Bigg Boss 17: काम्या पंजाबी ने किया पोस्ट, इस कंटेस्टेंट को बता डाला विनर

रिएलिटी शो बिग बौस 17 ने हर साल की तरह इस साल भी सबका मनोरंजन किया और अब ये शो अपने फिनाले वीक में चल रहा है. जिसका ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है. वही, सब अपने अपने विनर बता रहे है. ऐसा ही पोस्ट इन दिनों काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने किया है जिसमे वो मुनव्वर या अंकिता को विनर ना बता कर किसी ओर को शो का विनर घोषित कर रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)


जी हां, शो को अपने टॉप पांच कंटेस्टेंट मिल चुके है इसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी(Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार (Abhishek kumar), मन्नारा चोपड़ा (Manara chopra) और अरुण माशेट्टी (Arun mashetty) ने जगह बनाई है. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों को मानना है कि अंकिता लोखंडे या मुनव्वर फारुकी में से कोई एक विनर होगा. कई लोग अभिषेक कुमार को भी विनर बता रहे हैं, लेकिन काम्या पंजाबी को कोई और ही इस शो का विनर लगता है. काम्या ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में इस सीजन के विनर का नाम लिखकर लोगों को हैरान कर दिया है.

काम्या पंजाबी बिग बौस 17 को काफी करीब से फॉलो कर रही हैं. उन्होंने अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी  के सपोर्ट में कई बार पोस्ट किया है, लेकिन काम्या पंजाबी के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है. इस बार एक्ट्रेस ने किसी और कंटेस्टेंट को विनर बता डाला है, जो फैंस के लिए भी शॉकिंग है. काम्या ने X पर अरुण माशेट्टी को विनर बताया है, जिन्हें लोग टॉप पांच में भी देखना नहीं चाह रहे हैं. काम्या ने X पर लिखा, ‘ऐसा कैसे है कि कोई भी अरुण माशेट्टी को अपना कॉम्पटीशन नहीं मान रहा है? ना घर के अंदर और ना घर के बाहर… वैसे किसको राहुल रॉय याद है? सिर्फ बोल रही हूं.’ काम्या पंजाबी के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कमेंट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘आज मैं सच में यही सोच रही थी.’ वहीं कुछ फैंस मन्नारा को विनर बता रहे हैं.

Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड Rahul Raj Singh ने पेरेंट्स पर लगाए गंभीर आरोप, दिया ये शॉकिंग बयान

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016  में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में उनके फैंस, फैमिली और फ्रेड्स को जबरदस्त झटका लगा था. प्रत्यूषा मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया गया था. अब इसी बीच राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा के माता-पिता पर गंभिर आरोप लगाए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

एक इंटरव्यू के मुताबिक राहुल ने कहा है कि उन्होंने प्रत्यूषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने उसे मारा था. इतना ही नहीं राहुल ने प्रत्यूषा की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी  और विकास गुप्ता  को उनकी मौत के मामले में उनका नाम लेने के लिए फटकार लगाई है.

ये भी पढ़ें- क्या ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर का है कोई सीक्रेट चाइल्ड? जानें क्या है सच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

खबरों की माने तो राहुल ने कहा है कि मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब अदालत मेरा नाम इस मामले से हटाएगी. मुझे पता है कि मैं दोषी नहीं हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने प्रत्यूषा को नहीं मारा, उसके माता-पिता के लालच ने उसे मार डाला. वह उनकी बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर पाई थी. मैंने उसे बचाने की कोशिश की ना कि उसे मारने की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने ये कहा कि मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता. जिस तरह से प्रत्यूषा के दोस्तों विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने कोशिश की प्रत्यूषा की मौत के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जाए. वे जानते हैं कि मैं दोषी नहीं हूं. वे यह भी जानते हैं कि उन्होंने सारा तमाशा क्यों किया.

टीवी की इस एक्ट्रेस ने दिखाया अपना हौट अवतार, बिकिनी में शेयर की फोटोज

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. काम्या पिछले कुछ दिनों से अपनी कई हौट फोटोज शेयर कर रही हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो अपनी ऐसी हौट बिकिनी फोटो शेयर की है कि फैन्स भी हैरान हो गए हैं. दरअसल, काम्या ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैन्स को काम्या का ये हौट अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फोटो में काम्या ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही इस कंटेस्टेट ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा

बिजनेसमैन शलभ डांग को कर रही हैं डेट…

 

View this post on Instagram

 

I m sexy n i know it 😈

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

वैसे बता दें कि इन दिनों काम्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. काम्या बिजनेसमैन शलभ डांग को डेट कर रही हैं. काम्या शलभ के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में काम्या ने शलभ का बर्थडे भी बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके साथ ही काम्या ने शलभ के लिए केक भी काफी मजेदार लिया था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में होगी ‘कांटा लगा’ फेम इस हौट एक्ट्रेस की एंट्री, आने से पहले से किया ये ऐलान

काम्या ने रखा था करवा चौथ…

 

View this post on Instagram

 

Its is indeed a very Happy Diwali ❤️ @shalabhdang

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

काम्या ने शलभ के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था. काम्या ने करवाचौथ की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. काम्या ने कुछ दिनों पहले ही शलभ को लेकर कहा था, ‘मेरी और शलभ की फरवरी से बात शुरू हुई थी. शलभ ने मिलने के किछ दिन बाद ही मुझे प्रपोज कर दिया था. मैं अगले साल शादी करूंगी.’

ये भी पढ़ें- अब फैंस को हरियाणवी सिखाएगी सपना चौधरी, वायरल हुआ वीडियो

बंटी नेगी से की थी शादी…

बता दें कि काम्या ने इससे पहले बंटी नेगी से शादी की थी, लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. दोनों की बेटी है ‘आरा’ जो सौम्या के साथ ही रहती है. वहीं काम्या के बौयफ्रेंड शलभ का भी 10 साल का बेटा है. काम्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आ रही हैं. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: टीवी की ‘नागिन’ के सामने पोल डांस करने पर मजबूर हुए सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा

Bigg Boss की ये एक्स कंटेस्टेंट मना रही हैं बौयफ्रेंड के साथ दुबई में वैकेशंस, शेयर की हौट फोटोज

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी अपने स्टारडम को लेकर काफी खुश हैं. साल 2001 मे सीरियल “श… कोई है” से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली काम्या पंजाबी फिल्हाल कलर्स टी.वी. के सीरियल “शक्ती- अस्तित्व के एहसास की” सीरियल में प्रीतो हरक सिंह का किरदार निभा रही हैं. ऐसा देखने में आया है कि काम्या इन दिनों अपनी पर्सलन लाइफ काफी अच्छे से एजौय कर रही हैं.

बौयफ्रेंड के साथ एंजौय कर रही हैं वैकेशंस…

ये भी पढ़ें- फिर हौट लुक में नजर आईं दिशा पटानी, देखें फोटोज

अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से काम्या पंजाबी ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें वे अपने बौयफ्रेंड के साथ वैकेशंस एंजौय करती नजर आ रही हैं. अपने रिलेशनशिप को लेकर काम्या नें अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि वे दिल्ली में रह रहे एक हेल्थकेयर बिजनेसमैस को डेट कर रही हैं और बहुत ही जल्द वे उनसे शादी करने वाली हैं.

दुबई से की बोल्ड फोटोज शेयर…

 

View this post on Instagram

 

Most of my life i have been chasing the kind of high that i feel right now 😇🌟❤️

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

काम्या पंजाबी के बौयफ्रेंड का नाम शलभ डांग है. और वे दोनों इस समय दुबई में एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि काम्या अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अपने बौयफ्रेंड शलभ की फोटोज लगातार फैंस के साथ शेयर भी कर रही हैं. काम्या पंजाबी की हौट और बोल्ड फोटोज देख कर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे वहां बेहद एंजौय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शो से बाहर हो जाएंगी ये 2 स्ट्रांग

मल्टीकलर बिकिनी पहने दिखाई दीं काम्या पंजाबी…

काम्या पंजाबी काफी बोल्ज अवतार में फोटोज शेयर कर रही हैं जिसमें उन्होनें मल्टीकलर बिकिनी पहनी हुई है. काम्या अपने बौयफ्रेंड शलभ के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं और काम्या के फैंस भी उनकी इन फोटोज को काफी प्यार दे रहे हैं. अपने प्यार का इजहार करते हुए काम्या नें एक फोटो पर कैप्शन में लिखा कि- “Love teaches you,love changes you, love makes you do things you never thought u cud do… it can bring out the best in you… Love is You”.

ये भी पढ़ें- वायरल हो रहा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल का

बता दे, काम्या पंजाबी की साल 2003 में बंटी नेगी से शादी हुई थी जिसके बाद दोनों ने साल 2013 में एक दूसरे को तलाक दे दिया था. काम्या पंजाबी और बंटी नेगी की एक बेटी भी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि कब काम्या पंजाबी और शलभ डांग शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे. काम्या ने कलर्स टी.वी के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बौस सीजन 7 में भी हिस्सा लिया था जिसमें उन्होनें दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें