Mother’s Day Special: ममता का तराजू

‘‘मां, मैं किस के साथ खेलूं? मुझे भी आप अस्पताल से छोटा सा बच्चा ला दीजिए न. आप तो अपने काम में लगी रहती हैं और मैं अकेलेअकेले खेलता हूं. कृपया ला दीजिए न. मुझे अकेले खेलना अच्छा नहीं लगता है.’’

अपने 4 वर्षीय पुत्र अंचल की यह फरमाइश सुन कर मैं धीरे से मुसकरा दी थी और अपने हाथ की पत्रिका को एक किनारे रखते हुए उस के गाल पर एक पप्पी ले ली थी. थोड़ी देर बाद मैं ने उसे गोद में बैठा लिया और बोली, ‘‘अच्छा, मेरे राजा बेटे को बच्चा चाहिए अपने साथ खेलने के लिए. हम तुम्हें 7 महीने बाद छोटा सा बच्चा ला कर देंगे, अब तो खुश हो?’’

अंचल ने खुश हो कर मेरे दोनों गालों के तड़ातड़ कई चुंबन ले डाले व संतुष्ट हो कर गोद से उतर कर पुन: अपनी कार से खेलने लगा था. शीघ्र ही उस ने एक नया प्रश्न मेरी ओर उछाल दिया, ‘‘मां, जो बच्चा आप अस्पताल से लाएंगी वह मेरी तरह लड़का होगा या आप की तरह लड़की?’’

मैं ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘‘बेटे, यह तो मैं नहीं जानती. जो डाक्टर देंगे, हम ले लेंगे. परंतु तुम से एक बात अवश्य कहनी है कि वह लड़का हो या लड़की, तुम उसे खूब प्यार करोगे. उसे मारोगे तो नहीं न?’’

‘‘नहीं, मां. मैं उसे बहुत प्यार करूंगा,’’ अंचल पूर्ण रूप से संतुष्ट हो कर खेल में जुट गया, पर मेरे मन में विचारों का बवंडर उठने लगा था. वैसे भी उन दिनों दिमाग हर वक्त कुछ न कुछ सोचता ही रहता था. ऊपर से तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी.

अंचल आपरेशन से हुआ था, अत: डाक्टर और भी सावधानी बरतने को कह रहे थे. मां को मैं ने पत्र लिख दिया था क्योंकि इंगलैंड में भला मेरी देखभाल करने वाला कौन था? पति के सभी मित्रों की पत्नियां नौकरी और व्यापार में व्यस्त थीं. घबरा कर मैं ने मां को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया था. मां का पत्र आया था कि वह 2 माह बाद आ जाएंगी, तब कहीं जा कर मैं संतुष्ट हुई थी.

उस दिन शाम को जब मेरे पति ऐश्वर्य घर आए तो अंचल दौड़ कर उन की गोद में चढ़ गया और बोला, ‘‘पिताजी, पिताजी, मां मेरे लिए एक छोटा सा बच्चा लाएंगी, मजा आएगा न?’’

ऐश्वर्य ने हंसते हुए कहा, ‘‘हांहां, तुम उस से खूब खेलना. पर देखो, लड़ाई मत करना.’’

अंचल सिर हिलाते हुए नीचे उतर गया था.

मैं ने चाय मेज पर लगा दी थी. ऐश्वर्य ने पूछा, ‘‘कैसी तबीयत है, सर्वदा?’’

मैं ने कहा, ‘‘सारा दिन सुस्ती छाई रहती है. कुछ खा भी नहीं पाती हूं ठीक से. उलटी हो जाती है. ऐसा लगता है कि किसी तरह 7 माह बीत जाएं तो मुझे नया जन्म मिले.’’

ऐश्वर्य बोले, ‘‘देखो सर्वदा, तुम 7 माह की चिंता न कर के बस, डाक्टर के बताए निर्देशों का पालन करती जाओ. डाक्टर ने कहा है कि तीसरा माह खत्म होतेहोते उलटियां कम होने लगेंगी, पर कोई दवा वगैरह मत खाना.’’

2 माह के पश्चात भारत से मेरी मां आ गई थीं. उस समय मुझे 5वां माह लगा ही था. मां को देख कर लगा था जैसे मुझे सभी शारीरिक व मानसिक तकलीफों से छुटकारा मिलने जा रहा हो. अंचल ने दौड़ कर नानीजी की उंगली पकड़ ली थी व ऐश्वर्य ने उन के सामान की ट्राली. मैं खूब खुश रहती थी. मां से खूब बतियाती. मेरी उलटियां भी बंद हो चली थीं. मेरे मन की सारी उलझनें मां के  आ जाने मात्र से ही मिट गई थीं.

मैं हर माह जांच हेतु क्लीनिक भी जाती थी. इस प्रकार देखतेदेखते समय व्यतीत होता चला गया. मैं ने इंगलैंड के कुशल डाक्टरों के निर्देशन व सहयोग से एक बच्ची को जन्म दिया और सब से खुशी की बात तो यह थी कि इस बार आपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ी थी. बच्ची का नाम मां ने अभिलाषा रखा. वह बहुत खुश दिखाई दे रही थीं क्योंकि उन की कोई नातिन अभी तक न थी. मेरी बहन के 2 पुत्र थे, अत: मां का उल्लास देखने योग्य था. छोटी सी गुडि़या को नर्स ने सफेद गाउन, मोजे, टोपा व दस्ताने पहना दिए थे.

तभी अंचल ने कहा, ‘‘मां, मैं बच्ची को गोद में ले लूं.’’

मैं ने अंचल को पलंग पर बैठा दिया व बच्ची को उस की गोद में लिटा दिया. अंचल के चेहरे के भाव देखने लायक थे. उसे तो मानो जमानेभर की खुशियां मिल गई थीं. खुशी उस के चेहरे से छलकी जा रही थी. यही हाल ऐश्वर्य का भी था. तभी नर्स ने आ कर बतलाया कि मिलने का समय समाप्त हो चुका है.

उसी नर्स ने अंचल से पूछा, ‘‘क्या मैं तुम्हारा बच्चा ले सकती हूं?’’

अंचल ने हड़बड़ा कर ‘न’ में सिर हिला दिया. हम सब हंसने लगे.

जब सब लोग घर चले गए तो मैं बिस्तर में सोई नन्ही, प्यारी सी अभिलाषा को देखने लगी, जो मेरे व मेरे  परिवार वालों की अभिलाषा को पूर्ण करती हुई इस दुनिया में आ गई थी. परंतु अब देखना यह था कि मेरे साढ़े 4 वर्षीय पुत्र व इस बच्ची में कैसा तालमेल होता है.

5 दिन बाद जब मैं घर आई तो अंचल बड़ा खुश हुआ कि उस की छोटी सी बहन अब सदा के लिए उस के पास आ गई है.

बच्ची 2 माह की हुई तो मां भारत वापस चली गईं. उन के जाने से घर बिलकुल सूना हो गया. इन देशों में बिना नौकरों के इतने काम करने पड़ते हैं कि मैं बच्ची व घर के कार्यों में मशीन की भांति जुटी रहती थी.

देखतेदेखते अभिलाषा 8 माह की हो गई. अब तक तो अंचल उस पर अपना प्यार लुटाता रहा था, पर असली समस्या तब उत्पन्न हुई जब अभिलाषा ने घुटनों के बल रेंगना आरंभ किया. अब वह अंचल के खिलौनों तक आराम से पहुंच जाती थी. अपने रंगीन व आकर्षक खिलौनों व झुनझुनों को छोड़ कर उस ने भैया की एक कार को हाथ से पकड़ा ही था कि अंचल ने झपट कर उस से कार छीन ली, जिस से अभिलाषा के हाथ में खरोंचें आ गईं.

उस समय मैं वहीं बैठी बुनाई कर रही थी. मुझे क्रोध तो बहुत आया पर स्वयं पर किसी तरह नियंत्रण किया. बालमनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए मैं ने अंचल को प्यार से समझाने की चेष्टा की, ‘‘बेटे, अपनी छोटी बहन से इस तरह कोई चीज नहीं छीना करते. देखो, इस के हाथ में चोट लग गई. तुम इस के बड़े भाई हो. यह तुम्हारी चीजों से क्यों नहीं खेल सकती? तुम इसे प्यार करोगे तो यह भी तुम्हें प्यार करेगी.’’

मेरे समझाने का प्रत्यक्ष असर थोड़ा ही दिखाई दिया और ऐसा प्रतीत हुआ, जैसे सवा 5 वर्षीय यह बालक स्वयं के अधिकार क्षेत्र में किसी और के प्रवेश की बात को हृदय से स्वीकार नहीं कर पा रहा है. मैं चुपचाप रसोई में चली गई. थोड़ी देर बाद जब मैं रसोई से बाहर आई तो देखा कि अंचल अभिलाषा को खा जाने वाली नजरों से घूर रहा था.

शाम को ऐश्वर्य घर आए तो अंचल उन की ओर रोज की भांति दौड़ा. वह उसे उठाना ही चाहते थे कि तभी घुटनों के बल रेंगती अभिलाषा ने अपने हाथ आगे बढ़ा दिए. ऐश्वर्य चाहते हुए भी स्वयं को रोक न सके और अंचल के सिर पर हाथ फेरते हुए अभिलाषा को उन्होंने गोद में उठा लिया.

मैं यह सब देख रही थी, अत: झट अंचल को गोद में उठा कर पप्पी लेते हुए बोली, ‘‘राजा बेटा, मेरी गोद में आ जाएगा, है न बेटे?’’ तब मैं ने अंचल की नजरों में निरीहता की भावना को मिटते हुए अनुभव किया.

तभी भारत से मां व भैया का पत्र आया, जिस में हम दोनों पतिपत्नी को यह विशेष हिदायत दी गई थी कि छोटी बच्ची को प्यार करते समय अंचल की उपेक्षा न होने पाए, वरना बचपन से ही उस के मन में अभिलाषा के प्रति द्वेषभाव पनप सकता है. इस बात को तो मैं पहले ही ध्यान में रखती थी और इस पत्र के पश्चात और भी चौकन्नी हो गई थी.

मेरे सामने तो अंचल का व्यवहार सामान्य रहता था, पर जब मैं किसी काम में लगी होती थी और छिप कर उस के व्यवहार का अवलोकन करती थी. ऐसा करते हुए मैं ने पाया कि हमारे समक्ष तो वह स्वयं को नियंत्रित रखता था, परंतु हमारी अनुपस्थिति में वह अभिलाषा को छेड़ता रहता था और कभीकभी उसे धक्का भी दे देता था.

मैं समयसमय पर अंचल का मार्ग- दर्शन करती रहती थी, परंतु उस का प्रभाव उस के नन्हे से मस्तिष्क पर थोड़ी ही देर के लिए पड़ता था.

बाल मनोविज्ञान की यह धारणा कि विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण न केवल युवावस्था में अपितु बचपन में भी होता है. अर्थात पुत्री पिता को अधिक प्यार करती है व पुत्र माता से अधिक जुड़ा होता है, मेरे घर में वास्तव में सही सिद्ध हो रही थी.

एक दिन कार्यालय से लौटते समय ऐश्वर्य एक सुंदर सी गुडि़या लेते आए. अभिलाषा 10 माह की हो चुकी थी. गुडि़या देख कर वह ऐश्वर्य की ओर लपकी.

मैं ने फुसफुसाते हुए ऐश्वर्य से पूछा, ‘‘अंचल के लिए कुछ नहीं लाए?’’

उन के ‘न’ कहने पर मैं तो चुप हो गई, पर मैं ने अंचल की आंखों में उपजे द्वेषभाव व पिता के प्रति क्रोध की चिनगारी स्पष्ट अनुभव कर ली थी. मैं ने धीरे से उस का हाथ पकड़ा, रसोई की ओर ले जाते हुए उसे बताया, ‘‘बेटे, मैं ने आज तुम्हारे मनपसंद बेसन के लड्डू बनाए हैं, खाओगे न?’’

अंचल बोला, ‘‘नहीं मां, मेरा जरा भी मन नहीं है. पहले एक बात बताइए, आप जब भी हमें बाजार ले जाती हैं तो मेरे व अभिलाषा दोनों के लिए खिलौने खरीदती हैं, पर पिताजी तो आज मेरे लिए कुछ भी नहीं लाए? ऐसा क्यों किया उन्होंने? क्या वह मुझे प्यार नहीं करते?’’

जिस प्रश्न का मुझे डर था, वही मेरे सामने था, मैं ने उसे पुचकारते हुए कहा, ‘‘नहीं बेटे, पिताजी तो तुम्हें बहुत प्यार करते हैं. उन के कार्यालय से आते समय बीच रास्ते में एक ऐसी दुकान पड़ती है जहां केवल गुडि़या ही बिकती हैं. इसीलिए उन्होंने एक गुडि़या खरीद ली. अब तुम्हारे लिए तो गुडि़या खरीदना बेकार था क्योंकि तुम तो कारों से खेलना पसंद करते हो. पिछले सप्ताह उन्होंने तुम्हें एक ‘रोबोट’ भी तो ला कर दिया था. तब अभिलाषा तो नहीं रोई थी. जाओ, पिताजी के पास जा कर उन्हें एक पप्पी दे दो. वह खुश हो जाएंगे.’’

अंचल दौड़ कर अपने पिताजी के पास चला गया. मैं ने उस के मन में उठते हुए ईर्ष्या के अंकुर को कुछ हद तक दबा दिया था. वह अपनी ड्राइंग की कापी में कोई चित्र बनाने में व्यस्त हो गया था.

कुछ दिन पहले ही उस ने नर्सरी स्कूल जाना आरंभ किया था और यह उस के लिए अच्छा ही था. ऐश्वर्य को बाद में मैं ने यह बात बतलाई तो उन्होंने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली. इन 2 छोटेछोटे बच्चों की छोटीछोटी लड़ाइयों को सुलझातेसुलझाते कभीकभी मैं स्वयं बड़ी अशांत हो जाती थी क्योंकि हम उन दोनों को प्यार करते समय सदा ही एक संतुलन बनाए रखने की चेष्टा करते थे.

अब तो एक वर्षीय अभिलाषा भी द्वेष भावना से अप्रभावित न रह सकी थी. अंचल को जरा भी प्यार करो कि वह चीखचीख कर रोने लगती थी. अपनी गुडि़या को तो वह अंचल को हाथ भी न लगाने देती थी और इसी प्रकार वह अपने सभी खिलौने पहचानती थी. उसे समझाना अभी संभव भी न था. अत: मैं अंचल को ही प्यार से समझा दिया करती थी.

मैं मारने का अस्त्र प्रयोग में नहीं लाना चाहती थी क्योंकि मेरे विचार से इस अस्त्र का प्रयोग अधिक समय तक के लिए प्रभावी नहीं होता, जबकि प्यार से समझाने का प्रभाव अधिक समय तक रहता है. हम दोनों ही अपने प्यार व ममता की इस तुला को संतुलन की स्थिति में रखते थे.

एक दिन अंचल की आंख में कुछ चुभ गया. वह उसे मसल रहा था और आंख लाल हो चुकी थी. तभी वह मेरे पास आया. उस की दोनों आंखों से आंसू बह रहे थे.

मैं ने एक साफ रूमाल से अंचल की आंख को साफ करते हुए कहा, ‘‘बेटे, तुम्हारी एक आंख में कुछ चुभ रहा था, पर तुम्हारी दूसरी आंख से आंसू क्यों बह रहे हैं?’’

वह मासूमियत से बोला, ‘‘मां, है न अजीब बात. पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है?’’

मैं ने उसे प्यार से समझाते हुए कहा, ‘‘देखो बेटे, जिस तरह तुम्हारी एक आंख को कोई तकलीफ होती है तो दूसरी आंख भी रोने लगती है, ठीक उसी प्रकार तुम और अभिलाषा मेरी व पिताजी की दोनों आंखों की तरह हो. यदि तुम दोनों में से एक को तकलीफ होती हो तो दूसरे को तकलीफ होनी चाहिए. इस का मतलब यह हुआ कि यदि तुम्हारी बहन को कोई तकलीफ हो तो तुम्हें भी उसे अनुभव करना चाहिए. उस की तकलीफ को समझना चाहिए और यदि तुम दोनों को कोई तकलीफ या परेशानी होगी तो मुझे और तुम्हारे पिताजी को भी तकलीफ होगी. इसलिए तुम दोनों मिलजुल कर खेलो, आपस में लड़ो नहीं और अच्छे भाईबहन बनो. जब तुम्हारी बहन बड़ी होगी तो हम उसे भी यही बात समझा देंगे.’’

अंचल ने बात के मर्म व गहराई को समझते हुए ‘हां’ में सिर हिलाया.

तभी से मैं ने अंचल के व्यवहार में कुछ परिवर्तन अनुभव किया. पिता का प्यार अब दोनों को बराबर मात्रा में मिल रहा था और मैं तो पहले से ही संतुलन की स्थिति बनाए रखती थी.

तभी रक्षाबंधन का त्योहार आ गया. मैं एक भारतीय दुकान से राखी खरीद लाई. अभिलाषा ने अंचल को पहली बार राखी बांधनी थी. राखी से एक दिन पूर्व अंचल ने मुझ से पूछा, ‘‘मां, अभिलाषा मुझे राखी क्यों बांधेगी?’’

मैं ने उसे समझाया, ‘‘बेटे, वह तुम्हारी कलाई पर राखी बांध कर यह कहना चाहती है कि तुम उस के अत्यंत प्यारे बड़े भाई हो व सदा उस का ध्यान रखोगे, उस की रक्षा करोगे. यदि उसे कोई तकलीफ या परेशानी होगी तो तुम उसे उस तकलीफ से बचाओगे और हमेशा उस की सहायता करोगे.’’

अंचल आश्चर्य से मेरी बातें सुन रहा था. बोला, ‘‘मां, यदि राखी का यह मतलब है तो मैं आज से वादा करता हूं कि मैं अभिलाषा को कभी नहीं मारूंगा, न ही उसे कभी धक्का दूंगा, अपने खिलौनों से उसे खेलने भी दूंगा. जब वह बड़ी हो कर स्कूल जाएगी और वहां पर उसे कोई बच्चा मारेगा तो मैं उसे बचाऊंगा,’’ यह कह कर वह अपनी एक वर्षीय छोटी बहन को गोद में उठाने की चेष्टा करने लगा.

अंचल की बातें सुन कर मैं कुछ हलका अनुभव कर रही थी. साथ ही यह भी सोच रही थी कि छोटे बच्चों के पालनपोषण में मातापिता को कितने धैर्य व समझदारी से काम लेना पड़ता है.

आज इन बातों को 20 वर्ष हो चुके हैं. अंचल ब्रिटिश रेलवे में वैज्ञानिक है व अभिलाषा डाक्टरी के अंतिम वर्ष में पढ़ रही है. ऐसा नहीं है कि अन्य भाईबहनों की भांति उन में नोकझोंक या बहस नहीं होती, परंतु इस के साथ ही दोनों आपस में समझदार मित्रों की भांति व्यवहार करते हैं. दोनों के मध्य सामंजस्य, सद्भाव, स्नेह व सहयोग की भावनाओं को देख कर उन के बचपन की छोटीछोटी लड़ाइयां याद आती हैं तो मेरे होंठों पर स्वत: मुसकान आ जाती है.

इस के साथ ही याद आती है अपने प्यार व ममता की वह तुला, जिस के दोनों पलड़ों में संतुलन रखने का प्रयास हम पतिपत्नी अपने आपसी मतभेद व वैचारिक विभिन्नताओं को एक ओर रख कर किया करते थे. दरवाजे की घंटी बजती है. मैं दरवाजा खोलती हूं. सामने अंचल हाथ में एक खूबसूरत राखी लिए खड़ा है. मुसकराते हुए वह कहता है, ‘‘मां, कल रक्षाबंधन है, अभिलाषा आज शाम तक आ जाएगी न?’’

‘‘हां बेटा, भला आज तक अभिलाषा कभी रक्षाबंधन का दिन भूली है,’’ मैं हंसते हुए कहती हूं.

‘‘मैं ने सोचा, पता नहीं बेचारी को लंदन में राखी के लिए कहांकहां भटकना पड़ेगा. इसलिए मैं राखी लेता आया हूं. आप ने मिठाई वगैरा बना ली है न?’’ अंचल ने कहा.

मैं ने ‘हां’ में सिर हिलाया और मुसकराते हुए पति की ओर देखा, जो स्वयं भी मुसकरा रहे थे.

लेखिका- कल्पना गुप्ता 

एक तरफा प्यार में जिंदा जल गई अंकिता: भाग 2

इसी उधेड़बुन में अंकिता खोई रहती थी कि वह कैसे शाहरुख से पीछा छुड़ाए जिस से वह उसे बाजार या ट्यूशन जाने के दौरान कभी नहीं मिल पाए? लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था. हमेशा वह उस से टकरा ही जाता था. हर बार उस के तेवर बदले हुए तल्ख होते थे. कई बार तो वह उसे दूर से देख कर ही भयभीत हो जाती थी. डर जाती थी, पता नहीं क्या बोल दे.

घर में पढ़ाई करने के वक्त एक बार उस के भाई ने आ कर कहा कि दीदी ‘पठान’ फिल्म का बायकाट हो रहा है. उस ने पूछा, ‘‘क्यों?’’

‘‘अरे उस में शाहरुख खान है न! वह भी तो मुसलमान है.’’ यह कहता हुआ भाई वहां से चला गया.

लेकिन शाहरुख का नाम सुनते ही मोहल्ले वाले शाहरुख का चेहरा अचानक उस के दिमाग में घूम गया. वह एकदम से सहम गई. कुछ समय के लिए निस्तब्ध बनी रही. क्योंकि वह तो उस के नाम से ही खौफ खाने लगी थी.

मूलरूप से दुमका के रानीश्वर ब्लौक के गांव आसनबनी के रहने वाले शाहरुख के पिता की मौत हो चुकी थी. पिता की मौत के बाद जरुआडीह में स्थित अपनी ननिहाल में वह रहने लगा. उस का बड़ा भाई सलमान मोटर मैकेनिक है और मामा राजमिस्त्री का काम करते हैं.

कई तरह के विचारों में खोई अंकिता के कानों में अचानक दादी की आवाज आई, ‘‘अंकिता, सावन चला गया तो तुम मंदिर जाना भी भूल गई. आज सोमवार है. तुम को उठने में भी देर हो गई. जाओ, जल्दी से नहा लो. मंदिर हो आओ.’’

अंकिता दादी की आवाज सुन कर तुरंत बोली, ‘‘जी दादी, अभी आई. पहले कमरे का बिस्तर ठीक तो कर दूं. झाड़ू भी लगानी है.’’

तब तक कमरे में दादी ही आ गईं. उन की नजर खिड़की की टूटी किवाड़ पर गई. दादी बोल पड़ीं, ‘‘अरे यह कैसे टूटी, इसे जल्द बनवानी होगी, बाहर की है.’’

दादी की आवाज सुन कर अंकिता के पापा संजीव सिंह भी कमरे में आ गए थे. उन के आते ही दादी बोलीं, ‘‘बेटा, देख तो खिड़की की किवाड़ टूट गई है. पूरा पल्ला ही निकल गया है. आज ही बनवा दो.’’

संजीव सिंह अंकिता की ओर देखते हुए पूछने वाले थे कि वह अचानक से रो पड़ी. दादी और पापा की समझ नहीं आया कि अचानक अंकिता को क्या हो गया जो रोने लगी. दादी उसे चुप करवा कर पूछने लगीं, ‘‘क्या बात है? अचानक क्यों रोने लगी?’’ दादी पुचकारते हुई बोलीं, ‘‘जो बात दिल में है, हमें बताओ बेटा. हम लोग हैं न, किसी से झगड़ा हुआ है क्या?’’

अंकिता ने दादी का दुलार पा कर आंसू पोछते हुए शाहरुख द्वारा उसे बारबार तंग करने की बात बता दी. उस ने यह भी बताया कि उसी ने बीती रात खिड़की का पल्ला तोड़ डाला था. वह हम से जबरदस्ती शादी करने को कहता है. कहा नहीं मानने पर हमें जान से मारने की धमकी भी दी है.

यह सुन कर संजीव सिंह गुस्से में आ गए, लेकिन दादी ने उन्हें संभाला और बोलीं कि वह शाहरुख के भाई सलमान को जा कर समझा दे. उन्होंने कहा कि यही ठीक रहेगा. अभी ड्यूटी जाते वक्त उस से मिलता जाऊंगा.

पिता के आश्वासन और हमदर्दी से अंकिता का मन थोड़ा हलका हो गया था. उस ने महसूस किया कि शायद अब शाहरुख से पीछा छूट जाएगा. पूरे दिन घर पर रही.

संयोग से उस दिन बढ़ई के नहीं आने के कारण खिड़की की मरम्मत नहीं हो पाई थी. संजीव सिंह ने शाम को घर आ कर उसे बता दिया कि उन्होंने शाहरुख के भाई को हिदायत दे दी है कि वह अपने भाई को समझा दे.

उस रात अंकिता को अच्छी नींद आई थी, किंतु संजीव सिंह रात को करवटें बदल रहे थे. वह बेटी की शिकायत भले ही सुन कर शाहरुख के भाई को हिदायत दे आए थे, लेकिन मन अनहोनी से आशंकित था.

शाहरुख का खौफ उन के मन में भी समा गया था. वह भी उस की आवारगी और गलत संगत से परिचित थे. अंकिता को ले कर तरहतरह के विचार उन के मन में आ रहे थे. उन की कब आंख लग गई, पता ही नहीं चला.

थोड़ी देर में ही अंकिता के कमरे से आ रहे शोरगुल को सुन कर अचानक वह चौंक गए. हड़बड़ा कर उस के कमरे की तरफ दौड़े. वहां का दृश्य देख कर घबरा गए. कमरे में अंकिता जल रही थी. वह अपने कपड़ों में लगी आग को बुझाने के लिए कमरे में इधरउधर भाग रही थी.

संजीव ने जल रही अंकिता की आग को किसी तरह बुझाया. वह चीख रही थी. कुछ देर में ही उस का बदन बुरी तरह से जल चुका था. संजीव सिंह तुरंत उसे ले कर जिला अस्पताल भागे. वहां उसे इमरजेंसी में डाक्टर ने बताया कि वह 40 फीसदी से अधिक जल चुकी है. उस की जान को खतरा है.

यह घटना 23 अगस्त, 2022 के सुबह 5 बजे के करीब की थी. वहां के डाक्टर ने उसे तुरंत रांची ले जाने के लिए कहा. पिता जैसेतैसे कर के उसे रांची के अस्पताल रिम्स ले गए. वहां उसे भरती करवाया गया. मामला अपराध का था, इसलिए इस की कानूनी प्रक्रिया की भी शुरुआत हुई.

इस की सूचना 23 अगस्त की सुबह दुमका पुलिस को मिल गई थी. सूचना में कहा गया कि नगर थाना दुमका के जरुआडीह में पैट्रोल छिड़क कर एक छात्रा के शरीर में आग लगा दी गई है. वह गंभीर रूप से जख्मी है और उस का इलाज पीजेएमसीएच दुमका में चल रहा है.

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए दुमका पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए अस्पताल जा कर कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पीडि़ता का बयान लिया और इस संबंध में दुमका नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की.

इस सिलसिले में पहले पीडि़ता के बयान लिए गए. उस वक्त जख्मी अंकिता किसी तरह से बोल पा रही थी. उस ने बताया, ‘‘सोमवार 22 अगस्त को मैं ने पापा को शाहरुख के बारे में बताया था. पापा ने कहा कि उसे समझाते हैं. उन को मैं ने रात को भी विस्तार से पूरी बात बताई थी. उन्होंने कहा कि सुबह देखते हैं.

‘‘लेकिन सुबह शाहरुख खिड़की से मेरे ऊपर पैट्रोल डाल कर आग लगा कर भाग गया. उस के साथ उस का दोस्त छोटू खान उर्फ नईम खान भी था. मैं ने खिड़की से दोनों को भागते देखा था.

‘‘मैं सिर्फ यही देख पाई कि ब्लू टीशर्ट पहने, हाथ में पैट्रोल की कैन लिए शाहरुख भाग रहा था. ये वही शाहरुख था, जो पिछले 10-15 दिन से मुझे परेशान कर रहा था. मोहल्ले में उसे आवारा किस्म के लड़के के रूप में सब जानते थे. उस का काम सिर्फ लड़कियों को परेशान करना और उन्हें अपने झांसे में ले कर इधरउधर घुमाना होता था.

‘‘जब भी मैं स्कूल या ट्यूशन के लिए जाती, वह मेरा पीछा करता. हालांकि, मैं ने कभी उस की हरकतों को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन उस ने कहीं से मेरा मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था. उस के बाद वह अकसर मुझे फोन कर के दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा.

‘‘शाहरुख ने धमकी भी दी थी कि अगर मैं उस की बात नहीं मानूंगी तो वह मुझे और मेरे परिवार वालों को मार देगा. मुझे उस की हरकतों का अंदेशा तो था, लेकिन यह नहीं समझ पाई कि मेरे साथ ऐसा होगा.

‘‘22 अगस्त की रात को भी उस ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं उस की बात नहीं मानूंगी तो वह मुझे मारेगा. मैं ने पापा को यह बात बताई, तब उन्होंने कहा कि सुबह होने के बाद इस मामले का हल निकाला जाएगा.’’

अकिता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उस के 13 वर्षीय भाई से पूछा तो उस ने बताया, ‘‘23 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे मेरी दीदी आग की लपटों में घिरी घर में इधरउधर भाग रही थी और पापा उस के शरीर पर लगी आग को बुझाने के लिए पागलों की तरह चिल्ला रहे थे.

‘‘वह दर्द से चिल्ला रही थी और पापा से बचाने की बारबार गुहार लगा रही थी. मैं और मेरी दादी जो एक साथ बगल के कमरे में सोए हुए थे. हम लोग दीदी की ऐसी हालत देख कर जोरजोर से रोने लगे.’

टैस्टेड ओके- भाग 2: क्या कैरेक्टर टेस्ट में पास हुए विशाल और संजय

रंजना आगे की तरफ झुक कर कंप्यूटर खोलने लगी तो विशाल की नजरें रंजना के उभारों को घूरने लगीं. उसे घूरता देख कर रंजना ने चीयरलीडर की तरह अपने दोनों कूल्हों को ऊपरनीचे डुलाते हुए उस का ध्यान खींचते हुए कहा, ‘‘मिस्टर, वहां नहीं यहां देखिए, स्क्रीन पर.’’

रंजना विशाल को काम समझाने लगी, ‘‘मुझे अपने आउटलेट की डिटेल को इस तरह इकट्ठा करना है, ताकि देख सकूं कि कौन से नंबर, रंग, साइज, कीमत और ब्रांड के प्रोडक्ट हमारे माल में ज्यादा बिक रहे हैं.’’

इसी बीच रंजना ने नोटिस किया कि विशाल बारबार उस की पैंटी को चोरीछिपे देख रहा है, जिस से उसे यकीन हो गया कि जल्द ही वह विशाल को पिघला देगी.

थोड़ी देर बाद रंजना ब्लैक कौफी बना लाई. ब्लैक कौफी तुरंत ही सैक्स का मूड बना देती है.

कौफी को देख कर विशाल ने बुरा मुंह बनाया और बोला, ‘‘कुछ दिन पहले गुरुग्राम में एक घटना हुई थी, जिस में एक औरत ने नशीली कौफी पिला कर एक प्लंबर का रेप कर लिया था.’’

रंजना ने गुस्से से कहा, ‘‘शटअप. मैं कोई मिडिल क्लास लेडी नहीं हूं, बल्कि एक कामयाब बिजनैस वुमन हूं.’’

जितनी देर विशाल रंजना के लैपटौप में मैट्रिक्स को अरेंज करते हुए फार्मूला देता रहा, उतनी देर रंजना बराबर विशाल को क्लू देती रही. गरमी का बहाना कर उस ने शर्ट के ऊपर के 2 बटन खोल लिए. पैरों को एक के ऊपर एक विशाल के सामने ही टेबल तक फैला दिया. उस ने अपने दोनों पैर को इस तरह खोल कर फैला दिया जैसे कह रही हो कि आ जाओ, मुझ में समा जाओ राजा.

रंजना अब एक कैंडी निकाल लाई और उसे विशाल को दिखादिखा कर चूसने लगी. इतनी मेहनत के बाद भी विशाल पर जरा भी असर नहीं हुआ था.

‘‘बड़ा सख्त है,’’ बड़बड़ाते हुए रंजना ने अब जबरदस्ती विशाल के गाल को चूमना और उस के होंठ को चूसना शुरू कर दिया.

यह अब उसे विशाल की जीत नहीं, बल्कि अपनी जवानी की हार लग रही थी.

रंजना ने जबरदस्ती विशाल के हाथों से अपने उभारों को दबवाना शुरू कर दिया, लेकिन विशाल ने एक झटके में रंजना को परे धकेल दिया.

‘‘मैडम सौरी. मैं किसी और को पसंद करता हूं.’’

इस पर रंजना ने बोला, ‘‘अरे, तो कौन सा मैं तुम से सात फेरे लेना चाहती हूं. सब करते हैं, यहांवहां. थोड़ाबहुत. टेक इट ईजी यार. चलता है इतना सब. सत्यवादी बन कर कोई अवार्ड नहीं मिलने वाला तुम्हें.’’

विशाल ने कहा, ‘‘वह मैं नहीं जानता, लेकिन मेरे उसूल अलग हैं, मैं यह सब नहीं कर सकता.’’

रंजना ने कहा, ‘‘ओके.’’

तुरंत ही रंजना लिविंग रूम से बाहर चली गई और कुछ ही देर में सलवारसूट पहन कर वापस आई. 2,000 रुपए के 5 नोट विशाल के मुंह पर मारते हुए उस से चले जाने को कहा. वह बोली, ‘‘मुझे तुम्हारा काम करने का तरीका पसंद नहीं आया. मैं तुम्हें खराब फीडबैक दे दूंगी. जस्ट गैटआउट.’’

विशाल चुपचाप कपड़े ठीक कर बाहर निकल गया. रंजना को अभी भी विशाल के लौट आने का भरोसा था, लेकिन आखिर में नीचे जाती हुई लिफ्ट की आवाज उसे सुनाई दी.

दूसरी तरफ विशाल के रंजना के साथ जाते ही सिमरन शंकर चौक रोड पर बने ओबराय होटल के लिए निकल गई थी, जहां रंजना के होने वाले पति संजय की पेंटिंग एक आर्ट गैलरी में लगी हुई थी.

होटल के मैनेजर ने चोरीचोरी सिमरन की खुली जांघों को देखते हुए अपने स्टाफ से मैडम का स्वागत करने के लिए कहा.

सिमरन ने जल्द ही कोने में खड़े हुए संजय को उस का नाम लगी हुई 2 पेंटिंग से पहचान लिया.

सिमरन ने संजय की पेंटिंग की भरपूर तारीफ की. वह जानती थी कि कलाकार का दिल जीतना है तो उस की कला की तारीफ करो.

सिमरन ने बताया कि वह अपने बंगले के लिए उस की बहुत सारी पेंटिंग खरीद सकती है.

संजय ने रविवार को उस से अपने स्टूडियो में आने को कहा, जिसे सिमरन ने तुरंत ही स्वीकार कर लिया.

अगले दिन सुबह की चाय पर सिमरन ने देखा कि अखबार में संजय की पेंटिंग के साथ उस का फोटो छपा था और संजय की पेंटिंग की तारीफ में ठीक वही बातें लिखी थीं, जो सिमरन ने कही थीं.

विशाल इस बीच किसी हर्बल क्रीम से सिमरन के खुले हिस्सों की मसाज करते हुए उस के नाजुक हिस्सों पर भी छूने लगा था, जिस पर सिमरन ने उसे एक किलर स्माइल दी.

रविवार को सुबह हुड्डा लौनटैनिस कोर्ट में 2 घंटे पसीना बहाने के बाद सिमरन ठीक 8 बजे महीरा बाजार के एक शौपिंग कौंप्लैक्स के बेसमैंट में संजय के बताए पते पर पहुंच गई.

बहुत ही सस्ती जगह थी, लेकिन अंदर से संजय ने अपने थिएटर को बहुत ही आकर्षक बना रखा था. ट्यूबलाइट की रोशनी में एक न्यूड औरत की पेंटिंग बनाते हुए उसे जरा भी होश नहीं था कि सिमरन कमरे में आ चुकी थी और उसे घूर रही थी.

यह वह पल था, जब सिमरन के दिल में संजय के प्रति एक रियल फीलिंग आ गई. उसे रंजना से जलन होने लगी. वह सोचने लगी, ‘रंजना की किस्मत यूनिवर्सिटी के समय से ही अच्छी है. गोयल सर की फेवरेट स्टूडैंट थी और यहां भी उसे उस से अच्छा बौयफ्रैंड मिल गया.’

सिमरन ने खांसी की आवाज की तो चौंक कर संजय ने सिमरन को देखा.

संजय बोला, ‘‘अरे, आप आ गईं. मैं सोच रहा था कि भूल गई होंगी आप.’’

सिमरन ने अपनी चिरपरिचित किलर मुसकराहट देते हुए कहा, ‘‘आप भूलने वाली चीज नहीं हो.’’

सिमरन की मांसल जांघों को ताड़ते हुए संजय ने शर्ट पहनने की कोशिश की, तो सिमरन ने उसे रोकते हुए अपनी पेंटिंग के साथ पोज देने के लिए कहा.

सिमरन अपने आई फोन से उस के फोटो लेने के लिए तरहतरह से खड़ा करने के बहाने उसे रोक रही थी.

सिमरन जानती थी कि अपने भारीभरकम उभारों के चलते वह टैनिस स्कर्ट और टीशर्ट में बहुत ही ग्लैमरस लगती है.

कमरे के बीच में मौडल्स को पोज देने के लिए रखी गई टेबल पर सिमरन इस तरह पैर फैला कर बैठ गई कि संजय चाहे तो तुरंत ही उस में समा जाए.

सिमरन की पैंटी साफ दिखाई दे रही थी. उस पर ‘किस’ के इमोजी बने हुए थे.

महापुरुष: कौनसा था एहसान

family story in hindi

टैस्टेड ओके- भाग 1: क्या कैरेक्टर टेस्ट में पास हुए विशाल और संजय

सिमरन और रंजना पूरे 3 साल बाद मिल रही थीं. बीयू से एमबीए फाइनैंस करने के बाद गुरुग्राम में अपना कैरियर सैटल करने में वे दोनों इतना बिजी रहीं कि मिलने की फुरसत ही नहीं मिली.

अब जा कर वे सैटल हुई थीं. सिमरन टैक्नोसौल्यूशन कंपनी में मैनेजर थी, जबकि रंजना मल्टी ब्रांड रिटेल चेन की मार्केटिंग मैनेजर थी.

सिमरन के बियर के गिलास को रंजना ने मना किया, तो सिमरन ने हैरानी से उसे घूरते हुए कहा, ‘‘क्या बकवास है यार… एटीट्यूड मत दिखा… गोयल सर की बर्थडे पार्टी में मैं भी थी. पता है कि तू कितनी बड़ी वाली पियक्कड़ है.’’

रंजना ने हंसते हुए गिलास थाम लिया और बोली, ‘‘वैसे भी बियर थोड़ी न शराब होती है… और सुना सिमरन, शादी, पति, बच्चे का क्या सीन चल रहा है?’’

सिमरन हंसते हुए बोली, ‘‘लिवइन रिलेशनशिप में हूं यार अपने असिस्टैंट के साथ. उम्र में 2 साल छोटा है मुझ से, डाटा ऐनालिस्ट है.’’

‘‘उम्र में 2 साल छोटा और असिस्टैंट,’’ रंजना ने यह कहते हुए सिमरन को बिग चियर्स किया.

रंजना आगे बोली, ‘‘वाह क्या बात है. तुम्हारे शौक ही निराले हैं. यूनिवर्सिटी में भी तुम्हारा जूनियर में ही इंटरैस्ट रहता था. बीकौम औनर्स का अनिकेत याद है, जिस के साथ तुम घूमने चली गई थीं और रात देर होने पर मैटर्न ने जम कर तुम्हारी बैंड बजाई थी?’’

सिमरन ने कहा, ‘‘याद है. वे भी क्या दिन थे यार… टैलीविजन बड़ा हो या छोटा, उन का रिमोट सेम साइज का होता है.’’

इस बात पर उन दोनों ने ठहाके मारते हुए एकदूसरे को ताली दी.

सिमरन ने बात को आगे बढ़ाया, ‘‘डिसाइड नहीं कर पा रही कि लिवइन रिलेशनशिप के साथ शादी करनी चाहिए या नहीं?’’

रंजना ने ड्रिंक को बीच में रोकते हुए कहा, ‘‘सेम प्रौब्लम मेरे साथ भी है. मैं एक पेंटर के साथ कोर्ट में शादी की अर्जी दाखिल कर चुकी हूं. हम साथ में रहते हैं, लेकिन अब अपने परिवार से उसे मिलाने से पहले एक बार उस के कमिटमैंट को टैस्ट करना चाहती हूं.’’

सिमरन बोली, ‘‘वाह, क्या बात है. क्यों न हम एकदूसरे के होने वाले पतियों को टैस्ट करें…’’

रंजना ने हैरान हो कर पूछा, ‘‘मतलब…?’’

सिमरन बोली, ‘‘हम एकदूसरे के पतियों पर लाइन मारते हैं. अगर वे फिसल गए तो हम शादी से मना कर देंगे.’’

इस पर रंजना बोली, ‘‘और अगर हमें एकदूसरे के प्रेमियों से सच्चा वाला प्यार हो गया तो…?’’

सिमरन ने कहा, ‘‘बेवकूफी भरी बातें मत करो. हम कारपोरेट हैं, हमारी कोई बात सच्ची नहीं होती. सब बिजनैस है. फायदे का सौदा जहां हो. वैसे भी सच्चा प्यार सिर्फ किस्सेकहानियों में पाया जाता है. हमारे पैसों पर ऐश करने के लिए, हमारे लग्जरी जिस्म के साथ संबंध बनाने के लिए कोई भी हमें धोखा दे सकता है.’’

रंजना बोली, ‘‘बात तो तेरी सही है. गलत आदमी से शादी हो गई, तो जिंदगी बरबाद समझो अपनी.’’

सिमरन ने कहा, ‘‘ओके डन. करते हैं ऐसा. अगर वे फिसल गए तो हमें मजा मिलेगा और नहीं फिसले तो हमें जीजाजी मिलेंगे.’’

इस बात पर वे दोनों एक बार फिर ठहाके मार कर हंस दीं.

दूसरे दिन तय योजना के मुताबिक रंजना सिमरन के औफिस में बहुत ही टाइट जींस और ढीली शर्ट पहन कर आई थी.

रंजना के बड़ेबड़े नाखून पर नेल्स आर्ट को देख कर सिमरन ने आंख मारते हुए कहा, ‘‘वाहवाह, लगता है अब तुम्हें मास्टरबेट करने की जरूरत नहीं पड़ती है.’’

सिमरन और रंजना बीयू के समता होस्टल में रूममेट रही थीं और एकदूसरे के शौक अच्छी तरह से जानती थीं.

सिमरन ने घंटी बजा कर अपने लिवइन पार्टनर विशाल को अंदर बुलाया और आदेश दिया कि आप मैडम के साथ चले जाइए और इन को रिटेल स्टोर के डैटा को फिल्टर करने में मदद कीजिए.

रंजना अपनी केटीएम मोटरसाइकिल से आई थी. पार्किंग में पहुंच कर उस ने विशाल से मोटरसाइकिल चलाने को कहा.

डीपीजी कालेज रोड पर बनी सिमरन की कंपनी से होंडा चौक, फिर सुभाष चौक होते हुए आर्चीव ड्राइव पर रंजना का फ्लैट 12 किलोमीटर दूर था. केटीएम मोटरसाइकिल को बनाया ही इसलिए गया है कि राइड के दौरान भी प्रेमीप्रेमिका एकदूसरे से अच्छी तरह चिपके रहें.

रंजना कुछ ज्यादा ही खुला बरताव कर रही थी. उस ने अपनी जांघों को विशाल की जांघों से सटा रखा था. उस ने विशाल की पीठ से अपने उभारों को तकरीबन आधा दबा रखा था.

विशाल मोटरसाइकिल को 40 से ज्यादा स्पीड में नहीं चला रहा था, फिर भी रंजना ने तेज भगाने और डर लगने का बहाना बना कर अपने दोनों हाथों से क्रौस बना कर विशाल को आगे की ओर से जकड़ लिया था और अपनी हथेलियों से विशाल के चौड़े सीने को सहला रही थी.

ड्राइव के दौरान ही रंजना ने विशाल की जांघों के बीच अपने काम की तकरीबन हर एक चीज के आकारप्रकार का अंदाजा ले लिया. पैर की पिंडलियों से ले कर कंधों तक रंजना विशाल से इस कदर चिपकी हुई थी कि उन के बीच से हवा भी नहीं गुजर सकती थी.

पूरे रास्ते रंजना को बहुत मजा आया. इस तरीके का करंट उस ने संजय के साथ चिपकते हुए आज तक महसूस नहीं किया था.

महिंद्रा ल्यूमिनेयर के पार्किंग की मंद रोशनी में रंजना ने ध्यान से विशाल को देखा. लिफ्ट में विशाल ने शरमा कर आंखें नीची कर ली थीं, लेकिन रंजना उसे ही ताड़ रही थी. रंजना को सिमरन की किस्मत से जलन हो रही थी.

फ्लैट में पहुंचते ही रंजना विशाल को लिविंग रूम में बैठा कर बाथरूम चली गई. वापस आई तो जींस की जगह तौलिया लपेटे थी. विशाल कंप्यूटर टेबल पर रखा संजय और रंजना का फोटो देख रहा था.

विशाल ने पूछा, ‘‘ये आप के पति हैं?’’

रंजना बोली, ‘‘उन की चिंता छोड़ दो, तुम उन से नहीं मुझ से मिलने आए हो,’’ यह कह कर रंजना ने अपनी कमर पर लिपटे तौलिए को उतार कर फोटो को उस से ढक दिया.

रंजना के गोल, गोरे और चिकने कूल्हे और मांसल जांघें दिखाई देने लगीं, शर्ट के बीच से उस की गुलाबी डोटेड पैंटी भी साफ दिखाई दे रही थी.

महापुरुष- भाग 3: कौनसा था एहसान

रामकुमार खुशीखुशी घर के अंदर गए. लगता था, जैसे वहां खुशी की लहर दौड़ गई थी. कुछ ही देर में वे अपनी पत्नी के साथ उमा का फोटो ले कर आ गए. उमा तो लाजवश कमरे में नहीं आई. उस की मां ने एक डब्बे में कुछ मिठाई गौतम के लिए रख दी. पतिपत्नी अत्यंत स्नेह भरी नजरों से गौतम को देख रहे थे.

अपने कमरे में पहुंचते ही गौतम ने न्यूयार्क के उस विश्वविद्यालय को प्रवेशपत्र और आर्थिक सहायता के लिए फार्म भेजने के लिए लिखा. दिल्ली जाने से पहले वह एक बार और उमा के घर गया. कुछ समय के लिए उन लोगों ने गौतम और उमा को कमरे में अकेला छोड़ दिया था, परंतु दोनों ही शरमाते रहे.

गौतम जब दिल्ली से वापस आया तो रामकुमार ने उसे विभाग में पहुंचते ही अपने कमरे में बुलाया. गौतम ने उन्हें बताया कि मातापिता दोनों ही राजी थे, इस रिश्ते के लिए. परंतु छोटी बहन की शादी से पहले इस बारे में कुछ भी जिक्र नहीं करना चाहते थे.

गौतम के मातापिता की रजामंदी के बाद तो गौतम का उमा के घर आनाजाना और भी बढ़ गया. उस ने जब एक दिन उमा से सिनेमा चलने के लिए कहा तो वह टाल गई. इन्हीं दिनों न्यूयार्क से फार्म आ गया, जो उस ने तुरंत भर कर भेज दिया. रामकुमार ने अपने दोस्त को न्यूयार्क पत्र लिखा और गौतम की अत्यधिक तारीफ और सिफारिश की.

3 महीने प्रतीक्षा करने के पश्चात वह पत्र न्यूयार्क से आया, जिस की गौतम कल्पना किया करता था. उस को पीएच.डी. में प्रवेश और समुचित आर्थिक सहायता मिल गई थी. वह रामकुमार का आभारी था. उन की सिफारिश के बिना उस को यह आर्थिक सहायता कभी न मिल पाती.

गौतम की छोटी बहन का रिश्ता बनारस में हो गया था. शादी 5 महीने बाद तय हुई. गौतम ने उमा को समझाया कि बस 1 साल की ही तो बात है. अगले साल वह शादी करने भारत आएगा और उस को दुलहन बना कर ले जाएगा.

कुछ ही महीने में गौतम न्यूयार्क आ गया. यहां उसे वह विश्वविद्यालय ज्यादा अच्छा न लगा. इधरउधर दौड़धूप कर के उसे न्यूयार्क में ही दूसरे विश्वविद्यालय में प्रवेश व आर्थिक सहायता मिल गई.

उमा के 2-3 पत्र आए थे, पर गौतम व्यस्तता के कारण उत्तर भी न दे पाया. जब पिताजी का पत्र आया तो उमा का चेहरा उस की आंखों के सामने नाचने लगा. पिताजी ने लिखा था कि रामकुमार दिल्ली किसी काम से आए थे तो उन से भी मिलने आ गए. पिताजी को समझ में नहीं आया कि उन की कौन सी बेटी की शादी बनारस में तय हुई थी.

उन्होंने लिखा था कि अपनी शादी का जिक्र करने के लिए उसे इतना शरमाने की क्या आवश्यकता थी.

गौतम ने पिताजी को लिख भेजा कि मैं उमा से शादी करने का कभी इच्छुक नहीं था. आप रामकुमार को साफसाफ लिख दें कि यह रिश्ता आप को बिलकुल भी मंजूर नहीं है. उन के यहां के किसी को भी अमेरिका में मुझ से पत्रव्यवहार करने की कोई आवश्यकता नहीं.

गौतम के पिताजी ने वही किया जो उन के पुत्र ने लिखा था. वे अपने बेटे की चाल समझ गए थे. वे बेचारे करते भी क्या.

उन का बेटा उन के हाथ से निकल चुका था. गौतम के पास उमा की तरफ से 2-3 पत्र और आए. एक पत्र रामकुमार का भी आया. उन पत्रों को बिना पढ़े ही उस ने फाड़ कर फेंक दिया था.

पीएच.डी. करने के बाद गौतम शादी करवाने भारत गया और एक बहुत ही सुंदर लड़की को पत्नी के रूप में पा कर अपना जीवन सफल समझने लगा. उस के बाद उस ने शायद ही कभी रामकुमार और उमा के बारे में सोचा हो. उमा का तो शायद खयाल कभी आया भी हो, पर उस की याद को अतीत के गहरे गर्त में ही दफना देना उस ने उचित समझा था.

उस दिन रवि ने गौतम की पुरानी स्मृतियों को झकझोर दिया था. प्रोफेसर गौतम सारी रात उमा के बारे में सोचते रहे कि उस बेचारी ने उन का क्या बिगाड़ा था. रामकुमार के एहसान का उस ने कैसे बदला चुकाया था. इन्हीं सब बातों में उलझे, प्रोफेसर को नींद ने आ घेरा.

ये भी पढ़ें : पन्नूराम का पश्चात्ताप

ठक…ठक की आवाज के साथ विभाग की सचिव सिसिल 9 बजे प्रोफेसर के कमरे में ही आई तो उन की निंद्रा टूटी और वे अतीत से निकल कर वर्तमान में आ गए. प्रोफेसर ने उस को रवि के फ्लैट का फोन नंबर पता करने को कहा.

कुछ ही मिनटों बाद सिसिल ने उन्हें रवि का फोन नंबर ला कर दिया. प्रोफेसर ने रवि को फोन मिलाया. सवेरेसवेरे प्रोफेसर का फोन पा कर रवि चौंक गया, ‘‘मैं तुम्हें इसलिए फोन कर रहा हूं कि तुम यहां पर पीएच.डी. के लिए आर्थिक सहायता की चिंता मत करो. मैं इस विश्वविद्यालय में ही भरसक कोशिश कर के तुम्हें सहायता दिलवा दूंगा.’’

रवि को अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था. वह धीरे से बोला, ‘‘धन्यवाद… बहुतबहुत धन्यवाद.’’

‘‘बरसों पहले तुम्हारे नानाजी ने मुझ पर बहुत उपकार किया था. उस का बदला तो मैं इस जीवन में कभी नहीं चुका पाऊंगा पर उस उपकार का बोझ भी इस संसार से नहीं ले जा पाऊंगा. तुम्हारी कुछ मदद कर के मेरा कुछ बोझ हलका हो जाएगा,’’ कहने के बाद प्रोफेसर गौतम ने फोन बंद कर दिया.

रवि कुछ देर तक रिसीवर थामे रहा. फिर पेन और कागज निकाल कर अपनी मां को पत्र लिखने लगा.

आदरणीय माताजी,

आप से कभी सुना था कि इस संसार में महापुरुष भी होते हैं परंतु मुझे विश्वास नहीं होता था.

लेकिन अब मुझे यकीन हो गया है कि दूसरों की निस्वार्थ सहायता करने वाले महापुरुष अब भी इस दुनिया में मौजूद हैं. मेरे लिए प्रोफेसर गौतम एक ऐसे ही महापुरुष की तरह हैं. उन्होंने मुझे आर्थिक सहायता दिलवाने का पूरापूरा विश्वास दिलाया है.

प्रोफेसर गौतम बरसों पहले कानपुर में नानाजी के विभाग में ही काम करते थे. उन दिनों कभी शायद आप की भी उन से मुलाकात हुई होगी…

आपका,

रवि

नौकर बीवी- भाग 3: शादी के बाद शीला के साथ क्या हुआ?

एक दिन रमेश की मां ने शांता को किसी बात पर मारने की कोशिश की थी, तो बहादुरी कर उसी पर चढ़ बैठी. शांता ने रमेश से शिकायत की, तो रमेश ने भी उसे मारना चाहा. शांता ने डंडा उठा कर उसे ही पीट डाला.

शांता ने गुस्से में आ कर कपड़ों पर मिट्टी का तेल छिड़क कर कमरे में आग लगा दी. मामला पुलिस में गया. उस दिन दारोगा गांव में आए. उन्हें घटना का पता चला, तो उन्होंने शांता को बुला कर सब बातें पूछ लीं.

शांता ने कई झूठी बातें गढ़ दीं. यह भी कह दिया कि रमेश और उस की मां उस से धंधा कराते हैं. उस की बातें सुन कर उन्होंने रमेश और उस की मां पर मुकदमा चलाने की धमकी दी, पर कुछ लेदे कर मामला शांत हो गया.

उस दिन से शांता को किसी ने मारापीटा तो नहीं, पर उस के साथ अपनेपन का बरताव भी किसी ने नहीं किया. उस का मन घर की जेल से ऊबने लगा.

कुछ दिनों के बाद उस ने पड़ोस के एक लड़के, जो रमेश की मां के मायके का था, को रात में एक बहाने से कमरे में बुलाया और फिर जबरन उसे कपड़े उतार कर सोने को कहा.

शांता ने कहा कि वह सैक्स नहीं करेगा, तो उस पर रेप का चार्ज लगा देगी. शांता की उस से पट गई और वह राजी हो गया कि वह उसे इस घर से अपने साथ ले चलेगा.

4-5 रात के बाद शांता ने रमेश के घर का सारा कपड़ागहना एक गठरी में बांधा और वह उस लड़के के साथ उस की बाइक पर चली गई. वे लोग गांव से बाहर निकल कर थोड़ी दूर ही जा पाए थे कि सामने से कोई आता हुआ दिखाई दिया. वे दोनों एक पुरानी कोठरी में छिप गए, जो एक बाबा की मढ़ई थी. बाबा के कोविड से मरने के चलते वह बेकार पड़ी थी.

थोड़ी देर में दिन निकल आया और लोगों के आनेजाने की आहट आने लगी. शांता और उस के साथी ने कोठरी के किवाड़ बंद कर लिए और दिनभर वहीं रह कर रात को वहां से चलने का निश्चय किया.

इधर शांता के भाग जाने की बात सारे गांव में फैल गई. लोगों ने आसपास बहुत ढूंढ़ा, पर उस का कहीं कोई पता नहीं चला. लोगों की सलाह पर रमेश और उस के पिता ने शांता के भाग जाने और चोरी की रिपोर्ट थाने में लिखा दी.

दारोगाजी ने उन्हें खूब आड़े हाथों लिया, ‘‘खुद ही औरतों को खरीद कर लाते हैं, सताते हैं और भाग जाने पर रिपोर्ट लिखाने आते हैं. औरतों को घर से भगाओ तुम और उन्हें ढूंढ़ने का काम पुलिस करे.’’

रमेश और उस के पिता चुपचाप सब सुनते रहे. फिर हाथ जोड़ कर उन्होंने दारोगाजी से कहा, ‘‘अगर आप शांताको पकड़वा दें, तो हम आप को 10,000 रुपए भेंट देंगे.’’

सब को विश्वास हो गया था कि शांता अकेली नहीं गई है. वह उसी लड़के के साथ भागी है, जो रमेश की मां के मायके से आया था.

शांता और उस का साथी दिनभर कोठरी में मौज करते रहे. लड़का एक दिन खाना लाने गया, तो एक आदमी

ने उसे कोठरी में घुसते हुए देख लिया. वह सम?ा गया कि वह कौन हो सकता है. उस ने यह बात रमेश के घर जा कर कह दी.

रमेश के पिता ने बहुत से आदमियों को ले कर कोठरी घेर ली. भीतर से सांकल बंद थी. अंदर से शांता ने कहा, ‘‘हम इस तरह किवाड़ नहीं खोलेंगे. जब तक पुलिस नहीं आ जाती, तब तक किवाड़ नहीं खुलेंगे. शिकायत तो मैं बनाऊंगी कि तुम ने इस लड़के को मेरे साथ पैसे ले कर भेजा. तुम लोग मुझ से धंधा करवा रहे हो. सुबूत के तौर पर मेरे पास कंडोमों के पैकेट पड़े हैं. मैं तो अपना मैडिकल कराऊंगी.’’

मजबूर हो कर सब लोग सवेरे तक वहां बैठे रहे. पुलिस को खबर हो गई, तो दारोगाजी आ गए. तब शांता ने किवाड़ खोल कर कहा कि वह सब को जेल भेजेगी और उस घर में नहीं जाएगी.

दारोगा ने एक लाख रुपए ले कर मामला सुलटाया और रमेश को कहा कि इस लड़की को घर में ही रख और अपने मातापिता से अलग रह. अगर इसे सताया जाएगा, तो यह भाग जाएगी या केस कर देगी.

दारोगाजी ने रमेश के पिता से कहा, इसलिए शांता को सम?ाबु?ा कर घर भेज दिया गया.

अब रमेश अपने मातापिता से अलग शांता के साथ रहता है. अब वह ध्यान रखता है कि शांता को कोई परेशान न हो. अब वह ‘पैर काटने वाली जूती बदलने’ की बात भूल गया है. शायद अब वह पैर की जूती की कीमत सम?ा गया है. पहले वाली जूती उसे मुफ्त मिल गई थी, इसलिए उस ने उतार फेंकी थी. यह जूती बहुत कीमती है. यह चाहे जितना काटे, पैर से उतारी नहीं जा सकती.

शांता अब रमेश के होने या न होने पर चाहे जिसे बिस्तर पर सोने के लिए बुला लेती है. रमेश कुछ कहता है, तो वह कहती है, ‘‘मुझे तो मर्दों का स्वाद है. सतीसावित्री को तो तुम ने बिना तलाक दिए घर से निकाल रखा है. मैं ने तो यहां बीवी की नौकरी की है. तुम चाहे जो करो, मैं यहीं रहूंगी. यहीं खाऊंगी. यहीं मर्दों को लाऊंगी. हां,

तुम ने मुझे रखा है, तो तुम्हारा खयाल रखूंगी. बोलो, आज रात को खीर खाओगे या हलवा?’’

प्रेमी की खातिर पति को मौत का संदेश: भाग 2

नीलम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आ जाओ, मैं तो सुबह से तुम्हारा इंतजार कर रही हूं.’’

वक्त फिर अपनी गति से आगे बढ़ने लगा. इस में हलचल तो उस समय मची जब रात में लगभग 9 बजे नीलम की मां ने लकी की मां यानी समधिन को फोन कर जमाई के कटला आने के बारे में पूछा. यह सुन कर लकी की मां चौंक गई क्योंकि बेटा तो शाम को ही घर से निकल गया था. और उसे अब तक कटला पहुंच जाना चाहिए था.

लेकिन बेटा अब तक कटला नहीं पहुचा था तो उन का दिल घबराने लगा. क्योंकि इस दौरान खुद नीलम ने भी अपनी सास से बात की और बताया कि लकी का फोन बंद आ रहा है, इसलिए उस से बात नहीं हो पा रही है.

यह सब बात जान कर घबराई मां ने अपने सब रिश्तेदारों को इस बात की सूचना दी, जिस से रात में ही लकी की खोजबीन शुरू हो गई. सुबह तक कोई सफलता नहीं मिलने पर परिजनों ने मेघनगर के टीआई संजय रावत से मिल कर उन्हें लकी के गायब होने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी.

इस बीच 5 जून, 2022 की दोपहर मेघनगर टीआई टी.एस. डाबर को थाने की सीमा में पिपलौदा बड़ागांव के जंगल में लकी पांचाल की सिर कुचली लाश मिलने की सूचना मिली. खबर लकी के घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया.

लकी के सिर पर गहरी चोट के निशान होने के अलावा उस के गले पर गहरा काला निशान भी था. जिस से पहली ही नजर में मामला हत्या का नजर आया. सूचना पा कर एसडीपीओ बबीता बामनिया और एसपी (झाबुआ) अरविंद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए.

अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या का मामला सामने आने पर मेघनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज हो गया. मामला दर्ज होते ही एसपी अरविंद तिवारी ने एसडीपीओ बबीता बामनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की. टीम में टीआई (मेघनगर) टी.एस. डाबर, टीआई (थांदला), टीआई (कोतवाली) संजय रावत एवं टीआई (पेटलावद) को शामिल किया गया.

चूंकि पुलिस को पहले ही यह जानकारी मिल चुकी थी कि मृतक 4 जून की शाम को बाइक से गुजरात स्थित अपने ससुराल कटला जाने के लिए निकला था. मगर उस का शव जहां मिला था, वह रास्ता उस रास्ते से काफी दूर था.

मौके से मृतक की बाइक और मोबाइल भी गायब था. इसलिए पुलिस समझ गई कि लकी की हत्या में एक से अधिक हत्यारे शामिल हो सकते हैं.

पुलिस लकी के दोस्तों और दुश्मनों के अलावा पे्रम त्रिकोण की संभावना पर भी काम कर रही थी. दरअसल, लकी की शादी को केवल 4-5 महीने ही हुए थे. इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता था कि लकी की हत्या के पीछे स्वयं उस का या उस की पत्नी नीलम का पे्रम त्रिकोण हो.

इस रास्ते पर चल कर पुलिस को लकी के पे्रम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं मिली, अलबत्ता उस की पत्नी नीलम के बारे में जरूर यह बात सामने आई कि शादी के पहले नीलम का गहरा पे्रम प्रसंग कटला में रहने वाले रोहित राजपूत के साथ था.

इस जानकारी के बाद रोहित की खोजखबर ली गई तो पता चला कि 2 जून, 2022 को रोहित की मां का देहांत हो जाने के कारण वह घर पर ही था.

पुलिस ने उस से पूछताछ की, जिस में उस ने नीलम से पे्रम प्रसंग के बजाए दोस्ती होने की बात स्वीकार की. लेकिन उस का कहना था कि नीलम की शादी हो जाने के बाद वह दोस्ती भी लगभग खत्म हो चुकी थी.

पुलिस ने नीलम और उस के प्रेमी रोहित राजपूत के फोन नंबरों की काल डिटेल्स निकलवा कर अध्ययन किया.

इस जांच में पता चला कि लकी के मोबाइल पर उस रोज एक ऐसे नंबर से फोन आया था, जिस से उस दिन से पहले उस की कभी बात नहीं हुई थी. जिस जगह पर लकी का शव मिला था, वहां 4 और मोबाइल नंबरों की लोकशन लकी के मोबाइल के साथ मिल रही थी. ये चारों नंबर गुजरात के थे.

पुलिस को मालूम हुआ कि घटना वाले दिन खुद नीलम ने ही फोन कर के उसे कटला बुलाया था.

लेकिन लकी की काल डिटेल्स में घटना वाले दिन नीलम के मोबाइल नंबर पर उस से एक बार भी बात होने की जानकारी नहीं थी. इस का मतलब साफ था कि उस रोज नीलम अपना नंबर छिपा कर किसी और नंबर से बात कर रही थी.

इस नए मोबाइल नंबर की डिटेल्स निकालने के बाद पता चला कि इस नंबर से लकी के अलावा एक और नंबर पर बात की गई थी. और जिस नंबर पर बात की गई थी, वह नंबर उन मोबाइल नंबरों के संपर्क में था, जिन की लोकेशन घटनास्थल की मिल रही थी.

इस से पुलिस समझ गई कि लकी की हत्या में नीलम व उस के पे्रमी रोहित राजपूत का ही हाथ है. इसलिए पुलिस ने एक बार फिर रोहित और नीलम को थाने बुला कर उन के साथ सख्ती से पूछताछ की तो लकी की हत्या का पूरा सच 10 दिन बाद सामने आ गया.

कटला, गुजरात के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी नीलम रूप और सौंदर्य के मामले में बहुत ही रईस थी. किशोर उम्र मेें कालोनी के नवयुवकों के दिलों में जगह बनाने वाली नीलम जिस भी गली से गुजरती थी वह गली महकने लगती थी. इसलिए गलीमोहल्ले के कई युवक उस से दोस्ती की इच्छा ले कर उस के घर के आसपास चक्कर लगाते फिरते थे. युवकों की यह दीवानगी उसे अच्छी लगने लगी.

नीलम की नजरों मे उस का सब से बड़ा दीवाना उस के साथ पढ़ने वाला रोहित था, जो स्कूल में हमेशा उस के आगेपीछे बने रहने की कोशिश करता रहता था.

इसलिए उस ने सब को मन ही मन तौला तो दीवानगी के मामले में रोहित का पलड़ा भारी पड़ा. इसलिए धीरेधीरे उस का मन रोहित की तरफ झुकने लगा.

एक दिन रोहित ने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया. किशोर उम्र के प्रेम का अपना एक नशा होता है, इसलिए रोहित और नीलम के दिल एकदूसरे से मिलने के लिए मचलने लगे. कभी स्कूल के सुनसान कोने में तो कभी किसी मंदिर की परिक्रमा में उन की मुलकातें होने लगीं.

बताते हैं कि नीलम की रोहित के साथ पहली बार एकांत में मुलाकात नीलम की एक सहेली के घर में उस वक्त हुई थी, जब उस सहेली के परिवार के दूसरे सभी लोग कटला से बाहर किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे.

तलाश: ज्योतिषी ने कैसे किया अंकित को अनु से दूर?

romantic story in hindi

प्रेमी ने लगाया शक का चश्मा: भाग 3

‘‘हां, गीता और मम्मी बाजार गई हैं, थोड़ी देर में लौट आएंगी.’’ सविता ने सुंदर के सवालों का सपाट जवाब दिया.

फिर पलभर के लिए दोनों के बीच खामोशी छाई रही. उसे सुंदर ने ही तोड़ा, ‘‘सविता, आजकल मैं देख रहा हूं कि तुम मुझ से कटीकटी सी रहती हो और दूसरों पर मेहरबान.’’

‘‘क्या कहा?’’ सविता अचकचा उठी, ‘‘मैं तुम से कटीकटी सी रहती हूं और दूसरों पर मेहरबान? तुम्हारे कहने का मतलब क्या है सुंदर?’’ सविता सुंदर पर भड़क उठी.

‘‘यही कि मैं कई दिनों से देख रहा हूं कि तुम अपना ट्रैक चेंज कर किसी और की बांहों में झूल रही हो.’’

‘‘खबरदार सुंदर! आज तो तुम ने मेरे दामन पर कीचड़ उछाल दी, फिर दोबारा मुझ से ऐसी बातें मत करना वरना मैं यह भूल जाऊंगी कि मैं ने कभी तुम्हें प्यार किया था. इस से पहले कि मेरा गुस्सा मेरे सिर चढ़ कर बोले, तुम यहां से अभी चलते बनो और फिर दोबारा अपनी शक्ल मुझे मत दिखाना.’’ सविता गुस्से से पागल हो गई थी. उस की आंखें एकदम सुर्ख हो गई थीं.

सविता का यह रौद्र रूप देख कर सुंदर डर गया और बिना कुछ बोले उठा और वहां से अपने घर चला गया.

अपमान के अग्निकुंड में जलने लगा सुंदर

प्रेमिका के अपमान के अग्निकुंड में जलते सुंदर ने एक बड़ा और खतरनाक फैसला ले लिया था. उस ने उसी समय तय कर लिया कि सविता को मौत के घाट उतार कर वह अपने अपमान का बदला लेना.

इस के लिए सुंदर ने एक चाल चली. उस ने योजना के अनुसार, अपने किए के लिए उस से माफी मांग ली थी ताकि उस की सविता के घर में घुसपैठ बनी रहे. कोमल हृदय वाली सविता ने उसे माफ कर दिया और फिर से उस का पहले जैसा आनाजाना शुरू  हो गया. लेकिन सविता के दिल में गांठ बन गई थी.

सविता यह भुला नहीं पा रही थी कि सुंदर ने कैसे उस के प्यार पर शक किया था कि उस का और मर्दों से भी चक्कर चल रहा है. इसी बात से दोनों के बीच में दूरियां बढ़ती चली गईं.

सविता अपने प्रेमी सुंदर से जितनी दूर होती जा रही थी, सुंदर के तनबदन में ईर्ष्या की आग धधकती जा रही थी. प्रेमिका की जुदाई सुंदर और बरदाश्त नहीं कर पा रहा था. वह इस किस्से को जल्द से जल्द समाप्त कर देना चाहता था.

योजना के मुताबिक, 19 जुलाई, 2022 की रात साढ़े 10 बजे सुंदर सविता के घर पहुंचा. उस समय सविता, उस की मां लखिमा और बेटी गीता खाना खा कर सोने की तैयारी कर रहे थे.

सुंदर को इतनी रात गए देख कर सविता मन ही मन बुदबुदाई और उसे घर के अंदर बुला लिया. उस ने इतनी रात गए आने की वजह पूछी तो सुंदर अपना आपा खो बैठा. अपने साथ लाए लोहे के रोड से उस के सिर पर जोरदार वार किया कि वह चीखती हुई चौकी पर जा गिरी.

मां की चीख सुन कर गीता उस की तरफ बढ़ी तो उसे देख कर सुंदर डर गया कि वह पुलिस को इस बाबत बता सकती है.

फिर क्या था? सुंदर ने गीता के सिर पर उसी रौड से एक जोरदार प्रहार किया कि वह भी एक ही वार में ढेर हो कर नीचे फर्श पर जा गिरी थी.

उस की दर्दनाक चीख सुन कर सो रही लखिमा मुर्मू की नींद टूट गई. यह देख कर एक बार फिर सुंदर डर गया. 2-2 कत्ल का राज छिपाने के लिए सुंदर ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया.

तीनों की हत्या करने के बाद इत्मीनान से उस ने वाशरूम में जा कर खून सनी रौड और अपने हाथपैर धोए. ये सब करतेधरते रात के एक बज गए थे. उस के बाद उस ने कमरे पर बाहर से ताला बंद कर वह फरार हो गया.

हत्यारा लाख चालाक क्यों न हो, कानून की नजर से कभी बच नहीं सकता. आखिरकार, सुंदर का भी वही हुआ, जो हर मुलजिम के साथ होता है.

कथा लिखे जाने तक आरोपी सुंदर जेल में बंद था और हत्या में प्रयुक्त रौड पुलिस ने बरामद कर ली थी. मृतकों की गला रेत कर हत्या करने वाली बात से पुलिस ने इंकार किया था. उस ने भी सिर में गहरी चोट लगने से मौत होना बताया था.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें