सैक्स की भूख ने जूली को बना दिया हत्यारा

वह सैक्स की आग में कई सालों से झुलस रही थी. उस का पति पिछले 2 सालों से दोहरे हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद था. पति की गैरहाजिरी में उसे जिस्मानी सुख नहीं मिल पा रहा था. आखिर में उस ने एक रास्ता निकाल ही लिया. वह दोहरी जिंदगी जीने लगी. दिन के उजाले में वह घर वालों के सामने घूंघट ओढ़े आदर्श बहू की तरह रहती और जैसे ही रात का अंधेरा घिरता, वह आदर्श बहू का चोला उतार कर ऐयाशी में रम जाती. यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा था. बहू की इस दोहरी जिंदगी का राज एक दिन घर वालों के सामने उजागर हो गया. एक रात दादी सास सुशीला राजावत ने बहू को किसी पराए मर्द के साथ सैक्स संबंध बनाते देख लिया. इस के बाद से दादी सास उस पर कड़ी नजर रखने लगीं.

इस से खफा उस औरत ने रची एक खौफनाक साजिश, जो दिल दहला देने वाली थी.

यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हजारी इलाके के बिरला मंदिर का है. जूली अपनी दादी सास सुशीला राजावत और अपने 6 साल के बेटे के साथ रहती थी.

पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, पिछले 3 साल से जूली का पति शिवा राजावत दोहरे हत्याकांड के आरोप में अपने पिता और छोटे भाई के साथ जेल में बंद है. पति के जेल चले जाने के बाद से जूली अकेली हो गई. पति के बिना उस का मन नहीं लगता था. वह अकसर अपनी दादी सास के सामने रोती रहती थी.

शिवा राजावत के कुछ करीबी दोस्त थे, जो जेल से उस की खबर ले कर उस के घर पर आते रहते थे. इसी दौरान जूली उन में से एक दोस्त की ओर आकर्षित हो गई. जल्दी ही दोनों नजदीक आ गए और चोरीछिपे मिलने लगे.

जूली काफी समय से सैक्स की भूखी थी. अपनी भूख मिटाने के लिए वह प्रेमी को रात के समय अपने कमरे पर बुलाने लगी. वह शख्स रात में उस के पास आता और सुबह होने से पहले ही वहां से निकल जाता. रात के अंधेरे में चलने वाले ऐयाशी के इस खेल के बारे में किसी को पता नहीं था.

एक रात दादी सास सुशीला राजावत ने जूली को पराए मर्द के साथ मस्ती करते देख लिया. उस रात जूली कुछ ज्यादा ही उतावली थी. इस चक्कर में कमरे का दरवाजा बंद करना भूल गई.

रात के समय दादी सास सुशीला राजावत की नींद खुल गई. उन्हें बहू के कमरे से सिसकारियों की आवाज सुनाई दी. उन के कान खड़े हो गए. वे दबे कदमों से कमरे के पास पहुंचीं. अंदर का नजारा देख कर उन के होश उड़ गए.

जूली अपने यार के साथ सैक्स में इतनी खोई हुई थी कि उसे कमरे में किसी के आने का एहसास तक न हुआ. दादी सास ने उसी वक्त दोनों को काफी खरीखोटी सुनाई.

वह शख्स बिना कुछ बोले सिर नीचे कर के वहां से भाग गया, लेकिन उस दिन से जूली घर में कैद हो कर रह गई. दादी सास उस पर कड़ी निगाह रखने लगीं. उसे बाहर के किसी शख्स से बात करने, घर के बाहर कहीं जाने, यहां तक कि मोबाइल फोन से बात करने पर भी रोक लगा दी.

जूली अपने प्रेमी से मिलने के लिए तड़पने लगी. उस ने सास की नजरों से बच कर घर से बाहर निकलने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली. नतीजा यह हुआ कि वह गुस्से से बौखला गई. उस ने सास को ही खत्म करने का खतरनाक प्लान बना लिया.

5 अगस्त की सुबह 8 बजे अपने बेटे को स्कूल भेजने के बाद जूली ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. जूली ने चाय में ढेर सारी नींद की गोलियां मिला कर अपनी दादी सास सुशीला को पिला दी.

चाय पीने के कुछ समय बाद ही सुशीला राजावत को नींद आने लगी. वे अपने कमरे में जा कर सो गईं. मौका पा कर जूली ने तौलिया से गला दबा कर उन की हत्या कर दी. सास की हत्या के बाद उस ने कमरे का सारा सामान इस तरह से बिखेर दिया, ताकि मामला लूटपाट का लगे.

तकरीबन 12 बजे जूली ‘मैं लुट गई… बरबाद हो गई’ चिल्लाने लगी. आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए. पुलिस भी वहां पहुंच गई.

जूली ने पुलिस को बताया, ‘‘3 लोग उस के पति शिवा के दोस्त बता कर घर में घुसे. तीनों अंदर कमरे में कुरसी पर बैठ कर सास से बातें करने लगे. मैं उन के लिए अंदर रसोई में चाय बनाने चली गई.

‘‘थोड़ी देर में 2 लोग रसोई में आ गए. उन्होंने मुझे पीछे से पकड़ लिया. एक ने मेरे सिर पर पिस्टल अड़ा दिया. दूसरे ने मेरा पेटीकोट उठा कर रेप करने की कोशिश की.

‘‘वह कुछ करने में कामयाब होता, उस बीच किसी ने दरवाजे पर आवाज दी. आवाज सुन कर तीनों भाग निकले. जाने से पहले वे अलमारी में रखा सोना लूट कर ले गए और उन्होंने सास की हत्या भी कर दी.’’

जूली ने पुलिस को जो कहानी सुनाई थी, पुलिस द्वारा अंदर तहकीकात करने पर झूठी निकली, जिस की वजह से जूली शक के घेरे में आ गई.

जूली ने तीनों लुटेरों को सामने कमरे में रखी कुरसियों पर बैठ कर सास से बातें करने की बात कही थी, जबकि कमरे में कुरसियां एक के ऊपर एक रखी थीं. दूसरी बात, जूली ने हत्यारे द्वारा उस का दुपट्टा ले जाने की बात कही थी, पर वह दुपट्टा अंदर कमरे में लाश के पास मिला.

तीसरी बात, जो सोना लुटेरों द्वारा लूट कर ले जाने की बात की थी, जांच में पता चला कि वह सोना बैंक में गिरवी रखा हुआ है. उस पर लोन लिया गया था. इस के अलावा जूली अपना बयान बारबार बदल रही थी.

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर जूली ने दादी सास की हत्या करने की बात कबूल ली और सारी असलियत बयान कर दी.

जूली ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5 महीने से अपनी दादी सास की हत्या की साजिश रचने में लगी थी. उस ने टैलीविजन सीरियल देख कर हत्या करने व उस से बचने की प्लानिंग बनाई थी. उस ने सीरियल के द्वारा छोटेबड़े अपराध के बारे में जानकारी हासिल की थी. पहले उस ने बदमाशों द्वारा रेप किए जाने की कहानी पुलिस के सामने सुनाने की सोची थी, लेकिन रेप के मामले में मैडिकल एंगल को देखते हुए उस ने पिस्टल अड़ा कर रेप करने की कोशिश, लूट और हत्या की कहानी सुनाई.

जूली को यकीन था कि उस के द्वारा बताई गई सारी बातें पुलिस मान लेगी और वह साफतौर पर बच जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं. पुलिस ने तहकीकात कर उस की सारी पोल खोल कर रख दी.

जूली ने बताया कि उसे अपनी दादी सास की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि वे उसे प्रेमी से मिलने नहीं दे रही थीं. सैक्स के माहिर डाक्टरों का कहना है कि इनसान के लिए सैक्स की भूख जिस्मानी जरूरत है. इस पर रोक लगाने पर औरत हो या मर्द, हत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठा सकते हैं.

सपना चौधरी ने की इस टीवी एक्ट्रेस की एक्टिंग

सपना चौधरी अपने ठुमकों से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सपना का एक ऐसा ही टिक टाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दाया बेन की एक्टिंग करती दिख रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on

 

इनका ये फनी अंदाज आपके चेहरे पर हंसी लाने के लिए काफी है. सपना चौधरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. सपना चौधरी की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

daya behan

बता दें, इस फिल्म में सपना और उनके दोस्तों की कहानी को दिखाया जाएगा. सपना इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा कर रही हैं. सपना चौधरी की ये फिल्म हरियाणा और पंजाब के अलावा बौलीवुड फैंस के बीच भी धमाल मचाने को तैयार है.

गली ब्वायः कमजोर कथानक…

मुंबई के धरावी इलाके के स्ट्रीट रैपर्स के संघर्ष की कहानी के साथ उनकी प्रेम कहानी को उकेरने वाली फिल्म ‘‘गली ब्वाय’’ में फिल्मकार जोया अख्तर ने मुस्लिम समाज व युवाओं को लेकर कुछ मुद्दे भी उठाए हैं, मगर फिल्म अपना असर छोड़ने में विफल रहती है. पश्चिमी सभ्यता में रचे बसे, क्लब संस्कृति का हिस्सा बन चुके अंग्रेजीदां दर्शकों को छोड़ इस फिल्म के साथ अन्य दर्शक खुद को जोड़ नहीं सकता. कहानी के स्तर पर भी फिल्म काफी कमतर है. फिल्म मुंबई के एक रैपर की सत्यकथा है, मगर फिल्मकार यह भूल गए कि रैपर्स संस्कृति से आम इंसान वाकिफ नही है.

gully boy

फिल्म‘‘गली ब्वाय’’की कहानी के केंद्र में मुंबई का धारावी इलाका और धरावी में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार का युवक मुराद (रणवीर सिंह) है. गरीबी और सामाजिक बहिष्कार से जूझते मुराद का सपना एक मशहूर रैपर बनने का है. वह अपने विचारों को कागज पर उतारता रहता है. पर वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देता है. उसे धरावी के ही एक अन्य मुस्लिम परिवार की जिंदा दिल लड़की सफीना (आलिया भट्ट) से प्यार है. सफीना के पिता डाक्टर हैं और सफीना भी डाक्टरी की पढ़ाई कर रही है. सफीना का मानना है कि उसके लिए उसकी जिंदगी में सब कुछ सिर्फ मुराद है. इसी बीच मुराद के पिता आफताब (विजय राज) अपना दूसरा व्याह कर मुराद के लिए नई मां (अमृता सुभाष) भी ले आते हैं. फिर मुराद के पिता एक हादसे में चोटिल हो जाते हैं,तब मजबूरन मुराद को अपने पिता की जगह एक ड्रायवर के रूप में नौकरी करनी पड़ती है. मुराद और उसके पिता के बीच जमती ही नही है. मुराद की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक दिन वह एमसी शेर उर्फ श्रीकांत (सिद्धांत चतुर्वेदी) को कौलेज के लड़कों के साथ रैप करते देखता है. फिर मुराद,एमसी शेर से मिलता है. एमसी शेर, मुराद से कहता है-‘‘अगर दुनिया में सब कम्फर्टेबल होते तो रैप कौन करता.’’ उसके बाद मुराद व एमसी शेर एक साथ टीम बनाकर रैप करने लगते हैं. मुराद को रैपर के रूप में नया नाम ‘गली ब्वाय’मिलता है. फिर अमरीका से आई साई नामक म्यूजिक प्रोग्रामर मुराद से मिलती है और उसके साथ एक अलबम बनाने पर काम करती है, जिसके चलते मुराद व सफीना के बीच गलत फहमी भी पैदा होती है. अंततः मशहूर रैपर ‘नैस’भारत आने वाले होते हैं और तब एक प्रतिस्पर्धा होती है, जिसमें अंततः गली ब्वाय उर्फ मुराद विजेता बनते हैं.

कमजोर कहानी के साथ साथ भारत में संगीत के ‘रैप’फार्म के प्रचलित न होने की वजह से फिल्म उम्मीद नही जगाती है. पटकथा के स्तर पर भी फिल्म काफी भटकी हुई है. फिल्म का ट्रेलर देखकर अहसास होता था कि फिल्म की कहानी रैपर मुराद यानी कि रणवीर सिंह के इर्दगिर्द होगी, मगर ऐसा नहीं है. फिल्म में बेवजह मुस्लिम समुदाय में दो दो शादियों का मुद्दा बहुत ही स्तर हीन ढंग से उठाया गया है. इसी तरह मोईन (विजय वर्मा) की कहानी को जोड़कर फिल्म बार बार दर्शकों को अलग मोड़ पर ले जाती है. फिल्म में मोईन को मुराद का दोस्त भी बताया गया है. मोईन ड्रग्स के धंधे में लिप्त है. मोईन कम उम्र के बच्चों से ड्रग्स की सप्लाई कराता है. मुराद भी कभी कभी ड्रग्स लेता है. मोईन कार चुराकर बेचने में माहिर है और जब भी मोईन कार चुराता है, तो उस वक्त मुराद उसका जोड़ीदार होता है, पर फिल्म में अंततः मोईन को कार चोर के रूप में सजा मिलती है, जबकि मुराद पर आंच नहीं आती. यानी कि फिल्म की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी इसका कथानक व पटकथा है. इतना ही नही इंटरवल से पहले फिल्म काफी बोर करती है.

gully boy

रैपर बनने के मुराद के जुनून, संघर्ष व उसके दर्द को बेहतर तरीके से नहीं उकेरा गया. जबकि गरीबी और सामाजिक उपेक्षाओं से जूझ रहे मुराद के दर्द और जुनून को कहानी में उचित स्थान नही दिया गया. यह लेखक व निर्देशक दोनों की कमजोरी है. फिल्म का क्लायमेक्स भी बहुत ग़डबड़ है. फिल्म को क्लासी बनाने के चक्कर में जोया अख्तर ने काफी गलतियां कर डाली.

जहां तक अभिनय का सवाल है तो अल्हड़, जिंदादिल, हठेली सफीना के किरदार में एक बार फिर आलिया भट्ट ने अपने अभिनय का जादू चला दिया है. एम सी शेर के किरदार में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बेहतरीन अभिनय किया है. डरे व सहमे से रहने वाले मुराद के किरदार में रणवीर सिंह ने भी अच्छा अभिनय किया है, मगर कई दृश्यों में रणवीर सिंह पर आलिया भट्ट व सिद्धांत चतुर्वेदी भारी पड़े हैं. अफताब के किरदार में विजय राज निराश करते हैं. साई के छोटे किरदार में कल्की ठीक ठाक अभिनय कर गयी हैं.

दो घंटे 35 मिनट की अवधि वाली फिल्म ‘‘गली ब्वाय’’ का निर्माण फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने किया है. फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर, पटकथा लेखक रीमा कागटी व जोया अख्तर, संवाद लेखक विजय मौर्या तथा फिल्म के कलाकार हैं- रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कलकी कोचलीन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज, विजय वर्मा, अमृता सुभाष, शीबा चढ्ढा, नकुल सहदेव, श्रुति चौहाण व अन्य.

ये भोजपुरी अदाकारा जल्द करने वाली हैं बौलीवुड में एंट्री

भोजपुरी फिल्म में एक अलग पहचान बनाने वाली अनारा गुप्‍ता आजकल बुलंदियों पर हैं. मिस जम्‍मू रह चुकीं आनारा गुप्ता ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं. ये लगभग हर भोजपुरी स्टार के साथ काम कर चुकीं हैं.

anara gupta

आपको बता दें, आनारा जल्द ही बौलीवुड मूवी में दिखाई देंगी. इस हिंदी फिल्म में उनका किरदार एक प्रेस रिपोर्टर का होगा और अनारा गुप्ता अपनी इस फिल्म और अपने इस किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं. दूसरी तरफ अनारा गुप्ता ने एकता कपूर की कंपनी एएलटी बालाजी की वेब सीरीज ‘हीरो वर्दी वाला’ में सलमा की भूमिका निभाई है.

anara gupta

उनका कहना है कि बालाजी की वेब सीरीज में काम करना उनके लिए गर्व की बात है. अनारा कहती हैं, सलमा की भूमिका को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में महेश पांडेय के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. बालाजी के साथ काम करना और इस टीम के साथ जुड़ना ही मेरे लिए गर्व की बात है.”

जानिए फिल्म ‘1983′ में सैयद किरमानी की भूमिका कौन निभाएंगे

कबीर धवन की फिल्म  ‘1983’ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी की भूमिका को निभाने के लिए प्रसिद्ध यू ट्यूबर और टीवी होस्ट साहिल खट्टर को चुना गया है,  इससे पहले पंजाबी स्टार अम्मी विर्क और दक्षिण स्टार जिवा को फिल्म में कास्ट किया गया है.

सैयद किरमानी एक प्रसिद्ध विकेटकीपर रहे है, जो भारतीय क्रिकेटर टीम के लिए खेले, उन्हें सन 1983 क्रिकेट विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बतौर सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर से सम्मानित किया गया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी निचले क्रम के बल्लेबाज थे, वे टीम इंडिया के निचले क्रम भरोसेमंद बल्लेबाज रहे. 1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव के साथ नौवें विकेट के लिए सर किरमानी 126 रनों की साझेदारी क्रिकेट के इतिहास में महत्वपूर्ण पलों में से है. इस अहम् साझेदारी में पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने २६ रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

साल 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित, कबीर धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे.

इस यादगार जीत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक खासा उत्साहित है. इससे पहले, निर्माताओं ने 1983 में विश्व कप जीतने वाली पूरी पूर्व टीम के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी.

कबीर धवन द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स फिल्म में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण जीत में से एक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी. फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फिल्माया जाएगा और अगले साल की शुरुआत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी.

कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई थी, 1983 का विश्व कप क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में छपी एक गहरी छाप की है.

फ़िल्म में जहां रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं फिल्म में एक मजबूत सपोर्ट कास्टिंग देखने को मिलेगी और जल्द ही अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों की कास्टिंग की घोषणा की जाएगी.

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित, विष्णु इंदुरी और कबीर धवन की फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी.

इस फिल्म से एक्टिंग करियर शुरू करेंगे बादशाह

बौलीवुड में कई सफल गीत गा चुके रैप गायक और संगीतकार बादशाह अब अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं. वह भूषण कुमार और मृगदीप लांबा द्वारा संयुक्त रूप से बनायी जा रही अनाम फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, वरूण शर्मा,अनु कपूर, कुलभूषण कुमार के साथ अभिनय करने जा रहे हैं. नवोदित निर्देशक शिल्पी दास गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बादशाह एक पंजाबी गायक की भूमिका में होंगे. फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू हो चुकी है.

जब इस सिलसिले में बादशाह से चर्चा हुई, तो उन्होंने कहा -‘‘2019 का यह वर्ष मेरे लिए बहुत कुछ नया करने वाला वर्ष है. साल की शुरूआत में मैंने बतौर निर्माता एक फिल्म शुरू की है. और अब अभिनय के क्षेत्र में कदम रख रहा हूं. भूषण कुमार जी ने ही मुझे अभिनय के लिए राजी किया है. यह फिल्म स्लाइस औफ लाइट है. बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जो कि मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आयी. इस फिल्म में मैं अपने आपको ही पर्दे पर उतारने वाला हूं. मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि इस फिल्म में मुझे सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनय करने का अवसर मिल रहा है.’’

जबकि भूषण कुमार कहते हैं- ‘‘मैं बादशाह के साथ काफी काम कर चुका हूं. उनका सिनेमाई व्यक्तित्व अद्भुत है. इसलिए मैंने उन्हें अपनी फिल्म के साथ जोड़ा है. वह फनी पंजाबी इंसान हैं,जो कि फिल्म के किरदार के लिए एकदम उपयुक्त है.’’

इस फिल्म के साथ निर्देशन में उतर रही शिल्पी दास गुप्ता कहती हैं- ‘‘मेरे लिए यह एक अतिमहत्वाकांक्षी फिल्म है. मैं अपने आपको खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे पहली फिल्म में ही सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह को निर्देशित करने का मौका मिला है.’’

फ्लौप हो रहे खानों पर अजय देवगन ने किया कमेंट

पिछला साल यानी 2018 तीनों खानों के लिए बुरा रहा. इस साल शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों की फिल्में बौक्स औफिस पर बुरा प्रदर्शन की, साथ में दर्शकों की आलोचना की शिकार हुईं. इस वाकये पर एक वेबसाइट से बात करते हुए अजय देवगन ने एक खास वजह बताई है.

अजय देवगन ने तीनों खान की फ्लौप फिल्मों पर अपनी राय देते हुए कहा कि पिछले वर्ष सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की जो फिल्में नहीं चली हैं, उसके पीछे एक मात्र कारण यही था कि वह फिल्में अच्छी नहीं थी. जिसकी वजह से वह फिल्में नहीं चली और ऐसा उनकी फिल्म के साथ भी हो सकता है.

आपको बता दें कि पिछले साल सलमान की रेस 3, शाहरुख की जीरो और आमिर खान की ठग्स औफ हिदोस्तान ने बौक्स औफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया. इस तीनों फिल्मों का बजट काफी अधिक था, बावजूद इसके फिल्में दर्शकों को प्रभावित ना कर सकीं. वहीं कई कम बजट की फिल्मों ने बौक्स औफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. उन फिल्मों ने बौक्स औफिस पर 100 से 200 करोड़ का व्यापार किया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है. जिसके बाद कई लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में यह भी कहा कि अब तीनों खान के दिन लद गए हैं.

गुस्से में कंगना, आलिया पर लगाया ये आरोप

फिल्म मणिकर्णिका ने बौक्स औफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. लोगों ने फिल्म की काफई सराहना भी की. पर इंडस्ट्री के दिग्गज इस फिल्म पर बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं. यही कारण है कि नाराज कंगना ने बौलीवुड के सितारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कंगना ने कहा है कि वो सभी को एक्सपोज करेंगी. आपको बता दें कि अपने पिछले बयान में उन्होंने आमिर खान और आलिया भट्ट के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था.

कंगना के पिछले बयान पर आलिया ने कहा था कि अगर कंगना उनसे नाराज हैं तो वो उनसे मांफी मागेंगी. आलिया का ये बयान कंगना को और बुरा लगा और उन्होंने फिर से आलिया पर निशाना साधा. एक टीवी कार्यक्रम में कंगना ने कहा कि, मैंने आलिया से पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगा कि मणिकर्णिका मेरा निजी विवाद है. ये एक फिल्म है जिसके बारे में पूरा देश बात कर रहा है. ये आश्चर्यजनक है कि बौलीवुड ने चुप्पी साध रखी है. मैं आलिया से पूछती हूं, अगर मैं इतनी साहसी हो सकती हूं कि उनके काम की सराहना करूं और सपोर्ट करूं, तो वे क्यों मेरी फिल्म देखने से डर रही हैं.

करण जौहर की कठपुतली का लगाया आरोप

आलिया पर करण जौहर की कठपुतली का आरोप लगाते हुए कंगना ने कहा कि, “मुझे लगता है कि उन्हें आगे बढ़ कर अच्छी फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए.  ये फिल्म महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद पर बनी है.” कंगना ने आगे कहा कि, “वो खुद अपनी बात नहीं कह सकती तो इसका मतलब है कि वो करण जौहर की कठपुतली हैं. ऐसे में मैं उन्हें सफल नहीं कह सकती. अगर वो सिर्फ पैसा कमाना चाहती हैं और अपनी आवाज नहीं उठाती हैं तो उनकी सफलता का कोई अर्थ नहीं है.”

भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ होगी इस दिन रिलीज

भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन सोनू खत्री ने किया है और फिल्म निर्देशक चंद्रा पंत हैं.

सोनू खत्री ने कहा कि निरहुआ चलल लंदन देसी कहानी के साथ नया लुक एंड फील देगी. यह एक शानदार ‘लव स्टोरी’ वाली पारिवारिक फिल्म है. इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की परिपक्वता भी देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि फिल्म में सात रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद शानदार हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन में हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

फिल्म मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. देसी कहानी पर बनी इस फिल्म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार है.

सोनु निगम की आंखें क्यों सूजी?

बौलीविड के स्टार सिंगर सोनू निगम आजकल अपनी स्किन एलर्जी के कारण मीडिया सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोनू मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे. करीब दो दिनों तक एडमिट रहने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है.

खबरों की माने तो सोनू ने बांद्रा कुर्ला कौंप्लैक्स में खाना खाया था. वहां खाए खाने से उन्हें ये परेशानी हुई. उनके चेहरे पर मोटे मोटे चित्ते पड़ गए थे. बताया जा रहा है कि ये निशान इतने मोटे थे कि उन्हें एंटी एलर्जीक दवाइयों का भी कोई असर नहीं हो रहा था. आराम ना मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अपने खराब तबीयत की जानकारी खुद सोनू ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर के दी.

आईसीयू में कराया गया था भर्ती

नानावटी अस्पताल में सोनू का जल्दी इलाज करने के लिए आईसीयू में एडमिट किया था. हौस्पिटल में दो दिन तक चले इलाज से उन्हें काफी आराम मिला, बाद में उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर सोनू निगम बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही म्यूजिकल कौन्सर्ट के लिए ओडिशा जाने वाले हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें