⚲

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैरव को देखकर इमोशनल हुई सीरत, मां बनने का लिया फैसला

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों दर्शकों को महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कहानी के ट्रैक में एक नया मोड़ दिखाया जा रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. तो आइए जानते है इस सीरियल के करेंट ट्रैक के बारे में.

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक और कैरव सीरत से मिल चुके हैं.  और कार्तिक को ये बात समझ आ गई है कि सीरत,  नायरा (Shivangi Joshi) नहीं है. लेकिन कैरव को अभी भी लगता है कि सीरत ही उसकी मां है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि नायरा गोयनका हाउस पहुंची है और कार्तिक, सीरत को अपने घर पर देखकर उस पर खूब चिल्लाया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: वैलेंटाइन डे पर Rahul Vaidya की गर्लफ्रेंड दिशा परमार की होगी एंट्री

 

तो उधर कैरव को रोता हुआ देखकर सीरत काफी इमोशनल हो गई. और ऐसे में वो कुछ दिन के लिए कैरव की मां बनकर रहने का फैसला करती नजर आई.

तो दूसरी तरफ गायु, सीरत को देखकर परेशान हो जाएगी. और सीरत को गोयनका हाउस में देखकर,  रिया को भी झटका लगेगा. और वह परेशान हो जाएगी. रिया को ये लगेगा कि सीरत के आसपास भी रहने से उसका पूरा गेम खराब जाएगा. वह सीरत को गोयनका हाउस से आउट करने की प्लानिंग करने लगेगी.

 

अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. जी हां, देखना ये होगा कि कार्तिक सीरत को रिया की प्लानिंग से नजर से बचाएगा? या फिर वह खुद सीरत से दूर होना जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने ऐसे किया ब्वायफ्रेंड विक्की जैन को प्रपोज, देखें Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गोयनका हाउस में सीरत की होगी एंट्री, क्या होगा घरवालों का रिएक्शन

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो में सीरत की एंट्री से कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है.

शो के करेंट ट्रैक की बात करे तो कार्तिक की जिंदगी में सीरत की एंट्री के बाद पूरा माहौल ही बदल चुका है. जी हां, कैरव के साथ साथ कार्तिक भी सीरत को पहली बार देखकर शॉक्ड हो जाता है.

तो वहीं सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया गया कि सीरत को नायरा (Shivangi Joshi) के बारे में सब कुछ पता चल गया है.

 

तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक कैरव को समझाएगा कि जिसे वो अपनी मां समझ बैठा है, वो कोई और ही है. कैरव भी अपने पापा की बात समझेगा और कार्तिक से वादा करेगा कि उसकी वजह से अब किसी को भी दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 : कंटेस्टेंट्स के बीच Ticket to Finale के लिए होगा घमासान वार

और जैसे ही सीरत को पता चलेगा कि नायरा बिल्कुल उसके जैसी ही दिखती थी तब उसे समझ आएगा कि कार्तिक और कैरव को गलतफहमी क्यों हुई? ऐसे में सीरत को अहसास हो गया कि उसने जाने-अनजाने में दोनों के साथ काफी गलत बिहेव किया है.

उन दोनों से माफी मांगने के लिए सीरत गोयनका हाउस जाने का फैसला करती है. वो बिना कुछ सोचे समझे कार्तिक और कैरव से मिलने गोयनका हाउस पहुंच गई.अब ये देखना दिलचस्प होगा कि गोयनका हाउस में सीरत को देखकर घरवाले कैसा रिएक्शन देंगे.

ये भी पढ़ें- Bhabhiji Ghar Par Hain: क्या अंगूरी भाभी मां बनने वाली हैं, देखें Video

Yeh Rishta Kya Kehlata hai फेम इस एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस लता सभरवाल (Lataa Saberwal) ने कुछ दिन पहले ही एक बड़ा ऐलान कर के अपने फैंस को बड़ा झटका दिया था.

दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये शेयर की थी कि वो टीवी सीरियल्स की दुनिया को अलविदा कह रही हैं. और इसके बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर लता सभरवाल टीवी इंडस्ट्री को क्यों छोड़ रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस फैसले की सही वजह बताई है. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने इसकी वजह टीवी सीरियल्स से बोरियत होने को कहा है. लता सभरवाल ने कहा, लॉकडाउन ने हम सभी को एक अलग नजरिया दिया. उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि मेरी प्राथमिकता मेरा 7 वर्षीय बेटा है, और मैं कुछ समाज के लिए भी करना चाहती थी.

ये भी पढ़ें- Valentine’s Day के मौके पर फैज अनवर ला रहे हैं ये रोमांटिक गाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lataa Saberwal (@lataa.saberwal)

 

खबरों के अनुसार लता सभरवाल ने कहा, मैं 20 साल की उम्र से ही एक्टर बनना चाहती थी लेकिन मेरा लक्ष्य बदल गया. मैं अपने बेटे को उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहती हूं. मैं उन लोगों के लिए वीडियोज बनाना चाहती हूं जो शारीरिक और मानसिक रुप से समर्थ नहीं हैं.

एक्ट्रेस ने कहा कि वह टीवी सीरियल्स से तंग आ चुकी थी. उन्होंने कहा, मैं टीवी शोज से ऊब चुकी थी. जहां हम रोज जाते हैं और कंटेंट बनाते हैं. लेकिन अब अगर ऐसा 5-6 दिनों का कंटेंट है तो ठीक है, नहीं तो मैं बॉलीवुड में काम करना चाहती हूं.

ये भी पढ़ें- Bhabhiji Ghar Par Hain: क्या अंगूरी भाभी मां बनने वाली हैं, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lataa Saberwal (@lataa.saberwal)

 

उन्होंने आगे बताया कि  मैं लोगों को अपनी कहानी बताना चाहती हूं. कैसे लखनऊ के एक मीडिल क्लास फैमिली की लड़की जिसका पूरा परिवार पढ़ाई के क्षेत्र में हैं और प्रोफेशनल है, मगर वो एक्ट्रेस बनी. अब मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं जिससे लोगों की जिंदगी पर असर पड़े. उन्होंने अपने पति के बारे में भी बताया कि संजीव मुझे काफी सपोर्ट करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत के झूठ से कैरव का टूटा दिल!

स्टार प्लस का मशहूर शो  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. जी हां, शो के बीते एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले.

शो में नायरा का किरदार खत्म करके, सीरत के अवतार में शिवांगीस जोशी की दोबारा एंट्री करवाई गई है. जिससे शो में नया मोड़ आ चुका है. और इससे दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं.

शिवांगी जोशी को सीरत के किरदार में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शो में सीरत का किरदार, जो पेशे से एक बॉक्सर है.

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivin (@kaira_forever18)

 

शो से रिलेटेड यह खबर आ रही है कि अगर शिवांगी जोशी यानि सीरत जल्द ही अपने पहले बॉक्सिंग मैच के रिंग में दिखाई देने वाली है. इस मैच के लिए सीरत दिन-रात मेहनत कर रही है, हालांकि सीरत की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है.

रिपोर्टस के अनुसार कि शो में यह दिखाया जाएगा कि सीरत के परिवारवाले उसकी शादी कराना चाहते हैं, जिस कारण उसने सबसे झूठ बोला है कि कैरव उसका बेटा है. कैरव पहले तो सीरत के इस झूठ से काफी खुश था लेकिन जल्द ही उसे पता चल जाता है कि सीरत ने झूठ बोला है और उसका चेहरा मुरझा जाता है.

क्या The Kapil Sharma Show बंद हो जाएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

तो इधर सीरत को जब पता चलेगा कि कैरव, उसके झूठ से दुखी है. तो ऐसे में सीरता का क्या रिएक्शन होगा. तो वहीं सीरत की जिंदगी में कार्तिक की भी जल्द एंट्री होगी. दोनों के बीच रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प हो गा कि जब सीरत से कार्तिक मिलेगा तो उसे देखकर वो कैसे रिएक्ट करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata hai : क्या नायरा की मौत हो जाएगी ?

स्टार प्लस (Star Plus) का मशहूर शो ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. अब इस सीरियल में दर्शकों को धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है.

इस शो के मेकर्श ने एक प्रोमो जारी किया है. प्रोमो के अनुसार शो में नायरा (Nayra) की मौत होने वाली है. जिससे उसके पति कार्तिक (Kartik) को जबरदस्त झटका लगने वाला है.

ये भी पढ़ें- फैंस ने Shehnaaz Gill और Siddharth Shukla को लेकर किए लाखों ट्वीट, टौप ट्रेंड में रहा ये हैशटैग

शो के प्रोमो के अनुसार इस वीडियो में कार्तिक सफेद कपड़ो में, नायरा की मौत के बाद उसका अंतिम क्रिया करते दिखाई दे रहा है. कार्तिक इस वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहा है कि ‘सब कुछ तुमने सिखाया था, पर अकेले रहना कौन सिखाएगा.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

दरअसल ‘स्‍टार प्‍लस’ के औफसियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ये प्रोमो वीडियो जारी किया गया है. इस प्रोमो के कैप्शन में ये लिखा गया है कि ‘कार्तिक को कहनी होगी, जिंदगी की सबसे मुश्‍क‍िल अलविदा! क्‍या रह पाएगा वो, हो कर नायरा से जुदा?

अब तो इस शो के अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि क्या वाकई नायरा का सफर खत्म हो जाएगा या शो में कोई महाट्विस्ट होने वाला है.

ये भी पढ़ें- क्या Hrithik Roshan की एक्स वाइफ सुजैन हुई गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

शो में  नायरा की मौत से फैंस को जबरदस्त झटका लगने वाला है. शो के प्रोमो से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी का किरदार खत्म होने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : शिवांगी जोशी आनस्क्रीन सौतन संग क्वालिटी टाइम बिताती आई नजर  

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की नायरा इन दिनों क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं.  दरअसल इस सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है. फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.

इन तस्वीरों को देखने के बाद इस सीरियल में अपकमिंग ट्विस्ट का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कैरव और नायरा के फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है. जी हां, हाल ही में इस खास सीक्वेंस की शूटिंग हुई है.

ये भी पढ़ें- कोमोलिका के अवतार में आएंगी नजर

सेट से सामने आई तस्वीरों में मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपने औनस्क्रीन बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी अपनी औनस्क्रीन सौतन रिद्धिमा के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं.

 

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि कई यूजर्स इन तस्वीरों को क्राप भी कर रहे हैं. शिवांगी और मोहसिन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते एपिसोड में आपने देखा था कि  मुंबई वापस आने के बाद नायरा और कैरव एक-दूसरे से अलग हो गए थे. पर अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि अब नायरा और कैरव एक-दूसरे से मिल जाएंगे.

 

ये भी पढ़ें- ‘द डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

इतने दिनों बाद, जब नायरा अपने बेटे को देखेगी तो वह फूट-फूटकर रोने वाली हैं. कैरव भी अपनी मां से मिलकर काफी खुश हो जाएगा. शो में  अब जल्द ही नायरा और कैरव की क्यूट बौन्डिंग फैंस को देखने को मिलेगा.

हिना खान फिर से कोमोलिका के अवतार में आएंगी नजर

फेमस एक्ट्रेस हिना खान अपने फैंस को नए साल पर सरप्राइज देने वाली है. जी हां, एक बार फिर से हिना खान कोमोलिका के अवतार में नजर आएंगी.

दरअसल स्टार प्लस के अपकमिंग न्यू इयर सेलिब्रेशन में हिना खान बड़ा धमाका करने वाली है. इस सेलिब्रेशन में हिना खान कोमोलिका के अवतार में फैंस का दिल जीतेंगी. इसके अलावा वह अक्षरा के किरदार में भी धमाका करने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

बता दें कि हिना खान ने काफी पहले ही इस शो को अलविदा कह दिया है. लेकिन स्टार प्लस के जश्न में वह कोमोलिका के स्वैग में नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)हिना खान के फिल्मी कैरियर में स्टार प्लस का बहुत बड़ा योगदान है. इसी चैनल पर हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी के 2’ जैसे बड़े शोज किए हैं.

 

ऐसे में हिना खान इस चैनल के न्यू इयर जलसे में इन्हीं शोज में निभाए गए अपने किरदार को एक बार फिर से जीने वाली हैं.

सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में कोमोलिका के किरदार ने जिस तरह से जान फूंकी थी, उसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अब हिना खान इसी किरदार में अपने फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वह रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में हिना खान ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है : नायरा ने इस गाने पर किया जमकर डांस, देखें वीडियो

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी घर-घर में नायरा के नाम से मशहूर है. दर्शक उनके इस कैरेक्टर को खूब पसंद करते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. वह फैंस के साथ लगातार अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है.

अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस ने अपने रिहर्सल की ढेर सारी झलक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने फैंस से ये भी सवाल किया कि आखिर वो किस गाने पर रिहर्सल कर रही हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IWMBuzz (@iwmbuzz)

 

एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दो औप्शन भी दिए हैं. इसी के साथ अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शिवांगी ‘नाच मेरी लैला’ पर ही प्रैक्टिस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर किया सुसाइड

गाने की प्रैक्टिस के दौरान शिवांगी जोशी, सफेद रंग की मिनी स्कर्ट और लाल रंग की टीशर्ट में दिखाई दे रही हैं.  फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फैंस शिवांगी जोशी के फैशन सेंस की खूब तारीफें कर रहे हैं.

 

बता दें कि रिहर्सल रूम में शिवांगी जोशी से मिलने ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली मिलने गई थीं. दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रही हैं. उन दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताया है. इसी के साथ उन्होंने रूपाली संग कई तस्वीरें भी क्लिक करवाई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला संग फ्लर्ट करेंगी अर्शी खान, क्या होगा रुबीना दिलाइक का रिएक्शन

तस्वीर में शिवांगी जोशी की ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. फैंस उनके इस अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायारा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसीन खान) एक जोरदार परफार्मेंस देने वाले हैं.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने दुनिया को कहा अलविदा

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ( Divya Bhatnagar) का आज सुबह यानि सोमवार को निधन हो गया है. खबर ये आ रही है कि दिव्या को पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था. जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.

बताया जा रहा है कि दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थी. जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. दिव्या कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta kya kehlata hai) और‘गुलाबो’ (Gulabo) जैसे शोज में दिव्या महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला संग फ्लर्ट करेंगी अर्शी खान, क्या होगा रुबीना दिलाइक का रिएक्शन

divya

खबरों के अनुसार दिव्या को निमोनिया हुआ था. और इलाज के दौरान उनकी हालत और भी गंभीर होती गई. उनका आक्सीजन लेवल  कम हो रहा था, इसी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. वह वेंटिलेटर पर कई दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही थी. और अब वह हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- हिना खान ने बिकनी में दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, देखें फोटोज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है. उन्होंने बताया कि ‘दिव्या का निधन सोमवार को सुबह 3 बजे हुआ. दिव्या को 7 हिल्स हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था. अचानक रात 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

 

तो वहीं दिव्या की दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझ पर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा पहली बार इस वेब सीरीज में डिजिटल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : गायु ने नायरा को कहा,  ‘ड्रामेबाज’

स्टार प्लस (Star Plus) का पौपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है'(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे इस शो के फैंस खूब एंटरटेन कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  के बीते एपिसोड में आपने देखा कि वंश के एक्सीडेंट की वजह से गायु बदली बदली सी नजर आ रही है. वह नायरा (Shivangi Joshi) को खरी खोटी सुनाने में लगी हुई है. और कैरव भी गायु की नजरों में चढ़ा हुआ है.

 

कैरव भी अपनी सफाई देने में लगा हुआ है कि उसने वंश को धक्का नहीं मारा. इस शो के करेंट एपिसोड में यह दिखाया जा रहा है कि नायरा, गायु को समझाने की कोशिश करती है. तो वहीं गायु, नायरा की बातें सुनकर अपना आपा खो बैठी.

और ऐसे में गायु का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने घरवालों के सामने अपने मन की भड़ास निकाली. उसने गुस्से में नायरा-कार्तिक के साथ-साथ दादी और मनीष को भी जमकर लताड़ लगाई. गायु ने दादी को ये तक कह दिया कि रामलीला में उन्होंने जानबूझकर कैरव को एक्टिंग का अवार्ड दिया था. उसने यह भी कहा कि दादी ने सबकुछ कुछ नायरा और कार्तिक के नाम ही कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

गायु का ये बर्ताव देखकर घर में हर कोई शौक्ड हो गया. तभी नायरा वहां आकर गायु को रोकने की कोशिश करती है तो उसने नायरा को ड्रामेबाज भी कह दिया. गायु ने आगे कहा कि जब तक कैरव नहीं था, तब वंश ही कार्तिक के लिए सब कुछ था.

तो ऐसे में गायु की बाते सुनकर कार्तिक बौखला गया. कार्तिक ने चिल्लाते हुए कहा कि गायु को अगर इतनी ही दिक्कत है तो वो इस घर में नहीं रहेगा.

इस शो के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गायु की वजह से कार्तिक घर छोड़ देगा या नायरा, कार्तिक को शांत करवाने में कामयाब हो जाएगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें