⚲

Bigg Boss OTT 2 विनर Elvish Yadav को अबतक नहीं मिले 25 लाख, शहनाज गिल हुई हैरान

सलमान खान के हिट शो बिग बॉस ओटीटी2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए है, कभी उनका लाइव आना, कभी उनकी कोई वीडियो उनको चर्चा में ले आती है. ऐसे में अब एल्विश यादव को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर शहनाज गिल भी हैरान रह गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

आपको बता दें, कि हाल में एल्विश यादव शहनाज गिल के शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में नजर आए थे, जहां उन्होने शहनाज से ढेर सारी बातें की है.और बातों-बातों में उन्होने बताया कि अबतक उन्हे बिग बॉस विनर बनने के बाद भी जितने की राशी 25 लाख रुपए नहीं मिले है. ये बात सामने आते ही हर कोई सुनकर हैरान है यहां तक की खुद शहनाज गिल भी दंग रह गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश शो में ये भी बताते  है कि शो में जाने से पहले उन्होने कई बार पूछा था कि वाइल्ड कार्ड एंट्री को वोट मिलते है न? तब मेकर्स की तरफ से जवाब आया था कि वाइल्ड कार्ड को वोट मिलेंगे तो ज़रुर जिताएंगे. याद दिला दें कि एल्विश यादव ने बिग बॉस में ताबड़तोड़ वोटिंग हासिल की थी, जबकि वे वाइल्ड कार्ड एंट्री से शो में आए थे, लेकिन फिर भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए और फिनाले में अभिषेक मल्हान को मात दी है. इसके बाद बातों ही बातों में बताया कि उन्हे ट्रॉफी तो मिली लेकिन अभी तक 25 लाख का कैश नहीं दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

चौथे फोन पर एल्विश का जवाब

इंटरव्यू के दौरान एल्विश के पास दो मोबाइल फोन थे, तो शहनाज ने पूछा कि वो तीसरा फोन कब खरीद रहे है. तो इस पर एल्विश कहते है कि उनके पास तीन पहले से फोन है तो इस पर तपाक से शहनाज पूछती है कि चौथा फोन कब ले रहे हो.इस सवाल पर एल्विश जवाब देते है कि चौथा भी ले लेंगे. जब बिग बॉस वाले 25 लाख रुपए भेज देंगे. ये सुनकर शहनाज गिल पहले हैरान होती है फिर कहती है ‘ये तो गलत है’.

Shehnaz gill के शो में पहुंचे Elvish Yadav, दोनों ने ऐसे की मस्ती

बिग बॉस फेमस शहनाज गिल इन दिनों अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’  को लेकर चर्चा में है. इस शो में शहनाज फेमस सेलेब्रिटिज का इंटरव्यू लेती है औऱ दिल खोलकर उनसे बात करती है.अब हाल ही में उनके शो में एल्विश यादव पहुंचे. जो कि बिग बॉस ओटीटी2 के विनर है. जहां दोनों ने खूब मस्ती की है. अब एल्विश और शहनाज की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के टॉक शो के लिए एल्विश यादव ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक लैदर जैकेट पहनी थी. इस आउटफिट में राव साहब बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं. इस तस्वीर में एल्विश यादव ब्लैक चश्मा लगाकर स्वैग दिखाते नजर आ रहे हैं तो वहीं शहनाज गिल भी ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल एल्विश यादव को डांटती नजर आ रही हैं. शहनाज और एल्विश की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

इस तस्वीर में शहनाज गिल और एल्विश यादव ठहाके मारकर हंसते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बिग बॉस के ये दोनों सितारे बेहद ही अच्छे लग रहे हैं. इस तस्वीर में शहनाज गिल और एल्विश यादव ठहाके मारकर हंसते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में बिग बॉस के ये दोनों सितारे बेहद ही अच्छे लग रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, “आ शो पर सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव आए। एल्विश एनर्जी से भरपूर हैं. यह एपिसोड में जल्द ही यूट्यूब पर शेयर करूंगी. ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल और एल्विश यादव की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सिस्टम हैंग होने वाला है.” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वाओ जस्ट वाओ. बता दें कि एल्विश यादव शहनाज गिल के चैट शो में अपने नए गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे. एल्विश यादव जल्द ही उर्वशी रौतेला के साथ नए सॉन्ग में नजर आने वाले हैं. बता दें कि इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल की लंबी- चौड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस को इंस्टा पर 15.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

 

शहनाज गिल ने अपने शो पर किया शादी पर खुलासा, बोली ‘नहीं रहा अब भरोसा’

शहनाज गिल इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी शहनाज गिल काफी एक्टिव रहती है वे समय-समय पर अपनी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करती रहती है जिसपर फैंस भी रिएक्शन देने से पिछे नहीं हटते है. हालांकि एक्ट्रेस ने कभी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है अब उन्होंने अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में शादी पर चुप्पी तोड़ी है.

आपको बता दें, कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल के शो में भुवन बाम आए थे. इस दौरान दोनों ने खूब मौज मस्ती की. साथ ही शहनाज और भुवन दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. इस शो पर शहनाज गिल ने अपनी पहली बार अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल का पहला अफेयर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ था, जिनसे वह शादी भी करना चाहती थी लेकिन शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था कि अचानक साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई, कपल एक-दूसरे से अलग हो गए. वहीं अब शहनाज गिल को शादी करने में दिलचस्प नहीं है. उन्होंने अपने शो पर कहा, लाइफ में तुम्हें नहीं पता ना कि तुम्हारा फ्यूचर क्या है. तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए. अभी मेरे पास कुछ चीजें हैं करने के लिए तो मैं कर रही हूं. आगे जाके मैं काम करने की पूरी कोशिश करूंगी. कोशिश करूंगी कि काम मिलता रहे. लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिला तो कम से कम मेरे पास इतनी सेविंग तो होनी चाहिए कि मैं भविष्य में पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाऊं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

मूवी में नजर आएंगी एक्ट्रेस

शहनाज गिल ने आगे कहा, उस चक्कर में मुझे शादी ना कर लेनी पड़े. मुझे शादी वगैरह में विश्वास नहीं अब.  मुझे अभी बबुत आगे जाना है लाइफ में. लेकिन मुझे है कि मैं अपनी सेविंग रखूं. मेरा ये नहीं कि मैं पैसे उड़ाऊं. मैं सेव करना चाहती हूं. बताते चलें कि शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं. इस मूवी से शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.

पारस ने चुनी पार्टनर लेकिन शहनाज को पसंद नहीं आया दुल्हा, कहीं सिद्धार्थ तो नहीं वजह

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रभाव बढ़ते जा रहा है और यहां तक की भारत सरकार (Indian Government) ने इस खतरनाक बिमारी को देखते हुए स्कूल (School), कौलेज (College), शौपिंग मौल्स (Shopping Malls), मूवी थिएटर्स (Movie Theatres), नाइट क्लब्स (Night Clubs) आदि कुछ दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है. इन सब के साथ ही टीवी इंडस्ट्री (TV Industry), फिल्म शूटिंग (Film Shooting) और तो और फिल्म रिलीज तक पोस्टपोंड कर दी गईं है.

ये भी पढ़ें- कार्तिक को मिला अपनी बेटी ‘कायरा’ से जुड़ा ये सबूत, जल्द आ सकता है ये ट्विस्ट

कोरोना वायरस के चलते खत्म कर दिया शो…

इसी को देखते हुए बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) फेम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ (Mujhse Shaadi Karoge) के मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला ले लिया है. इसी के साथ ही कलर्स टीवी (Colors TV) पर टेलिकास्ट शो मुझसे शादी करोगे का फिनाले शूट किया जा चुका है. हालांकि इस शो के मेकर्स ने इस शो का फिनाले 27 मार्च को तय किया था लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रभाव के चलते मेकर्स ने फिनाले एपिसोड शूट करके सभी को उनके घर भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो हुई Viral

सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं शहनाज गिल…

खबरों की माने तो बिग बौस सीजन 13 की एंटरटेनर और दर्शकों की फेवरेट शहनाज गिल ने अपने लिए कोई भी दुल्हा नहीं चुना है. शहनाज के मुताबिक वे सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) से प्यार करती हैं और वे सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ के साथ ही अपनी जिंदगी गुजारना चाहती हैं. बात करें पारस छाबड़ा कि तो उन्होनें अपना हमसफर इस शो में चुन लिया है.

ये भी पढ़ें- जल्द दुल्हन बनने वाली हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, जानें कौन है दुल्हा?

पारस छाबड़ा ने चुना इनको अपना लाइफ पार्टनर…

जी हां, पारस छाबड़ा ने अपनी लाइफ पार्टनर के तौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री आंचल खुराना (Aanchal Khurana) को चुना है जो कि शो में 2 हफ्ते पहले ही आईं थी. अब ये तो हुई पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की बात लेकिन इस शो में एक और जोड़ी बनी है जो अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई दिया करते थे और ये जोड़ी है बलराज स्याल (Balraj Sayal) की और अंकिता श्रीवास्तव (Ankita Srivastava) की. बलराज और अंकिता अक्सर शो में एक दूसरे के साथ अपनी बोन्डिंग शेयर करते दिखाई देते थे और अब ऐसा देखने में आ रहा है कि ये दोनो कंटेस्टेंट एक दूसरे को ही अपना दिल दे बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- Disha Patani की यह Photo हुई Viral, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

‘सिडनाज’ आने वाले हैं इस गाने में नजर…

दर्शकों की फेवरेट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलेशन का क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन यह जोड़ी बहुत ही जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है ‘भुला दूंगा’ (Bhula Dunga) और इस गाने को अपनी आवाज दी है दर्शन रावल (Darshan Raval) ने. शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी ने बिग बौस सीजन 13 के घर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं और तो और दर्शकों ने इस जोड़ी का नाम ‘सिडनाज’ (Sidnaaz) रख दिया था.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

शहनाज गिल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो हुई Viral

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में खूब सुर्खियां बटोरी. दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने जोड़ी का नाम सिडनाज (Sidnaaz) रख दिया. अब ये जोड़ी बिग बौस के बाद फिर साथ आई है. दरअसल जल्द ही सिद्धार्थ और शहनाज का गाना रिलीज होने वाला है. गाने का नाम है भुला दूंगा (Bhula Dunga). इसी गाने का पोस्टर सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे के आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं.

बता दें कि शहनाज कई बार सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. हालांकि सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

शहनाज से शादी के सवाल पर ये दिया था जवाब…

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ से पूछा गया था कि आप शहनाज के साथ दोस्ती से आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे तो उन्होंने कहा था, ‘वो तो एक दूसरा शो कर रही हैं. उनकी बहुत जल्द शादी भी होने वाली है. आप कहां ये सवाल पूछ रहे हैं.’

सिद्धार्थ से फिर कहा गया कि हालांकि उनकी शादी अभी हुई नहीं है तो एक्टर में कहा, ‘हां, फिर सोचा जा सकता है.’

siddharth-shukla

बता दें कि कुछ दिनों पहले शहनाज ने कहा था, ‘मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हूं, लेकिन ये सब उन पर निर्भर करता है.’

गौरतलब है कि शहनाज इन दिनों शो ‘मुझसे शादी करोगे’ (Mujhse Shaadi Karoge) कर रही हैं. इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. लेकिन इस शो में शहनाज का वो अंदाज नहीं दिखा जैसा बिग बौस (Bigg Boss) में देखने को मिला था. इतना ही नहीं, शहनाज की अभी तक शो में किसी भी लड़के साथ बौन्डिंग नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- क्या शहनाज के स्वयंवर वाले शो करने से नाराज हैं सिद्धार्थ, जानें एक्टर का जवाब

शहनाज इस शो में भी सिद्धार्थ को लेकर बात करती रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने कहा, ‘सिद्धार्थ से ज़्यादा मेरे लिए कोई नहीं है. मैं हमेशा उसका इंतजार करूंगी. शो में आए कंटेस्टेंट्स को भी कैंसिल कर दूंगी.’

क्या शहनाज के स्वयंवर वाले शो करने से नाराज हैं सिद्धार्थ, जानें एक्टर का जवाब

बिग बौस 13 (Bigg Boss 13) में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी शहनाज गिल (Shehnaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इतना ही नहीं, दर्शकों ने दोनों की जोड़ी का नाम सिडनाज (Sidnaaz) भी रखा है. अब शो खत्म होने के बाद हालांकि शहनाज (Shehnaz) नए शो में नजर आ रही हैं जिसका नाम है मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge). इस शो में वह खुद के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. ऐसी खबरें आ रही थी कि शहनाज के इस शो के करने से सिद्धार्थ उनसे नाराज हैं. अब जब सिद्धार्थ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,- “मैं क्यों नाराज होंउंगा. शहनाज को जो करना है करे. किसी ने उन्हें फोर्स नहीं किया. उनसे पूछा गया था कि क्या वे ये शो करना चाहती हैं. ये एक शो है और इसमें शहनाज ने खुद अपने आपको डाला है.”

ये है सिद्धार्थ का मैरिज प्लान…

 

View this post on Instagram

 

Delhi diaries.. . . #Manthan2020 #Event . . Photography: @pawanraikwar Styled by @saachivj Assisted by @sanzimehta777

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

हाल ही में सिद्धार्थ इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने फैन्स से खूब बात की. सिद्धार्थ ने फैन्स से शहनाज से लेकर अपनी शादी तक, सभी सवालों के जवाब दिए.

ये भी पढ़ें- जैकलीन के बाद हिमांशी खुराना के साथ रोमांस करेंगे असीम रियाज, पोस्टर हुआ रिलीज

लाइव चैट के दौरान एक फैन ने सिद्धार्थ से शादी का सवाल किया तो उन्होंने कहा, “शादी के बारे में क्या बताऊं. शादी के लिए लड़की चाहिए. अब मैं शीला तो हूं नहीं कि खुद से प्यार करूं.”

फिर दूसरे फैन ने पूछा कि क्या वो अपनी शाादी में शहनाज को बुलाओगे? तो सिद्धार्थ ने कहा, “हां, शहनाज को जरूर बुलाऊंगा. लेकिन पहले शादी होने तो दो.”

शहनाज चाहती हैं सिद्धार्थ को दिल से निकालना…

 

View this post on Instagram

 

#Sidnaaz 🔥🔥🔥

A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

शहनाज जो कई बार शो में सिद्धार्थ के बारे में बात करती थीं, वह हाल ही में ये कहती नजर आईं कि वह सिद्धार्थ को दिल से निकालना चाहती हैं. दरअसल हाल ही के एपिसोड में शहनाज सभी के सामने कहती हैं, “मुझसे शादी करोगे टाइटल बहुत बड़ा है. कंटेंट के चक्कर में मैं कुछ भी नहीं करूंगी. सब मुझे यही कहते हैं कि सिद्धार्थ और मेरे बीच जो था वो वन साइडेड था. तो क्या हुआ? अगर वो मुझे प्यार नहीं करता. ये चीज क्लीयर है कि मुझे वो कभी नहीं मिलेगा. लेकिन ये मेरी लाइफ है, मुझे जो करना है मैं करूंगी.”

ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला की बिकनी फोटोज हुईं वायरल, सोशल मीडिया पर ऐसे बना मजाक

फिर शहनाज उनसे शादी करने आए कंटेस्टेंट्स से कहती हैं, ‘मेरे दिल से तो निकालो उसे. मेरे दिल से उसे निकाल कर दिखाओ.’

शहनाज गिल से शादी करने आए कंटेस्टेंट ने कहा, आप मुझे पसंद नहीं आई

शहनाज गिल (Shehnaz Gill) बिग बौस (Bigg Boss) के बाद अब शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) में नजर आ रही हैं. इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. लेकिन हाल ही में शो में एक कंटेस्टेंट ने शहनाज के साथ खूब बहस की. दरअसल, कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री (Mayank Agnihotri) और शहनाज के बीच खूब बहस हुई. इतना ही नहीं, इस दौरान मयंक ने ये तक कह दिया कि उन्हें शहनाज पसंद नहीं आई हैं. मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें शहनाज कहती हैं, ‘यहां जितनी देर भी हो, इज्जत से रहो, नहीं तो गेट लोस्ट. यहां पर कौन्ट्रोवर्सी मत करो. जिस चीज के लिए यहां आए हो वो तो कर नहीं रहे.’

इसके बाद मयंक कहते हैं, ‘मैं यहाँ कोई कौन्ट्रोवर्सी नहीं कर रहा. ये मेरा एटीट्यूड है. मुझे आप पसंद नहीं आई.’ अब मयंक की इस बात को सुनने के बाद शहनाज क्या करेंगी ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- सुरेखा ने कायरव पर लगाया चोरी का इल्जाम, दादी ने नायरा को किया ब्लैकमेल

सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी इस याद को शहनाज गिल ने जलाया…

शहनाज अभी भी कई बार कहती हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) से प्यार करती रहती हैं, लेकिन लास्ट के एपिसोड में शहनाज ने कुछ ऐसा किया था जिसे देखकर फैन्स चौंक गए थे. दरअसल, लास्ट के एक एपिसोड में शहनाज का दूल्हा बनने आए कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट शहनाज को टेडी बियर गिफ्ट करता है जिसपर ‘सिडनाज’ (Sidnaz) का टैग लगा होता है. शहनाज को लेकर ये गिफ्ट पसंद नहीं आया और वह गुस्सा हो जाती हैं.

शहनाज उनसे कहती हैं, ‘जो आपने ये खेला ‘सिडनाज’, बहुत हो गए ड्रामे. आप जिस चीज के लिए आए हो उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी.’

ये भी पढ़ें- Kasautii Zindagii Kay 2 की शूटिंग से ब्रेक लेकर ‘कोमोलिका’ पहुंची दुबई, शेयर की हौट फोटोज

सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता बढ़ाना चाहती हैं शहनाज…

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ को लेकर कहा था, ‘मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हूं, लेकिन ये सब उन पर निर्भर करता है.’

शहनाज ने कहा था, ‘बिग बौस के घर में मेरी तरफ से एक तरफा प्यार ही दिखा है. मैं दूसरे का दिमाग नहीं पड़ सकती, लेकिन अपनी फीलिंग्स जरूर बता सकती हूं. अगर वह इस रिश्ते को बिग बौस के बाहर भी जारी रखना चाहेंगे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’

ये भी पढ़ें- Mujhse Shaadi Karoge: ये टीवी स्टार बनना चाहते हैं शहनाज गिल का दूल्हा, देखें Video

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें