कोचिंग नगरी के स्वर्ण लुटेरे

अर्जुन लाल मीणा ने दीवार घड़ी पर नजर डाली, सुबह के 5 बजे थे. मोबाइल की रिंगटोन सुन कर गहरी नींद से जागे अर्जुन लाल मीणा ने दीवार घड़ी की ओर देखने के बाद करवट बदल कर तकिए में मुंह गड़ा लिया. रविवार 22 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की वजह से मीणा लंबी तान कर सोए हुए थे. नींद में खलल डालने वाली मोबाइल रिंगटोन के प्रति मीणा ने भले ही लापरवाही बरती, लेकिन जब रुकरुक कर बजने वाली रिंगटोन का सिलसिला थमता नजर नहीं आया तो उन का माथा ठनके बिना नहीं रहा.

तमाम अंदेशों से घिरे मीणा ने कौर्नर स्टैंड पर रखा मोबाइल उठा लिया. स्क्रीन पर उन के अधीनस्थ इंसपेक्टर रामजीलाल बैरवा का नंबर था. हैरानी और परेशानी में डूबते उतराते मीणा ने फोन कानों से सटा लिया, ‘‘हैलो.’’

दूसरी ओर की आवाज सुन कर उन का अलसाया चेहरा तन गया. हाथ से छूटते मोबाइल सैट को बमुश्किल थामते हुए उन के मुंह से अनायास निकल गया, ‘‘क्या कह रहे हो?’’ एकाएक उन की भौंहें सिकुड़ गईं. उन्होंने अटकते हुए कहा, ‘‘तुम होश में तो हो?’’

जवाब में मीणा ने दूसरी तरफ से जो कुछ सुना, वह उन के कानों में पिघला शीशा उडे़लने जैसा था. रामजीलाल कह रहे थे, ‘‘सर, आप के चैंबर के लौकर में रखे ढाई करोड़ के जेवर गायब हैं. वारदात बीती रात को हुई.’’

मीणा में कुछ और सुनने की ताकत नहीं बची थी. उन का चेहरा बर्फ की तरह सफेद हो चुका था. वह बोले, ‘‘मैं फौरन पहुंच रहा हूं.’’

अर्जुन लाल मीणा कोटा स्थित आयकर महकमे के डिप्टी डायरेक्टर (इनवैस्टीगेशन) पद पर थे. बीते 3 दिन के दौरान महकमे के खोजी दल ने कोटा के 3 सर्राफा व्यवसायियों के ठिकानों पर छापे डाल कर सर्वे की काररवाई की थी और 2 करोड़ 94 लाख रुपए के जेवर और 90 लाख की नकदी जब्त की थी.

शनिवार 21 अप्रैल को सरकारी छुट्टी होने के कारण नकदी तो बैंक में जमा करा दी गई थी, लेकिन जेवरात सरकारी खजाने में जमा नहीं कराए जा सके थे. ये जेवरात मीणा के चैंबर की अलमारी में ही रखे हुए थे.

मीणा लगभग 5 मिनट में ही सीएडी सर्किल स्थित आयकर भवन पहुंच गए. उन का चैंबर इमारत की दूसरी मंजिल पर था. उन के मातहत पहले ही वहां पहुंचे हुए थे. मीणा को फोन से खबर करने वाले इंसपेक्टर रामजीलाल बैरवा के अलावा चौकीदार बनवारीलाल, कर्मचारी नीरज कुमार, प्रवीण सिन्हा, राजेश भाटी और सिक्योरिटी गार्ड दुर्गेश मीणा ऊपरी तल के टूटे हुए मेन गेट पर ही खड़े थे.

इंसपेक्टर रामजीलाल ने चौकीदार बनवारीलाल सुमन की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘मुझे वारदात की खबर सुमन ने ही दी थी.’’

society

मीणा अपने चैंबर की तरफ बढ़े तो एंट्री डोर टूटा हुआ नजर आया. इस से पहले कि वे भीतर दाखिल होते, उन की नजर दूसरी मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तरफ गई, जो लगभग उखड़े हुए थे. कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का गेट खुला हुआ था और लौकर खाली था.

निस्संदेह अलमारी से चाबी बरामद करने के बाद लौकर को खोला गया था. उस में रखे जेवरात के दोनों डिब्बे गायब थे. अलमारी में रखी फाइलें फर्श पर बिखरी पड़ी थीं और उन के पास ही फैले हुए थे बीते दिनों किए गए सर्वे के दस्तावेज. सभी दस्तावेज फटे हुए थे.

मीणा अनुभवी अधिकारी थे, जेवरात के वही डिब्बे गायब थे, जिन्हें पिछले 3 दिनों में जब्त किया गया था. जबकि दूसरे लौकर में रखा बौक्स यथावत मौजूद था. इस बौक्स में 69 लाख के जेवरात सुरक्षित थे. उन्हें समझते देर नहीं लगी कि बिना घर के भेदी के यह वारदात हो ही नहीं सकती.

उन्होंने तत्काल मोबाइल पर जोधपुर स्थित मुख्यालय पर अपने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दे दी तो उन्हें कहा गया कि फौरन पुलिस को इत्तला करें और अपने स्तर पर अधिकारियों को साथ ले कर पूरी छानबीन करें. मीणा ने एक पल चौकीदार बनवारीलाल सुमन की तरफ देखा तो वो बुरी तरह सकपका गया.

‘‘साब…साब…’’ कह कर उस ने हांफते हुए सफाई देने की कोशिश की, ‘‘मैं ने  तो पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पूरी की, लेकिन पता नहीं कैसे और कब चोरों को वारदात करने का मौका मिल गया.’’ एक पल रुकते हुए उस ने कहा, ‘‘मुझे तो सिक्योरिटी गार्ड दुर्गेश मीणा के बताने पर पता चला. इमारत के भीतर की जिम्मेदारी तो सिक्योरिटी गार्ड की ही है.’’

मीणा ने असहाय भाव से सुमन की तरफ देखा. फिर निरीक्षक बैरवा को जरूरी निर्देश दे कर मोबाइल पर आईजी विशाल बंसल से संपर्क किया.

पिछले कुछ दिनों से कोटा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ने से पुलिस की मुस्तैदी में तेजी आई तो आईजी विशाल बंसल ने भी अपना रूटीन बदल दिया था. वह सुबह को जल्दी औफिस में बैठने लगे थे.

रविवार 22 अप्रैल छुट्टी का दिन था तो भी उन की दिनचर्या में कोई खास फर्क नहीं आया था. जब आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अर्जुनलाल मीणा ने उन्हें फोन किया, उस समय बंसल औफिस में ही मौजूद थे.

मीणा ने अपना परिचय देने के साथ सारा माजरा बताया तो बंसल हैरान रह गए. उन्होंने पलट कर सवाल किया, ‘‘कब हुई वारदात? और आप कहां से बोल रहे हैं?’’

मीणा ने घटना का संक्षिप्त सा ब्यौरा देते हुए कहा, ‘‘सर, संभावना है कि वारदात रात को एक और 3 बजे के बीच हुई होगी. सर्वे की काररवाई के कुछ दस्तावेजी काम निपटा कर हम रात करीब 12 बजे फारिग हुए थे. दिन भर की थकान के बाद रात को करीब एक बजे मैं घर जा कर सो गया था. अगले दिन रविवार के अवकाश की वजह से मैं निश्चिंत हो कर सो गया था.’’

एक पल रुकने के बाद मीणा ने कहना शुरू किया, ‘‘मुझे मेरे अधीनस्थ इंसपेक्टर बनवारी लाल बैरवा ने तड़के 5 बजे फोन कर के वारदात की इत्तला दी. उन्हें भी वारदात की बाबत चौकीदार के बताने पर पता चला. उस के बाद से ही मैं औफिस में हूं.’’

‘‘लेकिन मीणा साहब, इस वक्त तो सवा 6 बजने वाले हैं,’’ बंसल ने उलाहना देते हुए कहा, ‘‘आप वारदात की खबर सवा घंटे बाद दे रहे हैं.’’

थोड़ा हिचकते हुए मीणा ने सफाई देने की कोशिश की, ‘‘सर, मुझे इस के लिए हायर अथौरिटीज की इजाजत और निर्देश लेने थे. मुझे अपने स्तर पर भी छानबीन करनी थी कि आखिर क्या कुछ हुआ था और कैसे हुआ था?’’

बंसल की पेशानी पर मीणा की इस लेटलतीफी पर सलवटें पड़े बिना नहीं रहीं. लेकिन उन्होंने मौके की नजाकत को तवज्जो देना ज्यादा जरूरी समझा. अगले ही पल उन्होंने एडीशनल एसपी समीर कुमार को तलब कर पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए निर्देश दिए. आईजी विशाल बंसल के सक्रिय होते ही कोटा पुलिस हरकत में आ गई.

वारदात का क्षेत्र जवाहर नगर था, इसलिए थानाप्रभारी नीरज गुप्ता जब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे उस वक्त सुबह के 7 बज कर 20 मिनट हो चुके थे. नीरज गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लेना शुरू किया. तब तक फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डौग स्क्वायड टीम भी वहां पहुंच चुकी थी.

कोटा में जहां आयकर औफिस की इमारत है, उसे सीएडी रोड कहा जाता है. दरअसल, नए कोटा की सरहद यहीं से शुरू होती है. इस मार्ग पर कमांड एरिया डवलपमेंट का परियोजना भवन होने के कारण इस का नाम सीएडी रोड पड़ गया है. आयकर भवन की इमारत इसी लाइन में तीसरी है. इस से पहले कोटा नगर विकास न्यास का कार्यालय भवन है.

society

आयकर भवन के पिछवाड़े निचली बस्ती है, जिसे दुर्गा बस्ती के नाम से जाना जाता है. आयकर कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम और अभय कमांड सेंटर से महज चंद कदमों की दूरी पर है. आयकर भवन वाली कतार में चंद कदमों के फासले पर ही अभय कमांड सेंटर आमनेसामने हैं.

आयकर महकमे की टोली ने डिप्टी डायरेक्टर (इनवैस्टीगेशन) अर्जुनलाल मीणा के निर्देशन में पिछले 3 दिनों में क्रमश: 18, 19 और 20 अप्रैल को सर्राफा व्यवसाइयों के 3 ठिकानों पर सर्वे के दौरान रेड डाल कर 2 करोड़ 94 लाख के जेवरात और 90 लाख की नकदी जब्त की थी.

शीर्ष अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस के पहुंचने तक अर्जुनलाल मीणा ने अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल की छानबीन करनी शुरू की. उन्होंने आयकर भवन के दूसरे तल के समूचे ब्लौक की जांच की. इस ब्लौक में 14 कमरे थे, लेकिन वारदात उसी कमरे में हुई, जिस में मीणा बैठते थे.

मीणा ने एक बार पीछे लौट कर दूसरे तल में दाखिल होने वाले गेट का मुआयना किया. उन्होंने ध्यान से देखा. जिस तरह दरवाजे की कुंडी टूटी नजर आई, उस से उन के लिए समझना मुश्किल नहीं था कि कुंडी को तोड़ने के लिए किसी नुकीले औजार का इस्तेमाल किया गया था.

इस के बाद ही चोर ब्लौक में दाखिल हुए थे. मीणा को अचानक कुछ याद आया तो वह अपने चैंबर में दाखिल हो कर नए सिरे से अलमारी की जांच करने लगे. उन्होंने अलमारी को ध्यान से देखा तो पता चला कि अलमारी को चाबी से खोला गया था.

उन की समझ में नहीं आ रहा था कि जब अलमारी चाबी से खुल गई थी तो उसे डैमेज क्यों किया गया? काफी सोचविचार के बावजूद मीणा समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?

ब्लौक में टूट कर लटके हुए सीसीटीवी कैमरों को देख कर निराश हो चुके मीणा ने बेनतीजा कोशिश के बावजूद एक बार उन की फुटेज पर सरसरी निगाह डाल लेना जरूरी समझा. अपनी टीम के साथ जैसे ही मीणा ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. उन की आंखें चमकने लगीं. उस में नकाब पहने 3 बदमाश नजर आए. अब तक लगभग निढाल से मीणा एकाएक जोश में आ गए.

उन्होंने अपने सहयोगियों को झिंझोड़ दिया, ‘‘देखो, यह शख्स क्या तुम्हें हमारे संविदा कर्मचारी रविंद्र सिंह की तरह नहीं लगता?’’ मीणा ने उस शख्स की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘जरा इस की चालढाल पर गौर करो, मुझे तो यह रविंद्र ही लग रहा है?’’

सहयोगियों के सिर सहमति में हिले, इस से पहले मीणा ने अपनी बात की तस्दीक में सवाल उछाला, ‘‘सर्वे में जब्त किए गए जेवरातों के बारे में जिन 5-7 लोगों को पता था, उस में रविंद्र सिंह भी एक था?’’

‘‘सर, चोर तो घर का भेदी निकला.’’ इंसपेक्टर बनवारीलाल ने मीणा के तर्क पर सहमति जताते हुए हैरानी जताई, ‘‘लेकिन अब क्या किया जाए?’’

मीणा का चेहरा खुशी से दमक रहा था. उन्होंने एक महत्त्वपूर्ण सबूत हासिल कर लिया था. लेकिन जटिल प्रश्न यह था कि अब क्या किया जाए.

‘‘ऐसा करो…’’ एकाएक जैसे मीणा को उपाय सूझ गया. उन्होंने बैरवा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रविंद्र समेत स्टाफ के सभी लोगों को फोन कर के यहां आने को कहो?’’

‘‘लेकिन सर,’’ झिझकते हुए बैरवा की बात काटते हुए मीणा ने समझाया, ‘‘सब को सिर्फ इतना कहना कि साब को अर्जेंट काम से अभी जोधपुर जाना है, इसलिए फौरन औफिस पहुंचो.’’

अब मीणा को बेताबी से इंतजार था, तो कारस्तानी करने वाले का और पुलिस का भी. अब उन के लिए जयपुर स्थित प्रादेशिक मुख्यालय को भी इत्तला देनी जरूरी थी. वे तुरंत इस काम में जुट गए.

रविवार 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक आईजी विशाल बंसल समेत उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे. एडीशनल एसपी समीर कुमार पहले ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे.

आईजी बंसल की अनुमति से उन्होंने डीएसपी बने सिंह, राजेश मेश्राम, सर्किल इंसपेक्टर नीरज गुप्ता, लोकेंद्र पालीवाल आदि को अपनी टीम में शामिल किया था.

अर्जुनलाल मीणा ने अपनी अब तक की पड़ताल और शकशुबहा को ले कर रविंद्र सिंह की बाबत बताया, ‘‘मुझे इस आदमी पर संदेह हो रहा है. यह हमारे यहां संविदा पर तैनात कंप्यूटर औपरेटर है.’’

पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मीणा की शंका की तस्दीक होती नजर आई. मीणा के शक पर मुहर लगाई सीसीटीवी कैमरे के उस दृश्य ने जिस में पिछले शनिवार 21 अप्रैल की रात के 8 बजे रविंद्र दफ्तर में पहुंचा तो जरूर, लेकिन भीतर दाखिल होने के बजाए ताकझांक कर के वापस लौट गया.

समीर कुमार ने जब मीणा से पूछा कि क्या इसे आप ने बुलाया था, मीणा के इनकार पर समीर कुमार ने उन पर पैनी निगाहें गड़ाते हुए कहा, ‘‘मीणा साहब, मैं दावे से कह सकता हूं कि यही हमारा शिकार है, कल यह रैकी करने आया था, और आप लोगों की मौजूदगी देख कर उलटे पांव वापस लौट गया. आखिर बिना बुलाए रात 8 बजे औफिस आने का क्या मतलब?’’

समीर कुमार सारा माजरा समझ चुके थे. उन्होंने रविंद्र सिंह की तसवीर की तरफ इशारा करते हुए सर्किल इंसपेक्टर नीरज गुप्ता से कहा, ‘‘इसे उठा कर लाओ, यही है मुलजिम?’’ नीरज गुप्ता ने एक पल की भी देर नहीं लगाई.

समीर गुप्ता ने मीणा के आगे सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा, ‘‘आप के यहां कितने संविदा कर्मचारी हैं? और क्या उन का पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है.’’

मीणा ने बताया कि औफिस में रविंद्र सिंह ही एकलौता संविदा कर्मचारी था और पिछले 2 सालों से कंप्यूटर औपरेटर का काम कर रहा था. उन्होंने यह भी बताया सुकेत का रहने वाला रविंद्र सिंह दुर्गा बस्ती में रहता है.

‘‘मीणा साहब.’’ समीर कुमार ने उन की तरफ गहरी नजर से देखते हुए कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरे खंगालते समय आप ने एक बात नोट नहीं की, वरना उसी वक्त समझ जाते कि करतूत तो घर के भेदी की ही है.’’

‘‘जी, मैं समझा नहीं?’’ अर्जुन लाल मीणा ने हैरानी जताते हुए कहा.

समीर मुसकराते हुए बोले, ‘‘फुटेज में बदमाश सीधा आप के कमरे में ही पहुंच रहा था, जाहिर है, उसे पता था कि उस का टारगेट क्या है? वारदात करने वाला यहीं का आदमी था, तभी तो उसे मालूम था कि उसे कहां पहुंचना है. फाइलें फाड़ने का काम तो उस ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया?’’

लगभग एक घंटे बाद ही रविंद्र सिंह एडीशनल एसपी के सामने खड़ा था. एडीशनल एसपी समीर कुमार कुछ क्षण अपने सामने खड़े रविंद्र सिंह को पैनी निगाह से देखते रहे. समीर कुमार उस के बदन पर टीशर्ट और पैरों के जूतों पर सरसरी निगाह दौड़ाते हुए चौंके. लेकिन संयम बरतते हुए उन्होंने उस के कंधों पर हाथ रखा, ‘‘देखो, जो कुछ हुआ सो हुआ, लेकिन सच बोलने से तुम्हारी सजा कम हो सकती है.’’

रविंद्र लगभग 23-24 वर्षीय युवक था. उस ने हाथ झटकते हुए कहा, ‘‘साब, मैं ने कुछ किया हो तो बताऊं? मैं तो पिछले 2 सालों से यहां कंप्यूटर औपरेटर हूं. मैं अपनी नौकरी खतरे में क्यों डालूंगा?’’

‘‘हां, तुम्हारी बात तो ठीक है. कोई अपनी नौकरी कैसे खतरे में डाल सकता है. चलो, तुम इतना तो बता सकते हो कि कल शाम को 8 बजे तुम दफ्तर क्यों आए थे? और आए थे तो बिना किसी से मिले बाहर से ही क्यों लौट गए?’’

‘‘साब, जिस दफ्तर में नौकरी करता हूं, वहां आना कोई गुनाह तो नहीं. मुझे तो यहां अपनी स्कूटी खड़ी करनी थी. ऐसे में किसी से मिलने ना मिलने का कोई औचित्य नहीं था.’’

समीर कुमार ने तुरंत कहा, ‘‘बिलकुल ठीक कहते हो तुम, खैर यह बताओ कि कल रात को तुम कहां थे?’’

‘‘साब, कल रात को मैं कहां था, इस से क्या फर्क पड़ता है? अपने यारदोस्तों के साथ था और कहां था?’’

‘‘यारदोस्त कौन थे और क्या कर रहे थे? यह सब बताए बिना तुम्हारा पीछा छूटने वाला नहीं है?’’ एडीशनल एसपी ने डपटते हुए कहा.

अब तक हौसला दिखाने की कोशिश कर रहे रविंद्र की पेशानी पर पसीना छलक आया था. थोड़ा अटकते हुए उस ने कहा, ‘‘साब, विकास के घर पर हम 3-4 दोस्त उस की बर्थडे पार्टी मना रहे थे.’’

‘‘लगे हाथ उन दोस्तों के नाम और ठौरठिकाने भी बता दो?’’

‘‘लेकिन साब, मेरे दोस्तों से क्या मतलब?’’ अब रविंद्र पर घबराहट तारी होने लगी. वह एडीशनल एसपी की घूरती निगाहों का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाया और जल्दी ही बोल पड़ा, ‘‘विकास नर्सिंग का कोर्स कर रहा है और मेरे गांव का ही रहने वाला है. कोटा में महावीर नगर विस्तार योजना में रहता है.’’

‘‘और…और…’’ समीर कुमार की आवाज में सख्ती का पुट था. ‘‘और कौन था?’’

‘‘और आशीष था, वह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बौय की नौकरी करता है, वो भी सुकेत का ही रहने वाला है. मेरा हमउम्र ही है.’’ उस ने हड़बड़ाते हुए बात पूरी की, ‘‘2-3 लड़के और थे, उन्हें मैं नहीं जानता… वे आशीष और विकास के मिलने वाले थे. उन्हें ही पता होगा?’’

‘‘रविंद्र, तुम शायद अपनी मुक्ति नहीं चाहते. लेकिन याद रखो पुलिस तो गूंगे को भी बुलवा लेती है. खैर, तुम्हारी मरजी?’’ समीर कुमार ने रविंद्र सिंह को काफी कुरेदा, पर वह इस बात से बराबर इनकार करता रहा कि उस का इस वारदात में कोई हाथ है.

अचानक समीर कुमार के दिमाग में युक्ति आई उन्होंने रविंद्र से कहा, ‘‘ठीक है, तुम आराम से बैठो और ठीक से सोच लो. आधे घंटे बाद तुम से फिर पूछताछ होगी.’’

society

रविंद्र के जातेजाते समीर कुमार ने पूछा, ‘‘तुम कौन से शूज पहनते हो?’’

रविंद्र इत्मीनान से बोला, ‘‘स्पोर्ट्स शूज साब, लेकिन आप क्यों पूछ रहे हैं?’’

‘‘तुम्हारी पसंद पूछ रहा हूं?’’ रविंद्र का जवाब सुनते ही एडीशनल एसपी के चेहरे पर मुस्कराहट दौड़ गई.

अब तक दोपहर के 2 बज चुके थे. रविंद्र को सिपाहियों के हवाले करते ही एडीशनल एसपी समीर कुमार ने सर्किल इंसपेक्टर लोकेंद्र पालीवाल की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘रविंद्र के जूतों के निशान ले कर बस्ती की दीवार के पीछे बने जूतों के निशान से उन का मिलान करो?’’

रविंद्र जिस तरह भटकाने की कोशिश कर रहा था, समीर कुमार का गुस्सा खौलने लगा था. लेकिन संयम बरतते हुए वह सीओ राजेश मेश्राम और बने सिंह की तरफ मुखातिब हुए, ‘‘विकास और आशीष बोलेंगे तो यह भी बोलने लगेगा. क्रौस इंटेरोगेशन में तीनों बोलेंगे.’’

इस बीच सर्किल इंसपेक्टर मुनींद्र सिंह, महावीर यादव, आनंद यादव, घनश्याम मीणा और रामकिशन की अगुवाई में अलगअलग हिस्सों में तहकीकात के लिए बंटी पुलिस टीमों ने आयकर महकमे की सर्च टीम में पहले शामिल रहे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मचारियों तथा इमारत के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ कर ली.

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए चालानशुदा अपराधियों को भी टटोला, 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. इस बीच पुलिस रविंद्र के दोस्तों विकास और आशीष को उठा लाई थी.

जूतों के निशान के मामले में एडीशनल एसपी समीर कुमार का अंदेशा सही निकला, सर्किल इंसपेक्टर पालीवाल ने लौट कर जो बताया उसे सुन कर समीर कुमार की बांछें खिल गईं. दुर्गा बस्ती की दीवार के पीछे की नमी वाली जमीन पर बने स्पोर्ट्स शूज के निशान रविंद्र के जूतों से मिल रहे थे.

पूछताछ में रविंद्र ने शनिवार की रात अपनी मौजूदगी बर्थडे पार्टी में बताई थी, लेकिन पुलिस ने जब उस के घर वालों से उस के कथन की तसदीक की तो उन का कहना था कि वह घर से खाना खा कर गया था.

एडीशनल एसपी ने जब उसे उस के घर वालों के कथन का हवाला दे कर दोबारा बर्थडे पार्टी पर सवाल किया तो वह हड़बड़ा गया. उस के चेहरे का रंग उड़ गया और टांगें कांपने लगीं. वह समझ गया था कि उस के शूज का नाप क्यों लिया गया था और उस से शूज के ब्रांड के बारे में क्यों पूछा गया था.

इस बार रविंद्र एडीशनल एसपी समीर कुमार की आंखों में झलकते क्रोध को सहने की हिम्मत नहीं जुटा सका और नजरें चुराने लगा.

रविंद्र फिर भी खामोश रहा तो समीर कुमार ने उस के चेहरे पर नजरें जमाते हुए कहा, ‘‘अभी वक्त है, तुम चाहो तो सच्चाई उगल सकते हो, तुम चालू दोस्तों के बहकावे में आ गए? हम तुम्हें बचाने की पूरी कोशिश करेंगे.’’

आखिर रविंद्र टूट गया. उस ने जो कुछ बताया वो मौजमस्ती और हालात से निजात पाने की गुनहगार कोशिश थी…’’

गुनाह में पिरोई गई सारी योजना रविंद्र सिंह ने तैयार की थी, लेकन इस के पीछे थे उन के अपने छोटेमोटे स्वार्थ. रविंद्र सिंह आयकर महकमे में ठेकेदार के जरिए 2 साल के लिए लगा हुआ संविदाकर्मी था.

यह अवधि पूरी होने जा रही थी और ठेकेदार अब अपना कोई नया आदमी लगने का मंसूबा पाले हुए था. नौकरी जाने के डर से रविंद्र वारदात कर के बड़ी रकम जुटाने की कोशिश में था.

विकास और आशीष भी उसी के गांव सुकेत के रहने वाले थे, तीनों में गहरा दोस्ताना था. विकास नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन 2 वजह से उसे बड़ी रकम की जरूरत थी. उस की एक जरूरत तो कालेज की फीस भरने की थी और दूसरे गर्लफ्रैंड के तकाजे उस पर ज्यादा भारी पड़ रहे थे.

प्यार और फीस में उलझा विकास हालात से उबरने के लिए रविंद्र की योजना में शामिल हो गया. आशीष उर्फ आशु हालांकि फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बौय की नौकरी करता था, लेकिन महंगे शौक मामूली नौकरी से पूरे नहीं हो पा रहे थे. इसलिए वारदात में शामिल हुआ. पुलिस ने विकास और आशीष से क्रौस इंट्रोगेशन की तो दोनों टूट गए. उस के बाद तो वारदात की कडि़यां जुड़ती चली गईं.

एसपी (सिटी) अंशुमान भोमिया के सामने एडीशनल एसपी समीर कुमार द्वारा की गई पूछताछ में रविंद्र कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी उन्होंने वारदात करने की योजना बनाई थी. लेकिन गार्ड दुर्गेश के चौकन्ना रहने के कारण अंजाम नहीं दे सके. सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेने के लिए उस ने शनिवार की दोपहर को कार्यालय के चारों तरफ चक्कर लगाया.

इमारत के पीछे सब से कम कैमरे थे, इसलिए दुर्गा बस्ती के पीछे से दीवार लांघ कर वे आयकर महकमे की बिल्डिंग में घुसे थे. रविंद्र ने बताया कि ऐहतियात बरतने के लिए वे नकाब पहन कर औफिस में दाखिल हुए थे.

ज्वैलर के यहां से जब्त की गई फाइलें फाड़ने की वजह क्या थी, पूछने पर रविंद्र का कहना था, ‘‘हम पुलिस को भटकाना चाहते थे ताकि शक सर्राफा फर्मों की तरफ जाए.’’

तीनों को इस बात पर हैरानी थी कि जब उन्होंने कैमरों की जद में आने से बचने के लिए दूसरे तल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था तो सीसीटीवी की फुटेज में उन की तसवीर कैसे आ गई? असल में वापस लौटते समय उन्होंने ऐहतियात नहीं बरती और कैमरों में कैद हो गए. पुलिस ने 12 घंटों में ही वारदात का खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर के सारा सोना बरामद कर लिया.

वारदात के बाद सोना तीनों ने आपस में बांट लिया था. पुलिस ने विकास के घर की पानी की टंकी में से सोना बरामद किया. जबकि रविंद्र ने अपने दुर्गा बस्ती स्थित घर में सोना छिपा कर रखा था, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. आशीष से उस के वीर सावरकर नगर स्थित घर से जेवर बरामद किए गए. कथा लिखे जाने तक आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में थे.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित  

CLICK HERE                   CLICK HERE                   CLICK HERE

फिर मचा सुहाना की बिकिनी पर बवाल

बौलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फैमली के साथ इटली में छुट्टियां मना रहे हैं. कभी शाहरुख तो कभी उनकी पत्‍नी गौरी खान सोशल मीडिया पर अपने वेकेशंस की फोटो शेयर कर रही हैं. इन फोटो में यह फैमली काफी मस्‍ती करती दिख रही है. हाल ही में गौरी खान ने एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान, छोटा बेटा अबराम अपने कजिन आलिया और अर्जुन छिब्‍बा (गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्‍बा के बच्‍चे) के साथ नजर आ रही हैं. लेकिन इस मजेदार फैमली वेकेशन के बीच लोगों ने एक बार फिर शाहरुख की बेटी सुहाना खान को ट्रोल कर दिया है.

🛳Suite Life On Deck

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

दरअसल सुहाना के एक फैन पेज ने एक नया फोटो शेयर किया है, जिसमें सुहाना, अबराम, आलिया और अर्जुन नजर आ रहे हैं. इस फोटो में सुहाना ब्राउन बिकिनी में नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर सुहाना का यह स्‍टालिश लुक जहां कई फैन्‍स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, तो वहीं कई यूजर्स सुहाना को फिर से बिकिनी के लिए ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने सुहाना को इस तरह के कपड़े पहनने पर नसीहत दी है.

एक यूजर ने कमेंट बौक्स में लिखा, तुम ये मत भूलो की तुम मुस्लिम हो. वहीं एक अन्य इंस्टा हैंडल ने लिखा, अगली. वहीं एक फैन ने लिखा, हम तुम पर शर्मिंदा हैं सुहाना, जो करना है करो लेकिन इंडियन कल्चर के हिसाब से ही अपनी तस्वीर को पोस्ट किया करो. ये सब प्राइवेट रखो. इतना सम्मान करता हूं आपके पापा का, लेकिन मैं आपका सम्मान नहीं करता. कई यूजर्स ने सुहाना के बचाव में लिखा है, ‘अगर आप स्विमिंग के लिए जाते हैं तो क्‍या सलवार कमीज में जाते हैं?’

My hotty babeis 🔥❤

A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुहाना खान सोशल मीडिया पर ट्रोर्ल्स के निशाने पर आई हैं. इसके पहले मार्च में मम्मी गौरी खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुहाना और अपनी मां की एक तस्वीर को साझा किया था जिसमें सुहाना शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही थीं. जिसके बाद ट्रोर्ल्स ने तस्वीर में सेमफुल और भद्दे-भद्दे कमेंट्स लिखे थे.

बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी एक्टिंग का काफी शौक है और वह बौलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती हैं. शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्‍यू में यह बात कही थी कि उनकी बेटी एक्‍टिंग में करियर बनाना चाहती हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार होकर ही इस फील्‍ड में उतरे.

CLICK HERE                   CLICK HERE                   CLICK HERE

संघ संग प्रणब

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, जिन्होंने जिंदगी का अधिकांश हिस्सा कांग्रेस के साथ गुजारा है, अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोद में जा बैठने की तैयारी करते लगते हैं. उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के निमंत्रण पर नागपुर जा कर स्वयंसेवकों को पाठ पढ़ाया. यह पाठ कांग्रेसी नहीं था. गनीमत यह रही कि उन्होंने न निकर पहनी, न ही काली टोपी लगाई. यह बात दूसरी है कि उन की इस तरह की फोटो संघभक्तों ने जारी कर दी. प्रणब मुखर्जी की बेटी ने पिता को इस तरह की चेतावनी पहले ही दे दी थी.

निकर पहनने के अलावा प्रणब मुखर्जी ने वह सबकुछ कर डाला जो नरेंद्र मोदी या लालकृष्ण आडवाणी नागपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में करते हैं. संघ संस्थापक केशव बालीराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दे डाली, संघ की सभा में खड़े हो कर ओमवादन कर डाला, मोहन भागवत का भाषण सुन डाला, स्वयंसेवकों की परेड देखी.

प्रणब मुखर्जी ब्राह्मण होने के नाते अगर यह कर रहे हैं तो कोई आश्चर्य नहीं है. हमारे देश का लगभग हर सवर्ण इस बात से सहमत है कि वर्णव्यवस्था उचित है, मुसलिमों का तुष्टीकरण नहीं होना चाहिए, भारत विश्वगुरु है, भारत के साथ भेदभाव हुआ है वरना वह अमेरिका की भांति अमीर और समृद्ध होता, हमारा ज्ञानविज्ञान सदियों पुराना है, हमारे देवीदेवता नैतिकता, सहृदयता, समभाव के प्रवर्तक रहे हैं, हमारा प्राचीन स्वर्णिम रहा है और आज यदि हम ग्रंथों को आंख मूंद कर मानें तो अवश्य फिर से विश्व के अग्रणी देश बन जाएंगे.

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत में राष्ट्र, राष्ट्रीयता व देशभक्ति का भाव यूरोप से सदियों पुराना है और उसे ही वसुधैव कुटुंबकम कहते हैं. वे यह भूल गए, जैसे सारे हिंदुत्ववादी भूल जाते हैं कि रामायण और महाभारतकाल से पहले भी दस्युओं को अलग, नीचा और संहार के योग्य माना जाता रहा है. आज उन दस्युओं की संतानें कौन हैं, पता नहीं, पर देवताओं की संतानों का हक जमाने वाला समाज का एक हिस्सा अपना पुश्तैनी अधिकार समझता है और रखता है.

संघ के कार्यक्रम में बहुवाद और विभिन्नताओं को स्वीकार करने की कोई जगह नहीं है और प्रणब मुखर्जी इस का उपदेश दे कर अगर यह समझें कि उन्होंने स्वयंसेवकों का विचारपरिवर्तन कर दिया, तो यह नितांत गलतफहमी है.

सहिष्णुता हमारी संस्कृति का हिस्सा है, यह कहना भी निरर्थक है क्योंकि हमारी संस्कृति ऊंचनीच को थोपने वाली वर्णव्यवस्था पर टिकी है जिस में हम किसी निम्नवर्ग वाले को अगर ऊंचे स्थान पर बैठाते हैं तो केवल स्वार्थवश या जब उस से हार जाते हैं.

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमारे देश में किसी पर कोई मत लादने की कोशिश की गई तो वह निरर्थक होगी. यह थोथी बात है जो मोहन भागवत को कतई मंजूर नहीं है. वे देश में पौराणिक राज ही चाहते हैं और जो उस के अंतर्गत नहीं आते या उसे नहीं मानते वे संघ की नजर में दूसरे दर्जे के नागरिक हैं या धर्मद्रोही हैं.

प्रणब मुखर्जी ने संघ के कार्यक्रम में क्यों हिस्सा लिया, यह रहस्य रहेगा.

CLICK HERE                   CLICK HERE                   CLICK HERE

राजनीति में धन का नियमन

राजनीतिक दलों को मिलने वाला विदेशी चंदा एक बार फिर विवाद में आ गया है. मामला 2016 में बने विदेशी चंदा नियमन कानून और 2018 में उसमें किए गए संशोधन का है. वैसे और पीछे जाएं, तो यह मामला 1976 में शुरू हुआ था, जब विदेशी चंदा लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी. यह रोक उन कंपनियों से चंदा लेने पर भी थी, जिसमें 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी हो.

1976 वह समय था, जब देश में आपातकाल लगा हुआ था. तब यह तर्क बार-बार दिया जाता था कि सरकार विरोधी या इंदिरा गांधी विरोधी विदेशी शह पर काम कर रहे हैं. सरकार के लिए ऐसे में कुछ करते हुए दिखना जरूरी था, इसलिए यह कानून पास कर दिया गया. यह कहना मुश्किल है कि राजनीतिक दलों को विदेश से मिलने वाली मदद इस कानून के बाद कितनी रुकी.

साल 2010 में इस कानून में संशोधन करके इस रोक को खत्म कर दिया गया. जब ग्लोबलाइजेशन की प्रक्रिया चल रही हो और अनिवासी भारतीय देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहे हों, तो इस नियम का कोई अर्थ भी नहीं था.

बाद में इसमें 2016 व 2018 में दो और संशोधन हुए. दूसरे संशोधन में न सिर्फ दलों को विदेशी चंदा लेने की पूरी छूट मिल गई, बल्कि यह छूट 1976 के बाद के सभी विदेशी चंदों पर लागू कर दी गई.

इस संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी, इसे समझने के लिए हमें राजनीतिक दलों को मिलने वाले घरेलू चंदे के किस्से को समझना पड़ेगा. पहले नियम यह था कि राजनीतिक दल अगर किसी से 20,000 रुपये तक का चंदा लेते हैं, तो उन्हें उसके नाम का खुलासा नहीं करना पड़ेगा, लेकिन इससे ज्यादा चंदा लेने पर उन्हें चंदा देने वाले का नाम आयकर विभाग को बताना पडे़गा. हालांकि उन्हें इससे ज्यादा चंदे की रकम भी मिलती थी, लेकिन उद्योगपति अपना नाम किसी दल विशेष के साथ जोड़े जाने से बचाते रहे हैं, इसलिए ऐसे कई ट्रस्ट बनाए गए थे, जो राजनीतिक दलों को चंदा देते थे.

इन्हीं में एक ट्रस्ट में एक ऐसी कंपनी भी थी, जिसका स्वामित्व विदेशी था और इस ट्रस्ट ने लगभग सभी बडे़ राजनीतिक दलों को चंदा दिया था. इस उलझे मामले को संशोधन करके और उसे पिछली तारीख से लागू करके ही सुलझाया जा सकता था. अब सुप्रीम कोर्ट ने इसी की वैधता जांचने का आदेश दिया है.

इस बीच केंद्र सरकार राजनीतिक चंदे के कई नियम बदल चुकी है. अब तो 2,000 रुपये से भी ज्यादा चंदा लेने पर चंदा देने वाले का नाम बताना जरूरी कर दिया गया है. इसके अलावा चंदे के बांड की व्यवस्था भी बनाई है, लेकिन यह सुधार कितना कारगर हुआ है, अभी नहीं कहा जा सकता.

वैसे इस तरह का चंदा समस्या है भी नहीं. उस चंदे को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं है, जिसकी बाकायदा रसीद कटती हो, चाहे वह घरेलू हो या विदेशी. समस्या तो उस धन को लेकर है, जो चुपचाप, बिना किसी लिखा-पढ़ी के दलों, नेताओं और उम्मीदवारों को पहुंचाया जाता है, यानी वह काला धन, जिससे देश के बड़े आयोजन चलते हैं.

राजनीति में आ रहे धन का नियमन बहुत जरूरी है, पर उससे कहीं ज्यादा जरूरी है राजनीति से काले धन को कम और फिर पूरी तरह खत्म करना. इसके कई तरीके हो सकते हैं, जिनमें एक तरीका यह है कि उस चंदे के नियमों को लगातार उदार बनाया जाए, जिसकी बाकायदा रसीद कटती है.

CLICK HERE                   CLICK HERE                   CLICK HERE

कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं मल्लिका

बौलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत अपने बोल्ड अवतार के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. साल 2003 में ‘ख्वाहिश’ फिल्म से डेब्यू करने वाली मल्लिका फिल्मों में अपने किसिंग सीन्स की वजह से सुर्खियों में आई थीं. 2004 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मर्डर’ ने तो उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया. लेकिन ये सिलसिला ज्यादा समय तक ना चल सका.

हाल ही में थौमसन रौयटर्स फाउंडेशन ने अपने एक हालिया सर्वे में ये बताया था कि भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक देश है. इसी के मद्देनजर महिलाओं की बुरी स्थिति को लेकर मल्लिका यहां पर जमकर बरसी. मल्लिका ने यहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि भारत में महिलाओं और लड़कों दोनों के लिए अलग-अलग नियम हैं.

यहां उन्होंने बौलीवुड में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में भी बहुत कुछ बताया. मल्लिका ने यहां इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे उन्‍हें एक फिल्‍म से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्‍योंकि उन्‍होंने अपने को-स्‍टार के साथ शूटिंग के बाद करीबी बढ़ाने से इंकार कर दिया था. मल्लिका ने बताया, ‘मुझे एक प्रोजेक्‍ट से सिर्फ इसलिए बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया क्‍योंकि हीरो ने कहा था, ‘तुम मेरे साथ नजदीकियां क्‍यों नहीं बढ़ा रही हो? जब तुम औनस्‍क्रीन यह कर सकती हो तो प्राइवेट में ऐसा करने में क्‍या दिक्‍कत है.’ यही वजह है कि मुझे कई प्रोजेक्‍ट्स से हाथ धोने पड़े. दरअसल मेरे साथ जो भी हुआ और आज महिलाओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जाता है वह यह साफ करता है कि हमारे समाज में महिलाएं किन परिस्थितियों से जूझती हैं.’

मल्लिका ने अपनी जिंदगी का एक अहम वाकया शेयर करते हुए यह भी बताया कि एक शख्स मुझे फोन करके और लेटर लिखकर बदसलूकी किया करता था. उसको इस बात से दिक्कत थी कि मैं छोटी स्कर्ट क्यों पहनती हूं. वह मुझसे कहता कि आप छोटी स्कर्ट क्यों पहनती हैं. उसे इस बात से बेहद दिक्कत थी कि हरियाणा से आई ये लड़की छोटे कपड़े क्यों पहनती है? स्क्रीन पर क्यों ऐसा करती है? उस पर ये पागलपन सवार था कि वह मुझे साड़ी पहनाएगा. वह साड़ी पहनाकर और सिर पर पल्लू लाना चाहता था. जैसा हरियाणा की महिलाएं करती हैं. उसकी अपनी निजी राय हो सकती है लेकिन मैं क्या पहनूंगी या क्या करूंगी यह तय करने वाला वो कौन होता है.

CLICK HERE                               CLICK HERE                                    CLICK HERE

सुशांत सिंह के पास फिल्में ही फिल्में

बौलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घमंडी और अड़ियल स्वभाव के चलते हमेशा विवादों में रहते हैं. सुशांत सिंह का लगभग हर निर्देशक व कलाकार के साथ पंगा होता रहता है. इतना ही नहीं अतीत में लगातार उनकी कई फिल्में बौक्स औफिस पर बुरी तरह से दम तोड़ चुकी हैं. इसके बावजूद उनके पास फिल्मों की संख्या कम नहीं हो रही है.

इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत सितंबर माह में जैकलीन फर्नाडिस के साथ प्रदर्शित होने वाली  फिल्म ‘‘ड्राइव’’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसके अलावा इन दिनों वह दो फिल्मों ‘केदारनाथ’ और ‘सोन चिरैया’’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं. इसके बाद वह नितीश तिवारी व साजिद नाड़ियादवाला की आगामी फिल्म के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबरा की फिल्म करने वाले हैं, जो कि हौलीवुड फिल्म ‘‘फाल्ट इन अवर स्टार’’ की रीमेक होगी. इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत का दावा है कि उनके पास छह फिल्में है, जिनकी शूटिंग के लिए वह अभी तक तारीख वह दे नही पा रहे हैं.

bollywood

रौनी स्क्रूवाला एक स्पोर्टस मैन की बायोपिक फिल्म का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत होंगे. चर्चाएं हैं कि सफल फिल्म ‘‘धोनी’’ की सिक्वअल फिल्म ‘‘धोनी 2’’ भी करने वाले हैं. अब चर्चाएं गर्म है कि सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन एक साथ फिल्म ‘‘आंखे 2’’ में भी नजर आएंगे.

‘‘आंखे 2’’ को लेकर कई तरह की खबरे है. यह फिल्म लगभग दो वर्ष पहले अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज कलाकारों के साथ शुरू हुई थी, पर अदालती कार्रवाही में फंसने के कारण यह फिल्म लटक गयी थी. अब यह फिल्म कब शुरू होगी और क्या कलाकार बदले जाएंगे, कुछ स्पष्ट नहीं है. अब तो सुशांत सिंह के नजदीकी सूत्र दावा कर रहे हैं कि अपने समय की सफल हास्य फिल्म ‘‘अंदाज अपना अपना’’ के रीमेक में भी सुशांत सिंह राजपूत होंगे.

अब देखना यह है कि वास्तव में सुशांत सिंह वास्तव में किन फिल्मों में नजर आते हैं.

CLICK HERE                               CLICK HERE                                    CLICK HERE

प्यार किसी का, लुटा आशियाना किसी का

जिला सीतापुर के मिश्रिख थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव बदौव्वा में लालजी रहते थे. वह खेती करते थे. परिवार में उन की पत्नी रमा और 2 बेटी और 2 बेटे थे. उन सब में शशि सब से छोटी भी थी और अविवाहित भी. बाकी सभी का विवाह हो चुका था. शशि की उम्र 16 साल थी. उस ने गांव के ही सरकारी स्कूल से 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी. खूबसूरत, चंचल और अल्हड़ स्वभाव की शशि के शरीर की बनावट और कमनीयता किसी की भी नजरों में चढ़ जाती थी. गांव में सुंदर युवती हो और उस के आगेपीछे मंडराने वाले मनचले न हों, यह नहीं हो सकता.

शशि के आगेपीछे घूमने वाले मनचलों की कमी नहीं थी. शशि को उन की घूरती नजरों से कोई दिक्कत नहीं थी, बल्कि उसे यह सब अच्छा लगता था. धीरेधीरे कई युवक उस के संपर्क में आए, लेकिन कोई भी शशि को प्रभावित नहीं कर पाया.

एक दिन गांव में काफी चहलपहल थी, क्योंकि वहां एक बड़े यज्ञ का आयोजन किया गया था. चूंकि धार्मिक अनुष्ठान था, इसलिए गांव वाले काफी उल्लास में थे और यज्ञस्थल पर जाने के लिए उत्साहित भी. यज्ञ में शामिल होने वालों में सभी समुदायों के लोग थे.

शशि भी यज्ञस्थल पर जाने के लिए तैयार थी. वह अपनी सहेली मीना के घर पहुंची और चहकती हुई बोली, ‘‘मीना, तुम भी चलो न मेरे साथ यज्ञ देखने.’’

‘‘हां शशि, मैं ने भी सुना है यज्ञ के बारे में. मेरा भी मन यज्ञ देखने का हो रहा है.’’ मीना ने कहा.

‘‘तो फिर जल्दी से तैयार हो जाओ और मेरे साथ चलो.’’ शशि बोली.

थोड़ी देर बाद मीना तैयार हो कर शशि के साथ पैदल ही यज्ञस्थल की ओर चल दी. दोनों बहुत खुश थीं और बातें करते हुए यज्ञस्थल की ओर चली जा रही थीं.

थोड़ी देर में दोनों यज्ञस्थल पर पहुंच गईं. वहां का भव्य नजारा देख कर दोनों का दिल खुशी से झूम उठा. पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जा रहा था. यज्ञ के धुएं से वातावरण सुगंधित था. शशि और मीना ने हाथ जोड़ कर नमन किया और वहीं बिछी दरी पर बैठ गईं.

अचानक शशि की नजर दूसरी ओर बैठे एक युवक पर चली गई. वह कोहरावां गांव का मोहम्मद एहसान था. कोहरावां बदौव्वा गांव के पास ही है. कोहरावां के मोहम्मद नवाब खेती और दूध की डेयरी का काम करते थे. मोहम्मद एहसान उन का ही बेटा था. वह पिता के दूध के काम में मदद करता था. 24 वर्षीय एहसान का एक बड़ा भाई था सलमान और एक छोटा मेराज.

शशि की जिंदगी में आया प्रेमी

शशि ने उसे देखा तो देखती ही रह गई. वह यह भी भूल गई कि वह धार्मिक अनुष्ठान में आई है. तभी एहसान की नजर शशि पर चली गई तो वह उसे एकटक देखता पा कर खुद भी उसे देखने लगा. शशि उसे देख कर मुसकरा दी तो एहसान को लगा जैसे उस के दिल पर किसी ने बरछी चला दी हो. वह अपनी सुधबुध खो बैठा. काफी देर तक दोनों एकदूसरे को निहारते रहे. तभी मीना शशि को ले कर वहां से जाने लगी तो एहसान का दिल छटपटा उठा. वह शशि को अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देना चाहता था.

शशि भी जाते हुए बारबार पीछे मुड़ कर उसे ही देख रही थी. मीना ने आश्चर्य से पूछा, ‘‘क्या बात है शशि, कोई मिल गया क्या जिसे तुम बारबार पीछे मुड़ कर देख रही हो? अरे मुझे भी कुछ बताओ या फिर खुद ही खुश होती रहोगी. बोलो भी…’’

society

दबाव देते हुए मीना ने पूछा तो शशि ऐसे सिटपिटा गई, मानो उस की चोरी पकड़ी गई हो. फिर भी उसे जवाब तो देना ही था. उस ने मीना को प्यार से झिड़कते हुए कहा, ‘‘ओह मीना, तुम भी शरारती हो गई हो. मैं भला यज्ञ की भव्यता के अलावा और किसे देख सकती हूं. तुम तो हमेशा मुझे शक की नजरों से देखती हो. अब चलो, किसी दुकान पर चाट खाई जाए.’’

‘‘हां, वह देखो सामने चाट की दुकान है. आओ, वहीं चलते हैं.’’ कहती हुई मीना शशि के साथ चाट की दुकान पर पहुंची और चाट खाने लगी.

शशि ने देखा कि एहसान भी यज्ञ छोड़ कर उस के पीछेपीछे बाहर चला आया था और उस से दूर खड़ा हो कर उसे एकटक देख रहा था. वह बारबार नजरें उस की तरफ घुमाती तो उसे अपनी ओर देखते हुए पाती. उस का दिल तेजी से धड़कने लगा, जैसे वह उस का काफी करीबी हो. पता नहीं क्यों वह शशि को अपना सा लग रहा था.

कुछ ऐसा ही एहसान को भी महसूस हो रहा था. उसे भी न जाने क्यों शशि अपने दिल के करीब लग रही थी. एहसान शशि के चेहरे को अपनी आंखों में बसा लेना चाहता था, ताकि वह दिल से ओझल न हो सके. शशि की नजर भी उस से नहीं हट रही थी. जब मीना ने देखा कि शशि एक खूबसूरत नौजवान को देख रही है तो उस ने शरारत करते हुए कहा, ‘‘अच्छा जी, तो ये बात है. लगता है, वह हमारी रानी को कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया है.’’

‘‘धत, यह क्या बकवास कर रही है? मैं किसी को देखूंगी तो क्या वह मेरी पसंद का हो जाएगा? वह तो यूं ही उस पर मेरी नजर चली गई थी. अब चलो यहां से, नहीं तो तुम अपनी बकवास बंद नहीं करोगी.’’ शशि ने कहा.

‘‘हांहां, मैं कहां कह रही हूं कि तुम यहीं रुको, चलो यहां से.’’ कहती हुई मीना शशि का हाथ पकड़ कर चल दी तो एहसान मायूस हो गया. मानो कोई उस के दिल को चुरा कर ले जा रहा हो. वह शशि को तब तक देखता रहा, जब तक वह आंखों से ओझल नहीं हो गई.

घर पहुंच कर शशि एहसान के खयालों में खो गई. पता नहीं क्यों उस का दिल उस के लिए धड़क रहा था. रात में जबवह सोई तो उसे सपने में भी एहसान ही दिखाई दिया. वह उस से प्यार भरी बातें कर रहा था. शशि उस से मिल कर खुशी से चहक रही थी.

रात को सपने में कुछ ऐसा ही एहसान भी देख रहा था. अचानक उस की नींद टूट गई और वह हड़बड़ा कर उठ बैठा. मन की शांति के लिए उस ने गिलास ठंडा पानी पीया. फिर वह सोने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे नींद नहीं आई. उस ने फैसला किया कि वह कल भी यज्ञस्थल पर जाएगा. हो सकता है, उस खूबसूरत लड़की से एक बार फिर मुलाकात हो जाए.

अगले दिन निर्धारित समय पर शशि अकेली ही यज्ञस्थल की ओर चल दी. उस वक्त उस के दिमाग में कई सवाल उमड़घुमड़ रहे थे. वह सवालों की उधेड़बुन में यज्ञस्थल पर पहुंच गई. जब शशि वहां पहुंची तो उसे यह देख कर हैरानी हुई कि एहसान भी वहीं बैठा था. उसे लगा मानो वह उसी का इंतजार कर रहा हो.

प्यार के पंछियों की पहली उड़ान

एहसान की नजर शशि से टकराई तो दोनों के दिल खुशी से धड़क उठे. अनायास ही शशि मुसकरा दी तो एहसान के दिल के फूल खिल गए. जवाब में वह भी मुसकरा दिया. शशि वहां से निकली और एहसान को देखते हुए यज्ञस्थल से बाहर आ गई. मानो उस ने इशारा किया हो कि वह भी बाहर आए.

आगेआगे शशि और पीछेपीछे एहसान चलते हुए दोनों सुरक्षित जगह पर पहुंचे और एकदूसरे को देखने लगे. अनायास एहसान शशि के करीब आया और उस ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘मेरा नाम एहसान है और मैं पास के गांव कोहरावां का रहने वाला हूं.’’

थोड़ा शरमाते हुए शशि बोली, ‘‘मेरा नाम शशि है और मैं इसी गांव में रहती हूं. मुझे तुम्हारा चेहरा जानापहचाना सा लग रहा था. शायद मैं ने कभी तुम्हें देखा हो, लेकिन कल ही मेरा ध्यान तुम पर गया.’’

‘‘शशि…बड़ा ही प्यारा नाम है. तुम सचमुच अप्सराओं की तरह सुंदर हो. मुझे तुम्हारा नाम और तुम दोनों ही बहुत पसंद हो. क्या मैं तुम्हें पसंद हूं?’’ एहसान ने उत्सुकता में पूछा.

शशि ने ‘हां’ में सिर हिला दिया, साथ ही कहा भी, ‘‘एहसान, सिर्फ परिचय से कोई एकदूसरे का नहीं हो जाता, बल्कि उस के लिए एकदूसरे के बारे में सारी बात जानना भी जरूरी होता है. तभी दो दिल एकदूसरे के करीब हो सकते हैं.’’

‘‘बिलकुल ठीक कहा शशि, आओ हम उस पेड़ के नीचे बैठ कर बातें करते हैं.’’ कहते हुए एहसान शशि के साथ पेड़ की छांव में जा बैठा और बातें करने लगा. दोनों ने एकदूसरे को विस्तार से अपनेअपने परिवारों के बारे में बताया.

एहसान ने कहा, ‘‘जिंदगी हमारी है, इसलिए अपनी जिंदगी के बारे में सिर्फ हम ही निर्णय ले सकते हैं. तुम मुझ से मिलने के लिए रोज यहीं आना. यहां लोगों की नजर हम पर नहीं पड़ेगी. बोलो, आओगी न?’’

‘‘हां एहसान, मैं जरूर आऊंगी. तुम मेरा इंतजार करना.’’ शशि ने कहा और वहां से अपने घर की ओर चल दी.

शशि आज ऐसे खुश थी, मानो कोई बड़ा खजाना मिल गया हो. वह एहसान की यादों में इतनी खो गई थी कि कब सवेरा हुआ और कब वह उस के पास पहुंच गई, उसे पता ही नहीं चला. एहसान भी उसी पेड़ की छांव में उस का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. दोनों एकदूसरे से मिल कर काफी खुश हुए. एहसान शशि से रोमांटिक बातें करने लगा तो शशि शरमा गई, लेकिन बोली कुछ नहीं. तब एहसान ने पूछा, ‘‘शशि, तुम्हें पता है कि तुम कितनी सुंदर हो?’’

‘‘हां, मुझे पता है, पर इस में मेरा क्या कुसूर है?’’ शशि ने पूछा.

‘‘इस में तुम्हारा कोई कुसूर नहीं है. कुसूर है तो सिर्फ तुम्हारी सुंदरता का, जिस ने मेरा दिल चुरा लिया है. मेरे इस दिल को अपने पास संभाल कर रखना. इसे कभी तोड़ना नहीं.’’ एहसान ने मुसकराते हुए कहा.

‘‘यह कैसी बातें कर रहे हो? मैं भला तुम्हारा दिल कैसे तोड़ सकती हूं? हमारा मिलन तो जन्मजन्मांतर का है. तुम्हें देख कर मुझे पहली ही नजर में ऐसा लगा जैसे तुम मेरे हो और मैं तुम्हारे पास खिंची चली आई.’’ शशि ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा.

‘‘मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि तुम मुझे यज्ञ में अनायास ही मिल गई. शायद मेरे नसीब में लिखा था तुम्हें पाना.’’ कहते हुए एहसान ने शशि के हाथ को चूमा तो वह शरमा गई.

उन दोनों का प्यार दिनोंदिन परवान चढ़ने लगा. लेकिन गांव का माहौल कुछ ऐसा होता है कि अधिक दिनों तक कोई भी बात किसी से छिपी नहीं रह सकती. एहसान और शशि के प्रेमिल संबंध भी लोगों से छिपे नहीं रह सके.

लालजी को पता चला तो उस ने शशि की खूब पिटाई की और उसे सख्त हिदायत दी कि वह आज के बाद एहसान से मिलने की भूल कर भी कोशिश न करे, नहीं तो उस से बुरा कोई नहीं होगा. उस के घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई. लालजी अब जल्द से जल्द शशि के हाथ पीले कर देना चाहता था. शशि के कारण पूरे गांव में उस की बदनामी हो रही थी. मिश्रिख थानाक्षेत्र के ही अमजदपुर गांव में रामप्रसाद अपने परिवार के साथ रहते थे और खेतीकिसानी करते थे. परिवार में पत्नी रामकली के अलावा 3 बेटियां श्रीकांती, महिमा व सरिता थीं और 2 बेटे बबलू और सोनू.

रामप्रसाद अपनी 2 बेटियों का विवाह कर चुके थे. उन्होंने बड़े बेटे बबलू का भी विवाह कर दिया था. बबलू लखनऊ में रह कर ड्राइवरी करता था. जबकि सोनू अभी अविवाहित था. सोनू पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था.

society

लालजी को एक रिश्तेदार के माध्यम से सोनू और उस के परिवार के बारे में पता चला तो वह सोनू के पिता रामप्रसाद से जा कर मिले. बात आगे बढ़ी और जल्द ही शशि का रिश्ता सोनू के साथ तय हो गया. शशि ने लाख विरोध किया लेकिन उस की एक नहीं चली.

प्यार में अड़ंगा, शशि हुई परेशान

इसी साल 9 मार्च को धूमधाम से शशि और सोनू का विवाह हो गया. शशि को न चाहते हुए भी विवाह कर के ससुराल जाना पड़ा. वह एहसान के साथ जिंदगी गुजारने का सपना देख रही थी, लेकिन उस के घर वालों ने उस के सपनों को तोड़ दिया था.

पगफेरे की रस्म के लिए जब शशि अपने मायके गई तो वह एहसान से मिली और उस के गले लग कर बिलखबिलख कर रोई. एहसान की भी आंखें गीली हो आईं. वह शशि की हालत देख कर बेचैन हो उठा. उस ने सांत्वना दे कर किसी तरह शशि को शांत किया. फिर उस से कहा कि हम कभी अलग नहीं होंगे, कोई भी हमें जुदा नहीं कर सकता.

शशि जब तक मायके में रही, एहसान से मिलती रही. वहां से वापस ससुराल आई तो मोबाइल पर चोरीछिपे एहसान से बातें करने लगी.

30 मार्च को सोनू शशि को बाइक पर बैठा कर अपनी ससुराल गया, जो उस के गांव से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर थी. एक दिन रुक कर उसे अकेले 31 मार्च को वापस घर आना था, लेकिन शशि की मौसी ने उस दिन आने नहीं दिया. 1 अप्रैल को शाम 4 बजे सोनू बाइक से अपनी ससुराल से घर जाने के लिए चल दिया. अभी वह साढ़े 4 बजे के करीब सहादतनगर गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक पर बैठे 2 अज्ञात युवकों ने सोनू की कनपटी पर तमंचे से फायर कर दिया. गोली लगते ही सोनू बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा. कुछ पल छटपटाने के बाद उस ने दम तोड़ दिया.

कुछ लोगों ने काफी दूर से घटना होते देखी थी. जब तक वे वहां पहुंचे, तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे. उन में से किसी ने इस की सूचना मिश्रिख कोतवाली को दे दी.

सूचना पा कर इंसपेक्टर अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. लाश का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मृतक की शिनाख्त कराई तो उस की शिनाख्त सोनू के रूप में हो गई.

इंसपेक्टर अशोक सिंह ने सोनू के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी. कुछ ही देर में सोनू के परिजन वहां पहुंच गए और लाश को देख कर रोनेबिलखने लगे. इंसपेक्टर अशोक सिंह ने सोनू के घर वालों से कुछ आवश्यक पूछताछ की, फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया.

इस के बाद कोतवाली आ कर उन्होंने सोनू के भाई बबलू की लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भादंवि की धारा 302 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया.

इंसपेक्टर अशोक सिंह ने इस मामले की जांच शुरू की तो उन्हें सोनू की पत्नी शशि पर शक हो गया. विवाह को एक माह भी नहीं बीता था और ससुराल से आते वक्त ही सोनू की हत्या हो गई थी. सोनू के साथ ही उन्होंने शशि के मोबाइल की भी काल डिटेल्स निकलवाई.

प्रेमी बना हत्यारा

सोनू के ससुराल से निकलने के पहले और बाद में भी शशि के नंबर से एक नंबर पर काल की गई थी. उस नंबर पर उस से पहले भी हर रोज कई बार काल की गई थी. उस नंबर की जानकारी की गई तो वह नंबर कोहरावां गांव निवासी एहसान का निकला. इस का मतलब था कि सोनू की हत्या में शशि का भी हाथ था.

12 अप्रैल को इंसपेक्टर अशोक सिंह ने शशि को अपनी हिरासत में ले लिया और महिला सिपाही की उपस्थिति में उस से कड़ाई से पूछताछ की. घबरा कर उस ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सोनू की हत्या करने वाले अपने प्रेमी एहसान और उस के दोस्त रामशंकर का नाम भी बता दिया. इस के बाद दोनों को उसी दिन बढ़ैया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

विवाह के कुछ दिन में ही शशि की हरकतों से सोनू को शक हो गया था कि शशि चोरीछिपे किसी से बात करती है. उस ने इस का कई बार विरोध भी किया था. प्रेमी से मिलना तो दूर, बात करना भी मुश्किल होने लगा तो शशि तड़प उठी.  उस ने अपने प्रेमी एहसान से पूरी बात बताई. इस के बाद दोनों ने तय किया कि वे सोनू को रास्ते से हटा देंगे. क्योंकि उस को हटाए बिना वे कभी एक नहीं हो सकते. शशि के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उस ने अपनी मांग का सिंदूर मिटाने का फैसला कर लिया.

एहसान ने अपने दोस्त रामशंकर उर्फ छोटू निवासी परागपुर थाना मिश्रिख को सोनू की हत्या करने के लिए अपने साथ मिला लिया था. 1 अप्रैल को एहसान अपने दोस्त के साथ रास्ते में खड़ा हो कर सोनू के आने का इंतजार करने लगा. सोनू का दोपहर डेढ़ बजे ससुराल से निकलने का प्रोग्राम था, इसलिए एहसान पहले से ही आ कर उस के आने का इंतजार कर रहा था. लेकिन सोनू ससुराल से 4 बजे के करीब निकला. उस के निकलते ही शशि ने एहसान को फोन कर के बता दिया.

जैसे ही सोनू सामने से आता दिखा, रामशंकर ने बाइक स्टार्ट की. एहसान उस के पीछे बैठ गया. रामशंकर ने गाड़ी को स्पीड दे दी. सोनू की बाइक के करीब पहुंचते ही एहसान ने सोनू की कनपटी पर फायर कर दिया. गोली लगने से सोनू की मौत हो गई. गोली मारने के बाद दोनों वहां से फरार हो गया.

लेकिन उन का गुनाह छिप न सका. पुलिस ने उन के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, 2 कारतूस, एक कारतूस का खोखा और 4 मोबाइल बरामद किए. साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक नंबर यूपी34 एन5189 भी बरामद कर ली गई. यह बाइक एहसान के भाई सलमान की थी. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

CLICK HERE                               CLICK HERE                                    CLICK HERE

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें