⚲

Bigg Boss 15: VIP सदस्य करेंगे घरवालों पर राज, Video आया सामने

1बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)  में कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती के साथ तकरार भी देखने को मिल रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

शो के वीकेंड का वार में आपने देखा कि बिग बॉस हाउस में ऐलान किया गया कि बिग बॉस वीआईपी सदस्यों को खास ताकत देने वाले हैं. तो अब घर में वीआईपी सदस्य नया बखेड़ा खड़ा करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- अनुपमा ने किया सड़क पर डांस तभी पहुंचे अनुज कपाड़िया, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ttrendays_

 

शो में आप देखेंगे कि वीआईपी सदस्य इन पावर्स के दमपर सदस्य पूरे घर पर राज करते नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है.  इस इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वीआईपी सदस्य घरवालों पर हुकूम चला रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ttrendays_

 

वीआईपी सदस्यों का तेवर देखकर बाकी घरवाले पूरी तरह परेशान हो चुके हैं. ऐसे में वीआईपी सदस्य और बाकी घरवालों के बीच लड़ाई होगी.  प्रोमो में आप देख सकते हैं कि प्रतीक सेहजपाल, जय भानुशाली और नेहा भसीन, वीआईपी सदस्यों को आंख दिखा रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो के आने वाले एपिसोड में घरवालों के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है.

ये भी पढ़ें- आदित्य की दुश्मन बनेगी इमली, तबाह होगा त्रिपाठी परिवार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ttrendays_

 

बता दें कि बिग बॉस फेम करण कुंद्रा को लेकर खबर आई थी कि वो तेजस्वी प्रकाश के साथ शो के लिए प्यार का नाटक कर रहे हैं और उनके दिल में तेजस्वी के लिए कोई फीलिंग नहीं है. बताया जा रहा था कि करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड घर के बाहर है, जिसका नाम योगिता बिहानी है. इन खबरों ने तेजस्वी प्रकाश के दोस्तों का दिल तोड़ दिया था.

अनुपमा ने किया सड़क पर डांस तभी पहुंचे अनुज कपाड़िया, देखें Video

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Anupamaa) अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. शो में रूपाली गांगुली अपने किरदार की वजह से घर-घर में मशहूर हैं. दर्शक अनुपमा को  बेहद पसंद करते हैं. अनुपमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने सड़क पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

हाल ही में रूपाली गांगुली का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे बॉलीवुड गाने ‘चढ़ती जवानी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अनुपमा की बेस्ट फ्रेंड देविका भी नजर आ रही हैं. आप देख सकते हैं कि अनुपमा और देविका जमकर डांस कर रही हैं तभी वहां अनुज कपाड़िया पहुंच जाते हैं.

ये भी पढ़ें- आदित्य की दुश्मन बनेगी इमली, तबाह होगा त्रिपाठी परिवार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अनुज को देखकर शर्मा जाती है. आपको बता दें कि रूपाली गांगुली अपने को-स्टार्स के साथ अक्सर सेट पर मस्ती करती हैं और फैंस के साथ ये मस्ती भरे पल शेयर करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

अनुपमा शो की बात करे तो अनुज-अनुपमा का लव एंगल दिखाया जा रहा है. फैंस को ये ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि बा अनुज-अनुपमा के रिश्ते को लेकर सवाल करती है और कहती है कि वो दोनों शादी कर ले. ऐसे में अनुज गुस्से में सिंदूर उठा लेता लेकिन तभी अनुपमा उसे रोक देती है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट ने पाखी को गोद में उठाया, मेकर्स हुए ट्रोल

 

अनुज उसके माथे में तिलक लगा देगा. वह कहेगा कि उसे देवी बना सकता है, मगर मांग भरकर बीवी नहीं. तो दूसरी तरफ अनुपमा बा से कहेगी कि वो अनुज का प्यार स्वीकार नहीं कर सकती लेकिन वो उसके प्यार का सम्मान करती है. अनुपमा कहेगी कि हम अपने रिश्तों की हदें तय कर चुके हैं. अनुपमा बा से कहेगी कि वो उन्हें जीने दे. बा अनुपमा और अनुज पर शाह परिवार की खुशियों को बर्बाद करने का इल्जाम लगाएगी.

ये भी पढ़ें- इमली की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

 

आदित्य की दुश्मन बनेगी इमली, तबाह होगा त्रिपाठी परिवार

टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) की कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि इमली ने आदित्य और उसके परिवार को छोड़कर आगे बढ़ने का मन बना लिया है. इमली के जाने के बाद आदित्य टूट चुका है. तो वहीं शो में नयी एंट्री आर्यन सिंह राठौर की हुई है. जिससे कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए ट्रैक के बारे में.

इमली के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, इमली गर्ल हॉस्टल में रहना शुरू कर देगी. तो वहीं इमली मंदिर जाएगी. मंदिर में इमली के पीछे पीछे आदित्य और आर्यन भी पहुंच जाएंगे.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट ने पाखी को गोद में उठाया, मेकर्स हुए ट्रोल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adilie_universe (@adilie_universe)

 

तो दूसरी तरफ आर्यन तेजी से दौड़कर निकलेगा. ऐसे में इमली के हाथ से पूजा की थाल गिर जाएगी. थाल गिरते ही इमली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adilie_universe (@adilie_universe)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि इमली आर्यन को जमकर सुनाएगी. जब आर्यन को पता चल जाएगा कि इमली आदित्य की पत्नी है. ऐसे में वह इमली को आदित्य के खिलाफ इस्तेमाल करेगा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज-अनुपमा की दोस्ती की हुई नई शुरुआत तो बा ने उठाया ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adilie_universe (@adilie_universe)

 

शो में दिखाया जाएगा कि इमली-आदित्य एक बार फिर से एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे. इमली अपना प्यार भुलाकर आदित्य से बदला लेने का फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें- वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adilie_universe (@adilie_universe)

 

GHKKPM: विराट ने पाखी को गोद में उठाया, मेकर्स हुए ट्रोल

स्टार प्लस का  सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में लगातार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि पाखी विराट को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है तो वहीं विराट और सई एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. शो के आने वाले एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि विराट-सई ने निनाद और अश्विनी की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया. इससे निनाद-अश्विनी को बहुत खुशी हुई और उनके बीच की दूरियां मिट गई.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज-अनुपमा की दोस्ती की हुई नई शुरुआत तो बा ने उठाया ये कदम

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट और पाखी एक साथ बाहर जाएंगे. ऐसे में विराट सई को उसके कॉलेज छोड़ेगा. तो दूसरी तरफ पाखी भी अपना काम पूरा करने निकल जाएगी.

 

शो में आप देखेंगे कि एक बाइक वाला पाखी को धक्का मार देगा. पाखी विराट का नाम लेकर चिल्लाने लग जाएगी. विराट  आकर पाखी को अपनी गोद में उठा लेगा. तो दूसरी तरफ सई वहां पहुंच जाएगी. सई ये दैखकर हैरान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

आपको बता दें कि यूजर्स ने इस सीन को लेकर आपत्ति जताई है. सोशल मीडिया पर #ShameOnStarPlus हैशटैग चल रहा है और चैनल को ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स चैनल को टैग कर लिख रहे हैं कि क्‍या यही तुम्‍हारी नई सोच है कि एक देवर की गोद में उसकी भाभी को दिखाया जा रहा है.

 

Anupamaa: अनुज-अनुपमा की दोस्ती की हुई नई शुरुआत तो बा ने उठाया ये कदम

स्टार प्लस (Star Plus) का सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को अनुज कपाड़िया का 26 साल पहले का राज पता चल गया है. तो वहीं समर उसे समझाता है कि अनुज ने उसे शिद्दत से प्यार किया है. शो के आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेगा.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अनुज अनुपमा से प्यार करने के इजहार के बाद पहली बार मिलता है तो  अनुपमा उसे बताती है कि जब वह वनराज से ये सब कह रहा था तो उसने सुन लिया.

ये भी पढ़ें- वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुज उससे कहेगा कि 26 साल से वह अनुपमा को प्यार करते आ रहा है. इस बात को सुनने के बाद अनुपमा उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगी.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी डांस अकादमी में दिवाली सेलिब्रेट करेगी. इस दौरान शाह परिवार भी शामिल होंगे. अनुज भी उनके साथ होगा.

ये भी पढ़ें- इमली की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

 

तो दूसरी तरफ बा अनुज-अनुपमा को साथ में देखकर भड़क जाएंगी. बा सबके सामने कहेगी कि अनुज सबके कह चुका है कि वह अनुपमा से प्यार करता है तो अब वह अनुपमा से शादी कर ले, अनुपमा की मांग में सिंदूर भरे.

 

इतना ही नहीं बा सिंदूर की डिब्बी अनुज के आगे करेगी और कहेगी कि वह अपने रिश्ते को एक नाम दे. तो वहीं बापूजी बा को वहां से जाने को कहेंगे लेकिन बा अपनी जिद पर अड़ी रहेगी.शो में अब यह देखना होगा कि बा की जिद के कारण अनुज अनुपमा से शादी करता है या नहीं?

वनराज को छोड़ अनुज कपाड़िया की स्टूडेंट बनी काव्या, देखें मजेदार Video

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa)  स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. फैंस को भी  ‘अनुपमा’  स्टार्स के वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब काव्या यानी मदालसा शर्मा ने अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) के साथ वीडियो शेयर किया है. आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में.

काव्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुज, काव्या का टीचर बना है. वीडियो में अनुज काव्या से सवाल करते नजर आ रहे है और काव्या फनी अंदाज में अनुज का जवाब दे रही है. काव्या- अनुज का ये फनी वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि काव्या-अनुज ने पहली बार साथ में ये रील बनाई है.

ये भी पढ़ें- इमली की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

 

‘अनुपमा’  सीरियल की बात करे तो शो में इन दिनो महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अनुज कपाड़िया ने सबके सामने अनुपमा से अपने प्यार का इजहार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: Afsana Khan ने की ऐसी हरकत! मेकर्स ने किया शो से बाहर

 

अनुपमा ये साच जानकर हैरना रह गई है. उसे लगता है कि अनुज ने उसे धोखा दिया तो वहीं  समर अनुपमा को समझाता है कि अनुज सच्चा है, उसने शिद्दत से अनुपमा से प्यार किया है. समर कहता है कि जैसे अनुपमा ने वनराज से भी इतने साल तक एकतरफा प्यार किया था उसी तरह अनुज भी अनुपमा से प्यार करता रहा.

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुपमा को अनुज की भावनाओं का एहसास होगा. तो दूसरी तरफ काव्या बा को भड़काएगी कि उन्हें अनुपमा से घर के बाद अब कारखाना भी वापस ले लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

शो से जुड़ा एक नाया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा अनुज से कहती हैं कि उसे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया. शो में अब ये देखना होगा कि क्या अनुपमा अनुज के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत करेगी?

इमली की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल इमली (Imlie) की कहानी में दिलचस्प मोड़ आ चुका है. शो में दिखाया जा रहा है कि इमली ने आदित्य और उसके परिवार को छोड़ने का मन बना लिया है. त्रिपाठी परिवार ने इमली को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन इमली ने किसी की नहीं सुनी. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि इमली की जिंदगी में नए शख्‍स की एंट्री होगी. जिससे कहानी में नया बदलाव देखने को मिलेगा. मेकर्स ने इस शो का नया प्रोमो शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: Afsana Khan ने की ऐसी हरकत! मेकर्स ने किया शो से बाहर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

प्रोमों में दिखाया जा रहा है कि इमली एक बड़े स्टार का इंटरव्यू लेती नजर आ रही है और ये स्‍टार हैं फहमान खान. इस इंटरव्‍यू के बाद फहमान और इमली करीब होंगे. शो में दोनों के बीच दिलचस्प केमिस्ट्री दिखाई जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

तो दूसरी तरफ आदित्य को इस बारे में पता चलेगा तो उसके होश उड़ जाएंगे.  इमली आदित्य के नक्शेकदम पर चलेगी और बड़ा पत्रकार बनेगी.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

आपको बता दें कि इमली में तीन नए कलाकारों की एंट्री होगी. टीवी एक्‍टर फहमान खान शो में अहम किरदार निभाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वह इमली की जिंदगी में आदित्‍य की जगह लेने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

शो में आपने देखा कि इमली ने आदित्‍य का घर छोड़ दिया है और उससे सारे रिश्‍ते तोड़ दिए हैं. इमली के जाने से आदित्‍य और उसका परिवार टूट चुका है.

Bigg Boss 15: Afsana Khan ने की ऐसी हरकत! मेकर्स ने किया शो से बाहर

‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में  कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए हर तरह से कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में कंटेस्टेंट शो में  गेेम प्लान करते नजर आ रहे हैं. अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि अफसाना खान को शो से बाहर निकाल दिया गया है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

रिपोर्ट के मुताबिक अफसाना खान ने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अफसाना अपना आपा खो बैठती है और वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें- अनुज पर गुंडे करेंगे हमला तो शाह परिवार के सामने आएगा 26 साल पुराना राज

 

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अफसाना को मेडिकल रीजन्स की वजह से घर से बाहर किया गया था क्योंकि उन्हें पैनिक अटैक आया था. तो वहीं वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच जमकर लड़ाई हुई थी.

 

ऐसे में शो में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाएंगे और घोषणा करेंगे कि अफसाना खान को शमिता के साथ फिजिकल लड़ाई के लिए शो छोड़ना होगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि बिग बॉस ने शमिता शेट्टी को बार-बार अंग्रेजी में बोलने के लिए भी फटकार लगाएंगे. शो में कंटेस्टेंट को आपस में हिंदी में बात करनी होती है. तो वहीं राकेश बापट की तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें भी शो से बाहर होना पड़ा

अनुज पर गुंडे करेंगे हमला तो शाह परिवार के सामने आएगा 26 साल पुराना राज

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिल रहा है.

शो में अब तक आपने देखा कि पारितोष अनुपमा पर लांछन लगाता है तो वह अनुज को भी खूब सुनाता है. वह कहता है कि अनुज के कारण ही अनुपमा ने शाह हाउस छोड़ा. उसके कारण अनुपमा का पूरा परिवार बिखर गया है. ऐसे में अनुज को धक्का लगता है, वह सोचता है कि अनुपमा ने उसके कारण कितना कुछ बर्दाश्त किया है. ऐसे में वह शाह हाउस जाने के लिए तैयार होता है ताकि अनुपमा और उसके रिश्ते को लेकर गलतफहमियां है, वह दूर कर सके.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया शाह हाउस जाएगा. वह वनराज को बताना चाहेगा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, अनुपमा अपने परिवार से बहुत प्यार करती है. तो दूसरी तरफ वनराज अपमना आपा खो देगा और गुस्से में उसकी कॉलर पकड़ेगा.

ये भी पढ़ें- आदित्य से सारे रिश्ते खत्म करेगी इमली, छोड़ देगी त्रिपाठी हाउस!

 

वनराज कहेगा कि अनुज अनुपमा से प्यार करता है और अनुपमा अनुज से प्यार करती है. केवल यही सच है. ऐसे में अनुज भी गुस्से में 26 साल पहले का राज सबके सामने चिल्ला-चिल्ला कर बताता है.

 

शो में आप देखेंगे कि अनुज कहेगा कि वह  बीते 26 साल से अनुपमा से प्यार करता आ रहा है और आज भी वह अनुपमा से बेहद प्यार करता है, लेकिन अनुपमा उससे प्यार नहीं करती है.तो दूसरी तरफ अनुपमा ये सारी बातें सुन लेती है और बुरी तरह टूट जाती है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा होगी शाह हाउस की नई मालकिन! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी सारी बातें कहकर शाह हाउस के बाहर आएगा और खुद पर काफी गुस्सा निकालेगा. वह अपने आप से नाराज है क्योंकि उसे लगता है कि उसने अनुपमा का विश्वास तोड़ा है. तो वहीं सड़क पर खड़े कुछ गुंडो से झगड़ा करेगा, उनके बीच मारपीट होगी.

GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों लगातार ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि विराट-सई की दूरियां मिट रही है. तो दूसरी तरफ पाखी को जलन हो रही है.

ऐसे में पाखी, भवानी के कान भरने में लगी है. शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी किसी भी हाल में विराट और सई को अलग करना चाहती है. लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. भवानी सई की क्लास लगाएगी. वह कहेगी कि सई को जल्द से जल्द विराट के बच्चे की मां बनना होगा.

ये भी पढ़ें- आदित्य से सारे रिश्ते खत्म करेगी इमली, छोड़ देगी त्रिपाठी हाउस!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @stanpage_

 

ये बात सुनकर सई हैरान हो जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि क्या सई भवानी की ये इच्छ पूरी कर पाएगी. क्या सई विराट के बच्चे की मां बनेगी? तो वहीं दूसरी तरफ पाखी सई से पहले मां बनने की प्लानिंग करेगी ताकि वो भवानी की फेवरेट बहू बन जाए.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के घर में खुशियों ने दी दस्तक तो पारितोष कहेगा अपनी मां को अय्याश

 

शो में आपने देखा कि विराट और सई निनाद और अश्विनी के सालगिरह पर शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं. उन्होंने निनाद और अश्विनी के लिए एक कैंडिल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया है. ये सब देखकर निनाद और अश्विनी इमोशनल हो जाते हैं. तो दूसरी तरफ पाखी भवानी को सई के खिलाफ भड़काती है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच छिड़ी जंग, नॉमिनेशन के लिए आया इस कंटेस्टेंट का नाम

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें