⚲

Bigg Boss 19 के घर में बिगड़े रिश्ते, दोस्ती बदली दुश्मनी में

Bigg Boss 19 का सफर अब अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है, और जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की सच्चाई एक दूसरे के सामने आती जा रही है. शुरुआत में जो दोस्तियां अटूट लगती थीं, अब उन्हीं में दरारें पड़ती नजर आ रही हैं. घर के सदस्य अब सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि भावनाओं के मैदान में भी एक-दूसरे के खिलाफ उतर चुके हैं.

शुरुआती हफ्तों में तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जोड़ी को दर्शक सबसे मजबूत बंधन के रूप में देख रहे थे. दोनों की दोस्ती घर की मिसाल बन चुकी थी, एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़ी रहना, हंसना, और हर मुश्किल में साथ देना लेकिन अब इस दोस्ती में एक नई तीसरी एंट्री ने तूफान ला दिया है जिसका नाम है फरहाना भट्ट.

दरअसल, तान्या ने पिछले कुछ दिनों से फरहाना के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया है, जो नीलम को रास नहीं आया. नीलम ने इस बदलते रवैये को “दोगलापन” करार दिया और गुस्से में तान्या को खरी-खोटी सुना दी. जहां तान्या ने खुद को गलत साबित न होने देने की ठानी, वहीं नीलम अब पूरी तरह दूर होती नजर आ रही हैं.

वहीं दूसरी ओर, फरहाना भट्ट और नेहल की दोस्ती का भी अंत होता दिखाई दे रहा है. जो बंधन पहले बेहद मजबूत दिखाई देता था, अब उसमें भी खटास आ गई है. नेहल का झुकाव इन दिनों बसीर अली की ओर बढ़ रहा है. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां फरहाना को खटक रही हैं, और यही वजह है कि वह खुद को ठगा और अकेला महसूस कर रही हैं.

बिग बौस के घर में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं. हर कोई अब अपने खेल को बचाने में लगा है, चाहे इसके लिए किसी दोस्ती की बलि ही क्यों न चढ़ानी पड़े. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले हफ्तों में कौन से रिश्ते मजबूत होंगे और कौन से पूरी तरह टूट जाएंगे. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के शाही शौक – लंदन से आते हैं खास बिसकुट

‘Bigg Boss 19’ के कंटैस्टैंट्स इन दिनों दर्शकों को खूब ऐंटरटेंन कर रहे हैं और उन्हीं में से एक हैं तान्या मित्तल जो पहले ही दिन से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बात करती दिखाई देती हैं. उन की कुछ बातें तो ऐसी होती हैं जिन्हें सुन कर खुद कानों पर यकीन न हो और इसी बीच सोशल मीडिया पर अकसर यह बहस छिड़ी रहती है कि आखिर उन की इन बातों में कितनी सचाई है.

हाल ही में तान्या मित्तल ने अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिन से दर्शकों का ध्यान एक बार फिर उन की ओर खिंच गया. तान्या ने बताया कि हर 2 महीने में उन के लिए लंदन से खास बिसकुट आते हैं और अगर किसी वजह से ये न मिलें तो वे सचमुच परेशान हो जाती हैं. खानेपीने की पसंद की बात करें तो तान्या केवल दिल्ली के एक खास होटल की ही दाल खाती हैं और इस के लिए वे अपने पूरे स्टाफ को छुट्टी दे कर ग्वालियर से दिल्ली तक 6 घंटे का सफर तय करने से भी पीछे नहीं हटती हैं. वहीं कौफी की बात हो तो तान्या को सिर्फ आगरा की कौफी ही पसंद है, जिसे वे अपनी कार के आइस बौक्स में रख कर ताजमहल के पीछे बने गार्डन में बड़े आराम से ऐंजौय करती हैं.

अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए तान्या ने कहा कि वे चाहती हैं उन के बच्चों के पास हमेशा रिमोट कंट्रोल कारें रहें और उन के साथ पर्सनल बौडीगार्ड्स भी मौजूद हों. तान्या की यह लग्जरी पसंद और अनोखी सोच दर्शकों को काफी ऐंटरटेन कर रही है. शो के अंदर भी उन के साथी कंटैस्टैंट्स कभी उन की बातों पर दंग रह जाते हैं, तो कभी हंसहंस कर लोटपोट हो जाते हैं. Bigg Boss 19

‘Bigg Boss 19’ के घर को मिला नया कैप्टन, होगा फुल औन ऐंटरटेनमैंट

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ आज ऐसा रिएलिटी शो बन चुका है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से देखते हैं. हर दिन इस में कुछ नया देखने को मिलता है, कभी झगड़े और तकरार, तो कभी मजेदार बातें और हंसीमजाक. शो के औन एयर होते ही दर्शकों की नजरें घर के कंटैस्टैंट्स पर टिक जाती हैं. वहीं, ‘वीकेंड का वार’ लोगों के लिए सब से खास पल होता है, जब सलमान खान आते हैं और अपने अंदाज में घर वालों की क्लास लगाते हैं.

‘बिग बौस’ के घर में कैप्टन बनने की जंग पहले दिन से ही शुरू हो जाती है और हर हफ्ते कैप्टैंसी टास्क के जरीए नया कैप्टन चुना जाता है. कैप्टन बनने के साथ कंटैस्टैंट्स को कई पावर भी मिलती हैं जैसे कि उन्हें अलग कमरा मिलता है, वे चाहें तो घर के कामों से छुटकारा पा सकते हैं और सब से बड़ी बात, उस हफ्ते वे नोमिनेशन से सुरक्षित हो जाते हैं.

हाल ही में अमाल मलिक की कैप्टैंसी खत्म होने के बाद नया टास्क हुआ जिस में सभी कंटैस्टैंट्स ने कैप्टन बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. इस दौरान घर में जम कर बहस और लड़ाइयां भी देखने को मिलीं. आखिरकार मुकाबले में अभिषेक बजाज ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टैंसी अपने नाम कर ली. अब सब की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अभिषेक की कैप्टैंसी में घर के अंदर क्या नए ट्विस्ट और धमाके सामने आने वाले हैं. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बौस’ का अनोखा दांव, एक गलती और पूरे घर को सजा

‘Bigg Boss 19’ इस वक्त दर्शकों के लिए ऐंटरटेनमैंट का पावरहाउस बना हुआ है और घर के कंटैस्टैंट्स भी धीरेधीरे लोगों के दिलों पर छा रहे हैं. हर दिन कोई न कोई हाई वोल्टेज ड्रामा, तो कभी टास्क्स की नोकझोंक औडियंस को भरपूर कंटैंट दे रही हैं हर कंटैस्टैंट्स अपनेअपने हिसाब से लोगों को ऐंटरटेन कर खुद को बचाने की होड़ में लगा हुआ है.

‘बिग बौस’ मेकर्स भी कंटैस्टैंट्स को आपस में भिड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते और ऐसा ही कुछ आप को दिखने वाला है अगले ऐपिसोड में. इस हफ्ते ‘बिग बौस’ ने सभी को एक बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, घर के अंदर सब से सख्त नियमों में से एक है नोमिनेशन को ले कर चर्चा करना या उस पर बात करना, मगर इस बार कंटैस्टैंट्स ने इस नियम का खुल कर उल्लंघन कर दिया. नतीजा यह हुआ कि ‘बिग बौस’ ने किसी एक को नहीं, बल्कि पूरे घर को सजा देते हुए सभी सदस्यों को इस हफ्ते सीधे नोमिनेट कर दिया.

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में साफ दिख रहा है कि इस फैसले के बाद घर के अंदर जबरदस्त घमासान होने वाला है. सभी घर वाले एकदूसरे पर इलजाम लगाएंगे और बहस का माहौल गरम हो जाएगा. यानी आने वाले ऐपिसोड्स में औडियंस को भरपूर ड्रामा, ऐंटरटेनमैंट और मस्ती देखने को मिलने वाली है. Bigg Boss 19

Bigg Boss15: करन कुंद्रा ने पैरेंट से करवाई तेजस्वी की मुलाकात तो पिता ने कही नेशनल टीवी पर ये बात

उमा नेगी

रिएलिटी शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड प्रोमो में फैंस ने देखा कि सभी कंटेस्टेंट को अपनी फैमिली से काफ़ी दिनों के बाद बात करने का मौका मिलेगा. ज़ाहिर है कि ये एपिसोड काफ़ी इमोशनल होने वाला है. घर के सभी कंटेस्टेंट अपनी फैमिली से बात करते समय भावुक होकर रोने लगते हैं.

शो के प्रोमो में करन कुंद्रा भी अपने माता-पिता से बात करते नज़र आए. करन ने अपनी गर्लफ़्रेंड तेजस्वी प्रकाश को भी अपनी फैमिली से मिलवाया. बिग बॉस 15 में करन और तेजस्वी की बॉन्डिंग को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस लेटेस्ट प्रोमो में सारे कंटेस्टेंट गार्डेन एरिया में दिखाई दे रहे हैं. वहां बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, कंटेस्टेंट अपने घरवालों से बात कर रहे हैं. देवोलीना अपनी मां को काफ़ी टाइम बाद देखकर बहुत खुश होती है. निशांत भट्ट के माता-पिता सबसे शेयर करते हैं कि वो बहुत गर्व महसूस करते हैं कि लोग अब उन्हें उनके बेटे के नाम से जानते हैं. वहीं करन के माता-पिता भी करन को देखकर बहुत खुश होते हैं और वो बताते हैं की उन्हें करन की बहुत याद आती है, यही नहीं पूरा घर करन के बिना ख़ाली लगता है. इसके बाद करन ने तेजस्वी की ओर इशारा किया और अपने माता-पिता से उन्हें मिलवाया. तेजस्वी को देखकर करन के पिता ने कहा ‘वह अब परिवार के दिल में है’ ऐसा सुनकर तेजस्वी शरमाती नज़र आईं. करन भी अपनी हंसी रोक नही पाए.

सोशल मीडिया पर उनके फैंस को यह लगने लगा है कि करन की फैमिली भी तेजस्वी को अपने घर की बहू बनाने को बेताब हैं. करन के पिताजी की बातों से तो यही लग रहा है कि उन्होंने पहले से ही तेजस्वी को अपनी फैमिली मान लिया है.

Bigg Boss की इन इंटरनेशनल एक्स कंटेस्टेंट्स ने अपने लुक्स से जीता फैंस का दिल, देखें लिस्ट

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में आना लोगों के लिए सबसे बड़ी बात होती है. बिग बॉस (Bigg Boss) से कई लोगों ने अपने करियर की शुरूआत की है और उन सबको एक अलग ही मुकाम हासिल हुआ है. बिग बॉस (Bigg Boss) के इतिहास में अब तक कई सेलेब्रिटीज आए हैं और कई कंटेस्टेंट यहां से सेलेब्रिटी बन कर बाहर निकले हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के इन एक्स कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स से लिए सबसे ज्यादा रूपए, पढ़ें खबर

बिग बॉस के अब तक 13 सीजन गुजर चुके हैं और सीजन 14 (Bigg Boss 14) 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है. ऐसे में मेकर्स की हर सीजन में कोशिश रही है कि शो में कोई ना कोई ऐसी इंटरनेशनल सेलेब्रिटी आए और दर्शकों का एंटरटेनमेंट करे. आज हम आपको बताने जा रहे हैं अब तक की सबसे हॉट इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज के नाम जिन्होनें बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कदम रख कर शो में चार चांद लगाए हैं.

नोरा फतेही (Nora Fatehi)

इस कड़ी में सबसे पहला नाम है एक्ट्रेस नोरा फतेही का जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं. आपको बता दें कि नोरा फतेही ने बिग बॉस सीजन 10 में एंट्री ली थी जिसके बाद से उनका करियर आसमां छूता नजर आया.

सोफिया हयात (Sofia Hayat)

 

View this post on Instagram

 

Every word that is written on your body sends a message to the cells in your body. Every piece of jewelry does the same. I am very concious about what I wear. The necklace around my neck is a Byzantian cross made of ceramic. (Porcelain) The energy feels good to me and the colour blue is the throat chakra, reminding one to speak and live ones truth. Porcelain is maleable, and reminds us that we are the makers of our destiny.. If you like my necklace you can get it from @theirinawagner My top is 15 years old! If anyone finds another, let me know! I love it so much!! #london #spiritualawakening #sofiahayat #consciousness #goddess #goldenage #sofiahayat #mantra #ayahuasca #guru #peace #egypt #mexico #metatron #metatronscube

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि सोफिया हयात ने बिग बॉस के सांतवे सीजन में कदम रखा था जिसके बाद से उन्हें खूब पौपुलैरिटी मिली थी. सोफिया हयात एक बांग्लादेशी एक्ट्रेस हैं और दिखने में बेहद ही हॉट हैं.

ये भी पढ़ें- Zee Plex पर फिल्म ‘खाली पीली’ देखने के लिए चुकाने पड़ेंगे इतने रूपए, पढ़ें खबर

एली अवराम (Elli Avram)

एली अवराम ने अपने लुक्स और अपनी क्यूटनेस से ना सिर्फ दर्शकों का बल्कि शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल जीता था. एली अवराम भी बिग बॉस के सांतवे सीजन में नजर आई थीं.

सनी लियोन (Sunny Leone)

 

View this post on Instagram

 

Enjoying the extremely hot LA weather!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

हॉटनेस के मामले में सबको पीछे छोड़ने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन ने बिग बॉस के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था जिसके बाद से उन्हें एक नई पहचान हासिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, खुद ही घटाई अपनी फीस

पमेला एंडरसन (Pamela Anderson)

 

View this post on Instagram

 

New puppy coming soon #adoptdontshop

A post shared by Pamela Anderson 🌸 (@pamelaanderson) on

हॉलीवुड एक्ट्रेस पमेला एंडरसन बिग बॉस सीजन 4 में एक मेहमान के रूप में नजर आई थीं. इस दौरान वे बिग बॉस के घर में 3 दिनों तक रुकी थीं जिसके लिए उन्होनें शो के मेकर्स से 2.5 करोड़ रूपए की राशी वसूल की थी.

एलेना कजान (Elena Kazan)

 

View this post on Instagram

 

photographer | Gerald Martins

A post shared by Elena Kazan (@elenakazan) on

जर्मन एक्ट्रेस ऐलेना कजान ने बिग बॉस के 10वें सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी पर एक हफ्ते बाद ही वे घर से एविक्ट हो गई थीं.

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख फैंस के उड़े होश, वायरल हुईं फोटोज

मंदना करीमी (Mandana Karimi)

 

View this post on Instagram

 

Me and baby Walnut ♥️🐶 #puppy #love

A post shared by Mandanakarimi ماندانا کریمی (@mandanakarimi) on

एक्ट्रेस मंदना करीमी ने बिग बॉस के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था और इतना ही नहीं बल्कि वे इस दौरान शो की फर्स्ट रनर अप भी रही थीं.

Bigg Boss के इन एक्स कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स से लिए सबसे ज्यादा रूपए, पढ़ें खबर

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन बेहद सुपरहिट रहता और इस शो को सुपरहिट बनाने में कई लोगों का हाथ होता है. बिग बॉस (Bigg Boss) में जाना ज्यादातर लोगों का सपना होता है क्योंकि यह शो एकमात्र ऐसा रिएलिटी शो है जिसमें ना सिर्फ किसी का करियर शुरू होता है बल्कि वे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपनी पर्सनैलिटी के दम पर लाखों, करोड़ों रुपए कमा कर निकलता है.

ये भी पढ़ें- Zee Plex पर फिल्म ‘खाली पीली’ देखने के लिए चुकाने पड़ेंगे इतने रूपए, पढ़ें खबर

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे बिग बॉस (Bigg Boss) एक्स कंटेस्टेंट्स के नाम जिन्होनें मेकर्स से शो में रहने के लिए सबसे ज्यादा रकम वसूली है.

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)

 

View this post on Instagram

 

So what am I thinking about ….?

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है बिग बॉस के सबसे सुपरहिट सीजन यानी कि सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का जिन्होनें मेकर्स से एक हफ्ते के 8 लाख रूपए लिए हैं और तो और शो के विनर को जो 50 लाख की ईनाम राशी मिलती है वह भी उन्होनें हासिल की है.

रश्मि देसाई (Rashmi Desai)

 

View this post on Instagram

 

To good to be true ✨🦩 . . #rashamidesai #teamrashamidesai #unstopablerashamidesai #immagical✨🧞‍♀️🦄

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पौपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. खबरों की माने तो एक्ट्रेस रश्मि देसाई तो बिग बॉस में आने का कई बार ऑफर दिया गया लेकिन उन्होनें हर बार इंकार किया लेकिन सीजन 13 के लिए उन्होनें हामी भर दी थी. रश्मि देसाई ने इस शो में रहने के लिए मेकर्स ने 1.2 करोड़ रूपए वसूल किए हैं.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, खुद ही घटाई अपनी फीस

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)

 

View this post on Instagram

 

🌸

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

भले ही बिग बॉस 13 में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी दर्शकों का दिल ज्यादा समय तक जीतने में कामयाब नही हो पाई थीं लेकिन फिर भी उन्होनें इस शो में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स से एक हफ्ते के 10 लाख रूपए लिए थे.

बानी जे (Bani J)

 

View this post on Instagram

 

When they ask me about my journey and breaking stereotypes, the beauty of it is, it’s not something specific I set out to do. I just wanted to do one thing that made me happy in a day. That, has snow balled into me living a life filled with days of me doing things I ABSOLUTELY LOVE. A lot of cool things start to happen once you do things for Joy rather than any other thing. Action inspired through true intention (if you want to get spiritual about it (: ) I think more than being a woman with so much ink who likes to lift and act and create, it’s the stereotype of doing things I love and being abundant without giving in to resistance that has been the biggest stereotype I broke for myself. In simpler terms, I chose to believe I could live a life doing things I loved and be successful at it rather than believe I had to be at a job that made me miserable but may have made me money. Ya feel me fam? ♥️ On that note: 🇮🇳 Get ready for Myprotein’s Biggest Independence Day 𝗦𝗔𝗟𝗘 running on 15th August from 2pm – 5pm IST only! Exciting new products and gifts coming your way! (Edit)Ya know the code :L͟I͟F͟T͟L͟I͟F͟E͟ #yesimpossessiveaboutmyliquidchalk #cantdeadliftwithoutit #itsinthestore #reset #loalife #liftlife #thatgoodgood #bereadyfam #believe #lovemyMypFam

A post shared by ⚡Lady RocknRolla ♥ (@banij) on

बिग बॉस सीजन की सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बानी जे की फैन फौलोविंग अलग ही लेवल पर है. एक्ट्रेस बानी जे ने शो के दौरान दर्शकों का खूब दिल जीता था और सीजन को हिट बनाने में काफी योगदान दिया था. एक्ट्रेस बानी जे ने इसके लिए मेकर्स से 1.5 करोड़ रूपए वसूले थे.

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख फैंस के उड़े होश, वायरल हुईं फोटोज

हिना खान (Hina Khan)

 

View this post on Instagram

 

Polka dots and happy hearts…

A post shared by HK (@realhinakhan) on

टेलीविजन इंडस्ट्री की पौपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान काफी चर्चाओं में रहती हैं. भले ही हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट रही थीं लेकिन उसके बाद भी वे कई बार शो में नजर आई हैं और सीजन 13 में तो वे कई बार दिखाई दी थीं. हिना खान ने मेकर्स से हर हफ्ते 8 लाख रूपए लिए थे.

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

 

View this post on Instagram

 

Rain welcoming us to our favourite place❤️ . . @dellaadventureandresorts it is ❤️

A post shared by Dipika (@ms.dipika) on

बिग बॉस सीजन 12 में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ शो में हिस्सा लेने के साथ साथ शो की विनर भी रह चुकी हैं. इस दौरान दीपिका ने मेकर्स से हर हफ्ते 14-16 लाख रूपए की राशी वसूली थी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री लेने से पहले इस एक्ट्रेस के दिखाया अपना बोल्ड अवतार, वायरल हुईं Photos

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

बिग बॉस सीजन 8 का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना दर्शकों की काफी फेवरेट रही थीं. इस दौरान करिश्मा ने एक हफ्ते के 10 लाख रूपए वसूल किए थे.

Bigg Boss 14: मेकर्स ने पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया को किया अप्रोच

रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खुशखबरी है. खबरों की माने तो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) इस साल 20 सितम्बर से ऑन एयर हो जाएगा. काफी समय से शो के मेकर्स आने वाले सीजन को लेकर पूरी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स द्वारा कोई बयान या जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों की माने तो अगले सीजन का प्रीमियर इस सितम्बर तक ऑन एयर कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13 फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना का

बिग बॉस 13 की सफलता के बाद एक सवाल जो बिग बॉस के फैंस के दिलों में है वो ये है कि इस बार यानी कि बिग बॉस 14 में कौन कौन से नए कंटेस्टेंट्स दिखाई देने वाले वाले हैं. सूत्रों की माने तो इस बार बिग बॉस के मेकर्स ने बिग बॉस 13 के फिइनलिस्ट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया को अप्रोच किया है.

आपको बता दें कि पवित्र पुनिया टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि इन दिनों सब टीवी के शो बालवीर रिटर्न्स में नजर आ रही हैं. पवित्र पुनिया ने इससे पहले ये हैं मोहब्बतें और नागिन 3 जैसे सुपरहिट सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस पवित्र पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्फियों में रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- कैंसर की खबर मिलते ही आलिया और रणबीर पहुंचे संजय दत्त से मिलने

अकांक्षा पुरी से पहले पारस छाबड़ा और पवित्र पुनिया के दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन यह बात एक्ट्रेस ने हर बार मीडिया से छिपाने की कोशिश की और यही कहती नजर आईं कि वे और पारस सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि टीवी की इतनी खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस जब बिग बॉस के घर में जाएंगी को क्या जलवे बिखेरेंगी.

सितम्बर की इस तारीख से शुरू होगा Bigg Boss का अगला सीजन, जाने क्या होने वाला है खास

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. जैसा कि हम सबको पता है कि पूरे विश्व भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी फैली हुई है और इस महामारी की वजह से फैंस इस बात के काफी परेशान थे की क्या उन्हें इस बार बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) देखने को मिलने वाला है या नहीं.

ये भी पढ़ें- लूटकेस: रबर की तरह खींची गयी कहानी

रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खुशखबरी है. खबरों की माने तो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) इस साल 20 सितम्बर से ऑन एयर हो जाएगा. काफी समय से शो के मेकर्स आने वाले सीजन को लेकर पूरी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स द्वारा कोई बयान या जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों की माने तो अगले सीजन का प्रीमियर इस सितम्बर तक ऑन एयर कर दिया जाएगा.

हर बार की तरह इस बार भी इस सीजन को होस्ट करने के लिए आ रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) जिनके बिना वाकई में ये शो बिल्कुल अधूरा है. खबरों की माने तो बिग बॉस सीजन 14 में कोरोना वायरस गाइडलाइंस (Corona Virus Guidelines) का पूरा ध्यान रखा जाएगा और हर कंटेस्टेंट का घर में एंट्री लेने से पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस से नाखुश सुशांत के फैंस इस अंदाज में कर रहे हैं बिहार पुलिस की तारीफ, देखें Tweet

जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस शो का पिछला सीजन खूब चर्चाओं में रहा था और तो और बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल और सबसे ज्यादा टीआरपी गेन करने वाला सीजन बना था. इसीलिए बिग बॉस के फैंस को आने वाले सीजन से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं और बेसब्री से सब बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का इंतजार कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Best memorie in BB ♥️

A post shared by Mahira Sharma (@officialmahirasharma) on

ये भी पढ़ें- जल्द ही ‘नागिन 5’ में नजर आने वाली हैं हिना खान, Photos शेयर कर दी जानकारी

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें