⚲

फिल्म ‘जन्मदाता’ के सेट पर बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए धमाल मचाने वाली अदाकारा कनक यादव की इन दिनों भोजपुरी फिल्म जन्मदाता के सेट से ली गई तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं. इस फिल्म की शूटिंग यूपी के सोनभद्र की खुबसूरत लोकेशन्स में की जा रही है. इस फिल्म में कनक के अपोजिट हर्षवर्धन निराला हैं तो विलेन की मुख्य भूमिका विलन अयाज खान निभा रहें हैं. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अनपरा में 1 जनवरी से चल रही है.

ये भी पढ़ें- ‘गुमनाम हो जाते हैं लेटलतीफ’ – कनक यादव

इस फिल्म की कहानी  मार – धाढ़, रोमांटिक, लव, इमोशन से भरपूर है. फिल्म की कहानी डाक्टर की लापरवाही के चलते बर्बाद हुए परिवार के इर्दगिर्द घूमती हुई दिखाई पड़ने वाली है. इस फिल्म में कनक यादव ने उस डाक्टर के बेटी कनक का रोल निभाया है. और डाक्टर के लापरवाही से जिस व्यक्ति का परिवार उजड़ता है उस व्यक्ति के बेटे का रोल हीरो हर्षवर्धन निराला नें निभाया है, जिसका नाम कार्तिक है.

फिल्म में दोनों के बीच प्यार, तड़प और अलगाव को बहुत ही नेचुरल तरीके से फिल्माया जा रहा है. फिल्म से जुडी टीम को आशा है की फिल्म की कहानी आम लोगों से जुडी होने के चलते दर्शक इसे खूब पसंद करेगें. इस फिल्म का निर्माण डायमंड म्यूजिक एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है रुस्तम अली  चिश्ती ने और निर्माता हाँ सुशील सिंह हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘कुम्भ’ का ट्रेलर नए साल के इस दिन हौगा लौंच, पढ़ें खबर

कनक यादव के पापुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की सोनभद्र में चल रही इस फिल्म के शूटिंग के दौरान कनक यादव के फैन्स की भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब होती दिखाई पड़ रही हैं. ऐसे में फिल्म यूनिट को इनकी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम करना पड़ा है. लेकिन कनक ने अपने फैन्स को निराश भी नहीं किया और वह फिल्म के शूटिंग के दौरान अपने फैन्स की भीड़ में लोगों के साथ सेल्फी देती भी नजर आई है.

इस दौरान उन्होंने कहा की आज अभिनय की दुनियां में उनका जो भी मुकाम है. वह सिर्फ दर्शकों और फैन्स की बदौलत ही है. ऐसे में वह अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहतीं हैं. इस फिल्म में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें उनके ही फैन्स ने उतार ली थी जो अब सोसल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहीं है. कनक यादव ने छोटे पर्दे से लेकर कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर लीड भूमिका निभाई है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- नए साल में भोजपुरी की गोल्डन गर्ल मचाएंगी धमाल

‘गुमनाम हो जाते हैं लेटलतीफ’ – कनक यादव

भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते दर्शकों के पीछे की एक बड़ी वजह अच्छी कहानी और नई तकनीकी पक्ष में बदलाव आने के साथ ही मंजे कलाकारों का इन फिल्मों की तरफ रु झान भी रहा है. अब भोजपुरी सिनेमा 2,000 करोड़ रुपए हो गया है. अब एक फिल्म का बजट 75 लाख रुपए से एक करोड़ के बजाय 2 करोड़ रुपए होने लगा है. कुछ सितारों को 50 लाख रुपए मिलने लगे हैं. भोजपुरी हीरोइनों को भी अब अच्छा पैसा मिल रहा है. इन में कुछ तो अपनी और खूबसूरती की बदौलत भोजपुरी बैल्ट के दर्शकों में काफी चर्चित हैं. ऐसा ही एक नाम है कनक यादव का.

उत्तर प्रदेश के कानुपर की रहने वाली कनक यादव इन दिनों कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

उन के पास बतौर लीड हीरोइन कई फिल्में भी हैं. कुछ फिल्मों की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है.

एक मुलाकात में कनक यादव से उन के फिल्मी सफर को ले कर लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उस के खास अंश :

सुना है कि आप फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर भोजपुरी फिल्मों की तरफ रु झान कैसे हो गया?

वाकई, मैं हीरोइन नहीं बनना चाहती थी. फिल्मों में तमाम कामयाब हीरोइनों का कहना है कि उन का बचपन से सपना था डांस करना और फिल्मों में काम करना. लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं था, क्योंकि मेरा फैमिली बैकग्राउंड ऐसा नहीं था कि मैं डांस करूं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘कुम्भ’ का ट्रेलर नए साल के इस दिन हौगा लौंच, पढ़ें खबर

मेरे परिवार में ज्यादातर सभी लोग सरकारी नौकरी में थे, इसलिए मेरे पापा भी चाहते थे कि मैं भी सरकारी नौकरी करूं. लेकिन पढ़ाई के दौरान एकाएक साल 2008 में मेरे सामने नोएडा में रहते हुए ‘मिस नोएडा कौंटैस्ट’ में हिस्सा लेने का औफर आया, जिस में पापा की रजामंदी मिलने के बाद मैं ने हिस्सा लिया और मैं रनरअप रही.

इस के बाद मैं ने कई रैंप शो, आटो ऐक्सपो में शिरकत की. उन दिनों मैं मौडलिंग में फेमस हो गई थी. इसी बीच मेरे सामने दूरदर्शन से एक धारावाहिक में काम करने का औफर आया, जिसे मैं मना नहीं कर सकी. दूरदर्शन पर ‘नैंसी’ नाम से आए इस धारावाहिक में मैं ने बहुत ही अहम रोल किया था.

इस के बाद मु झे कई सीरियल मिले. मु झे  ‘जयजय बजरंग बली’, ‘महिमा शनिदेव की’, ‘गौतम बुद्ध’, ‘पुनर्विवाह’, ‘बालिका वधू’, ‘क्राइम पैट्रोल’ व ‘सावधान इंडिया’ में काम करने का मौका मिला. यहीं से मेरे ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत हो गई थी.

भोजपुरी में बतौर लीड पहली फिल्म कौन सी रही?

भोजपुरी में लीड रोल में मेरी पहली फिल्म ‘रब्बा इश्क न होवे’ थी. इस फिल्म में मुझे भोजपुरी के जानेमाने हीरो अरविंद अकेला ‘कल्लू’, अवधेश मिश्रा, मनोज सिंह ‘टाइगर’, देव सिंह सरीखे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

क्या आप ने फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं?

जी बिलकुल. मैं एक हीरोइन होने के साथसाथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हूं और मैं ने खुद की पहली फिल्म, जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था, को प्रोड्यूस किया था.

फिल्म इंडस्ट्री से सीखी गई वह बात, जो आप के लिए सब से ज्यादा माने रखती है?

मैं ने ऐक्टिंग के क्षेत्र में आने के बाद जो सब से अहम बात सीखी, वह है टाइम मैनेजमैंट. इस के बिना आप जिंदगी में कभी भी कामयाब नहीं हो सकते हैं चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई दूसरा क्षेत्र. यहां आने के बाद मैं ने सीखा कि कैसे समय से सैट पर आना है और अपने काम को समय पर पूरा करना है. फिल्म इंडस्ट्री में समय का खयाल रखने वाले काफी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं और जो लोग लेटलतीफी के शिकार हुए, वे गुमनामी की गलियों में कहीं खो गए.

ये भी पढ़ें- नए साल में भोजपुरी की गोल्डन गर्ल मचाएंगी धमाल

क्या आप ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है?

जी, मेरे कैरियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘द लास्ट टारगेट’ से हुई थी. इस में मैं ने लीड रोल में एक ईसाई लड़की का किरदार निभाया था, जो किसी वजह से रिलीज नहीं हो पाई. फिल्म ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ में मैं ने तुषार कपूर के साथ एक अहम रोल निभाया था. जो पहला सीन था, उस में मैं पारो के रोल में थी.

क्या वजह है कि भोजपुरी सिनेमा जगत में आप के चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है?

यह तो दर्शक ही बता पाएंगे. जहां तक भोजपुरी मे मेरे चाहने वालों की तादाद का सवाल है, तो मु झे लगता है कि उन्हें मेरी ऐक्टिंग पसंद आती है.

लोग कहते हैं कि आप बहुतकुछ नया करती रहती हैं. इस की क्या वजह है?

यह सच है कि मु झे अपनी जिंदगी में नया करना बहुत पसंद है. मैं कभी अपनेआप को खाली नहीं देख सकती. मु झे कुछ नया काम करते रहना है. अगर मैं खाली बैठी रहती हूं तो कविता ही लिखने लग जाती हूं. मैं हर समय कुछ नया करने की जुगत में लगी रहती हूं.

एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर आपकी नजर में भोजपुरी सिनेमा में जो क्रिएटिविटी होनी चाहिए, वह पूरी तरह से है या इस पर अभी और काम करने की जरूरत है?

अभी भोजपुरी सिनेमा में कंटैंट से ले कर ऐक्टिंग, तकनीक, लोकेशन हर क्षेत्र में और क्रिएटिविटी लाने की जरूरत है. अभी भोजपुरी फिल्में उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाई हैं कि वे हिंदी फिल्मों को मात दे सकें. अगर भोजपुरी फिल्मों को हिंदी फिल्मों की श्रेणी में लाना है, तो फिल्म बनाने में क्रिएटिविटी पर खास ध्यान देना होगा.

निजी जिंदगी में आप का सब से अच्छा दौस्त कौन है?

मेरे पापा मेरे सब से अच्छे दोस्त हैं. मैं उन से कोईर् भी बात नहीं छुपाती हूं. मु झे जो भी कहना होता है, खुल कर कह देती हूं. उन्हें मु झ पर पूरा भरोसा है. एक दोस्त की तरह उन्हें यह भी पता है कि मु झे कुछ भी होगा तो मैं उन्हें बता दूंगी. मैं किसी से भी मिलती हूं तो मेरे पापा को पता होता है कि मैं उसे कब मिली थी, कैसे मिली थी.

ये भी पढ़ें- वेबसीरिज “बलमुआ थानेदार” का ट्रेलर लौंच, नए साल के इस तारीख को होगी रिलीज.

सपनों के राजकुमार के बारे में आप ने क्या सोचा है?

देखिए, अभी तो मैं ने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. अभी तो मु झे बहुतकुछ करना है. मुकाम पर पहुंचने के बाद ही सपनों के राजकुमार के बारे में सोचूंगी.

साफ शब्दों में कहूं तो अभी शादी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है. और अभी ऐसा मेरी जिंदगी में कोई नहीं है.

भोजपुरी फिल्म ‘कुम्भ’ का ट्रेलर नए साल के इस दिन हौगा लौंच, पढ़ें खबर

भोजपुरी सिनेमा के लिए वर्ष 2020 का पहला महीना कई फिल्मों के ट्रेलर सिनेमाघरों में रिलीजिंग के नजरिये से बेहद खास रहने वाला है. नए साल के जनवरी माह में जहां दर्जनों फिल्में रिलीज होंगी, वहीं कई फिल्मों के ट्रेलर भी लांच होंगे. इसी कड़ी में प्रज्ञा फिल्मस क्रिएशन के बैनर तले फिल्माई गई और निर्देशक “मनोज प्रसाद” के निर्देशन में बनी फिल्म “कुम्भ” का ट्रेलर नए साल में 3 जनवरी को यूट्यूब के “वर्ल्ड वाइड रिकार्ड” चैनल से रिलीज किया जाएगा.

यह फिल्म जहां रियल सुपर स्टार कहे जाने वाले आनंद ओझा और खूबसूरत अदाकारा अंजना सिंह की लवस्टोरी के जरिए दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है. वहीं कौमेडी किंग संजय महानंद की कौमेडी भी लोगों को गुदगुदाने के लिए बेताब है. फिल्म में हर्षित श्रीवास्तव, राम सुजन सिंह,संजना सोलंकी,दिनेश पांडे का किरदार भी लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा.

ये भी पढ़ें- नए साल में भोजपुरी की गोल्डन गर्ल मचाएंगी धमाल

फिल्म के पीआरओ आर्यन पांडे ने बताया की फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है जिसकी झलकियां ट्रेलर के लौंच होने के बाद मिल जाएगी. इस फिल्म में आनंद ओझा और अंजना की जोड़ी खूब जम रही है. इस लिए फिल्म से जुड़े लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदे हैं. फिल्म की निर्माता वंदना श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव हैं तथा सह निर्माता अरुण कुमार मिश्रा और ज्योति दिनेश पांडे हैं.

फिल्म का संगीत धनंजय मिश्रा, गीत वीरेंद्र पांडे, आजाद सिंह, पंकज ने दिया है. जबकि एक्शन चन्द्र पंत, कथा पठकथा एम.के.सहाय का है, फिल्म के पीआरओ आर्यन पांडे हैं. आर्यन नें बताया की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आनंद ओझा इस फिल्म की कहानी की वजह से इसे अपने  कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मान रहें हैं. इस फिल्म के जरिये दर्शकों को नया दिखाने की कोशिश की गई है. जिससे भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों का नजरीया बदल सके. फिल्म में अश्लीलता बिल्कुल भी नहीं है! फिल्म साफ सुथरी व पारिवारिक फिल्म है.

नए साल में भोजपुरी की गोल्डन गर्ल मचाएंगी धमाल

भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में अपने एक्टिग के जरिये पहचान बनाने वाली गोल्डन गर्ल सोनालिका प्रसाद के लिए नया साल बेहद खास रहने वाला है. टीवी न्यूज़ चैनलो में बतौर एंकर अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सोनालिका प्रसाद आज के दौर की भोजपुरी में शीर्ष अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं.

सोनालिका ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत निर्देशक रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म राजतिलक से की थी, तो किसी ने सोचा नहीं था की यह फिल्म कमाई का रिकार्ड तोड़ेगी. इस फिल्म में गोल्डन गर्ल सोनालिका सुपरस्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के विपरीत नजर आई थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. खास करके नई नवेली अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद के दमदार अभिनय को.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर किया ये VIDEO, बार-बार देख रहे हैं फैन्स

इस फिल्म की सफलता के बाद सोनालिका के सामने फिल्मों की लाइन सी लग गई. वर्ष 2019 उनके एक्टिंग के नजरिए काफी व्यस्तता वाला रहा. वह बहुत ही कम समय में दर्जन भर से ज्यादा फिल्मे कर चुकी है. जिनमे राजतिलक, लैला -मजनू, सडक, धनिया, कलाकार, गुमराह, ओम जय जगदीश, बड़े मिया छोटे मिया, राबिनहूड पांडे प्रमुख हैं.  इन फिल्मों में से अधिकांश नए वर्ष में बड़े पर्दे पर दस्तक देने को बेकरार हैं. वहीं फिल्म बड़े मिया छोटे मिया, ओम जय जगदीश और गुमराह मे अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी जगत के मेगास्टार रवि किशन  के विपरीत नजर आएंगी.
गोल्डन गर्ल सोनालिका प्रसाद ने वर्ष 2019 में बड़े अवार्ड शो सबरंग अवार्ड शो-कोलकाता, सिंगापुर अवार्ड शो, मे भी हिस्सा लिया. जिसमें इन्होने होस्ट कर अपनी मनमोहक परफौरमेंस से सबका दिल जीत लिया था. साथ ही उन्होने बिग मैजिक गंगा चैनल पर प्रसारित लोकप्रिय प्रोग्राम “बिरहा के बाहुबली” में भी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और मनोज सिंह टाइगर उर्फ बतासा चाचा के साथ प्रोग्राम को होस्ट किया.

नए साल को लेकर सोनालिका प्रसाद काफी उत्साहित है क्यों की इस वर्ष उनकी दर्जन भर फिल्में रिलीज जो होंगी. यह दर्शकों पर काफी अच्छा प्रभाव छोड़ेंगी. फिल्हाल अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद अपनी फिल्म “बड़े मिया छोटे मिया”, “गुमराह” और “ओम जय जगदीश” की शूटिंग में व्यस्त हैं.

वेबसीरिज “बलमुआ थानेदार” का ट्रेलर लौंच, नए साल के इस तारीख को होगी रिलीज.

बौलीवुड की राह पर आजकल भोजपुरी भी जाती दिखाई पड़ रही है. क्योंकि भोजपुरी में भी वेबसीरीज ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में निर्देशक व अभिनेत्री स्वाति मित्तल के निर्देशन मे बनी वेबसीरिज “बलमुआ थानेदार” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में मुख्य भूमिका में सिनेस्टार पवन सिंह उर्फ सुल्तान और अभिनेत्री स्वाति मित्तल हैं. जबकि रुपेश आर बाबू, अविनाश पांडे फतेहपुरी, चिराग पांडे, विभोर शुक्ला और शेखर श्रीवास्तव  भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म के पीआरओ आर्यन पाण्डेय के जरिये मिली जानकारी के अनुसार इस वेब सीरीज की नए साल में 3 जनवरी को रिलीज होने की पुरी उम्मीद हैं. इसकी पुष्टि खुद फिल्म के निर्माता और अभिनेता “पवन सिंह उर्फ सुल्तान” ने की है. इस फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ में सुपरस्टार खेसारीलाल के साथ नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता

इस वेबसीरीज  की  शूटिंग वाल्मीकि नगर, फिरोजाबाद और दिल्ली के बेहतरीन लोकेशनों पर हुई है. फिल्म की कहानी को देख कर गैंग्स औफ वासेपुर वाली फीलिंग आने वाली है. आर्यन ने बताया की वेब सीरीज होने के बावजूद भी यह फिल्म अश्लीलता से दूर है. दर्शक इस फिल्म को देख कर रोमांच का अनुभव करेंगे. वेब सीरीज में पवन सिंह उर्फ सुल्तान एक पुलिस औफिसर के  दमदार कैरेक्टर में नजर आएंगे.

इस वेबसीरीज का निर्माण देसी तड़का फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है. फिल्म के अभिनेता सुल्तान ने बताया कि उन्होंने अपने इस किरदार और लुक पर काफी मेहनत की है. उनके अनुसार  फिल्म में पुलिस औफिसर का किरदार निभाना आसान काम नहीं था. लेकिन सिनेमा के प्रति मेरे जूनून ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है. सुल्तान अपनी इस वेबसीरिज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होने उम्मीद जताई है की उनका ये प्रयास लोगों को काफी पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें- “कसम पैदा करने वाले की-2” में  खतरनाक लुक में नजर आएंगे ये भोजपुरी सुपरस्टार

वेबसीरीज ट्रेलर लिंक- 

https://www.youtube.com/watch?v=0Z3cqnPPBn0&feature=youtu.be

भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ में सुपरस्टार खेसारीलाल के साथ नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता

भोजपुरी के बड़े चेहरों से सजी फिल्म ‘बाप जी’ की शूटिंग इन दिनों सिद्धार्थनगर जिले में जोर शोर से चल रही है. इस फिल्म में खेसारी लाल लीड रोल में हैं जब की उनके अपोजिट खुबसूरत अभिनेत्री ऋतू सिंह हैं. फिल्‍म में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है. बिग-बौस से बाहर आने के बाद बाप जी खेसारी लाल की यह पहली फिल्म है.

गोविंदा सागर फिल्म इन्टरटेन्मेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मनोज सिंह टाइगर बाप जी के रोल में एक अलग ही लुक में नजर आ रहें है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर जिले के खुबसूरत लोकेशन में की जा रही है.

ये भी पढ़ें- “कसम पैदा करने वाले की-2” में  खतरनाक लुक में नजर आएंगे ये भोजपुरी सुपरस्टार

फिल्म की कहानी बाप बेटे के रिश्ते पर आधारित है जिसमें मनोज सिंह टाइगर सुपरस्टार खेसारी लाल के बाप के रोल में नजर आने वाले हैं. बताया जा रहा है की यह फिल्म बाप-बेटों के रिश्तों में आ रही खटास पर एक पारिवारिक फिल्म है जिसे वर्तमान हालात को नजर में रख कर फिल्माया जा रहा है. यह फिल्म भोजपुरी के बड़े बजट वाली फिल्मों में शामिल है जिसको लेकर यूनिट के लोगों की बड़ी उम्मीदें हैं.

इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले अभिनेता और गायक खेसारी लाल ने फिल्म के कुछ गानों की डबिंग मुम्बई के एक स्टूडियो में पहले ही पूरा कर लिया है. फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्‍यारे लाल यादव हैं. बाप की कहानी अब तक आई फिल्मों से अलग हट कर है जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे. इस फिल्म को लेकर पूरी टीम खासा उत्साहित है.  फिल्म में निगेटिव भूमिका में सीपी भट्ट नजर आने वाले हैं. फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आ रहें मनोज सिंह टाइगर ने बताया की इस फिल्म के जरिये हम भोजपुरी में दर्शकों को कुछ नया दे पाएंगे.

ये भी पढ़ें- कामसूत्र स्वीकार्य है, मगर सेक्स से परहेज: गीतल पटेल

सिद्धार्थनगर जिले में किये जा रहे फिल्म बाप जी के निर्देशक देव पांडेय हैं व लेखक अरविंद तिवारी हैं. जब की फिल्म में खेसारी लाल, रितु सिंह, किरन यादव, सीपी भट्ट, कृष्णा, जोया खान, प्रकाश,  बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, जैसे नामचीन चेहरे नजर आएंगे.

बाप जी के लुक में मनोज सिंह टाइगर द्वारा फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों का लिंक- 

“कसम पैदा करने वाले की-2” में  खतरनाक लुक में नजर आएंगे ये भोजपुरी सुपरस्टार

अभिनेता देव सिंह अपने बेहतरीन अभिनय लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार वह जिस फिल्म में काम कर रहें हैं उसमें उनका डरावना लुक अब तक की आई सभी फिल्मों से अलग हट कर है. देव सिंह संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही फिल्म कसम पैदा करने वाली की 2 में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. जो यश कुमार इन्टरटेन्मेन्ट” के बैनर तले बन रही है.

इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के संजन मे जोर शोर से चल रही है. इस फिल्म में लीड रोल सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार मिश्रा एवं अंजना सिंह निभा रहीं हैं. उनके साथ ही आकांक्षा दुबे, देव सिंह, राधे कुमार मिश्रा का किरदार भी अहम् होगा.

ये भी पढ़ें- डिप्रेशन का शिकार हो गई थी ये HOT एक्ट्रेस, अब ‘गुड न्यूज’ से होगी वापसी

भोजपुरी के हरफनमौला अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके देव सिंह कसम पैदा करने वाली की 2 में निभाये जा रहे अपने इस किरदार को लेकर काफी खुश हैं. उन्होंने फिल्म में इस दमदार रोल के लिए चुनने के लिए निर्देशक संजय श्रीवास्तव व अभिनेता यश कुमार को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने बात-चीत में बताया की फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने जो विश्वास मुझ पर किया है जिससे मै चुनौतीपूर्ण किरदार को बहुत ही आसानी से निभा पाने में सफल हो रहा हूं.

देव सिंह नें बताया की वह पहली बार इतने चुनौतीपूर्ण रोल को निभा रहें हैं जिसमें दर्शक उनके अभिनय के दीवाने हो जायेंगे.  देव सिंह भोजपुरी के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग ही पहचना बनाई है उनकी बेहतरीन फिल्मों में राजतिलक, मैं सेहरा बांध के आउंगा व डमरू, राजा जानी, छलिया, स्पेशल एनकाउंटर, विजेता,लोहा पहलवान प्रमुख रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने रेड साड़ी में शेयर की अपनी ऐसी फोटोज, नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

देव सिंह ने बताया की इस फिल्म की कहानी लव, रोमांस और एक्शन पर आधारित है. फिल्म की कहानी साफ – सुथरी है और इसमें किसी तरह की अश्लीलता नहीं होगी. ऐसे में फिल्म को पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकेगा. उन्होंने बताया की फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा वहीं फिल्म के तकनीकी पक्ष पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसलिए फिल्म के किसी भी सीन में बनावटीपन नजर नहीं आयेगा. उन्होंने बताया की फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय होंगे.

उनके अनुसार इस फिल्म का अभिनेता होने के साथ ही फिल्म के निर्माता भी यश कुमार ही हैं. यश कुमार नें निर्माता के रूप में नई पारी शुरू करने पर अपने फेसबुक पर पोस्ट कर खुशी भी जाहिर की है. उन्होंने लिखा है की एक निर्माता के रूप में ये मेरी नई शुरुआत है. उम्मीद करता हूं आप सभी के विश्वास पे खरा उतरूंगा. माना जा रहा है की “कसम पैदा करने वाले की” की तरह इसका सीक्वेल कसम पैदा करने वाले की -2 भी हिट रहेगा.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी अवॉर्ड शो: सनी लियोनी के ठुमके पर झूमा सिंगापुर

भोजपुरी सिनेमा में ये सुपरस्टार एक्टर मचा रहे हैं धमाल, पढ़ें खबर

भोजपुरी के नामचीन चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले आनंद ओझा अपनी फिल्मों में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं. उन्होंने भोजपुरी में अभी तक दर्जन भर से ऊपर की ऐसी फ़िल्में दी हैं. जिसमें दर्शकों ने उनके रोल को काफी सराहा था. आनंद ओझा भोजपुरी के न केवल सुपर स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहें हैं बल्कि वह अभिनय के साथ ही यूपी पुलिस महकमें में इंस्पेक्टर पद पर भी अपनी सेवा दे रहें हैं. यूपी पुलिस में भी उनकी ईमानदारी के काफी चर्चे हैं.

दर्जन भर फिल्मों में धमाल मचाने के बाद आनंद ओझा अपनी आने वाली दो फिल्मों में एक अलग अंदाज और लुक में दिखने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में दो फिल्में साइन की हैं जिसका नाम माहीं और रण है. इसमें से रण भोजपुरी की बड़ी बजट वाली फिल्मों में शामिल है. आनंद ओझा के पीआरओ “आर्यन पांडे ने बताया की वह इस फिल्म में अपने हैरतअंगेज अवतार में अपने चाहने वालों के बीच धमाल मचाने जा रहें है. क्यों की फिल्म की कहानी के अनुसार वह इस फिल्म में बहुत ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक साल पूरा होने से चार दिन पहले ही इस TV एक्ट्रेस ने तोड़ी अपनी शादी, पढ़ें खबर

आर्यन ने बताया की वह रण में जिस लुक में नजर आ रहें हैं . ऐसा लुक केवल बौलीवुड और हौलीवुड में ही देखने को मिलता है. आनंद ओझा ने इस लुक में आकर भोजपुरी सिनेमा मे खलबली मचा दी हैं. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी सिनेमा इस वक्त अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है. भोजपुरी के जानकार आनंद ओझा के इस अंदाज की तुलना डब्ल्यू डब्ल्यू ई के जानमाने रेसलर ” रोमन रिंग्स” से कर रहें हैं. भोजपुरी सिनेमा मे किसी कलाकार का इस तरह का लुक कम देखने को मिलता है.

बतातें चलें की आनंद ओझा और काजल रघवानी की फिल्म  “रण” की शूटिंग इन दिनो लखनऊ मे जोर शोर से चल रही है. फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है की यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मों में शुमार है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने की इस भोजपुरी सुपरस्टार से शादी, फोटोज वायरल

पीआरओ “आर्यन पांडे” ने बातचीत में बताया की अभिनेता आनंद ओझा का यह लुक अब तक के सभी लुको से हट कर है. उन्होंने बताया की भोजपुरी सिनेमा में हीरो के लुक के प्रति लोगों की अजीब छवि बनी हुई है. लोगों को लगता है कि भोजपुरिया हीरो फिल्म में धोती कुर्ता या साधारण भेष भूषा में दिखेगा. लेकिन बदले समय में भोजपुरी के कास्ट्यूम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. आजकल के हीरो किसी भी इंडस्ट्री के हीरों से कमतर नहीं हैं.

इस फिल्म मे अभिनेता आनंद ओझा ना सिर्फ अपने अभिनय के लिए जाने जाएंगे बल्कि अपने अनोखे और दमदार लुक के लिए भी सुर्खियो मे रहेंगे. इसके पहले आनंद ओझा  पुलिसगीरी में भी अपनी दमदार लुक दिखा चुके हैं. इस फिल्म में काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट ,रितु पाण्डेय, ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

ये भी पढ़ें- सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के इस निर्देशक की जल्द ही रिलीज होने वाली हैं 3 फिल्में, पढें खबर

आनंद ओझा के फिल्म हीरोगीरी का लिंक –

गाने के लिंक –

अक्षरा सिंह ने की इस भोजपुरी सुपरस्टार से शादी, फोटोज वायरल

भोजपुरी की जानीमानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर शादी के सवाल पर यही कहती रहीं है की अभी उनकी शादी में बहुत वक्त है. लेकिन उन्होंने भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला से गुपचुप तरीके से शादी रचा डाली. और जब अक्षरा – कल्लू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो दोनों के फैन्स की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया. लोग बढ़-चढ़ कर दोनों कलाकारों को शादी की बधाईयां दे रहे हैं.

कुछ लोगों को अक्षरा और कल्लू की शादी की यह तस्वीरें चौंका गई. क्यों की शादी को लेकर जब भी अक्षरा से सवाल किया जाता रहा है तो वह टाल जाती थीं. वह शादी के नाम से चिढ़ती रहीं हैं. ऐसे में कुछ फैन्स को झटका भी लगा है. वायरल फोटो में अक्षरा सिंह और कल्लू सात फेरे लेते नजर आ रहें है. लाल सुर्ख जोड़े में अभिनेत्री अक्षरा और कल्लू की जोड़ी खूब भा रही है.

ये भी पढ़ें- सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के इस निर्देशक की जल्द ही रिलीज होने वाली हैं 3 फिल्में, पढें खबर

लेकिन अक्षरा और कल्लू की शादी की वायरल हो रहीं यह तस्वीरें सचमुच शादी की नहीं हैं. बल्कि यह तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म की एक सीन की है.  जिसमें सीन के मुताबिक अक्षरा और कल्लू को शादी के बंधन में बंधना था. फिर अचानक ही इस दौरान की उतारी गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. जिसमें देख कर यह नहीं लग रहा है की यह तस्वीरें किसी फिल्म के सीन की है, बल्कि यह तस्वीरें वास्तविक शादी की लग रहीं है. इसी वजह से तस्वीरें देखने वाले मात खा गए और फिल्मी शादी को सचमुच की शादी मान बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे ये भोजपुरी स्टार, देखें फोटोज

उनके पीआरओ संजय भूषण पटियाला  के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये यह बात पता चली की अक्षरा और कल्लू की शादी सचमुच की शादी नहीं हुई है. बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के सेट से ली गई है. वह दोनों निर्देशक चंदन उपाध्‍याय की इस फिल्म में शादी जोड़े में इतने फिट बैठ रहे थे की लोगों ने उनकी बनावटी शादी को सचमुच की शादी समझ लिया.

उनके पोस्ट के मुताबिक इस फिल्म को लेकर पूरी टीम बहुत ही उत्साहित है. इन दिनों अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा के फैन्स की संख्या लाखों में हैं, और यह दोनों चेहरे आज के निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए है. बताया जा रहा है की यह फिल्म पारिवारिक और सामाजिक ताने बाने में बुनी कहानी पर आधारित है जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगें.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनीं चांदनी सिंह, देखें ग्लैमरस फोटोज

शादी के बंधन में बंधे ये भोजपुरी स्टार, देखें फोटोज

भोजपुरी के एक और जानेमाने एक्टर ने अपनी शादी रचा ली. यह नाम है भोजपुरी के स्टार एक्टर विमल पाण्डेय का. जिन्होंने भोजपुरी फेम और जानी-मानी ऐक्ट्रेस आयशा कश्यप के साथ सात फेरे ले लिए. विमल पाण्डेय ने अपने शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह ऐक्ट्रेस आयशा कश्यप के शादी के साथ बंधन में बंधे हुए नजर आ रहें हैं.

इस तस्वीर में आयशा ने जहां शादी का लाल सुर्ख जोड़ा पहन रखा है वहीं विमल पाण्डेय ने शादी की शेरवानी पहन रखी है. एक वीडियो एल्बम से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले विमल पाण्डेय ने कई हिट फिल्में दी हैं. फिर अचानक ही आयशा के साथ शादी के बंधन में बंध कर उन्होंने सबको चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनीं चांदनी सिंह, देखें ग्लैमरस फोटोज

लोग मान रहें हैं की इन दोनों कलाकारों ने शादी करके अपने फिल्मी कैरियर को ब्रेक लगा दिया है. लेकिन विमल और आयशा के चाहने वालों के लिए राहत वाली खबर है. क्योंकि विमल ने शादी की जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वह असल शादी की नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म “हीरा बाबू एम् बी बी एस” के एक सीन की है. जिसमें कहानी के मुताबिक दोनों को शादी रचानी थी. इस सीन के कुछ फोटो विमल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किए थे जिसे लोगों ने सचमुच की शादी समझ लिया था.

बताते चलें की अभिनेता विमल पाण्डेय और अभिनेत्री आयशा कश्यप अभिनीत “हीरा बाबू एम् बी बी एस” की शूटिंग पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में चल रही हैं. आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में विमल पाण्डेय, आयशा कश्यप, आनंद मोहन, मटरू, प्रेम दूबे, सी.पी भट्ट, प्रदीप देव, ज्ञान हैं. जबकि फिल्म के निर्देशक अखिलेश पाण्डेय है . निर्माता संजय कुमार जैन और पंडित दुर्गा प्रसाद मजूमदार है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

फिल्म का संगीत दिया है मधुकर आनंद ने व छायांकन विष्णु झा कर रहें हैं. बताया जा रहा है की यह फिल्म पूरी तरह से कौमेडी फिल्म है जो भोजपुरी में बदलाव का संकेत लेकर आ रही है . इस फिल्म को लेकर पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है इस लिए फिल्म को लेकर सभी की उत्साहित भी हैं.

विमल पाण्डेय का फेसबुक लिंक जिसपर उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं-

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें