⚲

GHKKPM: पाखी बनी दयाबेन तो विराट ने जेठालाल बनकर मारा ये डायलॉग, देखें Funny Video

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम  नील भट्ट (विराट) और ऐश्वर्या शर्मा (पाखी) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो दोनों अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाये रहते हैं. ऐश्वर्या शर्मा का शो में निगेटिव किरदार है. जो निल भट्ट यानी विराट और सई (आयाशा सिंह) को किसी भी तरह एक–दूसरे से अलग करना चाहती है. इसी बीच विराट और पाखी का एक फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं क्या है इस वीडियो में.

ऐश्वर्या शर्मा (पाखी) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ऐश्वर्या शर्मा इस वीडियो में दयाबेन और जेठालाल के डायलॉग को रीक्रिएट कर रही हैं. पाखी दयाबेन बन कर विराट से कह रही है, आप यही कहना चाहते हो न, कि आज मैं कितनी खूबसूरत लग रही हूं. ऐसे में विराट भी जेठालाल के अंदाज में जवाब देता है कि सिर्फ खूबसूरत नहीं… स्वर्ग से उतरी हुई कोकिल-कंठी अप्सरा लग रही हो.

ये भी पढ़ें- अनुपमा और वनराज के बीच होगी भयंकर लड़ाई, अब क्या करेगा अनुज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

पाखी-विराट का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया जा रहा है कि पाखी अपने चाल में कामयाब होती नजर आ रही है. लेकिन सम्राट को भी शक हो गया है कि पाखी उसके साथ खुश होने का ढोंग कर रही है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि सम्राट इशारों-इशारों में पाखी को विराट का नाम लेकर ताना मारेगा. पाखी को समझ नहीं आएगा कि आखिर सम्राट ऐसा क्यों कर रहा है. तो दूसरी तरफ सई घर की पूजा में शामिल नहीं होने के लिए जिद करेगी. विराट गुस्से में आकर सई को कमरे में बंद कर देगा. सई खिड़की के रास्ते कमरे से बाहर निकल जाएगी.

 

अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि कॉलेज का डीन सई को टर्मिनेशन लेटर देने वाला है. अब ये दखना दिलचस्प होगा कि सई को घर में न देखकर विराट का रिएक्शन क्या होगा?

अनुपमा और वनराज के बीच होगी भयंकर लड़ाई, अब क्या करेगा अनुज

सुधांशु पांडे और रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अब तक आपने देखा कि अनुज अनुपमा से कोई उम्मीद नहीं करना चाहता है. वह उससे दोस्ती का रिश्ता चाहता है पर गोपी काका उसे समझाते हैं कि अनुज को अपने दिल की बात अनुपमा से कहना चाहिए. लेकिन उसके साथ 26 साल पहले क्या हुआ, वह याद करता है. वह कहता है कि अनुपमा का एक परिवार है और वह अपने लाइफ में काफी खुश है. अब वह मेरी सिर्फ दोस्त रहेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और जीके जलेबी खरीदने के लिए सुबह-सुबह दुकान पर जाते हैं तो वहां उन्हें बापूजी मिल जाते हैं. बापूजी उन दोनों को घर चलने के लिए कहते हैं लेकिन अनुज तैयार नहीं होता है. बापू जी की जिद पर अनुज घर आता है. जैसे ही बा अनुज को देखती है, वह भड़क जाती है. तो वहीं बापूजी बताते हैं कि मैने ही इन्हें जबरदस्ती घर चलने को कहा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: सौतेले बेटे के साथ जमकर नाची काव्या, देखें Viral Video

 

अनुज अनुपमा का किचन में जलेबी प्लेट में रखने में मदद करता है तभी काव्या, वनराज उन्हें देख लेते हैं. तो दूसरी तरफ पारितोष वनराज से कहता है कि उसे अनुज का रोज इस तरह आ जाना पसंद नहीं है.  तो वहीं काव्या कहती है कि मैं चाहती हूं कि अनुज और अनुपमा और करीब आ जाएं. इसमें हम सबकी भलाई है. ये बात सुनकर वनराज आग बबूला हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill की मां से मिले अभिनव-रूबिना, सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसी हो गई है हालत

 

शो के अपकिमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को घुंघरू गिफ्ट में देगा. वह बेहद खुश होगी. अनुज ये भी कहेगा कि अनुपमा बिल्कुल उसकी मां जैसी है. आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा के लिए पार्टनरशिप का प्रपोजल रखेगा. यह बात सुनकर घर के सभी सदस्य हैरान हो जाएंगे. अनुज के घर से जाते ही वनराज अनुपमा को खूब सुनाएगा. वह कहेगा कि बचपन का प्यार इस उम्र में रंग ला रहा है. इसलिए अनुज ने ये प्रपोजल रखा है.

 

ऐसे में अनुपमा वनराज पर खूब चिल्लाएगी. उन दोनों में जमकर लड़ाई होगी. तो वहीं बा भी अनुपमा को अनुज के साथ डील करने से मना कर देंगी.शो में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अनुज के साथ डील कैंसिल करगी या परिवार के खिलाफ जाकर अनुज का डील एक्सेप्ट करेगी?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

Anupamaa: सौतेले बेटे के साथ जमकर नाची काव्या, देखें Viral Video

मदालसा शर्मा, रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) हर हफ्ते TRP चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में इन लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अनुज कपाड़िया की एंट्री से कहानी में नया मोड़ आ चुका है. अनुज अनुपमा की हर तरह से मदद करना चाहता है तो वहीं वनराज अनुपमा को हर वक्त ताना देते नजर आ रहा है और उसे अनुज से जलन हो रही है.

शो के आने वाले एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा को अपना बिजनेस पार्टनर बनाएगा तो दूसरी तरफ वनराज कहेगा कि बचपन का क्रश इस उम्र में रंग ला रहा है. इसी बीच काव्या (मदालसा शर्मा) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill की मां से मिले अभिनव-रूबिना, सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसी हो गई है हालत

 

मदालसा शर्मा यानी काव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह शो में निगेटिव रोल प्ले करती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने सौतेले बेटे समर के साथ खूब डांस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- मां बनने वाली है कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर किया बेबी बंप

 

‘राधा कैसे न जले’ इस गाने पर काव्या, अनुपमा के बेटे समर के साथ ठुमके लगा रही हैं. काव्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सबसे क्यूट कृष्ण के साथ. शो में काव्या-समर एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं लेकिन रियल लाइफ में ये काफी अच्छे दोस्त हैं. बता दें कि पारस कलनावत समर का किरदार निभाते हैं. वह अनुपमा का फेवरेट बेटा है. दर्शक मां-बेटे की इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

मालिनी के डर्टी गेम का होगा खुलासा? Imlie करेगी आदित्य को माफ!

स्टार प्लस का सीरियल इमली में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मालिनी आदित्य की पत्नी का दर्जा पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. और वह अपने प्लान में कामयाब होती नजर आ रही है. तो दूसरी तरफ इमली पूरी तरह टूट गई है. वह आदित्य का घर छोड़ना चाहती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इमली घर छोड़कर चली जाएगी. तो वहीं आदित्य काफी दुखी होगा.  वह मालिनी के साथ रात गुजारने को लेकर पछताता नजर आएगा. वह इन सबके लिए खुद को जिम्‍मेदार ठहराएगा. वह बहुत लाचार महसूस करेगा.

ये भी पढ़ें- मां बनने वाली है कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर किया बेबी बंप

 

तो दूसरी तरफ मालिनी इमली का जाने से काफी खुश नजर आएगी. वह अपनी मां अनु से इस बारे में बात करेगी और जीत का जश्न मनाएगी. तभी आदित्‍य वहां आ जाएगा और उसे मालिनी पर शक होगा. आदित्‍य मन ही मन फैसला लेगा कि उस रात क्या हुआ था,  उसकी सच्‍चाई का जरूर पता करेगा.

ये भी पढ़ेें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

उस रात की कुछ बातें याद आने लगेंगी मगर वह पूरी तरह से कंफर्म नहीं होगा. ऐसे में वह मालिनी से सच्‍चाई उगलवाने की कोशिश करेगा. लेकिन मालिनी उसे अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करेगी. ऐसे में आदित्‍य भड़क जाएगा और गुस्‍से में मालिनी का हाथ मोड़ देगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि आदित्य मालिनी से चिल्‍लाते हुए पूछेगा कि उस रात की सच्‍चाई क्या थी? शो में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर मालिनी आदित्य को डर्टी गेम का सच्चाई बताती है तो क्या इमली घर वापस आ जाएगी और आदित्य से उसका रिश्ता फिर से जुड़ जाएगा?

मां बनने वाली है कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर किया बेबी बंप

कुंमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस रुचि सवर्ण के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. जी हां, अंकित मोहन और रूची सवर्ण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. यह जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

दरअसल रुचि सवर्ण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक कपल फोटो शेयर की है. इन फोटोज में रूचि अपना बेबी बंपप्लॉन्ट करती नजर रही हैं. इन तस्वीरों में रुचि बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. ये कपल येलो कलर की मैचिंग ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. अंकित-रुचि के इस पोस्ट पर फैंस लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Mohan (@ankittmohan)

 

एक्टर्स ने दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में रुचि हाथ जोड़े खड़ी हैं. उनके पीछे पति अंकित खड़े हैं और अपने हाथों से रुचि के बेबी बंप को पकड़े हुए हैं. दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा के बगल में खड़े हैं तो वहीं अंकित, रुचि के माथे पर किस कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruchi Savarn (@ruchisavarn)

 

एक इंटरव्यू के अनुसार अंकित मोहन ने कहा था कि मेरी पत्नी रुचि और मैं दोनों पैरेंट बनने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. यह हमारा पहला बच्चा है. यह बहुत ही अलग और खास अहसास है. डॉक्टर्स ने डिलीवरी का वक्त दिसंबर बताया है और हम अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- TMKOC की बबीता जी असल जिंदगी में टप्पू से करती हैं प्यार, पढ़ें खबर

खबरों के अनुसार अंकित मोहन ने यह भी बताया कि वह और उनकी पत्नी रुचि सवर्ण लंबे समय से इस बड़ी खबर को अपने फैंस को बताने के लिए सोच रहे थे लेकिन वे एक अच्छे वक्त का इंतजार कर रहे थे. इसलिए गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने ये खुशखबरी शेयर की.

GHKKPM: पाखी का सच आएगा सबके सामने! सई को बाहर जाने से रोकेगा विराट

नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब तक आपने देखा कि सई मानने को तैयार नहीं है कि विराट सिंर्फ उससे प्यार करता है. शिवानी उसे समझाती है लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी है कि विराट उससे प्यार नहीं कर सकता. तो  दूसरी तरफ विराट को पता चल जाता है कि सई ने ही सीनियर से बात कर के उसका ट्रांसफर रुकवाया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी और सम्राट घरवालों के लिए शॉपिंग करते हैं. तो वहीं पाखी विराट को गिफ्ट देने जाती है. तो दूसरी तरफ सई गिफ्ट लेने से मना कर देती है. पाखी विराट के सामने अच्छा बनने की कोशिश करती है और सई से कहती है कि वो सई के लिए लाया हुआ गिफ्ट वापस नहीं लेगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा का दीवाना हुआ अनुज कपाड़िया, देखें Viral Video

 

पाखी ये भी कहेगी कि अब वह अपने शादीशुदा जिंदगी में कोई तनाव नहीं चाहती. तो इस पर सई उसे ताना मारेगी, कहेगी कि उसे सम्राट के साथ गिफ्ट देने आना चाहिए. सई उससे ये भी कहती है कि वह अपने रिश्ते को लेकर नाटक क्यों कर रही है. वह पाखी से कहेगी कि वह सम्राट के साथ खुश नहीं है. वह जानबूझकर अपनी खुशी के बारे में विराट को बता रही है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

 

सई पाखी का सच बताएगी. वह कहेगी कि वह ढोंग ना करे. तो वहीं विराट पाखी का सपोर्ट करेगा और सई से लड़ेगा. सई पाखी से कहेगी कि वो अपने रिश्ते को बचाने की सच में कोशिश करे और सम्राट के साथ सच में खुश रहे.

 

तो दूसरी तरफ सम्राट दोनों की बातें सुन लेगा. उस लगेगा कि क्या पाखी उसके साथ रहने का दिखावा कर रही है. शो के नए एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि घर की पूजा में हिस्सा लेने से सई मना कर देगी तो विराट का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा और वह उसे कमरे में बंद कर देगा.

अनुपमा का दीवाना हुआ अनुज कपाड़िया, देखें Viral Video

स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में अनुज कपाड़िया (Gaurav Khanna) की एंट्री से कहानी में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. फैंस अनुज-अनुपमा की केमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. अनुज अनुपमा को ढेर सारी खुशियां देना चाहता है. ऐसे में शो से जुड़ा एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे यूजर्स अनुज कपाड़िया को टीवी दुनिया का गालिब कह रहे हैं.

दरअसल शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें जिसमें अनुज कपाड़िया अनुपमा की तारीफ करता नजर आ रहा है. अनुज इस वीडियो में कह रहा है कि पुरुषों को क्यों लगता है कि महिलाओं को जिंदगी में कुछ करने के लिए, आगे बढ़ने के लिए पुरुषों की जरूरत पड़ेगी. वह आगे कहता है कि किसी औरत को आगे बढ़न के लिए मर्द का सहारा नहीं चाहिए होता है.

 

अनुज आगे कहता है कि औरत को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक मौका चाहिए होता है और अनुपमा ने यहां पहुंचने के लिए आज तक किसी मर्द का सहारा नहीं लिया है. आगे भी उसे किसी की मदद की कोई जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- नशे की हालत में आदित्य ने की ये हरकत, क्या टूटा जाएगा इमली से रिश्ता?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by samina shaikh (@saminashaikh164)

 

अनुज कपाड़िया का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. तो वहीं सीरियल में अनुज कपाड़िया और अनुपमा दोस्‍ती एक दूसरे के साथ करीब आ रहे हैं तो उधर वनराज को अनुज-अनुपमा की दोस्ती रास नहीं आ रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज को पता चल जाएगा कि वनराज अनुपमा के साथ कैसा व्‍यवहार करता है. इस वजह से वह वनराज को सबक सिखाने का फैसला करेगा.

 

तो दूसरी तरफ काव्या अनुज कपाड़िया को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश करेगी. खबरों के अनुसार वह काफी बोल्‍ड अवतार में नजर आने वाली है. वनराज काव्या और अनुज कपाड़िया को साथ देख लेगा. इसके बाद वह बौखला जाएगा और काव्‍या से दूरी बनाने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

नशे की हालत में आदित्य ने की ये हरकत, क्या टूटा जाएगा इमली से रिश्ता?

स्टार प्लस का सीरियल इमली में इन दिनों नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अब तक आपने देखा कि मालिनी आदित्य-इमली को दूर करने के लिए मास्टर गेम खेल रही है. उसने त्रिपाठी परिवार के सभी सदस्यों को नशीला जूस दिया ताकि वह अपने प्लान में कामयाब हो सके. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला हैं. आइए बताते हैं शो के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी ने आदित्‍य को भी नशीला जूस पिला दिया है. और वह उसके कमरे में चली गई है. तो वही आदित्य नशे की हालत में अपने कमरे में जाता है. इमली आदित्य को कमरे में जाते देख सोचती है कि अब वह सुकून से सो जाएगा. इमली कमरे के बाहर ही सो जाती है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

 

तो दूसरी तरफ कमरे में इमली और आदित्‍य साथ होते हैं. अगले दिन मालिनी पूरे परिवार को बता देती है कि रात में उसके साथ क्‍या हुआ. अब त्रिपाठी परिवार मालिनी को उसका हक दिलाने की बात करेगा. मालिनी की मां अनु भी ये बात सुनकर त्रिपाठी हाउस आ जाती है और आदित्‍य को उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने के लिए खूब सुनाती है.

ये भी पढ़ें- TMKOC की बबीता जी असल जिंदगी में टप्पू से करती हैं प्यार, पढ़ें खबर

 

अनु इमली के सामने गिड़गिड़ाती है कि मेरी बेटी की जिंदगी बचा लो. आदित्‍य सफाई देता है कि उसे नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ.  लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होता है.

 

आदित्‍य की इस हरकत से इमली पूरी तरह टूट जाती है. इमली भी कहती है कि आदित्‍य ने उसे धोखा दिया है जो भूला नहीं जा सकता. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि इमली और आदित्य के रिश्‍ते का क्‍या होगा?

अनुपमा-अनुज होंगे एकसाथ? वनराज की बढ़ेंगी धड़कनें

सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो की कहानी में लगातार नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा-अनुज को साथ में देखकर वनराज को जलन हो रही है. तो वहीं काव्या भी अनुज से काफी इंप्रेस है, वह वनराज के सामने अनुज की जमकर तारीफ कर रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए ट्विस्ट के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज और काव्या डील के सिलसिले में बात करने के लिए अनुज कपाड़िया के ऑफिस जाते हैं. वहां अनुज की कुर्सी पर जीके को देखकर काव्या उन्हें अपमानित करती है. ऐसे में अनुज का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa (@anupamaastarplusofficial)

 

ये भी पढ़ें- TMKOC की बबीता जी असल जिंदगी में टप्पू से करती हैं प्यार, पढ़ें खबर

तो वहीं अनुपमा अनुज के साथ मीटिंग के लिए मना करती है मगर बापूजी और किंजल के कहने पर वह‌ मान जाएगी. तो दूसरी तरफ अनुज से मिलने के लिए अनुपमा को जाते देख बा गुस्सा हो जाएंगी. तभी बापूजी बा को समझाएंगे.

 

वनराज-काव्या, अनुपमा अनुज के ऑफिस जाएंगे.  डील फाइनल करने के लिए अनुपमा प्रेजेंटेशन देगी. तो उधर अनुज वनराज-काव्या से कहेगा कि उसे सोचने के लिए टाइम चाहिए. वनराज, काव्या और अनुपमा अनुज के ऑफिस से बाहर निकलेंगे तभी अनुज अनुपमा को रोक लेगा.

ये भी पढ़ें- Imlie: आदित्य-इमली को दूर करने के लिए मालिनी रचेगी साजिश, क्या खाने में मिलाएगी जहर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupama_fam_anuraj)

 

अनुपमा और अनुज को साथ देखकर वनराज काफी इनसिक्योर हो जाएगा. खबरों के अनुसार शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा का हर कदम पर साथ देगा. वह अनुपमा के डांस एकेडमी को भी चलाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा. अनुज के आने से अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है.

TMKOC की बबीता जी असल जिंदगी में टप्पू से करती हैं प्यार, पढ़ें खबर

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं. इस शो के एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन इस शो से जुड़े फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता है. अब बबीत जी की रीयल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. आइए बताते हैं बबीता से जुड़ी इस खबर के बारे में.

शो में अक्सर लदिखाया जाता है कि जेठालाल बबीता जी से फ्लर्ट करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बबीता जी रीयल लाइफ में कसे पसंद करती हैं. जी हां, एक रिपोर्ट के अनुसार बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता राज अंदकत (टप्पू) को डेट कर रही हैं. दोनों का  अफेयर काफी दिनों से चल रहा है. राज, मुनमुन दत्ता से करीब 9 साल छोटे हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie: आदित्य-इमली को दूर करने के लिए मालिनी रचेगी साजिश, क्या खाने में मिलाएगी जहर?

 

सोशल मीडिया पर मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों रिलेशनसिप में हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक शो  की टीम का हर सदस्य जानता है कि टप्पू और बबीता जी का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने शेयर कीं #Sidnaaz की ये फोटो, फैंस हुए इमोशनल

 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है. वो दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं. आपको बता दें कि राज अंदकत 24 साल के हैं और मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी लव लाइफ के बारे में फैंस को कोई जानकारी नहीं दी है.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें