जान लेने वाली पत्नियां

प्राणों की प्यारी अब प्राणों की प्यासी हो चली हैं. शादी के बाद बहुत सी लड़कियां घरेलू हिंसा डीवी ऐक्ट 2005 के ब्रह्मास्त्र से लैस हो कर अपनी ससुराल पहुंचने लगी हैं. 498 की धारा का गुणगान आज तकरीबन हर लड़की वाला करता है और लड़के वाले चुप रहते हैं, उदास भी.

जहां वर पक्ष सीधासरल होता है, लड़के वाले शरीफ होते हैं, वहां लड़के के सीधेपन को तेज लड़की कई तरह से अस्त्र बना कर हालात को अपने हक में मोड़ लेती है.

कुछ लड़कियां जिन के मायके में अफेयर होते हैं, वे ससुराल में एक पल भी नहीं रहना चाहती हैं और बिना वजह ससुराल वालों को घरेलू हिंसा व दहेज को ले कर सताने का इलजाम लगा कर अपने मायके की राह पकड़ लेती हैं.

कुछ लड़कियों को मां के बिना रहना नहीं भाता. मां के संग सोने वाली लड़कियां हर चौथे दिन मायके चली जाती हैं. वे हनीमून मना कर मायके लौटे जाती हैं. उन का शादी के प्रति इतना ही शौक होता है जो 1-2 बार ससुराल आ कर पूरा हो जाता है.

बहुत सी लड़कियां अपने मायके के पड़ोस से इतनी रमी होती हैं कि ससुराल का माहौल उन्हें अकेलापन ही देता है. वे किसी भी हालात में मायके की ओर दौड़ लगाती हैं. उन्हें ससुराल या पति से कभी कोई मोह नहीं होता.

कुसुम शादी ही नहीं करना चाहती थी. वजह, उसे अपने भाई के बेटे रिंकू से लगाव था. शादी में देरी हो चुकी थी और कुसुम पूरी तरह से भतीजे की मां बन गई थी.

भाई ने कुसुम के इसी सम्मोहन का फायदा उठा कर उसे उस के पति के खिलाफ कर के हमेशा के लिए उस की गृहस्थी तोड़ दी.

महज 7 महीने के छोटे से वैवाहिक जीवन में कुसुम ने 14-15 बार मायके की ओर दौड़ लगाई थी. जब वह ससुराल में होती थी तो उस की मां रातदिन अपने नाती रिंकू के रोने की बात फोन पर बता कर उस को ससुराल में नहीं रहने देती थी. कुसुम को उस की मां हमेशा अपनी तबीयत का दुखड़ा बता कर बुलाती थी. कुसुम की गोद में रिंकू को डाल कर वह उस का भावनात्मक शोषण करती थी.

इस तरह से मां ने एक पल भी कुसुम को ससुराल में चैन से अपने पति विनीत के साथ नहीं रहने दिया. इस से विनीत डिप्रैशन में चले गया तो मां ने नई चाल चली. वह कुसुम को सिखाने लगी कि तेरा आदमी नामर्द है, उसे छोड़ दे.

इसी बीच विनीत की मां ने कुसुम की मां को उस का घर मरम्मत कराने के लिए कुछ पैसा दे दिया. रिश्तों के बीच पैसा आते ही नए रिश्ते में खटास आ गई.

कुसुम का भाई विमल जुआ खेलता था. वह हर महीने विनीत के सीधेपन का फायदा उठा कर उस की मां से पैसे की मांग करता था. वैसे तो लड़के वाले मांग करते हैं, पर यहां विनीत की मां से कुसुम का भाई पैसे की डिमांड करने लगा था.

आखिर में हार कर विनीत की मां ने पैसे की डिमांड बाबत विमल के खिलाफ शिकायत कर दी तो विमल ने कुसुम को मायके बुला लिया और विनीत व उस के मांबाप पर फर्जी डीवी ऐक्ट लगा कर उन का जीना दूभर कर दिया.

खुद ही पैसा दे कर अपने ऊपर लगाए गए इस झूठे इलजाम का तोड़ विनीत की मां इसलिए नहीं ढूंढ़ पा रही थीं कि बिना लिखापढ़ी किए उन्होंने बहू के मायके वालों को रुपए दे दिए थे. अब वे घरेलू हिंसा के फर्जी मामले में फंसी हैं. कोर्ट हमेशा लड़की की बात सुनती है. लड़के वालों को कुसूरवार समझा जाता है. इन्हीं बातों व कानून का फायदा उठा कर कुसुम का जुआरी भाई अब ठहाके लगा रहा है.

इस तरह की बातों से आज कितने ही परिवार बस नहीं पा रहे हैं. लड़की के लालची भाइयों की नजर अब बहन की ससुराल की जायदाद पर टिकी होती है. जो सीधेसादे ससुराल वाले होते हैं उन को लड़की के भाई ब्लैकमेल कर लेते हैं.

इसी तरह ग्वालियर का एक परिवार भी तब सांसत में आ गया था जब बहू ने अपने पति से कहा कि वह सासससुर से अलग रहेगी. बेचारा मनीष मांबाप पर ही निर्भर था और उन का लाड़ला भी था.

नई बीवी ने मनीष पर जब ज्यादा दबाव बनाया तो वह कुछ भी नहीं कर सका. बीवी मायके जा कर रहने लगी और पति व सासससुर पर दहेज के नाम पर सताने का मामला दायर कर दिया.

बेचारे मांबाप की जान सांसत में देख कर मनीष ने एक सुसाइड नोट लिखा और अपनी जान दे दी. वह खुदकुशी कर के अपनी छोटी सी वैवाहिक जिंदगी का अंत कर गया. उसे लगा कि उस की पत्नी को उस में या उस के मातापिता में कोई दिलचस्पी नहीं है. वे लोग कब तक उस की पत्नी को मनाएंगे.

एक तरफ तो मातापिता का प्यार, दूसरी तरफ नई बीवी का हठ, तीसरी तरफ 498 की हिटलरशाही धारा, जिस से निकलने की राह सीधेसादे मनीष को नहीं सूझी और उस ने अपनी जिंदगी खत्म कर के ऐसी शादी व कानूनी आतंक को विराम दे दिया जिस में फंसने के बाद बाहर निकलने की राह उस मासूम लड़के के पास नहीं थी.

उड़ीसा मेंं हुआ ट्रेन हादसा

उड़ीसा के बालासोर में 3 ट्रेनों के एक्सीडैंट में 300 लोगों के मरने की खबर है पर बहुत से लोग जनरल बोगियों में मरे लोगों की मौतों की बात नहीं कर रही जिन का कोई रिकार्ड नहीं रहता. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि खुली खिड़कियों वाले इन डिब्बों में मजदूर लोग सफर करते हैं और वे बिना रिजर्वेशन वाले टिकट लेते हैं.

यह बात इस से साबित होती है कि  एक औरत ने अपने 3 बच्चों को खिडक़ी से बाहर साथ में उगी घास पर फेंक दिया था जिस से वे बच गए. बच तो वह औरत और उस का मर्द भी गया. उस का मर्द चैन्नै में पलंबर का काम करता है.

रेल मंत्रालय ने बड़े गर्व से कहा है कि रिजर्व कंपार्टमैंटों में बहुत कम मौतें हुई हैं क्योंकि जो डिब्बें दो सवारी गाडिय़ों के चपेट में आए वे जनरल बोगियां थीं. ऊंचे पैसे वालों के बचने पर रेल मंत्रालय राहत की सांस ले रहा है. मजदूरों के मरने की गिनती नहीं हो पा रही तो यह प्रधानमंत्री, मंत्री और रेलवे के लिए अच्छा है. क्योंकि उन के लिए तो वे सफर करें तो पैदल ही करें तो ठीक.

यह न भूलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तावड़तोड़ ऊंचे लोगों के लिए वंदेभारत ट्रेनों का उद्घाटन कर रहे हैं जिन की रफ्तार आम ट्रेनों से 10-20 किलोमीटर रखें प्रति घंटा ही ज्यादा है पर दाम बहुत ज्यादा हैं ताकि मजदूर किस्म के लोग उस में सफर न कर सकें.

आजकल नई ट्रेनों, स्टेशनों, प्लेटफार्मों, तीर्थ यात्रियों के दल जाने पर प्रधानमंत्री खुद मौजूद रहते हैं इसलिए रेलवे की सारी सोच इस पर है कि रेलें नईनई चलाई जाएं, स्टेशनों में एयरकंडीशंड लाउंज बनें, लक्जरी सामान बिके, खाना मंहगा हो, पिज्जा, वर्गर मिले. पहले की तरह प्लेटफार्म पर ठेलों पर कुछ रुपए में 6 पूरी और सब्जी मिलना बंद हो गया है. यही हाल ट्रेन में डब्बों का है. ट्रेनें अमीरों के लिए चह रही हैं जिन्हें दिखावट चाहिए, सुरक्षा का ख्याल भी नहीं करते वे.

यह सोच गहरे नीचे तक रेल कर्मचारियों में पहुंच गई है. तेज चलो, सुरक्षा तो भगवान के हाथ में है. आखिर इतने मंदिर क्यों बन रहे हैं. उड़ीसा जहां यह हादसा हुआ तो मंदिर से पटा हुआ हर नेता, हर अफसर ऊंची जाति का पूजापाठी है. वहां तो भगवान तो वरदान देते हैं या दंड देते हैं.

जरूर यह गलती उन मरने वालों मजदूरों की है जो बिना दानपुण्य किए ट्रेन में चले. साष्टांग प्रणाम करने वाले, धर्माचार्यों के साए में रहने वाले प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेल बोर्ड के चेयरमैन थोड़े ही दूसरों के पापों के जिम्मेदार होंगे.

मैं 12वीं क्लास में हूं और मेरी गर्लफ्रेंड 11वीं में, मैं उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता हूं क्या करूं?

सवाल….

मैं 12वीं कक्षा में पढ़ता हूं. मेरी गर्लफ्रैंड 11वीं कक्षा में है. हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. मैं उसे छोड़ कर इस स्कूल से नहीं निकलना चाहता. मैं यदि 12वीं में फेल हो जाऊं तो यह संभव है, पर मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा करना सही होगा या नहीं?

जवाब…

इस उम्र में लड़का-लड़की सिर्फ अपनी दुनिया में खोए होते हैं. जैसे ही हकीकत की जमीन पर आते हैं तो गुब्बारे की हवा की तरह उन का प्यार भी फुस हो जाता है. फेल होने जैसी बेवकूफी न करें. यह समय अपने भविष्य को संवारने का है, प्रेम संबंधों में पड़ कर अपने जीवन के कीमती समय को व्यर्थ करने का नहीं. आप के मातापिता को आप से बहुत उम्मीदें हैं. आप के पास पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा.

ये भी पढ़ें…

सवाल…

मेरी उम्र 23 साल है और मैं एक 30 साल की विधवा से प्यार करता हूं. क्या हमारी शादी हो सकती है?

जवाब….

शादी तो हो सकती है पर 7 साल बड़ी एक विधवा. शादी कर के उसे निभा पाना आसान बात नहीं है. अगर आप की आमदनी ठीकठाक? है और आप समाज का मुकाबला कर सकते हैं तो ही शादी करें. शादी से पहले कुछ दिन साथ रह कर देख लें कि आप का प्यार सिर्फ बातों का ही तो नहीं है. वैसे, अब जब जीवन 60-70 साल तक आराम से चलता है, तब 7 साल का फर्क ज्यादा नहीं है.

क्या आप जानते हैं कि लोग Kiss क्यों करते हैं?

Kiss एक सबसे आम रोमांटिक बर्ताव है. दरअसल एक रिसर्च के अनुसार यह दुनिया भर की 90 प्रतिशत संस्कृतियों का हिस्सा है. इसलिए आप शोधकर्ताओं से अपेक्षा कर सकते हैं कि वो इससे जुड़े तथ्यों का गहन अध्ययन करें कि आखिर क्यों सभी मनुष्य Kiss करते हैं. लेकिन है इसका उलटा, चुंबनों के बारे में ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में हम अभी भी अनिभज्ञ हैं.

अमेरिका के एक शोधकर्ता समूह ने तय किया कि अब यह जानने का समय आ गया गई कि क्यों इंसान एक दुसरे के मुंह में मुंह डाल कर ये अजीब सी क्रिया करते हैं. वो इसके पीछे की वजह और जरूरत जानना चाहते थे. वो ये भी जानना चाहते थे कि Kiss के मामले में महिला और पुरुष एक दूसरे से किस तरह अलग हैं, और क्या उम्र, आपके व्यक्तित्व और रिश्ते में होने न होने का इस रूमानी बर्ताव पर कोई प्रभाव पड़ता है.

मैं खुद को नहीं रोक सका

अंततः उन्होंने 18 से 74 वर्ष की उम्र के 461 लोगों को एक प्रश्नावली भरने को कहा जिसका नाम था ‘वाई किस’? कारणों की सूची को दो भागों में विभाजित किया गया. पहले वो लोग थे, जिनके लिए ये एक महत्वकांशा का मुद्दा था और इसका रोमांस से कोई लेना देना नहीं था.

‘इनके कारण कुछ ऐसे थे, ‘मुझे ऑफिस में प्रमोशन चाहिए था’ या ‘मुझे अपने मां बाप के आदेश की अवहेलना करनी थी’. ये वो श्रेणी थी जिसमे Kiss के पीछे कोई खास वजह या महत्वकांक्षा थी, जो कि सकारात्मक नहीं थी जैसे कि, “मुझे उसको मज़ा चखाना है”.

दूसरी श्रेणी ‘शारीरिक संबंध’ वाली थी. इनमे ‘मूड बनाने के लिए’ से लेकर ‘उसे निर्वस्त्र देख कर मुझसे काबू नहीं हुआ जैसे कारण थे.

मजा और लगाव

हिस्सा लेने वाले अधिकतर लोगों ने 16 की उम्र से पहले अपनी पहली रोमांटिक किस अनुभव कर ली थी. वयस्क उम्र आने तक वो लगभग 20 लोगों के साथ Kiss कर चुके थे. पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें Kiss ‘बहुत’ पसंद है.

तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि Kiss का सबसे लोकप्रिय और आम कारण ‘शारीरिक संबंध’ वाली श्रेणी था. और इस कारण में महिला और पुरुष, दोनों का पहलू एक जैसा था.

मनचाही ची

वो कौन है जो Kiss रोमांटिक कारण के लिए नहीं बल्कि कुछ पाने के लिए करते हैं, महिला या पुरुष? पुरुष! उन्होंने Kiss के ऐसे कारणों के बारे में बताया जिनका रोमांस से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं था. जैसे कि,’ मैं चाहता था कि मेरा इस व्यक्ति से पीछा छूट जाये’ या ‘मैं अपनी धाक जमाना चाहता था’.

पुरुष इस तरह के कारणों को लेकर Kiss के प्रति उत्साहित क्यों रहते हैं? यदि अंदाजा लगाया जाये तो शायद इसका संबां पुरुषों के इस बात को समाज के सामने सिद्ध करने से हो सकता है कि वो शारीरिक संबंधों की शुरुआत को नियंत्रित करते हैं.

Kiss के पांच मुख्य शारीरिक संबंध कारण

  1. मैं इस व्यक्ति को उसके प्रति, अपना लगाव दिखाना चाहता था.
  2. इससे अच्छा महसूस होता है
  3. मैं प्रेम प्रदर्शित करना चाहता था.
  4. वो बेहद आकर्षक था.
  5. मैं उस व्यक्ति के साथ जुड़ाव रखना चाहता था.

Kiss के पांच मुख्य उपलब्धि सम्बंधित कारण

  1. मैं चाहता था कि लोग मुझ पर ध्यान दें
  2. मैं अपने बारे में बेहतर महसूस करना चाहता था
  3. मुझे यह करने के लिए बाध्य महसूस हुआ
  4. मैं शक्तिशाली महसूस करना चाहता था
  5. मैं अपनी Kiss क्षमताओं के बारे में उत्सुक था

ऐसे बढ़ाएं सैक्स ड्राइव

आमतौर पर लोग सैक्स के प्रति स्वाभाविक रूप से उत्सुक होते ही हैं. लिहाजा सैक्स से संबंधित बातें उन की उत्सुकता में तो इजाफा करती ही हैं, लेकिन साथ ही उन्हें बेचैन भी कर देती हैं. किसी सैक्स समस्या से ग्रस्त व्यक्ति की बेचैनी सम?ा जा सकती है, पर अकसर वे लोग भी भ्रम में पड़ जाते हैं जिन्हें सैक्स संबंधी कोई समस्या नहीं होती है. इस का नतीजा यह होता है कि सैक्स के नजरिए से पूरी तरह स्वस्थ पति भी कई बार इतने बेचैन और आशंकित हो जाते हैं कि उन का वैवाहिक जीवन समस्याग्रस्त हो जाता है. उन्हें खुद पर विश्वास ही नहीं होता कि वे सैक्स के नजरिए से पूरी तरह स्वस्थ हैं. वे बेकार में दवाओं के आदी हो जाते हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कुछ ऐसे आसान तरीके नहीं हैं जिन के जरीए कोई पति अपनेआप ही पता लगा ले कि उस का सैक्स स्वास्थ्य ठीक है और उसे किसी दवा की जरूरत नहीं है? विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे कई तरीके हैं जिन से कोई भी व्यक्ति जान सकता है कि वह सैक्स की कसौटी पर बिलकुल सही है यानी उसे न तो परेशान होने की जरूरत है और न ही किसी दवा की. आइए, जानते हैं ये तरीके:

कैसे पता करें स्टैमिना

विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी पुरुष को अपने सैक्स स्वास्थ्य का पता लगाना है तो उसे यह देखना चाहिए कि नींद के दौरान उस के जननांग में तनाव यानी इरैक्शन होता है या नहीं. अमूमन यदि पुरुष को कोई शारीरिक या मानसिक समस्या नहीं है तो उस के जननांग में एक बड़ी अवधि वाली नींद के दौरान यानी खासतौर से रात को 1 या 1 से ज्यादा बार इरैक्शन जरूर होता है. कई बार सोतेसोते ही पुरुषों को इस का एहसास होता है तो कई बार सुबह उठते समय इस का पता लग जाता है.

खास बात यह है कि नींद के दौरान होने वाला यह इरैक्शन सहवास के दौरान होने वाले इरैक्शन से भी ज्यादा कड़ा होता है और 20 से 25 मिनट तक कायम भी रहता है. व्यक्ति कई बार हैरान रह जाता है कि बिना इच्छा और बिना कामभावना वाले किसी सपने के यह कैसे हुआ. अगर किसी पुरुष की जीवनशैली अनियिमत नहीं है, उस का खानपान असंतुलित नहीं है और वह तनावग्रस्त नहीं है तो नींद में यह इरैक्शन अकसर होता है. जरूरी नहीं है कि यह रोज हो, पर यह देखा गया है कि सहवास के अभ्यस्त यानी विवाहित पुरुषों में यह एक सहवास के 2-3 दिन बाद हो सकता है और अविवाहित पुरुषों में जल्दी या रोजाना भी हो सकता है.

मनोवैज्ञानिक प्रभाव तो नहीं

इस प्रकार के इरैक्शन को एनपीटी कहा जाता है. यह कुदरती प्रक्रिया डाक्टरों की भी मदद करती है. जिन पुरुषों में सहवास के दौरान जननांग में इरैक्शन यानी तनाव या कड़ापन न होने की समस्या होती है, उन का इलाज करने से पहले डाक्टर यह पता लगाते हैं कि इरैक्शन न होने यानी इरैक्टाइल डिइसफंक्शन यानी नपुंसकता की समस्या मनोवैज्ञानिक है या शारीरिक. इस के लिए वे रोगी को यौनांग पर सोते समय एक इलास्टिक उपकरण पहनने की सलाह देते हैं. यह उपकरण नींद के दौरान यौनांग के आकार में हुए बदलाव यानी एनपीटी की सूचना देने में माहिर होता है.

यदि उपकरण बताता है कि पुरुष के यौनांग में सोते वक्त एनपीटी हुआ तो डाक्टर इस का यह मतलब निकालते हैं कि पुरुष को शारीरिक रूप से कोई समस्या नहीं है. सहवास के समय इरैक्शन न होने की उस की समस्या मनोवैज्ञानिक है यानी सहवास के समय बहुत ज्यादा उत्सुकता, उत्तेजना, घबराहट आदि की वजह से उसे समस्या पेश आई है. शारीरिक रूप से वह दुरुस्त है. यदि सोते समय एनपीटी नहीं पाया जाता तो डाक्टर मानते हैं कि समस्या मनोवैज्ञानिक कम शारीरिक ज्यादा है.

एनपीटी का कारण क्या है, इसे ले कर विशेषज्ञों की अलगअलग राय है, लेकिन यह होता है और पुरुष के यौन जीवन के लिए अच्छा संकेत देता है, इसे ले कर सभी सहमत हैं. इसलिए आप भी इसे अजूबा न मानें और इस के होने पर सैक्स के नजरिए से खुद को पूरी तरह स्वस्थ सम?ों.

क्या कहता है अध्ययन

एक अध्ययन बताता है कि हर उम्र के 20 से 30 फीसदी पुरुषों ने समय से पहले स्खलन यानी प्रीमैच्योर ईजैक्यूलेशन की समस्या का सामना किया होता है. यह तय मानें कि वास्तविक प्रतिशत कहीं ज्यादा हो सकता है क्योंकि अध्ययन आदि में सवालों के जवाब देते वक्त अकसर लोग मन की बहुत सी बातें छिपा भी जाते हैं. असली बात यह है कि ईजैक्यूलेशन यानी स्खलन का जल्दी या देरी से होना किसी व्यक्ति की सहवास के समय की शारीरिक, मानसिक स्थिति, स्त्री के साथ पुरुष के सामंजस्य, 2 सहवासों के बीच की अवधि और आसपास के माहौल पर आधारित होता है.

वैवाहिक जीवन के अनुभव से लोग बताते हैं कि कभी उन्हें खुद नहीं पता चलता कि वे इतनी देर तक कैसे टिके रहते हैं और कभी भरपूर प्रयास  के बाद भी वे रेत की दीवार की तरह ढह जाते हैं. कुल मिला कर सैक्स स्वास्थ्य को परखने का उपाय यह है कि 1-2 बार के जल्द स्खलन को आप कोई समस्या ही न मानें. यह समस्या तभी है जब आप के साथ लगातार और लंबे समय तक ऐसा ही होता रहे.

कब जाग्रत होती है इच्छा

वैवाहिक जीवन में सहवास की बारंबारता यानी फ्रीक्वैंसी भी सैक्स स्वास्थ्य का एक अच्छा पैमाना है. ध्यान रहे कि यहां हम उन दंपतियों की बात नहीं कर रहे हैं जो जानबू?ा कर सहवास को टालते हैं या जिन्हें सहवास का कम मौका मिल पाता है अथवा जो सहवास से नाकभौं सिकोड़ते हैं और इसे बहुत अच्छा काम नहीं सम?ाते हैं. हम सामान्य हालात की बात कर रहे हैं और सामान्य स्थिति यह है कि पूरी दुनिया में स्त्रीपुरुष हफ्ते में करीब 2 बार सैक्स करते हैं.

सामान्यतया यह पाया गया है कि एक स्वस्थ पुरुष में एक भरपूर, सफल और प्यारभरा सहवास करने के करीब 2-3 दिन बाद फिर से सैक्स करने की इच्छा जाग्रत होती है. हालांकि यह चीज स्त्रीपुरुष की उम्र से भी तय होती है. 30 साल से कम के दंपतियों में हफ्ते में सैक्स की संख्या ज्यादा भी हो सकती है और 40 साल से ऊपर के दंपतियों में यह कम हो सकती है.

एक अध्ययन के अनुसार दुनियाभर में एक साल में 139 बार सैक्स का आंकड़ा बैठता है. इस से पता चलता है कि ज्यादातर दंपती हफ्ते में 2 से 3 बार सैक्स करते हैं. कुल मिला कर यदि आप हफ्ते में 1 बार भी सफल सहवास कर रहे हैं तो आप सैक्स के नजरिए से बिलकुल स्वस्थ हैं.

ध्यान रहे कि यहां हम सैक्स के दृष्टिकोण से बात कर रहे हैं. इस का मतलब यह न निकालें कि यदि आप ने पूरे महीने सहवास नहीं किया तो आप का सामान्य स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा. सामान्य स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन यदि स्वस्थ रहते हुए भी पूरा महीना 1 बार भी आप की इच्छा सहवास की नहीं हुई है तो सैक्स स्वास्थ्य के नजरिए से जरूर यह असामान्य बात कही जाएगी.

सही दिनचर्या और खानपान

यदि ऐसी स्थिति लगातार आ रही है कि मस्तिष्क सहवास की इच्छा जता रहा है, मगर जननांग इस इच्छा का साथ नहीं दे रहा है तो सैक्स स्वास्थ्य ठीक नहीं कहा जा सकता. मगर इस के लिए भी दवाओं का रास्ता अपनाने से पहले पति स्वयं भी प्रयास जरूर करें. वास्तव में सैक्स में मस्तिष्क की बहुत ही अहम भूमिका होती है. जब भी कोई स्त्री या पुरुष सैक्सुअली उत्तेजित होता तो सब से पहले यह उत्तेजना मस्तिष्क में ही पैदा होती है. उसी के बाद यह मस्तिष्क के संदेशों के जरीए जननांगों तक पहुंचती है.

मस्तिष्क की इतनी अहम भूमिका के बावजूद कई अध्ययनों में अब यह सिद्ध हो गया है कि नपुंसकता या सैक्स में अरुचि का संबंध हमारे दिमाग से ज्यादा शरीर से ही है. हृदय और उस की धमनियों संबंधी गड़बडि़यां, अवसाद, तनाव, प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी समस्या के कारण ऐसा हो सकता है. इसे दूसरी तरफ से देखें तो सैक्स में घटती रुचि यानी सैक्स स्वास्थ्य में गिरावट हमारे दिल के बीमार होने का संकेत भी है.

इसलिए बेवजह सैक्स ताकत बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बजाय पहले अपने शरीर को चुस्तदुरुस्त रखने का प्रयास करें. सही खानपान और व्यायाम के जरीए आप न केवल शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि सैक्स के नजरिए से भी स्वस्थ रह सकते हैं.

Father’s Day Special- उलटी धारा: हामिद शाह ने अपनी बेटी की जान कैसे बचाई?

यह बात आग की तरह पूरी बस्ती में फैल चुकी थी. सारा महल्ला गुस्से में था और हामिद शाह को खरीखोटी सुना रहा था.  बाय यह थी कि हामिद शाह अपनी बेटी कुलसुम को संभाल नहीं सके और कैसे उस ने एक हिंदू लड़के के साथ शादी कर ली. मौलवीमुल्ला सभी इकट्ठा हो कर एकसाथ मिल कर उन पर हमला बोल रहे थे. एक हिंदू लड़के से शादी कर के मजहब को बदनाम किया.

हामिद शाह का पूरा परिवार आंगन में खड़ा हो कर सब की जलीकटी बातें सुन रहा था. उन के खिलाफ जबान से एक शब्द भी नहीं निकल पा रहा था. मगर बस्ती के कुछ मुसलिम समझदार भी थे, जो इसे गलत नहीं बता रहे थे, मगर ऐसे लोगों की तादाद न के बराबर थी.

भीड़ बड़ी गुस्से में थी खासकर नौजवान. वे कुलसुम को वापस लाने की योजना बनाने लगे. मगर हामिद शाह इस की इजाजत नहीं दे रहे थे, इसीलिए उन से सारी भीड़ नाराज थी. वे किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे थे.

धीरेधीरे सारी भीड़ अपने घरों में चली गई. हामिद शाह भी अपनी बैठक में आ गए. साथ में उन की बेगम नासिरा बी, दोनों बेटेबहुएं बैठे हुए थे.

नासिरा बी सन्नाटे को तोड़ते हुए बोलीं, ‘‘करमजली कुलसुम मर क्यों न गई. इस कलमुंही की वजह से ये दिन देखने पड़े. यह सब आप की वजह से हुआ. न उसे इतनी छूट देते, न वह एक हिंदू लड़के से शादी करती. नाक कटा दी उस ने जातबिरादरी में. देखो, पूरा महल्ला बिफर पड़ा. कैसीकैसी बातें कह रहे थे और आप कानों में तेल डाल कर चुपचाप गूंगे बन कर सुनते रहे.

‘‘अरे, अब भी जबान तालू में क्यों चिपक गई,’’ मगर हामिद शाह ने कोई जवाब नहीं दिया. उन की आंखें बता रही थीं कि उन्हें भी अफसोस है.

‘‘अब्बा, अगर आप कहें तो उस कुलसुम को उस से छुड़ा कर लाता हूं. आग लगा दूंगा उस घर में,’’ छोटा बेटा उस्मान अली गुस्सा हो कर बोला.

‘‘नहीं उस्मान, ऐसी भूल कभी मत करना,’’ आखिर हामिद शाह अपनी जबान खोलते हुए बोले. पलभर रुक कर वे आगे बोले, ‘‘इस में मेरी भी रजामंदी थी. कुलसुम को मैं ने बहुत समझाया था. मगर वह जिद पर अड़ी रही, इसलिए मैं ने फिर इजाजत दे दी थी.’’

‘‘यह आप ने क्या किया अब्बा?’’ नाराज हो कर उस्मान अली बोला.

‘‘उस्मान, अगर मैं इजाजत नहीं देता, तो कुलसुम खुदकुशी कर लेती. यह सारा राज मैं ने छिपा कर रखा था.’’

‘‘आप ने मुझे नहीं बताया,’’ नासिरा बी चिल्ला कर बोलीं, ‘‘सारा राज छिपा कर रखा. अरे, बस्ती के लड़कों को ले जाते उस के घर में और आग लगा देते. कैसे अब्बा हो आप, जो अपनी बेगम को भी नहीं बताया.’’

‘‘कैसी बात करती हो बेगम, ऐसा कर के शहर में दंगा करवाना चाहती थी क्या?’’ हामिद शाह बोले.

‘‘अरे, इतनी बड़ी बात तुम ने छिपा कर रखी. मुझे हवा भी नहीं लगने दी. अगर मुझ से कह देते न तो उस की टांग तोड़ कर रख देती. यह सब ज्यादा पढ़ाने का नतीजा है. मैं ने पहले ही कहा था, बेटी को इतना मत पढ़ाओ. मगर तुम ने मेरी कहां चलने दी. चलो, पढ़ाने तक तो ठीक था. नौकरी भी लग गई,’’ गुस्से से उफन पड़ीं नासिरा बी, ‘‘आखिर ऐसा क्यों किया आप ने? क्यों छूट दी उस को?’’

‘‘देखो बेगम, तुम चुप हो तो मैं तुम्हें सारा किस्सा सुनाऊं,’’ कह कर पलभर को हामिद शाह रुके, फिर बोले, ‘‘तुम तो आग की तरह सुलगती जा रही हो.’’

‘‘हां कहो, अब नहीं सुलगूंगी,’’ कह कर नासिरा बी खामोश हो गईं. तब हामिद शाह ने सिलसिलेवार कहानी सुनानी शुरू की, लेकिन उस से पहले उन के घर के हालात से आप को रूबरू करा दें.

हामिद शाह एक सरकारी मुलाजिम थे. वे 10 साल पहले ही रिटायर हुए थे. कुलसुम से बड़े 2 भाई थे. दोनों की साइकिल की दुकान थी. सब से बड़े का नाम मोहम्मद अली था, जिस के 5 बच्चे थे. छोटे भाई का नाम उस्मान अली था, जिस के 3 बच्चे थे.

कुलसुम से बड़ी 3 बहनें थीं, जिन की शादी दूसरे शहरों में हो चुकी थी. कुलसुम सब से छोटी थी और सरकारी टीचर थी.

कुलसुम जब नौकरी पर लग गई थी, तब उस के लिए जातबिरादरी में लड़के देखना शुरू किया था. शाकिर मियां के लड़के अब्दुल रहमान से बात तकरीबन तय हो चुकी थी. लड़का भी कुलसुम को आ कर देख गया था और उसे पसंद भी कर गया था. मगर कुलसुम ने न ‘हां’ में और न ‘न’ में जवाब दिया था.

एक दिन घर में कोई नहीं था, तब हामिद शाह ने कुलसुम से पूछा, ‘‘कुलसुम, तुम ने जवाब नहीं दिया कि तुम्हें अब्दुल रहमान पसंद है कि नहीं. अगर तुम्हें पसंद है तो यह रिश्ता पक्का कर दूं?’’

मगर 25 साल की कुलसुम अपने अब्बा के सामने चुपचाप खड़ी रही. उस के मन के भीतर तो न जाने कैसी खिचड़ी पक रही थी. उसे चुप देख हामिद शाह फिर बोले थे, ‘‘बेटी, तुम ने जवाब नहीं दिया?

‘‘अब्बा, मुझे अब्दुल रहमान पसंद नहीं है,’’ इनकार करते हुए कुलसुम बोली थी.

‘‘क्यों मंजूर नहीं है, क्या ऐब है उस में, जो तू इनकार कर रही है?’’

‘‘क्योंकि, मैं किसी और को चाहती हूं,’’ आखिर कुलसुम मन कड़ा करते हुए बोली थी.

‘‘किसी और का मतलब…?’’ नाराज हो कर हामिद शाह बोले थे, ‘‘कौन है वह, जिस से तू निकाह करना चाहती है?’’

‘‘निकाह नहीं, मैं उस से शादी करूंगी.’’

‘‘पर, किस से?’’

‘‘मेरे स्कूल में सुरेश है. मैं उस से शादी कर रही हूं. अब्बा, आप अब्दुल रहमान क्या किसी भी खान को ले आएं, मैं सुरेश के अलावा किसी से शादी नहीं करूंगी,’’ कह कर कुलसुम ने हामिद शाह के भीतर हलचल मचा दी थी.

हामिद शाह गुस्से से बोले थे, ‘‘क्या कहा, तू एक हिंदू से शादी करेगी? शर्म नहीं आती तुझे. पढ़ालिखा कर तुझे नौकरी पर लगाया, इस का यही सिला दिया कि मेरी जातबिरादरी में नाक कटवाना चाहती है.’’

‘‘अब्बा, आप मुझे कितना ही समझा लें, चिल्ला लें, मगर मैं जरा भी टस से मस नहीं होऊंगी.’’

‘‘देख कुलसुम, तेरी शादी उस हिंदू लड़के के साथ कभी नहीं होने दूंगा,’’ हामिद शाह फिर गुस्से से बोले, ‘‘जानती नहीं कि हमारा और उस का मजहब अलगअलग है. फिर हमारा मजहब किसी हिंदू लड़के से शादी करने की इजाजत नहीं देता है.

‘‘कब तक मजहब के नाम पर आप जैसे सुधारवादी लोग भी कठमुल्लाओं के हाथ का खिलौना बनते रहेंगे? कब तक हिंदुओं को अपने से अलग मानते रहेंगे,’’ इस समय कुलसुम को भी न जाने कहां से जोश आ गया. उस ने अपनी रोबीली आवाज में कहा, ‘‘अरे अब्बा, 5-6 पीढ़ी पीछे जाओ. इस देश के मुसलमान भी हिंदू ही थे. फिर हिंदू मुसलमान को 2 खानों में क्यों बांट रहे हैं. मुसलमानों को इन कठमुल्लाओं ने अपने कब्जे में कर लिया है.’’

‘‘अरे, चंद किताबें क्या पढ़ गई, मुझे पाठ पढ़ा रही है. कान खोल कर सुन ले, तेरी शादी वहीं होगी, जहां मैं चाहूंगा,’’ हामिद शाह उसी गुस्से से बोले थे.

‘‘अब्बा, मैं भी शादी करूंगी तो सुरेश से ही, सुरेश के अलावा किसी से नहीं,’’ उसी तरह कुलसुम भी जवाब देते हुए बोली थी.

इतना सुनते ही हामिद शाह आगबबूला हो उठे, मगर जवाब नहीं दे पाए थे. अपनी जवान लड़की का फैसला सुन कर वे भीतर ही भीतर तिलमिला उठे थे. फिर ठंडे पड़ कर वे समझाते हुए बोले थे, ‘‘देखो बेटी, तुम पढ़ीलिखी हो, समझदार हो. जो फैसला तुम ने लिया है, वह भावुकता में लिया है. फिर निकाह जातबिरादरी में होता है. तुम तो जातबिरादरी छोड़ कर दूसरी कौम में शादी कर रही हो.

‘‘बेटी, मेरा कहना मानो, तुम अपना फैसला बदल लो और बदनामी से बचा लो. तुम्हारी मां, तुम्हारे भाई और तुम्हारी बहनों को जातबिरादरी का पता चलेगा तो कितना हंगामा होगा, इस बात को समझो बेटी, मैं कहीं भी मुंह देखाने लायक नहीं रहूंगा.’’

‘‘देखिए अब्बा, आप की कोई भी बात मुझे नहीं पिघला सकती,’’ थोड़ी नरम पड़ते हुए कुलसुम बोली, ‘‘सुरेश और मैं ने शादी करने का फैसला कर लिया है. अगर आप मुझ पर दबाव डालेंगे, तब मैं अपने प्यार की खातिर खुदकुशी कर लूंगी.’’

कुलसुम ने जब यह बात कही, तब हामिद शाह ऊपर से नीचे तक कांप उठे, फिर वे बोले थे, ‘‘नहीं बेटी, खुदकुशी मत करना.’’

‘‘तब आप मुझे मजबूर नहीं करेंगे, बल्कि इस शादी में आप मेरा साथ देंगे,’’ कुलसुम ने जब यह बात कही, तब हामिद शाह सोच में पड़ गए. एक तरफ कुआं दूसरी तरफ खाई. कुलसुम का साथ दें, तो समाज नाराज. अगर जबरदस्ती कुलसुम की शादी बिरादरी में कर भी दी, तब कुलसुम सुखी नहीं रहेगी, बल्कि खुदकुशी कर लेगी.

अपने अब्बा को चुप देख कुलसुम बोली, ‘‘अब्बा, अब सोचो मत. इजाजत दीजिए.’’

‘‘मैं ने कहा न कि बेटी घर में बहुत बड़ा हंगामा होगा. सचमुच में तुम सुरेश से ही शादी करना चाहती हो?’’

‘‘हां अब्बा,’’ कुलसुम हां में गरदन हिला कर बोली.

‘‘बीच में धोखा तो नहीं देगा वह?’’

‘‘नहीं अब्बा, वे लोग तो बहुत

अच्छे हैं.’’

‘‘तुम एक मुसलमान हो, तो क्या वे तुम्हें अपना लेंगे?’’

‘‘हां अब्बा, वे मुझे अपनाने के लिए तैयार हैं.’’

‘‘देख बेटी, हमारा कट्टर समाज इस शादी की इजाजत तो नहीं देगा, मगर मैं इस की इजाजत देता हूं.’’

‘‘सच अब्बा,’’ खुशी से झूम कर कुलसुम बोली.

‘‘हां बेटी, तुझे एक काम करना होगा, सुरेश से तुम गुपचुप शादी कर लो. किसी को कानोंकान हवा न लगे. इस से सांप भी मर जाएगा और लाठी भी नहीं टूटेगी…’’ सलाह देते हुए अब्बा हामिद शाह बोले, ‘‘जब तुम दोनों शादी कर लोगे, तब फिर कुछ नहीं होगा. थोड़े दिन चिल्ला कर लोग चुप हो जाएंगे.’’

इस घटना को 8 दिन भी नहीं गुजरे थे कि कुलसुम ने सुरेश के साथ कोर्ट में शादी कर ली. इस घटना की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई.

‘‘देखिएजी, इस शादी को मैं शादी नहीं मानती,’’ नासिरा बी झल्लाते हुए बोलीं, ‘‘मुझे कुलसुम चाहिए. कैसे भी कर के उस को उस हिंदू लड़के से छुड़ा कर लाओ.’’

‘‘बेगम, जिसे तुम हिंदू कह रही हो, वही तुम्हारा दामाद बन चुका है. कोर्ट में मैं खुद मौजूद था गवाह के तौर पर और तभी जज ने शादी बिना रोकटोक के होने दी थी.’’

‘‘मैं नहीं मानती उसे दामाद,’’ उसी तरह नासिरा बी गुस्से से बोलीं, ‘‘पुलिस को ले जाओ और उसे छुड़ा कर लाओ.’’

‘‘पुलिस भी कानून से बंधी हुई है बेगम. दोनों बालिग हैं और कुलसुम बयान देगी कि उस ने अपनी मरजी से शादी की है और बाप की गवाही है, तब पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी. उसे अपना दामाद मान कर भूल जाओ,’’ समझाते हुए हामिद शाह बोले.

‘‘तुम बाप हो न, इसलिए तुम्हारे दिल में पीड़ा नहीं है. एक मां की पीड़ा को तुम क्या जानो?’’ गुस्से से नासिरा बी बोलीं, ‘‘मैं सब समझती हूं तुम बापबेटी की यह चाल है. खानदान में मेरी नाक कटा दी,’’ कह कर नासिरा बी गुस्से से बड़बड़ाती हुई चली गईं.

हामिद शाह मुसकराते हुए रह गए. नासिरा बी अब भी अंदर से बड़बड़ा रही थीं. इधर दोनों बेटे भी दुकान पर चले गए.

फैंस की तरफ से प्रियंका और अंकित को मिला एक खास तोहफा, देखें वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी और अकिंत गुप्ता को लोगों का खूब सारा प्यार मिला. जब दोनों बिग बॉस 16 में साथ नजर आए थे.इसके बाद से दोनों पर्दे पर एक साथ नहीं आएं है लेकिन अब इनकी फैन फॉलोइं काफी तगड़ी हो गई है फैंस इन्हे खूब प्यार लुटा रहे है हाल ही में एक फैन ने इन्हे ऐसा तोहफा दिया कि एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही हैरान रह गए.जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop (@sprd_smilez)

आपको बता दें, कि अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है. चांद पर एक एकड़ जमीन तोहफे के रूप में देने के लिए वह फैन्स को शुक्रिया भी कह रहे हैं. फैन ने ये अकेले अंकित को नहीं बल्कि #priyankit को भेंट किया है. इस तोहफे को देखने के बाद अंकित और प्रियंका दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. वीडियो में अंकित उस गिफ्ट की अनबॉक्सिंग भी कर रहे हैं. जिसमें चांद पर खरीदी गई उस जमीने का रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट भी है. इसके अलावा एक चांद भी है, जिस पर लिखा है- I Own The Moon.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

हाल ही में प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इंडस्ट्री में किसी खास दोस्त को फोन कॉल करने के लिए कहा गया था. तब उन्होंने अंकित गुप्ता का ही नंबर डायल किया था. अंकित ने जैसे ही फोन का जवाब दिया, प्रियंका को बोला- हां बेटा. ये सुनते ही एक्ट्रेस हंसने लगीं. और उन्होंने कहा कि फोन स्पीकर पर है. इसके बाद वो थोड़ा फॉर्मल हो गए. इन दोनों की बॉन्डिंग हमने बिग बॉस 16 में भी देखी है. इसके बाद इनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया, जिसको खूब पसंद किया गया था.

मलयालम एक्टर Kollam sudhi की कार एक्सिडेंट में हुई मौत, तीन घायल

इस साल सिनेमा जगत में हर रोज अलग-अलग वजहों से तमाम सेलेब्स दुनिया को अलविदा कह गए. जहां हाल ही में टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. वहीं अब एक और बुरी खबर ने फैंस को झटका दिया. जाने माने मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की सोमवार को कार एक्सीडेंट में मौत हो गई और तीन अन्य कलाकार भी घायल हो गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kollam Sudhi (@kollam_sudhi_)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्ल्म सुधी की उम्र 39 साल की थी. पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कैपमंगलम में सोमवार की सुबह उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. इस कार में सुधी, उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश सवार थे. कहा जा रहा है कि कोल्लम सुधी एक प्रोग्राम करके अपने घर लौट रहे थे और करीब सुबह के 4.30 बजे उनका एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में एक्टर की जान चली गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kollam Sudhi (@kollam_sudhi_)

कॉमेडियन कलाकार कोल्लम सुधी ने पहले अभिनेता जगदीश की अपनी मिमिक्री कर लाखों फैंस का दिल जीत लिया था. स्टेज शोज और टीवी के साथ-साथ कोल्लम सुधी ने कई फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 2015 में रिलीज ‘कंथारी’ के साथ अपनी ऑनस्क्रीन शुरुआत की. इसके अलावा उन्हें ‘कुट्टानदन मारप्पा’, ‘थिएटा रप्पाई’, ‘वाकाथिरिवु’ जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया है. कोल्लम सुधी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम थे. अब उनके यूं अचानक जाने से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

शॉवर लेते समय इंटीमेट होने से पहले जान लें यह बातें

आज कल बहुत सारी ऐसी फिल्में या फिर वेब सीरीज आ गई हैं जिनमें कपल शॉवर लेते समय इंटीमेट होते हैं। इनको देखने के बाद असली जीवन में भी इंसान की यही कल्पना बन जाती है और वह कुछ नया और मजेदार करने का सोचता है. यह आपको एक दूसरे के नजदीक आने का काफी रोमांटिक और अच्छा तरीका लग रहा होगा लेकिन असल में ऐसा करना काफी मुश्किल और असहज भी हो सकता है. इसलिए आपको इस दौरान बहुत सारी सावधानियां बरतनी चाहिए. कई बार पैर फिसलने के कारण आपको चोट भी आ सकती है इसलिए यह तरीका रोमांटिक होने के साथ साथ काफी खतरनाक भी है. आइए जानते हैं इस दौरान आप कौन कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

 एंटी स्किड मैट का प्रयोग करें : बाथरूम में शॉवर चलने के दौरान काफी गीला हो जाता है और नीचे काफी फिसलने का रिस्क होता है. इससे आपका जरा सा पैर पानी में फिसलने के कारण दोनों को चोट आ सकती है और हो सकता है गंभीर चोट आए, इसलिए आपको एंटी स्किड मैट का प्रयोग करना चाहिए ताकि आप फिसले न.

हैंडल का हमेशा प्रयोग करें : अगर आपको फिसलने का डर है या आपको ऐसा करना काफी रिस्की लग रहा है तो आपको हर तरह के गिरने के रिस्क को ध्यान में रखते हुए किसी न किसी हैंडल को पकड़ लेना चाहिए और इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इससे अगर आप गिरती भी हैं तो आपका होल्ड रहता है।

 प्रोटेक्शन का हमेशा करें प्रयोग : एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको बाथरूम में इंटीमेट होने के दौरान हमेशा कंडोम का प्रयोग करना चाहिए. बाथरूम में गीलेपन में इन्फेक्शन फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है और इस दौरान बैक्टीरिया भी आपके शरीर में प्रवेश करके आपको एसटीडी का शिकार बना सकते हैं इसलिए इस दौरान सावधानी बरतना बेस्ट रहता है.

 अपने पार्टनर से अपने मन की बातें शेयर करें : अगर आप को बाथरूम में किसी चीज का रिस्क महसूस हो रहा है या फिर आप इसमें असहज महसूस कर रही हैं तो आपको अपने पार्टनर से इस बारे में जरूर बात करनी चाहिए और उन्हें अपनी सारी पसंद या ना पसंद के बारे में बता देना चाहिए, ताकि आप दोनों के आराम के हिसाब से ही सारी चीजें आगे बढ़ सकें और किसी एक को दिक्कत न आए.

 लुब्रिकेशन का प्रयोग  करें : शावर सेक्स के दौरान लुब्रिकेशन के प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि पानी के कारण आपका नेचुरल लुब्रिकेशन कम होने लगता है और इससे आपको अतिरिक्त लुब्रिकेशन की जरूरत महसूस हो सकती है. लेकिन लुब्रिकेशन की बजाए आपको साबुन या फिर शावर जेल का प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए.

 पहले ही कर लें यूरिनेट : एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाइजीन बनाए रखने के लिए आपको लुब्रिकेशन या फिर कंडोम का प्रयोग करने से पहले ही यूरीनेट कर लेना चाहिए क्योंकि इससे बीच में आपका मूड खराब नहीं होता और यह आपके शरीर के हाइजीन के लिए भी अच्छा रहता है। सब कुछ होने के बाद आपको किसी माइल्ड साबुन या फिर बॉडी वॉश से अच्छे से अपने शरीर को धोना चाहिए। खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने से बचें और खास कर अपने प्राइवेट भागों पर ज्यादा केमिकल से युक्त चीजों का प्रयोग न करें.

अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखती हैं तो आपको बाथरूम में भी शॉवर के दौरान इंटीमेट होने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप आनंद ले सकेंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें