एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ एक अलग ही मिजाज के कलाकार माने जाते हैं. वे भोजपुरी सिनेमा में सब से टौप के ऐक्टरों में शुमार हैं.

भोजपुरी बैल्ट के अलावा उन के हिंदी बैल्ट में भी करोड़ों फैन हैं, फिर भी वे आज तक स्टारडम का शिकार नहीं हुए हैं. यही वजह है कि वे आम और खास सभी लोगों से बेहद ही निराले और सम्मानजनक ढंग से पेश आने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं.

दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे चेहरों में शुमार हैं, जो सब से चर्चित टैलीविजन शो ‘बिग बौस’ के सीजन 6 में दिख चुके हैं. इस के अलावा वे टैलीविजन के ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी मेहमान के तौर पर दर्शकों से रूबरू हो चुके हैं.

भोजपुरी गायन से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी के सैकड़ों हिट गीतों के साथसाथ बहुत सी यादगार फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में सुपर स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को न्योता देने के सिलसिले में उन से मुलाकात हुई, जिस में उन के फिल्मी सफर पर काफी लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

एक छोटे से गांव का एक छोरा भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद दुनियाभर में ‘निरहुआ’ के नाम से मशहूर हो गया. यह सफर आप ने कैसे तय किया और किनकिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा?

मैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला हूं और बचपन से ही मेरा रुझान गायन की तरफ रहा है. मेरी जिंदगी का एक अहम मोड़ उस समय आया, जब मेरा एक अलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ बाजार में आया. इस के बाद तो भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘निरहुआ’ के नाम से मेरी हर गली और नुक्कड़ पर चर्चा होने लगी.

मेरे इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन की जबान पर बस एक ही नाम याद था ‘निरहुआ’, इसलिए लोग मुझे दिनेशलाल यादव के नाम से कम, बल्कि ‘निरहुआ’ के नाम से ज्यादा जानते हैं.

जहां तक मेरे फेमस होने का सवाल है, तो मेरे इस गाने के बाद कई अलबम आए और वे भी काफी हिट हुए. इस के बाद भोजपुरी सिनेमा से मेरे पास ऐक्टिंग के लिए औफर आने लगे. मैं ने भोजपुरी की सैकड़ों फिल्मों में काम किया, जहां मेरे प्रशंसकों ने मेरे काम को सराहा.

‘निरहुआ’ टाइटल से जुड़ी आप की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो सुपरडुपर हिट रही हैं. इस के पीछे क्या वजह रही है?

जी, आप ने सही कहा. मैं ने अपने प्रशंसकों के दिए उपनाम ‘निरहुआ’ के साथ कई फिल्मों में काम किया और मेरे लिए खुशी की बात यह है कि ये सभी फिल्में सुपरडुपर हिट रहीं.

‘निरहुआ’ के नाम से बनी मेरी पहली फिल्म ‘निरहुआ रिकशावाला’ इतनी हिट हुई कि दर्शक इस नाम के प्रशंसक हो गए. इस फिल्म की कहानी बेहद ही उम्दा थी, जिस में दर्शकों ने मेरी अदाकारी को काफी सराहा.

इस के बाद ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ फिल्में भी आईं, जो बेहद हिट रहीं.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

आप की हाल ही में आई शौर्ट फिल्म ‘भारत’ काफी चर्चा में रही है. यह किस तरह की फिल्म है?

इस फिल्म में आपसी भाईचारे और देशप्रेम को दिखाने की कोशिश की गई है.

भोजपुरी में ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी बायोपिक फिल्म बना कर आप ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी में भी अच्छे विषयों पर फिल्में बनाई जा सकती हैं. आप को इस का विचार कैसे आया?

देखिए, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब वह इंडस्ट्री नहीं रही है, जहां अच्छी कहानियों की कमी रहती थी. यह आप ने फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ को देख कर अंदाजा लगा ही लिया होगा.

यह फिल्म लौकडाउन के ठीक पहले रिलीज हुई थी, जो कोरोना काल के चलते पूरे समय सिनेमाघरों में नहीं  चल पाई थी, फिर भी इस फिल्म ने कामयाबी का परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

यह फिल्म चंपारण के एक आदमी की सच्ची कहानी पर बनी है.

एक ऐक्टर का शैड्यूल इतना ज्यादा बिजी होता है कि शूटिंग के चलते दिनरात का खयाल भी नहीं रह पाता है. इस के बावजूद भी आप बहुत फिट हैं. इस फिटनैस का राज क्या है?

मैं ऐक्टिंग के दौरान खुद को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए पूरा साजोसामान साथ रखता हूं. अगर मुझे आधा घंटे का समय भी मिल जाता है, तो मैं अपनी वैनिटी वैन में भी सारी ऐक्सरसाइज कर लेता हूं.

मेरा मानना है कि ऐक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी है और फिट रहने के लिए कसरत करना जरूरी है.

बौलीवुड की ‘पैडमैन’ और ‘टौयलेट एक प्रेमकथा’ जैसी समाज को संदेश देने वाली फिल्में भोजपुरी में क्यों नहीं बन पा रही हैं?

भोजपुरी में इस तरह की फिल्में बननी शुरू हो चुकी हैं. मैं ने अभी हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिस का नाम ‘माई’ है. यह पूरी तरह से संदेश देने वाली फिल्म है.

इस के अलावा मेरे होम प्रोडक्शन में एक फिल्म बन रही है, जिस का नाम ‘इज्जतघर’ है. यह फिल्म भी समाज को दिशा देने वाली होगी.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी नीलम को याद कर इमोशनल हुए Pawan Singh, शेयर किया ये पोस्ट

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर कितनी संभावनाएं हैं?

भोजपुरी में वैब सीरीज को ले कर बहुत संभावनाएं हैं. मैं ने हाल ही में एक वैब सीरीज फिल्म में काम किया है, जिस का नाम ‘हीरो वरदी वाला’ है. इसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि इस के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

आप ने ‘सरस सलिल’ पत्रिका को कब पढ़ना शुरू किया?

मैं ‘सरस सलिल’ पत्रिका को बचपन से ही पढ़ता था. चाहे बसस्टैंड हो या रेलवे स्टेशन, यह हर जगह मिल जाया करती थी, इसलिए इस के किसी भी अंक को मैं मिस नहीं करता था.

कहानियों की वजह से मुझे ‘सरस सलिल’ पढ़ने का चसका सा लग गया था. अब फिल्मों में बिजी रहने के चलते उतना पढ़ना नहीं हो पाता है, लेकिन जब भी ‘सरस सलिल’ में छपने वाले विषयों को याद करता हूं, तो मैं मुसकराए बिना नहीं रहता.

जब गुंडों से घिर गईं आम्रपाली दुबे तब इस एक्टर ने कर दी उनकी धुनाई

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री आम्रपाली दुबे उस वक्त मुश्किल में पड़ गईं थीं, जब उन्हें गुंडों ने चारों ओर से घेर लिया था. आम्रपाली को प्रयागराज के माघ मेला परिसर में उसी वक्त कुछ गुंडों ने उन्हें घेर लिया, इसेमें भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की वहां इंट्री होती है. खेसारी, आम्रपाली को बचाने के लिए उन गुंडों से भीड़ जाते हैं और उनकी जमकर पिटाई भी कर देते हैं. इसी बीच मौके पर पुलिस आ जाती है और गुंडे भाग जाते हैं. पुलिस खेसारी लाल यादव को गिरफ्तार कर ले जाती है.

दरअसल ये पूरा वाकया  निर्माता प्रदीप के शर्मा की नई फिल्म ‘आशिकी’ के सेट की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर जोर शोर से चल रही है. फिल्म में पहली बार खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म के निर्देशक कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं. सह निर्माता अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचंद्र यादव हैं. फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

bhojpuri

फिल्म ‘आशिकी’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म कमाल की है. यह ऐसी फिल्म है कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं. इसमें सार्थक सन्देश भी दर्शकों को मिलने वाला है. ‘लिट्टी चोखा’ के बाद प्रदीप के शर्मा की दूसरी फिल्म ‘आशिकी’ बेहद खास है. प्रदीप के शर्मा की बात ही अलग है. क्यूंकि वे एक ऐसे निर्माता हैं, कि अगर उन्हें फिल्म की बेहतरी के लिए कुछ भी कहा जाये, तो वो तुरंत मुहैया करवा देते हैं.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee ने गली के नुक्कड़ पर क्रिकेट खेलते हुए शेयर किया Video तो फैंस ने की मिताली राज से तुलना

bhoj

वहीं, खेसारी ने आम्रपाली दुबे को लेकर कहा कि वे इंडस्ट्री की बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं. उनके साथ मेरी यह पहली फिल्म है. हालांकि हम पहले साथ में गाने और अलबम कर चुके हैं. लेकिन पहली बार फुल फ्लेज फिल्म करके मजा आ रहा है. उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री पसंद आये.

अयोध्या में ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’, जुटेंगी फिल्मी हस्तियां

देश में सब से ज्यादा प्रसार और पढ़ी जाने वाली दिल्ली प्रैस की पत्रिका ‘सरस सलिल’ द्वारा इस साल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दूसरे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ का आयोजन 28 फरवरी, 2021 को किया जा रहा है.

इस अवार्ड शो में भोजपुरी के जानेमाने कलाकार न केवल शिरकत करेंगे, बल्कि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी देंगे. भोजपुरी सिनेमा में शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्मों और कलाकारों को यह अवार्ड दिया जाता है.

बीते साल इस अवार्ड शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में किया गया था, जिस में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था.

इस साल यह अवार्ड शो साल 2020 में आई भोजपुरी फिल्मों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा, जिस में फिल्मों के अलावा कलाकारों और तमाम तकनीशियनों को अलगअलग कैटेगरी में अवार्ड दिया जाएगा.

दूसरे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में जिन फिल्मों का नौमिनेशन किया जा रहा है, उस में बैस्ट कैटेगरी का फैसला ऐक्सपर्ट की ज्यूरी कर रही है.

ये भी पढ़ें- इस गाने ने बदला भोजपुरी गानों का माहौल, देखें Video

इन की रहेगी मुख्य भूमिका

‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ में मुख्य भूमिका अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव निभा रहे हैं. उन्होंने इस आयोजन को कामयाब बनाने में सभी जरूरी संसाधनों को मुहैया कराने के साथ ही कलाकारों के ठहरने और सुरक्षा संबंधी सारी व्यवस्थाएं भी अपनी तरफ से की हैं.

फिल्म हीरो शुभम तिवारी और हीरोइन डाक्टर माही खान इस कार्यक्रम के एंकरिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. भोजपुरी गायक और हीरो विवेक पांडेय इस अवार्ड शो में सहसंयोजक की भूमिका में हैं. वे दूसरे तमाम भोजपुरी कलाकारों के साथ समन्वय करने के साथसाथ उन्हें निमंत्रण देने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या काजल राघवानी को बदनाम कर रहे हैं खेसारी लाल यादव, जानें क्या है पूरा ममला

कलाकारों ने की तारीफ

जानेमाने भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने इस सिलसिले में कहा कि वे ‘सरस सलिल’ पत्रिका के आज भी नियमित पाठक हैं. उन्होंने इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.

फिल्म डायरैक्टर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल का ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ ऐतिहासिक साबित होगा. ‘सरस सलिल’ पत्रिका द्वारा भोजपुरी सिनेमा के लिए किया जाने वाला यह प्रयास बेहद ही सराहनीय है.

नवोदित भोजपुरी कलाकार विमल पांडेय ने कहा कि बीते साल ‘सरस सलिल’ ने भोजपुरी सिनेमा के लिए जो शुरुआत की थी, वह अपने एक नए मुकाम की तरफ बढ़ रही है.

फिल्म डायरैक्टर पराग पाटिल ने इस आयोजन के सफलता की कामना की. फिल्म निर्माता किशोर यादव ने इस अवार्ड को ले कर कहा कि ‘सरस सलिल’ पत्रिका ने भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपने लेखों और इंटरव्यू के जरीए एक अलग ही भूमिका निभाई है.

इस के अलावा शुभकामनाएं देने वालों में राज प्रेमी, यश मिश्रा, देव सिंह, पूनम दुबे, सोनालिका प्रसाद, गुंजन पंत, अनूप अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, लोटा तिवारी, धामा वर्मा, कृष्णा कुमार, बालेश्वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, संजना राज, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुप्रिया प्रियदर्शनी, कनक पांडेय, सीपी भट्ट, संजना सिल्क, रविशंकर मिश्र, प्रिंस सिंह राजपूत, देवी कुमार, रूपा सिंह, कनक यादव, वीरू यादव, अरुण राज समेत सैकड़ों भोजपुरी कलाकार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार रवि किशन बने आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो

रंगारंग नाइट में होगा धमाल

इस अवार्ड शो में जहां एक तरफ भोजपुरी फिल्मों और फिल्मी हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ 28 फरवरी की शाम 6 बजे से डांस, गाने और कौमेडी नाइट्स से भी धमाल मचेगा.

इस अवार्ड शो में दर्शकों की ऐंट्री फ्री होगी, लेकिन इस के लिए उन्हें अपने साथ निमंत्रणपत्र जरूर लाना होगा.

भोजपुरी स्टार रवि किशन बने आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो

धार्मिक रूढ़िवादिता के कटु आलोचक ओशो के किरदार में सांसद रवि किशन आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो, जो कि स्वघोष  भगवान थे और जिनका मुख्य आश्रम महाराष्ट्र के पुणे शहर में था और पूरे विश्व में उनके करोड़ों अनुयायी थे. ओशो ने धार्मिक रूढ़िवादिता का विरोध करते हुए ‘संभोग से स्वर्ग’प्राप्ति की बात की.

अपने इसी तरह की सोच के चलते पूरे विश्व में चर्चित रहे ‘ओशो’ के जीवन पर कई फिल्मकारों ने फिल्म बनाने की घोषणा की. कुछ वक्त पहले अभिनेता आमिर खान भी एक फिल्म में ओशो का किरदार निभाने वाले थे. बहरहाल, अब मशहूर अभिनेता व सांसद रवि किशन, निर्देशक रितेश एस कुमार और निर्माता वेलजी गाला की फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ लव’ में ओशो का किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या काजल राघवानी को बदनाम कर रहे हैं खेसारी लाल यादव, जानें क्या है पूरा ममला

यह फिल्म रजनीश (ओशो ) के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित हैं.इसमें उनके बचपन से युवावस्था की प्रमुख घटनाओं का चित्रण होगा. भारत के साथ ही पूरी दुनिया में उनकी यात्राओं को इस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया गया हैं. अपने संपूर्ण जीवनकाल में आचार्य रजनीश एक विवादास्पद रहस्यदर्शी,गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में ही नजर आए.वह धार्मिक रूढ़िवादिता के कठोर आलोचक थे,जिसकी वजह से वह बहुत ही जल्दी विवादित हो गए और जीवन के अंतिम क्षण तक विवादित ही रहे.

ravi-kisan

पूरे विश्व में एक तबका उन्हें अमीरों के धर्म गुरु, विलासी, सेक्स गुरु और पारम्परिक धर्म के विरोधी के रूप में ही देखता था. परिणामतः समाज के एक बड़े वर्ग ने रजनीश को पूरे जीवनभर विरोध किया. रजनीश से ओशो के सफर के साथ वैश्विक ओशो फाउंडेशन तक, सरकार के साथ मतभेद और उनकी जीवनकाल में महत्वपूर्ण घटनाओं ने उन्हें वैश्विक धर्म गुरु बना दिया.जिन्होंने प्यार और जीवन दर्शन को एक नए तरीके से परिभाषित किया.

इस फिल्म की चर्चा चलने पर रवि किशन ने कहा,‘ओशो का किरदार निभाना बहुत बड़ी चुनौती हैं. ओशो की लोकप्रियता भारत के साथ पूरे विश्व में हैं. निर्माता वेलजी गाला और निर्देशक रितेश कुमार ने उनके जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओ को फिल्म की स्क्रिप्ट में शामिल किया हैं, मुझे कई सारे वीडियो और अन्य जानकारी भी साझा की गयी हैं.’’

vivek-mishra

जबकि फिल्म के निर्माता वेलजी गाला ने कहते हैं- ‘‘फिल्म ‘सीक्रेट्स आफ लव’ दर्शक विश्व के सबसे बड़े रहस्यमय गुरु रजनीश जी के जीवन के कई ऐसे घटनाओ को देखेंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता हैं.’’

ये भी पढ़ें- Rashmi Desai ने इस भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

‘प्रेमल क्रांति फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित ‘सीक्रेट आफ लव’के निर्देशक रितेश एस कुमार और निर्माता वेलजी गाला है.फिल्म की कहानी विशाल छड़वा ने लिखी है. फिल्म की शूटिंग गुजरात, मुंबई और राजस्थान के कई स्थानों पर की गयी है. हाल ही में मड़ आईलैंड मुंबई में फिल्म ‘सिक्रेट्स ऑफ लव’ की शूटिंग का अंतिम शिड्यूल संपन्न हुआ.

Khesari Lal Yadav की फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

1977 लेख टंडन के निर्देशन में एक हिंदी फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’प्रदर्शित हुई थी. रामेश्वरी और प्रेम किशन की जोड़ी थी. फिल्म ने सफलता की कई रिकौर्ड तोड़े थे. रमेश को प्रेम किशन रातों-रात स्टार बन गए थे. मगर  कुछ ही समय बाद दोनों कलाकार कहां गए किसी को पता नहीं चला. रामेश्वरी ने तो फिर बाद में बौलीवुड को ही अलविदा कह दिया. जबकि प्रेम किशन सीरियलों के निर्माता बन गए और अब उनके बेटे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा मशहूर फिल्म निर्देशक है.

बहरहाल अब उसी नाम पर अभय सिन्हा एंड इज माई ट्रिप डाट कौम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ बन रही है, जिसका फर्स्ट लुक 2021 के पहले दिन जारी होते ही वायरल हो गया. इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द  ही जारी किया जायेगा. फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म  के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक  से जाहिर होता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होने के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्ही परी

फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं. फिल्म  के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं.

लंबे समय बाद रजनीश मिश्रा के निर्देशन में वापसी से कयास लगाए जा रहे हैं 2021 में कुछ नया धमाका होने वाला है.वैसे खेसारीलाल यादव और रजनीश मिश्रा की जोड़ी को भोजपुरी बौक्स औफिस पर पहले भी खूब सराहा गया है.वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म‍ की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है.बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, मगर अब फिल्म  भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी.

अलविदा 2020 – ये हैं 7 भोजपुरी एक्ट्रेस, जो इस साल चर्चे में रही

फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के कैमरामैन वासु, सह निर्माता रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज, गीतकार कुंदन प्रीत, प्यावरे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं.

यूरोप में ‘इंडियन जेम्स बांड’ के नाम से मशहूर हैं ये बिहारी अभिनेता

बिहार राज्य में भले ही अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो, मगर बिहार की प्रतिभाएं पूरे विश्व में अपना डंका बजा रही हैं. इसी ढर्रे पर चलते  भारतीय जेम्स बांड के रूप में मशहूर बिहारी अभिनेता ध्रुव वर्मा इन दिनों यूरोप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. उन्होंने अभी हाल ही में भारत की पहली इंडो पोलिश फिल्म ‘नो मीन्स नो’ की शूटिंग पोलैंड में पूरी की है. हिंदी,अंग्रेजी और पोलिश भाषा में बनी इस फिल्म को 22 मार्च 2021 को सिनेमाघरो में प्रदर्शित करने की योजना है.

इस फिल्म के प्रदर्शन से पहले ही ध्रुव वर्मा ने अपनी अगली फिल्म ‘द गुड महाराजा’ के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध की एक सच्ची कहानी पर आधारित हैं. वहीं ध्रुव वर्मा मिड डे शोबिज अवार्ड में भी नामिनेट किए गए हैं.

dhruv-verma

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव के इस गाने को मिले 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज, देखें वीडियो

मूलतः कंकड़बाग,पटना, बिहार  निवासी ध्रुव वर्मा की पढ़ाई मुंबई में हुई है. अभिनय का जुनून उन्हें स्कूल के दिनों से ही रहा . प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जान कानन स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की. ध्रुव यहां सैवेज हाउस (ग्रीन हाउस) के हाउस कैप्टन थे. यहीं से अभिनय के क्षेत्र में उनका रूझान हुआ. अपने स्कूली जीवन के दौरान ध्रुव सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कि वाद-विवाद और नाटक दोनों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे.

dhruv-verma

ध्रुव वर्मा की पहली फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी हैं. मगर वह इन दिनों हौलीवुड मेगास्टार मार्शल आर्ट्स मास्टर स्टीवन सिगल से एक वर्ष का प्रशिक्षण ले रहे हैं. वहीं उन्होंने इंडो-पोलिश मेगा बजट की फिल्म ‘नो मीन्स नो’ के लिए पोलैंड में महीनों तक कार्व मेगा में बिताया, जहां नेल बाइटिंग एक्शन दृश्यों का गुर सीखा.यह एक इजराइली फाइटिंग स्टाइल है,जो सेना के लिए विकसित है.इसके अलावा जयर्की सारियो डेफिंडो में महारत हासिल की.यह यूरोपीय के लिए विकसित की जाने वाली फाइटिंग स्टाइल है, जिसमें गुरु श्री बार्टेक डोबरोवस्की से बंदूक की शूटिंग सीखी.वह पहले भी संजय दत्त से शूटिंग तकनीक में  महारत में प्राप्त कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- मोनालिसा का बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

ध्रुव वर्मा ने पोलैंड के बेइलिस्को बिया में स्ट्रीजलिंका गन क्लब व मेस्टोरियस  से 17 अलग- अलग हैंडगन, राइफल और शाटगन की तकनीक में भी महारत हासिल की. वह अपनी अगली फिल्म ‘द गुड महाराजा’ के लिए, घुड़सवारी और हथियार ट्रेनिंग ले रहे हैं. उन्होंने बौलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त से भी बहुत कुछ सीखा है. ध्रुव वर्मा का मानना है कि वह अंतरराष्ट्रीय फिल्में करते हुए विश्व स्तर पर बिहार को गौरवान्वित करने का काम कर रहे हैं.

इस Bhojpuri गाने में खेसारी लाल यादव और गुंजन पन्त की जोड़ी मचा रही धमाल

भोजपुरी सिनेमा में अपने खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करनें वाली गुंजन पन्त (Gunjan Pant) अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी वीडियो सौंग (Bhojpuri Video Song) “कसाईल बा कमरिया सड़िया” (Kasail Ba Kamriya Sadiya) में धमाल मचाती नजर आ रहीं हैं.

इस वीडियो सौंग में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस गुंजन पंत (Gunjan Pant) की औन स्क्रीन केमिस्ट्री खूब जम रही है जो कि दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है. इस भोजपुरी गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ड (Khesari Music World) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़े- लालू यादव के भतीजे का गाया कोरोना को लेकर दूसरा गाना भी हुआ वायरल, देखें Video

इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) नें गाया है. इस गाने के लिरिक्स यादव राज (Yadav Raj) नें लिखा है. संगीत की बात करें तो यह आशीष वर्मा (Ashish Verma) ने दिया है. इस एल्बम के वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया (Jitu Bhojpuriya), अरेंजर कैलाश जी व आशीष वर्मा हैं. इसकी संकल्पना सोनू पाण्डेय (Sonu Pandey) की है और कैमरा की जिम्मेदारी बबलू रीमिक्स, धर्मेंद्र, अली नें निभाई है. इस गाने में कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी नीलेश सिंह (Nilesh Singh) नें निभाई है. इसका संपादन संपादक संतोष राणा, चंदन प्रजापति नें व डिजिटल की जिम्मेदारी विक्की यादव (Vicky Yadav) नें निभाई है.

इस गाने से पहले एक्ट्रेस गुंजन पन्त (Gunjan Pant) ‘सेटिंग करा के जा’ गाने में काजल राघवानी व खेसारीलाल यादव के साथ नजर आई थीं. भोजपुरी बेल्ट में इस गाने को खूब पसंद किया गया था.
इस Lockdown के बीच सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कई Bhojpuri गाने रिलीज हो चुके हैं जिसमें हाल ही में रिलीज हुए गाने ललकी टिकियवा (Lalki Tikiyawa) को खेसारीलाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) नें गया है. इसके अलावा हाई हील के सैंडिल, कमर लोड सही ना, केस हाई कोर्ट में जाई, सबेरे साड़ी खुलल रहता जैसे तमाम वीडियो सौंग रिलीज हो चुके हैं. जिसे Lockdown के बीच के बीच बार-बार देखा जा रहा हैं.

ये भी पढ़ें- संभावना का झलका दर्द: ऐसे में कोई बीमार न हो

https://www.youtube.com/watch?v=ZvLBTIv6avY&pbjreload=10

ये भी पढ़ें- Mastram सीरीज में Rani Chatterjee पर मनाली में फिल्माया ये Video हुआ वायरल

सुशांत की फैमिली से मिलने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव, दिया ये बड़ा बयान

बौलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड के बाद से सभी जगह बस उन्ही की बातें चल रही है फिर चाहे वे सुशांत को इंसाफ दिलाने की बात हो या फिर स्टार किड्स को बौयकौट करने की बात हो. इन सब के बीच यह बात को पक्की है कि सुशांत के फैंस को उनके जाने का काफी दुख पहुंचा है और वे अब सुशांत को न्याय दिलाना चाहते हैं. खबरों की माने तो सुशांत पिछने 6 महीनों से डिप्रेशन में थे और उन्हें बौलीवुड इंडस्ट्री द्वारा नहीं अपनाया जा रहा था.

 

View this post on Instagram

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

ये भी पढ़ें- सुशांत की सुसाइड के बाद इन स्टार किड्स की फिल्मों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, देखें Photos

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने फैंस से ये भी अपील की है कि उनकी फिल्में देखी जाएं नहीं तो उन्हें इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया जाएगा. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसी वीडियोज भी वायरल हो रही है जिसमें बड़े बड़ें एक्टर्स सुशांत का सबके सामने मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. इन्ही सब बातों के चलते सुशांत ने आखिर अपनी जान लेने का फैसला किया था.

बौलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक सुशांत सिंह राजपूत के जाने से उदास है और सोशल मीडिया पर सुशांत को याद कर तरह तरह के पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके परिवार वालों से खुद मिलने पहुंचे. सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके भाई नीरज, बबलू से बात करते समय खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) काफी इमोशनल होते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की टी-शर्ट्स देख उड़ जाएंगे होश, ऐसे दिखाते थे अपना अकेलापन

इस दौरान खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत के देहांत से पूरा देश और बिहार आहत हैं. सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार मिलना बहुत मुश्किल है. यूपी बिहार के लोगों को सुशांत सिंह राजपूत पर गर्व था. अब हम किस पर फक्र करेंगे. जब से मैंने ये खबर सुनी है मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है. मैं भी तो एक कलाकार हूं… मैं उनके दर्द को बहुत अच्छे से समझ सकता हूं. बौलीवुड में नैपोटिज्म होना कोई नई बात नहीं है. बहुत पहले से ये प्रथा बौलीवुड में चल रही है. मैं इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. सुशांत सिंह राजपूत के केस पर अभी पुलिस जांच कर रही है.’

ये भी पढ़ें- अलविदा सुशांत: करण और आलिया के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स ने ऐसे लगाई क्लास

खेसारीलाल यादव ने इसी बारे में आगे बात करते हुए कहा कि,- ‘मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि लोग अपनी ये नाराजगी थोड़ा पहले जाहिर कर देते तो सुशांत सिंह राजपूत आज भी जिंदा होता. बौलीवुड में क्या होता है ये सबको पता है. मैं तो बस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ दुख बांटने आया था.’

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड : सीपी भट्ट को मिला बेस्ट कौमेडियन का अवार्ड

भोजपुरी फिल्म अभिनेता सीपी भट्ट (CP Bhatt) को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड (Saras Salil Bhojpuri Cine Award) में ज्यूरी द्वारा बेस्ट कौमेडियन (Best Comedian) का अवार्ड दिया गया. यह अवार्ड वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म “ये इश्क बड़ा बेदर्दी” में किये गए दमदार कौमेडी रोल के लिए दिया गया सीपी भट्ट ने इस अवार्ड शो की एंकरिंग भी की और औडियंस को अपने कामेडी के जरिये हंसाया भी. उन्होंने खुद गाने भी गाये और ठुमके भी लगाये.

वैसे भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में बादशाहत कायम करने वाले हरफनमौला अभिनेता सीपी भट्ट का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. सीपी भट्ट भोजपुरी फिल्मों के एक मात्र अभिनेता हैं जो हर रोल में फिट बैठते हैं. इसी लिए उनके लिए एक कहावत है की सीपी फिट तो पिक्चर हिट. उन्होंने अभी तक ढाई सौ से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने कौमेडी, इमोशंस, निगेटिव  हर रोल में खुद के अभिनय के जरिये एक अलग छाप छोड़ी है. उनकी फिल्मों में व्यस्तता इतनी है कि उन्हें एक फिल्म से फुर्सत मिलती नहीं कि दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाती है. वह भोजपुरी के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक है.

ये भी पढ़ें- यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ हुआ Viral, देखें Video

उन्होंने दबंग सरकार, साजन चले ससुराल, नागिन, इच्छाधारी, लवारिश, मुकद्दर,  कुली नंबर वन, दूल्हे राजा, घरवाली बाहरवाली, सुहाग जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया था जिसके चलते फिल्म सुपरहिट रही थी. हाल ही में आई भोजपुरी फिल्म कुली नम्बर 1 में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था.

cp-bhatt-2

सीपी भट्ट इस वर्ष कई फिल्में कर रहें हैं जिनमें से अधिकतर इस साल ही प्रदर्शित भी होनी है इसमें से उम्भा नरसंहार पर आधारित उनकी एक फिल्म भी आ रही है जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया है.

ये इश्क बड़ा बेदर्दी है पूरी फिल्म का लिंक-

https://www.youtube.com/watch?v=WBsP5jUctgA

कुली नम्बर वन ट्रेलर लिंक –

यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ हुआ Viral, देखें Video

भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना’ (Mehendi Lagake Rakhna) के पहले पार्ट में जहां ‘लगाके फेयर लवली’ (Lagake Fair Lovely) ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया था, वहीं अब इस फिल्‍म के तीसरे पार्ट का ऐसा ही एक गाना ‘लगा के वैसलीन’ (Lagake Vaseline) आउट कर दिया गया है, जो बौक्‍स औफिस का फीवर बढ़ाने वाला है. इसकी वजह ये है कि एक तो गाना धमाकेदार है और दूसरा इस गाने में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के ठमुके शानदार हैं. फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ (Mehendi Lagake Rakhna 3) के निर्देशक रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) ने फिर से एक प्रयोग किया है. गाने को मिल रहे रिस्‍पांस से लगता है कि गाना ‘लगा के वैसलीन’ भोजपुरी औडियंस पर नशे की तरह चढ़ने लगी है.

गाने का लिंक –

गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे स्‍टारर इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 160,424 व्‍यूज मिल चुका है. इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है. लिरिक्‍स यादव राज ने तैयार किया है, जबकि फिल्‍म के संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं. वहीं, फिल्‍म के निर्माता निशांत उज्‍जवल ने गाने को मिले रिस्‍पांस से गदगद हैं. उन्‍होंने दावा किया है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फिल्‍माया गया यह गाना न सिर्फ कई रिकौर्ड ब्रेक करेगा, बल्कि फिल्‍म के प्रति दर्शकों में आकर्षण भी पैदा करेगा. निशांत पहले ही कह चुके हैं कि फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्‍म होने वाली है. इसलिए फिल्‍म का हर एक गाना चार्टबस्‍टर होने वाला है. अब तक रिलीज दो गानों ने एक हद तक उनकी बातों पर मुहर भी लगाई है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह होली पर खिलाएंगी फगुआ, देखें Photos

वहीं, आम्रपाली दुबे ने फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का स्‍पेशल गाना ‘लगा के वैसलीन’ को लेकर खुशी जताई है और कहा कि वे इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनकर रोमांचक महसूस कर रही हैं. हालांकि वे फिल्‍म में फुल फ्लेज नहीं हैं, लेकिन फिल्‍म को शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं कि दर्शकों को उनका काम पसंद आयेगा और फिल्‍म भी. आम्रपाली ने इस गाने में अब तक का सबसे आकर्षक डांस स्‍टेप्‍स किये हैं. उनके साथ गाने में  सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव भी नजर आये हैं. खेसारी और आम्रपाली की इस गाने में केमेस्‍ट्री भी एक हाइलाइट है. बह‍रहाल अब देखना ये होगा कि यह गाना फिल्‍म के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है.

गाने का लिंक-

बता दें कि यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डौट कौम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स  इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्माता निशांत उज्‍जवल और लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं. फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं. प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं.

ये भी पढ़ें- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड: राज प्रेमी बनें बेस्ट नेगेटिव एक्टर “क्रिटिक्स”

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें