मेरा बेटा हर बात काटता है, मैं क्या करूं?

सवाल 

मैं 45 साल की औरत हूं. मेरे पति की मौत हो चुकी है. मेरे 2 बच्चे हैं. मेरे 15 साल के बेटे को मेरी हर बात काटने की आदत हो गई है. वह न पढ़ता है और न ही घर का कोई काम करता है, जबकि मेरी 19 साल की बेटी मेरी कही हर बात मानती है.

पिछले कुछ समय से बेटा झूठ भी बोलने लगा है और अनापशनाप खर्च करता है. मुझे लगता है कि बेटे को कोई ऊपरी हवा लग गई है. मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा है? इस समस्या का क्या हल हो सकता है?

जवाब

ऊपरी हवा कुछ नहीं होती, वह महज अंधविश्वास है. हां, आप के बेटे को नीचे की हवा कुछ ज्यादा ही लग गई है, जिस के जिम्मेदार आप के अंधविश्वास और जरूरत से ज्यादा लाड़प्यार और छूट है. पिता की मौत ने उसे जिद्दी और आवारा बना दिया है. रहीसही कसर आप के ऊपरी हवा टाइप अंधविश्वासों ने पूरी कर दी है.

आप को सलाह देने से कोई फायदा होगा, ऐसा हमें लगता नहीं. आप को तो किसी बाबा या तांत्रिक के पास जाना चाहिए. लेकिन फिर भी जिम्मेदारी निभाते हुए हम आप को सलाह यह दे रहे हैं कि सुधरने की जरूरत बेटे से ज्यादा आप को है. उसे एक तयशुदा जेबखर्च दीजिए, पढ़ाई की अहमियत बताइए और यह भी कि बिना घर के मुखिया के कितनी मुश्किलें और परेशानियां आती हैं.

बात आसानी से नहीं बनेगी, क्योंकि यह कोई भभूत या तावीज नहीं, बल्कि सच्ची सलाह है, जिस का मकसद यह है कि आप जैसे हैरानपरेशान लोग व्यवहारिकता पर चलें.

‘फुलेरा’ के बहाने अंधविश्वास की खुलती पोल

तकरीबन 4 साल पहले आई दीपक मिश्रा के डायरैक्शन में बनी वैब सीरीज ‘पंचायत’ नौजवान तबके द्वारा काफी पसंद की गई थी, क्योंकि इस में फुलेरा गांव के बहाने भारत की देहाती जिंदगी की झलक दिखाई गई थी, जिस से जब पढ़ालिखा नयानया बना शहरी पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) रूबरू होता है, तो हैरान हो उठता है कि गांव की राजनीति में आज भी दबंगों का रसूख चलता है और उस में भ्रष्टाचार भी जम कर होता है.

इसी वैब सीरीज के एक प्रसंग में अंधविश्वासों का भी जिक्र है. होता कुछ यों है कि एक योजना के तहत गांव में सोलर एनर्जी के 11 खंभे लगाने की मंजूरी मिली हुई है. पंचायत की मीटिंग में सभी रसूखदार अपने घरों के सामने खंभा लगाने का प्रस्ताव पास करा लेते हैं.

एक आखिरी खंभा लगने की बात आती है, तो उसे गांव के बाहर की तरफ पेड़ के पास लगाने का प्रस्ताव आता है. पर गांव वाले मानते हैं कि उस पेड़ पर भूत रहता है.

अभिषेक त्रिपाठी चूंकि एमबीए कर रहा है, इसलिए पढ़ाई की अपनी सहूलियत के लिए चाहता है कि आखिरी बचा हुआ खंभा पंचायत औफिस के बाहर लग जाए, जहां वह एक कमरे में रहता है. भूत वाली बात पर उसे यकीन नहीं होता, इसलिए वह उस की सचाई जानने के लिए निकल पड़ता है.

अभिषेक त्रिपाठी को पता चलता है कि कुछ साल पहले गांव के एक सरकारी स्कूल के मास्टर ने अपनी नशे की लत छिपाने के लिए यह झठ फैलाया था, जो इस कदर चला था कि कई गांव वालों को भूत होने का एहसास हुआ था.

कइयों को अंधेरी रात में उस भूत ने पकड़ा और दौड़ाया था. राज खुलता है, तो सभी हैरान रह जाते हैं और खंभा अभिषेक त्रिपाठी की मरजी और जरूरत के मुताबिक लग जाता है.

देश में इन दिनों भूत वाले एक नहीं, बल्कि कई ?ाठसफेद, कालेहरे, पीलेभगवा, नीले सब इफरात से चल नहीं, बल्कि दौड़ रहे हैं. नशेड़ी मास्टर तो सिर्फ भूत होने की बात कहता है, लेकिन कई लोग बताने लगते हैं कि यह भूत उन्होंने देखा है.

कच्चे चावलों की खिचड़ी बनाने का काम इतने आत्मविश्वास से जोरों पर है कि झठ और सच में फर्क कर पाने के मुश्किल काम को छोड़ लोग झठ को ही सच करार देने लगे हैं कि कौन बेकार की कवायद और रिसर्च के चक्कर में पड़े, इसलिए मास्टरजी जो कह रहे हैं, उसे ही सच मान लो और उस का इतना हल्ला मचाओ कि कोई हकीकत जानने के लिए पेड़ के पास जाने की हिम्मत ही न करे.

गलत नहीं कहा जाता कि झठ के पैर नहीं होते. दरअसल, झठ के मीडिया और सोशल मीडिया रूपी पंख होते हैं, जिन के चलते वह मिनटों में पूरा देशदुनिया घूम लेता है और सच कछुए की तरह रेंगता रहता है.

झठ में अगर धर्म, अध्यात्म और दर्शन का भी तड़का लग जाए, तो वह और अच्छा लगने लगता है. आप लाख पढ़ेलिखे हों, लेकिन आग और ऊर्जा में फर्क नहीं कर पाएंगे और जब तक सोचेंगे और उस पर अमल करेंगे, तब तक गंगा और सरयू का काफी पानी बह चुका होगा.

अब से तकरीबन 28 साल पहले साल 1995 में अफवाह उड़ी थी कि मंदिरों में गणेश दूध पी रहे हैं. बस, फिर क्या था. देखते ही देखते गणेश मंदिरों में भक्त लोग दूध का कटोरा ले कर उमड़ पड़े थे.

जिन्हें गणेश के मंदिरों में जगह नहीं मिली, उन्होंने घर में रखी मूर्तियों के मुंह में जबरन दूध ठूंस कर प्रचारित कर दिया कि उन की मूर्ति ने भी दूध पीया. जिन के घर गणेश की मूर्ति नहीं थी, उन्होंने राम, कृष्ण, शंकर और हनुमान तक को दूध पिला दिया.

उस अफरातफरी का मुकाबला वर्तमान दौर की कोई आस्था नहीं कर सकती, जिस के तहत भक्तों के मुताबिक भगवान ने समोसे, कचौड़ी, छोलेभटूरे, जलेबी और बड़ा पाव भी खाए. सार यह है कि मूर्तियों में इंद्रियां होती हैं और प्राण भी होते हैं. समयसमय पर यह बात अलगअलग तरीकों से साबित करने की कोशिश भी की जाती है.

अब मूर्तियां पलक झपकाएं, हंसें और रोएं भी तो हैरानी किस बात की. हैरानी सिर्फ इस बात पर हो सकती है कि 21 सितंबर, 1995 की आस्था असंगठित थी, उस के लिए कोई समारोह आयोजित नहीं करना पड़ा था और न ही खरबों रुपए खर्च हुए थे. बस, कुछ करोड़ रुपए लिटर दूध की बरबादी हुई थी.

तब भी विश्व हिंदू परिषद ने इसे सनातनी चमत्कार कहा था और दुनियाभर के देशों में रह रहे हिंदुओं ने मूर्तियों को दूध पिलाया था. तब भी मीडिया दिनरात यही अंधविश्वास और पाखंड दिखाता और छापता रहा था.

भारत में नागपंचमी पर नाग को दूध पिलाने का रिवाज है, जबकि यह कोरा अंधविश्वास है, क्योंकि सांप दूध पीता ही नहीं है. लोग यह मानते हैं कि इस दिन सांप को दूध पिलाने से उन की हर इच्छा पूरी होगी, पर यह सच नहीं है.

यह विश्वास या आस्था होती ही ऐसी चीज है, जिस में न होने का एहसास कोई माने नहीं रखता. कोई है और आदि से है और अंत तक रहेगा, यह फीलिंग बड़ा सुकून देती है. फिर चाहे वह पेड़ वाला भूत हो या फिर कोई मूर्ति हो, इस से कोई फर्क नहीं पड़ता.

सच यही है कि यह एक विचार है और रोटी, पानी, रोजगार और दीगर जरूरतों से ज्यादा देश को विचारों की जरूरत है, जिस से दुनिया देश का लोहा माने कि देखो इन्हें भूखेनंगे और फटेहाल हैं, लेकिन इन के विचार बड़े ऊंचे हैं.

इस चक्कर में देश बेचारों का बन कर रह जाए, इस की परवाह जिन को है वे वाकई बेचारे हैं और पत्थर से सिर फोड़ने की बेवकूफी कर रहे हैं. लेकिन यकीन मानें तो यही वे लोग हैं, जो एक न एक दिन अभिषेक त्रिपाठी की तरह अंधविश्वास के भूत के सच उजागर करेंगे.

ललिता : क्यो गुमसुम रहती थी ललिता

सुनीता बाजार से गुजरी, तो एक सब्जी बेचने वाली की आवाज ने उस का ध्यान खींचा. देखा तो उस की ही हमउम्र एक जवान औरत थी. गरीबी के लिबास में लिपटी एकदम सादा खूबसूरती.

उस औरत को देखते ही सुनीता का मन बरसों लांघ कर चौथी जमात में जा पहुंचा. वहां पहुंच कर मन केवल उसी एक चेहरे को तलाशने लगा. उस मासूम, पर उदास चेहरे को.

वह न सुनीता की दोस्त थी, न ही उसे पसंद थी, फिर भी न जाने कौन सा रिश्ता बना था उन के बीच, जो आज सालों बाद भी वह अकसर अपनी याद के साथ सुनीता के सामने आ जाती थी.

सुनीता को वह तब भी बहुत याद आई थी, जब 8वीं जमात की इंगलिश की किताब में रेशमा की कहानी पढ़ी थी, जिस में लिखा था कि कोई भी देख सकता था कि रेशमा गंदी फ्रौक में भी प्यारी लगती थी और सुनीता को रेशमा का पाठ रटतेरटते लगता था कि वह उसे ही रट रही है.

उस की ही तो कहानी थी यह. हां, उसी की कहानी. उस का नाम ललिता था. वह हफ्ते में 3 दिन ही स्कूल आती थी. पढ़ने में बहुत साधारण, बात करने में पीछे रहना और खेलने से दूर भागना.

ललिता जब भी स्कूल आई, लेट आई. सुनीता ने जब भी उसे देखा, उदास ही देखा. जब भी टीचर ने कुछ पूछा, वह चुप ही रही.

चौथी जमात में सुनीता की ललिता से कभी बातचीत नहीं हुई. जब वह 5वीं जमात में आई, तो एक दिन शनिवार की बालसभा के दौरान कुछ लड़कियां जमीन पर अपनाअपना नाम लिख रही थीं, तो ललिता ने टोका, ‘‘क्या कर रही हो? जमीन पर नाम नहीं लिखते.’’

सुनीता ने पूछा, ‘‘क्यों…?’’

ललिता ने कहा, ‘‘ऐसा करने से पिताजी पर कर्ज चढ़ जाता है.’’

ललिता की इस बात पर कुछ लड़कियां हंस दीं और कुछ लड़कियों ने डर के मारे अपना लिखा नाम मिटा दिया.

सुनीता ने पूछा, ‘‘तुम से यह किस ने कहा?’’

‘‘मेरी मां ने,’’ ललिता ने जवाब दिया.

‘‘उन्हें किस ने बताया?’’ सुनीता की सवाल करने की बुरी आदत बचपन से रही थी.

‘‘मुझे क्या पता…’’ ललिता ने खीज के साथ कहा और चुप हो गई.

उस दिन पहली दफा सुनीता ने ललिता को गौर से देखा था. गोरा मासूम चेहरा, मैले कपड़े, फटेपुराने जूते और बेतरतीब 2 चोटियां.

पता नहीं, क्या था उस पल में कि वह लमहा आज भी तसवीर बन कर यादों की गैलरी में हूबहू सजा है. सुनीता को इसी रूप में ललिता की याद आई.

‘‘तुम नहा कर नहीं आई?’’ सुनीता का अगला सवाल था.

ललिता ने अजीब निगाह से सुनीता को घूरा, जैसे कह रही हो कि तुम्हें

क्या मतलब नहाऊं या न नहाऊं? हो कौन तुम?

लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहा ललिता ने और बेहद छोटा सा जवाब दिया, ‘‘रोज नहाती हूं.’’

‘‘तो फिर तुम्हारे कपड़े इतने गंदे क्यों हैं?’’ सुनीता का अगला सवाल इस से भी ज्यादा वाहियात था.

ललिता को सुनीता के इस सवाल पर गुस्सा आया या उबकाई, यह उस के चेहरे के भाव से समझ में नहीं आया, लेकिन उस ने जवाब जरूर दिया, ‘‘मां धोती नहीं हैं मेरे कपड़े  और मुझे इतवार को ही समय मिलता है.’’

‘‘क्यों नहीं धोतीं?’’ सुनीता का सवाल पूछने का रवैया पत्रकारों से भी ज्यादा खतरनाक था.

‘‘वे काम करती हैं,’’ ललिता की तरफ से वही उदासी भरा जवाब आया.

‘‘क्या काम करती हैं?’’ सुनीता का खोजी मन जैसे सब जान लेना चाहता था उस से एक ही दिन में.

‘‘बड़े लोगों के घरों में काम करती हैं, झाड़ूपोंछे का,’’ इस बार जवाब देते समय ललिता के चेहरे पर तल्खी थी.

सुनीता अपने सवालों पर शर्म कर के खुद ही चुप हो गई. उस के बाद कभीकभी ललिता से बात हो जाया करती थी, लेकिन बेहद कम. इस बेहद कम बातचीत से इतनी ही जानकारी

जुटा सकी सुनीता कि वे 6 भाईबहन हैं. पापा की कबाड़ की छोटी सी दुकान है. मम्मी घरों में झाड़ूपोंछे का काम करती हैं.

2 बड़ी बहनों की सगाई कर रखी है. वे दोनों 5वीं जमात तक पढ़ी हैं और ललिता को भी घर वाले 5वीं जमात

तक ही पढ़ाएंगे, ताकि वह कुछ लिखनापढ़ना और पैसों का थोड़ाबहुत हिसाब रखना सीख जाए. 3 छोटे भाई हैं, जिन में 2 अभी स्कूल नहीं जाते, छोटे होने के चलते.

एक दिन ललिता सुबहसुबह स्कूल की प्रार्थना में अपनी आदत के मुताबिक हांफती हुई लेट आई. जब प्रार्थना के बाद सब बच्चों ने आंखें खोलीं, तो वे उसे देख कर हंसने लगे.

ललिता की हालत ही कुछ ऐसी थी. उस की दोनों आंखों में काजल भरा था, जो हाथों की रगड़ से फैल कर पूरे चेहरे पर बिखरा हुआ था. बाल बिना कंघी किए और कपड़े हमेशा की तरह गंदे. जब बच्चे क्लास में जाने लगे, तो सुनीता ने उस से मुंह धो लेने के लिए कहा, तो वह मान गई.

सुनीता और ललिता दोनों पानी के नल तक साथ गईं. सुनीता ने पूछा, ‘‘ललिता, तुम ऐसे क्यों आ जाती हो? कम से कम मुंह तो देख कर आना चाहिए था शीशे में और ये बाल देखो. कंघी तो कर ही सकती हो? तुम्हें अजीब नहीं लगता है?’’

ललिता ने कहा, ‘‘हम तीनों बहनों ने अपनाअपना काम बांट रखा है. मैं आज लेट उठी, तो काम देर से हुआ. कंघी करती तो और ज्यादा देर हो जाती, इसलिए सीधे कपड़े बदल लिए थे, लेकिन पता नहीं था कि काजल इतना ज्यादा चेहरे पर फैला हुआ है.’’

अब जब भी सुनीता ललिता का उस दिन का वह चेहरा याद करती है, तो लगता है जैसे किसी मुझे चित्रकार ने बेहद खूबसूरत चित्र बना कर उस पर गलती से काला रंग गिरा दिया हो.

उस दिन सुनीता ने ललिता से लंच के वक्त पूछा था, ‘‘तुम्हारा सपना क्या है? मतलब, तुम बड़ी हो कर क्या बनना चाहती हो?’’

ललिता ने पलभर के लिए सुनीता को देखा और फिर अपने पैरों से जमी घास को कुरेदने लगी. ऐसा करते हुए उस का जवाब था, ‘‘कुछ नहीं.’’

ऐसे सवाल का ऐसा जवाब सुनीता ने फिर कभी नहीं सुना.

खैर, गरमियां गईं, सर्दियां आईं. एक दिन सुनीता ने ललिता को लंच टाइम में अकेले धूप में बैठे देखा. धूप में बैठी

वह कोई पहाड़ी फूल लग रही थी, जो खिला तो था, पर बस्ती से दूर घने एकांत में होने से उस की खुशबू बस्ती वाले महसूस नहीं कर पा रहे थे.

सुनीता ललिता के बगल में जा कर बैठ गई और पूछा, ‘‘खोखो खेलोगी ललिता?’’

‘‘नहीं,’’ उस की आवाज में कभी भी उल्लास महसूस नहीं किया था सुनीता ने.

‘‘क्यों…?’’ सुनीता ने पूछा.

‘‘मन नहीं है,’’ और ऐसा कह कर ललिता अपने नाखूनों को मुंह से कुतरने लगी.

‘‘अच्छा, तुम कभी खेलती क्यों नहीं?’’ सुनीता सिर्फ सवाल करती थी, ललिता हमेशा जवाब देती थी. उस ने कभी कोई सवाल नहीं किया था.

‘‘बस यों ही. मुझे पसंद नहीं है उछलनाकूदना,’’ इतना कह कर ललिता फिर नाखून कुतरने लगी.

‘‘खेलना पसंद नहीं और हंसना भी पसंद नहीं, है न?’’ सुनीता ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा.

ललिता ने सुनीता इस बात पर चौंक कर उसे ऐसे देखा जैसे किसी ने उस के मन पर मुक्का दे मारा हो.

‘‘तुम हमेशा उदास क्यों रहती हो? बताओ न ललिता,’’ इस बार सुनीता ने उस का हाथ पकड़ कर बड़े प्यार से सवाल किया था.

ललिता ने पहले सुनीता के हाथ को देखा और फिर जमीन को देखते हुए बोली, ‘‘मेरी मां मना करती हैं.’’

‘‘हंसने से…?’’ सुनीता ने बेहद हैरानी से पूछा.

‘‘हां,’’ उस का वही छोटा सा जवाब आया.

‘‘लेकिन क्यों…? वे तुम से ऐसा क्यों कहती हैं?

‘‘मां कहती हैं कि लड़कियों को ज्यादा हंसना नहीं चाहिए. गरीब की बेटी को तो कभी भी नहीं.’’

ललिता ने यह जिस ठंडे भाव से कहा था, वह हमेशा के लिए ठहर गया सुनीता के भीतर.

ललिता की मां की बात का मतलब समझाने की समझ उस समय तो नहीं थी और 5वीं जमात के बाद वे दोनों कभी मिली भी नहीं.

लेकिन उस के बाद जब भी कभी सुनीता के या किसी दूसरी लड़की के खिलखिला कर हंसने के जो अलगअलग मतलब लगाए गए समाज में, ललिता की मां की कही बात के गहरे मतलब समझ आने लगे.

जबतब किसी ने सुनीता को हंसते हुए टोका, तो ललिता ठहर गई उस के जेहन में और कानों में उस की कही बात गूंजती कि ‘मां कहती हैं लड़कियों को ज्यादा नहीं हंसना चाहिए’.

पर क्या कोई बताएगा कि क्यों?

जमीं से आसमां तक : माया डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट

2 बच्चों की मां माया आज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट थी. पर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उस ने बड़ी जद्दोजेहद की थी. पिता ने कम उम्र में उस की शादी करा दी थी, जहां सुख किस चिडि़या का नाम है,

माया ने कभी महसूस ही नहीं किया था. फिर उस ने एक ऐसा कड़ा फैसला लिया कि उस की जिंदगी ही पलट गई. कैसे हुआ यह सब?

अपने अतीत की यादों में खो चुकी माया का ध्यान तब भंग हुआ, जब बाहर स्कूल से लौट रहे बच्चों की आवाज उस के कानों में सुनाई दी. तभी आशा दीदी भी मिठाई का डब्बा लिए घर आ गई थीं.

दोनों बच्चे आशा दीदी के हाथ में मिठाई का डब्बा देख कर खुशी से चहक कर पूछ बैठे, ‘मौसी, आज किस खुशी में हमें मिठाई मिलने वाली है?’

‘‘बच्चो, आज से तुम्हारे भविष्य की एक नई शुरुआत होने वाली है. तुम्हारी मम्मी ने यूपीएससी का इम्तिहान पास कर लिया है. अब वे बड़ी अफसर बनेंगी.’’

आशा दीदी ने मिठाई का डब्बा खोलते हुए बच्चों की तरफ बढ़ा दिया. माया आशा दीदी के गले लग गई और आंसुओं की धारा बह निकली.

आशा दीदी ने आंसू पोंछते हुए कहा, ‘‘माया तुम ने अपने बुलंद इरादों से जमीं से आसमां तक का सफर तय किया है और समाज को एक संदेश दिया है कि औरत हमेशा ही मर्दों पर हावी रही है.’’

‘‘दीदी, अगर आप मुझे संबल न देतीं, तो मैं तो कभी की टूट चुकी होती. दीदी, मेरी कामयाबी के पीछे आप का भी बड़ा योगदान है, थैंक यू दीदी,’’ माया आशा दीदी से बोली.

माया को यूपीएससी के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. सुबह से ही उस की नजरें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी हुई थीं. दोपहर के समय उस के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और जैसे ही रिजल्ट आया और अपना नाम लिस्ट में देख कर माया जोर से चीख पड़ी. उस ने सब से पहले आशा दीदी का नंबर डायल किया.

आशा दीदी ने जैसे ही काल रिसीव किया, माया मारे खुशी के बोली,

‘‘दीदी, मेरा सिलैक्शन यूपीएससी में हो गया है.’’

आशा दीदी भी खुशी से झम उठीं और फोन पर बधाई देते हुए बोलीं, ‘‘बधाई हो माया. मैं तेरा मुंह मीठा कराने घर पर आ रही हूं.’’

आशा माया की कजिन सिस्टर थीं, जिन्होंने बुरे समय में माया और उस के बच्चों को अपने घर में पनाह दी थी. आज माया से ज्यादा खुशी आशा दीदी को हो रही थी.

आशा दीदी से बातचीत का सिलसिला खत्म हुआ, तो माया ने मोबाइल फोन सोफे पर रख कर अपनी दोनों आंखें बंद कर लीं. माया के अतीत के दिनों के पन्ने एकएक कर के खुलते जा रहे थे.

नरसिंहपुर जिले के जिस गांव भिलमा ढाना में माया का जन्म हुआ था, उस गांव में ज्यादातर लोग गरीब आदिवासी ही रहते थे, जो खेतीबारी और मजदूरी कर के रोजीरोटी चलाते थे. माया के पिता भी मजदूरी और खेतीबारी से अपना परिवार चलाते थे.

गांव का स्कूल 10वीं क्लास तक ही था. 10वीं की पढ़ाई के बाद माया के पापा उस की शादी के लिए भागदौड़ करने लगे थे. वे कहते थे कि बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढ़ने में पिता की एडि़यां घिस जाती हैं.

गांव से तकरीबन 7-8 किलोमीटर दूर गोटी टोरिया गांव था, जहां 12वीं जमात तक का सरकारी स्कूल था. माया ने जिद कर के वहां बायोलौजी सब्जैक्ट से एडमिशन ले लिया. वह गांव से ही दूसरी लड़कियों के साथ साइकिल से रोजाना अपडाउन करती थी.

उन दिनों स्कूल में टीचर ने बताया था कि बायोलौजी से पढ़ने वाले डाक्टर बन सकते हैं. बस फिर क्या था, माया के सिर पर डाक्टर बनने का भूत सवार हो गया. इस के लिए वह दिनरात पढ़ाई करने लगी.

जब माया ने हायर सैकंडरी का इम्तिहान दिया, तब वह 17 साल की गांव की मासूम लड़की थी. पढ़ने में अव्वल माया का रिजल्ट आने से पहले ही उस की शादी हो जानी चाहिए की चर्चा होने लगी थी. उस उम्र तक माया ठीक से शादी का मतलब भी नहीं जानती थी. वह अच्छी तरह पढ़लिख कर डाक्टर बनना चाहती थी.

गांव से 50 किलोमीटर दूर तक आगे कालेज की पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं था. किसी बड़े शहर में रह कर पढ़ने की उस के पिता की हैसियत भी नहीं थी.

माया का स्कूल का रिजल्ट आने के पहले ही एक दिन बड़े घर से उस के लिए रिश्ता आया, तो उस के पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था.

भोपाल में रहने वाले जिस घर से माया के लिए रिश्ता आया था, वह काफी रसूखदार था. उस घर के लोग पढ़ेलिखे और बड़े सरकारी पदों पर थे.

उन का कहना था कि हमें केवल अच्छी होशियार लड़की चाहिए, तो पिताजी ने उन से गर्व से कहा था, ‘‘हमारी बेटी माया पढ़ने में अच्छी है. हमेशा फर्स्ट डिवीजन में पास होती है और डाक्टर बनना चाहती है, पर हमारी हैसियत उसे पढ़ाने की नहीं है.’’

माया को अपने घर की बहू बनाने आए सूटबूट पहने हुए राम कुमार ने माया के पिताजी से कहा, ‘‘आप चिंता न करें. हमारी भी इसी उम्र की एक बेटी है, वह भी डाक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. हम माया को अपनी बेटी मान कर आगे पढ़ाएंगे और डाक्टर बनाएंगे.’’

पिता के लिए बिना दहेज घर बैठे रिश्ता ले कर आए राम कुमार किसी फरिश्ते से कम नहीं थे. उन्होंने झट से बेटी का रिश्ता राम कुमार के बेटे पवन से तय कर दिया.

महीनेभर बाद ही माया की शादी हो गई. गांव के मिट्टी के कच्चे घर से विदा हो कर पहली बार भोपाल शहर आई माया के पैर जमीं पर नहीं थे.

ससुराल वाले भोपाल में एक बड़े फ्लैट में रहते थे. यह सब माया के लिए सपना सरीखा था. माया को लगा कि बापू ने भले ही उस की शादी जल्दी कर दी है, मगर वह ठीक जगह पहुंच गई है और यहां से वह डाक्टर बनने के अपने सपने को आसानी से पूरा कर लेगी.

शादी के कुछ दिन तो मेहमानों की भीड़ और नईनवेली बहू की खातिरदारी में ठीक बीते, लेकिन माया को कुछ दिन बाद ही पता लगा कि उस का पति पवन किसी और लड़की के साथ रिलेशन में है, तो उस के पैरों तले जमीन ही खिसक गई.

धीरेधीरे ससुराल वालों के बरताव से माया को लगा कि उन्हें एक बहू नहीं नौकरानी चाहिए थी, इसलिए एक छोटे से गांव के गरीब घर में शादी करा दी.

माया भले ही गरीब घर से थी, लेकिन मातापिता ने उसे बड़े लाड़प्यार से पाला था. ससुराल जाते ही उस के अरमान धरे के धरे रह गए. उस की जिंदगी तबाह सी हो गई थी.

ससुराल में सासससुर, पति के अलावा एक ननद, देवर दिनभर माया से घर का काम कराते थे. उसे लगता जैसे वह बड़े घरों में काम करने वाली बाई हो. घर में एक दादी सास भी थीं, जो बीमार रहती थीं. वे बिस्तर पर ही शौच करती थीं. ससुराल के लोग हर समय माया से उन की गंदगी साफ कराते थे.

माया सुबह जल्दी उठ कर 5-6 लोगों का नाश्ता, फिर खाना बनाती, ?ाड़ूपोंछा लगाने के साथ पूरे घर के कपड़े साफ करते हुए उसे कब सुबह से रात हो जाती, पता ही नहीं चलता था. रात में बिस्तर पर पति का देहसुख नहीं मिलता था. पति उस के साथ किसी वहशी दरिंदे की तरह बरताव करता, तो वह सुबक कर रह जाती.

माया की एक ननद भी थी, जो भोपाल से ही एमबीबीएस कर रही थी. माया उस से कुछ बात करने की कोशिश भी करती, तो वह माया को हीनभावना से देखती. वह माया से बात भी करना पसंद नहीं करती थी.

एक छोटा देवर मनजीत था, जो माया को सपोर्ट करता था, लेकिन परिवार के दबाव के चलते वह खुल कर साथ नहीं दे पाता था. कभीकभार चोरीछिपे वह मदद कर दिया करता था.

माया को खाने तक के लाले पड़ गए थे. उसे अपने कपड़ों में रोटियां छिपा कर रखनी पड़ती थीं, फिर जा कर वह हर किसी से नजरें बचा कर खाती थी.

उन दिनों गांव के किसी भी घर में मोबाइल फोन तो दूर टैलीफोन भी नहीं था. शादी के बाद कई महीनों तक माया की घर पर बात नहीं हो पाई थी.

एक दिन पिताजी माया से मिलने भोपाल आए. उन्होंने देखा कि माया तो आलीशान घर में रह रही है. पर उस दिन भी सुबहसुबह पवन ने माया की पिटाई की थी. माया के शरीर पर जगहजगह नीले निशान पड़ गए थे.

माया ने पिताजी को अपनी परेशानी बताते हुए कहा, ‘‘मैं इस घर में नौकरों की तरह जिंदगी काट रही हूं. आप मुझे अपने साथ घर ले चलो, अब और सहन नहीं होता.’’

माया के पिताजी ने उस से कहा, ‘‘शाम को तैयार रहना. मैं आ कर तुझे साथ ले जाऊंगा.’’

पिता को लगा कि माया बेवजह ही ससुराल वालों की शिकायत कर रही है. पतिपत्नी में थोड़ाबहुत टकराव तो चलता ही रहता है. वे भी तो माया की मां को भलाबुरा कह देते हैं.

माया रात के 9 बजे तक अपने पिताजी का इंतजार करती रही, लेकिन वे नहीं आए. सम?ा नहीं आया आखिर उन की ऐसी क्या मजबूरी थी. उस दिन माया को अपने पिताजी पर बहुत गुस्सा आया और ऐसा लगा कि अब इस दुनिया में उस का कोई सहारा नहीं है.

माया उम्र में छोटी थी, पिताजी की परेशानी को नहीं समझाती थी. माया के पिताजी उसे गांव ले जाते तो समाज के लोगों के तानों की वजह से उन की जिंदगी दूभर हो जाती.

माया की शारीरिक और मानसिक हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिस से उबरने का कोई रास्ता उसे दिखाई नहीं दे रहा था. उस के मन में कई बार ऐसे खयाल आते थे कि वह इन सब का खून कर दे या फिर खुद मर जाए.

पर समय गुजरने के साथसाथ माया एक बेटे और एक बेटी की मां बन चुकी थी, पर उस की हैसियत अभी भी एक नौकरानी की तरह थी. उस के पास न पैसे थे, न कोई जानपहचान. ससुराल वालों से तंग आ कर उस का मन करता कि कहीं भाग जाए, पर बच्चों की खातिर घर छोड़ कर नहीं जा पा रही थी.

पर जब पानी सिर से ऊपर हो गया, तो माया के अंदर ऐसा गुस्सा था कि उस ने कुछ भी नहीं सोचा. अपने बच्चों के भविष्य के बारे में भी नहीं सोचा. उस ने ठान लिया था कि जो काम वह यहां करती है, वही काम बाहर कर लेगी. ?ाड़ूपोंछा लगाना, बरतन धोना कर लेगी, लेकिन अब वह इस घर में नहीं रहेगी. बच्चों को वह मजदूरी कर के पाल लेगी.

आखिरकार एक रात माया ने अपने बच्चों के साथ पति का घर छोड़ ही दिया. घर छोड़ने के बाद वह यहांवहां भटकते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन पता नहीं था कि कहां जाना है.

तभी माया को अपनी एक कजिन सिस्टर आशा दीदी की याद आई. वे भोपाल में ही अपने भाई के साथ एक कमरे में रह कर पढ़ाई कर रही थीं. पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वे ब्यूटीपार्लर में भी काम करती थीं.

माया खोजते हुए आशा दीदी के पास पहुंची और उन्हें अपनी दुखभरी कहानी सुना दी. अपने दोनों बच्चों समेत माया उन के साथ उसी कमरे में रहने लगी. कुछ दिन बाद माया अपने लिए काम ढूंढ़ने लगी, ताकि वह उन पर बोझ बन कर न जी सके.

गांव में घर का खर्च चलाने के लिए माया की मां कपड़ों की सिलाई करती थीं. बचपन से उस ने भी उन्हें देखदेख कर सिलाई करना सीख लिया था. वह सब आज काम आ गया.

माया ने पास में ही एक सिलाई सैंटर पर काम करना शुरू कर दिया. सिलाई से मिले पैसे जोड़ कर उस ने एक सिलाई मशीन खरीद ली.

सिलाई मशीन खरीदने के बाद माया ने अपना खुद का सिलाई का काम शुरू कर दिया. सिलाई करने के बाद जो समय बचता, उस में वह अपनी कालोनी के छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी.

आमदनी बढ़ते ही माया ने अलग से एक छोटा सा कमरा किराए पर ले लिया था. अपने बच्चों को पालते हुए सब से ज्यादा सुकून इस बात का था कि उसे मार नहीं खानी पड़ती थी.

माया दिनरात मेहनत कर के भी 3-4 हजार रुपए ही कमा पा रही थी, जो महीनेभर में खर्च हो जाते थे. जब कभी बच्चे बीमार पड़ते, तो उन्हें डाक्टर को दिखाने के भी पैसे नहीं रहते थे, मजबूरन मैडिकल स्टोर से दवा ला कर उन को खिलानी पड़ती थी.

ससुराल में रहते हुए माया ने चोरीछिपे बीए की पढ़ाई कर ली थी. इस में उस के देवर मनजीत ने कालेज की फीस भर कर कुछ किताबें भी दिलाई थीं. वह कभी कालेज नहीं गई, बस घर में थोड़ाबहुत पढ़ कर इम्तिहान देती गई और पास होती गई.

वह पढ़ाई अब माया के काम आने लगी. नौकरी की तलाश में वह यहांवहां भटक रही थी, तभी मनजीत ने उसे यूपीएससी के इम्तिहान के बारे में बताया और कुछ जरूरी किताबें भी ला कर दीं.

माया ने सोच लिया था कि एक बार में नहीं होगा, तो दूसरीतीसरी बार में जरूर होगा. बिना किसी कोचिंग के तैयारी शुरू कर 12-12 घंटे पढ़ाई करने के बाद माया एक ब्यूटीपार्लर में पार्टटाइम नौकरी भी करती रही.

माया ने पहले ही अटैंप्ट में प्रीलिम्स इम्तिहान पास कर लिया और मेन एग्जाम की तैयारी में जुट गई. दिनरात की मेहनत रंग लाई और माया ने यूपीएससी का मेन एग्जाम भी क्लियर कर लिया.

माया बड़ी अफसर बन चुकी थी. तकरीबन 3-4 साल अलगअलग जिलों में रहते हुए इसी साल उज्जैन जिले में उस की पोस्टिंग डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर हो गई थी.

एक दिन औफिस में अपने केबिन में बैठी माया कुछ फाइलें देख रही थी कि अर्दली ने एक कागज की परची उस की टेबल पर रखते हुए कहा, ‘‘मैडम, कोई आप से मिलना चाहता है.’’

माया ने नजरें उठा कर परची पर लिखे नाम को गौर से देखा और नाम पढ़ते ही अर्दली से कहा, ‘‘आने दो.’’

वह शख्स जैसे ही अंदर आया, तो माया ने अपनी नजरें फाइल पर गड़ाते हुए उसे कुरसी पर बैठ जाने को कहा. वह माया का पति पवन था, जो कामधंधे की तलाश में भोपाल से उज्जैन आया था.

यहां के एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे पवन को बंदूक के लाइसैंस के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की इजाजत चाहिए थी. माया को सामने देख कर वह शर्मिंदा हो रहा था. उस की हिम्मत कुछ कहने की नहीं हो रही थी.

माया के पूछने पर पवन ने बुझे मन से बताया था कि पापा की मौत के बाद बहनों की शादी में काफी पैसा खर्च हो गया. पैसों की तंगी का जब दौर शुरू हुआ, तो जिस लड़की के चक्कर में उस ने माया को पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया था, वह लड़की मौका मिलते ही कैसे किसी गैर की बांहों में झलने लगी थी. घर में केवल बूढ़ी मां रह गई थीं, जिन से घर का काम भी नहीं हो पा रहा था.

पवन के मन में खयाल आया कि वह माया से अपने बच्चों के बारे में पूछ ले, लेकिन उस की हिम्मत जवाब दे गई. आज माया जिस मुकाम पर है, पवन को दोबारा तो नहीं मिल सकती.

पवन ने नजरें झाका कर अपनी एप्लीकेशन माया की तरफ बढ़ा दी. माया ने एप्लीकेशन पढ़ी और उस पर अपने दस्तखत कर पवन की ओर बढ़ा दी. पवन ने एप्लीकेशन अपने हाथों में ली और चुपचाप केबिन से बाहर निकल गया.

अनोखा बदला : राधिका ने क्यों छोड़ा अपना गांव

‘‘तुम क्याक्या काम कर लेती हो?’’ केदारनाथ की बड़ी बेटी सुषमा ने उस काम वाली लड़की से पूछा.

सुषमा ऊधमपुर से अपने बाबूजी का हालचाल जानने के लिए यहां आई थी.

दोनों बेटियों की शादी हो जाने के बाद केदारनाथ अकेले रह गए थे. बीवी सालभर पहले ही गुजर गई थी. बड़ा बेटा जौनपुर में सरकारी अफसर था.

बाबूजी की देखभाल के लिए एक ऐसी लड़की की जरूरत थी, जो दिनभर घर पर रह सके और घर के सारे काम निबटा सके.

‘‘जी दीदी, सब काम कर लेती हूं. झाड़ूपोंछा से ले कर खाना पकाने तक का काम कर लेती हूं,’’ लड़की ने आंखें मटकाते हुए कहा.

‘‘किस से बातें कर रही हो सुषमा?’’ केदारनाथ अपनी थुलथुल तोंद पर लटके गीले जनेऊ को हाथों से घुमाते हुए बोले. वे अभीअभी नहा कर निकले थे. उन के अधगंजे सिर से पानी टपक रहा था.

‘‘एक लड़की है बाबूजी. घर के कामकाज के लिए आई है, कहो तो काम पर रख लें?’’ सुषमा ने बाबूजी की तरफ देखते हुए पूछा.

केदारनाथ ने उस लड़की की तरफ देखा और सोचने लगे, ‘भले घर की लग रही है. जरूर किसी मजबूरी में काम मांगने चली आई है. फिर भी आजकल घरों में जिस तरह चोरियां हो रही हैं, उसे देखते हुए पूरी जांचपड़ताल कर के ही काम पर रखना चाहिए.’

‘‘बेटी, इस से पूछ कि यह किस जाति की है?’’ केदारनाथ ने थोड़ी देर बाद कहा.

‘‘अरी, किस जाति की है तू?’’ सुषमा ने बाबूजी के सवाल को दोहराया.

‘‘मुझे नहीं मालूम. मां से पूछ कर बता दूंगी. वैसे, मां ने मेरा नाम बेला रखा है,’’ वह लड़की हर सवाल का जवाब फुरती से दे रही थी.

‘‘ठीक है, कल अपनी मां को ले आना,’’ सुषमा ने कहा.

‘‘जी दीदी, मैं कल सुबह ही मां को ले कर आ जाऊंगी,’’ बेला ने कहा और तेजी से वहां से चल पड़ी.

‘‘मां, मु?ो काम मिल गया,’’ खुशी से चीखते हुए बेला अपनी मां राधिका से लिपट गई और बोली, ‘‘बहुत अच्छी हैं सुषमा दीदी.’’

बेला को जन्म देने के बाद राधिका अपने गांव को छोड़ कर शहर में आ गई थी. बेला को पालनेपोसने में उसे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. उसे दूसरों के

घरों की सफाई से ले कर कपड़े धोने तक का काम करना पड़ा था, तब कहीं जा कर वह अपना और बेला का पेट पाल सकी थी.

जब राधिका पेट से थी, तब से अपने गांव में उसे खूब ताने सुनने पड़े थे पर उस ने हिम्मत नहीं हारी थी. वह अपने पेट में खिले फूल को जन्म देने का इरादा कर बैठी थी.

‘अरे, यह किस का बीज अपने पेट में डाल लाई है? बोलती क्यों नहीं करमजली? कम से कम बाप का नाम ही बता दे ताकि हम बच्चे के हक के लिए लड़ सकें,’ राधिका की मां ने उसे बुरी तरह पीटते हुए पूछा था.

मार खाने के बाद भी राधिका ने अपनी मां को कुछ नहीं बताया क्योंकि वह आदमी पैसे वाला था. समाज में उस की बहुत इज्जत थी और फिर राधिका के पास कोई सुबूत भी तो नहीं था. वह किस मुंह से कहेगी कि वह शादीशुदा है, किसी के बच्चे का बाप है.

‘एक तो हम गरीब, ऊपर से बिनब्याही मां का कलंक… हम किसकिस को जवाब देंगे, किसकिस का मुंह बंद करेंगे,’ राधिका की मां ने खीजते हुए कहा था.

‘क्या सोचा है तू ने, चलेगी सफाई कराने को?’ मां ने उस की चोटी मरोड़ते हुए पूछा था.

‘नहीं मां, मैं कहीं नहीं जाऊंगी. मैं इस बच्चे को जन्म दूंगी. चाहो तो तुम लोग मु?ो जान से मार दो, पर जीतेजी मैं इस बेकुसूर की हत्या नहीं होने दूंगी,’ राधिका ने रोते हुए अपनी मां से कहा था.

मां की बातों से तंग आ कर राधिका उसे बिना बताए अपने नानानानी के पास चली गई और उन्हें सबकुछ बता दिया.

राधिका की बातें सुन कर नानी पिघल गईं और गांव वालों के तानों को अनसुना कर उस का साथ देने को तैयार हो गईं.

राधिका की मां व नानी यह नहीं जान पाईं कि आखिर वह चाहती क्या है? बच्चे को जन्म देने के पीछे उस का इरादा क्या था?

‘‘मां, चलना नहीं है क्या? सुबह हो गई है,’’ बेला ने सुबहसुबह मां को नींद से जगाते हुए कहा.

‘‘हां बेटी, चलना तो है. पहले तू तैयार हो जा, फिर मैं भी तैयार हो जाती हूं,’’ यह कह कर राधिका ?ाटपट तैयार होने लगी.

सुषमा ने दरवाजा खोल कर उन दोनों को भीतर बुला लिया. केदारनाथ अभी तक सो रहे थे.

‘‘तो तुम बेला की मां हो?’’ सुषमा ने राधिका की ओर देखते हुए पूछा.

‘‘जी मालकिन, हम ही हैं,’’ राधिका ने जवाब दिया.

‘‘तुम्हारी बेटी सम?ादार तो लगती है. वैसे, घर का सारा काम कर लेती है न?’’

राधिका ने फौरन जवाब दिया, ‘‘बिलकुल मालकिन, मैं ने इसे सारा काम सिखा रखा है.’’

‘‘तो ठीक है, रख लेते हैं. सारा दिन यहीं रहा करेगी. रात को भले ही अपने घर चली जाए.’’

सुषमा ने बेला को हर महीने 500 रुपए देने की बात तय कर ली.

‘‘कौन आया है बेटी? सुबहसुबह किस से बात कर रही हो?’’ केदारनाथ जम्हाई ले कर उठते हुए बोले.

‘‘कोई नहीं बाबूजी, काम वाली लड़की आई है, उसी से बात कर रही थी,’’ सुषमा ने जवाब दिया.

केदारनाथ बाहर निकले तो राधिका के लंबा सा घूंघट निकालने पर सुषमा को अजीब सा लगा.

‘‘अच्छा तो अब हम चलते हैं,’’ राधिका उठते हुए बोली.

‘‘तो ठीक?है, कल से भेज देना बेटी को,’’ सुषमा ने बात पक्की कर के बेला को आने के लिए कह दिया.

राधिका ने राहत की सांस ली. उसे लगा कि वह कीड़ा जो इतने सालों से उस के जेहन में कुलबुला रहा था, उस से छुटकारा पाने का समय आ गया है.

सुषमा को भी राहत मिली कि बाबूजी की देखभाल के लिए अच्छी लड़की मिल गई है. वह दूसरे दिन ही ससुराल लौट गई.

‘‘ऐ छोकरी, जरा मेरे बदन की मालिश कर दे. सारा बदन दुख रहा है,’’ केदारनाथ ने बादाम के तेल की शीशी बेला के हाथों में पकड़ाते हुए कहा.

बेला ने उन के उघड़े बदन पर तेल से मालिश करनी शुरू कर दी.

‘‘तेरे गाल बहुत फूलेफूले हैं. क्या खिलाती है तेरी मां?’’ केदारनाथ ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पूछा.

‘‘मां,’’ बेला ने चीख कर अपनी मां को आवाज दी. राधिका वहीं थी.

‘‘शर्म करो केदार,’’ राधिका ने जोर से दरवाजा खोलते हुए कहा, ‘‘अपनी

ही बेटी के साथ कुकर्म. बेटी, हट

वहां से…’’

राधिका बोलती रही, ‘‘हां केदारनाथ, बरसों पहले जो कुकर्म तुम ने मेरे साथ किया था, उसी का नतीजा है यह बेला. तुम ने सोचा होगा कि राधिका चुप बैठ गई होगी, पर मैं चुप नहीं बैठी थी. मैं ने इसे जन्म दे कर तुम तक पहुंचाया है.

‘‘यह मेरी सोचीसम?ा चाल थी ताकि तुम्हारी बेटी भी तुम्हारी करतूत को अपनी आंखों से देख सके.’’

केदारनाथ एक मुजरिम की तरह सिर ?ाकाए सबकुछ सुनता रहा.

राधिका ने बोलना बंद नहीं किया, ‘‘हां केदार, अब भी तुम्हारे सिर से वासना का भूत नहीं उतरा है, तो ले तेरी बेटी तेरे सामने खड़ी है. उतार दे इस की भी इज्जत और पूरी कर ले अपनी हवस.

‘‘मैं भी बरसों पहले तुम्हारी हवस का शिकार हुई थी. तब मैं इज्जत की खातिर कितना गिड़गिड़ाई थी, पर तुम ने मु?ो नहीं छोड़ा था. मैं तभी जवाब देती, पर मालकिन ने मेरे पैर पकड़ लिए थे, इसीलिए मैं चुप रह गई थी.

‘‘यह तो अच्छा हुआ कि बेला ने तुम्हारी नीयत के बारे में मु?ो पहले ही सबकुछ बता दिया. इस बार बाजी मेरे हाथ में है.

‘‘क्या कहते हो केदार? शोर मचा कर भीड़ में तुम्हारा तमाशा बनाऊं,’’ राधिका सुधबुध खो बैठी थी और लगातार बोले जा रही थी.

केदारनाथ की अक्ल मानो जवाब दे गई थी. अपनी इज्जत की धज्जियां उड़ती देख वे छत की तरफ भागे और वहां से कूद कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

आलू वड़ा: क्यों खुश था दीपक

‘‘बाबू, तुम इस बार दरभंगा आओगे तो हम तुम्हें आलू वड़ा खिलाएंगे,’’ छोटी मामी की यह बात दीपक के दिल को छू गई.

पटना से बीएससी की पढ़ाई पूरी होते ही दीपक की पोस्टिंग भारतीय स्टेट बैंक की सकरी ब्रांच में कर दी गई. मातापिता का लाड़ला और 2 बहनों का एकलौता भाई दीपक पढ़ने में तेज था. जब मां ने मामा के घर दरभंगा में रहने की बात की तो वह मान गया.

इधर मामा के घर त्योहार का सा माहौल था. बड़े मामा की 3 बेटियां थीं, म?ाले मामा की 2 बेटियां जबकि छोटे मामा के कोई औलाद नहीं थी.

18-19 साल की उम्र में दीपक बैंक में क्लर्क बन गया तो मामा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं दूसरी ओर दीपक की छोटी मामी, जिन की शादी को महज 4-5 साल हुए थे, की गोद सूनी थी.

छोटे मामा प्राइवेट नौकरी करते थे. वे सुबह नहाधो कर 8 बजे निकलते और शाम के 6-7 बजे तक लौटते. वे बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चला पाते थे. ऐसी सूरत में जब दीपक की सकरी ब्रांच में नौकरी लगी तो सब खुशी से भर उठे.

‘‘बाबू को तुम्हारे पास भेज रहे हैं. कमरा दिलवा देना,’’ दीपक की मां ने अपने छोटे भाई से गुजारिश की थी.

‘‘कमरे की क्या जरूरत है दीदी, मेरे घर में 2 कमरे हैं. वह यहीं रह लेगा,’’ भाई के इस जवाब में बहन बोलीं, ‘‘ठीक है, इसी बहाने दोनों वक्त घर का बना खाना खा लेगा और तुम्हारी निगरानी में भी रहेगा.’’

दोनों भाईबहनों की बातें सुन कर दीपक खुश हो गया.

मां का दिया सामान और जरूरत की चीजें ले कर दोपहर 3 बजे का चला दीपक शाम 8 बजे तक मामा के यहां पहुंच गया.

‘‘यहां से बस, टैक्सी, ट्रेन सारी सुविधाएं हैं. मुश्किल से एक घंटा लगता है. कल सुबह चल कर तुम्हारी जौइनिंग करवा देंगे,’’ छोटे मामा खुशी से चहकते हुए बोले.

‘‘आप का काम…’’ दीपक ने अटकते हुए पूछा.

‘‘अरे, एक दिन छुट्टी कर लेते हैं. सकरी बाजार देख लेंगे,’’ छोटे मामा दीपक की समस्या का समाधान करते हुए बोल उठे.

2-3 दिन में सबकुछ सामान्य हो गया. सुबह साढ़े 8 बजे घर छोड़ता तो दीपक की मामी हलका नाश्ता करा कर उसे टिफिन दे देतीं. वह शाम के 7 बजे तक लौट आता था.

उस दिन रविवार था. दीपक की छुट्टी थी. पर मामा रोज की तरह काम पर गए हुए थे. सुबह का निकला दीपक दोपहर 11 बजे घर लौटा था. मामी खाना बना चुकी थीं और दीपक के आने का इंतजार कर रही थीं.

‘‘आओ लाला, जल्दी खाना खा लो. फेरे बाद में लेना,’’ मामी के कहने में भी मजाक था.

‘‘बस, अभी आया,’’ कहता हुआ दीपक कपड़े बदल कर और हाथपैर धो कर तौलिया तलाशने लगा.

‘‘तुम्हारे सारे गंदे कपड़े धो कर सूखने के लिए डाल दिए हैं,’’ मामी खाना परोसते हुए बोलीं.

दीपक बैठा ही था कि उस की मामी पर निगाह गई. वह चौंक गया. साड़ी और ब्लाउज में मामी का पूरा जिस्म झांक रहा था, खासकर दोनों उभार.

मामी ने बजाय शरमाने के चोट कर दी, ‘‘क्यों रे, क्या देख रहा है? देखना है तो ठीक से देख न.’’

अब दीपक को अजीब सा महसूस होने लगा. उस ने किसी तरह खाना खाया और बाहर निकल गया. उसे मामी का बरताव समझ में नहीं आ रहा था.

उस दिन दीपक देर रात घर आया और खाना खा कर सो गया.

अगली सुबह उठा तो मामा उसे बीमार बता रहे थे, ‘‘शायद बुखार है, सुस्त दिख रहा है.’’

‘‘रात बाहर गया था न, थक गया होगा,’’ यह मामी की आवाज थी.

‘आखिर माजरा क्या है? मामी क्यों इस तरह का बरताव कर रही हैं,’ दीपक जितना सोचता उतना उलझ रहा था.

रात खाना खाने के बाद दीपक बिस्तर पर लेटा तो मामी ने आवाज दी. वह उठ कर गया तो चौंक गया. मामी पेटीकोट पहने नहा रही थीं.

‘‘उस दिन चोरीछिपे देख रहा था. अब आ, देख ले,’’ कहते हुए दोनों हाथों से पकड़ उसे अपने सामने कर दिया.

‘‘अरे मामी, क्या कर रही हो आप,’’ कहते हुए दीपक ने बाहर भागना चाहा मगर मामी ने उसे नीचे गिरा दिया.

थोड़ी ही देर में मामीभांजे का रिश्ता तारतार हो गया. दीपक उस दिन पहली बार किसी औरत के पास आया था. वह शर्मिंदा था मगर मामी ने एक झटके में इस संकट को दूर कर दिया, ‘‘देख बाबू, मुझे बच्चा चाहिए और तेरे मामा नहीं दे सकते. तू मुझे दे सकता है.’’

‘‘मगर ऐसा करना गलत होगा,’’ दीपक बोला.

‘‘मुझे खानदान चलाने के लिए औलाद चाहिए, तेरे मामा तो बस रोटीकपड़ा, मकान देते हैं. इस के अलावा भी कुछ चाहिए, वह तुम दोगे,’’ इतना कह कर मामी ने दीपक को बाहर भेज दिया.

उस के बाद से तो जब भी मौका मिलता मामी दीपक से काम चला लेतीं. या यों कहें कि उस का इस्तेमाल करतीं. मामा चुप थे या जानबूझ कर अनजान थे, कहा नहीं जा सकता, मगर हालात ने उन्हें एक बेटी का पिता बना दिया.

इस दौरान दीपक ने अपना तबादला पटना के पास करा लिया. पटना में रहने पर घर से आनाजाना होता था. छोटे मामा के यहां जाने में उसे नफरत सी हो रही थी. दूसरी ओर मामी एकदम सामान्य थीं पहले की तरह हंसमुख और बिंदास.

एक दिन दीपक की मां को मामी ने फोन किया. मामी ने जब दीपक के बारे में पूछा तो मां ने ?ाट से उसे फोन पकड़ा दिया.

‘‘हां मामी प्रणाम. कैसी हो?’’ दीपक ने पूछा तो वे बोलीं, ‘‘मुझे भूल गए क्या लाला?’’

‘‘छोटी ठीक है?’’ दीपक ने पूछा तो मामी बोलीं, ‘‘बिलकुल ठीक है वह. अब की बार आओगे तो उसे भी देख लेना. अब की बार तुम्हें आलू वड़ा खिलाएंगे. तुम्हें खूब पसंद है न.’’

दीपक ने ‘हां’ कहते हुए फोन काट दिया. इधर दीपक की मां जब छोटी मामी का बखान कर रही थीं तो वह मामी को याद कर रहा था जिन्होंने उस का आलू वड़ा की तरह इस्तेमाल किया, और फिर कचरे की तरह कूड़ेदान में फेंक दिया.

औरत का यह रूप उसे अंदर ही अंदर कचोट रहा था.

‘मामी को बच्चा चाहिए था तो गोद ले सकती थीं या सरोगेट… मगर इस तरह…’ इस से आगे वह सोच न सका.

मां चाय ले कर आईं तो वह चाय पीने लगा. मगर उस का ध्यान मामी के घिनौने काम पर था. उसे चाय का स्वाद कसैला लग रहा था.

होली से पहले मोनालिसा पर चढ़ा रंगों का खुमार, देसी लुक हुआ वायरल

भोजपुरी की जानीमानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बनीं रहती है. एक्ट्रेस पोस्ट के जरिए अपने फैंस से मिलती रहती है. मोनालिसा की कोई भी फोटो और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वही, एक बार फिर एक्ट्रेस होली के रंगो में सोशल मीडिया पर नजर आई है. जहां वे होली की ड्रेस और रंगों से रंगी नजर आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


आपको बता दें कि मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. इन फोटोज में मोनालिसा होली से पहले ही रंगों से खेलती नजर आ रही हैं. फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा देसी लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस घायल हो गए हैं. मोनालिसा के लेटेस्ट पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें, कि मोनलिसा देसी लिबास में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


बताते चले की भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में धमाल माचने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीदा है. इस बात की जानकारी मोनालिसा ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी. मोनालिसा ने कहा था कि उनका ये सपना भी पूरा हो गया. रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा ने 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है. बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के हर एक पोस्ट पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं.

वड़ा पाव खाते हुए इस गाने पर झूमी अनुपमा, आप भी देखें ये Video

टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की एक्टिंग को लोग जितना पसंद करते है उतना ही लोग उनकी अदाओं पर मरते है. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रूपाली गांगुली आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


आपको बता दें कि वायरल वीडियो में रुपाली गांगुली वड़ा पाव लव खूब झलकाती दिख रही है. रूपाली गांगुली के इस वीडियो को कुछ ही घंटे में ढेर सारे लाइक्स मिल चुके हैं. सामने आए इस वीडियो में रूपाली गांगुली जिस अंदाज में करीना कपूर के गाने पर झूमती नजर आ रही हैं, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि अब इस वीडियो को देखकर अनुपमा के दर्शक अगले ट्विस्ट का अंदाजा भी लगाने लगे हैं.

रूपाली गांगुली अपने नए वीडियो में मेकअप रूम में बैठी-बैठी वड़ा पाव का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. शूटिंग के हेक्टिक शेड्यूल के बीच रूपाली गांगुली अक्सर ऐसे ही लाइट मूमेंट को जीती नजर आती हैं. रूपाली गांगुली इस वीडियो में ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘यू आर माई सोनिया’ पर झूम रही हैं. इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है, ‘वड़ा पाव इमोशन है, वड़ा पाव रोमांस है, वड़ा पाव मेरे अंदर का महाराष्ट्रियन है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


वही, वीडियो में सबसे खास बात ये है कि अनुपमा फैंस को आगे का हिंट देती नजर आ रही है क्योकि वीडियो में उनके माथे पर सिंदूर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, इसी को देख फैंस कमेंट कर रहे है कि ‘क्या किसी ने अनुपमा की मांग के सिंदूर को नोटिस किया?’ वहीं एक और यूजर लिखता है, ‘अनुपमा में जरूर कुछ नया बवाल होने वाला है. अब देखना ये रहेगा की शो में आगे की कहानी क्या होने वाली है.

नोटों की बारिश का झांसा

हमारे आसपास बहुत से लोग सज्जन और भोलेभाले होते हैं, जो किसी की भी बातों में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं. हाल ही में ऐसी अनेक घटनाएं घटी हैं.

पहली घटना

छत्तीसगढ़ के रतनपुर, बिलासपुर में लड़कियों को दैवीय शक्ति से पैसों की बारिश होने का झांसा दे कर पूजापाठ करने के नाम पर ठगी की गई.

दूसरी घटना

‘चांदी ले कर आओ उसे हम सोना बना देंगे,’  कह कर जिला कोरबा के पाली थाना इलाके में 2 लोगों ने कई औरतों को ठग लिया.

तीसरी घटना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब थाना इलाके के तहत रुपयों को दोगुना बनाने का झांसा दे कर ठगी कर ली गई.

ये कुछ घटनाएं बताती हैं कि आज के पढ़ेलिखे समाज में भी लगातार ठगी की घटनाएं हो रही हैं. इस का सीधा सा मतलब यह है कि 21वीं सदी में भी वही हालात हैं, जो कई साल पहले हुआ करते थे. आखिर इस के पीछे वजह क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है?

रुपए की बरसात

2 नाबालिग लड़कियों को दैवीय शक्ति से पैसों की बारिश होने का झांसा दे कर पूजापाठ करने और फिर रेप करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस की अपील है कि झांसा देने वाले ऐसे लोगों से सभी को सावधान रहना चाहिए, जिस से भविष्य में ऐसी घटना न हो.

दरअसल, हुआ यह था कि छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना इलाके के तहत 14 फरवरी, 2024 को पीडि़ता के परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई कि उन के गांव के 2 लोगों द्वारा उन्हें बताया गया था कि एक ठाकुर बाबा हैं, जो कुंआरी कन्याओं के साथ पूजापाठ करते हैं, जिस से पैसा बरसने लगता है.

इस झांसे में आ कर वे लोग रतनपुर के मदनपुर इलाके में एक घर में आए, जहां पूजापाठ के बाद बाबा द्वारा उन बच्चियों को अकेले कमरे में ले जा कर  जिस्मानी शोषण किया गया. अपने घर जाने पर उन बच्चियों ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई, जिस पर उन के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

थाना रतनपुर में पुलिस टीम गठित कर संदेहियों को लोकल मुखबिर के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए 3 अलगअलग टीमें बनाई गईं और 4 आरोपियों को बालपुर, भाठागांव थाना सरसींवा जिला सारंगढ़, बिलाईगढ़ व लिगिंयाडीह और मदनपुर जिला बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस से यह भी जानकारी मिली कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बाशिंदे धनिया बंजारे और हुलसी रात्रे तकरीबन 2 महीने पहले से 2 अलगअलग जगह की नाबालिग बच्चियों और उन के मातापिता को कुंआरी लड़की की पूजा करा कर और उस के ऊपर दैवीय शक्ति बैठाने से लाखोंकरोड़ों रुपए की बारिश होती है कह कर अपने विश्वास में लिया गया.

11 फरवरी, 2024 को उन 2 नाबालिग बच्चियों को उन के परिवार के साथ बिलासपुर बसस्टैंड ले कर गए और वहां पूजा करने वाले पंडित कुलेश्वर राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर और उन के साथी कन्हैया से मिलवा कर उन के द्वारा ही पूजापाठ करा कर पैसे बरसाने वाली बता कर मुलाकात कराई गई, जहां से वे लोग उन दोनों नाबालिग बच्चियों को मदनपुर रानीगांव के पास गणेश साहू के मकान में ले कर गए. वहां सभी ने गणेश साहू के घर खाना खाया.

बाद में पंडित कुलेश्वर ठाकुर उन दोनों नाबालिग बच्चियों में से एक बच्ची को मकान के अंदर कमरे में ले गए और पूजा के बहाने उस लड़की के साथ जबरदस्ती जिस्मानी संबंध बनाया और उस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे के बाहर छोड़ दिया.

इसी तरह दूसरी नाबालिग लड़की को भी पूजा कराने के बहाने अंदर कमरे में ले जा कर जबरदस्ती रेप किया. इस के बाद पंडित कुलेश्वर ठाकुर द्वारा उन लड़कियों के परिवार वालों को बताया गया कि पूजापाठ से महज 2-4 हजार रुपए की ही बारिश हो पाई है और पैसे दे दिए.

दोनों नाबालिग बच्चियां इस घटना से इतनी ज्यादा डरीसहमी थीं कि वे अपने परिवार वालों को कुछ भी नहीं बता पाईं.

पर बाद में बिलासपुर बसस्टैंड से अपने घर लौटते समय इस घटना के संबंध में दोनों नाबालिग लड़कियों ने अपने परिवार को बताया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धाराओं के तहत मामला बना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया.

 

अनपढ़ता, गरीबी और बेरोजगारी से जूझता मुसलिम तबका

जिस मुसलिम कौम ने कई सदियों तक राज किया, साल 1857 की क्रांति की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, देश को अंगरेजों की गुलामी से आजाद कराने वाले आंदोलन में भाग लिया और फिर 1947 में देश को आजाद कराने में भागीदारी निभाई, आज उसी तबके की दशा चिंताजनक है.

वर्तमान दौर में यह तबका माली, सामाजिक,  पढ़ाईलिखाई, राजनीतिक व सांस्कृतिक रूप से पिछड़ रहा है. इस के जिंदगी जीने के ग्राफ में भी गिरावट देखी जा रही है.

मुसलिम समाज आज अनपढ़ता, गरीबी और बेरोजगारी से भी जू?ा रहा है. इस वजह से समाज अनैतिक कामों के जाल में फंसता चला जा रहा है. आखिर इस बदहाली का कुसूरवार कौन है?

समाज के रहनुमा गौर करें : रहबर ए कौम सम?ा ले ये हकीकत है बड़ी, कौम छोटी है, मगर इस की रिवायत है बड़ी.

इस समाज के रहनुमाओं की राजनीतिक नुमाइंदगी और शासनप्रशासन में भागीदारी नहीं के बराबर है और जो है, वह भी बौद्धिक रूप से भीरू है. इस तबके के लोग जिस राजनीतिक नुमाइंदगी के पीछे रहे, उस ने भी इन का शोषण ही किया. जो राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करते हैं, वे भी पीठ पीछे घात ही लगाते हैं.

इन सब बातों पर इस समाज को फिक्र करनी होगी. देश का वातावरण वर्तमान समय में दूषित है और हमें आपसी भाईचारे से रहना है.

मस्तान बीकानेरी का कहना है : दुनिया से जो डरते थे उन्हें खा गई दुनिया, वे छा गए दुनिया में जो डरते थे खुदा से.

मुसलिम समाज की हालत पर आखिरकार देश के तब के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने 58 साल बाद यह महसूस किया कि मुसलिमों के सामाजिक, माली, पढ़ाईलिखाई और राजनीतिक पिछड़ेपन के कारण व निवारण के लिए कुछ किया जाए, तो फिर उन्होंने जस्टिस राजेंद्र सच्चर की अध्यक्षता में साल 2005 में एक कमेटी बनाई थी.

इस आयोग की रिपोर्ट भी चौंकाने वाली थी और मुसलिमों के हालात अनुसूचित जातियों से भी बदतर बताए गए थे. ऐसा ही कुछ जस्टिस रंगनाथ मिश्रा आयोग ने भी बताया था. इन आयोगों ने जो सु?ाव दिए, उन्हें लागू करने में भी उदासीनता ही रही. वे सु?ाव अब ठंडे बस्ते में पड़े हैं.

किसी शायर ने कहा है : बेइल्म, बेहुनर रहेगी दुनिया में जो भी कौम, कुदरत की इकतिजा है, बन के रहेगी वो गुलाम.

मुसलिमों को इल्म व हुनर की वजह से यह दशा सुधारनी जरूरी है. इस के लिए सरकारों पर निर्भर न हो कर मुसलिमों को मौडर्न पढ़ाईलिखाई के सांचे में खुद को ढालना होगा.

कहा भी तो गया है : खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा अपने बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है.

इस के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आ कर गांव और शहर के लैवल पर संगठन बना कर समाज के बुद्धिजीवी तबके की मदद से सुनियोजित तरीके से क्रांतिकारी बदलाव ला कर समाज को जागरूक करने की अलख जगाई जानी चाहिए.

आज का जमाना प्रतियोगिता का है. मुसलिमों के बच्चे गाइडैंस की कमी में पिछड़ जाते हैं. बहुत से तो सामाजिक और माली वजहों से स्कूल छोड़ देते हैं, बहुत कम ही आगे की पढ़ाई तक पहुंच पाते हैं. इस समस्या से नजात पाने के लिए भी मुहिम चलानी चाहिए.

मुसलिम समुदाय के बच्चों को मनोवैज्ञानिक ढंग से मार्गदर्शन की जरूरत है, जबकि आम लोगों की सोच बन चुकी है कि मुसलिमों को नौकरी तो मिलनी नहीं है, इसलिए इस मिथक को तोड़ना भी बहुत जरूरी है.

आज के तकनीकी जमाने में देश में पढ़ेलिखे लोगों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारे पुश्तैनी धंधे भी आधुनिक तकनीक से चलाए जाने में उन का पढ़ालिखा होना जरूरी है, इसलिए मुसलिम समाज में आमूलचूल बदलाव लाने की दिशा में ऊंची तालीम और प्रोफैशनल कोर्स, कंप्यूटर की अच्छी जानकारी की अहमियत की गाइडैंस देना जरूरी है.

इस के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देना और बच्चों को कोचिंग दिलाना जरूरी है. आज केंद्र

व राज्य सरकार की तमाम योजनाओं और दूसरे कार्यक्रमों का फायदा लेने के लिए भी उन का मार्गदर्शन किया जाए.

मुसलिमों में बढ़ चुके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उन्हें सामाजिक कुरीतियों और फुजूलखर्ची से भी दूर रहने की जरूरत है. यह पैसा बच्चों की तालीम पर खर्च किया जाए.

किसी ने सही कहा है : अभी वक्त है संभालो समाज को समाज के रहनुमाओ, वक्त निकल गया हाथ से तो पछताओगे तुम रहनुमाओ.

साथ ही, मुसलिम समाज के बच्चों के लिए लाइब्रेरी, होस्टल, पढ़ाईलिखाई से जुड़े संस्थानों का संचालन किया जाए और गरीब बच्चों की पढ़ाईलिखाई का पुख्ता इंतजाम कर उन्हें मैनेजमैंट, होटल, पर्यटन, चिकित्सा, पशुपालन, खेतीबारी, तमाम छात्रवृत्तियां फैलोशिप और खेलों से जुड़ी जानकारी भी दी जानी चाहिए. इस से भविष्य में मुसलिम समाज को फायदा होगा

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें