शेष चिह्न: भाग 2 – कैसा था निधि का ससुराल

‘‘मीनू, तुम नहीं जानती घर की परिस्थिति, पर मुझ से कुछ छिपा नहीं है. निधि की मां मुझ से छोटी है. उसी के आग्रह पर मैं अब तक कई लड़के वालों के पतेठिकाने भेजती रही पर बेटा, पैसों के लालची आज के लोग रूपगुण के पारखी नहीं हैं…फिर आरती में क्या कमी है, लेकिन क्या हुआ उस के साथ…मय ब्याज के वापस आ गई…ये निधि है 28 पार कर चुकी है. आगे 2 और हैं.’’

मैं उन के पास से उठ आई, ‘‘चल निधि, कमरे में बैठते हैं.’’

वह उठ कर अंदर आ गई.

मैं ने जबरन निधि को उठाया. उस का हाथमुंह धुलाया और हलका सा मेकअप कर के उसे मौसी की लाई साडि़यों में से एक साड़ी पहना दी, क्योंकि निधि को शाम का चायनाश्ता ले कर अपने को दिखाने जाना था. सहसा वर बैठक से निकल कर बाथरूम की ओर गया तो मैं अचकचा गई. कौन कह सकता है देख कर कि वह 40 का है. क्षण भर में जैसे अवसाद के क्षण उड़ गए. लगा, भले ही वर दुहेजा है पर निधि को मनचाहा वरदान मिल गया.

शाम के समय लड़की दिखाई के वक्त नाश्ते की प्लेटें लिए निधि के साथ मैं भी थी. तैयार हो कर तरोताजा बैठा प्रौढ़ जवान वर सम्मान में उठ कर खड़ा हो गया और उस के मुंह से ‘बैठिए’ शब्द सुन कर मन आश्वस्त हो उठा.

हम दोनों बैठ गए. निधि ने चाय- नाश्ता सर्व किया तो उस ने प्लेट हम लोगों की ओर बढ़ा दी. फिर हम दोनों से औपचारिक वार्त्ता हुई तो मैं ने वहां से उठना ही उचित समझा. खाली प्लेट ले कर मैं बाहर आ गई. दोनों आपस में एकदूसरे को ठीक से देखपरख लें यह अवसर तो देना ही था. फिर पूरे आधे घंटे बाद ही निधि बाहर आई.

‘‘क्या रहा, निधि?’’ मैं निकट चली आई.

‘‘बस, थोड़ी देर इंतजार कर,’’ यह कह कर निधि मुझे ले कर एक कमरे में आ गई. फिर 1 घंटे बाद जो दृश्य था वह ‘चट मंगनी पट ब्याह’ वाली बात थी.

रात 8 बजतेबजते आंगन में ढोलक बज उठी और सगाई की रस्म में जो सोने की चेन व हीरे की अंगूठी उंगलियों में पहनाई गई उन की कीमत 60 हजार से कम न थी.

15 दिन बाद ही छोटी सी बरात ले कर भूपेंद्र आए और निधि के साथ भांवरें पड़ गईं. इतना सोना चढ़ा कि देखने वालों की आंखें चौंधिया गईं. सब यह भूल गए कि वर अधिक आयु का है और विधुर भी है. बस, एक बात से सब जरूर चकरा गए थे कि दूल्हे की दोनों बेटियां भी बरात में आई थीं. पर वे कहीं से भी 12 और 8 की नहीं दिखती थीं. बड़ी मधु 16 वर्ष और छोटी विधु 12 की दिखती थीं. जवानी की डगर पर दोनों चल पड़ी थीं. सब को अंदाज लगाते देर नहीं लगी कि वर 50 की लाइन में आ चुका है.

निधि से कोई कुछ न कह सका. सब तकदीर के भरोसे उसे छोड़ कर चुप्पी लगा गए. 1 माह तक ससुराल में रह कर निधि जब 10 दिन के लिए मायके आई थी तो मैं ही उस से मिलने पहुंची थी. सोने से जैसे वह मढ़ गई थी. एक से बढ़ कर एक महंगे कपड़े, साथ ही सारे नए जेवर.

एक बात निधि को बहुत परेशान किए थी कि वे दोनों लड़कियां किसी प्रकार से विमाता को अपना नहीं पा रही थीं. बड़ी तो जैसे उस से सख्त नफरत करती, न साथ बैठती न कभी अपने से बोलती. पति से इस बात पर चर्चा की तो उन्होंने निधि को समझा दिया कि लोगों ने या इस की सहेलियों ने इस के मन में  उलटेसीधे विचार भर दिए हैं. धीरेधीरे सब ठीक हो जाएगा. अपनी बूढ़ी दादीमां का कहना भी वे दोनों टाल जातीं.

निधि हर समय इसी कोशिश में रहती कि वे दोनों उसे मां के बजाय अपना मित्र समझें. इस को निधि ने बताने की भी कोशिश की पर वे दोनों अवहेलना कर अपने कमरों में चली गईं. खाने के समय पिता के कई बार बुलाने पर वे डाइनिंग रूम में आतीं और थोड़ाबहुत खा कर चल देतीं. पिता भी जैसे पराए हो गए थे. पिता का कहना इस कान से सुनतीं उस कान निकाल देतीं.

निधि यदि कहती कि किसी सब्जेक्ट में कमजोर हो तो वह पढ़ा सकती है तो मधु फटाक से कह देती कि यहां टीचरों की कमी नहीं है. आप टीचर जरूर रही हैं पर छोटे से शहर के प्राइवेट स्कूल में. हम क्या बेवकूफ हैं जो आप से पढ़ेंगे और यह सुन कर निधि रो पड़ती.

एक से एक बढि़या डिश बनाने की ललक निधि में थी पर मायके में सुविधा नहीं थी इसलिए वह अपने शौक को पूरा न कर सकी. यहां पुस्तकों को पढ़ कर या टेलीविजन में देख कर तरहतरह की डिश बनाती, पूरे घर को खिलाती, पति और सास तो खुश होते पर उन दोनों बहनों की प्लेटें जैसी भरी जातीं वैसी ही कमरों से आ कर सिंक में पड़ी दिखतीं.

कई बार पिता ने प्यार से समझाया कि वह अब तुम्हारी मां हैं, उन का आदर करो, उन्हें अपना समझो तो बड़ी मधु फटाक से उत्तर दे देती, ‘पापा, आप की वह सबकुछ हो सकती हैं पर हमारी तो सौतेली मां हैं.’

इस पर पिता का कई बार हाथ उठ गया. निधि पक्ष ले कर आगे आई तो अपमानित ही हुई. इस से चुपचाप रो कर रह जाती. लड़कियां कहां जाती हैं, रात में देर से क्यों आती हैं. कुछ नहीं पूछ सकती थी वह.

लड़कियों के पिता सदैव गंभीर रहे. हमेशा कम बोलना, जैसे उन के चेहरे पर उच्च पद का मुखौटा चढ़ा रहता. बेटियों को भी कभी पिता से हंसतेबोलते नहीं देखा. कई बार निधि के मन में आया कि वह मधु से कुछ पूछे, बात करे पर वह तो हमेशा नाक चढ़ाए रहती.

बूढ़ी सास प्यार से बोलतीं, समझातीं, खानेपीने का खयाल रखने को कहतीं. जब बेटियों के बारे में वह पूछती तो कह देतीं, ‘‘सखीसहेलियों ने उलटासीधा भरा होगा. धीरेधीरे सब ठीक हो जाएगा. तू भूपेंद्र से बता दिया कर जो समस्या हो.’’

‘‘मांजी, एक तो रात में वह देर से आते हैं फिर वह इस स्थिति में नहीं होते कि उन से कुछ कहा जाए. दिन में बेटियों की बात बेटियों के सामने तो नहीं कह सकती, वह भी तब जब दोनों जैसे लड़ने को तैयार बैठी रहती हैं. मैं तो बोलते हुए भी डरती हूं कि पता नहीं कब क्या कह कर अपमान कर दें.’’

‘‘इसी से तो शादी करनी पड़ी कि पत्नी आ जाएगी तो कम से कम रात में घर आएगा तो उसे संभाल तो लेगी. अब तो तुझे ही सबकुछ संभालना है.’’

अधरों की हंसी, मन की उमंग, रसातल में समाती चली जा रही थी. सब सुखसाधन थे. जेवर, कपड़े, रुपएपैसे, नौकरचाकर परंतु लगता था वह जंगल में भयभीत हिरनी सी भटक रही है. मायके की याद आती, जहां प्रेम था, उल्लास था, अभावों में भी दिन भर किल्लोल के स्वर गूंजते थे. तभी एक दिन देखा कि दोनों बहनें मां का वार्डरोव खोल कर कपड़े धूप में डाल रही हैं और लाकर से उन के जेवर निकाल कर बैग में ठूंस रही हैं. निधि का माथा ठनका. उस दिन छुट्टी थी. सब घर पर ही थे. वह चुपके से घर के आफिस में गई. उस समय वह अकेले ही थे. बोली, ‘‘क्या मैं आ सकती हूं?’’

‘‘अरे, निधि, आओ, आओ, बैठो,’’ यह कहते हुए उन्होंने फाइल से सिर उठाया.

‘‘ये मधुविधु कहीं जा रही हैं क्या?’’

‘‘क्यों, तुम्हें क्यों लगा ऐसा? पूछा नहीं उन से?’’

‘‘पूछ कैसे सकती हूं…कभी वे बोलती भी हैं क्या? असल में उन्होंने अपनी मां के कपड़े धूप में डाले हैं और जेवर बैग में रख रही हैं.’’

‘‘दरअसल, वह अपनी मां के जेवर बैंक लाकर में रखने को कह रही थीं तो मैं ने ही कहा कि निकाल लो, कल रख देंगे, घर पर रखना ठीक नहीं है. दोनों की शादी में दे देंगे.’’

‘‘क्षमा करें, अकसर दोनों कभी अकेले जा कर रात में देर से घर आती हैं. इस से आप से कहना पड़ा,’’ निधि जाने के लिए उठ खड़ी हुई.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

शक की सूई – भाग 2 : जब पति ने किया पत्नी का पीछा

जयंती की शादी हुए 22 साल हो चुके थे और उस के 18 और 14 साल के 2 बेटे थे. जिंदगी के कितने मौसम बीत गए, पर उस के पति प्रमोद को न कोलियरी कैंटीन में चाय पीते कभी किसी ने देखा, न वह कभी बसंती होटल में घुघनीचोप खाते मिला. जयंती को औफिस गेट के अंदर उतार कर नाक की सीध में वापस घर चला जाता था, फिर ठीक 2 बजे उस की बाइक औफिस गेट के बाहर खड़ी नजर आती थी.

एक दिन अचानक प्रमोद की बाइक की दिशा में बदलाव हुआ. जयंती को औफिस गेट के अंदर छोड़ पर वापस घर लौट जाने वाली बाइक आज फिल्टर प्लांट की ओर मुड़ गई थी. अगले दिन से वही बाइक कभी कैंटीन के सामने खड़ी नजर आने लगी, तो कभी बसंती होटल के सामने.

जिस आदमी ने बसंती होटल में कभी कदम नहीं रखा था, वही अब उस होटल में घुघनीचोप गपागप खाने लगा था मानो बरसों का भूखा हो.

बसंती अंदर से बेहद खुश थी. उसे नया मालदार ग्राहक मिल गया था, ‘‘और कुछ खाने का मन करे तो फोन कर दीजिएगा, घर जैसा स्वाद मिलेगा. यह हमारा नंबर है, रख लीजिए…’’ बसंती ने ब्लाउज के भीतर से एक कागज की चिट निकाल प्रमोद के हाथ में थमा दी थी.

प्रमोद जयंती का पति है, यह बसंती को पता था. प्रमोद की बाइक की दिशा का बदलना और खुद प्रमोद में यह बदलाव अचानक से नहीं हुआ था. अचानक कुछ होता भी नहीं है. हर नर के पीछे एक नारी और हर शक के पीछे एक बीमारी वाली बात थी.

एक दिन जयंती को औफिस छोड़ कर प्रमोद घर लौट रहा था हमेशा की तरह, तभी रास्ते में उसे एक आदमी मिल गया. उस ने इशारे से प्रमोद को रुकने को कहा, फिर पास जा कर पूछ बैठा, ‘‘आप जयंती के पति हैं न?’’

‘‘हां, पर तुम कौन हो?’’

‘‘मेरा नाम रघु है.’’

‘‘क्या बात है?’’

‘‘भैया, भाभी पर नजर रखो. बड़े बाबू राजेश और उन के संबंधों को ले कर औफिस में बड़े गरमागरम चर्चे हैं.’’

‘‘क्या बकते हो, सुबहसुबह पी ली है क्या? होश में तो हो?’’ प्रमोद ने रघु का कौलर पकड़ लिया, ‘‘मेरी पत्नी के बारे में ऐसी बात कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?’’

रघु ने अपना कौलर छुड़ाते हुए

कहा, ‘‘मैं तो होश में हूं भैया, लेकिन जब सचाई जान लोगे तो तुम बेहोश

हो जाओगे.’’

‘‘अगर यह बात झूठ निकली, तो तुम्हें ढूंढ़ कर पीटूंगा.’’

‘‘जरूर पीटना, पर पहले अपनी पत्नी का पता करो,’’ इसी के साथ रघु खिसक लिया था. आज वह बेहद खुश था. महीनों से मन में जो गुबार था, वह बाहर निकल गया था. आज उस ने उस बात का बदला ले लिया था.

दरअसल, एक दिन सुबह रघु जयंती को कह बैठा था, ‘‘मैडम, कभीकभी आप बहुत जल्दी आ जाती हैं, कोई खास काम रहता होगा?’’

औफिस में रघु की पत्नी के बारे में सभी को पता था. रघु हर औरत में अपनी पत्नी का सा रूप देखने की ख्वाहिश लिए घूमता था, इसीलिए कभीकभी उसे करारा जवाब मिल जाता था.

‘‘तुम अपनी औकात में रहो और दूसरों की जासूसी करना छोड़ कर अपनी पत्नी की निगरानी करो… समझे तुम…’’ जयंती का यह उसी तरह का ताना था, जैसा महाभारत के एक प्रसंग में द्रौपदी ने दुर्योधन से कहा था कि अंधे का बेटा अंधा ही होता है. बाकी महाभारत का पता है आप को. वहां शकुनि था, यहां रघु शकुनि बनना चाह रहा था.

प्रमोद सोच में पड़ गया, पर किसी नतीजे पर पहुंच नहीं सका. उस ने रघु को तलाशा. पता चला कि पिछले 2 दिनों से वह काम पर ही नहीं आ रहा था.

यह भी पता चला कि रघु औफिस का चपरासी है और एक नंबर का पियक्कड़ भी. उस की खुद की पत्नी उस के बस में नहीं है. गांव में रहती थी, तब उस ने अपने 2 देवरों को फांस रखा था. रात को वह दोनों के बीच में सोती और रघु शराब पी कर रातभर आंगन में पड़ा रहता था. कुछ कहने पर पत्नी उसे देवरों से दौड़ादौड़ा कर पिटवाती थी.

शहर आने पर देवरों का संग तो छूटा, पर यहां भी उस ने एक बौयफ्रैंड रख लिया. कमाई खाए पति की, अंगूठा चूसे पड़ोसी का.

उस दिन के बाद से ही प्रमोद कुछ उखड़ाउखड़ा सा रहने लगा था. जयंती को औफिस में छोड़ वापस घर जाने का सिलसिला उस ने तोड़ दिया था और औफिस कैंपस के बाहर चारदीवारी से सटे गुलमोहर तो कभी लिप्टस के पेड़ों पर बंदर की तरह चढ़ कर बैठ जाता

और औफिस के बरामदे की ओर बगुले की माफिक टकटकी लगाए छिप कर देखता रहता.

लोग प्रमोद की ओर देखते और हंसते हुए आगे निकल लेते. उसे भरम होता कि कोई उसे नहीं देख रहा है, उलटे वह लोगों को अपनी ओर देखते हुए पा कर खुद को पेड़ की डालियों में छिपाने की नाकाम कोशिश करने लगता था.

औफिस आ रहे करमचंद बाबू ने एक दिन प्रमोद से कहा था, ‘‘हर रोज बंदरों की तरह पेड़ पर चढ़ कर क्या देखते हो?’’

‘‘तुम अपने काम से मतलब रखो न, कौन क्या कर रहा है, उस से तुम्हारा क्या लेनादेना है? अपना रास्ता नापो,’’ एकबारगी प्रमोद झुंझला उठा था.

‘‘क्या हुआ सर, मूड उखड़ा हुआ लग रहा है?’’ सामने से आ रहे सफाई मजदूर पूरनराम ने पूछा था.

‘‘अजीब सनकी लगता है…’’

‘‘कौन… वह जो पेड़ पर चढ़ा हुआ है? उसे मैं कभीकभी कैंटीन की तरफ भी घूमते हुए देखता हूं. एक दिन रघु के साथ बैठ कर कैंटीन में चाय पीते देखा, पर कभी खुश नहीं लग रहा था. जाने क्याक्या सोचता रहता है…’’

प्यार का सफल प्रायश्चित्त – भाग 2

‘नमस्ते,’ इस बार उस ने अंकल नहीं कहा. या कहा हो, मैं ने सुना नहीं. यदि मैं न सुनना चाहूं तो कौन सुना सकता है. लेकिन उस ने कहा नहीं शायद.

‘नमस्ते,’ मैं ने कहा, मेरे दिल की धड़कनें तेज होने लगीं.’’

‘‘कहां?’’ मैं ने पूछा यह जानते हुए भी कि वह कालेज जा रही है.

‘‘कालेज,’’ उस ने धीरे से मुसकराते हुए कहा.

‘‘और आप?’’

मैं हड़बड़ा गया. कोई उत्तर देते नहीं बना. क्या कहूं कि तुम से मिलने, तुम से बात करने के लिए तुम्हारे पीछे आता हूं. लेकिन कह न सका.

‘‘बस, यों ही टहलने.’’

‘‘रोज, इसी समय.’’

उस की इस बात पर मु झे लगा कि वह निश्चिततौर पर सम झ चुकी है मेरे टहलने का मकसद. मैं धीरे से मुसकराया. ‘‘हां, तुम्हें क्या लगा?’’ उफ यह क्या बेवकूफाना प्रश्न कर दिया मैं ने.

‘‘नहीं, मु झे लगा.’’ और वह चुप हो गई.

‘‘तुम्हें क्या लगा?’’ मैं ने बात को पटरी पर लाने की कोशिश करते हुए कहा.

‘‘कुछ नहीं’’ कह कर वह चुप रही.

‘‘कौन सी क्लास में पढ़ती हो?’’ बात आगे बढ़ाने के लिए कुछ तो पूछना ही था.

‘‘एमए प्रीवियस.’’

‘‘किस विषय से?’’

‘‘समाजशास्त्र से.’’

‘‘बढि़या सब्जैक्ट है.’’

दोनों तरफ थोड़ी देर के लिए फिर शांति छा गई. मैं सोच रहा था, क्या बात करूं. कालेज निकट आ रहा है. यही समय है अपनी बात कहने का. पहली बार इतना अच्छा मौका मिला है.

‘‘पढ़ाई मैं कोई दिक्कत हो तो बताना,’’ मैं ने कहा.

‘‘नहीं, सरल विषय है. दिक्कत नहीं होती.’’

‘‘यदि हो तो?’’

‘‘जी, जरूर बताऊंगी.’’

‘‘मैं ने इसलिए कहा, क्योंकि इसी विषय में मैं ने भी पीएचडी की हुई है.’’

‘‘मैं जानती हूं,’’ उस ने कहा, ‘‘आप प्रोफैसर हैं समाजशास्त्र के?’’

‘‘जी’’ मैं ने गर्व से कहा.

‘‘मैं पूछूंगी आप से यदि कोई दिक्कत आई तो.’’

‘‘क्या ऐसे बात नहीं कर सकती. बिना दिक्कत के?’’

‘‘क्यों नहीं, आखिर हम पड़ोसी हैं,’’ उस ने कहा.

मु झे अच्छा लगा. मैं ने पूछा, ‘‘आप मोबाइल रखती हैं?’’

‘‘जी.’’

‘‘कभी देखा नहीं आप को मोबाइल के साथ?’’

‘‘मैं जरूरत के समय ही मोबाइल चलाती हूं.’’

‘‘सोशल मीडिया, मेरा मतलब फेसबुक आदि पर नहीं हैं आप?’’

‘‘नही, ये सब समय की बरबादी है. घर के लोगों को भी पंसद नहीं.’’

‘‘आप का नंबर मिल सकता है,’’ मैं ने हिम्मत कर के पूछ लिया.

‘‘क्यों नहीं,’’ कहते हुए उस ने अपना नंबर दिया जिसे मैं ने अपने मोबाइल पर सेव कर लिया.

‘‘मु झे तो आप का नाम भी नहीं पता?’’ मैं ने पूछा. मैं पूरी तरह सामने आ चुका था खुल कर. बड़ी मुश्किल से मौका मिला था. मैं इस मौके को बेकार नहीं जाने देना चाहता था.

‘‘रवीना,’’ उस ने हलके से मुसकराते हुए कहा. उस का कालेज आ चुका था. उस ने आगे कहा, ‘‘चलती हूं.’’ और वह कालेज में दाखिल हो गई, मैं सीधा निकल गया.

आगे जाने का कोई मकसद नहीं था. मकसद पूरा हो चुका था. मैं वापस घर की ओर चल दिया. मु झे तैयार हो कर कालेज भी जाना था. लेकिन कालेज के लंच में जब रवीना का कालेज छूटता था, मैं फिर तेजी से उस के कालेज की ओर बढ़ चला. मेरा और उस का कालेज एक किलोमीटर के अंतर पर था. फर्क इतना था या बहुत था कि वह अपने कालेज में छात्रा थी और मैं अपने कालेज में प्रोफैसर.

सुबह के समय सड़क खाली होती है, लेकिन लंच के समय यानी दोपहर 2 बजे भीड़भाड़ होती है. वह कालेज से निकल चुकी थी. मैं ने अपने कदम तेजी से उस की तरफ बढ़ाए. मैं उस तक पहुंचता, तभी वह किसी लड़के की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ कर पलभर में नजरों से ओ झल हो गई. मेरा खून खौल उठा. मैं क्या सम झता था उसे, क्या निकली वह? पढ़ाई करने जाती है या ऐयाशी करने. बेवफा कहीं की. और मैं क्या हूं, शादीशुदा होते हुए भी आशिकी कर रहा हूं. बेवफा तो मैं हूं अपनी बीवी का.

लेकिन नहीं, मु झे सारे दोष उस में ही नजर आ रहे थे. उसे यह सब शोभा नहीं देता. लड़कियों को अपनी इज्जत, अपने सम्मान के साथ रहना चाहिए. मांबाप की दी हुई आजादी का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए. मैं उसे कोस रहा था. फिर मैं ने स्वयं को सम झाते हुए कहा, होगा कोई रिश्तेदार, परिचित. कल पूछ लूंगा. लेकिन मेरा इस तरह पूछना क्या ठीक रहेगा? उसे बुरा भी लग सकता है. जो भी हो, पूछ कर रहूंगा मैं. तभी चैन मिलेगा मु झे. दूसरे दिन नियत समय पर वह घर से कालेज के लिए निकली और मैं भी. उस ने फिर अपनी चाल धीमी कर दी. मैं उस की बगल में पहुंच गया.

‘‘कल लौटते वक्त नहीं दिखीं आप?’’ मैं ने बात को दूसरी तरफ से पूछा.

‘‘हां, कल भैया के दोस्त मिल गए थे. वे घर ही जा रहे थे. उन्होंने बिठा लिया,’’ अब जा कर मेरे कलेजे को ठंडक मिली. फिर भी मैं ने पूछा, ‘‘भैया के दोस्त या’’ वह मेरी बात का आशय सम झ गई.

‘‘क्या, आप भी अंकल…’’

‘‘मेरे सीने पर जैसे किसी ने ब्रह्मास्त्र छोड़ दिया हो. ‘अंकल’ शब्द दिमाग में हथौड़े की तरह बजने लगा.’’

‘‘क्या मैं बूढ़ा नजर आता हूं?’’ मैं ने कहा.

‘‘नहीं तो.’’

‘‘फिर अंकल क्यों कहती हो?’’

‘‘तो क्या कहूं, भाईसाहब?’’

‘‘फिर तो अंकल ही ठीक है,’’ हम दोनों हंस पड़े. यदि कहने के लिए संबोधन के लिए ही कुछ कहना है तो अंकल ही ठीक है. बड़े शहरों की तरह यहां सर, या सरनेम के आगे जी लगा कर बुलाने का चलन तो है नहीं.

‘‘मैं तुम्हें फोन कर सकता हूं?’’

‘‘हां, क्यों नहीं? आप घर भी आ सकते हैं. मु झे भी बुला सकते हैं. मैं तो अकसर आती रहती हूं,’’ उस ने सहजभाव से कहा. लेकिन मु झे उस में अपना अधिकार दिखाई पड़ा. मेरे हौसले बढ़ चुके थे.

‘‘एक बात कहूं?’’

‘‘कहिए.’’

‘‘तुम बहुत सुंदर हो.’’

‘‘सच?’’

‘‘हां.’’

‘‘आज तक किसी ने कहा नहीं मु झ से. मु झे भी लगा कि मैं सुंदर तो नहीं, हां, बुरी भी नहीं. ठीकठाक हूं.’’

‘‘लेकिन मैं कहता हूं कि तुम बहुत सुंदर हो.’’

‘‘आप को लगती हूं?’’

उस ने प्रश्न किया या मेरे मन की गहराई में चल रहे रहस्य को पकड़ा. जो भी हो. उस ने कहा इस तरह जैसे वह अच्छी तरह जान चुकी थी कि मैं उसे पसंद करता हूं. तभी तो उस ने कहा, आप को लगती हूं.

‘‘लगती नहीं, तुम हो.’’

मैं ने कहा. वह चुप रही. लेकिन हौले से मुसकराती रही. उस के गालों पर लालिमा थी.

मैं ने मौका देख कर अपने मन की बात स्पष्ट रूप से कहनी चाही.

‘‘एक बात कहूं, बुरा तो नहीं मानोगी?’’

‘‘नहीं, आप कहिए.’’

‘‘मैं…मैं…मैं… आप से…’’

‘‘पहले तो आप मु झे आप कहना बंद करिए. आप प्रोफैसर हैं, मैं स्टूडैंट हूं,’’ उस ने यह कहा, तो मु झे लगा जैसे कह रही हो कि आप में और मु झ में बहुत अंतर है. ‘‘मैं आप का सम्मान करती हूं और आप…’’

मैं चुप रहा. उस ने कहा, ‘‘कहिए, आप कुछ कहने वाले थे.’’

‘‘मैं कहना तो बहुतकुछ चाहता हूं लेकिन हिम्मत नहीं कर पा रहा हूं.’’

‘‘मैं जानती हूं. आप क्या कहना चाहते हैं. लेकिन कहना तो पड़ेगा आप को,’’ उस

ने मेरी तरफ तिरछी नजर से मुसकराते

हुए कहा.

‘‘पहले तुम वादा करो कि यह बात हमारेतुम्हारे बीच में रहेगी. बात पसंद आए या न आए,’’ मैं हर तरफ से निश्ंिचत होना चाहता था. सुरक्षित भी कह सकते हैं. पहले तो लगा कि कहूं यदि तुम जानती हो तो कहने की क्या आवश्यकता है. लेकिन जाननेभर से क्या होता है?

‘‘मैं वादा करती हूं.’’

‘‘हम कहीं मिल सकते हैं. रास्ते चलते कहना ठीक न होगा.’’

‘‘लेकिन कहां?’’

‘‘थोड़ी दूर पर एक कौफी शौप है.’’

‘‘वहां किसी ने देख लिया तो क्या उत्तर देंगे. छोटा सा शहर है.’’

‘‘तुम मेरे कालेज आ सकती हो. कालेज के पार्क में बात करते हैं. वहां कोई कुछ नहीं कहेगा. यही सम झेंगे कि पढ़ाई के विषय में कोई बात हो रही होगी.’’

‘‘कब आना होगा?’’

‘‘12 बजे.’’

‘‘कालेज बंक करना पड़ेगा.’’

‘‘प्लीज, एक बार, मेरे लिए,’’ शायद उस ने मेरी दयनीय हालत देख कर हां कर दिया था. दोपहर के 12 बजे. कालेज का शानदार पार्क. दिसंबर की गुनगुनी धूप. कालेज के छात्रछात्राएं अपने सखासहेलियों के साथ कैंटीन में, पार्क में बैठे हुए थे. कुछ पढ़ाई पर, कुछ सिनेमा, क्रिकेट पर बातें कर रहे थे. मैं बेचैनी से उस का इंतजार कर रहा था. वह आई. मैं उस की तरफ बढ़ा. मेरी धड़कनें भी बढ़ीं.

‘‘आइए,’’ मैं ने कहा. और हम पार्क की तरफ चल दिए.

‘‘कहिए, क्या कहना है?’’

‘‘देखो, तुम ने वादा किया है. बात हम दोनों के मध्य रहेगी.’’

‘‘मैं वादे की पक्की हूं.’’

‘‘मेरी बात पर बहुत से लेकिन, किंतुपरंतु हो सकते हैं जो स्वाभाविक हैं. लेकिन, मन के हाथों मजबूर हूं. बात यह है कि मैं तुम से प्यार करता हूं. करने लगा हूं. पता नहीं कैसे?’’

मैं ने कह दिया. हलका हो गया मन. फिर उस की तरफ देखने लगा. न जाने क्या उत्तर मिले. मैं डरा हुआ था.

‘‘मैं तो आप से बहुत पहले से प्यार करती थी जब आप मेरे पड़ोस में रहने आए थे. लेकिन आप ने कभी मेरी ओर ध्यान ही नहीं दिया. जिस दिन आप की शादी हुई थी, बहुत रोई थी मैं. फिर मन को सम झा लिया था किसी तरह. मैं आप से आज भी प्यार करती हूं लेकिन…’’

‘‘मैं जानता हूं कि मैं विवाहित हूं, 2 बच्चे हैं मेरे. लेकिन तुम साथ दो तो…’’

‘‘मैं आप के साथ हूं. आप के प्यार में. कोई लड़की जब किसी से सच्चा प्यार करती है तो किसी भी हद तक जा सकती है. मैं किसी बंधन में नहीं हूं. आप सोच लीजिए.’’

‘‘थैंक यू, मु झे कुछ नहीं सोचना. जो होगा, देखा जाएगा,’’ मैं ने कह तो दिया लेकिन कहते समय पत्नी और बच्चों का चेहरा सामने घूम गया. इस के बाद हमारी अकसर मुलाकातें होने लगीं. मोबाइल पर तो बातें होती ही रहतीं. सावधानी हम दोनों ही बरत रहे थे. कभी वह कुछ पूछने के बहाने, पढ़ाई के बहाने, घर भी आ जाती. हम सिनेमा, पार्क, रैस्तरां जहांजहां भी मिल सकते थे. मिलते रहे. वह कालेज से गायब रहती और मैं भी. एक दिन मैं ने उस से मोबाइल पर कहा, ‘‘बेकरारी बढ़ती जा रही है तुम्हें पाने की. तुम्हें छूने की. प्लीज कुछ करो.’’

‘‘मेरा भी यही हाल है, मैं कोशिश करती हूं.’’

फिर एक दिन ऐसा हुआ हमारी खुशनसीबी से कि उस

के परिवार के लोगों को एक शादी में जाना था 2 दिनों के लिए और उसी समय मेरी पत्नी को उस के मायके से बुलावा आ

गया. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वैसे भी स्कूल, कालेज बंद

रहते हैं. वह अपने घर में अकेली थी. मैं अपने घर में. बीच में एक दीवार थी. रात को मैं उस के घर या वह मेरे घर आए तो शायद ही कोई देखे. फिर भी सावधानी से हम ने तय किया कि मैं उस की छत पर पहुंच कर छत की सीढि़यों से नीचे जाऊंगा. दोनों छतें सटी हुई थीं.

 

Father’s Day Special- रिटर्न गिफ्ट: भाग 2

उन के साथ गपशप करने का मुझे इंतजार रहने लगा था. वह मेरा बहुत ध्यान रखते थे. हर बार मेरी मनपसंद खाने की कोई न कोई चीज वह मुझे जरूर खिलाते. उन के साथ हंसतेबोलते घंटे भर का समय निकल जाने का पता ही नहीं लगता था.

फिर उन्होंने मुझे घर तक छोड़ आने की जिम्मेदारी ले ली तो हम आधा घंटा और साथ रहने लगे. इस आधे घंटे के समय में उन्होंने मेरी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जान लिया था.

जब पापा की सड़क दुर्घटना में 6 साल पहले मौत हुई थी तब मैं 14 साल की थी. मम्मी तो बुरी तरह से टूट गई थीं. उन्हें रातदिन रोते देख कर मैं कभीकभी इतनी ज्यादा दुखी और उदास हो जाती कि मन में आत्महत्या करने का विचार पैदा हो जाता. उस वक्त के बाद से मैं ने भगवान को मानना ही छोड़ दिया है.

मैं खुद को राकेशजी के इतना ज्यादा करीब महसूस करने लगी कि उन से मन की वे बातें कह जाती जो अब तक किसी को नहीं बताई थीं.

शिखा से मुझे उन के बारे में काफी जानकारी हासिल हुई :

‘वैसे तो मेरे पापा बहुत खुश रहते हैं पर कभीकभी अकेलापन उन्हें बहुत उदास कर जाता है. मैं उन से अकसर कहती हूं कि अकेलेपन को दूर करने के लिए कोई जीवनसाथी ढूंढ़ लो पर वह हंस कर मेरी बात टाल जाते हैं. मेरी शादी हो जाने के बाद तो पापा बहुत अकेले रह जाएंगे.’

शिखा को अपने पापा के लिए यों परेशान देख कर मुझे काफी हैरानी हुई थी.

‘मुझे तो शादी उसी युवक से करनी है जो मम्मी को अपने साथ रखने को राजी होगा. पापा की जगह मैं सारी जिंदगी उन की देखभाल करूंगी,’ मैं ने अपना फैसला शिखा को बताया तो वह चौंक पड़ी थी.

‘शादीशुदा बेटी का अपने मातापिता को साथ रखना हमारे समाज में संभव नहीं है अंकिता, और न ही मातापिता विवाहित बेटी के घर रहना चाहते हैं,’ शिखा की इस दलील को सुन कर मुझे गुस्सा आ गया था.

‘अगर ऐसा कोई चुनाव करना पड़ा तो मैं शादी करने से इनकार कर दूंगी पर मम्मी को अकेले छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता,’ मैं इस विषय पर शिखा से बहस करने को तैयार हो गई थी.

‘अच्छा यह बता कि तुझे अपने पापा की कितनी बातें याद हैं?’

‘वह गे्रट इनसान थे, शिखा. तभी तो हमारी जिंदगी में उन की जगह आज तक कोई दूसरा आदमी नहीं ले पाया है और न ले पाएगा,’ मेरी आंखों में अचानक आंसू छलक आए तो शिखा ने विषय बदल दिया था.

शिखा के पापा के साथ मेरे संबंध इतने करीबी हो गए थे कि उन से रोज मिले या फोन पर लंबी बात किए बिना मुझे चैन नहीं मिलता था.

उन्होंने जब पार्क के सामने कार रोकी तो मैं झटके से पुरानी यादों की दुनिया से निकल आई थी.

‘‘आओ,’’ उन्होंने बड़े अधिकार से मेरा हाथ पकड़ा और पार्क के गेट की तरफ बढ़ चले.

उन के हाथ का स्पर्श मैं बड़ी प्रबलता से महसूस कर रही थी. इस का कारण यह था कि उन को ले कर मेरे मन के भावों में पिछले दिनों बदलाव आया था.

करीब सप्ताह भर पहले मुझे घर छोड़ने के लिए जाते हुए उन्होंने इसी अंदाज में मेरा हाथ पकड़ कर कहा था, ‘‘अंकिता, तुम मुझे हमेशा अपना अच्छा दोस्त और शुभचिंतक मानना. हमारे बीच जो संबंध बना है, मैं उसे और ज्यादा गहराई और मजबूती देना चाहता हूं. क्या तुम मुझे ऐसा करने का मौका दोगी?’’

‘‘हम अच्छे दोस्त तो हैं ही,’’ उन की आंखों में अजीब सी बेचैनी के भाव को पहचान कर मैं ने जमीन की तरफ देखते हुए जवाब दिया था.

‘‘मैं तुम्हें दुनिया भर की खुशियां देना चाहता हूं.’’

‘‘थैंक यू, सर,’’ उस समय के बाद से मैं ने उन के लिए ‘अंकल’ का संबोधन त्याग दिया था.

उस दिन उन्होंने अपनी बात को आगे नहीं बढ़ाया था. रात भर करवटें बदलने के बाद मुझे ऐसा लगा कि हमारा रिश्ता उस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था जिसे समाज गलत मानता है.

कम उम्र की लड़की के बड़ी उम्र के आदमी से प्यार हो जाने के किस्से मैं ने भी सुने थे, पर ऐसा कुछ मेरी जिंदगी में भी घट सकता है, यह मैं ने कभी नहीं सोचा था.

मेरा मन कह रहा था कि आज राकेशजी मुझ से प्रेम करने की बात अपनी जबान पर लाने वाले हैं. मैं उन्हें बहुत पसंद करती थी लेकिन उन के साथ गलत तरह का रिश्ता रखने का सवाल ही पैदा नहीं होता था. मैं अपनी मां और शिखा की नजरों में कैसे गिर सकती थी?

ये अगर कोई उलटीसीधी बात मुंह से न निकालें तो कितना अच्छा हो. तब मैं इन से अपने संबंध सदा के लिए तोड़ने की पीड़ा से बच जाऊंगी. मुझे अपनी प्रेमिका बनाने की इच्छा को जबान पर मत लाना, प्लीज. मन ही मन ऐसी प्रार्थना करते हुए मैं राकेशजी के साथ पार्क में प्रवेश कर गई थी.

मेरा हाथ पकड़ कर कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने मुसकराते हुए पूछा, ‘‘अपने जन्मदिन पर क्या तुम मुझे एक रिटर्न गिफ्ट दोगी?’’

‘‘मेरे बस में होगा तो जरूर दूंगी,’’ आगे पैदा होने वाली स्थिति का सामना करने के लिए मैं गंभीर हो गई.

कुछ पलों की खामोशी के बाद उन्होंने कहा, ‘‘अंकिता, जिंदगी में कभी ऐसे मौके भी आते हैं जब हमें पुरानी मान्यताओं और अडि़यल रुख को त्याग कर नए फैसले करने पड़ते हैं. नई परिस्थितियों को स्वीकार करना पड़ता है. क्या तुम्हें थोड़ाबहुत अंदाजा है कि मैं तुम से रिटर्न गिफ्ट में क्या चाहता हूं?’’

‘‘आप के मन की बात मैं कैसे बता सकती हूं,’’ मैं ने उन्हें आगे कुछ कहने से रोकने के लिए रूखे लहजे में जवाब दिया.

‘‘इस का जवाब मैं तुम्हें एक छोटी सी कहानी सुना कर देता हूं. किसी राज्य की राजकुमारी रोज सुबह भिखारियों को धन और कपड़े दोनों दिया करती थी. एक दिन महल के सामने एक फकीर आया और गरीबों की लाइन से हट कर चुपचाप एक तरफ खड़ा हो गया.

‘‘राजकुमारी के सेवकों ने उस से कई बार कहा कि वह लाइन में न भी लगे पर अपने मुंह से राजकुमारी से जो भी चाहिए उसे मांग तो ले. फकीर ने तब सहज भाव से उन लोगों को जवाब दिया था, ‘क्या तुम्हारी राजकुमारी को मेरा भूख से पिचका हुआ पेट, फटे कपड़े और खस्ता हालत नजर नहीं आ रही है? मुझे उस के सामने फिर भी हाथ फैलाने पड़ें या गिड़गिड़ाना पड़े तो बात का मजा क्या. और फिर मुझे ऐसी नासमझ राजकुमारी से कुछ नहीं चाहिए.’

Father’s Day Special: पापा जल्दी आ जाना- भाग 2

मम्मी स्वभाव से ही गरम एवं तीखी थीं. दोनों की बातें होतीं तो मम्मी का स्वर जरूरत से ज्यादा तेज हो जाता और पापा का धीमा होतेहोते शांत हो जाता. फिर दोनों अलगअलग कमरों में चले जाते. सुबह तैयार हो कर मैं पापा के साथ बस स्टाप तक जाना चाहती थी पर मम्मी मुझे घसीटते हुए ले जातीं. मैं पापा को याचना भरी नजरों से देखती तो वह धीमे से हाथ हिला पाते, जबरन ओढ़ी हुई मुसकान के साथ.

मैं जब भी स्कूल से आती मम्मी अपनी सहेलियों के साथ ताश और किटी पार्टी में व्यस्त होतीं और कभी व्यस्त न होतीं तो टेलीफोन पर बात करने में लगी रहतीं. एक बार मैं होमवर्क करते हुए कुछ पूछने के लिए मम्मी के कमरे में चली गई थी तो मुझे देखते ही वह बरस पड़ीं और दरवाजे पर दस्तक दे कर आने की हिदायत दे डाली. अपने ही घर में मैं पराई हो कर रह गई थी.

एक दिन स्कूल से आई तो देखा मम्मी किसी अंकल से ड्राइंगरूम में बैठी हंसहंस कर बातें कर रही थीं. मेरे आते ही वे दोनों खामोश हो गए. मुझे बहुत अटपटा सा लगा. मैं अपने कमरे में जाने लगी तो मम्मी ने जोर से कहा, ‘निकी, कहां जा रही हो. हैलो कहो अंकल को. चाचाजी हैं तुम्हारे.’

मैं ने धीरे से हैलो कहा और अपने कमरे में चली गई. मैं ने उन को इस से पहले कभी नहीं देखा था. थोड़ी देर में मम्मी ने मुझे बुलाया.

‘निकी, जल्दी से फे्रश हो कर आओ. अंकल खाने पर इंतजार कर रहे हैं.’

मैं टेबल पर आ गई. मुझे देखते ही मम्मी बोलीं, ‘निकी, कपड़े कौन बदलेगा?’

‘ममा, आया किचन से नहीं आई फिर मुझे पता नहीं कौन से…’

‘तुम कपड़े खुद नहीं बदल सकतीं क्या. अब तुम बड़ी हो गई हो. अपना काम खुद करना सीखो,’ मेरी समझ में नहीं आया कि एक दिन में मैं बड़ी कैसे हो गई हूं.

‘चलो, अब खाना खा लो.’

मम्मी अंकल की प्लेट में जबरदस्ती खाना डाल कर खाने का आग्रह करतीं और मुसकरा कर बातें भी कर रही थीं. मैं उन दोनों को भेद भरी नजरों से देखती रही तो मम्मी ने मेरी तरफ कठोर निगाहों से देखा. मैं समझ चुकी थी कि मुझे अपना खाना खुद ही परोसना पड़ेगा. मैं ने अपनी प्लेट में खाना डाला और अपने कमरे में जाने लगी. हमारे घर पर जब भी कोई आता था मुझे अपने कमरे में भेज दिया जाता था. मैं टीवी देखतेदेखते खाना खाती रहती थी.

‘वहां नहीं बेटा, अंकल वहां आराम करेंगे.’

‘मम्मी, प्लीज. बस एक कार्टून…’ मैं ने याचना भरी नजर से उन्हें देखा.

‘कहा न, नहीं,’ मम्मी ने डांटते हुए कहा, जो मुझे अच्छा नहीं लगा.

खाने के बाद अंकल उस कमरे में चले गए तथा मैं और मम्मी दूसरे कमरे में. जब मैं सो कर उठी, मम्मी अंकल के पास चाय ले जा रही थीं. अंकल का इस तरह पापा के कमरे में सोना मुझे अच्छा नहीं लगा. जाने से पहले अंकल ने मुझे ढेर सारी मेरी मनपसंद चाकलेट दीं. मेरी पसंद की चाकलेट का अंकल को कैसे पता चला, यह एक भेद था.

वक्त बीतता गया. अंकल का हमारे घर आनाजाना अनवरत जारी रहा. जिस दिन भी अंकल हमारे घर आते मम्मी उन के ज्यादा करीब हो जातीं और मुझ से दूर. मैं अब तक इस बात को जान चुकी थी कि मम्मी और अंकल को मेरा उन के आसपास रहना अच्छा नहीं लगता था.

एक दिन पापा आफिस से जल्दी आ गए. मैं टीवी पर कार्टून देख रही थी. पापा को आफिस के काम से टूर पर जाना था. वह दवा बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर थे. आते ही उन्होंने पूछा, ‘मम्मी कहां हैं.’

‘बाहर गई हैं, अंकल के साथ… थोड़ी देर में आ जाएंगी.’

‘कौन अंकल, तुम्हारे मामाजी?’ उत्सुकतावश उन्होंने पूछा.

‘मामाजी नहीं, चाचाजी…’

‘चाचाजी? राहुल आया है क्या?’ पापा ने बाथरूम में फे्रश होते हुए पूछा.

‘नहीं. राहुल चाचाजी नहीं कोई और अंकल हैं…मैं नाम नहीं जानती पर कभी- कभी आते रहते हैं,’ मैं ने भोलेपन से कहा.

‘अच्छा,’ कह कर पापा चुप हो गए और अपने कमरे में जा कर तैयारी करने लगे. मैं पापा के पास पानी ले कर आ गई. जिस दिन पापा मेरे सामने जाते मुझे अच्छा नहीं लगता था. मैं उन के आसपास घूमती रहती थी.

‘पापा, कहां जा रहे हो,’ मैं उदास हो गई, ‘कब तक आओगे?’

‘कोलकाता जा रहा हूं मेरी गुडि़या. लगभग 10 दिन तो लग ही जाएंगे.’

‘मेरे लिए क्या लाओगे?’ मैं ने पापा के गले में पीछे से बांहें डालते हुए पूछा.

‘क्या चाहिए मेरी निकी को?’ पापा ने पैकिंग छोड़ कर मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए पूछा. मैं क्या कहती. फिर उदास हो कर कहा, ‘आप जल्दी आ जाना पापा… रोज फोन करना.’

‘हां, बेटा. मैं रोज फोन करूंगा, तुम उदास नहीं होना,’ कहतेकहते मुझे गोदी में उठा कर वह ड्राइंगरूम में आ गए.

तब तक मम्मी भी आ चुकी थीं. आते ही उन्होंने पूछा, ‘कब आए?’

‘तुम कहां गई थीं?’ पापा ने सीधे सवाल पूछा.

‘क्यों, तुम से पूछे बिना कहीं नहीं जा सकती क्या?’ मम्मी ने तल्ख लहजे में कहा.

‘तुम्हारे साथ और कौन था? निकिता बता रही थी कि कोई चाचाजी आए हैं?’

‘हां, मनोज आया था,’ फिर मेरी तरफ देखती हुई बोलीं, ‘तुम जाओ यहां से,’ कह कर मेरी बांह पकड़ कर कमरे से निकाल दिया जैसे चाचाजी के बारे में बता कर मैं ने उन का कोई भेद खोल दिया हो.

‘कौन मनोज, मैं तो इस को नहीं जानता.’

‘तुम जानोगे भी तो कैसे. घर पर रहो तो तुम्हें पता चले.’

‘कमाल है,’ पापा तुनक कर बोले, ‘मैं ही अपने भाई को नहीं पहचानूंगा…यह मनोज पहले भी यहां आता था क्या? तुम ने तो कभी बताया नहीं.’

‘तुम मेरे सभी दोस्तों और घर वालों को जानते हो क्या?’

‘तुम्हारे घर वाले गुडि़या के चाचाजी कैसे हो गए. शायद चाचाजी कहने से तुम्हारे संबंधों पर आंच नहीं आएगी. निकिता अब बड़ी हो रही है, लोग पूछेंगे तो बात दबी रहेगी…क्यों?’

और तब तक उन के बेडरूम का दरवाजा बंद हो गया. उस दिन अंदर क्याक्या बातें होती रहीं, यह तो पता नहीं पर पापा कोलकाता नहीं गए.

अंतहीन- भाग 2: क्यों गुंजन ने अपने पिता को छोड़ दिया?

‘‘मैं और गुंजन सूर्यास्त देख कर पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे कि अचानक चीखतेचिल्लाते लोग ‘भागो, बम फटने वाला है’ हमें धक्का देते हुए नीचे भागे. मैं किनारे की ओर थी सो रेलिंग पर जा कर गिरी लेकिन गुंजन को भीड़ की ठोकरों ने नीचे ढकेल दिया. उसे लुढ़कता देख कर मैं रेलिंग के सहारे नीचे भागी. एक सज्जन ने, जो हमारे साथ सूर्यास्त देख कर हम से आगे नीचे उतर रहे थे, गुंजन को देख लिया और लपक कर किसी तरह उस को भीड़ से बाहर खींचा. तब तक गुंजन बेहोश हो चुका था. उन्हीं सज्जन ने हम लोगों को अपनी गाड़ी में मैत्री अस्पताल पहुंचाया.’’

‘‘गुंजन की गाड़ी तो आफिस में खड़ी है, तेरी गाड़ी कहां है?’’ एक युवती ने पूछा.

‘‘प्लैनेटोरियम की पार्किंग में…’’

‘‘उसे वहां से तुरंत ले आ तनु, लावारिस गाड़ी समझ कर पुलिस जब्त कर सकती है,’’ एक युवक बोला.

‘‘अफवाह थी सो गाड़ी तो खैर जब्त नहीं होगी, फिर भी प्लैनेटोरियम बंद होने से पहले तो वहां से लानी ही पड़ेगी,’’ राघव ने कहा.

‘‘मैत्री से गुंजन का कोट भी लेना है, उस में उस का पर्स, मोबाइल आदि सब हैं मगर मैं कैसे जाऊं?’’ तनु ने असहाय भाव से कहा, ‘‘तुम्हीं लोग ले आओ न, प्लीज.’’

‘‘लेकिन हमें तो कोई गुंजन का सामान नहीं देगा और हो सकता है गाड़ी के बारे में भी कुछ पूछताछ हो,’’ प्रभव ने कहा, ‘‘तुम्हें भी साथ चलना पड़ेगा, तनु.’’

‘‘गुंजन को इस हाल में छोड़ कर?’’ तनु ने आहत स्वर में पूछा.

‘‘गुंजन को तुम ने सही हाथों में सौंप दिया है तनु और फिलहाल सिवा डाक्टरों के उस के लिए कोई और कुछ नहीं कर सकता. तुम्हारी परेशानी और न बढ़े इसलिए तुम गुंजन का सामान और अपनी गाड़ी लेने में देर मत करो,’’ राघव ने कहा.

‘‘ठीक है, मैं दोनों काम कर के 15-20 मिनट में आ जाऊंगी.’’

‘‘यहां आ कर क्या करोगी तनु? न तो तुम अभी गुंजन से मिल सकती हो और न उस के इलाज के बारे में कोई निर्णय ले सकती हो. अपनी चोटों पर भी दवा लगवा कर तुम घर जा कर आराम करो,’’ राघव ने कहा, ‘‘यहां मैं और प्रभव हैं ही. रजत, तू इन लड़कियों के साथ चला जा और सीमा, मिन्नी तुम में से कोई आज रात तनु के साथ रह लो न.’’

‘‘उस की फिक्र मत करो राघव, मगर तनु को गुंजन के हाल से बराबर सूचित करते रहना,’’ कह कर दोनों युवतियां और रजत तनु को ले कर बगैर रामदयाल की ओर देखे चले गए.

गुंजन की चिंता में त्रस्त रामदयाल सोचे बिना न रह सके कि गुंजन के बाप का तो खयाल नहीं, मगर उस लड़की की चिंता में सब हलकान हुए जा रहे हैं. उन के दिल में तो आया कि वह राघव और प्रभव से भी जाने को कहें मगर इन हालात में न तो अकेले रहने की हिम्मत थी और फिलहाल न ही किसी रिश्तेदार या दोस्त को बुलाने की, क्योंकि सब का पहला सवाल यही होगा कि गुंजन नेहरू प्लैनेटोरियम की पहाड़ी पर शाम के समय क्या कर रहा था जबकि गुंजन ने सब को कह रखा था कि 6 बजे के बाद वह बौस के साथ व्यस्त होता है इसलिए कोई भी उसे फोन न किया करे.

रामदयाल तो समझ गए थे कि कहां किस बौस के साथ, वह व्यस्त होता था मगर लोगों को तो कोई माकूल वजह ही बतानी होगी जो सोचने की मनोस्थिति में वह अभी नहीं थे.

तभी उन्हें वरिष्ठ डाक्टर ने मिलने को बुलाया. रौंदे जाने और लुढ़कने के कारण गुंजन को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं और उस की बे्रन सर्जरी फौरन होनी चाहिए थी. रामदयाल ने कहा कि डाक्टर, आप आपरेशन की तैयारी करें, वह अभी एटीएम से पैसे निकलवा कर काउंटर पर जमा करवा देते हैं.

प्रभव उन्हें अस्पताल के परिसर में बने एटीएम में ले गया. जब वह पैसे निकलवा कर बाहर आए तो प्रभव किसी से फोन पर बात कर रहा था… ‘‘आफिस के आसपास के रेस्तरां में कब तक जाते यार? उन दोनों को तो एक ऐसी सार्वजनिक मगर एकांत जगह चाहिए जहां वे कुछ देर शांति से बैठ कर एकदूसरे का हाल सुनसुना सकें. नेहरू प्लैनेटोरियम आफिस के नजदीक भी है और उस के बाहर रूमानी माहौल भी. शादी अभी तो मुमकिन नहीं है…गुंजन की मजबूरियों के कारण…विधुर पिता के प्रति इकलौते बेटे की जिम्मेदारियां और लगाव कुछ ज्यादा ही होता है…हां, सीमा या मिन्नी से बात कर ले.’’

उन्हें देख कर प्रभव ने मोबाइल बंद कर दिया.

पैसे जमा करवाने के बाद राघव और प्रभव ने उन्हें हाल में पड़ी कुरसियों की ओर ले जा कर कहा, ‘‘अंकल, आप बैठिए. हम गुंजन के बारे में पता कर के आते हैं.’’

प्यार के राही-भाग 2 : हवस भरे रिश्ते

यह कह कर चाची गुस्से में पैर पटकते हुए अपने घर में चली गईं. दूसरे सभी लोग भी अपनेअपने घर चले गए. चाची के इस बरताव पर अब्बाजान और महल्ले वाले भौंचक्के रह गए.

अब्बाजान को सब से ज्यादा अचंभा इस बात पर हो रहा था कि आखिर जशीम राही की बीवी इतनी मामूली सी बात पर इतनी बेइज्जती क्यों कर रही थी? ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

अब्बा घर में आ कर सब से पहले मेरे कमरे में आए और चारों ओर घूम कर देखा. सभी चीजें अपनी जगह पर थीं. मैं सोने का नाटक कर रही थी. उन्होंने मेरी चादर खींच कर देखा. मुझे सोते देख कर वह बाहर चले गए.

डौली चाची ने मासूम राही नामक फूल को बचपन से सींचा था, इसलिए

वे न चाहती थीं कि कोई दूसरी लड़की आ कर इस फूल से खेले. दरअसल, वे खुद उस से खेलने के इंतजार में कई साल से आस लगाए बैठी थीं. वे मासूम राही पर सिर्फ अपना हक समझने

लगी थीं, इसलिए जब उन्हें पता चला कि मैं मासूम से प्यार करने लगी हूं तो उन्होंने पिटवा कर मासूम को घर में कैद कर लिया.

उन्होंने जब से मासूम पर पाबंदी लगाई थी, तभी से उन के मन में सोई हवस का सैलाब सिर उठा रहा था. चाचा उन के इस नापाक इरादे को भांप गए थे, इसलिए वे एक पल भी मासूम को अपने से अलग नहीं रहने देते थे.

एक दिन चाची ने अपने मन की बात चाचा जशीम राही को बताते हुए कहा, ‘‘मैं कई दिनों से एक बात कहना चाह रही हूं. लेकिन यह सोच कर नहीं कह पा रही हूं कि कहीं आप बुरा न मान जाएं.’’

‘‘मैं भला क्यों बुरा मानूंगा. बोलो, क्या कहना चाहती हो?’’

इस पर वे बोलीं, ‘‘मैं मासूम राही से शादी करना चाहती हूं.’’

जशीम चाचा का मुंह हैरानी से फैल गया. वे गुस्से में उन के गाल पर एक थप्पड़ रसीद करते हुए गरजे, ‘‘तुम्हारा दिमाग तो खराब नहीं हो गया है. तुम्हें शर्म नहीं आती, ऐसी बात करते हुए? मासूम राही तुम्हारे बेटे जैसा है, वह मुझे अब्बा और तुम्हें अम्मी कहता है.

‘‘इतना घिनौना और नापाक इरादा तुम्हारे मन में कैसे चला आया? तुम कम से कम अपनी उम्र का लिहाज तो करतीं. 42 साल की होने जा रही हो और एक 16 साल के लड़के, जिसे बेटे की तरह पाला, उस के साथ शादी करने की बात सोच रही हो. सारे महल्ले और रिश्तेदारी में बेइज्जती कराना चाहती हो. तुम्हारी अक्ल मारी गई है. ऐसी बात किसी और के सामने मत कहना, वरना लोग तुम्हारे नाम से भी नफरत करने लगेंगे.’’

इस पर चाची झल्लाते हुए बोलीं, ‘‘बस कीजिए, भाषण मत दीजिए. मैं ने आप से सलाह जानने के लिए कहा

था, भाषण देने के लिए नहीं. मैं करूंगी वही, जो मैं चाहती हूं. इस में बुराई भी क्या है?

‘‘मासूम जवान हो गया है. उसे शादी करनी ही है. किसी और से नहीं, मुझ से ही कर लेगा तो क्या गलत हो जाएगा? वह बचपन से ही इस घर में है, इसलिए शादी के बाद बिना किसी परेशानी के सारे काम संभाल लेगा. इस से आप को क्या परेशानी है?’’

इस पर चाचा बोले, ‘‘परेशानी यह है कि मैं मासूम राही का बाप हूं. मैं ने उसे सगे बेटे की तरह देखा है. मैं सोच भी नहीं सकता था कि तुम इतनी नीच हरकत पर उतर आओगी. अगर तुम में थोड़ी सी भी इनसानियत है, तो मासूम राही की शादी किसी काबिल लड़की से करा दो.’’

तब चाची सपाट लहजे में बोलीं, ‘‘ये सब बकवास बातें हैं. मैं तो इतना ही जानती हूं कि मासूम राही मेरे लिए खरीदा हुआ एक सामान है. मैं ने उसे 50,000 रुपए में खरीदा है, इसलिए मैं अपनी खरीदी हुई चीज को जब चाहूं, जिस तरह चाहूं इस्तेमाल कर सकती हूं. इस में किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है.’’

इस पर चाचा ने चाची का गरीबान पकड़ कर कहा, ‘‘मासूम राही बाजार में बिकने वाली कोई बेजान चीज नहीं है. उस की भी खुशियां हैं, कुछ अरमान हैं. तुम्हें उस की जिंदगी बरबाद करने का कोई हक नहीं है. जरा सोचो, अगर तुम्हारा कोई बेटा होता तो मासूम राही के बराबर होता. क्या तुम उस से भी शादी कर लेतीं?’’

चाची तपाक से बोलीं, ‘‘आप हद से ज्यादा आगे बढ़ रहे हैं.’’

‘‘हांहां, बढ़ूंगा. तुम जो काम करने जा रही हो, उस के घिनौनेपन की कोई हद नहीं है. तुम कान खोल कर सुन

लो. अगर तुम ने मेरे बेटे मासूम से

शादी की बात दोबारा कही तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और मेरी मौत की जिम्मेदार तुम होगी,’’ चाचा ने धमकी भरे शब्दों में कहा.

इस के बाद चाची ने फिर कभी चाचा से मासूम राही के बारे में कोई बातचीत नहीं की. लेकिन उन के मन में हवस अपनी जगह बैठी रही. चाचा जानते थे कि उन की वह हवस किसी भी समय अपनी शैतानी हरकत दिखा सकती है. ऐसी हालत में मासूम राही का बचे रहना नामुमकिन था.

अर्पण- भाग 2 : अदिती का अनकहा दर्द

डा. हिमांशु जब भी अदिती से यह कहते, तो कुछ बनने की लालसा अदिती में जोर मारने लगती. उन्होंने अदिती को अपनी लाइब्रेरी में पार्टटाइम नौकरी दे रखी थी. डा हिमांशु जानेमाने नाट्यकार, उपन्यासकार और कहानीकार थे. उन की हिंदी की तमाम पुस्तकें पाठ्यक्रम में लगी हुई थीं. उन का लैक्चर सुनने और मिलने वालों की भीड़ लगी रहती थी. वे यूनिवर्सिटी से घर आते, तो रात 10 बजे तक उन से मिलने वालों की लाइन लगी रहती. नवोदित लेखकों से ले कर नाट्य जगत, साहित्य जगत और फिल्मी दुनिया के लोग भी उन से मिलने आते थे.

अदिती यूनिवर्सिटी में डा. हिमांशु को मात्र अपने प्रोफैसर के रूप में जानती थी. डा. हिमांशु पूरी क्लास को मंत्रमुग्ध कर देते हैं, यह भी उसे पता था. उसी क्लास में अदिती भी तो थी. अदिती डा. हिमांशु की क्लास कभी नहीं छोड़ती थी.

लंबे, स्मार्ट, सुदृढ़ शरीर वाले डा. हिमांशु की आंखों में एक अजीब सा तेज था. सामान्य रूप से वे हलके रंग की शर्ट और ब्लू डैनिम पहनने वाले डा. हिमांशु पढ़ने के लिए सुनहरे फ्रेम वाला चश्मा पहनते, तो अदिती मुग्ध हो कर उन्हें ताकती ही रह जाती. जब वे अदिती के नोट्स या पेपर्स की तारीफ करते, तो उस दिन अदिती हवा में उड़ने लगती.

फाइनल ईयर में जब डा. हिमांशु की क्लास खत्म होने वाली थी, तो एक दिन प्रोफैसर साहब ने उसे मिलने के लिए डिपार्टमैंट में बुलाया.

अदिती उन के कक्ष में पहुंची, तो उन्होंने कहा, ‘‘अदिती मैं देख रहा हूं कि इधर तुम्हारा ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा है. तुम अकसर मेरी क्लास से गायब रहती हो. पहले 2 सालों में तुम फर्स्ट क्लास आई हो. यदि तुम्हारा यही हाल रहा, तो इस साल तुम पिछले दोनों सालों की मेहनत पर पानी फेर दोगी.’’

अदिती कोई भी जवाब देने के बजाय रो पड़ी.

डा. हिमांशु अपनी कुरसी से उठ कर अदिती के पास आ कर खड़े हो गए. उन्होंने अपना एक हाथ अदिती के कंधे पर रख दिया. उन के हाथ रखते ही अदिती को लगा, जैसे वह हिमालय के हिमाच्छादित शिखर के सामने खड़ी है. उस के कानों में घंटियों की आवाजें गूंजने लगी थीं.

‘‘तुम्हें किसी से प्रेम हो गया है क्या?’’ प्रोफैसर हिमांशु ने पूछा.

अदिती ने रोतेरोते गरदन हिला कर इनकार कर दिया.

‘‘तो फिर?’’

‘‘सर मैं नौकरी करती हूं. इसलिए पढ़ने के लिए समय कम मिलता है.’’

‘‘क्यों?’’ डा. हिमांशु ने आश्चर्य से कहा, ‘‘शायद तुम्हें शिक्षा के महत्त्व का पता नहीं है. शिक्षा केवल कमाई का साधन ही नहीं है. शिक्षा संस्कार, जीवनशैली और हमारी परंपरा है. कमाने के चक्कर में तुम्हारी पढ़ाई में रुचि खत्म हो गई है. इस तरह मैं ने तमाम विद्यार्थियों की जिंदगी बरबाद होते देखी है.’’

‘‘सर…’’ अदिती ने हिचकी लेते हए कहा, ‘‘मैं पढ़ना चाहती हूं, इसीलिए तो नौकरी करती हूं.’’

डा. हिमांशु ने अदिती के सिर पर हाथ रख कर कहा, ‘‘आई एम सौरी… मुझे पता नहीं था.’’

‘‘इट्स ओके सर.’’

‘‘क्या काम करती हो?’’

‘एक वकील के औफिस में टाइपिस्ट हूं.’’

‘‘मैं नई किताब लिख रहा हूं. मेरी रिसर्च असिस्टैंट के रूप में काम करोगी?’’ डा. हिमांशु ने पूछा तो अदिती ने आंसू पोंछते हुए ‘हां’ में गरदन हिला दी.

उसी दिन से अदिती डा. हिमांशु की रिसर्च असिस्टैंट के रूप में काम करने लगी.  इस बात को आज 2 साल य्हो गए हैं. अदिती ग्रेजुएट हो गयी है. वह फर्स्ट क्लास फर्स्ट आई थी यूनिवर्सिटी में. डा. हिमांशु एक किताब खत्म होते ही अगली पर काम शुरू कर देते. इस तरह अदिती का काम चलता रहा. अदिती ने एमए में एडमीशन ले लिया था.

जब बौयफ्रैंड करे सैक्स की मांग

निशा को समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करे. उस के एक तरफ कुआं था, तो दूसरी तरफ खाई थी. हां करती है तो रिस्क बहुत है और डर भी बहुत लग रहा है, क्योंकि उस के शहर की ही उस की ही बिरादरी की आशा जिज्जी के किस्सेकहानी अभी भी हुआ करते हैं.

शादी के पहले ही आशा जिज्जी पेट से हो गई थीं. इस पर खूब हल्ला मचा था और बदनामी भी हुई थी. लड़का कौन है, यह बताने को वे तैयार नहीं हुईं, तो घर वालों ने उन का जीना हराम कर दिया था. जिस के जी में आता था, लातघूंसों से उन की ठुकाई कर दिया करता था.

इस के कुछ दिन बाद ही आशा जिज्जी घर और शहर छोड़ कर गायब हो गई थीं. फिर उन का कोई अतापता नहीं चला था. किसी ने उन्हें ज्यादा ढूंढ़ने की कोशिश भी नहीं की थी. और करते भी क्यों, आखिर वे बदचलन और कुलटा जो करार दे दी गई थीं.

लेकिन यह सदमा आशा जिज्जी के पिता बरदाश्त नहीं कर पाए थे, जिन्होंने बदनामी के डर से सल्फास खा कर खुदकुशी कर ली थी.

यही सब सोचसोच कर निशा की नींद उड़ गई थी, क्योंकि वह मना करती है तो अमर हमेशा के लिए मुंह मोड़ लेगा, जिस के बिना वह एक दिन भी रह नहीं सकती.

दरअसल, अमर ने निशा को साफसाफ कह दिया था कि अब यह दूरी उस से बरदाश्त नहीं हो रही है और प्यार में सैक्स करना कोई नई या हैरानी की बात नहीं है. अमर के मुताबिक, वे दोनों तो कुछ भी हो जाए, शादी करेंगे ही. मांबाप मान जाएं तो ठीक, नहीं तो घर से भाग कर शादी कर लेंगे.

अमर ने निशा से यह भी कहा था, ‘‘अगर तुम्हें भरोसा नहीं है, तो कोई बात नहीं. हम दोनों के रास्ते अभी भी अलग हो सकते हैं. मैं ने तो तुम से सच्चा प्यार किया है और मरते दम तक करता रहूंगा.

दो बाप का कहना, अगर तुम्हारे सिवा किसी और लड़की के बारे में सोचूं या शादी करूं. हां, जिंदगीभर पछताता जरूर रहूंगा कि जिसे मैं ने जीजान से चाहा, उस ने ही मुझ पर शक किया.’’

निशा ने हिम्मत कर के अमर को आशा जिज्जी वाला मामला बताया, तो वह हंसते हुए बोला था, ‘‘अरे यार, वह जमाना और था, जब लोग बिना कंडोम के सैक्स करने लग जाते थे, लेकिन इस से यह तो साबित होता ही है न कि आज से 15-20 साल पहले भी प्रेमी शादी से पहले सैक्स करते थे.

‘‘और पगली, तू ने यह कैसे सोच लिया कि मैं कभी तुम्हें इस हाल में छोड़ दूंगा. यह तो तुम ने हमारे प्यार की तौहीन कर दी. तुम आइंदा से ऐसा सोचना भी मत.

‘‘बस, एक बार ही तो कुछ मांग रहा हूं, क्योंकि अब इस के बिना रहा और सहा नहीं जाता. वे रोहन और प्रिया तो सैक्स करते हैं, कभी कुछ हुआ क्या? सब एहतियात बरतते हैं और जवानी के मजे लूटते हैं.’’

लेकिन ये दलीलें निशा के गले नहीं उतर रही थीं. हालांकि कभीकभी उस की भी इच्छा होती थी कि अमर से अमरबेल की तरह लिपट कर अपनी प्यास और तड़प बुझा ले. आखिर हर्ज क्या है इस में. आजकल तो सब चलता है. प्रिया कैसे लुत्फ लेले कर बताती है कि सैक्स में कितना मजा आता है. बिस्तर पर पड़ेपड़े जन्नत नजर आने लगती है.

खुद निशा भी महसूस करती थी कि अमर जब उसे बांहों में भर कर छेड़छाड़ करता है, अंगों को सहलाता, मसलता और चूमता है, तो वह जैसे आसमान की सैर पर होती है.

शहर में इंजीयरिंग की पढ़ाई कर रही शालिनी के तो 2-3 लोगों से संबंध हैं, जिन्हें वह कैसेकैसे हंसहंस कर बताती है कि शादी के पहले सैक्स करने का मजा ही कुछ और है.

आजकल के तो प्यार का मतलब ही सैक्स के मजे लूटना होता है और यह कौन सी किताब या शास्त्र में लिखा है कि जिस से एक बार प्यार या हमबिस्तरी कर लो, शादी भी उसी से करो.

जब भी अमर कसबे के बाहर ले जा कर खंडहर में अपने मोबाइल पर उसे ब्लू फिल्म दिखाता है, तो शरीर में जैसे चींटियां रेंगने लगती हैं और दिल करता है कि आज कर ही लें, जो होगा देखा जाएगा. आजकल तो मैडिकल स्टोर पर पेट से न होने देने वाली गोलियां भी बिना परचे के मिल जाती हैं.

अमर तो अपने प्यार की सचाई साबित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है और आज जमाने के सामने हाथ पकड़ कर शादी के लिए तैयार है. पीछे तो वह ही हट रही है, क्योंकि पहले दीदी की शादी होनी है.

यह मजबूरी न होती तो अब तक तो दोनों अच्छे से जम गए होते. बात अकेले पेट से हो जाने की नहीं है, बल्कि मन में बैठा दिया गया यह डर भी है कि शादी के पहले सैक्स करना पाप है. अपना जिस्म किसी को नहीं सौंपना चाहिए, यह तो पति की अमानत होता है.

हां या न की कशमकश

निशा का एक मन कहता है कि इस में हर्ज क्या है, लेकिन तुरंत ही दूसरा मन कहता है कि इस में इतनी हड़बड़ाहट क्यों? शादी तक सब्र करने में कहां का पहाड़ टूट जाएगा, लेकिन अमर जैसा कि सख्ती से कह रहा है, अगर वाकई उस

से हमेशा के लिए दूर हो गया तो फिर जिंदगी का क्या मतलब रह जाएगा. वह तो एक सैक्स को छोड़ हर लिहाज से उस की हो चुकी है, दिनरात उस के ही खयालों में डूबी रहती है. ऐसे में यह ब्रेकअप बरदाश्त करना मुश्किल हो जाएगा.

बात या परेशानी एक अकेली निशा की नहीं, बल्कि उन लाखों लड़कियों की है, जिन के बौयफ्रैंड कभी न कभी सैक्स की मांग करते ही हैं. इस बाबत वही दलीलें देते हैं, जो अमर ने निशा को दी हैं. निशा ने क्या फैसला लिया था, यह हम आगे बताने जा रहे हैं, लेकिन आमतौर पर लड़कियां ऐसी हालत में क्या और कैसा फैसला लेती हैं, यह भी कम अहम नहीं.

ज्यादातर लड़कियां बौयफ्रैंड की मांग के आगे घुटने टेक देती हैं. इस से उन्हें बाद में परेशानी होती हो, ऐसा कहने की कोई वजह नहीं, क्योंकि उन का बौयफ्रैंड और प्यार दोनों वाकई सच्चे थे. बौयफ्रैंड की नीयत में उस समय कोई खोट उन्हें नजर नहीं आया था. हां, इतना जरूर उन्हें समझना होगा कि वे सैक्स करने का अहम फैसला अपने दिमाग यानी बुद्धि से ले रही हैं और इस की जिम्मेदार वे खुद होंगी.

ज्यादातर लड़कियों के लिए न या हां कहना आसान नहीं होता और न ही मना करना. बौयफ्रैंड इस हालत को ज्यादा बरदाश्त नहीं कर पाता, क्योंकि उस के सिर पर तो सैक्स का मजा लेने का भूत सवार हो चुका होता है. इस के लिए वह अपनी माशूका को इस बाबत बहलाताफुसलाता है, लेकिन बाद में कई बार अपना असली चेहरा दिखाते हुए डरानेधमकाने के लिए भी उतारू हो जाता है.

न कहें तो सोचसमझ कर बौयफ्रैंड का यह डरानेधमकाने वाला असली चेहरा बहुत खतरनाक होता है, इसलिए हां कहने के पहले ठंडे दिमाग से माशूका को अपना आगापीछा और अच्छाबुरा सोच लेना चाहिए. इस की अपनी वजहें भी हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर इलाके में अरशद नाम के एक आशिक ने अपनी माशूका शबनम (बदला नाम) के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिए और फिर उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा था.

इस पर शबनम राजी नहीं हुई, तो अरशद ने उस के वे पर्सनल वीडियो, जो कभी मुहब्बत और भरोसे की दुहाई दे कर बनाए थे, दोस्तों के बीच वायरल कर दिए.

उन दोस्तों में से एक ने लड़की को चालू समझा और बहती गंगा में हाथ धोने की गरज से उस पर वही दबाव बनाने लगा जो अरशद बना रहा था, यह 25 अप्रैल, 2023 के आसपास का मामला है.

अच्छा तो यह हुआ कि शबनम डरी नहीं और उस ने पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी, जिस से अरशद और उस के दोस्त गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन धोखा खाई शबनम पर इतने दिन क्या गुजरी होगी, इस का एहसास कोई वही लड़की बता सकती है, जिस के साथ भी ऐसा हुआ हो और वह पुलिस तक जाने की हिम्मत न जुटा पा रही हो.

22 मार्च, 2023 को इसी तरह का एक और मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने में आया था. सरिता (बदला हुआ नाम) को शादी के बाद भी बौयफ्रैंड ब्लैकमेल कर रहा था. कोई और रास्ता न देख सरिता ने यह बात अपने पति और भाई को बताई, तो उन्होंने सरिता के प्रेमी की हत्या ही कर दी और अब खुद उस जुर्म की सजा जेल में सड़ते हुए भुगत रहे हैं.

अब यह प्यार था, यह क्या खा कर कोई कहेगा कि बौयफ्रैंड ने माशूका से सैक्स की मांग की, वह नहीं मानी तो उस के भरोसे को तोड़ते हुए उस का वीडियो वायरल कर दिया. दूसरे मामले में तो बौयफ्रैंड को मरते समय पता चला होगा कि उसे प्यार में धोखा देने और ब्लैकमेल करने के एवज में सजा ए मौत प्रेमिका का भाई और पति दे रहे हैं.

अब सरिता अकेली है और तय है कि पछता ही रही होगी कि जब यही होना था, जिंदगी इस तरह बरबाद होनी ही थी, तो बौयफ्रैंड बनाया ही क्यों था? बना भी लिया था तो उस से सैक्स संबंध नहीं बनाने थे, जिन की वजह से गृहस्थी बसने के पहले ही उजड़ गई.

लिहाजा, बौयफ्रैंड की सैक्स की मांग ठुकराने से पहले यह देखपरख लेना चाहिए कि कहीं उस के पास ऐसेवैसे फोटो और वीडियो न हों, जिन का डर दिखा कर वह हर कभी सैक्स की मांग और ब्लैकमेल करने लगे.

जब यह सब न मिले, तो बदनाम भी कर दे यानी सैक्स के लिए सख्ती से मना कर देना ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन हर आशिक ऐसा ही होगा जरूरी नहीं, फिर भी एहतियात बरतने में हर्ज नहीं.

याद रहे कि अगर एक बार सैक्स की लत लग गई, तो फिर आसानी से नहीं छूटती और पकड़े जाने का डर हमेशा बना रहता है और कई बार बौयफ्रैंड की नीयत में खोट भी आ जाता है.

भोपाल के नजदीक विदिशा की रहने वाली 24 साला कामना (बदला हुआ नाम) के साथ ऐसा ही हुआ था, जिस का बौयफ्रैंड भोपाल से अपडाउन करता था. एक बार उस ने बौयफ्रैंड की सैक्स की मांग पूरी की तो यह डिमांड करना आएदिन की बात हो गई.

धीरेधीरे बौयफ्रैंड की दिलचस्पी कामना में कम होने लगी तो कामना को चिंता हुई. उस ने पूछा तो यहांवहां के बहाने बना कर उसे टाल दिया. हालांकि उस ने शादी का वादा नहीं किया था, लेकिन कामना को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ.

अब कामना की कभी भी सैक्स की इच्छा होने लगती है, लेकिन वह मन मसोस कर रह जाती है, क्योंकि इस के लिए हर किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उसे इस बात का भी डर लगा कि आगे शादी के बाद पति को यह सब पता चल गया तो फिर क्या होगा.

कई बार लड़कियां अपने बौयफ्रैंड को खोने के डर से या किसी लालच के चलते भी हां कर देती हैं, लेकिन बाद में पछताती हैं. ब्लैकमेलिंग का डर भी उन्हें हमेशा सताता रहता है, क्योंकि सच्ची मुहब्बत का दम तो हर आशिक भरता है, लेकिन करता ही हो, इस की कोई गारंटी नहीं. आएदिन के झगड़ेफसाद हत्याओं और आत्महत्याओं की खबरें इस की गवाह हैं, जिस से हर लड़की डरती और घबराती है.

तो फिर क्या करें

हां या न का फैसला करना हर लड़की के लिए आसान नहीं होता, लेकिन यह एक ऐसी मांग बौयफ्रैंड की है, जिसे ज्यादा दिन तक टरका कर रखा जा सकता है. जज्बाती तौर पर लड़की अपने प्रेमी को दिल से चाहती है, लेकिन सैक्स के लिए तैयार नहीं होती.

हालांकि इस फैसले पर मन ही मन उन्हें भी अच्छा नहीं लगता. वजह, बदलते जमाने को वे भी बहुत गौर और बारीकी से देख रही होती हैं कि आजकल तो वाकई यह आम बात हो गई है.

ऐसी लड़कियों की हालत निशा जैसी हो जाती है, जिस ने बहुत ही सोचविचार कर अमर को न कह

दिया, लेकिन बहुत प्यार से उसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार अपनी फीलिंग्स के बारे में समझाया तो वह मान भी गया, कि ठीक है शादी तक इंतजार कर लेते हैं.

महीने 2 महीने तक अमर पहले की तरह निशा से मिलता रहा और सैक्स संबंध बनाने की जिद नहीं की और पहले की तरह प्यार जताता रहा, तो निशा को भरोसा हो गया कि वह वाकई उस से सच्चा प्यार करता है, इसलिए निशा ने तय कर लिया है कि अगली बार जब भी अमर सैक्स की मांग

करेगा तो वह उस की छाती पर अपनी उंगली से लिख देगी कि ‘पहले कंडोम ले आओ’.

पिता की अचानक मौत से घर की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है

सवाल

मैं 23 साल का हूं. पिता की अचानक मौत से घर की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई है. लेकिन फिलहाल मेरे पास किसी भी तरह की नौकरी नहीं है. इस वजह से मैं चिंता में बहुत ज्यादा घुलने लगा हूं. मुझे इस समस्या से छुटकारा दिलाने का उपाय बताएं?

जवाब

कम उम्र में पिता की मौत किसी दुख के पहाड़ से कमतर नहीं होती, लेकिन चिंता करने से आप की समस्या हल नहीं होने वाली है. इसे एक चुनौती की शक्ल में लें कि हां, मैं पिता की छोड़ी जिम्मेदारियां निभाऊंगा और फिर जो?भी काम मिले, उसे करें. जब चार पैसे खुद की मेहनत के आएंगे तो आप की चिंता भी दूर होने लगेगी. पिता की छोड़ी जमापूंजी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी, इसलिए वक्त रहते पूरे आत्मविश्वास से जिंदगी की जंग लड़ें.

ये भी पढ़े…

सवाल

मेरी उम्र 23 साल है और मैं एक 30 साल की विधवा से प्यार करता हूं. क्या हमारी शादी हो सकती है?

जवाब

शादी तो हो सकती है पर 7 साल बड़ी एक विधवा. शादी कर के उसे निभा पाना आसान बात नहीं है. अगर आप की आमदनी ठीकठाक? है और आप समाज का मुकाबला कर सकते हैं तो ही शादी करें. शादी से पहले कुछ दिन साथ रह कर देख लें कि आप का प्यार सिर्फ बातों का ही तो नहीं है. वैसे, अब जब जीवन 60-70 साल तक आराम से चलता है, तब 7 साल का फर्क ज्यादा नहीं है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें