⚲

सोशल मीडिया : भरम फैलाती खबरों का दलदल

Social News in Hindi: एक नया इसथान (स्थान) गांव-गढ़ौत, तहसील-मैहर, जिला-सतना में नया ऊदगम (उद्गम). 13 वर्ष की कन्या से जो भी अर्जी करता है उस की मनोकामना पूरी होती है. 21 लोगों को फैलाओ आप की भी मनोकामना पूरी होगी. प्रेम से बोलो जय माता दी. ह्वाट्सऐप पर यह मैसेज 29 जुलाई, 2018 की देर रात भोपाल के एक ग्रुप में किसी ने डाला था जिस के साथ एक लड़की की तसवीर भी थी जिस में उस के बाल बिखरे हुए थे और वह गले में फूलों की माला पहने हुए थी. लड़की के माथे पर एक लंबा सा टीका भी लगा था. लड़की के पीछे किसी देवीदेवता की फोटो थी जिस से लग रहा था मानो वह कोई सिद्ध है.

इस मैसेज में मनोकामना पूरी करने के लिए लोगों को गढ़ौत गांव नहीं बुलाया गया था बल्कि मैसेज फौरवर्ड करने की सलाह दी गई थी जिसे कई लोगों ने किया भी और देखते ही देखते यह चमत्कारिक मैसेज कई ह्वाट्सऐप ग्रुपों में फैल गया.

यह और इस तरह के कई ऊटपटांग मैसेज आज के दौर की हकीकत बयान करते हैं कि लोग सोशल मीडिया की लत के चलते दिमाग से इतने पैदल हुए जा रहे हैं कि अपना भलाबुरा और सहीगलत सोच ही नहीं पाते हैं.

बात जहां तक किसी लड़की से अर्जी लगाने पर मनोकामना पूरी होने की थी तो यह लोगों को धर्म के नाम पर ठगने और बेवकूफ बनाने वाली बात थी जिस का मकसद इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का था.

विलाशक जमाना सोशल मीडिया का है लेकिन अफसोस की बात यह है कि यही सोशल मीडिया झूठी और भ्रामक खबरों का दलदल बनता जा रहा है जिस में रोजाना करोड़ों लोग धंसते जा रहे हैं.

एक और बानगी

ब्रेकिंग न्यूज- मुख्य चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान में विधानसभा चुनावों कि तारिखों का किया ऐलान. 15 दिसंबर से होगा पहले चरण का मतदान. कुल 4 चरणों में होगा मतदान.

15 दिसंबर, 5 जनवरी, 7 जनवरी, 20 जनवरी

4 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

जून के महीने से वायरल हो रहे इस मैसेज का कोई सिरपैर नहीं है. जिस ने भी इसे बनाया होगा उसे ‘कि’ और ‘की’ की मात्रा लगाने की भी तमीज नहीं है. तारीख शब्द में भी ‘रि’ की मात्रा गलत है. यह मैसेज भी झूठा था, यह 4 महीनों में हर किसी को समझ आ चुका है लेकिन इस के बाद भी लोग इसे वायरल किए जा रहे हैं तो इस के पीछे छिपी मंशा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना कर मजा लूटने की ही है.

चुनाव वाले मैसेज और 13 साल की लड़की वाले मैसेज में फर्क सिर्फ इतना है कि चुनाव वाला मैसेज वायरल करने से सीधे किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है लेकिन लड़की वाले मैसेज का मकसद दोहरा है. पहला लुत्फ उठाना और दूसरा धार्मिक अंधविश्वास को फैलाना.

दहशत फैलाते मैसेज

ऊपर के दोनों मैसेज जिन्हें खबर की शक्ल दे कर वायरल किया गया, वे बेमकसद नहीं थे. एक में खुदगर्जी भी थी, पर दूसरे में नहीं थी. यह आदमी की फितरत है कि उसे झूठी खबरें फैलाने में एक खास किस्म का सुख मिलता है फिर इस से किस का कैसा नुकसान होता है, यह झूठी खबरें फैलाने वाले नहीं सोचते.

लेकिन चिंता की बात वे खबरें भी हैं जो इस तरह बनाई और वायरल की जाती हैं कि जिन में 2 धर्मों, जातियों या संप्रदायों के बीच कटुता बढ़े. इस तरह की खबरें जाहिर हैं एक खास मकसद से एक खास तबके के लोग गढ़ते हैं जिन से दहशत फैलती है और माहौल भी बिगड़ता है.

एक वायरल मैसज में अकसर बताया जाता है कि रतलाम से राजस्थान होते हुए गायों से भरा एक ट्रक मुंबई या पाकिस्तान ले जाया जा रहा है. ट्रक ले जाने वाले मुसलमान हैं जो इन गायों को काटेंगे. यह हिंदू धर्म के  खिलाफ है. लिहाजा, गाय को माता मानने वाले लोग इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा इतना फौरवर्ड करें कि बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे.

मैसेज के साथ गायों से भरा एक ट्रक भी अटैच होता है. मैसेज फैलाने के लिए मां की कसम भी दी जाती है.

ऐसे भड़काऊ मैसेज न केवल हिंदूमुसलमानों के बीच दरार डाल कर हिंसा फैलाते हैं बल्कि दहशत का माहौल भी बनाते हैं. कट्टरवादी बिना किसी जांचपड़ताल किए इन्हें सच मान लेते हैं और मैसेज आगे खिसका देते हैं.

गौहत्या और गौतस्करी को ले कर मौब लिंचिंग अब बेहद आम है जिस में अकसर मरने वाला मुसलमान या दलित ही होता है.

इस बहस से परे कोई यह नहीं सोचता कि बड़े पैमाने पर साजिश रची जा रही है और आम लोगों को धर्म और देवीदेवताओं की आड़ ले कर उकसाया जा रहा है. हमारी माता गाय को कोई कत्लखाने ले जाए यह किसी को गवारा नहीं होता. ये वही लोग होते हैं जिन्हें अपने महल्ले की गाय से कोई लगाव या उस के लिए श्रद्धा नहीं होती पर बात धर्म की आती है तो इन का खून खौल उठता है.

धर्म से इतर इस तरह की झूठी खबरों से कैसे लोगों को डराया जाता है इसे समझने के लिए 2 मैसेज देखना काफी है जो हर उस शख्स ने पढ़े होंगे जो सोशल मीडिया पर हैं.

काकड़ीघाट, अल्मोड़ा से भिखारी की शक्ल में 500 लोगों को मार कर कलेजे और किडनी निकाल रहे हैं. 6-7 लोग पकड़े भी गए हैं. जो पकड़े गए हैं उन्होंने कड़ी पूछताछ के बाद 500 लोगों को मारने की बात कबूली है. कृपया सावधान रहें. 15 से 20 लोगों की टोली आई है. उन के साथ बच्चे और लेडीज भी हैं और उन के पास हथियार भी हैं. आधी रात को वे किसी भी वक्त आते हैं और बच्चों के रोने की आवाज आती है.

यह मैसेज खबर जैसा लगता है इसलिए लोग दहशत में आ जाते हैं और यह नहीं सोच पाते कि 500 लोगों की हत्या हो गई और न्यूज चैनल, अखबार और पत्रिकाएं हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. फिर यह सोचने की उम्मीद तो लोगों से करनी ही नहीं चाहिए कि किसी को हथियार से मार कर उस की किडनी या कलेजा निकाल भी लिया जाए तो वह किसी काम का नहीं रह जाता.

ऐसा ही एक और मैसेज देखें. ‘अलर्ट उत्तराखंड’ खासकर घरेलू महिलाओं से अनुरोध है कि किसी भी अजनबी जैसे कबाड़ी वाला, फेरी वाला या भिखारी कोई भी हो, उस के लिए दरवाजा न खोलें और न ही कोई बात करें. बस, हल्ला कर के भगा दें. गलती से भी ये शब्द न कहें, ‘अभी कोई घर में नहीं है, बाद में आना’ या ‘चले जाओ’. घर में अगर कुत्ता है तो उसे खोल दो उसी टाइम और मेन गेट मत खोलो. अपना और अपने बच्चों का ध्यान रखिए. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

इस तरह के मैसेज से खासतौर से पूरे उत्तराखंड में ऐसी दहशत फैली थी कि वहां के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20 जुलाई, 2018 को कहा था कि सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी खबरें भेजना दंडनीय अपराध है. नैनीताल में ऐसे 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था जो ऐसी झूठी खबरें फैला रहे थे.

अशोक कुमार ने लोगों से अपील की थी कि वे फेसबुक, ट्विटर या ह्वाट्सऐप पर पोस्ट डालने या फौरवर्ड करने से पहले अपने दिमाग से काम लें और कोई भी मैसेज या वीडियो शेयर करने से पहले उस की सचाई का पता लगा लें.

समझें अपनी जिम्मेदारी

सरकार भी अब अखबारों में बड़ेबड़े इश्तिहार देने लगी है जिन में जनता से वही अपील की जाती है जो उत्तराखंड के आला पुलिस अफसर ने की. पर इस के बाद भी लोग भ्रामक खबरों को फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं तो इस की एक बड़ी वजह तुरंत उन के खिलाफ कोई कार्यवाही न होना है.

सख्त कानून बन जाए और कार्यवाही होने भी लगे तो कोई खास फर्क अब लोगों पर पड़ेगा ऐसा लगता नहीं, क्योंकि उन्हें सच्ची से ज्यादा झूठी खबरें अच्छी लगती हैं. वजह, उन में मिर्चमसाला, हिंसा, छलकपट सब होता है.

इन से ऐसे बचें

जरूरत इस बात की है कि लोग भ्रामक खबरों के दलदल में न फंसें. इस में मजा आता है लेकिन वह मजा कभी भी सजा बन सकता है. हर वह आदमी गैरजिम्मेदार ही कहा जाएगा जो भ्रामक खबरें फैलाने में उन लोगों का काम आसान करता है जो उन्हें अपनी खुदगर्जी, दुकानदारी और धर्म समेत सियासत के लिए बनाते हैं.

जब भी ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर दिखें तो उन्हें नजरअंदाज करें और पोस्ट करने वाले को लताड़ लगाने की हिम्मत दिखाएं. इस से भी जरूरी और अहम बात यह है कि आप इस दलदल में बिलकुल न फंसें, समझदार बनें और अपना जिम्मेदारी भरा रोल बखूबी निभाएं.

बिग बॉस 16: अर्चना ने ’50 शेडस ऑफ ग्रे’ के हीरो से की अंकित की तुलना

बिग बॉस 16 गेम में 360 डिग्री का बदलाव देखा गया है. लंबे समय बाद चार लोगों की टीम में से कोई घर का कप्तान बना है. अंकित गुप्ता ने कप्तानी का कार्य जीता और घर के नए राजा बने.  वह अब राज करने जा रहे है. बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता का सफर धीमा और स्थिर रहा है, अब वह खुलने लगे  है. उन्हे इतना पसंद किया जा रहा है की अर्चना गौतम ने उनकी तुलना 50 शेड्स ऑफ ग्रे के जेमी डोनर्न से भी कर दी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना को लगता की अंकित जेमी डोनर्न की तरह दिखते है:

ऐसा तब होता है जब अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता के बारे में चर्चा कर रही होती है. अर्चना कहती है की अगर उन्हे अंकित जैसा आदमी उनकी जिंदगी में मिले तो वह क्या करेंगी. वह इसे सुनती है और कहती है की अगर ऐसा हर रात होता है तो वे नशे में हो जाएंगे और शरारती बात करेंगे. वह ऐसा कार्य करता है जैसे वह चाबुक मार रहा हो. इसके बाद अर्चना इसमे शामिल हो जाती है. वह कहती है, ‘मैं इसके साथ ठरकी हो रखी हु’ और खूब हस्ती हूं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

घरवालों पर भड़कीं अर्चना:

बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया के चक्कर काट रहा है. इस वीडियो के मुताबिक, अर्चना घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है. अर्चना सभी को रोटियां बर्बाद करने को लेकर डांट रही हैं. अर्चना ने रूम में आकर सभी पर उंगली उठाते हुए कहा- रोटियां रखी हुई हैं, कम से कम ये देख लेना कि आप जो लोग रोटी बचाते हो, वो कितनी बेकार तरीके से रखी हुई है. किसी-किसी को रोटियां मिलती भी नहीं है. यहां तक कि दाल सबकुछ रखी हुई है

Such A Boring Day: शहनाज़ गिल का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल, आखिर क्यों बोर हो रही हैं सना

शहनाज़ गिल के फेमस डायलॉग ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’… को अपने म्यूजिक से रीमिक्स करके सोशल मीडिया पर धूम मचाने  वाले म्यूजिक प्रोडूसर यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है. यशराज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो शहनाज़ के एक और डायलॉग ‘बोरिंग डे ‘को अपना म्यूजिक दे रहे हैं. बता दें की बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल के पहले डायलॉग वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

मज़ेदार बात ये है की इस वीडियो को बनाने में खुद शहनाज़ ने यशराज की मदद की. वीडियो में शहनाज़ गिल यशराज के साथ जमकर डांस और मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने ने धूम मचाई हुई है . फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और  लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

यश राज  ने अपने और शहनाज़ के इस वीडियो को ‘बोरिंग डे’ नाम भी दिया है. यशराज मुखाटे  पहले से ही  शहनाज़ गिल के बिग बॉस डायलॉगस को अपने  म्यूजिक के जादू से रिमिक्स बनाते आ रहे हैं. अब इस नए वीडियो से यशराज ने शहनाज़ के फैंस को खुश किया है. फैंस बोल रहे हैं  ‘मज़ा आ गया ‘

तेरह साल का लड़का, क्यों फांसी चढ़ गया!

आज देश का उच्चतम न्यायालय ऑनलाइन गेम्स को लेकर चिंतित है और सरकार को  निर्देश दे रहा है. दूसरी तरफ उसका भयावह रूप सामने आ गया, जब एक 13 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम्स में चालीस हजार रूपए की चपत लग जाने के बाद, मैं मां को कैसे मुंह दिखाऊंगा, सोच कर के दुखी होकर आत्महत्या कर ली है.

आपको ऑनलाइन के भयानक रूप का एहसास करना है तो आपको उस मां के आंसू देखने होंगे, महसूस करने होंगे जिसका एक नौनिहाल ऑनलाइन गेम्स के चक्कर में फंस कर मौत को गले लगा लेता है.

आज जिस तरीके से ऑनलाइन गेम लोगों विशेष तौर पर बच्चों के बीच प्रचलित है और जिसके कारण कितने ही लोग बर्बाद हो रहे हैं उसकी कोई गणना नहीं है. एक तरफ हम तेजी से अंजान दौड़ में भागे चले जा रहे हैं, दूसरी तरफ अपने ही युवा पीढ़ी को पुरी तरह से बर्बाद करने के लिए छोड़ रखा है. यह सब क्यों हो रहा है, और इस सब के पीछे का क्या षड्यंत्र है, इस चक्रव्यू के संदर्भ में आज हम भी रिपोर्ट में आपको आगाह करते हुए तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं. जिसके आधार पर आप अपने घर, अपने आसपास नौनिहालों पर निगाह रखते हुए उनकी भविष्य को स्वच्छ बना सकते हैं.

यहां यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि जिस तरीके से आज बच्चे ऑनलाइन गेम्स में अपना बेशकीमती समय दे रहे हैं, उसके कारण जहां उनकी शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है वहीं स्वास्थ्य भी खतरे में है. एक तरफ परिवार के अभिभावक एक तरह से कुंभकरणी निद्रा में है दूसरी तरफ सरकार भी अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रही है. यही कारण है कि मामला आज देश के सर्वोच्च न्यायालय में संज्ञान में है.

ये भी पढ़ें- ‘125 वां साल ओलंपिक’ का ऐतिहासिक आगाज!

मैं चालीस हजार रुपए हार गया हूं

नाबालिक बच्चा जिसके लिए आज के समय में पचास  सौ रुपए  बहुत बड़ी वैल्यू रखता है अगर रूपए चालीस हजार हार जाता है तो उसकी मानसिक दशा क्या होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक मां ने ऑनलाइन गेम में पैसे खर्च करने को लेकर 13 साल के इकलौते बेटे को डपट दिया, और बस इतनी सी बात पर लड़के ने फांसी लगा ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. किशोर ने अंतिम पत्र में स्वीकार करते हुए बताया  कि- फ्री फायर खेलते हुए 40 हजार रुपए गंवा बैठा हूं. साथ ही, लिखा है- आई एम सॉरी मां, डोंट क्राइ. इस संवेदनशील मामले की गूंज अनुगूंज बहुत दूर तक हो रही है.

दरअसल, मध्य प्रदेश में  छतरपुर में विवेक पांडेय अपनी पत्नी प्रीति पांडेय, बेटे कृष्णा और बेटी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे . विवेक एक पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि प्रीति जिला अस्पताल में कार्यरत हैं.कृष्णा 6वीं स्टेंडर्ड का होनहार छात्र था.30 जुलाई 2021दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे पिता पैथोलॉजी पर थे, जबकि मां प्रीति अस्पताल में थीं. इसी दौरान प्रीति को को अपने बैंक अकाउंट से 1500 रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला. प्रीति ने घर पर मौजूद बेटे को फोन लगाया और पूछा कि यह पैसे क्यों कट गए.

कृष्णा ने बताया, यह ऑनलाइन गेम के कारण कट गए हैं. इस पर प्रीति को गुस्सा आ गया  उसे डपट लगा दी. उसके बाद जो हुआ उस की कल्पना नहीं की जा सकती. 13 वर्ष के कृष्णा ने मां की नाराजगी से अवसाद में आकर के फांसी  लगा आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें- बाप की छोटी दुकान का मजाक न उड़ाएं

जब अचानक कृष्णा कमरे में चला गया.और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया तो घर में मौजूद बड़ी बहन ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया, तो जवाब नहीं मिला.बेटी ने पिता को इस बारे में बताया.माता-पिता तुरंत घर पहुंचे. दरवाजा तोड़कर देखा, तो अंदर कृष्णा फंदे पर लटका हुआ था.और सब कुछ खत्म हो चुका था.

13 साल के कृष्णा ने  सुसाइड नोट में मां को संबोधित करते हुए लिखा है- मां आप मत रोना!
दरअसल, इस घटना से ऑनलाइन गेम्स की भयावहता का आपको एहसास हो सकता है. विगत कुछ महीनों से कृष्णा पांडेय ऑनलाइन गेम फ्री फायर का शिकार हो गया था. उसकी संवेदना की झलक पत्र में देखने को मिलेती है.

ये भी पढ़ें- Online Harassment से डरें नहीं, मुकाबला करें

बच्चों के साथ जोर जुल्म, मां भी कम जालिम नहीं!

मुंशी प्रेमचंद ने कई साल पहले ‘ईदगाह’ नाम से एक कहानी लिखी थी, जिस में 4-5 साल का हामिद अपनी दादी अमीना के साथ रहता है और ईद पर वह बाजार से कोई खिलौना या मिठाई खरीदने के बजाय दुकानदार से मोलभाव कर के 3 पैसे में अपनी बूढ़ी दादी के लिए चिमटा खरीदता है, ताकि रोटी बनाते समय उन के हाथ न जलें.

पर, अगर कोई इसी गरम चिमटे से किसी मासूम को दाग दे, तो उसे कैसा महसूस होगा? यह कोई कहानी नहीं है, बल्कि हरियाणा के फरीदाबाद की राजीव कालोनी में इसी मार्च महीने में ऐसा हकीकत में हुआ. शर्म और दुख की बात तो यह रही कि ऐसा घटिया काम करने वाली एक औरत थी, जिस ने अपनी सौतेली बेटी को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

मामला कुछ यों था कि फरीदाबाद के सैक्टर 58 थाना के तहत आने वाली राजीव कालोनी से पुलिस को यह खबर मिली कि एक औरत अपनी सौतेली बेटी को रोजाना मारतीपीटती थी. पुलिस हरकत में आई और बताए गए घर पर दबिश दी. वहां से मिली पीडि़त लड़की का मैडिकल कराया गया. उस के बदन पर चोट और जलने के निशान मिले.

जब इस पूरे मामले की जांचपड़ताल की गई तो पता चला कि उस 16 साल की लड़की की सौतेली मां जबरन उस से घर के सारे काम कराती थी. जब कभी वह थक कर बैठ जाती थी, तब उस की सौतेली मां उसे बुरी तरह पीटती थी. कई बार तो गरम चिमटे से दाग देती थी.

ये भी पढ़ें- प्याज की खेती को दिया जाएगा बढ़ावा

यह कोई एकलौती घटना नहीं है, जब किसी बच्चे को अपनों द्वारा ही इतना ज्यादा सताया गया हो. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो तैरते मिल जाएंगे, जिन में कोई औरत या मर्द बंद कमरे में किसी बच्चे की बेदर्दी से पिटाई कर रहे होते हैं. कोई चोरी छिपे ऐसी करतूतों को कैमरे में कैद कर लेता है और इंटरनैट की आभासी दुनिया में शेयर कर देता है. इन मामलों में मांएं भी पीछे नहीं हैं. इसी साल फरवरी महीने में दिल्ली महिला आयोग ने हरिनगर इलाके से 8 साल के एक ऐसे बच्चे को बचाया, जिस के साथ उस की सौतेली मां लंबे समय से मारपीट कर रही थी.

बच्चे ने बताया कि उस की मां उसे रोजाना पीटती थी. कई बार उसे खाना तक नहीं देती थी. उसे घर से बाहर निकाल देती थी. जब मां घर से बाहर जाती थी, तो उसे बांध कर जाती थी. बच्चे के मैडिकल टैस्ट से पता चला कि उस के हाथ, पैर, गरदन, पीठ समेत पूरे शरीर पर जख्मों के निशान थे. सही से खाना नहीं मिलने के चलते वह बच्चा कमजोर भी हो गया था.

अब एक असली मां की भी करतूत देख लो. महाराष्ट्र में मुंबई के पास ठाणे शहर के मुंबा इलाके में एक औरत हीना शेख का 2 साल पहले अपने शौहर फयाज शेख से तलाक हो गया था. 3 साल के बेटे की कस्टडी हीना शेख को मिली थी, पर वह अपने पति से मिलने वाले मुआवजे से खुश नहीं थी, इसलिए उस ने 28 फरवरी, 2021 को पैसों की डिमांड बढ़ाने के लिए अपने बेटे की जम कर पिटाई कर के उस का वीडियो बना दिया और फयाज शेख को भेज दिया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जुविनाइल जस्टिस ऐक्ट के सैक्शन 75 के तहत हीना शेख को गिरफ्तार कर लिया. उस वीडियो में वह अपने बेटे को बेरहमी से पीट रही थी. पिटाई के बाद वह उसे बिस्तर पर खड़ा कर के पूछती है, ‘तुझे तेरे बाप के पास जाना है?’

रोता हुआ बच्चा कहता है कि उसे नहीं जाना है, लेकिन मां उस के पैर, जांघों, पीठ, कंधे और मुंह पर लगातार मारती है. वह उसे यह कह कर पीटने लगती है कि उस का बाप उस के लिए केवल 6,000 रुपए देता है और 10,000 रुपए से ज्यादा का खाना यह बच्चा खाता है.

ये भी पढ़ें- “बस्तर गर्ल” की एवरेस्ट फतह !

यहां जिन खबरों का जिक्र किया गया है, वे ऐसे कांड हैं जिन को देखसुन कर किसी का भी दिल दहल जाए. अमूमन कोई मां अपने बच्चे को किसी बात पर पीट दे, यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है. बचपन में तकरीबन हर कोई अपनी मां के हाथों पिटा होगा या डांट खाई होगी. इस में मां के मूड के साथसाथ बच्चे की गलती भी बड़ी वजह होती थी. बच्चे ने झूठ बोला, होमवर्क नहीं किया, गाली दी या किसी से मारपीट कर दी, चोरी की या कोई ऐसी बदमाशी कर दी, जो माफी के लायक नहीं थी, तो मां बेमन से पिटाई कर देती थी, फिर वह बेटा हो या बेटी.

लेकिन वहां मां का एक ही मकसद होता है, बच्चे में सुधार लाना. पर जब कोई मां नफरत या किसी लालच में अपने बच्चे को सताती है या बेरहमी से पीटती है, तो मामला फरीदाबाद जैसा संगीन हो जाता है. राजीव कालोनी में रहने वाली मां को अपनी सौतेली बेटी से प्यार नहीं था, यह बात समझ में आती है और वह उस से घर का सारा काम अपनी इसी भड़ास को निकालने के लिए कराती होगी, पर गरम चिमटे से दागना तो अपराध है. हालांकि 16 साल की लड़की से जबरदस्ती घर के काम कराना भी गैरकानूनी है.
दिल्ली के हरिनगर की औरत ने तो अपने 8 साल के सौतेले बेटे को सताने में कोई कसर ही नहीं छोड़ी. किसी मासूम को भूखा रखना कहां की इनसानियत है.

इसी तरह ठाणे की हीना शेख लालच में इतनी अंधी हो गई थी कि उस ने अपने तलाकशुदा शौहर से मुआवजे की रकम बढ़वाने के लिए अपने बेटे को ही बलि का बकरा बना डाला. उसे बेदर्दी से पीटा ही नहीं, बल्कि उस का वीडियो तक बना डाला.इस तरह के मामले बच्चों को घर से भागने की वजह बनते हैं. कौन बच्चा बिना बात रोजरोज की मार खाएगा?

ये भी पढ़ें- एटीएम: नाबालिगों को रूपए का लालच!

एक पुरानी कहावत है कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं. उन्हें कुम्हार की तरह जिस आकार में ढालेंगे, वे वैसे ही बनते चले जाएंगे. मां अपने बच्चों की वही कुम्हार होती है. उस के हाथ जितने सधे होंगे, बच्चे उतने ही निखरेंगे. बच्चों के साथ एक हद तक कड़ाई करनी चाहिए, पर इतनी भी नहीं कि वे ऐसी राह पर चल पड़ें, जहां से लौटना मुश्किल हो जाए.

बच्चों को ‘ईदगाह’ कहानी के हामिद जैसा दयालु बनाएं, जिसे अपनी खुशी से ज्यादा बूढ़ी दादी की चिंता थी. अगर कहीं वही दादी भविष्य में उसे उसी चिमटे से दागती तो क्या कोई दूसरा बच्चा इस तरह का तोहफा अपनी मां या दादी के लिए लाने की सोचता? बिलकुल नहीं.

Rani Chatterjee ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कहा ‘स्वीमिंग करना कर रही हूं मिस’

भोजपुरी  इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फैंस को एक्ट्रेस के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिलती रहती है.

अब एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. दरअसल कोरोना वायरस के कारण रानी चटर्जी घर से बाहर नहीं जा रही हैं. ऐसे में वह पुराने वक्त को काफी याद कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

 

जी हां, नॉर्मल डेज में एक्ट्रेस खूब खूब एन्जॉय करती थीं. रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर किया है. जिसमें वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में रानी चटर्जी ने मोनोकिनी पहनी हुई है. रानी चटर्जी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें स्वीमिंग किए हुए एक साल हो गया है. वो स्वीमिंग करना काफी मिस कर रही हैं.

 

रानी चटर्जी ने बताया है कि उन्हें  स्वीमिंग किए एक साल से ज्यादा टाइम हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि मैं मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sambhawna Seth पिता को याद कर हुईं इमोशनल, कोरोना से हुआ था निधन

 

वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने भोजपुरी फिल्में करना कम कर दी हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भोजपुरी फिल्में करते हुए यह फील होने लगा था कि उनका करियर आगे नहीं जा रहा है. जिस कारण वो बहुत सोचकर फिल्में साइन करने लगी हैं.

जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों सोशल मीडिया पर  काफी एक्टिव है. कुछ महिनों पहले ही वह मां बनी है. और आए दिन वह अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट पसंद करते हैं पर अब उनके लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. जी हां आइए बताते है क्या है पूरा मामला.

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट को शेयर किया है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट के ऑर्गेंजा काफ्तान में नजर आ रही हैं. अनीता हसनंदानी ने ये फोटोशूट अपनी बिल्डिंग के छत पर ही करवाया है.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अनीता की जमकर लताड़ लगाई है. यूजर ने लिखा है, एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने इस पेंडमिक में आपको कुछ भी करते हुए नहीं देखा है. कम से कम आपको संवेदनशील तो होना चाहिए.

उस यूजर ने आगे ये भी लिखा,  ‘इस वक्त हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि आपको कितने गुडी बैग मिले हैं या आपने कितने शूट्स किए हैं. खैर..ख्याल रखिए…आपको अनफॉलो कर रहा हूं… आप ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं कि आपको फॉलो किया जाए.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के बाद अब असल जिंदगी में भी सिंगर बने ‘कुमकुम भाग्य’ के ‘किंग’ मिशाल रहेजा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस इस यूजर को क्या जवाब देती हैं. आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हई थी.

Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इस वजह से हुईं ट्रोल, देखें Photos

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की है, जिससे जॉर्जिया जॉर्जिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. तो चलिए बताते हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- मालिनी के सामने आएगा आदित्य और Imlie की शादी का सच!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 

दरअसल जार्जिया की ड्रेस को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. तो वहीं कई यूजर्स ने तारिफ भी की है. इन तस्वीरों में जॉर्जिया अपने कुत्ते के साथ नजर आ रही है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने एक ग्रे टॉप पहना था, जिसमें सामने की तरफ एक गांठ बांध रखी हैं.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 

बता दें कि जॉर्जिया अपने डॉगी को घुमाने के लिए निकली थी. इस दौरान उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद किया गया. इससे पहले जॉर्जिया ने शानदार डांस वीडियो के कारण सुर्खियां बटोरी थीं. जिसमें वो शहनाज गिल के भाई शाहबाज के साथ डांस को करते हुए देखाई दी थीं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: खुली ओमी काका की पोल, सई से माफी मांगेगा विराट

मां बनने के बाद बदला अनुष्का शर्मा का लुक, देखें Viral Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनी हैं. और इन दिनों अनुष्का शर्मा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.

अब एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस धूप में एक सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने जीन्स के साथ ब्लू जैकेट पहन रखी है फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि, लाइट कैचर.

फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इस फोटो पर कमेंट किया. एक यूजर ने  इस फोटो पर कमेंट किया है कि अभी भी चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडेक्शन में दो वेब सीरीज का निर्माण किया जिसका नाम है पाताल लोक और बुलबुल. दोनों ही सीरीज को लोगों ने  काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Guddan Tumse Na Ho Paayega फेम एक्ट्रेस Maera Mishra का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

‘बिग बौस 14’ में जब से सीनियर कंटेस्टेंट की एंट्री हुई हैं, इस शो में फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट हुआ है.

हालांकि शो में राखी सावंत को लोगों ने एंटरटेनेंट क्वीन का खिताब भी दे दिया है.शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि राखी सावंत, अभिनव शुक्ला के साथ अपने लवलाइफ को मजेदार बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Shradha Kapoor इस फोटोग्राफर से जल्द ही कर सकती हैं शादी

लेकिन  अब पहले की तरह राखी सावंत और अभिनव शुक्ला के बीच दोस्ती भी नहीं है. अभिनव शुक्ला राखी सावंत से बात भी नहीं करना चाहते और ऐसे में राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को एक सबक सिखाने का फैसला लिया है.

 

दरअसल शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत कैंची की मदद से अभिनव शुक्ला का अंडरवियर फाड़ती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में वाशरूम एरिया के पास राखी सावंत अंडरवियर फाड़ते हुए कह रही है, ‘अब कोशिश करो और इसे पहनो…जब मैंने इसे धोने के लिए मांगा तो तुमने मुझे नहीं दिया था, अब देखो मैंने तुम्हारे ब्रांडेंड अंडरवियर के साथ क्या किया.

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

शो के अपकमिंग एपिसोड में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलाइक, राखी सावंत के साथ कैसा बर्ताव करते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें