अनुपमा और अनुज का होगा आमना-सामना, समर की शादी में होगा तमाशा

अनुपमा (Anupama)  शो इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को और बेहतर बना रहे है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में अबतक आपने देखा कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए है सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा का सामना मालती देवी से होता है और यहां पर वह गुरुकुल के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है. अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपनी यह खुशी सबके साथ बांटेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMA (@anupama_destiny01)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा मालती देवी की अकेडमी में सारी बात करने के बाद अपने घर लौट आएगी. यहां पर वह अपनी मां और भाई को बताएगी कि वह अमेरिका जा रही है. इसके बाद अनुपमा को बा का फोन आएगा और बा उससे समर की शादी की बात करने के लिए घर बुलाएगी. तब यहां पर बा साफ साफ कहेगी कि अनुपमा को समर की शादी में हाथ बटाना होगा. वह अकेले सब नहीं कर सकती है.

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा बा की बातों को नजरअंदाज करते हुए समर और डिंपी को देखकर खुश होगी और कहेगी कि वह बहुत खुश है कि उसके बच्चों की शादी है. इस दौरान जब सब अनुपमा से पूछते हैं कि मालती देवी की अकेडमी में क्या हुआ? तब अनुपमा सबको बताती है कि उसका सिलेक्शन हो गया है और वह मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी है. इस दौरान वह सबको अमेरिका जाने की बात भी बताती है. इस पर सब खुश होते हैं लेकिन बा और वनराज थोड़ा मायूस होते हैं. हालांकि, वह कुछ नहीं बोल पाते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

‘अनुपमा’ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा के साथ सभी मस्ती कर रहे होंगे, तभी डिंपी के नंबर पर अनुज का मैसेज आएगा. इसमें लिखा होगा कि वह माया और छोटी के साथ समर की शादी में आएगा। यह बात सुनकर अनुपमा शांत हो जाएगी. यानी अब अनुज का अनुपमा से सामना होगा. इससे साफ ही कि समर की शादी में भी धमाका हो सकता है.

अनुज ने अनुपमा से बयां किया अपने दिल का हाल, देखें Video

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) यानी अनुज-अनुपमा का रोमांटिक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है. अनुज-अनुपमा इस वीडियो में खुलकर रोमांस कर रहे हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुज अनुपमा के आंचल के साथ खेलता नजर आ रहा है. अनुज की ये क्यूट हरकतें देखकर अनुपमा शरमा रही है. अनुज इस गाने के जरिए अपने दिल का हाल अनुपमा को बता रहा है. अक्सर सोशल मीडिया पर अनुज-अनुपमा की रोमांटिक वीडियो वायरल होती रहती है. अब तो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शो में अनुज-अनुपमा की शादी करवा देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- अनुज-अनुपमा हुए रोमांटिक, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

अनुपमा सीरियल की बात करे तो मालविका का अतीत सामने आ चुका है. तो दूसरी तरफ वनराज को भी पता चल गाया है कि मालविका के साथ क्या हुआ था. ऐसे में वह अनुज से कहता है कि वह उसके साथ है. तो दूसरी तरफ शाह परिवार नये साल की पार्टी के लिए अनुज-अनुपमा का इंतजार करते हैं. काव्या अनुपमा के खिलाफ पूरे परिवार को भड़काने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें- खतरे में है श्रुति की जान, विराट-सई में होगी लड़ाई

 

अनुज अनुपमा से मालविका की शादी के बारे में बताता है. अनुज बताता है कि किस तरह से अक्षय मालविका को मारता पीटता था.

 

रिपोर्ट के अनुसार शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुज वनराज पर भरोसा करने लगेगा. अनुज अपने बिजनेस की पावर ऑफ अटर्नी वनराज को दे देगा. अनुज वनराज से कहेगा कि अब से वही उसका बिजनेस संभालेगा. अनुज का भरोसा हासिल करते ही वनराज उसके बिजनेस पर कब्जा कर लेगा. शो में अब ये देखना होगा कि अनुपमा वनराज के गलत इरादों का कैसे अंजाम देगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज के रिश्ते में पड़ेगी दरार? 10 साल पुराने रिलेशनशिप को लेकर होगा खुलासा

Anupamaa: वनराज के खिलाफ अनुपमा के कान भरेगी काव्या तो इस बात से नाराज होगा समर

रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. यह शो लगातार हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कब्जा जमाए हुए है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि जीके अनुपमा से बात करते हैं और कहते हैं कि अगर अनुपमा भी अनुज से प्यार करती है तो उसे जल्द से जल्द अनुज से अपनी दिल की बात कह देनी चाहिए. अनुपमा कहती है, सही वक्त आने पर वह अनुज से अपनी दिल की बात कह देगी. अनुज ने 26 साल से इंतजार किया है तो अनुपमा भी सही समय का इंतजार कर सकती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया गया कि मालविका वनराज को गले लगाती है, ऐसे में काव्या दोनों को साथ देख लेती है. और वह मालविका को सुनाती है कि तुम मेरे पति के गले क्यों लगती हो, मालविका उसे कहती है कि मैं तुम्हारी तरह पति चोर नहीं हूं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के विराट ने शादी के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

 

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालविका, वनराज से अपने बिजनेस के बारे में बात करेगी. काव्या वनराज से कहगी कि वह भी जॉब करना चाहती है लेकिन वनराज उसे मना कर देता है.  वह अपना जॉब खुद ढूढे. अनुज और अनु शाह हाउस आते हैं.

 

तो दूसरी तरफ काव्या अनुपमा को एक तरफ ले जाती है और कहती है कि वह उससे बात करना चाहती है.काव्या फिर अनु से मालविका को उसके घर से ले जाने के लिए कहती है. काव्या आगे कहती है कि वनराज मालविका का कपाड़िया एंपायर की मालकिन होने का फायदा उठा सकता है. ऐसे में अनुपमा कहती है कि उसे अपने पति पर भरोसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत हसीना के साथ रोमांटिक हुए Tarak Mehta के बापू जी, देखें Photo

 

शो में आप देखेंगे कि अनुपमा मालविका को अपने साथ ऑफिस जाने के लिए कहती है ताकि दोनों नये साल की पार्टी का प्लान बना सकें. वहीं, मालविका नये साल की पार्टी में नहीं जाने के लिए कहती है. अनुज कहेगा कि अगर वो पार्टी में शामिल नहीं होगी तो वो भी इसमें नहीं आएगा. अनुपमा मालविका को पार्टी में आने के लिए मनाएगी.

दूसरी तरफ आप शो में देखेंगे कि काव्या नंदिनी से कहेगी कि उसे समर से शादी करने से बचना चाहिए या शादी के बाद उसके साथ अलग रहना चाहिए. समर काव्या की बात सुन लेगा और आगबबूला हो जाएगा.

Anupamaa: पार्टी के दौरान घर छोड़कर भागेगी मालविका तो अनुपमा करेगी ये काम

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुज ने वनराज-मालविका की पार्टनरशिप को लेकर रिएक्ट करता है लेकिन अनुपमा समझाती है कि उसे अपनी बहन पर भरोसा करना चाहिए. और वनराज का भी फोकस सिंर्फ अपने काम पर है. वह इतना भी घटिया इंसान नहीं है. शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं, शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालविका शाह परिवार के लोगों के साथ मिलकर क्रिसमस पार्टी की तैयारी कर रही है. वह अपनी बेबाकी और मासूमियत से सबका दिल जीत रही है. वह बा को भी क्रिसमस पार्टी के डोकोरेशन के लिए मना लेती है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: मालविका के एक्स बॉयफ्रेंड की होगी एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayisha (@love.u.anupma)

 

तो वहीं दूसरी तरफ मालविका अनुपमा को पार्टी में आने के लिए इनवाइट करती है और कैरेट केक लेकर आने के लिए कहती है.  शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है. क्रिसमस पार्टी के दौरान अनुज-अनुपमा साथ दिखाई देंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayisha (@love.u.anupma)

 

तो दूसरी तरफ मालविका दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ करेगी. मालविका बापूजी से कहेगी कि उनको अनुज और अनुपमा की शादी करवा देनी चाहिए. वह ये भी कहेगी कि मालविका अनुपमा को भाभी बुलाना चाहती है. ये बात सुनते ही अनुपमा मालविका को टोक देगी.

ये भी पढ़ें- Imlie: अनु ने इमली को मारा धक्का, आर्यन देगा करारा जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayisha (@love.u.anupma)

 

तो वहीं अनुपमा के रिएक्शन से मालविका गुस्सा हो जाएगी और शाह हाउस छोड़कर चली जाएगी. ऐसे में अनुपमा मालविका को रोकेगी. अनुपमा उसे समझाएगी और कहेगी कि भारत में शादी को लेकर लोग कितने गंभीर रहते हैं. मालविका अनुपमा को समझेगी और शाह हाउस वापस लौट आएगी.

क्रिसमस पार्टी में राखी दवे की भी एंट्री होगी. राखी दवे आते ही अनुपमा को ताना मारना शुरू करेगी. अब ये देखना होगा कि अनुपमा राखी दवे को कैसे सबक सिखाती है.

अनुज को होगा वनराज पर शक तो अनुपमा कहेगी ये बात

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) की कहानी में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मालविका और वनराज (Vanraj) की पार्टनरशिप से अनुज को दिक्कत है और ऐसे में वह समझ नहीं पा रहा है कि वह मालविका को कैसे समझाए. शो के आनेवाले एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जाएगा कि वनराज क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज करेगा. तो यह सुनकर काव्या हैरान हो जाएगी. वह वनराज से कई सवाल करेगी. वनराज एक बार फिर काव्या से कहेगा कि वह लड़कियों के पीछे भागने वाला इंसान नहीं है.

ये भी पढ़ें- Top 10 Tv Shows 2021: इस साल टीवी पर अनुपमा का रहा दबदबा, सई-इमली ने जीता दर्शकों का दिल

 

तो दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को बताएगा कि उसे वनराज और मालविका की पार्टनरशिप ठीक नहीं लग रही. अनुपमा अनुज से कहेगी कि वनराज इतना भी बुरा नहीं है. अब उसका ध्यान सिर्फ काम पर है. लेकिन अनुज कहेगा कि वो उस शख्स पर कैसे भरोसा कर ले जिसने अनुपमा को धोखा दिया हो.

ये भी पढ़ें- मालविका की वजह से अनुपमा को अकेला छोड़ेगा अनुज!

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि मालविका बताएगी कि उसने कंपनी अकाउंट में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. यह जानकर अनुज को झटका लगेगा. मालविका कहेगी कि उसका भाई उस पर यकीन नहीं करता.

 

अनुज मालविका को समझाएगा कि उसे उससे कोई दिक्कत नहीं है. इस पर मालविका कहेगी कि उसे वनराज से क्यों दिक्कत है. वनराज कहेगा कि वो जानना चाहता है कि अनुज को उससे क्यों दिक्कत है. ऐसे में अनुपमा इस बात को संभाल लेगी.

 

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालविका अनुज से पूछेगी कि उसने अनुपमा को शादी के लिए अब तक प्रपोज क्यों नहीं किया. शो में अब ये देखना होगा कि क्या अनुज अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज करेगा?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट को छोड़कर चली जाएगी सई?

अनुज-मालविका का प्यार देखकर अनुपमा हुई हैरान, आएगा ये ट्विस्ट

टीवी शो  ‘अनुपमा’ (Anupama) के मेकर्स  शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिससे फैंस को शो में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में नयी एंट्री हुई है. आइए बताते हैं शो के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में मालविका यानी अनेरी वजानी (Aneri Vajani) की एंट्री हो चुकी है. और मालविका वनराज की नयी बिजनेस पार्टनर है. पार्टी के दौरान दोनों की  केमिस्ट्री  शानदार नजर आ रही थी. तो दूसरी तरफ मालविका का अनुज से भी रिश्ता है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के सेट पर मिला बेबी कोबरा, वनराज ने बचाई सबकी जान!

 

शो में आप देखेंगे कि वनराज और मालविका अपने नए बिजनेस की शुरुआत का ऐलान करेंगे और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आएगी. तो दूसरी तरफ काव्या ये सब देखकर शॉक्ड हो जाएगी.

 

वनराज मालविका के साथ डांस करेगा. पार्टी के दौरान वह उसके आगे-पीछे घूमता नजर आएगा. दोनों को साथ काव्या का खून खौलेगा, वह गुस्से से तिलमिला जाएगी और मालविका को सबक सिखाने की बात सोचेगी.

ये भी पढ़ें- Review: ‘वेल्ले’- समय व पैस की बर्बादी

 

पार्टी में अनुज और गोपी काका की एंट्री होगी. ऐसे में मालविका दौड़ते हुए अनुज के पास जाएगी, दोनों एक दूसरे को देखते ही रो पड़ेंगे और गले लगेंगे. अनुज और मालविका को देखकर गोपीकाका भी इमोशनल होंगे.

 

दोनों के बीच इतना प्यार देखकर शाह परिवार को झटका लगेगा.  अनुपमा भी दंग रह जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि मालविका और अनुज का क्या रिश्ता है.

अनुपमा के लिए जान की बाजी लगाएगा अनुज, हादसे के बाद होंगे दोनों करीब

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि वनराज काव्या को तलाक देना चाहता है तो वहीं काव्या वनराज को धमकी देती है कि वह उस पर डोमेस्टिक वॉयलेंस का आरोप लगाएगी. अनुपमा भी काव्या को समझाती है कि लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू एक बार फिर अपनी राखी दवे से मिलने की बात करता है जिससे किंजल भड़क जाती है. दोनों के बीच कहा-सुनी होती है. तो वहीं वनराज तोषू को विश्वास दिलाता है कि वह कुछ बड़ा काम करने जा रहा है इसलिए अब उसे राखी से जॉब की भीख मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- अनुज-अनुपमा के दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, देखें Video

 

तो दूसरी तरफ अनुज कार से अनुपमा को लेने जाता है तभी रास्ते में  धुंए के चलते एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में अनुज के साथ एक बड़ा एक्सीडेंट होता है. लेकिन वह इस एक्सीडेंट से बच जाता है. और इसी पल में वह अनुपमा को प्रपोज करने का फैसला करता है क्योंकि वह जिंदगी के आखिरी पल में भी अनुपमा को ही याद करता है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: ‘विराट’ ने थामा ‘पाखी’ का हाथ तो सई ने ढूंढ लिया नया साथी, देखें Video

 

शो में दिखाया जाएगा कि अनुज जैसे ही अनुपमा से मिलेगा. वह अपने दिल का हाल बयां करेगा. वह अनुपमा से I Love You कहेगा.

 

तो वहीं कुछ गुंडे अनुज-अनुपमा को घेर लेंगे. ये गुंड़े अनुपमा से बदतमीजी करेंगे और जेवर छीनने की भी कोशिश करेंगे. अनुज को ये बात बर्दाश्त नहीं होगी और वह जान की परवाह किए बिना उन लोगों से भिड़ जाएगा.

इसी दौरान अनुज के सिर पर एक चोट लगेगी और वह बेहोश हो जाएगा. अनुपमा उसे लेकर हॉस्पिटल जाएगी लेकिन डॉक्टर अनुज के कोमा में जाने की बात कहेंगे. शो में अब ये देखना होगा कि अनुपमा अनुज की जान बचाने के लिए क्या करेगी.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुपमा पर हमला करेगी काव्या तो वनराज उठाएगा ये कदम

Anupamaa: अनुपमा पर हमला करेगी काव्या तो वनराज उठाएगा ये कदम

टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. जिससे फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि काव्या ने शाह हाउस अपने नाम किया और वनराज के पूरे परिवार को खरी-खोटी सुनाई. तभी से वनराज काव्या से दूर होने लगा और उसने अनुपमा से बताया भी कि काव्या का मेरे दिल में अब कोई जगह नहीं है. शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि बा-बापूजी की मैरिज एनिवर्सरी मनाया जा रहा है. इसी बीच काव्या अनुपमा की बेइज्जती करती है. और वो दोनों बात करने के लिए कमरे में जाते हैं. अनुपमा उसे समझाती है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: रिसेप्‍शन के दौरान विराट ने छुए इस एक्ट्रेस के पैर, देखें Video

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, बा और बापूजी के लिए शादी के गिफ्ट के रूप में शाह हाउस उनके नाम करने वाली है. वह अपनी गलती को सुधारने की कोशिश करेगी और पूरे घर से मांफी मांगेगी.

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि वह कहेगी कि उसे परिवार चाहिए ना कि पॉपर्टी. वह कहेगी कि अनुपमा की बात से उसे समझ आ गया है कि परिवार ही जरूरी है.तो दूसरी तरफ वनराज का गुस्सा शांत नहीं होगा और काव्या को तलाक के कागज देगा. ऐसे में काव्या अपना आपा खो देगी. और हर बार की तरह वह अनुपमा को ही दोषी बताएगी.

ये भी पढ़ें- ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी ने विदाई के दैरान जमकर बहाए आंसू, देखें Video

 

वह कहेगी कि उसने ही वनराज को भड़काया है. वह अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि अपने तलाक का बदला लेने के लिए वह काव्या-वनराज का तलाक करा रही है. शाह हाउस में खूब तमाशा होगा. वनराज काव्या को रोकने की कोशिश करेगा फिर भी काव्या नहीं मानेगी. वनराज कहेगा कि काव्या से शादी करना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. शाह हाउस में खूब तमाशा होगा.  इसके बाद डॉली अनुपमा से कहेगी कि वह वनराज को समझाए. अब देखना ये होगा कि क्या अनुपमा वनराज को मना पाएगी?

अनुज पर गुंडे करेंगे हमला तो शाह परिवार के सामने आएगा 26 साल पुराना राज

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिल रहा है.

शो में अब तक आपने देखा कि पारितोष अनुपमा पर लांछन लगाता है तो वह अनुज को भी खूब सुनाता है. वह कहता है कि अनुज के कारण ही अनुपमा ने शाह हाउस छोड़ा. उसके कारण अनुपमा का पूरा परिवार बिखर गया है. ऐसे में अनुज को धक्का लगता है, वह सोचता है कि अनुपमा ने उसके कारण कितना कुछ बर्दाश्त किया है. ऐसे में वह शाह हाउस जाने के लिए तैयार होता है ताकि अनुपमा और उसके रिश्ते को लेकर गलतफहमियां है, वह दूर कर सके.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया शाह हाउस जाएगा. वह वनराज को बताना चाहेगा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, अनुपमा अपने परिवार से बहुत प्यार करती है. तो दूसरी तरफ वनराज अपमना आपा खो देगा और गुस्से में उसकी कॉलर पकड़ेगा.

ये भी पढ़ें- आदित्य से सारे रिश्ते खत्म करेगी इमली, छोड़ देगी त्रिपाठी हाउस!

 

वनराज कहेगा कि अनुज अनुपमा से प्यार करता है और अनुपमा अनुज से प्यार करती है. केवल यही सच है. ऐसे में अनुज भी गुस्से में 26 साल पहले का राज सबके सामने चिल्ला-चिल्ला कर बताता है.

 

शो में आप देखेंगे कि अनुज कहेगा कि वह  बीते 26 साल से अनुपमा से प्यार करता आ रहा है और आज भी वह अनुपमा से बेहद प्यार करता है, लेकिन अनुपमा उससे प्यार नहीं करती है.तो दूसरी तरफ अनुपमा ये सारी बातें सुन लेती है और बुरी तरह टूट जाती है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा होगी शाह हाउस की नई मालकिन! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी सारी बातें कहकर शाह हाउस के बाहर आएगा और खुद पर काफी गुस्सा निकालेगा. वह अपने आप से नाराज है क्योंकि उसे लगता है कि उसने अनुपमा का विश्वास तोड़ा है. तो वहीं सड़क पर खड़े कुछ गुंडो से झगड़ा करेगा, उनके बीच मारपीट होगी.

अनुपमा होगी शाह हाउस की नई मालकिन! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों लगातार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि काव्या शाह परिवार को बर्बाद करना चाहती है. ऐसे में वह चाल चलने में कामयाब होती दिखाई दे रही है लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में काव्या का गेम उसी पर भारी पड़ने वाला है. आइए बताते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या शाह हाउस पर राज करना चाहती है. वह इसके लिए गेम प्लान करती नजर आ रही है. शो में आप देखेंगे कि काव्या अपने नाम पर शाह हाउस करा लेती है. और वह अनुज के करीबी दोस्त को बेच देती है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के घर में खुशियों ने दी दस्तक तो पारितोष कहेगा अपनी मां को अय्याश

 

अनुज, अनुपमा को इस बारे में बताएगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएंगे. लेकिन वह कुछ नहीं कर पाएगी.

 

तो दूसरी तरफ अनुज अपने दोस्त को शाह हाउस खरीदने के लिए कहेगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.  रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा शाह हाउस की मालकिन बनेगी. ऐसे में कहानी का एंगल पूरी तरह बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई-विराट की वजह से मिट गई अश्विनी-निनाद की दूरियां! क्या भवानी चलेगी नई चाल?

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि समर नंदिनी से कहेगा कि वह शुरू से चाहता था कि अनुपमा के जीवन में कोई खास हो, जो उसे सपोर्ट करे, उसका सम्मान करे. समर कहता है कि अनुज वो खास हो सकता है. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि समर कैसे अनुपमा-अनुज को एक करता है.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें