अमिताभ ने जया के साथ बनाया ऐसा वीडियो कि फैंस हुए खुश-देखें वीडियो

बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता है उनकी एक्टिंग, शूट, डांस को हर कोई दिवाना है इसिलए ऐसा कभी नहीं होता है कि वो सुर्खियों में ना रहते हो, हाल ही में अमिताभ बच्चन अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में है. जिसमे वह अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है. लोग इस पर जमकर कमेंट बरसा रहे है. देखने वाले अमिताभ की हिम्मत बता रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

आपको बता दें, कि अमिताभ बच्चन ऐसे एक्टर है जो हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.चाहे वह उनका ब्लॉग हो या इंस्टाग्राम और ट्विटर. हर जगह अमिताभ बच्चन अपनी वीडियो और फोटो अपलोड़ करते दिखते है ऐसा ही हाल में उन्होने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है. जिसमें फैंस मजेदार कमेंट्स करते दिख रहे है. अमिताभ बच्चन ये वीडियो सेट से रिकॉर्ड किया है. जिसमें जया बच्चन पहले काफी सीरियस नजर आ रही है. लेकिन जब बिग बी मोबाईल उनके पास ले जाते है तो वह स्माइल करती है. वही, ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘ काम पर’.

इस वीडियो के कॉमेंट्स सेक्शन में बिपाशा बसु, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, मौनी रॉय सहित कई जाने-माने सितारों ने प्यार बरसाया है. वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘सिर्फ अमित जी के पास ही जया जी को क्लिक करने की हिम्मत है. दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘आपकी बीवी कभी-कभार ही मुस्कुराती हैं. वो आप हैं, जो उनके चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं.’ अन्य ने लिखा, ‘मैंने कभी भी उनके गुस्से वाले चेहरे पर खुशी या मुस्कान नहीं देखी.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Bachchan (@jaya_bachchan_)

अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को जया बच्चन से शादी की थी. 70 के दशक के दौरान अमिताभ बच्चन का नाम रेखा से जोड़ा गया था. दोनों ने ‘दो अनजाने’, ‘खून पसीना’, ‘गंगा की सौगंध’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया.

रश्मिका मंदाना की फोटो हुई वायरल, विजय देवरकोंडा के साथ लिव इन पर उठ रहे है सवाल

इऩ दिनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा का लेकर खबरे काफी तेज हो रही है. दोनों के रिलेशशिप की खबरों पर कई सवाल उठ रहे है. दोनों की तस्वीरों को देख फैंस सवाल कर रहे है और असमंजस में है कि क्या दोनो लिव इन में रह रहे है हालांकि दोनों की तरफ से इस बात को रिएक्शन नही है दोनों एक दूसरे का दोस्त बताते है. दोनों साथ में वेकेशन पर जाते रहते है. इसी बीच रश्मिका की एक फोटो बायरल हुई है जिसे देख फैंस विजय को लेकर उनसे सवाल करते दिख रहे है. अब ये फोटो खूब वायरल हो रही है.

आपको बता दें, कि हाल ही में रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह ऑरेंज साड़ी में नजर आ रही है.जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है.अब जिस चीज को लेकर खबरे आ रही है वो है टैरेस. दरअसल, रश्मिका जिस टैरेस पर नजर आ रही है वैसे ही टैरेस पर विजय भी दिख रहे है जिसे लेकर लोग उनके लिव इन को लेकर सवाल उठ रहे है. हालांकि दोनो ऑफिशियल तौर पर एक दूसरे को दोस्त बता चुके है लेकिन फैंस इनकी ऐसी फोटो देख हैरान हो गए है.

विजय ने शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा ये

विजय देवरकोंडा ने फिल्म खुशी के ट्रेलर के लांच पर कहा था कि वह शादी पर पूरा विश्वास रखते है. उन्होने कहा था कि वह आने वाले दिनों में खुद को एक शादीशुदा आदमी के तौर पर देखना चाहते है. हालांकि इस दौरान उन्होने पार्टनर को लेकर कोई बात नहीं की थी. आगे उन्होने कहा था कि अब मैं शादी के लिए कंफर्टेबल हूं. दूसरों को शादी कर देख मैं भी शादी करना चाहता हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

वही एक्ट्रेर्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना पिछले साल मिशन मजनू मे नजर आई थी. इस फिल्म में रश्मिका के साथ सिद्धार्त मल्होत्रा लीड रोल में थे. अब वह आने वाले दिनों में एनिमल  और पुष्पा 2 में नजर आएंगी. एनिमल के जरिए वह रणबीर कपूर के साथ पहली बात स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके बाद वह पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ धमाका करेंगी.

एक देश एक चुनाव का फुस्स शिगूफा

एक देश एक चुनाव का बेमतलब का मुद्दा उठा कर भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दलों का ध्यान बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, सरकार के पल्लू से बंधे हर रोज अमीर होते धन्ना सेठों, अरबों रुपए के सेठों के कर्जों की ओर से हटा देने की कोशिश कर रही है. यह कदम नरेंद्र मोदी का हर चुनाव जीत ही लेने की ताकत की पोल भी खेलता है.

एक चुनाव का मतलब है कि जब लोकसभा के चुनाव हों तभी विधानसभाओं के भी हों. शायद तभी शहरी कारपोरेशनों, जिला परिषदों और पंचायतों के भी हों. एकसाथ आदमी वोट देने जाए तो वह 4-5 चुनावों में एक बार वोट दे दे और फिर 5 साल तक घर बैठे, रोए या हंसे.

एक देश एक चुनाव का नारा एक देश एक टैक्स की तरह का है जिस ने हर चीज पर कुल मिला कर टैक्स पिछले 6 सालों में दोगुना कर दिया है. इसी के साथ एक विवाह नियम की बात भी होगी. फिर शायद कहना शुरू करेंगे कि सारी शादियां भी 5 साल में एक बार हों और बच्चे भी एकसाथ पैदा हों.

इस जमात का भरोसा नहीं है कि यह कौन सा शिगूफा कब ले कर खड़ी हो जाए. मोदी सरकार लगातार शिगूफों पर जी रही है. 2016 में नोटबंदी 2 घंटे में लागू कर दी गर्ई कि अब नकदी का राज खत्म, काला धन गायब. फिर टैक्स के बारे में यही कहा गया. फिर कोविड के आने पर एक देश एक दिन में लौकडाउन का शिगूफा छेड़ा गया. हर बार का वादे किए गए, जो कभी पूरे नहीं हुए.

अभी सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा कि एक देश एक कानून के हिसाब से धारा 370 जो कश्मीर से हटाई गई है उस के बाद वहां के हालात कब ठीक होंगे कि उसे केंद्र शासित राज्य की जगह दूसरों जैसी राज्य सरकार मिल सके.

एक ही मालिक है वाली सोच स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को पहले दिन से पढ़ानी शुरू कर दी जाती है. मंदिरों, मठों में जिन के पास जनता की दान की गई अरबों की संपत्ति होती है एक बार ही, शायद जन्म से तय, बड़े महंत को गद्दी मिलती है, फिर उस के बेटे को. कहींकहीं जहां शादी की इजाजत न हो, वहां एक बार एक चेला महंत बना नहीं, वह जब तक चाहे गद्दी पर बैठेगा.

सरकार की मंशा एक देश एक ‘बार’ चुनाव की है, ठीक वैसे जैसे हिंदू संयुक्त परिवार में एक बार कर्ता बना तो हमेशा वही रहेगा चाहे जितना मरजी खराब काम करे. परिवार को तोड़ना पड़ता है, पार्टीशन होता है. मंदिरों में झगड़ेदंगे होते हैं, दूसरा बड़ा चेला मंदिर के दूसरे हिस्से पर जबरन कब्जा कर लेता है.

क्या यह देश में राजनीति में दोहराया जाएगा? क्या लेनिन, स्टालिन, माओ, हिटलर की तरह एक चुनाव का मतलब एक बार चुनाव होगा? नतीजा क्या हुआ, वह इन देशों के बारे में जानने से पता चल सकता है. व्यापारिक घरानों में एक बार चुनाव का मतलब व्यापारिक घर छूटना होता है. अंबानी का घरव्यापार टूटा, बिड़लों के टूटे तो एक हिस्से का 20,000 करोड़ एक अकाउंटैंट के हाथ लग गए.

खापों में एक बार मुखिया चुन लिया गया तो इस का मतलब होता है उस की धौंस, उस की उगाही, उस की बेगार कराने की ताकत. एक देश एक चुनाव जिसे एक ‘बार’ चुनाव कहना ठीक होगा. इसी ओर एक कदम है. फिर तो जैसे इंद्र अपनी गद्दी बचाने के लिए मेनकाओं का और वज्रों का इस्तेमाल करता था, भाजपा का एक बार चुना गया नेता करेगा. रूस के पुतिन और चीन के शी जिनपिंग ने 2 बड़े देशों को अब पतन की राह पर ले जाना शुरू कर दिया है. लाखों अमीर, पढ़ेलिखे रूसीचीनी भाग रहे हैं, फिर लाखों भारतीय भी भागेंगे.

इस फल के साथ खतरनाक होता है केला खाना, जानें कौन सा है फल

केले को एक बेहद हेल्दी फ्रूट माना जाता है क्योंकि इससे सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं, लेकिन हर फल की तासीर अलग-अलग होती है. यही वजह है कि अगर दो अलग-अलग प्रकृति वाले फलों को एक ही वक्त में खाएंगे तो नुकसान होना तय है. आइए जानते हैं कि हमें केले के साथ कौन से फल नहीं खाने चाहिए.

जहां केला दिल और पेट के लिए फायदेमंद होता है, वहीं पपीपा खाने से भी डाइजेशन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोनों फलों की तासीर अलग-अलग होती है. जिसकी वजह से आयुर्वेद में इनका एकसाथ सेवन मना किया गया है. जहां केले की तासीर ठंडी होती है, वहीं पपीते की तासीर गर्म होती है. जिस कारण खराब पाचन, अपच, उल्टी, सिरदर्द, जी मिचलाना, गैस, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इस कंडीशन में पपीते से करें परहेज

  1. कई रिसर्च के मुताबिक अस्थमा या अन्य सांस संबंधी समस्याओं के रोगियों को पपीता खाने से एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, मुंहासे और खुजली की दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए पपीते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
  2. गर्भवती महिलाओं को पपीता नहीं देना चाहिए. क्योंकि, इसकी तासीर गर्म होती है और यह भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है.
  3. यह सच है कि पपीते में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत देता है. लेकिन, जरूरत से ज्यादा फाइबर खाना भी कब्ज का कारण बन सकता है. इसलिए सावधानी बरतें.

दुष्कर्मियों को सजा

उस लड़की की हिम्मत को अब सराहा जाने लगा है, क्योंकि वह निडरता की ऐसी मिसाल बन गई, जिस की किसी को उम्मीद नहीं थी. गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना (बदला हुआ नाम) दबंग प्रवृत्ति के युवाओं की दरिंदगी का शिकार हुई थी. प्यार करने वालों को सजा देने के मामले में बदनाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की सरजमीं पर उसे 7 हैवानों ने सामूहिक रूप से अपनी हवस का शिकार बनाया था. विरोध करने पर उस के साथ दरिंदगी की गई.

चुप बैठने के बजाय दरिंदगी की शिकार रीना ने सामाजिक शर्म को किनारे रख कर उन्हें सजा दिलाने की ठान ली. लाख तिरस्कार, दबाव, लालच व धमकियों के बावजूद उस ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी लड़ाई लड़ती रही. नतीजतन हैवानियत करने वाले छटपटा कर रह गए. किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन मामूली लड़की निडरता से लड़ाई लड़ कर हैवानियत का खेल खेलने वालों को सजा दिला देगी.

मुजफ्फरनगर की जिला अदालत ने बहुचर्चित गैंगरेप कांड में 31 जुलाई, 2017 को दोपहर 7 युवाओं अब्दुल, राशिद, वासिफ, सोमान, मोनू, राहुल व सलाऊ को उम्रकैद और जुरमाने की सजा सुनाई. इन लोगों ने एक लड़की के साथ न केवल सामूहिक गैंगरेप किया था, बल्कि मोबाइल से उस का एमएमएस भी बना कर वायरल कर दिया था. उन की हनक, हैवानियत और गरीब लड़की की इज्जत को खिलौना समझने की भूल ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया.

किसी ने पीडि़त लड़की को डरायाधमकाया तो किसी ने उस की लूटी अस्मत को दौलत के तराजू में तौला. पर उन के सारे पैंतरों और दबंगता को उस मामूली लड़की ने चकनाचूर कर दिया. रीना की हिम्मत के सामने उन की सभी कोशिशें व करतूत जवाब दे गईं.

मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली रीना रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत से रूबरू हुई. उस के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी. पिता मजदूरी कर के तथा 2 भैसों को पाल कर किसी तरह परिवार का गुजारा करते थे. रीना खुद शाहपुर कस्बे में एक चिकित्सक के क्लिनिक पर रिसैप्शनिस्ट की नौकरी करती थी. वहीं काम करने वाले एक युवक से उस की दोस्ती हो गई.

17 अगस्त, 2013 को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार हो कर रेस्टोरैंट में खाना खाने के लिए बेगराजपुर जा रही थी. बसधाड़ा गांव के जंगल में वे एक ट्यूबवेल पर रुक कर पानी पीने लगे. इसी बीच 3 युवक वहां पहुंच गए. उन की नजर में इस तरह एक लड़की का किसी लड़के से मिलना गुनाह था.

यह बात अलग थी कि समाज की इस कथित ठेकेदारी की आड़ में उन की खुद की घिनौनी मानसिकता जिम्मेदार थी. उन्होंने रीना के दोस्त के साथ मारपीट की, साथ ही अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया. सभी ने मारपीट कर के रीना के दोस्त को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया और रीना को पीटते हुए खींच कर खेत में ले गए.

society

इस के बाद उन सभी लड़कों ने रीना को अपनी हवस का शिकार बनाया. विरोध करने पर उस के साथ मारपीट कर के गालियां दी गईं. एक आरोपी ने ब्लैकमेल करने के लिए मोबाइल से उस की वीडियो भी बना ली, साथ ही धमकी दी कि जब भी बुलाएं आ जाना और अगर पुलिस में जाने की सोची तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा.

रीना रोईगिड़गिडाई, पर उन हैवानों पर इस का कोई असर नहीं हुआ. बदनामी के डर से रीना इस घटना के बाद चुप रही. न परिवार को बताया और न ही पुलिस को. अलबत्ता वह घुटन भरी जिंदगी जीती रही. हालात और मजबूरी के आगे परेशान हो कर उस ने गांव छोड़ दिया और गुड़गांव जा कर नौकरी करने लगी.

हैवानियत करने वाले रीना को अपनी मौजमस्ती का साधन बनाना चाहते थे. लेकिन अब वह उन से दूर चली गई थी. इस पर उसे सबक सिखाने के लिए उन्होंने 10 महीने बाद जून, 2014 में वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इस से हड़कंप मच गया. रीना का चेहरा और युवकों की करतूत साफ झलक रही थी. सभी की पहचान से मामला तूल पकड़ गया.

वीडियो क्लिप रोंगटे खड़े कर देने वाली थी. पुलिस ने जांचपड़ताल शुरू की और रीना को खोज निकाला. इस के बाद रीना ने 24 जून, 2014 को सातों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी. मामला गंभीर था. पुलिस ने गैंगरेप और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपी दूसरे संप्रदाय के थे. इस से इलाके में तनाव भी बढ़ा, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया.

पहचान उजागर होने से रीना की जिंदगी दोजख बन गई. समाज ने भी अपनी परंपरागत मानसिकता के चलते उस पर उल्टीसीधी टिप्पणियां कर के अपना रोल बखूबी निभाया. ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी, जो आरोपियों के इस दुष्कर्म पर यह कह कर परदा डालने की कोशिश कर रहे थे कि अगर रीना दोस्त के साथ उस रास्ते से नहीं जाती तो ऐसी नौबत ही नहीं आती.

कई तरह के लांछन लगाए गए. जिल्लत और तोहमतों से रीना का बेहद करीबी रिश्ता बन गया. तोहमत लगाने वाले लोग ज्यादा थे, जो हर मामले में लडकियों की ही गलती निकालने की मानसिकता का शिकार होते हैं. लेकिन इन सब बातों ने रीना को और भी मजबूत बना दिया था. उस ने इंसाफ की लड़ाई लड़ने की ठान ली.

आरोपियों को सजा दिलाना ही उस की जिंदगी का मकसद बन गया. वक्त बीतता रहा. एक साल बाद 7 में से 6 आरोपियों को जमानत मिल गई. आरोपियों के खिलाफ सबूत मजबूत थे. उन्हें सजा का डर था, लिहाजा वे समझौता करना चाहते थे. रीना द्वारा अदालत में बयान बदलने से पूरा केस उलट सकता था. उन की तरफ से दबाव बनाया जाने लगा.

तरहतरह के लालच दिए गए, लेकिन रीना और उसके मातापिता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. रीना एक असहनीय दर्द से गुजर रही थी. वह रातों को जाग कर रोती थी. उस का दुख कम हो, इसलिए घर वाले उस की गृहस्थी बसा देना चाहते थे. खतौली कस्बे के नजदीक का रहने वाला एक युवक उस का हाथ थामने को तैयार हो गया. फलस्वरूप दोनों का विवाह हो गया.

एक साल तो रीना का ठीक बीता, लेकिन घटना की परछाईं और वक्त ने खुशियों को उस का दुश्मन बना दिया. आरोपियों के पैरोकार रीना की ससुराल तक पहुंच गए. रीना बताती है कि उन्होंने उस के पति को 25 लाख रुपए देने का लालच तक दे डाला. लालच में आ कर पति व ससुराल वालों ने रंग बदल लिया और उस से बयान बदलने को कहने लगे.

उन का तर्क था कि अब उस की शादी हो गई है, इसलिए ऐसी सभी बातों को बीता हुआ कल मान कर भूल जाना चाहिए, वरना बदनामी के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा. रीना ससुराल वालों के बदले रवैये पर हैरान थी. आरोपी पैसे देने और माफी मांगने को तैयार थे. लेकिन रीना ने किसी की नहीं मानी.

इस मुद्दे पर परिवार में कलह रहने लगी. कई महीनों तक भी जब उस ने ससुराल वालों की बात नहीं मानी तो उसे फरमान सुना दिया गया कि या तो वह बयान बदल कर आरोपियों को बचाने में मदद करे या फिर रिश्ता खत्म कर ले. रीना समझ चुकी थी कि ससुराल में उस का साथ देने वाला कोई नहीं है. यह शर्मनाक हकीकत भी थी कि एक पति जिस ने उसे उम्र भर साथ निभाने का वचन दिया था, वह इंसाफ की डगर पर उस का साथ देने के बजाय उसे कमजोर कर रहा था.

society

रीना ने जितनी जिल्लत झेली, उतनी ही वह मजबूत होती गई. रीना ने भी ठान लिया कि वह दुराचारियों को कभी माफ नहीं करेगी. लिहाजा उस ने किसी अनहोनी की आशंका के भय से ससुराल से ही रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया. ससुराल छोड़ कर आपसी सहमति से पतिपत्नी दोनों अलग हो गए. इस चर्चित कांड में मुकदमे के विचेनाधिकारी सबइंसपेक्टर अजयपाल गौतम ने विवेचना कर के सबूतों सहित अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. अदालत में मामले की सुनवाई शुरू हुई. रीना ने पूरा घटनाक्रम अदालत में बयान किया.

अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कय्यूम अली ने इसे गंभीर अपराध बताया, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने आरोपियों के कैरियर, उम्र व भविष्य की दलीलें दे कर कम से कम सजा की मांग की. अदालत में आरोपियों द्वारा सुनाई गई शर्मिंदा कर देने वाली वीडियो क्लिप को भी देखा गया. उस से उन की वहशत सामने आ गई. अदालत ने वीडियो को अहम सबूत माना.

आरोप तय होने के बाद आखिर 31 जुलाई को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने सातों आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें भादंवि धारा 376 (जी) में उम्रकैद व 10-10 हजार रुपए जुरमाना व आईटी एक्ट में 3 साल का करावास व 25-25 हजार रुपए जुरमाने की सजा सुनाई. आरोपियों में सोमान को छोड़ कर सभी अविवाहित थे. सजा के बाद जब आरोपियों को जेल ले जाया गया तो वे मुंह छिपाते नजर आए.

अदालत का फैसला आने के बाद रीना कहती है, ‘मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकती. हैवानों को कभी माफ नहीं किया जा सकता. सजा से दूसरे वहशियों को सीख मिलेगी, ताकि फिर कोई किसी लड़की के साथ ऐसा न कर सके.’

रीना के मातापिता कहते हैं, ‘हम ने बेटी की अस्मत के सामने समझौता नहीं किया. हमें न्याय की पूरी उम्मीद थी.’ हैवानियत करने वाले शायद अपने गुनाह से बच भी जाते, लेकिन अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली रीना की हिम्मत वाकई काबिलेतारीफ है. उस की हिम्मत ने ही उन्हें उन के गुनाह की सजा दिलाई.

मेरे पेरेंट्स और भाई हमेशा ताना मारते रहते हैं, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरे 2 बड़े भाई हैं जो मुझ पर अकसर रोकटोक करते रहते हैं. उन दोनों के अनुसार मुझे एक सभ्य लड़की की तरह रहना चाहिए मुंह बंद कर के. बीते दिनों घर में सुबहशाम न्यूज चैनल चलते
रहते थे. उन पर कभी जमाती तो कभी हिंदूमुसलिम मसला उठता तो परिवार के सभी लोग किसी गुंडे जैसी भाषा का प्रयोग करने लगते. जला दो, मार डालो जैसे शब्द कहते तो मैं खिन्न हो जाती क्योंकि किसी भी स्थिति में इंसानियत भूल जाना तो किसी मसले का हल नहीं.

इस चक्कर में मेरी अपने भाइयों से भी कई बार लड़ाई हुई और मम्मीपापा से भी. अब हो यह रहा है कि वे आज तक मुझे ताने ही देते रहते हैं. मुझे लगने लगा है कि मेरी ही गलती है जो मैं ने किसी को कुछ समझाने की कोशिश की, लेकिन क्या सचमुच में मैं ही गलत हूं? अब अपने घरवालों से अपने रिश्ते को संभालूं या अपने सिद्धांतों पर चलूं?

जवाब

आप का कहना सही है कि इंसान को इंसानियत देखनी चाहिए और अपने सिद्धांतों पर भी चलना चाहिए. आप अब तक अपने परिवार को सही समझाने की कोशिश करती आई हैं तो अब पीछे हटने के बारे में मत सोचिए. यह सही है कि रिश्ते बनाए रखना जरूरी है लेकिन इस बाबत किसी के गलत तथ्यों या कहें गलत बातों का समर्थन करना तो सही नहीं है. आप अपनी बात पर अडिग रहें और साथ ही अपने पारिवारिक संबंध भी सही करने की कोशिश करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

कहीं आप भी तो नहीं करते स्लीप सैक्स

आप ने आज तक नींद में चलने, नींद में बोलने और नींद में गाड़ी चलाने की आदत के बारे में सुना होगा. लेकिन, आपको बता दें कि कई लोगों को नींद में सैक्स करने से संबंधित विकार भी होता है. इस विकार को स्लीप सैक्स (Sleep sex) कहते हैं. इसको सेक्सोमिया (Sexsomnia) भी कहा जाता है. सेक्सोमिया, पेरासोमिया (Parasomnia) का ही एक प्रकार है.

व्यक्ति के द्वारा नींद में असामान्य व्यवहार करने की स्थिति को पेरासोमिया कहा जाता है. यह नींद का विकार होता है. सेक्सोमिया में व्यक्ति सोते हुए यौन गतिविधियां करता है. जिसमें व्यक्ति के द्वारा हस्तमैथुन, संभोग आदि सभी यौन गतिधियां की जा सकती है.

आइये इस गंभीर विकार के बारे में आगे जानें कि स्लीप सैक्स क्या है, स्लीप सैक्स के लक्षण, कारण और जोखिम कारक, स्लीप सैक्स के लिए क्या परीक्षण किए जाते हैं और इसका इलाज कैसे होता है.

स्लीप सैक्स क्या है

जैसा कि आपको ऊपर बताया जा चुका है कि नींद में सोते हुए व्यक्ति के द्वारा यौन गतिविधियां करना ही स्लीप सैक्स होता है. इसमें व्यक्ति गहरी नींद में हस्तमैथुन व सैक्स तक कर सकता है. यह नींद में सैक्स के सपने आने की स्थिति से बेहद ही अलग होती है. इसमें व्यक्ति नींद में चलने की तरह ही सोते समय यौन गतिविधियों को करता है. सेक्सोमिया नाम से पहचाने जाने वाले इस विकार के कई कारण होते हैं. जिसके आधार पर ही इसके लक्षण सामने आते हैं.

सेक्सोमिया चिकित्सीय क्षेत्र में कुछ वर्षों पहले सामने आया एक नया विकार है. इसका पहला मामला 1986 में दर्ज किया गया था. सेक्सोमिया विकार पर अध्ययन करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि यह विकार सोते समय कभी भी हो सकता है. इसके होने का कोई निश्चित तरीका नहीं होता है.

स्लीप सैक्स के लक्षण

व्यक्ति के द्वारा सोते हुए सैक्स का सपना देखने के मुकाबले यह विकार काफी अलग व गंभीर होता है. सैक्स के सपने आना एक सामान्य स्थिति हो सकती है. लेकिन, नींद में शारीरिक संबंध बनाना किसी के लिए खरतनाक भी हो सकता है. सेक्सोमिया से ग्रसित व्यक्ति को पता ही नहीं चल पाता कि उसके साथ वास्तव में क्या हो रहा है. विकार से ग्रसित व्यक्ति में सेक्सोमिया के लक्षण सबसे पहले उसके परिजन, साथी, कमरे में साथ रहने वाले साथी या उसके पास सोने वाले मित्र महसूस करते हैं. किसी दूसरे के बताने पर ही व्यक्ति को यह पता चल पाता है कि उसके द्वारा नींद में किस तरह की गतिविधित की जा रही है.

सेक्सोमिया में किया जाने वाला व्यवहार और इसके लक्षण निम्न होते हैं –

  1. सोते हुए फोरप्ले की तरह महसूस करना.
  2. यौन क्रिया की तरह आवाजें निकालना.
  3. बिना उत्तेजना के चरमसुख अनुभव करना.
  4. दिल की धड़कने और सांसों का तेज होना.
  5. श्रोणी में संभोग की तरह गतिविधि करना.
  6. अधिक पसीना आना.
  7. हस्तमैथुन करना.
  8. साथ में सोने वाले के साथ फोरप्ले करना.
  9. साथ में सोए हुए के साथ संभोग करना.
  10. सोते समय किए गए यौन व्यवहार को याद न रख पाना.
  11. संभोग के समय न उठ पाना.
  12. जगाने पर रात की गतिविधियों को पूरी तरह से नकार देना.
  13. रात में चलना और बोलना.
  14. नींद में संभोग के समय आंखे खुली और भावहीन होना.

नींद के दौरान किए जाने वाला सैक्स भावनात्मक तौर पर रोगी को परेशान कर सकता है. इस दौरान व्यक्ति की आंखे खुली भी हो सकती है और लोगों को ऐसा भी लग सकता है कि व्यक्ति जगा हुआ है, जबकि वह नींद की अवस्था में ही ऐसा करता है.

डौक्टर से कब मिलें?

इस तरह के मामले आगे चलकर काफी गंभीर रूप धारण कर सकते हैं. सेक्सोमिया में सोते समय हस्तमैथुन करना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है. सेक्सोमिया में पीड़ित व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी पर भी खराब असर पड़ता है. इससे दोनों ही साथियों के रिश्ते में दरार आने लगती है. इन सभी कारणों के चलते आपको सेक्सोमिया में तुरंत डौक्टरी सलाह लेनी चाहिए. अगर कुछ सप्ताह से आपको सेक्सोमिया के लक्षण लगातार दिखाई दे रहें हैं तो आपको किसी विशेषज्ञ से मिलकर इस समस्या का इलाज शुरू करवाना चाहिए. अगर आपको इस बारे में कुछ समझ न आए तो आप अपने पारिवारिक डौक्टर की भी सलाह से सकते हैं.

स्लीप सैक्स के कारण

अन्य तरह के पेरासोमिया के अनुसार ही सेक्सोमिया में भी व्यक्ति का दिमाग गहरी नींद की अवस्था में सही तरह से कार्य नहीं कर पाता है. इस समस्या के कारण व्यक्ति को सुबह उठने पर पता ही नहीं चल पाता है कि वह कहां है. नींद में यौन गतिविधियों के सही कारणों का पता लगाना बेहद ही मुश्किल होता है. इस विकार की जाँच करने के बाद ही पता चल पाता है कि आपकी जीवनशैली में बदलाव, किसी प्रकार की दवाओं के सेवन या चिकित्सीय कारण आदि,  किन वजहों के चलते नींद के नियमित तरीके में बदलाव आया है.

अभी तक स्लीप सैक्स के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, परंतु इसको उत्तेजित (यौन व्यवहार के होने की तीव्रता) करने वाले कुछ कारण निम्नतः बताए जाते हैं –

  1. नींद में कमीं होना.
  2. अधिक थकान होना.
  3. अत्यधिक शराब पीना.
  4. नशीली दवाओं का उपयोग.
  5. चिंता.
  6. तनाव.
  7. सही तरह से नींद न आना.
  8. तनाव वाला काम करना या काम के घंटे ज्यादा होना.
  9. यात्रा करना.
  10. किसी व्यक्ति के साथ एक ही बिस्तर पर सोना.

कुछ निम्न तरह की चिकित्सीय स्थितियां, सेक्सोमिया होने की जोखिम कारक मानी जाती हैं –

  1. औब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (Obstructive Sleep Apnea/ नींद में सांस लेने में बाधा होना)
  2. रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (Restless leg syndrome/ पैरों में नियंत्रण न रहना)
  3. गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (Gastroesophageal reflux disease/ Gerd/ बार-बार एसिडिटी होना)
  4. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (rritable Bowel Syndrome/ बड़ी आंत संबंधी विकार)
  5. पहले कभी पेरासोमिया हुआ हो, जैसे – सोते समय चलने या बोलने की आदत का होना.
  6. क्रोहन रोग (Crohn’s disease: पाचन तंत्र में सूजन आना)
  7. कोलाइटिस (Colitis/ बड़ी आंत में सूजन होना) (और पढ़ें – आंतों में सूजन का इलाज)
  8. अल्सर/ छाले (Ulcers) (और पढ़ें – छाले का घरेलू उपाय)
  9. माइग्रेन (Migrane/ सिर दर्द) (और पढ़ें – माइग्रेन के घरेलू उपाय)
  10. मिर्गी होना या शारीरिक अंगों का काम न कर पाना.
  11. सिर में गंभीर चोट आना.
  12. चिंता और अवसाद की दवाएं लेना. (और पढ़ें – अवसाद के घरेलू उपाय)
  13. बचपन में यौन अपराध का शिकार होना.
  14. पार्किंसन रोग होना.

स्लीप सैक्स का परीक्षण

इस विकार परीक्षण के लिए किसी डौक्टर से मिलने से पहले आपको अपने आसपास के उन लोगों से बात करनी होगी, जिन्होंने सोते समय आपकी यौन गतिविधियों की सही स्थिति को देखा हो. इसके बाद आप उनकी सभी बातों को किसी डायरी में लिख लें. इसके अलावा आपको दो-तीन दिनों में यौन गतिविधियों के नियमित तरीके को भी समझना होगा. दो चार दिनों की यौन गतिविधियों के आकंडों से डौक्टर को आपके विकार के बारे में सही तरह से जानने का मौका मिलेगा. अगर आपकी बात से डौक्टर सही स्थिति का पता नहीं लगा पाते हैं तो वह आपके सोने की स्थिति पर अध्ययन करेंगे.

चिकित्सीय जांच के विशेषज्ञों के द्वारा ही नींद की स्थिति का अध्ययन किया जाता है. इस टेस्ट को ‘पोलीसोम्नोग्राफी’ कहा जाता है. इसमें नींद के दौरान आपकी निम्न आधार पर जांच होती है –

  1. मस्तिष्क तरंगे.
  2. हृदय दर.
  3. सांस लेने का तरीका.
  4. आंखों और पैरों के संचालन का तरीका.

जांच के दौरान आपको परीक्षण केंद्र पर एक रात सोने के लिए भी कहा जा सकता है. एक रात में विकार के कारणों को समझने में मुश्किल होने पर डौक्टर आपको कुछ और रातें केंद्र पर सोने के लिए कह सकते हैं. इसके बाद भी विकार के कारणों का सही पता न लगने पर डौक्टर आपको कई अन्य परीक्षण की भी सलाह दे सकते हैं.

स्लीप सैक्स का इलाज

सही समय पर सोने और जगाने की नियमित आदत से आप स्लीप सैक्स विकार को आसानी से दूर कर सकते हैं. सेक्सोमिया के लक्षणों को दूर करने के बाद व्यक्ति को सही तरह से नींद आने लगती है. सामान्यतः स्लीप सैक्स के कारणों को समझने में लंबा समय लगता है.

सेक्सोमिया के लिए दवाएं –

सेक्सोमिया से संबंधित लक्षणों के इलाज के लिए दवाओं के प्रयोग करने से इस विकार में राहत मिलती है. इसमें आपकी नींद में बाधा आने वाले कारण, जैसे – स्लीप एप्निया का इलाज करने से सेक्सोमिया की समस्या कम होती है.

सेक्सोमिया के चिकित्सीय इलाज में शामिल हैं –

  1. चिंता और अवसाद को दूर करने वाली दवाओं का सेवन करें.
  2. नाक से सांस लेने की प्रक्रिया को सही करने के लिए सीपीएपी थेरेपी लेना.
  3. दर्द से राहत देने वाली दवाएं लेना.
  4. एसिडिटी को कम करने वाली दवाएं लेना.

जीवन शैली में क्या बदलाव करें-

सेक्सोमिया के इलाज के लिए जीवनशैली में भी बदलाव करना जरूरी होता है. सेक्सोमिया के लक्षण से आपके आसपास के लोगों को भी नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ता है. इसके लिए आपको रात में अलग या अकेले ही सोना चाहिए. सेक्सोमिया के कई मरीजों ने रात में अकेले सो कर और बेडरूम के दरवाजे पर अलार्म लगाकर भी अपने लक्षणों को कम किया है.

मनोचिकित्सक से मिलें

सेक्सोमिया के कारण होने वाली शर्मिंदगी को दूर करने के लिए आप मनोचिकित्सक से मिल सकते हैं. इस विकार के लक्षणों के चलते व्यक्ति मानसिक और भावनात्मक रूप से हताश हो जाता है, ऐसे में उसको मनोचिकित्सक से मिलने की आवश्यकता होती है. क्योंकि कई मामलों में सेक्सोमिया के लक्षण पीड़ित व्यक्ति के साथी के लिए भी समस्या का कारण बन सकते हैं.

स्लीप सैक्स से बचाव

अगर स्लीप सैक्स शराब और नशीली दवाओं के कारण हो रहा हो, तो आपको तुरंत इस तरह की दवाओं को लेना बंद करना होगा. इसके अलावा कई बार किसी रोग के लिए डौक्टर के द्वारा बताई जाने वाली दवाओं के सेवन और इसके विपरीत प्रभाव के कारण भी यह समस्या हो जाती है. अगर आप ऐसा महसूस करें तो इन दवाओं का सेवन रोक दें और इसकी जगह पर डौक्टरी सलाह के बाद कोई अन्य दवा लेना शुरू करें. स्लीप सैक्स के सही कारणों को समझकर आपको या डॉक्टर को इसका इलाज करना होता है.

वजाइना की साफ सफाई और उससे जुड़ी अहम बातें

देश में ज्यादातर नौजवानों के नौकरीपेशा होते दौर में शादी की औसत उम्र बढ़ती जा रही है, लेकिन शारीरिक संबंध बनाना तो कुदरती जरूरत है. लिहाजा, आपसी सम?ादारी से शादी से पहले ही सैक्स संबंध बन रहे हैं.

लड़केलड़कियों के एकसाथ काम करने और बदलती सोच के चलते नौजवान शादी से पहले सैक्स संबंधों को बनाना खराबी नहीं मानते हैं. ऐसे में शादी से पहले लड़कियों को रीवर्जिनटी या वजाइना को पुराने आकार में लाने के लिए सर्जरी की शरण में जाना पड़ता है.

पहले लोअर क्लास की लड़कियों के पास रीवर्जिनिटी कराने के लिए पैसे नहीं होते थे और अपर क्लास को इन चीजों से कोई मतलब नहीं रहता. पर अब लोअर क्लास में लड़कियां भी कामकाजी होने लगी हैं, इसलिए वे खुद इस सर्जरी का खर्च जुटा सकती हैं.

लड़की के घर वाले शादी तक दहेज की चिंता में ही जुटे रहते हैं. वहीं अपर क्लास सोसाइटी में कपल्स को पता रहता है कि स्कूलकालेज टाइम में सभी के अफेयर रहते ही हैं.

इस सोसाइटी के नौजवानों का टीनऐज में अगर किसी का अफेयर न हो, तो ऐसे मामलों में घर वाले और रिश्तेदार चिंता तक करने लगते हैं. ऐसे में कपल्स यही मान कर शादी करते हैं कि उन के पुराने अफेयर्स रहे होंगे. मिडिल क्लास ही नैतिकता की इस कशमकश में फंसा रहता है. इसी क्लास के लड़कों की कुंआरी दुलहनों की डिमांड रहती है.

दिल्ली व एनसीआर में इस तरह की सर्जरी कराने के लिए ज्यादातर लड़कियां हरियाणा की आती हैं. यों तो दिल्ली ही आसपास के छोटे शहरों और राज्यों का मैडिकल हब है और यहां हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्यों के छोटेबड़े शहरों के लोग इलाज कराने आते हैं.

इस के अलावा देश की राजधानी होने के चलते बाकी राज्यों के मुकाबले यहां हाई क्लास मैडिकल सुविधाएं मौजूद हैं. दूसरे देशों के मुकाबले इलाज सस्ता होने के चलते यह शहर मैडिकल टूरिज्म का भी हब है. फिर भी इन सभी राज्यों और देशों के मुकाबले यह सर्जरी कराने में हरियाणा की लड़कियां नंबर वन हैं. यह सर्जरी कराने वाली कुल लड़कियों में से तकरीबन 40 फीसदी लड़कियां अकेले हरियाणा की होती हैं.

पोर्नोग्राफी ने बढ़ाया बिजनैस

भारत में पोर्न फिल्में देखने का चलन बढ़ने के बाद से अपने प्राइवेट पार्ट को घूरने और निहारने का चलन भी बढ़ा है. पोर्न फिल्मों के मौडलों और ऐक्टरों के डिजाइनर प्राइवेट पार्ट को देख कर लड़कियां और किशोरी अपनी वजाइना को उन की वजाइना से कंपेयर करती रहती हैं, तभी सर्जरी कराने की जरूरत महसूस होती है.

देश में पोर्न फिल्मों के चलन से पहले तक तो प्राइवेट पार्ट्स के आसपास उगने वाले बालों प्यूबिक हेयर की सफाई तक का चलन नहीं था, पर अब हर ब्यूटी पार्लर में इसकी सुविधा है और ब्राइडल पैकेज में तो इसे खासतौर पर शामिल किया जाता है.

इस तरह पोर्न फिल्मों से भी हाइमनोप्लास्टी और डिजाइनर वजाइना (लेबियाप्लास्टी) का चलन बढ़ा है. पोर्न फिल्मों की तरह वजाइना से अपने पार्टनर की यौन संतुष्टि के लिए भी लड़कियां सर्जरी का रास्ता अपना रही हैं.

सखी बनती है हमराज

यह लेखिका जब कौस्मैटिक सर्जरी करने वाले एक क्लिनिक पहुंची, तो वहां डाक्टर को आने में थोड़ी देरी थी. तब तक बातोंबातों में वहां की रिसैप्शनिस्ट अलका ने बताया कि लड़कियां वर्जिनिटी सर्जरी सैंटरों में मजबूरी में ही आती हैं और सैंटर पर फोन कर वे कहती हैं कि उन्हें प्राइवेट पार्ट की सर्जरी के बारे में पता करना है.

डाक्टर के मुताबिक, कम उम्र की लड़कियां इस सर्जरी के लिए अपने घर वालों के साथ नहीं आती हैं. इस राज को वे अपनी सहेली के साथ ही बांटती हैं. वहीं, बड़ी उम्र की लड़कियां या औरतें अपने परिवार के साथ भी आती हैं. तलाकशुदा या रेप सर्वाइवर इस सर्जरी के लिए घर वालों को ले कर आती हैं. जाहिर है, दोनों तरह की लड़कियों की अपनी मजबूरी हैं, जिस में वे मौके के हिसाब से अपने राजदार को चुनती हैं.

जानें यह भी

चेहरे की त्वचा पर जैसे साबुन व पानी नुकसान पहुंचाता है, तो वहीं वजाइना की स्किन पर इस का क्या असर पड़ता होगा. साबुन या दूषित पानी वजाइना के एसिड संतुलन को खराब करते हैं.

वजाइना का पीएच बैलेंस 3.5 से 4.5 और इस अनुकूलित संतुलन में लैक्टोबैक्ली और दूसरी फायदेमंद कोशिकाएं बनती हैं. पानी (पीएच 7) और साबुन (पीएच 8 से 11) दोनों से सफाई करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा. संतुलन के बिगड़ने से सूखापन, बदबू, संक्रमण की संभावना हो सकती है. पीरियड के दौरान पीएच 7.4 हो जाता है, असुरक्षित सैक्स (स्पर्म पीएच 7.1) और हार्मोनल बदलाव से खुजली और सूजन हो जाती है.

माहिरों की मानें, तो लड़कियां साफसफाई के बारे में चर्चा भी नहीं करतीं. वजाइना को लैक्टिक एसिड से साफ करना चाहिए, ताकि पीएच बैलेंस रहे और माइक्रोफ्लोरा ज्यादा न बढ़े.

कई लोगों का मानना है कि प्राइवेट पार्ट के ढीले होने के चलते उन्हें सैक्सुअल संतुष्टि नहीं मिलती?

हां, बहुत ज्यादा सैक्स करने पर या कई बच्चों के जन्म के बाद फीमेल प्राइवेट पार्ट का ढीला होना स्वाभाविक है. यह सोच गलत है कि ज्यादा बार सैक्स करने से प्राइवेट पार्ट ढीला होता है.

वजाइना की दीवार बेहद लचीली होती है. यह कुदरती रूप से फैलने और फिर अपने आकार में आ जाने की प्रवृत्ति होती है. महिला सैक्सुअल संबंध के प्रति उत्तेजित हो तो वजाइना लुब्रिकेटिड हो जाता है और इस का भीतरी दोतिहाई भाग फैल जाता है. इस के फैलने के चलते ही मर्दों को यह लगता है कि यह हिस्सा ढीला है, जबकि ऐसा नहीं होता.

बच्चे को जन्म देने के बाद भी वजाइना का ढीला होना स्वाभाविक है. नौर्मल डिलीवरी में बच्चा इसी रास्ते से बाहर आता है, जिस से वजाइना की वौल्स बहुत ज्यादा फैलती हैं और ढीली पड़ती हैं, पर यह भी जरूरी नहीं कि यह शिकायत भी सभी औरतों को हो. गायनोकोलौजिस्ट के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद वजाइना को अपने आकार में वापस आने में तकरीबन 6 महीने का समय लग सकता है.

क्या ज्यादा सैक्स करने से फीमेल प्राइवेट पार्ट में ढीलापन आता है?

ऐसा कुछ नहीं है. कितनी बार भी संबंध बनाए जाएं, पर वजाइना की मासंपेशियां अपने दोबारा आकार में लौट ही आती हैं.

कैसे जानें नौर्मल हैं आप

जरूरी नहीं है कि जैसी वजाइना पोर्न फिल्मों में दिखाई जाती है, वही आदर्श वजाइना है. हर किसी का प्राइवेट पार्ट उस की शारीरिक संरचना के हिसाब से होता है. जिस तरह सभी लड़कियों की आंखें या नाक एकजैसी नहीं हो सकती, उसी तरह उन की वजाइना भी एकजैसी नहीं हो सकती है. अगर आप को समय पर पीरियड होते हैं, प्राइवेट पार्ट में उत्तेजना महसूस होती है तो आप नौर्मल हैं.

इस के अलावा लड़कियों में एक डर यह भी रहता है कि वह फर्स्ट नाइट को ‘?ोल’ पाएंगी या नहीं. इस के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है. वजाइना की संरचना ऐसी होती है कि उत्तेजित होने पर वह अपने आकार से दोगुनी हो जाती है.

वैसे, वजाइना का साइज 3 से 4 इंच होता है और सैक्सुअल ऐक्साइटमैंट के दौरान साइज दोगुना फैलता है, इसलिए ज्यादा समय तक फोरप्ले ऐक्साइटमैंट को बढ़ाता है.

ये सर्जरी अपनी शारीरिक बनावट को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कर रही हैं.

2014 में ‘द डेली स्टार’ में छपी वजाइना की हकीकत

* वजाइना 3 से 4 इंच होती है और उत्तेजना के दौरान यह दोगुना बड़ी हो जाती है.

* क्लूपेरिस में 8,000 तंत्रिकाएं होती हैं, जबकि मर्दाना अंग में 4,000 होती हैं.

* एक शोध के मुताबिक, आमतौर पर हर 5 में से एक औरत की वजाइना में कैंडिड फंगस पाया जाता है.

* गंध, गीलापन, डिस्चार्ज होने पर परफ्यूम न डालें, यह नुकदानदायक होता है.

* वजाइना खुद को साफ रखती है, इस के लिए किसी उत्पाद की जरूरत नहीं होती.

* सैक्स के दौरान वजाइना की आंतरिक वौल अंब्रेला की तरह खुल जाती है.

* वजाइना में नैचुरल लुब्रिकैंट होता है.

* एक घंटे में महिलाओं को 134 बार और्गेनिज्म होता है, जबकि मर्दों को 16 बार ही होता है.

* प्यूबिक हेयर की लाइफ  3 हफ्ते तक होती है, जबकि सिर के बालों की लाइफ  7 साल तक.

* वजाइना से आने वाली गंध आप के खानेपीने की डाइट पर बहुत निर्भर करती है.

समझें प्रेमी के इशारे ताकि न मिले धोखा

भले ही आप एक नया रिश्ता शुरू कर रही हैं या फिर पहले से ही किसी रिश्ते में हैं और अपने प्रेमी को बहुत प्यार करती हैं, उस पर भरोसा करती हैं तो उसी भरोसे, प्यार और विश्वास की अपेक्षा आप उस से भी अवश्य करती होंगी. जब दो लोग एकदूसरे को पूरी ईमानदारी से चाहें तो जिंदगी बहुत खुशनुमा हो जाती है, लेकिन अगर दोनों में से एक भी स्वार्थपूर्ति और धोखा देने की राह पर चल निकलता है तो दूसरे साथी को समझने में देर नहीं करनी चाहिए.

अगर आप को भी पिछले कुछ दिनों से अपने साथी पर शक हो रहा है तो इन इशारों को समझें और सही निर्णय लें :

इग्नोर करना

कालेज में नजर पड़ने पर भी जब वह आप को इग्नोर करे और खाली पीरियड में आप के साथ टाइम स्पैंड करने के बजाय अपने दोस्तों के साथ हंसीमजाक में व्यस्त रहने लगे. आप के बारबार पास आने पर चिपकू कहे, तो समझ लीजिए अब बात आप की सैल्फ रिस्पैक्ट पर आ गई है. अब आप उस के पीछे भागना छोड़ दें और साथी के इग्नोरैंस को समझने की कोशिश करें तथा उस से थोड़ी दूरी बना लें, तब खुद ब खुद यह पता चल जाएगा कि आप का रिश्ता कितना मजबूत है.

डेट पर इंतजार करवाना

डेट फिक्स होने पर जो पहले आप का घंटों इंतजार करता था, आज आप के एक मिनट भी लेट होने पर झल्लाना शुरू कर दे. सिर्फ यही नहीं बल्कि जब पूरी सिचुएशन ही बदलने लगे और वह आप का नहीं बल्कि आप उस का इंतजार करने लगें तो समझ जाएं कि मामला गड़बड़ है.

झूठ बोलना

सच्चा प्यार विश्वास की नींव पर टिका होता है और वहां झूठ का कोई स्थान नहीं होता, लेकिन अगर आप का प्रेमी आप से छोटीछोटी बातों में झूठ बोलता है, तो समझ लीजिए कि वह आप के और अपने रिश्ते के बारे में भी झूठ बोल रहा है. इस बारे में उस से खुल कर बात करें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

फोन करना कम कर देना

जहां पहले प्रेमी आप को दिन में कई बार कौल करता था और मना करने पर भी उसे आप की चिंता या आप से बात करने का मन होता था, वह अब कौल ही नहीं करता या बहुत कम करता है और बिजी होने का बहाना बनाता है. अगर आप कौल करती हैं तो घंटों उस का फोन बिजी रहता है, तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला है.

डिमांड पूरी न करना

अब यह डिमांड फिजिकली भी हो सकती है और जनरल किसी बात को ले कर भी जैसे कि मूवी दिखाना, कोई नई ड्रैस दिलाना, किसी रैस्टोरैंट में खाना खिलाना आदि. पहले मुंह से बात निकलते ही बौयफ्रैंड उसे पूरा करने की कोशिश करता था, लेकिन अब चिढ़ कर वह साफ इनकार कर देता है.

पैसे की तरफ भागना

अगर प्रेमी पैसे को प्यार से ज्यादा अहमियत देने लगे और बातबात पर पैसे की बात करे, यहां तक कि अमीर युवतियों पर लाइन मारने लगे तो समझ लीजिए कि आप का नाता ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है.

मिलने से कतराना

पहले आप से रोज मिलने की जिद करने वाला पार्टनर जब खुद से मिलने की बात करने से भी कतराने लगे और आप के कहने पर भी मिलने की इच्छा न जताए तो यह समझें कि उसे अब आप में इंट्रस्ट नहीं है.

किसी और युवती के साथ घूमना

अगर आप ने अपने बौयफ्रैंड को कई बार किसी और युवती के साथ घूमते देखा है, तो उसे हलके में न लें. भले ही वह लाख दलीलें दे कि वह सिर्फ उस की अच्छी दोस्त है और उस से किसी काम से मिला था, लेकिन आप उस पर पूरी तरह से विश्वास न करें, बल्कि उस पर नजर रखें. अगर शक सही निकले तो समय रहते बौयफ्रैंड के धोखे और उस की हरकतों से आप को सचेत होना होगा.

फोन हिस्टरी डिलीट होना

अगर प्रेमी के कौल रिकौर्ड, मैसेज रिकौर्ड आदि बिलकुल क्लीन रहते हैं और वह आप को अपना फोन देने से भी हिचकिचाने लगा है, तो समझ लें कुछ गड़बड़ जरूर है.

खर्च करने से बचें

पहले आप पर हजारों रुपए लुटा देने वाला प्रेमी अब हर बार छुट्टे न होने के बहाने बना कर बिल आप से भरवाए, आप पर खर्च करना भी बंद कर दे. तो समझ लें कि वह आप को अपनी लाइफ का इतना अहम हिस्सा नहीं समझता.

तारीफ करना बंद कर दे

क्या वह पहले हमेशा आप की तारीफ किया करता था और अब अचानक उस ने आप की तारीफ करना बंद कर दिया, बल्कि अब उसे आप के हर काम में नुक्स नजर आने लगा है? वह आप की किसी भी बात की तारीफ न करता हो, तो समझ लीजिए कि उस ने ये बातें किसी और के लिए बचा कर रख ली हैं.

शादी के बारे में बात करने से बचे

जब भी आप प्रेमी से अपनी और उस की शादी के बारे में बात करें तो उस का टालमटोल करना और नाराज होना यह दर्शाता है कि वह आप को सीरियसली नहीं ले रहा है.

धोखे की आशंका हो तो…

जैसे ही आप को पता चले कि आप का प्रेमी आप को धोखा दे रहा है या फिर चीटिंग कर रहा है तो उसे छोड़ने में ज्यादा वक्त न लगाएं. वह आप को छोड़े इस से पहले ही आप उसे छोड़ दें ताकि आप की सैल्फ  रिस्पैक्ट बनी रहे.

– ऐसा करने से पहले अपने लव लैटर्स, कार्ड्स और जरूरी सामान उस से वापस ले लें.

– प्रेमी का साथ छूटने पर डिप्रैशन में जाने के बजाय इस बात की खुशी मनाएं कि चलो, अच्छा है ऐसे गलत युवक से आप का पीछा जल्दी ही छूट गया.

– अब अपना मन पढ़ाई में लगाएं और उसे भूलने की कोशिश करें. इस से अच्छे युवक आप को मिल जाएंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें