टाइगर श्राफ संग काम करने से क्यों इंकार किया सारा अली खान ने

बौलीवुड एक्टर सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में छायी रहती हैं. पिछले साल ही इन्होंने  फिल्म केदारनाथ से बौलीवुड में इंट्री किया था. इस फिल्म में इनके साथ कोएक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे. इसके बाद ये रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा में नजर आईं. ये फिल्म बौक्स औफिस पर सफल भी रही. बता दें, इन दोनो फिल्मों में सारा का रोल बिलकुल अलग था.

अब खबर ये है कि  सारा ने टाइगर श्रौफ के साथ काम करने से मना कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं, आखिर सारा ने इस फिल्म में काम करने से इंकार क्यों किया. दरअसल फिल्म में सारा का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था. इसी कारण से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

फिल्म बागी और बागी 2 ने बौक्स औफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. बागी में श्रद्धा कपूर और बागी 2 में दिशा पाटनी टाइगर श्रौफ के अपोजिट रोल में थीं. बागी 3 का पोस्टर जारी हो चुका है. ये फिल्म 6 मार्च 2020 में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान  कर रहे हैं.

हिंदी मीडियम 2 में शाहरुख को रिप्लेस करेगा ये एक्टर

इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई थी. फिल्म ने बौक्स औफिस पर तो अच्छा किया ही साथ में लोगों का भी दिल जीता. अब फिल्म के सिक्वल की प्लानिंग चल रही है. हाल में खबर आई कि अपने इलाज के बाद इरफान जल्दी वापस आ सकते हैं. देश वापस आने के तुरंत बाद वो हिंदी मीडियम के सिक्वल पर काम शुरू करेंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने इस बात की पुष्टि कर दी है. हिन्दी मीडियम 2 का निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे.

खबरों की माने तो इस फिल्म में इरफान के अपोजिट करीना कपूर खान होंगी. हालांकि अभी तक करीना की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. पर अगर करीना फिल्म के लिए हां करती हैं तो इरफान के साथ उनकी ये पहली फिल्म होगी.

आपको बता दें कि हिंदी मीडियम के लिए इरफान को बेस्ट एक्टर का अवौर्ड मिला था. इस फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स का स्ट्रगल दिखाया गया था. गरीब परिवार के लोगों को अपने बच्चों के एडमिशन में कौन कौन सी परेशानियां होती हैं इस फिल्म में दिखाया गया था. फिल्म में इरफान राज बत्रा की भूमिका में थे और उनके अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर थीं.

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इरफान की खराब तबीयत के कारण उनकी जगह शाहरुख को कास्ट किया जा सकता है, खबर थी कि शाहरुख को स्क्रिप्ट भी मिल गया है. पर इस खबर के बाद लगभग इरफान की कास्टिंग तय मानी जा रही है.

दीपिका को छोड़ सभी लड़कियों को ये मानते हैं रणवीर

रणवीर और दीपिका की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. लंबेवक्त से लोग दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे. दोनों की शादी से बहुत से लड़के और लड़कियों के दिल भी टूटें. ना जाने कितने लड़के और लड़कियों के क्रश थे दोनों. इसी बीच रणवीर ने अपनी फीमेल फैंस की चुटकी ले ली है.

लैक्मे फैशन वीक के मंच पर उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी दीपिका के अलावा उन्होंने दूसरी महिलाओं को बहन मानना शुरू कर दिया है. यहां तक की इस शो के दौरान भी उन्होंने फैशन डिजाइनर डौली, भावना और नंदिता को बहन कह के संबोधित कर रहे थे.

आपको बता दें कि रणवीर अपने फैंस को काफी तवज्जो देते हैं. बीती रात उन्होंने अपने एक फैन के लिए कुछ खास किया. खबरों की माने तो मुस्कान अरोरा नाम की एक लड़की रणवीर की कई सालों से डाई हार्ट फैन है. बीती रात वह रणवीर से मिलने उनके घर पहुंच गई. पर बदकिस्मती से रणवीर उस वक्त गर पर नहीं थे. पर उनके घरवालों ने इसकी जानकारी उन्हें दी. इसके बाद रणवीर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए. उन्होंने मुस्कान के साथ तस्वीरें लीं और कुछ समय बिताया. बाद में मुस्कान ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर किए.

जानिए तनुश्री के आरोपों पर शक्ति कपूर ने क्या कहा

आशिक बनाया आपने, भागम भाग जैसी फिल्मों से खासा नाम कमाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने कुछ दिनों पहले मीटू कैंपेन के तहत बड़े खुलासे किए थे. तनुश्री ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनके इस आरोप के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए उनपर हुए उत्पीड़न की दास्तां कही जिससे कई बड़े नाम शर्मसार हुए. इसी बीच एक सवाल जवाब में एक्टर शक्ति कपूर ने इस मुद्दे पर चुटकी ले ली. इस मुद्दे पर एक पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए शक्ति ने कहा कि दस साल पहले जब यह घटना हुई उस समय वह बच्चे थे.

आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि नाना पाटेकर ने 2008 में एक फिल्म में दौरान उनके साथ बदसलूकी की थी. तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर ने फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साख दुर्व्यवहार किया. उन्होंने आगे ये भी कहा कि किसी ने उन्हें कुछ भी नहीं कहा. उन्हें लोगों का मौन समर्थन हासिल था.

इस विवाद पर पत्रकारों से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि, मैं कल अमेरिका से आया हूं तो मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. अगर मैं कुछ कहूं तो यह गलत होगा. आप मुझे बताओ कि क्या हुआ.” जब एक पत्रकार ने उन्हें इस मामले के बारे में बताया तो अभिनेता ने कहा, “मुझे नहीं पता दस साल पहले क्या हुआ, उस समय मैं बच्चा था.

लाखों बार देखा गया कल्लू और तनुश्री का ये वीडियो

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां हर एक सफल व्यक्ति पहुंचना चाहता है. वे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बता दें कल्लू के इस वीडियो को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जाता है.

आए दिन उनके गाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी क्रम में उनका एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. यह वीडियो कल्लू के गाने ‘ई अवारा के किस्मत’ का है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी भी नजर आ रही हैं.

वर्ल्ड द्वारा यूट्यूब पर हाल ही में  रिलीज किए गए कल्लू के गाने ‘बेवफा तेरा वादा’ को अब तक तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अरविंद अकेला कल्लू ने बताया कि नए साल में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बब्बर’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अरविंद अकेला कल्लू इस फिल्म में अपने नए अवतार में नजर आएंगे.

साक्षी धोनी और अनुष्का का वो रिश्ता जिसके बारे में नहीं जानते लोग

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों से शादी की है. पर इन दोनों के बीच एक और चीज है जो दोनों को जोड़ती है, जो दोनों के बीच में कौमन है.

इस खबर में हम आपको दोनों के बीन का एक बेहद खास कनेक्शन बताएंगे. क्या आपको पता है कि दोनों एक समय में स्कूलमेट्स थीं? दोनों के बचपन से जुड़ी इस बास का खुलासा ‘Quora’ के जरिए हुआ.

असल में अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार खर्मा का ट्रांसफर असम में हुआ था. उस वक्त अनुष्का का एडमिशन ‘सेंट मैरी स्कूल, मार्गरीटा’ में करवाया गया था. उस वक्त साक्षी उसी स्कूल में थीं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुष्का और साक्षी एक फैंसी ड्रेस प्रोग्राम के लिए तैयार हुई हैं. फेयरी वाली ड्रेस में साक्षी हैं. वहीं अनुष्का ने पिंक लहंगा पहना है.

sakshi dhoni and anushka sharma classmates

आपको बता दें कि अनुष्का ने साक्षी के साथ अपने इस कनेक्शन का जिक्र साल 2013 में एक इवेंट के दौरान किया था. अनुष्का ने कहा था कि, ‘साक्षी और मैं एक छोटे शहर में साथ रहे हैं. जब उन्होंने मुझे बताया कि वह असम में रहीं तो मैं कहा ‘Wow’ और जब उन्होंने स्कूल का नाम बताया तो मैंने उन्हें बताया कि मैं भी उसी स्कूल में पढ़ी हूं.’

sakshi dhoni and anushka sharma classmates

अनुष्का ने बताया ये जानने के बाद जब उन्होंने ढूंढा तो उन्हें स्कूल की एक तस्वीर मिली जहां वह साक्षी के साथ हैं. ये वही तस्वीर है.

sakshi dhoni and anushka sharma classmates

हेराफेरी 3 की तैयारी शुरू, ये है कास्ट

जब भी कौमेडी फिल्मों की बात होती है हेराफेरी सीरीज की दोनो फिल्में लोगों के दिमाग में आती हैं. यही कारण है कि सीरीज में तीसरी फिल्म का लोग बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. लागातार चल रही अटकलों के बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि हेराफेरी 3 पर काम अब शुरू हो गया है. मेकर्स कौमेडी को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते यही कारण है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अच्छे से काम शुरू कर दिया गया है.

आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला हैं जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी इंद्र कुमार संभाल रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी.

मीडिया की खबरों की माने तो कास्ट भी फाइनल हो गए हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में होंगे. यानि कि लीड रोल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

जानिए क्यों हो रही थी देरी

हेराफेरी 3 की शूटिंग के शुरू होने की अटकलें लंबे समय से लगाए जा रहे हैं. पर कई कारणों से लगातार इसमें देरी हो रही थी. इन कारणों में निर्माता फिरोज और अक्षय कुमार के बीच मदभेद प्रमुख है. फिरोज चाहते थे कि हेराफेरी 3 का निर्देशन नीरज वोरा करें, लेकिन वे वर्षों तक बीमार रहे और कुछ महीनों पहले उनका निधन हो गया. नीरज ने हेराफेरी सीरिज की दूसरी फिल्म का निर्देशन किया था जबकि पहले भाग का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था.

इसके बाद चर्चा थी कि फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे. पर आखिरकार ये जिम्मेदारी इंद्र कुमार के पास आई. आपको बता दें कि इंद्र कुमार धमाल सीरीज के निर्देशक हैं. वो कौमेडी फिल्मों के कितने अच्छे निर्देशक हैं इसका अंदाजा धमाल सीरीज को देख कर लगाया जा सकता है.

भोजपुरी फिल्मों पर गुंजन सिंह ने कही बड़ी बात

भोजपुरी फिल्मों का चलन बिहार में काफी ज्यादा है. पर भोजपुरी कलाकारों का मानना है कि उन्हें काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती है. बिहार में गायक या अभिनेता बनना बहुत मुश्किल काम है.

भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने कहा है कि बिहार में कलाकार संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी चाहते हैं कि उनके बच्चें डाक्टर या इंजिनियर बनें. आज के मां-बाप अपने बच्चों को अभिनेता या गायक बनने नहीं देना चाहते हैं. क्येंकि वें जानते हैं कि गायक और अभिनेता बनना कितना मुश्किल काम है.

दरअसल भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह बुधवार को रोहतास के डिहरी में अपनी फिल्म ‘नसीब’ के प्रमोशन के लिए आए हुए थे. उन्होंने अपने फिल्म का प्रमोशन किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में आज कलाकार संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है.

गुंजन सिंह ने कहा कि मुश्किल इस बात की है कि भोजपुरी कलाकारों के किसी भी तरह का सरकारी संरक्षण नहीं है. यहां जो भी कलाकार यहां है वह संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. बिहार में कलाकारों को काफी संघर्ष करना पड़ता है.

स्टंट से अनिल कपूर को हुई ये बीमारी, कराएंगे इलाज

अनिल कपूर बौलीवुट के कुछ ऐसे कलाकारों में से एक हैं जिनपर ढलते उम्र का कोई असर नहीं होता. उनके चेहरे की चमक और उनकी फिटनेस ये बताती है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर कितना सचेत हैं. खुद सोनम कपूर मानती हैं कि उनके पिता अपनी फिटनेस को ले कर काफी औब्सेस्ड हैं.

पर हालिया खबरों की माने तो उन्हें एक गंभीर बीमारी हो गई है. अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए अनिल ने कहा कि उन्हें एक ऐसी बीमारी हो गई है जिसके कारण उनका कंधा पत्थर जैसा हो जाता है. अपनी इस बीमारी का इलाज करने के लिए वो अप्रैल में जर्मनी जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस बीमारी को कैलशिफिकेशन औफ शोल्डर कहते हैं. अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है. यही वजह है क्या बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं.

अनिल कपूर ने इस बीमारी का कारण बताते हुए कहा कि  फिल्मों में लगातार स्टंट करने से उन्हें ये परेशानी हुई है. आपको बता दें कि अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म में सोनम कपूर भी लीड रोल में हैं. बाप और बेटी की ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में दिखेगी. इसपर अनिल कपूर का कहना है कि वो लंबे वक्त से सोनम के साथ काम करना चाहते थे. पर उन्हें कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी. अब जबकि स्क्रिप्ट मिली है तो सबसे खुशी की बात यह है कि जो फिल्म का शीर्षक है , उसका कनेक्शन उनकी फिल्म 1942 लव स्टोरी से जुड़ा हुआ है.

आपको बता दें कि, अपने फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर द कपिल शर्मा शो में गए थे. इस मौके पर अनिल के साथ राजकुमार राव, जूही चावला और सोनम कपूर भी मौजूद थे. इस दौरान अनिल कपूर और जूही ने अपनी फिल्मों से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी दी थी.

तहलका मचा रहा खेसारीलाल का ये गाना

भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने एक्टर खेसारीलाल यादव के गाने का हर कोई दीवाना है. और हर कोई उनके फिल्‍मी अंदाज के भी खूब शौकीन है. चाहे उनकी फिल्‍में हो या फिर उनके गाने, भोजपुरिया सिनेमा के फैन को उनका अंदाज खासा पसंद आता है.

यही कारण है कि पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्‍म ‘डमरू’ का एक गाना ‘तर तर पसीना छूटेला.’ आज भी इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है. भोजपुरी फैन्‍स के बीच यह गाना सुपरहिट हो गया है. इस गाने में खेसारीलाल और ममता उपाध्‍याय की आवाज सुनाई दे रही है और गाने का संगीत भी काफी मजेदार है.


पिछले साल जुलाई में वीनस भोजपुरी द्वारा यूट्यूब चैनल पर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े चार करोड़ बार देखा गया है. गाने की शुरुआत में खेसारी लाल विश्‍वामित्र की तरह तपस्‍या करते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक्‍ट्रेस यशिका कूपर, तो इस फिल्‍म में गौरी का किरदार निभा रही हैं, रंभा की तरफ उनकी तपस्‍या भंग करने की कोशिश करती दिख रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें