⚲

Bhojpuri Actor Sanju Solanki : विलेन का रोल मेरी कमजोरी नहीं, ताकत है

Bhojpuri Actor Sanju Solanki. Bhojpuri Cinema में हीरो की एंट्री पर तालियां बजती हैं, लेकिन कहानी में उस हीरो को चुनौती देने वाला विलेन भी कम अहम नहीं होता. विलेन जितना दमदार होगा, हीरो की जीत का असर भी उतना ही गहरा होगा.

एक्टर संजू सोलंकी भोजपुरी फिल्मों में नैगेटिव किरदारों से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे चर्चित कलाकारों के साथ काम कर चुके संजू सोलंकी के लिए अब चुनौती सिर्फ फिल्मों में काम करना नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान को बनाए रखना भी है.

फिल्म ‘दर्पण झूठ न बोले’ के सैट पर संजू सोलंकी से मुलाकात हुई, तो उन के फिल्मी सफर, विलेन की छवि, भोजपुरी सिनेमा की चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

भोजपुरी फिल्मों में विलेन का चेहरा बनना आसान है, लेकिन उस छवि से बाहर निकलना कितना मुश्किल है?

एक कलाकार की असली परीक्षा यही है कि वह उस छवि को तोड़ कर खुद को दूसरे किरदारों में भी साबित करे. मैं विलेन के रोल को अपनी कमजोरी नहीं, ताकत मानता हूं. हां, मैं चाहता हूं कि दर्शक मेरे दूसरी तरह के किरदारों को भी उसी नजरिए से देखें और मेरी एक्टिंग के अलगअलग रंगों को पहचानें.

फिल्मों में हीरो को तालियां मिलती हैं, विलेन को गालियां. क्या विलेन को उस की एक्टिंग का पूरा क्रेडिट मिल पाता है?

सिनेमाघरों में दर्शक जब विलेन को देख कर गुस्सा होते हैं, तो यह भी कलाकार की एक्टिंग की कामयाबी है. लेकिन फिल्म की कामयाबी का क्रेडिट सिर्फ हीरो को देना ठीक नहीं है. कहानी, निर्देशन, खलनायक, कौमेडियन और दूसरे कलाकार… सब मिल कर फिल्म को असरदार बनाते हैं. मेरा मानना है कि अच्छे काम की पहचान होनी चाहिए, चाहे कलाकार हीरो हो या विलेन.

आप ने पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. उन सब से बड़ी सीख क्या मिली?

बड़े कलाकारों के साथ काम करने से मुझे सैट पर अनुशासन, कैमरे के सामने आत्मविश्वास और अपने किरदार के प्रति जिम्मेदारी जैसी बातें सीखने को मिलती हैं. हर कलाकार का काम करने का अपना तरीका होता है. मैं कोशिश करता हूं कि अपने सीन को बेहतर बनाऊं, सामने वाले कलाकार की अदायगी को समझ और पूरी टीम के साथ तालमेल बना कर काम करूं. मेरे लिए हर फिल्म सीखने का एक नया मौका है.

क्या नैगेटिव रोल मिलने पर कलाकार को अपनी पसंद का किरदार चुनने की आजादी कम हो जाती है?

जब किसी कलाकार की पहचान एक खास तरह के रोल से बन जाती है, तो निर्माता भी उसे उसी तरह के किरदारों में देखने लगते हैं. लेकिन कलाकार को अपनी एक्टिंग दिखाने के मौके तलाशते रहना चाहिए. मैं ऐसा किरदार करता रहा हूं जिस में सिर्फ गुस्सा, मारपीट या धमकी न हो कर उस के पीछे कोई सोच, भावना और कहानी भी होती है. मेरे कई ऐसे यादगार रोल है जो दर्शकों के जेहन में आज भी बने हुए हैं.

आप के हिसाब से एक अच्छा विलेन कैसा होना चाहिए? जो सिर्फ डराए या जिस की अपनी कहानी भी हो?

मेरे हिसाब से अच्छा विलेन वही है, जिस के किरदार में गहराई हो. सिर्फ ऊंची आवाज में बोलना या खतरनाक चेहरा बनाना एक्टिंग नहीं है. उस के बरताव, संवाद और फैसलों के पीछे कोई वजह होनी चाहिए. अगर दर्शक उस किरदार से नफरत करते हुए भी उसे याद रखें, तो कलाकार ने अपना काम किया. मैं भी ऐसे किरदार करता हूं, जिन की छाप फिल्म खत्म होने के बाद तक बनी रहती है.

क्या आप सिर्फ वही नैगेटिव किरदार को तरजीह देते हैं या जिन में गालीगलौज और मारपीट होती है या किरदार की कोई सीमा भी तय करते हैं?

मेरे लिए सब से जरूरी है कि किरदार कहानी में क्या योगदान दे रहा है. अगर कोई सीन सिर्फ चौंकाने के लिए रखा गया है और कहानी में उस का कोई मतलब नहीं है, तो उस किरदार को करने से मै इनकार कर देता हूं. मैं ऐसे किरदार को तरजीह देता हूं जिन में एक्टिंग की गुंजाइश हो और जिन का कहानी में मजबूत आधार हो.

‘दर्पण झूठ न बोले’ आप के लिए किस तरह की फिल्म है? क्या दर्शकों को इस में आप का कोई अलग रूप देखने को मिलेगा?

हर फिल्म कलाकार के लिए एक नया अनुभव होती है. ‘दर्पण ?ाठ न बोले’ भी मेरे लिए अहम है. मैं चाहता हूं कि दर्शक फिल्म देखते समय मेरे किरदार को उस की कहानी के संदर्भ में सम?ों. इस में मेरा किरदार किस तरह का है और वह कहानी में क्या भूमिका निभाता है, इस बारे में फिल्म से जुड़ी सही जानकारी के आधार पर ही बात करना बेहतर होगा. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी किरदार करूं, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊं.

आज की नौजवान पीढ़ी सोशल मीडिया पर रील बनाने से ले कर एक्टर बनने तक का सपना देखती है. इस को ले कर आप का क्या नजरिया है?

सोशल मीडिया से एक्टर नहीं बना जा सकता है. अगर ऐसा होता, तो घरघर में एक्टर ही पैदा होने लगेंगे. एक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत और एक्टिंग की बारीकियां सीखने की जरूरत होती है.

आप ने ‘सरस सलिल’ पत्रिका को कब पढ़ना शुरू किया था?

मैं ‘सरस सलिल’ पत्रिका को पहले अंक से ही पढ़ता रहा हूं. चाहे बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन, यह हर जगह मिल जाया करती थी, इसलिए इस के किसी भी अंक को मैं पढ़ना मिस नहीं करता था. मुझे खुशी है कि अयोध्या में हुए ‘5वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ शो में मुझे ‘बैस्ट कैरेक्टर एक्टर’ के अवार्ड से नवाजा गया था. Bhojpuri Actor Sanju Solanki

Bhojpuri Cinema: मैं दिखावे में यकीन नहीं करती-रिंकू भारती गोस्वामी

Bhojpuri Cinema:भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार किरदारों के जरीए राज करने वाली रिंकू भारती गोस्वामी का जादू इन दिनों 28 करोड़ भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. वे भोजपुरी फिल्मों में अकसर किसी न किसी दमदार रोल से दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती हैं. वे फिल्मों में सैकंड लीड समेत बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस चाची, बहन और भाभी के रोल में छाई हुई हैं.

रिंकू भारती गोस्वामी का भोजपुरी फिल्मों में भाभी का रोल इस तरह पसंद किया जाने लगा है कि अब फिल्म इंडस्ट्री समेत भोजपुरिया दर्शक भी उन्हें ‘रिंकू भाभी’ के नाम से ही पुकारने लगे हैं.
रिंकू भारती गोस्वामी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं, साथ ही अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. वे हर मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखती हैं.
‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ शो के दौरान रिंकू भारती गोस्वामी से हुई एक मुलाकात में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और अपने एक्टिंग कैरियर पर बेबाक बातें साझा कीं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :
आप का सिवान जैसे छोटे शहर से सिनेमा की दुनिया का सफर कैसा रहा है?
यह सफर आसान तो बिलकुल नहीं था. छोटे शहर से आने पर सब से पहले लोगों की सोच से लड़ना पड़ता है. लेकिन मैं ने हमेशा अपने सपनों पर भरोसा रखा. मुश्किलें आईं, लेकिन वे ही मुझे मजबूत
बनाती गईं.
आप ने टीवी से शुरुआत की और फिर भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाई. इस सफर को आप कैसे देखती हैं?
मेरे लिए यह एक सीखने का प्रोसैस रहा है. टीवी ने मुझे कैमरे के सामने खड़ा होना सिखाया और भोजपुरी सिनेमा ने मुझे असली पहचान दी. हर पड़ाव ने मुझे निखारा है.
लोग आप को ‘रिंकू भाभी’ कह कर बुलाते हैं. इस पहचान को आप कैसे लेती हैं?
यह मेरे लिए बहुत बड़ा प्यार है. जब लोग आप को आप के किरदार के नाम से पहचानने लगें, तो समझ लीजिए आप ने कुछ सही किया है. ‘रिंकू भाभी’ मेरे दिल के बहुत करीब है. इतने सालों तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के
बाद आप को बैस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. इस खुशी को कैसे सैलिब्रेट किया?
यह अवार्ड जीतना मेरे लिए बहुत खास बात है. मैं ने इसे अपने परिवार और टीम के साथ सैलिब्रेट किया. यह सिर्फ मेरी नहीं, हम सब की मेहनत का फल है. आप को भोजपुरी फिल्मों में अकसर भाभी, चाची, बहन जैसे सैकंड लीड किरदारों में देखा जाता है.
क्या आप की कभी लीड रोल की चाह नहीं होती?
हर कलाकार के मन में लीड रोल का सपना होता है, तो जाहिर है कि मेरा सपना भी है, लेकिन मेरे लिए किरदार की अहमियत ज्यादा है.
आप अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. क्या इस से कभी विवाद भी हुए हैं?
हां, कई बार विवाद हुए हैं. लेकिन मैं वही बोलती हूं जो मुझे सही लगता है. मैं किसी तरह के दिखावे में यकीन नहीं करती, इसलिए लोग मुझे असली मानते हैं.
अगर आप को एक फिल्म में लीड रोल चुनने का मौका मिले, तो कैसा किरदार निभाना चाहेंगी?
मैं एक ऐसी महिला का किरदार निभाना  चाहूंगी जो समाज के खिलाफ जा कर अपनी पहचान बनाती है. उस में स्ट्रगल भी हो, इमोशन भी और एक मजबूत संदेश भी.
फिल्म सैट पर कोई ऐसा मजेदार या यादगार किस्सा जो आज भी आप को हंसा देता हो?
एक बार शूटिंग के दौरान मेरा इमोशनल सीन था और पीछे से किसी ने मजाक कर दिया, पूरा सीन हंसी में बदल गया. मुझे वह दिन आज भी याद आता है.
अगर आप को अपनी अब तक की यात्रा को एक लाइन में बयान करना हो, तो क्या कहेंगी?
संघर्ष से सफलता तक, और अभी सफर जारी है.                    

बृहस्पति कुमार पांडेय

Bhojpuri Celebrity Interview: किरदार बनावटी-न हो अनूप अरोरा

Bhojpuri Celebrity Interview: भोजपुरी सिनेमा के शानदार और संजीदा एक्टरों में शुमार अनूप अरोरा ने अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक सैकड़ों फिल्मों में अलगअलग किस्म के किरदार निभा कर यह साबित किया है कि वे केवल एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि एक्टिंग के प्रति समर्पित कलाकार हैं.  अदाकारी के प्रति उन का जुनून और अनुशासन ही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है. 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो के दौरान उन से बातचीत हुई. पेश हैं, उस के खास अंश :

इतने
लंबे समय तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना, आप इसे कैसे देखते हैं?
यह एक लगातार चलने वाला सफर है. यहां हर दिन खुद को साबित करना पड़ता है, वरना लोग बहुत जल्दी भूल जाते हैं.

भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा दशा और दिशा को आप कैसे देखते हैं?
आज हमारे पास प्लेटफार्म और पहुंच दोनों हैं, लेकिन कंटैंट की सोच कमजोर हो रही है. हमें अच्छे कंटैंट से जुड़ना होगा. भोजपुरी में कम बजट में भी दमदार फिल्में बन सकती हैं. भोजपुरी सिनेमा के कुछ ऐसे चेहरे हैं, जो दर्शकों के दिल और दिमाग में बसते हैं. उन्हीं चुनिंदा लोगों में आप का नाम शामिल है.

आप इस उपलब्धि को कैसे देखते हैं?
मेरे लिए यह किसी अवार्ड से कम नहीं है. दर्शकों के दिल और दिमाग में जगह बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है और खुशी भी. मैं ने हमेशा कोशिश की है कि जो भी किरदार करूं, उस में सच्चाई हो, बनावटीपन न हो. कलाकार वही होता है जिसे लोग स्वीकार करें.

अगर आप को किसी फिल्म में पूरी तरह लीड रोल चुनने का मौका मिले, तो आप किस तरह की कहानी और किरदार को चुनेंगे?
हर कलाकार के अंदर कहीं न कहीं एक सपना होता है कि वह ऐसा किरदार निभाए जो दर्शकों के दिल में लंबे समय तक जिंदा रहे. अगर लीड रोल चुनने का मौका मिले, तो मैं ऐसी कहानी करना चाहूंगा, जो समाज से जुड़ी हो, जिस में मनोरंजन के साथसाथ एक मजबूत संदेश भी हो. किरदार की बात करूं तो मैं एक आम इनसान की असाधारण कहानी निभाना चाहूंगा, जो हालात से लड़ कर अपनी पहचान बनाता है. ऐसा रोल जिस में इमोशन, एक्शन और ग्रे शेड्स तीनों हों.                             

कौमेडियन को अलग पहचान मिले – रोहित सिंह ‘मटरू’
भोजपुरी फिल्मों में जब भी परदे पर हंसी की फुहार छूटती है, तो अकसर उस के पीछे किसी कौमेडियन की मेहनत छिपी होती है. लेकिन सच्चाई यह भी है कि कौमेडियन को अकसर उतना सम्मान नहीं मिलता जितना किसी हीरो या विलेन को मिलता है.
भोजपुरी फिल्मों के चर्चित हास्य कलाकार रोहित सिंह ‘मटरू’ इस सच्चाई को खुल कर स्वीकार करते हैं. अपनी देशी शैली, सहज संवाद और सटीक कौमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले ‘मटरू’ से पटना में हुई मुलाकात में हुई लंबी बातचीत में उन्होंने न सिर्फ अपने संघर्षों की कहानी सुनाई, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई अनकही बातों पर भी बेबाक राय रखी. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप की पहचान आज एक कौमेडियन के रूप में बन रही है. लेकिन इस की शुरुआत कैसे हुई?
सच कहूं तो मैं ने कभी प्लान कर के कौमेडियन बनने का फैसला नहीं किया था. बचपन से ही मेरी आदत थी कि माहौल गंभीर हो जाए तो मैं कोई मजाक कर देता था. परिवार वाले कहते थे कि तुम जहां जाते हो, वहां हंसी का माहौल बन जाता है. धीरेधीरे लगा कि अगर यही काम लोगों को खुशी देता है, तो इसे ही अपना रास्ता क्यों न बनाया जाए. बस, वही आदत आज मेरा पेशा बन गई. अकसर कहा जाता है कि

भोजपुरी फिल्मों में कौमेडियन को सिर्फ हलके मनोरंजन के लिए रखा जाता है. आप क्या सोचते हैं?
यह बात काफी हद तक सच है. कई फिल्में ऐसी होती हैं जहां कौमेडियन को सिर्फ 2-3 सीन दे कर कहा जाता है कि बस लोगों को हंसा देना. लेकिन कौमेडी करना इतना आसान नहीं है. एक कौमेडियन पूरी फिल्म का मूड बदल सकता है. अगर कहानी में सही तरीके से कौमेडी जोड़ी जाए, तो फिल्म और भी मजबूत हो सकती है.

आप की कौमिक टाइमिंग की काफी तारीफ होती है. इस का राज क्या है?
कौमेडी में सब से जरूरी चीज टाइमिंग है. अगर संवाद एक सैकंड पहले या बाद में बोल दिया, तो पूरा मजाक खराब हो सकता है. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि सीन को महसूस करूं. जब कलाकार सीन को जीता है, तब ही असली कौमेडी निकलती है.
आप को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स जैसे मंच पर सम्मान मिलता है तो आप को कैसा लगता है?
अवार्ड मिलना हर कलाकार का सपना होता है. अगर ऐसा सम्मान मिलता है तो निश्चित रूप से खुशी होती है. लेकिन सच कहूं तो जब कोई दर्शक मिल कर कहता है कि आप की वजह से हम हंसे, तो वह मेरे लिए किसी भी ट्रौफी से बड़ा पुरस्कार होता है.

आने वाले समय में आप का सपना क्या है?
मैं चाहता हूं कि भोजपुरी फिल्मों में कौमेडी को अलग पहचान मिले. हमारे यहां इतने अच्छे कौमेडियन हैं, लेकिन उन्हें सही मौके नहीं मिलते. अगर उन्हें अच्छे किरदार और मजबूत कहानी मिले, तो भोजपुरी कौमेडी पूरे देश में लोकप्रिय हो सकती है. आज की जिंदगी में तनाव बहुत बढ़ गया है. अगर मेरी कौमेडी से किसी के चेहरे पर दो मिनट की मुसकान आ जाती है, तो लगता है कि मेरा मकसद कामयाब हो गया है.                        

Feature Story: “ज़िंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा में जीने वाले रवि किशन की फर्श से अर्श तक की कहानी

Feature Story: भोजपुरी सिनेमा को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाने और खुद माटी से जुड़े रहने वाले, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन का जीवन सोने की तरह आग में तपकर चमका है. चंद रुपए अपनी जेब में लेकर सपनों की नगरी में पहुंचे रवि किशन अपनी मेहनत के बलबूते आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्मे रवि किशन को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी. उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है. गांव में होने वाली रामलीलाओं में वे सीता का किरदार निभाया करते थे. उनके पिता एक पुजारी थे. रवि किशन का एक्टिंग की तरफ झुकाव उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था, लेकिन मां ने हमेशा उन का साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

रवि किशन की मां ही थीं जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए. अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने रवि किशन को अपनी जमा पूंजी देकर मुंबई भेजा. लेकिन वहां काम ढूंढ़ना बिलकुल आसान नहीं था. संघर्ष के दिनों में वे एक छोटे से 10×12 के कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे और अक्सर एक ही थाली में पानी वाली खिचड़ी खाकर दिन गुजारते थे. अभिनय के मौके तलाशने के साथसाथ अपना खर्च चलाने के लिए कई छोटेमोटे काम भी किए.

‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा, डायलॉग को असल मायनों में जीने वाले रवि किशन ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाए थे. अपने दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने केवल हिंदी और भोजपुरी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना लोहा मनवाया.

रवि किशन ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिनकी बदौलत उन्हें छोटे पर्द पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

रवि किशन आज न केवल फिल्मों में, बल्कि राजनीति में भी अपनी भूमिका दमदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जिले जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से की थी. हालांकि, उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ उनकी खट्टीमीठी नोकझोंक अकसर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. भाजपा के साथ उनका तालमेल सफल रहा और आज वे गोरखपुर से एक प्रभावशाली सांसद हैं.Feature Story

Bhojpuri Cinema की इन एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख हो जाएंगे शौक्ड

Bhojpuri Cinema की पौपुलैरिटी धीरेधीरे बढ़ती जा रही है और ऐसे में लोग भोजपुरी फिल्म्स और भोजपुरी गाने देखना और सुनना पसंद करने लगे हैं. लोगों के दिलों में भोजपुरी स्टार्स ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है और साथ ही भोजपुरी एक्ट्रैसेस को फैंस का भरपूर प्यार भी मिलता है. इसी के साथ ही कुछ भोजपुरी एक्ट्रैसेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसे देख फैंस काफी खुश होते हैं.

तो चलिए आपको दिखाते हैं भोजपुरी एक्ट्रैसेस की कुछ ऐसी बोल्ड फोटोज जिसमें उन्होनें बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर कहर ढ़ाया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस लिस्ट में पहला नाम है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का. मोनालिसा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. इस फोटो में मोनालिसा ने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है और उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि वे स्विमिंग पूल में जाने के लिए बिल्कुल तैय्यार हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prachi Singh (@asliprachisingh)

अगला नाम है भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) का जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. प्राची सिंह अक्सर अपनी बिकीनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. इस फोटो में प्राची ने रैड कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें वे बला की सुंदर लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehhaa Malik (@nehamalik335)

नेहा मलिक भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. नेहा मलिक (Neha Malik) दिखने में जितनी सुंदर हैं उतनी ही हौट फोटोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इस फोटो में नेहा मलिक ने रैड कलर की वन पीस ड्रैस पहनी हुई है जिसमें वे क्लीवेज दिखा रही हैं.

भोजपुरी सिनेमा की टूटती जोड़ियां

इस के बावजूद भले ही भोजपुरी हीरोइनें भोजपुरी सिनेमा में टौप पर बैठी हों, लेकिन उन का मेहनताना इतना कम होता है कि वे खुल कर कभी मीडिया के सामने बता भी नहीं पाती हैं.

वैसे, नए और छोटे ऐक्टरों के मामले में ऐसा नहीं है, फिर भी ज्यादातर मामलों में हीरो की दखलअंदाजी कास्टिंग के मामले में ज्यादा होती है.

भोजपुरी फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुकी कई हीरोइनों ने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में चर्चित ऐक्टरों के साथ काम किया, जिस का नतीजा यह रहा कि उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में मिलती गईं और वे टौप पर आती गईं. उन का चेहरा भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर घर करता गया.

लेकिन जब इन हीरोइनों की जोडि़यां टूटीं तो हीरो के इशारों पर चलने वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं ने भी इन से किनारा करना शुरू कर दिया, क्योंकि जिन ऐक्टरों की जोडि़यां टूट चुकी हैं, उन की फिल्म इंडस्ट्री में तूती बोलती है और इस के चलते दूसरे हीरो की फिल्मों के खरीदार तक नहीं मिलते हैं.

यही वजह है कि कई अच्छे ऐक्टरों को ले कर भी निर्माता फिल्म बनाने से डरते हैं. भोजपुरी सिनेमा में स्टारडम इतना हावी है कि अच्छी कहानियों, अच्छे कलाकारों और तकनीकी से भरपूर फिल्में भी खरीदारों के इंतजार में ठंडे बस्ते में पड़ी रहती हैं.

कई स्टारडम वाली हीरोइनें, जिन का कैरियर कभी आसमान पर था, उन में सब से पहली जोड़ी मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की मानी जाती थी. दोनों ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं.

भोजपुरी सिनेमा में साल 2000 के बाद बनी फिल्मों में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी के नाम आज भी सब से ज्यादा कमाई करने का रिकौर्ड है.

मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया. यही वजह है कि मनोज तिवारी और मेकर्स की पहली पसंद रानी चटर्जी हुआ करती थीं.

रानी चटर्जी मनोज तिवारी की फिल्मों के साथसाथ उन के गानों के वीडियो अलबम में भी खूब नजर आईं. लेकिन जब मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों में ऐक्टिंग और गायन छोड़ कर राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया, तो रानी चटर्जी के कैरियर पर भी ग्रहण लगना शुरू हो गया.

भोजपुरी सिनेमा के निर्माता अब उन से दूरी बनाने लगे हैं. यही वजह है कि उन के पास अब गिनीचुनी फिल्में ही हैं. यह अलग बात है कि रानी चटर्जी अब भोजपुरी सिनेमा के बाद हिंदी वैब सीरीज में भी अपना जलवा बिखेरने लगी हैं.

सुपरस्टार रवि किशन और ऐक्ट्रैस नगमा की जोड़ी भी खूब चर्चा में रही. इन की जोड़ी ने लगातार कई हिट फिल्में दीं. रवि किशन और नगमा की जोड़ी जितना रील लाइफ में चर्चा में रही, उस से कहीं ज्यादा रिएल लाइफ में भी इस जोड़ी ने सुर्खियां बटोरीं. मीडिया में तो ऐसी खबरें उड़ने लगी थीं कि वे दोनों एकदूसरे प्यार करते हैं. लेकिन किसी बात को ले कर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और उन्होंने एकदूसरे से दूरी बना ली. इस के बाद यह जोड़ी फिल्मों में नजर नहीं आई.

रवि किशन से नगमा की जोड़ी टूटने के बाद वे भोजपुरी सिनेमा से गायब सी हो गई हैं और उन का कैरियर भी भोजपुरी फिल्मों से तकरीबन खत्म हो गया चुका है.

पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा के सब से ज्यादा हिट और चर्चा में रहने वाली जोडि़यों में शुमार रही. इन के अफेयर की खबर हर जगह चर्चा का विषय रही.

भोजपुरिया बैल्ट के दर्शक पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी को इतना पसंद करने लगे थे कि वे हर फिल्मों में उन्हें साथ देखना चाहते थे. लेकिन जब पवन सिंह और अक्षरा में विवाद हुआ, तो भोजपुरी बैल्ट में तहलका मच गया.

इस के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे. सालों तक दोनों की एकदूसरे के खिलाफ जबानी जंग चलती रही.

दोनों के रिश्ते में आई इस खटास का नतीजा यह रहा कि अक्षरा को फिल्में मिलनी कम हो गईं. एक समय तो ऐसा भी आया, जब अक्षरा को अलबम में गाने गा कर अपने खर्चे निकालने पड़ते थे.

वैसे, टैलीविजन शो ‘बिग बौस’ में जाने के बाद अक्षरा सिंह एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में मजबूती से अपने पैर जमाने में कामयाब रही हैं.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के जोड़ी के बाद जो जोड़ी सब से ज्यादा चर्चा में रही, उस में खेसारीलाल यादव और  काजल राघवानी ने सब से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी ने एक के बाद एक कई ब्लौकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी में ऐसा विवाद हुआ कि वे लोग अब आपस में एकदूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं. इस के चलते उन्होंने अपनी राहें जुदा कर ली हैं.

खेसारीलाल यादव के साथ जोड़ी टूटने के बाद काजल से फिल्म निर्माताओं ने भी मुंह मोड़ लिया है और आज के दौर में काजल राघवानी के पास फिल्मों की काफी कमी है.

एक समय था, जब अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और निशा दुबे की जोड़ी भोजपुरी अलबम व फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोडि़यों में शुमार थी, लेकिन आज यह जोड़ी भी टूट चुकी है. आजकल निशा दुबे केवल स्टेज शो और अलबम में ही नजर आती हैं.

अरविंद अकेला ‘कल्लू’ व यामिनी सिंह की जोड़ी भी हिट जोडि़यों में शुमार रही है. लेकिन आजकल यामिनी सिंह और अरविंद अकेला ‘कल्लू’ भी एकसाथ फिल्मों में कम नजर आते हैं. फिर भी यामिनी सिंह के पास फिल्मों की कमी नहीं है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जोड़ी और हिट रही, जिस में यश कुमार मिश्रा और अंजना सिंह का नाम शामिल है. बाद में दोनों ने शादी भी की, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया.

अंजना सिंह की एक बेटी भी है.  उन्होंने अब भोजपुरी फिल्मों के साथ ही हिंदी के धारावाहिकों में भी काम करना शुरू कर दिया है, इसलिए उन के पास काम की कोई कमी नहीं है.

यश कुमार मिश्रा ने बाद में ऐक्ट्रैस निधि झा के साथ अपनी जोड़ी बनाई और साथ में कई फिल्में कीं और दोनों ने शादी भी कर ली है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जोड़ी, जो सब से ज्यादा चर्चा में रहती है, वह गायक, अभिनेता और सांसद दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है, जिन्होंने आज तक एकसाथ दर्जनों हिट फिल्में की हैं और आज भी इन की जोड़ी एकसाथ काम कर रही है.            द्य

फिल्मों की फेमस जोडि़यां

भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों की तरफ ले जाने वाली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ रही थी, जिस में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की जोड़ी ने दर्शकों पर कमाल का असर डाला था. इस के बाद इन दोनों ने एक के बाद एक दर्जनों हिट फिल्में दी थीं.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘ठोक देब’, ‘हमार त्रिदेव’, ‘सरकार राज’, ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘धड़कन’, ‘हम हैं लुटेरे’, ‘पवन राजा’, ‘सइयां सुपरस्टार’, ‘मां तुझे सलाम’ में नजर आई थी. इस जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी दर्जनों हिट फिल्में देने में कामयाब रही थी. इन में ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘चरणों की सौगंध’, ‘जानेमन’, ‘इंतकाम’, ‘दबंग आशिक’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘हम हैं हिंदुस्तानी’, ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’, ‘मुकद्दर’, ‘दीवानापन’, ‘दुलहन गंगा पार के’, ‘संघर्ष’, ‘बालमजी लव यू’, ‘नागदेव’, ‘कुली नंबर 1’, ‘बागी-एक योद्धा’, ‘बलमुवा कैसे तेजब’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘लिट्टीचोखा’ खास रही हैं.

इस के अलावा अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और यामिनी सिंह की

जोड़ी ‘छलिया’, ‘पत्थर के सनम’, ‘दिलदार’, ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आई थी.

इतना ही नहीं, वर्तमान सांसद रवि किशन और नगमा की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ ‘गंगा’, ‘अब बन जा सजनवा हमार’ जैसी कई फिल्मों में नजर आई थी.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गायक से नायक बने स्टार्स का है दबदबा-शुभम तिवारी

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार शुभम तिवारी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं, फिर भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. वे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ के पहले सीजन से एंकरिंग का जिम्मा संभालते रहे हैं. शुभम तिवारी ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के हीरो रविकिशन के साथ ‘कानून हमरा मुट्ठी में’ से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी.

इस के बाद उन्होंने दर्जनों फिल्मों में लीड रोल निभा कर अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, जिन में ‘तू ही मोर बलमा’, ‘भैया हमार दयावान’, ‘मल्लयुद्ध’, ‘कलुआ भईल सयान’, ‘प्रतिघात’, ‘अंतिम तांडव’, ‘लड़ब मरते दम तक’, ‘संन्यासी बलमा’, ‘प्रशासन’, ‘बहूरानी’, ‘इलाहाबाद से इसलामाबाद’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. चौथे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ शो में जब शुभम तिवारी एंकरिंग कर रहे थे, तो फुरसत के क्षणों में उन से भोजपुरी सिनेमा के हालात पर खुल कर बात हुई.

पेश हैं, उसी बातचीत के खास अंश : आप ने नागपुर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिगरी हासिल की है, फिर फिल्मों की तरफ आने का खयाल मन में कैसे आया? मैं शुरुआती दौर में हिंदी फिल्म कलाकारों की मिमिक्री कर के लोगों को हंसाने का काम करता था, जिन में गोविंदा, सनी देओल, नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, परेश रावल समेत कई नामचीन कलाकारों की मैं ने हूबहू नकल उतारी.

उस दौरान मुझे लगा कि जब मैं दूसरे कलाकारों की आवाज की नकल कर सकता हूं, तो खुद की आवाज और अंदाज को ही अपनी ऐक्टिंग के जरीए क्यों न दर्शकों के सामने रखूं? फिर क्या था, मैं ने हीरो बनने की चाहत रख कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और पहली ही फिल्म में रविकिशन के साथ लीड रोल में काम करने का मौका मिल गया, जिस में लोगों ने मेरे काम को खासा पसंद किया और फिर मेरे सामने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम करने के औफर आते चले गए.

आप को सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है, जबकि आज का दौर मसाला, थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों का है. ऐसे में इंडस्ट्री के साथ कैसे तालमेल बना पाते हैं? जहां समाज में मसाला, थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं, जो सोशल मुद्दे पर बनी फिल्में भी देखना पसंद करते हैं.

अभी तक मैं ने जितनी सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्में की हैं, उन सभी फिल्मों को दर्शकों ने अपना प्यार दिया है. मुझे लगातार 2 बार ‘बैस्ट ऐक्टर इन सोशल इशू’ का अवार्ड मिल चुका है. क्या गायक से नायक बने स्टार्स के चलते अच्छे ऐक्टरों को मौका कम मिल पा रहा है? यह कड़वा सच है कि गायक से नायक बने स्टार्स का दबदबा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा है. निर्माता से ले कर निर्देशक तक केवल इन्हीं लोगों के साथ फिल्में बनाना चाहते हैं.

भोजपुरी के इन चुनिंदा ऐक्टरों ने दूसरे ऐक्टरों के मेहनताने पर भी कैंची चलवाने का काम किया है. भोजपुरी में ऐसे हालात बन चुके हैं कि फिल्मों के खरीदार तक नहीं मिलते हैं, फिल्म की लागत निकालना तो दूर की बात है. मेरा मानना है कि जब तक म्यूजिक कंपनियां व फिल्म निर्माता और वितरक गायक से नायक बने लोगों के अलावा अच्छे ऐक्टरों को मौका नहीं देंगे, तब तक भोजपुरी कुछ चुनिंदा लोगों की इंडस्ट्री बनी रहेगी.

आप ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ शो के लिए पहले सीजन से होस्ट करते आ रहे हैं. ‘सरस सलिल’ पत्रिका को ले कर आप क्या सोच रखते हैं? मेरे हिसाब से ‘सरस सलिल’ आम लोगों की ऐसी आवाज है, जिस के जरीए वे अपनी बात एकदूसरे तक पहुंचाते हैं. ‘सरस सलिल’ ने भोजपुरी सिने अवार्ड की शुरुआत कर के ऐतिहासिक पहल की है.

इस पहल से भोजपुरी सिने जगत को बड़े लैवल पर पहचान मिल रही है. ‘सरस सलिल’ उत्तर प्रदेश और बिहार में सब से ज्यादा पढ़ी जाने वाली पत्रिकाओं में शुमार है. इस पत्रिका के जरीए भोजपुरी सिनेमा आम दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब हो रहा है. आप की आने वाली फिल्में कौनकौन सी हैं? मेरी रिलीज होने वाली फिल्मों में ‘जिंदगी बन गए हो तुम’, ‘तुम से अच्छा कौन है’, ‘दरोगा नंबर-1’ खास हैं. इस साल भी मेरी कई फिल्में अनाउंस होने वाली हैं, जिन का खुलासा मैं जल्द ही करूंगा.

सलमान खान की राह पर चलते हुए भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल कर रहे हैं धान की रोपाई, देखें Video

भेड़ चाल के लिए मशहूर बॉलीवुड में हर कोई एक दूसरे की देखा देखी अंधी दौड़ दौड़ता रहता है. फिर चाहे वह फिल्म के लिए विषय का चयन का मामला हो या कुछ और. यहां तक कि फिल्म कलाकार खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए प्रचार के हथकंडे अपनाने में भी भेड़ चाल के शिकार नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Respect to all the farmers . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी और पवन सिंह का रिलीज हुआ नया भोजपुरी सौंग, इंटरनेट पर मचा धमाल

यह एक कटु सत्य है. पिछले शनिवार पनवेल के अपने फॉर्म हाउस के खेत में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के काम करने की फोटोज वायरल हुई थी, इन फोटोज को तमाम न्यूज चैनलों ने भी प्रसारित किया था. इससे सलमान खान (Salman Khan) को जबरदस्त शोहरत मिली. सूत्रों की माने तो सलमान खान की इन फोटोज को देखकर अपने गांव में डेरा जमाए हुए मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) को भी शोहरत बटोरने के लिए एक नई राह नजर आ गई. फिर क्या था खेसारी लाल यादव अपने खेत पर पहुंचकर धान की रोपाई करने लगे. इसमें उन्हें आनंद भी मिला. तो वही खेसारी लाल यादव ने दूसरे किसानों के साथ धान की रोपाई करने के साथ-साथ गाना गाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसी के साथ वह किसानों को संदेश देना भी नहीं भूले.

जी हां! खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से इन दिनों बिहार के अपने गांव में हैं, जहां पर इन दोनों खेतों में धान रोपाई का काम जोरों से चल रहा है. ऐसे में अपने पुराने दिन को याद करते हुए खेसारीलाल यादव पहुंच गए खेत और धान के बिचरे को निकाल कर रोपाई करने लगे. बाद में उन्‍होंने बताया कि पहले भी वह खेती के कार्य में शामिल होते थे. उन्‍होंने कहा कि,” मैं गांव कभी – कभी आता रहता हूं, लेकिन आज मुझे किसान भाईयों के साथ काम करके बहुत मजा आया. इन किसानों की मेहनत से ही हमारा पेट भरता है. हमारे सभी अन्‍नदाता किसान हमेशा तरक्‍की करें, यही कामना है.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” में देखनें को मिलेगा माफियाओं का टकराव, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam… jai jawan ! jai kissan !

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) ने अपने फैंस के लिए कहा कि, “आपसे मिलना हमेशा अच्‍छा लगता है लेकिन लॉकडाउन की वजह से दूर हूं, फिर भी वर्चुअली आपसे किसी न किसी माध्‍यम में बात कर पाता हूं. हमें कोरोना को हराना है. इसलिए सभी लोग मास्क जरूर पहनें. साबुन से हाथ धोयें. सामाजिक दूरी बनाये रखें.आज आप घर में रहेंगे, तभी स्‍वस्‍थ रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘दोस्ताना’ का रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, देखें Photo

Lockdown में घटाया भोजपुरी क्वीन ने अपना वजन, शेयर की ट्रांस्फोर्मेशन Photos

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी और सबकी फेवरेट एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) लॉकडाउन (Lockdown) से लेकर अब तक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी वे अपनी हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी अपने पर्फोर्म किए गए बोल्ड सीन्स की वजह से. इस बार वे कुछ अलग ही वजह से सुर्खियों का कारण बनती दिखाई दी हैं.

 

View this post on Instagram

 

दस साल बाद #now #picoftheday📷 #me #fitandhealthy #happy #cool #positivevibes

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

ये भी पढ़ें- पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ हुआ वायरल, देखें Video

जी हां, पिछले कुछ दिनों ने ये देखने में आ रहा था कि भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का वजन बढ़ता जा रहा है लेकिन इस पर वे कुछ नहीं कर पा रही. ऐसे में कई लोगों ने रानी पर खूब सारे कमेंट्स भी किए. यहां तक की कई लोगो ने तो ये तक कह दिया कि अब रानी चटर्जी का एक्टिंग करियर खत्म ही होने  वाला है. लेकिन हाल ही में रानी चटर्जी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर करने के बाद उनके फैंस तो जैसे चौंक ही गए हैं.

ये भी पढ़ें- बंगाली लड़कियां मेहनती होती हैं – पूजा गांगुली

रानी चटर्जी ने अपनी फोटोज में कमाल का ट्रांस्फोर्मेशन दिखाया है और अपने फिट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में रानी की फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं. वो कहते हैं ना कि इंसान अगर कुछ ठान ले तो क्या कुछ नहीं कर सकता तो ऐसे में लॉकडाउन के चलते रानी ने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है और उन लोगों का मुंह बंद किया है जो कह रहे थे कि रानी का फिल्मी करियर खत्म होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

💙🤍💙🤍💙🤍💙 #photooftheday #positivethinking #strongwomen

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

बात करें रानी चटर्जी के प्रोफेशनल करियर की तो वे हाल ही में एमएक्स प्लेयर की एडल्ट वेब सीरीज मस्तराम में दिखाई दी थीं. इस वेब सीरीज में उन्होनें कई बोल्ड सीन्स किए जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा की ये हॉट Photos

 

View this post on Instagram

 

🖤🖤🖤🖤 #girls #liketo #swing #hello #everyone

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

Lockdown में Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया Sad Song हुआ रिलीज, देखें Video

03भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) दिन अपनें फैन्स के बीच अपने खूबसूरती और एक्टिंग के चलते छाई रहतीं हैं. वह कुछ समय से एक्टिंग के साथ-साथ गायन में भी काफी सक्रिय रहनें लगी हैं. बीते साल अक्षरा सिंह के कई भोजपुरी वीडियो सौंग रिलीज हुए थे जिसे यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिल चुकें हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखी ये बात

इस Lockdown में जब उनके सभी फैन्स बोर हो रहें हैं तो ऐसे में अक्षरा सिंह नें अपनें फैन्स की बोरियत दूर करने के लिए अपने औफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक नया भोजपुरी वीडियो सैड सांग (New Bhojpuri Sad Song) ऐ चंदा (Ae Chanda) रिलीज किया है. अक्षरा सिंह नें इस गानें को लौकडाउन (Lockdown) के चलते अपनें घरों से दूर फंसे लोगों को समर्पित किया है जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रेस्पौन्स मिल रहा है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना यू-ट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड में हैं.

 

View this post on Instagram

 

Video is coming soon💜 On “Akshara singh official” https://youtu.be/6_6x63ugMh8

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा के इस नए भोजपुरी वीडियो में अक्षरा सिंह एक नवविवाहिता के रूप में नजर आ रही हैं. इस गाने में उनका पति उनसे दूर दिखाया गया है. जिसकी याद में वह आंसू बहाती नजर आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भोजपुरी एक्ट्रेसेस का Tik Tok जलवा , देखें Videos

ऐ चंदा (Ae Chanda) नाम से रिलीज किये गए इस एल्बम को अक्षरा सिंह नें खुद अपनी आवाज में गाया है जिसके गीत लिखें हैं राज कुमार सहानी (Raj Kumar Sahani) नें और संगीत दिया है अजय सिंह (Ajay Singh) और बच्चा जी (Bachcha ji ) नें. इस वीडियो अल्बम के म्यूजिक अरेंजर बच्चा जी (Bachcha ji) हैं और डिजिटल हेड की जिम्मेदारी विक्की यादव (Vicky Yadav) नें निभाई है. इसे लेबल दिया है अक्षरा सिंह के औफिसियल यूट्यूब चैनल नें.

 

View this post on Instagram

 

बचपन से ये सुनते आरही हूँ (तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा) ऐसे हालात में ना की धर्म, ना कोई मज़हब, बस है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ इंसानियत क्यूँकि धर्म जाती और मज़हब से बड़ी है इंसानियत इसलिए इस वक्त पर इंसानियत को ज़िंदा रखिए और सबलोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहिए और Lockdown का पालन करिये 🙏 विशेष आग्रह के साथ आपलोगो को शब्बे बारात की मुबारक बाद जय हिंद🙏🇮🇳

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा को भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता हैं. भोजपुरी बेल्ट में उनके फैन्स की तादाद लाखों की सख्या में है. वह भोजपुरी फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहतीं हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर अपना पहला सीरियल “काला टीका” किया था.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अंजना सिंह ने Lockdown के दौरान बांटा गरीबों में राशन, देखें Photos

महज 25 वर्ष की उम्र में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं हैं. आज अक्षरा सिंह के पास फिल्मों की लाईन लगी रहती है. लेकिन वह फिल्मों के चयन के मामले में बडी ही संजीदा है. वह अभिनय के साथ गायन और में भी रूचि रखती है. उन्हें अभिनय विरासत में मिली, उनके पिता बिपिन सिंह भोजपुरी फिल्मों के स्थापित अभिनेता हैं, तो उनकी माता नीलिमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सहायक अभिनेत्री के साथ साथ थिएटर आर्टिस्ट भी है. आज के दौर में अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे महंगी हिरोईनों में गिनी जाती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें