‘कार्तिक’ के लिए ‘नायरा’ और ‘वेदिका’ का होगा आमना-सामना, नए प्रोमो में दिखा ट्विस्ट

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा-कार्तिक’ को अलग करने के लिए ‘वेदिका’ की चालें खत्म होने का नाम ही नही ले रही है. वहीं ‘वेदिका’ इस हद तक बढ़ गई है कि वह अब सभी के सामने ‘नायरा’ के खिलाफ चालें चल रही है. आइए आपको बताते हैं अब क्या करेगी ‘वेदिका’ आगे…

‘वेदिका’ संगीत सेरेमनी में डाल चुकी है अंड़चने

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि ‘नायरा’ को झूठ कहकर की एकेडमी भेजती है. साथ ही उसे लंबे रास्ते से ले जाने की कोशिश करती है.


ये भी पढ़ें- ‘नायरा-कार्तिक’ की संगीत सेरेमनी बर्बाद करने के लिए नई चाल चलेगी ‘वेदिका’, पढ़ें खबर

प्रोमो में दिखाया नया ट्विस्ट

लेटेस्ट प्रोमो की बात की जाए तो उसमें ‘वेदिका’ और ‘नायरा’ ‘कार्तिक’ के लिए भिड़ते हुए दिखाया गया है. प्रोमो में दरअसल, ‘नायरा और कार्तिक’ एक-दूसरे से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन घर में लौट चुकी ‘वेदिका’ इनके खिलाफ है. वो नहीं चाहती है कि ‘कार्तिक-नायरा’ एक-दूसरे के हो जाएं. वहीं, ‘नायरा’ भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही है, इसी दौरान ‘वेदिका’ वहां पहुंच जाती है. ‘वेदिका’, ‘नायरा’ से कहती है कि वो चाहें ‘कार्तिक’ के लिए कितनी भी पूजा कर ले लेकिन वो केवल उसका है. ‘नायरा’, ‘वेदिका’ को जवाब देते हुए कहती है कि, वो ‘कार्तिक’ के लिए नहीं बल्कि उसी के लिए पूजा कर रही थी. ‘नायरा’, ‘वेदिका’ को इसी दौरान यह भी कहती है कि वो जल्द ही समझ जाएगी कि ‘कार्तिक’ उसे शेरनी क्यों कहता है ?

‘वेदिका’ की सच्चाई आएगी ‘नायरा’ के सामने

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ‘नायरा’ के सामने ‘वेदिका’ की सच्चाई आ जाएगी और वह आमने-सामने एक-दूसरे पर वार करेंगे.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों ‘कार्तिक’ ने किया ‘वेदिका’ को प्रपोज, क्या करेगी ‘नायरा’

बता दें, इससे पहले भी ‘कार्तिक और नायरा’ की शादी की रस्मों में अड़चने डालने के लिए ‘वेदिका’ ‘नायरा’ के लहंगे में आग लगाते हुए नजर आ चुकी है. अब देखना ये है कि क्या ‘नायरा’ ‘वेदिका’ के बुरे इरादों को नाकामयाब कर पाएगी.

‘नायरा-कार्तिक’ की संगीत सेरेमनी बर्बाद करने के लिए नई चाल चलेगी ‘वेदिका’, पढ़ें खबर

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों ‘कार्तिक-नायरा’ की सगाई के बाद संगीत सेरेमनी की तैयारियां चल रही हैं. दूसरी तरफ ‘वेदिका’ भी अपनी चालें चलने से बाज नही आ रही है. वहीं अब संगीत सेरेमनी में ‘वेदिका’ ने ‘नायरा और कार्तिक’ की खुशियों पर ग्रहण लगाने के लिए एक और प्लान बना लिए हैं. आइए आपको बताते हैं संगीत सेरेमनी में क्या करेगी ‘वेदिका’…

‘कार्तिक’ के लिए चली ये चाल

हाल ही में हमने आपको बताया था कि अपकमिंग एपिसोड में ‘वेदिका’ को प्रपोज करेगा. पर दरअसल ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को प्रपोज करने वाला होता है और ‘वेदिका’ अंधेरा का फायदा उठा कर ‘नायरा’ की जगह खड़ी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों ‘कार्तिक’ ने किया ‘वेदिका’ को प्रपोज, क्या करेगी ‘नायरा’

‘नायरा’ को करेगी संगीत सेरेमनी से दूर

अपकमिंग आप देखेंगे कि ‘वेदिका’ ‘नायरा’ से कहेगी कि लैंडलाइन पर कोई फोन आया था और उस फोन पर किसी ने कहा है कि डांसिंग एकाडमी में कुछ गलत हुआ है. ‘वेदिका’ की बातें सुनकर ‘नायरा’ परेशान हो जाएगी और वह जल्द से जल्द डांसिंग एकाडमी जाने की बात करेगी.

क्या संगीत सेरेमनी में पहुंच पाएगी ‘नायरा’


‘वेदिका’ ‘नायरा’ साथ जाएगी और डांसिंग एकाडमी तक जाने के लिए लम्बा रस्ता चुनेगी, जिसके साथ वह ‘नायरा’ के रास्ते में काफी मुश्किलें खड़ी करेगी. जिससे ‘नायरा’ ना तो समय पर डांसिंग एकाडमी पहुंच पाए और ना ही वह अपनी संगीत सेरेमनी पर टाइम पर.

ये भी पढ़े- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की एंट्री होते ही टूटा शहनाज का दिल, पारस ने की ऐसी हरकत

‘कार्तिक’ होगा परेशान

‘नायरा’ के संगीत सेरेमनी में न पहुंचने से ‘कार्तिक’ के साथ-साथ सभी घरवाले परेशान होंगे और ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को ढूंढने लग जाएगा.

अब देखना ये है कि क्या ‘नायरा’ इन बातों से ‘वेदिका’ की असलियत जान पाएगी और ‘कार्तिक’ की हो पाएगी.

आखिर क्यों ‘कार्तिक’ ने किया ‘वेदिका’ को प्रपोज, क्या करेगी ‘नायरा’

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों ‘नायरा और कार्तिक’ का रोमांस फैंस को पसंद आ रहा है तो वहीं ‘वेदिका’ का दोनों के बीच रहना फैंस को खल रहा है. हाल ही में हमने आपको बताया था कि ‘वेदिका’ गोयनका हाउस में एंट्री करने के बाद ‘कार्तिक-नायरा’ को अलग करने की कोशिश करेगी. पर अब ऐसा लग रहा है कि ‘वेदिका’ की चालें कामयाब होती नजर आ रही हैं.

सिंघानिया हाउस पहुंची ‘वेदिका’

‘वेदिका’ अपने प्लान के मुताबिक जल्द ही ‘नायरा’ के साथ उसके घर यानी सिंघानिया सदन रहने आ गई है, जिसके बाद उसने अपनी चाले चलते हुए ‘नायरा’ के शादी के जोड़े में आग भी लगा दी थी.

ये भी पढ़ें- छोटी सरदारनी और विद्या महासंगम: सलमान के साथ एक्सपीरियंस को शेयर करते दिखे शो के सितारे

संगीत सेरेमनी में चलेगी ये चाल

खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी में ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को प्रपोज करने की प्लानिंग करेगा. लेकिन ‘वेदिका’ ‘कार्तिक’ की मेहनत पर पानी फेरते हुए ‘नायरा’ को प्रपोज करने से रोक देगी. दरअसल जब ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को प्रपोज करने जाएगा तो ‘नायरा’ से पहले ‘वेदिका’ ही स्पौटलाइट में एंट्री मार देगी और ‘कार्तिक’ गलती से ‘नायरा’ की बजाय ‘वेदिका’ को प्रपोज कर देगा. ये देखकर ‘वेदिका’ मन ही मन तो काफी खुश होगी लेकिन वह दिखावा करते हुए ‘कार्तिक’ से माफी मांगने का नाटक करेगी.

‘वेदिका’ पर फूटा दादी का गुस्सा

पहले से परेशान ‘दादी’ इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाई और सबके सामने ‘वेदिका’ पर चिल्ला उठीं कि उसने ऐसा क्यों किया. वहीं ‘नायरा और कार्तिक’ इस बात से शौक्ड हो गए.

ये भी पढ़ें- ‘छोटी सरदारनी’ और ‘विद्या’ महासंगम: इनकी जिंदगी में कौन सा नया मोड़ लाएगा चुलबुल पांडे

क्या ‘कार्तिक और नायरा’ को अलग कर पाएगी ‘वेदिका’

अब देखना ये है कि क्या शादी से पहले ‘वेदिका’ की शो से एक्जिट होगी. या फिर शादी में ‘वेदिका’ का धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा.

GARBA 2019: करना हो लड़कियों को इम्प्रेस, ट्राय करें T.V. के ‘कार्तिक’ के ये आउटफिट

स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के ‘कार्तिक’ उर्फ मोहसीन खान अपनी एक्टिंग के चलते काफी पौपुलैरिटी गेन कर चुके हैं. मोहसीन के लुक्स ना सिर्फ लड़कियों में बल्कि लड़कों में भी काफी पौपुलर है. तो आज हम आपके सामने मोहसीन के कुछ ट्रेडिशनल लुक्स ले कर आए हैं जिसे आप ‘गरबा’ करते समय ट्राय कर सकते हैं. गरबा गुजरात का एक ऐसा लोकप्रिय डांस फोर्म है जो आज की तारीख में हर जगह पौपुलर हो रहा है. इस डांस फोर्म की सबसे अच्छी और खास बात है इसके कपड़े. तो आइए देखते हैं मोहसीन खान के कुछ चुनिंदा गरबा लुक्स.

प्रिंटेड इंडो-वेस्टर्न…

आज कल शर्ट से लेकर टी-शर्ट तक हर कोई प्रिंटेड पहनना चाहता है. प्रिंटेड शर्ट और टी-शर्ट के साथ अब प्रिंटेज इंडो-वेस्टर्न का भी फैशन काफी ट्रेंड में है. इस आउटफिट में मोहसीन खान ने डार्क ब्लू कलर का प्रिंटेड इंडो-वेस्टर्न पहन रखा है जो काफी सूट कर रहा है. आप भी ये लुक अपने गरबा प्रोग्राम में ट्राय कर सबको इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- GARBA 2019: पगड़ी से लेकर धोती तक, इस बार जरूर ट्राय करें रणवीर के ये 4 लुक्स

कुर्ता पयजामा…

 

जब बात आती है डांस की तो कुर्ता पयजामा एक ऐसा आउटफिट है जो काफी कम्फरटेबल होता है फिर चाहे वो गरबा हो या भांगड़ा. इस लुक में मोहसीन खान ने ब्लू कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का पयजामा और साथ ही यैल्लो प्रिंटेड बेस कोट पहना हुआ है. इस फोटो में मोहसीन अपनी ‘नायरा’ यानी शिवांगी जोशी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं तो आगर आप भी अपनी चाहते हैं ‘कार्तिक-नायरा’ जैसा फेवरेट होना तो जरूर ट्राय करें ये लुक अपनी पार्टनर के साथ.

ये भी पढ़ें- सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं बौलीवुड एक्टर्स के ये डेनिम

डीसेंट लुक…

इस डीसेंट लुक में मोहसीन खान ने व्हाइट कलर का कुर्ता पयजामा और साथ ही उन्होनें ब्लू बेस कोट पहना हुआ है. इस आउटफिट में वे वाकई काफी सिम्पल और डीसेंट लग रहे हैं. अगर आप भी चाहते हैं अपनी सादगी से लोगों को इम्प्रेस करना तो जरूर ट्राय करें ये लुक क्योंकि खूबसूरती आखिर सादगी में ही है.

फुल प्रिंट बेस कोट…

मोहसीन का ये लुक सही में आपको ट्राय करने पर मजबूर कर देगा. इस लुक में उन्होनें ब्लू कलर के कुर्ते के साथ ब्लू कलर की ही सलवार पहनी हुई है और साथ ही उन्होनें प्रिंटेड बेस कोट पहना हुआ है जो काफी अच्छा लग रहा है. इस गरबे में आप इस लुक को ट्राय कर अपनी क्रश को आसानी से इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शादी या पार्टी में ट्राय करें शोएब इब्राहिम के लुक

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें