सरकारी नीतियों से परेशान बेरोजगार नौजवान

‘अच्छे दिन’ का सपना देखने वाले बेरोजगार नौजवानों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को इस उम्मीद के साथ चुना था कि पढ़ेलिखे नौजवानों को रोजगार मिलेगा, मगर करोड़ों नौजवान आज भी बेकारी की वजह से खाली बैठे हैं.

देश के अलगअलग राज्यों में शिक्षा विभाग के स्कूलकालेजों में संविदा पर बतौर अतिथि शिक्षक और शिक्षा मित्र काम कर रहे नौजवान रोजीरोटी के  लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं, पर शायद सरकार की मंशा नहीं है कि पढ़ेलिखे लड़केलड़कियां नौकरियां करें.

वह तो चाहती है कि पढ़लिख कर नौजवान कांवड़ यात्रा निकालें, मंदिर बनाने के काम में अपनी ताकत ?ांक दें, पार्टी की रैलियों में ?ांडेबैनर लगाने का काम करें, गौरक्षा के नाम पर मौब लिंचिंग करें और हिंदूमुसलिम के नाम पर दंगेफसाद करें. बहुत हद तक धर्म  की हिमायती सरकार इस में कामयाब भी हुई है.

देश के जो पढ़ेलिखे नौजवान सरकारी नौकरी की तलाश में अपना समय बरबाद कर रहे हैं, उन को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि सरकार उन्हें कोई रोजगार देने वाली  नहीं है.

ये भी पढ़ें- कोरोना: अंधेरे में रौशनी हैं… एक्टिव टीम !

चुनाव के समय ऐलान किया गया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, पर चुनाव होते ही नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार अब नौजवानों को आत्मनिर्भर होने का ?ान?ाना पकड़ा रही है.

नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक पाठ्यक्रम लाने की वकालत तो सरकार कर रही है, पर जो व्यावसायिक संस्थान पहले से चल रहे हैं, उन में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भरती तक नहीं कर पाई है.

मध्य प्रदेश के कई स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक वोकेशनल ऐजूकेशन दी जा रही है, मगर इन स्कूलों में वोकेशनल की ट्रेनिंग देने वाले शिक्षक ही नहीं हैं. ऐसे में सरकार केवल डिगरी बांट कर वाहवाही लूट रही है.

बेरोजगारी खेल रहे नौजवानों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि जिन क्षेत्रों में नौकरियां अफरात में भरी पड़ी रहती थीं, उन्हें सरकार निजी हाथों को सौंप रही है.

रेलवे बोर्ड, बैंकिंग संस्थान और सरकारी स्कूलकालेजों में नौकरियों के मौके ज्यादा होते थे. इन्हीं क्षेत्रों को सरकार घाटे का सौदा मान कर निजी हाथों में दे कर अपना पल्ला ?ाड़  रही है.

देश में बेरोजगारी का आलम यह है कि किसी वैकेंसी के आते ही लाखों की तादाद में बेरोजगार अर्जी देने के लिए मारेमारे फिरते हैं.

साल 2021 के फरवरी महीने में हरियाणा के पानीपत शहर की अदालत में चपरासी के 13 पदों के लिए नौकरी का इश्तिहार निकला, तो बेरोजगारों की 27,671 अर्जियां जमा हो गईं.

अर्जियों की जांच के बाद जब इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, तो दिलचस्प बात सामने आई कि 8वीं पास उम्मीदवार को नौकरी में लिया जाना

था, पर बड़ी तादाद में एमबीए, एमए, बीए, बीएससी, बीटैक डिगरीधारी लड़केलड़कियां चपरासी बनने की खातिर धक्कामुक्की करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- यहां शादी के लिए किया जाता है लड़की को किडनैप

देश में बेलगाम हो रही बेरोजगारी का सच यही है कि करोड़ों की तादाद में पढ़ेलिखे नौजवान अपनी काबिलीयत को दरकिनार कर नौकरी पाने के लिए चपरासी बनने के लिए भी तैयार हैं, मगर सरकार उन के साथ केवल छल ही कर रही है.

एक साल में दोगुनी बेरोजगारी

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सा?ा की गई एक जानकारी में यह बात सरकार ने खुद स्वीकार की है कि पिछले एक साल में बेरोजगारी दोगुनी हो गई है.

कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने बेरोजगारी पर विधानसभा में उत्तर प्रदेश के लेबर और रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से सवाल किया था, जिस का संबंधित महकमे की तरफ से जवाब दे कर बेरोजगारी के जो आंकड़े दिए गए हैं, वे चौंकाने वाले हैं.

इस जवाब में बताया गया है कि सीएमआईई की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में बेरोजगारी दर साल 2018 में 5.92 फीसदी थी, जबकि साल 2019 में  9.97 फीसदी रही यानी 2018 से तुलना की जाए तो साल 2019 में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर तकरीबन दोगुनी हो गई है.

ये आंकड़े इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं, क्योंकि ये कोरोना काल से पहले के हैं. देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते साल 2020 के मार्च महीने से लौकडाउन लागू किया गया था, जिस का अर्थव्यवस्था से ले कर रोजगार पर बड़ा असर पड़ा, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी की दर के जो आंकड़े शेयर किए हैं, वे इस से काफी पहले के हैं. उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों की वजह बेरोजगारी का होना भी है.

बेरोजगार ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों के गांवकसबों में ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ बनाए गए लाखों नौजवान भी इन दिनों अपनी रोजीरोटी के लिए जद्दोजेहद कर रहे हैं.

‘जन स्वास्थ्य रक्षक योजना’ को इसलिए शुरू किया गया था, ताकि गांवकसबों के लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा आसानी से मिल सके. इस के लिए बाकायदा हर गांव के एक पढ़ेलिखे नौजवान को ट्रेनिंग दे कर बीमार लोगों को शुरुआती इलाज करने की सुविधा दी गई थी.

आज भी देश के कई इलाकों में डाक्टर, नर्स नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ बनाए गए यही लोग गांव के लोगों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया कराते हैं.

नरसिंहपुर जिले के बांसखेड़ा गांव में ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ रहे प्रवेश तिवारी   कहते हैं, ‘90 के दशक में शुरू की गई ‘जन स्वास्थ्य रक्षक योजना’ का मकसद गांवगांव मरीजों को तत्काल इलाज सुविधा उपलब्ध कराना था. इस के लिए इन्हें अनुभवी डाक्टरों से प्रशिक्षण दिलाया गया. प्रशिक्षण देने वाले एमबीबीएस, एमडी डाक्टर थे, जिन्होंने ट्रेनिंग दे कर और फिर काम ले कर इन्हें काबिल बनाया था.’

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लिखित परीक्षा ले कर इन की योग्यता को जांचापरखा गया. जो ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ इस में कामयाब हुए, शासन द्वारा प्रमाणपत्र दे कर उन के गांव में नियुक्त कर दिया गया.

गांवों में पदस्थ इन ‘जन स्वास्थ्य रक्षकों’ को प्राथमिक उपचार करने के लिए अधिकृत कर दिया गया. साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे कुष्ठ निवारण, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी, बच्चों के टीकाकरण, पल्स पोलियो और नसबंदी अभियान में सहभागिता का अनुबंध किया गया.

ये भी पढ़ें- कोरोना: साधु संत, ओझाओं के चक्कर में!

योजना के मुताबिक, इन्हें 20 तरह की दवाएं रखने की छूट दी गई, ताकि मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिल जाए और उसे जराजरा सी बीमारी के लिए बड़े अस्पताल की ओर न भटकना पड़े. ‘पल्स पोलियो’ जैसे अभियान में भी ‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ का अहम रोल रखा गया और इन लोगों ने गांवगांव और घरघर जा कर पोलिया की दवा का वितरण किया.

‘जन स्वास्थ्य रक्षकों’ ने छोटेछोटे गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया और ?ालाछाप डाक्टरों को गांवों में पनपने का मौका ही नहीं दिया.

‘जन स्वास्थ्य रक्षक’ योजना में मध्य प्रदेश सरकार ने कई सौ करोड़ रुपए खर्च किए, ताकि गांवदेहात के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और डाक्टरों की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सके.

मध्य प्रदेश में ‘जन स्वास्थ्य रक्षकों’ का काम साल 2003 तक बखूबी चलता रहा, पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन ‘जन स्वास्थ्य रक्षकों’ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

यही हाल अतिथि शिक्षकों का मध्य प्रदेश के स्कूलकालेजों में लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों को भी कोरोना काल में बेरोजगार रह कर दो वक्त की रोटी के लिए मुहताज रहना पड़ा.

गाडरवारा पीजी कालेज में फिजिक्स पढ़ाने वाले अतिथि विद्वान डाक्टर सुनील शर्मा कहते हैं कि सरकार कम पैसों में ज्यादा काम ले रही है. इसी वजह से रैगुलर प्रोफैसर भरती करने के बजाय अतिथि शिक्षकों से काम लिया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में शिक्षक भरती के नाम पर पढ़ेलिखे डिगरीधारी नौजवानों की परीक्षा ले कर मोटी फीस वसूली गई और परीक्षा पास करने वाले नौजवानों को नौकरी देने में आनाकानी की जा  रही है.

चयन परीक्षा में 150 में से 113 अंक पाने वाले सचिन नेमा पिछले एक साल से शिक्षक बनने की राह देख  रहे हैं, मगर सरकारी आश्वासन ही अभी तक उन के हाथ लगे हैं.

क्यों है सरकारी नौकरी का मोह

लोगों की सोच यही है कि एक बार सरकारी नौकरी मिल जाए तो जिंदगीभर आराम से बैठ कर खाया जा सकता है. सरकारी नौकरी में जहां काम के घंटे कम और तनख्वाह ज्यादा होती है, वहीं रिटायर्ड होने के बाद पैंशन और कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं.

बहुत से नौजवानों की सोच है कि निजी सैक्टर में नौकरी मिलने से दिनभर काम करना पड़ता है और बाद में पैंशन वगैरह न मिलने से गुजरबसर करना मुश्किल होता है.

नौजवान खुद निकालें रास्ता

धार्मिक पाखंड में डूबी सरकार नौजवानों को नौकरी तो देने से रही. ऐसे में बेरोजगारों को खुद ही कोई रास्ता निकालना होगा. सरकारी नौकरी न मिलने से निराश होने के बजाय नौजवान छोटेमोटे काम कर के या अपना खुद का रोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं.

खेतीकिसानी के बैकग्राउंड वाले नौजवान परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक ढंग से खेती के तौरतरीके अपना कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं.

नरसिंहपुर जिले के डोभी गांव के नौजवान श्रीराम किरार ने केसर की खेती, सिंहपुर बड़ा के वैभव शर्मा ने मशरूम की खेती, गाडरवारा के उमाशंकर कुशवाहा ने फूलों की खेती,  बनखेड़ी के मान सिंह गूजर ने जैविक खेती, करताज के राकेश दुबे ने गन्ने से जैविक गुड़ बना कर लाखों की आमदनी के साथ एक नया मुकाम हासिल कर के इस बात को सही साबित भी किया है.

आजकल सरकारी स्कूलों से लोगों का मोह दूर होने लगा है. ऐसे में जो नौजवान सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, वे अपना खुद का स्कूल खोल कर दूसरे नौजवानों को रोजगार भी दे सकते हैं.

आज भी गांवशहर, कसबे में बिजली मेकैनिक, प्लंबर, मोटर मेकैनिक, वैल्डर, राजमिस्त्री आसानी से नहीं मिलते हैं. नौजवानों को इन कामों की ट्रेनिंग ले कर अपना खुद  का रोजगार शुरू करने पर जोर देना चाहिए.

कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाले पढ़ेलिखे नौजवान खुद का कंप्यूटर सैंटर या औनलाइन केंद्र खोल कर महीने में अच्छीखासी आमदनी हासिल कर सकते हैं, क्योंकि आज के डिजिटल युग में  हर काम औनलाइन होने का चलन बढ़  गया है.

कोरोना: अंधेरे में रौशनी हैं… एक्टिव टीम !

देर रात का वक़्त है. अचानक मोबाइल की घंटी बजती है…  “भैया …भैया..! मैं बहुत बीमार हूं… मुझे.”और वह खांसने लगता है.

-“क्या हुआ है भाई तुझे बता… कैसा लग रहा है…. यह बताओ कहां पर हो…!”

थोड़ी देर में बीमार खांसते हुए शख्स के पास 4-5 युवा पहुंच जाते हैं. कोरोना संक्रमण के इस भयावह समय में यह सब आश्चर्यचकित करने वाली बात एक सच्ची घटना है.

दरअसल, कोरोनावायरस कोविड 19 के इस समय काल में जहां चारों तरफ बदहवासी का माहौल है, हर आमो ख़ास, जिम्मेदार आदमी अपनी जान बचाना चाहता है और घरों में  लाकडाउन  कर बैठा हुआ है….  ऐसे में कुछ युवा ऐसे भी हैं जो मानवीयता की डोर  को बांधे हुए हैं और मानवीय संवेदना का परिचय दे रहे हैं…

ये भी पढ़ें- यहां शादी के लिए किया जाता है लड़की को किडनैप

रात का वक्त है. एंबुलेंस मुख्य मार्ग से होती हुई गोपालपुर  कोविद अस्पताल जहां खुद प्राइवट ऐम्ब्युलेन्स  सीधा वहां जाकर रुकती है एंबुलेंस से एक शख्स को बाहर निकाला जाता है. जो  कमजोर और बीमार दिखाई दे रहा है युवा उन्हें सहारा देकर के हॉस्पिटल की ओर आगे बढ़ते हैं. कोविड का समय है उन्हें लापरवाह देख कोई कहता है- प्रोटोकॉल का पालन करो! तब वह लोग सतर्क होते हैं.

हॉस्पिटल से किट मिल जाता है उसे पहन कर के यह लोग बीमार शख्स को सहारा देते हुए आगे बढ़ते हैं और चिकित्सालय में भर्ती करके उसे आक्सीजन की कमी का पता चलते ही बमुश्किल ऑक्सीजन की व्यवस्था करके उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं .

यह “एक्टिव टीम” है अमित नवरंग लाल की जिसमें वे स्वयं अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा , संदीप अग्रवाल और अनिल वरंदानी जैसे कुछ युवा कोरोना कोविड-19 के इस त्रासद समय में लोगों की जान बचाने का स्तुत्य प्रयास कर रहे हैं.

एक छोटा सा प्रयास छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगर कोरबा में चल रहा है यहां यह बताना भी लाज़मी है कि टीम द्वारा लोगों से सहयोग लेकर oximiter themamiter Cylender इत्यादि चिकित्सकीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें- गंदगी भरे माहौल में साफ-सफाई का रखें ख्याल

और जेल भेजने की तैयारी!

और एक  दिन हुआ यह की जब एक्टिव टीम एक पॉजिटिव मरीज को लेकर के  नगर के हॉस्पिटल पहुंची तो वहां गेट बंद था रात हो चुकी थी और गेट नहीं खुल रहा था ऐसे में जब युवा टीम ने वहां हंगामा खड़ा किया तो डॉक्टर बाहर आ गए और बात पहुंच गई थाना पुलिस तक. आनन-फानन में पुलिस आई और एक्टिव टीम को थाने में बैठा दिया गया . गिरफ्तारी की कवायद शुरू हो गई. जैसे ही शहर में एक्टिव टीम की गिरफ्तारी की बात फैलने लगी पुलिस ने चिकित्सक के साथ समझौता करा कर अमित की एकटिव टीम को रिहा कर दिया.

अभी तक सेवा भावना से प्रेरित  टीम  तीन एयर कंडीशन और आक्सीजन गैस  युक्त एंबुलेंस शहरवासियों के लिए उपलब्ध करवा चुकी है जो कोरोना कोविड 19 पीड़ितों को पूर्णता निशुल्क सेवा दे रही है.

अमित नवरंग लाल द्वारा कोरोना से ग्रसित दुखी लोगों की जब सहायता की जाने लगी तो लोगों के हाथ सहयोग के लिए उठ खड़े हुए. देखते ही देखते किसी ने उन्हें  आक्सीजन तो किसी ने उन्हें दूसरे तरीके से मदद करने का काम किया.एक एक बुजुर्ग कोरोना निगेटिव महिला जिसका इलाज चल रहा था. उसने इस युवा टीम की सेवा भावना को देख कर के उस बुजुर्ग महिला ने अपने पास रखे हुए पचास हजार रुपए देते हुए कहा कि यह पैसे कोरोना से ग्रसित लोगों की सेवा में लगा दो. एक तरफ जहां चारों तरफ लोग आज कोरोना संक्रमण को देखकर के भयभीत हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा की एक्टिव टीम यह संदेश दे रही है कि  मानव सेवा  से बड़ी कोई चीज नहीं होती, और  कोई जब मन में ठान कर के सेवा के लिए  निकल पड़ता है तो वह बड़ी सी बड़ी त्रासदी और बीमारी को भी हराकर एक संदेश दे जाता है.

गंदगी भरे माहौल में साफ-सफाई का रखें ख्याल

फिल्में मनोरंजन का अच्छा जरीया होती हैं. हालांकि फिल्म बनाने वाले कभी यह नहीं मानते हैं कि उन की फिल्मों को देख कर लोग अपनी जिंदगी बनाते हैं या बिगाड़ते हैं, पर चूंकि फिल्मी कहानियों में कोई न कोई सीख छिपी रहती है, लिहाजा उन का दर्शकों पर कुछ न कुछ असर तो पड़ता ही है.

एक फिल्म आई थी ‘ट्रैफिक सिगनल’. उस में एक छोटे बच्चे का किरदार था, जो चौराहे पर भीख मांगता है. वह बच्चा रंग से काला होता है और उस के मन में यह बात गांठ बांध चुकी होती है कि गोरा करने की क्रीम से वह भी निखर जाएगा. ऐसा होता तो नहीं है, पर यह बात जरूर साबित हो जाती है कि गंदगी भरे माहौल में रहने का यह मतलब नहीं है कि आप हमेशा बिना नहाए, मैलेकुचैले कपड़ों में पैर भिड़ाते इधर से उधर घूमो और अपनी फूटी किस्मत को रोओ.

जब से शहर बने हैं, तब से उन के आसपास गंदी बस्तियों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ है. पहले लोग गांवकसबों में ही रहते थे. गांवदेहात में कच्चे घर, खेतखलिहान, तालाबकुएं, ज्यादा से ज्यादा अनाज मंडी तक किसान और उस के परिवार की पहुंच थी, लिहाजा ऐसा मान लाया जाता था कि मोटा खाओ और सादा जियो.

इस सादा जिंदगी में नहानेधोने, कपड़े पहनने पर इतना जोर नहीं रहता था. ज्यादातर देहाती आबादी को कहें तो उठनेबैठने का भी शऊर नहीं था, तभी तो अगर कोई किसान नए कपड़े पहन कर, नहाधो कर घर से बाहर निकलता था तो दूसरे लोग मजाक में पूछ लेते थे कि जनेत (बरात) में जा रहा है क्या?

ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल: गरीबों की उम्मीद की कब्रगाह

हां, तब भी एक तबका ऐसा था जो बनसंवर कर रहता था, फिर चाहे उस समाज की औरत हो फिर मर्द. वह तबका था बनियों का. ‘लाला’ समाज हमेशा से अपने बनावसिंगार और खानपान के प्रति सजग रहा है. तभी तो उन्हें सेठ और सेठानी का तमगा दिया गया.

बहुत से पढ़ेलिखे किसान भी खुद को अलग दिखाने के लिए बनठन कर रहते थे. सारा दिन खेत में मिट्टी में मिट्टी हुए, फिर घर वापस आए, नहाएधोए और पहन कर धोतीकुरता अपनी बैठक में मजमा लगा लिया. मुझे अपने बचपन की याद है कि ऐसे लोगों का पूरा गांव में रुतबा होता था. उन की बात सुनी जाती थी और उस पर अमल भी होता था. कई बार तो वे सरपंच से भी ज्यादा अहमियत रखते थे.

लेकिन आज भी बहुत से लोग अपनी पूरी जिंदगी इस बात को कोसते रह जाते हैं कि हाय इस गरीबी, गुरबत, फटेहाली में कैसे बनसंवर कर रहें? रहते तो कच्ची बस्ती में हैं या गांव की बदहाली में, तो फिर कैसे टिपटौप रहें? ये सब तो पैसे वालों के चोंचले हैं.

पर ऐसा बिलकुल नहीं है. इस बहानेबाजी की जड़ में किसी की गरीबी नहीं, बल्कि उस की काहिली और आलसपन होता है वरना खुद को साफसुथरा रखना कोई रौकेट साइंस नहीं है.

अगर शहरों में गंदी बस्तियों की बात की जाए तो वहां तो गांवदेहात से भी बदतर हालात होते हैं. अगर साधारण शब्दों मे परिभाषित किया जाए वे सब रिहायशी इलाके गंदी बस्तियां कहलाते है, जहां सेहतमंद जिंदगी की रिहायशी सुविधाएं मुहैया नही होतीं.

पर क्या वहां रहने वाले ऐसे उलट हालात में क्या साफसुथरे नहीं रह सकते हैं? बिलकुल रह सकते हैं और रहते भी हैं. यह बस उन की सोच पर निर्भर करता है. अमीर घरों में काम करने वाली औरतें जिन्हें ‘कामवाली’ ही कहा जाता है, वे खुद जितनी साफसुथरी रहती हैं, उन्हें उतना ही ज्यादा काम मिलने की उम्मीद रहती है.

यही कामवालियां अपने घर की धुरी होती हैं. जो खुद सजासंवरा होगा वह अपने परिवार को भी ऐसा ही देखना चाहेगा. सुबह नहानेधोने में ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता है और जरूरी नहीं है कि आप के पास नए या ज्यादा जोड़ी कपड़े हों, बल्कि अच्छे से धुले हुए कपड़े भी सलीके से पहने जाएं तो भी शख्सीयत एकदम बदल जाती है और इन सब पर रोजाना खर्चा नहीं करना पड़ता है, बस अपनी चीजों और खुद को ढंग से रखना होता है.

ये भी पढ़ें- निष्पक्ष पत्रकारों पर सरकारी दमन के खिलाफ

सुबह टूथपेस्ट, टूथब्रश (अगर ये नहीं हैं तो नीम या बबूल की दातून), साबुन, तेल जैसी सामग्री नहानेधोने के काम आती है, जो ज्यादा महंगी नहीं होती. बाकी कपड़ों पर अपनी हैसियत से पैसा लगाया जाता है. महिलाओं के लिए लालीबिंदी भी ज्यादा पैसा खर्च नहीं कराती है. मर्दों को तो इतना भी नहीं करना पड़ता है.

फरीदाबाद की सैक्टर 31 मार्किट में जयलक्ष्मी किराना स्टोर के नितिन ने बताया, “साफसुथरा रहना एक आदत होती है और जो इस से बचता है, वह चाहे अमीर हो या गरीब, कहीं भी कामयाब नहीं हो सकता है. गंदे आदमी को कोई पसंद नहीं करता है.

“इस के लिए ज्यादा खर्च भी नहीं होता है. किसी कंपनी का टूथब्रश 20 रुपए (लोकल तो और भी सस्ता हो सकता है) तक का आ जाता है. टूथपेस्ट भी 10 रुपए से शुरू हो जाती है. नहाने और कपड़े धोने का साबुन भी 10 रुपए से शुरू हो जाता है. ये चीजें रोजरोज नहीं खरीदनी पड़ती हैं.”

याद रखिए कि जब किसी परिवार के बड़े अपनी साफसफाई पर ध्यान देते हैं तो बच्चे भी उन की देखादेखी अच्छी आदतें डाल ही लेते हैं, बस खुद पर आलस न हावी होने दें या गंदी बस्ती या गांवदेहात में रहने का रोना न रोएं.

ये भी पढ़ें- महिलाओं पर जोरजुल्म: जड़ में धार्मिक पाखंड

कोरोना: साधु संत, ओझाओं के चक्कर में!

कोरोना कोविड 19 का भयावह रूप आज देश देख रहा है. आज वैज्ञानिक भी इस संक्रमण के सामने असहाय हैं‌ और एक गाइडलाइन जारी कर दी गई है. ऐसे में देश में कुछ साधु, संत, ओझा, गुनिया ज्ञान बघार रहे हैं. और एक तरह से कानून को चैलेंज करते हुए बकायदा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके अपनी बात प्रसारित कर रहे हैं.

जिससे यह सिद्ध हो जाता है कि आज भी हमारे देश में किस तरह साधु संत और ओझाओं की तूती बोल रही है. होना यह चाहिए कि ऐसे लोगों पर शासन प्रशासन तत्काल लगाम लगाए, ताकि कोई भी कुछ मनगढ़ंत ज्ञान बघार करके लोगों की जान का दुश्मन न बन सके.

आज हालात इतने गम्भीर हो रहे हैं कि यह साधु संत झूठे ही कोरोना से बचाव के दावे करके, एक तरह से लोगों की जान सांसत में डालने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में जीते हम: कभी न सोचें, हाय यह क्या हो गया!

छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक अनाम तिलकधारी साधु का वीडियो वायरल है, जो बड़े ही धीरे गंभीर वाणी में नींबू के दो चार रस के प्रयोग की सलाह दे रहा है, यह वीडियो बड़ी तेजी से गांव गांव पहुंच रहा है. लोग इस गेरुआ वस्त्र धारी के बताए हुए बातों में विश्वास भी कर रहे हैं जो कि सौ फीसदी झूठ के अलावा कुछ भी नहीं है.

वायरल वीडियो में कथित साधु! कि दावा है – ‘एक नींबू लो और उसके रस की दो-तीन बूंदें अपनी नाक में डालें…. इसे डालने के महज 5 सेकेंड के बाद आप देखेंगे कि आपका नाक, कान, गला और हृदय का सारा हिस्सा शुद्ध हो जाएगा.’
वीडियो में गेरूए कपड़ा पहने साधु कह रहा है- ‘आपका गला जाम है, नाक जाम है, गले में दर्द है या फिर इनफेक्शन की वजह से बुखार है, ये नुस्खा सारी चीजें दूर कर देगा. आप इसका प्रयोग जरूर कीजिए, मैंने आज तक इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करना वालों को मरते हुए नहीं देखा है. यह नुस्खा नाक, कान, गला और हृदय के लिए रामबाण है. बाकी आपको जो करना है कीजिए लेकिन एक बार इसे जरूर आजमाइए.

यह साधु इतने भोलेपन से अपनी बात कह रहा है कि लोग सहज ही इसे मान सकते हैं. क्योंकि सोशल मीडिया में प्रसारित ऐसे लोगों के झूठे वायरल वीडियो की कोई काट सरकार के पास नहीं है और न ही प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई कर पाता है.

ये भी पढ़ें- कोरोना: फौजी की तरह ड्युटी पर लगे “रोबोट” की मौत!

झूठ फैलाने का माध्यम बना सोशल मीडिया….!

जैसा कि हम जानते हैं सोशल मीडिया आज लोगों तक बात पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम मंच बन चुका है.

मगर जैसा की कहावत है किसी भी चीज की अच्छाई और बुराई दोनों होती है सोशल मीडिया की भी यही सच्चाई है इसका प्रयोग कई जगह नकारात्मक ढंग से भी किया जाता है. प्रणाम स्वरूप झूठ बड़ी तेजी से फैलता है और यह लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे में नींबू की चार बूंद से कोरोना के इलाज का दवा यह बता जाता है कि किस तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसलिए जहां सरकार को इसके लिए कुछ कठोर नियम बनाने चाहिए वहीं लोगों में भी यह समझ होनी चाहिए कि सोशल मीडिया में प्रसारित हर बात का तथ्य सही नहीं होता उसे हम अपने नीर क्षीर बुद्धि से समझे कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं है. दरअसल कई संदर्भ आ चुके हैं जब सोशल मीडिया में प्रसारित नुस्खों के कारण लोगों की जान पर बन आई.

एक्शन और जागृति जरूरी

सोशल मीडिया में कुछ भी अपने अधकचरे ज्ञान से परोस देना समझदारी नहीं है. वस्तुत: लोगों का हित सोचते सोचते लोग बुरा कर बैठते हैं. इसकी प्रमुख वजह है हमारे देश ने बहुतायत लोग अशिक्षित हैं और अफवाह बाजी में सिद्धहस्त हैं. ऐसे लोग अपने आप को परम ज्ञानी समझते हैं. और साथ ही कुछ लोग अपने प्रचार प्रसार के लिए और इसे एक धंधा बनाने के लिए भी झूठे अध कचरे ज्ञान को प्रसारित करने की चेष्टा करते है. देश में बहुसंख्यक लोग आज भी गांव में रहते हैं, वही शहरों में भी साधु संत के चोले में आकर के कुछ भी कहने वाले लोगों के लिए बड़ी श्रद्धा और अंधविश्वास है, परिणाम स्वरूप इसका नुकसान भी लोग उठाते हैं.ऐसे में यही कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया में आ रहे किसी जानकारी को आंख बंद करके कभी भी स्वीकार ना करें. इसके लिए वैज्ञानिक सच्चाई को जानने समझने और मानने में ही आपका भला है.

ये भी पढ़ें- पाखंड की गिरफ्त में पुलिस

कोरोना की दूसरी दस्तक, गरीब लोगों में बड़ी दहशत

वह फोटो ब्राजील के एक कब्रिस्तान की थी. उस फोटो के नीचे जो लिखा था, वह और भी डराने वाला था, जो इस तरह था कि ‘ब्राजील में कोरोना का नया स्वरूप तबाही मचाए हुए है. यहां के साओ पाउलो शहर में इतनी जानें जा चुकी हैं कि उन शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ गई है. ऐसे में पुरानी कब्रों को खोद कर कंकाल निकाले जा रहे हैं और नए शव दफनाने के लिए जगह बनाई जा रही है. पिछले हफ्ते ब्राजील में 60 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं.’

दुनियाभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ चुकी है. भारत भी इस से अछूता नहीं है. दिल्ली को ही देख लें. वहां मार्च महीने के बाद कोरोना के मामले इस तरह तेजी से बढ़े कि वहां रात का कर्फ्यू तक लगाना पड़ा.

ऐसा नहीं है कि वहां कोरोना की टैस्टिंग नहीं की जा रही है, बल्कि वहां तो रिकौर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई, कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है, पर इस से हालात काबू में आते नहीं दिखे.

पूरे देश की बात करें, तो पिछले  6 महीने के टौप पर कोरोना का आतंक रहा और बहुत से शहर तो दोबारा लौक होने लगे. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बंदिशें लगाई गईं.

आम तो क्या खास लोग भी इस भयंकर बीमारी की चपेट में आ गए, जिन में रौबर्ट वाड्रा, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और बड़ेबड़े अस्पतालों के डाक्टर तक शामिल थे.

गरीबों में खलबली

पिछले साल के लौकडाउन में लोगों को पता ही नहीं था कि यह बीमारी कितनी गंभीर है, इसलिए वे इस हद तक घबरा गए थे कि आननफानन अपनेअपने मूल इलाकों की तरफ बोरियाबिस्तर समेट कर जैसे हुआ निकल पड़े. तब उन पर मुसीबतें आई थीं, तो बहुत से लोगों ने उन की मदद भी की थी.

रोजगार छोड़ कर वे किसी तरह कंगाली में जिए, जो काम मिला उसे किया और अपने दिन गुजारे. कोरोना थोड़ा सुस्त हुआ तो फिर बड़े शहरों की तरफ रुख किया, पर उन का इस बार का पलायन और भी भयावह होगा. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में तो इस का असर दिखने लगा है.

इन में से ज्यादातर कुशल और अर्धकुशल मजदूर हैं, जो मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों से संबंध रखते हैं.

मुंबई की धारावी कच्ची बस्ती में पहले भी कोरोना बम फूटा था. वहां के कामगार घर वापसी को मजबूर हुए थे, जिन में से तकरीबन 80 फीसदी मजदूर अक्तूबर, 2020 तक वापस आ गए थे, मगर अब उन में से आधे से ज्यादा लोग फिर से अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे हैं या जा चुके हैं.

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों और बसअड्डों पर भी मजदूर तबके की यह अफरातफरी दिखाई दे रही है. पर कुछ गरीब ऐसे भी हैं, जो दिल्ली और उस के आसपास के शहरों में रह कर अपना  और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं और न चाहते हुए भी यह जगह नहीं छोड़ सकते हैं.

हरियाणा के फरीदाबाद के राजू नगर की एक झुग्गी में राजेश रहता है. झुग्गी अपनी है, पर रोजगार का कोई ठिकाना नहीं. परिवार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रहता है और राजेश यहां चाय का ठेला लगाता है. इस से पहले वह किसी ट्रैक्टर कंपनी में हैल्पर था और 9,000 रुपए हर महीने पगार पाता था. इतने में गुजारा नहीं था और कंपनी में हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ती थी.

राजेश हिम्मत हार गया और नौकरी छोड़ दी. फिर इसी साल के जनवरी महीने में चाय का ठेला लगा लिया, पर उस के बाद क्या हुआ, यह उसी की जबानी सुनिए.

तकरीबन 50 साल के राजेश ने बताया, ‘‘नौकरी छोड़ कर सोचा कि चाय के ठेले से ठीकठाक कमाई हो जाएगी, पर मेरी सोच गलत थी. यहां गरीब को और ज्यादा दबाया जाता है. लोग मेरे ठेले पर चाय पीने आते हैं, बीड़ीसिगरेट, खाने का दूसरा छोटामोटा सामान लेते हैं, पर ज्यादातर उधार. ऐसा नहीं है कि वे नकद सामान नहीं ले सकते हैं, पर ऐसा करते नहीं हैं.

‘‘आप यकीन नहीं मानोगे कि पिछले ढाई महीने में मैं ने सिर्फ 8,000 रुपए की कमाई की है. इस से अच्छी तो ट्रैक्टर कंपनी की नौकरी ही थी. अब जब फिर से कोरोना बीमारी ज्यादा फैलने की खबरें आ रही हैं, तो इस से गरीब की और ज्यादा कमर टूट जाएगी.’’

इसी तरह दिल्ली के आया नगर में रहने वाले राहुल निगम का दर्द कुछ यों छलका, ‘‘मैं गुरुग्राम में बिरयानी का स्टाल लगा कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था, पर लगातार कम होती आमदनी से मेरी हिम्मत जवाब दे रही थी. अब मैं ने कड़ा फैसला लेते हुए अपना धंधा समेट दिया है और  हमेशा के लिए वापस इंदौर जा रहा हूं.

ये भी पढ़ें- जबरन यौन संबंध बनाना पति का विशेषाधिकार नहीं

‘‘पिछले साल अचानक हुए लौकडाउन ने मेरा सारा कामधंधा चौपट कर दिया था. बाद में जो थोड़ाबहुत  पैसा बचा हुआ था, वह भी खत्म हो गया. अब अगर दोबारा काम शुरू करने की भी सोचूं तो कोरोना महामारी के गंभीर हालात के चलते दोबारा लौकडाउन लग जाने का डर सता रहा है, इसीलिए यहां से जाना ही ठीक लग  रहा है.’’

दिल्ली के आया नगर में ही रहने वाली बसंती लोगों के घरों में काम करती है. वह मूल रूप से उत्तराखंड की है और दिल्ली में रोजीरोटी के लिए आई है. वह अपने ड्राइवर पति और 2 बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है.

बसंती ने अपना दर्द बताया, ‘‘पिछले लौकडाउन में पति और मेरा दोनों का काम छूट गया था. वे 6 महीने हम ने बहुत मुश्किल से गुजारे थे. हम पूरी तरह सरकार और मददगारों पर आश्रित थे. जब धीरेधीरे सब खुलने लगा, तब बड़ी मुश्किल से किसी घर में काम मिला. पति को तो अभी कुछ दिन पहले ही नौकरी मिली है.

‘‘गांव में सास बीमार रहती हैं. हमें वहां भी पैसे भेजने होते हैं. अगर फिर से लौकडाउन लग गया तो क्या होगा, यह सोच कर ही डर लगने लगता है. हम इस के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं.’’

महरौली जिले के भाजपा महिला मोरचा में मंत्री और मालती फाउंडेशन की सहसंस्थापक मधु गुप्ता ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘दोबारा लगे नाइट कर्फ्यू से लोगों में खलबली सी मची हुई है. गरीब ही नहीं, बल्कि मिडिल क्लास भी बड़ा चिंतित है. समाज में हर कोई एकदूसरे से जुड़ा हुआ है. अगर मजदूर तबका या गरीब लोग यों शहर छोड़ कर अपने गांव जाएंगे तो सबकुछ ठप हो जाएगा.

‘‘अगर ऐसा हुआ तो पूरा देश फिर आर्थिक मंदी की तरफ चला जाएगा. पिछला लौकडाउन तो किसी तरह झेल गए थे, पर अब तो हिम्मत ही टूट जाएगी. सरकार को सबकुछ ध्यान में रख कर कोई भी फैसला लेना होगा. आम आदमी की सोचनी होगी.’’

चुनौतियां हैं बड़ी

कोरोना को झेलते हुए एक साल से ऊपर का समय हो गया है. टीका जरूर आ गया है, पर वह भी बीमारी दूर भगाने का पक्का इलाज नहीं है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वीरवार, 15 अप्रैल तक देश में  तकरीबन 10 करोड़ डोज दिए जा चुके थे, पर जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, अभी भी यह कोशिश नाकाफी लग रही है.

यह दूसरी लहर तब तेजी से लौटी है, जब लगने लगा था कि अब कोरोना पर काबू पाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा और लोगों को रोजगार पाने में आसानी होगी. लेकिन बड़ेबड़े शहरों में लगे रात के कर्फ्यू ने लोगों खासकर उस गरीब कामगार तबके की सांसें अटका दी हैं, जो रोज कुआं खोद कर पानी पीता है. वह दोबारा शहर छोड़ कर अपने गांव जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा और जो लोग चले भी जाएंगे, उन्हें फिर भुखमरी का सामना करना पड़ेगा. इस बार कोई सोनू सूद उन की मदद करेगा, इस शक है. हां, ऐसे लोगों को लूटने वालों की लार जरूर टपकने लगेगी.

अमेरिका की एक संस्था की बात मानें, तो पिछले एक साल में कोरोना महामारी के चलते भारत में रोजाना  725 रुपए से 1,450 रुपए की कमाई करने वाले 3.20 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग से निम्न आय वर्ग में चले गए हैं. इतना ही नहीं, रोज तकरीबन 150 या उस से कम रुपए कमाने वाले निम्न आय वर्ग का आंकड़ा बढ़ कर 7.5 करोड़ तक पहुंच गया है.

कोरोना महामारी दोबारा बड़ी गंभीर समस्या के रूप में उभरी है. इस का असर देश की माली हालत पर पड़ेगा. लोगों में निराशा, हताशा और असुरक्षा की भावना जागेगी, खुद के प्रति भी और सरकार के प्रति भी.

कोरोना: फौजी की तरह ड्युटी पर लगे “रोबोट” की मौत!

शिक्षक ज्ञान की ज्योति फैलाता है, उसका समाज में सबसे अहम महत्व होना चाहिए मगर, चाहे मध्यप्रदेश हो या छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश हो या बिहार लगभग देश भर की तस्वीर यह है कि  प्रदेश सरकारों की हठधर्मिता के कारण “कोरोना ड्यूटी” करते हुए जाने कितने शिक्षक मौत का ग्रास बन रहे हैं, जिसकी तदाद दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है. आज भयावह समय में शिक्षक मानो एक सैनिक की तरह अपना फर्ज निभाते हुए कोरोनावायरस योद्धा बने हुए हैं. मगर सरकार अपनी भूमिका से मुंह छुपा रही है और शिक्षक कोरोना संक्रमण के कारण मर रहे हैं.

वस्तुत: सरकार के लिए शिक्षक महज एक “रोबोट” बना दिया  गया है. चाहे चुनाव हो, जनगणना हो या कोई भी सरकारी काम काज  या फिर आज का “कोरोना संक्रमण काल”, हर जगह   शिक्षक को तैनात किया जा रहा है और शिक्षक वर्ग की भलमनसाहत देखिए ! शिक्षक बिना ना नुकुर  किए सरकार के हर एक आदेश का पालन कर रहा है.

ये भी  पढ़ें- जबरन यौन संबंध बनाना पति का विशेषाधिकार नहीं

लाख टके का सवाल सरकार से यह है कि क्या शिक्षक इंसान नहीं है क्या कोई वह यंत्र है रोबोट है कि उस पर कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण नहीं होगा? जब वह बिना सुरक्षा कवच के, दवाइयों के, सैनिटाइजर के गली गली ड्यूटी करेगा और घर आएगा तो क्या वह और उसका परिवार सुरक्षित रहेगा?

आज कोरोना संक्रमण के इस भयावह समय में शिक्षक शासन के आदेशानुसार, घर में लाक डाउन रहने की जगह अपना फर्ज निभा रहा है और पुलिस, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ की भांति कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा रहा है.

शिक्षक राजेश चटर्जी ने हमारे संवाददाता से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग में प्रस्तुत किये आँकड़ो के अनुसार कोरोना के करण कुल मौत का कुल आंकड़ा 689 हो गया है जिसमें से अकेले शिक्षा विभाग में अब तक 370 शिक्षकों  ने जान गँवाई है. जो चिंता का सबब बना हुआ है. शिक्षकों का निर्धारित काम पाठशाला स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देना है मगर सरकार की हठधर्मिता देखिए स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जानकारी से भी अनजान है उसे कोरोना काल में गली-गली घूमने पर मजबूर किया गया है. शिक्षक की सुरक्षा और भविष्य की चिंता किसी को नहीं है.

सुरक्षा उपायों में लापरवाही

दरअसल,  छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों की ,कोरना के इस समय में ड्यूटी चेक पोस्ट, वैक्सीनेशन, रेल्वे स्टेशन, क्वारेंटाइन सेंटर्स व टेस्टिंग जैसे संवेदनशील काम में लगा रही है और  ड्यूटी में लगने से शिक्षक लगातार संक्रमितों की चपेट में आ रहे है. और बीमार हो रहे है. बीमार शिक्षक को शासन से मदद भी नहीं मिल रही और वो खुद के खर्चे से अपना इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. और कोरोना महामारी के रोकथाम में शिक्षकोंको डयुटी पर  लगाना बदस्तूर जारी है. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोई सुरक्षात्मक उपाय किये बिना ही,जिला प्रशासन ने शिक्षकों की मनमाने डयूटी,कोरोना महामारी के रोकथाम एवं नियंत्रण में लगा दिया. विभाग के जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी कोरोना संबंधित डयूटी से इंकार करने वाले शिक्षकों को,वेतन रोकने की धमकी दे कर मजबूर कर रहे हैं. परिणाम स्वरूप शिक्षकों की जान जा रही है, उनका परिवार बेसहारा हो रहा है और विभाग के उच्च अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- पाखंड की गिरफ्त में पुलिस

सच्चाई यह है कि कोरोना संक्रमित हो रहे शिक्षकों के त्वरित इलाज का कोई प्रबंध सरकार नहीं कर रही है. संक्रमित शिक्षक त्वरित इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं.विभाग रोज नए फरमान जारी कर रहा है. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, शासन प्रशासन को निरीह शिक्षकों की जान की परवाह नहीं है.

छत्तीसगढ़ राज्य के 29 जिलों में शिक्षक कोरोना कार्य जैसे ग़ैर-शिक्षाकीय कार्य में शहीद हुए हैं.  समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने  वाले शिक्षक,खुद अंधेरे में खो गया हैं रिपोर्ट लिखे जाने तलक  चार सौ के लगभग शिक्षकों की मौत हो गई है. आखिर शिक्षकों को मुँह में धकेलने का दोषी कौन है ?

यह कि शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी के पदों में सहायक शिक्षक के पद रिक्त हैं ऐसे में राज्य सरकार  दिवंगत शिक्षक के परिवार के एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देनी चाहिए.कोरोना महामारी के दृष्टिगत,दिवंगत शिक्षकों के परिवार के एक सदस्य  को सांत्वना स्वरूप अनुकंपा नियुक्ति मानवीय आधार पर शीघ्र दी जानी चाहिए.

पाखंड की गिरफ्त में पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी पुलिस थाने के एसएचओ ने पौराणिक न्याय करने के लिए एक नई जुगत निकाली है. वे हर शिकायतकर्ता को खुद अशुद्ध मानते हैं और उसे गंगाजल से धोते हैं. गनीमत है कि गंगाजल का असर इतना ज्यादा माना जाता है कि कुछ बूंदों से ही पाप धुल सकते हैं, इसलिए उन की छिड़की बूंदों पर शिकायतकर्ता सिर झुका लेता है. जो समाचार छपा है उस में कहीं लिखा नहीं है कि गंगाजल के प्रतापकी वजह से वहां नौचंदी में अपराध कम हो गए हैं या अपराधी खुद ब खुद जेल में आ कर बंद हो गए हैं. वहां यह भी नहीं लिखा कि उस थाने में रिश्वतखोरी बंद हो गई है. पर यह पक्का है कि हरिद्वार की हर की पौड़ी पर जजमानों और पंडों को झगड़ते देखा जा सकता है और पंडों के बीच जजमान पकड़ने के लिए छीनाझपटी देखी जा सकती है तो इस थाने में गंगाजल के छींटों से कोई फर्क नहीं पड़ता होगा.

यह अफसोस की बात है कि कूढ़मगज पूजापाठी लोग राज के हर पायदान पर आ बैठे और आज जम कर पाखंड का बाजार जम रहा है. इस के सब से बड़े शिकार गरीब हैं जो समझ नहीं पा रहे कि क्या सच है और क्या बेईमानी. उन्हें बातों के सहारे हजारों साल गुलाम रखा गया है, पर पिछले 100-150 सालों में जो नई लहर आई थी, बराबरी की सोच की, वह बड़ी सफाई से तरहतरह के बांध बना कर कंट्रोल में की जा रही है.

ये भी पढ़ें- नजदीकी रिश्तों में प्यार को परवान न चढ़ने दें

गरीबों को कांवड़ ढोने पर लगा दिया गया है. गरीबों के लिए उन के अपनी गली के किनारे पेड़ के नीचे बने पत्थर के देवता का मंदिर बना दिया गया है जहां वे ऊंचे सवर्णों की तरह पूजापाठ कर अपना कल्याण चाह सकते हैं.  उन की जो भी थोड़ीबहुत कमाई बढ़ी थी, उसे गंगाजल बहा कर ले जाने  लगा है.

इन गरीबों को बहका कर सत्ता पर तो कब्जा किया गया ही है, इन गरीबों को जाति, गोत्र, धर्म, गुरु के हिस्सों में बांट दिया गया है और हरेक को दूसरे का दुश्मन बना डाला गया है. रामायण के राम और रावण न कोई देशीविदेशी थे, न हिंदू और विधर्मी. फिर भी राम को ले कर सारे देश में होहल्ला किया जा सकता है और लाखोंकरोड़ों को बहकाया ही नहीं बहलाया भी जा सकता है. महाभारत के कृष्ण ने गीता का पाठ उस अर्जुन को दिया था जो अपने दादा, चचेरे भाइयों, गुरुओं, मामा, दोस्तों के साथ लड़ने को मना कर रहा था. कृष्ण ने बड़ी तरकीब से अर्जुन को मारपीट के लिए मना लिया और 17 दिन बाद सब खात्मा करा दिया, दुर्योधन को भी, अर्जुन का भी.

ये भी पढ़ें- समुद्र का खारा होना, धरती के लिए अभिशाप नहीं वरदान है!

गंगाजल छिड़कना इसी तरह के लाखों कामों में से एक है. यह रावण की हत्या या गीता के पाठ की तरह है जो शिकायतकर्ता को कहता है कि तुम्हारी गति तो पहले से ही तय है. पुलिस स्टेशन में तो सिर्फ हवनपूजन सा बेकार का काम होगा, न अपराधी पकड़ा जाएगा, न हक दिलवाया जाएगा. रामायण, महाभारत, पौराणिक कहानियों की तरह असली पौबारह तो उस नौचंदी के थाने में भी वशिष्ठों, विश्वामित्रों और दुर्वासाओं की होगी. भक्त तो पापी है, पापी रहेगा.

समुद्र का खारा होना, धरती के लिए अभिशाप नहीं वरदान है!

कभी आपने सोचा कि अगर समुद्र का पानी खारा नहीं होता तो क्या होता? जी हां, यह मजाक नहीं है, अगर समुद्र का पानी खारा न होता तो शायद धरती में इंसान का अस्तित्व ही न होता. समुद्र का खारापन मानव के लिए अभिशाप नहीं बल्कि किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है और उसका पानी सूखी जमीन पर फैल जाता है, तो जहां जहां ये पानी फैलता है, वह जमीन रेगिस्तान बन जाती है.  लेकिन खारे पानी के इस ज्ञात नुकसान के मुकाबले हमें फायदे बहुत ज्यादा हैं. समुद्र का खारापन इंसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण व उपयोगी है. गौरतलब है कि समुद्र के पानी के खारा होने का मुख्य कारण, ठोस सोडियम क्लोराइड है. हालांकि समुद्र के खारे पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड व विभिन्न रासायनिक तत्व भी करीब करीब हर जगह पाए जाते हैं.

जैसा कि हम जानते हैं कि गर्म हवाएं हल्की होती हैं और ठंडी हवाएं भारी. इस कारण ठंडी के मुकाबले गर्म हवा का घनत्व कम होता है. जब समुद्र की सतह में किसी जगह गर्म होकर हवा ऊपर उठती है, तो उस स्थान विशेष की लवणता में यानी उसमें मौजूद नमक में और आसपास की दूसरी जगहों की लवणता में फर्क आ जाता है. इस कारण वाष्प के जरिये समुद्र से उठे जल को गति मिलती है. यह पानी उस दिशा में आगे बढ़ता है, जहां की हवा ठंडी होती है. इसे यूं समझिये कि बंगाल की खाड़ी से उठी ऐसी ही गर्म हवाएं अपने साथ संघनित बादल लेकर इसी वजह से उत्तर भारत की तरफ चल पड़ती हैं क्योंकि यहां की हवाएं ठंडी होती हैं. इसे ही हम ‘मानसून का आगमन कहते हैं.’ मतलब यह कि समुद्र के खारेपन के कारण ही मानसून बनता है, बारिश होती है और बारिश है तो जीवन है.

ये भी पढ़ें- कोरोना अवसाद और हमारी समझदारी

क्योंकि इसी बारिश से, जो कि खारे पानी का नतीजा है-मौसम हैं, कुदरत है, कुदरत में रंगों की विविधता है,और इसी के चलते पृथ्वी में जलवायु की विविधता है. जैसा कि हम जानते हैं कि ठंडा जल, गर्म जल की तुलना में अधिक घनत्व वाला होता है. इस कारण गर्म जल की धाराएं ठंडे क्षेत्रों की ओर बहती है और ठंडा जल उष्ण और कम उष्ण प्रदेशों की तरफ बहता है यानी समुद्री धाराओं के बहाव का  मुख्य कारण भी समुद्र के पानी का खारा होना ही है. कल्पना करिये पूरे समुद्र में मीठा पानी होता तो क्या होता? समुद्र में जल धाराएं न होतीं. इसका नतीजा यह होता कि ठंडे प्रदेश बहुत ठंडे रहते और गर्म प्रदेश बहुत अधिक गर्म. क्या तब पृथ्वी पर जीवन इतना ही सहज होता? एक और बात जान लीजिये धरती की असीम जैव विविधता का सबसे बड़ा कारण समुद्र के पानी का खारा होना है.

यह तो हुई समुद्र के खारे पानी की बात. अब जरा एक क्षण को सोचिये की समुद्र ही न होते तो क्या होता? क्या समुद्रों के बिना धरती में जीवन संभव है? इस प्रश्न के उत्तर की तलाश में गहरे तक जाएं तो खुद ब खुद पता चल जाएगा कि धरती के 70 प्रतिशत भू-भाग पर फैली 97 प्रतिशत विशाल समुद्री जलराशि का हमारे जीवन में कितना महत्व है. महासागरों में 10 लाख से अधिक विविध जीव प्रजातियों का बसेरा है. समुद्र की यही जैव समृद्धता ही धरती में जीवन का आधार है. यदि धरती में समुद्र के रूप में पानी की इतनी विशाल जलराशि न होती, तो दुनिया दहकता अंगारा बन जाती और जीवन नष्ट हो जाता. दरअसल यह समुद्र की अपार जलराशि ही है, जो सूर्य से आने वाली ऊष्मा का एक बड़ा हिस्सा अपने भीतर जज्ब कर लेती है. समुद्र के अन्दर मौजूद ज्वालामुखी इस जज्ब की हुई ऊष्मा का ही एक रूप हैं, जिनसे अब जापान बिजली बनाने लगा है. इस तरह ज्वालामुखी अब विनाश के कारण नहीं बल्कि स्वच्छ भू-तापीय ऊर्जा के विशालतम भंडार बनने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना के दौर में बिहार में एक बार फिर शुरू हुआ चमकी

भविष्य में हम भी इनसे बिजली बनायेंगे. समुद्र के भीतर मौजूद विशाल ईधन भंडारों के बारे में हम जानते ही हैं. समुद्र न हों तो सूर्य से आने वाली ऊष्मा के कारण पृथ्वी का वायुमंडल बेहद गर्म हो जाय. महासागरों में मौजूद विविध जैविकी में कार्बन को अवशोषित करने की अपार क्षमता होती है. इस क्षमता के कारण ही पर्यावरण को तापमान को संतुलित रखने की सबसे सक्षम प्राकृतिक प्रणाली माना जाता है. तमाम तरह के ईंधन जलाकर हम जीवन के लिए जिन घातक गैसों का प्रतिशत वायुमंडल में बढ़ाते हैं, समुद्र उसे घटाते हैं. इस तरह देखा जाए तो समुद्र से बड़ा और महत्वपूर्ण प्रदूषण नियंत्रक इस दुनिया में कोई दूसरा नहीं है. यदि आज पृथ्वी पर जीवन है, तो इसमें समुद्र की बहुत बड़ी भूमिका है.

ये भी पढ़ें- जब डॉक्टर करता है, गर्भपात का अपराध!

कोरोना अवसाद और हमारी समझदारी

छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण देश में कोराना कोविड-19 से हालात बदतर होते दिखाई दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कोरोना मरीज ने अवसाद में  आकर के आत्महत्या कर ली. इसी तरह एक युवती ने भी आर्थिक हालातों को देखते हुए  कोरोनावायरस पाज़िटिव होने के बाद आत्महत्या कर ली.

कोरोना के भयावह  हालात  की खबरें टीवी, सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना रवैये के साथ  दिखाई जा रही है. जबकि इस सशक्त माध्यम का उपयोग लोगों को साहस बंधाने और जागरूक करने के लिए किया जा सकता है.

दरअसल, आत्महत्या की जो घटनाएं सामने आ रही है, उसका कारण है लोग अवसाद ग्रस्त हो ऐसे कदम उठा रहे हैं. जो समाज के लिए चिंता का सबब  है.

ये भी पढ़ें- कोरोना के दौर में बिहार में एक बार फिर शुरू हुआ चमकी बुखार का कहर

इस समय में हमें किस तरह अवसाद से बचना हैऔर बचाना है और लोगों को अवसाद से निकालना है….  इस गंभीर मसले पर, इस रिपोर्ट में हम चर्चा कर रहे हैं.

कोरोना काल के इस संक्रमण कारी समय में देखा जा रहा है कि समस्या निरंतर गंभीर होती जा रही है. लॉकडाउन को ही लीजिए, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि जिस तरह की पाबंदियां कोरोना- 2 के इस समय काल में लगाई गई हैं वैसी पिछली दफा नहीं थी. चिकित्सालय और सरकारी व्यवस्था भी धीरे धीरे तार तार होते दिखाई दे रहे हैं.

ऐसी परिस्थितियों में जब आज अमानवीयता का दौर है. हर एक जागरूक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने आसपास सकारात्मक उर्जा का संचार करें और लोगों के लिए सहायक बन कर उदाहरण बन जाए.

यह घटना एक सबक है

छत्तीसगढ़ के इस्पात नगरी कहे जाने वाले भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज ने अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अस्पताल में घटित हुई. 14 अप्रैल 2021की बीती रात   अस्पताल के  कोविड मरीज ने “बीमारी” से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना कर रही है  जामुल पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि आत्महत्या करने वाला  शख्स जामुल के एक अस्पताल में 11 अप्रैल से भर्ती था.उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इलाज चल रहा था. मृतक का नाम ईश्वर विश्वकर्मा है और वह धमधा नगर का रहने वाला है. उसने  अपने वार्ड की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से घटना की सूचना मिली. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम कर स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर से पूछताछ जारी है.

जैसा कि हम जानते हैं ऐसे गंभीर आत्मघात  के मामलों में भी पुलिस की अपनी एक सीमा है. पुलिस औपचारिकता निभाते हुए मामले  की फाइल को आगे  बंद कर देगी. मगर विवेक शील समाज में यह प्रश्न तो उठना ही चाहिए कि आखिर ईश्वर विश्वकर्मा ने आत्महत्या क्यों की क्या ऐसे कारण थे जो उसे आत्म घाट का कदम उठाना पड़ा और ऐसा क्या हो आगामी समय में कोई कोरोना पेशेंट आत्महत्या न करें. समाज और सरकार दोनों की ही जिम्मेदारी है कि हम संवेदनशील हो और अपने आसपास सकारात्मक कार्य अवश्य करें, हो सकता है आप के इस कदम से किसी को संबल मिले और जीने का हौसला भी.

ये भी पढ़ें- जब डॉक्टर करता है, गर्भपात का अपराध!

मीडिया की ताकत को दिशा !

कोरोना कोविड19 के इस समय काल में देश का राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक हो अथवा प्रिंट मीडिया ऐसा प्रतीत होता है कि अपने दायित्व से पीछे हट गया है. अथवा वह भूल चुका है कि उसकी ताकत आखिर कहां है.

जिस तरह आज राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया में इस समय खबरें दिखाई जा रहे हैं… और हर पल बार-बार भयावह रूप में दिखाई जा रही है. जिसके कारण लोगों में एक भय का वातावरण निर्मित होता चला जा रहा है. मीडिया का यह परम कर्तव्य है कि खराब से खराब समय में भी अच्छाई को सामने लाते हुए उसे विस्तार से दिखाएं ताकि लोगों में जनचेतना जागता का वातावरण बने. हिंदी और तेलुगु कि कवि डॉक्टर टी. महादेव राव के मुताबिक पूर्व में मीडिया का ऐसा रुख नहीं था, आज मीडिया जिस तरह अपनी ताकत को भूल कर रास्ते से भटक गई है वह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. आज मीडिया को चाहिए कि वह लोगों में यह जागरूकता पैदा करें कि हम किस तरह इस महामारी से बच सकते हैं, इसकी जगह लोगों को मौत के आंकड़े और श्मशान घाट के भयावह हालत दिखाकर अखिर मीडिया कैसी भूमिका निभा रहा है.

चिकित्सक डॉक्टर जी आर पंजवानी के मुताबिक महामारी के इस समय में हम जितना हो सके बेहतर से बेहतर काम करें और लोगों को सकारात्मक ऊर्जा से भर दें यही हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- फसल बर्बाद करते आवारा जानवर

Lockdown Returns: आखिर पिछले बुरे अनुभव से सरकार कुछ सीख क्यों नहीं रहीं?

भले अभी साल 2020 जैसी स्थितियां न पैदा हुई हों, सड़कों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों में भले अभी पिछले साल जैसी अफरा तफरी न दिख रही हो. लेकिन प्रवासी मजदूरों को न सिर्फ लाॅकडाउन की दोबारा से लगने की शंका ने परेशान कर रखा है बल्कि मुंबई और दिल्ली से देश के दूसरे हिस्सों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में देखें तो तमाम कोविड प्रोटोकाॅल को तोड़ते हुए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पिछले एक हफ्ते के अंदर गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद से ही करीब 20 हजार से ज्यादा मजदूर फिर से लाॅकडाउन लग जाने की आशंका के चलते अपने गांवों की तरफ कूच कर गये हैं. मुंबई, पुणे, लुधियाना और भोपाल से भी बड़े पैमाने पर मजदूरों का फिर से पलायन शुरु हो गया है. माना जा रहा है कि अभी तक यानी 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2021 के बीच मंुबई से बाहर करीब 3200 लोग गये हैं, जो कोरोना के पहले से सामान्य दिनों से कम, लेकिन कोरोना के बाद के दिनों से करीब 20 फीसदी ज्यादा है. इससे साफ पता चल रहा है कि मुंबई से पलायन शुरु हो गया है. सूरत, बड़ौदा और अहमदाबाद में आशंकाएं इससे कहीं ज्यादा गहरी हैं.

सवाल है जब पिछले साल का बेहद हृदयविदारक अनुभव सरकार के पास है तो फिर उस रोशनी में कोई सबक क्यों सीख रही? इस बार भी वैसी ही स्थितियां क्यों बनायी जा रही हैं? क्यों आगे आकर प्रधानमंत्री स्पष्टता के साथ यह नहीं कह रहे कि लाॅकडाउन नहीं लगेगा, चाहे प्रतिबंध और कितने ही कड़े क्यों न करने पड़ंे? लोगों को लगता है कि अब लाॅकडाउन लगना मुश्किल है, लेकिन जब महाराष्ट्र और दिल्ली के खुद मुख्यमंत्री कह रहे हों कि स्थितियां बिगड़ी तो इसके अलावा और कोई चारा नहीं हैं, तो फिर लोगों में दहशत क्यों न पैदा हो? जिस तरह पिछले साल लाॅकडाउन में प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा हुई थी, उसको देखते हुए क्यों न प्रवासी मजदूर डरें ?

पिछले साल इन दिनों लाखों की तादाद में प्रवासी मजदूर तपती धूप व गर्मी में भूखे-प्यासे पैदल ही अपने गांवों की तरफ भागे जा रहे थे, इनके हृदयविदारक पलायन की ये तस्वीरें अभी भी जहन से निकली नहीं हैं. पिछले साल मजदूरों ने लाॅकडाउन में क्या क्या नहीं झेला. ट्रेन की पटरियों में ही थककर सो जाने की निराशा से लेकर गाजर मूली की तरह कट जाने की हृदयविदारक हादसों का वह हिस्सा बनीं. हालांकि लग रहा था जिस तरह उन्होंने यह सब भुगता है, शायद कई सालों तक वापस शहर न आएं, लेकिन मजदूरों के पास इस तरह की सुविधा नहीं होती. यही वजह है कि दिसम्बर 2020 व जनवरी 2021 में शहरों में एक बार फिर से प्रवासी मजदूर लौटने लगे या इसके लिए विवश हो गये. लेकिन इतना जल्दी उन्हें अपना फैसला गलत लगने लगा है. एक बार फिर से वे पलायन के लिए विवश हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- फसल बर्बाद करते आवारा जानवर

प्रवासी मजदूरों के इस पलायन को हर हाल में रोकना होगा. अगर हम ऐसा नहीं कर पाये किसी भी वजह से तो चकनाचूर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सालों के लिए मुश्किल हो जायेगा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार लगातार छह सप्ताह से कोविड-19 संक्रमण व मौतों में ग्लोबल वृद्धि हो रही है, पिछले 11 दिनों में पहले के मुकाबले 11 से 12 फीसदी मौतों में इजाफा हुआ है. नये कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से विश्व का कोई क्षेत्र नहीं बचा, जो इसकी चपेट में न आ गया हो. पहली लहर में जो कई देश इससे आंशिक रूप से बचे हुए थे, अब वहां भी इसका प्रकोप जबरदस्त रूप से बढ़ गया है, मसलन थाईलैंड और न्यूजीलैंड. भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार संक्रमण के एक्टिव केस लगभग 13 लाख हो गये हैं और कुछ दिनों से तो रोजाना ही संक्रमण के एक लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं.

जिन देशों में टीकाकरण ने कुछ गति पकड़ी है, उनमें भी संक्रमण, अस्पतालों में भर्ती होने और मौतों का ग्राफ निरंतर ऊपर जा रहा है, इसलिए उन देशों में स्थितियां और चिंताजनक हैं जिनमें टीकाकरण अभी दूर का स्वप्न है. कोविड-19 संक्रमितों से अस्पताल इतने भर गये हैं कि अन्य रोगियों को जगह नहीं मिल पा रही है. साथ ही हिंदुस्तान में कई प्रांतों दुर्भाग्य से जो कि गैर भाजपा शासित हैं, वैक्सीन किल्लत झेल रहे हैं. हालांकि सरकार इस बात को मानने को तैयार नहीं. लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे तक सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनके यहां महज दो दिन के लिए वैक्सीन बची है और नया कोटा 15 के बाद जारी होगा.

हालांकि सरकार ने इस बीच न सिर्फ कोरोना वैक्सीनों के फिलहाल निर्यात पर रोक लगा दी है बल्कि कई ऐसी दूसरी सहायक दवाईयों पर भी निर्यात पर प्रतिबंध लग रहा है, जिनके बारे में समझा जाता है कि वे कोरोना से इलाज में सहायक हैं. हालांकि भारत में टीकाकरण शुरुआत के पहले 85 दिनों में 10 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके लगाये गये हैं. लेकिन अभी भी 80 फीसदी भारतीयों को टीके की जद में लाने के लिए अगले साल जुलाई, अगस्त तक यह कवायद बिना रोक टोक के जारी रखनी पड़ेगी. हालांकि हमारे यहां कोरोना वैक्सीनों को लेकर चिंता की बात यह भी है कि टीकाकरण के बाद भी लोग न केवल संक्रमित हुए हैं बल्कि मर भी रहे हैं.

31 मार्च को नेशनल एईएफआई (एडवर्स इवेंट फोलोइंग इम्यूनाइजेश्न) कमेटी के समक्ष दिए गये प्रेजेंटेशन में कहा गया है कि उस समय तक टीकाकरण के बाद 180 मौतें हुईं, जिनमें से तीन-चैथाई मौतें शॉट लेने के तीन दिन के भीतर हुईं. बहरहाल, इस बढ़ती लहर को रोकने के लिए तीन टी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट), सावधानी (मास्क, देह से दूरी व नियमित हाथ धोने) और टीकाकरण के अतिरिक्त जो तरीके अपनाये जा रहे हैं, उनमें धारा 144 (सार्वजनिक स्थलों पर चार या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र न होना), नाईट कर्फ्यू सप्ताहांत पर लॉकडाउन, विवाह व मय्यतों में निर्धारित संख्या में लोगों की उपस्थिति, स्कूल व कॉलेजों को बंद करना आदि शामिल हैं. लेकिन खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन का बयान है कि नाईट कफर््यू से कोरोनावायरस नियंत्रित नहीं होता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे ‘कोरोना कफर््यू’ का नाम दे रहे हैं ताकि लोग कोरोना से डरें व लापरवाह होना बंद करें (यह खैर अलग बहस है कि यही बात चुनावी रैलियों व रोड शो पर लागू नहीं है).

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़कियों का प्यार!

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य का स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए दो या तीन सप्ताह का ‘पूर्ण लॉकडाउन’ बहुत आवश्यक है. जबकि डब्लूएचओ की प्रवक्ता डा. मार्गरेट हैरिस का कहना है कि कोविड-19 के नये वैरिएंटस और देशों व लोगों के लॉकडाउन से जल्द निकल आने की वजह से संक्रमण दर में वृद्धि हो रही है. दरअसल, नाईट कफर््यू व लॉकडाउन का भय ही प्रवासी मजदूरों को फिर से पलायन करने के लिए मजबूर कर रहा है. नया कोरोनावायरस महामारी को बेहतर स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर और मंत्रियों से लेकर आम नागरिक तक कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने से ही नियंत्रित किया जा सकता है.

लेकिन सरकारें लोगों के मूवमेंट पर पाबंदी लगाकर इसे रोकना चाहती हैं, जोकि संभव नहीं है जैसा कि पिछले साल के असफल अनुभव से जाहिर है. अतार्किक पाबंदियों से कोविड तो नियंत्रित होता नहीं है, उल्टे गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाते हैं, खासकर गरीब व मध्यवर्ग के लिए. लॉकडाउन के पाखंड तो प्रवासी मजदूरों के लिए जुल्म हैं, क्रूर हैं. कार्यस्थलों के बंद हो जाने से गरीब प्रवासी मजदूरों का शहरों में रहना असंभव नहीं तो कठिन अवश्य हो जाता है, खासकर इसलिए कि उनकी आय के स्रोत बंद हो जाते हैं और जिन ढाबों पर वह भोजन करते हैं उनके बंद होने से वह दाल-रोटी के लिए भी तरसने लगते हैं.

ये भी पढ़ें- मौत के बाद, सबसे बड़ा अंधविश्वास!

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें