कपिल शर्मा से लड़ाई को लेकर सुनील ग्रोवर ने कही ये हैरान करने वाली बात

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच हुई लड़ाई अब भी सुर्खियों में छायी है. जी हां, खबर ये आ रही है कि जब सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया तो  सुनील के चेहरे पर एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा था.

खबरों के अनुसार जब सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा को लेकर नाराजगी से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया. तो इसी  सवाल पर उन्होंने कहा,  मैं कपिल से नाराज नहीं हो सकता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

Bigg Boss 14: रुबीना ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी, कहा ‘अबे साले तू असली मर्द है तो अपनी बात कर ना’

जब उनसे यह पूछा गया कि आप कपिल से नाराज क्यों नहीं हो सकते तो उन्होंने इसकी वजह ये बताया कि कपिल बेहद मज़ाकिया हैं और उनसे नाराज रहा ही नहीं जा सकता है.

रिपोर्टस के अनुसार सुनील से कपिल की पसंदीदा चीजों के बारे में भी पूछा गया. सुनील ने कहा,  मुझे कपिल की हाजिरजवाबी बेहद पसंद है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: एजाज खान होंगे घर से बेघर, देखें नया Promo

बता दें कि 2017 में जब कपिल की टीम ऑस्ट्रेलिया से एक शो करके वापस इंडिया लौट रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. ऐसे में इंडिया आते ही सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था. खबर ये भी आई थी कि सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बनी.

Kapil Sharma ने इस खास मौके पर पत्नी गिन्नी चतरथ से मांगी माफी

मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी से माफी मांगी है. जी हां तो चलिए जानते हैं, कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ से क्यों माफी मांगी.

कमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अब उन्होंने मैरिज एनिवर्सरी के खास मौके पर बड़े ही खास अंदाज में अपनी पत्नी को बधाई दी है. इस बार अपनी शादी की सालगिरह पर कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) से माफी मांगते नजर आए.

उन्होंने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए एक जोक भी सुनाया है. कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी को एक जोक सुनाया और माफी मांगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- ‘द डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

हर साल कपिल और गिन्नी अपनी शादी की सालगिरह 12 दिसंबर को मनाते हैं. इस बार शादी की सालगिरह के दिन कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता सके. ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग की वजह से कपिल शर्मा को सुबह ही घर से बाहर जाना पड़ गया.

जाहिर सी बात है, शादी की सालगिरह पर कोई पति अपनी पत्नी के साथ ना रहे तो पत्नी नाराज तो होगी. तो ऐसे में कपिल शर्मा ने ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है.

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी पत्नी को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की है. इस तस्वीर में कपिल शर्मा अपनी वैनिटी वैन में पोज देते नजर आ रहे हैं. अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, ‘बेबी गिन्नी…. मैं तुमसे आज माफी मांगना चाहता हूं. मैं शादी की सालगिरह वाले दिन भी काम कर रहा हूं. अब गिफ्ट देने के लिए पैसे तो कमाने ही पड़ेंगे. हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी माई लव….अब तुमसे शाम में मुलाकात होगी.

ये भी पढ़ें- हिना खान ने बिकनी में दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, देखें फोटोज

कपिल शर्मा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है. और फैंस इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

कपिल शर्मा ने इस खास मौके पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

कामेडी क्विन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की शादी की एनिवर्सरी  कल यानि 3 दिसंबर को थी. उनके शादी के 3 साल पूरे हो गए. इस खास मौके पर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर भारती और हर्ष के लिए मैसेज लिखकर दोनों की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की  तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  हैप्पी एनिवर्सरी भारती और हर्ष. आप दोनों को ढेर सारा प्यार.

भारती सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पति हर्ष के साथ ढेर सारी तस्वीरे शेयर की. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘प्यार का मतलब यह नहीं कि आप कितने दिन, कितने महीने और कितने साल से साथ हैं… प्यार का मतलब यह है कि आप हर दिन एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं, हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी माई लव…’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास अब इस फिल्म में आएंगे नजर…

तो हर्ष ने भी भारती के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक अच्छा विवाह कुछ ऐसा नहीं है जो आप पाते हैं, यह कुछ ऐसा है जिसे आप बनाते हैं और आपको इसे बनाते रहना है. हैप्पी एनिवर्सरी मेरा प्यार…”

 

इस तस्वीर में भारती और हर्ष की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भारती ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है तो वहीं हर्ष ने ब्लैक एंड व्हाइ शर्ट और ब्लैक जैकेट और पैंट पहनी है.

ये भी पढ़ें – सनी देओल का कोरोना रिपोर्ट आया पाजिटीव, ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि ड्रग्स केस में भारती और हर्ष गिरफ्तार हुए थे. हालांकि बाद में दोनों को बेल मिल गई थी। इसके बाद भारती और हर्ष को काफी ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में भारती और हर्ष आदित्य नारायण की शादी में नज़र आए. आदित्य ने श्वेता अग्रवाल से शादी की है.

कपिल शर्मा की को-एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन जीता फैंस का दिल, इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी Photo

टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1999 में आमिर खान (Aamir Khan) और मनीषा कोयराला (Manisha Koirala) की फिल्म “मन” (Mann) से की थी और उसके बाद वे कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आने लगी. हाल ही में वे “द कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) में ‘भूरी’ का किरदार निभा रही थीं. इस शो में सुमोना के फैंस अनके सेंस औफ ह्यूमर (Sense of Humour) की खूब तारीफ करते हैं.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर की दोनों की Semi Nude Photo, कैप्शन में लिखी ऐसी बात

सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ना सिर्फ अपने सेंस औफ ह्यूमर को लेकर बल्कि अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर भी चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं. जी हां “द कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) की ‘भूरी’ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ ही वे अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है.

 

View this post on Instagram

 

Missing the 🌊 🌞 & sand! . 🏖 🏝

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वे बिकिनी पहने बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं. सुमोना की इस फोटो से साफ पता चल रहा है कि वे अपने पुराने दिनों को काफी याद कर रही हैं और लॉकडाउन की वजह से वे वहां जा नहीं पा रहीं.

ये भी पढ़ें- आर्थिक संकट से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार राजेश करीर ने वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद

ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की खूब वाहवाही लूटती हैं. सुमोना चक्रवर्ती के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पानी से खूब प्यार है और समय मिलते ही वे बिकिनी पहन पानी में उतर जाती हैं. सुमोना कई बार अपनी बिकिनी फोटोज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने का भी शिकार हो जाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Hello Sunday ⭐️💛🌼🌻

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

ये भी पढ़ें- नताशा स्तानकोविक की प्रेग्नेंसी की खबर आई सामने, एक्स बौयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट

सुमोना चक्रवर्ती के फैशन सेंस की भी उनके फैंस खूब तारीफ करते हैं. सुमोना की फोटोज देख इस बात का अंदाजा तो हम लगा ही सकते हैं कि उनके पास बेहतरीन बिकिनी का कलेक्शन है जिसे पहन वे अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

Lockdown के समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री आई एक साथ, शौर्ट फिल्म बना कर किया Motivate

इस लौक डाउन में सब कुछ सिमट कर रह गया है सारे कारोबार बंद हैं. सरकारें लोगों से घर से बाहर न निकलनें की अपील कर रहीं हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी की भी बात माननें को तैयार नहीं हैं. ऐसे लोग अनायास ही घर से बाहर निकल आतें हैं और जब पुलिस या अधिकारी इनसे घर के अन्दर रहनें की गुहार करतें हैं तो  ये लोग इन लोगों से बहस पर उतर आते हैं. ऐसे में लॉक डाउन का पालन ना करनें वालों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ाई से पेश आना मजबूरी बन जाती है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: लोगों को इंस्पायर करने के लिए अक्षय कुमार ने बनाया ये VIDEO, मिला बॉलीवुड का साथ

देश की फिल्म इंडस्ट्री भी लॉक डाउन के प्रभाव से अछूती नहीं हैं. बौलीवुड से लेकर साउथ तक भोजपुरी से लेकर पंजाबी तक और मराठी से लेकर रीजनल लैन्गेवेज बनने वाली सभी भाषाओं के फिल्मों की शूटिंग कैंसिल चल रहीं हैं. जिन फिल्मों के रिलीज की डेट तय थी उसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्रेटीज अपनें घरों से बाहर नहीं निकल रहें हैं. देश में कोरोना के केस में जिस तरह से इजाफा हो रहा है इसको लेकर सरकार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी चिंतित हैं.

कोरोना के फैलाव को रोकनें के लिए सरकारों के अलावा सेलिब्रिटीज भी अपनें-अपनें तरीकों से जागरूकता फैला रहें हैं. इस कड़ी में वालीवुड और साऊथ के कलाकारों नें कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपने घरों में रहते हुए ही एक शार्ट मूवी बना डाली है इस शॉर्ट मूवी का नाम फैमिली है. इस शार्ट मूवी में सदी के महानायक अमिताब बच्चन से  लेकर साउथ रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे एक साथ नजर आ रहें हैं. इस शार्ट मूवी को 6 अप्रैल की रात को 9 बजे सोनी टीवी ने रिलीज किया है जिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखनें को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते गांव में फंस कर रह गई ये पौपुलर एक्ट्रेस

इन कलाकारों नें घर के भीतर से किया है काम

कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलानें वाली फैमिली नाम से बनी इस शार्ट मूवी में जिन कलाकारों नें काम  किया है वह लोग इसे फिल्मानें नें के लिए अपनें घरों से बाहर नहीं आये. बल्कि इसे सभी कलाकारों नें अपने घरों के भीतर रहते हुए शूट किया है. फिल्म की शुरुआत अमिताभ बच्चन से होती है जिसमें उनका काला चश्मा नहीं मिल रहा है. इसके बाद उस काले चश्में की खोज शुरू होती है. उस चश्में तक पहुंचते पहुँचते इस शार्ट मूवी में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल, रणबीर कपूर, सोनाली कुलकर्णी. शिवा राजकुमार, और प्रोसेनजीत चटर्जी, जैसे सितारों दिखाई पड़ते है. इस फिल्म में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे साथ नजर आए.

इस शौर्ट फिल्म में खासियत ये है कि इसे सभी ने अपने घरों से शूट किया है.इस शार्ट मूवी में सभी कलाकारों नें ऐसे काम किया है की आपको इन्हें देखकर बिल्कुल नहीं लगेगा कि ये लोग साथ में नहीं हैं. फिल्म के अंत में जब अमिताभ बच्चन का काला चश्मा मिलता है तो अमिताभ बच्चन लोगों से घर से बाहर ना आने की अपील करते हुए दिखाई पड़े.

ये भी पढ़ें- इस लौकडाउन देखिए साउथ की Hindi Dubbed ब्लौकबस्टर फिल्में

फिल्म को बनाने का इनका रहा आईडिया

कोरोना जागरूकता को बनाये गए इस शार्ट मूवी के निर्माण के पीछे पीछे प्रसून पांडे का आइडिया रहा है. उनके साथ इस फिल्म में वालीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर माराठी, पंजाबी और साउथ के कलाकारों नें अमिताभ बच्चन का साथ दिया है. माना जा रहा है की यह फिल्म जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी करेगी.

फिल्म के अंत में अमिताभ नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए कही बड़ी बात

फिल्म में होम क्वॉरेंटाइन और साफ़-सफाई से जुड़े सन्देश के साथ ही अमिताभ बच्चन नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए बड़ी बात कही. उन्होंने फिल्म के अंत में कहा की “इस फिल्म को बनाने के पीछे का एक और मकसद है. हमारे देश का फिल्म उद्योग एक है हम सब एक परिवार हैं. लेकिन हमारे पीछे एक और बहुत बड़ा परिवार है जो हमारे लिए काम करता है और वह हमारे वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूर जो इस लॉक डाउन के वजह से संकट में हैं.  हम सब नें मिल कर स्पांसर्स और टीवी चैनल के साथ मिल कर धनराशि इकट्ठा की है और इस संकट की घड़ी में यह जो धनराशि है देश भर के फिल्म उद्योग के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों को राहत के तौर पर देंगे.”

ये भी पढ़ें- जानें इस Lockdown में बच्चों संग कैसे समय बिता रहे हैं ये बौलीवुड एक्टर्स

बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ सुमोना, फैंस हुए दिवाने

कपिल शर्मा शो में ‘भूरी’ के किरदार में नजर आ रहीं सुमोना चक्रवर्ती को आपने शो में हमेशा सिंपल स्टाइल में देखा होगा, लेकिन अब जो उनकी तस्वीरें सामने आई उन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, सुमोना इन दिनों छुट्टियां एंजौय कर रही हैं. इसी वेकेशन की उन्होंने बीच की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुमोना बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी हौट लग रही हैं. फोटो में उनके पैर पर बना हुआ टैटू काफी अच्छा लग रहा है. सुमोना की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

Hello Sunday ⭐️💛🌼🌻

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

दुल्हन लुक से बनाया था लोगों को दीवाना…

इससे पहले सुमोना ने अपने दुल्हन के लुक वाली फोटो शेयर की थी. इस फोटो में वो बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई थीं और बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं. उनकी फोटो को फैन्स ने खूब लाइक किया. हालांकि उन्होंने ये लुक कपिल के शो के लिए ही कैरी किया था.

 

View this post on Instagram

 

दुल्हन तैयार है। . 💄👠💍🦄🌹🌈🍒🍭🍷🧨🎈❣️♦️♥️

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on


ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म, शेयर की फोटो

बड़े अच्छे लगते हैं से मिली थी पहचान…

सुमोना को साल 2011 में एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में ‘नताशा’ के किरदार से बड़ी पहचान मिली. बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल के बाद सुमोना ने एक्टिंग की दुनिया में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

कपिल की औनस्क्रीन वाइफ बनकर हुईं पौपुलर…

कपिल शर्मा के साथ उनकी जोड़ी की बात करें तो वो सबसे पहले कहानी कौमेडी सर्कस में नजर आईं. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. दोनों शो में विजेता बनने में कामयाब भी रहे थे. ‘द कपिल शर्मा’ शो में सुमोना कपिल की वाइफ का रोल प्ले करती थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

सिगरेट वाली फोटो की वजह से सुर्खियों में आईं थी…

कुछ सालों पहले सुमोना उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी. यह तस्वीर सेट की थी. लेकिन कुछ वक्त पहले सुमोना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा था कि उन्होंने 2 साल पहले सिगरेट छोड़ दी है. इस पोस्ट के साथ सुमोना ने एक तस्वीर भी शेयर की थी. इस तस्वीर में सिगरेट थी जिस पर लिखा था सिगरेट छोड़ दी.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका ने मारा पति विवेक दहिया को जोरदार मुक्का, जानें क्यों

बात करें उनके एक्टिंग करियर की तो सुमोना ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘मन’ से किया था. इस फिल्म में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. इस वक्त वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

एडिट बाय- निशा राय

कपिल के शो में कैटरीना ने लगाएं ठुमके, वायरल हुआ Video…

जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म “भारत” में नजर आने वाली कैटरीना कैफ ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में जमकर धमाल मचाया. हाल ही में दोनों फिल्म प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे थे जहां कैटरीना जमकर थिरकी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियों काफी पसंद किया जा रहा हैं. बता दे की फिल्म के रिलीज में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा हैं.

 

View this post on Instagram

 

#bharat team @beingsalmankhan and @katrinakaif Come to the #tkss #thekapilsharmashow Are you gyes exited

A post shared by the kapil sharma show (@kapilsharma_tkss2) on

एक टक देखते रहे सलमान

कपिल के शो में कैटरीना अपनी फिल्म के गाने पर जम कर थिरकती नजर आईं. गाने पर कैटरीना की दिलकश अदाएं जिसने भी देखी बस देखता ही रह गया. जब कैटरीना ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरना शुरु किया तो सलमान खान एक टक लगाए उनको देखते ही रह गए.

कैटरीना ने मचाया धमाल

कैटरीना की परफर्मेंस को देख कर सेट पर मौजूद सभी में एनर्जी आ गई और कैटरीना के साथ जमकर नाचे.

 

View this post on Instagram

 

@bharat_thefilm #KapilSharmaShow

A post shared by Saurabh Bhushan (@sbkatrina143) on

वायरस हुई फोटोज

कैटरीना और सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. शो पर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया. यहां पर सलमान और कैटरीना ने कपिल के सभी अटपटे सवालों का बड़े ही आराम से जवाब दिया.

हंसी से लोट पोट हुए सलमान

सलमान खान कपिल के शो पर कृष्णा और बाकी टीम के साथ खूब ठहाके लगाते नजर आए. इससे पहले भी सलमान कपिल के शो में आ चुके है. उस शो को कपिल के बेस्ट शोज में गिना जाता हैं.

 

View this post on Instagram

 

#bharat team @beingsalmankhan and @katrinakaif Come to the #tkss #thekapilsharmashow Are you gyes exited

A post shared by the kapil sharma show (@kapilsharma_tkss2) on

कपिल की मां से मिले सलमान

सलमान ने कपिल की मां से भी मुलाकात की. उन्होंने साथ में फोटो भी क्लीक करवाई.

बता दें की सलमान खान की फिल्म “भारत” 5 जून को ईद के मौके पर रीलिज होगी.

एक्टर नहीं, मेहमान बन कर कपिल के शो में आएंगे सुनील

कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हमेशा से सेलेब्रिटीज का पसंदीदा जगह रही है. फिल्में प्रमोट करने के लिए ये एक अच्छा प्लैटफौर्म रहा है. जब भी किसी हस्ती की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली होती है तो सबसे पहले प्रमोशन का अड्डा बनता है कपिल शर्मा का सेट.

खबरों की माने तो कपिल के पुराने साथ सुनील ग्रोवर जल्दी ही फिर से शो में नजर आने वाले हैं. पर इस बार वो शो के एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर मेहमान नजर आएंगे. सुनील अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन पर कपिल के सेट पर नजर आएंगे. खबरों की माने तो सुनील के साथ एक्ट्रेस कटरीना और सलमान खान भी होंगे. ये फिल्म दर्शकों को ईद पर बड़े पर्दे पर दिखेगी. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास हैं.

गौरतलब है कि कपिल और सुनील के बीच लंबे वक्त से झगड़ा चल रहा था. अंदर के लोगों की माने तो दोनों के बीच बातचीत भी बंद है. आपको बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट के बाद शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने सुनील और कपिल के बीच सुलाह कराने की कोशिश की थी. सुनील ने सलमान की ही फिल्म भारत के बिजी  शेड्यूल का हवाला देते हुए कपिल के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया. इसके बाद सुनील ने अपने एक शो के साथ टीवी पर कमबैक किया, पर ये शो ज्यादा दिन तक ना चल सका. कम टीआरपी के कारण शो को बंद करना पड़ा.

जानिए किससे करेंगे कपिल शादी, तय हो गई है तारीख

छोटे स्क्रीन के कौमेडी किंग कपिल शर्मा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लंबे समय के अपने रिलेशनशिप को कपिल अंजाम देने वाले हैं. वो अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी करने वाले हैं. खबरों की मानें तो दोनों साल के आखिर में, दिसंबर में गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पहले इस बात को अफवाह बताने के बाद कपिल ने इस बार को स्वीकार कर लिया था कि वह गिन्नी से शादी करने जा रहे हैं.

kapil sharma marriage

मुंबई के एक अखबार की माने तो साल के आखिर में दोनों गिन्नी के होमटाउन में ट्रेडिशनल हिंदू रिवाज से शादी करेंगे. जालंधर के नजदीक स्थित फगवाड़ा में विवाह कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उनका परिवार व दोस्त शरीक होंगे. इसके बाद कपिल शर्मा के होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन रखा जाएगा.

kapil sharma marriage

12 दिसंबर को दोनों का विवाह होगा. इसके बाद 14 दिंसबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी होगी. बताया जा रहा है कि इसके बाद कपिल और गिन्नी इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी का आयोजन करेंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें