मैं अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी परेशान हूं, क्या करूं?

सवाल

मैं अपने बौयफ्रैंड के साथ 3 साल से रिलेशनशिप में हूं. हमारा रिलेशनशिप ऐसा है कि हम अपने घरों में इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं बता सकते. फिलहाल हम एकदूसरे के साथ खुश हैं लेकिन पता नहीं क्यों मैं अपने इस रिलेशनशिप को ले कर डिप्रैशन में चली जाती हूं, जबकि मुझे पता है, हमारे इस रिलेशनशिप का कोई भविष्य नहीं है.

हम एकदूसरे के साथ कमिटिड भी नहीं हैं लेकिन फिर भी कई बार मैं अपने बौयफ्रैंड से कुछ उम्मीदें लगा बैठती हूं, जो पूरी नहीं होतीं तो मैं हताश हो जाती हूं. कुछ भी अच्छा नहीं लगता.

कई बार गुस्सा आता है कि कह दूं कि मुझे तुम से कोई रिश्ता नहीं रखना. वैसे भी, हमारे रिलेशनशिप का कोई भविष्य नहीं. प्यार की बातें बेकार लगती हैं. फील करती हूं जैसे हम सिर्फ सैक्स पार्टनर हैं. आप ही बताएं कि मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मेरी सगाई हो गई है पर मैं शादी नहीं करना चाहती हूं, कृपया सलाह दें

जवाब

आप जानती हैं कि जब आप के इस रिलेशनशिप का कोई भविष्य नहीं है तो क्यों बेवजह परेशान हो रही हैं. रिलेशनशिप में जब कोई कमिटमैंट नहीं, तो क्यों होप लगाती हैं कि आप का बौयफ्रैंड आप को अपने हर काम, हर एक्टिविटी की खबर दे.

आप शायद दोनों एकसाथ रिलेशनशिप में आए ही सैक्स के लिए थे. आप दोनों की ही कोई न कोई प्रौब्लम होगी, जो घरवालों को अपने रिलेशनशिप के बारे में नहीं बता सकते, ऐसा हमें लगता है क्योंकि वजह आप ने लिखी नहीं है. खैर, वजह जो भी हो. जिंदगी में खुद भी कूल रहिए और अपने बौयफ्रैंड को भी रहने दीजिए. उसे फ्री छोड़ दें. रिश्तों में स्पेस जरूरी है.

एकदूसरे की जिम्मेदारियों से आप दोनों का कोई सरोकार नहीं होना चाहिए क्योंकि जिम्मेदारियां हम वहां निभा सकते हैं जहां सब को यानी कि घरवालों को आप दोनों के रिलेशन के बारे में पता हो,  जोकि नहीं है. इसलिए चाहते हुए भी आप दोनों एकदूसरे के सुखदुख में शामिल नहीं हो सकते, एकदूसरे की कोई जिम्मेदारी नहीं उठा सकते.

घर वालों से छिपे रिलेशनशिप में ऐसा ही होता है क्योंकि ऐसे रिलेशनशिप सिर्फ अपनी खुशी के लिए बनाए जाते हैं. आप का रिलेशनशिप 3 साल से चल रहा है,  यही बड़ी बात है और जब तक यह रिलेशन चलता है, चलाएं.

ये भी पढ़ें- मुझे ब्लू फिल्में देखने की लत लग गई है, क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

आखिर किस वजह से पुरुष होते हैं गंजेपन के शिकार, पढ़ें खबर

हम सभी अच्छा दिखना चाहते है और इलके लिए काफी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते है. पर चेहरे की देखभाल के साथ साथ हम अकसर बालों नजरअंदाज कर देते है. आज के समय में बाल आपकी स्टाइल को बढ़ाने में काफी मदद करते है. पर एक रिसर्च के अनुसार लोगों में गंजापन तेजी से बढ़ रहा है.

बाल झड़ने का कारण है लोगों का गलत खान-पान और जीवनशैली. ऐसा देखा जाता है कि छोटी उम्र के बच्चों में भी बाल झड़ने की समस्या होने लगी है. गंजेपन का शिकार आमतौर पर सिर्फ पुरुष ही होते हैं? महिलाओं में गंजापन बहुत दुर्लभ है या किसी बीमारी के कारण होने वाला गंजापन है. जबकि पुरुषों की उम्र 40 पार होते-होते आधे से ज्यादा पुरुष गंजे हो जाते हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है कि सिर्फ पुरुष ही गंजेपन के शिकार होते हैं.

पुरुषों में टेस्टोस्टेरौन 

टेस्टोस्टेरौन एक तरह का हार्मोन है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाया जाता है मगर पुरुषों में इसकी मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है. पुरुषों के पुरुषत्व वाले शारीरिक बदलावों के लिए यही हार्मोन जिम्मेदार होता है. टेस्टोस्टेरौन पुरुषों में स्रावित होने वाले एंड्रोजन समूह का स्टेरौयड हार्मोन है, जिसके कारण पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या पैदा होती है. दरअसल इंसान के शरीर में कुछ एंजाइम ऐसे होते हैं जो टेस्टोस्टेरौन को डिहाइड्रो-टेस्टोस्टेरॉन में बदल देते हैं. यही डिहाइड्रो-टेस्टोस्टेरौन के कारण बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं. सामान्यतौर पर हार्मोंस में यह बदलाव करने वाले एंजाइम एक इंसान में उसे उसके जींस से प्राप्त हुए होते हैं. इसी कारण गंजेपन को आनुवांशिक भी माना जाता है.

पुरुषों में बालों के झड़ने का सबसे आम कारण एन्ड्रोजेनेटिक एलोपिका(गंजापन) माना जाता हैं. इसको ‘पुरुष पैटर्न गंजापन’ के रूप में भी जाना जाता हैं, यह समस्या बाल पुटिका पर डीहायड्रोटेस्टोस्टेरोने (DHT) हार्मोन के कारण होती हैं. खोपड़ी के सामने का, उपर का, और मुकुट  क्षेत्र DHT के प्रति संवेदनशील होता हैं.

महिलाओं में बहुत कम होता है टेस्टोस्टेरौन

महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरौन पाया जाता है मगर इसकी मात्रा बहुत कम होती है. जब ये महिलाओं में अधिक स्रावित होता है तो महिलाओं में अनचाहे बालों की अधिक मात्रा में आने की समस्या पैदा होती है. महिलाओं के शरीर में मुख्य रूप से एस्ट्रोजन हार्मोन का स्राव होता है, जो महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन के डिहाइड्रो-टेस्टोस्टेरोन में बदलने की प्रक्रिया को धीरे कर देता है. इसीलिए महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या होती है मगर गंजापन नहीं होता है.

जो बीत गई सो बात गई

अपनेमोबाइल फोन की स्क्रीन पर नंबर देखते ही वसंत उठ खड़ा हुआ. बोला, ‘‘नंदिता, तुम बैठो, वे लोग आ गए हैं, मैं अभी मिल कर आया. तुम तब तक सूप खत्म करो. बस, मैं अभी आया,’’ कह कर वसंत जल्दी से चला गया. उसे अपने बिजनैस के सिलसिले में कुछ लोगों से मिलना था. वह नंदिता को भी अपने साथ ले आया था.

वे दोनों ताज होटल में खिड़की के पास बैठे थे. सामने गेटवे औफ इंडिया और पीछे लहराता गहरा समुद्र, दूर गहरे पानी में खड़े विशाल जहाज और उन का टिमटिमाता प्रकाश. अपना सूप पीतेपीते नंदिता ने यों ही इधरउधर गरदन घुमाई तो सामने नजर पड़ते ही चम्मच उस के हाथ से छूट गया. उसे सिर्फ अपना दिल धड़कता महसूस हो रहा था और विशाल, वह भी तो अकेला बैठा उसे ही देख रहा था. नंदिता को यों लगा जैसे पूरी दुनिया में कोई नहीं सिवा उन दोनों के.

नंदिता किसी तरह हिम्मत कर के विशाल की मेज तक पहुंची और फिर स्वयं को सहज करती हुई बोली, ‘‘तुम यहां कैसे?’’

‘‘मैं 1 साल से मुंबई में ही हूं.’’

‘‘कहां रह रहे हो?’’

‘‘मुलुंड.’’

नंदिता ने इधरउधर देखते हुए जल्दी से कहा, ‘‘मैं तुम से फिर मिलना चाहती हूं, जल्दी से अपना नंबर दे दो.’’

‘‘अब क्यों मिलना चाहती हो?’’ विशाल ने सपाट स्वर में पूछा.

नंदिता ने उसे उदास आंखों से देखा, ‘‘अभी नंबर दो, बाद में बात करूंगी,’’ और फिर विशाल से नंबर ले कर वह फिर मिलेंगे, कहती हुई अपनी जगह आ कर बैठ गई.

विशाल भी शायद किसी की प्रतीक्षा में था. नंदिता ने देखा, कोई उस से मिलने आ गया था और वसंत भी आ गया था. बैठते ही चहका, ‘‘नंदिता, तुम्हें अकेले बैठना पड़ा सौरी. चलो, अब खाना खाते हैं.’’

पति से बात करते हुए नंदिता चोरीचोरी विशाल पर नजर डालती रही और सोचती रही अच्छा है, जो आंखों की भाषा पढ़ना मुश्किल है वरना बहुत से रहस्य खुल जाएं. नंदिता ने नोट किया विशाल ने उस पर फिर नजर नहीं डाली थी या फिर हो सकता है वह ध्यान न दे पाई हो.

आज 5 साल बाद विशाल को देख पुरानी यादें ताजा हो गई थीं. लेकिन वसंत के सामने स्वयं को सहज रखने के लिए नंदिता को काफी प्रयत्न करना पड़ा.

वे दोनों घर लौटे तो आया उन की 3 वर्षीय बेटी रिंकी को सुला चुकी थी. वसंत की मम्मी भी उन के साथ ही रहती थीं. वसंत के पिता का कुछ ही अरसा पहले देहांत हो गया था.

उमा देवी का समय रिंकी के साथ अच्छा कट जाता था और नंदिता के भी उन के साथ मधुर संबंध थे.

वसंत भी सोने लेट गया. नंदिता आंखें बंद किए लेटी रही. उस की आंखों के कोनों से आंसू निकल कर तकिए में समाते रहे. उस ने आंखें खोलीं. आंसुओं की मोटी तह आंखों में जमी थी. अतीत की बगिया से मन के आंगन में मुट्ठी भर फूल बिखेर गई विशाल की याद जिस के प्यार में कभी उस का रोमरोम पुलकित हो उठता था.

नंदिता को वे दिन याद आए जब वह अपनी सहेली रीना के घर उस के भाई विशाल से मिलती तो उन की खामोश आंखें बहुत कुछ कह जाती थीं. वे अपने मन में उपज रही प्यार की कोपलों को छिपा न सके थे और एक दिन उन्होंने एकदूसरे के सामने अपने प्रेम का इजहार कर दिया था.

लेकिन जब वसंत के मातापिता ने लखनऊ में एक विवाह में नंदिता को देखा तो देखते ही पसंद कर लिया और जब वसंत का रिश्ता आया तो आम मध्यवर्गीय नंदिता के मातापिता सुदर्शन, सफल, धनी बिजनैसमैन वसंत के रिश्ते को इनकार नहीं कर सके. उस समय नौकरी की तलाश में भटक रहे विशाल के पक्ष में नंदिता भी घर में कुछ कह नहीं पाई.

उस का वसंत से विवाह हो गया. फिर विशाल का सामना उस से नहीं हुआ, क्योंकि वह फिर मुंबई आ गई थी. रीना से भी उस का संपर्क टूट चुका था और आज 5 साल बाद विशाल को देख कर उस की सोई हुई चाहत फिर से अंगड़ाइयां लेने लगी थी.

नंदिता ने देखा वसंत और रिंकी गहरी नींद में हैं, वह चुपचाप उठी, धीरे से बाहर आ कर उस ने विशाल को फोन मिलाया. घंटी बजती रही, फिर नींद में डूबा एक नारी स्वर सुनाई दिया, ‘‘हैलो.’’

नंदिता ने चौंक कर फोन बंद कर दिया. क्या विशाल की पत्नी थी? हां, पत्नी ही होगी. नंदिता अनमनी सी हो गई. अब वह विशाल को कैसे मिल पाएगी, यह सोचते हुए वह वापस बिस्तर पर आ कर लेट गई. लेटते ही विशाल उस की जागी आंखों के सामने साकार हो उठा और बहुत चाह कर भी वह उस छवि को अपने मस्तिष्क से दूर न कर पाई.वसंत के साथ इतना समय बिताने पर भी नंदिता अब भी रात में नींद में विशाल को सपने में देखती थी कि वह उस की ओर दौड़ी चली जा रही है. उस के बाद खुले आकाश के नीचे चांदनी में नहाते हुए सारी रात वे दोनों आलिंगनबद्ध रहते. उन्हें देख प्रकृति भी स्तब्ध हो जाती. फिर उस की तंद्रा भंग हो जाती और आंखें खुलने पर वसंत उस के बराबर में होते और वह विशाल को याद करते हुए बाकी रात बिता देती.

आज तो विशाल को सामने देख कर नंदिता और बेचैन हो गई थी.

अगले दिन वसंत औफिस चला गया और रिंकी स्कूल. उमा देवी अपने कमरे में बैठी टीवी देख रही थीं. नंदिता ने फिर विशाल को फोन मिलाया. इस बार विशाल ने ही उठाया, पूछा, ‘‘क्या रात भी तुम ने फोन किया था?’’

‘‘हां, किस ने उठाया था?’’

‘‘मेरी पत्नी नीता ने.’’

पल भर को चुप रही नंदिता, फिर बोली, ‘‘विवाह कब किया?’’

‘‘2 साल पहले.’’

‘‘विशाल, मुझे अपने औफिस का पता दो, मैं तुम से मिलना चाहती हूं.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘यह तुम मुझ से पूछ रहे हो?’’

‘‘हां, अब क्या जरूरत है मिलने की?’’

‘‘विशाल, मैं हमेशा तुम्हें याद करती रही हूं, कभी नहीं भूली हूं. प्लीज, विशाल, मुझ से मिलो. तुम से बहुत सी बातें करनी हैं.’’

विशाल ने उसे अपने औफिस का पता बता दिया. नंदिता नहाधो कर तैयार हुई. घर में 2 मेड थीं, एक घर के काम करती थी और दूसरी रिंकी को संभालती थी. घर में पैसे की कमी तो थी नहीं, सारी सुखसुविधाएं उसे प्राप्त थीं. उमा देवी को उस ने बताया कि उस की एक पुरानी सहेली मुंबई आई हुई है. वह उस से मिलने जा रही है. नंदिता ने ड्राइवर को गाड़ी निकालने के लिए कहा. एक गाड़ी वसंत ले जाता था. एक गाड़ी और ड्राइवर वसंत ने नंदिता की सुविधा के लिए रखा हुआ था. नंदिता को विशाल के औफिस मुलुंड में जाना था. जो उस के घर बांद्रा से डेढ़ घंटे की दूरी पर था.

नंदिता सीट पर सिर टिका कर सोच में गुम थी. वह सोच रही थी कि उस के पास सब कुछ तो है, फिर वह अपने जीवन से पूर्णरूप से संतुष्ट व प्रसन्न क्यों नहीं है? उस ने हमेशा विशाल को याद किया. अब तो जीवन ऐसे ही बिताना है यही सोच कर मन को समझा लिया था. लेकिन अब उसे देखते ही उस के स्थिर जीवन में हलचल मच गई थी.

नंदिता को चपरासी ने विशाल के कैबिन में पहुंचा दिया. नंदिता उस के आकर्षक व्यक्तित्व को अपलक देखती रही. विशाल ने भी नंदिता पर एक गंभीर, औपचारिक नजर डाली. वह आज भी सुंदर और संतुलित देहयष्टि की स्वामिनी थी.

विशाल ने उसे बैठने का इशारा करते हुए पूछा, ‘‘कहो नंदिता, क्यों मिलना था मुझ से?’’

नंदिता ने बेचैनी से कहा, ‘‘विशाल, तुम ने यहां आने के बाद मुझ से मिलने की कोशिश भी नहीं की?’’

‘‘मैं मिलना नहीं चाहता था और अब तुम भी आगे मिलने की मत सोचना. अब हमारे रास्ते बदल चुके हैं, अब उन्हीं पुरानी बातों को करने का कोई मतलब नहीं है. खैर, बताओ, तुम्हारे परिवार में कौनकौन है?’’ विशाल ने हलके मूड में पूछा.

नंदिता ने अनमने ढंग से बताया और पूछने लगी, ‘‘विशाल, क्या तुम सच में मुझ से मिलना नहीं चाहते?’’

‘‘नहीं.’’

‘‘क्या तुम मुझ से बहुत नाराज हो?’’

‘‘नंदिता, मैं चाहता हूं तुम अपने परिवार में खुश रहो अब.’’

‘‘विशाल, सच कहती हूं, वसंत से विवाह तो कर लिया पर मैं कहां खुश रह पाई तुम्हारे बिना. मन हर समय बेचैन और व्याकुल ही तो रहा है. हर पल अनमनी और निर्विकार भाव से ही तो जीती रही. इतने सालों के वैवाहिक जीवन में मैं तुम्हें कभी नहीं भूली. मैं वसंत को कभी उस प्रकार प्रेम कर ही नहीं सकी जैसा पत्नी के दिल में पति के प्रति होना आवश्यक है. ऐसा भी नहीं कि वसंत मुझे चाहते नहीं हैं या मेरा ध्यान नहीं रखते पर न जाने क्यों मेरे मन में उन के लिए वह प्यार, वह तड़प, वह आकर्षण कभी जन्म ही नहीं ले सका, जो तुम्हारे लिए था. मैं ने अपने मन को साधने का बहुत प्रयास किया पर असफल रही. मैं उन की हर जरूरत का ध्यान रखती हूं, उन की चिंता भी रहती है और वे मेरे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण भी हैं, लेकिन तुम्हारे लिए जो…’’

उसे बीच में ही टोक कर विशाल ने कहा, ‘‘बस करो नंदिता, अब इन बातों का कोई फायदा नहीं है, तुम घर जाओ.’’

‘‘नहीं, विशाल, मेरी बात तो सुन लो.’’

विशाल असहज सा हो कर उठ खड़ा हुआ, ‘‘नंदिता, मुझे कहीं जरूरी काम से जाना है.’’

‘‘चलो, मैं छोड़ देती हूं.’’

‘‘नहीं, मैं चला जाऊंगा.’’

‘‘चलो न विशाल, इस बहाने कुछ देर साथ रह लेंगे.’’

‘‘नहीं नंदिता, तुम जाओ, मुझे देर हो रही है, मैं चलता हूं,’’ कह कर विशाल कैबिन से निकल गया.

नंदिता बेचैन सी घर लौट आई. उस का किसी काम में मन नहीं लगा. नंदिता के अंदर कुछ टूट गया था, वह अपने लिए जिस प्यार और चाहत को विशाल की आंखों में देखना चाहती थी, उस का नामोनिशान भी विशाल की आंखों में दूरदूर तक नहीं था. वह सब भूल गया था, नई डगर पर चल पड़ा था.

नंदिता की हमेशा से इच्छा थी कि काश, एक बार विशाल मिल जाए और आज वह मिल गया, लेकिन अजनबीपन से और उसे इस मिलने पर कष्ट हो रहा था.

शाम को वसंत आया तो उस ने नंदिता की बेचैनी नोट की. पूछा, ‘‘तबीयत तो ठीक है?’’

नंदिता ने बस ‘हां’ में सिर हिला दिया. रिंकी से भी अनमने ढंग से बात करती रही.

वसंत ने फिर कहा, ‘‘चलो, बाहर घूम आते हैं.’’

‘‘अभी नहीं,’’ कह कर वह चुपचाप लेट गई. सोच रही थी आज उसे क्या हो गया है, आज इतनी बेचैनी क्यों? मन में अटपटे विचार आने लगे. मन और शरीर में कोई मेल ही नहीं रहा. मन अनजान राहों पर भटकने लगा था. वसंत नंदिता का हर तरह से ध्यान रखता, उसे घूमनेफिरने की पूरी छूट थी.

अपने काम की व्यस्तता और भागदौड़ के बीच भी वह नंदिता की हर सुविधा का ध्यान रखता. लेकिन नंदिता का मन कहीं नहीं लग रहा था. उस के मन में एक अजीब सा वीरानापन भर रहा था.

कुछ दिन बाद नंदिता ने फिर विशाल को फोन कर मिलने की बात की. विशाल ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि वह उस से मिलना नहीं चाहता. नंदिता ने सोचा विशाल को नाराज होने का अधिकार है, जल्द ही वह उसे मना लेगी.

फिर एक दिन वह अचानक उस के औफिस के नीचे खड़ी हो कर उस का इंतजार करने लगी.

विशाल आया तो नंदिता को देख कर चौंक गया, वह गंभीर बना रहा. बोला, ‘‘अचानक यहां कैसे?’’

नंदिता ने कहा, ‘‘विशाल, कभीकभी तो हम मिल ही सकते हैं. इस में क्या बुराई है?’’

‘‘नहीं नंदिता, अब सब कुछ खत्म हो चुका है. तुम ने यह कैसे सोच लिया कि मेरा जीवन तुम्हारे अनुसार चलेगा. पहले बिना यह सोचे कि मेरा क्या होगा, चुपचाप विवाह कर लिया और आज जब मुझे भूल नहीं पाई तो मेरे जीवन में वापस आना चाहती हो. तुम्हारे लिए दूसरों की इच्छाएं, भावनाएं, मेरा स्वाभिमान, सम्मान सब महत्त्वहीन है. नहीं नंदिता, मैं और नीता अपने जीवन से बेहद खुश हैं, तुम अपने परिवार में खुश रहो.’’

‘‘विशाल, क्या हम कहीं बैठ कर बात कर सकते हैं?’’

‘‘मुझे नीता के साथ कहीं जाना है, वह आती ही होगी.’’

‘‘उस के साथ फिर कभी चले जाना, मैं कब से तुम्हारा इंतजार कर रही थी, प्लीज…’’

नंदिता की बात खत्म होने से पहले ही पीछे से एक नारी स्वर उभरा, ‘‘फिर कभी क्यों, आज क्यों नहीं, मैं अपना परिचय खुद देती हूं, मैं हूं नीता, विशाल की पत्नी.’’

नंदिता हड़बड़ा गई. एक सुंदर, आकर्षक युवती सामने मुसकराती हुई खड़ी थी. नंदिता के मुंह से निकला, ‘‘मैं नंदिता, मैं…’’

नीता ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘जानती हूं, विशाल ने मुझे आप के बारे में सब बता रखा है.’’

नंदिता पहले चौंकी, फिर सहज होने का प्रयत्न करती हुई बोली, ‘‘ठीक है, आप लोग अभी कहीं जा रहे हैं, फिर मिलते हैं.’’

नीता ने गंभीरतापूर्वक कहा, ‘‘नहीं नंदिता, हम फिर मिलना नहीं चाहेंगे और अच्छा होगा कि आप भी एक औरत का, एक पत्नी का, एक मां का स्वाभिमान, संस्कारों और कर्तव्यों का मान रखो. जो कुछ भी था उसे अब भूल जाओ. जो बीत गया, वह कभी वापस नहीं आ सकता, गुडबाय,’’ कहते हुए नीता आगे बढ़ी तो अब तक चुपचाप खड़े विशाल ने भी उस के पीछे कदम बढ़ा दिए.

नंदिता वहीं खड़ी की खड़ी रह गई. फिर थके कदमों से गाड़ी में बैठी तो ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी.

वह अपने विचारों के आरोहअवरोह में चढ़तीउतरती रही. सोच रही थी जिस की छवि उस ने कभी अपने मन से धूमिल नहीं होने दी, उसी ने अपने जीवनप्रवाह में समयानुकूल संतुलन बनाते हुए अपने व्यस्त जीवन से उसे पूर्णतया निकाल फेंका था.

जिस रिश्ते को कभी जीवन में कोई नाम न मिल सका, उस से चिपके रहने के बदले विशाल को जीवन की सार्थकता आगे बढ़ने में ही लगी, जो उचित भी था जबकि वह आज तक उसी टूटे बिखरे रिश्ते से चिपकी थी जहां से वह विशाल से 5 साल पहले अलग हुई थी.

नंदिता अपना विश्लेषण कर रही थी, आखिरकार वह क्यों भटक रही है, उसे किस चीज की कमी है? एक सुसंस्कृत, शिक्षित और योग्य पति है जो अच्छा पिता भी है और अच्छा इंसान भी. प्यारी बेटी है, घर है, समाज में इज्जत है. सब कुछ तो है उस के पास फिर वह खुश क्यों नहीं रह सकती?

घर पहुंचतेपहुंचते नंदिता समझ चुकी थी कि वह एक मृग की भांति कस्तूरी की खुशबू बाहर तलाश रही थी, लेकिन वह तो सदा से उस के ही पास थी.

घर आने तक वह असीम शांति का अनुभव कर रही थी. अब उस के मन और मस्तिष्क में कोई दुविधा नहीं थी. उसे लगा जीवन का सफर भी कितना अजीब है, कितना कुछ घटित हो जाता है अचानक.

कभी खुशी गम में बदल जाती है तो कभी गम के बीच से खुशियों का सोता फूट पड़ता है. गाड़ी से उतरने तक उस के मन की सारी गांठें खुल गई थीं. उसे बच्चन की लिखी ‘जो बीत गई सो बात गई…’ पंक्ति अचानक याद हो आई.

हकीकत: खूनी जग्गा

‘‘बा बूजी, हमारे भाई की शादी में जरूर आना,’’ खुशी से चहकती लक्ष्मी शादी का कार्ड मुझे देते हुए कह रही थी.

‘‘जरूर आऊंगा लक्ष्मी. तुम्हारे यहां न आऊं, ऐसा कैसे हो सकता है…’’ मैं भी उसे दिलासा देते हुए बोला था.

लक्ष्मी के मांबाप उसी समय गुजर गए थे, जब वह मुश्किल से 15 साल की रही होगी. उस की गोद में डेढ़ साल का छोटा भाई और साथ में 5 साल की बहन रानी थी.

आज इस बात को कई साल हो गए हैं. डेढ़ साल का वह छोटा भाई आज खूबसूरत नौजवान है, जिस की शादी लक्ष्मी करा रही है.

मैं लक्ष्मी के जाते ही पुरानी यादों में खो गया. उस के पिता आंध्र प्रदेश से यहां मजदूरी करने आए थे, जो साइकिल मरम्मत की दुकान द्वारा अपना परिवार चलाते थे. वे किराए की ?ाग्गी में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे.

उसी महल्ले में जग्गा बदमाश भी रहता था, जिस की निगाह 14 साल की लक्ष्मी पर जा टिकी थी. सांवले रंग की लक्ष्मी तब भी भरे बदन वाली दिखती थी.

एक दिन जग्गा ने मौका पा कर लक्ष्मी को रौंद डाला. कली फूल बनने से पहले ही मसल दी गई थी.

जग्गा की इस करनी से लक्ष्मी का सीधासादा बाप इतना गुस्साया कि उस ने सो रहे जग्गा की कुदाल से काट कर हत्या कर दी.

खून के केस में लक्ष्मी का बाप जेल चला गया और मां दाई का काम कर के अपने बच्चे पालने लगी.

इधर लक्ष्मी पेट से हो गई, तो उस की मां लोकलाज के डर से महल्ला बदल कर इधर आ गई. फिर तो सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म और उस की जल्दी मौत. लक्ष्मी की मां द्वारा इस तनाव को ?ोल न पाना और अचानक मर जाना, सब एकसाथ हुआ.

एक चैरिटेबल स्कूल में दाई की जरूरत थी, सो लक्ष्मी को रख लिया गया. सुबह नियमित समय पर आना, अपना काम मन से करना, सब से मीठा बोलना, लक्ष्मी के ऐसे गुण थे कि वह सभी का सम्मान पाने लगी.

आज इस बात को तकरीबन 25 साल से ज्यादा हो गए हैं. अब लक्ष्मी एक अधेड़ औरत दिखती है.

‘‘क्यों लक्ष्मी, इन सब झमेलों के बीच तुम अपनी शादी भूल गईं?’’ मैं ने मजाक में पूछा था.

‘‘भूली कहां सर. शादी के बाद भी तो बच्चे ही होते न, सो 2 बच्चे मेरी गोद में हैं. मैं ने जन्म नहीं दिया है तो

क्या हुआ, अपना दूध पिला कर पाला तो है,’’ लक्ष्मी का यह जवाब मुझे अंदर तक हिला गया.

‘‘तुम ने दूध पिलाया है?’’ मेरे मुंह से निकल गया.

‘‘हां साहब, मैं उस जग्गा बदमाश के चलते बदनाम हो गई थी. कौन शादी करता मुझसे? बच्चा पैदा करने के चलते मैं ने एक बार अपने रोते भाई को मजाक में दूध पिलाया था. वह चुप हो गया और मुझे मजा आया, फिर तो मैं ने 2 साल तक उसे दूध पिलाया.’’

यह सुन कर मैं चुप हो गया.

‘‘क्या सोचने लगे बाबूजी?’’

‘‘यही कि तुम्हारी जितनी तारीफ करूं, कम है,’’ मेरे मुंह से निकला.

लक्ष्मी के दोनों भाईबहनों का स्कूल में दाखिला मैं ने ही कराया था. वहीं वे दोनों 12वीं जमात में फर्स्ट डिवीजन में पास कर चुके थे.

बहन जहां नर्स की ट्रेनिंग ले कर सरकारी अस्पताल में नर्स थी, वहीं भाई ने बीकौम किया और बैंक में क्लर्क हो गया था. उसी की शादी का कार्ड ले कर लक्ष्मी मेरे पास आई थी.

‘‘लक्ष्मी, तुम ने इतना कुछ कैसे कर लिया?’’ मैं ने एक दिन उस से पूछा था.

‘‘यह सोचने का समय कहां था साहब. बाप जेल में, मां मर गई. रिश्तेदारों में से कोई झांकने तक नहीं आया, इसलिए जैसेतैसे कर के जो भी काम मिला करती गई.

‘‘स्कूल का काम करते हुए 1-2 घर का काम करतेकरते जैसेतैसे कर के पैसा कमा कर भाईबहन और खुद का पेट भरना था. फीस के अलावा सारे खर्च थे, जो पूरा करतेकरते जिंदगी निकल गई. आज सब अपने पैरों पर खड़े हैं, तो उन की शादी करनी है.’’

लक्ष्मी ने जब ईडब्लूएस मकान के लिए कहा, तो मैं चौंक गया था. मैं ने उसे बैंक से लोन दिलवाया था. गारंटी भी मैं ने ही दी थी. मजे की बात यह कि उस ने पूरी किस्त समय से भर कर मकान अपना कर लिया. इसी तरह दूसरी सारी समस्याओं का सामना भी वह मजे में करती गई.

एक दिन एक अखबार में किसी के खुदकुशी करने की खबर को सुन कर लक्ष्मी परेशान हो गई और पूछ बैठी, ‘‘साहब, लोग खुदकुशी क्यों करते हैं?’’

‘‘जो जिंदगी से नाराज होते हैं या जिन्हें मनचाहा नहीं मिलता, वे खुदकुशी कर लेते हैं,’’ मेरा जवाब था.

‘‘साहब, मेरी पूरी जिंदगी में संघर्ष ही रहा. मांबाप को खोया, बच्चा

खोया, मगर लड़ती रही. अगर नहीं लड़ती, तो आज ये दोनों अनाथ होते. भटकभटक कर जान दे चुके होते, इसलिए इन की खातिर जीना पड़ा. अब तो आदत हो चुकी है. लेकिन मेरे मन में एक बार भी खुदकुशी करने का विचार नहीं आया.’’ लक्ष्मी की इस बात ने मुझे बिलकुल चुप करा दिया था.

गड़ा धन: एक गुस्सैल बाप की सीख

‘‘चल बे उठ… बहुत सो लिया… सिर पर सूरज चढ़ आया, पर तेरी नींद है कि पूरी होने का नाम ही नहीं लेती,’’ राजू का बाप रमेश को झकझोरते हुए बोला.

‘‘अरे, अभी सोने दो. बेचारा कितना थकाहारा आता है. खड़ेखड़े पैर दुखने लगते हैं… और करता भी किस के लिए है… घर के लिए ही न… कुछ देर और सो लेने दो…’’ राजू की मां लक्ष्मी ने कहा.

‘‘अरे, करता है तो कौन सा एहसान करता है. खुद भी तो रोटी तोड़ता है चार टाइम,’’ कह कर बाप रमेश फिर से राजू को लतियाता है, ‘‘उठ बे… देर हो जाएगी, तो सेठ अलग से मारेगा…’’

लात लगने और चिल्लाने की आवाज से राजू की नींद तो खुल ही गई थी. आंखें मलता, दारूबाज बाप को घूरता हुआ वह गुसलखाने की ओर जाने लगा.

‘‘देखो तो कैसे आंखें निकाल रहा है, जैसे काट कर खा जाएगा मु?ो.’’

‘‘अरे, क्यों सुबहसुबह जलीकटी बक रहे हो,’’ राजू की मां बोली.

‘‘अच्छा, मैं बक रहा हूं और जो तेरा लाड़ला घूर रहा है मुझे…’’ और एक लात राजू की मां को भी मिल गई.

राजू जल्दीजल्दी इस नरक से निकल जाने की फिराक में है और बाप रमेश सब को काम पर लगा कर बोतल में मुंह धोने की फिराक में. छोटी गलती पर सेठ की गालियां और कभीकभार मार भी पड़ती थी बेचारे 12 साल के राजू को.

यहां राजू की मां लक्ष्मी घर का सारा काम निबटा कर काम पर चली गई. वह भी घर का खर्च चलाने के लिए दूसरों के घरों में झाड़ूबरतन करती थी.

‘‘लक्ष्मी, तू उस बाबा के मजार पर गई थी क्या धागा बांधने?’’ मालकिन के घर कपड़े धोने आई एक और काम वाली माला पूछने लगी.

माला अधेड़ उम्र की थी और लक्ष्मी की परेशानियों को जानती भी थी, इसलिए वह कुछ न कुछ उस की मदद करने को तैयार रहती.

‘‘हां गई थी उसे ले कर… नशे में धुत्त रहता है दिनरात… बड़ी मुश्किल से साथ चलने को राजी हुआ…’’ लक्ष्मी ने जवाब दिया, ‘‘पर होगा क्या इस सब से… इतने साल तो हो गए… इस बाबा की दरगाह… उस बाबा का मजार… ये मंदिर… उस बाबा के दर्शन… ये पूजा… चढ़ावा… सब तो कर के देख लिया, पर न ही कोख फलती है और न ही घर पनपता है. बस, आस के सहारे दिन कट रहे हैं,’’ कहतेकहते लक्ष्मी की आंखों से आंसू आ गए.

माला उसे हिम्मत बंधाते हुए बोली, ‘‘सब कर्मों के फल हैं री… और जो भोगना लिखा है, वह तो किसी न किसी तरह भोगना ही पड़ेगा.’’

‘‘हां…’’ बोलते हुए लक्ष्मी ने अपने  आंसुओं को पीने की कोशिश की.

‘‘सुन, एक बाबा और है. उसी के कहे अनुसार पूजा करने से बिगड़े काम बन जाते हैं,’’ माला ने बताया.

‘‘अच्छा, तुझे कैसे पता?’’ लक्ष्मी ने आंसू पोंछते हुए पूछा.

‘‘कल ही मेरी रिश्ते की मौसी बता रही थी कि किस तरह उस की लड़की की ननद की गोद हरी हो गई और बच्चे के आने से घर में खुशहाली भी छा गई. मुझे तभी तेरा खयाल आया और उस बाबा का पताठिकाना पूछ कर ले आई. अब तू बोल कि कब चलना है?’’

‘‘उस से पूछ कर बताऊंगी… पता नहीं किस दिन होश में रहेगा.’’

‘‘हां, ठीक है. वह बाबा सिर्फ इतवार और बुधवार को ही बताता है. और कल बुधवार है, अगर तैयार हो जाए, तो सीधे मेरे घर आ जाना सुबह ही, फिर हम साथ चलेंगे… मुझे भी अपनी लड़की की शादी के बारे में पूछना है,’’ माला बोली.

लक्ष्मी ने हां भरी और दोनों काम निबटा कर अपनेअपने रास्ते हो लीं.

लक्ष्मी माला की बात सुन कर खुश थी कि अगर सबकुछ सही रहा, तो उस के घर की भी मनहूसियत दूर हो जाएगी. पर कहीं राजू का बाप न सुधरा तो? आने वाली औलाद के साथ भी उस ने यही किया तो? जैसे सवालों ने उस की खुशी को ग्रहण लगाने की कोशिश की, पर उस ने खुद को संभाल लिया.

सामने आम का ठेला देख कर लक्ष्मी को राजू की याद आ गई.

‘राजू के बाप को भी तो आम का रस बहुत पसंद है. सुबहसुबह बेचारा राजू उदास हो कर घर से निकला था, आम के रस से रोटी खाएगा, तो खुश हो जाएगा और राजू के बाप को भी बाबा के पास जाने को मना लूंगी,’ मन में ही सारे तानेबाने बुन कर लक्ष्मी रुकी और एक आम ले कर जल्दीजल्दी घर की ओर चल दी.

घर पहुंच कर दोनों को खाना खिला कर सारे कामों से फारिग हो लक्ष्मी राजू के बाप से बात करने लगी. शराब का नशा कम था शायद या आम के रस का नशा हो आया था, वह अगले ही दिन जाने को मान गया.

अगले दिन राजू, उस का बाप और लक्ष्मी सुबह ही माला के घर पहुंच गए और वहां से माला को साथ ले कर बाबा के ठिकाने पर चल दिए.

बाबा के दरवाजे पर 8-10 लोग पहले से ही अपनीअपनी परेशानी को दूर कर सुखों में बदलवाने के लिए बाहर ही बैठे थे. एकएक कर के सब को अंदर बुलाया जाता. वे लोग भी जा कर बाबा के घर के बाहर वाले कमरे में उन लोगों के साथ बैठ गए.

सभी लोग अपनीअपनी परेशानी में खोए थे. यहां माला लक्ष्मी को बीचबीच में बताती जाती कि बाबा से कैसा बरताव करना है और इतनी जोर से समझाती कि नशेड़ी रमेश के कानों में भी आवाज पहुंच जाती. एकदो बार तो रमेश को गुस्सा आया, पर लक्ष्मी ने उसे हाथ पकड़ कर बैठाए रखा.

तकरीबन 2 घंटे के इंतजार के बाद उन की बारी आई, तब तक 5-6 परेशान लोग और आ चुके थे. खैर, अपनी बारी आने की खुशी लक्ष्मी के चेहरे पर साफ झलक रही थी. यों लग रहा था, मानो यहां से वह बच्चा ले कर और घर की गरीबी यहीं छोड़ कर जाएगी.

चारों अंदर गए. बाबा ने उन की समस्या सुनी. फिर थोड़ी देर ध्यान लगा कर बैठ गया.

कुछ देर बाद बाबा ने जब आंखें खोलीं, तो आंखें आकार में पहले से काफी बड़ी थीं. अब लक्ष्मी को भरोसा हो गया था कि उस की समस्या का खात्मा हो ही जाएगा.

बाबा ने कहा, ‘‘कोई है, जिस की काली छाया तुम लोगों के घर पर पड़ रही है. वही तुम्हारे बच्चा न होने की वजह है. जहां तुम रहते हो, वहां गड़ा धन भी है, चाहो तो उसे निकलवा कर रातोंरात सेठ बन सकते हो…’’

रमेश और लक्ष्मी की आंखें चमक उठीं. उन दोनों ने एकदूसरे की तरफ देखा, फिर रमेश बाबा से बोला, ‘‘हम लोग खुद ही खुदाई कर के धन निकाल लेंगे और आप को चढ़ावा भी चढ़ा देंगे. आप तो जगह बता दो बस…’’

बाबा ने जोर का ठहाका लगाया और बोले, ‘‘यह सब इतना आसान नहीं…’’

‘‘तो फिर… क्या करना होगा,’’ रमेश उतावला हो उठा.

‘‘कर सकोगे?’’

‘‘आप बोलिए तो… इतने दुख सहे हैं, अब तो थोड़े से सुख के बदले कुछ भी कर जाऊंगा.’’

‘‘बलि लगेगी.’’

‘‘बस, इतनी सी बात. मैं बकरे का इंतजाम कर लूंगा.’’

‘‘बकरे की नहीं.’’

‘‘तो फिर…’’

‘‘नरबलि.’’

रमेश को काटो तो खून नहीं. लक्ष्मी और राजू भी सहम गए.

‘‘मतलब, किसी इनसान की हत्या?’’ रमेश बोला.

‘‘तो क्या गड़ा धन और औलाद पाना मजाक लग रहा था तुम लोगों को? जाओ, तुम लोगों से नहीं हो पाएगा,’’ बाबा तकरीबन चिल्ला उठा.

माला बीच में ही बोल उठी, ‘‘नहीं बाबा, नाराज मत हो. मैं सम?ाती हूं दोनों को,’’ और लक्ष्मी को अलग ले जा कर माला बोलने लगी, ‘‘एक जान की ही तो बात है. सोच, उस के बाद घर में खुशियां ही खुशियां होंगी. बच्चापैसा सब… देदे बलि.’’

लक्ष्मी तो जैसे होश ही खो बैठी थी. तब तक रमेश भी उन दोनों के पास आ गया और माला की बात बीच में ही काटते हुए बोला, ‘‘किस की बलि दे दें?’’

‘‘जिस का कोई नहीं उसी की. अपना खून अपना ही होता है. पराए और अपने में फर्क जानो,’’ माला बोली.

यह बात सुन कर रमेश का जमा हुआ खून अचानक खौल उठा और माला पर तकरीबन ?झपटते हुए बोला, ‘‘किस की बात कर रही है बुढि़या… जबान संभाल… वह मेरा बेटा है. 2 साल का था, जब वह मुझे बिलखते हुए रेलवे स्टेशन पर मिला था. कलेजे का टुकड़ा है वह मेरा,’’ राजू कोने में खड़ा सब सुनता रहा और आंखें फाड़फाड़ कर देखता रहा.

बाबा सब तमाशा देखसम?ा चुका था कि ये लोग जाल में नहीं फंसेंगे और न ही कोई मोटी दक्षिणा का इंतजाम होगा, इसलिए शिष्य से कह कर उन चारों को वहां से बाहर निकलवा दिया.

राजू हैरान था. बाहर निकल कर राजू के मुंह से बस यही शब्द निकले, ‘‘बाबा, मैं तेरा गड़ा धन बनूंगा.’’

यह सुन कर रमेश ने राजू को अपने सीने से लगा लिया. उस ने कसम खाई कि आज के बाद वह कभी शराब को हाथ नहीं लगाएगा.

क्या Kartik Aryan और सारा अली खान है एक दूसरे के करीब

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) एक पौपुलर एक्टर हैं. हाल ही आई उनकी मूवी भूल भूलैया 3 भी लोगाें को पसंद आ रही हैउनकी एक्टिंग की लड़कियां खूब फैन है. जल्द ही कार्तिक आर्यन का बर्थ डे भी आने वाला है. 22 नंवबर को कार्तिक आर्यन अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में बात करें कार्तिक के चाहने वालो की इसमें लाखों लड़कियों के साथ साथ कुछ एक्‍ट्रैस का नाम भी आता है,  इस लिस्ट में सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी शामिल है.

सारा अली खान जब भी किसी शो में पहुंचती है अगर उनसे कार्तिक के बारे में सवाल किया जाए. तो वे उनके बारे में बात करने से जरा भी पीछे नहीं हटती है. करण जौहर के पौपुलर चैट शो ‘कौफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8)  में सारा अली खान और अनन्‍या पांडे मेहमान बनकर पहुंचीं. हमेशा की तरह करण ने दोनों के पर्सनल रिश्‍तों खासकर रोमांटिक रिलेशन का जिक्र छेड़ा. इसी शो के दौरान  करण जौहर ने इस ओर इशारा किया था कि सारा अली खान फिलहाल सिंगल हैं. हालांकि एक समय सारा और अनन्या दोनों ने एक ही लड़के कार्तिक आर्यन को डेट किया है.

सारा ने कई बार अपने एक्‍स-बौयफ्रेंड संग रिश्‍तों पर खुलकर बात की, वहीं यह भी बताया कि आखिर ब्रेकअप के बाद उन्‍होंने कार्तिक के साथ दोस्‍ताना संबंध क्‍यों बनाए रखे है.

क्‍या यह बात यह इशारा करती है कि आज भी सारा और कार्तिक के एक दूसरे से रिलेशनशिप में है या प्‍यार का रिश्‍ता दोस्‍ती में बदल चुका है. इन दिनों सारा अली खान का नाम वीर पहाडिया के साथ भी जोड़ा जा रहा है. वीर पहाडिया एक राजनैतिक बैकग्राउंड से आते हैं.  पौलि‍टिशियन सुशील कुमार शिंदे उनके नाना है और जाह्नवी कपूर का बौयफ्रेंड शिखर पहाडिया वीर के भाई हैंं

बता दें कि साल 2020 में रिलीज फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ के सेट पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की नजदीकियां बढ़ी थीं. पहली बार दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए थे. कथित तौर पर सारा इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं. तब कार्तिक और सारा की कई ऐसी तस्‍वीरें सामने आई थीं, जिनमें दोनों की आंखों में प्‍यार खूब झलक रही थी.

फर्जी काल का जाल

एक आमजन की कहानी

मेरे एक दोस्त को ऐसा ही एक फर्जी काल आया. उसे बताया गया कि वह अनजान आदमी सीबीआई या अपराध शाखा से बात कर रहा है और उसे डिजिटल रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है. उसे अदालत में पेश होने के लिए कहा गया और धमकी दी गई कि अगर उस ने किसी को बताया तो उसे कड़ी सजा मिलेगी.

इन बातों को अगर हम ध्यान से देखें तो सम?ा सकते हैं कि यह एक फर्जीवाडे़ से ज्यादा कुछ नहीं है. जैसे कि कहा गया कि आप किसी को नहीं बताएंगे. इस से साफ है कि सामने वाला आप को डरा रहा है और ठगना चाहता है.

दरअसल, इस तरह के काल में लोगों को डराने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं. वे आप को आप के परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देते हैं, आप के बैंक खाते की जानकारी मांगते हैं या आप पर किसी अपराध में शामिल होने का आरोप लगाते हैं.

सावधानी और समझदारी

* कभी भी अनजान नंबर से आने वाले काल या फोन पर ध्यान न दें.

* अगर आप को ऐसा फोन आता है, तो तुरंत पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें.

* अपने परिवार और दोस्तों को इस तरह के जाल से सावधान रखें.

* कभी भी अपने बैंक खाते या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

* अगर आप को कोई सम्मन मिलता है, तो उसे फर्जी होने या न

होने के लिए वकील या पुलिस स्टेशन में खुद जा कर बात करें.

हमारे कानूनी हक

हमारा संविधान हमें कई हक देता है, जो हमें इस तरह के जाल से बचने में मदद कर सकते हैं.

अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी हासिल करने का हक और अपने खिलाफ की गई कार्यवाही के खिलाफ अपील करने का हक हर आमजन को होता है.

फर्जी काल से कैसे बचें

फर्जी काल के जाल से बचने के लिए कुछ खास बातें :

* अपने फोन की सैटिंग्स को सिक्योरिटी में रखें.

* अपने बैंक खाते की जानकारी को महफूज रखें.

* अपने परिवार और दोस्तों को इस तरह के जाल से सावधान रखें.

* कभी भी अनजान नंबर से आने वाले काल यानी फोन पर ध्यान न दें.

फर्जी काल का जाल एक बढ़ता हुआ खतरा है, लेकिन हमें इस से डरने की जरूरत नहीं है. अगर हम सावधान और जागरूक रहें, तो इस जाल से

बच सकते हैं. हमें अपने हकों को जानना चाहिए और उन का इस्तेमाल करना चाहिए.

फर्जी काल सैंटर, कई चोर रास्ते

बैंक खाता अपडेट : फर्जी काल सैंटर आप को बैंक खाता अपडेट करने के लिए कहते हैं और आप को अपने खाते की जानकारी देने के लिए मजबूर करते हैं.

टैक्स चोरी : फर्जी काल सैंटर आप को टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं और आप को अपने खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं.

लौटरी विजेता : फर्जी काल सैंटर आप को लौटरी जीतने की खबर देते हैं और आप को अपने खाते में पैसे जमा करने के लिए कहते हैं.

क्रेडिट कार्ड अपडेट : फर्जी काल सैंटर आप को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए कहते हैं और आप को अपने कार्ड की जानकारी देने के लिए मजबूर करते हैं.

नौकरी का औफर : फर्जी काल सैंटर आप को नौकरी का औफर देते हैं और आप को अपने खाते में पैसे जमा करने के लिए कहते हैं.

मैडिकल इंश्योरैंस : फर्जी काल सैंटर आप को मैडिकल इंश्योरैंस का औफर देते हैं और आप को अपने खाते में पैसे जमा करने के लिए कहते हैं.

पुलिस, सीबीआई काल : फर्जी काल सैंटर आप को पुलिस या सीबीआई से बताते हैं कि आप के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और वे आप को अपने खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं.

इन उदाहरणों से पता चलता है कि फर्जी काल सैंटर कितने खतरनाक हैं और लोगों को किस तरह से ठगते हैं, इसलिए हमें यह बात गांठ बांधने की जरूरत है कि डरना नहीं है और किसी लालच में नहीं आना है. किसी भी हालत में किसी को भी रुपए ट्रांसफर नहीं करने हैं.

अंधविश्वास की हद : बेटी की बलि

हमारा देश भारत ही है, जहां आज भी जादू और तंत्रमंत्र के नाम पर गैरों का ही नहीं, बल्कि अपनों का भी खून बहाया जा रहा है. इस का सीधा सा मतलब यह है कि पढ़ाई लिखाई के बावजूद इस देश के लोगों का पीछा अभी भी अंधविश्वास से नहीं छूटा है. इस के लिए अगर कोई कुसूरवार है, तो वह है हमारी सरकार और पढ़ाईलिखाई का सिस्टम. आइए, आज एक भयावह घटना से रूबरू होते हैं :

झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि दे कर अपनी ममता को ही दागदार कर दिया है. अपनी माली हालत सुधारने के नाम पर, तंत्रमंत्र के चक्कर में फंसी एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और उस का कलेजा यानी लिवर तक खा लिया.

दरअसल, यह घटना अंधविश्वास और अनपढ़ता के बुरे असर का सुबूत है और हमें सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे हम अपने समाज को इस काले अंधेरे से बाहर निकाल सकते हैं.

एक दिन गीता देवी नामक औरत ने अपनी नन्ही परी सी बेटी को ले कर पास के जंगल में जाने का फैसला किया, जहां उस ने पूजा की और बिना कपड़ों के डांस किया. इस के बाद उस ने धारदार चाकू से अपनी बेटी का गला रेत दिया, लाश के टुकड़े किए और फिर उस का कलेजा खा लिया.

यह घटना इतनी भयावह है कि हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या पैसा पाने के लिए एक मां अपनी बेटी की हत्या भी कर सकती है?

मानव बलि की खौफनाक सचाई

गीता देवी ने अपनी इस हैवानियत भरी हत्या के पीछे तंत्रमंत्र को वजह बताया है. उस के मुताबिक, उसे सपने में यह दिखा था कि अगर वह अपनी बेटी या पति की बलि देगी, तो उसे विशेष तंत्रविद्या हासिल होगी… और वह बिना सोचेसमझे यह कांड कर बैठी.

यह घटना एक बार फिर से यह साबित करती है कि अंधविश्वास और तंत्रमंत्र जैसी प्रथाएं समाज में कितनी खतरनाक हो सकती हैं. यह केवल एक बड़ा अपराध नहीं है, बल्कि समाज में फैले हुए अंधविश्वास और कुरीतियों का नतीजा भी है.

हमें अपने समाज को अंधविश्वास के चंगुल से छुड़ाने के लिए काम करना होगा और लोगों को पढ़ाना होगा, ताकि वे इन खतरनाक प्रथाओं से दूर रहें.

इस समस्या का समाधान पढ़ाईलिखाई और जागरूकता ही है. हमें अपने समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए काम करना होगा. यह घटना हमें याद दिलाती है कि कैसे अंधविश्वास और तंत्रमंत्र जैसी प्रथाएं समाज में खतरनाक हो सकती हैं.

दरअसल, ये प्रथाएं लोगों को गलत रास्ते पर ले जाती हैं और उन्हें अपराध करने के लिए उकसाती हैं. देश में अंधविश्वास और तंत्रमंत्र से जुड़ी कुछ घटनाएं इस तरह हैं :

-झारखंड के पलामू जिले में तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़ कर एक औरत ने अपनी 2 साल की बेटी की बलि दे दी.

-ओडिशा के क्योंझर जिले में एक आदमी की हत्या कर दी गई.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते एक आदमी की हत्या कर दी गई.

-उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक आदमी ने तंत्रमंत्र के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की.

-बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक आदमी ने अंधविश्वास के फेर में फंस कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

इन घटनाओं से यह साफ होता है कि अंधविश्वास और तंत्रमंत्र अभी भी हमारे समाज में एक बड़ी समस्या है, जिस के लिए सरकार और हर पढ़ेलिखे इनसान को जागरूकता मुहिम चलाने की जरूरत है.

एक दिन: तीन नेताओं के तीन बयान

आज हम देश के तीन बड़े नेताओं के बयान का विश्लेषण ले कर आए हैं. इन्हें पढ़समझ कर आप खुद अंदाजा लगाइए कि देश किस दिशा में जा रहा है. एक समय था जब देश के बड़े नेता सोच समझ कर जनता के बीच अपनी भावना व्यक्त करते थे. कहां गया वह समय और कहां जा रहा है हमारा भारत देश. पहला बयान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और दूसरा है गृह मंत्री अमित शाह का और तीसरा बयान है अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहिन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 11 नवंबर, 2024 को आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामूहिक ताकत को तोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि उन के बीच विभाजन पैदा किया जा सके और उन की आवाज कमजोर की जा सके और अंततः उन के लिए आरक्षण समाप्त किया जा सके.

नरेंद्र मोदी ने ‘नमो एप’ के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सब से मजबूत’ कार्यक्रम के तहत झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि इसलिए मैं चार बार कहता रहता हूं कि एक रहेंगे, तो सेफ (सुरक्षित) रहेंगे. नरेंद्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के पांच साल के शासन की विफलताओं को रेखांकित किया और कहा कि राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ‘भ्रष्टाचार, माफिया और कुशासन’ से मुक्त कराना होगा.

नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि झारखंड की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में बदलाव को संकल्पित है और इस का सब से बड़ा कारण यह है कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड इस बार बदलाव करने को संकल्पित हो गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ ‘राष्ट्र विरोधी’ अपने निहित स्वार्थ के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से उन्हें हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. नरेंद्र मोदी ने गुजरात के खेड़ा जिले के चडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगाठ पर आयोजित समारोह को डिजिटल तरीके से संबोधित किया.

पिछले पांच साल इन्होंने बड़ीबड़ी बातें कीं, लेकिन आज झारखंड के लोग देख रहे हैं कि इन के ज्यादातर वादे झूठे हैं. भाजपा झारखंड में ‘रोटी, बेटी और माटी’ के मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है. इस के माध्यम से वह आदिवासी अस्मिता का सवाल
उठा कर बंगलादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी महिलाओं का तथाकथित उत्पीड़न, धर्मांतरण, जमीन पर कब्जा और धोखा दे कर विवाह करने तथा इस के परिणामस्वरूप आदिवासियों की संख्या में लगातार कमी आने का मुद्दा उठा रही है .राज्य में झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की गठबंधन सरकार है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महसूस किया कि लोगों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद को ले कर भी भारी गुस्सा है. उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां, भ्रष्टाचारी तो होती ही हैं. साथ ही समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों के रास्ते में सब से बड़ी दीवार होती हैं. झामुमो के परिवारवादियों ने कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ से ऐसी गंदी चीजें सीखी हैं, जिस में उन्हें कुरसी और खजाना… इन दो चीजों की ही चिंता रहती है. नागरिकों की उन्हें परवाह हो नहीं होती है. उन्होंने कहा कि इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन की सत्ता से विदाई तय है.

समीक्षा करते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जो कुछ कहा है, वह दोतरफा है. यह कैसे भूल जाते हैं कि अगर आप किसी की तरफ एक उंगली उठाते हैं तो चार उंगलियां आप की तरफ भी होती हैं.

गृह मंत्री अमित शाह कहिन…

कांग्रेस को ‘डूबता जहाज’ करार देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार, 11 नवंबर, 2024 को कहा कि वे (कांग्रेस) चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नहीं बचा सकती.

अमित शाह ने रांची जिले के तमार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने झारखंड को बरबाद कर दिया. उन्होंने वादा किया कि चुनाव के बाद भाजपा यदि सत्ता में आई तो वह अगले पांच साल में इसे सब से अधिक समृद्ध राज्य बना देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस आदिवासियों को महज वोट बैंक समझती हैं, वे उन का सम्मान नहीं करती हैं. उन्होंने दावा किया कि घुसपैठियों के कारण आदिवासियों की संख्या लगातार घटती जा रही है और ये घुसपैठिए झामुमोनीत (सत्तारूढ़) गठबंधन के वोट बैंक हैं.

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की चार पीढ़ियां भी जम्मूकश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सकती हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें राज्य से बाहर निकालने के अलावा उन के द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति गठित की जाएगी.

गृह मंत्री के रूप में कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से भी प्रहार किया जा सकता है, मगर जिस स्तर पर आ कर चार पीढ़ियां की बात जम्मूकश्मीर विधेयक 370 के संदर्भ में अमित शाह ने कही है, आप ही बताइए कि क्या वह शोभनीय है?

मल्लिकार्जुन खड़गे कहिन…

11 नवंबर, 2024, दिन सोमवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी बात कहते हुए बड़े बेचारे से लग रहे थे मगर उन्होंने जो कहा बड़ी बेबाकी से और बड़ा सच कहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने में विश्वास करती है. विधायकों की बकरियों की तरह खरीदफरोख्त की जाती है. उन्होंने नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अडाणी और अंबानी के साथ मिल कर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए कहा कि वे मुंह में राम, बगल में छुरी में विश्वास करते हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदीजी सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं. वे विधायक खरीदते हैं. उन का काम विधायकों को बकरी के जैसे अपने पास रख लेना, पालना और फिर बाद में काट कर खाना है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि मोदी और शाह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर दिया है, लेकिन हम डरते नहीं हैं. हम ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, अपने प्राणों की आहुति दी.

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी, शाह, अडाणी और अंबानी देश चला रहे हैं, जबकि राहुल गांधी और मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कटाक्ष किया कि मोदी आदतन झूठे हैं, जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते.

समीक्षा करें तो साफ है कि तीनों ही बयानों को पढ़ने के बाद आप देखेंगे की नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयान अतिरेकपूर्ण हैं, वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आत्मरक्षात्मक है. इन तीनों ही बयानों से ऐसा लगता है कि देश एक राजनीतिक संक्रमणकाल से गुजर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता.

BB18 ‘डौली चायवाला’ ने किया गर्लफ्रेंड का खुलासा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) हर नए एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. घर में किसी का लव एंगल बनता दिख रहा है तो कोई आपस में लडता झगड़ता नजर आ रहा है. इसी बीच डौली चायवाला (Dolly Chaiwala) की बिग बौस में एंट्री हो चुकी है. सोशल मीडिया से पौपुलर हुआ यह चायवाला पहली बार माइक्रोसौफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट के साथ इंटरनेट पर वीडियो शेयर चर्चा में आए थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में शेयर किया था. जिस वजह से उन्हे बिग बौस में एंट्री मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इसके अलावा बिग बौस में एंट्री लेते ही चायवाला ने पहले चाय बनाई और सनसनी मचा दी. बाद में तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tjinderpal Singh Bagga) के साथ अपने फेमस अंदाज में उन्हे चाय पिलाई. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो की खास बात ये है कि डौली वीडियो में नाटकीय ढंग से दूध को पैन में डालते हुए दिखाई देते है. बाकि घरवाले उनके लिए चीयर करते है, जबकि बिग बौस के सेट पर लौटे सलमान खान इसे देखकर हैरान हो जाते है.

हाल में अब डौली चायवाला ने सलमान खान के सामने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी होश खो बैठे है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं  और 3 साल से साथ रहे हैं. डौली चायवाला की गर्लफ़्रेंड का नाम मनजीत कौर है. मनजीत, ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार में एक स्टौल चलाती हैं. डौली चायवाला से मिलने के बाद मनजीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके स्टौल पर पहले से ज़्यादा लोग आ रहे हैं.

कौन है डौली चायवाला

डौली, महाराष्ट्र (Maharshtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला  हैं. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. चाय बनाने और पिलाने के अपने अनोखे अंदाज़ के लिए वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. बता दें कि नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास उनकी चाय की दुकान हैं. डौली चायवाला की दुकान को दुनिया ‘डौली की टपरी’ के नाम से जानती है. इनका चाय बनाने का अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद है. बिल गेट्स के साथ चाय पीने के बाद डौली चायवाला रातों-रात स्टार बन गए थे.

इनका यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हुआ था और उन्हें लाखों बार देखा जा चुका है. ये दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के शौकीन हैं और उन्हें एक्शन मूवीज पसंद  है. ये अक्सर चाय परोसते हैं, इस दौरान वे फ़ंकी गोल्डन गौगल्स, गोल्डन चेन और आकर्षक हेयरस्टाइल भी रखना पसंद करते हैं.

डौली चायवाला की कुल नेटवर्थ

डौली चायवाला की कुल संपत्ति की बात करे तो, 10 लाख से ज्यादा है जहां उनकी एक कप चाय की कीमत 7 रुपये है, तो वहीं उनकी हर रोज 2450 से रुपय की कमाई हो जाती है. कभी-कभी ये आकड़ा ज्यादा भी हो जाता है. हर दिन 350 से 500 कप चाय बिक जाती है. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डौली चायवाला की इनकम और भी ज्यादा बढ़ गई है. वे सेंसेशन बन गए. इतना ही नहीं उन्होंने देशदुनिया में भी चाय बनाकर पिलाई है और आज बिग बौस 18 के सेट में कमाल दिखाते नजर आ रहे है. जहां नेशनल टीवी पर जनता उनके हुनर को देख रही है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें