किस तरह अडानी और अंबानी की लाइफस्टाइल है एक दूसरे से अलग

अडानी और अंबानी दोनों नाम तो आपने सुने होंगे. दोनों ही आज ऊंचे पद पर है. दोनों की लाइफस्टाइल भी एक दूसरे से अलग है. दोनों क परिवार का रहन सहन भी एक दूसरे से बिलकुल हटकर है.

अडानी परिवार की लाइफस्टाइल

गौतम अडानी के जन्म की तो वह एक साधारण परिवार में पैदा हुए थे. काम करने और अपने भाग्य का पीछा करने के लिए, उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और अहमदाबाद से मुंबई आ गए. शुरुआत में, उन्होंने हीरे की दलाली शुरू की, जहां उन्होंने जल्दी ही कामयाबी मिली. जिसके बाद धीरे धीरे भारत के अमीर लोगों में शुमार हो गए.

गौतम अडानी ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. गौतम अडानी के दो बेटे है जीत अडानी, करन अडानी. गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी भी बेहद सिंपल है. वे मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है.

गौतम अडानी की लाइफस्टाइल इतनी लग्जरी है कि वे घर से एयरपोर्ट तक जाने के लिए भी हेलीकौप्टर का यूज करत है. उनके पास 3 हेलिकोप्टर, 3 बोम्बार्डियर और बीचक्राफ्ट हैं. वहीं, फरारी के साथ साथ BMW सीरिज की कई कारें भी उनके गैराज में हैं. बता दें, कि अडानी का बिजनेस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है. अडानी मीडिया में बातचीत करते हुए नहीं दिखाई देते है. अडानी का बौलीवुड से भी कुछ लेना देना नहीं, उनकी फैमली बेहद ही सिंपल रहती है.

अडानी ग्रुप का सालाना टर्नओवर 40 हजार करोड़ रुपए हैं. उनकी वाइफ प्रीति अडानी पेशे से डेंटिस्ट हैं. गौतम अडानी शाकाहारी है. वे गुजराती खाना ही पसंद करते है. वे पूरे दिन में 12 घंटे काम करते है. गौतम अडानी घूमने के शौकीन है. वे जहां भी ट्रेवल करते है वहां का लौकल खाना पसंद करते है.

अंबानी परिवार की लाइफस्टाइल

अंबानी परिवार भी गुजराती है. दोनों ही देश के अमीर शख्स है और दोनों ही गुरजरात से है. दोनों की लाइफस्टाइल में काफी अंतर है, अडानी जहां बेहद ही सिंपल फैमिली से है. वही, अंबानी परिवार खाने में सख्त शाकाहारी फूड पसंद करते है.

अंबानी परिवार की लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जरी है. उनके परिवार में शादी हो या फंक्शन सभी एथेनिक वीयर के साथ लग्जरी ज्वैलरी कैरी करते है. मुकेश अंबानी का वाइफ भी काफी स्टाइलिश है वह हमेशा लग्जरी कपड़ो, ज्वैलरी पहनना पसंद करती है. साथ वे मीडिया के काफी टच में रहती है. अंबानी परिवार के सभी बच्चे बहुत ज्यादा पढ़ेलिखे है. अंबानी परिवार में धर्मकर्म को भी खूब माना जाता है. वह बिना किसी धार्मिक कार्य के कोई भी काम शुरु नहीं करते है.

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे है. अकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी. जो कि तीनों की शादी शुदा है. हाल ही में अकाश अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हुई है. दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से की. बता दें, अंबानी के पास 150 से ज्यादा लग्जरी कारें हैं, लेकिन देश की सबसे महंगी गाड़ी Audi A9 Chameleon मानी जाती है. इस कार की मालकिन नीता अंबानी हैं.

बता करें मुकेश अंबानी के तो वह रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे उठते हैं और उस वक्त वह योग और मेडिटेशन करते हैं. मुकेश अंबानी के ब्रेकफास्ट में ताजे फल, जूस और इडली-सांभर होते हैं. लेकिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी हफ्ते में एक बार बाहर का खाना जरूर खाते हैं.

मेरी गर्लफ्रेंड को ड्रग्स लेने की आदत है, क्या करूं?

सवाल

मैं 31 वर्षीय युवक हूं. कालेज टाइम में अफेयर हुआ जो 5 साल तक चला. फिर ब्रेकअप हो गया. जौब लगी तो वहां औफिस में साथ काम करने वाली लड़की से प्यार करने लगा लेकिन उस का पहले से बौयफ्रैंड था, इसलिए बात नहीं बनी.

घरवाले शादी के लिए जोर देने लगे तो कई लड़कियां देखने के बाद एक लड़की पसंद आ गई. हमारा रोका भी हो गया. लेकिन 2 दिनों बाद फोन पर उस ने मुझे बताया कि उसे ड्रग्स लेने की आदत है. और इतनी ज्यादा ऐडिक्ट कि अब छोड़ना भी चाहे तो छोड़ नहीं सकती. घरवालों को भी पता चल गया. रिश्ता टूट गया. मुझे अब ऐसा लग रहा है कि मेरी जिंदगी में किसी का प्यार है ही नहीं. दिल टूट गया है. लगता है सब खत्म हो गया. समझ नहीं आ रहा कैसे उबारूं अपनेआप को इस स्थिति से?

जवाब

अफसोस है कि आप के प्यार को कभी मंजिल नहीं मिल पाई और अब शादी होने से पहले रिश्ता टूटने से आप खुद को संभाल नहीं पा रहे, जबकि ऐसी परिस्थिति में खुद को पौजिटिव रखने की जरूरत है.

जो कुछ हुआ उसे अल्पकालिक मान कर चलें. कोई मेरा नहीं हो सकता. बस, यही मेरे लिए लास्ट लड़की थी, इस तरह की बातों को बिलकुल भी अपने मन के अंदर हावी न होने दें.

किसी और की गलती के कारण खुद को तकलीफ न दें. अगर आप अपने को प्यार करना छोड़ देंगे, तो भला दूसरा आप से प्यार कैसे करेगा.

किसी के साथ जीवनभर का सपना देखना और फिर उस को एक ही पल में खो देना दुखदायी होता है. ऐसे में तनहाई में हरगिज न रहें. अपनेआप को व्यस्त रखने के लिए दोस्तों से बात करें, अपनी रुचि की ऐक्टिविटी करें, अच्छी किताबें पढ़ें. दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें.

अपने अंदर का आत्मविश्वास खोने न दें, सो, अपने यकीन को कायम रखें. जो हुआ सो हुआ, यह मान कर खुद को नकारात्मक होने से बचाएं. इस बात को सहजता से स्वीकार कर लें, वरना यह बात आप को दर्द देती रहेगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

दोस्त से सेक्स या सेक्स से दोस्ती?

पश्चिमी देशों में ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ का चलन कोई नया नहीं है. लेकिन भारत में जरूर इस टर्म को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल और निभाया जाता है. जब साल 2011 में जस्टिन टिम्बरलेक और मिल्ला कुनिस की फिल्म ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ आई थी तो इस टर्म का मोटामोटी अर्थ यही निकला गया कि जब दो दोस्त अपने रिश्ते का इस्तेमाल सेक्सुअल रिलेशन के तौर पर करते हैं तो वो फ्रेंडशिप ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ के दायरे में आ जाती है. यानी जब दोस्ती से अन्य फायदे लिए जाने लगे तो यह फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स वाला रिश्ता बन जाता है.

अब आप सोचेंगी कि दोस्ती में क्या फायदा उठाना. लेकिन अगर आप मैरिड या एंगेज्ड होने के बावजूद अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ सेक्स करना चाहती हैं तो यह दोस्ती से बेनिफिट लेने जैसा ही है. क्योंकि उक्त लड़की आपकी फ्रेंड हैं तो फिर बिस्तर पर जाने से पहले उसके साथ न तो किसी भी तरह की रोमांटिक इन्वोल्व्मेंट की जरूरत है और न भरोसा कायम रखने की. आप दोनों एकदूसरे को पहले से जानते हैं और आपसी सहमति है तो अपनी फ्रेंडशिप को बेनिफिट के साथ कायम रख सकती हैं.

ज्यादा बेनिफिट किसका

यों तो यह वेस्टर्न कौन्सेप्ट है. वहां कैजुअल सेक्स को लेकर एस्कौर्ट से लेकर फ्रेंड्स तक, वन नाइट स्टैंड से लेकर हुक अप्स तक सब खुलेख्याली के साथ कुछ डौलर्स में अवेलेबल है. लेकिन इस तरह के संबधों में पुरुष ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं. कारण वही सेक्स वाला है. लंदन की विस्कौन्सिन-यू क्लेयर यूनिवर्सिटी द्वारा 400 वयस्कों पर किए गए एक शोध से पता चला कि महिला और पुरुष के बीच दोस्ती में अगर किसी एक के द्वारा आकर्षण की भावना या सेक्स करने की चाहत की अभिव्यक्ति होती है, तो वह ज्यादातर पुरुष मित्र की ओर से ही होती है. यह स्वाभाविक भी है.

पुरुष ईजी सेक्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चाहत में औफिस, पड़ोस और औनलाइन हर जगह सेक्सुअल फेवर वाला रिश्ता ढूंढ़ते हैं. और जब कभी उन गलियों में वो चाहत पूरी नहीं होती तो अपने दोस्त से फ्रेंड्स विथ बेनिफिट्स के तहत सेक्स संबंधों की मांग कर लेते हैं. अब इसमें दांव लगने की बात है क्योंकि इस डील में कुछ फ्रेंड नाराज हो जाते हैं तो कुछ राजी.

फ्रेंडजोंड बिरादरी का भला

ऐसा नहीं है कि इस तरह के रिलेशनशिप का इस्तेमाल सिर्फ पुरुष ही करते हैं. महिलाएं भी फ्रेंड्स विथ बेनिफिट्स की आड़ में अपनी सेक्सुअल फ्रीडम खोज लेती हैं. इनमें अक्सर वो महिलाएं होती हैं जो या तो बिखरती शादी का शिकार होती हैं या तलाक के दौर से गुजर रही होती हैं. कुछ विडोज भी ही सकती हैं. सेक्स की चाहत में ये किसी अजनबी के साथ डेट पर जाने के बजाए अपने दोस्तों, या कहें जो दोस्त कभी उन पर क्रश रखते थे लेकिन मुकम्मल रिश्ते तक नहीं पहुंच पाए, को तरजीह देती हैं.

ये अक्सर वही फ्रेंड होते हैं जो कभी इन महिलाओं द्वारा फ्रेंडजोंड कर दिए गए होते हैं. ऐसे में जब कैजुअल सेक्स की बात आती हैं तो पुरानी फीलिंग्स काम आती हैं और इस तरह से फ्रेंडजोंड बिरादरी का भला हो जाता है. दरअसल इस फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स वाले रिश्ते में आप किसी रिश्ते में होते हुए या न होते हुए भी किसी इंसान के साथ समय बिताने या शारीरिक संबंध बनाने के लिए आजाद हैं. लेकिन इसमें किसी तरह का कोई वादा या प्रतिबद्धता नहीं होती है.

दोस्ती-प्यार के बीच वाला सेक्स

आमतौर पर ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ का चलन सबसे ज्यादा सिंगल कौलेज गोअर्स लड़के या लड़कियों में देखा जाता है. ये ‘नो स्ट्रिंग्स अटैच्ड’ वाले फलसफे पर चलते हैं. जब तक पढ़ाई की, कैम्पस में रहे, दोस्त के साथ सेक्स किया, बाद में करियर के लिए मूव औन कर गए. इसमें दोनों की मूक सहमति होती है लिहाजा कोई किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप के फेर में नहीं पड़ता. कई बार यह दोस्ती से ज्यादा और प्यार से कम वाला रिश्ता बन जाता है. इस तरह की स्थिति में दोनों में किसी एक के मन में सामने वाले के लिए फीलिंग्स आने लगती हैं. और बात ‘इट्स कौम्प्लीकेटेड’ तक पहुंच जाती है.

पहले पहल सुनने में एक रोमांचक चीज शायद जरूर लगे, लेकिन इंसानी तौर खासतौर पर भारत में अक्सर ईर्ष्या कहीं न कहीं बीच में आ ही जाती है और अंत में कड़वाहट कि वजह बन जाती है. इसलिए जरा सोच समझकर उतरें फेवर वाले रिश्ते में.

जब हो इट्स कौम्प्लीकेटेड

अपने देश में आप लड़के और लड़की की दोस्ती पर कुछ पूछेंगे तो वे इसमें सेक्स संबंधों की घुसपैठ को अनैतिक बताएंगे. इनके हिसाब से दोस्ती और प्यार दो अलग अलग चीजें हैं. हालांकि अक्सर लड़का लड़की की दोस्ती को प्यार में बदलते देखा जाता है. एक फिल्मी कहावत भी है, कि एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते. इस आशय पर कई फिल्में भी बनी हैं. लेकिन यहां मामला दोस्ती और प्यार का नहीं बल्कि सीधे तौर पर सेक्स का है. इसलिए इसे ‘इट्स कौम्प्लीकेटेड’ न बनाएं, तो खुश रहेंगे.

कुल मिलाकर ‘फ्रेंड्स विथ बेनिफिट्स’ वाला जुमला कई अलग लग अर्थों में फैल चुका है. अगर कोई लड़की या लड़का किसी से सिर्फ इसलिए दोस्ती करता है कि वो हर वक्त खर्च करने को तैयार रहता है तब यह भी ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ के दायरे में आएगा. ऐसी ही दोस्ती जब भी किसी फेवर की आड़ में की जाए तो यह असली दोस्ती नहीं होगी. बाकि आजकल बेनेफिट्स तो बेटे बेटी भी पैरेंट्स से उठा रहे हैं तो यह ‘संस/ डौटर विद बेनिफिट्स’ कहा जाए?

फुल टाइम मेड: क्या काजोल के नखरे झेलने में कामयाब हुई सुमी ?

रितु यों मुझे कभी इतना इसरार कर के नहीं बुलाती थी. लेकिन आज उस ने ऐसा किया. मुझ से कहा कि शाम की चाय पर मैं उस के घर आ जाऊं, तो मुझे लगा कि कहीं नया एलसीडी टीवी तो नहीं खरीद लिया रितु ने या फिर नया फ्रिज, सोफा अथवा जरूर हीरे का सैट खरीदा होगा.

उस के घर पहुंची तो दरवाजा सलवारकमीज पहने एक युवती ने खोला.

मुझे देखते ही सिर झुका कर बोली,

‘‘गुड ईवनिंग.’’

मैं सकपकाई कि कौन हो सकती है यह बाला? रितु की बहन तो है नहीं, जहां तक मुझे पता है ननद भी नहीं है. इस से पहले कि मैं कुछ कहती, वह बड़े अदब से बोली, ‘‘प्लीज, कम इन, मैडम आप का वेट कर रही हैं.’’

मैं अपनेआप को संभालती कमरे में आई. मुझे देखते ही रितु उठ खड़ी हुई और गले लगाते हुए बोली, ‘‘क्या यार, बड़ी देर कर दी,’’ फिर बोली, ‘‘ममता, जल्दी से समोसे गरम कर ले आ. ब्रैडपकौड़े तल लेना और हां, 2 तरह की चटनी भी बना लेना.’’

मैं बेवकूफों की तरह उस का मुंह ताकने लगी. रितु ने हाथ पकड़ कर मुझे बैठाते हुए कहा, ‘‘सुमी, बड़ा आराम हो गया है, ममता के आने के बाद. ममता, मेरी फुल टाइम मेड, हर तरह का खाना बनाना जानती है. अपनी घरेलू बाइयों की तरह कोई खिटपिट नहीं. यहीं रहती है, जब चाहो, जो चाहो हाजिर.’’

और ममता मिनटों में समोसे और ब्रैडपकौड़े ले आई, तमीज से ट्रे में रख कर. साथ में एक मीठी चटनी और एक पुदीने की तीखी चटनी. इतनी स्वादिष्ठ कि मन हुआ ममता के हाथ चूम लूं. ‘तो यह थी वह नगीना, जिसे दिखाने के लिए रितु ने मुझे टी पार्टी पर बुलाया था,’ मैं ने मन ही मन सोचा.

समोसे का एक कौर खाने के बाद रितु मुझे विस्तार से जलाने लगी, ‘‘देख सुमी, अपनी काम वालियों से आप इसी बात की उम्मीद नहीं कर सकते कि वे मेहमानों की आवभगत करें. फिर स्टेटस की भी बात है.

मुझे घर का एक काम नहीं करना पड़ता. सुबहसवेरे बैड टी हाजिर. बाजार से सब्जी वगैरह लाने का काम भी यह कर देती है. हम तो भई सुबह बैड टी पी कर जिम जाते हैं. लौटते हैं तो गरमगरम नाश्ता तैयार होता है. दोपहर को लजीज खाना, शाम को चाय के साथ नाश्ता और रात को शाही डिनर. कभी चाइनीज, तो कभी मुगलई, कभी साउथ इंडियन तो कभी पंजाबी.’’

मैं रितु के उस नगीने पर से नजरें नहीं हटा पा रही थी. मुझे अपनी काम वाली की 100 कमियां सिरे से सताने लगीं. आज सुबह वह मुझ से पगार बढ़ाने की बात कह चुकी थी. हर सप्ताह 1 या 2 दिन गायब रहती. सुबह

6 बजे उस के 1 बार घंटी बजाने पर दरवाजा न खोलूं, तो वह तुरंत दूसरे घर चली जाती. फिर उस के दर्शन होते दोपहर बाद. अगर सिंक में कभी बरतनों की संख्या 2-4 अधिक हो जाए, तो वह कांच की एकाध आइटम तोड़ने के बाद भी बुदबुदाना जारी रखती मानो हमें बरतन की जगह पत्तलों में खाना चाहिए.

साफसफाई में अगर कभी कोई मीनमेख निकाल दो, तो झाड़ू वहीं पटक कर पूरा हिसाब देने बैठ जाती है कि उस से बेहतर काम कोई कर ही नहीं सकता.

रितु का भी महीने भर पहले तक कमोबेश यही हिसाब था, लेकिन आज उस की स्थिति ऐसी थी मानो वह जनरल मैनेजर हो और मैं उस की कंपनी में एक साधारण क्लर्क.

समोसे, ब्रैडपकौड़े और चाय गटकने के बाद मैं ने पूछ ही लिया, ‘‘तुम यह नगीना कहां से लाई हो?’’

रितु ने भेद भरे अंदाज में कहा, ‘‘यों तो मैं किसी को बताती नहीं, पर तुम मेरी बैस्ट फ्रैंड हो, इसलिए बता रही हूं. शहर में मेड सप्लाई करने वाली कई एजेंसियां हैं, लेकिन इस एजेंसी की बात ही अलग है. सारी लड़कियां ट्रैंड हैं.’’

मैं मुद्दे पर आती हुई पूछ बैठी, ‘‘पैसा तो बहुत लेती होगी?’’

रितु ने मुझ पर बेचारगी से निगाह डाली, फिर बोली, ‘‘सुमी, तुम जाने दो. तुम एफोर्ड नहीं कर पाओगी. मेरी बात अलग है. हसबैंड का प्रमोशन हुआ है, फिर मुझे…’’

मैं खीज कर बोली, ‘‘अब बता भी दो.’’

रितु ने धीरे से कहा, ‘‘डिपैंड करता है कि तुम अपनी मेड से क्याक्या करवाना चाहती हो. सिर्फ इंडियन खाना बनाने वाली थोड़ा कम चार्ज करती है. अगर उसी से तुम घर का सारा काम भी करवाओगी तो कुछ ज्यादा खर्च करना होगा. अब मैं तुम्हें ममता का रेट तो नहीं बता सकती, एजेंसी वाले मना करते हैं. हां, तुम चाहो तो मैं तुम्हें एजेंसी का फोन नंबर दे सकती हूं, साथ भी चल सकती हूं.’’

रितु के घर से लौटते हुए मेरी आंखों के आगे बस ममता ही घूम रही थी. घर पहुंचतेपहुंचते मैं ने तय कर लिया कि चाहे जो हो जाए, मुझे फुलटाइम मेड चाहिए ही चाहिए. बस दिक्कत थी, अपने पतिदेव को पटाने की और उस काम में तो मैं माहिर थी ही.

रितु के साथ मैं एजेंसी पहुंच गई मेड लेने. मैं इस तरह तैयार हो कर गई थी मानो शादी में जा रही हूं. मेड और एजेंसी वालों पर इंप्रैशन जो जमाना था. एजेंसी क्या थी, पूरा फाइव स्टार होटल था. जाते ही हमारे सामने कोल्ड ड्रिंक आ गया. फिर हम एसी की हवा खाने लगे.

तभी हीरो जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति ने मेरे सामने एक फार्म रखा और फिर बड़ी मीठी आवाज में शुद्ध अंगरेजी में मेरा इंटरव्यू लेने लगा. मैं कहां तक पढ़ी हूं, कितने कमरों के घर में रहती हूं, पति क्या करते हैं, ऊपरी आमदनी है या नहीं, घर अपना है या किराए का, हम दिन में कितनी दफा खाते हैं, सप्ताह में कितनी बार मेहमान आते हैं, मेहमान किस किस्म का खाना खाते हैं, घर में कोई पानतंबाकू खाने वाला तो नहीं है, सब्जीभाजी वाले से 5-10 रुपए के लिए चिकचिक तो नहीं करते. वगैरहवगैरह.

फिर उस ने रेट कार्ड देते हुए कहा,

‘‘यह रहा हमारा रेट कार्ड, इस में देख कर टिक लगा दीजिए.’’

भारतीय खाना पकवाने के 2 हजार रुपए, चाइनीज के ढाई हजार, अगर कभीकभार मुगलई या कौंटीनैंटल बनवाना हो तो 3 हजार रुपए, इस के अलावा नाश्ते की आइटम के लिए हजार रुपए अलग से.

मैं ने सकपका कर रितु की तरफ देखा. रितु ने फिर से कुहनी मारी, बोली, ‘‘सुमी, तुम सिर्फ इंडियन खाने के लिए रख लो. मुगलई और चाइनीज बनवा कर क्या करोगी?’’

मेरे अहम को इतना जबरदस्त धक्का लगा कि मैं ने तुरंत लपक कर मुगलई वाले में टिक लगा दिया. हीरो ने हिसाबकिताब लगाना शुरू किया और अब की बार थोड़ी विनम्रता से बोला, ‘‘मैडम, आप को हर महीने मेड को

4 हजार रुपए देने होंगे. हफ्ते में 1 दिन की पूरी छुट्टी. साल में 15 दिन की अतिरिक्त तनख्वाह और गांव आनेजाने का सैकंड एसी का किराया. इस के अलावा हमें आप 2 महीने की तनख्वाह डिपौजिट के रूप में देंगी. अगर बीच में कभी आप मेड को निकाल देंगी, तो हम यह पैसा वापस नहीं करेंगे. अगर यह खुद छोड़ कर चली जाएगी, तो डिपौजिट वापस हो जाएगा.’’

तो क्या हुआ, जो मुझे अपनी नई स्कूल की नौकरी में इस मेड के बराबर तनख्वाह मिलती है, स्टेटस भी तो कोई चीज है. मैं अपने साथ सिर्फ 5 हजार रुपए लाई थी, बाकी रितु से उधार ले कर उसे थमाए, तो उस ने मेरे सामने एक सांवली, दुबलीपतली लड़की पेश कर दी.

‘‘मैडम, यह हमारी खास मेड है. नाम है काजोल. एक बार इस के हाथ का पका खाना  खाएंगी, तो बारबार हमें याद करेंगी.’’

काजोल अपना सूटकेस ले कर आई, तो रितु ने धीरे से टोका, ‘‘इसे टैक्सी में आने के पैसे दो. यह तुम्हारे साथ टू व्हीलर पर कैसे जाएगी?’’

मैं ने पर्स से एक आखिरी बचा 100 का नोट निकाल कर काजोल को थमा दिया.

रितु को उस के घर छोड़ते हुए मैं काजोल के संग घर आ गई. मेरा घर देख कर काजोल खास खुश नहीं दिखी. घर देखने के बाद पूछा, ‘‘मैडमजी, मैं कहां रहूंगी?’’

मैं ने घर के बाहर बने कमरे की ओर इशारा किया तो उस ने नाकभौं सिकोड़ते हुए कहा, ‘‘मैडम, कुछ तो मेरी इज्जत का खयाल करो. ऐसे अंधेरे कमरे में मुझे नहीं रहना. मुझे अटैच्ड बाथरूम वाला कमरा दो.’’

उस की निगाहें मेरे कमरे पर थीं. मैं ने सकुचा कर कहा, ‘‘काजोल, ऐसा तो कोई कमरा है नहीं. वैसे दिन भर हम हसबैंडवाइफ तो बाहर ही रहेंगे. तुम ऐसा करो, ड्राइंगरूम में रह लेना. यहां तो कूलर भी है.’’

काजोल को बात पसंद तो नहीं आई, पर उस ने सामान ड्राइंगरूम के कोने में रख दिया. मुझे लगा कि आते ही वह रसोई देखना चाहेगी, पर वह देखना चाहती थी बाथरूम. मेरे बाथरूम में देर तक नहाने के बाद वह बोली, ‘‘मैडम, चाय पीने का मन हो रहा है. रसोई कहां है?’’

मैं खुश हो गई, ‘‘हांहां, चाय के साथ समोसे भी बना लो. हसबैंड भी घर लौटते होंगे.’’

उस का मुंह बन गया, ‘‘मैडम, आज सुबह की ट्रेन से आई हूं. आज चाय पी कर रेस्ट करूंगी. रात को खाने पर कुछ सिंपल बनवा लेना.’’

मुझे बोलने का मौका ही नहीं दिया उस ने. खैर, मुझ से पूछपूछ कर उस ने चाय बनाई. उसे चूंकि ज्यादा दूध वाली चाय पसंद थी, इसलिए वह चाय मुझे पीनी पड़ी. इस के बाद वह ड्राइंगरूम में एक चादर बिछा कर लेट

गई. मुझे हिदायत दे गई कि 8 बजे से पहले उसे न उठाऊं.

पतिदेव घर पर पधारे. जैसे ही ड्राइंगरूम में उन के चरण पड़े, मैं ने उन्हें रोक लिया और मेड की तरफ इशारा किया, ‘‘देखो, कौन आया है.’’

पतिदेव ने मेरी तरफ बेचारगी वाली निगाह डाली और कहा, ‘‘चाय मिलेगी?’’

अभी 8 नहीं बजे थे, इसलिए चाय मैं ने ही बनाई, यह कहते हुए कि रात से पूरा काम मेड करेगी.

8 बजे तक किसी तरह जज्ब किया अपने को. ठीक 8 बजे उसे उठाया तो वह कुनमुन करती उठी, ‘‘मैडम, यह क्या, इतना शोर मचा दिया. मेरा तो सिर दर्द करने लगा.’’

खैर, मेरे बाथरूम में हाथमुंह धो कर वह किचन में आई. तब तक मैं घर में बची सब्जियां, लौकी, तुरई और आलू निकाल चुकी थी.

काजोल ने जैसे ही सब्जियों की तरफ निगाह डाली, हिकारत से बोली, ‘‘मैडम, आप को एजेंसी वाले ने बताया नहीं कि मैं लौकी और तुरई जैसी सब्जियां न बनाती हूं, न खाती हूं?’’

मैं ने बात संभालते हुए कहा, ‘‘मैं आज सुबह से बिजी थी न, इसलिए दूसरी कोई सब्जी ला नहीं पाई. जाने दो, आज दालचावल खा लेंगे, वैसे भी सुबह का खाना रखा है फ्रिज में.’’

जब मैं पतिदेव को दिन का खाना माइक्रोवेव में गरम कर के खिलाने लगी, तो उन्होंने मेरी तरफ करुणा भाव से देखा और बोले, ‘‘सुमी, कोई बात नहीं. मुझे तो जो खिला दोगी, खा लूंगा.’’

मैं ने कुछ मनुहार से कहा, ‘‘बस, आज की बात है. कल से रोज तुम्हें चाइनीज, कौटीनैंटल और मुगलई खाना मिला करेगा.’’

कल के सपनों में खोई जो सोई, तो नींद दरवाजा खटखटाने की आवाज से भी नहीं खुली. पतिदेव जाग गए. दरवाजा खोला तो सामने काजोल खड़ी थी.

‘‘सर, मुझे जमीन पर लेट कर नींद नहीं आ रही, आप कहें तो सोफे पर सो जाऊं?’’

पतिदेव ने हां में सिर हिला दिया. करते भी क्या. सुबह उठी, तो ड्राइंगरूम में सोफे पर काजोल को सोया देख, पारा चढ़ने लगा. इस से पहले मैं कुछ कहती, पतिदेव ने मेरा हाथ दबा कर धीरे से कहा, ‘‘बेचारी को जमीन पर नींद नहीं आ रही थी, मुझ से पूछा तो मैं ने ही कहा कि…’’

मैं चुप रह गई. चाय का पानी चढ़ा कर काजोल को आवाज लगाई. सुबह का नाश्ता कौन बनाएगा?

काजोल की मरी सी आवाज आई, ‘‘मैडम, देखिए बुखार आ गया है मुझे.’’

स्कूल से लौटी, तो काजोल सुबह वाली अवस्था में मुंह ढांपे सो रही थी. मैं ने घर के अंदर कदम रखा, तो लगा पता नहीं किस के घर आई हूं. रात से गंदा पड़ा घर वैसा ही था. कमरे में कूड़ा, ड्राइंगरूम में अस्तव्यस्त मेड का बिस्तर, किचन में हर तरफ गंदगी, सिंक में जूठे बरतन.

मैं ने किसी तरह अपने को नियंत्रित कर मेड एजेंसी में फोन घुमाया. हीरो लाइन पर आया, तो उसे अपने मन की पीड़ा बताई कि यह क्या, मेड तो घर आते ही बीमार पड़ गई.

हीरो ने उत्तेजित आवाज में कहा,

‘‘मैडम, हम ने तो आप को मेड बिलकुल सहीसलामत दी थी. आप उसे जल्दी से अच्छा करिए. वैसे भी हम डिफैक्टिव पीस वापस नहीं लेते.’’

मैं भन्नाती हुई रसोई में पहुंची. काजोल लड़खड़ाती हुई उठी, ‘‘मैडम, सुबह से चक्कर आ रहे हैं. लगता है आप के घर का पानी मुझे सूट नहीं किया.’’

मैं उस के सामने बरतन साफ करने लगी. पर उस ने उफ तक नहीं की. मैं ने

मरता क्या न करता की शैली में अपनी कालोनी के डाक्टर को घर बुलवा लिया. डाक्टर पुराने थे, पर काजोल की बीमारी नई थी. वे थक कर बोले, ‘‘वैसे तो कोई बीमारी नहीं लगती, पर एहतियात के लिए 2-4 गोलियां लिख देता हूं.’’

दवा खाने के बाद वह फिर सो गई. शाम ढली और रात की बारी आ गई. मुगलई, चाइनीज के सपने देखती हुई मैं बुरी सी शक्ल बनाती हुई रितु ऐंड फैमिली की बाट जोहने लगी. अब बाहर से खाना मंगवाने के अलावा चारा क्या था?

ठीक समय पर मेहमान आए. घर की हालत देख रितु पहले तो चौंकी, फिर मुझे कोने में बुला कर आवाज को भरसक मुलायम बनाते हुए बोली, ‘‘सुमी, देखो कुछ लोग होते हैं, जो नौकरों से काम निकलवाते हैं और कुछ लोग नौकरों के लिए काम करते हैं.’’

मेरा चेहरा फक्क पड़ गया. मेरा हाथ दबा कर वह कुछ धीरज बंधाती हुई बोली, ‘‘तुम रहने दो सुमी. तुम से मेड नहीं पाली जाएगी. इस के चोंचलों में चोंच दोगी, तो जल्द ही यह तुम्हारे बैडरूम में सोने लगेगी और तुम इस के कपड़े धोती नजर आओगी.’’

मैं रोआंसी हो उठी. वाकई 2 दिन के जद्दोजहद के बाद मुझे यह समझ में आने लगा कि फुलटाइम मेड नामक बला से निबटना मुझे नहीं आएगा.

जातेजाते रितु मुझे जरूरी टिप दे गई, ‘‘देखो, अगर तुम इसे निकालोगी, तो तुम्हें डिपौजिट के पैसे नहीं मिलेंगे. कुछ ऐसा करो कि यह खुद छोड़ जाए.’’

बात मेरी समझ में आ गई. रात में मैं ने काजोल का बिस्तर बाहर वाले कमरे में डलवा दिया और कुछ सख्त स्वर में कहा, ‘‘डाक्टर कह रहे थे, तुम्हें छूत की बीमारी हो सकती है. तुम अलग रहो. खानापीना मैं तुम्हें कमरे में पहुंचा दूंगी.’’

रितु की तरकीब कामयाब रही. अगले ही दिन काजोल की तबीयत ठीक हो गई. न सिर्फ वापस उस ने ड्राइंगरूम में डेरा जमाना चाहा, बल्कि सुबह उठ कर नाश्ता बनाने को भी तैयार हो गई. मैं ने उस के हाथ का बना मंचूरियन और कोफ्ते खाए, तो लगा कि जल्द ही बिस्तर पर पड़ जाऊंगी.

मैं ने कमर कस ली कि डिपौजिट के पैसे तो वापस ले कर रहूंगी. अत: न मैं ने उसे ड्राइंगरूम में आने दिया, न उसे लौकी और तुरई के अलावा बनाने के लिए कोई तीसरी सब्जी दी. चौथे दिन एजेंसी से फोन आ गया, ‘‘मैडम, आप आ कर डिपौजिट के पैसे वापस ले जाइए. काजोल आप के यहां काम नहीं करना चाहती.’’

इस बार मेरा सीना कुछ चौड़ा हुआ. मैं ने काजोल को बस के पैसे दिए और टू व्हीलर से जा कर अपने डिपौजिट के पैसे वापस ले आई. लौटते हुए मैं ने अग्रवाल स्वीट हाउस से गरमगरम समोसे खरीद लिए. आखिर अपनी औका

छोटे राजा: क्या थी गौरव की कहानी ?

हाथ की मेहंदी और पैर के महावर का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि कांता ने घर का काम संभाल लिया. घर में न सास थी, न कोई ननद, जो नई दुलहन के आने पर रस्में निभाती. पड़ोस की 2-4 औरतों के साथ मिल कर उस ने खुद ही उन रस्मों को पूरा किया था. गौने में आए तकरीबन सभी मेहमान जा चुके थे. कांता की पायल से रुनझुन की उठने वाली मीठीमीठी आवाज ने सौरभ के आंगन में पिछले 3 सालों से छाई उदासी दूर कर दी थी.  जब 3 साल पहले सौरभ की मां की मौत हुई थी, तब वह जवानी की दहलीज पर पैर रख चुका था. छोटे भाई गौरव की उम्र तब केवल 7 साल की थी. मां के मरने पर वह फूटफूट कर रोया था. अब उस के लिए भैया सौरभ ही मांबाप व भाई सबकुछ था. गौरव को कई रातें थपकियां दे कर सुलाना पड़ा था. वह भैया से बारबार एक ही सवाल पूछता था, ‘‘मां कब आएगी?’’ सौरभ हर बार झूठ बोलता था, ‘‘मां बहुत जल्द वापस आ जाएगी.’’ समझनेबूझने के लिए 10 साल की उम्र कम नहीं होती. पर गौरव को समझने में दिक्कत हो रही थी कि भैया जिसे नई दुलहन के रूप में लाया है, वह मां है या कोई और…? 3 साल में मां की याद धुंधली हो चली थी, लेकिन गौरव को भैया की बात अब तक याद थी कि मां बहुत जल्द वापस आ जाएगी. जब से घर में नईनवेली दुलहन को देखने का मेला लगा था, तब भी वह सब से अलग बैठ कर भैया की बातों को याद कर रहा था.

‘क्या सचमुच मां वापस आ गई? अगर वह मां नहीं है, तो इतनी सुंदर, जवान और काले बालों वाली कैसे हो गई? लेकिन, वह पूछे तो किस से पूछे?’ उस दिन जब भाभी ने पहली बार गौरव का हाथ पकड़ कर प्यार से अपने पास बैठाया, तो वह लाज के मारे पानीपानी हो गया.  भैया आंगन से बाहर निकल रहे थे. निकलतेनिकलते वह बोलते गए, ‘‘कांता, गौरव बड़ा नटखट है. यह तुम्हें बहुत तंग करेगा… और हां, अब तक तो इसे मैं ने संभाला, अब तुम संभालो.’’ कांता ने उसे अपने सीने से लगा लिया. उस दिन देवर और भाभी के बीच काफी देर तक बातें हुईं. गौरव की झिझक मिट चुकी थी. दोनों बहुत जल्दी घुलमिल गए. ‘‘गौरव, एक बात पूछूं?’’ ‘‘पूछिए न.’’ ‘‘आप मुझे क्या कह कर पुकारेंगे?’’ इस सवाल पर गौरव चुप रह गया. क्या कहना ठीक रहेगा, उस की समझ में नहीं आया. ‘‘कुछ बोले नहीं?’’ कांता ने टोका. ‘‘हूं… मां,’’ गौरव के मुंह से बिना सोचे ही निकल गया. कांता जोर से हंस पड़ी और प्यार से गौरव का कान पकड़ कर बोली, ‘‘सिर्फ मां नहीं… भाभी मां.’’ ‘‘भाभी मां,’’ गौरव ने दोहराया.

‘‘हां…’’ कांता पूछ बैठी, ‘‘और मैं आप को क्या कह कर पुकारूंगी?’’ ‘‘गौरव.’’ ‘‘नहीं… छोटे राजा.’’ इस बात पर वे दोनों काफी देर तक हंसते रहे.  वक्त गुजरता गया. सौरभ गांव का सब से बड़ा किसान था. गौरव की पढ़ाई गांव के स्कूल में ही हो रही थी. वह भाभी मां के लाड़प्यार में कुछ ज्यादा ही चंचल हो गया था. सौरभ कभीकभी इस की शिकायत कांता से करता कि तुम ने गौरव को बिगाड़ दिया?है. कभी गुस्से में आ कर वह गौरव को मारने दौड़ता, तो गौरव भाभी मां की साड़ी पकड़ कर उस के पीछे छिप जाता. इस पर कभीकभी सौरभ व कांता में कहासुनी भी हो जाती. सौरभ चिल्ला कर कहता, ‘‘देखना कांता, यह भी मेरी तरह गंवार ही रह जाएगा. और इस में सारी गलती तुम्हारी होगी.’’ ‘‘नहीं, छोटे राजा गंवार नहीं रहेगा… खूब पढ़ेगा और साहब बनेगा,’’ कांता गौरव को अपने पीछे रख कर भैया की पिटाई से बचा लेती. गौरव पढ़नेलिखने में बहुत तेज था. लेकिन ज्यादा चंचल होने के चलते वह अकसर स्कूल से पढ़ाई छोड़ कर भाग जाया करता.  सौरभ दिनरात खेती में लगा रहता.

इस की उसे जानकारी भी नहीं हो पाती. जब स्कूल के मास्टर इस की शिकायत करते, तो वह घर आ कर कांता पर बरस पड़ता.  तब भी कांता यह कर कर गौरव का बचाव करती, ‘‘आप बेकार ही चिंतित हो रहे हैं. अपना गौरव पढ़ने में बहुत तेज है. अच्छे डिवीजन से क्लास पास करेगा.’’ यों तो सौरभ नहीं चाहता था कि गौरव खेती में हाथ बंटाए और उस की पढ़ाई बरबाद हो. फिर भी जरूरत पड़ने पर खेत जाने की हिदायत जरूर करता.  लेकिन गौरव को खेत जाना पसंद नहीं था. वह खेत से लौट कर भाभी मां को पैर और कपड़े में लगे कीचड़ को दिखाते हुए कहता, ‘‘देखो भाभी मां, इसीलिए मैं खेत पर जाना नहीं चाहता.’’ ‘‘लेकिन, आप तो किसान के लड़के हैं. आप को खेत पर जाने में कहीं हिचकना चाहिए?’’ कांता गौरव को प्यार से समझाती.  इस पर गौरव ठुनकने लगता, तो कांता को मजबूर हो कर कहना पड़ता, ‘‘ठीक है, आइंदा आप खेत पर नहीं जाएंगे. मैं आप के भैया से कह दूंगी.’’

सौरभ को यह बात पसंद नहीं थी. गौरव ने स्कूल का इम्तिहान अच्छे नंबर से पास कर लिया. भाभी मां को मना कर के उस ने शहर के अच्छे कालेज में दाखिला ले लिया.  गौरव के बिना कांता को पूरा घर सूनासूना सा लगने लगता था. बाद में अपने बच्चे के साथ रह कर वह इस कमी को भूल गई. सौरभ ने गौरव को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक दिन गौरव जब गांव आया, तो आते ही भाभी मां को एक खुशखबरी सुनाई. सुन कर कांता खुशी से उछल पड़ी. घर आते ही सौरभ पूछ बैठा, ‘‘अरे कांता, आज तुम बहुत खुश हो.’’ ‘‘हां, बहुत खुश हूं,’’ कांता सौरभ के सामने दोनों हाथ पीछे कर थोड़ा झुकते हुए बोली, ‘‘जरा मैं भी तो सुनूं कि कैसी खुशी है?’’ ‘‘ऐसे नहीं, पहले वादा.’’ ‘‘कैसा वादा?’’ सौरभ मुसकराया. ‘‘यही कि इस बार फसल बिकने पर अपनी पूजा बेटी के लिए सोने का एक जोड़ा कंगन बनवा दोगे,’’ कांता ने चहकते हुए कहा. ‘‘यह भी कोई शर्त हुई? पूजा तो अभी बच्ची है, भला वह कंगन ले कर क्या करेगी?’’ सौरभ बोला. ‘‘इसलिए कि इसी बहाने उस की शादी के लिए कुछ गहने हो जाएंगे.’’ ‘‘उस की शादी की अभी से चिंता?’’ सौरभ कह कर जोर से हंस पड़ा और कांता के और नजदीक हो कर बोला, ‘‘चलो, यह शर्त मंजूर है. सिर्फ पूजा का ही नहीं… इस बार तुम्हारा भी कंगन.’’ ‘‘शर्त?’’ ‘‘हां.’’ ‘‘अपना गौरव डाक्टरी की पढ़ाई में दाखिला लेने के लिए होने वाले इम्तिहान में पास हो गया है…

वह अब डाक्टर बनेगा… डाक्टर…’’ ‘‘सच…? कहां है वह? पहले मुझे नहीं बताया. आज उस की पिटाई करूंगा…’’ कहतेकहते सौरभ खुशी से रो पड़ा. गौरव का दाखिला डाक्टरी की पढ़ाई वाले कालेज में हो गया. अब तो वह गांव से और भी दूर चला गया था. लेकिन भैया, भाभी मां और भतीजाभतीजी से मिलने वह बारबार गांव आता. भाभी मां अब उसे ‘डाक्टर साहब’ कह कर पुकारने लगी.  गौरव इस पर एतराज करता. वह कहता, ‘‘मुझे ‘छोटे राजा’ सुनने में ही अच्छा लगता है.’’ डाक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गौरव किसी बड़े डाक्टर के साथ रह कर मरीजों का इलाज करने की तरकीब सीख रहा था. उस के बाद वह किसी बड़े शहर में डाक्टर की नौकरी करना चाहता था. गौरव कुछ समय के लिए गांव आया था. बातचीत के दौरान उस ने भाभी मां को भी बताया कि वह किसी बड़े शहर में नौकरी करना चाहता है. इस का कांता ने हंसते हुए विरोध किया, ‘‘अगर सभी डाक्टर शहर में ही रहना पसंद करेंगे, तो गांव के लोग कहां जाएंगे?’’ ‘‘भाभी मां, इतना पढ़लिख कर भी गांव की नौकरी? गांव में क्या रखा है? न बिजली, न सड़कें, न मन बहलाने के लिए सिनेमाघर, जबकि शहरों में सड़कें, बिजली की चकाचौंध, बड़ीबड़ी इमारतें, गाडि़यां, पढ़ेलिखे लोग.’’ कांता गौरव का मुंह देख रही.

गौरव इसी धुन में बोलता रहा, ‘‘हर कोई पैसा कमाना चाहता है. मैं भी यही चाहूंगा. गांव में सेवा तो हो सकती है, पैसे नहीं मिल सकते. गांव के लोग गरीब होते हैं, वे डाक्टर को पैसा कहां से देंगे? और शहरों में तो जितना जी चाहे पैसे वसूले जा सकते हैं.’’ ‘‘डाक्टर साहब, यह आप क्या बोल रहे हैं? गांव में जनमे, बड़े हुए, आज गांव से ही नफरत करते हैं? सारे डाक्टर ऐसा ही सोचने लगेंगे, तो गांवों का क्या होगा, जबकि देश के ज्यादातर लोग गांवों में ही रहते हैं?’’ ‘‘छोड़ो भी भाभी मां, यह सब सरकारी भाषा है. सरकार भी यही कहती है कि डाक्टरों को गांवों में अस्पताल खोलने चाहिए, लेकिन कितने डाक्टर गांव में आना चाहते हैं?’’ गौरव की इस बात ने कांता को काफी दुखी किया. गौरव तो वापस चला गया, लेकिन कांता कई दिनों तक बेचैन रही. गौरव की एकएक बात आग बन कर उस के अंदर उतर चुकी थी. हालांकि वह ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं थी. फिर भी जितना वह समझ सकी, गौरव का फैसला उसे अच्छा नहीं लगा. कुछ दिनों बाद गौरव मनचाहे शहर में सरकारी डाक्टर बन गया. यह खबर पा कर सौरभ और कांता को काफी खुशी हुई. अब गौरव बहुत कम गांव आ पाता. लेकिन हर महीने भैया को रुपए भेजना नहीं भूलता. जब कभी छुट्टी मिलती, तो घर के सभी लोगों के लिए तरहतरह के तोहफे ले कर जरूर आता. इस बार जब वह घर आया, तो भाभी मां को बीमार देख कर चिंतित हो गया. उस ने भाभी मां से शहर चलने के लिए कहा, ताकि ठीक से इलाज हो सके. लेकिन कांता ने यह कह कर शहर जाने से इनकार कर दिया कि शहर में उस का दम घुटने लगता है.  देहात की ताजा हवा, साफसुथरा माहौल, दूरदूर तक फैली हरियाली, भोलेभाले लोग और मिट्टी की सोंधीसोंधी महक को छोड़ कर वह शहर में नहीं रह सकेगी. शहर में गंदी हवा, भीड़भाड़, कलकारखाने व मशीनों के चिंघाड़ने की आवाजें, चिमनियों से निकलता जहरीला धुआं उसे और ज्यादा बीमार कर देंगे. ‘‘लेकिन, आप वहां नहीं जाएंगी, तो आप की सेहत का क्या होगा?’’ गौरव ने समझाया. ‘‘छोटे राजा साहब, मुझे कुछ नहीं होगा. आप मेरी चिंता मत कीजिए. छोडि़ए भी ये बेतुकी बातें, एक जरूरी बात पूछूं?’’ कांता ने कहा. ‘‘हां, पूछिए.’’

‘‘आप ने अपने लिए कहीं पसंद की है?’’ कांता कह कर हंस पड़ी. ‘‘समझा नहीं…?’’ गौरव भाभी मां का मुंह देखने लगा. ‘‘बुद्धू,’’ कांता ठठा कर हंस पड़ी. ‘‘साफसाफ कहिए न भाभी मां.’’ ‘‘बुद्धू राजा, मेरा मतलब है कि अपने लिए कोई लड़की पसंद की है?’’ ‘‘भाभी मां, जब बाप के समान भैया और मां के समान आप हैं, तो फिर यह हिम्मत मैं कैसे कर सकता हूं?’’ ‘‘भाषणबाजी छोडि़ए,’’ कांता गंभीर होने का नाटक करने लगी. बोली, ‘‘भैया ही पूछ रहे थे. एक लड़की के बाप से बात चल रही है. सोचे, गौरव अपनी पसंद की लड़की खुद चुन लिया होगा तो बाद में दिक्कत होगी.’’ ‘‘ऐसा कैसे हो सकता है भाभी मां?’’ ‘‘ठीक है, आप खुद भी उस लड़की को देख लेते,’’ कांता ने कहा.

‘‘नहीं, आप लोग जो पसंद करेंगे, मुझे मंजूर होगा.’’ ‘‘अच्छा मेरे लाला, आप के लिए परी ही लाऊंगी. जल्दी इस की खबर मिल जाएगी,’’ कह कर कांता हंसने लगी. गौरव ने भी इस में साथ दिया. गौरव अगले दिन ही वापस चला गया. 2-3 महीने सबकुछ ठीकठाक चला. उस दिन गौरव सो कर उठा ही था कि गांव से आए रिश्ते में भाई लगने वाले अरुण को देख कर चौंक गया. एक झटके में ही उस ने अंदाजा लगाया कि शायद उस की शादी पक्की हो गई?है. यह उसी की खबर ले कर आया होगा. ‘‘अरुण गांव से आ रहे हो? सभी कुशल तो हैं?’’ गौरव ने पूछा. ‘‘अरे, तुम कुछ बोलते क्यों नहीं… भैया, भाभी मां, पूजा, राहुल, पिंकी सब कुशल तो हैं?’’ गौरव चिंतित हो गया. ‘‘अरुण,’’ गौरव उसे जोर से झकझोरते हुए चिल्लाया. वह किसी अनहोनी के डर से कांपने लगा. ‘‘कांता भाभी…’’ अरुण पूरा नहीं बोल सका.

‘‘क्या हुआ भाभी मां को?’’ गौरव पागलों की तरह चिल्लाया. ‘‘नहीं…’’ गौरव की चीख देर तक गूंजती रही. रेलगाड़ी महानगर से निकल कर खेतखलिहानों से हो कर गांव की ओर दौड़ रही थी. रात आधी बीत चुकी थी. डब्बे के लगभग सभी मुसाफिर सो चुके थे. केवल गौरव और अरुण ही ऐसे थे, जिन्हें नींद नहीं आ रही थी. गौरव तो पत्थर की मूरत की तरह बैठा था. अरुण धीरेधीरे कुछ बतिया रहा था. ‘‘गौरव.’’ ‘‘क्या?’’ ‘‘जानते हो, कांता भाभी पूरे 24 घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं. उन की  पित्त की थैली फट गई थी. अगर कोई अच्छा डाक्टर होता तो कांता भाभी नहीं मरतीं.  ‘‘सौरभ भैया ने तो कहा था, ‘पूरी जमीन बेच दूंगा, लेकिन कांता को नहीं मरने दूंगा…’ मगर कोई डाक्टर आता तब तो… कीचड़ होने के चलते मनमानी फीस का लोभ देने पर भी कोई डाक्टर गांव नहीं आया.

भाभी की हालत शहर ले जाने की नहीं थी.’’ रेलगाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ रही थी. गौरव दीवार से पीठ टेके छत को निहार रहा था.  अरुण अब भी धीमी आवाज में  बोल रहा था, ‘‘गांव के नीमहकीम डाक्टरों ने कांता भाभी को बचाने की पूरी कोशिश की.’’ ‘‘जानते हो गौरव, गांव वाले क्या कानाफूसी कर रहे थे?’’ अरुण कुछ देर रुक कर बोला. ‘‘क्या…?’’ ‘‘अगर तुम होते तो कांता भाभी नहीं मरतीं… और मरतीं भी तो इस तरह  24 घंटे तक तड़प कर नहीं.’’ अरुण की एकएक बात जहर बुझे तीर की तरह गौरव के दिल में उतरती चली गई. भाभी मां की याद और उन की एकएक बात टीस पैदा करने लगी. उस ने पूछा, ‘‘अरुण, सुबह होने में कितनी देर है?’’ ‘‘बस, एक घंटा.’’ ‘‘शहर लौटने के लिए कितने बजे गाड़ी है?’’ ‘‘रात को है. क्या आज ही शहर लौट जाओगे?’’ अरुण ने हैरानी से पूछा. ‘‘हां, आज ही…’’ गौरव की आवाज सख्त थी, ‘‘मैं नौकरी से इस्तीफा दे कर अब गांव में ही डाक्टरी करूंगा, ताकि और कोई भाभी मां तड़पतड़प कर न मरने पाए.’’ ‘‘गौरव…’’ अरुण की आवाज भर आई. ‘‘हां अरुण, भाभी की मौत ने मेरी आंखें खोल दी हैं.’’

कालेजिया इश्क: इश्कबाजी की अनोखी कहानी

कालेज के दिन भी क्या थे. वैसे तो कालेज में न जाने कितने दोस्त थे, लेकिन सलीम और रजत के बिना न तो कभी मेरा कालेज जाना हुआ और न ही कभी कैंटीन में कुछ अकेले खाना.

सलीम दूसरे शहर का रहने वाला था. एक छोटे से किराए के कमरे में उस का सबकुछ था जैसे कि रसोईर् का सामान, बिस्तर और चारों तरफ लगीं हीरोइनों की ढेर सारी तसवीरें. हुआ यह कि एक दिन अचानक अपनी पूरी गृहस्थी साइकिल पर लादे मेरे घर आ गया. मैं ने पूछा, ‘‘क्या हुआ?’’

‘‘यार हुआ क्या, मकान मालिक से कहासुनी हो गई. मैं ने कमरा खाली कर दिया. चलो, कोई नया कमरा ढूंढ़ो चल कर,’’ उस ने जवाब दिया तो मैं ने कहा, ‘‘इतनी सुबह किस का दरवाजा खटखटाएं. तुम पहले चाय पियो, फिर चलते हैं.’’

सुबह 10 बजे मैं और सलीम नया कमरा ढूंढ़ने निकले. ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ा, पड़ोसी इरफान चाचा का कमरा खाली था. इरफान चाचा पहले तैयार नहीं हुए तो मैं ने अपने ट्यूशन वाले इफ्तियार सर से कहा, ‘‘सर, मेरे दोस्त को कमरा चाहिए.’’ उन की इरफान चाचा से जान पहचान थी. उन के कहने पर सलीम को इरफान चाचा का कमरा मिल गया.’’

कुछ दिनों बाद सलीम ने बताया ‘‘यार, इरफान चाचा बड़े भले आदमी है, कभीकभी उन की बेटियां खाना दे जाती हैं.’’ मैं ने उस से कहा, ‘‘यार चक्कर में मत पड़ जाना.’’

‘‘यार मुझे कुछ लेनादेना नहीं, पढ़ाई पूरी हो जाए अपने शहर वापस चला जाऊंगा,’’ सलीम बोला.

ये भी पढ़ें- सब से बड़ा सुख : कमला ने ऐसा क्या किया

महीना भर बीता होगा सलीम को इरफान चाचा के यहां रहते हुए, एक सुबह वह फिर पूरी गृहस्थी साइकिल पर लादे मेरे घर आया. मैं ने पूछा, ‘‘अब क्या हुआ, तुम तो फिर बेघर हो गए?’’

उस ने कहा, ‘‘रुको, पहले मैं साइकिल खड़ी कर दूं, फिर बताता हूं. पिछले हफ्ते इरफान चाचा और उन की बेगम खुसरफुसुर कर रहे थे. मैं ने दरवाजे से सट कर उन की बातचीत सुनी. वे कह रहे थे, ‘लड़का तो अच्छा है अपनी जैनब के लिए सही रहेगा. इसे घर में ही खाना खिला दिया करो. जल्द ही निकाह कर देंगे.‘’’

मैं ने उस से कहा, ‘‘यार इस में कमरा छोड़ने की कौन सी बात है. तुम्हारी बिना मरजी के कोई भला शादी कैसे कर देगा.’’

सलीम ने कागज का एक टुकड़ा निकाल कर पढ़ा जो कि उर्दू में था, ’आप तो बड़े जहीन हैं. मुझे तो पता ही नहीं चला कि मैं कब आप को दिल दे बैठी. अब्बू कह रहे थे, लड़का बहुत भला है, खयाल रखा करो. कल आप का इंतजार करती रही और आप हैं कि आप को अपने दोस्तों से फुरसत नहीं. वैसे जो आप का बड़े बालों वाला दोस्त है वह तो इसी महल्ले में रहता है. अब्बू कह रहे थे. अपनी शादी में उसे भी बुलाना. आज आप के लिए मेवे वाली खीर बनाऊंगी, मुझे पता है. आप को बहुत पसंद हैं.

‘तुम्हारी जैनब.’

खत पढ़ने के बाद सलीम ने कहा, ‘‘तुम्हें पता है, ये खत किस ने लिखा है.’’ ‘‘जैनब ने लिखा होगा,’’ मैं ने कहा.‘‘नहीं, यह जैनब ने नहीं लिखा. मुझे पता है कि जैनब को उर्दू लिखनी नहीं आती. मैं ने यह भी पता कर लिया है कि इसे किस ने लिखा है.’’

‘‘अगर तुम्हें पता है तो बताओ किस ने लिखा है,’’ मैं ने अचरज से पूछा.

सलीम ने कहा, ‘‘इसे जैनब के अब्बू ने खुद लिखा है.’’

‘‘वो तुम्हें कैसे पता?’’

सलीम ने बताया, ‘‘इरफान चाचा के 4 बेटियां हैं और उन्होंने एक को भी नहीं पढ़ाया. मैं उन्हें अब हिंदी वर्णमाला सिखा रहा हूं. उर्दू सिर्फ उन की बेटियों को रटी हुई है थोड़ीबहुत लेकिन वे लिख नहीं पातीं.’’

मैं ने कहा, ‘‘तो अब क्या करें?’’सलीम बोला,’’ कुछ नहीं, पुराने मकान मालिक के पास जा रहा हूं, माफी मांग लूंगा वहीं रहूंगा.’’

पहला साल था हमारा ग्रेजुएशन का. रजत शहर का ही रहने वाला था. एक दिन जैसे ही मैं इकोनौमिक्स की क्लास में घुसा, मेरे होश उड़ गए. ब्लैकबोर्ड पर लिखा था ‘आई लव यू अंजुला.’ नीचे मेरा नाम लिखा था, ‘तुम्हारा राहुल’ और अंजुला नाम की जो लड़की क्लासमेट थी, उस की मेज पर गुलाब का फूल रखा था और साथ में एक लैटर, जिस में लिखा था, ‘अंजुला, आज मैं पूरी क्लास के सामने यह स्वीकार करता हूं कि मैं तुम्हे बेइंतहा प्यार करता हूं.’

ये सब देख कर और लैटर पढ़ कर मेरा हाल बेहाल था. क्लास में रजत मुझे मिला नहीं. वह ये सब कर के निकल चुका था. क्लास में सब से पहले अंजुला ही आई और ये सब देख कर फूटफूट कर रोने लगी. मैं तो मेजों के नीचे से निकल कर कालेज के पिछले दरवाजे से भाग कर घर आ गया. मैं 7 दिनों तक कालेज गया ही नहीं.

ग्रेजुएशन का दूसरा साल था. लंबी छुट्टी के बाद कालेज खुला. सलीम अपने शहर से वापस आ गया. सलीम और मैं हमेशा क्लास की आगे की पंक्ति में बैठते थे. ऐडमिशन चल रहे थे, एक दिन सलमा नाम की लड़की क्लास में आई. उस ने क्लास में पढ़ा रहे सर से कहा, ‘‘सर, मेरा नाम रजिस्टर में लिख लीजिए, मेरे पापा जिला जज हैं. उन का यहां ट्रांसफर हुआ है. सर ने लिख लिया. वह हमारे साथ ही क्लास की अगली पंक्ति में बैठती थी.

सलीम की निगाहें अकसर सलमा की तरफ ही रहती थीं, एक दिन सलीम ने मुझ से कहा, ‘‘तुम ने देखा, सलमा मेरी तरफ देखती रहती है.’’

मैं ने कहा, ‘‘अबे ओए तेरी अक्ल घास चरने गई. कहां राजा भोज कहां गंगू तेली. वह तेरी तरफ नहीं, मुझे देखती है.’’

सलीम ने तुरंत बात काटते हुए कहा, ‘‘नहीं, वह तुम्हारी तरफ बिलकुल नहीं देखती, वह मेरी तरफ ही देखती है और तुम्हें एक बात और बता दूं, अमीर लड़कियों को गरीब लड़कों से ही प्यार होता है. हिंदी फिल्मों में भी तो यही दिखाया जाता है.’’

मैं ने कहा,’’चलो, छोड़ो यार पिछले साल हम लोगों के नंबर कम आए थे, इस बार मेहनत कर लो, पता चले इन बातों के चक्कर में ग्रेजुएशन 3 की जगह 4 साल का हो जाए.’’

एक दिन सलीम का भ्रम टूट ही गया जब उस ने मुझे बताया, ‘‘यार, वह न मेरी तरफ देखती है और न तुम्हारी तरफ. आज मैं कौफी शौप गया तो मैं ने देखा जो अपने क्लास का सुहेल है, उस के साथ सलमा हाथ में हाथ डाले एक ही कप में कौफी पी रही थी.’’

मुझे हंसी आ गई. मैं ने पूछा, ’’फिर तुम्हारी गरीब लड़का और अमीर लड़की वाली फिल्म का क्या होगा?’’

सलीम ने झेंपते हुए कहा, ‘‘मेरी फिल्म फ्लौप हो गई.’’

लेकिन उस ने भी मुझ से पूछ लिया, ‘‘तुम भी तो कह रहे थे, वह तुम्हारी तरफ देखती है. तुम भी तो रेल सी देखते रह गए?’’

मैं ने कहा ‘‘छोड़ो यार, हमारी दोस्ती सब से बढ़ कर है.’’कुछ दिनों से रजत की अजीब किस्म के शरारती लड़कों से दोस्ती हो गई थी. जब भी कोई सर क्लास में पढ़ाने आते, रजत अपने शरारती दोस्तों के साथ क्लास के बाहर कसरत करने लगता.

एक दिन सर ने चिल्ला कर पूछा, ‘‘यह हो क्या रहा है, तुम पढ़ते समय ये हरकतें क्यों करते हो?’’रजत अकड़ कर बोला, ’’सर, इसे हरकत मत बोलिए. जैसे आप किसी विषय को क्लास में पढ़ाते हो वैसे ही मैं इन्हें कसरत कर के शरीर हृष्टपुष्ट रखने की ट्रेनिंग देता हूं.’’

ये भी पढ़ें- छोटू की तलाश : क्या पूरी हो पाई छोटू की तलाश

रजत की हरकतों से सर गुस्से में पैर पटकते क्लास छोड़ कर चले गए, ‘‘बेकार है पढ़ाना, यह पढ़ाने ही नहीं देगा.’’

मैं ने रजत से कहा, ‘‘यार, कभीकभी तो क्लास लगती है, उस पर भी तुम ड्रामा कर देते हो.’’

रजत बोला, ‘‘तुम्हें ज्यादा पढ़ाई सूझ रही है तो घर पर पढ़ा करो. हमें तो पहले शरीर हृष्टपुष्ट करना है, फिर पढ़ाई.’’

एक दिन तो हद हो गई, सर इकोनौमिक्स पढ़ा रहे थे. रजत और उस के दोस्त शेख की वेशभूषा में क्लास में घुसे और सर से बोले, ’’ए मिस्टर, हमें आप से बात करनी है. हमारे अरब में सौ तेल के कुएं हैं, और हम आप को अपना बिजनैस पार्टनर बनाना चाहते हैं.’’

सर आगबबूला हो गए. उन्होंने प्रिंसिपल से तुरंत शिकायत की. प्रिंसिपल ने पुलिस बुला दी. सभी शेख पिछला दरवाजा फांद कर नौ दो ग्यारह हो गए.

कालेज की लाइब्रेरी में नीचे का फ्लोर लड़कों के बैठने के लिए था और ऊपर का फ्लोर लड़कियों के लिए. लाइब्रेरियन लड़कों से तो बड़े खुर्राट तरीके  से बात करता लेकिन जब कोई लड़की बात करने आती तो उस की बातें ही खत्म नहीं होतीं. यह दूसरी बात थी कि लड़कियां ही उस से कम बात किया करती थीं.

एक दिन जब मैं, रजत और सलीम साथ में लाइब्रेरी में घुसे, सलीम ने लाइब्रेरियन से कोई मैगजीन मांगी. उस ने मैगजीन दी ही नहीं और वही मैगजीन जब एक लड़की ने मांगी तो उसे दे दी. सलीम को बड़ा गुस्सा आया. उस ने लाइब्रेरियन से गुस्से में कहा, ‘‘यह बताओ, हमारे में क्या कांटे लगे हैं. तुम्हें सिर्फ लड़कियां ही दिखाई देती हैं.’’

मोनू सिंह और उस की बहन भी हमारे बैचमेट थे. दोस्ती तो नहीं थी, हां, कभीकभार बातचीत हो जाती थी. एक दिन मैं, सलीम, रजत लाइब्रेरी में बैठे पढ़ रहे थे. अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज आनें लगी, बाद में पता चला कि मोनू सिंह की बहन का किसी ने दुपट्टा खींच दिया था. गांव से उस के साथ आए लोगों ने गोलियां चलाई थीं. खैर, मोनू सिंह और उन की बहन सैकंड ईयर में ही घर वापस चले गए.

पता ही नहीं चले कालेज के 2 साल कब फुर्र से उड़ गए. तीसरे साल में सलीम ने मुझे बताया, ‘‘यार, मुझे एक लड़की से प्यार हो गया है.’’

मैं ने कहा, ‘‘तुम्हारी एक मुहब्बत पहले भी फ्लौप हो चुकी है. चुपचाप पढ़ाई करो, वैसे भी यह थर्ड ईयर है.’’ लेकिन सलीम के ऊपर जैसे मुहब्बत का भूत सवार था. मैं ने पूछा, ‘‘बताओ कौन है वह लड़की?’’

‘‘अरे वही गुलनाज जो पीछे बैठती है.’’ गुलनाज कभीकभार सलीम से बात कर लेती थी.

एक दिन मैं कालेज नहीं गया. सलीम शाम को घर आया,’’यार, तुम तो कालेज गए नहीं लेकिन तुम्हारे लिए किसी ने लैटर दिया है. लो, पढ़ लो.’’

लैटर में यों लिखा था-

‘डियर राहुल, मुझे पता है जीसीआर (गर्ल कौमन रूम) के सामने खड़े हो कर तुम सिर्फ मुझे ही देखते हो. बड़ी अच्छी बात है. तुम मुझे बहुत अच्छे लगते हो, लेकिन क्या करूं, मुझे शर्म लगती है तुम से बात करने में. इसीलिए आज तक हम कोई बात नहीं कर पाए. वैसे, मिलना या बातें करने से भी ऊंचा है हमारा प्यार. कल तुम गांधीजी की मूर्ति के पास जो बैंच है, उस के पास अपने हिस्ट्री के नोट्स रख देना, मैं उन्हें उठा लूंगी.

‘ढेर सारा प्यार. तुम्हारी ममता.’

लैटर में ढेर सारी गुलाब की पंखुडि़यां रखी थी. लैटर पढ़ने के बाद सलीम बोला, ‘‘बधाई हो. कालेज जाते कई दिन हो गए, ममता ने कभी उड़ती नजर से भी मेरी तरफ नहीं देखा.’’

मैं ने सलीम से पूछा, ‘‘यार, लैटर लिखने के बाद उस ने एक बार भी मेरी तरफ नहीं देखा.’’ सलीम ने बड़ी गंभीरता से कहा, ’’तुम ने पढ़ा नहीं. लैटर में उस ने खुद लिखा है उसे शर्म लगती है.

कालेज के दिन पता ही नहीं चले, कब वसंत के दिनों में पेड़ों पर आए बौर की तरह चले भी गए. आखिर ग्रेजुएशन के थर्ड ईयर की ऐग्जाम डेट्स आ गई. जब सभी पेपर हो गए, एक दिन शाम को सलीम घर पर मिलने आया. उस ने कहा, ‘‘आज तुम्हें एक राज वाली बात बतानी है.’’

‘‘बताओ.’’

सलीम ने लंबी सांस भरते हुए कहा, ‘‘ममता वाला लैटर मैं ने खुद लिखा था.’’

मैं ने अचरज से पूछा, ‘‘क्यों?’’ तो उस ने कहा, ‘‘मुझे डर था कि कहीं सलमा की तरह हमारीतुम्हारी एकतरफा मुहब्बत की तरह गुलनाज भी कौमन मुहब्बत न बन जाए.’’

ये भी पढ़ें- रिश्ते : क्या उस रात जीजा ने साली के साथ किया गलत काम

मैं ने कहा, ‘‘ओह, तो क्या गुलनाज तुम से प्यार करती है?’’ वह बोला, ‘‘नहीं यार, गुलनाज की सगाई लतीफ से हो गई है.’’ और हमेशा की तरह, गृहस्थी साइकिल पर लादे सलीम ने उसी रात महल्ला नहीं, बल्कि शहर ही छोड़ दिया.

राख : अभी ठंडी नहीं हुई

लक्ष्मी की गोद में अभी सालभर की बेटी थी. एक बूढ़ी सास थी. परिवार में और कोई नहीं था. वह अपनी बेटी को भी साथ ले गई थी. दरअसल, लक्ष्मी और किशन के बीच इश्कबाजी बहुत पहले से चल रही थी. जब वह लक्ष्मण से ब्याह कर आई थी, उस के पहले से ही यह सब चल रहा था. वह लक्ष्मण से शादी नहीं करना चाहती थी. एक तो लक्ष्मण पैसे वाला नहीं था, दूसरे वह शादी किशन से करना चाहती थी. वह दलित था, मगर पंच था और उस ने काफी पैसा बना लिया था. मगर मांबाप के दबाव के चलते लक्ष्मी को लक्ष्मण, जो जाति से गूजर था, के साथ शादी करनी पड़ी.

लक्ष्मी तो शादी के बाद से ही किशन के घर बैठना चाहती थी, मगर समाज के चलते वह ऐसा नहीं कर पाई थी. पर उस ने किशन से मेलजोल बनाए रखा था.

शादी की शुरुआत में तो वे दोनों चोरीछिपे मिला करते थे. बिरादरी के लोगों ने उन को पकड़ भी लिया था, मगर लक्ष्मी ने इस की जरा भी परवाह नहीं की थी.

जब लक्ष्मी ज्यादा बदनाम हो गई, तब भी उस ने किशन को नहीं छोड़ा. लक्ष्मण लक्ष्मी का सात फेरे वाला पति जरूर था, मगर लोगों की निगाह में असली पति किशन था.

जब शादी के 5 साल तक लक्ष्मी के कोई औलाद नहीं हुई, तब लक्ष्मण को बस्ती व बिरादरी के लोगों ने नामर्द मान लिया था. शादी के 6 साल बाद जब लक्ष्मी ने एक लड़की को जन्म दिया, तब समाज वालों ने इसे किशन की औलाद ही बताया था.

फिर भी लक्ष्मी लक्ष्मण की परवाह नहीं करती थी, इसलिए दोनों में आएदिन झड़पें होती रहती थीं. अब तो किशन भी उन के घर खुलेआम आनेजाने लगा था.

लक्ष्मण कुछ ज्यादा कहता, तब लक्ष्मी भी कहती थी, ‘‘ज्यादा मर्दपना मत दिखा, नहीं तो मैं किशन के घर बैठ जाऊंगी. तू मुझे ब्याह कर के ले तो आया हैं, मगर दिया क्या है आज तक? कभीकभी तो मैं एकएक चीज के लिए तरस जाती हूं. किशन कम से कम मेरी मांगी हुई चीजें ला कर तो देता है. तू भी मेरी हर मांग पूरी कर दिया कर. फिर मैं किशन को छोड़ दूंगी.’’

यहीं पर लक्ष्मण कमजोर पड़ जाता. बड़ी मुश्किल से मेहनतमजदूरी कर के वह परिवार का पेट भरता था. ऐसे में उस की मांग कहां से पूरी करे. स्त्रीहठ के आगे वह हार जाता था. अंदर ही अंदर वह कुढ़ता रहता था मगर लक्ष्मी से कुछ नहीं कहता था. मुंहफट औरत जो थी. उस की जरूरतें वह कहां से पूरी कर पाता, इसलिए किशन उस के घर में घंटों बैठा रहता था.

रहा सवाल लक्ष्मी की सास का, तो वह भी नहीं चाहती थी कि किशन उस के घर में आए.

एक दिन उस की सास ने कह भी दिया था, ‘‘बहू, पराए मर्द के साथ हंसहंस कर बातें करना, घर में घंटों बिठा कर रखना एक शादीशुदा औरत को शोभा नहीं देता है.’’

सास का इतना कहना था कि लक्ष्मी आगबबूला हो गई और बोली, ‘‘बुढि़या, ज्यादा उपदेश मत झाड़. चुपचाप पड़ी रह. तेरा बेटा जब मेरी मांगें पूरी नहीं कर सकता है, तब क्यों की तू ने उस के साथ मेरी शादी? अगर तेरा बेटा मेरी मांगें पूरी कर दे, तब मैं छोड़ दूंगी उसे.

‘‘एक तो मैं तेरे बेटे के साथ फेरे नहीं लेना चाहती थी, मगर मेरे मातापिता ने दबाव डाल कर तेरे बेटे से फेरे करवा दिए. अब चुपचाप घर में बैठी रह. अपनी गजभर की जबान मत चलाना, वरना मैं किशन के घर में बैठने में जरा भी देर नहीं करूंगी.’’

उस दिन लक्ष्मी ने अपनी सास को ऐसी कड़वी दवा पिलाई कि वह फिर कुछ न बोल सकी.

किशन अब बेझिझक लक्ष्मी के घर आने लगा. लक्ष्मी की हर मांग वह पूरी करता रहा. वह बनसंवर कर रहने लगी. कभीकभी वह किशन के साथ मेला और बाजार भी जाने लगी.

शुरूशुरू में तो बस्ती वालों ने भी उन पर खूब उंगलियां उठाईं, पर बाद में वे भी ठंडे पड़ गए. बस्ती वाले अब कहते थे कि लक्ष्मी के एक नहीं, बल्कि 2-2 पति हैं. फेरे वाला असली पति और बिना फेरे वाला दूसरा पति, मगर बिना फेरे वाला ही उस का असली पति बना हुआ था.

इस तरह दिन बीत रहे थे. जब शादी के 5 साल बाद लक्ष्मी पेट से हुई तब उस का बांझपन तो दूर हुआ, मगर एक कलंक भी लग गया. लक्ष्मी के पेट में जो बच्चा पल रहा था, वह लक्ष्मण का नहीं, किशन का था. मगर लक्ष्मी जानती थी कि वह बच्चा लक्ष्मण का ही है.

बस्ती वालों ने एक यही रट पकड़ रखी थी कि यह बच्चा किशन का ही है, मगर जहर का यह घूंट उसे पीना था. बस्ती वाले कुछ भी कहें, मगर सास को खेलने के लिए खिलौना मिल गया, लक्ष्मण पिता बन गया और नामर्दी से उस का पीछा छूट गया.

बस्ती वाले और रिश्तेदार सब लक्ष्मण को ही कोसते कि तू कैसा मर्द है, जो अपनी जोरू को किशन के पास जाने से रोक नहीं सकता. घर में आ कर किशन तेरी जोरू पर डोरे डाल रहा है, फिर भी तू नामर्द बना हुआ है. निकाल क्यों नहीं देता उसे. लक्ष्मण को तू अपनी लुगाई का खसम नहीं लगता है, बल्कि तेरी जोरू का खसम किशन लगता है.

लक्ष्मण इस तरह के न जाने कितने लांछन बस्ती वालों और रिश्तेदारों के मुंह से सुनता था. मगर वह एक कान से सुनता और दूसरे से निकाल देता, क्योंकि लक्ष्मी किसी का कहना नहीं मानती थी.

कई महीनों से एक पुल बन रहा था. वहां लक्ष्मण भी मजदूरी कर रहा था. मगर अचानक एक दिन पुल का एक हिस्सा गिर गया. 6 मजदूर उस में दब गए. उन में लक्ष्मण भी था. हाहाकार

मच गया. पुलिस तत्काल वहां आ गई. पत्रकार उस पुल की क्वालिटी पर सवाल उठा कर ठेकेदार को घेरने लगे और फिर गुस्साई भीड़ वहां जमा हो गई.

पुल का टूटा मलबा उठाया गया. उन 6 लाशों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और उन के परिवारों को लाशें सौंप दीं.

जब लक्ष्मण की लाश उस की झोंपड़ी में लाई गई, तब उस की मां पछाड़ें मार कर रोने लगी. लक्ष्मी लाश पर रोई जरूर, मगर केवल ऊपरी मन से. लोकलाज के लिए उस की आंखों में आंसू जरूर थे, मगर वह अब खुद को आजाद मान रही थी.

समाज की निगाहों में लक्ष्मी विधवा जरूर हो गई थी, मगर वह अपने को विधवा कहां मान रही थी. पति नाम का जो सामाजिक खूंटा था, उस से वह छुटकारा पा गई थी.

लक्ष्मण तो मिट्टी में समा गया, मगर समाज के रीतिरिवाज के मुताबिक तेरहवीं की रस्म भी निकली थी. समाज के लोग जमा हुए. रसोई क्याक्या बनाई जाए. मिठाई कौन सी बनाई जाए, यह सब लक्ष्मण की मां से पूछा गया, तब उस ने अपनी बहू से पूछा, ‘‘बहू, कितना पैसा है तेरे पास.’’

मुंहफट लक्ष्मी बोली, ‘‘तुम तो ऐसे पूछ रही हो सासू मां जैसे तुम्हारा बेटा मुझे कारू का खजाना दे गया है.’’

‘‘तेरा क्या मतलब है?’’ सास जरा तीखी आवाज में बोली.

‘‘मतलब यह है सासू मां, मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं है.’’

‘‘मगर, रस्में तो पूरी करनी पड़ेंगी.’’

‘‘तुम करो, वह तुम्हारा बेटा था,’’ लक्ष्मी ने जवाब दिया.

‘‘जैसे तेरा कुछ भी नहीं लगता था वह?’’ सवाल करते हुए सास बोली, ‘‘करना तो पड़ेगा. बिरादरी में नाक कटवानी है क्या?’’

‘‘देखो अम्मां, तुम जानो और तुम्हारा काम जाने. मैं ने पहले ही कह दिया है कि मेरे पास देने को फूटी कौड़ी नहीं है,’’ इनकार करते हुए लक्ष्मी बोली.

‘‘ऐसे इनकार करने से काम कैसे चलेगा. तेरहवीं तो करनी पड़ेगी. चाहे तू इस के लिए अपने गहने बेच दे,’’ सास बोली.

‘‘मैं गहने क्यों बेचूं, बेटा आप का भी था. आप अपने गहने बेच कर बेटे की तेरहवीं कर दीजिए,’’ उलटे गले पड़ते हुए लक्ष्मी बोली.

सासबहू के बीच लड़ाई सी छिड़ गई. दोनों इसी बात पर अड़ी रहीं. बिरादरी वालों ने देखा, दोनों जानीदुश्मन की तरह अपनीअपनी बात पर अड़ी हुई थीं. लोगों के समझाने का कोई असर

भी नहीं पड़ रहा है, तब वे ‘तुम दोनों मिल कर फैसला कर लेना’ कह कर चले गए.

सास ने कभी अपनी बहू के सामने मुंह नहीं खोला. लक्ष्मी भी कम नहीं पड़ी. एक का बेटा था, तो दूसरे का पति, मगर किसी को लक्ष्मण के मरने का गम नहीं था. तब लक्ष्मी ने एक फैसला लिया. कुछ कपड़े बैग में रखे, साथ में गहने भी और अपनी बच्ची को उठा कर वह बोली, ‘‘अम्मांजी, मैं जा रही हूं.’’

‘‘कहां जा रही है?’’ सास ने जरा गुस्से से पूछा.

‘‘मैं किशन के घर में बैठ रही हूं. आज से मेरा वही सबकुछ है.’’

‘‘बेहया, बेशरम, इतनी भी शर्म नहीं है, अपने खसम की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई और तू किशन के घर बैठने जा रही है. बिरादरी वाले क्या कहेंगे?’’ सास गुस्से से उबल पड़ी थी. आगे फिर उसी गुस्से से बोली, ‘‘जब से इस घर में आई है, न बेटे को सुख से जीने दिया और न मुझे. न जाने किस जनम का बैर निकाल रही?है मुझ से…’’

सास का बड़बड़ाना जारी था. मगर लक्ष्मी को न रुकना था, न वह रुकी. चुपचाप झोंपड़ी से वह बाहर चली गई. सारी बस्ती ने उसे जाते देखा, मगर कोई कुछ भी नहीं बोला.

डिंपल यादव है अखिलेश की परफेक्ट वाइफ, दोनों की कैमिस्ट्री है सुपरहिट

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सुर्खियों में रहते है. पति पत्नी की ये जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. लेकिन, डिपंल यादव, अखिलेश की परफेक्ट पत्नी है इस बात का जवाब डिपंल भी समय समय पर देती रही है. डिपंल यादव जितना राजनीति में उनके साथ एक्टिव उतना ही एक परफेक्ट वाइफ होने के लिए परफेक्ट है.दोनो की कैमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


डिपंल और अखिलेश की लव स्टोरी भी वायरल है. उनके लव के चर्चे राजनीति में जोरो शोरो से होते रहे है, वही, खई बार सांसद में दोनों के रिएक्शन भी ऐसे रहे है कि दोनों एक दूसरे को चीयर करते हुए नजर आए है. डिपंल यादव और अखिलेश यादव ने अपनी एक दूसरे का साथ बौंडिग को सांसद में सबके सामने भी दिखाया है.

संसद में करती है पति अखिलेश को चीयर

डिपंल यादल और अखिलेश यादव कन्नौज की सांसद में बैठे थे. अखिलेश यादव के भाषण के दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव उनके ठीक पीछे बैठी थीं. अखिलेश ने जिस प्रकार से भाजपा को विभिन्न मुद्दों पर घेरा, उस दौरान डिंपल के इमोसन देखने लायक थे. कई मौकों पर वह खिलखिलाकर हंसती दिखाई दी. एक मौके पर डिंपल यादव मेज थपथपाकर हंसती दिखाई दी. डिपंल, अखिलेश का साथ देने से कभी भी पिछे नहीं हटती है.

जब साथ साथ बनें थे सांसद

दोनों की कैमिस्ट्री तब भी सुर्खियों में थी जब सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पहली बार एक साथ लोकसभा जा रहे हैं. ऐसे में अखिलेश और डिंपल, यूपी के पहले दंपत्ति होने जा रहे हैं, जो एक साथ सांसद बने हैं और एक साथ ही लोकसभा पहुंच रहे हैं.politics

प्यार से शादी तक दिया पूरा साथ

दोनों की प्रेम कहानी के किस्से भी मौजूद है. अखिलेश के नीजी जीवन पर एक किताब लिखी गई थी. जिसका नाम अखिलेश यादव-बदलाव की लहर है. इस किताब में उन्होंने अखिलेश की निजी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें भी बताई हैं. किताब के मुताबिक, अखिलेश और डिंपल दोस्त से मिलने का बहाना बनाकर एक दूसरे से छुप छुपकर मिलते थे. इसके बादचार साल की दूरी, परिवार का विरोध, लेकिन बावजूद इसके इस जोड़ी ने हर बाधा को पार किया और आज जीवनसाथी है और दोनों के तीन बच्चे है.

लेकिन हर कदम पर डिंपल यादव ने साथ चलकर ये दिखाया है कि वे अखिलेश की एक परफेक्ट वाइफ है जो पर्सनल, प्रोफेशनल दोनों तरीके से उनका साथ देती है.

गरीब परिवार की तीरंदाज दीपिका कुमारी रीयल लाइफ में है बेहद कूल

Paris Olympics 2024: दीपिका कुमारी भारतीय महिला तीरंदाज हैं, जो झारखंड के रांची से हैं. उन की उम्र 30 साल है. इस खेल में दीपिका कुमारी हर किसी को टक्कर देती हैं. मैदान से अलग दीपिका कुमारी रीयल लाइफ में बहुत ही कूल पर्सन हैं. उन की इंस्टा प्राफोइल में वे अपनी बेहद खूबसूरत और मस्ती भरी वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं. साल 2024 पेरिस ओलंपिक में अबतक दो बार जीत अपने नाम कर चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


दीपिका कुमारी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन के पिता औटोरिक्शा चालक और मां नर्स हैं. लेकिन, गरीबी को पीछे छोड़ते हुए दीपिका आज इस मुकाम पर पहुंची हैं. उन्होंने बिलकुल निचले पायदान से तीरंदाजी के खेल में शुरुआत की और आज वे इंटरनैशनल लैवल की बड़ी खिलाड़ियों में से एक हैं. हाल में दीपिका टाटा स्टील कंपनी के खेल विभाग की प्रबंधक हैं.

दीपिका शेयर करती हैं इंस्टा रील्स

दीपिका कुमारी खेल के साथसाथ अपनी फिटनैस और सोशल प्रोफाइल पर भी खास ध्यान देती हैं. उन की प्रोफाइल में वे रील्स और डांस के साथ वीडियो शेयर करती हैं. उन की वीडियो काफी कूल होती हैं. उन की रीयल लाइफ काफी कूल है. वे अपनी पति के साथ भी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं.

दीपिका कुमारी तीरंदाजी की वीडियो और फोटोज के साथ कई बार योग करते हुए फोटोज भी शेयर करती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का भी फोटोशूट कराया हुआ है, जिस की तसवीरें देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं. फोटोज में यह एथलीट बेहद ही प्यारी मदर और वाइफ नजर आ रही है.

दीपिका कुमारी इस के अलावा कई स्टार के साथ भी फोटोज शेयर करती हैं. उन्होंने फिल्म स्टार शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं. इतना ही नहीं, कई फोटोज में उन्होंने अपना काफी बोल्ड लुक भी दिखाया है. दीपिका कुमारी को टैटू का भी शौक है, इसलिए उन्होंने अपनी बौडी पर टैटू भी करवाया हुआ है.

अब तक दीपिका सभी मैचों में 6 रजत जीत चुकी है. 4 गोल्ड पदक जीत चुकी है, 2 कांस्य पदक हासिल कर चुकी है.

मैं रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं, उचित सलाह दें?

सवाल-

मैं बीए सैकंड ईयर का छात्र हूं. 10वीं जमात में मेरे 70 फीसदी, 12वीं जमात में 80 फीसदी और बीए फर्स्ट ईयर में 51 फीसदी नंबर आए हैं. मैं रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं. उचित सलाह दें?

जवाब-

आप की पढ़ाई का रिकौर्ड अच्छा है और यह रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका भी है. रेलवे की नौकरी वाले इश्तिहारों पर नजर रखें और अपनी पढ़ाई करते रहें.

बीए के साथसाथ आईटीआई भी कर लें, तो और अच्छा रहेगा. नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें