भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री कैसे बनी नीलू शंकर सिंह

भोजपुरी सिनेमा जगत में नीलू शंकर सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं,जिन्होंने बहुत कम समय में स्टार अभिनेत्री का दर्जा हासिल करने में सफल रही हैं. जी हां! नीलू शंकर सिंह ने 2017 में फिल्म‘बेटवा बाहुबली 2‘में अजय दीक्षित के साथ अभिनय कर अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत की थी.

इसके बाद वह विराज भट्ट के साथ फिल्म‘हमार बलवान’में नजर आयी थी.फिर निर्देशक मिथिलेश अविनाश के साथ उन्होंने फिल्म ‘लज्जो’की, जिसको लेकर उनकी काफी चर्चा हुई.उसके बाद फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ को दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया. इस तरह अब तक उनकी पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. हालांकि नीलू ने 14 फिल्मों की शूटिंग कर ली हैं. 2021 में अब तक ‘बी4यू’ टीवी चैनल पर भी ‘नई रस्में नयी कसमें’ और ‘नकली सिंदूर’जैसी फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं.

इस साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्मों में ‘हंगामा’(छोटू पाण्डेय), ‘छोरा छिछोरा’, ‘सुहागन’(समर सिंह), ‘प्रेम युद्ध’ (गौरव झा), ‘हमरे भउजी के बहिनिया‘ (प्रेम सिंह) इत्यादि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

फिलहाल नीलू शंकर सिंह,निर्देशक चुनमुन पंडित की भोजपुरी फिल्म ‘बेबसी’ की शूटिंग बिहार के जिला कैमूर भभुआ के धरहरा गांव में कर रही हैं.निर्मात्री निशा कुमारी की इस पारिवारिक फिल्म में नीलू शंकर सिंह सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके नायक पंकज मेहता हैं. यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है.

गौरतलब है कि नीलू शंकर सिंह ने पिछले माह भोजपुरी फिल्म ‘हमरे भउजी के बहिनिया’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उनके नायक राऊडी हीरो प्रेम सिंह हैं. फिल्म हमरे भउजी के बहिनिया के निर्माता, निर्देशक समीर सिंह,सहनिर्माता हिम्मत सिंह हैं.इसके अलावा अभी हाल में ही नीलू ने बक्सर के गायक व अभिनेता छोटू पांडे के साथ फिल्म ‘दुलरुआ’ की शूटिंग पूरी की हैं, जिसमें कुणाल सिंह भी एक अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

रायबरेली, उत्तर प्रदेश निवासी नीलू शंकर सिंह तकदीर को बहुत मानती हैं. वह कहती हैं ‘‘तकदीर मुझे यहां तक लेकर आयी है. मैंने बचपन से हिरोइन बनने का कोई सपना नहीं देखा था.पर तकदीर ने चमत्कार दिखाया. मुझे अपने पापा के नाम को रोशन करने का मौका मिला है. तो मैं सच्चाई की राह पर आगे बढती रहूंगी. न किसी से गिरकर काम माँगना है और न ही कोई समझौता करना है.मेरा काम करने का यही नियम है.’

कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्म इडस्ट्री में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. खेसारी लाल यादव को लेकर मूलतः गुजराती भाषी मगर भोजपुरी फिल्मों की सफल अदाकारा काजल राघवानी के साथ साथ अभिनेता चिंटू पांडे तथा उनके पिता व निर्देशक राज कुमार आर पांडे ने कई तरह के बयान जारी किए हैं.

इन बयानों के बीच ‘मिस दिल्ली’ व ‘मिस हरियाणा’ का खिताब जीत चुकी मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी मॉडल, गायक व अभिनेत्री पलक प्रसाद ने खेसारीलाल यादव का पक्ष लेते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई काले राज उजागर कर डाले.

इस प्रेस काफ्रेंस में पलक प्रसाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी पर बहुत गहरे आरोप लगाने के साथ ही भोजपुरी के कुछ दूसरे लोगो के काले राज उजागर करते हुए कहा- ‘‘हमारे भोजपुरी के कलाकार और उत्तर प्रदेश तथा बिहार के दर्शक बहुत ही अच्छे हैं. इन्होंने गुजराती अभिनेत्री काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्में भी पसंद की.

जबकि कुछ दिन पहले ही गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों को बेवजह परेशान किया जा रहा था. तब भी हमारे भोजपुरी कलाकारों व दर्शकों ने काजल राघवानी का विरोध नही किया. कभी यह नही कहा कि गुजराती होने के कारण उन्हे भोजपुरी फिल्में नही करनी चाहिए. और न ही काजल की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने से ही रोका. लेकिन कल तक काजल राघवानी,अभिनेता खेसारीलाल यादव के संग गलबहियां कर रही थी,पर उनसे ब्रेकअप होते ही काजल राघवानी ने खेसारी लाल के संबंध में काफी अपशब्द कहे हैं.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

जबकि खेसारीलाल यादव व पवन सिंह ने काजल के कैरियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की. लेकिन वह तो एहसान फरामोश निकली.’’

काजल के एक बयान पर सवाल उठाते हुए पलक प्रसाद ने आगे कहा- ‘‘लेकिन काजल ने एक इंटरव्यू में कहा है-‘मैं गुजराती हूं, मेरे अंदर इंसानियत है. मैं हर जगह जाती हूं. हर इंसान से प्यार से बात करती हूं.’ काजल राघवानी के इस तरह के इंटरव्यू की वजह मेरी समझ से परे है. काजल राघवानी भोजपुरी कलाकारों के ब्रेकअप की खबरे फैलाने के अलावा कई तरह के गंदे बयानबाजी कर रही हैं.

मैं उनके बयानों को दोहराना नहीं चाहती. मैं तो चाहती हूं कि काजल राघवानी को बैन कर देना चाहिए.’’ पलक प्रसाद को इस बात से भी नाराजगी है कि महज काजल राघवानी का साथ देने के लिए अभिनेता चिंटू पांडे के पिता व निर्देशक राज कुमार आर पांडे ने खेसारी लाल यादव को ‘छक्का’ कहा. पलक प्रसाद ने बताया कि कैसे हाल ही में चिंटू पांडेय के पिता राज कुमार पांडेय ने खुद को प्रताड़ित करने का इमोशनल ड्रामा किया.

वह कहती हैं-‘‘मुझे समझ में नही आता कि किसी को ‘छक्का’ कहकर यह लोग भोजपुरी के बच्चों को क्या सिखाना चाहते हैं. इतना ही नही चिंटू पांडे एक तरफ कहते हैं कि वह अपने चाचा को कभी कोई अपशब्द नहीं कहते.

जबकि सभी जानते हैं कि वह अपने चाचा से कहते हैं कि,‘तुम सठिया गए हो’.क्या अपने बड़ों से बात करने का यही सलीका है? चिंटू पांडे की बातें सुनकर तो भोजपुरी का हर बच्चा अपने चाचा व ताउ को ‘सठिया गए हो’ कहेगा. इस तरह कुछ लोग हमारे उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को गलत संस्कृति व गलत भाषा सिखा रहे हैं. यह सभी कलाकार भोजपुरी भाषा की फिल्मों में काम कर अपना पेट भरते हैं. शानोशौकत की जिंदगी जीते हैं, मगर भोजपुरी फिल्मों की हर जगह बुराई करते नजर आते हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गंदी बताते है.मुझे ऐसे लोगों से खास नाराजगी है.’’

पलक प्रसाद आगे कहती हैं- ‘‘हमारी भोजपुरी फिल्मों से जुड़े लोगों के चाल चलन के ही चलते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बदनाम है. यह कलाकार अपने फायदे के लिए एक दूसरे के साथ प्यार का खेल खेलते हैं. जब किसी मुकाम पर पहुंच जाते हैं, तो एक दूसरे को बुरा बताने लगते हैं. और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गंदगी से भरी बताने लगते हैं. चिंटू पांडे व उनके पिता राजकुमार आर पांडे की हरकतों के चलते मुझे निराशा हुई. पता नहीं क्यों राजकुमार पांडे, काजल राघवानी के समर्थन में दूसरों को बदनाम कर रहे हैं. राज कुमार पांडे जैसे घटिया लोगों की वजह से हमें भी गलत बातें सुनने को मिलती है. इन घटिया लोगों की वजह से ही हम अपना सिर नीचा करके चलते हैं. अफसोस की बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बिहारी ही बिहारी के दुश्मन बने हुए हैं.’’

ये भी पढ़ें- जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

पलक प्रसाद का सपना रियालिटी शो ‘बिग बॉस’का हिस्सा बनना है. जिसे वह अवश्य हासिल करना चाहती हैं. उनका दावा है कि उनकी निजी जिंदगी के काफी उथल पथल हो चुका है. वह कहती हैं- ‘‘मैं किसी से नही डरती. कम से कम सच कहने से बिलकुल नही डरती. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम हावी है. मैं सोचती हूं कि मैं आगे चलकर कंगना रानौत बन सकती हूं. उनकी ही तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी बनना चाहती हूं.’’

मां बनने के बाद बदला अनुष्का शर्मा का लुक, देखें Viral Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनी हैं. और इन दिनों अनुष्का शर्मा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.

अब एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस धूप में एक सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने जीन्स के साथ ब्लू जैकेट पहन रखी है फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि, लाइट कैचर.

फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इस फोटो पर कमेंट किया. एक यूजर ने  इस फोटो पर कमेंट किया है कि अभी भी चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं. इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडेक्शन में दो वेब सीरीज का निर्माण किया जिसका नाम है पाताल लोक और बुलबुल. दोनों ही सीरीज को लोगों ने  काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Guddan Tumse Na Ho Paayega फेम एक्ट्रेस Maera Mishra का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कही ये बात

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली Nach Baliye 10 में पति संग लगाएंगी ठुमके? पढ़ें खबर

स्टार प्लस  का चर्चित सीरियल अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों फैंस के बीच काफी मशहूर है. और काफी कम समय में इस सीरियल ने फैंस के दिल में जगह बना ली है. इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली घर-घर में अनुपमा के नाम से मशहूर हैं. Rupali Ganguly ने काफी लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी की हैं.

इस बीच यह खबर आ रही है कि अनुपना यानी रुपाली गांगुली जल्दी ही टीवी डांसिंग रियल्टी शो नच बलिए 10 का हिस्सा बन सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somi Ali ने किया बड़ा खुलासा, बोली ‘पहली बार 5 साल की उम्र में मेरा रेप हुआ’

 

मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस अपने पति अश्विन वर्मा (Ashwin Verma) के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगी. तो अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस ने कहा कि  हर जगह मेरे और अश्विन के नच बलिए 10 में काम करने को लेकर बातें हो रही हैं. ये सभी अफवाहें हैं. मैं कभी भी नच बलिए नहीं कर सकती क्योंकि मेरे पति अश्विन कभी मेरे साथ ऑन स्क्रीन नहीं आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa (@anupamaa_show1)

 

बताया जा रहा है कि उन्होंने आगे कहा कि वो मुझे अनुपमा में काम करते हुए देखकर खुश होते हैं. लेकिन साथ में डांस करने का सवाल नहीं उठता.

ये भी पढ़ें- गोपी बहू ने ट्रोलर्स को ऐसे सिखाया सबक, कहा ‘मैं ऐसे जलने वाले लोगों को बरनॉल देना चाहती हूं’

बता दें कि इस डांस रियलिटी शो को ऑन एयर हुए 10 साल हो चुके हैं. 2020 में इस टीवी रियलिटी शो के विजेता प्रिंस नरुला और युविका चौधरी बने थे.

लॉकडाउन ने खोली एडल्ट फिल्मों की राह: भाग 3

सौजन्य: मनोहर कहानियां

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पैसों का लालच ही इस गंदे काम की तरफ खींच लाया. छत्तीसगढ़ के चिरमिरी की रहने वाली गहना का असली नाम वंदना तिवारी है.

16 जून, 1988 को जन्मी वंदना तिवारी ने भोपाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था. सन 2012 में जब उस ने मिस एशिया बिकनी कांटेस्ट जीता, तब वह लोगों की नजर में आई थी. उस ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सब से ज्यादा अंक हासिल किए थे.

बाद में उस ने मौडलिंग करते हुए करीब 80 विज्ञापनों में अपने जलवे दिखाए. इन में मोंटे कार्लो, फिलिप्स एरेना, शेवरले क्रूज कार, ड्रीम स्टोन ज्वैलरी, पलक साड़ीज आदि मुख्य थे. बाद में वह स्टार प्लस के सीरियल ‘बहनें’ में लीड रोल में नजर आई. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के लिए उस ने योगराज सिंह और अतुल वासन के साथ एक न्यूज चैनल पर ऐंकरिंग भी की.

गहना वशिष्ठ ने अपना फिल्मी कैरियर ‘फिल्मी दुनिया’ नामक हिंदी फिल्म से शुरू किया. बौलीवुड फिल्म इंडियन नेवर अगेन निर्भया, दाल में कुछ काला है, लखनवी इश्क, सविता बार्बी, निर्भया, उन्माद और द प्रौमिस में उस ने अभिनय किया.

इस के अलावा गहना ने करीब एक दरजन तेलुगू फिल्मों में भी महत्त्वपूर्ण रोल किए. एक स्पैनिश फिल्म में भी उस ने काम किया. वह साउथ के एक नामी अभिनेता की गर्लफ्रैंड भी रही है.

वह अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’, उल्लू ऐप के ‘मी टू’, अमेजन प्राइम के ‘मिरर द बिटर’, प्राइम फ्लिक्स के भाभीजी घर पर हैं आदि के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म न्यूफ्लिक्स आदि पर भी नजर आई. उस ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया.

तिरंगा लपेट कर फोटो शूट कराने और मैरीकाम के ओलिंपिक मैडल जीतने पर न्यूड फोटो खिंचवाने के कारण गहना वशिष्ठ विवादों में रह चुकी है.

सन 2018 में वह तब भी चर्चा में आई थी, जब उन्होंने बिग बौस की प्रतिभागी अर्शी खान को ले कर दावा किया था कि वे अपनी उम्र कम बताती हैं. गहना ने दावा किया था कि अर्शी ने 50 साल के आदमी से शादी की है और उन के खिलाफ भारत व पाकिस्तान के झंडों के अपमान सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- Crime: छत्तीसगढ़ में उड़ते नकली नोट!

गहना की कंपनी जीवी स्टूडियो का खेल

गहना वशिष्ठ ने जीवी स्टूडियोज के नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी बना रखी है. मुंबई पुलिस गहना वशिष्ठ की कंपनी के सामने आए वीडियो को पोर्न बता रही है. वहीं, गहना की कंपनी का कहना है कि जीवी स्टूडियोज की ओर से निर्मित और निर्देशित वीडियो को इरोटिका के रूप में क्लासीफाइड किया जा सकता है.

कंपनी का कहना है कि उन्होंने केवल ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो कानूनन बनाई जा सकती हैं. पुलिस ने भारत में हार्ड पोर्न और उन के मेकर्स की बनाई फिल्मों के साथ गहना की इरोटिका फिल्मों को मिक्स कर दिया है जबकि इरोटिका, कामुक या बोल्ड फिल्मों के बीच एक कानूनी अंतर है.

बी और सी ग्रेड बौलीवुड फिल्मों का अभिनेता तनवीर हाशमी अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुका है.

गुजरात के सूरत के रहने वाले 40 वर्षीय तनवीर ने 20 साल के अपने फिल्मी कैरियर में ‘रात की बात’, ‘जख्मी नागिन’, ‘द रीयल ड्रीम गर्ल’, ‘भीगा बदन’, ‘बेस्ट पार्टनर’, ‘परदा’, ‘गरम’, ‘नाइट लवर’, ‘रेडलाइट’, ‘कामवाली’, ‘रिक्शावाली’, ‘कुंआरा पेइंग गेस्ट’, ‘दूधवाली’ और  ‘की क्लब’ जैसी सैक्सी फिल्मों में काम किया है.

तनवीर सूरत के बारदोली इलाके में बंगला किराए पर ले कर पोर्न फिल्में बनाता था. पिछले 20 साल से फिल्मी परदे पर नजर आने के कारण उस की एक खास दर्शक वर्ग में पहचान थी. अपनी इसी पहचान के दम पर वह वेब सीरीज बनाने के बहाने ऐक्टिंग के शौकीन युवकयुवतियों को अपने जाल में फांस कर पोर्न फिल्में बनाता था.

पहले उस ने मुंबई में ही ऐसी कुछ फिल्में बनाई, लेकिन मुंबई में शूटिंग के लिए बंगलों का किराया ज्यादा था. इसलिए वह सूरत और आसपास के इलाकों में कम किराए के बंगले ले कर ऐसी फिल्में बनाने लगा. इस के लिए वह मुंबई से मौडल और युवतियों को सूरत बुलाता था. तनवीर और गहना न्यूफ्लिक्स ओटीटी के लिए भी ऐसी फिल्में बनाते थे. इस के चार लाख से ज्यादा कस्टमर हैं.

ये भी पढ़ें- लवली मामी: प्यार ने बनाया कातिल- भाग 1

ओरल सैक्स का मामला

तनवीर हाशमी सन 2015 में मुंबई के साकीनाका में हुए ओरल सैक्स कांड से भी जुड़ा हुआ रहा है. उस समय एक मौडल ने आरोप लगाया था कि उस के साथ साकीनाका पुलिस स्टेशन में एक पुलिस इंसपेक्टर ने ओरल सैक्स किया था.

उस समय इस मामले में तनवीर हाशमी सहित एक नामी टीवी सीरियल का प्रोड्यूसर भी पकड़ा गया था. तनवीर उस समय साकीनाका पुलिस स्टेशन के कुछ अधिकारियों का खबरी हुआ करता था. उस समय तनवीर के क्रेडिट कार्ड से ही अंधेरी के एक पांच सितारा होटल में कमरा बुक कराया गया था.

होटल के इसी कमरे में पीडि़त मौडल को 2 लाख रुपए के साइनिंग अमाउंट के लिए बुलाया गया था. ऐन वक्त पर मौडल ने उस कमरे में जाने से इनकार कर दिया और अपने बौयफ्रैंड को फोन कर दिया.

आरोप लगा कि मौडल को उस का बौयफ्रैंड जब होटल से बाइक पर ले जा रहा था, तो साकीनाका थाना पुलिस ने उन दोनों को अगवा कर लिया. बाद में एक पुलिस इंसपेक्टर ने एक पुलिस चौकी में मौडल को ले जा कर ओरल सैक्स किया था. इस मामले में आरोपी पुलिस वालों की भी गिरफ्तारी हुई थी.

पोर्न फिल्मों का मामला नया नहीं है. मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले संदीप इंगले नामक एक कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था. वह खुद को फिल्म प्रोड्यूसर भी बताता था और प्रेम के नाम से सैक्स रैकेट भी चलाता था. उस ने सैक्स रैकेट चलाने के लिए कई वेबसाइट बनाई थीं. इन वेबसाइटों को सर्च करने पर लोग आरोपियों से संपर्क करते थे. इस मामले में मुंबई के पांच सितारा होटल से 8 युवतियां मुक्त कराई गई थीं. इन में कुछ युवतियां नामी मौडल थीं.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पिछले साल जुलाई में पोर्न फिल्में बनाने का मामला सामने आया था. इंदौर पुलिस ने मौडल युवतियों की शिकायत पर मिलिंद डावर, अंकित सिंह चावड़ा, रैकेट के सरगना ब्रजेंद्र सिंह गुर्जर, गजेंद्र उर्फ गज्जू उर्फ गोवर्धन चंद्रावत आदि को गिरफ्तार किया था. ये लोग भी बंगलों और फार्महाउसों में पोर्न फिल्में बनाते और युवतियों का देह शोषण करते थे.

मुंबई पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के मकान और प्रोडक्शन हाउस की तलाशी में 3 मोबाइल फोन, 2 लैपटौप, 2 हार्ड डिस्क, 5 मैमोरी कार्ड, एक एडाप्टर, एक पेनड्राइव, प्रोडक्शन हाउस की रबर स्टैंप और एक कंपनी व कुछ कलाकारों के साथ एग्रीमेंट से जुड़े 10 करार पत्र सहित कई दस्तावेज मिले हैं. गहना के एक बैंक खाते में एक आरोपी की ओर से रकम भेजे जाने के सबूत भी मिले हैं.

पुलिस की ओर से इस मामले में गिरफ्तार और फरार आरोपियों के 2019 के बाद के बैंक खातों के लेनदेन के अलावा ईमेल, मोबाइल काल, वाट्सऐप चैट आदि की पड़ताल की जा रही है.

गहना वशिष्ठ के कारोबारी पति सहित कई मौडल भी पुलिस जांच के दायरे में हैं. इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने के साथ बौलीवुड के चौंकाने वाले नए खुलासे होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- 17 दिन की दुल्हन: भाग 2

पाउंड में आता था पैसा

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया. इस के बाद मालवणी थाना पुलिस ने गहना और दूसरे आरोपियों को कस्टडी में लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया. मालवणी थाने में दो मौडलों ने रेप का केस भी दर्ज कराया है. क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना के तीन अकाउंट फ्रीज कर दिए.

अभिनेत्री गहना के वकील अजय उमापति दुबे ने कोर्ट में अर्जी दे कर कहा है कि इन बैंक खातों में ओटीटी एप्स हौट शौट और न्यू फ्लीक्स के सब्सक्रिप्शन से जो रकम ट्रांसफर हुई है उसे भले ही फ्रीज रखा जाए, लेकिन बाकी रकम अभिनेत्री गहना को निकालने की अनुमति दे दी जाए. पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि अभिनेत्री गहना के एक बैंक खाते में ब्रिटेन से पाउंड में रकम ट्रांसफर होती थी.

2 अन्य एक्ट्रेस द्वारा अश्लील ओटीटी एप्स बनाने का भी पुलिस को पता चला है. पूरा मामला उजागर होने के बाद यह एप् अब बंद कर दिए गए हैं.

लॉकडाउन ने खोली एडल्ट फिल्मों की राह: भाग 2

सौजन्य: मनोहर कहानियां

गहना वशिष्ठ की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से ये वीडियो उमेश कामत को वी ट्रांसफर के जरिए भेजे जाते थे. उमेश उस लिंक को लंदन भेजता था. वहां से इन फिल्मों के वीडियो ओटीटी प्लेटफार्म पर अपलोड होते थे. वी ट्रांसफर दुनियाभर में ई फाइल भेजने का सब से सरल तरीका है. इस के जरिए 2 जीबी तक की बड़ी फाइलें भी मुफ्त में भेजी या मंगाई जा सकती हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि उमेश कामत इस काम का कोआर्डिनेटर है और उस के जरिए ही पेमेंट मिलता था. क्राइम ब्रांच को करीब 3 दरजन ऐसी फिल्मों के सबूत मिले, जो उमेश के जरिए लंदन भेजी गईं और वहां से अपलोड की गईं.

उमेश कामत बौलीवुड की एक टौप अभिनेत्री के पति की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर है. अभिनेत्री का पति इस कंपनी में चेयरमैन और नान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जरूरी सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने इस मामले में 8 फरवरी को उमेश कामत को भी गिरफ्तार कर लिया. उमेश और दूसरे आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रत्येक ऐसे वीडियो के एवज में विदेशी अपलोडर्स से उन्हें 2 से ढाई लाख रुपए मिलते थे. इन में से करीब एक लाख रुपए कलाकारों, कैमरामैन और फिल्म एडिटर आदि को दिए जाते थे और बाकी एक से डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा होता था.

विवादों की रानी गहना

गहना वशिष्ठ से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ऐसी फिल्मों के लिए उस ने ओटीटी के दरजनों ऐप बनाए थे. पुलिस ने जांच की, तो इन में से एक ऐप पर ही उस के 67 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर निकले. कोरोना काल में उस ने 85 से ज्यादा ऐसी फिल्में ओटीटी प्लेटफौर्म पर चलाई थीं. फरवरी में ही उस का 5-6 ऐसी फिल्में रिलीज करने का विचार था.

ये भी पढ़ें- Crime Story: प्यार का कांटा- भाग 1

पुलिस जांच में सामने आया कि फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने हौटहिट मूवीज नाम का एक ऐप भी बना रखा है. इस पर वे अपनी पोर्न फिल्म को अपलोड करते थे. इस ऐप के लिए बाकायदा 2 हजार रुपए तक सब्सक्रिप्शन फीस ली जाती थी.

8 फरवरी की रात पुलिस ने इस मामले में एक फोटोग्राफर श्याम बनर्जी उर्फ दिवांकर खासनवीस को गिरफ्तार किया. पोर्न फिल्म केस में यह 8वीं गिरफ्तारी थी. पुलिस का कहना है कि हौटहिट ऐप का संचालन 5 फरवरी को ग्रीन पार्क बंगला से गिरफ्तार महिला फोटोग्राफर यास्मीन खान और बाद में पकड़ा गया उस का पति फोटोग्राफर श्याम बनर्जी मिल कर करते थे.

पुलिस की जांचपड़ताल में पोर्न फिल्म रैकेट के तार मुंबई से गुजरात के सूरत तक पहुंच गए. बाद में 10 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में बी और सी ग्रेड बौलीवुड फिल्मों के अभिनेता तनवीर हाशमी को सूरत से गिरफ्तार किया.

पोर्न फिल्मों के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जो कहानी उभर कर सामने आई. वह पैसे कमाने की अंधी दौड़ में युवा पीढ़ी को पतन के रास्ते पर ले जाने की कहानी है.

कोरोना काल में जब मार्च 2020 के चौथे सप्ताह में पूरे देश में लौकडाउन हो गया, तब देश की दोतिहाई आबादी अपने घरों में कैद हो कर रह गई.

इस दौरान लोगों के पास मनोरंजन के नाम पर केवल मोबाइल रह गए. मोबाइल पर इस दौरान पोर्न फिल्में देखने वालों की तादाद बढ़ गई. इस का फायदा उठा कर मुंबई के कुछ सी ग्रेड फिल्मकारों ने पोर्न फिल्में बनाने की  योजना बनाई.

मई 2020 में जैसे ही अनलौक का पहला चरण शुरू हुआ, तो इन लोगों ने अपनी योजना को क्रियान्वित करने के लिए देसी पोर्न फिल्में बनाने का काम शुरू कर दिया. इन में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, अभिनेता तनवीर हाशमी और फोटोग्राफर यास्मीन खान आदि ने मुंबई में मलाड इलाके में मड आइलैंड के बंगलों को किराए पर लिया.

उस समय फिल्मों व टीवी सीरियलों की शूटिंग बंद थी, तब इन बंद बंगलों में ऐसी फिल्मों की शूटिंग होने लगी. उस समय पुलिस और प्रशासन कोरोना से बचाव की जद्दोजहद में जुटा हुआ था. इसलिए पुलिस को इस सब की जानकारी नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- Crime Story- रंगीन सपनों का जहर  

गहना वशिष्ठ पर 85 से ज्यादा पोर्न फिल्में पोर्न वेबसाइट या ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है. इन में कुछ नामी मौडल्स को भी शूट किया गया था. मौडल्स और खूबसूरत चेहरेमोहरे वाली युवतियों को शौर्ट फिल्मों के लिए बुला कर एग्रीमेंट किया जाता था.

एग्रीमेंट कुछ सचाई कुछ

कुछ मिनट की शूटिंग के बाद एक्टर्स को पोर्न सीन करने के लिए मजबूर किया जाता था. ऐसे सीन नहीं करने पर उन्हें कानूनी नोटिस भेजने की धमकी दी जाती थी. इस का कारण यह था कि 30-40 हजार रुपए मेहनताना का एग्रीमेंट करने वाली मौडल और युवतियां उस एग्रीमेंट को पढ़ती नहीं थी. उन से केवल एकदो दिन की शूटिंग होने के नाम पर जल्दी में दस्तख्त करा लिए जाते थे.

पेशे से फोटोग्राफर यास्मीन उर्फ रोवा खान ने भी 50 से ज्यादा पोर्न फिल्में बनाई हैं. ऐसी फिल्मों की शूटिंग आमतौर पर एक ही दिन में पूरी कर ली जाती थी. एडिटिंग में 2 से 3 दिन का समय लगता था.

इस तरह करीब 20 से 30 मिनट की फिल्म तैयार हो जाती थी. इस के बाद ऐसी फिल्मों को विदेश के आईपी एड्रेस और सर्वर के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया जाता था.

ये भी पढ़ें- Crime Story: लालच में पार की सारी हदें

पोर्न फिल्मों के इस मामले में कथा लिखे जाने तक पुलिस में 4 केस दर्ज हुए थे. इन में 2 युवतियों ने मालवणी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया. एक ने वसई के अर्नाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दी. यह शिकायत लोनावाला पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर की गई है. एक केस महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज हुआ है.

इन में एक मौडल ने शिकायत में कहा कि गहना के प्रोडक्शन हाउस की ओर से शूट किए वीडियो में उसे न्यूड पोज देने के लिए फोर्स किया गया. एक मौडल ने गहना के खिलाफ 3 पुरुषों के साथ सैक्स करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है. झारखंड की एक युवती ने मालवणी पुलिस थाने में दी शिकायत में पोर्न फिल्म न करने पर 10 लाख रुपए का हर्जाना देने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

अगले भाग में पढ़ें- ओरल सैक्स का मामला

लॉकडाउन ने खोली एडल्ट फिल्मों की राह: भाग 1

सौजन्य: मनोहर कहानियां

बौलीवुड हो या साउथ की फिल्म इंडस्ट्री, फिल्मों में जाने के लिए तमाम युवक युवतियां प्रयास करते हैं. जो असफल रहते हैं, उन में से कई अभिनय के नाम पर पोर्न फिल्म बनाने वालों के चंगुल में फंस जाते हैं. फिल्म इंडस्ट्री की आड़ में पोर्न फिल्में अब भी बन रही हैं. यह भांडा तब फूटा जब…

कोरोना काल में मुसीबतों में फंसा रहा भारतीय फिल्म उद्योग अभी तक नहीं उभर पाया है. कुछ समय पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल का खुलासा होने के बाद बौलीवुड हिल गया था. नामी अभिनेत्रियों सहित सहित कई दूसरे लोगों की गिरफ्तारी से बौलीवुड में नशीले पदार्थों का काला कारोबार छाया रहा.

इसी दौरान सैंडलवुड कहे जाने वाले कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी ड्रग्स का जाल फैला होने का मामला सामने आया. कन्नड़ फिल्म उद्योग में ड्रग्स के मामले में कई नामी अभिनेत्रियों सहित दूसरे लोगों की गिरफ्तारियां हुईं.

फिल्म उद्योग में ड्रग्स के मामले अभी ठंडे भी नहीं पड़े थे कि अब बौलीवुड में पोर्न फिल्मों का मामला सामने आ गया है. पोर्न फिल्मों के मामले ने फिल्म उद्योग में फैले काले धंधों को उजागर करने के साथ वेब सीरीज के नाम पर ऐक्टिंग के लिए संघर्षरत युवाओं के शोषण की भी पोल खोल दी है.

इसी साल 4 फरवरी की बात है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रौपर्टी सेल के प्रभारी सीनियर इंसपेक्टर केदारी पवार को पोर्न फिल्में बनाने के बारे में सूचनाएं मिलीं, तो वह चौंके. उन्होंने कोई भी काररवाई करने से पहले अपने उच्चाधिकारियों सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, अपर पुलिस आयुक्त विरेश प्रभु और पुलिस उपायुक्त शशांक सांडभोर को इस बारे में बताना मुनासिब समझा.

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर इंसपेक्टर केदारी पवार ने इंसपेक्टर धीरज कोली, एपीआई लक्ष्मीकांत सांलुखे, सुनील माने, अमित भोसले, योगेश खानुरे, महिला अधिकारी अर्चना पाटील और सोनाली भारते आदि के अलावा मातहत पुलिस वालों की टीम बनाई.

ये भी पढ़ें- Crime Story: रिश्तों से बड़ी मोहब्बत

इस पुलिस टीम ने 4 फरवरी की आधी रात मुंबई के मालवणी इलाके में मड आइलैंड स्थित ओल्ड फेरी मार्ग पर बने ग्रीन पार्क बंगले पर छापा मारा. पुलिस अधिकारी अपने वाहनों को बंगले से कुछ दूर खड़ा कर जब पैदल ही बंगले के बाहर पहुंचे, तो वहां न तो कोई सुरक्षा के इंतजाम नजर आए और न ही कोई चहलपहल दिखी. बंगले के कुछ कमरों में रोशनी जरूर थी. कुछ आवाजें भी आ रही थीं.

पुलिस अधिकारी बंगले के एक कमरे में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देख कर सन्न रह गए. कमरे में कुल 5 लोग थे. 2 महिला और 3 पुरुष. बिस्तर पर एक महिला और एक पुरुष अर्धनग्न अवस्था में अश्लील हरकतें कर रहे थे. एक महिला उन का वीडियो बना रही थी. मौके के हालात देख कर साफ था कि वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग हो रही थी.

पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं और तीनों पुरुषों को हिरासत में लिया. इन महिलाओं में 40 साल की फोटोग्राफर यास्मीन खान और 33 साल की ग्राफिक डिजाइनर प्रतिभा नलावडे थी. पकड़े गए पुरुषों में भानु ठाकुर और मोहम्मद नासिर ऐसी फिल्मों में ऐक्टिंग करते थे. वहीं मोनू जोशी कैमरामैन और लाइटमैन का काम करता था.

मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल हैंडसेट, एक लैपटौप, कैनन कंपनी का कैमरा, 2 मैमोरी कार्ड, कैमरे का लैंस, एलईडी हैलोजन, स्पौट लाइट स्टैंड, ट्रायपोड स्टैंड सहित करीब 5 लाख 68 हजार रुपए का सामान जब्त किया. इन के अलावा शूटिंग के लिए लिखे गए डायलौग्स और स्क्रिप्ट सहित कुछ इकरारनामे भी बरामद किए.

कई केस हुए दर्ज

पूछताछ के लिए पांचों लोगों को पुलिस मालवणी पुलिस थाने ले आई. एपीआई लक्ष्मीकांत सांलुखे ने इस मामले में पुलिस थाने में केस दर्ज कराया. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 420 और 34 के अलावा स्त्री असभ्य प्रतिरूपण प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं आदि में 5 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पांचों लोगों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. पता चला कि मुंबई में पोर्न फिल्में बनाने वाला रैकेट चल रहा है. इस में कुछ नामी अभिनेता और अभिनेत्री भी शामिल हैं. ये अभिनेता, अभिनेत्री बी और सी ग्रेड की बौलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं.

ऐसी फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां ऐक्टिंग के लिए स्ट्रगल कर रही युवतियों को हीरोइन बनाने का ख्वाब दिखातीं और उन से शौर्ट फिल्म में काम करने का एग्रीमेंट करती थीं. एग्रीमेंट के बाद शूटिंग के दौरान ये लोग न्यूड सीन देने का दबाव डालते थे. मना करने पर एग्रीमेंट के आधार पर केस करने की धमकी देते थे. पांचों लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर अपलोड करने के मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को भी 6 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Crime Story- रवि पुजारी: एक बड़बोला डॉन

गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से बौलीवुड भी सकते में आ गया. पुलिस का कहना था कि गहना वशिष्ठ के प्रोडक्शन हाउस में पोर्न फिल्मों की शूटिंग होती थी. गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी पर उस की लीगल टीम ने एक बयान में कहा कि वह निर्दोष हैं. बोल्ड फिल्मों और हार्डकोर पोर्न फिल्मों में अंतर होता है. मुंबई पुलिस ने इन दोनों को एक समझ लिया. हमें उम्मीद है कि अदालत दोनों फिल्मों में अंतर समझ कर गहना को न्याय देगी.

गहना वशिष्ठ, यास्मीन खान, प्रतिभा नलावडे और बाकी तीनों गिरफ्तार पुरुष आरोपियों मोनू जोशी, भानु ठाकुर व मोहम्मद नासिर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पोर्न फिल्मों से कमाई गई 36 लाख 60 हजार रुपए की रकम भी बरामद की.

इन सभी से पूछताछ में पता चला कि पोर्न फिल्मों की शूटिंग भारत में मुंबई और दूसरी जगहों पर होती थी, लेकिन कानून की गिरफ्त से बचने के लिए इन फिल्मों के वीडियो विदेश के आईपी एड्रेस और सर्वर से अपलोड किए जाते थे.

अगले भाग में पढ़ें- एग्रीमेंट कुछ सचाई कुछ

एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ एक अलग ही मिजाज के कलाकार माने जाते हैं. वे भोजपुरी सिनेमा में सब से टौप के ऐक्टरों में शुमार हैं.

भोजपुरी बैल्ट के अलावा उन के हिंदी बैल्ट में भी करोड़ों फैन हैं, फिर भी वे आज तक स्टारडम का शिकार नहीं हुए हैं. यही वजह है कि वे आम और खास सभी लोगों से बेहद ही निराले और सम्मानजनक ढंग से पेश आने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं.

दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे चेहरों में शुमार हैं, जो सब से चर्चित टैलीविजन शो ‘बिग बौस’ के सीजन 6 में दिख चुके हैं. इस के अलावा वे टैलीविजन के ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी मेहमान के तौर पर दर्शकों से रूबरू हो चुके हैं.

भोजपुरी गायन से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी के सैकड़ों हिट गीतों के साथसाथ बहुत सी यादगार फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में सुपर स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को न्योता देने के सिलसिले में उन से मुलाकात हुई, जिस में उन के फिल्मी सफर पर काफी लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

एक छोटे से गांव का एक छोरा भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद दुनियाभर में ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर हो गया. यह सफर आप ने कैसे तय किया और किनकिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा?

मैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला हूं और बचपन से ही मेरा रुझान गायन की तरफ रहा है. मेरी जिंदगी का एक अहम मोड़ उस समय आया, जब मेरा एक अलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ बाजार में आया. इस के बाद तो भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘निरहुआ’ के नाम से मेरी हर गली और नुक्कड़ पर चर्चा होने लगी.

मेरे इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन की जबान पर बस एक ही नाम याद था ‘निरहुआ’, इसलिए लोग मुझे दिनेशलाल यादव के नाम से कम, बल्कि ‘निरहुआ’ के नाम से ज्यादा जानते हैं.

जहां तक मेरे फेमस होने का सवाल है, तो मेरे इस गाने के बाद कई अलबम आए और वे भी काफी हिट हुए. इस के बाद भोजपुरी सिनेमा से मेरे पास ऐक्टिंग के लिए औफर आने लगे. मैं ने भोजपुरी की सैकड़ों फिल्मों में काम किया, जहां मेरे प्रशंसकों ने मेरे काम को सराहा.

‘निरहुआ’ टाइटल से जुड़ी आप की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो सुपरडुपर हिट रही हैं. इस के पीछे क्या वजह रही है?

जी, आप ने सही कहा. मैं ने अपने प्रशंसकों के दिए उपनाम ‘निरहुआ’ के साथ कई फिल्मों में काम किया और मेरे लिए खुशी की बात यह है कि ये सभी फिल्में सुपरडुपर हिट रहीं.

‘निरहुआ’ के नाम से बनी मेरी पहली फिल्म ‘निरहुआ रिकशावाला’ इतनी हिट हुई कि दर्शक इस नाम के प्रशंसक हो गए. इस फिल्म की कहानी बेहद ही उम्दा थी, जिस में दर्शकों ने मेरी अदाकारी को काफी सराहा.

इस के बाद ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ फिल्में भी आईं, जो बेहद हिट रहीं.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

आप की हाल ही में आई शौर्ट फिल्म ‘भारत’ काफी चर्चा में रही है. यह किस तरह की फिल्म है?

इस फिल्म में आपसी भाईचारे और देशप्रेम को दिखाने की कोशिश की गई है.

भोजपुरी में ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी बायोपिक फिल्म बना कर आप ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी में भी अच्छे विषयों पर फिल्में बनाई जा सकती हैं. आप को इस का विचार कैसे आया?

देखिए, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब वह इंडस्ट्री नहीं रही है, जहां अच्छी कहानियों की कमी रहती थी. यह आप ने फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ को देख कर अंदाजा लगा ही लिया होगा.

यह फिल्म लौकडाउन के ठीक पहले रिलीज हुई थी, जो कोरोना काल के चलते पूरे समय सिनेमाघरों में नहीं  चल पाई थी, फिर भी इस फिल्म ने कामयाबी का परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

यह फिल्म चंपारण के एक आदमी की सच्ची कहानी पर बनी है.

एक ऐक्टर का शैड्यूल इतना ज्यादा बिजी होता है कि शूटिंग के चलते दिनरात का खयाल भी नहीं रह पाता है. इस के बावजूद भी आप बहुत फिट हैं. इस फिटनैस का राज क्या है?

मैं ऐक्टिंग के दौरान खुद को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए पूरा साजोसामान साथ रखता हूं. अगर मुझे आधा घंटे का समय भी मिल जाता है, तो मैं अपनी वैनिटी वैन में भी सारी ऐक्सरसाइज कर लेता हूं.

मेरा मानना है कि ऐक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी है और फिट रहने के लिए कसरत करना जरूरी है.

बौलीवुड की ‘पैडमैन’ और ‘टौयलेट एक प्रेमकथा’ जैसी समाज को संदेश देने वाली फिल्में भोजपुरी में क्यों नहीं बन पा रही हैं?

भोजपुरी में इस तरह की फिल्में बननी शुरू हो चुकी हैं. मैं ने अभी हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिस का नाम ‘माई’ है. यह पूरी तरह से संदेश देने वाली फिल्म है.

इस के अलावा मेरे होम प्रोडक्शन में एक फिल्म बन रही है, जिस का नाम ‘इज्जतघर’ है. यह फिल्म भी समाज को दिशा देने वाली होगी.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी नीलम को याद कर इमोशनल हुए Pawan Singh, शेयर किया ये पोस्ट

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर कितनी संभावनाएं हैं?

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर बहुत संभावनाएं हैं. मैं ने हाल ही में एक वैब सीरीज फिल्म में काम किया है, जिस का नाम ‘हीरो वरदी वाला’ है. इसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि इस के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

आप ने ‘सरस सलिल’ पत्रिका को कब पढ़ना शुरू किया?

मैं ‘सरस सलिल’ पत्रिका को बचपन से ही पढ़ता था. चाहे बसस्टैंड हो या रेलवे स्टेशन, यह हर जगह मिल जाया करती थी, इसलिए इस के किसी भी अंक को मैं मिस नहीं करता था.

कहानियों की वजह से मुझे ‘सरस सलिल’ पढ़ने का चसका सा लग गया था. अब फिल्मों में बिजी रहने के चलते उतना पढ़ना नहीं हो पाता है, लेकिन जब भी ‘सरस सलिल’ में छपने वाले विषयों को याद करता हूं, तो मैं मुसकराए बिना नहीं रहता.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें