हैं?

अचानक एक दिन यों ही डा. राजीव ने एक ताजा गुलाब की पंखुडि़यों को तोड़ कर गिना तो सचमुच 14 ही निकलीं. उन के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. वह 7 कार्ड और 14 गुलाब की पंखुडि़यां

डा. राजीव के तीर्थस्थल बन गए. जब भी अपनी अलमारी खोलते एक मासूम सी गंध का झोंका उन्हें सहला जाता.

जीवन की यात्रा चलती रही. भावनाओं के अंकुर कर्तव्य के मार्ग में वहीं रुक गए, लेकिन उस के बाद वह अपना जन्मदिन न भूल सके. 5 मार्च को जब भी डाक आती डा. राजीव बड़ी उत्सुकता से एकएक चिट्ठी खोल कर देखते लेकिन जिस का वह इंतजार कर रहे थे वही नहीं मिल रही थी.

मुट्ठी में दबी ताजा गुलाब की पंखुडि़यों को सूंघते हुए अनमने से राजीव अपने निवास पर आ गए. आज पूरा अतीत उन्हें अपने में समेट लेना चाहता था. उन गुलाब की पंखुडि़यों के सहारे 30 साल गुजार दिए पर वह गृहस्थी का सुख न पा सके.

चौंक कर डा. राजीव ने घड़ी पर नजर डाली. 4 बजने में 5 मिनट शेष थे. यानी पूरे 4 घंटे अतीत की वादियों में घूमते रहे. बिस्तर से उठ कर बाथरूम में गए. मुंह धोया और डे्र्रसिंग टेबल के सामने खड़े हो कर बालों में कंघी घुमाई, कपड़े बदले और निकल पड़े. आज गाड़ी नहीं निकाली और निकाल कर भी क्या करते. कौन दूर जाना था उन्हें.

निश्चित स्थान पर पहुंच कर कालबेल बजाई. फौरन दरवाजा खुल गया. मधु ने उन्हें एक बड़े से सुसज्जित ड्राइंगरूम में बैठाया और बोली, ‘‘अब आप अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं सर. मैं ही अपने बारे में बता देती हूं. आप शायद भूल रहे हैं कि 25 साल पहले आप के एक साथी थे

डा. सुशांत, जिन का विवाह के एक महीने बाद ही सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. आप यहां नएनए आए थे. परिचय भी कोई खास नहीं था. बीना उन्हीं की बेटी है और यह कोठी भी उन्हीं की है.’’

‘‘इतने पास रह कर भी कभी मिलने की कोशिश तुम ने नहीं की?’’

‘‘क्या कोशिश करती सर? आगरा और इलाहाबाद के बीच घूमती रही. जिसे भुलाना चाहा उसे भुला न सकी और जिस के साथ जिंदगी का सफर तय करना चाहा उस ने एक कदम साथ चल कर हमेशाहमेशा को अकेला छोड़ दिया.’’ दुखी हो उठी मधु. स्वयं को संभाला, हंसने का प्रयास करते हुए पूछा, ‘‘अपनी ही सुनाती रही, आप के बारे में नहीं पूछा, आप का घरपरिवार कैसा है, सर?’’

‘‘घरपरिवार बसा ही नहीं तो होगा कहां से?’’

‘‘मेरे कारण पूरा जीवन आप ने अकेले ही काट दिया,’’ हैरान रह गई मधु.

‘‘तुम से कहने का साहस नहीं हुआ और तुम्हारे अलावा किसी और को चाह न सका. क्या तुम मेरी एक बात मानोगी?’’

‘‘अब इस उम्र में आप क्या मनवाएंगे?’’

‘‘जो बात तब न कह सका, अब कहना चाहता हूं. पहले ही काफी देर हो चुकी है मधु, क्या यह सफर एक खूबसूरत मोड़ ले कर आगे नहीं बढ़ सकता?’’

हाथ में चाय की ट्रे लिए बीना ने ड्राइंगरूम में घुसते हुए कहा, ‘‘बढ़ सकता है अंकल. मैं आप के और मां के सफर को आगे बढ़ाऊंगी,’’ हाथ में पकड़ी चाय की ट्रे को सेंटर टेबल पर रख वह मां के पास आ कर बैठ गई और उन का हाथ अपने हाथ में ले लिया.

‘‘अंकल, मैं ने मां को कितनी ही बार आप का फोटो देखते देखा है. मैं जानती हूं कि मां आप को बहुत प्यार करती हैं. मैं भी पापा के प्यार को तरस रही हूं. जानती ही नहीं कि पापा कैसे होते हैं? बस, उन की तसवीर देखी है. दादी और दादाजी पुत्र शोक में जल्दी ही चल बसे. मैं भी ससुराल चली गई और मां अब बिलकुल अकेली रह गई हैं. आखिर मां को भी तो अपना दुखसुख बांटने वाला कोई चाहिए. आप और मां एक हो कर भी अलगअलग हैं. अब अलग नहीं रहेंगे.’’

‘‘तू जानती है, क्या कह रही है?’’ आंखें झर रही थीं मधु की.

‘‘सच बताना मां, तुम्हें इन आंसुओं की कसम, जो मैं चाहती हूं वह आप नहीं चाहतीं? अंकल, क्या आप को पापा कहने का हक है मुझे?’’ बीना ने दोनों से एक ही लफ्ज में अपना सवाल पूछ दिया.

डा. राजीव ने बीना को अपने कंधे से लगा कर उस का माथा चूम लिया, ‘‘सारी दुनिया की खुशियां आज अचानक मेरी झोली में आ गईं. पहली बार पापा बना हूं. पहली बार बेटी मिली है. मैं मना कर ही नहीं सकता,’’ डा. राजीव कहतेकहते भावविभोर हो उठे.

Father’s Day Special: पापा जल्दी आ जाना- भाग 4

घड़ी ने रात के 2 बजाए. मुझे लगा अब मुझे सो जाना चाहिए. मगर आंखों में नींद कहां. मैं ने अलमारी से पापा की तसवीर निकाली जिस में मैं मम्मीपापा के बीच शिमला के एक पार्क में बैठी थी. मेरे पास पापा की यही एक तसवीर थी. मैं ने उन के चेहरे पर अपनी कांपती उंगलियों को फेरा और फफक कर रो पड़ी, ‘पापा तुम कहां हो…जहां भी हो मेरे पास आ जाओ…देखो, तुम्हारी निकी तुम्हें कितना याद करती है.’

एक दिन सुबह संदीप अखबार पढ़तेपढ़ते कहने लगे, ‘जानती हो आज क्या है?’

‘मैं क्या जानूं…अखबार तो आप पढ़ते हैं,’ मैं ने कहा.

‘आज फादर्स डे है. पापा के लिए कोई अच्छा सा कार्ड खरीद लाना. कल भेज दूंगा.’

‘आप खुशनसीब हैं, जिस के सिर पर मांबाप दोनों का साया है,’ कहतेकहते मैं अपने पापा की यादों में खो गई और मायूस हो गई, ‘पता नहीं मेरे पापा जिंदा हैं भी या नहीं.’

‘हे, ऐसे उदास नहीं होते,’ कहतेकहते संदीप मेरे पास आ गए और मुझे अंक में भर कर बोले, ‘तुम अच्छी तरह जानती हो कि हम ने उन्हें कहांकहां नहीं ढूंढ़ा. अखबारों में भी उन का विवरण छपवा दिया पर अब तक कुछ पता नहीं चला.’

मैं रोने लगी तो मेरे आंसू पोंछते हुए संदीप बोले थे, ‘‘अरे, एक बात तो मैं तुम को बताना भूल ही गया. जानती हो आज शाम को टेलीविजन पर एक नया प्रोग्राम शुरू हो रहा है ‘अपनों की तलाश में,’ जिसे एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेता होस्ट करेगा. मैं ने पापा का सारा विवरण और कुछ फोटो वहां भेज दिए हैं. देखो, शायद कुछ पता चल सके.’?

‘अब उन्हें ढूंढ़ पाना बहुत मुश्किल है…इतने सालों में हमारी फोटो और उन के चेहरे में बहुत अंतर आ गया होगा. मैं जानती हूं. मुझ पर जिंदगी कभी मेहरबान नहीं हो सकती,’ कह कर मैं वहां से चली गई.

मेरी आशाओं के विपरीत 2 दिन बाद ही मेरे मोबाइल पर फोन आया. फोन धर्मशाला के नजदीक तपोवन के एक आश्रम से था. कहने लगे कि हमारे बताए हुए विवरण से मिलताजुलता एक व्यक्ति उन के आश्रम में रहता है. यदि आप मिलना चाहते हैं तो जल्दी आ जाइए. अगर उन्हें पता चल गया कि कोई उन से मिलने आ रहा है तो फौरन ही वहां से चले जाएंगे. न जाने क्यों असुरक्षा की भावना उन के मन में घर कर गई है. मैं यहां का मैनेजर हूं. सोचा तुम्हें सूचित कर दूं, बेटी.

‘अंकल, आप का बहुतबहुत धन्यवाद. बहुत एहसान किया मुझ पर आप ने फोन कर के.’

मैं ने उसी समय संदीप को फोन किया और सारी बात बताई. वह कहने लगे कि शाम को आ कर उन से बात करूंगा फिर वहां जाने का कार्यक्रम बनाएंगे.

‘नहीं संदीप, प्लीज मेरा दिल बैठा जा रहा है. क्या हम अभी नहीं चल सकते? मैं शाम तक इंतजार नहीं कर पाऊंगी.’

संदीप फिर कुछ सोचते हुए बोले, ‘ठीक है, आता हूं. तब तक तुम तैयार रहना.’

कुछ ही देर में हम लोग धर्मशाला के लिए प्रस्थान कर गए. पूरे 6 घंटे का सफर था. गाड़ी मेरे मन की गति के हिसाब से बहुत धीरे चल रही थी. मैं रोती रही और मन ही मन प्रार्थना करती रही कि वही मेरे पापा हों. देर तो बहुत हो गई थी.

हम जब वहां पहुंचे तो एक हालनुमा कमरे में प्रार्थना और भजन चल रहे थे. मैं पीछे जा कर बैठ गई. मैं ने चारों तरफ नजरें दौड़ाईं और उस व्यक्ति को तलाश करने लगी जो मेरे वजूद का निर्माता था, जिस का मैं अंश थी. जिस के कोमल स्पर्श और उदास आंखों की सदा मुझे तलाश रहती थी और जिस को हमेशा मैं ने घुटन भरी जिंदगी जीते देखा था. मैं एकएक? चेहरा देखती रही पर वह चेहरा कहीं नहीं मिला, जो अपना सा हो.

तभी लाठी के सहारे चलता एक व्यक्ति मेरे पास आ कर बैठ गया. मैं ने ध्यान से देखा. वही चेहरा, निस्तेज आंखें, बिखरे हुए बाल, न आकृति बदली न प्रकृति. वजन भी घट गया था. मुझे किसी से पूछने की जरूरत महसूस नहीं हुई. यही थे मेरे पापा. गुजरे कई बरसों की छाप उन के चेहरे पर दिखाई दे रही थी. मैं ने संदीप को इशारा किया. आज पहली बार मेरी आंखों में चमक देख कर उन की आंखों में आंसू आ गए.

भजन समाप्त होते ही हम दोनों ने उन्हें सहारा दे कर उठाया और सामने कुरसी पर बिठा दिया. मैं कैसे बताऊं उस समय मेरे होंठों के शब्द मूक हो गए. मैं ने उन के चेहरे और सूनी आंखों में इस उम्मीद से झांका कि शायद वह मुझे पहचान लें. मैं ने धीरेधीरे उन के हाथ अपने कांपते हाथों में लिए और फफक कर रो पड़ी.

‘पापा, मैं हूं आप की निकी…मुझे पहचानो पापा,’ कहतेकहते मैं ने उन की गर्दन के इर्दगिर्द अपनी बांहें कस दीं, जैसे बचपन में किया करती थी. प्रार्थना कक्ष के सभी व्यक्ति एकदम संज्ञाशून्य हो कर रह गए. वे सब हमारे पास जमा हो गए.

पापा ने धीरे से सिर उठाया और मुझे देखने लगे. उन की सूनी आंखों में जल भरने लगा और गालों पर बहने लगा. मैं ने अपनी साड़ी के कोने से उन के आंसू पोंछे, ‘पापा, मुझे पहचानो, कुछ तो बोलो. तरस गई हूं आप की जबान से अपना नाम सुनने के लिए…कितनी मुश्किलों से मैं ने आप को ढूंढ़ा है.’

‘यह बोल नहीं सकते बेटी, आंखों से भी अब धुंधला नजर आता है. पता नहीं तुम्हें पहचान भी पा रहे हैं या नहीं,’ वहीं पास खड़े एक व्यक्ति ने मेरे सिर पर हाथ रख कर कहा.

‘क्या?’ मैं एकदम घबरा गई, ‘अपनी बेटी को नहीं पहचान रहे हैं,’ मैं दहाड़ मार कर रो पड़ी.

पापा ने अपना हाथ अचानक धीरेधीरे मेरे सिर पर रखा जैसे कह रहे हों, ‘मैं पहचानता हूं तुम को बेटी…मेरी निकी… बस, पिता होने का फर्ज नहीं निभा पाया हूं. मुझे माफ कर दो बेटी.’

बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपना संतुलन बनाए रखा था. अपार स्नेह देखा मैं ने उन की आंखों में. मैं कस कर उन से लिपट गई और बोली, ‘अब घर चलो पापा. अपने से अलग नहीं होने दूंगी. 15 साल आप के बिना बिताए हैं और अब आप को 15 साल मेरे लिए जीना होगा. मुझ से जैसा बन पड़ेगा मैं करूंगी. चलेंगे न पापा…मेरी खुशी के लिए…अपनी निकी की खुशी के लिए.’

पापा अपनी सूनी आंखों से मुझे एकटक देखते रहे. पापा ने धीरे से सिर हिलाया. संदीप को अपने पास खींच कर बड़ी कातर निगाहों से देखते रहे जैसे धन्यवाद दे रहे हों.

उन्होंने फिर मेरे चेहरे को छुआ. मुझे लगा जैसे मेरा सारा वजूद सिमट कर उन की हथेली में सिमट गया हो. उन की समस्त वेदना आंखों से बह निकली. उन की अतिभावुकता ने मुझे और भी कमजोर बना दिया.

‘आप लाचार नहीं हैं पापा. मैं हूं आप के साथ…आप की माला का ही तो मनका हूं,’ मुझे एकाएक न जाने क्या हुआ कि मैं उन से चिपक गई. आंखें बंद करते ही मुझे एक पुराना भूला बिसरा गीत याद आने लगा :

‘सात समंदर पार से, गुडि़यों के बाजार से, गुडि़या चाहे ना? लाना…पापा जल्दी आ जाना.’

प्यार के राही-भाग 4 : हवस भरे रिश्ते

इधर चाचा के न रहने पर चाची खुश हो गई. वह मासूम पर अपने पालतू गुंडों से कहर ढाने लगीं. फिर भी मासूम ने शादी के लिए ‘हां’ नहीं कहा. उस ने उन के पैर पकड़ कर रोतेरोते कहा, ‘‘मां, मुझ पर रहम कीजिए, मैं तो बचपन से ही आप को अपनी मां की तरह मानता आया हूं. मेरी शादी गजाला से हो गई है. मैं गजाला को अपनी नजरों से गिराना नहीं चाहता.’’

चाची के आसपास के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया कि मासूम की जिंदगी बरबाद मत कीजिए, लेकिन चाची ने किसी की बात नहीं सुनी. मासूम के सीने पर बंदूक रख कर निकाह कबूल करवा ही लिया.

निकाह के बाद मासूम ने 2-3 बार खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन चाची ने हर बार उस की कोशिश को नाकाम कर दिया. उस के बाद अपने भरोसेमंद नौकरों और गुंडों का कड़ा पहरा लगा दिया, ताकि मासूम खुदकुशी न कर सके. चाची ने मासूम को जिंदा लाश बना दिया था.

इस बीच चाची अपने हवस की प्यास मासूम से बुझाती रही. इधर मैं कैद थी, इसलिए अपने दिल का दर्द उसे बता नहीं सकती थी. मेरे पैर पर प्लास्टर

2 दिनों के बाद खुलने वाला था, तभी मासूम राही को किसी तरह पता चला कि मैं अपने घर में कैद हूं.

तब मासूम का खून खौल उठा. उस ने तूफान की तरह हमारे घर की तरफ आना चाहा, लेकिन चाची के भरोसेमंद नौकरों और गुंडों ने रोक लिया. लेकिन उस समय मासूम के सीने में आग

सुलग रही थी. नौकरों और गुंडों से जम कर मुकाबला किया और सभी को जमीन सुंघा दी. उस समय चाची कहीं गई हुई थीं.

मासूम तेजी से मेरे घर में आया. उस समय अम्मी और अब्बा बाजार गए हुए थे. मैं लेटी हुई थी. मासूम को अपने कमरे में देखते ही मैं उस से लिपट कर रोने लगी.

मासूम ने प्यार से मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘‘रो मत गजाला. मैं तुम्हें यहां से निकालने आया हूं. चलो, मेरे साथ चलो. आज दुनिया की कोई ताकत मुझे तुम से जुदा नहीं कर सकती. वैसे मैं तुम्हारे प्यार के काबिल नहीं रहा. अब मेरा मर जाना ही अच्छा है.’’

‘‘ऐसा मत कहो, मासूम,’’ मैं ने भरे कलेजे से कहा. ‘‘खैर, छोड़ो. आओ, चलो मेरे साथ,’’ कहते हुए मासूम ने मेरा हाथ थाम लिया.

मैं चलफिर नहीं सकती थी. मेरे पैर में लगा प्लास्टर देख कर मासूम ने पिछली जेब से एक चमकदार चाकू निकाला, जिसे उस ने शायद गुंडों से छीना था. प्लास्टर कट जाने के बाद मैं आजाद हो गई. हम दोनों जैसे कमरे से बाहर निकले, अब्बा और अम्मी को देख कर दंग रह गए.

अब्बा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ने लगा. वे गुस्से में बोले, ‘‘तुझ बेगैरत की हिम्मत कैसे हुई हमारे घर में आने की? मासूम, तू चला जा, नहीं तो मैं यहां खून की नदियां बहा दूंगा. बदजात, अपनेआप को समझता क्या है?’’

मुझे मासूम की बेइज्जती बरदाश्त नहीं हुई. मैं ने कहा, ‘‘अब्बा, हम दोनों मरेंगे साथसाथ और जिएंगे भी साथसाथ. मैं ने मासूम से शादी कर ली है.’’

‘‘नहीं, इस की जाति और खानदान का पता नहीं. यह इस घर का दामाद नहीं बन सकता. जिसे तुम अपना शौहर होने का दावा कर रही हो, वह अब तुम्हारा चाचा है और चाचा बाप के समान होता है,’’ अब्बा ने गरज कर कहा.

‘‘चलो मासूम, हमें इस महल्ले में नहीं रहना है. हम दोनों कहीं और चलें,’’ मैं ने यह कहा और हम दोनों घर से निकल गए.

जब चाची घर आईं, तो गुंडों और नौकरों के सिर पर कई जगह पट्टी बंधी देख कर वे चौंकीं.

‘‘मासूम गजाला के साथ कहीं भाग गया है,’’ एक नौकर ने कहा.

चाची का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. वे नौकरों और गुंडों पर बहुत बिगड़ीं और थाने में मेरे खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखाई.

हम दोनों जानते थे कि पुलिस हमें जरूर खोजेगी, इसलिए हम लोग जल्द से जल्द पुलिस की पकड़ से दूर निकल जाना चाहते थे. लेकिन हम लोगों के पास एक भी पैसा नहीं था. फिर भी हम दोनों ने हिम्मत की और स्टेशन पहुंच कर बिना टिकट लिए ही दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी में बैठ गए.

हम दोनों दिल्ली पहुंचते ही कान की बालियां बेच कर एक दिन छोटे होटल में रहे. फिर मासूम ने एक कालोनी में 2,000 रुपए किराए पर 2 कमरे ले लिए. हम दोनों बीए तक पढ़ चुके थे.

मासूम रोज नौकरी खोजने जाते, लेकिन निराश हो कर लौट आते. अब पैसे भी खत्म होने पर थे. तभी मासूम को एक कारखाने में बड़े बाबू के

रूप में 15,000 रुपए महीना पर नौकरी मिल गई.

एक दिन पड़ोस की जरीना से जानपहचान हुई, जो डाक्टर थी. वह हम दोनों को अपनी सगी जैसी समझने लगी.

एक दिन उस ने मुझ से पूछा, ‘‘तुम तो बीए पास हो. हमारे क्लिनिक में नर्स की नौकरी कर लो. तनख्वाह 5,000 रुपए दूंगी.’’

मैं ने वह नौकरी करनी शुरू कर दी. अब हम दोनों अपनी जिंदगी मौजमस्ती से गुजारने लगे. बाद में फिर जरीना और उस के शौहर ने मिल कर हम दोनों का निकाह धूमधाम से करा दिया.

स्टूडैंट लीडर – भाग 3 : जयेश की जिद

?लैब इंचार्ज बिना कुछ कहे वहां से

चला गया.

2 दिनों के बाद, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच भरी सभा में वादविवाद रखा गया था. दोनों को अपनेअपने पक्षों को रखने का मौका था. प्रांगण खचाखच भरा हुआ था. सारा महाविद्यालय उमड़ आया था. मस्ती का माहौल था. छात्रों में उत्साह था. हर्षोल्लास के साथ इस वादविवाद को देखने के लिए वे पहुंचे थे.

 

चुनाव के इंचार्ज नीलेंदु सर ने माइक पर घोषणा की, ‘‘छात्र प्रतिनिधि का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार, अनुरंजन और जयेश, अपनाअपना तर्क आप के सामने रखेंगे. ये लोग आप के अपने छात्र प्रतिनिधि हैं, आप की समस्याओं का निवारण करने के लिए. आप ही के द्वारा चुने जाएंगे. इसीलिए ये जो भी कहेंगे, उन्हें ध्यान से सुनिएगा और सुनने के बाद, सोचविचार कर के ही अपना प्रतिनिधि चुनें. आप में से अधिकांश के लिए यह बिलकुल नया अनुभव होगा. सार्वजनिक वक्ता के साथ कृपया किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें. न तो उन का उपहास उड़ाएं, न ही आक्रामक टिप्पणियों से उन्हें बेमतलब परेशान करें.’’ फिर थोड़ा रुक कर उन्होंने कहा, ‘‘सब से पहले अपने विचार आप के सामने रखेंगे हमारे स्नातकोत्तर विद्यार्थी, अनुरंजन नावे.’’

अनुरंजन अपनी जगह से उठ कर माइक के सामने आया तो जोरदार तालियों के साथ उस का स्वागत किया गया. जैसे संपूर्ण महाविद्यालय का वह बेताज बादशाह हो. तालियों की गड़गड़ाहट धीमी पड़ी तो उस ने सब से पहले नीलेंदु सर को धन्यवाद दिया, ‘‘मैं नीलेंदु सर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मु?ो अपने विचार रखने के लिए उन्होंने यह मंच प्रदान किया. वादविवाद का आयोजन भी उन्होंने ही किया है. अपने प्रिंसिपल रत्नेश्वर, जिन का पूरा समय सब की समस्याओं को दूर करने में निकल जाता है, हमारे महाविद्यालय के मेहनती अध्यापकगण और मेरे साथी छात्र और मित्रगण. यह मेरा सौभाग्य है कि आप में से अधिकांश को मैं अपना दोस्त कह सकता हूं. आप सभी शायद मेरे बारे में सबकुछ पहले से ही जानते हैं. इसीलिए मैं आप से अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में बात करना चाहता हूं. वह हमारे कालेज में नए विज्ञान उपकरणों की पैरवी कर रहा है.’’

यह सुन कर सभी वाणिज्य, कला और मैनेजमैंट के छात्र जोरों से हंस दिए. जयेश उस पर हो रहे सीधेसीधे आक्रमण से सुन्न हो गया था.

 

जब हंसी कम हुई तो अनुरंजन ने कहना शुरू किया, ‘‘भले ही यह अद्भुत बात लगती हो, लेकिन उसे ऐसा लगता है कि हमारा कालेज खेल पर अपना पैसा बरबाद करता है.’’

वहां मौजूद लगभग सभी छात्रों ने जयेश को हूट कर के अपनी नापसंदगी जाहिर की. जयेश चुपचाप बैठ अपना तिरस्कार होते देखता रहा.

अनुरंजन ने जयेश पर अपना आक्रमण जारी रखा, ‘‘क्या हम वास्तव में एक ऐसे छात्र प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं, जो खेलों की परवाह नहीं करता है? जिस को क्रिकेट की परवाह नहीं…?’’

सभी छात्र जोरजोर से चिल्लाने लगे. जयेश को अपनेआप पर काबू पाना कठिन हो रहा था. सभी छात्र उस के खिलाफ हो रहे थे. अनुरंजन सभी छात्रों को उस के खिलाफ भड़काने में कामयाब हो रहा था.

अनुरंजन ने आगे कहा, ‘‘मु?ो गर्व इस बात का है कि मैं खुद क्रिकेट खेलता हूं और मैं चाहता हूं कि खेलों में हमारे महाविद्यालय का आर्थिक सहयोग और बढ़े.’’

फिर उस ने थम कर कहा, ‘‘एक चीज और है, जिसे मैं क्रिकेट से ज्यादा पसंद करता हूं और वह है जगन्नाथ.’’

जाहिर है, उस का उल्लेख रांची के मशहूर जगन्नाथ मंदिर से था. उस के इतना बोलने पर सभी ने जोरों से तालियां बजाईं.

अनुरंजन ने जयेश पर अपने प्रहारों का अंत नहीं किया था, ‘‘मेरे मित्र जयेश के बारे में मैं आप को एक और दिलचस्प तथ्य बताता हूं. उस का ईश्वर में विश्वास नहीं है. न तो जगन्नाथ मंदिर ही वह कभी गया है, न ही पहाड़ी मंदिर.’’

अब तो छात्रगण बेहद नाराज हो गए. शिव शांति पथ पहाड़ी मंदिर, शिवजी का मंदिर था. उस मंदिर में न जाना, खुद एक अपराध था.

अनुरंजन ने अपनी बात की समाप्ति करते हुए कहा, ‘‘आशा है कि अपना वोट डालते समय मेरी बताई इन बातों का आप पूरी तरह से ध्यान रखेंगे. धन्यवाद.’’ और तालियों की जबरदस्त गड़गड़ाहट के साथ वह वापस अपनी जगह पर आ बैठा.

नीलेंदु ने माइक संभाला, ‘‘अनुरंजन के बाद मैं अपने दूसरे उम्मीदवार जयेश को आमंत्रित करता हूं कि वह आए और अपना पक्ष रखे कि क्यों उसे छात्र प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए?’’

जब जयेश अपनी जगह से उठ कर माइक के सामने आया तो सन्नाटा छा गया. किसी ने उस का तालियों से स्वागत नहीं किया. सिर्फ प्रसेनजीत और संदेश तालियां बजा कर उस की हौसलाअफजाई कर रहे थे. माइक के सामने आज सभी जयेश को अपने दुश्मन नजर आ रहे थे. आज सचाई की जीत नामुमकिन थी. अपनी बात को कितने ही सुनहरे तरीके से वह पेश करे, लेकिन जो कीचड़ उस पर पड़ चुकी थी, उसे साफ करना भयंकर कठिन कार्य जान पड़ता था, मानो उसे चक्कर सा आ रहा हो. अब कुछ भी कहना व्यर्थ था. सभी उस के खिलाफ भड़क चुके थे.

जयेश के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा था. अपने विचारों के बल पर छात्रों को वापस अपने पक्ष में लाने की बात वह सोच भी नहीं सकता था. अगर वह ?ाठ का सहारा न भी लेना चाहे तो भी अपने प्रतिद्वंद्वी के स्तर तक तो उसे आज गिरना ही पड़ेगा, वरना सालों तक अपमान ?ोलते रहना पड़ेगा और उस स्तर तक गिरने के लिए, उसे संदेश द्वारा खोजबीन कर प्राप्त हुए अनुरंजन के पृष्ठभूमि तथ्यों का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा और कोई चारा नहीं था.

यही सब सोच कर जयेश ने अपने भाषण की शुरुआत की, ‘‘मेरे प्रतिद्वंद्वी अनुरंजन नावे ने आप को मेरे बारे में बताया. अब मैं भी आप को उस के बारे में कुछ बताना चाहता हूं. ऐसी बात जो वह खुद नहीं बताना चाहता है. शायद आप लोगों को पता नहीं कि अनुरंजन नावे का इतिहास क्या है. अनुरंजन, ?ारखंड का मूल निवासी नहीं है.’’

वहां बैठे सभी छात्र आपस में फुसफुसाने लगे. महाविद्यालय में लगभग सभी छात्र रांची से ही थे. जयेश ने अपना वक्तव्य जारी रखा, ‘‘मु?ो तो इस बात का बेहद गर्व है कि मेरे पूर्वजों के भी पूर्वजों के नाम की यहां की जमीन का खतियान है. लेकिन मेरे विरोधी की रांची में तो क्या, पूरे ?ारखंड में कोई जमीन नहीं है, न ही उस के बापदादाओं की है या कभी थी.’’

प्रांगण में बैठे विद्यार्थियों में अब आपस में बोलचाल और बढ़ गई. जयेश ने कहा, ‘‘मैं शुद्ध ?ारखंडी हूं और हमारे राज्य की 9 क्षेत्रीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में लागू करवाने का जिम्मा लेता हूं. यह काम मेरा प्रतिद्वंद्वी कभी न कर सकेगा, क्योंकि उसे तो यह भी नहीं पता है कि हमारे राज्य की ये 9 भाषाएं कौन सी हैं. उसे कभी इस राज्य में सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, क्योंकि वह स्थानीय नहीं है. क्या आप ऐसे व्यक्ति को अपना वोट देना चाहोगे, जिस के भविष्य में इस राज्य से पलायन करना ही लिखा है?’’

विद्यार्थीगण अब तैश में आ गए थे. जयेश ने आगे कहा, ‘‘क्या बाहर वाला कभी हमारी ही तरह सोच पाएगा? अनुरंजन नावे भले ही खेल प्रेमी हो और ईश्वर में विश्वास रखता हो, लेकिन उस का जन्म माधोपुर में हुआ था.’’ इसी बात का संदेश ने पता लगाया था.

बाहरी राज्य के शहर का नाम सुन कर विद्यार्थी भड़क गए. जयेश ने उन्हें और भड़काया, ‘‘आप को ऐसा नहीं लगता कि रांची के प्रमुख महाविद्यालय का छात्र प्रतिनिधि, रांची या कम से कम ?ारखंड का होना चाहिए, ताकि आप की सोच और उस की सोच मेल खाती हो?’’

छात्रों की भीड़ में अब होहल्ला मच रहा था. जयेश ने उस शोर के ऊपर जोर से माइक में कहा, ‘‘मेरे विरोधी ने ?ारखंड में तब पहली बार कदम रखा, जब अपनी बीएससी की पढ़ाई करने के लिए वह यहां आया था. उस को न तो राज्य से जुड़ी समस्याओं की सू?ाबू?ा है, न ही प्रांतीय लोगों की सम?ा. हमारी राज्य सरकार ऐसे लोगों को अपने राज्य का हिस्सा नहीं मानती और आप उसे अपना वोट देना चाहते हो? अगर आप ने ऐसा किया तो आप राज्य सरकार के कानून के खिलाफ वोट करोगे. ?ारखंड के मूल निवासी के लोगों के अधिकार हमें सुरक्षित रखने हैं. हम बाहर वालों को ऐसी जिम्मेदारी सौंप कर यह गलती नहीं कर सकते.

‘‘याद रखिएगा कि हमारे अधिकारों की रक्षा करने वाली जितनी भी संस्थाएं हैं, वे सभी हमेशा मेरा साथ देंगी, लेकिन मेरे विरोधी का वे कभी भी साथ नहीं देंगी.

‘‘अगर आप चाहते हैं कि हम अपने अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्थाओं के साथ जुड़े रहें तो अपना वोट आप मु?ो

ही देंगे.’’

इतना कह कर जयेश वापस अपनी जगह पर आ कर बैठ गया. जबरदस्त तालियों के साथ जयेश का नाम गूंजने लगा. नीलेंदु ने वादविवाद के समापन की घोषणा की.

अगले ही दिन चुनाव थे. कुछ ही दिनों में चुनाव के नतीजे आ गए. जयेश को भारी बहुमत की प्राप्ति हुई और वह अपने महाविद्यालय का छात्र प्रतिनिधि बन गया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें