⚲

बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया है, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरा पिछले महीने ब्रेकअप हुआ है. मुझे लगने लगा है कि मैं डिपै्रशन में जा रही हूं. जिस से मेरा सब से ज्यादा बात करने का मन करता है उसी से बात करने में मैं सब से ज्यादा असमर्थ हूं. मैं न रात में सो पा रही हूं न मुझे दिन में किसी तरह का चैन आता है. खानेपीने और बाकी दिनचर्या पर भी असर पड़ा है. कुछ भी करती हूं तो बस उसी का खयाल बारबार आता है, उस के साथ बिताए पल ही याद आते हैं. मेरी अपने दोस्तों से भी लड़ाई हो गई है क्योंकि उन्हें लगता है मैं उन से बात नहीं करती या बदल चुकी हूं. कालेज के असाइनमैंट भी अब तक नहीं किए. कुछ करने का मन नहीं करता, बस बेसुध पड़े रहने को मन होता है. मैं क्या करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा है.

ये भी पढ़ें- मैं अपने दोस्त की एक्स गर्लफ्रेंड से प्यार करता हूं, क्या करूं?

जवाब

दिल टूटने पर अकसर यही होता है, मन किसी और चीज में नहीं लगता और बेचैनी बढ़ती जाती है. आप को इस स्थिति से खुद को निकालना ही होगा. खुद को समझाएं कि जो जा चुका है उस के लौटने की उम्मीद छोड़ दें. आप के दोस्त आप के साथ नहीं न सही लेकिन कोई तो होगा जो आप की बात सुनता होगा, उस से बातें कर अपना मन हलका करने की कोशिश करें. बात करने के लिए कोई न हो तो अपने दिल का हाल कागज पर लिखें, इस से जो बातें आप के अंदर भरी पड़ी हैं वे निकल जाएंगी. कुछ करने का मन न करे, तब भी खुद को फोर्स करें उस काम को करने के लिए, जैसे आप का असाइनमैंट या खानापीना.
अपने दुख को इतना न बढ़ने दें कि वह अवसाद बन जाए.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी को ब्रैस्ट कैंसर है, मैं क्या करूं?

आप को शायद अभी एहसास न हो रहा हो लेकिन आप अपनी जिंदगी के अच्छे पलों और अच्छे दोस्तों को किसी और के गम में नजरअंदाज कर रही हैं. दुखी होना जायज है लेकिन इतना नहीं कि आप खुद को बरबाद ही कर लें. प्यार में हारजीत नहीं होती, रिलेशनशिप में आना और ब्रेकअप होना जिंदगी का एक हिस्सा मात्र है, इस से निकलने की तरफ ध्यान दें, यादों में डूबी न रहें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं घर से बाहर जाती हूं तो लोग इज्जत की नजर से नहीं देखते हैं, क्या करूं?

सवाल

मैं 23 साल की कुंआरी लड़की हूं. मेरे परिवार में दूसरों की बेवजह बुराई का मानो चलन सा बन गया है. इस से हमारे रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी सब हम से नाराज रहते हैं. वे हमारे घर आने से कतराते हैं. मैं घर से बाहर जाती हूं तो लोग इज्जत की नजर से नहीं देखते हैं. मैं बड़ी अजीब सी समस्या से जूझ रही हूं. मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- क्या ईसाई धर्म अपना कर मुझे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी?

जवाब

ऐसा अमूमन हर घर में होता है कि रिश्तेदारों और समाज वालों की बुराई करने में बड़ा मजा आता है, लेकिन आप के घर यह कुछ ज्यादा ही है, जिस से आप को कोफ्त और शर्मिंदगी महसूस होती है.

आप अपने घर वालों को समझाने की कोशिश करें कि दूसरों की बुराई से हमें कुछ हासिल नहीं होने वाला, उलटे नुकसान खुद का ही होता है. मुमकिन है कि यह बात उन की समझ में आए या न आए, तो भी आप अपना बरताव सही रखें और इस ‘निंदा पार्टी’ में शामिल ही न हों.

ये भी पढ़ें- क्या लौंग डिस्टैंस रिलेशनशिप का भविष्य होता है?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

क्या ईसाई धर्म अपना कर मुझे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी?

सवाल

मुझे एक क्रिश्चियन लड़की से प्यार हो गया है. मेरे घरवालों को कोई एतराज नहीं है लेकिन उस के घरवाले क्रिश्चियन लड़के से ही उस की शादी करना चाहते हैं. मैं उस से इतना प्यार करता हूं कि अपना धर्म परिवर्तन कर सकता हूूं उस के लिए. मेरे मातापिता ने मेरी खुशी के लिए अपनी रजामंदी दे दी है. क्या ईसाई धर्म अपना कर मुझे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी? यह कैसी प्रक्रिया होती है?

ये भी पढ़ें- क्या लौंग डिस्टैंस रिलेशनशिप का भविष्य होता है?

जवाब

ईसाई धर्म अपनाने के बाद दिक्कत आएगी या नहीं आएगी, ऐसा कुछ तो हम भी नहीं कह सकते हैं, हां ईसाई बनने के लिए आप को बापतिस्मा की प्रक्रिया से गुजरना होगा. यह एक खास रिवाज है, जो औपचारिक रूप से धर्म ग्रहण करने की रस्म को पक्का कर देता है. अगर कभी जरूरत पड़े तो चर्च धर्म को ले कर सर्टिफिकेट भी इश्यू कर देते हैं.

वैसे यदि आप के घरवालों को कोई एतराज नहीं तो दोनों हिंदू रीतिरिवाज से शादी कर सकते हैं. लड़की के घरवाले देरसवेर अपनी नाराजगी छोड़ ही देंगे. विचार कीजिए. आगे आप की इच्छा.

ये भी पढ़ें- मैं अपने एक्स के करीब जाने लगी हूं, क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं एक लड़के को पसंद करती हूं पर मैं कैसे पता करूं कि वह मुझे पसंद करता है या नहीं?

सवाल

मेरी उम्र 17 साल है और मैं कालेज के फर्स्टईयर में हूं. मुझे एक लड़का बहुत अच्छा लगता है लेकिन उस की इमेज कालेज में अच्छी नहीं है. सभी लोग उसे लड़कीबाज समझते हैं. मेरी खुद की सहेलियों का कहना है कि मुझे उस लड़के में इंटरैस्ट नहीं होना चाहिए क्योंकि एक तो वह कभी सामने से मुझे अप्रोच नहीं करेगा, दूसरे, मैं ने ज्यादा इंटरैस्ट दिखाया तो हो सकता है मेरा फायदा उठा कर छोड़ दे. लेकिन, कुछ समय पहले ही उस लड़के ने मु झ से फेसबुक पर बातें करनी शुरू कीं और फिर व्हाट्सऐप पर भी. इस बारे में दोस्तों को नहीं पता. मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस पर यकीन करूं या नहीं.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से मिलती है, मैं क्या करूं?

जवाब

आजकल किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करना सही नहीं है, खासकर तब जब सभी लोग आप को उस पर भरोसा करने के लिए मना कर रहे हों. जिस लड़के से आप चैटिंग कर रही हैं उस से ही साफसाफ पूछ लीजिए कि यह सब माजरा आखिर है क्या. वह बात को नकारेगा तो जरूर, लेकिन उस के रिऐक्शन से आप काफीकुछ सम झ सकती हैं. जैसे, वह जरूरत से ज्यादा खीझ उठे या उन लड़कियों को ही बुराभला कहने लगे जिन के साथ उस का नाम जुड़ा था, तो आप सम झ जाएंगी कि वह किस टाइप का लड़का है.
रिलेशनशिप में रहना बुरा नहीं है, पर ब्रेकअप के बाद हरेक पार्टनर के प्रति व्यक्ति का नजरिया और व्यवहार काफीकुछ कहता है. जब वह आप से चैटिंग करे, लेकिन सब के सामने मिलने से कतराए, जरूरत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करे, रिलेशनशिप के लिए मना करे लेकिन फिजिकल होने में इंटरैस्टेड हो, तो सम झ जाइए कि आप की उस से दूर रहने में ही भलाई है. वैसे भी लड़कियों की गट फीलिंग बहुत असरदार होती है, आप को खुद कुछ गड़बड़ लगे तो कदम पीछे करने में ज्यादा न सोचें.

ये भी पढ़ें- मेरे पति मुझसे संतुष्ट नहीं रहते हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरे घरवाले जल्दी से जल्दी शादी कराना चाहते हैं लेकिन मैं पढ़ाई करना चाहता हूं, क्या करूं?

सवाल

मैं 21 साल का एक कुंआरा नौजवान हूं. मुझे अपना कैरियर बनाना है और मेरे घर वाले हैं कि जल्दी से जल्दी मेरी शादी कर के अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पा लेना चाहते हैं.  इतना ही नहीं, वे ‘लड़की कौन ढूंढ़े’ की तर्ज पर मेरी शादी मेरी भाभी की छोटी बहन से करा देना चाहते हैं. इस बात से मैं अपनी पढ़ाई और आगे नौकरी पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं. मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी मां बनना चाहती है, कृपया कोई सलाह दें

जवाब

पहले आप कैरियर पर ध्यान दें, लेकिन यह भी खयाल रखें कि पत्नी अच्छी मिले तो वह कैरियर में अड़ंगा नहीं बनती. भाभी की बहन से शादी करना हर्ज की बात नहीं, बशर्ते वह आप को पसंद हो. आज नहीं तो कल शादी तो करनी ही है, पर इस के लिए अपने कैरियर की बलि न चढ़ाएं. अच्छा होगा कि यह बात घर वालों को समझाएं और उन से कुछ दिनों की मोहलत ले लें.

ये भी पढ़ें- मेरे Parents घर से बेदखल करना चाहते हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं एक लड़की को पसंद करता हूं लेकिन उससे बात करने से डरता हूं, क्या करूं?

सवाल

मैं 12वीं क्लास में हूं. मेरी क्लास में एक लड़की है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं. वह बहुत सुंदर है और क्लास में सब से अलग है. मैं पढ़ने में अच्छा हूं लेकिन दिखने में उस की बराबरी कभी नहीं कर सकता. मेरी क्लास में मुझ से भी ज्यादा स्मार्ट लड़के हैं. मैं उस लड़की से बात करना चाहता हूं लेकिन उस ने मुझे मना कर दिया या मेरा मजाक उड़ाया तो मुझे बहुत बुरा लगेगा. मैं उस के लायक कैसे बनूं या ऐसा क्या करूं कि वह भी मुझे पसंद करने लगे.

जवाब

इस उम्र में क्रश आना और लड़की से बात करने का मन होना आम है. लेकिन यह प्यारव्यार सीरियस लेने की उम्र नहीं है. आप उस लड़की से हायहैलो कर सकते हैं लेकिन अगर आप इस से ज्यादा कुछ चाहते हैं तो आप यकीनन बेवकूफी कर लेंगे. खुद को किसी और के लिए बदलना या मजाक उड़वाने से डरना ही यह हिंट है कि आप को फिलहाल पीछे हट जाना चाहिए. अपनी पढ़ाई पर फोकस कीजिए और उसी पर ध्यान लगाइए.

ये भी पढ़ें- मेरा भाई जिस लड़की को पसंद करता है वह मेरी बेस्टफ्रेंड है, मैं क्या करूं?

कोई आप को पसंद करे तो आप की काबिलीयत और गुणों के लिए करे, न कि आप के लुक्स या शक्लसूरत पर. उस लड़की को आप से बात करने का मन होगा, तो कभी न कभी जरूर कर लेगी. इस से ज्यादा इस पर ध्यान दे कर आप अपना नुकसान ही कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- मैं अपने बॉयफ्रेंड से इमोशनली अटैच नहीं हूं, क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरे बेटे और बेटी के बीच रोजाना झगड़ा होता है, मैं क्या करूं?

सवाल

बच्चे आजकल स्कूल नहीं जा रहे. औनलाइन क्लासेस चलती हैं. सारा दिन घर में बैठे रहते हैं. मेरी 10 वर्षीया बेटी और 15 साल के बेटे के बीच में रोजाना  झगड़ा होता है. बिना बात के ही दोनों तूतूमैंमैं पर उतर आते हैं. दोनों की लड़ाई में मेरे सिर में दर्द होने लगता है. मैं बहुत परेशान हो गई हूं. कैसे दूर करूं दोनों का  झगड़ा?

ये भी पढ़ें- मैं कई दिनों से सेक्स कर एंजॉय नहीं कर रही हूं, क्या करूं?

जवाब

यह समस्या आज कई मातापिताओं को  झेलनी पड़ रही है. वैसे तो छोटे होने तक भाईबइन के बीच लड़ाई झगड़ा होना लाजिमी है लेकिन आज के माहौल में जब बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे, स्कूल बंद हैं, फ्रैंड्स न घर आ सकते हैं और न बच्चे उन के घर जा सकते हैं संक्रमण के डर से तो उन में आपस में  झगड़ा होना आम है. बच्चे जब औनलाइन क्लासेस से फ्री हो जाते हैं और अपनी एकेडमिक एक्टिविटी से फ्री होते हैं तो टाइम पास करना उन के लिए मुश्किल हो जाता है.

तब भाईबहन बात को बढ़ा कर उसे  झगड़े का रूप दे बैठते हैं. यह सब पेरैंट्स के लिए बड़ी सिरदर्दी होती है. दोनों के बीच किसी एक को सही बताना और फिर दूसरे को मनाना, पेरैंट्स के लिए किसी पहाड़ पर चढ़ने से कम नहीं होता. लेकिन फिर भी स्थिति को आप थोड़ाबहुत संभाल सकते हैं. यदि आप देख रहे हैं कि बच्चों के बीच लगातार कंपीटिशन बना रहता है तो इस के कारण को जानें. पेरैंट्स के एक बच्चे को कम अटैंशन देने की वजह से उस बच्चे में आत्मविश्वास कम हो सकता है. जब आप कारण का पता लगा कर उसे दूर कर देंगे तो बच्चों के बीच कंपीटिशन अपनेआप खत्म हो जाएगा. बच्चों को उन के पसंद के काम में बिजी रखें. उन के साथ बैठें, बातें करें. हंसीमजाक करें. उन की पसंद का खाना, स्नैक्स आदि उन्हें देंगी तो वे दोनों खुश रहेंगे और आपस में लड़ने झगड़ने का उन्हें वक्त ही नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें- मेरी फ्रेंड को मेरे बॉयफ्रेंड में ज्यादा इंट्रेस्ट है, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं पढ़ाई करना चाहती हूं लेकिन मेरे पिताजी शादी कराना चाहते हैं, क्या करूं?

सवाल

मैं 21 साल की हूं और पढ़ाई में बहुत अच्छी हूं. मुझे सरकारी इम्तिहान पास कर के अफसर बनना है. मैं उस के लिए खूब मेहनत भी कर रही हूं, पर मेरे पिता मेरी शादी करा कर अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पा लेना चाहते हैं. वे समझते ही नहीं हैं कि कैरियर बनने के बाद भी मेरी शादी हो सकती है. मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी हमेशा शक की निगाहों से देखती है, मैं क्या करूं?

जवाब

आप के पिता की चिंता अपनी जगह उतनी ही ठीक है, जितनी कि खुद के कैरियर के लिए आप की अपनी दलीलें हैं.

आप उन से एक तयशुदा समय मांग लें कि इतने साल बाद नौकरी नहीं लगी तो शादी कर लूंगी. साथ ही, उन्हें यह एहसास कराती रहें कि लड़कियों की पढ़ाईलिखाई अच्छी हो तो घरवर अच्छा मिल जाता है और बुरे समय में नौकरी ही सहारा होती है.

अगर सरकारी नौकरी मिल जाए तो बुरा समय भी आने से डरता है. वे न मानें, तो आप भी अपनी जिद पर अड़ी रहें.

ये भी पढ़ें- मुझे ब्लू फिल्में देखने की लत लग गई है, क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

ऑनलाइन क्लास से लिखने की आदत छूट गई है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 12वीं क्लास का छात्र हूं. कोरोना के चलते इस बार स्कूल तो बिलकुल ठप हो गया है. औनलाइन क्लास तो होती है, पर उस से लिखने की आदत बिलकुल छूट गई है. अगर कल को बोर्ड के इम्तिहान होंगे तो उन में लिखना तो पड़ेगा न. इसी बात को सोचसोच कर मैं तनाव में रहता हूं. मु झे सही
सलाह दें.

ये भी पढ़ें- मेरे बॉयफ्रेंड को सेक्स के दौरान कंडोम लगाना पसंद नहीं है, मैं क्या करूं?

जवाब

यह आप की ही नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों की समस्या है कि कोरोना के चलते पढ़ाईलिखाई डगमगा गई है. आप औनलाइन पढ़ाई के बाद बचे वक्त में लिखने की प्रैक्टिस करते रहें. इस से इम्तिहान में लिखने की परेशानी नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें- मैं सेक्स इंजॉय नहीं कर पाती, क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी सासू मां सोने पर भी पाबंदियां लगाती है, मैं क्या करूं?

सवाल
मैं 25 वर्षीय महिला हूं. हाल ही में शादी हुई है. पति घर की इकलौती संतान हैं और सरकारी बैंक में कार्यरत हैं. घर साधनसंपन्न है. पर सब से बड़ी दिक्कत सासूमां को ले कर है. उन्हें मेरा आधुनिक कपड़े पहनना, टीवी देखना, मोबाइल पर बातें करना और यहां तक कि सोने तक पर पाबंदियां लगाना मुझे बहुत अखरता है. बताएं मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मेरी गर्लफ्रेंड शादी के प्रस्ताव को टाल देती है, मैं क्या करूं?

जवाब
आप घर की इकलौती बहू हैं तो जाहिर है आगे चल कर आप को बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी. यह बात आप की सासूमां सम झती होंगी, इसलिए वे चाहती होंगी कि आप जल्दी अपनी जिम्मेदारी सम झ कर घर संभाल लें. बेहतर होगा कि ससुराल में सब को विश्वास में लेने की कोशिश की जाए. सासूमां को मां समान सम झेंगी, इज्जत देंगी तो जल्द ही वे भी आप से घुलमिल जाएंगी और तब वे खुद ही आप को आधुनिक कपड़े पहनने को प्रेरित कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- मेरी 2 बीवियां हैं और मैं दोनों को पसंद करता हूं, क्या करूं?

घर का कामकाज निबटा कर टीवी देखने पर सासूमां को भी आपत्ति नहीं होगी. बेहतर यही होगा कि आप सासूमां के साथ अधिक से अधिक रहें, साथ शौपिंग करने जाएं, घर की जिम्मेदारियों को समझें, फिर देखिएगा आप दोनों एकदूसरे की पर्याय बन जाएंगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

 सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें