Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

बिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) की दोस्ती आज भी बरकरार है. जी हां, शो खत्म के होने के बाद भी दोनों की दोस्ती सुर्खियों में छायी हुई है.

शो के दौरान ये दिखाया गया था कि जान कुमार सानू ने निक्की तम्बोली के सामने अपने प्यार का इजहार किया था, जो काफी चर्चे में थी. तो अब शो खत्म होने के बाद ये दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. ये जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

दरअसल निक्की तम्बोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक्की, जान कुमार सानू के साथ होली खेलती दिख रही हैं. जी हां, निक्की तम्बोली अपने स्पेशल दोस्त जान कुमार सानू के गालों पर गुलाल लगा रही हैं. और जान के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान छायी है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है. और पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने पर होली मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Saat Kadam Review: Ronit Roy ने फैंस का जीता दिल

बीच बिग बॉस 14 के दौरान निक्की और जान के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिला था. शो खत्म होने के बाद दोनों की शिकायतें गायब हो चुकी है. तो वहीं ये खबर आ रही थी कि टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली के बीच प्यार का रिश्ता पनप रहा है.

Bigg Boss 14 के घर से हुआ निशांत मल्कानी का सफर खत्म, फैंस ने साधा जान कुमार सानू पर निशाना

टेलीविजन इंडस्ट्री के पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेंट्स शो में अपनी जगह बनाने की दौड़ में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक एक करके कुछ कंटेस्टेंट्स घर से बेघर भी होते जा रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें सभी को उस कंटेस्टेंट का नाम बताना था जो कि बिग बॉस के घर में रहने लायक नहीं है.

ये भी पढ़ें- बोल्ड फोटोशूट शेयर कर चर्चा में आईं कश्मीरा शाह, फोटोज देख फैंस के उड़े होश

ऐसे में ग्रीन जोन में रह रहे 8 कंटेस्टेंट्स में से 7 कंटेस्टेंट्स ने निशांत सिंह मल्कानी (Nishant Singh Malkani) का नाम लिया जिस वजह से निशांत घर से बेघर हो गए. वहीं दूसरी तरफ एक और कंटेस्टेंट फैंस के वोट्स की कमी के चलते घर से बेघर हो गईं और उनका नाम है कविता कौशिक (Kavita Kaushik). सभी कंटेस्टेंट्स ने जब निशांत सिंह मल्कानी को गुडबाय बोला तो निशांत के दोस्त जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) काफी रोने लगे.

फैंस को जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) का रोना कुछ और नहीं बल्कि एक्टिंग लगा. फैंस का कहना है कि अगर जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) निशांत को घर से बेघर नहीं करना चाहते थे तो फिर उन्होनें निशांत का नाम क्यूं लिया. निशांत सिंह मल्कानी (Nishant Singh Malkani) के जाने के बाद भी जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) लगातार रोते नजर आए जिसे देख फैंस ने जान कुमार सानू को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में खिले प्यार के फूल, शहनाज गिल ने आगे बढ़ाई लव स्टोरी

फैंस ने यहां तक की जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) के आंसुओं को मगरमच्छ के आंसू भी बोला. फैंस का कहना है कि जान कुमार सानू को अब तक बिग बॉस (Bigg Boss) की गेम समझ नहीं आ रही है. आइए दिखाते हैं आपको कुछ ट्वीट्स जिसमे फैंस ने कंटेस्टेंट जान कुमार सानू को फेक बताया है –

ये भी पढ़ें- मीका सिंह और शेफाली जरीवाला ने इस गाने में दिखाई अपनी कैमिस्ट्री, फैंस को नहीं आया पसंद

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में होने वाली है जैस्मीन के खास दोस्त की एंट्री, पहले ही हो सकती हैं एलिमिनेट

Bigg Boss 14 में राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू पर लगाया नेपोटिज्म का आरोप, मां ने दिया ऐसा बयान

जबसे बॉलीवुड के टेलेंटिड एक्टर्स में से एक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या की है तबसे इंडस्ट्री से जुड़ा एक नाम बार बार सामने आ रहा है जो कि नेपोटिज्म (Nepotism) का है. आपको बता दें कि बॉलीवुड में जो कि पौपुलर एक्टर्स और डायरेक्टर्स हैं वे सब सिर्फ अपने जानने वालों और अपने करीबी लोगों को ही आगे बढ़ने देते हैं और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जैसे एक्टर्स जो खुद अपनी मेहनत से इस इंडस्ट्री से जुड़े हैं उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 में मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी के रोल में इस एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल, इन फिल्मों में भी आ चुकी हैं

बॉलीवुड में नेपोटिज्स फैलाने वाले लोगों में से सलमान खान (Salman Khan), करण जौहर (Karan Johar), महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) जैसे लोगों का नाम शामिल था. जैसा कि हम सब जानते हैं कि इन दिनों बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) खूब सुर्खियों में बना हुआ है और ऐसे में कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे और बिग बॉस के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे कि वे दोनों चर्चाओं में आ गए हैं.

दरअसल राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) को बिग बॉस के घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया. नॉमिनेट करने की पीछे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की वजह ये थी कि उन्हें लगता है जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) नोपोटिज्म की वजह से यहां हैं. राहुल के इस वाक्य के बाद ना सिर्फ बिग बॉस के घर में बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स लेते हुए रंगे हाथें पकड़ी गईं एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान, साथ ही मिला इतने ग्राम गांजा

इसी के चलते जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) की मां रीटा भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को जवाब देते हुए कहा कि “जान को तो छोड़ ही दीजिए, उनके दूसरे बेटे भी राहुल से अच्छा गा सकते हैं.” इसके आगे रीटा भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने कहा,- “जान अपनी मेहनत के दम पर शो में है. अगर राहुल सोचता है कि जान नेपोटिज्म के कारण शो में है तो वे दोनों एक साथ एक ही प्लैटफॉर्म पर क्यों हैं? जान के पिता ने इंडस्ट्री में 23 हजार गाने गाए हैं, इस नाते जान को तो कम से कम 23 गाने तो गा ही लेने चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है, जान ने जो हासिल किया है, सब अपनी बदौलत किया है.”

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस किम शर्मा ने समुंद्र किनारे अपने फिगर से उड़ाए फैंस के होश, युवराज सिंह कर बैठे ऐसा कमेंट

जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) की मां ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि, “मैंने इंटरनेट पर कई वीडियो देखे जिनमें राहुल भारत के सबसे अमीर परिवार के घर में गाना गा रहा है. जिसके घर में वो गाना गा रहा था, वह भी देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर पिता की संतान है. उस वक्त उसे नेपोटिज्म की याद क्यों नहीं आई? जान को भूल जाइए, उसके पिता भी नेपोटिज्म का प्रोडक्ट नहीं हैं. अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर वे कुमार सानू बने. कुमार जानते हैं कि उनका बेटा अच्छा गा सकता है, फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक कंपोजर या डायरेक्टर नहीं है जिन्हें उन्होंने कहा हो कि उसे एक मौका दो.

Bigg Boss 14 में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ‘कुमकुम भाग्य’ की ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खुशखबरी है. खबरों की माने तो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) इस साल 20 सितम्बर से ऑन एयर हो जाएगा. काफी समय से शो के मेकर्स आने वाले सीजन को लेकर पूरी मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में कलर्स टीवी (Colors TV) के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के मेकर्स ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का प्रोमो रिलीज किया जिससे फैंस का उत्साह सांतवे आस्मान पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- ‘भाभीजी घर पर हैं’ में शेफाली जरीवाला की एंट्री पर आया सौम्या टंडन का बयान, कही ये बड़ी बात

हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबके भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ही इस सीजन को होस्ट करने वाले हैं. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि, “मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रशन, देंगे उत्तर मनाते हुए जश्न. अब सीन पलटेगा क्योंकि बिग बॉस देंगे 2020 को जवाब.” ऐसे में दर्शकों का शो को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.

 

View this post on Instagram

 

TRENDSETTER.!! PS – My another Hair commercial 🤣🤣🤣 @vipulchudasamaofficial I like how u help me setting the Trend.

A post shared by Naina Singh (@nonaberrry) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस (Bigg Boss) के इतिहास में सबसे सफल और सबसे ज्यादा टीआरपा बटोरने वाला सीजन 13 रहा है तो ऐसे में बिग बॉस के फैंस ये जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन कौनसे कंटेस्टेंट्स इस बार एंट्री लेने वाले हैं और इसी के चलते कई नाम सामने आ रहे हैं. ऐसे में एक नाम जो सामने आ रहा है वो है सीरियल “कुमकुम भाग्य” (Kumkum Bhagya) की पौपुलर एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) का.

ये भी पढ़ें- माधुरी दिक्षित के अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं Photos

 

View this post on Instagram

 

I’m innocent until proven naughty.

A post shared by Naina Singh (@nonaberrry) on

जी हां खबरों की माने तो एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के लिए अप्रोच किया गया है जिसके लिए एक्ट्रेस ने बिना देरी किए हामी भर दी है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) टेलिवीजन की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक है और उन्होनें बिग बॉस के लिए अपने सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) को भी अलविदा कह दिया है.

 

View this post on Instagram

 

I swear I’m a nice girl, untill you do something that pisses me off… Then the bitch will come out to play.!! Yes I swear. ☺️

A post shared by Naina Singh (@nonaberrry) on

ये भी पढ़ें- अब क्या करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ?

इसी के साथ ही एक और नाम जो सामने आ रहा है वो है इंडस्ट्री के पौपुलर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे कुमार जानू (Kumar Janu) का. ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगर कुमार सानू के बेटे कुमार जानू को भी बिग बॉस 14 में आने का ऑफर मिला है. अब देखने वाली बात ये होगी कि मेकर्स बिग बॉस के सीजन 14 को 13वें सीजन जितना सफल बना पाते हैं या नहीं.

 

View this post on Instagram

 

This song holds a special place in ALL our hearts. I hope all of you like it. 🙂

A post shared by Jaan Kumar Sanu (@jaan.kumar.sanu) on

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें