कैंसर से जूझ रही Rakhi Sawant की मां ने सलमान खान को कहा ‘थैंक यूं’, देखें Video

फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां  काफी समय से बीमार है. उनका इलाज मुंबई के एक हॉस्पिटल में  चल रहा है. वह कैंसर से  लड़ रही हैं.

इस बीच राखी सावंत और उनकी मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दोनों सलमान खान (Salman Khan) को थैंक यू बोलती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत की मां ने ये भी कहा है कि उनकी कीमोथेरेपी चल रही है. और जल्द ही उनका ऑपरेशन होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

ये भी पढ़ें- Mohit Malik ने मराठी अंदाज में धूमधाम से की वाइफ की गोदभराई, देखें Photos

बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने अपनी मां की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उनकी हालत गंभीर नजर आ रही थी. ऐसे में राखी की मां से कई टीवी सेलेब्स मिलने जा चुके हैं.

हाल ही में कश्मिरा शाह अस्पताल के बाहर नजर आई थी. राखी की मां को कश्मीरा शाह काफी समय से जानती हैं. दोनों क्लोज फ्रेंड हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर लोगों ने बनाये मजेदार मिम्स, देखें Viral फोटो

कश्मीरा शाह नीले रंग के कैजुअल कपड़ों में राखी सावंत की मां से मिलने पहुंची थीं. राखी सावंत  पोल्का डॉटेड ड्रेस में नजर आई जिसमें वो बच्ची की तरह लग रही थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

Bigg Boss 14: सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स पर लगाया चीटिंग करने का आरोप

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की ट्राफी रूबिना दिलाइक को मिला. कल रात सलमान खान (Salman Khan) ने शो के विनर के तौर पर रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) के नाम का ऐलान कर दिया है.

तो वहीं दूसरे नंबर पर राहुल वैद्य का नाम है. ऐसे में राहुल वैद्य काफी दुखी हुए. तो उधर सोशल मीडिया पर भी राहुल वैद्य के फैंस भी दुख जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘पांडेजी जरा संभलके’ में सतीश रे का नया अवतार, देखें Viral पोस्टर

दरअसल फैंस ने शो के मेकर्स पर राहुल के साथ चीटिंग करने का आरोप लगा रहे हैं.  सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि शो में लाइव वोटिंग महज एक ढकोसला है. सब कुछ पहले से ही फिक्स होता है.राहुल के फैंस ने ये भी कहा कि शो के मेकर्स पहले से सब कुछ तय रखते हैं और बाद में केवल एक्टिंग करते हैं.

बता दें कि फिनाले के दिन सबसे पहले राखी सावंत ने 14 लाख रुपये लेकर गेम से बाहर हो गई.इसके बाद अली गोनी (Aly Goni) को निक्की से कम वोट मिलने के कारण बाहर कर दिया गया.दो इविक्शन के बाद में निक्की तंबोली को भी वोटिंग पर्सेंटेज के आधार पर बाहर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग शेयर की क्यूट फोटो तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

आखिरकार सलमान खान ने रुबीना दिलाइक का नाम बिग बौस 14 के विनर के तौर पर अनाउंस किया. मालूम हो कि रुबीना दिलाइक घर में आने के बाद से एक बार भी घर से बाहर नहीं हुईं.

Bigg Boss 14: फिनाले से पहले एजाज खान ने दिया बड़ा बयान

बिग बॉस 14 के  विनर का नाम कल यानि रविवार को अनाउंसमेंट किया जाएगा. शो के होस्ट सलमान खान इस बात का ऐलान कर देंगे कि बिग बॉस 14 का विनर कौन बनेगा.

फिनाले की रेस में अली गोनी, रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य, राखी सावंत और निक्की तम्बोली हैं. ऐसे में एजाज खान (Eijaz Khan) को उनके फैंस उनको बिग बॉस 14 के फिनाले में काफी मिस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग शेयर की क्यूट फोटो तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

बिग बॉस 14 फेम एजाज खान को इस बात का दुख है कि वो बिग बॉस 14 फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. जी हां, एजाज खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एजाज खान ने कहा है कि  बिग बॉस 14 को छोड़ने की मेरे पास एक वजह थी. बिग बॉस 14 के घर में मेरी जर्नी शानदार रही थी. जिस तरह से मैंने बिग बॉस 14 का गेम खेला था उस हिसाब से मुझे शो के फिनाले में होना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- Naagin 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना के इस अवतार पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन, देखें Photos

खबरों के अनुसार उन्होंने आगे बताया कि मैं खुद को बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट के तौर पर देखता हूं.  मैं बहुत दुखी हूं कि मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा. ये बात कहते हुए एजाज खान काफी इमोशनल हो गए.

Naagin 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना के इस अवतार पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन, देखें Photos

‘नागिन 5’  फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना की हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में हुए आईटीए अवॉर्ड्स में सुरभि चंदना ने बेस्ट ऐक्ट्रेस का खिताब जीता है. और इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी स्टाइलिश अपीयरेंस से फैंस का दिल भी जीत लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

उन्होंने इस अवॉर्ड्स सेरिमनी के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह ब्लैक गाउन में नजर आईं. इस फोटोशूट में उनका ग्लैमरस अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: Rubina Dilaik ने बेबी प्लानिंग को लेकर कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

एक यूजर ने सुरभि के फोटोज पर कमेंट किया, सीधा मार ही डालेंगी. तो वहीं एक यूजर ने कॉमेंट करके सुरभि चंदना की खूबसूरती का राज पूछ लिया. एक्ट्रेस की परफेक्ट फिगर की जमकर तारिफ कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

बता दें कि सुरभि चंदना ने काफी वजन घटा लिया है. ‘नागिन 5’ के लिए सुरभि ने वजन कम किया. एक्ट्रेस को डांस का बहुत शौक है. उन्होंने डांस के जरिए अपनी फिटनेस को मेनटेन किया है.

वर्कफ्रंट की बात करे तो ही वह ‘नागिन 5’ में नजर आईं. इसमें सुरभी और शरद मल्होत्रा के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस शो के लिए सुरभि चंदना को आईटीए में बेस्ट ऐक्ट्रेस का खिताब भी मिला है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने लिखा ‘मे डे’ एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह लिखा को ये लेटर

Bigg Boss 14: क्या मेकर्स भी Abhinav Shukla के इविक्शन पर कर रहे हैं अफसोस, देखें Video

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इसी हफ्ते अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) घर से बेघर हो गए. और इससे फैंस को जबरदस्त झटका लगा था. दरअसल फैंस का ये मानना था कि अभिनव शुक्ला इस सीजन के फाइनलिस्ट तो जरूर बनेंगे.

हाल ही में ट्विटर पर #AbhinavDeservesFinale ट्रेंड कर रहा था.  और इसी हैशटैग के साथ फैंस शो के मेकर्स संग गुस्सा भी जाहिर कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

हालांकि टीवी सेलेब्स ने भी अभिनव शुक्ला के इविक्शन को अनफेयर बताया है. तो उधर कलर्स (Colors) चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनव शुक्ला की जर्नी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata hai फेम इस एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को कहा अलविदा

इस वीडियो में शो के दौरान अभिनव शुक्ला के सफर को दिखाया गया है. वीडियो के कैप्शन ये लिखा गया है कि हमेशा जिसने दिखाई समझदारी उसे फिनाले के इतने करीब आकर होना पड़ा घर से बेघर. क्या आप भी कर रहे हैं अभिनव शुक्ला को मिस?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

 

इस पोस्ट को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शे मेकर्स को अपने इस फैसले पर अफसोस हो रहा है कि आखिर उन्होंने अभिनव शुक्ला को शो से बेघर क्यों कर दिया?

बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ के घर से बेघर हुए सभी कंटेस्टेंट्स के वीडियोज को इस हैंडल पर शेयर किया गया है, लेकिन वीडियो में किसी की पूरी जर्नी नहीं दिखाई गई.

ये भी पढ़ें- Valentine’s Day के मौके पर फैज अनवर ला रहे हैं ये रोमांटिक गाना

‘Naagin 5’ के सेट पर आखिरी दिन इन एक्टर्स ने की खूब मस्ती, देखें Photos

कलर्स टीवी का फेमस शो ‘नागिन 5’ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. हालांकि यह सीरियल कुछ ही महीने पहले ही शुरु हुआ था.

लेकिन शो की कम टीआरपी के कारण मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है. हाल ही में इस शो के सेट पर सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा, मोहित सहगल ने अपनी पूरी टीम के साथ जश्न मनाया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

दरअसल यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली. ‘नागिन 5’ की लीड एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर सेट के आखिरी दिन की तस्वीर शेयर की हैं. सुरभि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए टीम से जुड़े हर एक सदस्य को शुक्रिया कहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राखी सावंत का Shocking खुलासा, पैसे के बदले दोस्त ने की थी ऐसी डिमांड

‘नागिन 5’ के सेट पर सभी कलाकारों ने जहां खूब मस्ती की, वहीं दूसरी ओर सभी ने आखिरी में मिलकर चॉकलेट फॉरेस्ट केक काटा. इस केक पर लिखा था ‘हम आपको बहुत मिस करेंगे.

तो वहीं सेट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमे सुरभि चंदना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ का गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैं.बता दें कि इसी हफ्ते ‘नागिन 5’ (Naagin 5) का आखिरी एपिसोड ऑनएयर होने वाला है.

ये भी पढ़ें- ‘पवित्र रिश्ता’ के दूसरे सीजन में Ankita Lokhande एक बार फिर निभाएंगी लीड रोल

Bigg Boss फेम Eijaz Khan ने पवित्रा से शादी के सवाल पर दिया ये रिएक्शन

बिग बौस 14 फेम एजाज खान शो से बाहर हो चुके हैं. शो में वह अपने लवलाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में थे. दरअसल शो में एजाज खान और पवित्रा पुनिया को एक-दूसरे से प्यार हो गया था.

एजाज खान घर से बाहर आए हैं तब से वह अपने फैंस के बीच काफी सुर्खियों में छाये हुए हैं. ऐसे में खबर यह आ रही है कि एजाज खान के पिता ने कहा है कि उनको एजाज और पवित्रा के रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

 

ये भी पढ़ें- Film Review: पीटर

खबरों के अनुसार, एजाज खान ने कहा है कि बिग बौस हाउस से बाहर आने के बाद, मैंने सबसे पहले अपने भाई से मिला. और इसके बाद मैं अपने पिताजी से मिला. इसके आगे एजाज ने कहा, मैंने अपने पिताजी को बताया कि मैं पवित्रा पुनिया से प्यार करता हूं.

बताया जा रहा है कि एजाज खान के इस बात से उनके पिताजी बहुत खुश हुए. और उन्होंने एजाज से कहा कि अगर आप खुश हैं तो मैं भी बहुत खुश हूं.

रिपोर्ट्स के अनुसार एजाज खान ने यह भी कहा है कि पवित्रा पुनिया उनके परिवार के बाकी सदस्यों से भी मिली है और शादी की संभावनाओं के बारे में बात की है. एजाज ने बताया कि  मेरे भाई और परिवार के अन्य सदस्य पवित्रा से पहले ही मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

 

लेकिन अब भी मुझसे जुड़े कुछ और लोग भी मिलने वाले हैं. एजाज ने ये भी बताया कि पवित्रा ने एक दिन उनके डिनर और लंच, दोनों बनाया था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: रुबीना और अली की दोस्ती से नाराज हुए अभिनव शुक्ला

खबर यह आ रही है कि एजाज खान ने शादी को लेकर कहा, मैं अभी सार्वजनिक रूप से कुछ भी पक्के तौर पर नहीं बता सकता हूं. एजाज ने ये भी कहा कि मेरे मन में पवित्रा और इस रिश्ते के लिए बहुत इज्जत है. लेकिन कुछ लोग यह कह रहे हैं कि ये झूठ है लेकिन आने वाले समय में वो भी जान जाएंगे कि यह कितना सच है.

बता दें कि शो में पवित्रा ने एजाज को जब प्रपोज किया था तो एजाज ने मना कर दिया था और उन्होंने कहा था कि वह उससे प्यार नहीं कर सकते. पर बाद में एजाज ने खुद पवित्रा से अपने प्यार का इजहार किया.

सोनाली फोगाट ने बताया, स्वर्गीय पति चाहते थे ‘मैं Bigg Boss का हिस्सा बनूं’

‘बिग बौस 14’ की कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं. वह घर में लड़ाई-झगड़े के कारण काफी चर्चे में है. इस हफ्ते सोनाली फोगाट घर से बेघर होने के लिए नौमिनेट हुई हैं. और इसके लिए उन्होंने राखी सावंत को ‘एहसान फरामोश’ भी कह दिया था. तो घर में वो रुबीना, राहुल और निक्की से भी लड़ाई कर चुकी हैं.

इस शो का एक ‘अनसीन अनदेखा’ वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनाली फोगाट बता रही हैं कि उनके पति चाहते थे कि वह बिग बौस का हिस्सा बने.

ये भी पढ़ें- क्या कौन बनेगा करोड़पति में अब नहीं दिखेंगे अमिताभ बच्चन ?

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में उनके पति नहीं चाहते थे कि वह बिग बौस में जाएं या फिर एक्टिंग करें. लेकिन जब मेरे पति ने इस शो के कुछ एपिसोड लगातार देखे तो उन्हें शो अच्छा लगने लगा. तब उन्होंने सोनाली से कहा था कि उन्हें भी बिग बौस में जाना चाहिए.

 

शो के बीते एपिसोड में पति की मौत के बाद झेले गए ‘टार्चर’ को लेकर सोनाली फोगाट ने बात की थी और अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपने स्वर्गीय पति की विश को पूरा करने के लिए वह इस शो में आई हैं.

ये भी पढ़ें- विराट-अनुष्का ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट, ‘बेटी से जुड़ा कोई कंटेंट शेयर ना करें’

शो में यह भी दिखाया गया था कि पति को याद कर सोनाली भावुक हो गई थीं. सोनाली ने बताया था ‘चार साल पहले जब मेरे पति की मौत हुई तो मैं मुंबई में थी. मैं ऐक्‍ट‍िंग, पौलिटिक्‍स सबकुछ छोड़ना चाहती थी. लेकिन मेरी सासू मां ने मुझे रोका और इस तरह सबकुछ छोड़ने की बजाय, उन्होंने आगे बढ़ने का हिम्मत दिया.

बता दें कि हाल ही में लड़ाई के दौरान सोनाली ने रुबीना को गाली दे दी, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया.

Bigg Boss फेम शहनाज गिल ने कहा ‘दोबारा मोटी हो गई तो फिर काम नहीं मिलेगा मुझे’, देखें Video

बिग बौस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज और विडियो शेयर करती रहती हैं. फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

बता दें कि शहनाज गिल ने फैन्स के साथ एक लाइव सेशन किया था. जिसमें उन्होंने फैन्स द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया है. तो अब शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि सेशन के दौरान वह जो मेकअप लगाकर बैठी हैं, उन्होंने खुद किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: रश्मि देसाई ने दिया जैस्मिन भसीन को करारा जवाब, बुली कहने पर हो रही थी ट्रोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

उन्होंने ये भी बताया कई बार कोशिश करती हूं,  लेकिन आज बहुत समय बाद उनकी आइब्रोज अच्छी बनी हैं. आइब्रोज और मेकअप करने की वह कई वीडियोज देखती हैं, जिसके बाद वह प्रैक्टिस करती हैं.

तो वहीं इस वीडियो में शहनाज गिल अपने ट्रांसफौर्मेशन पर भी बात करती नजर आई,  उन्होंने कहा कि पहले वह चबी थी लेकिन उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है. शहनाज ने इस वीडियो में यह भी बताया कि मैं दोबारा चबी नहीं होना चाहती, क्योंकि फिर काम नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें- ‘बालिका वधू’ की आनंदी ने बिकनी में दिखाया अपना हौट अंदाज, देखें Photos

‘बालिका वधू’ की आनंदी ने बिकनी में दिखाया अपना हौट अंदाज, देखें Photos

‘बालिका वधू’ की आनंदी यानि अविका गौर सोशल मीडिया पर दिनों काफी एक्टिव हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हौट अंदाज शेयर किया है. जो काफी वायरल हो रहा है.

हाल ही में अविका गौर ने वेट लौस किया है. उन्होंने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अविका गौर का  हौट अंदाज कातिलाना लग रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

 

बता दें कि अविका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने केवल सनफ्लावर फूल की इमोजी बनाई है.

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi करीना कपूर के बेटे तैमूर अली से करना चाहती हैं शादी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

 

कुछ टाइम पहले ही अविका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेट लौस की कहानी बताई थी. उन्होंने कहा कि मुझे याद है, करीब साल भर पहले एक रात मैं खुद को आईने में देखकर रो पड़ी. मैं जैसी भी दिख रही थी, मुझे अच्छा नहीं लग रहा था.

अविका ने कहा- मोटी बांह, पैर, और थुलथुल पेट. मैंने काफी नजरअंदाज कर दिया था. यह मेरी किसी बीमारी से हुआ होता तो चलता. क्योंकि तब यह मेरे कंट्रोल से बाहर की बात होती लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं कभी भी और कुछ भी खाती थी.

आनंदी ने बताया कि खाती तो थी ही पर मैं कभी वर्कआउट भी नहीं करती थी. हमारे शरीर को अच्छी देखभाल की जरूरत होती है लेकिन मैंने कभी इसकी कद्र नहीं की. नतीजा ये हुआ कि जैसी मैं दिखने लगी वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा था.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू का हौट अंदाज

यहां तक कि मैं डांस वगैरह भी बिल्कुल इंजाय नहीं करती थी. अविका ने ये बातें बताते हुए यह भी कहा कि मैं खुद को ही जज करने में लगी रहती और खुद में बुरा फील करती रहती. उन्होंने बताया कि बाहर वालों के कुछ कहने के लिए वह मौका ही नहीं छोड़ती थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें