⚲

‘मेरी होड़ खुद से है’ – सीपी भट्ट

भोजपुरी फिल्मों में हरफनमौला कलाकार सीपी भट्ट का नाम बड़ी इज्जत के साथ लिया जाता है. वे भोजपुरी फिल्मों के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जो हर रोल में फिट बैठते हैं, इसीलिए उन के लिए एक कहावत चलन में है कि ‘सीपी फिट तो पिक्चर हिट’.

सीपी भट्ट ने अभी तक 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. आज वे भोजपुरी के सब से बिजी कलाकारों में से एक हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘बापजी’ के सेट पर हुई एक मुलाकात में सीपी भट्ट से लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आप को वकालत जैसे पेशे को छोड़ कर भोजपुरी फिल्मों में काम करने का विचार कैसे आया?

– मैं गोरखपुर जिले के देहाती इलाके का रहने वाला हूं. मेरे पिता और भाई थिएटर से जुड़े रहे हैं. वे थिएटर के मंजे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं. मैं ने भी पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर करना शुरू कर दिया था. थिएटर ने मुझे ऐसी पहचान दिलाई कि मेरी अदाकारी की गूंज भोजपुरी सिनेमा तक पहुंच गई, जिस के चलते मुझे पहली भोजपुरी फिल्म ‘पिया तोसे नैना लागे’ का प्रस्ताव आया.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता, देखें फोटोज

पहली फिल्म में ही मेरी ऐक्टिंग को इतना सराहा गया कि मेरे सामने अचानक से दर्जनों फिल्मों के औफर आ गए.

बौलीवुड फिल्म कलाकारों की तरह भोजपुरी के कलाकारों को इश्तिहारों के लिए कम साइन किया जाता है, इस के बावजूद आप ने ढेर सारे इश्तिहार किए हैं. इस के पीछे क्या राज है?

– मुझे इश्तिहारों के लिए तमाम औफर आते रहते हैं. इस की एक वजह मेरी भोजपुरी बैल्ट में अलग पहचान को जाती है. चूंकि अकेले उत्तर प्रदेश व बिहार में 35 करोड़ से भी ज्यादा भोजपुरी दर्शक हैं, जिसे कंपनियां अच्छी तरह से जानती हैं. मेरी अलग पहचान ने मुझे कई इश्तिहारों में काम करने का मौका दिया है. इन में मैक्स इंश्योरैंस, ग्रीन प्लाईवुड, 7अप जैसी बड़ी कंपनियों के इश्तिहार शामिल हैं.

भोजपुरी टैलीविजन चैनलों द्वारा ज्यादातर फिल्में और गाने ही प्रसारित किए जाते हैं. इन पर भोजपुरी के धारावाहिक और रिएलिटी शो बहुत कम प्रसारित होते हैं. क्या वजह है कि भोजपुरी के चैनलों पर ऐसे कार्यक्रम नहीं आ रहे हैं?

– आप सही कह रहे हैं. भोजपुरी के ज्यादातर चैनल फिल्मों और गानों में सिमट कर रह गए हैं, फिर भी कुछ टीवी चैनल ऐसे हैं, जो धारावाहिकों और रिएलिटी शो को ज्यादा तवज्जुह देते रहे हैं. इन्हीं में से एक भोजपुरी ‘गंगा’ चैनल पर लंबे समय तक प्रसारित हुए लोकप्रिय सीरियल ‘बगल वाली जान मारेली’ में मैं भी काम कर चुका हूं.

इस चैनल द्वारा कई रिएलिटी शो भी प्रसारित होते रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दूसरे चैनलों पर भी इस तरह की कोशिशें तेज होंगी.

आप की वह फिल्म जिस में आप के काम को सब से ज्यादा तारीफ मिली है?

– वैसे तो मुझे अपनी सभी फिल्मों में तारीफ मिलती रहती है, फिर भी जिन फिल्मों में मेरी अदाकारी को सब से ज्यादा तारीफ मिली है, उन में ‘दबंग सरकार’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘नागिन इच्छाधारी’, ‘लावारिस’, ‘मुकद्दर’, ‘कुली नंबर वन’, ‘दूल्हे राजा’, ‘घरवाली बाहरवाली’, ‘सुहाग’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. मैं ने इन फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों का दिल जीता है.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में पल्लवी के साथ रोमांस कर रहे हैं विमल पांडे, फोटोज हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा में आप के समय के कई कलाकारों ने ऐंट्री मारी और एक ही इमेज में बंध कर रह गए, जबकि आप ने कई तरह के रोल कर के इंडस्ट्री में एक अलग ही इमेज बना ली है. क्या इस से आपस में होड़ नहीं होती है?

– फिल्मों में मेरी होड़ किसी से नहीं है, चाहे वे मुझ से पहले आए हों या बाद में आए हों. अगर होड़ है तो वह खुद से है, क्योंकि मैं हर अगली फिल्म में पिछली फिल्म को देख कर और अच्छा करने की कोशिश करता हूं. मैं हर रोज अपनी ऐक्टिंग और डांस पर होमवर्क करता हूं.

जिन कलाकारों ने तकरीबन मेरे साथ ही ऐक्टिंग शुरू की थी, वे भी आज अपनी विधा के टौप के ऐक्टर हैं. भले ही वे किसी एक इमेज में ही बंध कर ऐक्टिंग करते रहे हों, पर यह उन की खूबी है कि वे खुद को एक ही इमेज से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे हैं.

जहां तक मेरा सवाल है, तो मैं इसलिए कई तरह के रोल में अपनेआप को फिट कर पाया हूं, क्योंकि मैं किसी एक इमेज में बंध कर नहीं रहना चाहता था. और मैं इस में कामयाब भी रहा.

भोजपुरी फिल्मों में आइटम डांस खूब होते हैं. क्या आइटम डांस के जरीए भोजपुरी फिल्में हिट होती हैं या फिल्म की कहानी से?

– भोजपुरी फिल्मों से अब आइटम डांस खत्म हो रहे हैं. ऐसा कतई नहीं है कि भोजपुरी फिल्मों में आइटम डांस जबरदस्ती डाले जाते हैं, बल्कि फिल्मों में उन का होना फिल्मों की कहानी पर निर्भर करता है. हां, यह जरूर है कि कभीकभार कुछ आइटम डांस इतने हिट हो जाते हैं कि दर्शक सिनेमा की तरफ खुदबखुद खिंचे चले आते हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

जहां तक फिल्मों के कामयाब होने का सवाल है तो फिल्म हिट होती है उस की कहानी, छायांकन, ऐक्टिंग और टैक्नोलौजी से.

साल 2020 में आप को अपनी किन फिल्मों के आने का इंतजार रहेगा?

मेरी भोजपुरी की एक दर्जन से ज्यादा फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन में ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘बापजी’, ‘दिल धकधक करे’, ‘रण’ वगैरह शामिल हैं. इस के अलावा मेरी हिंदी की 5 फिल्में भी रिलीज हो रही हैं.

भोजपुरी फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं ये बड़े अभिनेता, देखें फोटोज

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार विनोद सिंह जल्द ही एक नई फिल्म “यमदूत” में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के फर्स्ट सेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अगले माह इसके दूसरे सेड्यूल को शूट किये जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है. फिल्म का निर्माण राजलक्ष्मी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में पल्लवी के साथ रोमांस कर रहे हैं विमल पांडे, फोटोज हुईं वायरल

इस फिल्म के फर्स्ट सेड्यूल शूटिंग से जुडी कई फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं. जिसमें इसके मुख्य अभिनेता विनोद सिंह और अमृता सिंह को शादी के जोड़े में भी देखा गया था. इस फोटोज के वायरल होने पर लोगों को लगा था की सचमुच विनोद व अमृता पाण्डेय की शादी हो गई है. लेकिन बाद में लोगों को पता चला की उनकी यह शादी रियल नहीं बल्कि फिल्म ” यमदूत” के शादी के सीन के दौरान ली गयी थीं.

yamdoot

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले विनोद सिंह ने बताया की एक छोटे से शहर से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर करने में उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पडा था. इसके पहले नालंदा से किसी भी शख्स ने फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक नहीं दी थी. इसलिए विनोद सिंह के लिए फिल्मों का सफर और भी कठिन रहा. विनोद ने बताया की, ‘मैने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की मुझे विश्वास है की इस फिल्म में लोगों को मेरा कैरेक्टर पसंद आयेगा’.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

बेहतरीन लोकेशन में बन रही फिल्म “यमदूत” बहुत ही रोमांचक और पारिवारिक फिल्म है. जिसके सभी गाने बहुत ही कर्ण प्रिय हैं. इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशन सुनील चालक निभा रहे हैं जबकि फिल्म के निर्माता वीरेन्द्र कुमार सिंह है. फिल्म में मुख्य भूमिका में विनोद सिंह, अमृता पाण्डेय, सुशील सिंह, बृजेश त्रिपाठी, आकांक्षा दूबे, शिवानी यादव, जावेद हैदर, बिनोद गिरी, शान्तनु सिन्हा सरीखे कई मंजे हुए कलाकार नजर आयेंगे. फिल्म का छायांकन देव दत्त व आदित्य मेहर का है. फिल्म की कहानी लिखी है संदीप ने, डांस मास्टर राजू हैं, संगीत दिया है छोटू रावत ने गाने अमित सरासत नें लिखें हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

इस भोजपुरी फिल्म में पल्लवी के साथ रोमांस कर रहे हैं विमल पांडे, फोटोज हुईं वायरल

उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे जिले महराजगंज में स्टार अभिनेता विमल पाण्डेय और अभिनेत्री गुंजन पन्त व पल्लवी के प्यार त्रिकोण पर आधरित फिल्म “हमरे मरद की मेहरारू” की शूटिंग जोरों पर हैं. इसी फिल्म में फिल्माए गए एक दृश्य में विमल पाण्डेय और अभिनेत्री पल्लवी के रोमांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं. जिस पर प्रशंसकों की काफी प्रक्रिया मिल रहीं है. इस फिल्म में फिल्माए जा रहे एक दृश्य में विमल पाण्डेय बेडरूम में पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आ रहें है. तो वहीं हरे-भरे खेतों के बीच लुक अलग ही नजर आ रहा है. फिल्म के इस सीन से जुडी तस्वीरें किसी ने वायरल कर दी है जो काफी ट्रेंड कर रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

श्री सद्गुरु एंटरटेनमेंट हाउस रीगल फिल्म एंड म्यूजिक के बैनर तले बन रहे इस फिल्म का निर्देशन “राम जी पटेल द्वारा किया जा रहा है. जब की इस फिल्म में चौकलेटी ब्वाय के नाम से मशहूर अभिनेता “विमल पांडे” और खुबसूरत अदाकारा गुंजन पन्त व पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रहीं हैं. दिलचस्प बात यह है की विमल पाण्डेय इसी जिले के रहने वाले हैं और पहली बार वह अपने होम टाउन “महराजगंज” में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं.

vimal-pandey

इस फिल्म में विमल पाण्डेय और गुंजन पन्त व पल्लवी के अलावा अभिनेता “प्रेम सिंह” भी मुख्य भुमिका में नजर आयेंगे. जब की “चन्द्रमुखी मौसम”, विनोद मिश्रा, दीपक सिन्हा और सुनील दत्त पण्डे भी अहम किरदार करते नजर आयेंगे. इस फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी सम्राट सिंह निभा रहें हैं फिल्म के निर्माता अरुण दूबे है. इस फिल्म के मुख्य अभिनेता विमल पाण्डेय ने हाल ही में अपनी फिल्म “हीरा बाबू एम बी बी एस” की शूटिंग कम्पलीट की है. जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का भी काम जोरो से चल रहा है जो जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. इसके पहले भी अभिनेता विमल पाण्डेय कई फिल्मो और अल्बम्स में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

इस फिल्म की अधिकांश कहानी अभिनेता विमल पांडे और अभिनेत्री गुंजन पंत व पल्लवी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी. फिल्म में लव ट्रायंगल जैसा सिचुएशन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. इस फिल्म में फैमली ड्रामा, रोमांस, लव ट्रायंगल, तो है ही साथ ही बीच बीच में कौमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा. अभिनेता विमल पांडे के पीआरओ “आर्यन पांडे” की माने तो नवोदित स्टार अभिनेता विमल पांडे इस साल कम से कम 7-8 फिल्मे करने जा रहे हैं. तो वही इस साल उनकी 4 फिल्मे बड़े पर्दे पर द्स्तक देगी.

अभिनेता विमल पांडे इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने बताया की यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक ताने-बाने में बुनी हैं जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकेगा. फिल्म का फैमली ड्रामा, रोमांस, लव ट्रायंगल और बेहतरीन कौमेडी लोगों को खासा पसंद आएगा. उन्होंने बताया की इस फिल्म में उनकी और गुंजन पंत की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, पढ़ें खबर

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसस का जलवा अपने आप में सबसे अलग हैं, फिर चाहे उनके गाने हो या एक्टिंग स्टाइल, भोजपुरी स्टार्स ने सब के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं. रानी चटर्जी के इन दिनों चर्चा में बने रहने के दो कारण हैं. सबसे पहला कारण तो ये है कि रानी चटर्जी बौलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पौपुलर शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 10 का हिस्सा बनी हैं जो कि बहुत ही जल्द कलर्स टीवी पर औन एयर होने वाला है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

शादी करने जा रही हैं रानी चटर्जी…

 

View this post on Instagram

 

दुल्हन #♥♥♥

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

रानी चटर्जी के चर्चा में बने रहने का दूसरा कारण ये है कि वे बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक इंटरव्यू के अनुसार भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि वे साल 2020 में दुल्हन बनने वाली हैं. खबरों के अनुसार उन्होनें इस साल के अंत में यानी दिसम्बर महीने में शादी करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

बिग बौस सीजन 13 का हिस्सा बनने से किया था तौबा…

 

View this post on Instagram

 

Off to Manali #traveling #timetravel

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

हालांकि रानी चटर्जी किससे शादी करने वाली इस बात का खुलासा अभी तक उन्होनें नहीं किया है पर इतना जरूर बताया है कि वे जिससे शादी करने वाली हैं वो एक टेलिवीजन स्टार है और वे दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पहले खबरें कुछ ऐसी भी आई थीं कि रानी बिग बौस सीजन 13 का हिस्सा बनने वाली हैं पर इस बात को लेकर रानी ने खुद बयान दिया था कि वे इस शो में हिस्सा नहीं लेना चाहतीं.

ये भी पढ़ें- इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में आएंगी नजर…

रानी चटर्जी की प्रोशेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होनें अभी तक कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी कमाल अदाकारी से लोगों का दिल जीता है और अब वे रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन का हिस्सा बनी हैं जिसकी शूटिंग उन्होनें खत्म कर ली है. बिग बौस सीजन 13 के खत्म होने के बाद ही ये रिएलिटी शो कलर्स टीवी पर औन एयर होगा.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

रानी चटर्जी के फैंस के लिए अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आखिर वे किसके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

भोजपुरी की लीड हीरोइनों में शुमार रितु सिंह ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्हें भोजपुरी की ‘फेयर ऐंड लवली गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने तकरीबन सभी बड़े भोजपुरी हीरो के साथ काम किया है.

इन दिनों रितु सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ फिल्म ‘बापजी’ की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के सैट पर हुई एक मुलाकात में उन से लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उस के खास अंश:

आप के लिए फिल्मों में काम करने की जद्दोजेहद कितनी मायने रखती है?

फिल्मों में बिना जद्दोजेहद के कामयाबी मिलना मुमकिन नहीं है. मुझे भी दूसरी हीरोइनों की तरह शुरुआत में इसी दौर से गुजरना पड़ा था. मेरी पहली फिल्म भोजपुरी के सुपरस्टार हीरो पवन सिंह के साथ थी, इस के बावजूद उस दौर को आप मेरी जद्दोजेहद का दौर भी कह सकते हैं, क्योंकि तब फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई सपोर्टर नहीं था.

ये भी पढ़ें- इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

क्या भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनों को हीरो से कम तवज्जुह दी जाती है?

भोजपुरी फिल्में शुरुआत से ही हीरो प्रधान रही हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ के दौर में रानी चटर्जी ने कुछ फिल्में की थीं, जो हीरो और हीरोइन पर बराबर रूप से केंद्रित थीं, लेकिन उस के बाद के कुछ सालों में हीरो केंद्रित फिल्में ज्यादा बनीं.

पर, अब कह सकते हैं कि भोजपुरी में भी महिला प्रधान फिल्मों की शुरुआत हो चुकी है. एक ऐसी ही फिल्म मैंने भी की है, जो जल्दी ही रुपहले परदे पर आएगी.

आप की नजर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में प्यार, पैसा और मशहूर होने में प्यार किस पायदान पर है?

सच कहूं तो इंडस्ट्री में प्यार है ही नहीं. प्यार में दिखावा नहीं होना चाहिए, बल्कि प्यार आप की भावनाओं पर निर्भर करता है.

जहां तक पैसा और मशहूर होने की बात है तो एक कलाकार के लिए पैसा और मशहूर होना बहुत मायने रखता है, क्योंकि मुंबई जैसे शहर में अगर खुद को बनाए रखना है तो आप की जेब में पैसा होना चाहिए. पैसा तभी होगा, जब आप मशहूर होंगे.

वैसे, मशहूर होने के लिए इंसान कभी कभी मुफ्त में भी काम करता है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि मेरे जैसे कलाकार के लिए तीनों चीजों की अलगअलग अहमियत है.

फिल्म इंडस्ट्री से अलग आप के सब से अच्छे दोस्त कौन हैं?

फिल्म इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे मार्गदर्शक और दोस्त हैं, जिन में रानी चटर्जी, अंजना या फिर हीरो में पवन हों, खेसारी हों या दिनेश हों, ये सभी हर कदम पर मुझे सपोर्ट करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

अगर इंडस्ट्री से अलग दोस्तों के बारे में बात की जाए तो मेरे सब से अच्छे दोस्त मेरे मां-बाप हैं. मैं एक साधारण परिवार से हूं, जहां लड़कियों को परदे में रखने की परंपरा है. ऐसे परिवारों में लड़कियों का फिल्मों में काम करना लोग अच्छी नजर से नहीं देखते हैं.

मैं मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली हूं. वैसे, मेरी शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर से हुई है. यहां से ही मेरा रुझान रंगमंच व थिएटर की तरफ हो गया था. इस को बढ़ावा देने में मेरे मांबाप ने दोस्त की भूमिका निभाई.

भोजपुरी में घिसे-पिटे मुद्दों पर फिल्में ज्यादा बन रही हैं. क्या इन फिल्मों में आज भी वाकई अच्छे स्क्रिप्ट राइटरों की कमी बनी हुई है?

ऐसा नहीं है कि भोजपुरी में घिसे-पिटे मुद्दों पर ही फिल्में बन रही हैं. जहां तक घिसे-पिटे विषयों पर फिल्म बनने की बात है, तो ऐसी फिल्में सिनेमाघरों की छोडिए, यूट्यूब पर भी नहीं चल पाती हैं. अच्छे विषयों पर जितनी भी फिल्में बन रही हैं, वे सब अच्छे लेखकों के चलते ही मुमकिन हो पा रही हैं.

आप की जिंदगी का कोई ऐसा वाकिआ, जब आप सचमुच डर गई हों?

मेरी जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया, जब मैं सचमुच डर गई थी. लेकिन खुद के लिए नहीं, बल्कि अपनी यूनिट के लोगों के लिए.

मैं एक फिल्म की शूटिंग में थी और पूरी यूनिट मेरे साथ थी. तभी एक सिरफिरा होटल में मेरे कमरे में घुस आया. उस के पास गोलियों से भरी पिस्टल थी. वह मुझसे शादी करने की जिद कर रहा था.

मुझे डर था कि कहीं मेरे विरोध के चलते वह मेरी यूनिट के लोगों पर न हमला कर दे. फिर भी मैं ने हिम्मत से काम लिया और पुलिस को बुला कर उसे जेल भिजवाया.

एक कलाकार के लिए पुख्ता सिक्योरिटी होना कितना मायने रखता है?

किसी भी कलाकार के लिए पुख्ता सिक्योरिटी होना बहुत मायने रखता है. जिस सिरफिरे ने मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की थी, वह 2 साल से मेरा पीछा कर रहा था. इस की शिकायत मैं ने पुलिस में भी की थी, लेकिन पुलिस ने मेरी शिकायत को हलके में लिया था. इसी का नतीजा था कि वह सिरफिरा मेरा पीछा करते-करते होटल तक आ पहुंचा था.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने Tik Tok पर बनाया ये मजेदार Video, फैन्स के उड़े होश

ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को कलाकारों की सिक्योरिटी पर खास ध्यान देना चाहिए.

इन दिनों फेक न्यूज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. क्या भोजपुरी इंडस्ट्री को भी इस तरह के मामलों का सामना करना पड़ता है?

जी हां, यह सच बात है. इस तरह के  1-2 मामलों का सामना मुझे भी करना पड़ा है. मैंने एक फिल्म की थी. इस में कल्लूजी के साथ एक डायलौग था. उस में यह कहा गया था कि एक किस 300-400 किस के बराबर है. उसे लोगों ने ऐसे पेश किया कि फिल्म में 300-400 किस के सीन थे.

ऐसे ही दोबारा एक खबर आई थी, जिस में मैं ने एक फिल्म में शादी का सीन दिया था. इस फिल्मी शादी को मीडिया ने ऐसे दिखाया, जैसे मेरी कल्लूजी के साथ सचमुच शादी हो गई. इस को ले कर मुझे काफी दिनों तक सफाई देनी पड़ी थी.

मैं चाहती हूं कि ऐसी फालतू खबरें न परोसी जाएं, क्योंकि फेक न्यूज से हमारी सोशल इमेज पर बुरा असर पड़ता है.

आप की सादगी की चर्चा भोजपुरी सिनेमा में होती रहती है. इस मुद्दे पर आप अपने चाहने वालों के लिए क्या कहना चाहेंगी?

यह तो मेरे चाहने वालों का प्यार है, जो वे मेरी सादगी को पसंद करते हैं. मुझे उन के लिए बस इतना ही कहना है कि वे ऐसे ही मुझे चाहते रहें और मेरी फिल्मों को देखते रहें.

ये भी पढ़ें- नए साल में दिखा भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का नया अंदाज, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और कई सुपरहिट फिल्में देनें वाले आनंद ओझा ने भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ आर्यन पांडे को अपने पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन किया है. इस खबर की पुष्टि खुद अभिनेता आनंद ओझा और पीआरओ आर्यन पांडे ने की. उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमें में औफिसर के रूप में कार्यरत आनंद ओझा नें भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी.

उन्होंने अब तक दर्जन भर से अधिक फिल्में की हैं. जिनका दर्शकों पर काफी अच्छा रिस्पौंस रहा था. वहीं उनकी जो फिल्में प्रदर्शित होने को तैयार हैं उसमें प्रमुख रूप से ‘हीरोगीरी’, ‘लव एक्सप्रेस’, ‘कुम्भ’ जैसी फिल्में शामिल हैं जो बहुत जल्द सिनेमाघरो में दस्तक देंगी. हाल ही में आनंद ओझा ने भोजपुरी सिनेमा की बड़े बजट वाली फिल्म ‘रण’ की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म में वह हर बार की तरह इस बार भी मुख्य भुमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं उनके अपोजिट भोजपुरी सनसनी काजल रघवानी हैं. माना जा रहा है की बहुत कम समय में ही ये नई नवेली जोड़ी आनंद-काजल दर्शकों को खूब भाने लगी है.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

आनंद ओझा द्वारा आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन किये जाने के पीछे यह माना जा रहा है की आर्यन पाण्डेय की सोशल मीडिया पर अच्छी पहुंच के साथ ही मीडिया जगत में भी अच्छी इमेज है. जिसके चलते फिल्मों और सिनेमा जगत के अभिनेताओं के प्रचार-प्रसार में वह अच्छी भूमिका निभा रहें हैं. बेहद ही कम उम्र के पीआरओ आर्यन पाण्डेय इन दिनों भोजपुरी जगत के सबसे सफल पीआरओ में गिनें जाते हैं.

ऐसे में आनंद ओझा द्वारा आर्यन पाण्डेय को अपने निजी पीआरओ के तौर पर चुना जाना भोजपुरी सिनेमा के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. आर्यन पाण्डेय को अभिनेता आनंद ओझा द्वारा पर्सनल पीआरओ चुने जाने पर आर्यन नें बताया की आनंद ओझा ना केवल बड़े पर्दे पर हीरो है बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के हीरो हैं. क्यों की आनंद ओझा जहां एक तरफ वह अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वही दूसरी ओर वह एक सच्चे और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में लोगों की हिफाजत भी करते हैं.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने Tik Tok पर बनाया ये मजेदार Video, फैन्स के उड़े होश

अभिनेता आनंद ओझा की माने तो आर्यन पाण्डेय एक बेहतरीन और उर्जावान पीआरओ हैं. जिनके पास लुभा देने वाले शब्दों का भंडार हैं. आनंद ओझा ने बताया उन्हें पीआरओ आर्यन पांडे को अपने पर्सनल पीआरओ के रूप में साइन करने की बहुत खुशी है. उन्होने कहा की हम दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक होगी. तो वही आर्यन पांडे भी अभिनेता आनंद ओझा के पर्सनल पीआरओ बनने पर बहुत उत्साहित नजर आ रहे है. अब देखना यह होगा कि ये नई नवेली जोड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत में कितना कमाल कर पाती है.

निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार बनी बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकन्दर ट्रेलर लौंच हो गया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे, समीम खान के साथ सीपी भट्ट विलेन के रूप में खतरनाक लुक में नजर आ रहें है.

भोजपुरी फिल्मों की पहली बायोपिक…
भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में बायोपिक के रूप में पहली फिल्म होगी. इस फिल्म का निर्माण कई सुपरहिट फ़िल्में देनें वाले निर्माता वसीम खान ने किया है. भोजपुरी सिनेमा में यह पहली बार होगा जब किसी सत्य घटना को बेहद ही मजबूती के साथ फिल्माया गया है. यह फिल्म उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग और भव्य पैमाने पर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने Tik Tok पर बनाया ये मजेदार Video, फैन्स के उड़े होश

हटकर होगा रोल…

फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे सीपी भट्ट ने बताया की इस फिल्म में उनकी और दिनेशलाल यादव की भूमिका अब तक आई सभी फिल्मों से हटकर है. फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है. इस बायोपिक में मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव व समीम खान निभा रहें हैं जब की आम्रपाली दुबे भी दमदार भूमिका में नजर आएंगी.

फिल्म में जबरदस्त डायलॉग की भरमार…

फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं और डायलॉग दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले हैं. जैसे की- ‘यहां की मिट्टी इतनी गरम है कि सरकार ध्यान ना दें तो लोग अपनी सरकार बना लेते हैं.” एक सीन में दिनेश कहते हैं- “आप 10 साल से यहां के मंत्री हैं अभी तक गांव में बिजली नहीं पहुंचा, हम तीन साल से गुंडई कर रहे हैं और गांव के हर घर में अमेरिका का एके-47 पहुंचा दिया.” वहीँ एक दूसरे सीन में एक डायलाग “सरकार बनाने के लिए झंडे कि नहीं जनता की गुलामी करनी पड़ती है. आप हमारे खिलाफ अपना प्रत्याशी मत उतारिएगा नहीं तो आप का झंडा तो बचेगा नहीं बैठ कर झंडा हिलाते रहिएगा” भी दर्शकों को सिनेमाघर में खींचने में कामयाब रहेगा. फिल्म से जुड़े लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं ट्रेलर लांच होने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें- नए साल में दिखा भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का नया अवतार

बता दें कि एस के फिल्म इंटरनेशनल  के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्र ने किया है जब की फिल्म के निर्माता वसीम खान है. फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्र ने म्यूजिक दिया है लियाकत अजमेरी नें धुन दिया प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह, सुमित चंद्रवंशी नें. फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, समीम खान सीपी भट्ट विलेन के साथ, पूजा गांगुली, अयाज खान, संजय पाण्डेय, अनीता सहगल, नवीन शर्मा, जे.नीलम, नासीर खान, तृषा खान, गोरी नागोरी, लोटा तिवारी, रमजान शाह, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहें हैं.

आम्रपाली दुबे ने Tik Tok पर बनाया ये मजेदार Video, फैन्स के उड़े होश

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में आम्रपाली ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भोजपुरी गाने पर लिपसिंग कर रही हैं. वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन काफी फनी हैं.

टिक टॉक की दिवानी है आम्रपाली…

आम्रपाली टिक टॉक ऐप पर कई ऐसे वीडियोज बनाती रहती हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं आम्रपाली…

आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. आम्रपाली की फैन फॉलोइंग इतनी ज़बरदस्त है कि उनके फोटोज और वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Jaa aye Mansedhu 🙈😂

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on


निरहुआ के साथ पौपुलर है जोड़ी…

आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. आम्रपाली की पहली ‘निरहुआ रिक्शावाला’ थी. इस फिल्म में आम्रपाली के अपोज़िट दिनेश लाल यादव थे. दोनों की फिल्म हिट हुई और इस फिल्म के बाद से दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पॉपुलर हो गई.

अभी कुछ दिनों पहले दोनों के एक गाने ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई है. दरअसल कुछ दिनों पहले दोनों का गाना ‘क्रेजी मुझको कर देती है’ रिलीज हुआ था. इस गाने में दोनों के बीच रोमांटिक बॉन्डिंग देखने को मिली. इस गाने को आम्रपाली और निरहुआ ने ही गाया है जबकि इसके बोल लिखे हैं संतोष पुरी ने. यह गाना भोजपुरी फ‍िल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ का है.

ये भी पढ़ें- महारानी बनीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, फोटोज देखकर फैन्स ने किए ये कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

Happy new year guys 😍👍🏻

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

बता दें कि दोनों जब भी किसी फिल्म या गाने में साथ आते हैं तो उसे हिट कर ही देते हैं.

इससे पहले दोनों की इस फोटो ने मचाया था तहलका…

आम्रपाली ने निरहुआ के साथ ऐसी फोटो शेयर की थी जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. दरअसल, पिछले साल आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान आम्रपाली ने निरहुआ के साथ फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.इस फोटो में दोनों ने गले में माला पहनी हुई थी.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली-निरहुआ की ये फोटो देख फैंस ले पूछा- “शादी तो नहीं कर ली?”

 

View this post on Instagram

 

😍😍😍

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

 

View this post on Instagram

 

Nahi jaanti ?!? Best wishes with this massive hit @snehupadhyaofficial and @ritesh_pandey_official 😍👍🏻

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

बता दें कि आम्रपाली  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. आम्रपाली ने सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन का किरदार निभाया था. इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

नए साल में दिखा भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का नया अंदाज, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बौस में आने के बाद से मोनालिसा काफी बदल गई हैं. मोनालिसा अब पहले से ज्यादा ग्लैमरस और हौट हो गई हैं. इतना ही नहीं, हाल ही में मोनालिसा ने एक फोटोशूट कराया है जिसमें उन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे. मोनालिसा का अंदाज, उनकी हौटनेस किसी बौलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही. दरअसल, मोनालिसा ने एफएचएम इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार सामने आया है.

मोनालिसा ने फोटोशूट के 4 फोटोज शेयर की हैं. एक में मोनालिसा ने स्पार्कलिंग ड्रेस पहना है. इस फोटो में उनके एक्सप्रेशन भी काफी अट्रैक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Hotness के मामले में किसी से कम नहीं है भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी, देखें फोटोज

 

View this post on Instagram

 

Thank you FHM Fantasy for having Me this month. Couldn’t get a better start to 2020! Always hardworking! 💫 …. Posted @withrepost • @fhmindia Unabashed, relentless and hard-working 💥 Meet our FHM Fantasy for the month of January, @aslimonalisa _ Photography: Yash Vikram Bhadauria (@yash_v_bhadauria ) HMU: Sapna Mahadev Mhatre (@sapna_eyecandysalon01 ) Location Courtesy: Vice – Global Tapas Bar, Mumbai (@vicetapasbar ) _ Wardrobe Courtesy: Dress: Vero Moda Shoes: Tresmode Earrings: H&M Speaker: Rocker Thunder Speaker by Zoook (@zoook_india ) _ #fhm #fhmindia #monalisa #monalisainterview #actor #actorslife #actress #actresslife #photoshoot #magazinephotoshoot #fhmfantasy #januaryissue #fashion #nazar #soapopera

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

दूसरी फोटो में मोनालिसा ने हौट स्कर्ट के साथ फर वाला टौप पहना है.

तीसरी फोटो में मोनालिसा ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक एंड सिल्वर स्पार्कलिंग स्कर्ट पहनी है. इस फोटो में मोनालिसा का लुक एक वर्किंग वुमन जैसा लग रहा है.

ये भी पढ़ें- सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्देशन में ब्रांड बन चुकें हैं ‘चन्द्र पन्त’

वहीं चौथी फोटो में मोनालिसा सबसे ज्यादा हौट लग रही हैं. इसमें मोनालसा ने डेनिम शौर्ट स्कर्ट के साथ एक हॉट ब्लू टौप पहना है और इसके ऊपर सिल्वर जैकेट पहना है.

मोनालिसा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, आज मैं जो कुछ भी हूँ वो ऑडियंस की वजह से हूँ. उनके प्यार और सपोर्ट की वजह से मैं यहाँ पहुँचीं हूँ. वो मेरे परिवार की तरह हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘जन्मदाता’ के सेट पर बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

गौरतलब है कि मोनालिसा को हाल ही में मोस्ट स्टाइलिश वैम्प के लिए अवॉर्ड दिया गया. मोनालिसा इन दिनों शो नजर में डायन का किरदार निभा रही हैं और इसी शो के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया गया. बता दें कि मोनालिसा भले ही शो में डायन का किरदार निभा रही हैं, लेकिन वो शो में सबसे ज़्यादा स्टाइलिश होती हैं.

बाथटब फोटोशूट ने मचाया तहलका…

 

View this post on Instagram

 

Candles, Music , Bubbles, Bliss … #shoot #workmodeon #nazar #upcoming #waterbaby

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

कुछ दिनों पहले मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की थीं कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था. दरअसल, मोनालिसा ने बाथटब फोटोशूट कराया था जिसमें उनका काफी बोल्ड और हॉट अवतार दिखा. मोनालिसा के इन फोटोज के शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल के गई थी. मोनालिसा ने इस दौरान ब्लैक बिकिनी पहनी थी जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं. फैन्स भी मोनालिसा का ये अवतार देखकर चौंक गए थे.

ये भी पढ़ें- ‘गुमनाम हो जाते हैं लेटलतीफ’ – कनक यादव

सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के निर्देशन में ब्रांड बन चुकें हैं ‘चन्द्र पन्त’

भोजपुरी सिनेमा में निर्देशक चन्द्र पन्त का नाम सुपरहिट फिल्में देने के मामले में सबसे ऊपर है. हाल ही में उनके निर्देशन में प्रदर्शित हुई फिल्म निरहुआ चलल लंदन, सिनेमाहालों में अप्रत्यासित भीड़ खींचने में कामयाब हुई है. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दूबे ने मुख्य भूमिका निभाई थी. हाल ही में उन्होंने बड़ी बजट वाली फिल्म “रण” की शूटिंग पूरी भी की है. इस फिल्म में रियल सुपरस्टार आनंद ओझा और भोजपुरी सनसनी काजल रघवानी मुख्य भुमिका में नजर आने वाले है.  इसके अलावा वह इन दिनों कई फिल्मों के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं.

Nirhua

मूलरूप से नेपाल के रहने वाले चन्द्र पन्त ने नेपाली फिल्म इंडस्ट्री से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. और फिल्मों में उन्होंने एक स्टंट मैन के रूप में अपने कैरियर को आगे बढाया. बाद में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों के निर्देशन की तरफ कदम रखा. उनके निर्देशन में बनी भोजपुरी की पहली फिल्म ही सुपरहिट रही थी. चन्द्र पन्त में एक साथ कई हुनर भी है. वह बौक्सिंग,कराटे और टैकवान्डो खिलाड़ी के रूप में भी प्रसिद्ध है. इसी लिए वह फिल्मों में निर्देशक और एक्शन निर्देशन की जिम्मेदारी साथ ही सँभालते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘जन्मदाता’ के सेट पर बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें फोटोज

अगर चन्द्र पंत के पसंदीदा अभिनेताओं की बात करें तो उन्होंने बतौर निर्देशक आनंद ओझा के साथ सबसे अधिक फिल्में की हैं. इसके अलावा उन्होंने 40 नेपाली फिल्मे व 10 भोजपुरी फिल्मे और 2 हिन्दी फिल्मों में निर्देशकीय जिम्मेदारी संभाली है. नेपाली सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए 8 नेशनल अवार्ड भी मिल चुकें हैं .

अगर चन्द्र पन्त की माने तो यह साल उनके लिए गोल्डेन ईयर साबित होगा. क्यों की इस वर्ष उनके निर्देशन में निर्देशन में बनी तीन फिल्मे रिलीज होने को तैयार हैं. उनका मानना है की उनके निर्देशन में बनी फिल्म रण को देखने के बाद लोगों का भोजपुरी सिनेमा को लेकर नजरीया बदलने की पूरी उम्मीद है.  इस साल उनके निर्देशन में बन रही एक फिल्म की पूरी शूटिंग यूरोप के खुबसूरत लोकेशन में होगी . तो यह फिल्म भी इसी साल रिलीज किये जाने की तैयारी है. माना जा रहा है की निर्देशक चन्द्र पन्त आने वाले दिनों में भोजपुरी सिनेमां में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘गुमनाम हो जाते हैं लेटलतीफ’ – कनक यादव

निरहुआ चलल लन्दन का ट्रेलर लिंक-

निरहुआ चलल लन्दन फिल्म का लिंक-

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें