⚲

Gadar 2 की सकीना को नहीं पसंद है ऑनस्क्रीन Kiss करना, ट्रोल हुई एक्ट्रेस

इन दिनों गदर 2 हर सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है अबतक फिल्म 400 करोड़ आकड़ा पार कर चुकी है वही, फिल्म की सक्सेस के बाद अमीषा पटेल कई पार्टी करते हुए नजर आई है सनी देओल भी उनके साथ कई जगह नजर आए है. ऐसे में अमीषा पटेल का इंटरव्यू हुआ जहां उन्होने कई ऐसी बाते कह डाली जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. इस दौरान उन्होने सनी देओल और सलमान खान को लेकर भी जिक्र किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

आपको बता दें, कि हाल ही में अमीषा पटेल से पूछा गया है कि वो ऐसा क्या है जो कभी नहीं करना चाहती है तो ऐसे में एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा है कि वो ऑनस्क्रीन किसी को किस करने में और इंटीमेट सीन नहीं करना चाहती है या फिर छोटे-छोटे कपड़े पहनने के खिलाफ है. यहां तक की ऑनस्क्रीन किसी को गाली देने में असहज महसूस करती हूं. आगे उन्होने कहा कि जैसे सलमान खान हमेशा कहते है कि वह ऑनस्क्रीन किसी को किस नहीं करेंगे. सनी देओल के भी अपने कुछ आदर्श है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

अमीषा आगे कहती है, कि आपको अपनी हदें तय करनी होगी. आप किस चीज में कंफर्टेबल है.तो मैं हॉट दिखने में नहीं हूं. मै सेक्शुअली इंटीमेट सीन में कंफर्टेबल नहीं हूं, एक ही तरह के कपडे बार-बार पहनने में सहज महसूस नहीं करती हूं. मैं स्क्रीन पर किस करने के भी खिलाफ हूं. लेकिन इन्ही सब बातो को लेकर एक्ट्रेल ट्रोल हो रही है क्योकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी हॉट फोटो शेयर की है. यहां तक कि वह ‘कहो ना प्यार है’ में हॉट सीन दे चुकी है. इसी को लेकर लोग उन्हे ट्रोल कर रहे है.

 

सुष्मिता सेन की ‘ताली’ के पोस्टर पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट, एक्ट्रेस ने किया ये काम

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से पर्दे से दूर रही है लेकिन कई समय से वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है जिससे लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. उनकी ओटीटी फिल्म आर्य को लोगों ने खूब स्पोर्ट किया, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली सीरीज ताली को लेकर खबरों में है जिसका पोस्टर सबके सामने आ चुका है. जिससे लेकर लोगों ने नेगेटिव कमेंट किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

आपको बता दें, कि सुष्मिता सेन की ताली 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रीलिज होगी. एक इंटरव्यू में उन्होने बताया कि ताली के पोस्टर को देख लोग कैसे कमेंट कर रहे है जिसकी वजह से उन्हे कई लोगों को ब्लॉक कर दिया. सुष्मिता सेन ने कहा कि उनके चारों तरफ नेगेटिविटी फैली हुई है. Taali से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स पर बिना असल नाम के लोग कमेंट सेक्शन में ‘छक्का’ कहकर जाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने ये सब बहुत पर्सनली लिया क्योंकि ये सब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हो रहा था. इसलिए उन्होंने ट्रोल करने वाले सभी लोगों को ब्लॉक कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता सेन ने कहा कि जब वो गौरी सावंत के किरदार को निभाकर ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं, उनकी लाइफ को निभाने पर उन्हें काफी कुछ कहा जा रहा है, तो खुद गौरी को रियल लाइफ में कितना कुछ झेलना पड़ता होगा. वो तो इन पलों को अपनी लाइफ के साथ जी रही हैं.

‘सिंगल रहना पसंद है’ सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन को हालांकि ये पहली बार ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा. जब ललित मोदी के साथ उनके रिश्ते की बातें हुई थीं, तब भी लोगों ने काफी कुछ कहा था. इतना ही नहीं, उनको गोल्ड डिगर तक कह दिया गया था.एक इंटरव्यू में कहा था, ‘बेइज्जती तब होती है, जब आप लेते हो. मैंने तो कभी ली ही नहीं. तो ये उल्टे पैर लोट गई. कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिनका मतलब किसी से नहीं होता है. मैं फिलहाल सिंगल हूं और इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए.’

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस पर बनेगी फिल्म, पत्नी Shilpa संग खुद करेंगे लीड रोल

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में है, उनके चर्चा में आने की वजह उनकी आने वाली फिल्म है जी हां, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाई जा रही है जो कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस को लेकर बनाई जा रही है जब राज कुंद्रा ने ऑर्थर रोड जेल में 60 दिन से अधिक समय बिताया था. उसी जर्नी को लेकर फिल्म बनाई जा रही है खास बात ये है कि इस फिल्म राज कुंद्रा खुद डेब्यू करेंगे और लीड रोल में नजर आएंगे.

रिपोर्टस के मुताबिक, ‘फिल्म में राज कुंद्रा द्वारा ऑर्थर रोड जेल में बिताए गए वक्त के बारे में दिखाया जाएगा. फिलहाल इस फिल्म के निर्देशक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन राज कुंद्रा प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक हर पहलू में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. फिल्म में राज कुन्द्रा पर लगे आरोपों को लेकर पहली मीडिया रिपोर्टिंग से लेकर जेल में वक्त बिताने और फिर उन्हें जमानत मिलने तक पूरी यात्रा को शामिल किया जाएगा. फिल्म की कहानी का फोकस ज्यादातर राज कुंद्रा और उनकी फैमिली पर होगा’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viaan Raj Kundra (@viaanrajkundra)

गौरतलब है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में अदालत में चल रहा केस सबसे विवादित मुद्दों में से एक है. राज कुंद्रा पर फ़रवरी 2021 में पोर्न फ़िल्में बनाने और उन्हें बेचने के आरोप लगा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी. जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था और वे लगभग 2 महीने ऑर्थर रोड जेल में रहे थे। सितम्बर 2021 में उन्हें जमानत मिली थी और वे जेल से बाहर आए थे.

अनन्या पांडे से हुई अनन्या रॉय कपूर! Dating की तस्वीरें हुई वायरल

इन दिनों अनन्या पांडे सुर्खियों में है और इन दिनों अपनी छुट्टियां लिस्बन में मना रही है लेकिन अनन्या यहां अकेली नहीं पहुंची है बल्कि वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ पहुंची है यहां तक कि उनकी कुछ रोमांटिक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें अनन्या, आदित्य से गले मिल रही है इनकी तस्वीरों को देखकर इनके अफेयर की खबर तेजी से वायरल हो रही है. उनके रोमांटिक पोज लोगों को खूब पसंद आ रहे है. इतना ही नहीं, अनन्या पांडे का सोशल मीडिया पर नाम भी बदल चुका है पांडे से , कपूर हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आपको बता दें, कि अगर कोई अनन्या पांडे को सर्च करेगा तो विकिपीडिया पर उन्हें ‘अनन्या रॉय कपूर’ के नाम से दिखाएगा. यह उनकी तस्वीरों के इंटरनेट पर छा जाने के ठीक बाद हुआ. ये बॉलीवुड का नया कपल है जो कि इंटरनेट की दुनिया में छा रहे है. इतना ही नहीं, इनकी ये तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने ली है. जिसके साथ ही फोटो कुछ ऐसे कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘ब्रांड न्यू कपल अलर्ट, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने लिस्बन में एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया. पुर्तगाल में फैंस के साथ पोज़ देते हुए प्यारी मुस्कान के साथ उनकी केमिस्ट्री को सभी पसंद कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

इन तस्वीरों ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. नेटिज़न्स ने तस्वीरों पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं. उनमें से एक ने लिखा, ‘आदी, तुम श्रद्धा की जगह किसी को नहीं दे सकते।.’ दूसरे ने कहा, ‘आदित्य से और भी उम्मीद थी.’ तीसरे ने कहा, ‘अब हर किसी को हमेशा की तरह आदित्य के लिए बुरा लगेगा. क्या आप नहीं देख सकते कि वह एक मेच्योर आदमी है और वह अपने से आधी उम्र की लड़की को डेट कर रहा है. आप लोगों को आदित्य के लिए दुखी होने की जरूरत नहीं है. वह मेच्योर हैं.’ एक ने अनन्या के लिए कहा, ‘वह बहुत लकी है.

 

इंटीमेट सीन कर ट्रोल हुई बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, लीक हुआ वीडियो

साउथ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस  तमन्ना भाटिया इन दिनों  मुश्किल में आ गई है जी हां, तमन्ना भाटिया की वेब सीरिज से एक वीडियो लीक हुआ है जिसे लेकर तमन्ना चर्चा में बनीं हुई है दरअसल, लोगों को उनका ये वीडियो पसंद नहीं आया है इस वीडियो में  इंटीमेट सीन दिए गए है जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो रही है.कई लोगों ने उन्हे नई सनी लियोनी बताया है.

साउथ फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का वेब सीरीज जी करदा में फिल्माया गया ये बोल्ड सीन इस वक्त चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अदाकारा की आलोचना करते हुए लिखा, ‘तमन्ना भाटिया भारत की नई सनी लियोनी बन गई हैं. तमन्ना भाटिया ने अपने फिल्मी करियर के दूसरे पार्ट में सारी सीमाएं पार कर दीं. वो से*स वेब सीरीज जैसे जी करदा और लस्ट स्टोरीज 2 कर रही हैं. जबकि, एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है.’ तमन्ना भाटिया के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

अदाकारा तमन्ना भाटिया को फिल्मी दुनिया में कदम रखे करीब 18 साल हो चुके हैं. वो साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार हैं. अब अदाकारा ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा हैं. जिसके लिए वो 2 वेब सीरीज में बोल्ड सीन फिल्माती दिखेंगी. अदाकारा तमन्ना भाटिया जी करदा में बेहद इंटीमेट सीन देने वाली हैं. जबकि, लस्ट स्टोरी 2 में एक्ट्रेस अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ किसिंग सीन देने वाली हैं. जिसे लेकर इस वक्त सोशल मीडिया में खासा बज है. अदाकारा की इन दोनों वेब सीरीज में बोल्ड सीन देने की वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.

कैमरे के सामने गिरते – गिरते बचीं रेखा, वीडियो हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है एक्ट्रेस अलग ही अंदाज में एक वीडियो में नजर आई है जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है  जी हां, रेखा एक इंवेट पर पहुंची थी जहां वो गिरते-गिरते बचीं, जिसका वीडियो मीडिया ने बना लिया है वही, उनकी सेक्रेटरी ने उनका हांथ पकड़कर उन्हे बचा लिया , अब ये मूमंट चर्चा में चल रहा है औऱ लोग इसपर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे है.

आपको बता दें, कि रेखा फ्रेंच लग्जरी ब्रैंड Dior के इवेंट में गई थी. जहां अचानक कैमरे के सामने कुछ ऐसा होता है कि लोग देखकर हैरान रह गए. इसके तुरंत बाद रेखा की सेक्रेटरी फरजाना उनका हाथ खींचकर उन्हें लेकर जाती हैं. इस वीडियो में रेखा ने कुछ ऐसा किया है जो इससे पहले शायद पब्लिकली कैमरे के सामने कभी नहीं दिखा. रेखा इस वीडियो में हाथ जोड़कर प्रणाम करती दिख रही हैं और फिर अचानक पीछे की ओर झुकने लगती हैं. इसके बाद वह कुछ ज्यादा झुक जाती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो में रेखा के साथ उनकी सेक्रेटरी फरजाना भी नजर आ रही हैं। बताया जाता है कि वह रेखा के साथ उनकी परछाई की तरह होती हैं और इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा है। वीडियो में फरजाना रेखा का तुरंत हाथ थाम लेती हैं और केमरे के सामने से उन्हें खींचकर ले जाती हैं, इतना ही नहीं, लोग अब इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी बरसा रहे है एक यूजर ने लिखा है कि यहां योग तो नहीं कर रहीं. एक ने कहा- मुझे लगा रेखा शिल्पा से प्रेरित हो गई हैं और योगा कर रही हैं. कई लोगों ने कहा है-ये बॉलीवुड की रियल क्वीन हैं. कई लोगों ने एक ही तरह के सवाल किए हैं कि रेखा कभी बूढ़ी भी होंगी क्या?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

बतातें चले कि रेखा बॉलीवुड की सबसे सम्मानित और सदाबहार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. काफी छोटी उम्र में रेखा ने अपने करियर की शुरूआत की थी और बॉलीवुड मको की हिट फिल्में दी हैं. उनकी हिट फिल्मों में मुकद्दर का सिकंदर, सावन भादो, सिलसिला, उमराव जान , खून पसीना और लज्जा जैसी कई शानदार फिल्में हैं.

मलाइका अरोड़ा के हाथ में दिखी ये रिंग, क्या कर ली हैं Arjun Kapoor से सगाई?

बॉलीवुड एक्टर आर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ये कपल अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं. अब फैंस को इनके शादी का बेसब्री से इंतजार है आखिर ये कपल कब शादी करेंगे.

तो अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. दरअसल इस तस्वीर में मलाइका रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगा रहे हैं कि कपल ने सगाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है. तो दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने हाथों में शैंपेन का ग्लास लिए हुए फोटो शेयर की है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ स्टार मदालसा शर्मा ने समंदर किनारे दिखाया अपना हॉट अंदाज, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

अगर आपको भी लगता है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है तो हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा एक नामी रिंग ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं. ये तस्वीर उनके इसी कैंपेन का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें- मालिनी लगाएगी पति चुराने का इल्जाम तो Imlie उठाएगी ये कदम

‘लक्ष्मी बम’ की इस एक्ट्रेस ने बिकनी में दिखाया अपना हौट अंदाज, देखें Photos

गायिका से अभिनेत्री बनी अमिका शैल धीरे धीरे खुद को बदलती जा रही हैं. यूं तो अमिका शैल को बतौर अभिनेत्री और गायिका कोई खास सफलता अब तक नही मिल पायी है.वह एकता कपूर की वेब सीरीज ‘गंदी बात’’और ‘मिर्जापुर’ का भी 2018 में हिस्सा रह चुकी हैं.

कोरोना काल यानी कि 2020 में वह ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित फिल्म‘‘लक्ष्मी बम’ में भी नजर आयीं, मगर अभी तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने में असफल रही हैं. तो अब खुद को सूर्खियों में रखने तथा खुद के अंदर बदलाव लाते हुए इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी बिकनी वाली तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं.

act

उनके नजदीकी सूत्रों का दावा है कि फरवरी के ठंड के माह में वह अपनी इन बिकनी तस्वीरों के माध्यम से तापमान को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- क्या Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill ने कर ली है शादी? जानिए Viral Photo का सच

हम सभी जानते है कि अमिका शैल ने बौलीवुड में एक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी.वह सबसे पहले संगीत के रियालिटी शो ‘‘लिटिल चैंप्स’ में दिखाई दी थीं. उसके बाद वह ‘सा रे गा मा पा’,‘इंडियन आयडल’और ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ जैसे कई संगीत के रियालिटी शो में भी नजर आईं.उसके बाद वह पहली बार कलर्स पर प्रसारित टीवी सीरियल ‘उदयन’,‘दिव्य दृष्टि’और ‘बलवीर रिटर्न्स’में भी नजर आयीं.

amika

अमिका शैल खुद को गायक व अभिनेत्री के साथ साथ फैशन दिवा भी मानती हैं. उनका दावा है कि लोग उनके पहनावे के दीवाने हैं. वह काइली जेनर, किम कार्दशियन और जेनिफर लोपेज से अपने फैशन के लिए प्रेरणा लेती हैं.

actress

अपने दुबले-पतले फिगर के लिए जानी जाने वाली अमिका शैल फिटनेस उत्साही हैं. वह वर्कआउट करने से कभी नहीं चूकती हैं. अब पहली बार अपनी सुंदर काया से हर किसी को मोहित करने के लिए अमिका शैल ने खासतौर पर बिकनी पहनकर फोटो शूट करवाया है. उनका दावा है कि इन तस्वीरों के चलते उनके प्रशंसक उन पर टूट पड़ेंगे.

amika

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अर्शी खान को कहा, तुम घटिया हो!  देखें Video

अभिनेत्री अमिका शैल को उम्मीद है कि इन तस्वीरों में नजर आ रहा उनका छरहरा बदन उनके प्रशंसकों को 2021 में फिटनेस की प्रेरणा देगा. अमिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं.

अब देखने योग्य बात यह होगी कि इन बिकनी तस्वीरों से 2021 में बतौर अभिनेत्री उन्हें कितना काम मिलता है?

Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

बौलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी लेडीलव नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं और फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार था.

वरुण धवन ने खुद शादी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर किया है. इस तस्वीर में वह नताशा दलाल के साथ शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में वो दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस उन्हें लगातार बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इन तस्वीरों में वरुण धवन के पापा काफी खुश नजर आ रहे हैं.  और वो वरुण और नताशा के ऊपर फूल गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी की रात में होगा, जिसमें कई बड़े एक्टर्स भी शामिल होंगे. खबर ये भी आ रही है कि डेविड धवन ने अपने बेटे के रिसेप्शन में पूरी बौलीवुड इंडस्ट्री को इन्वाइट किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम Eijaz Khan ने पवित्रा से शादी के सवाल पर दिया ये रिएक्शन

बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों ने 24 जनवरी को शादी की. इन दोनों की रिलेशनशिप की खबरें काफी टाइम से आ रही थी. कई बार इन दोनों को साथ में देखा गया. और अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

बौलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपने लाइफ से जुड़े पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की हैं. और इस तस्वीर के साथ उन्होंने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है.

कंगना रनौत ने अपनी मां की तस्वीर ट्विटर पर शेयर किया है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कंगना की मां अंगीठी पर रोटियां सेंकती हुई दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘निमकी मुखिया’ फेम भूमिका गुरुंग ने कहा, ‘बायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी’

कंगना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैंने मां से बात की, उन्होंने बताया कि रसोईघर में बहुत ठंड है, इसलिए बाहर धूप में अंगीठी पर खाना पका रही हैं.

ये सुनकर मेरी जिज्ञासा बढ़ गई और जब मैंने ये तस्वीर देखी तो खुद को हंसने से रोक नहीं पाई. देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है. इस संसाधनपूर्ण आविष्कार के लिए मुझे मेरी मां पर गर्व है.

ये भी पढ़ें- Bigg boss 14: Rakhi Sawant की शादी को लेकर भाई राकेश ने कही चौंकाने वाली बात

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ का नया पोस्टर और रिलीज डेट शेयर किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट हैं और डायरेक्टर रजनीश घई हैं. इस फिल्म में केगना के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और कई स्टार्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें