⚲

खुद को ‘शेरनी’ बताते हुए Akshara Singh ने ‘O ANTAVA’ सांग पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके वीडियोज़ को फैंस काफी पसंद करते हैं. भोजपुरी स्टार्स को आजकल ट्रेंडिंग सांग्स पर रील्स बनाते हुए देखा जा सकता हैं. कुछ टाइम पहले आम्रपाली दुबे का ‘कच्चा बादाम’ सांग पर डांस काफी वायरल हुआ था. अब अक्षरा सिंह ने डांस करते हुए एक नया वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है.

वीडियो में अक्षरा सिंह साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ (Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Song) सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की ‘ड्रीमगर्ल’ : शुभी शर्मा

यूज़र अक्षरा के वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अच्छे अच्छे कमेंट्स दे रहे है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘अक्षरा सिंह जैसा ना कोई है और ना कोई होगा.
कैप्शन में अक्षरा सिंह ने पुष्पा मूवी के फेमस डायलॉग को कॉपी करते हुआ खुद के अंदाज़ में लिखा., ‘अक्षरा सिंह को हलके में लिया क्या? शेरनी है मैं.

अक्षरा सिंह के अभिनय की बात करें तो एक्टिंग के साथ लाइव शो और सिंगिंग भी करती रहती हैं. अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा के सभी प्रमुख कलाकारों के साथ अभिनय कर चुकी हैं , जिनमे में प्रमुख है खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, और रितेश पांडेय. दबंग दामाद ,विवाह 2 और रांची के राजा राजकुमार उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं. बावली ,गुंडे, शुभ घडी आयो, और सुजानगढ़ उनकी आने वाली भोजपुरी फ़िल्में हैं.

ये भी पढ़ें – मैं टीवी, फिल्म और ओटीटी पर काम करना चाहती हूं – रानी

‘कच्चा बादाम’ पर भोजपुरी एक्ट्रेस Aamrapali Dubey ने लहराई कमरिया, फैंस हुए दीवाने

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी आम्रपाली काफी फेमस हैं. उनके फैंस उन्हें काफी प्यार और सपोर्ट देते रहते हैं.अभिनय की बात करें तो आम्रपाली ने भोजपुरी के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया है.हिंदी टीवी सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छाँव’ में आम्रपाली लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं.

इंटरनेट पर इन दिनों कच्चा बादाम सॉन्ग काफी ट्रेंडिंग हैं , इस गाने पर हर एक सेलेब्रिटी रील बनाता नज़र आ रहा है. आम्रपाली ने भी इस सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाए और सोशल मीडिया पर शेयर किया. आम्रपाली ने अपने ठुमकों से इंटरनेट को हिला दिया. देखते देखते वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस जमकर इसे शेयर भी कर रहे हैं.

इस ट्रेंडिंग सॉन्ग के ऊपर भोजपुरी के सभी कलाकार रील्स बनाते नज़र आ रहे हैं जिनमें भोजपुरी क्वीन रानी से लेकर श्वेता महारा तक शामिल हैं. त्रिशाकर मधु ,प्राची सिंह और निधि झा को भी इस गाने के जरिये लोगों का अटेंशन मिला है.

वीडियो में आम्रपाली बैंगनी साड़ी पहकर ठुमके लगा रही हैं. उनके साथ गाने में कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे के साथ ताल पे ताल मिलाते नज़र आ रहे हैं.

इस वीडियो में आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भी टैग किया है,वीडियो देखकर ये लग रह है जैसे वो उन्हें डांस के लिए चेलेंज दे रही हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने Krushna Abhishek के साथ किया नागिन डांस, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रानी इंटरनेट पर अपने पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रानी चटर्जी ने टीवी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में रानी और कृष्णा दोनों ही भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के ‘नाच रे पतरकी’ गाने पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

रानी चटर्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘नाच रे पतरकी गाने पर कृष्णा अभिषेक के साथ खूब मस्ती की. वो भोजपुरी इंडस्ट्री में मेरे सबसे अच्छे दोस्त और को-एक्टर हैं.’

भोजपुरी एक्टर निरहुआ फंसे घरवाली और बाहरवाली के बीच,वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी की सुपरहिट एक्टर निरहुआ घरवाली और बाहरवाली के बीच जल्द ही दर्शकों के बीच फंसते नज़र आएंगे ,इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसे दिख रहे हैं.
पूरी कहानी ये है कि ये वीडियो कहीं और का नहीं कपिल शर्मा शो का है. दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua), यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani chatterjee) ने हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में एंट्री की. इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती और डांस किया. अपने डांस के वीडियो और रील्स भी निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए. इसमें देखने के लिए मिला कि वो अनिल कपूर के गाने ‘घरवाली और बाहरवाली’ में आम्रपाली और रानी चटर्जी के साथ जमकर थिरक रहे थे. वीडियो में इसमें आम्रपाली ट्रेडिशनल अवतार में बालों में गजरा लगाए दिख रही हैं ,तो वहीँ रानी वेस्टर्न लुक में कयामत ढा रही हैं , एक्टर निरहुआ कैज़ुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं . आइए नज़र डालें वीडियो पर

इस वीडियो में दिनेश आम्रपाली और रानी के साथ घरवाली और बाहरवाली गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं. निरहुआ ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ी के साथ’.
वीडियो पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं ,वहीं, एक्ट्रेस आम्रपाली का भी रिएक्शन देखने के लिए मिला. उन्होंने लिखा, ‘रानी जी, हमें जल्द से जल्द साथ में एक फिल्म करनी चाहिए.’ इस पर बिना देरी किए रानी ने निरहुआ और आम्रपाली को टैग करते हुए फौरन रिप्लाई किया कि ‘यस… दिनेश जी कब करना है बताया जाए.’

भोजपुरी की इस तिकड़ी को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं .आम्रपाली के लुक को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘आप इसमें विद्या बालन  के जैसे दिख रही हो.’

मैंने भोजपुरी सिनेमा की 3 पीढ़ियों के साथ काम किया है – संजय पांडेय

बृहस्पति कुमार पांडेय

भोजपुरी सिनेमा में अगर सब से फेमस चेहरों की बात की जाए, तो उन में से एक नाम सब से ऊपर उभर कर आता है और वह नाम है संजय पांडेय का. भोजपुरी सिनेमा में पिछले 20 साल से काम कर रहे कलाकार संजय पांडेय ने तकरीबन 300 फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाया है.

भोजपुरी सिनेमा में एक विलेन के रूप में उन की तुलना अमरीश पुरी और प्राण तक से की जाती है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वे ऐसे कलाकार हैं, जो हर तरह के रोल में आसानी से खुद को ढाल लेने में माहिर हैं.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के कम्हरिया गांव के रहने वाले संजय पांडेय ने अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म ‘कहिया डोली लेके अईबा’ से की थी. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :

आप को फिल्मों में जगह बनाने के लिए किस तरह की जद्दोजेहद का सामना करना पड़ा था?

मैं ने अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत बतौर रंगकर्मी से की थी. जब मुझे लगा कि मैं ने अदाकारी सीख ली है, तो मैं 90 के दशक में मुंबई आया था, वह भी सिर्फ इसलिए कि यह जान पाऊं कि फिल्मों में कदम जमाने के लिए क्याक्या करना पड़ता है. यहां आ कर मैं ने 3 चीजें सीखीं. वे ये थीं कि फिल्मों में काम उसी को मिल सकता है, जिस के पास पैसे हों या कोई आप का गौडफादर, हो या फिर आप में इतना टैलेंट हो, जिस के आधार पर लोग आप को बुला कर काम दें.

आप थिएटर के मंजे हुए कलाकार रहे हैं. फिल्मों में पैर जमाने में थिएटर से आप को  कितनी मदद मिल पाई?

यह थिएटर का ही कमाल था कि अपने शुरुआती दौर में ही मुझे एक टीवी चैनल के सीरियल ‘पंचायत’ में काम करने का मौका मिला. मेरी अदाकारी को देख कर मुझे एक बड़ी फिल्म ‘कहिया डोली लेके अईबा’ का औफर आया था, जिस ने मुझे बुलंदियों पर पहुंचाने में बड़ी मदद की.

ऐक्टिंग सीखने के लिए आप ने किसी तरह की ट्रेनिंग ली है या नैचुरल रूप से ऐक्टिंग सीखते गए?

मैं ने शुरूआती दौर में एक थिएटर ग्रुप में 2 साल तक ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ली है. वहां मैं ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के बंशी कौल से ऐक्टिंग की सभी बारीकियां सीखीं, जिस ने मेरे अंदर के नैचुरल ऐक्टर को निखारने का काम किया.

आप ने भोजपुरी फिल्मों में सब से ज्यादा नैगेटिव किरदार निभाए हैं. ऐसे किरदारों का आप की निजी और पारिवारिक जिंदगी पर कैसा असर पड़ा है?

नैगेटिव किरदार निभाने से निजी जिंदगी पर कोई असर तो नहीं पड़ता है, लेकिन पब्लिक इमेज पर बड़ा असर पड़ता है. लोग परदे की दुनिया के बाहर भी आप को उसी विलेन के रूप में देखने लगते हैं.

जहां तक परिवार का सवाल है, तो मेरी बेटी मुझे फिल्मों में पिटते हुए नहीं देख पाती है. मेरी पत्नी मेरे पिटने वाले सीन पर टीवी बंद कर देती थी.

आप की तुलना हिंदी सिनेमा के विलेन अमरीश पुरी और प्राण तक से की जाती है. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

अगर मेरी ऐक्टिंग की तुलना बौलीवुड के महान ऐक्टर प्राण और अमरीश पुरी से की जाती है, तो यकीनन ही यह मेरे लिए फख्र की बात है. मैं इन दोनों कलाकारों की अदाकारी को बहुत मानता हूं.

आप भोजपुरी फिल्मों के एकमात्र चेहरे हैं, जो नैगेटिव रोल के साथ ही कौमिक और सीरियस रोल में बखूबी फिट बैठते हैं. इस की क्या वजह है?

नैगेटिव किरदार के साथ कौमिक और सीरियस रोल करना बहुत ही मुश्किल होता है. जहां तक इस तरह के रोल के लिए मेरी तैयारियों का सवाल है, तो मैं एक रंगकर्मी रहा हूं, इसलिए ऐसे किसी भी रोल के लिए मैं खुद को हर समय तैयार रखता हूं.

आप ने लौकडाउन के दौर को कैसे जिया?

लौकडाउन का दौर सब के लिए दुखदायी रहा है. लेकिन मैं ने इस दौर को बहुत ही पौजिटिव तरीके से जिया. इस दौरान मैं घर के कामों में अपनी पत्नी की मदद करता था, म्यूजिक सुनता था, किताबें पढ़ना मेरे रूटीन का हिस्सा थीं. मैं ऐक्सरसाइज भी करता था.

फिल्मों में नैगेटिव रोल में अकसर विलेन को पिटना पड़ता है. इस के लिए खुद को फिट रखना आप कितना अहम मानते हैं?

मैं खुद के खानपान और कसरत पर खासा ध्यान देता हूं. इसी की बदौलत मैं ने भोजपुरी सिनेमा की 3 पीढि़यों के साथ काम किया है और आने वाली चौथी पीढ़ी के साथ भी आगे कर रहा हूं.

फाइट सीन करने के लिए किस तरह की तैयारियां करनी पड़ती हैं?

फिल्मों में फाइट सीन को ले कर खासा सजग रहना पड़ता है,क्यों कि जब तक क्लाईमैक्स चलता है, तो हमारी हालत एकदम अस्तव्यस्त होती है, क्योंकि भोजपुरी का इतना बजट नहीं होता है कि नकली धूल लगाएं या कीचड़ की जगह चौकलेट लगाएं. हमें फाइट के दौरान असल में कीचड़ में कूदना पड़ता है. खुद ही यह ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं कंकड़पत्थर न लग जाए.

इस के अलावा कई बार धमाके के सीन में आप को चोट भी लगने का डर बना रहता है, क्योंकि इस में पटाखों का इस्तेमाल होता है, जो आप को घायल भी कर सकता है. ऐसा मेरे साथ एक बार हो भी चुका है. और मेरी आंख में चोट लग गई थी, जिस का निशान आज भी बना हुआ है.

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री से सीखी गई अब तक की सब से खास बात क्या है?

भोजपुरी सिनेमा से मैं ने सब से बड़ी बात जो सीखी है, वह है लोगों की मदद करना. इस इंडस्ट्री में मदद करने का जज्बा कूटकूट कर भरा है.

ऐक्टिंग के लिए जद्दोजेहद करने वाले नौजवानों के लिए आप क्या कहना चाहेंगे?

उन के लिए बस इतना ही कहना चाहूंगा कि ऐक्टिंग के लिए खुद को तैयार करें, तभी इस क्षेत्र में आएं. आप के पास जो साधन उपलब्ध हैं, उन के जरीए साधना कीजिए और फिर इस क्षेत्र में कदम रखिए.

मैं टीवी, फिल्म और ओटीटी पर काम करना चाहती हूं – रानी चटर्जी

– शांतिस्वरूप त्रिपाठी

भोजपुरी फिल्मों में अपनी मजबूत जगह बनाने वाली खूबसूरत और सैक्सी हीरोइन व लोगों के दिलों की मलिका रानी चटर्जी ने ‘दंगल टीवी’ के सीरियल ‘सिंदूर की कीमत’ में नए साल के जश्न में ठुमके लगाए.

अपने इस खास डांस नंबर के लिए रानी चटर्जी ने कातिलाना कौस्ट्यूम पहन रखी थी. नीले रंग की पोशाक में वे लोगों के दिलों को लूटती नजर आईं. कपड़ों से मैच करती चूडि़यां, माथे पर जूलरी और आकर्षक झुमके के साथ जब रानी ने ठुमके लगाने शुरू किए, तो हर कोई दंग रह गया.

सीरियल ‘सिंदूर की कीमत’ में रानी चटर्जी का आगमन भले ही खास डांस के साथ हुआ हो, मगर इस की बैकग्राउंड में रोचक कहानी है. रानी चटर्जी चैरिटी कर पैसा जमा करती हैं और वे यह पैसा उस आश्रम को दान करती हैं, जहां सीरियल की अहम किरदार मिश्री का पालनपोषण हुआ था. इस तरह वे मिश्री को जानती हैं.

भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी का अपना एक अलग मुकाम है. पिछले 17 साल के अपने कैरियर में वे ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’, ‘देवरा बड़ा सतावेला’, ‘दामादजी’, ‘कर्ज’, ‘वकालत’, ‘रंगबाज’, ‘इच्छाधारी’, ‘छोटी ठकुराइन’ समेत 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा कर जबरदस्त शोहरत बटोर चुकी हैं.

भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी की गिनती ग्लैमरस अदाकारा के रूप में होती है. पिछले साल वे वैब सीरीज ‘मस्तराम’ में भी नजर आई थीं. वे कलर्स टीवी पर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी आ चुकी हैं. साल 2020 में कोरोना महामारी के समय रानी चटर्जी ओटीटी प्लेटफार्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर वैब सीरीज ‘मस्तराम’ में रानी का किरदार निभाते हुए अपना जलवा दिखा चुकी हैं.

वैब सीरीज ‘मस्तराम’ की कहानी 80 के दशक के एक ऐसे लेखक और कहानीकार की है, जिस की कहानियां प्रकाशक छापने से इनकार कर देते हैं. लेखक की माली हालत खराब होती है. अचानक एक दिन एक सैक्सी फिल्म देख कर उस के दिमाग में कहानियों को ले कर एक नई कल्पना जन्म लेती है. उस के बाद वह अपने आसपास की औरतों पर नजर दौड़ाता है और ऐसी कहानियां लिखना शुरू करता है, जिन में सैक्स का तड़का होता है.

वैब सीरीज ‘मस्तराम’ के एक ऐपिसोड की कहानी में रानी चटर्जी ने ऐक्टिंग की है. इस में उन्होंने पहाड़ की वादियों में पलीबढ़ी एक लड़की रानी का किरदार निभाया है, जो बंजारन जैसी लड़कियों की तरह रंगबिरंगे बहुत छोटे कपड़े पहनती है, जिस से उस के अंदर की मादकता झलकती रहती है. रानी बस में ‘चना जोर गरम’ की आवाज लगाते हुए चना बेचती है. बस के मुसाफिर चना जोर गरम के बहाने कम कपड़ों से रानी के बदन से ?ांकते उभारों का मजा लेते रहते हैं.रानी चटर्जी कहती हैं, ‘‘मुझे किसी भी माध्यम में काम करने से परहेज नहीं है. मैं टीवी, फिल्म व ओटीटी पर भी काम करना चाहती हूं, बशर्ते किरदार दमदार हो. मुझे मौका मिले, तो मैं थिएटर भी करना चाहती हूं.’’

भोजपुरी फिल्मों की ‘ड्रीमगर्ल’ : शुभी शर्मा

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर हीरोइन शुभी शर्मा किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं. वे बौलीवुड से ले कर भोजपुरी फिल्मों तक अपनी शानदार अदायगी के लिए जानी जाती हैं. दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, रवि किशन, पवन सिंह जैसे तमाम ऐक्टरों के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं.

शुभी शर्मा को भोजपुरी फिल्मों से अच्छीखासी पहचान मिली है और इसी के चलते आज वे एक कामयाब हीरोइन के रूप में देखी जाती हैं. भोजपुरी फिल्म ‘बलम सतरंगी’ के सैट पर शुभी शर्मा से एक लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप पोस्ट ग्रेजुएट हैं. जैसा कि कालेज लाइफ में अकसर लोगों को क्रश हो जाता है, क्या कालेज लाइफ में आप का भी कोई क्रश रहा था?

बाप रे, कालेज लाइफ के क्रश के बारे में तो पूछिए ही मत, क्योंकि मेरी दीदी अनुराधा शर्मा भी मेरे ही स्कूल में पढ़ती थीं. वे इतनी ज्यादा स्ट्रिक्ट थीं कि स्कूल के सारे लड़के उन्हें ‘अन्ना डौन’ के नाम से पुकारते थे, इसलिए मैं ही क्या मेरी दीदी या हमारी सहेलियों की ओर लड़के देख भी नहीं सकते थे. अगर किसी लड़के ने हम लोगों की तरफ देख कर हंस भी दिया, तो दीदी उस का कौलर पकड़ती थीं और थप्पड़ जमा देती थीं.

आप ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही ऐक्टिंग की तरफ कदम बढ़ा दिया था, फिर भी आप ने हायर ऐजूकेशन तक का सफर तय किया. यह सब कैसे मुमकिन हुआ?

बचपन से ही मेरा रुझान ऐक्टिंग की तरफ था, लेकिन मेरे मम्मीपापा नहीं चाहते थे कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में जाऊं, क्योंकि उन दोनों की इच्छा थी कि मैं पढ़लिख कर सरकारी नौकरी में जाऊं.

लेकिन मैं बारबार पापामम्मी से ऐक्टिंग में अपने रुझान को जाहिर करती रही. फिर एक दिन पढ़ाई के दौरान मेरे पापा ने कहा कि मैं तुम्हें एक साल का समय देता हूं. इस एक साल में अगर ऐक्टिंग में कामयाब रही तो ठीक है, नहीं तो पढ़लिख कर नौकरी में आना होगा.

फिल्मों में शुरुआती स्ट्रगल में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और पैसे भी कम मिलते हैं. आप ने शुरुआत में इन सब हालात का सामना कैसे किया?

मेरे सामने तो विकट संकट था, क्योंकि पापा से किए वादे के मुताबिक मुझे एक साल में ही ऐक्टिंग में कामयाब हो कर दिखाना था, इसलिए मैं ने मुंबई में सब से पहले 5 महीने तक डांस और ऐक्टिंग करना सीखा, उस के बाद मैं ने फिल्मों और सीरियल में आडिशन दिए. इस दौरान मु झे हिंदी फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ मिली. मेरे लिए यह खुशी की बात थी कि इस फिल्म से मु   झे ठीकठाक पैसे मिले थे. उस के बाद मेरे पास भोजपुरी फिल्मों के लिए औफर आने शुरू हो गए.

इसी दौरान मेरे पास एक  फिल्म ‘चलनी के चालल दूल्हा’ का औफर आया. पहले मैं घबराई कि कहां मैं राजस्थानी बैकग्राउंड से हूं और कहां भोजपुरी फिल्म, फिर भी मैं ने हां कर दी. इस फिल्म में काम कर के मु झे इतना मजा आया कि बाद में मैं भोजपुरी फिल्मों की हो कर रह गई.

आप ने हिंदी, तमिल और बंगला फिल्मों में भी काम किया है. इन तीनों इंडस्ट्री से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना किस तरह से अलग है?

मैं ने हिंदी फिल्म ‘औब्जैक्शन माई  गौड’, ‘मनी है तो हनी है’ और ‘वैलकम बैक 2’ में भी काम किया है. साथ ही, बंगला और तमिल फिल्मों में भी काम किया है. जहां तक भोजपुरी इंडस्ट्री का दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से अलग होने का सवाल है, तो भोजपुरी बैल्ट में मु   झ जैसी हीरोइनों को दर्शकों का खूब सारा प्यार और सम्मान मिलता है, जो दूसरी इंडस्ट्री में उतना नहीं है.

शुरुआती स्ट्रगल में परिवार में सब से ज्यादा साथ किस का मिला?

शुरुआती दौर में मुझे फिल्मों तक पहुंचाने में मेरी बड़ी बहन और दादी का सब से ज्यादा साथ मिला. इन की बदौलत ही आज मैं कामयाबी के इस मुकाम पर हूं.

आप को ‘भोजपुरी फिल्मों की ड्रीमगर्ल’ कहा जाता है. हेमा मालिनी जैसा खिताब पाने पर आप कैसा महसूस करती हैं?

आप ने सच कहा है कि मुझे लोग हेमा मालिनी की तरह ‘ड्रीमगर्ल’ के नाम से पुकारते हैं. लोगों का यह प्यार मेरे हौसले को कई गुना बढ़ाता है.

सुना है कि किसी ने आप को सोशल मीडिया पर काफी परेशान कर रखा था. क्या मामला था? इस से कैसे छुटकारा पाया?

जी हां, आप ने सही सुना है. कुछ साल पहले मु   झे सोशल मीडिया पर एक आदमी बहुत ही परेशान कर रहा था, जिस के बाद मैं काफी तनाव में आ गई थी. उस ने सोशल मीडिया के जरीए मु   झे बदनाम करने की कोशिश की.

उस ने बहुत ज्यादा गलत लिखा. उस ने मेरी पिक्स एडिट कर के अपलोड की, फिर मेरी फैमिली फोटो को एडिट कर के अपना फोटो लगा के अपलोड किया और गंदे मैसेज भेजे. मैं ने मुंबई पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मु   झे बहुत सपोर्ट किया और इस के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आप ने कई यादगार रोल किए हैं. कोई ऐसा रोल, जो आप के दिल को छू गया हो?

मैं ने दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ में सोना का रोल किया था. इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि कई बार सैट पर ही रोल करते समय मैं भावुक हो जाती थी. इस फिल्म में सोना का रोल मेरे दिल के बेहद करीब रहा.

आप की इस खूबसूरती का राज क्या है?

मेरी खूबसूरती का राज बस इतना ही है कि मैं कुदरती तौर पर खूबसूरत हूं और इसे बरकरार रखने के लिए मैं अपनी डाइट और वर्कआउट पर खास ध्यान देती हूं.

Rani Chatterjee टीवी सीरियल में निभाएंगी लीड किरदार, देखें Photo

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करती आई है. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है.  एक्ट्रेस ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. अब वह टीवी शो में नजर आने वाली है. जी हां, सही सुना आपने. रानी चटर्जी टीवी सीरियल में नजर आने वाली है.

दरअसल एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि मेरा पहला टेलीविजन शो और दंगल चैनल पर दीपशिखा नागपाल प्रोडक्शन के साथ मेरे टेलीविजन डेब्यू के लिए इससे बेहतर किरदार नहीं मिल सकता था. दीपशिखा नागपाल आप बेस्ट हैं. रानी चटर्जी ने बताया कि वो टैलेंटेड को-एक्टर आदेश चौधरी के साथ नजर आएंगी.

 

तो वहीं दीपशिखा ने भी रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बोर्ड पर आपका स्वागत है डार्लिंग. आपके साथ काम करके मजा आया. ऐसे ही शाइन करते रहो.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh क नया गाना ‘Yehi Khatir Ara Aaile’ हुआ वायरल, सामने आया Video

 

आपको बता दें कि रानी चटर्जी की इस फोटो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शो में एक वकील के किरदार में दिखाई देंगी. वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’जैसी कई फिल्में की हैं.

ये भी पढ़ें- 24 दिसंबर को आएगी मजदूर पिता के सपने और हकीकत को दिखाने वाली भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’

 

भोजपुरी एक्ट्रेस Gunjan Pant ने इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव को लेकर किया खुलासा, पढ़ें खबर

भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत (Gunjan Pant) ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करती आई हैं. दर्शकों एक्ट्रेस के फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में गुंजन पंत ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले हैं. आइए बताते हैं क्या कहा है एक्ट्रेस ने.

बताया जा रहा है कि गुंजन पंत ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मिल रही सैलरी के बारे में बात की है. उन्होंने कहा है कि एक्टर्स के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम सैलरी दी जाती है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म को सक्सेस बनाने में एक्ट्रेस का भी उतना ही हाथ होता है, जितना एक्टर का. बराबर मेहनत करने के बाद भी एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम फीस दी जाती है.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee इस टीवी सीरियल में लगाई ठुमके, पढ़ें खबर

 

रिपोर्ट के अनुसार, गुंजन पंत (Gunjan Pant) ने कहा कि बुरा लगता है और हमारा मनोबल गिराता है जब एक एक्ट्रेस एक एक्टर के रूप में अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत करती है लेकिन उन्हें कम पैसे मिलते हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि दोनों कलाकार एक साथ शूटिंग करते हैं और प्रमोशन तक साथ जाते हैं. ऐसे में दोनों को एक बराबर फीस मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Anjana Singh ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, इस एक्टर संग आएंगी नजर

 

आपको बता दें कि गुंजन पंत ने 2014 में भोजपुरी फिल्म ‘करनी के फल आज ना ता कल’ से इंडस्ट्री में कदम रखा. वर्क फ्रंट की बात करें तो गुंजन पंत जल्द ही ‘दूल्हा ऑन सेल’, ‘चल जी लें’, ‘चांद जैसन दुल्हन हमार’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.

 

Rani Chatterjee इस टीवी सीरियल में लगाई ठुमके, पढ़ें खबर

भोजपुरी जगत की चर्चित अदाकारा रानी चटर्जी ने अब टीवी पर भी कदम रख दिया है.हाल ही में उन्होने ‘‘दंगल टीवी’’ पर रात नौ बजे प्रसारित हो रहे सीरियल ‘‘सिंदूर की कीमत’’ में नए साल के जश्न मनाने के खास अवसर पर डांस करके इस सीरियल का हिस्सा बनी हैं.

वास्तव में अवस्थी परिवार की दादी के जन्मदिन के साथ ही नए व-ुनवजर्या का भी जश्न मनाने के लिए अवस्थी परिवार ने खास आयोजन किया था.ऐसे में रानी चटर्जी के बवाल डांस और उनके ठुमकों ने परिवार के हर सदस्य को उत्सव के रंग में रंग दिया.रानी चटर्जी के साथ अवस्थी परिवार के सारे लोगों ने जम कर ठुमके लगाए.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Anjana Singh ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, इस एक्टर संग आएंगी नजर

rani-chatterjee

धमाकेदार -सजयंग से सभी ने नया साल मनाया और केक काटकर इस खुशी के मौके का भव्य जश्न मना. केक भी काटा गया. अपने इस खास डांस नंबर के लिए रानी चटर्जी ने कातिलाना कास्ट्यूम पहन रखी थी.

नीले रंग की पोषाक में वह वास्तव में लोगों के दिलों को लूटती नजर आ रही हैं.कपड़ों से मैच करती चूड़ियां, माथे पे ज्वेलरी और आक-ुनवजर्याक-हजयुमके के साथ जब रानी ने ठुमके लगाने शुरू किए,तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया.

Sindoor_ki_Keemat

सीरियल ‘‘सिंदूर की कीमत’’ में रानी चटर्जी का आगमन भले ही खास डांस के साथ हुआ हो. मगर इसकी पृष्भूठमि में रोचक कहानी है. रानी चटर्जी चैरिटी कर धन जमा करती हैं और वह यह धन उस आश्रम को दान करती थी,जहां सीरियल की अहम किरदार मिश्री का पालन-ंउचयपो-ुनवजयाण हुआ था, इस तरह वह मिश्री को जानती हैं.रानी का डांस परफॉर्मेंस मिश्री के साथ उनके जुड़ाव की वजह से है.

ये भी पढ़ें- ट्रांसपेरेंट ड्रेस में Rani Chatterjee का लुक हुआ वायरल, देखें Photos

भोजपुरी सिनेमा में अभिनेत्री रानी चटर्जी का अपना एक अलग मुकाम है. पिछले सत्रह व-ुनवजर्या के अपने कैरियर में वह ‘‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’’,‘‘देवरा बड़ा सतावेला’’ ‘‘दामादजी’’,‘‘कर्ज’,‘वकालत’,रंगबाज’, ‘इच्छाधारी’,‘छोटी ठकुराइन’ सहित पचास से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाकर जबरदस्त शोहरत बटोर चुकी हैं.

भोजपुरी सिंनेमा में उनकी गिनती ग्लैमरस अदाकारा के रूप में होती हैे.गत व-ुनवजर्या वह वेब सीरीज ‘मस्तराम’में भी नजर आयी थी.वहीं वह कलर्स टीवी पर रियालिटी शो ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’में भी प्रतिस्पर्धी बनकर आ चुकी हैं. और अब वह टीवी सीरियल का हिस्सा बनी हैं. रानी चटर्जी कहती हैं-ंमुझे किसी भी माध्यम में काम करने से परहेज नहीं है. मैं टीवी,फिल्म व ओटीटी पर भी काम करना चाहती हूं.बशर्ते  किरदार दमदार हो.

मुझे मौका मिले तो में थिएटर भी करना चाहती हॅूं.’’ सीरियल ‘‘सिंदूर की कीमत’’ में धवन,प्रतीक चैधरी, जसविंदर गार्डनर व माधवी गोगते जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें