फिल्मी हीरोज के ये हेयर कट बढ़ाएंगे आपकी स्मार्टनेस

मर्दों के फैशन में सब से अहम रोल निभाता है उन का हेयर स्टाइल और हेयर कट. जितना उन का हेयर स्टाइल अच्छा होगा, उतना ही उन की पर्सनैलिटी अच्छी दिखेगी. आज भारत में कई तरह के हेयर स्टाइल और हेयर कट मौजूद हैं. यहां हम यही जानेंगे कि मर्दों को कौन से हेयर कट अपनाने चाहिए, जो उन की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

क्लासिक टेपर कट classic Taper cut

क्लासिक टेपर कट एक एवरग्रीन हेयर स्टाइल है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता. इस हेयर स्टाइल की खासीयत है कि इसे किसी भी तरह के मौके पर आजमाया जा सकता है, चाहे वह फौर्मल हो या कैजुअल. इस हेयर स्टाइल की खास बात यह है कि बालों को ऊपर से थोड़ा लंबा और साइड्स से शौर्ट्स रखा जाता है. इस कट में सिर का आकार खूबसूरती से हाइलाइट करता है और एक साफ और शार्प लुक देता है. साथ ही, इसे मेंटेन करना बेहद ही आसान है. यह हेयर स्टाइल हर दिन अट्रैक्टिव लगता है. यह हेयर कट लगभग सभी तरह की फेस शेप्स पर अच्छा लगता है खासकर ओवल और राउंड फेस शेप पर.

फेड कट Fade cut

फेड कट एक मौडर्न और ट्रैंडी हेयर स्टाइल है, जो आजकल काफी पौपुलर हेयर कट में से एक है. इस में बालों को ग्रैजुएटिंग इफैक्ट दे कर धीरेधीरे छोटे होते हुए काटा जाता है. फेड कट कई तरह के होते हैं. इस में हाई फेड, मिड फेड और लो फेड कट शामिल हैं.

इस हेयर स्टाइल की खास बात यह भी है कि येह आप को फ्रैश और क्लीन लुक देता है. यह आसानी से किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाता है. इस हेयर स्टाइल को डेली रूटीन में ट्रिम करना पड़ता है ताकि फेड का इफैक्ट बना रहे.

यह हेयर कट सभी तरह के फेस पर अच्छा लगता है. सब से ज्यादा सुटेबल स्क्वायर और डायमंड फेस शेप पर अच्छा लगता है.

क्विफ Quiff

क्विफ हेयर स्टाइल एक क्लासिक और एवरग्रीन औप्शन है, जो आज भी ट्रैंड में है. यह हेयर स्टाइल खासतौर से उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन के बाल मोटे और घने होते हैं. इस में बालों को ऊपर की ओर उठा कर स्टाइल किया जाता है, जिस से एक वौल्यूमिनस और स्टाइलिश लुक मिलता है. यह क्विफ हेयर स्टाइल चेहरे को लंबा भी दिखाता है. इसे मेंटेन करने के लिए आप को हेयर प्रौडक्ट्स की जरूरत पड़ती है जैसे कि हेयर स्प्रे या जेल. यह स्टाइल ओवल और राउंड फेस शेप्स पर ही अच्छा लगता है.

पम्पाडोर Pompadour

पम्पाडोर हेयर स्टाइल एक ग्लैमरस और बोल्ड औप्शन है. यह हेयर कट पहले काफी चलन में था, लेकिन अब फिर से ट्रैंड में आ चुका है. इस में बालों को ऊपर की ओर उठा कर पीछे की ओर स्टाइल किया जाता है, जिस से एक वौल्यूमिनस और अट्रैक्टिव लुक मिलता है. इस की शेप बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा हुआ लुक देता है. इसे सैट करने के लिए आप को हेयर प्रोड्क्ट्स और स्टाइलिंग स्किल्स की जरूरत होगी. यह हेयर स्टाइल स्क्वायर और हार्ट शेप फेस पर बहुत सूट करता है.

देसी नेताओं का सूटबूट में लुक्स है वायरल, टशन दिखाने में नहीं है किसी से कम

भारत में एक से बढ़ कर एक नेता हैं. कई तो यंग हैं, जो आज भी बिलकुल उसी तरह के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जो कभी आजादी के वक्त पहने जाते थे. ज्यादातर नेताओं की पोशाक अमूमन देसी ही देखी गई है, लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि कई नेता काफी स्टाइलिश हैं और सूटबूट पहना करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

रवि किशन

रवि किशन, जो गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, का असल लुक काफी बदला है. पहले वे बिना दाढ़ीमूंछों के हंसमुख चेहरे के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे घनी दाढ़ीमूंछों के साथ एक गंभीर लुक में नजर आते हैं. साथ ही, उन्हें हर तरह के स्टाइलिश लुक में भी देखा गया है. वे कभी देसी अवतार में नजर आते हैं, तो कभी सूटबूट के साथ, लेकिन ज्यादातर चुनावी दौर में उन्हें देसी लिबास में ही देखा गया है.

तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या, जो बैंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, का लुक काफी आकर्षक और युवा है. वे अकसर औफिशियल कपड़ों में नजर आते हैं, जैसे कि सूट और टाई, जो उन का पहनावा है. उन के बाल छोटे हैं  और वे अकसर बिना दाढ़ीमूंछों के साफसुथरे लुक में दिखते हैं. तेजस्वी सूर्या देसी लिबास में बेहद कम नजर आते हैं.

चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद का लिबास उन के क्रांतिकारी जीवन का प्रतीक है. वे अकसर धोतीकुरता पहनते हैं, जो उस समय के भारतीय ग्रामीण और साधारण लोगों की एक पहचान है. उन के पहनावे में सादगी और भारतीयता की झलक मिलती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी सूटबूट में नहीं देखा गया है. वे सूटबूट के भी शौकीन रहे हैं.

चिराग पासवान

चिराग पासवान भी उन नेताओं की लिस्ट में आते हैं, जो देसी लिबास कैरी करने में बिलकुल नहीं शरमाते हैं. हालफिलहाल में चिराग पासवान ने एक इवैंट में अपने देसी लुक से सब का ध्यान खींचा था. उन्होंने ब्लैक शेरवानी पहनी थी, जिस में ग्रे धागों से कढ़ाई की गई थी. इस लुक में उन्होंने हील वाले ब्लैक लेदर के शूज और गोल्डन रिंग्स पहनी थीं. उन की यह ट्रैडिशनल आउटफिट और बियर्ड लुक उन्हें काफी हैंडसम और डैशिंग दिखा रहा था. इस के अलावा कई दफा चिराग पासवान सूटबूट में भी नजर आ चुके हैं.

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का लुक अकसर चर्चा में रहता है खासकर जब वे पब्लिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं. वे टोपी के साथ देसी लुक में दिखाई देते हैं. उन का पहनावा आमतौर पर सफेद कुरतापाजामा और लाल टोपी का होता है, जो समाजवादी पार्टी का प्रतीक है. यह लुक उन्हें एक पहचान देता है और उन के समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाता है.

मेरे दांतों का पीलापन खूबसूरती को फीका कर देता है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 28 साल की युवती हूं. देखने में खूबसूरत हूं लेकिन मेरे दांतों का पीलापन मेरी खूबसूरती को फीका कर देता है, जबकि मैं रैग्युलर दोनों वक्त सुबह व रात को सोने से पहले ब्रश कर के सोती हूं. मैं दांतों के डाक्टर के पास नहीं जाना चाहती. कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएं जिन्हें अपना सकूं.

जवाब

कुछ आहार ऐसे होते हैं जिन में टैनिक एसिड उच्च मात्रा में होता है जिस से दांतों में पीलापन आ जाता है. इस के अलावा कौफी और सोडा से भी दांत पीले हो सकते हैं. धूम्रपान, कुछ मैडिकल ट्रीटमैंट चल रहा हो या सही तरीके से ब्रश न करना या फिर अत्यधिक फ्लोराइड के कारण भी दांतों का पीलापन बढ़ने लगता है.

ये भी पढ़ें- मैं सबके सामने अपनी बात बोल देता हूं पर इम्प्रेस नहीं कर पाता, मैं क्या करूं?

खैर इन में कोई वजह आप को नहीं दिख रही है तो अपने खानपान पर ध्यान दें. शरीर में पोषण या कैल्शियम की कमी होगी तो कितने ही नुस्खे अपना लें, दांत सफेद नहीं होंगे. इसलिए आहार विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर लें. चिपचिप कैंडी, स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ का सेवन न करें.
रही बात घरेलू उपाय अपनाने की तो बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ें या टूथपेस्ट में मिला कर ब्रश कर सकती हैं. आप चाहें तो इस में नमक भी मिला सकती हैं. नारियल का तेल 15-20 मिनट दांतों पर लगा रहने दें फिर ब्रश कर लें. पीलापन कम होगा. हींग पाउडर को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें. दिन में 2 बार इस से कुल्ला करें. ये कुछ घरेलू उपाय हैं जो आप अपना सकती हैं.

ये भी पढ़ें- मेरे बाल सफेद हो रहे हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

5 टिप्स: सिंगल सेक्स को लेकर युवतियों के बदलते विचार

परिवर्तन के इस दौर में न सिर्फ युवतियों के विचार बदले हैं बल्कि उस से कई कदम आगे वे दैहिक स्वतंत्रता की बोल्ड परिभाषा को नए कलेवर में गढ़ती और बुनती नजर आ रही हैं.

1. सेक्सुअलल बोल्डनैस का बोलबाला

आज युवतियों ने सेक्स को अपने बोल्ड व बिंदास अंदाज से बदल दिया है. युवतियां न केवल सोशल फोरम में व सार्वजनिक जगहों पर सेक्स जैसे बोल्ड इश्यू को सरेआम उठा रही हैं बल्कि उस के पक्ष में अपना मजबूत तर्क भी पेश कर रही हैं. वे कैरियर ओरिऐंटिड होने के साथसाथ सेक्स ओरिऐंटिड भी हैं. सेक्स के टैबू होने के मिथक को वे काफी पीछे छोड़ चुकी हैं. वे सेक्स को बुराई नहीं समझतीं बल्कि उस का भरपूर लुत्फ उठाना चाहती हैं.

2. सिंगल सेक्स की पैरोकार आज की युवतियां

कुछ समय पहले तक युवतियों के अकेले रहने या सफर करने पर सवाल उठाए जाते थे, पर जवान होती युवापीढ़ी ने वर्षों से चली आ रही नैतिक व सेक्स से जुड़े सामाजिक मूल्यों की अपनी तरह से व्याख्या की है. सहशिक्षा व बौद्धिक विकास ने इसे बदलने में काफी सहायता की है. शिक्षित स्वतंत्र कम्युनिटी के इस बोल्ड अंदाज ने आम मध्यवर्गीय सोच में भी अपनी पैठ बना ली है. निम्न वर्गों में तो पहले से ही स्वतंत्रता थी. बगावती सुरों ने आजादी पाने की राह आसान कर दी है. युवतियों की आर्थिक स्वतंत्रता ने भी इस में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है.  सिंगल रहने वाली अधिकतर युवतियां इस सेक्सुअलल फ्रीडम का बेबाकी से फायदा उठाती नजर आती हैं. वे सेक्स को ऐंजौय करने में हिचकिचाती नहीं हैं. यह भी शरीर की एक आवश्यकता है.

3. सेफ सेक्स, सेफ लाइफ का फंडा

आधी आबादी का एक बड़ा वर्ग सेफ सेक्स को तरजीह देता है. सेक्स अब इंटरकोर्स का माध्यम मात्र नहीं बल्कि सुरक्षित व आनंददाई बन गया है. युवतियां अलर्ट हैं, जागरूक हैं और अपनी सेहत को ले कर सजग भी हैं. सेक्सुअलल इंटरकोर्स के दौरान वे दुनियाभर के उपाय जैसे पिल्स, कंडोम आदि का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं. सिंगल रहने वाली युवतियां अब सेक्स का भी मजा ले रही हैं और फिटनैस भी बरकरार रख रही हैं.

4. सिंगल सेक्स के फायदे

वर्जनाएं अब टूट रही हैं. पढ़ाई, नौकरी या कामकाज के सिलसिले में युवतियां अपनी जद की सीमाएं लांघ रही हैं. ऐसे में बेरोकटोक वाली एकाकी जिंदगी उन्हें ज्यादा रास आ रही है. माना कि आम भारतीय परिवारों में विवाहपूर्व सेक्स को अभी भी वर्जित समझा जाता है और इसे चोरीछिपे ही अंजाम दिया जाता है, लेकिन यही रोकटोक युवाओं को सेक्स के और अधिक करीब खींच कर ला रही है. वैसे तो सिंगल सेक्स अपनेआप में एक फ्रीडम का एहसास कराता है, पर इस के कुछ फायदे भी हैं जैसे :

  •    इस से बोल्डनैस का एहसास होता है.
  •    यह कथित वर्जनाओं को तोड़ने का चरम एहसास कराता है.

माना कि सिंगल सेक्स आप को रियल सेक्सुअलल फन दे सकता है, पर अपनी सेक्सुअलल प्राइवेसी को ले कर सतर्क भी रहें. सेक्सुअलल फ्रीडम की भी लिमिट तय करें तभी आप इस के आनंद के चरम पर पहुंच सकती हैं और इस के बिंदास अंदाज में रंग सकती हैं. सेक्सुअलल इंडिपैंडैंसी जहां आप को बेबाक व बोल्ड बनाती है वहीं मोरल पुलिसिंग का शिकार भी इसलिए फन के साथ केयर का भी खयाल रखें.

5. सिंगल सेक्स के नुकसान

भले ही सिंगल रहने वाली युवतियां सेक्स को ले कर मुखरित हों पर इस के अपने कुछ नुकसान भी हैं:

  •   मल्टी पार्टनर्स से संक्रमण के खतरे बढ़ जाते हैं.
  •  चीटिंग का खतरा हमेशा बना रहता है.
  •  लंबे समय तक ऐसी फ्रीडम आप को फिजिकल प्रौब्लम्स भी दे सकती है.

तेरे बिन: क्या हर्षा को कोई और मिल गया था या बात कुछ और थी

हर्षा जिस दिन से मायके से लौटी थी उल्लास उसे कुछ बदलाबदला पा रहा था. औफिस जाते समय पहले तो वह उस की हर जरूरत का ध्यान रखती. नाश्ता, टिफिन, घड़ी, मोबाइल, वालेट, पैन, रूमाल कहीं कुछ रह न जाए. वह नहा कर निकलता तो धुले व पै्रस किए कपड़े, पौलिश किए जूते उसे तैयार मिलते. रोज बढि़या डिनर, संडे को स्पैशल लंच, सुंदर सजासंवरा घर, मुसकान से खिलीखिली हर वक्त आंखों में प्यार का सागर लिए उस की सेवा में बिछी रहने वाली हर्षा के रंगढंग उस दिन से कुछ अलग ही नजर आ रहे थे.

अब उसे कोई चीज टाइम पर जगह पर नहीं मिलती. पूछता तो उलटे तुरंत जवाब मिल जाता कि कुछ खुद भी कर लिया करो. अकेली कितना करूं. उल्लास इधरउधर दिमाग के घोड़े दौड़ाने लगा था.

‘उस दिन औफिस की पुरानी सैक्रेटरी बीमार जान कर उसे देखने घर चली आई. कहीं इस कारण हर्षा को कुछ फील तो नहीं हो गया या  हर्षा की नई भाभी पारुल ने तो कहीं उसे पट्टी पढ़ा कर नहीं भेजा, बहुत तेज लगती है वह या फिर औफिस में बिजी रहने के कारण आजकल कम टाइम दे पाता हूं. घर में अकेले पड़ेपड़े बोर हो जाती होगी शायद. मायके में जौइंट फैमिली जो है… बच्चा भी तो नहीं अभी कोई, जो उसी से मन लग जाता. 2-3 साल बाद बच्चे का प्लान खुद ही तो मिल कर बनाया था. पूछने पर तो सही जवाब भी नहीं देती आजकल,’ उल्लास सोचे जा रहा था.

‘‘उल्लास खाना बना दिया है, निकाल कर खा लेना. बाकी फ्रिज में रख देना. मुझे शायद आने में देर हो जाए. फ्रैंड के घर किट्टी पार्टी है,’’ हर्षा का सपाट स्वर सुनाई दिया.

‘‘संडे को कौन किट्टी पार्टी रखता है? एक ही दिन तो सभी जैंट्स घर पर होते हैं?’’

‘‘और हम जो रोज घर में रहतीं हैं उन का क्या? कल से तुम्हारे कपड़े बैड पर फैले हैं. उन्हें समेट कर रख लेना. मेरी समझ नहीं आता मेरे लिए क्यों छोड़ कर जाते हो?’’ और धड़ाम से दरवाजा बंद कर वह चली गई.

उल्लास सोचने लगा कि वह पहले भी तो यों छोड़ जाता था… तब उस के काम खुशीखुशी कर देती थी, तो अब उस ने ऐसा क्या कर दिया जो हर्षा उस से रूठीरूठी सी रहने लगी है? वह उस पर और बर्डन नहीं डालेगा. अपने काम खुद कर लिया करेगा.

उल्लास ने जैसेतैसे बेमन से खाना खा  लिया. हर्षा का खाना बेस्वाद तो कभी नहीं बना, भले ही खिचड़ी बनाए. इसी कारण उस का बाहर का खाना बिलकुल छूट गया था… पर अब तो कभी नमक ज्यादा तो कभी कम. कच्ची सब्जी, जलीजली रोटियां. हुआ क्या है उसे? वह हैरान था. उस की समझ में कुछ नहीं आ रहा था.

फिर मन ही मन बुदबुदाया कि चल बेटा होस्टल डेज याद कर और आज कुछ बना डाल हर्षा को खुश करने के लिए. जब तक वह घर लौटे बढि़या सा डिनर तैयार कर ले उस के लिए… हमेशा वही बनाती है उसे भी तो कभी कुछ करना चाहिए. फिर सोचने लगा कि हर्षा को आमिर खान पसंद है. अत: पहले ‘दंगल’ मूवी के टिकट बुक करा लिए जाएं नाइट शो के. फिर औनलाइन टिकट बुक किए. दोनों की पसंद का खाना तैयार किया.

हर्षा आई तो उस का प्रयास देख कर मन ही मन खुश हुई. करी को थोड़ा सा ठीक किया, पर बाहर जाहिर नहीं होने दिया. यही तो चाहने लगी थी कि उल्लास किसी भी बात के लिए उस पर निर्भर न रहे. डिनर भी चुपचाप हो गया. मूवी में भी हर्षा चुपचुप रही.

उस की चुप्पी उल्लास को अखरने लगी थी. अत: बोला, ‘‘कोई बात है हर्षा तो मुझे बताओ… मुझ से कुछ गलत हो गया या मेरा साथ तुम्हें अब अच्छा नहीं लगता?’’

‘‘जब तुम हिंदी मूवी पसंद नहीं करते हो, तो मेरी पसंद के टिकट नहीं लाने चाहिए थे. प्रत्यूष और धनंजय को ले कर अच्छा होता कोई अपनी पसंद की इंग्लिश मूवी ऐंजौय करते… जबरदस्ती मेरे कारण देखने की क्या जरूरत है?’’

उल्लास देखता रह गया कि जो हर्षा रातदिन उसे दोस्तों के साथ न जाने और अपने साथ ही हिंदी मूवी देखने की जिद करती थी वही आज उलटी बात कर रही है… क्यों उस से कट रही है हर्षा? क्या किसी और के लिए दिल में जगह बना ली है? फिर उस ने सिर झटका कि वह ऐसा सोच भी कैसे सकता है? उसे दीवानों की तरह चाहने वाली हर्षा ऐसा कभी नहीं कर सकती. वह चाहती है न कि वह अपने सारे काम खुद करे तो करेगा. तब तो खुश होगी. उसे पहले वाली हर्षा मिल जाएगी.

2-3 महीने में उल्लास ने अपने को काफी बदल लिया. अपने कपड़े हर संडे धो डालता. कुछ खुद प्रैस करता कुछ को बाहर से करवा लेता. घड़ी, वालेट, मोबाइल, चार्जर वगैरह ध्यान से 1-1 चीज रख लेता. हर्षा को इस के लिए परेशान न करता. पेट भरने लायक खाना भी बनाना आ गया था. औफिस जाने से पहले अपना कमरा ठीक कर जाता.

अब तो खुश हो हर्षा? वह पूछता तो हर्षा हौले से मुसकरा देती, पर अंदर से उसे अपने कामों को स्वयं करता देख बहुत दुखता, पर वह ऐसा करने के लिए मजबूर थी.

‘‘उल्लास इंगलिश की नईर् मूवी लगी है, जाओ अपने दोस्तों के साथ देख आओ.’’

‘‘हर्षा तुम मुझे ऐसे अपने से दूर क्यों कर रही हो. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह कैसी खुशी है तुम्हारी? क्या मुझे अपने लायक नहीं समझती अब?’’

‘‘उल्लास तुम तो लायक हो और तुम्हारे लिए वह लाली मौसी ने सही लड़की चुनी थी उन की ननद की बेटी संजना. बिलकुल तुम्हारे लिए हर तरह से सही मैच… उस ने अभी तक शादी नहीं की. मेरी वजह से उस से रिश्ता होतेहोते रह गया था तुम्हारा… लाली मौसी इसी कारण अभी तक नाराज हैं. उन की नाराजगी तुम दूर कर सकते हो तो बताओ…’’

‘‘कहां इतनी पुरानी बात ले कर बैठ गई तुम… हम दोनों ने एकदूसरे को

पसंद किया, प्यार किया, शादी की. अब यह बात कहां से आ गई… अच्छा औफिस को देर हो रही है. मैं निकलता हूं शाम को बात करते हैं रिलैक्स,’’ और फिर हमेशा की तरह बाहर निकलते हुए उस के माथे पर चुंबन जड़ दिया, ‘‘तुम कुछ भी कर लो, कह लो तुम्हें प्यार करता रहूंगा. सी यू हनी.’’

‘‘यही तो मैं अब नहीं चाहती उल्लास… तुम्हें कुछ कह भी तो नहीं सकती,’’ हर्षा देर तक रोती रही. कल ही उसे मुंबई के लिए निकलना था कभी न लौटने के लिए. उस ने अपनेआप को किसी तरह संभाला. छोटे से बैग में सामान पैक कर लिया. उल्लास आया तो उसे बताने की हिम्मत न हुई. रात बेचैनी से करवटें बदलते बीत गई.

‘‘तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही हर्षा,’’ उल्लास कभी पानी, कभी चाय तो कभी कौफी बना लाता. कभी माथा सहलाता.

‘‘डाक्टर को बुलाऊं क्या?’’

‘‘कुछ नहीं थोड़ा सिरदर्द है. सुबह तक ठीक हो जाएगा. तुम अब सो जाओ.’’

मगर उल्लास माना नहीं तेल की शीशी उठा लाया. ढक्कन खोला तो वह फिसल कर बैड के नीचे पहुंच गया. वह झुका तो पैक्ड बैग नजर आया.

‘‘अरे यह बैग कैसा है? कौन जा रहा है?’’

‘‘हां, उल्लास मुझे कल ही जाना पड़ रहा है मुंबई. अभि मुझे लेने कल सुबह यहां पहुंच जाएगा. वह मेरी सहेली रुचि की बहन की शादी है. उस का कोई है नहीं. घबरा रही है, डिप्रैशन में अस्पताल में दाखिल भी रही. सारी तैयारी करनी है. अत: मां से रिक्वैस्ट की कि अभि को भेज कर मुझे बुला लें. मेरे पास भी तुम से रिक्वैस्ट करने के लिए फोन आया था. मैं ने कह दिया उल्लास मुझे मना नहीं करेंगे… 1 महीना क्या 6 महीने रख लो. सारे काम खुद करने की आदत डाल ली है. अब उल्लास को कोई परेशानी नहीं होगी अकेले. सही है न?’’ वह हलके से मुसकराई. पर इतना प्यार करने वाले पति उल्लास से सब मनगढ़ंत कहने के लिए मजबूर वह अंदर तक हिल गई.

‘‘मगर… कितने दिन… मैं अकेले कैसे… कुछ बताया तो होता?’’

‘‘अकेले की आदत तो डाल ही लेनी चाहिए… आत्मनिर्भर होना चाहिए हर तरह से… अचानक कोई चल पड़े तो रोता ही फिरे दूसरा, कुछ कर ही न पाए,’’ वह हंसी थी.

‘‘चुप करो… कैसी बेसिरपैर की बातें कर रही हो… जा रही हो तो मैं तुम्हें रोक नहीं रहा… कब लौटोगी यह बताओ. शादी के लिए 10 दिन बहुत हैं, 1 महीना जा कर क्या करोगी पर ठीक है जाओ… हर दिन मुझे फोन करोगी. चलो अब सो जाओ.’’

8 बज चुके थे. तभी अभि आ गया, ‘‘कहां हो दीदी?’’

‘‘अभी उठी नहीं. कल तबीयत कुछ ठीक नहीं थी उस की… कुछ अजीब सी बातें कर रही थी, इसलिए अभी उठाया नहीं.’’

‘‘1 बजे की फ्लाइट है जीजू, देर न हो जाए.’’

‘‘हां, मैं उठाने ही जा रहा था. मुझे रात को ही मालूम हुआ… चाय बन गई, तुम उठा दो मैं चाय डाल कर लाता हूं.’’

‘‘दीदी उठो. मैं आ भी गया. चलना नहीं क्या? देर हो जाएगी,’’ अभि ने उसे उठाया.

‘‘जितनी देर होनी थी अभि हो चुकी अब और क्या होगी?’’ कहते हुए हर्षा उठ बैठी.

‘‘क्यों नहीं आप वहां रुकीं इलाज करवाने… कोशिश तो की ही जा सकती थी… क्यों नहीं बताने दिया जीजू को?’’ छोटा भाई अभि उस के कंधे पकड़ लाचारगी से बैठ गया. आंखों में बूंदें झलकने लगीं.

‘‘वक्त बहुत कम था मेरे पास, कितना इलाज हो पाता… तुझे तो पता ही है, तेरे जीजू को तैयार भी तो करना था मेरे बिना रहने के लिए… तू शांत हो जा बस,’’ हर्षा उस के आंसू पोंछने लगी जो रुक ही नहीं रहे थे.

उल्लास के कदमों की आहट कमरे की ओर आने लगी, तो अभि ने झट अपने आंसू दोनों हाथों से पोंछ डाले और सामान्य दिखने की कोशिश करने लगा.

हर्षा जातेजाते उल्लास को ठीक से रहनेखाने की तमाम हिदायतें दिए जा रही थी. अधिक फोन मत करना… वहां सब मुझे छेड़ेंगे कि उल्लास तेरे बिना रह ही नहीं पा रहा.

अब उदास, परेशान मत हो… तुम्हीं ने तो लंबा प्रोग्राम बनाया है. दोस्त के यहां शादी में जा रही हो. खुशीखुशी जाओ, मेरी चिंता बिलकुल छोड़ दो. मैं सब मैनेज कर लूंगा… ठाट से रहूंगा, देखना.’’

एअरपोर्ट से अंदर जाने के लिए हर्षा ने उल्लास का हाथ छोड़ा तो लगा उस की सारी दुनिया ही छूट गई. उल्लास को आखिरी बार जी भर कर देख लेना चाह रही थी. बड़ी मुश्किल से अपने को संभाला और हौले से बाय कहा. मुसकरा कर हाथ हिलाया और फिर झटके से चेहरा घुमा लिया. आंखों में उमड़ते बादलों को बरसने से रोक पाना उस के लिए असंभव था.

2 दिन ही बीते थे हर्षा को गए हुए औफिस में उल्लास को पता चला उस की अगले फ्राईडे को मुंबई में मीटिंग है. वह खुशी से उछल पड़ा. उस ने 2-3 बार ट्राई किया कि हर्षा को बता दे पर फोन नहीं मिला. फिर सोचा अचानक उसे सरप्राइज देगा.

‘‘फोन ही नहीं मिल रहा हर्षा का. यहां मेरी मीटिंग है आज 3 बजे. सोच रहा हूं हर्षा को सरप्राइज दूं. उस की सहेली रुचि का जल्दी पता बता अभि.’’

अभि उसे हैरानपरेशान सा देख रहा था.

‘‘जीजू आप…’’ उस ने पैर छुए, ‘‘मैं वहीं जा रहा हूं आइए. 1 मिनट रुको. अंदर अम्मांजी से तो मिल लूं.’’

‘‘सब वहीं हैं जीजू,’’ वह धीरे से बोला.

‘‘कहां खोया है तू… लगता है तेरी भी जल्दी शादी करनी पड़ेगी,’’ उल्लास अकेले ही बोले जा रहा था.

‘‘अरे कहां ले आया तू टाटा मैमोरियल… कौन है यहां कुछ तो बोल… अभि कहीं हर्षा…’’ वह आशंका से व्याकुल हो उठा.

अभि बिना कुछ बोले उस का हाथ पकड़ सीधे हर्षा के पास ले आया, ‘‘सौरी दी… मैं आप को दिया प्रौमिस पूरा नहीं कर पाया,’’ और फिर फूटफूट कर रो पड़ा.

दिल से न चाहते हुए भी हर्षा की आंखें जैसे उल्लास का ही इंतजार कर रही थीं.

मानो कह रही हों तुम्हें देख अब तसल्ली से जा सकूंगी. उल्लास के हाथ को कस कर थामे उस की हथेलियों की पकड़ ढीली पड़ने लगी. वह बेसुध हो गई.

‘‘हर्षाहर्षा तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा. तुम ने मुझे क्यों नहीं पता लगने दिया? डाक्टर… सिस्टर…’’

‘‘आप बाहर आइए प्लीज, हिम्मत से काम लीजिए… मैं ने इन्हें 2-3 महीने पहले ही बता दिया था… बहुत लेट आए थे… कैंसर की लास्ट स्टेज थी. अब कुछ नहीं हो सकता…’’

‘‘ऐसे कैसे कह सकते हैं डाक्टर? आप लोग नहीं कर पा रहे यह बात और है… मैं अमेरिका ले जाऊंगा… फौरन डिस्चार्ज कर दीजिए. मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगा हर्षा मैं अभी आया,’’ और वह बाहर भागा.

जी जान लगा कर उल्लास ने आननफानन में अमेरिका जाने की व्यवस्था कर ली. 2 दिन बाद वह हर्षा को ले कर लुफ्थांसा विमान में इसी उम्मीद की उड़ान भर रहा था.

‘‘तेरे बिन नहीं जीना मुझे हर्षा,’’ उस ने उस के कानों में धीरे से कहा और हमेशा की तरह उस के माथे पर चुंबन अंकित कर दिया, परंतु इस बार वह आंसुओं में भीगा था.

आधा चांद: क्यूं परेशान थी राधिका

इन सितारों के बीच भी क्या यह चांद खुद को अकेला महसूस करता होगा? क्या यह भी किसी से मिलने के लिए रोज आसमान में आता है? क्या ये तारे भी इस की भाषा समझते हैं? क्या इसे भी किसी की याद आती होगी? कैसे अजीब से सवाल आते रहते हैं मेरे मन में, जिन का जवाब शायद किसी के पास नहीं, या फिर ये सवाल ही फुजूल हैं. मेरी आदत है, हर रोज यों ही 10 बजे छत पर आ कर इस चांद को निहारने की. इस समय जब सब लोग परिवार के साथ टैलीविजन देखते हैं या मोबाइल में मैसेज टाइप कर रहे होते हैं, मैं यहां आ जाता हूं, इस चांद से बातें करने, क्योंकि एक यही तो है, जो मेरे इन तनहाई के दिनों में मुझे सुनता है, मेरा दर्द समझता है. जब हम प्यार में होते हैं, तो चांद में महबूब का अक्स देखते हैं और वहीं दूसरी तरफ जब दर्द में होते हैं, तो उस में हमदर्द तलाश कर लेते हैं और चांद की खूबी है कि यह सब बन जाता है.

पिछले 2 साल से मेरी रातें यहीं कटती हैं. अब तो इसे देखने की इतनी आदत हो गई है कि एक दिन यहां न आऊं तो कैसा लगेगा पता नहीं, क्योंकि आज तक कभी ऐसा हुआ नहीं. आदत कह कर मैं हंस पड़ा. कितनी अजीब है न यह आदत भी, कब और किस की लग जाए, पता नहीं. पहले राधिका की लगी, अब इस चांद की.

राधिका… आखिर आ ही गया उस का नाम मेरी जबां पर. आज तक ऐसा कोई दिन नहीं हुआ, जब मैं ने यहां आ कर उस का कोई किस्सा तुम्हें न सुनाया हो. तुम भी सोचते होंगे कि इतने दिन जिस का साथ नहीं रहा, यादें कैसे इतने दिन ठहर गईं?

राधिका और मैं पहली बार तब मिले थे, जब मैं मूवी का टिकट लेने टिकट खिड़की की लंबी लाइन में लगा था.  उस दिन कुछ ज्यादा ही भीड़ थी. मैं ने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी किसी जगह भी कोई मिल सकता है, जो हमेशा याद रह सकता है. दरअसल, टिकट आखिरी थी और लड़केलड़कियों की अलगअलग लाइन होने के चलते हम दोनों ही खिड़की पर खड़े थे. टिकट वाला भी सोच में पड़ गया कि किसे दे…

मैं भी पीछे नहीं हटा और वह भी. टिकट वाले ने कहा कि आप दोनों तय कर लीजिए कि किसे चाहिए. वह खुद किसी झमेले में पड़ना नहीं चाहता था.

अब करें भी तो क्या. मैं उस से कुछ कहता, उस से पहले ही वह बोल पड़ी, ‘‘देखिए, यह टिकट तो मैं ही लूंगी, आप कल देख लेना.’’ ‘अजीब लड़की है,’ मैं ने सोचा. प्लीज कहने के बजाय ऐसे अकड़ कर बोल रही थी. मैं कुछ कहता, उस से पहले ही मेरे मोबाइल की घंटी बजी. मैं रिसीव करने थोड़ी दूर आया, 2 मिनट में काल कट कर के मैं वापस गया तो वह लड़की वहां नहीं थी.

मैं ने टिकट वाले की ओर सवालिया नजरों से देखा, तो वह बोला, ‘‘टिकट तो वे मैडम ले कर चली गईं.’’ मैं खिसिया कर रह गया. हद होती है… एक तो दिन मिलता है छुट्टी का और आज ही यह सब. अच्छाभला मूड ले कर आया था, लिहाजा उस दिन मैं उसी लड़की को कोसता रहा.

अगले हफ्ते समय से काफी पहले ही मैं टिकट लेने चला गया. भीड़ भी थोड़ी कम थी. इसे इत्तिफाक कहिए या कुछ और कि वह लड़की आज भी आई थी. मैं ने उसे नजरअंदाज करना ही ठीक समझा. आखिर कैसे उस दिन उस ने…

खैर, मैं ने टिकट ली और मुड़ा. वह मेरे पीछेपीछे थी. मैं उसे नजरअंदाज करने लगा. उस ने मुझे रोकते हुए कहा, ‘‘सुनिए…’’ मैं ने उस की ओर देखा, तो वह बोली, ‘‘सौरी, पिछली बार मैं ने टिकट ले ली थी.’’

मैं ने सोचा कि यह कैसे इतना बदल गई. खैर, मैं ‘इट्स ओके’ बोल कर आगे बढ़ा. वह फिर मेरे सामने आ कर ‘थैंक्स’ बोलने लगी. मैं दिखावे के लिए हलका सा मुसकरा दिया, फिर वह बोली, ‘‘क्या आप मेरी हैल्प कर सकते हैं?’’ मैं ने चौंक कर पूछा, ‘‘मैं क्या मदद कर सकता हूं?’’

वह बोली, ‘‘मेरे पास 15 रुपए कम हैं मूवी की टिकट के लिए. अगर आप अभी दे देते हैं, तो मैं वापस कर दूंगी. मूवी के बाद घर से ला कर पक्का. अभी जाऊंगी तो देर हो जाएगी.’’ मैं उस लड़की की मदद बिलकुल नहीं करना चाहता था. आखिर कैसे उस ने पिछली बार धोखे से टिकट ले ली थी, मुझे नीचा दिखा कर…

‘‘अच्छा तो इसलिए इस ने माफी मांगी होगी, तभी सोचूं कि इतना जल्दी कोई कैसे बदल सकता है,’’ मैं खुद में ही बुदबुदा रहा था कि तभी उस ने दोबारा कहा, ‘‘प्लीज…’’ मैं अपने खयाल से बाहर निकला. ऐसा कोई जरूरी नहीं था कि मैं उस की मदद करूं, पर पता नहीं क्यों, मैं खुद को रोक नहीं पाया और उसे 15 रुपए दे दिए.

वह देख कर ऐसे उछल कर ‘थैंक्स’ बोली, जैसे रोते हुए बच्चे को उस का मनपसंद खिलौना मिल गया हो. वह पहली बार तब अच्छी लगी थी मुझे. 3 घंटे की उस मूवी में मुझे उस का खयाल 30 बार आया. पता नहीं क्यों, पर मैं मिलना चाहता था उस से एक बार, देखना चाहता था उसे एक और बार. नहीं, वे 15 रुपए नहीं चाहिए थे मुझे, वह तो बस… होता है कभीकभी कि कोई एक नजर में ही बस जाता है इन नजरों में. मैं अपनी बाइक स्टार्ट कर के निकलने ही वाला था कि वह अचानक से मेरे सामने आ गई. वह बोली, ‘‘आप 5 मिनट यहीं रुकें, तो मैं घर से रुपए ला कर दे दूंगी.’’

मैं कहना चाहता था कि हां, बिलकुल रुक सकता हूं, क्योंकि 5 मिनट बाद मैं उसे फिर देख पाता, पर इसी बीच मेरे मोबाइल की रिंग बजी. कमबख्त यह हमेशा गलत समय पर ही बजता है. एक दोस्त का फोन था. कुछ जरूरी काम था. ‘अभी आता हूं’ कह कर मैं ने फोन काट किया और बाइक स्टार्ट करते हुए बोला, ‘‘नहीं, इस की कोई जरूरत नहीं है.’’ उस दिन के बाद से मैं हर संडे वहां जाता था. नहीं, मूवी देखने नहीं. मैं वहां मूवी शुरू होने तक खड़ा रहता और आतेजाते लोगों को देखता रहता. नजरें बस उसे ही तलाशती रहतीं, पर एक महीना यानी 4 रविवार हो गए थे, वह नहीं दिखी थी और इन 4 रविवार में मैं ने खुद भी कभी मूवी नहीं देखी, मन ही नहीं किया. आज 5वां रविवार था. मुझे खुद नहीं पता था कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं. कुछ सवाल ऐसे होते हैं, जिन के जवाब हमारे पास नहीं होते या होते भी हैं, तो हम उन्हें स्वीकार नहीं कर पाते.

अचानक से उसे अपने सामने दूर से आता देख मेरी आंखों में अजीब सी चमक आ गई. उस के सामने गया तो वो भी मुझे देख कर हलका सा मुसकरा दी और बोली, ‘‘आप हर रविवार आते हैं यहां?’’ मैं ने जवाब देने के बदले सवाल कर दिया, ‘‘आप पिछले महीने एक बार भी नहीं आईं… क्यों?’’ वह कुछ सैकंड तक मुझे एकटक देखती रही, जैसे पूछना चाहती हो कि क्या मैं ने उस का इंतजार किया था, पर उस ने कुछ कहा नहीं, फिर खामोशी तोड़ते हुए वह बोली, ‘‘मैं शहर से बाहर गई हुई थी, इसलिए नहीं आई.’’

उस के बाद हम दोनों ने टिकट ली और मूवी देखने लगे. उस दिन के बाद से हर रविवार मैं भी जाता और वह भी आती थी. ऐसा कुछ था नहीं कि हम ने तय किया था कि हर हफ्ते आएंगे. पर होते हैं न कुछ वादे, जो हम जानेअनजाने एकदूसरे से कर देते हैं. कभी मैं जल्दी पहुंच जाता तो कभी वह. धीरेधीरे हम एकदूसरे के बारे में जानने लगे. मैं ने बताया कि मेरा घर अहमदाबाद में है और यहां नौकरी. तो उस ने बताया कि वह यहां पास में ही रहती है और एक स्कूल में टीचर है. वह अकसर अपने परिवार के बारे में बात करती थी.

उस की बातों से मैं इतना तो जान गया था कि उसे ज्यादा लोगों से मिलनाजुलना पसंद नहीं. कभीकभी मेरा मन करता कि उस से पूछूं कि वह मेरे साथ इतना खुल कर बात कैसे कर लेती है. मैं जो बहुत बोलने वाला था, उस से मिल कर उस की बातें खामोशी से सुनना सीख गया था और वह जो कम बोलती थी, मुझ से मिल कर खुल कर बोलने लगी थी. उसे मुझ से कहना पसंद था और मुझे उसे सुनना.

ऐसे ही एक दिन मूवी के बाद हम दोनों के कदम रुक गए और हम मुड़ कर एकदूसरे को देखने लगे. मुझे ऐसा लगा जैसे वह भी वही कहना चाहती है जो मैं उस से.

अब मुझ से बरदाश्त नहीं हो रहा था. मैं कहना चाहता था उस से अपने दिल की बात. मैं बताना चाहता था उसे कि मैं यहां मूवी देखने नहीं, बल्कि तुम्हें देखने आता हूं, तुम से मिलने आता हूं. मैं बताना चाहता था कि उसे देखे बिना मेरे ये 6 दिन कैसे बीतते हैं. पता नहीं क्यों, पर जब वह सामने आती तो मैं कुछ नहीं कह पाता था, बस उसे सुनता रहता था. एक बार बातों ही बातों में उस ने बताया था कि उसे चांद देखना बहुत पसंद है, लेकिन पूरा चांद आधा नहीं. अधूरा चांद, अधूरी ख्वाहिशें बहुत तकलीफ देती हैं…

इतना कहतेकहते वह रुक गई थी. तब मैं चाह कर भी कुछ कह नहीं पाया था. उस दिन पूर्णिमा थी. तब मैं ने पहली बार चांद को इतना गौर से देखा था. तब मुझे लगा कि राधिका भी उसे ही देख रही है. अगले हफ्ते जब मैं उस से मिला, तो उस ने कहा कि चलो, कहीं पास में बैठ कर बात करते हैं. मैं उसे देखता रह गया. जैसे वह जान गई थी कि मैं मूवी देखता ही नहीं था. मैं ने हां की और थोड़ी देर बाद हम एक कैफे में थे.

वह बहुत शांत थी आज, पर उस की आंखें बहुतकुछ कह रही थीं. कभीकभी कहना नहीं सिर्फ महसूस करना जरूरी होता है. मैं महसूस कर सकता था, उस के खामोश होंठों में कैद लफ्जों को. उस दिन विदा लेते समय उस ने मेरा हाथ अपने हाथ में ले कर मेरी हथेली पर एक कागज का छोटा सा टुकड़ा रख कर कहा कि घर जा कर देखना.

मैं कुछ कहता, उस से पहले ही वह मुड़ गई अपने घर की तरफ. मैं उसे जाते देखता रहा, तब तक जब तक कि वह मेरी नजरों से ओझल नहीं हो गई. एक नन्ही सी बूंद मेरे चेहरे पर पड़ी. मैं वर्तमान में आ गया. आसमान में बादल घिर आए थे. तब से ले कर आज तक मैं हर रविवार वहां जाता हूं. नहीं, मूवी देखने नहीं, उसे महसूस करने. वह नहीं आती अब, पर अभी भी जब मैं वहां जाता हूं तो मुझे लगता है कि जैसे वह यहींकहीं है और छिप कर मुझे देख रही है.

यह प्यार भी इनसान को क्या से क्या बना देता है, इस का अहसास मुझे उस से मिल कर हुआ. खैर, मैं जानता हूं कि वह अब कभी नहीं आएगी. नहीं, उस ने ऐसा कहा नहीं था, पर जो वह दे गई थी उस शाम वह कागज का टुकड़ा, उस से जान गया हूं. वह टुकड़ा आज भी मेरे पर्स में रखा है. कुछ लिखा नहीं है उस में, पर बस बना है आधा चांद.

एक मां ऐसी : अहराज की जिंदगी में आया तूफान

हर धर्म और हर धार्मिक किताब में मां को महान बताया गया है. मां के कदमों के नीचे जन्नत बताई जाती है और वह इतना बड़ा दिल रखती है कि अपनी औलाद के लिए बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहती है.

पर हमारे समाज में कभीकभार ऐसी मां के बारे में भी सुनने को मिलता रहता है, जिस ने अपनी इच्छा के लिए अपनी ही औलाद को मार दिया या मरने के लिए छोड़ दिया. यह कहानी एक ऐसी ही मां की है, जिस ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए खुद अपनी सगी बेटी के साथसाथ उस के मासूम बच्चों की जिंदगी भी अंधेरे से भर दी.

अहराज की शादी साल 2010 में सना नाम की एक लड़की से बिजनौर जिले के एक गांव में हुई थी. वह मुंबई में एक अच्छा कारोबारी था. उस ने अपनी मेहनत के बल पर काफी जायदाद बना रखी थी.  वक्त बहुत खुशगवार गुजर रहा था. शादी के 10 साल में उस के 4 बच्चे हो गए थे. शादी के 6 साल बाद अहराज की सास अपनी बेटी सना के पास मुंबई आ कर रहने लगी थीं.

अहराज को इस में कोई एतराज न था. उस ने सोचा कि वह खुद तो काम में बिजी रहता है, सास अगर साथ में रहेगी तो उस के बच्चों को भी नानी का प्यार मिलता रहेगा.  कुछ साल तो अहराज की सास सही रहीं, फिर उन्होंने अपनी बेटी सना को भड़काना शुरू कर दिया.

हुआ यों था कि अहराज के ससुर का एक दिन उस के पास फोन आया और उन्होंने पूछा, ‘सना की अम्मी कब तक वहां रहेंगी? मैं भी बीमार रहने लगा हूं.

मेहरबानी कर के तुम उन्हें घर भेज दो. कई महीनों से फोन करता रहा हूं, पर उधर से कोई जवाब नहीं मिलता, इसलिए मजबूर हो कर तुम्हारे पास फोन किया.’ अहराज ने अपने ससुर को दिलासा देते हुए कहा, ‘‘मैं आज ही उन से बात करता हूं.’’ रात में घर पहुंच कर जब अहराज ने सना से इस बारे में बात की, तो उस ने कोई जवाब नहीं दिया. सुबह अहराज अपने काम पर चला गया.

जब वह दोपहर को घर आया और खाना मांगा तो उस की बीवी चुप रही और सास ने भी कोई जवाब नहीं दिया.  अहराज ने सना से बात की, तो उस ने झुंझलाते हुए कहा, ‘‘पहले अपनी प्रौपर्टी मेरे नाम करो.’’ अहराज सना के मुंह से यह सुन कर हक्काबक्का रह गया. उस ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, पर वह नहीं मानी. अहराज ने अपनी सास को यह बात बताई तो वे सिर्फ इतना ही बोलीं, ‘‘वह ठीक कह रही है.’’ अहराज सोच में पड़ गया कि क्या किया जाए. वह परेशान रहने लगा.

उस ने सना को बहुत समझाया, ‘‘हमारे छोटेछोटे मासूम बच्चे हैं. क्यों ऐसा कर रही हो?’’ पर वह टस से मस न हुई और अपनी बात पर अड़ी रही. एक दिन मौका पा कर सना ने अहराज की तिजोरी से तकरीबन  30 लाख रुपए निकाल लिए. अब उस के अंदर का शैतान जाग चुका था.

उस पर मौडलिंग करने का भूत सवार हो  गया था. अहराज को जब इस का पता चला तो उस ने अपने पैसे के बारे में पूछा, पर सना ने कोई जवाब नहीं दिया. तकरीबन एक साल तक ऐसा ही चलता रहा. सना अपनी मनमानी करती रही. वह अपने मासूम बच्चों को छोड़ कर कईकई घंटे घर से गायब रहने लगी. जब अहराज  उस से कुछ पूछता तो वह उलटा ही जवाब देती.

अहराज ने इस बात का जिक्र  अपने साले और ससुर से किया और कहा कि सना की अम्मी को घर वापस बुला लो. उन्होंने पूरी बात सुन कर सना की अम्मी पर जोर दिया तो उन्होंने पहले तो आनाकानी की, पर जब उन के बेटे ने मुंबई आने की धमकी दी, तो उन्होंने अहराज से अपना ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए कहा. अहराज ने अगले ही दिन उन का तत्काल में टिकट खरीदा और उन्हें बांद्रा स्टेशन छोड़ने चला गया.

जब वह वापस आया तो सना ने उस से बहुत लड़ाई की. जैसेतैसे 10 दिन गुजर गए. सना की अम्मी अपने घर नहीं पहुंचीं. सब लोग परेशान थे. सना सब से यही बोल रही थी कि अहराज ने उन्हें मार दिया है, पर अहराज बेखौफ हो कर बोला, ‘‘स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं. उन में चैक करो कि मैं उन्हें ट्रेन में बैठा कर वापस आया था या नहीं.’’ इस पर सना चुप हो गई.

अगले दिन अहराज के पास किसी लड़की का फोन आया, ‘तुम्हारी अम्मी ने रूम किराए पर लिया था. तुम्हारी बीवी भी आई थी. उस का नाम सना है. हम पक्का करना चाहते हैं कि ये तुम्हारी अम्मी ही हैं और ये देर रात तक गायब क्यों रहती हैं?’

अहराज समझ गया कि ये उस की सास हैं, जिन्हें सना ने अपनी सास बता कर रूम दिलाया होगा.  अहराज ने उस लड़की से पूछा, ‘‘मेरा फोन नंबर तुम्हें कहां से मिला?’’ वह लड़की बोली, ‘आधारकार्ड की फोटोकौपी से.’ ‘‘वह रूम कहां है और आप कहां से बोल रही हैं?’’ ‘‘मैं बांद्रा से बोल रही हूं.’’ अहराज ने यह बात सना को बता दी.

इस के बाद वह अहराज से लड़ने लगी और अपने चारों बच्चों को छोड़ कर चली गई. पहले तो अहराज ने सोचा कि सना थोड़ी देर में वापस आ जाएगी, पर उस की यह भूल थी. अगले दिन वह पुलिस स्टेशन गया और सारी बात बताई. काफी दिन के बाद पुलिस की सना से फोन पर बात हो पाई.

उसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया. वह आई भी.  पुलिस ने उसे बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी और बोली, ‘‘मैं ने अपने पति अहराज पर दहेज लेने और मारपीट करने का केस दायर कर दिया है.’’ वक्त गुजरता रहा.

इस घटना को  6 महीने हो गए. अहराज बच्चों को अपने गांव ले गया और कुछ महीने वहीं रहा. बच्चे छोटे थे और उन की पढ़ाई के साथसाथ उन का बचपन भी बिखर चुका था. इस तरह एक मां ऐसी भी निकली, जिस ने अपनी बेटी की जिंदगी तो बरबाद की ही, साथ ही उसे भी अपने जैसी गैरजिम्मेदार मां बना दिया.

उम्र बढ़ने पर मर्दों को सताती हैं ये 4 सैक्स प्रौब्लम

सैक्स लाइफ का एक खूबसूरत हिस्सा है, जो आप को दिमागी और जिस्मानी तौर पर फिट रखता है. मर्द हो या औरत सब के लिए एक उम्र में सैक्स जरूरी हो जाता है. पर ज्यादातर मर्दों में देखा गया है कि एक उम्र के बाद उन्हें कई तरह की सैक्स समस्याओं को झेलना पढ़ता है, जबकि हर मर्द चाहता है कि उस की सैक्स लाइफ रोमांस से भरी हो. वजह, हार्मोनल के हिसाब से भी सैक्स की चाह बढ़ जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जैसेजैसे उम्र बढ़ती है, वैसेवैसे कई तरह की टैंशन भी मर्दों को होने लगती हैं. उन पर बढ़ती उम्र के साथसाथ कई दूसरी जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं, जिस की वजह से उन्हें कई तरह की सैक्स समस्याएं भी होने लगती हैं.

आज हम उन्हीं सैक्स समस्याओं के बारे में आप को जानकारी देंगे, जो मर्दों को बढ़ती उम्र के साथ परेशान करती हैं.

  1. इरैक्शन, लेकिन सैक्स नहीं

जब किसी किसी मर्द की उम्र 20 साल से 45 साल तक होती, है तो वह आसानी से इरैक्शन (अंग में तनाव) के बाद सैक्स कर पाता है. लेकिन जब उम्र बढ़ती जाती है तो बहुत से मर्दों को एक ऐसी समस्या झेलनी पड़ती है, जिस में उन्हें इरैक्शन तो होता है लेकिन वे उस हालत में सही से सैक्स नहीं कर पाते हैं.

ऐसे मर्दों को सैक्स करते समय थोड़ीबहुत असुविधा झेलनी पड़ती है और ऐसे में उन्हें दर्द का भी सामना करना पड़ता है. ज्यादातर मामलों में ऐसा तब होता है जब वे ज्यादा टैंशन लेते हैं. जो मर्द डिप्रैशन में रहने लगता है, उसे भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

अगर आप की उम्र ज्यादा है और आप को ऐसी समस्या हो रही है, तो आप कोशिश करें कि आप कुछ ऐक्सरसाइज करें. पर अगर यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो आप किसी डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.

2. जल्दी डिस्चार्ज होना

बढ़ती उम्र के साथ बहुत से मर्दों को सैक्स संबंधित ऐसी समस्या होने लगती है, जिस में वे जल्दी पस्त होने लगते हैं. जब भी कोई मर्द सैक्स करता है और वह शुरुआत के 2 से 3 मिनट के अंदर ही अगर पस्त हो जाता है.

3. बारबार सैक्स करने का मन

जब मर्दों की उम्र 50 से 60 साल की हो जाती है, तो हो सकता है कि उन्हें बारबार सैक्स करने का मन करता है. ऐसा हर किसी मर्द के साथ नहीं होता, लेकिन बहुत से लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि वे बढ़ती उम्र के साथ सैक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं.

अगर आप को बारबार सैक्स करने का मन करता है तो आप अपने पार्टनर से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं और दोनों मिल कर फैसला ले सकते हैं कि आप को दिन में कब और कितनी बार सैक्स करना है.

4. प्राइवेट पार्ट में जलन

बढ़ती उम्र के साथ मर्दों में एक समस्या यह भी हो जाती है कि जब वे सैक्स संबंध बनाते हैं तो उस के बाद उन के अंग में जलन होने लग जाती है. ऐसा हर किसी के साथ तो नहीं होता है, लेकिन बहुत से लोगों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ज्यादातर मामलों में ऐसा तब होता है, जब सैक्स करते हुए लुब्रिकेशन की कमी पड़ जाती है. इस के लिए बाजार में आप को कई तरह के लुब्रिकेंट भी मिल जाएंगे.

युवाओं में बढ़ता बौडी और फिटनैस का क्रेज

आज युवाओं पर सिक्स पैक ऐब्स का जनून इस कदर छाया है कि वे अपनी बौडी को आकर्षक बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. वे अपने बौडी लुक और फिटनैस को ले कर कुछ ज्यादा ही क्रेजी हो गए हैं, लेकिन वे यह नहीं समझते कि सिक्स पैक बनाना इतना आसान नहीं है. इस के लिए संतुलित डाइट के साथसाथ ट्रेनर की देखरेख में ऐक्सरसाइज करने की जरूरत भी होती है.

अगर आप फिट हैं तो हर खुशी हासिल कर सकते हैं और फिटनैस आप को मिलेगी संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम से.

बौडी बनाने का अर्थ है मांसपेशियों को कसना, जिस से कि आप सुडौल दिखें. इस काम में खासी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐब्स बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट तथा फैट की मात्रा को घटा कर प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जाती है, ताकि मांसपेशियां सख्त हो सकें.

चाहिए सिक्स पैक तो देना होगा समय

यदि आप चाहते हैं कि आप की बौडी सुडौल व आकर्षक बने, तो इस के लिए आप को समय निकालना होगा. ‘बौडी फिटनैस सैंटर’ के ट्रेनर पवन मान के मुताबिक, ‘‘युवाओं को सिक्स पैक बनाने से पहले इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उन की बौडी पर फैट कितना चढ़ा है. यदि शरीर अधिक फैटी है तो पहले उसे घटाने के लिए कुछ खास तरह की ऐक्सरसाइज करनी होती है. साथ ही डाइट पर भी ध्यान देना होता है.’’

यदि आप फैटी हैं तो जिम जाने से पहले नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. नियमित व्यायाम में स्विमिंग, साइकिलिंग, जौगिंग आदि जरूरी हैं. इन के अलावा मौर्निंगवाक भी बहुत जरूरी है.

वैसे सिक्स पैक ऐब्स बनाने के लिए जिम ट्रेनर कई प्रकार के डाइट सप्लिमैंट्स देते हैं, जिन में सिंथैटिक पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं. ये तत्त्व शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. आमतौर पर लिए जाने वाले सप्लिमैंट्स में क्रिएटिन, प्रोटीन, स्टीरायड आदि हारमोन होते हैं. इस बारे में वरिष्ठ चिकित्सक डा. उमेश सरोहा कहते हैं, ‘‘ये पोषक तत्त्व शरीर को सुडौल बनाने के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं. सुडौल बौडी पाने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित डाइट ज्यादा लाभदायक है.’’

कुछ लोग फैट कम करने के लिए अपने भोजन से फैट वाली चीजें बिलकुल हटा देते हैं, जिस से शरीर को लाभ पहुंचने के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचता है. फैट की अधिक कमी से शरीर के अन्य महत्त्वपूर्ण अंगों पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए फैट की प्रचुर मात्रा शरीर के लिए बहुत जरूरी है.

फिटनैस के लिए जरूरी डाइट

– सिक्स पैक बौडी के लिए फाइबरयुक्त भोजन लेना बहुत आवश्यक है, क्योंकि इस से शरीर का विकास होता है. प्रोटीन की मात्रा बनाए रखने के लिए मौसमी फलों का सेवन बहुत लाभदायक है.

– सुबह का नाश्ता अति आवश्यक है. नाश्ता हैवी व लंच हलका लें. डिनर तो नाश्ते व लंच से भी हलका लें. इस तरह का चार्ट बना लें. यह आप की सेहत के लिए जरूरी है.

– दिन भर में कम से कम 10 गिलास पानी पीएं. पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, क्योंकि अधिक ऐक्सरसाइज करने से शरीर में डिहाइडे्रशन की आशंका बनी रहती है, इसलिए इस से बचने के लिए व्यक्ति को अपने वजन के हिसाब से पानी पीना चाहिए.

– ढेर सारा भोजन एकसाथ न लें. हिस्सों में बांट कर दिन में कई बार भोजन करें. इस से पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है. साथ ही ऐक्सरसाइज करने के लिए और अधिक ताकत मिलती है.

– हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें. ये शरीर को ऊर्जा देने के साथसाथ आप को तरोताजा रखती हैं. प्रोटीन डाइट में अंडा, पनीर, दूध, दही, मछली आदि लें.

– अलकोहल का सेवन बिलकुल न करें. यह आप के शरीर को बेकार करता है.

– भोजन नियमित मात्रा में ही लें. संतुलित आहार शरीर को रोगमुक्त रखता है. एक सीमा में रह कर ही जिम में वर्कआउट करें. ऐसी किसी दवा का सेवन न करें, जो शरीर को नुकसान पहुंचा

कुछ समय पहले मेरे पेशाब के साथसाथ धातु गिरती थी, इस बात से मैं बहुत तनाव में हूं. सलाह दें?

सवाल-

मेरी उम्र 25 साल है. कुछ समय पहले मेरे अंग से पेशाब के साथसाथ धातु गिरती थी. इस सिलसिले में एक झोलाछाप डाक्टर ने मुझ से कहा था कि तुम गुप्त रोग से पीडि़त हो. इस से तुम्हारी शादी पर बुरा असर पड़ेगा. इस बात से मैं बहुत तनाव में हूं. सलाह दें?

जवाब-

धातु एक ऐसा लक्षण है जो आमतौर पर भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृतियों में पाया जाता है. इस में मरीजों को समय से पहले पस्त होना या नामर्दी की शिकायत होती है और उन्हें लगता है कि उन के पेशाब के साथ वीर्य भी निकलता है.

इस का इलाज दवाओं से किया जाता है और साथ ही, गलत धारणाओं को दूर करने में मनोवैज्ञानिक सलाह भी कारगर साबित होती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें