संस्कारी बहू : रघुवीर गुरुजी और पूर्णिमा की अय्याशी

पूर्णिमा को लोग रोज दुत्कारते थे. कोई भी उसे अपने दरवाजे पर नहीं ठहरने देता था. फिर भी वह जैसेतैसे इन झोंपडि़यों की बस्ती में एक कोने में जिंदा थी.

एक एनजीओ में काम करने की वजह से वह मेरी नजर में आई थी. मेरे लिए किसी को भूखे रहते देखना गवारा नहीं था. मैं ने बैग से रोटियों का एक पैकेट निकाल कर दिया कि तभी पड़ोस की एक झोंपड़ी से एक औरत ने मेरा हाथ रोक दिया और मुझे अंदर आने को कहा.

मैं ने उसे रोटियां पकड़ाईं और फिर उस औरत की झुग्गी में घुस गई. वहां एक पंडितनुमा जना भी बैठा था. वह बोला, ‘‘व्यभिचारात्तु भर्तु: स्री लोके प्रापोन्ति निन्द्यताम्, श्रृगालयोनिं प्रापोन्ति पापरोगैश्च पीडयते.

‘‘‘मनुस्मृति’ में ऐसा कहा गया है. तुम शहरी लड़कियों को क्या मालूम सनातन धर्म क्या होता है. इस का मतलब है कि जो औरत अपने पति को छोड़ कर किसी दूसरे मर्द के साथ रिश्ता बनाती है, वह श्रृंगाल यानी गीदड़ का जन्म पाती है. उसे पाप रोग यानी कोढ़ हो जाता है.’’

इस बस्ती के लोगों पर उस पंडित का बहुत असर दिख रहा था. ‘मनुस्मृति’ के ही आधार पर उस औरत के संबंध में जो कहानी बताई जा रही थी वह यह थी कि किसी औरत का मर्द कितना भी बदचलन क्यों न हो, औरत को उस की खिलाफत करने का हक नहीं है.

औरत तो गंवार, अनपढ़ और पशु की तरह पीटने लायक ही है. और जब कोई औरत मर्दों के इस अहम की खिलाफत में उतर आती है तो उस का मुकाबला इंद्र के समान कपटी भी नहीं कर सकता.

मैं अपनी एनजीओ का काम बंद नहीं कराना चाहती थी वरना क्या मुझे मालूम नहीं था. भारत में मठाधीशों, गुरुओं और साधुमहात्माओं की करतूतें जगजाहिर हैं.

ये धर्मगुरु अपने शिष्यों को त्याग, बलिदान और मोक्ष के प्रवचन देते हैं और खुद रंगीन जिंदगी बिताते हैं. ये महाशय भी पक्का इसी तरह की जिंदगी जी रहे हैं और इसीलिए पागल की बगल में झोंपड़ी में बैठे हैं.

इस झुग्गीझोंपड़ी के लोग भी निपट बेवकूफ हैं. वे गुरुओं की फौर्चुनर, मर्सिडीज गाड़ी, सोने के सिंहासन और चांदी के बरतनों की ओर खिंचते हैं और अपनी जिंदगीभर की सारी कमाई इन के चरणों में धर देते हैं.

कुछ साल पहले इस बस्ती के ज्यादातर परिवार रघुवीर गुरुजी के भक्त थे. हां, यही नाम बताया था उन त्रिपुंडधारी महाशय ने. रघुवीर गुरुजी ने बस्ती के तालाब के किनारे शिवालय बना कर जमीन पर कब्जा कर के एक विशाल आश्रम बना लिया था.

यह आश्रम नशे, हथियार और ऐयाशी का अड्डा था. बाद में मुझे पता चल गया कि उस पंडित ने नकली चमत्कार दिखा कर बस्ती की भोलीभाली जनता को अपना अंधभक्त बना लिया था. धीरेधीरे मुझे पूरी कहानी पता चली थी.

उस समय रघुवीर गुरुजी के इस आश्रम में हर 2-3 महीने में धर्म की आड़ में नशे और सैक्स के लिए पार्टियों का आयोजन किया जाता था, जिस में इस बस्ती की गरीब कमसिन लड़कियों को बुला कर परोसा जाता था. यह काम पिछले बहुत सालों से चल रहा था.

शहर के अमीर, ताकतवर और सरकारी अफसर रघुवीर गुरुजी के इस कारोबार के मुनाफे में साझेदार थे. रघुवीर गुरुजी के खिलाफ बोलने वाले लोग अकसर एक्सिडैंटों में मारे जाते थे और उन्हें ट्रैफिक तोड़ने वालों की लापरवाही का नाम दे दिया जाता था.

बस्ती की भोलीभाली औरतें अपनी बहूबेटियों को आश्रम की सेवा में भेज देती थीं. कुछ तो रघुवीर गुरुजी का स्वाद खुद भी चख आई थीं और वह उन्हें ब्लैकमेल कर उन की बेटियों को भी बुलाता था.

रघुवीर गुरुजी के शिष्यों द्वारा देवताओं के नाम पर शारीरिक शोषण मनमरजी से किया जाता था और ऊपर से उन की पैसे से मदद की जाती थी.

एक समय यहां एक आश्रम था, जिस का नाम बहुत दूरदूर तक था. रघुवीर गुरु के आश्रम में देशी शराब, अफीम और गांजे के लालच में आसपास का बस्तियों के दर्जनों गुंडे पलते थे. वे गुरुजी के गैरकानूनी साम्राज्य के सैनिक थे. इस तरह रघुवीर गुरुजी के जितने विरोधी थे, उस से ज्यादा उन के पाखंडी समर्थक थे.

पुरुषोत्तम मास में कृष्ण की सखियां बनाने के नाम पर एक महीने तक औरतों को सूरज उगने से पहले आश्रम में बुला कर बिना कपड़ों के स्नान और ध्यान के लिए मजबूर किया जाता था.

लोग कहते थे कि गुरुजी के पास सम्मोहन की कला थी, पर असलियत में औरतों को प्रसाद और धुएं से नशा दिया जाता था. नशे में मदहोश औरतों के पोर्नोग्राफिक वीडियो बना कर औनलाइन बेचे जाते थे.

जिन औरतों ने रघुवीर गुरुजी के जोरजुल्म के खिलाफ बोलने की हिम्मत की थी, उन्हें बदनाम कर दिया जाता था. ऐसी औरतों को अपनी जान या इज्जत गंवाने का खमियाजा भुगतना पड़ता था.

यही वजह थी कि ज्यादातर औरतों ने उस समय आश्रम की रंगीन दुनिया को अपना लिया था. गुरुजी का समर्थन कर के वे न सिर्फ अपने शौक पूरे कर सकती थीं, बल्कि पैसे भी मिलते थे. बदले में उन्हें सिर्फ शर्म छोड़नी होती थी.

जिन औरतों ने गुरुजी के खिलाफ बोलने की हिम्मत की, उन्हें न तो बस्ती के लोग और न उन के ही परिवार वालों ने स्वीकार किया. मतलब पूरी बस्ती ने ही गुरुभक्ति की आड़ में अपने परिवार की इज्जत को ताक पर रख दिया था.

रघुवीर गुरुजी के एक प्रकांड भक्त पांडेयजी, जो मोक्ष, वेद और उपनिषद के ज्ञाता थे, ने अपने लड़के की शादी में भरपूर दहेज लिया था, पर फिर भी वे और ज्यादा दहेज के लिए अपनी बहू पूर्णिमा को सताते थे.

पांडेयजी को अपनी खूबसूरत और पढ़ीलिखी बहू की कोई कद्र नहीं थी. परंपरा के मुताबिक पांडेयजी की बहू को भी शादी के बाद अपना कुंआरापन खोने से पहले 3 दिनों तक आश्रम में देवताओं की उपासना के लिए जाना पड़ा था.

शहर के स्कूल में पलीबढ़ी पांडेयजी की बहू पूर्णिमा ने तुरंत ही आश्रम में पल रहे गिद्धों को पहचान लिया. उस ने अपनी ससुराल और बस्ती के लोगों को रघुवीर गुरुजी के ढोंग से बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उस की एक न सुनी गई.

पूर्णिमा ने साइंस के प्रयोगों द्वारा रघुवीर गुरुजी के चमत्कारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसे झुठला दिया गया. इतना ही नहीं, उसे ही आवारा और बदचलन कहते हुए उस के मायके के लोगों को भलाबुरा कहा जाने लगा.

पूर्णिमा की इस करतूत पर गुस्सा हो कर एक दिन पूर्णिमा की सास और पति ने लातघूंसों से पिटाई कर दी, तब जा कर उस का समाज सुधार का भूत उतरा. तब हार कर उसे रघुवीर गुरुजी की बुराई करने के लिए कान पकड़ कर माफी मांगनी पड़ी, पर मन ही मन बदला लेने के लिए वह नागिन की तरह तड़प उठी.

एक बार सालाना जलसे के लिए बस्ती में रघुवीर गुरुजी ने पूर्णिमा के घर का चुनाव किया था. पूर्णिमा के पति और सास खुशी से फूले न समा रहे थे. पूर्णिमा को उन्होंने खातिरदारी में कोई कमी न रखने की सख्त हिदायत दी.

पूर्णिमा यह अच्छी तरह जान चुकी थी कि अगर घर से अपनी इस बेइज्जती का बदला चुकाना है तो इस ढोंगी गुरुजी की कृपा हासिल करनी ही होगी.

पूर्णिमा ने गुरुजी के चरण गोद में रख कर पानी से साफ किए. चरणों को अपने उभारों का सहारा देते हुए तौलिया से सुखाया और फिर माथे से लगा लिया. पूर्णिमा के इस बदले हुए मिजाज से सब बहुत खुश हुए.

रघुवीर गुरुजी ने पूर्णिमा की सेवा से गदगद होते हुए अपने चरणों की गंदगी से गंदे हुए चरणामृत को ग्रहण करने और पूरे घर में उस गंदे पानी छिड़काव करने का आदेश दिया.

रघुवीर गुरुजी ने पूर्णिमा के हाथों से स्वादिष्ट भोजन और प्रसाद ग्रहण किया. वह भी अब तन व मन से उन की खुशामद में लगी हुई थी. अपने साथ दहेज में आए सुहागरात के बिस्तर को उस ने गुरुजी के आराम के लिए तैयार कर दिया.

पति को बाहर के कमरे में सुला कर पूर्णिमा देर रात तक गुरुजी की सेवा करती रही. पहली ही रात में गुरुजी को अपने काबू में लेने के लिए उस ने कामशास्त्र का इस्तेमाल किया.

रघुवीर गुरुजी को सपने में भी अंदाजा नहीं था कि यह शहरी लड़की इतनी धार्मिक हो चुकी हैं. गुरुजी से उम्र में आधी पूर्णिमा ने रात के 12 बजे तक उन्हें स्वर्ग की अप्सरा के जैसा आनंद दिया. उस ने सारे कपड़े उतार कर रख कर दिए, पर उन कपड़ों में मोबाइल छिपा था और उस का वीडियो औन था. 2 घंटे की रिकौर्डिंग हुई.

दोपहर को आराम के समय पूर्णिमा गुरुजी के लिए आम का शरबत ले कर हाजिर हुई तो काम के जोश में गुरुजी ने उसे जबरदस्ती अपनी गोद में बैठा लिया और उस के कपड़ों को हटा कर उस

के शरीर को अपनी प्रेमिका की तरह दुलारना शुरू कर दिया. अगले ही दिन गुरुदीक्षा और समाधि के नाम पर पूर्णिमा को अपने साथ कमरे में बंद कर उन्होंने उस का पूरी तरह फिर उपभोग किया.

इस के बाद तो पूर्णिमा महीनों गुरुजी के आश्रम पर रह कर उन की सेवाभक्ति कर लाभ लेने लगी. अब उसे अपनी ससुराल के कामकाज से भरी हुई जिंदगी अच्छी नहीं लगती थी, बल्कि उसे तो गुरुजी की सखी की तरह रहने में मजा आता था, जहां कोई काम नहीं. सास और पति की दखलअंदाजी भी नहीं. पैसे की कमी नहीं. लेकिन वह लगातार मोबाइल पर वीडियो पर वीडियो बनाए जा रही थी.

पूर्णिमा की इस गुरुभक्ति के चलते पांडेयजी के पूरे परिवार को आश्रम में सब से ज्यादा इज्जत मिलने लगी थी. गुरुजी के आशीर्वाद से पूर्णिमा के बेरोजगार पति को एक फैक्टरी में नौकरी मिल गई थी. पूर्णिमा के धार्मिक संस्कारों की अब हर जगह तारीफ होने लगी थी.

यही वजह थी कि रघुवीर गुरुजी की सभी शिष्याएं अपनीअपनी बहुओं को पूर्णिमा की तरह बनने के लिए उकसाती थीं. पूर्णिमा भी बेवकूफ औरतों का

पूरा फायदा उठाने लगी, पर उन में से उस ने 3-4 जवान बहुओं को अपने साथ मिला लिया.

जैसजैसे युवतियां बढ़ने लगीं, वैसेवैसे रघुवीर गुरुजी के आश्रम पर भौतिक सुखसुविधाओं का अंबार लगने लगा. उन के सोने के कमरे में ऐशोआराम की सभी सुविधाएं आ गई थीं. हमेशा जवान बनाए रखने के लिए चीन से लाई गई मसाज मशीनें खरीद ली गई थीं. अमेरिका से लाया गया एक करोड़ का सोना बाथ आ गया था.

उन के कमरे में सोने और चांदी के गहनों और बरतनों की भरमार थी. चढ़ावे के नोट गिनने की मशीन, सोने को तौलने और गलाने की मशीन लगी हुई थी. रेशम के कालीन और सोने की नक्काशी के परदे टंगे हुए थे. चांदी के रत्नजडि़त अनेक पात्रों में शराब भरी रहती थी.

गुरुजी की गाडि़यों का काफिला, पर्सनल जिम, खेल के सामान, स्विमिंग पूल और दूसरे तमाम ऐशोआराम का इंतजाम पूर्णिमा के हाथों में आने लगा था. उस

की योजना तो अपनी ससुराल वालों को सबक सिखाने की थी, लेकिन यहां तो भोग की अलग ही दुनिया उस का इंतजार कर रही थी.

आश्रम के गर्भगृह में गुरुजी को खुश रखने के लिए भाड़े की कालगर्ल लड़कियों को बुलाया जाता था. पर पूर्णिमा से मिलने के बाद वे पूरी तरह उस पर लट्टू हो चुके थे. उन्होंने पूर्णिमा को आश्रम के गर्भगृह की मल्लिका बना दिया था. आश्रम के सभी सेवकों को उस की आज्ञा के पालन के लिए खड़ा कर दिया था.

एक खास तरह के गुरुजी पर्व के आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं. आयोजन का सारा इंतजाम गुरुजी के जिन सेवादारों द्वारा किया जा रहा था. वे सभी रघुवीर गुरुजी की तरह ही गोरे, चिकने, लंबी कदकाठी के अमीर और ताकतवर मर्द थे. ऐसे लोग सेवादार बनने के लिए गुरुजी को चढ़ावा चढ़ाते थे.

देवदासियों के नाम पर शहर से कालगर्ल्स को लाया जाता था, जो चुने गए भक्तों को खुश करती थीं, जिन में अफसर और सेठ होते थे. पढ़ीलिखी पूर्णिमा को तुरंत समझ आ गया था कि प्रसाद और अगरबत्तियों के बहाने भांग, गांजे और शराब का नशा कराने के लिए यह आयोजन एक तरह की ‘रेव पार्टी’ थी, जिसे पुलिस से बचने के लिए धार्मिक आयोजन का नाम दे दिया गया था.

पूर्णिमा ने रघुवीर गुरुजी को इस गुरुजी पर्व में अपनी 4 साथियों को साथ रखने के लिए चुटकियों में मना लिया. घर वाले तो इस बात से फूले नहीं समा रहे थे कि उन की पूर्णिमा को मुख्य शिष्या बनाया गया है.

पूर्णिमा के पति को तो इस मामले में उसे रोकने की हिम्मत ही नहीं थी. वह जब भी पूर्णिमा के पास रात को आता, तो वह उसे कपड़ों के बिना धकेल देती थी. उसे कितनी ही रातें बिस्तर के नीचे नंगधड़ंग गुजारनी पड़ी थीं.

गुरुजी पर्व आयोजन के दौरान आश्रम के गर्भगृह में रघुवीर गुरुजी अपने प्रमुख शिष्य और शिष्याओं के साथ पूरी तरह अज्ञातवास में थे. गर्भगृह में सभी दूसरी भक्तनों को केवल एक साड़ी में दाखिल होने की इजाजत थी.

गुरुजी पर्व के दौरान गर्भगृह में देवताओं के राजा इंद्र की सभा की तरह नृत्य, गायन, मद्यपान, सुरा और संभोग का नाटक किया जाता था. पूर्णिमा की साथी, जो वैसे सैक्स वर्कर थीं, गुरुजी के शिष्यों का भरपूर मनोरंजन करती थीं.

अब तक अपने पति के साथ पूर्णिमा की ठीक से सुहागरात भी नहीं हुई थी, जबकि गुरुजी के साथ वह हर रोज 2-4 बार हमबिस्तर होती थी. पूर्णिमा के दूध के समान सफेद और संगमरमर जैसे चिकने बदन को रेशम और सोने के गहनों से ढक दिया गया था. अब वह अपनी ससुराल लौटना ही नहीं चाहती थी. गुरुजी ने उसे अपना उत्तराधिकारी बना कर देवी का दर्जा दे दिया था.

आम जनता के बीच, धार्मिक प्रतीकों और कपड़ों के साथ माला जपते हुए पिता और पुत्री का रिश्ता निभाने वाले रघुवीर गुरुजी और पूर्णिमा भोगविलास के आदी हो चुके थे.

पर जल्द ही उन के बारे लोग कानाफूसी करने लगे थे. गुरु और शिष्या के संबंधों से परेशान पूर्णिमा की ससुराल वाले बाधा पैदा करने लगे थे.

इस बात से गुस्साए गुरुजी ने पूर्णिमा के पति को आश्रम में बंधक बना लिया और पूर्णिमा ने अपने पति के सामने ही गुरुजी के साथ संबंध बनाते हुए अपने पति के सीने में मौत का खंजर उतार दिया. अपने ससुर और सास को आश्रम के तहखाने में भोजन और पानी के लिए तरसाते हुए मार डाला. ससुराल की जायदाद उन की विधवा ‘संस्कारी बहू’ पूर्णिमा के नाम हो गई.

इस के बाद पूर्णिमा ने अपनी ससुराल की पहचान को मिटाते हुए धार्मिक आवरण ओड़ लिया, अपने केश त्याग दिए. पूर्णिमा का आश्रम की गद्दी पर अभिषेक हो गया.

पूर्णिमा अब पूर्णिमा देवी हो गई थी, जिस के मठाधीश बनने के बाद हर महीने पूर्णमासी की रात को आयोजित होने वाले गुरुजी पर्व कार्यक्रम में अलग ही जोश आ गया था. कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए पूर्णिमा देवी ने आसपास के इलाके की कुंआरी लड़कियों और शादीशुदा औरतों को फंसा कर गुरुदीक्षा देना शुरू कर दिया. उस का साथ वे

4 भक्तनें देती थीं. पूर्णिमा का डर उन पहलवान सेवादारों से था, जो गुरुजी से ज्यादा प्यार करते थे. उन सभी के गुरुजी से समलैंगिक संबंध थे.

पूर्णिमा ने बस्ती की और अंधविश्वासी लड़कियों को सबक सिखाने के लिए बहलाफुसला कर गुरुजी पर्व में शामिल होने के लिए सहमत कर लिया.

पूर्णिमा सेवा में हाजिर होने के लिए तैयार सेविकाओं के रूप में तैयार करने का काम बहुत ही दिलचस्पी से कर रही थी. शहर से लाई गई ब्यूटीशियन ने सभी सेविकाओं को 2 दिनों तक रोमरहित करने के बाद हलदी, बेसन और शहद के पानी से स्नान करा कर उन्हें आइसोलेट कर दिया. सेविकाओं की माहवारी रोकने के लिए उन्हें रोजाना दूध के साथ दवाएं दी जा रही थीं.

गुरुजी पर्व की रात को नृत्य और गायन के दौरान बहुत सी लड़कियों को प्रसाद के रूप में भांग पिला दी गई. आश्रम की इस हाईप्रोफाइल पार्टी में इस साल बड़ेबड़े अफसर, तिलकधारी सांसद और मंत्री, अमीर कारोबारी आए हुए थे.

बस्ती की भोलीभाली लड़कियों के आने के बाद नशे और जिस्म की इन पार्टियां में रहस्य और रोमांच और ज्यादा बढ़ गया था.

पूर्णिमा के निर्देश पर शिष्याओं ने आरती के बाद गर्भगृह में मेहमानों का मनोरंजन करना शुरू किया. खुद पूर्णिमा देवी ने जोश में आ कर अपने कपड़े उतार दिए. गुरुजी को अपने पैर, छातियों, जांघों से छूते हुए वह पूजन की ऐक्टिंग करने लगी. गुरुजी और उन के सेवादारों के कपड़े भी धीरेधीरे उतार दिए गए.

रघुवीर ने अपनी पूर्णिमा को चूमने की कोशिश की, लेकिन नशे में चूर पूर्णिमा देवी ने गुरुजी को पहचानने के बजाय उन के सब से खास एक मेहमान के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते नशे में चूर सभी मेहमान गिद्धों के की तरह, देवताओं के मुखौटे में, बस्ती की भोलीभाली अंधविश्वासी लड़कियों की इज्जत को लूटने के लिए टूट पड़े. रघुवीर गुरुजी अपनी इस बेइज्जती पर तिलमिला उठे. यह पूर्णिमा का पहला बदला था.

देवताओं का अभिनय करते हुए रघुवीर गुरुजी और सेवादारों ने दासियों के साथ कामलीला शुरू कर दी. नशे में चूर बस्ती की अनपढ़, भोलीभाली लड़कियों को लग रहा था कि गुरुजी की कृपा से स्वर्ग के देवता धरती पर उतर कर उन के साथ संबंध बना रहे हैं.

लेकिन रघुवीर गुरुजी को नहीं मालूम था कि पूर्णिमा ने उसी समय हाईकोर्ट में एक एप्लीकेशन डलवा रखी थी, जिस में लोकल जजों पर निर्भर रहने की वजह बताते हुए एसपी के नेतृत्व में छापा मारने की रिक्वैस्ट की गई थी.

यह याचिका शाम 6 बजे हाईकोर्ट के एक जज के पास पहुंची. साथ में वीडियो भी थे. जज उदार और सख्त थे. उन्होंने तुरंत और्डर टाइप कराया और जिला जज, जिला मजिस्ट्रेट और एसपी के साथ छापा मारने का हुक्म दिया.

तकरीबन 500 पुलिस वालों ने आश्रम घेर लिया. सेवादार भाग भी नहीं सके थे, क्योंकि पूर्णिमा की साथियों ने सारे कपड़े उठा कर नाले में फेंक दिए थे.

पूर्णिमा के परिवार के गायब होने की खोज पहले से चल रही थी. गुरुजी को पुख्ता सुबूतों के साथ पकड़ लिया गया. उस के बाद पूर्णिमा कहां गई किसी को पता नहीं लगा, पर उस की 4 साथियों ने मुकदमा लड़ा और गुरुजी को आजीवन कारावास की सजा मिली.

आश्रम से मिले कंकालों की गितनी इतनी थी कि डीएनए टैस्ट करने वालों को महीनों लगे.

उम्रकैद के दौरान रघुवीर गुरुजी की मौत हो गई, लेकिन पूर्णिमा कोढ़ की बीमारी से पीडि़त होने के बरसों बाद बस्ती में लौट आई. यह कोढ़ उसे एक सेवादार से लगा था. पूर्णिमा को अपने पर गर्व था, पर शायद ही कोई जानता था कि रघुवीर को जेल उसी ने पहुंचाया था.

उस पागल औरत ने धीधीरे मुझे यह सारी कहानी सुनाई थी, क्योंकि मैं रोज उसे खाना देने लगी थी, जबकि गांव वालों को भी बुरा लगता था और रघुवीर गुरुजी के उजड़े आश्रम के एक कोने को दबोचे था वह पंडितनुमा जना जो मुझे रोक रहा था.

पूर्णिमा ने बताया कि उस लड़के को 10 साल की उम्र में कहीं से पकड़ कर लाया गया था. पर वह सालों ड्रग्स लेने के चलते बहुत सी बातों को आज भी याद नहीं कर पा रहा.

डाक्टर साहब, आप क्यों ठगी का शिकार हो रहे हैं

आम आदमी ठगी का शिकार हो जाए तो कहा जाता है कि यह तो पोंगा पंडित है, दुनियादारी नहीं जानता, मगर आज बड़ीबड़ी हस्तियां ठगी का शिकार हो रही हैं. जब डाक्टर भी लालच में आ कर ठगी का शिकार हो रहे हैं, तो फिर आम आदमी की बिसात ही क्या. दरअसल, देश का ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां लोग ठगी का शिकार नहीं हो रहे हैं. इस की सिर्फ एक ही वजह है इनसान का लालच. अगर हम इसे कंट्रोल कर लें तो हमें कोई नहीं ठग सकता.

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक डाक्टर के साथ औनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिस में आरोपियों ने डाक्टर से 89 लाख रुपए की ठगी की है. यह ठगी गेमिंग कंपनी में इन्वैस्ट करने के नाम पर की गई है, जहां आरोपियों ने 40 फीसदी मुनाफा देने का झांसा दिया था.

डाक्टर अशित कुमार ने बताया कि वे टैलीग्राम चैनल के जरीए आरोपियों के संपर्क में आए थे, जिन्होंने औनलाइन रौयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा देने की बात कही थी. आरोपियों ने कम इन्वैस्टमैंट करने पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया था, जिस पर डाक्टर ने उन के बताए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए.
आरोपियों ने 40 से ज्यादा किस्तों में डाक्टर से पैसे लिए और फिर उस की मूल रकम भी नहीं लौटाई.

जब डाक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इन्वैस्टमैंट करने के लिए कहा. डाक्टर ने आरोपियों की बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उन का फोन उठाना बंद कर दिया.

इस मामले में डाक्टर ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला औनलाइन ठगी का एक और मामला है, जिस में लोगों को बड़े मुनाफे के लालच में ठगा जा रहा है.

इससे पहले भी रायपुर में मई, 2024 में एक डाक्टर के साथ 2 करोड़, 92 लाख रुपए की औनलाइन ठगी हुई थी, जिस में डाक्टर ने फेसबुक पर विज्ञापन देख कर बड़े मुनाफे के लालच में एप के जरीए इन्वैस्ट किया था. शातिर ठगों ने वर्चुअली मोटी रकम दिखा कर कमीशन के नाम पर 25 से 30 बार में रुपए वसूल लिए थे.

औनलाइन ठगी के मामले में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी अनजान आदमी या कंपनी में पैसा लगाने से पहले पूरी जांचपड़ताल करनी चाहिए.

औनलाइन ठगी के मामले में पुलिस और साइबर सैल को भी सख्त ऐक्शन लेना चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए. साथ ही, लोगों को जागरूक करना चाहिए कि वे औनलाइन ठगी के मामले में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान आदमी के पास या कंपनी में पैसा लगाने से पहले पूरी जांचपड़ताल करें.

देश में औनलाइन ठगी की कई वारदातें हुई हैं, जिन में लोगों को बड़े पैमाने पर ठगा गया है. कुछ प्रमुख घटनाएं इस तरह हैं :

-पंजाब में एक आदमी को औनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

-मुंबई में एक आदमी को औनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ.

-दिल्ली में एक आदमी को औनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ.

-बैंगलुरु में एक आदमी को औनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ.

-हैदराबाद में एक आदमी को औनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ.

औनलाइन ठगी से ऐसे बचें

-दरअसल, जो जागरूक नहीं हैं, अपढ़ हैं, उन के साथसाथ पढ़ेलिखे और जागरूक लोगों को भी अनजान लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए.

-अज्ञात स्रोतों से आए हुए लिंक्स पर क्लिक न करें, क्योंकि वे आप के डिवाइस में मेलवेयर डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही, अपनी निजी जानकारी जैसे पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य संवेदनशील जानकारी किसी भी अज्ञात आदमी या वैबसाइट के साथ साझा न करें.

-सुनिश्चित करें कि आप जिस वैबसाइट पर जा रहे हैं, वह सुरक्षित है. इस के लिए वैबसाइट के ‘URL’ में ‘https’ देखें और एक लौक का चिह्न देखें.

-अपने औनलाइन अकाउंट्स के लिए मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करें और उन्हें नियमित रूप से बदलें.

-अपने औपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, और अन्य सौफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखें, ताकि सुरक्षा में सुधार हो सके.

-अज्ञात ईमेल्स को सावधानी से खोलें और अज्ञात अटैचमैंट्स या लिंक्स पर क्लिक न करें. साथ ही, औनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि आप एक सुरक्षित और विश्वसनीय वैबसाइट पर हैं.

दो बीवियों वाले अनुराग कश्यप की किस्मत ने ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ से पाई पहचान

बौलीवुड में अपनी पहचान कायम करने वाले पौपुलर डायरेक्टर और प्रौड्यूसर अनुराग कश्यप आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्शन के अलावा अनुराग अपना हाथ एक्टिंग में भी आजमा चुके हैं. फिल्मों में शानदार एक्टिंग के चलते अनुराग कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं और आज अपना 52वां बर्थ डे मना रहे है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

गैंग औफ वासेपुर से मिली पहचान

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की साल 2012 में फिल्म ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही हंगामा मचा दिया गया था. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स पर काफी चर्चा हुई. ‘गैंग्स औफ वासेपुर’ अपनी दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. दोनों पार्ट्स आने के बाद फिल्म के तीसरे पार्ट की आने खबरें शुरू हो गई. इस फिल्म से अनुराग ने न सिर्फ नाम कमाया बल्कि खूब शोहरत और दौलत भी कमाई.

फिल्म की कहानी

‘गैंग्स औफ वासेपुर’ एक क्राइम थ्रिलर स्टोरी है. जो धनबाद के कोयला माफिया और तीन क्रिमिनल फैमिलीज के बीच के संघर्ष की कहानी है ये फिल्म राजनीति और प्रतिशोध पर बनाई गई है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी जीशान कादरी, अखिलेश, सचिन लाढ़िया, अनुराग कश्यप और अखिलेश जयसवाल ने लिखी थी. इस फिल्म में मनोज वायपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, तिग्मांशु धूलिया और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए.

इस फ़िल्म की कहानी 1940 से 1990 के दशक के बीच की है. यह फ़िल्म दो पार्ट्स में बंटी हुई है. इसको हिन्दी सिनेमा की ‘कल्ट’ मूवीज में गिना जाता है. 

फिल्म की कहानी उस समय से शुरू होती है जब भारत में ब्रिटिश सरकार अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी. शाहिद खान लुटेरा है जो ब्रिटिश ट्रेनों को लूटता है. बाद में वह रामधीर सिंह के कोयला खान में मजदूरी करने लगता है. शाहिद खान का जीवन का एक ही मकसद था पुश्तैनी दुश्मनों से बदला लेना. शाहिद का बेटा सरदार खान अपने बाप के अपमान का बदला लेने की कसम खाता है और वासेपुर का ऐसा दबंग अपराधी बन जाता है जिससे सभी डरते हैं. वह अपने दुश्मनों से बदला लेता है. इस मूवी के बारे में यह कहा गया कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.

अनुराग 11 साल तक रहे मोलेस्टेशन का शिकार

अनुराग कश्यप बचपन में सेक्शुअल अब्यूज का शिकार हो चुके हैं. इस एक्टर डायरैक्टर ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह 11 साल के थे तब उनके साथ सेक्शुअल अब्यूज हुआ. अनुराग ने यह भी बताया था कि अब वह उस व्यक्ति को माफ कर चुके हैं जिसने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी. हालांकि अनुराग ने कभी भी उस व्यक्ति का खुलासा नहीं किया कि वह कौन था जो उन्हें सेक्सुअली अब्यूज करता था.

दो बीवियों के साथ रह चुके हैं रिलेशन, हाल में हुई बेटी की शादी

बौलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप जो एक्टिंग-डायरैक्शन में अपना लोहा मनवा चुके हैं वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी रील लाइफ से कम नहीं रही है. उनकी लाइफ में दो वाइफ आई लेकिन वह फिर भी अकेले रहे.

अनुराग की पहली शादी  एक एडीटर से हुई थी. उनकी पहली वाइफ का नाम आरती बजाज था लेकिन दोनों का रिलेशन अच्छा नहीं चला और दोनों ने एकदूसरे से तलाक ले लिया. हालांकि अनुराग की आरती से एक बेटी भी है आलिया.बता दें कि 7 साल की आरती की अनुराग से शादी 1997 में हुई थी. दोनों का रिश्ता 12 साल तक चला. साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे. दोनों की एक बेटी आलिया है.

आरती कश्यप के फिल्मी खाते में जब वी मेट, नो स्मोकिंग जैसी फिल्मों की एडिटिंग शामिल रही है.दूसरी शादी अनुराग ने कल्कि कोचलिन के साथ की. एक्ट्रेस कल्कि अपनी एक्टिंग के लिए बौलीवुड में मशहूर है.  उन्होंने रणबीर कपूर के साथ भी एक्टिंग की है. अनुराग की दूसरी शादी कल्कि के साथ नहीं चली. दोनों का रिलेशन केवल 4 साल तक रहा. दोनों एकदूसरे से अलग हो गए और तलाक ले लिया. ये शादी साल 2011 में हुई थी.

अनुराग को मिला इन फिल्मों के लिए अवार्ड

अनुराग कश्यप ने बौलीवुड को कई फिल्में दी है. कई पर्दे पर फ्लौप तो, कई सुपरहिट फिल्में बनीं. सुपरहिट फिल्मों में से अनुराग ने ऐसी फिल्में भी बनाई जिनके लिए उन्हें अवार्ड से नवाजा गया.

– ‘रमन राघव 2.0’  (2016) – ‘रमन राघव 2.0’ अनुराग कश्यप की लिखी और डायरेक्ट की गई साइकोलॉजिल थ्रिलर फिल्म है.

– मनमर्जियां (2018) मनमर्जियां फिल्म को तापसी पन्नू और विक्की कौशल के करियर की बैस्ट मूवीज में से एक बताया जाता है.

– देव डी (2009) इस फिल्म ने जीता नेशनल अवौर्ड

– अनुराग कश्यप की नियो नौयर मूवी कैनेडी को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में 7 मिनट का ओवेशन मिला है.

पाक मुहब्बत : इश्क का मुश्किल इम्तिहान

अहसान और परवीन की मुहब्बत इतनी पाक थी कि उन दोनों ने तकरीबन 7 साल साथसाथ गुजारे थे. वे दोनों एकदूसरे को दिल की गहराइयों से चाहते थे, पर उन्होंने मन ही मन ठान लिया था कि जब तक उन का निकाह नहीं होता, तब तक वे एकदूसरे के जिस्म को नहीं छुएंगे.

उस समय अहसान की उम्र महज 17 साल थी. तब वह अपनी चाची के घर उन के साथ रह रहा था, चाची उस पर अपनी जान छिड़कती थीं.

परवीन भी अकसर अहसान की चाची के घर आतीजाती रहती थी. परवीन और कोई नहीं, बल्कि अहसान की चाची की छोटी बहन थी, जो महज 16 साल की एक खूबसूरत लड़की थी. उस की नीली आंखें ऐसी लगती थीं, मानो कोई अंगरेज हो. गोरा बदन, बड़ीबड़ी आंखें, सुनहरे बाल उस की खूबसूरती में चार चांद लगाते थे.

एक दिन अहसान अपनी चाची से बातें कर रहा था कि तभी वहां परवीन भी आ गई.

चाची अचानक से बोलीं, ‘‘अहसान, तुझे परवीन कैसी लगती है?’’

अहसान ने कहा, ‘‘बहुत अच्छी.’’

चाची बोलीं, ‘‘मै चाहती हूं कि तेरी शादी परवीन से हो जाए.’’

अहसान ने शरमाते हुए कहा, ‘‘मुझे इस में कोई एतराज नहीं है चाची.’’

इतना सुन कर पास बैठी परवीन भी शरमा गई और तिरछी निगाहों से अहसान को देखते हुए अपने प्यार का इजहार करने लगी.

अहसान की चाची ने परवीन से पूछा, ‘‘क्यों परवीन, क्या तू चाहती है कि तेरी शादी अहसान से हो जाए?’’

परवीन शरमाते हुए बोली, ‘‘बाजी, आप की जो मरजी, भला मुझे क्या एतराज होगा.’’

उस दिन से परवीन और अहसान एकदूसरे को दिल की गहराइयों से चाहने लगे और अपनी शादी के सपने संजोने लगे. दोनों अकसर अकेले घूमने जाने लगे, जिस पर चाची को कोई एतराज नहीं था. फिर वे दोनों बालिग हो गए.

अब परवीन पर शादी करने का दबाव बढ़ने लगा था, जबकि अहसान अभी भी पढ़ाई में उलझ हुआ था. वह बीकौम कर रहा था.

जब परवीन को इस बात का पता चला कि उस के लिए रिश्ता ढूंढ़ा जा रहा है, तो उस ने अपनी बड़ी बहन से अपने दिल की बात कहते हुए कहा, ‘‘आप तो कह रही थीं कि मेरी शादी अहसान से कराओगी, फिर क्यों मेरे लिए रिश्ता ढूंढ़ा जा रहा है?’’

परवीन की बाजी बोलीं, ‘‘अहसान से तेरी शादी कैसे हो सकती है… अभी वह पढ़ रहा है. कुछ कमाता है नहीं, कैसे तेरे खर्चे उठाएगा?’’

परवीन ने कहा, ‘‘कुछ भी करो, पर मेरी शादी अहसान से करा दो. मैं उस के सिवा किसी और से शादी नहीं करूंगी. मैं ने उसे अपना सबकुछ मान लिया है. अब इस दिल में उस के सिवा किसी और का खयाल करना भी मेरे लिए बड़ा मुश्किल है.’’

अगले दिन परवीन ने सारी बात अहसान को बता दी और बोली, ‘‘मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती. तुम कुछ भी करो, क्योंकि मैं किसी गैर से शादी नहीं कर सकती.’’

अहसान बोला, ‘‘तुम फिक्र मत करो. मैं चाची से बात करता हूं. वे मेरी बात जरूर मानेंगी और मुझे कुछ काम करने का थोड़ा समय भी दे देंगी. मैं अपने पैरों पर खड़ा हो कर तुम से शादी कर लूंगा.’’

अहसान ने अगले ही दिन चाची से कहा, ‘‘चाची, आप ने मेरी शादी की बात परवीन से की थी. मैं उसे दिलोजान से चाहता हूं. मैं उस के बगैर नहीं रह सकता.’’

चाची बोलीं, ‘‘प्यार से पेट नहीं भरता, बल्कि जिंदगी जीने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है. जब पेट की भूख बढ़ती है, तो प्यार का सारा भूत उतर जाता है.’’

अहसान बोला, ‘‘मैं मेहनतमजदूरी कर के उस का पेट भरूंगा. उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दूंगा.’’

चाची ने कहा, ‘‘मेहनतमजदूरी कर के एक वक्त का खाना खा सकते हो, अच्छी जिंदगी नहीं गुजार सकते. जिंदगी जीने के लिए पैसा चाहिए और मेरे अम्मीअब्बा कभी भी एक बेरोजगार से परवीन की शादी करने को कभी तैयार नहीं होंगे.’’

अहसान गिड़गिड़ाने लगा, ‘‘आप कोशिश तो करो. मुझे कुछ समय दे दो. प्लीज, मेरी खाली झाली में मेरा प्यार परवीन डाल दो.’’

चाची बोलीं, ‘‘बहुत मुश्किल है. पहले तुम कामयाब हो जाओ, उस के बाद परवीन से शादी करने का खयाल करना.’’

‘‘ठीक है चाची, मैं अगले 2 साल के अंदर एक कामयाब इनसान बन कर ही आऊंगा. मैं कल ही काम की तलाश में मुंबई जाता हूं,’’ अहसान बोला.

अगले ही दिन अहसान 2 साल का समय ले कर मुंबई चला गया और वहां उस ने अपनी जानपहचान के लोगों से काम की बात की, तो उसे एक बेकरी में हिसाबकिताब का काम मिल गया और 4,000 रुपए महीने की नौकरी पर उस ने वहां काम करना शुरू कर दिया.

6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद अहसान ने 20,000 रुपए जोड़ लिए और अपनी चाची से फोन कर के सब बता दिया.

चाची बोलीं, ‘‘बहुत अच्छा है, पर 4,000 रुपए महीना कमाने से घर नहीं चलेगा. मेरे घर वाले इतना कम कमाने वाले से शादी नहीं करेंगे.’’

अहसान बोला, ‘‘अभी मेरे वादे के डेढ़ साल बाकी हैं. मैं इन डेढ़ साल के अंदर अच्छा पैसा कमाने वाला बन कर दिखाऊंगा.’’

चाची ने कहा, ‘‘ठीक है, पहले कामयाब बनो, तब बात करना. उस से पहले तुम मुझ से परवीन के बारे में कोई बात नहीं करोगे.’’

अहसान बोला, ‘‘ठीक है, चाची.’’

समय गुजरता गया. अहसान मेहनत और लगन से काम करता रहा. उसे काम करतेकरते डेढ़ साल हो गया. उस की मेहनत और लगन से खुश हो कर उस के मालिक ने पूछा, ‘‘क्या तुम हमारे साथ एक बेकरी में सा?ोदारी करोगे?’’

अहसान बोला, ‘‘मेरे पास अभी पैसा नहीं है. बड़ी मुश्किल से 70,000 रुपए ही जोड़ पाया हूं.’’

मालिक बोले, ‘‘ठीक है, बाकी पैसा मैं लगा दूंगा. एक बेकरी किराए पर मिल रही है. 30,000 रुपए महीना किराया है, ऊपर का जो खर्च होगा, वह तकरीबन 3 लाख रुपए है.

3 पार्टनर मिल कर इस बेकरी को ले लेते हैं. तुम ईमानदारी और जिम्मेदारी से उसे चलाना. जो बचत होगी, उसे तीनों आपस में बांट लेंगे.’’

अहसान बोला, ‘‘ठीक है, मैं तैयार हूं.’’

अगले ही दिन वह बेकरी किराए पर ले ली गई. अहसान को उस की जिम्मेदारी दे दी गई.

अहसान की मेहनत रंग लाई और 3 महीने में ही उस बेकरी में 2 लाख रुपए हर महीने की बचत होने लगी.

अहसान के ऊपर जो कर्जा हो गया था, वह भी उतर गया था और अब वह तकरीबन 60,000 रुपए हर महीने कमाने लगा था.

2 साल पूरे होने में अभी 15 दिन बाकी थे. अहसान ने गांव जाने का इरादा किया और एक महीने के लिए बेकरी पर अपने पार्टनर को बैठा कर वह गांव चला गया.

गांव पहुंचते ही अहसान सब से पहले अपनी चाची के घर गया और बोला, ‘‘चाची, मैं अब 60,000 रुपए महीना कमाने लगा हूं, जिस से मैं परवीन को सारी खुशियां दे सकता हूं. अब आप अपने वादे के मुताबिक मेरी शादी परवीन से करा कर उसे मेरी झाली में डाल दो.’’

यह सुन कर चाची बोलीं, ‘‘परवीन की शादी तो एक साल पहले ही कर दी गई है. उस के एक बेटा भी हो गया है. उस का शौहर भी मुंबई में रहता है और महीने में 15,000 रुपए कमा लेता है.’’

अहसान ने जैसे परवीन की शादी की बात सुनी, तो उस का खून खुश्क हो गया. उस के दिल की धड़कन जहां की तहां थम गई. उस ने जिस लड़की को पाने के लिए अपनी पढ़ाई कुरबान कर दी थी, जिस के लिए वह अपना गांव छोड़ कर पैसा कमाने के लिए मुंबई चला गया था, वापस आने से पहले ही उस के सपने चूर हो कर रह गए.

अहसान का दिल पूरी तरह टूट चुका था. उस ने दबे लहजे में अपनी चाची से कहा, ‘‘चाची, आप को भी थोड़ा सब्र नहीं हुआ. मेरे दिल के टुकड़े को किसी दूसरे के हवाले करते हुए आप का दिल नहीं धड़का.’’

चाची बोलीं, ‘‘हमें क्या पता था कि तू 2 साल में कामयाब हो जाएगा. हम ने सोचा था कि अगर तू कामयाब न हुआ, तो परवीन को जिंदगीभर तेरे इंतजार में थोड़ा बिठाए रखेंगे, इसलिए हमें रिश्ता अच्छा लगा तो हम ने उस की शादी कर दी. मेरी बात मान, तू भी कोई अच्छी सी लड़की देख कर शादी कर ले.’’

कुछ दिनों के बाद अहसान ने भी शादी कर ही ली. वह अपनी पुरानी जिंदगी भूल कर नई जिंदगी की शुरुआत करने में मशगूल हो गया. दिन बीतते गए.

एक बार अहसान ‘महाराष्ट्र संपर्क क्रांति’ ट्रेन से मुंबई जाने के लिए जैसे ही बोगी नंबर एस 5 की बर्थ नंबर 32 पर पहुंचा, तो वहां परवीन को देख कर दंग रह गया.

परवीन बर्थ नंबर 31 पर अपने 4 महीने के बेटे के साथ बैठी थी. जैसे ही दोनों की नजर एकदूसरे पर पड़ी, तो हैरान रह गए.

अहसान परवीन से बोला, ‘‘तुम भी मुंबई जा रही हो क्या परवीन?’’

‘‘हां, मेरे शौहर को 2 महीने के लिए उन के दोस्त का कमरा मिला था, तो उन्होंने मुझे अपने पास मुंबई बुला लिया है. वे बांद्रा स्टेशन पर आ कर मुझे ले जाएंगे.’’

अहसान ने कहा, ‘‘बहुत जल्दी की तुम ने शादी करने में, थोड़ा इंतजार कर लेती.’’

परवीन बोली, ‘‘वह एक साल मैं ने तुम्हारी याद में कैसे गुजारा था, मैं ही जानती हूं. तुम्हारा न कुछ अतापता था और न ही कोई मोबाइल नंबर. तब बाजी बोलीं कि क्यों उस की याद में परेशान होती है. अम्मी की तबीयत भी ठीक नहीं है. एक रिश्ता आया है.

‘‘अम्मी की तमन्ना थी कि उन के जीतेजी मेरी शादी हो जाए, तो मैं ने हां कर दी और मेरी शादी के एक महीने बाद ही वे चल बसीं.’’

अहसान ने कहा, ‘‘मेरा खयाल नहीं आया कि जब मैं तुम्हारी शादी की खबर सुनूंगा, तो मुझे पर क्या बीतेगी? मैं ने तुम्हारी बाजी से कामयाब होने के लिए 2 साल का समय मांगा था और मैं कामयाब हो कर तुम्हारी बाजी के पास गया, तो मुझे पता चला कि तुम ने शादी कर ली है. यह सुनते ही मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई है.’’

परवीन ने कहा, ‘‘अहसान, मुझे माफ कर देना. मैं मजबूर थी.’’

अहसान बोला, ‘‘चलो, छोड़ो पुरानी बातें… और सुनाओ, घर में सब कैसे हैं?’’

परवीन ने कहा, ‘‘सब सही है, पर जिस कमाऊ लड़के के चक्कर में घर वालों ने मेरी शादी की, वह बहुत गुस्से वाला है और हर समय घर पर ही पड़ा रहता है. सालभर में 6 महीने ही काम करता है,’’ यह कहतेकहते वह रोने लगी.

इस के बाद बात करतेकरते कब समय निकल गया, कुछ पता ही नहीं चला. रात के 10 बज गए थे.

तभी परवीन बोली, ‘‘बहुत दिन गुजर गए एकसाथ खाना खाए. चलो, खाना खाते हैं.’’

दोनों ने एकसाथ खाना निकाल कर सीट पर रख लिया. तभी परवीन ने हाथ बढ़ा कर पहला निवाला अहसान को खिलाते हुए कहा, ‘‘आज तो खाना मेरे हाथ से ही खाना पड़ेगा.’’

यह सुनते ही अहसान की आंखों में आंसू आ गए और उस ने भी अपने हाथों से परवीन को खाना खिलाना शुरू कर दिया.

रात के 12 बज चुके थे. पूरे डब्बे के मुसाफिर सो गए थे. बस, अहसान और परवीन जाग रहे थे कि तभी परवीन ने अहसान को जगह देते हुए कहा, ‘‘तुम आराम से यहीं सो जाओ.’’

अहसान चौंका और सोने के इरादे से अपने बैग से चादर निकालने लगा. जैसे ही उस ने अपनी चादर निकाली, उस में से एक छोटा टैडी बीयर निकल कर अहसान के पास आ गिरा.

जैसे ही अहसान ने उसे उठाया, उस में एक परचा लगा था, जिस में उस की बीवी ने बड़े प्यार से प्यारभरी बातें लिखी थीं और आखिर में ‘आई लव यू’ लिखा था, जिसे देखते ही अहसान की आंखें भर आईं और वह उसे अपने सीने से लगा कर ऊपर वाली बर्थ पर ही लेट गया.

परवीन ने उसे आवाज दी और कहा, ‘‘नीचे आ कर यहां सो जाओ.’’

पर अहसान नीचे नहीं आया और बोला, ‘‘तुम सो जाओ. मैं यहीं सो रहा हूं.’’

दरअसल, अहसान के सामने उस की बीवी का प्यारभरा लव लैटर आ गया था, जिसे देख कर उसे अहसास हो गया था कि परवीन के पास जा कर सोना अपनी बीवी का साथ गद्दारी करना है, उसे धोखा देना है, जबकि परवीन अब एक पराई औरत है.

अपनी बीवी को याद करतेकरते कब अहसान की आंख लग गई, उसे पता ही न चला. सुबह जब आंख खुली, तो उस ने अपनेआप को बांद्रा स्टेशन पर पाया. ट्रेन मुंबई आ चुकी थी. अहसान जल्दी से उठा और नीचे उतर आया.

परवीन ने पूछा, ‘‘क्या बात है, तुम रात को नीचे नहीं आए?’’

अहसान टालते हुए बोला, ‘‘मेरी आंख लग गई थी.’’

दोनों ने जल्दीजल्दी अपना सामान एक साइड में किया. थोड़ी देर बाद परवीन बोली, ‘‘पता नहीं, अब कभी हमारी मुलाकात होगी या नहीं. अच्छा, अपना मोबाइल नंबर तो दे दो.’’

अहसान ने परवीन को अपना मोबाइल नंबर दे दिया और दोनों का सामान वह गाड़ी से नीचे उतारने लगा.

प्लेटफार्म से बाहर निकलते ही परवीन का शौहर आ गया और आटोरिकशा में बैठा कर उसे ले जाने लगा.

परवीन हसरतभरी निगाहों से अहसान को देखती रही. थोड़ी ही देर में दोनों एकदूसरे की आंखों से ओझल हो गए.

अहसान ने मुंबई आ कर अपना काम संभाल लिया और खूब तरक्की की. कुछ ही दिनों में अहसान ने भी अपनी बीवी को मुंबई बुला लिया.

एक दिन अहसान ने अपनी चाची को फोन किया और उन की खबर जाननी चाही, तो उन्होंने बताया, ‘‘परवीन मायके में आ कर रह रही है. उस का शौहर उसे जानवरों की तरह मारतापीटता है. कुछ कामकाज भी नहीं करता है. और तू सुना क्या हाल हैं तेरे?’’

‘‘मैं 2 बेकरी चला रहा हूं. अब महीने के एक लाख रुपए कमाता हूं. बीवी भी खुश है. एक बेटी का बाप बन गया हूं.’’

चाची बोलीं, ‘‘तू ने वह कर दिखाया है, जिस की हमें उम्मीद भी नहीं थी. काश, हम समय रहते तुझे समझ पाते और परवीन से ही तेरी शादी करा देते, तो आज परवीन इस तरह की परेशानियों में न घिरी होती.’’

अहसान ने परवीन के बारे में इतना सुन कर फोन रख दिया.

एक दिन अहसान के फोन की घंटी बजी. उस ने फोन उठाया, तो दूसरी तरफ से परवीन के बोलने की आवाज आई, ‘‘अहसान, मैं अब उस जालिम के साथ नहीं रहूंगी, जो मुझे जानवरों की तरह मारतापीटता है, खाने को भी नहीं देता. कुछ कमाता ही नहीं, बस रातदिन दोस्तों के साथ घूमता फिरता है. उस ने मेरी जिंदगी नरक बना दी है. अहसान, अगर मैं उस से तलाक ले लूंगी, तो क्या तुम मुझ से शादी करोगे?’’

अहसान ने कहा, ‘‘कैसी बात कर रही हो तुम? ऐसा कुछ मत करो. अपने घर वालों से कहो कि उसे प्यार से सम?ाएं और उसे कोई काम करा दें, ताकि उस की कुछ इनकम होने लगे.

‘‘यह तो सोचो कि तुम्हारे पास अब उस का एक बेटा भी है. क्यों उसे उस के बाप से अलग करना चाहती हो? जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम मत उठाना, जिस की वजह से बाद में परेशानी हो.’’

परवीन बोली, ‘‘मैं तुम से मशवरा नहीं मांग रही, बल्कि मैं तो यह कह रही हूं कि अगर मैं उस से तलाक ले लूं, तो क्या तुम मुझे अपनाओगे?’’

अहसान ने कहा, ‘‘ऐसा कैसे हो सकता है… मेरी भी बीवी है, बच्ची है, जिन्हें मैं बहुत प्यार करता हूं. तुम समझती क्यों नहीं…’’

परवीन गुस्से में बोली, ‘‘इस का मतलब यह है कि तुम मुझ से प्यार नहीं करते थे और न ही करते हो…’’

अहसान बोला, ‘‘मैं सिर्फ तुम से ही प्यार करता था, पर अब अपने बीवीबच्चों से प्यार करता हूं.

हां, तुम से अब वह प्यार नहीं करता, जो तुम सोच रही हो, क्योंकि अब तुम भी किसी दूसरे की

अमानत हो और मैं भी. अब सिर्फ हम एक अच्छे दोस्त हैं.’’

परवीन गुस्से में बोली, ‘‘ठीक है, तुम से ही उम्मीद थी कि तुम मुझे अपनाओगे, पर जब तुम ही पराए हो गए तो किसी और से क्या उम्मीद की जाए,’’ कहते हुए उस ने फोन रख दिया.

अहसान भी अपने काम में मसरूफ हो गया. रहरह कर उसे परवीन के कहे शब्द सता रहे थे, पर वह अब उसे कैसे अपना सकता था, क्योंकि उस की बीवी थी, बच्ची थी, जिन्हें वह धोखा नहीं दे सकता था

एक दिन अहसान की चाची का फोन आया और उन्होंने उसे एक दुखभरी बात बताई, जिसे सुन कर अहसान के होश ही उड़ गए.

चाची ने बताया, ‘‘परवीन अब इस दुनिया में नहीं रही. उसे अचानक सीने में दर्द हुआ, फिर जल्दबाजी में उसे हौस्पिटल ले जाया गया, पर वहां पहुंचतेपहुंचते उस की मौत हो गई.’’

यह सुनते ही अहसान को बड़ा धक्का लगा. देखते ही देखते उस की पाक मुहब्बत, जिसे वह सच्चे दिल से चाहता था, आज इस दुनिया में नहीं थी.

अहसान कई दिनों तक परवीन के गम में दुखी रहा. उसे न तो खाना अच्छा लगा और न ही कोई काम. उस की आंखों से नींद कोसों दूर थी. वह यही सोच कर बेचैन हो रहा था कि कहीं परवीन की मौत का जिम्मेदार वह तो नहीं, क्योंकि आखिरी समय में परवीन ने उस से प्यार मांगा था, पर अपने बीवीबच्चों के होते हुए उस ने उस के प्यार को ठुकरा दिया था.

पुल : ईमानदारी की सजा

‘‘शुक्रिया जनाब, लेकिन मैं शराब नहीं पीता,’’ मुस्ताक ने अपनी जगह से थोड़ा पीछे हटते हुए जवाब दिया.

‘‘कमाल की बात करते हो मुस्ताक भाई, आजकल तो हर कारीगर और मजदूर शराब पीता है. शराब पिए बिना उस की थकान ही नहीं मिटती है और न ही खाना पचता है.

‘‘कभीकभार मन की खुशी के लिए तुम्हें भी थोड़ा सा नशा तो कर ही लेना चाहिए,’’ ऐसा कहते हुए ठेकेदार ने वह पैग अपने गले में उड़ेल लिया.

‘‘गरीब आदमी के लिए तो पेटभर दालरोटी ही सब से बड़ा नशा और सब से बड़ी खुशी होती है. शराब का नशा करूंगा तो मैं अपना और अपने बच्चों का पेट कैसे भरूंगा?’’

‘‘खैर, जैसी तुम्हारी मरजी. मैं ने तो तुम्हें एक जरूरी काम के लिए बुलाया था. तुम्हें तो मालूम ही है कि इस पुल के बनने में सीमेंट के हजारों बैग लगेंगे. ऐसा करना, 2 बैग बढि़या सीमेंट के साथ 2 बैग नकली सीमेंट के भी खपा देना. नकली सीमेंट बढि़या सीमेंट के साथ मिल कर बढि़या वाला ही काम करेगी.

‘‘इसी तरह 6 सूत के सरिए के साथ 5 सूत के सरिए भी बीचबीच में खपा देना. पास खड़े लोगों को भी पता नहीं चलेगा कि हम ऐसा कर रहे हैं,’’ ठेकेदार ने उसे अपने मन की बात खोल कर बताई.

रात का समय था. पुल बनने वाली जगह के पास खुद के लिए लगाए गए एक साफसुथरे तंबू में ठेकेदार अपने बिस्तर पर बैठा था. नजदीक के एक ट्यूबवैल से बिजली मांग कर रोशनी का इंतजाम किया गया था.

ठेकेदार के सामने एक छोटी सी मेज रखी हुई थी. मेज पर रम की खुली बोतल सजी हुई थी. पास में ही एक बड़ी प्लेट में शहर के होटल से मंगाया गया लजीज चिकन परोसा हुआ था.

‘‘ठेकेदार साहब, यह काम मुझ से तो नहीं हो सकेगा,’’ मुस्ताक ने दोटूक जवाब दिया.

‘‘क्या…?’’ हैरत से ठेकेदार का मुंह खुला का खुला रह गया. हाथ की उंगलियां, जो चिकन के टुकड़े को नजाकत के साथ होंठों के भीतर पहुंचाने ही वाली थीं, एक   झटके के साथ वापस प्लेट के ऊपर जा टिकीं.

ठेकेदार को मुस्ताक से ऐसे जवाब की जरा भी उम्मीद नहीं थी. एक लंबे अरसे से वह ठेकेदारी का काम करता आ रहा था, पर इस तरह का जवाब तो उसे कभी भी नहीं मिला था.

‘‘क्यों नहीं हो सकेगा तुम से यह काम?’’ गुस्से से ठेकेदार की आंखें उबल कर बाहर आने को हो गई थीं.

‘‘साहब, आप को भी मालूम है और मुझे भी कि इस पुल से रेलगाडि़यां गुजरा करेंगी. अगर कभी पुल टूट गया तो हजारों लोग बेमौत मारे जाएंगे. मैं तो उन के दुख से डरता हूं. मुझे माफ कर दें,’’ मुस्ताक ने हाथ जोड़ कर अपनी लाचारी जाहिर कर दी.

खुद का मनोबल बनाए रखने के लिए ठेकेदार ने रम का एक और पैग डकारते हुए कहा, ‘‘अरे भले आदमी, तुम खुद मेरे पास यह काम मांगने के लिए आए थे… मैं तो तुम्हें इस के लिए बुलाने नहीं गया था. तब तुम ने खुद ही कहा था कि तुम अपने काम से मुझे खुश कर दोगे.

‘‘पहले जो कारीगर मेरे साथ काम करता था, उसे जब यह पता चला कि मैं ने तुम्हें इस काम के लिए रख लिया है, तो वह दौड़ता हुआ मेरे पास आया और मुझे सावधान करते हुए कहने लगा कि यह विधर्मी तुम्हें धोखा देगा…

‘‘पर, मैं ने उस की एक न सुनी… वह नाराज हो कर चला गया… तुम्हारे लिए अपने धर्मभाइयों को मैं ने नाराज किया और तुम हो कि ईमानदारी का ठेकेदार बनने का नाटक कर रहे हो.’’

‘‘मैं कोई नाटक नहीं कर रहा साहब. यह ठीक है कि मैं आप के पास खुद काम मांगने के लिए आया था… आप ने मेहरबानी कर के मुझे यह काम दिया… मैं इस का बदला चुकाऊंगा, पर दूसरी तरह से…

‘‘मैं वादा करता हूं कि मैं और मेरे साथी कारीगर हर रोज एक घंटा ज्यादा काम करेंगे. इस के लिए हम आप से फालतू पैसा नहीं लेंगे… इस तरह आप को फायदा ही फायदा होगा,’’ मुस्ताक ने यह कह कर ठेकेदार को यकीन दिलाना चाहा.

‘‘अच्छा, इस का मतलब यह कि तू चाहता है कि मैं लुट जाऊं… बरबाद हो जाऊं और तू तमाशा देखे… क्यों?’’ ठेकेदार खा जाने वाली नजरों से मुस्ताक को घूर रहा था.

कारीगर मुस्ताक यह देख कर डर गया. उस ने हकलाते हुए कहा, ‘‘नहीं… मेरा मतलब यह नहीं था कि…’’

‘‘और क्या मतलब है तुम्हारा? क्या तुम्हें मालूम नहीं कि ईमानदारी के रास्ते पर चल कर पेट तो भरा जा सकता है, पर दौलत नहीं कमाई जा सकती. जिस तरह तू काम करने की बात कर रहा है, वह तो सचाई और ईमानदारी का रास्ता है. उस से हमें क्या मिलेगा?

‘‘तुम्हें मालूम होना चाहिए कि इंजीनियर साहब पहले ही मुझ से रिश्वत के हजारों रुपए ले चुके हैं. ‘वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट’ देने से पहले न जाने कितने और रुपए लेंगे. कहां से आएंगे वे रुपए? क्या तुम दोगे? नहीं न? तब क्या मैं तुम्हारी ईमानदारी को चाटूंगा? बोलो, क्या काम आएगी ऐसी वह ईमानदारी?

‘‘मुस्ताक मियां, मुझे ईमानदारी बन कर बरबाद नहीं होना है. मुझे तो हर हाल में पैसा कमाना है. याद रखना, ऐसा करने से तुम्हें भी कोई फायदा नहीं होने वाला है.’’

मुस्ताक ने जवाब देने के बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा. ठेकेदार ने मन ही मन सोचा कि मुस्ताक को उस के तर्कों के सामने हार माननी ही पड़ेगी. आखिर कब तक नहीं मानेगा? उसे भूखा थोड़े ही मरना है.

अपने लिए एक पैग और तैयार करते हुए ठेकेदार ने मुस्ताक से कहा, ‘‘तुम ने जवाब नहीं दिया.’’

‘‘मैं मजबूर हूं साहब,’’ मुस्ताक ने धीरे से कहा.

‘‘मुस्ताक मियां, मजबूरी की बात कर के मुझे बेवकूफ मत बनाओ. मैं जानता हूं कि तुम जैसे गरीब तबके के लोगों की नीयत बहुत गंदी होती है. तुम्हें हर चीज में अपना हिस्सा चाहिए. ठीक है, वह भी तुम्हें दूंगा और पूरा दूंगा.

‘‘इसीलिए तो तुम लोग सच्चे और ईमानदार बनने का नाटक करते हो. घबराओ मत, मैं भी जबान का पक्का हूं, जो कह दिया, सो कह दिया.’’

ठेकेदार अपनी जगह से उठ खड़ा हुआ. उस ने अपना दायां हाथ मुस्ताक के कंधे पर रख दिया. इस तरह वह उस का यकीन जीतना चाहता था.

मुस्ताक को चुप देख कर ठेकेदार ने कहा, ‘‘पुल के गिरने वाली बात को अपने मन से निकाल दो. अगर यह पुल गिर भी गया, तब भी न तो मेरा कुछ बिगड़ेगा और न ही तुम्हारा.

‘‘मेरे पास तो अपनी 2 कारें हैं, इसलिए मैं कभी भी रेलगाड़ी में नहीं बैठूंगा. रही बात तुम्हारी, तो तुम्हारे पास इतना पैसा ही नहीं होता कि तुम रेल में बैठ कर सफर करो.’’

ठेकेदार को अचानक महसूस हुआ कि वह मुस्ताक के सामने कुछ ज्यादा ही झुक गया है. मुस्ताक इस बात को उस की कमजोरी मान कर उस पर हावी होने की कोशिश जरूर करेगा, इसलिए उस ने अपना हाथ मुस्ताक के कंधे से दूर किया. फिर अपने लहजे को कुछ कठोर बनाते हुए ठेकेदार ने कहा, ‘‘और अगर अब भी तुम यह काम नहीं करना चाहते, तो कल से तुम्हारी छुट्टी. और कोई आ जाएगा यह काम करने के लिए. कोई कमी नहीं है यहां कारीगरों की. अब जाओ, मेरा सिर मत खाओ.’’

ऐसा कहते हुए ठेकेदार बेफिक्र हो कर फिर से अपने बिस्तर पर जा बैठा और प्लेट से चिकन का टुकड़ा उठा कर आंखें बंद कर के चबाने लगा.

‘‘तो ठीक है साहब, कल से आप किसी और कारीगर को बुला लें.’’

अचानक मुस्ताक मियां के मुंह से निकले इन शब्दों को सुन कर ठेकेदार को ऐसा लगा, मानो उस के गालों पर कोई तड़ातड़ तमाचे जड़ रहा हो. उस की आंखें अपनेआप खुल गईं. उस ने देखा कि मुस्ताक वहां नहीं था. उस के लौटते कदमों की दूर होती आवाज साफ सुनाई पड़ रही थी.

पुराने नोट : कालेधन की मार

‘‘यह बुढ़िया भी बड़ी अजीब थी. जाने कहांकहां का… जाने क्यों ये चिथड़ेगुदड़े संभाल कर रखे हुए थी,’’ भुनभुनाते हुए सुमन अपनी मर चुकी सास के पुराने बक्से की सफाई कर रही थी.

तभी सुमन की नजर बक्से के एक कोने में मुड़ेतुड़े एक तकिए पर पड़ी जिस के किनारे की उखड़ी सिलाई से 500 का एक पुराना नोट बत्तीसी दिखाता सा झांक रहा था.

सुमन ने बड़ी हैरत से उस तकिए को उठाया, हिलायाडुलाया, फिर किसी अनहोनी के डर से जल्दीजल्दी उस तकिए की सिलाई उधेड़ने लगी.

अब सुमन के सामने 1000-500 के पुराने नोटों का ढेर था. वह फटी आंखों से उसे हैरानी से देखे जा रही थी. थोड़ी देर तक उस का दिमाग शून्य पर अटक गया, फिर उस की चेतना लौटी.

सुमन ने फौरन आवाज लगाई, ‘‘अरे भोलू के पापा, जल्दी आओ… जरा सुनो तो…’’

‘‘क्या आफत आ गई. अभी खाना दे कर गई है और पुकारने लगी है. यह औरत जरा भी सुकून से खाना नहीं खाने देती है,’’ पति  झुंझलाया.

‘‘अरे, जल्दी आओ,’’ सुमन ने दोबारा कहा.

‘‘पता नहीं, कोई सांपबिच्छू तो नहीं है…’’ बड़बड़ाता हुआ पति वहां पहुंचा. सुमन सिर पर हाथ रखे अपने सामने 1000-500 के पुराने नोटों के ढेर को बड़ी हैरानी से देख रही थी.

पति ने यह नजारा देखा तो उस के भी होश उड़ गए. सारा गुस्सा ठंडा हो गया. फिर अटकतेअटकते वह बोला, ‘‘यह सब क्या है सुमन…’’

‘‘तुम्हारी मां ने बड़े अरमान से हमारी गरीबी दूर करने के लिए ये पैसे जोड़जोड़ कर अपने तकिए में रखे थे. लेकिन 2 साल पहले बेचारी मरते समय यह राज हमें न बता पाई. दिल में यही अरमान रहे होंगे कि बहू, बेटे और उन के बच्चों की इन रुपयों से गरीबी दूर हो जाएगी. पर हाय रे नोटबंदी का दानव मेरी सासू मां के सारे अरमानों को खा गया.’’

यह देख पति भारी मन से बोला, ‘‘अम्मां को मैं ही दवादारू के लिए थोड़ेबहुत पैसे देता रहता था, पर मुझे क्या पता था कि वे हमारी गरीबी दूर के लिए पैसे जोड़ रही थीं.’’

सुमन डबडबाई आंखों से बोली, ‘‘सचमुच अम्मां का दिल बहुत बड़ा था.’’

पति ने कहा, ‘‘हां, शायद हम लोगों से भी ज्यादा बड़ा…’’

सुमन बोली, ‘‘आप सही कहते हो.’’

अब वहां वे दोनों फूटफूट कर रोने लगे, जिसे सिर्फ घर की दीवारें ही सुन पा रही थीं.

नरेंद्र मोदी की सरकार ने सोचा था कि वह नोटबंदी से अमीरों का काला धन निकालेगी, पर यहां तो गोराचिट्टा धन एक रात में काला हो गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने दलितों को जगाया

भारतीय जनता पार्टी बहुत कोशिश कर रही है कि देश में राजनीति पर बात हिंदूमुसलिम को ले कर हो पर उस के वार बेकार जा रहे हैं और बात बारबार जाति पर आ जाती है. जब से सुप्रीम कोर्ट ने शैड्यूल कास्ट और शैड्यूल ट्राइब्स में क्रीमी लेयर बनाने और उन को आपसी कोटे में कोटे का फैसला दिया है, बात जाति पर होने लगी है और वक्फ ऐक्ट हो या सैक्यूलर यूनिफौर्म सिविल कोड पर बात का दही जम ही नहीं रहा.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करना सरकारों, खासतौर पर भाजपा सरकारों के लिए मुश्किल होगा. शैड्यूल कास्टों को डिवाइड करना एक टेढ़ी खीर है. हालांकि हरेक को अपनी जातिउपजाति पता है पर सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए अपने को किसी और से कमतर मानने के लिए उस उपजाति के सभी लोग मान जाएंगे, यह नामुमकिन है. इस पर खूब जूते चलेंगे.

आजकल जाति का सर्टिफिकेट लेना आसान हो गया है. 75 सालों से चले आ रहे सिस्टम की खराबियां काफी दूर हो चुकी हैं. कुछ बातें ढकी हुई हैं. ऊंचनीच का भेद मालूम नहीं है और अगर मालूम है तो भी शादी तक ही रह जाता है. अब तहसीलदार को सर्टिफिकेट देना होगा कि कौन किस उपजाति का है. इस से पहले सरकार को तय करना होगा कि कौम की उपजाति दूसरी उपजाति से अलग है.

हमारे यहां कोई इतिहास तो है नहीं जिस में लिखा हो कि कौन ऊंचा, कौन नीचा. पौराणिक ग्रंथ तो एससीएसटी की बात करते तक नहीं हैं. वे शूद्रों की बात करते हैं और यही माना जाता है कि ये शूद्र अछूत नहीं थे और आज की अदर बैकवर्ड क्लासें हैं. कानूनों को सुबूत चाहिए होंगे, जिन की चर्चा न पुराणों में है. न बाद के लिए संस्कृत ग्रंथों में, न मुसलिम इतिहासकारों की किताबों में, उन्हें कैसे परखा जाए?

अंगरेजों ने जनगणना में जाति का नाम लिखा पर कौन ऊंचा, कौन नीचा और नीचों में कौन ज्यादा नीचा इस से उन्हें मतलब नहीं था क्योंकि उन्हें नौकरियां थोड़े ही देनी थीं. अब नौकरियों का सवाल है, ऐसी नौकरियां जो पक्की हैं और जिन में ऊपरी कमाई भरपूर हो. ऊंची जातियों की पहले ही इन नौकरियों पर नजर हैं चाहे वे चपरासी की क्यों न हों. शैड्यूल कास्टों को यह भी डर है कि बिल्ली बिल्ली की लड़ाई में बंदर ही सारा माल हड़प न ले.

कहने को ऊंची जातियां कहती रहें कि जाति है ही कहां जब केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी को जाति जनगणना पर जवाब दें कि, ‘जिन्हें अपनी जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कैसे कर सकते हैं.’ तो साफ है कि उन के दिमाग में जाति भरी है. शैड्यूल कास्ट वोटर उसे समझ नहीं पा रहे हों, यह भूल जाएं.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोकसभा चुनावों ने साफ कर दिया कि जाति का सवाल अभी भी अहम है. इन दोनों राज्यों के ऊंची जातियों के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा के सपनों की नाव को डुबाया है क्योंकि वे जाति के नाम पर नाव में खुद चूहे छोड़ रहे थे जो नाव को कुतर रहे थे.

अब सुप्रीम कोर्ट ने सोए दलितों को जगा दिया है. वे अपनी जाति की पोटली संभालने लगेंगे तो ऊंची जातियों में यह बीमारी फैलेगी. ओबीसी भी कोटे में कोटा मांगेंगे. धर्म की देन जाति ने 2000 साल से ज्यादा धर्म को संभाला है. अब यह हाथी डायनासोर न बन जाए.

नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति चारों खाने चित

भा रतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सत्ता आने के बाद जिस तरह से जम्मूकश्मीर और वहां की अवाम को दर्द ही दर्द मिला है, क्या उसे कोई भूल सकता है? यहां तक कि नागरिकों के अधिकार नहीं रहे और बंदूक के साए में अब देश की सब से बड़ी अदालत के आदेश के बाद चुनाव होने जा रहे हैं. यह एक ऐसा रास्ता है, जो लोकतांत्रिक की मृग मरीचिका का आभास देता है.

मगर सितंबर, 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव की जो रणनीति कांग्रेस बना रही है, उस में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पूरा खेल बिगड़ता दिखाई दे रहा है. भाजपा किसी भी हालत में यहां सत्ता में आती नहीं दिखाई दे रही है, जिस का आगाज लोकसभा चुनाव में भी नतीजे के रूप में हमारे सामने है.

इधर, फारूक अब्दुल्ला ने जिस तरह सामने आ कर मोरचा संभाला है और  विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की रणनीति चारों खाने चित हो चुकी है.

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे थे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मूकश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई और केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के वादों को ‘जुमला’ करार दिया.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ श्रीनगर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों की जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन ने एक तानाशाह को पूरे बहुमत के साथ (केंद्र में) सत्ता में आने से रोका है. यह गठबंधन की सब से बड़ी कामयाबी है. कांग्रेस ने राज्य का दर्जा बहाल करने की पहल की है. हम इस दिशा में काम करने का वादा करते हैं. राहुल गांधी की जम्मूकश्मीर में चुनाव से पहले गठबंधन बनाने में दिलचस्पी है. वे दूसरी पार्टियों के साथ मिल कर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि दरअसल, भाजपा लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद चिंतित है, क्योंकि वे लोग जिन विधेयकों को पास कराना चाहते थे, उन में करारी मात मिली है.

पूर्ण राज्य का दर्जा

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे से राजनीति में एक गरमाहट आ गई है. राहुल गांधी ने कहा कि जम्मूकश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडी’ की प्राथमिकता है. यह उन की पार्टी का लक्ष्य है कि जम्मूकश्मीर और लद्दाख के लोगों को उन के लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिलें.

कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन की प्राथमिकता है कि जम्मूकश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए. हमें उम्मीद थी कि चुनाव से पहले ऐसा कर दिया जाएगा, लेकिन चुनाव घोषित हो गए हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा और जम्मूकश्मीर के लोगों के अधिकार बहाल किए जाएंगे.

आजादी के बाद यह पहली बार है कि कोई राज्य केंद्रशासित प्रदेश बन गया है. यहां कोई विधानपरिषद, कोई पंचायत या नगरपालिका नहीं है. लोगों को लोकतंत्र से दूर रखा गया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 30 सितंबर तक चुनाव कराने के निर्देश के चलते ही जम्मूकश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई है.

चुनाव से पहले जम्मूकश्मीर के लोगों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है. कुलमिला कर कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह जम्मूकश्मीर में मोरचाबंदी की है, उस से नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मनसूबे ध्वस्त होंगे, ऐसा लगता है.

फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस

जम्मूकश्मीर में जो नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं, उन से साफ दिखाई दे रहा है कि फारूक अब्दुल्ला, जो जम्मूकश्मीर के सब से बड़े नेता और चेहरे हैं, ने कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और यह गठबंधन अगर बन जाता है, तो इस की सरकार बनने की पूरी संभावना है, क्योंकि इन के सामने सारे नेता बौने हैं. वहीं राहुल गांधी और ‘इंडी’ गठबंधन का अब समय आ गया है, यह दिखाई देता है.

यहां चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को होंगे. नतीजे 4 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के (एमवाई) तारिगामी भी हमारे साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि हमें लोगों का साथ मिलेगा और हम लोगों

के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारी बहुमत से जीतेंगे. इस के पहले राहुल गांधी ने भरोसा दिया था कि जम्मूकश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन की प्राथमिकता है.

फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि सभी ताकतों के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. राज्य का दर्जा हम सभी के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है. इस का हम से वादा किया गया है. इस राज्य ने बुरे दिन देखे हैं और हमें उम्मीद है कि इसे पूरी शक्तियों के साथ बहाल किया जाएगा. इस के लिए हम ‘इंडी’ गठबंधन के साथ एकजुट हैं.

महत्त्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि चुनाव से पहले या चुनाव के बाद गठबंधन में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी की मौजूदगी से भी नैशनल कौंफ्रैंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इनकार नहीं किया है.

सास और बहू की शानदार दोस्ती

दीपा की शादी जब प्रताप के साथ हुई थी, तब वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी. शादी के बाद दीपा ने टीचर की नौकरी के लिए कई बार इम्तिहान दिया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली. इस बात से दीपा का हौसला टूट रहा था. उस ने नौकरी की उम्मीद छोड़ कर इवैंट मैनेंजमैंट का काम शुरू कर दिया.

दीपा का पति एक मल्टीनैशनल कंपनी में काम करता था. घर में पैसों की कोई कमी नहीं थी, क्योंकि प्रताप के मातापिता यानी दीपा के सासससुर भी सरकारी नौकरी में थे.

दीपा की सास रंजना लखनऊ के एक महिला कालेज में नौकरी करती थीं, जबकि ससुर रमेश बैंक में नौकरी करते थे. दीपा उन की एकलौती बहू थी.

दीपा की सास चाहती थीं कि बहू खुश रहे और वह भी नौकरी करे. उन्होंने दीपा को नैट के इम्तिहान की तैयारी करने को कहा. उन के अपने अनुभव और मार्गदर्शन के चलते दीपा ने नैट क्वालिफाई कर लिया.

इस के एक साल के बाद इंटर कालेज में वेकैंसी निकली, तो दीपा ने भी नौकरी का फार्म भरा. इस बार उसे कामयाबी हाथ लग गई.

दीपा भी सरकारी कालेज में टीचर की नौकरी करने लगी. इस बीच दीपा को बेटा हुआ. दीपा की सास जैसे अपने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को मैनेज करती थीं, वैसे ही घर को भी मैनेज करती थीं. दीपा भी सास के साथ मिल कर अपना घर और नौकरी संभाल रही थी.

दीपा जैसी कहानी रेखा की भी है. रेखा शादी के बाद ससुराल आई, तो उस की सास भी बैंक में नौकरी करती थीं. रेखा का पति बाहर नौकरी करता था.

रेखा की सास ने उसे टीचर बनने के लिए कहना शुरू किया. उन का सोचना था कि टीचर बन कर बहू अपने घर पर रहेगी और फिर बेटा भी वापस घर आ जाएगा.

सास की कोशिश ने रेखा को आगे बढ़ने के लिए तैयार किया. उसे भी स्कूल टीचर की नौकरी मिल गई. रेखा के ससुर भी टीचर थे. सास बैंक में थीं और बेटा प्राइवेट दवा कंपनी में मुंबई में नौकरी करता था.

रेखा की सास कहती हैं, ‘‘बेटा बाहर नौकरी करने जाता है, तो वह वापस घर आ जाता है. जब बहू साथ जाती है, तो उन के घर वापस लौटने की उम्मीद कम हो जाती है. इस वजह से मैं सोचती थी कि जैसे मैं अपने शहर में रह कर नौकरी करती हूं, वैसे ही मेरी बहू भी करे.’’

सासबहू में झिझिक नहीं जब घर की औरतें अपने पैरों पर खड़ी होती हैं, तो उन के बीच आपस में कई तरह के झगड़े नहीं होते हैं. घर के फैसले मिलबांट कर ले लिए जाते हैं.

दीपा कहती है, ‘‘मेरे घर के फैसले लेने में मेरे पति या ससुर अपनी राय देते हैं. बाकी वे कह देते हैं कि जैसा करना है, तुम दोनों सोच लो.

‘‘जब मैं जिस जिम में जाती हूं,

तो अपनी सास को भी ले जाती हूं. हम दोनों ब्यूटीपार्लर भी साथ जाती हैं और कोशिश करती हैं कि एक के साथ एक मुफ्त वाला कोई औफर मिल जाए.

‘‘बाहर कोई भी हमें देख कर यह समझ ही नहीं पाता कि हम सासबहू हैं. कई बार हम दोस्तों की तरह हंसीमजाक करने में भी कोई परहेज नहीं करती हैं.

‘‘मेरे लिए मेरी सास गाइड भी हैं और मेरी ताकत भी हैं. मुझे लगता है कि जिस तरह से सासबहू के रिश्ते बदल रहे हैं, वह समाज के लिए एक शानदार पहल है.’’

सुखदुख की साथी

रेखा कहती है, ‘‘मेरी सास को छाती में गांठ थी. एक दिन उन्होंने मु?ो वह गांठ दिखाई. उस में दर्द नहीं था. इस वजह से उन्हें कोई चिंता नहीं थी.

‘‘मैं ने जब देखा तो उन्हें सम?ाया कि हम लोग माहिर डाक्टर से मिल लेते हैं, तो पहले तो वे तैयार नहीं हो रही थीं, फिर मैं ने उन्हें डाक्टर के ब्रैस्ट केयर को ले कर कुछ वीडियो दिखाए, तब जा कर वे तैयार हुईं.

‘‘डाक्टर ने देखा, कुछ जांचें कराईं, तो पता चला कि वह कैंसर वाली गांठ थी. हम लोग बिना देरी किए उन्हें मुंबई के टाटा अस्पताल ले गए. 3 महीने का समय लगा. हम ने छुट्टी ले ली थी. वहां इलाज चला. वे अब पूरी तरह से ठीक हैं. हम समयसमय पर चैकअप के लिए जाते हैं.

‘‘डाक्टर ने मेरी सास से कहा कि अगर आप 2-3 महीने की और देर करतीं, तो आप की ब्रैस्ट निकाल देनी पड़ती. जल्दी आने से केवल छोटा सा आपरेशन कर के काम चल गया.

‘‘मेरी सास ने तारीफ करते हुए कहा कि यह मेरी बहू की वजह से हुआ. मुझे तो तब तक नहीं पता चलता, जब तक दर्द नहीं शुरू होता. ऐसे में मुझे दिक्कत हो जाती.

‘‘इस तरह केवल मैं ही नहीं, बल्कि वे भी मेरा खयाल रखती हैं. मेरा बच्चा देर से हुआ तो मेरी सास ही डाक्टर के पास ले गई थीं. डाक्टर की 3 महीने तक दवा चली, तब मेरे पेट में बच्चा आया.’’

साथ जाती हैं घूमने

कविता और टीना सासबहू हैं. टीना कहती है, ‘‘हम दोनों को छुट्टियों में दूसरे शहर देखना ज्यादा पसंद है. हमें या तो ऐतिहासिक इमारतों वाले शहर देखने पसंद हैं या फिर पहाड़ी शहर. कई बार हमारे पति साथ नहीं जाते, वे टालमटोल करते हैं. ऐसे में हम सासबहू अकेले ही चल देती हैं. वहां मेरी सास मेरे से ज्यादा फैशनेबल बन कर रहती हैं.

‘‘मैं तो शौर्ट कपड़े पहनने से बचती हूं, लेकिन मेरी सास मौडर्न स्टाइल वाले कपड़े पहनती हैं. वे मुझे भी कहती हैं कि पहनो तो मैं थोड़ा परहेज करती हूं. एक बार हम लोगों के फोटो ससुरजी ने देखे तो वे बोले कि जिस को पूरे कपड़े पहनने चाहिए, वह आधे पहने हुए है.

‘‘मैं फ्लाइट या ट्रेन के टिकट बुक कराने, होटल, पैकेज, शहर वाला सारा काम कर लेती हूं. सारा खर्च मेरी सास खुद उठाती हैं. हम लोगों के बीच कभी भी पैसे को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ.

‘‘नौकरी करने वाली सास न केवल कामकाजी बहू की दिक्कतों को समझाती हैं, बल्कि उस की मदद भी करती हैं. मुझे लगता है कि यह सास की नौकरी से ज्यादा उन के बरताव के चलते होता है. जहां अच्छा बरताव है, वहां रिश्ते बेहतर होते हैं.’’

मैं पत्नी के साथ सैक्स तो करता हूं, लेकिन ज्यादा एन्जौय नहीं कर पाता हूं क्यों?

सवाल

मैं 30 साल का हूं, मेरी हाल में शादी हुई है. मैं अपनी वाइफ से शादी से पहले भी मिला हूं. हम दोनों साथ में घूमनेफिरने भी बाहर गए हैं . हम दोनों में प्यार भी बहुत है लेकिन शादी के बाद हम दोनों के बीच जब सैक्स होता है तो मैं सैक्स को पूरी तरह एंजौय नहीं कर पाता हूं. ऐसा क्यों होता है, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा है और मैं इस बात से परेशान रहने लगा हूं. मुझे डर लग रहा है कि इसका असर मेरी शादीशुदा जिंदगी पर न पड़े?

जवाब

आपका परेशान होना जायज है. कभीकभी हम सैक्स करते हैं लेकिन उसे पूरी तरह महसूस नहीं कर पाते हैं. ऐसा फील होता है कि हम एंजौय नहीं कर रहे हैं लेकिन यह एक नौर्मल बात है. हो सकता है शादी के कारण आप किसी तरह के तनाव में हो या फिर आप पहली बार सैक्स कर रहे हो. अमूमन ऐसा होता है कि आप पहली बार सैक्स करते हैं तो इस तरह क चीजें को अच्छी तरह से समझ नहीं पाते हैं. इससे नतीजा ये होता है कि आप सैक्स कर भी लेते हैं और आपको वो महसूस ही नहीं होता है.इसके लिए जरूरी है कि आप पहले सैक्स करने का माहौल बनाएं.

किस तरह एंजौय करे हर पल

सैक्स से पहले आप खुद को और वाइफ को तैयार करें. अपने अंदर और वाइफ के अंदर प्यार की फीलिंग्स लाएं यानी कि आप पहले वाइफ से अच्छी और रोमांटिक बातें करें. रोमांस का माहौल बनाएं. साथ ही सैक्स से पहले फोरप्ले करना बिलकुल न भूलें. क्योंकि अगर आप फोरप्ले नहीं करते हैं तो यह सैक्स को पूरी तरह एंजौय करने की सबसे बड़ी कमी है. सैक्स में हमेशा फोरप्ले जरूर करें.

फोरप्ले में कपल को एकदूसरे को कस कर बांहों में भींचना चाहिए. एकदूजे को जीभर कर चूमें और एकदूसरे को प्यार से छेड़े. याद रहे आपके प्यार की यह कहानी बेड से शुरू हो कर बेड पर ही खत्म होनी चाहिए. यह बेहद जरुरी होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ सैक्स से पहले उनसे प्यार जताएं. अगर आपको इन चीजों की जानकारी नहीं है तो आप सैक्स से जुड़ी मैगजीन, किताबें, वेबसाइट खोल कर पढ़ सकते हैं. चाहे तो किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से सलाह भी ले सकते है. फोरप्ले न होना सैक्स की एंजौयमेंट की कमी है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें