रंगारंग नाइट के बीच छाप छोड़ गया ‘5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’

भोजपुरी सिनेमा में सब से बड़े ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ का 5वां साल कई माने में काफी खास रहा. इस साल भी इस का आयोजन उत्तर प्रदेश में ‘अयोध्या महोत्सव’ मंच पर 4 जनवरी, 2024 को किया गया. इस में ‘भोजपुरी के अमिताभ बच्चन’ कहे जाने वाले कुणाल सिंह के साथसाथ आजमगढ़ के सांसद और जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, संजय पांडेय, अंजना सिंह, देव सिंह सहित टौप के कलाकारों ने शिरकत की.

अयोध्या जिले के ‘फौर एवर लौन’ में रंगारंग कार्यक्रम शुरू होने के 3 घंटे पहले ही दर्शकों के लिए लगाई हजारों सीटें खचाखच भर गई थीं. दर्शकों का भोजपुरी कलाकारों के प्रति दीवानगी का यह आलम था कि कार्यक्रम स्थल पर तिल रखने की जगह नहीं बची थी. कड़ाके की ठंड भी फैंस का हौसला नहीं तोड़ पाई.

Saras salil award

इस भोजपुरी रंगारंग नाइट का आगाज ‘अयोध्या महोत्सव न्यास’ के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने किया. वे बोले कि ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ वर्तमान में भोजपुरी सिनेमा का सब से बड़ा अवार्ड बन चुका है. ‘सरस सलिल’ जब तक चाहे तब तक ‘अयोध्या महोत्सव न्यास’ भोजपुरी सिने अवार्ड को होस्ट करेगा.

इन का रहा खास रोल

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में ‘अयोध्या महोत्सव न्यास’ के अलावा जनार्दन पांडेय ‘बबलू पंडित’ ने खास रोल निभाया. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को निमंत्रित करने से ले कर उन के आवभगत में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी. इस के अलावा गायक विवेक पांडेय ने भी आयोजन को कामयाब बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की.

स्टेज पर झूमे कलाकार

अवार्ड की शुरुआत सागर शान एंड टीम ने डांस से की, तो उन के ऐक्शन और स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया. छरहरे बदन वाले हीरो विमल पांडेय और हीरोइन पल्लवी गिरि की जोड़ी ने अपने डांस से युवा दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं. लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने जब स्टेज पर एंट्री मारी, तो दर्शकों की सीटियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं. भोजपुरी के पहले रैप सिंगर हितेश्वर ने अपने रैप से माहौल को रंगीन बना दिया.

इस के अलावा सूर्य प्रताप यादव ऐंड पार्टी, प्रमिला घोष और विजय यादव व राजेश गौड़ की पेशकश पर भी लोग रातभर झूमते रहे. दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ तो स्टेज पर आने के बाद खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने माइक संभाल कर खुद गाना गा कर आम्रपाली दुबे के साथ डांस किया. इस दौरान ‘कहरवा’ टीम के लोगों ने उन के साथ डांस किया.

पवन सिंह ने Sunny Leone संग किया धमाकेदार डांस, देखें वायरल वीडियो

भोजपुरी के स्टार पवन सिंह ने यूं तो कई बौलीवुड और भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ परफोर्म किया है, लेकिन इन दिनों उनका जो गाना हिट हो रहा है जिसमें वे पॉर्न स्टार और बौलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ नजर आ रहे है जी हां, ऐसा पहली दफा है कि पवन सिंह, सनी लियोनी के साथ थिरकते हुए दिखाई दिए है. अब दोनों को वीडियो सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया है. पवन सिंह के बर्थडे पार्टी पर भोजपुरी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे. खास बात तो ये है कि खेसारी लाल यादव ने भी पार्टी में पहुंचकर पवन सिंह को खास अंदाज में विश किया. बता दें कि पवन सिंह के बर्थडे पर उनका एक गाना सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन सनी लियोनी के साथ जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह के इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DRJ Records (@drjrecords)


भोजपुरी किंग पवन सिंह और हौट क्वीन सनी लियोनी का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने में पवन सिंह और सनी लियोनी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. गाने में पवन सिंह और सनी लियोनी ने एक दूसरे संग रोमांस भी फरमाया है. पवन सिंह और सनी लियोनी की केमिस्ट्री पर हर कोई फिदा हो गया है. यही वजह है कि अब तक तेरी लाल चुनरिया सॉन्ग को 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह सॉन्ग लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

पैप्स पर भड़के Saif Ali khan, जानें क्या है वजह

बौलीवुड में सभी सिलेब्स अक्सर इस बात से परहेज करते है कि मीडिया उनके बच्चों की तस्वीरें ना लें. अक्सर आपने देखा होगा कि कई सिलेब्स अपने किड्स को मीडिया से बचाते हुए नजर आते हैं और कई बार मीडिया कर्मियों पर इस बात के लिए भड़कते भी देखा होगा. ऐसा ही इस बार करीना कपूर की फैमिली एक साथ स्पॉट हुई. जहां सैफ अली खान ने कुछ ऐसा ही किया और पैप्स पर वो गुस्सा होते हुए नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)


आपको बता दें कि करीना कपूर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमली को टाइम दे रही हैं. करीना कपूर अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भी गई थीं. जहां से करीना कपूर ने एक बाद एक वीडियो शेयर किए थे. इसी बीच करीना कपूर एक बार फिर अपने परिवार के साथ स्पॉट हुई हैं. करीना कपूर के साथ-साथ सैफ अली खान और उनके उनके बेटे जेह भी दिखाई दिए. इस दौरान सैफ अली खान के साथ बेटे जेह दिखाई दिए. जहां पैप्स उनकी और उनके बेटे की फोटो लेते नजर आएं. इसी बात पर सैफ मीडिया पर नराज होते दिखें. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


करीना कपूर और सैफ अली खान अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सैफ अली खान बेहद कूल लुक में दिखाई दिए. तो वहीं करीना कपूर का विंटर लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. इस वीडियो में सैफ अली खान पैप्स पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं. जब सैफ अली खान अपने बेटे जेह के साथ वापस आ रहे थे तब पैप्स लगातार फोटोज क्लिक कर रहे थें, इसको देखकर सैफ अली खान गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा कि ‘बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं, आप लोग इसे फिल्म इवेंट मत बनाए’. इस वीडियो के सामने आने के बाद सैफ अली खान काफी चर्चा में हैं.

सैफ अली खान के इस वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर लोग सैफ अली खान की इस बात से सहमत दिखाई दिए. लोगों ने कहा कि सैफ अली खान ने जो कहा एकदम सही कहा.

मझधार: जिंदगी के भंवर में फंसी नेहा

पूरे 15 वर्ष हो गए मुझे स्कूल में नौकरी करते हुए. इन वर्षों में कितने ही बच्चे होस्टल आए और गए, किंतु नेहा उन सब में कुछ अलग ही थी. बड़ी ही शांत, अपनेआप में रहने वाली. न किसी से बोलती न ही कक्षा में शैतानी करती. जब सारे बच्चे टीचर की गैरमौजूदगी में इधरउधर कूदतेफांदते होते, वह अकेले बैठे कोई किताब पढ़ती होती या सादे कागज पर कोई चित्रकारी करती होती. विद्यालय में होने वाले सारे कार्यक्रमों में अव्वल रहती. बहुमखी प्रतिभा की धनी थी वह. फिर भी एक अलग सी खामोशी नजर आती थी मुझे उस के चेहरे पर. किंतु कभीकभी वह खामोशी उदासी का रूप ले लेती. मैं उस पर कई दिनों से ध्यान दे रही थी. जब स्पोर्ट्स का पीरियड होता, वह किसी कोने में बैठ गुमनाम सी कुछ सोचती रहती.

कभीकभी वह कक्षा में पढ़ते हुए बोर्ड को ताकती रहती और उस की सुंदर सीप सी आंखें आंसुओं से चमक उठतीं. मेरे से रहा न गया, सो मैं ने एक दिन उस से पूछ ही लिया, ‘‘नेहा, तुम बहुत अच्छी लड़की हो. विद्यालय के कार्यक्रमों में हर क्षेत्र में अव्वल आती हो. फिर तुम उदास, गुमसुम क्यों रहती हो? अपने दोस्तों के साथ खेलती भी नहीं. क्या तुम्हें होस्टल या स्कूल में कोई परेशानी है?’’

वह बोली, ‘‘जी नहीं मैडम, ऐसी कोई बात नहीं. बस, मुझे अच्छा नहीं लगता. ’’

उस के इस जवाब ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया जहां बच्चे खेलते नहीं थकते, उन्हें बारबार अनुशासित करना पड़ता है, उन्हें उन की जिम्मेदारियां समझानी पड़ती हैं वहां इस लड़की के बचपन में यह सब क्यों नहीं? मुझे लगा, कुछ तो ऐसा है जो इसे अंदर ही अंदर काट रहा है. सो, मैं ने उस का पहले से ज्यादा ध्यान रखना शुरू कर दिया. मैं देखती थी कि जब सारे बच्चों के मातापिता महीने में एक बार अपने बच्चों से मिलने आते तो उस से मिलने कोई नहीं आता था. तब वह दूर से सब के मातापिता को अपने बच्चों को पुचकारते देखती और उस की आंखों में पानी आ जाता. वह दौड़ कर अपने होस्टल के कमरे में जाती और एक तसवीर निकाल कर देखती, फिर वापस रख देती.

जब बच्चों के जन्मदिन होते तो उन के मातापिता उन के लिए व उन के दोस्तों के लिए चौकलेट व उपहार ले कर आते लेकिन उस के जन्मदिन पर किसी का कोई फोन भी न आता. हद तो तब हो गई जब गरमी की छुट्टियां हुईं. सब के मातापिता अपने बच्चों को लेने आए लेकिन उसे कोई लेने नहीं आया. मुझे लगा, कोई मांबाप इतने गैर जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? तब मैं ने औफिस से उस का फोन नंबर ले कर उस के घर फोन किया और पूछा कि आप इसे लेने आएंगे या मैं ले जाऊं?

जवाब बहुत ही हैरान करने वाला था. उस की दादी ने कहा, ‘‘आप अपने साथ ले जा सकती हैं.’’ मैं समझ गई थी कोई बड़ी गड़बड़ जरूर है वरना इतनी प्यारी बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार? खैर, उन छुट्टियों में मैं उसे अपने साथ ले गई. कुछ दिन तो वह चुपचाप रही, फिर धीरेधीरे मेरे साथ घुलनेमिलने लगी थी. मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे मैं किसी बड़ी जंग को जीतने वाली हूं. छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले वह 8वीं कक्षा में आ गई थी. उस की शारीरिक बनावट में भी परिवर्तन होने लगा था. मैं भलीभांति समझती थी कि उसे बहुत प्यार की जरूरत है. सो, अब तो मैं ने बीड़ा उठा लिया था उस की उदासी को दूर करने का. कभीकभी मैं देखती थी कि स्कूल के कुछ शैतान बच्चे उसे ‘रोतली’ कह कर चिढ़ाते थे. खैर, उन्हें तो मैं ने बड़ी सख्ती से कह दिया था कि यदि अगली बार वे नेहा को चिढ़ाते पाए गए तो उन्हें सजा मिलेगी.

हां, उस की कुछ बच्चों से अच्छी पटती थी. वे उसे अपने घरों से लौटने के बाद अपने मातापिता के संग बिताए पलों के बारे में बता रहे थे तो उस ने भी अपनी इस बार की छुट्टियां मेरे साथ कैसे बिताईं, सब को बड़ी खुशीखुशी बताया. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपनी मंजिल का आधा रास्ता तय कर चुकी हूं. इस बार दीवाली की छुट्टियां थीं और मैं चाहती थी कि वह मेरे साथ दीवाली मनाए. सो, मैं ने पहले ही उस के घर फोन कर कहा कि क्या मैं नेहा को अपने साथ ले जाऊं छुट्टियों में? मैं जानती थी कि जवाब ‘हां’ ही मिलेगा और वही हुआ. दीवाली पर मैं ने उसे नई ड्रैस दिलवाई और पटाखों की दुकान पर ले गई. उस ने पटाखे खरीदने से इनकार कर दिया. वह कहने लगी, उसे शोर पसंद नहीं. मैं ने भी जिद करना उचित न समझा और कुछ फुलझड़ियों के पैकेट उस के लिए खरीद लिए. दीवाली की रात जब दिए जले, वह बहुत खुश थी और जैसे ही मैं ने एक फुलझड़ी सुलगा कर उसे थमाने की कोशिश की, वह नहींनहीं कह रोने लगी और साथ ही, उस के मुंह से ‘मम्मी’ शब्द निकल गया. मैं यही चाहती थी और मैं ने मौका देख उसे गले लगा लिया और कहा, ‘मैं हूं तुम्हारी मम्मी. मुझे बताओ तुम्हें क्या परेशानी है?’ आज वह मेरी छाती से चिपक कर रो रही थी और सबकुछ अपनेआप ही बताने लगी थी.

वह कहने लगी, ‘‘मेरे मां व पिताजी की अरेंज्ड मैरिज थी. मेरे पिताजी अपने मातापिता की इकलौती संतान हैं, इसीलिए शायद थोड़े बदमिजाज भी. मेरी मां की शादी के 1 वर्ष बाद ही मेरा जन्म हुआ. मां व पिताजी के छोटेछोटे झगड़े चलते रहते थे. तब मैं कुछ समझती नहीं थी. झगड़े बढ़ते गए और मैं 5 वर्ष की हो गई. दिनप्रतिदिन पिताजी का मां के साथ बरताव बुरा होता जा रहा था. लेकिन मां भी क्या करतीं? उन्हें तो सब सहन करना था मेरे कारण, वरना मां शायद पिताजी को छोड़ भी देतीं.

‘‘पिताजी अच्छी तरह जानते थे कि मां उन को छोड़ कर कहीं नहीं जाएगी. पिताजी को सिगरेट पीने की बुरी आदत थी. कई बार वे गुस्से में मां को जलती सिगरेट से जला भी देते थे. और वे बेचारी अपनी कमर पर लगे सिगरेट के निशान साड़ी से छिपाने की कोशिश करती रहतीं. पिताजी की मां के प्रति बेरुखी बढ़ती जा रही थी और अब वे दूसरी लड़कियों को भी घर में लाने लगे थे. वे लड़कियां पिताजी के साथ उन के कमरे में होतीं और मैं व मां दूसरे कमरे में. ‘‘ये सब देख कर भी दादी पिताजी को कुछ न कहतीं. एक दिन मां ने पिताजी के अत्याचारों से तंग आ कर घर छोड़ने का फैसला कर लिया और मुझे ले कर अपने मायके आ गईं. वहां उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी भी कर ली. मेरे नानानानी पर तो मानो मुसीबत के पहाड़ टूट पड़े. मेरे मामा भी हैं किंतु वे मां से छोटे हैं. सो, चाह कर भी कोई मदद नहीं कर पाए. जो नानानानी कहते वे वही करते. कई महीने बीत गए. अब नानानानी को लगने लगा कि बेटी मायके आ कर बैठ गई है, इसे समझाबुझा कर भेज देना चाहिए. वे मां को समझाते कि पिताजी के पास वापस चली जाएं.

‘‘एक तरह से उन का कहना भी  सही था कि जब तक वे हैं ठीक है. उन के न रहने पर मुझे और मां को कौन संभालेगा? किंतु मां कहतीं, ‘मैं मर जाऊंगी लेकिन उस के पास वापस नहीं जाऊंगी.’

‘‘दादादादी के समझाने पर एक बार पिताजी मुझे व मां को लेने आए और तब मेरे नानानानी ने मुझे व मां को इस शर्त पर भेज दिया कि पिताजी अब मां को और नहीं सताएंगे. हम फिर से पिताजी के पास उन के घर आ गए. कुछ दिन पिताजी ठीक रहे. किंतु पिताजी ने फिर अपने पहले वाले रंगढंग दिखाने शुरू कर दिए. अब मैं धीरेधीरे सबकुछ समझने लगी थी. लेकिन पिताजी के व्यवहार में कोई फर्क नहीं आया. वे उसी तरह मां से झगड़ा करते और उन्हें परेशान करते. इस बार जब मां ने नानानानी को सारी बातें बताईं तो उन्होंने थोड़ा दिमाग से काम लिया और मां से कहा कि मुझे पिताजी के पास छोड़ कर मायके आ जाएं. ‘‘मां ने नानानानी की बात मानी और मुझे पिताजी के घर में छोड़ नानानानी के पास चली गईं. उन्हें लगा शायद मुझे बिन मां के देख पिताजी व दादादादी का मन कुछ बदल जाएगा. किंतु ऐसा न हुआ. उन्होंने कभी मां को याद भी न किया और मुझे होस्टल में डाल दिया. नानानानी को फिर लगने लगा कि उन के बाद मां को कौन संभालेगा और उन्होंने पिताजी व मां का तलाक करवा दिया और मां की दूसरी शादी कर दी गई. मां के नए पति के पहले से 2 बच्चे थे और एक बूढ़ी मां. सो, मां उन में व्यस्त हो गईं.

‘‘इधर, मुझे होस्टल में डाल दादादादी व पिताजी आजाद हो गए. छुट्टियों में भी न मुझे कोई बुलाता, न ही मिलने आते. मां व पिताजी दोनों के मातापिता ने सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोचा, मेरे बारे में किसी ने नहीं. दोनों परिवारों और मेरे अपने मातापिता ने मुझे मझधार में छोड़ दिया.’’ इतना कह कर नेहा फूटफूट कर रोने लगी और कहने लगी, ‘‘आज फुलझड़ी से जल न जाऊं. मुझे मां की सिगरेट से जली कमर याद आ गई. मैडम, मैं रोज अपनी मां को याद करती हूं, चाहती हूं कि वे मेरे सपने में आएं और मुझे प्यार करें.

‘‘क्या मेरी मां भी मुझे कभी याद करती होंगी? क्यों वे मुझे मेरी दादी, दादा, पापा के पास छोड़ गईं? वे तो जानती थीं कि उन के सिवा कोई नहीं था मेरा इस दुनिया में. दादादादी, क्या उन से मेरा कोई रिश्ता नहीं? वे लोग मुझे क्यों नहीं प्यार करते? अगर मेरे पापा, मम्मी का झगड़ा होता था तो उस में मेरा क्या कुसूर? और नाना, नानी उन्होंने भी मुझे अपने पास नहीं रखा. बल्कि मेरी मां की दूसरी शादी करवा दी. और मुझ से मेरी मां छीन ली. मैं उन सब से नफरत करती हूं मैडम. मुझे कोई अच्छा नहीं लगता. कोई मुझ से प्यार नहीं करता.’’

वह कहे जा रही थी और मैं सुने जा रही थी. मैं नेहा की पूरी बात सुन कर सोचती रह गई, ‘क्या बच्चे से रिश्ता तब तक होता है जब तक उस के मातापिता उसे पालने में सक्षम हों? जो दादादादी, नानानानी अपने बच्चों से ज्यादा अपने नातीपोतों पर प्यार उड़ेला करते थे, क्या आज वे सिर्फ एक ढकोसला हैं? उन का उस बच्चे से रिश्ता सिर्फ अपने बच्चों से जुड़ा है? यदि किसी कारणवश वह बीच की कड़ी टूट जाए तो क्या उन दादादादी, नानानानी की बच्चे के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं? और क्या मातापिता अपने गैरजिम्मेदार बच्चों का विवाह कर एक पवित्र बंधन को बोझ में बदल देते हैं? क्या नेहा की दादी अपने बेटे पर नियंत्रण नहीं रख सकती थी और यदि नहीं तो उस ने नेहा की मां की जिंदगी क्यों बरबाद की, और क्यों नेहा की मां अपने मातापिता की बातों में आ गई और नेहा के भविष्य के बारे में न सोचते हुए दूसरे विवाह को राजी हो गई?

‘कैसे गैरजिम्मेदार होते हैं वे मातापिता जो अपने बच्चों को इस तरह अकेला घुटघुट कर जीने के लिए छोड़ देते हैं. यदि उन की आपस में नहीं बनती तो उस का खमियाजा बच्चे क्यों भुगतें. क्या हक होता है उन्हें बच्चे पैदा करने का जो उन की परवरिश नहीं कर सकते.’ मैं चाहती थी आज नेहा वह सब कह डाले जो उस के मन में नासूर बन उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा है. जब वह सब कह चुप हुई तो मैं ने उसे मुसकरा कर देखा और पूछा, ‘‘मैं तुम्हें कैसी लगती हूं? क्या तुम समझती हो मैं तुम्हें प्यार करती हूं?’’ उस ने अपनी गरदन हिलाते हुए कहा, ‘‘हां.’’ और मैं ने पूछ लिया, ‘‘क्या तुम मुझे अपनी मां बनाओगी?’’ वह समझ न सकी मैं क्या कह रही हूं. मैं ने पूछा, ‘‘क्या तुम हमेशा के लिए मेरे साथ रहोगी?’’

जवाब में वह मुसकरा रही थी. और मैं ने झट से उस के दादादादी को बुलवा भेजा. जब वे आए, मैं ने कहा, ‘‘देखिए, आप की तो उम्र हो चुकी है और मैं इसे सदा के लिए अपने पास रखना चाहती हूं. क्यों नहीं आप इसे मुझे गोद दे देते?’’

दादादादी ने कहा, ‘‘जैसा आप उचित समझें.’’ फिर क्या था, मैं ने झट से कागजी कार्यवाही पूरी की और नेहा को सदा के लिए अपने पास रख लिया. मैं नहीं चाहती थी कि मझधार में हिचकोले खाती वह मासूम जिंदगी किसी तेज रेले के साथ बह जाए.

दुकान और औरत : क्या जिस्म के जाल से बच पाया रमेश

रमेश ने झगड़ालू और दबंग पत्नी से आपसी कलह के चलते दुखी जिंदगी देने वाला तलाक रूपी जहर पी लिया था. अगर चंद्रमणि उस की मां की सेवा करने की आदत बना लेती, तो वह उस का हर सितम हंसतेहंसते सह लेता, मगर अब उस से अपनी मां की बेइज्जती सहन नहीं होती थी.

ऐसी पत्नी का क्या करना, जो अपना ज्यादातर समय टैलीविजन देखने या मोबाइल फोन पर अपने घर वालों या सखीसहेलियों के साथ गुजारे और घर के सारे काम रमेश की बूढ़ी मां को करने पड़ें? बारबार समझाने पर भी चंद्रमणि नहीं मानी, उलटे रमेश पर गुर्राते हुए मां का ही कुसूर निकालने लगती, तो उस ने यह कठोर फैसला ले लिया.

चंद्रमणि तलाक पाने के लिए अदालत में तो खड़ी हो गई, मगर उस ने अपनी गलतियों पर गौर करना भी मुनासिब नहीं समझा. इस तरह रमेश ने तकरीबन 6 लाख रुपए गंवा कर अकेलापन भोगने के लिए तलाक रूपी शाप झेल लिया.

ऐसा नहीं था कि चंद्रमणि से तलाक ले कर रमेश सुखी था. खूबसूरत सांचे में ढली गदराए बदन वाली चंद्रमणि उसे अब भी तनहा रातों में बहुत याद आती थी, लेकिन मां के सामने वह अपना दर्द कभी जाहिर नहीं करता था. लिहाजा, उस ने अपना मन अपनी दुकानदारी में पूरी तरह लगा लिया.

रमेश मन लगा कर अपने जनरल स्टोर में 16-16 घंटे काम करने लगा… काम खूब चलने लगा. रुपया बरस रहा था. अब वह रेडीमेड कपड़ों की दूसरी दुकान खोलना चाहता था.

रविवार का दिन था. रमेश अपने कमरे में बैठा कुछ हिसाबकिताब लगा रहा था कि तभी उस का मोबाइल फोन बज उठा.

फोन उठाते ही किसी अजनबी औरत की बेहद मीठी आवाज सुनाई दी. रमेश का मन रोमांटिक सा हो गया. उस ने पूछा, तो दूसरी तरफ से घबराईझिझकती आवाज में बताया गया कि उस औरत की 5 साला बेटी से गलती हो गई. माफी मांगी गई.

‘‘अरेअरे, इस में गलती की कोई बात नहीं. बच्चे तो शरारती होते ही हैं. बड़ी प्यारी बच्ची है आप की. इस के पापा घर में ही हैं क्या?’’ रमेश ने पूछा, तो दूसरी तरफ खामोशी छा गई.

रमेश ने फिर पूछा, तो उस औरत ने बताया कि उस ने अपने पति का घर छोड़ दिया है.

‘‘ऐसा क्यों किया? यह तो आप ने गलत कदम उठाया. घर उजाड़ने में समय नहीं लगता, पर बसाने में जमाने लग जाते हैं. आप को ऐसा नहीं करना चाहिए था.

‘‘आप को अपनी गलती सुधारनी चाहिए और अपने पति के घर लौट जाना चाहिए,’’ रमेश ने बिना मांगे ही उस औरत को उपदेश दे दिया.

औरत ने दुखी मन से बताया, ‘ऐसा करना बहुत जरूरी हो गया था. अगर मैं ऐसा न करती, तो वह जालिम हम मांबेटी को मार ही डालता.’

‘‘देखो, घर में छोटेमोटे मनमुटाव होते रहते हैं. मिलबैठ कर समझौता कर लेना चाहिए. एक बार घर की गाड़ी पटरी से उतर गई, तो बहुत मुश्किल हो जाता है.

‘‘तुम्हारा अपने घर लौट जाना बेहद जरूरी है. लौट आओ वापस. बाद में पछतावे के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगेगा,’’ रमेश ने रास्ते से भटकी हुई उस औरत को समझाने की भरपूर कोशिश की, पर उस का यह उपदेश सुन कर वह औरत मानो गरज उठी, ‘जो आदमी अपराध कर के बारबार जेल जाता रहता है. जब वह जेल से बाहर आता है, तो मेहनतमजदूरी के कमाए रुपए छीन कर फिर नशे में अपराध कर के जेल चला जाता है, तो हम उस राक्षस के पास मरने के लिए रहतीं?

‘अगर तुम अब यही उपदेश देते हो, तो तुम ही हम मांबेटी को उस जालिम के पास छोड़ आओ. हम तैयार हैं,’ उस परेशान औरत ने अपना दर्द बता कर रमेश को लाजवाब कर दिया.

यह सुन कर रमेश को सदमा सा लगा. वह सोच रहा था कि जवान औरत अपनी मासूम बेटी के साथ अकेले बेरोजगारी की हालत में अपनी जिंदगी कैसे बिताएगी? यकीनन, ऐसे मजबूर इनसान की जरूर मदद करनी चाहिए.

वैसे भी रमेश को औरतों के सामान वाले जनरल स्टोर पर किसी औरत को रखना था, तभी तो वह रेडीमेड कपड़ों की दूसरी दुकान कर पाएगा. अगर यह मीठा बोलने वाली औरत ऐसे ही दुकान पर ग्राहकों से मीठीमीठी बातें करेगी, तो दुकान जरूर चल सकती है.

रमेश ने उस से पूछा, ‘‘क्या आप पढ़ीलिखी हैं?’’

‘क्या मतलब?’ उस औरत ने चौंकते हुए पूछा.

‘‘मेरा मतलब यह है कि मुझे अपने जनरल स्टोर पर, जिस में लेडीज सामान ही बेचा जाता है, सेल्स गर्ल की जरूरत है. अगर आप चाहें, तो मैं आप को नौकरी दे सकता हूं. इस तरह आप के खर्चेपानी की समस्या का हल भी हो जाएगा.’’

‘क्या आप मुझे 10 हजार रुपए महीना तनख्वाह दे सकते हैं?’ उस औरत ने चहकते हुए पूछा.

‘‘हांहां, क्यों नहीं, अगर आप मेरी दुकान पर 12 घंटे काम करेंगी, तो मैं आप को 10 हजार रुपए से ज्यादा भी दे सकता हूं. यह तो तुम्हारे काम पर निर्भर करता है कि तुम आने वाले ग्राहकों को कितना प्रभावित करती हो.’’

‘काम तो मैं आप के कहे मुताबिक ही करूंगी. बस, मुझे मेरी बेटी की परेशानी रहेगी. अगर मेरी बेटी के रहने की समस्या का हल हो जाए, तो मैं आप की दुकान पर 15 घंटे भी काम कर सकती हूं. बेटी को संभालने वाला कोई तो हो,’ वह औरत बोली.

‘‘मैं आप की बेटी को सुबह स्कूल छोड़ आऊंगा. छुट्टी के बाद उसे मैं अपनी मां के पास छोड़ आया करूंगा. इस तरह आप की समस्या का हल भी निकल आएगा और घर में मेरी मां का दिल भी लगा रहेगा. आप की बेटी भी महफूज रहेगी,’’ रमेश ने बताया.

वह औरत खुशी के मारे चहक उठी, ‘फिर बताओ, मैं तुम्हारे पास कब आऊं? अपनी दुकान का पता बताओ. मैं अभी आ कर तुम से मिलती हूं. तुम मुझे नौकरी दे रहे हो, मैं तनमन से तुम्हारे काम आऊंगी. गुलाम बन कर रहूंगी, तुम्हारी हर बात मानूंगी.’

रमेश के मन में विचार आया कि अगर वह औरत अपने काम के प्रति ईमानदार रहेगी, तो वह उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगा. उस की मासूम बेटी को वह अपने खर्चे पर ही पढ़ाएगा.

तभी रमेश के मन में यह भी खयाल आया कि वह पहले उस के घर जा कर उसे देख तो ले. उस की आवाज ही सुनी है, उसे कभी देखा नहीं. उस के बारे में जानना जरूरी है. लाखों रुपए का माल है दुकान में. उस के हवाले करना कहां तक ठीक है?

रमेश ने उस औरत को फोन किया और बोला, ‘‘पहले आप अपने घर का पता बताएं? आप का घर देख कर ही मैं कोई उचित फैसला कर पाऊंगा.’’

वह औरत कुछ कह पाती, इस से पहले हीरमेश को उस के घर से मर्दों की आवाजें सुनाई दीं.

वह औरत लहजा बदल कर बोली, ‘अभी तो मेरे 2 भाई घर पर आए हुए हैं. तुम कल शाम को आ जाओ.

‘मैं तनमन से आप की दुकान में मेहनत करूंगी और आप की सेवा भी करूंगी. आप की उम्र कितनी है?’ उस औरत ने पूछा.

‘‘मेरी उम्र तो यही बस 40 साल के करीब होगी. अभी मैं भी अकेला ही हूं. पत्नी से आपसी मनमुटाव के चलते मेरा तलाक हो गया है,’’ रमेश ने भी अपना दुख जाहिर कर दिया.

यह सुन कर तो वह औरत खुशी के मारे चहक उठी थी, ‘अरे वाह, तब तो मजा आ जाएगा, साथसाथ काम करने में. मेरी उम्र भी 30 साल है. मैं भी अकेली, तुम भी अकेले. हम एकदूसरे की परेशानियों को दिल से समझ सकेंगे,’ इतना कह कर उस औरत ने शहद घुली आवाज में अपने घर का पता बताया.

उस औरत ने अपने घर का जो पता बताया था, वह कालोनी तो रमेश के घर से आधा किलोमीटर दूर थी. उस ने अपनी मां से औरत के साथ हुई सारी बातें बताईं.

मां ने सलाह दी कि अगर वह औरत ईमानदार और मेहनती है, तो उसे अभी उस के घर जा कर उस के भाइयों के सामने बात पक्की करनी चाहिए. रमेश को अपनी मां की बात सही लगी. उस ने फोन किया, तो उस औरत का फोन बंद मिला.

रमेश ने अपना स्कूटर स्टार्ट किया और चल दिया उस के घर की तरफ. मगर घर का गेट बंद था. गली भी आगे से बंद थी. वहां खास चहलपहल भी नहीं थी. मकान भी मामूली सा था.

गली में एक बूढ़ा आदमी नजर आया, तो रमेश ने अदब से उस औरत का नाम ले कर उस के घर का पता पूछा. बूढ़े ने नफरत भरी निगाहों से उसे घूरते हुए सामने मामूली से मकान की तरफ इशारा किया.

रमेश को उस बूढ़े के बरताव पर गुस्सा आया, मगर उस की तरफ ध्यान न देते हुए बंद गेट तो नहीं खटखटाया, मगर गली की तरफ बना कमरा, जिस का दरवाजा गली की तरफ नजर आ रहा था, उसी को थपथपा कर कड़कती आवाज में उस औरत को आवाज लगाई.

थोड़ी देर में दरवाजा खुला, तो एक हट्टीकट्टी बदमाश सी नजर आने वाली औरत रमेश को देखते ही गरज उठी, ‘‘क्यों रे, हल्ला क्यों मचा रहा है? ज्यादा सुलग रहा है… फोन कर के आता. देख नहीं रहा कि हम आराम कर रहे हैं.

‘‘अगर हमारे चौधरीजी को गुस्सा आ गया, तो तेरा रामराम सत्य हो जाएगा. अब तू निकल ले यहां से, वरना अपने पैरों पर चल कर जा नहीं सकेगा. अगली बार फोन कर के आना. चल भाग यहां से,’’ उस औरत ने अपने पास खड़े 2 बदमाशों की तरफ देखते हुए रमेश को ऐसे धमकाया, जैसे वह वहां की नामचीन हस्ती हो.

‘‘अपनी औकात में रह, गंदगी में मुंह मारने वाली औरत. मैं यहां बिना बुलाए नहीं आया हूं. मेरा नाम रमेश है.

‘‘अगर मैं कल शाम को यहां आता, तो तुम्हारी इस दुकानदारी का मुझे कैसे पता चलता. कहो तो अभी पुलिस को फोन कर के बताऊं कि यहां क्या गोरखधंधा चल रहा है,’’ रमेश ने धमकी दी.

रमेश समझ गया था कि उस औरत ने अपनी सैक्स की दुकान खूब चला रखी है. वह तो उस की दुकान का बेड़ा गर्क कर के रख देगी. उस ने मन ही मन अपनी मां का एहसान माना, जिन की सलाह मान कर वह आज ही यहां आ गया था.

उस औरत के पास खड़े उन बदमाशों में से एक ने शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए कहा, ‘‘अबे, तू हमें पुलिस के हवाले करेगा? हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे?’’

पर रमेश दिलेर था. उस ने लड़खड़ाते उस शराबी पर 3-4 थप्पड़ जमा दिए. वह धड़ाम से जमीन चाटता हुआ नजर आया.

यह देख कर वह औरत, जिस का नाम चंपाबाई था, ने जूतेचप्पलों से पिटाई करते हुए कमरे से उन दोनों आशिकों को भगा दिया.

चंपाबाई हाथ जोड़ कर रमेश के सामने गिड़गिड़ा उठी, ‘‘रमेशजी, मैं अकेली औरत समाज के इन बदमाशों का मुकाबला करने में लाचार हूं. मैं आप की शरण में आना चाहती हूं. मुझ दुखियारी को तुम अभी अपने साथ ले चलो. मैं जिंदगीभर तुम्हारी हर बात मानूंगी.’’

चंपाबाई बड़ी खतरनाक किस्म की नौटंकीबाज औरत नजर आ रही थी. अगर आज रमेश आंखों देखी मक्खी निगल लेता, तो यह उस की गलती होती. वह बिना कोई जवाब दिए अपनी राह पकड़ घर की तरफ चल दिया.

हर दिन नया मर्द देखने वाली चंपाबाई अपना दुखड़ा रोते हुए बारबार उसे बुला रही थी, पर रमेश समझ गया था कि ऐसी औरतों की जिस्म की दुकान हो या जनरल स्टोर, वे हर जगह बेड़ा गर्क ही करती हैं.

दुनियादारी : सुधा क्यों थी दोगलेपन से परेशान

सुधा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी कि टैलीफोन की घंटी बज उठी. बाल बनातेबनाते उस ने रिसीवर हाथ में लिया. उधर से आवाज आई, ‘‘सुधा, मैं माला बोल रही हूं.’’

‘‘नमस्ते जीजी.’’

‘‘खुश रहो. क्या कर रही हो? प्रोग्राम बनाया अजमेर आने का?’’

‘जी, अभी तो बस स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी.’’

‘‘स्कूल में ही उलझी रहोगी या अपने परिवार की भी कोई फिक्र करोगी. तुम्हारे ससुर अस्पताल में भरती हैं, उन की कोई परवा है कि नहीं तुम्हें?’’

‘‘पर जीजी, उन की देखभाल करने के लिए आप सब हैं न. जेठजी, जेठानीजी व मामाजी, सभी तो हैं.’’

‘‘हांहां, जानती हूं, सब हैं, पर तुम्हारा भी तो कोई फर्ज है. दुनिया क्या कहेगी, कभी सोचा है? वह तो यही कहेगी न, कि बूढ़ा ससुर बीमार है और बहू को अपने स्कूल से ही फुरसत नहीं है.’’

‘‘पर जीजी, आप तो जानती ही हैं कि अभी परीक्षा का वक्त है और ऐसे में छुट्टी मिलना बहुत मुश्किल है. फिर मेरी कोई जरूरत भी तो नहीं है वहां. समीर वहां पहुंच ही गए हैं. वैसे भी बाबूजी को कोई गंभीर बीमारी नहीं है. सही इलाज मिल गया तो वे जल्दी ही घर आ जाएंगे. 2-4 दिनों में स्कूल के बच्चों की परीक्षा हो जाएगी तो मैं भी आ जाऊंगी.’’

‘‘भई, समीर तो अपनी जगह मौजूद है, पर तुम भी तो बहू हो. लोगों की जबान नहीं पकड़ी जा सकती. मेरी मानो तो आज ही आ जाओ. समाज के रीतिरिवाज और लोकदिखावे के लिए ही सही.’’

‘‘ठीक है जीजी, मैं देखती हूं,’’ कह कर सुधा ने फोन रख दिया और तैयार हो कर स्कूल के लिए चल पड़ी.

रास्तेभर वह सोचती रही कि जीजी ठीक ही कह रही हैं, मुझे वहां जाना ही चाहिए. चाहे यहां बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाए. पराए बच्चों के लिए मैं परिवार को तो नहीं छोड़ सकती.

तभी अंतर्मन से कई और आवाजें आईं, ‘छोड़ने के लिए कौन कह रहा है, 2-4 दिनों बाद चली जाना, वहां ज्यादा भीड़ लगाने से क्या होगा.

‘चाहे कुछ भी हो मुझे जाना ही चाहिए. वे मेरे पिता जैसे हैं, मेरा भी कुछ दायित्व है. स्कूल के प्रति कोईर् फर्ज नहीं? बच्चों के भविष्य के प्रति कोई दायित्व नहीं? बीमार व्यक्ति के प्रति दायित्व अधिक होता है और यदि वह ससुर हो तो और भी. वरना लोग कहेंगे कि पराया खून तो पराया ही होता है,’ सुधा का विवेक आखिरकार सुधा के सामाजिकदायित्व के आगे नतमस्तक हो गया.

अगले दिन सुधा सीधे अस्पताल पहुंची, ‘‘नमस्ते जीजी,’’ सुधा ने जीजी के पैर छूते हुए कहा.

‘‘खुश रहो, अच्छा किया आ गईं, बीमार आदमी का क्या भरोसा, कब हालत बिगड़ जाए. कुछ हो जाता तो मन में अफसोस ही रह जाता.’’

‘‘अच्छाअच्छा बोलो जीजी, ऐसे क्यों कह रही हो,’’ जीजी की बात सुन कर सुधा अंदर तक कांप उठी. उस का भावुक मन इस सचाई को स्वीकार नहीं कर पाता था कि इंसान का अंत निश्चित है और जीजी जितने सहज भाव से यह कह रही थीं, उस की तो वह कल्पना भी नहीं कर सकती थी.

‘‘थक गई होगी, थोड़ा आराम कर लो. फिर कुछ खापी लेना.’’

‘‘पहले एक नजर बाबूजी को देख लेती.’’

‘‘देख लेना. वे कुछ बोल तो सकते नहीं. वैंटिलेटर पर हैं. तुम पहले नहाधो लो,’’ फिर समीर को आवाज लगा कर बोली, ‘‘जा, कुछ नाश्ता ले आ हमारे लिए. आज कचौड़ी खाने का मन हो रहा है, पास में ही गरमागरम कचौड़ियां उतर रही हैं.

5-7 कचौड़ियां और मसाले वाली चाय मंगा ले, बड़ी जोरों की भूख लगी है,’’ कह कर जीजी वहीं पालथी मार कर बैठ गईं.

सुधा हतप्रभ हो कर जीजी को देखने लगी. उसे अस्पताल में ऐसे वातावरण की उम्मीद न थी. जिस तरह जीजी फोन पर उसे नसीहत दे रही थीं उस से तो यह प्रतीत हो रहा था कि मामला बड़ा गंभीर है और वातावरण बोझिल होगा. यहां तो उलटी गंगा बह रही थी. खैर, भूख तो उसे भी लग रही थी और कचौडि़यां उसे भी पसंद थीं.

‘‘सुधा अब जरा पल्लू सिर पर डाल कर रखना. सब मिलनेजुलने वाले आएंगे. यही समय होता है अपने घर की इज्जत रखने का.’’ नाश्ता करते ही जीजी ने सुधा को सचेत कर दिया जिस से सुधा को वातावरण की गंभीरता का एहसास फिर से होने लगा.

अस्पातल में मिलनेजुलने वालों का सिलसिला चल पड़ा. मौसीमौसाजी, छोटे दादाजी, मामाजी, उन के साले, बेटेबहू और न जाने कौनकौन मिलने आते रहे और जीजी सिसकसिसक कर उन से बतियाती रहीं. सुधा का काम था सब के पैर छूना और चायकौफी के लिए पूछना. वैसे भी, उस की कम बोलने की आदत ऐसे वातावरण में कारगर सिद्ध हो रही थी.

3-4 दिनों बाद बाबूजी की अचानक हालत बिगड़ने लगी. डाक्टर ने सलाह दी, ‘‘अब आप लोग इन्हें घर ले जाइए और सेवा कीजिए. इन की जितनी सांसें बची हैं, वे ये घर पर ही लें तो अच्छा है.’’

डाक्टर की बात सुनते ही सुधा बिलखबिलख कर रोने लगी पर जीजी सब बड़े शांतमन से सुनती रहीं और फिर शुरू हो गए निर्देशों के सिलसिले.

‘‘समीर, भाभी से कहना गंगाजल, तुलसीपत्र, आदि का इंतजाम कर लें. जाते समय रास्ते से धोती जोड़ा, गमछा, नारियल लेने हैं,’’ आदि जाने कितनी बातें जीजी को मुंहजबानी याद थीं. वे कहती जा रही थीं और सब सुनते जा रहे थे.

घर लाने के 3-4 घंटे बाद ही बाबूजी इस संसार से विदा हो गए. सुधा को समझ नहीं आ रहा था कि वह इस समय बाबूजी के मृत्युशोक में निशब्द हो जाए या जीजी की तरह आगे होने वाले आडंबरों के लिए कमर कस ले.

सब काम जीजी के निर्देशानुसार होने लगे. आनेजाने वालों का तांता सा बंध गया. सुबह होते ही घर के सभी पुरुष नहाधो कर सफेदझक कुरता पायजामा पहन कर बैठक में बैठ जाते. बहू होने के नाते सुधा व उस की जेठानी भी बारीबारी स्त्रियों की बैठक में उपस्थित रहती थीं.

‘‘सुधा देख तो इस साड़ी के साथ कौन सी शौल मैच करेगी,’’ रोज सुबह जीजी का यही प्रश्न होता था और इसी प्रश्न के साथ वे अपना सूटकेस खोल कर बैठ जाती थीं.

सूटकेस है या साड़ियों व शौलों का शोरूम और वह भी ऐसे समय. सुधा अभी यह विचार कर ही रही थी कि जीजी बोलीं, ‘‘ऐसे समय में अपनेपरायों सब का आनाजाना लगा रहता है, ढंग से ही रहना चाहिए. यही मौका होता है अपनी हैसियत दिखाने का.’’

जीजी ने सुधा को समझाते हुए कहा तो उस का भावुक मन असमंजस में पड़ गया. वह तो बाबूजी की बीमारी की बात सुन कर 2-4 घरेलू साड़ियां व 1-2 शौल ही ले कर आई थी. उस ने सोचा था, ऐसे समय में किसे सजधज दिखानी है, माहौल गमगीन रहेगा. पर यहां तो मामला अलग ही था. जीजी तो थीं ही सेठानी, घर की अन्य स्त्रियों के भी यही ठाट थे. नहाधो कर बढ़िया साड़ियां पहन कर बतियाने में ही सारा दिन बीतता था. घरेलू काम के लिए गंगाबाई और खाना बनाने के लिए सीताबाई जो थीं.

‘‘जीजी, आज खाने में क्या बनेगा?’ सीताबाई ने पूछा तो जीजी ने सोचने की मुद्रा बनाई और बोलीं, ‘‘बाबूजी को गुलाबजामुन बहुत पसंद थे, गट्टे की सब्जी और मिस्सी रोटी भी बना लो. दही, सब्जी, चावल तो रहेंगे ही. सलाद भी काट लेना. हां, जरा ढंग से ही बनाना. जाने वाला तो चला गया पर ये जीभ निगोड़ी न माने. ऐसीवैसी चीज न भाएगी किसी को.’’

‘‘हां जीजी, देखना ऐसा स्वादिष्ठ खाना बनाऊंगी कि ससुराल जा कर भी याद करेंगी.’’

सुधा मुंहबाए कभी जीजी की ओर देखती तो कभी सीताबाई की ओर. अभी तो बाबूजी को गुजरे 12 दिन भी नहीं हुए थे और यह मंजर.

खैर, बहती गंगा में हाथ धोने के अलावा चारा भी क्या था. सुधा भी वैसे ही करती जैसे अन्य सभी. अचानक से बाहर गाड़ी रुकने की आवाज आई तो सभी चौंक पड़े. ‘‘अरे गोरखपुर वाले चाचाचाचीजी आए हैं. जा सुधा, जा कर बैठक में बैठ जा. हां, पल्लू सिर पर रखना. अभी बाबूजी को गुजरे 12 दिन भी नहीं हुए हैं. ज्यादा कचरपचर मत करना. चाची थोड़ी चालाक हैं. घर के अंदर की बात उगलवाना चाहेंगी. ध्यान रखना कुछ उलटासीधा मत बक देना.’’

सुन कर सुधा हक्कीबक्की रह गई. वही जीजी जो अभी तक परिधानों व पकवानों का चुनाव कर रही थीं, अचानक यों गिरगिट की तरह रंग बदल लेंगी, सोचा भी न था उस ने.

सिर पर पल्लू ओढ़ कर सुधा चाचीजी के पास बैठ गई. कुछ औपचारिक बातों के बाद चाचीजी से रहा न गया. वे पूछ ही बैठीं, ‘‘क्यों सुधा, बंटवारा तो कर गए न भाईजी, जायदाद तो काफी थी उन के नाम.’’ सुधा अब तक इस बेमौसम की बरसात की आदी हो चुकी थी, बोली, ‘‘चाचीजी, वह सब तो भाई लोग जानें. मैं तो अपने काम में इतनी व्यस्त रहती हूं कि इन सब बातों के विषय में सोचने का भी समय नहीं मिलता.’’

अब तक चाचीजी की नजर सुधा के हाथों पर पड़ चुकी थी, ‘‘अरे, यह क्या, सोने की पुरानी चूडि़यां पहन रखी हैं. तेरे पास हीरे की चूड़ी है न. ऐसे मौके पर नहीं पहनेगी तो कब काम आएंगी?’’

जीजी तो जीजी, चाचीजी भी. सुधा हैरान थी. ये सब एक थैली के चट्टेबट्टे हैं या शायद दुनिया की यही रीत है.

उसे अब शर्मिंदगी महसूस होने लगी थी. अपनी नादानी पर भला उस के पास क्या कमी थी गहनों व साड़ियों की जो यों ही मुंह उठा कर चली आई. उस ने अपने हाथों के साथसाथ साड़ी को छिपाने की भी नाकामयाब कोशिश की. उसे लगा कि बिना किसी सजधज के आना उस की भावुकता नहीं, उस की मूर्खता की निशानी है.

उधर अंदर जीजी कीमती पशमीना शौल ओढ़े बतिया रही थीं. जब से बाबूजी की बीमारी की खबर सुनी, एक निवाला गले से न उतरा. दो साड़ी ले दौड़ी आई मैं तो. आखिर बाप था, कोई दूसरा थोड़े था. अरे कुछ जिम्मेदारी भी तो होती है बड़ों की. भाभियां तो मेरी भोली हैं, दुनियादारी नहीं जानतीं.

सुधा, जीजी की इस बात से सहमत थी.

वह तो अब इस  सोच में थी कि जिस धूमधाम से बारहवें दिन की तैयारी करवाई जा रही थी, उस से तो निश्चित ही था कि बड़ी संख्या में मेहमान रहेंगे. सुधा ने एक नजर फिर अपनी साड़ी व चूड़ियों पर डाली. बारहवें दिन भी पहनने के लिए उस के पास इस से बेहतर विकल्प नहीं था और उस दिन चाचीजी जैसी कई और महान हस्तियों का आगमन हो सकता था.

वह बड़ी उलझन में पड़ गई. एक मन तो यह कह रहा था कि ऐसे वक्त में ऐसी सजधज दिखावा ठीक नहीं, दूसरी ओर वही मन उसे समझा रहा था, ‘तुझे भी उस दिन के लिए अच्छी साड़ी व चूड़ियों की व्यवस्था कर लेनी चाहिए क्योंकि यही दुनिया की रीत है और तू भी इसी दुनिया में रहती है.’

एक नई दिशा : क्या अपना मुकास हासिल कर पाई वसुंधरा

Story in Hindi

मैंने 2 शादियां की है, दोनों बीवियां एक साथ नहीं रहना चाहती है, मैं क्या करूं?

सवाल
मेरी 2 बीवियां हैं और मैं दोनों से प्यार करता हूं. मुझे पहली बीवी के साथ संबंध बनाने में मजा नहीं आता, जबकि दूसरी बीवी के साथ सेक्स करने में पूरा मजा आता है. लेकिन मेरी पहली बीवी मुझे ज्यादा प्यार करती है. दोनों बीवियां एकदूसरे के साथ रहना भी नहीं चाहतीं. कृपया मेरी समस्या का  हल बताएं?
 जवाब

आप ने 2 शादियां कर के गलती की है, यह अपराध है. इस की सजा?है कि आप दोनों में सुलह कराने की कोशिश करें, दोनों को बराबर समय दें और बराबर प्यार करें. दोनों अगर आप को जेल में बंद न कराएं तो ही गनीमत है.

ये भी पढ़ें

स्पर्म की गुणवत्ता पर डाल सकता है असर

‘जल्दी सोने और जल्दी उठने’ का सुनहरा नियम हो सकता है, क्योंकि देर रात जगना पुरूषों में नपुंसकता के खतरे को बढ़ाता है. जो पुरुष जल्दी सोते हैं, यानी 10.30 बजे से पहले सोते हैं, उनमें अच्छी गुणवत्ता वाले शुक्राणु होने की संभावना अधिक होती है. यदि इसे अन्य पुरुषों की तुलना करें, जो कि 11.30 बजे के बाद सोते हैं, तो उनमें शुक्राणु यानि स्पर्म की गुणवत्ता बिगड़ जाती है. लेखक “हंस जैकब इंगर्सलेव” के अनुसार, अनिद्रा शुक्राणु के पतन का मूल कारण है. इसके अलावा इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें साइकोलौजिकल कारण भी शामिल हैं. अनिद्रा पुरुषों को अधिक तनाव महसूस करते हैं, जिससे उनकी पौरुष क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

अगर यदि आप भी अगर रात में जागने के शौकिन है या नींद ना आने से परेशान हैं तो जल्द से जल्द डाक्टर से सलाह ले और अपनी समस्या उनको बताए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें कैसे

Lifestyle News in Hindi: ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) या स्तन कैंसर महिलाओं को होने वाला एक आम कैंसर हैं जो काफी खतरनाक हैं. भारत में ही इसके काफी मरीज होते हैं. आमतौर पर ये महिलाओं में देखा जाता पर ये पुरुषों को भी होता हैं. यह सच है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है मगर पुरुषों को भी इसका खतरा होता है. खास बात यह है कि पुरुषों में होने वाला ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं से ज्यादा खतरनाक होता है. वैसे तो ये कैंसर बढ़ती उम्र में होता है पर युवाओं को भी इसको कम खतरा नही हैं. पुरुषों के वक्ष (Breast) पर मांस ज्यादा नहीं होता है इसलिए ब्रेस्ट में ट्यूमर का पता पुरुषों में ज्यादा आसानी से लगाया जा सकता है. पुरुषों में सबसे आम स्तन ट्यूमर ‘डक्टल कैर्सीनोमा’है. आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप खुद को स्तन कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं.

अगर है लीवर में समस्या

जिन पुरुषों में लीवर की बीमारी होती है उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर कोई भी पुरुष बीआरसीए जीन का वाहक होता है या क्लीन सेल्टर सिंड्रोम से ग्रस्त होता है, तो वह स्तन कैंसर से पीड़ित होने के करीब होता है. इसके अलावा अगर फैटी लिवर और लीवर सिरोसिस का लंबे समय तक इलाज न किया जाए, तो भी ये कैंसर के खतरे को बढ़ा देते हैं.

रेडिएशन से रहे दूर

कई बार कुछ रोगों के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है. इस थेरेपी के कारण भी स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. यदि आपने सीने में किसी अन्‍य प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी का सहारा लिया है तो भविष्‍य में ब्रेस्‍ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.

बढ़ती उम्र कारण बन सकता हैं

पुरुषों में स्‍तन कैंसर के मामले बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा देखे गए हैं. आमतौर पर 40 से 60 साल तक के पुरुषों में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. इसलिए उम्र के इस पड़ाव पर आकर अपने खान-पान लाइफस्टाइल आदि में जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए. इसके साथ ही अपना वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना चाहिए.

मोटापे से रहे दूर

मोटापा कई अन्य रोगों का कारण बनता है मगर पुरुषों में मोटापे के कारण स्‍तन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल मोटापे के कारण फैट सेल्‍स की संख्‍या शरीर में बढ़ जाती है जो बाद में ट्यूमर का कारण बन सकती है. इसके अलावा फैट सेल्‍स से शरीर में एस्‍ट्रोजन की मात्रा बढ़ सकती है, जो कि पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर का प्रमुख कारण है.

शराब और सिगरेट

अल्‍कोहल पीने की आदत के कारण भी पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर होने का अधिक खतरा रहता है. इसके अलावा स्मोकिंग भी आपके लिए बहुत हानिकारक है. ये दोनों आदतें शरीर में 100 से ज्यादा रोगों का कारण बन सकती हैं इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए, यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से भी ठीक नहीं है.

कैसे करे स्तन कैंसर की पहचान

स्तन कैंसर के कारण छाती में भारीपन महसूस होता है. अगर आपको अपने सीने में कोई गांठ महसूस हो या भारीपन लगे, तो जल्द से जल्द डाक्टर से संपर्क करें. 

पुरुषों में कई बार हार्मोन के बदलाव की वजह से स्तनों के आकार में फर्क आ जाता है. स्तनों के आकार में जरा सा भी फर्क आने पर अपने डाक्टर से तुरंत संपर्क करें.

संबंध बनाने से पहले ऐसे जानें गर्लफ्रेंड के दिल की बात

Sex News in Hindi: अगर कोई लड़की आपको चाहती है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि वो आपसे सेक्स (Sex) करना चाहती है. हाल में हुए एक रिसर्च (Research) में यह खुलासा हुआ है कि आखिर लड़के सहमति के साथ होने वाले सेक्स को लेकर इतने भ्रमित क्यों रहते हैं और ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए?आप अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ बैठे हैं और उसे किस करने लगते हैं, धीरे धीरे रोमांस (Romance) बढ़ने लगता है. आपको ऐसा लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड को इस समय बहुत अच्छा लग रहा है. आप पहले भी उसके साथ सेक्स कर चुके हैं इसलिए आप खुद ही मान लेते हैं कि वो इस समय भी सेक्स करना चाहती है. लेकिन जैसे ही आप पूरी तरह तैयार होते हैं वो अपना मन बदल लेती है.

वो साफ-साफ मना नहीं करती लेकिन कहती है कि “एक मिनट रुको”. आपका रोमांस चरम सीमा पर पहुंच चुका है, शायद इसीलिए आप उसके कहे शब्दों को या तो नजरअंदाज कर या फिर अनसुना कर आगे बढ़ जाते हैं.

सेक्स के लिए तैयार होना?

सेक्स करने के बाद आपको जल्दी ही यह महसूस हो जाता है कि इस दौरान वो शारीरिक रूप से तो आपके साथ थी लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. आपकी गर्लफ्रेंड की सेक्स में रूचि होने और उसका सेक्स के लिए हां कहने में बहुत ही महीन अंतर होता है जिसे समझना बहुत जरूरी है. कई बार वो सेक्स के लिए तैयार नहीं होती हैं फिर भी आप उनके साथ सेक्स करते हैं.

इस सहमति का क्या मतलब है? साधारण शब्दों में कहें तो सहमति का मतलब है जब कोई लड़की आपको ये बताये कि वो आपके साथ सेक्स करना चाहती है. वो इसे कह भी सकती है या कभी कभी इशारों में भी बता सकती है.

आप अकेले वो लड़के नहीं हैं जिसे ये समझ नहीं आता कि आपकी गर्लफ्रेंड सेक्स के लिए राजी है या नहीं. हर एक लड़के के सामने यह मुसीबत आती है जहां वे ये समझने की कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे पता लगाएं कि लड़की हमसे सेक्स करना चाहती है. तो वो क्या बात है कि लड़कों के लिए यह मसला इतना पेचीदगी भरा है?

अमेरिका में हाल में हुए एक शोध में रिसर्च टीम में 145 पुरुषों से इस संबंध में कई सवाल पूछे. वे ये जानना चाहते थे कि आखिर कॉलेज जाने वाले लड़कों या युवाओं को लड़कियों की सेक्स के लिए सहमति को समझने में इतनी मुश्किल क्यों होती है?

रूचि या सहमति

इस रिसर्च में लड़कों को 6 अलग अलग परिस्थितयां दी गयी थी. लड़कों को यह पता करना था कि कब लड़की की सेक्स के लिए सहमति थी, कब वो मना करना चाहती थी, या कब वो निष्क्रिय थी (और यह बात उसने शब्दों या इशारों के माध्यम से या फ़िर दोनों के माध्यम से यह कहने जताने की कोशिश भी की). हर एक परिस्थिति में लड़कों को यह पता लगाना था कि लड़की सेक्स करना चाहती है या नहीं.

जब परिणाम आये तो आश्चर्यजनक रूप से यह बात सामने आई कि पुरुषों को यह पता लगाने में बहुत मुश्किल होती है कि लड़की की सेक्स करने में सहमति है या नहीं. उन्हें लगता है कि अगर वो सेक्स नहीं करना चाहेगी तो ज़ोर से मना कर देगी.

अगर लड़की लड़के को अपने पास खींचती हुई कहती है कि “वो उसे पाना चाहती है” तो लड़के अच्छी तरह यह समझ जाते हैं कि इस समय लड़की की पूर्ण सहमति है. अगर लड़की सिर्फ़ इशारों में अपनी सहमति जता रही है तो ऐसे में लड़को को लड़कियों के दिल की बात समझने में बहुत मुश्किल होती है.

प्रतिक्रिया ना होने का मतलब है असहमति

अगर लड़की साफ साफ शब्दों में सेक्स के लिए मना कर रही है या कह रही है कि “अभी नहीं करते हैं” तो इससे लड़कों को अच्छी तरह समझ में आ जाता है कि लड़की का अभी मन नहीं है. मुश्किल तब होती है जब लड़की ना भी नहीं कहती और लड़के को कुछ करने से रोकती भी नहीं है. ऐसे में लड़कों को ये समझ में नहीं आता है कि लड़की सेक्स करना चाह रही है या नहीं.

पूछ लें!

अब सवाल यह उठता है कि अगर आप लड़के हैं और लड़कियों के साथ सेक्स करते हैं तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?

जब आप पूरी तरह सहमत हो जाएं कि लड़की सेक्स के लिए राजी है तभी उसके साथ सेक्स करें अन्यथा ना करें. अगर आप उसके इशारों को नहीं समझ पा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप उस समय सेक्स ना करें. आपके मन में जरा भी शंका हो तो अपनी गर्लफ्रेंड से साफ़ साफ़ इस बारे में पूछ लें. यह सबसे बेहतर उपाय है.

अगर आप लड़की हैं तो आपको अपनी बात कहने में ज़रा भी हिचकिचाना नहीं चाहिए. सेक्स का असली मज़ा तभी है जब दोनों पार्टनर की सहमति हो. अगर आपका सेक्स करने का बिल्कुल भी मूड नहीं है या पीरियड या सिरदर्द की वजह से आप सेक्स नहीं करना चाहती हैं तो इसमें शरमाने की कोई बात नहीं है. ऐसे मौके पर सीधे तौर पर अपने बॉयफ्रेंड से कह दें कि आपको अभी सेक्स  नहीं करना है. ध्यान रखें कि सेक्स तभी मज़ेदार होगा जब आप दिलों दिमाग से करना चाहेंगी. सिर्फ़ अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए सेक्स कभी नहीं करें.

इन इशारों से समझें कि लड़की का सेक्स करने का मन नहीं है :

वो आपके सामने लेटी रहेगी लेकिन खुद कुछ नहीं करेगी. यहां तक कि वो आपको सेक्स करने से रोकेगी भी नहीं. ऐसे में समझ लें कि लड़की की असहमति है.

अगर आप अकेले ही सब कुछ कर रहे हैं तो समझ लें लड़की का मन नहीं है.

पूरे सेक्स के दौरान जब वो आपसे कुछ भी ना बोले.

वो आपको रोके नहीं लेकिन ‘धीमे करो’ या ‘एक मिनट रुको’ जैसा कुछ बोले तो समझ लें कि उसकी असहमति है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें